पारस ने चुनी पार्टनर लेकिन शहनाज को पसंद नहीं आया दुल्हा, कहीं सिद्धार्थ तो नहीं वजह

जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) का प्रभाव बढ़ते जा रहा है और यहां तक की भारत सरकार (Indian Government) ने इस खतरनाक बिमारी को देखते हुए स्कूल (School), कौलेज (College), शौपिंग मौल्स (Shopping Malls), मूवी थिएटर्स (Movie Theatres), नाइट क्लब्स (Night Clubs) आदि कुछ दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है. इन सब के साथ ही टीवी इंडस्ट्री (TV Industry), फिल्म शूटिंग (Film Shooting) और तो और फिल्म रिलीज तक पोस्टपोंड कर दी गईं है.

ये भी पढ़ें- कार्तिक को मिला अपनी बेटी ‘कायरा’ से जुड़ा ये सबूत, जल्द आ सकता है ये ट्विस्ट

कोरोना वायरस के चलते खत्म कर दिया शो…

इसी को देखते हुए बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) फेम पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के शो ‘मुझसे शादी करोगे’ (Mujhse Shaadi Karoge) के मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला ले लिया है. इसी के साथ ही कलर्स टीवी (Colors TV) पर टेलिकास्ट शो मुझसे शादी करोगे का फिनाले शूट किया जा चुका है. हालांकि इस शो के मेकर्स ने इस शो का फिनाले 27 मार्च को तय किया था लेकिन कोरोना वायरस (Corona Virus) के प्रभाव के चलते मेकर्स ने फिनाले एपिसोड शूट करके सभी को उनके घर भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- शहनाज गिल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो हुई Viral

सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं शहनाज गिल…

खबरों की माने तो बिग बौस सीजन 13 की एंटरटेनर और दर्शकों की फेवरेट शहनाज गिल ने अपने लिए कोई भी दुल्हा नहीं चुना है. शहनाज के मुताबिक वे सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) से प्यार करती हैं और वे सिर्फ और सिर्फ सिद्धार्थ के साथ ही अपनी जिंदगी गुजारना चाहती हैं. बात करें पारस छाबड़ा कि तो उन्होनें अपना हमसफर इस शो में चुन लिया है.

ये भी पढ़ें- जल्द दुल्हन बनने वाली हैं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, जानें कौन है दुल्हा?

पारस छाबड़ा ने चुना इनको अपना लाइफ पार्टनर…

जी हां, पारस छाबड़ा ने अपनी लाइफ पार्टनर के तौर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री आंचल खुराना (Aanchal Khurana) को चुना है जो कि शो में 2 हफ्ते पहले ही आईं थी. अब ये तो हुई पारस छाबड़ा और शहनाज गिल की बात लेकिन इस शो में एक और जोड़ी बनी है जो अक्सर एक दूसरे के साथ दिखाई दिया करते थे और ये जोड़ी है बलराज स्याल (Balraj Sayal) की और अंकिता श्रीवास्तव (Ankita Srivastava) की. बलराज और अंकिता अक्सर शो में एक दूसरे के साथ अपनी बोन्डिंग शेयर करते दिखाई देते थे और अब ऐसा देखने में आ रहा है कि ये दोनो कंटेस्टेंट एक दूसरे को ही अपना दिल दे बैठे हैं.

ये भी पढ़ें- Disha Patani की यह Photo हुई Viral, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

‘सिडनाज’ आने वाले हैं इस गाने में नजर…

दर्शकों की फेवरेट जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिलेशन का क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन यह जोड़ी बहुत ही जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं जिसका नाम है ‘भुला दूंगा’ (Bhula Dunga) और इस गाने को अपनी आवाज दी है दर्शन रावल (Darshan Raval) ने. शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी ने बिग बौस सीजन 13 के घर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं और तो और दर्शकों ने इस जोड़ी का नाम ‘सिडनाज’ (Sidnaaz) रख दिया था.

ये भी पढ़ें- एक साथ रोमांस करते दिखे असीम रियाज और हिमांशी खुराना, नए गाने का पोस्टर आउट

कार्तिक को मिला अपनी बेटी ‘कायरा’ से जुड़ा ये सबूत, जल्द आ सकता है ये ट्विस्ट

दर्शकों का पसंदीदा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehelata Hai) में इन दिनों काफी इंट्रस्टिंग ट्रैक चल रहा है. जहां एक तरफ कार्तिक (Mohsin Khan) और नायरा (Shivangi Joshi) ने लव-कुश को सजा दिलवा कर राहत की सांस ली ही थी कि अब एक नई कहानी सामने आई है जिसमें कार्तिक (Kartik) को ये लग रहा है कि कुछ साल पहले जो उसकी बेटी कायरा (Kaira) की मौत हुई थी वे जिंदा है. कार्तिक को ये शक तक हुआ जब वे गायू के सीढ़ियों से गिरने के बाद उसको अस्पताल ले गया और वहां उसने सुना कि लीला (Leela) नाम की नर्स को कैंसर है.

ये भी पढ़ें- जिंदा है कार्तिक-नायरा की बेटी ‘कायरा’, 7 साल बाद सामने आएगा सच

कार्तिक के सामने आई लीला की सच्चाई…

कार्तिक को याद आया कि लीला वही नर्स है जिसने नायरा (Naira) की प्रेग्नेंसी के दौरान उसकी काफी मदद की थी तो इसी के चलते कार्तिक लीला की मदद करने का सोचता है लेकिन लीला कार्तिक को इग्नोर करती है और साथ ही उसका फोन भी नहीं उठाती. ये सब देख कार्तिक (Kartik) को ऐसा लगता है कि जरूर लीला उससे उसकी बेटी से जुड़ा कोई सच छिपा रही है. इसके बाद लीला ने कार्तिक के लिए एक चिट्ठी भिजवाई जिसमें उसने साफ-साफ लिखा था कि आपकी बेटी जिंदा है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta में आएगा नया ट्विस्ट, क्या जिंदा है कार्तिक-नायरा की बेटी ‘कायरा’?

10 लाख रूपए में बदल दी थी बच्ची…

दरअसल लीला के कैंसर का लास्ट स्टेज है और उसके पास अब कुछ ही दिन बचे हैं तो इस दौरान वे कार्तिक (Kartik) को सब सच बता देना चाहती है कि उसने अस्पताल में किसी से 10 लाख रुपए लिए थे कार्तिक की बेटी को बदलने के लिए. साथ ही लीला ने उस इंसान की फोटो भी कार्तिक को भेजी जिसने उससे ये सब करवाया था. ये सब पढ़ कर कार्तिक के पैरों तले जमीन खिसक गई.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta में खत्म हो जाएगी नायरा की कहानी, कायरव और कार्तिक को ऐसे कहेगी अलविदा

कार्तिक ने न्यूजपेपर में पढ़ा…

कार्तिक (Kartik) ने फैसला लिया कि जब तक वे अपनी बेटी कायरा (Kaira) को नहीं ढूंढ़ निकालता तब तक वे नायरा (Naira) को इस बारे में कुछ नहीं बताएगा. खबरों कि माने तो कार्तिक के हाथ एक ऐसा सबूत लगने वाला है जिससे कि वे अपनी बेटी को ढूंढ़ सकता है. कार्तिक एक न्यूजपेपर में चाइल्ड ट्रैफिंकिंग (Child Trafficking) ने जुड़ा एक आर्टिकल पढ़ेगा जिसके बाद उसके होश उड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- होली पर लव-कुश का पर्दाफाश करेंगे कार्तिक-नायरा, ऐसे होगा खुलासा

क्या इस शख्स ने किया था ये सब…

ऐसे में कार्तिक अपनी बेटी की तलाश करने के लिए पुलिस की भी मदद लेगा. आपको बता दें, खबरों के अनुसार कीर्ति (Kirti) के पहले पति आदित्य (Aditya) ने ही कार्तिक-नायरा की बेटी को मरी हुई बच्ची से बदलवा दिया था जिसके बाद कार्तिक-नायरा को यही लगा था कि उन दोनो की बेटी मरी हुई ही पैदा हुई है.

ये भी पढ़ें- सुरेखा ने कायरव पर लगाया चोरी का इल्जाम, दादी ने नायरा को किया ब्लैकमेल

वंदना हेमंत पिंपलखरे : कराटे से काटे जिंदगी के दर्द

लेखक- डा. अर्जिनबी यूसुफ शेख

घर में जो सब से छोटा होता है, उसे भाईबहनों के साथसाथ मातापिता का भी सब से ज्यादा लाड़दुलार मिलना लाजिमी है.

31 जुलाई, 1965 को जनमी वंदना अपने भाईबहनों में सब से छोटी थीं. जब तक वे कुछ समझने लगीं, तब तक उन के 2 बड़े भाइयों और 3 बहनों की शादी हो चुकी थी. लिहाजा, भाईबहनों का साथ उन्हें कम ही मिला.

शादी होते ही दोनों बड़े भाई अलग रहने लगे थे. वंदना अपने मातापिता के साथ अकेली रहती थीं. पिता को शराब के नशे में बेहाल देख कर उन का मन दुखता था, पर 10 साल की बच्ची कर भी क्या सकती थी?

पिता रिटायर्ड थे, उन्हें पैंशन नहीं मिलती थी. वंदना ने 6ठी जमात में पढ़ते हुए किसी दुकान में 50 रुपए प्रतिमाह पर नौकरी करनी शुरू की. साथ ही, मां के साथ मिल कर पापड़, अचार, आलू के चिप्स वगैरह बनाने लगीं. वे उस सामान को प्लास्टिक की पन्नी में पैक कर घरघर बेच आती थीं.

ये भी पढ़ें- श्वेता मेहता : हादसों से हार नहीं मानती यह जांबाज लड़की

इस तरह वंदना इन घरेलू उत्पादों के और्डर लेने लगीं और अपने घर की गरीबी का रोना न रोते हुए मातापिता के साथ अपनी रोजीरोटी चलाने लगीं.

पिता शराबी, मां भोलीभाली और भाईबहन अपनी दुनिया में मस्त. जिस वंदना के बचपन को प्यार व अपनेपन की जरूरत थी, वह बचपन मातापिता को संभाल रहा था.

अकसर ज्यादा शराब पी लेने के चलते पिता बहुत बुरी हालत में घर पहुंचते थे. उन की कमीज के बटन टूटे रहते थे और लड़खड़ाते हुए उन का घर में आना वंदना को खून के आंसू रुला देता था.

मां तो एक ओर सिमट जाती थीं. वंदना ही पिता को बिस्तर पर बिठातीं, उन के कपड़े ठीक करतीं या बदल देतीं, कीचड़ में सने पैरों को साफ करतीं और बेमन से उन की सेवाटहल करतीं.

वंदना को कुछ अलग करना अच्छा लगता था. वे मार्शल आर्ट सीखने लगीं. 12वीं जमात के बाद उन्होंने असिस्टैंट सबइंस्पैक्टर के लिए हैदराबाद जा कर इम्तिहान देने के लिए फार्म भरा. इसी बीच मां को लकवा होने से अस्पताल में भरती कराना पड़ा. डाक्टर ने 72 घंटे का समय क्रिटिकल बताया था. उस हालत में भी मां के पास अस्पताल में रहने या उन्हें देखने कोई भाईबहन नहीं आया. इस की वजह थी वंदना. उन्हें वंदना का मार्शल आर्ट सीखना पसंद नहीं था, जबकि वंदना इसे न छोड़ने की जिद पर अड़ी थीं.

अस्पताल में मां के साथ रहने से वंदना का घर बंद रहा. हैदराबाद से आया इम्तिहान का लैटर वहीं दरवाजे के भीतर पड़ा रहा. जब वंदना ने उसे देखा तब तक काफी देर हो चुकी थी. वह मोड़ जो वंदना की जिंदगी को नया रास्ता दे सकता था, उन के हाथ से छूट गया. इस दुख के साथ मां की मौत के दुख को भी उन्हें एक ही समय झेलना पड़ा.

ये भी पढ़ें- लड़कियों के लिए सैल्फ डिफैंस सिक्योरिटी भी, करियर भी

मां की मौत के बाद वंदना बिलकुल अकेली हो गईं. वे सुबह सारे काम निबटा कर, खाना वगैरह बना कर बाहर निकल जातीं, लेकिन जब कभी घर पहुंचने में लेट हो जातीं तो उन्हें खाने के लिए रोटी का एक टुकड़ा नहीं मिलता था. कोई यह सोचने वाला नहीं था कि उन्हें भी रोटी की जरूरत होगी. वे अकेली संघर्ष भरी राह पर चल रही थीं, भाईबहनों की खिलाफत झेलते हुए. भाईबहन तो पिता को भी भड़का देते थे कि वंदना समाज में उन्हें मुंह दिखाने लायक नहीं रख रही है. उन की बातों में आ कर पिता भी वंदना को बेइज्जत करते थे. इतना होते हुए भी वंदना शराब के नशे में चूर अपने पिता को संभालती थीं, उन का खयाल रखती थीं.

न किसी से हौसलाअफजाई, न किसी से मार्गदर्शन, इस के उलट लड़की ने जो नहीं करना चाहिए, जो खेल नहीं सीखना चाहिए, उसे करने से अपनों की बेरुखी वंदना को चुभती जरूर रही, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

वंदना ने 5 साल अखाड़े में मार्शल आर्ट में ब्लैक बैल्ट टू डौन कर बीपीऐड किया. साथ ही, घरेलू उत्पाद के और्डर जगहजगह पहुंचा कर वे अपनी गुजरबसर करती रहीं. कुछ मर्दों की नजर में जवान वंदना चुभ जाती थीं. घर में कोई मर्द न हो तो एक लड़की को किस हालात से गुजरना पड़ता है, इसे वंदना ने खूब झेला.

बाद में वंदना ने एक महिला महाविद्यालय में नौकरी हासिल की. दोपहर लंच के समय वे टाइपिंग सीखने चली जातीं. साथ ही, लाइब्रेरी का कोर्स भी किया.

समाज से मिले कड़वे अनुभवों को दरकिनार कर वंदना का टारगेट हमेशा अपने काम पर रहा. वे अपने काम और कामयाबी से समाज को एक करारा जवाब देना चाहती थीं कि जिन कामों को समाज ने महिलाओं के लिए गलत बताया है, वह समाज की एक छोटी सोच है.

इतने दुख झेलने के बाद साल 1995 में हेमंत पिंपलखरे से शादी करने के बाद वंदना हेमंत पिंपलखरे को मजबूती मिली.

शादी के बाद जब वंदना अपने पति के साथ पिता का आशीर्वाद लेने घर पहुंचीं, तो पिता ने उन्हें नफरत से बाहर धकेल दिया, पर ससुराल वालों ने उन्हें दिल से अपनाया. सास से मां समान और दोनों ननदों से बहनों सा प्यार वंदना को मिला.

ये भी पढ़ें- लड़कों से कम नहीं हैं लड़कियां

मार्शल आर्ट न छोड़ने की जिद के चलते खुद के परिवार से नफरत झेल रही वंदना को अपने कार्य क्षेत्रों में भी अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. वे पलभर के लिए निराश जरूर हुईं, पर अपने लक्ष्य को नजरों से ओझल नहीं होने दिया.

यही वजह है कि आज वंदना हेमंत पिंपलखरे मिक्स बौक्सिंग, थाई बौक्सिंग, म्यूजिकल चेयर, बैल्ट रैसलिंग, नौनचौक वैपन खेलों की अधिकारी व चीफ जूरी के रूप में काम कर रही हैं. साथ ही, वे महाराष्ट्र के ‘पुण्यश्लोक’, ‘अहल्यादेवी होलकर पुरस्कार’, ‘स्त्रीरत्न पुरस्कार,’ ‘ब्रुसलीज ऐक्सिलैंस’ पुरस्कार के साथसाथ बौक्सिंग, थाई बौक्सिंग में फैडरेशन व स्कूल गेम औफ इंडिया की बैस्ट जूरी, रैफरी व जज पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं.

जब सुहागरात पर आशिक ने भेज दिया बीवी का एमएमएस

कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. वह भी ऐसा कि खुद पुलिस भी नहीं समझ पा रही है कि कौन सी धाराएं लगाएं और कौन सी नहीं.

मामला बैंगलुरु के सुब्रमण्यम नगर की है जहां राशिद के साथ अमीना (दोनों बदले हुए नाम) का निकाह बड़ी धूमधाम से हुआ.

सगाई पिछले साल जून में ही हुई थी. राशिद जहां निजी कंपनी में काम करता है, वहीं अमीना सरकारी मुलाजिम है.

बीवी ने दिया धोखा!

राशिद ने जानकारी देते हुए बताया,”शादी को ले कर मैं ने ढेर सारे सपने संजो रखे थे. इस शादी में मैं ने लगभग 9 लाख रूपए खर्च किए थे. सगाई में लगभग डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए थे. इस शादी में दुल्हन और दूल्हे यानी बरातीघराती में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे. बढ़िया खानापीना हुआ था.

ये भी पढ़ें- आखिर मिल ही गए गुनहगार : भाग 1

“खूबसूरत बीवी के साथ आम दूल्हे की तरह मैं भी सुहागरात मनाने को ले कर बेचैन था. मगर सुहागरात के ऐन पहले मेरे फेसबुक के मैसेंजर पर एक वीडियो क्लिप आया, जिसे देख कर मेरे होश उङ गए.”

राशिद ने आगे बताया,”उस शख्स ने वीडियो क्लिप के साथ अपना नंबर भी शेयर किया था. जब मैं ने उस के मोबाइल पर फोन किया तो उस ने अपना नाम शकील (बदला नाम) बताया और कहा कि वह और अमीना पिछले 7-8 सालों से रिलेशनशिप में थे. अमीना ने मुझे धोखा दिया है.”

क्या था वीडियो में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शकील ने जो वीडियो राशिद को भेजी थी, उस में दोनों अंतरंग पलों में साथ थे. कोई जोरजबरदस्ती नहीं थी, जबकि दोनों ओरल सैक्स करते हुए भी दिख रहे थे.

उस शख्स ने राशिद को यह भी बताया कि दोनों की सगाई के बाद भी अमीना उस के पास नियमित रूप से आती थी और दोनों बराबर सैक्स करते रहे हैं.

उलझ चुका है मामला

उधर मामले ने दूसरा रूप ले लिया. कहते हैं पुरूष चाहे जितनी बेवफाई कर ले पर बीवी की बेवफाई वह बरदाश्त नहीं कर पाता.

राशिद ने परेशान हो कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

उस ने पुलिस को बताया कि उसे अमीना और शकील के बीच व्हाट्सऐप चैटिंग के दौरान बातचीत के स्क्रीनशौट्स भी हाथ लगे हैं, जिस में काफी अंतरंग बातचीत की गई है. एक मैसेज में अमीना बताती है कि वह शकील को बेहद पसंद करती है. उस के घर वाले भी उसे पसंद करते हैं.

पुलिस ने की काररवाई

फोटो और वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने जब शकील को गिरफ्तार किया तो उस ने अपना और अमीना के बीच पिछले 7-8 सालों से चल रहे संबंधों की बात कुबूल कर ली.

ये भी पढ़ें- ऐसा भी होता है प्यार : भाग 2

राशिद के बयान को आधार मान कर पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 और 506 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

मामले का खुलासा होने के बाद मीडिया से बातचीत में पुलिस ने बताया,”यह काफी पेचिदा मामला है. प्राप्त वीडियो और फोटो को आधार मान कर यह साबित करना होगा कि अमीना ने राशिद को धोखा दिया है. इस के लिए हम कानूनी सलाहकार की मदद ले रहे हैं.”

बीवी और घर वालों की धमकी

उधर अमीना के घर वाले और खुद अमीना ने राशिद को धमकी दी है. अमीना ने तो आत्महत्या तक करने की धमकी दी है और एक नोट लिखा है कि उस के साथ ज्यादती की गई है, जिस के कुसूरवार राशिद और उस के परिवार वाले हैं.

दांव पर जिंदगी

मामले की पङताल में भले ही पुलिस जुटी है पर इस प्रकरण से एकसाथ 3 परिवार की प्रतिष्ठा के साथसाथ जिंदगियां भी दांव पर है. यों तो आरोप की सचाई सामने आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि कानून में ऐसे अपराध के लिए क्या सजा है और दोनों की शादी पर इस का क्या प्रभाव पङेगा पर इतना तो तय है कि जिस ने वीडियो क्लिप भेजा वह और लङकी जिस ने शादी से पहले संबंध बनाए यह गलती कर दी या फिर किसी ने जानबूझ कर वीडियो बना लिया, जो कानूनन अपराध भी है.

इसलिए बेहतर यही है कि सैक्स संबंध बनाते समय विशेष सतर्कता बरती जाए.

सावधान रहें

सेक्स पार्टनर अंतरंग पलों को अपने मोबाइल में कैद न करें न करने दें क्योंकि आगे चल कर ऐसे संबंधों में या तो धोखा देने की गुंजाइश रहती है या फिर ऐसे वीडियो क्लिप्स आसानी से वायरल भी हो जाते हैं. कई तो पोर्न साइट पर अपलोड कर दिए जाते हैं. इसलिए खुद को महफ़ूज रखने के लिए सतर्क रहें और सोचसमझ कर आगे बढ़ें.

ये भी पढ़ें- 3 साल बाद मिला इंसाफ

मिस इंगलैंड को पसंद हैं लालू यादव

भारतीय मूल की भाषा मुखर्जी (Bhasha Mukherjee) मिस इंगलैंड (Miss England) चुनी गई हैं. छरहरी और कायनात हुस्न की मलिका भाषा मिस इंगलैंड बनने के बाद बिहार की राजधानी पटना आईं तो लोगों में उन्हें देखने की होड़ सी मच गई. यह अलग बात रही कि इस दौरान करोना वायरस (Corona Virus) के डर की वजह से लोग चौकसी भी बरतते दिखे पर देखने वालों का उत्साह ठंढा नहीं पड़ा था. मालूम हो कि भाषा इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं.

यहां के लोगों का जवाब नहीं

मीडिया से बातचीत में भाषा ने बताया, “आप चाहे दुनिया के किसी भी देश में चले जाएं, भारत की मिट्टी की खुशबू आप को एक अलग ही पहचान देती है. आज पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है और भारतीय होना गौरव की बात है.”

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर ने बनाया Corona Virus पर गाना तो भड़के ये गीतकार, कही ये बड़ी बात

आप को बिहार कैसा लगा? यह पूछने पर भाषा ने बताया, “बिहार की मिट्टी ने कई मशहूर शख्सियतें दी हैं. भारत के बिहार राज्य के वैशाली में सब से पहले गणतंत्र स्थापित हुआ. यहां के लोग बड़े जिंदादिल और मेहनती होते हैं.”

बढ़ रही है महिलाओं की धमक

मिस इंगलैंड चुने जाने के बाद भाषा एक अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन के साथ मिल कर महिला उत्पीड़न, यौन हिंसा जैसे विषयों को ले कर पूरी दुनिया में जागरूकता अभियान चला रही हैं.

भाषा ने बताया, “भारत में महिलाओं की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है और सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ी हैं. फिर चाहे राजनीति हो, खेल हो, साहित्य या सिनेमा या फिर प्रशासनिक सेवा, भारतीय महिलाओं ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. यह सदी भारत ही नहीं पूरी दुनिया में नारी सशक्तिकरण की सदी है.”

ये भी पढ़ें- ‘ये गलती आप लोग ना करे जो मैंने की अनजाने में’ – भोजपुरी ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी

लालू से न मिल पाने का अफसोस

भाषा को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बेहद पसंद हैं. वे कहती हैं कि दुनिया लालू यादव के कारण बिहार को जानती है. पर तभी किसी ने जब यह कह दिया कि लालू जेल में हैं तो वे बात को बदलती हुई बोलीं, “मुझे अफसोस है कि मैं उन से मिल नहीं पाई.”

इस से पहले भाषा को लोगों ने भारतीय परिधानों में भी कई बार देखा है. साड़ी को हौट स्टाइल में पहनने पर वे लोगों की जम कर वाहवाही बटोर चुकी हैं. वे हाजिरजवाबी हैं और मानती हैं कि दकियानुसी परंपराओं को छोड़ महिलाओं को आधुनिक सोच के साथ जीना चाहिए.

श्वेता मेहता : हादसों से हार नहीं मानती यह जांबाज लड़की

टैलीविजन पर आने वाले एक स्टंट बेस्ड शो ‘एमटीवी रोडीज’ के बारे में तो आप जानते ही होंगे, जिस में किसी इनसान की जिस्मानी और दिमागी ताकत का कड़े से कड़ा इम्तिहान लिया जाता है. लड़केलड़कियों के इस खेल में बाजी मारना लोहे के चने चबाने जैसा है.

साल 2017 के इस शो में ‘रोडीज राइजिंग’ का खिताब हरियाणा के एक छोटे से शहर फतेहाबाद की रहने वाली श्वेता मेहता ने जीता था. इस से पहले उन्होंने 3 बार पहले भी इस कांटैस्ट के लिए आडिशन दिया था, पर कामयाब नहीं हो पाई थीं. लेकिन उन्होंने अपना हौसला नहीं गंवाया और आखिरकार विजेता बन कर ही आईं.

इस के बाद से श्वेता मेहता की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. अब वे पूरी तरह से एक फिटनैस दीवा बन चुकी हैं. इतना ही नहीं, वे फिटनैस से जुड़ी कई प्रतियोगिताएं भी जीत चुकी हैं. हालांकि, वे अपनी फिटनैस को ले कर पहले से दीवानी थीं और अपने इस जुनून के लिए उन्होंने बीटैक करने के बाद बैंगलुरु की एक आईटी कंपनी की अपनी बढि़या नौकरी छोड़ दी थी.

ये भी पढ़ें- लड़कियों के लिए सैल्फ डिफैंस सिक्योरिटी भी, करियर भी

फिटनैस से जुड़ा एक वाकिआ बताते हुए श्वेता मेहता ने कहा, ‘‘मेरी कमर में दर्द रहता था. डाक्टर ने मुझ से कहा था कि आप को जिम तो जाना पड़ेगा. अपनी कमर के मसल्स मजबूत करने पड़ेंगे, ताकि आप का पोश्चर पूरी जिंदगी के लिए ठीक रहे.

‘‘शुरू में मुझे जिम जाना बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता था. बाद में धीरेधीरे मेरा रुझान बढ़ा और मुझे लगा कि इसी फील्ड में कुछ करना चाहिए. मैं ने नौकरी के साथसाथ फिटनैस कंपीटिशन की तैयारी की, जो बहुत मुश्किल मानी जाती है और भारत में तो महंगी भी मानी जाती है.

‘‘अच्छी तरह प्रैक्टिस करने के बाद मैं ने साल 2015 में एक कंपीटिशन में हिस्सा लिया था, जिस में मेरा तीसरा नंबर आया था. तब मुझे लगा था कि तीसरा नंबर नहीं चाहिए, मुझे तो फर्स्ट आना है. इस के बाद मैं ने और मेहनत की और साल 2016 में मैं ‘जिरौय क्लास वुमन फिजिक’ की विजेता बन गई. इस के बाद मैं ने नौकरी छोड़ दी.

‘‘उस के साथसाथ एक और चीज चल रही थी और वह थी रोडीज. साल 2014, साल 2015 और साल 2016 में मुझे ‘एमटीवी रोडीज’ के आडिशन में ही निकाल दिया था, पर मैं ने हिम्मत नहीं हारी और साल 2017 में मैं ने आडिशन क्लियर किया और बाद में वह शो ही जीत लिया.’’

श्वेता मेहता ने आगे बताया, ‘‘मेरी जिंदगी जीने का नजरिया बहुत ही पौजिटिव है. जो चीज चाहिए, वह मुझे लेनी ही है. मैं अपने इस रवैए को कभी बदलूंगी नहीं. अगर कोई काम करना है तो उसे अच्छे से करो, जीजान लगा दो और जीत जाओ.

‘‘पिछले कुछ महीनों में मैं ने बहुतकुछ खोया है, पर हिम्मत नहीं खोई है. दरअसल, 6 सितंबर, 2019 को सूरत में ट्रैंपोलिन पार्क में मेरा एक एक्सिडैंट हुआ था. वहां पर सेफ्टी की कोई दिक्कत थी और मेरी गरदन टूट गई थी.

‘‘मेरी बड़े लैवल की सर्जरी हुई थी. डाक्टरों ने तब कह दिया था कि मैं फिटनैस में दोबारा वे चीजें नहीं कर पाऊंगी, जिन के बिना मेरी जिंदगी ही अधूरी है. कम से कम एक साल तक तो मैं ऐसा सोच भी नहीं सकती.

‘‘लेकिन, मैं खुद को मरीज की तरह नहीं देख सकती हूं, इसलिए मैं हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करती रहती हूं. लिहाजा, मैं ने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा वर्कआउट करने लगी हूं. डाक्टर हैरान रह गए हैं कि इस लड़की की इच्छाशक्ति इतनी ज्यादा कैसे है, यह तो आयरन से भी ज्यादा मजबूत है.

ये भी पढ़ें- लड़कों से कम नहीं हैं लड़कियां

‘‘इस एक्सिडैंट से मेरा बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. 6 सितंबर, 2019 को यह हादसा हुआ था, जबकि मुझे कई रिएलिटी शो करने थे. 15 अगस्त, 2019 को मैं ने अपना पहला पंजाबी म्यूजिक अलबम ‘चिट्टा सूट’ किया था, पर उस के बाद ही हादसा हो गया. मैं ने उस के बाद बहुतकुछ खो दिया, लेकिन हिम्मत नहीं खोई.

‘‘मैं ने एक फेसबुक ग्रुप भी शुरू किया है, जिस का नाम है ‘कमबैक विद श्वेता’. इसे शुरू करने की एक वजह यह भी है कि बहुत से लोग बड़ी जल्दी हिम्मत हार जाते हैं. इसी के चलते किसी का तलाक हो जाता है, किसी की अपने बौयफ्रैंड से लड़ाई हो जाती है, पैसे की तंगी या फिर कोई दूसरा हादसा हो जाता है और लोग उस हादसे के सदमे से बाहर नहीं आ पाते हैं.

‘‘मुझे ही देख लो. चोट लगने से पहले मैं 100 पुशअप्स लगा लेती थी, पर अब मुझे शुरू से शुरू करना है. आप मानोगे नहीं, मुझे 143 दिन लगे एक पुलअप को दोबारा करने में. बहुत से लोग हैं, जो दोबारा शुरू करने की कोशिश ही नहीं करते हैं. मैं चाहती हूं कि अकेली मैं ही कमबैक न करूं, बल्कि और भी लोग करें. वे खुद पर भरोसा रखें और बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना पूरे दमखम के साथ करें.’’

रैंप पर कहर ढाती नजर आईं Diana Penty, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

बौलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी (Diana Penty) की खूबसूरती के चर्चे आम बात है. वैसे भी जब डायना किसी फैशन शो (Fashion Show) में किसी नए परिधान में नजर आती है तो उस फैशन शो से जुड़ी तस्वीरें हफ्तों तक चर्चा में बनीं रहती हैं. इसी कड़ी में डायना पेंटी नें एक बार फिर से रैंप वौक किया. इस फैशन शो में वह रफल स्लीव्स (Ruffle Sleeves) के साथ नेवी ब्लू कलर का ब्लाउज और थाई स्लिट रफल स्कर्ट (Thigh Slit Ruffle Skirt) पहनी नजर आईं. साथ में उन्होंने मैचिंग हैवी ईयररिंग्स के साथ हाथों में बैंगल्स पहने हुए थे.

ये भी पढ़ें- जल्द दुल्हन बनने वाली हैं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, जानें कौन है दुल्हा?

बेबी डौल की तरह आईं नजर…

 

View this post on Instagram

 

💙💙 @azafashions Designer: @diyarajvvir Jewellery: @razwada.jewels #BombayTimesFashionWeek #BTFW #BTFW20

A post shared by Diana Penty (@dianapenty) on

फैशन शो में डायना पेंटी जब राजवाड़ा ज्वेल्स (Razwada Jewels) की ज्वैलरी और डिजाइनर दिया राजवीर (Diya Rajvvir) के डिजाइन किये हुए कपड़े पहन जब रैम्प पर उतरी तो वह कहर ढाती नजर आईं. इनका यह लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. इस परिधान में डायना बिल्कुल एक बेबी डौल की तरह नजर आ रही थी.

ये भी पढ़ें- Disha Patani की यह Photo हुई Viral, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

फिल्म कौकटेल से किया डेब्यू…

 

View this post on Instagram

 

💙💙 @azafashions Designer: @diyarajvvir Jewellery: @razwada.jewels #BombayTimesFashionWeek #BTFW #BTFW20

A post shared by Diana Penty (@dianapenty) on

वर्ष 2005 में मौडलिंग (Modelling) से शुरुआत करने वाली डायना पेंटी नें बौलीवुड में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ कौकटेल (Cocktail) फिल्म से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘हैप्पी भाग जायेगी’ (Happy Bhag Jayegi) और ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ (Happy Phir Bhag Jayegi) में भी अपने अभिनय का कमाल दिखाया था.

ये भी पढ़ें- एक साथ रोमांस करते दिखे असीम रियाज और हिमांशी खुराना, नए गाने का पोस्टर आउट

सोशल मीडियो पर रहती हैं एक्टिव…

 

View this post on Instagram

 

💙💙 @azafashions Designer: @diyarajvvir Jewellery: @razwada.jewels #BombayTimesFashionWeek #BTFW #BTFW20

A post shared by Diana Penty (@dianapenty) on

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली डायना पेंटी (Diana Penty) के इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर लाखों फौलोअर्स हैं. जिस पर वह आये दिन अपनी हौट और सेक्सी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उनके द्वारा शेयर किये जाने वाले फोटोज पर फैन्स की काफी प्रतिक्रियाएं और लाइक्स मिलते रहतें हैं. डायना पेंटी (Diana Penty) इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और वह फैशन शो और मौडलिंग में काफी सक्रिय रहतीं हैं.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी का नया हौट फोटशूट आया सामने, अपकमिंग गाने का पोस्टर भी किया शेयर

यूजर्स नें दी ये प्रतिक्रियाएं…

फैशन शो से जुड़े फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करनें के बाद डायना पेंटी (Diana Penty) को उनके फालोअर्स नें मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी जिसमें ट्विटर पर एक यूजर अमर दानीधारिया (Amar Danidhariya) नें लिखा है “कोरोना वायरस चला जाए आपको देख कर क्या फेस है आप का आहा” (Corona virus chala jaye aapko dekh kar kya face he aapka aahaa) वहीं यूजर बाबा द ग्रेट नें लिखा है मोरनी लग रही हो (Morni lag rahi ho).  लेकिन (Diana Penty) को इस फैशन शो से जुड़े फोटोज पर मजाक से ज्यादा तारीफें मिल रहीं है. क्यों की उनके ज्यादातर फलोअर्स ने उनके इस रैंपवौक से जुड़ी तस्वीरों की जम कर तारीफ की है.

ये भी पढ़ें- अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर फिर ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

इस गाने ने बटोरी काफी तारीफ…

डायना पेंटी (Diana Penty) को कौकटेल मूवी में ‘सेकेंड हैंड जवानी’ (Second Hand Jawani) सौंग पर भी काफी तारीफ मिली थी. जिसे मिस पूजा (Miss Pooja), नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और नक्काश अजीज (Nakash Aziz) नें गाया था. इस गाने में डायना पेंटी (Diana Penty) के साथ सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण नें ठुमके लगाये थे. यह गाना काफी हिट रहा था.

जिंदा है कार्तिक-नायरा की बेटी ‘कायरा’, 7 साल बाद सामने आएगा सच

स्टार प्लस (Star Plus) का पौपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehelata Hai) में कार्तिक (Kartik) और नायरा (Naira) की जिंदगी से तो जैसे सारी खुशियां चली ही गई हैं. आए दिन इस सीरियल में कुछ ना कुछ ऐसा जरूर हो जाता है जिससे कि कार्तिक-नायरा (Kartik-Naira) परेशान हो जाते हैं. इतनी कोशिशों के बाद कार्तिक-नायरा ने मिलकर लव-कुश को सजा दिलाई लेकिन कार्तिक और नायरा की कहानी में तो जैसे हर दिन एक अलग ट्विस्ट नजर आता है और शायद यही वजह है कि इतने समय से ये सीरियल दर्शकों के दिलों में बस चुका है और सिर्फ सीरियल ही नहीं बल्कि इस सीरियल के लीड आर्टिस्ट मोहसीन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) भी दर्शकों के फेवरेट बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta में आएगा नया ट्विस्ट, क्या जिंदा है कार्तिक-नायरा की बेटी ‘कायरा’?

क्या जिंदा है कार्तिक-नायरा की बेटी…

पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि गायू के सीढ़ियों से गिरने की वजह से कार्तिक और नायरा इसे वही हस्पताल ले कर जाते है जहां कुछ साल पहले कार्तिक और नायरा की बेटी की मौत हुई थी. हस्पताल का माहौल देख नायरा का काफी गहरा सदमा लगता है और वे बाहर आकर गार्डन में बैठ जाती है और खूब रोती है. इसके बाद कार्तिक नायरा को सम्भालता है और उसे घर लेकर जाता है. खबरो की माने को कार्तिक को जल्द ही इस बात की भनक लगने वाली है कि उसकी बेटी जो कुछ साल पहले मर गई था वे जिंदा है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta में खत्म हो जाएगी नायरा की कहानी, कायरव और कार्तिक को ऐसे कहेगी अलविदा

कार्तिक करेगा लीला की मदद…

जी हां, बात करें आने वाले एपिसोड्स की तो कार्तिक और नायरा की जिंदगी में एक नया तूफान आने वाला है जिसे देख सभी के होश उड़ जाएंगे. दरअसल अस्पताल पहुंचते ही कार्तिक को ये सुनने में आएगा कि लीला नाम की एक नर्स को कैंसर है. आपको बता दें, लीला वही नर्स है जिसने कीर्ति और नायरा का प्रेग्नैंसी के टाइम खूब साथ दिया था और जब कार्तिक को ये पता चलेगा कि लीला को कैंसर है तो वे उसकी मदद करने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें- होली पर लव-कुश का पर्दाफाश करेंगे कार्तिक-नायरा, ऐसे होगा खुलासा

कार्तिक को होगा लीला पर शक…

जैसे ही कार्तिक लीला को फोन करेगा तो लीला काफी डर जाएगी और कार्तिक का फोन नहीं उठाएगी. लीला कार्तिक को इग्नोर करना शुरू करेगी और कार्तिक लीला के इस तरह के बिहेवियर को देख काफी शौक्ड होगा. इस दौरान कार्तिक को लीला पर शक होगा कि कहीं ना कहीं लीला उसकी बेटी से जुड़ा सच उससे छिपा रही है. इसी शक के चलते कार्तिक लीला को ढूंढ़ने की खूब कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें- सुरेखा ने कायरव पर लगाया चोरी का इल्जाम, दादी ने नायरा को किया ब्लैकमेल

इन सब के चलते कार्तिक ये फैसला लेगा कि वे नायरा को इस बारे में कुछ नहीं पता चलने देगा ताकि नायरा को अपने पुराने जख्म दुबारा याद ना आ पाएं. आपको बता दें कि आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि कार्तिक-नायरा को एक लैटर मिलेगा जिससे उन्हें पता चलेगा कि उन दिनों की बेटी जिंदा है.

शहनाज गिल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो हुई Viral

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) ने बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) में खूब सुर्खियां बटोरी. दोनों की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि उन्होंने जोड़ी का नाम सिडनाज (Sidnaaz) रख दिया. अब ये जोड़ी बिग बौस के बाद फिर साथ आई है. दरअसल जल्द ही सिद्धार्थ और शहनाज का गाना रिलीज होने वाला है. गाने का नाम है भुला दूंगा (Bhula Dunga). इसी गाने का पोस्टर सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे के आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं.

बता दें कि शहनाज कई बार सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं. हालांकि सिद्धार्थ ने हमेशा उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया है.

ये भी पढ़ें- एक साथ रोमांस करते दिखे असीम रियाज और हिमांशी खुराना, नए गाने का पोस्टर आउट

शहनाज से शादी के सवाल पर ये दिया था जवाब…

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ से पूछा गया था कि आप शहनाज के साथ दोस्ती से आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे तो उन्होंने कहा था, ‘वो तो एक दूसरा शो कर रही हैं. उनकी बहुत जल्द शादी भी होने वाली है. आप कहां ये सवाल पूछ रहे हैं.’

सिद्धार्थ से फिर कहा गया कि हालांकि उनकी शादी अभी हुई नहीं है तो एक्टर में कहा, ‘हां, फिर सोचा जा सकता है.’

siddharth-shukla

बता दें कि कुछ दिनों पहले शहनाज ने कहा था, ‘मैं सिद्धार्थ से प्यार करती हूं और उनके साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाना चाहती हूं, लेकिन ये सब उन पर निर्भर करता है.’

गौरतलब है कि शहनाज इन दिनों शो ‘मुझसे शादी करोगे’ (Mujhse Shaadi Karoge) कर रही हैं. इस शो में वह अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं. लेकिन इस शो में शहनाज का वो अंदाज नहीं दिखा जैसा बिग बौस (Bigg Boss) में देखने को मिला था. इतना ही नहीं, शहनाज की अभी तक शो में किसी भी लड़के साथ बौन्डिंग नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- क्या शहनाज के स्वयंवर वाले शो करने से नाराज हैं सिद्धार्थ, जानें एक्टर का जवाब

शहनाज इस शो में भी सिद्धार्थ को लेकर बात करती रहती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने कहा, ‘सिद्धार्थ से ज़्यादा मेरे लिए कोई नहीं है. मैं हमेशा उसका इंतजार करूंगी. शो में आए कंटेस्टेंट्स को भी कैंसिल कर दूंगी.’

लड़कियों के लिए सैल्फ डिफैंस सिक्योरिटी भी, करियर भी

आज के समय में लड़कियों के साथसाथ औरतों की सिक्योरिटी समाज में एक बड़ा मुद्दा है. इस की सब से बड़ी वजह यह है कि आज लड़कियां स्कूल के समय से ही लड़कों से बराबरी करने के लिए मैदान में उतर रही हैं. वे स्कूल के बाद कालेज और फिर आगे की पढ़ाई के लिए गांवघर से दूर बड़े शहरों में जाने लगी हैं. ऐसे में उन के सामने खुद की सिक्योरिटी करना अहम हो गया है.

यह मुमकिन नहीं है कि हर जगह पुलिसप्रशासन लड़कियों की सिक्योरिटी के लिए मौजूद रहे. ऐसे में जरूरी है कि लड़कियों को सैल्फ डिफैंस की ट्रेनिंग दी जाए, जिस से वे खुद की हिफाजत कर सकें.

अब सैल्फ डिफैंस एक कैरियर बन गया है. सैल्फ डिफैंस सीखी लड़कियों को पर्सनल सिक्योरिटी और हिफाजत के दूसरे कामों में नौकरी मिल जाती है.

सैल्फ डिफैंस सीखने वाली तमाम लड़कियों के लिए जरूरी है कि उन की बौडी फिट और मजबूत रहे. इस के लिए लड़कियों और औरतों ने जिम जाना शुरू कर दिया है. ऐसे में जिम ट्रेनर के रूप में लड़कियों के लिए नौकरी के नए रास्ते खुल गए हैं. ज्यादातर जिम में महिला फिटनैस टे्रनर की जरूरत बढ़ गई है. यही वजह है कि हर छोटेबड़े शहर में ऐसे जिम की तादाद तेजी से बढ़ रही है.

आज के समय में माल, होटल, नाइट क्लब में बाउंसर को तैनात किया जाने लगा है. इस के अलावा सैलेब्रिटी की सिक्योरिटी के लिए भी महिला बाउंसरों का इस्तेमाल होने लगा है. छोटे शहरों और गांव की लड़कियों को इस में तरजीह मिलती है. वे मजबूत कदकाठी की होती हैं. साथ ही, इस में बहुत ज्यादा पढ़नेलिखने की जरूरत भी नहीं होती है.

ये भी पढ़ें- लड़कों से कम नहीं हैं लड़कियां

बन गया करियर

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में सैल्फ डिफैंस के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्था रैड ब्रिगेड ट्रस्ट ने इस गांव की कुछ लड़कियों को अपने सैल्फ डिफैंस कार्यक्रम से जोड़ा है.

गांव मरदहा की रहने वाली प्रियंका भारती और सुष्मिता भारती ने 2 साल सैल्फ डिफैंस की ट्रेनिंग ली. अब वे खुद गांव की दूसरी लड़कियों को ही नहीं, बल्कि दूसरे शहरों में जा कर भी वहां की लड़कियों को सैल्फ डिफैंस सिखा रही हैं.

वे कहती हैं कि सैल्फ डिफैंस सीखने के बाद गांव में उन का सम्मान बढ़ गया है. किसी स्कूल में 2 से 3 घंटे सैल्फ डिफैंस की ट्रेनिंग देने पर उन्हें 2,000 रुपए से ले कर 3,000 रुपए मिल जाते हैं.

प्रियंका और सुष्मिता दोनों ने अपनी आगे की पढ़ाई भी जारी रखी है. प्रियंका बीटीसी करने के बाद स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का काम करने की सोच रही हैं. वहीं सुष्मिता बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे पढ़ कर कुछ नया काम करना चाहती हैं. वे कहती हैं कि रैड ब्रिगेड ट्रस्ट वाले विदेशों से सैल्फ डिफैंस की महिला ट्रेनर को बुलाते हैं, जिन से सैल्फ डिफैंस की नई तकनीकों का पता चलता है. विदेशों में लड़कियों को यह काम स्कूली शिक्षा के साथ ही सिखाया जाता है, जिस से वहां पर छेड़खानी जैसी वारदातें कम होती हैं.

इसी तरह जसमीन पथेजा ने ब्लैंक नौयज गु्रप बनाया है. निशा सूसन ने पिंक चड्ढी गु्रप बनाया. इसे राम सेना के कट्टर हिंदूपंथियों से लड़ने के लिए बनाया गया है, जो औरतों को कमतर मानते हैं. गुलाबी गैंग को संपत पाल देवी ने खड़ा किया था, जो अफसरों से उलझ जाती हैं.

मध्य प्रदेश की माना मंडलेकर सैल्फ डिफैंस की ट्रेनिंग दे रही हैं, ताकि लड़कियां आराम से स्कूल आजा सकें. टिमासी के कालेज में पढ़ी माना को 12 किलोमीटर दूर स्कूल में जाना होता था और रास्ते में गांवों के लड़के बेहूदा इशारे करते थे. कईर् बार तो बलात्कार भी होते हैं, जिन में लड़कियों को चुप रह जाना पड़ता है.

हरिद्वार के पास भारती सैनी गांव रानी माजरा में लड़कियों को सैल्फ डिफैंस की ट्रेनिंग दे रही हैं.

पुणे का मार्शल आर्टिस्ट शिफूजी शौर्य भारद्वाज सैकड़ों लड़कियों को एकसाथ टे्रनिंग देते हैं. वे पैन, हेयर क्लिप, नेल कटर, आईडी कार्ड, सैलफोन से अपना बचाव कैसे कर सकते हैं, यह तक सिखाते हैं. उन्होंने 40 लाख लड़कियों को मिशन प्रहार में ट्रेनिंग दी है. उन का कहना है कि लोग लड़कियों को कहते हैं ‘बेबस’, हम कहते हैं ‘अब बस’.

ये भी पढ़ें- कहकशां अंसारी – फुटबाल ने बदल दी जिंदगी

लेडी सिक्योरिटी गार्ड

इस तरह की संस्थाओं से सैल्फ डिफैंस की ट्रेनिंग पाई खूबसूरत और फिट बौडी लड़कियों के लिए नौकरी के तमाम मौके आ रहे हैं. इस की सब से बड़ी वजह है कि अब समाज ऐसी लड़कियों को बढ़ावा देने लगा है. तमाम सैलेब्रिटी भी अपनी हिफाजत के लिए लेडी सिक्योरिटी गार्ड रखने का लगे हैं. इस के अलावा माल, सिनेमाघर, किसी इवैंट के दौरान भी इन की जरूरत महसूस होती है. प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को पहले इज्जत की नजरों से नहीं देखा जाता था, पर अब ऐसा नहीं है.

महिला बाउंसरों की तैनाती उन रिहायशी जगहों पर भी होने लगी है, जहां सिक्योरिटी का ज्यादा पुख्ता इंतजाम करना पड़ता है. इस की सब से बड़ी वजह पुलिस व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठना है. आम लोगों को लगता है कि शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के बाद अब हिफाजत के इंतजाम भी खुद ही करने चाहिए. तमाम बैंक, ज्वैलरी शोरूम और पैसे का कारोबार करने वाली कंपनियां पैसे के लेनदेन का काम प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों के भरोसे कर रही हैं.

इस के चलते ऐसी एजेंसियों की मांग काफी बढ़ गई है. इन में भी साधारण सिक्योरिटी गार्ड की जगह महिला बाउंसरों का इस्तेमाल बढ़ गया है.

डाइट भी सुधार रही हैं

हैल्थ मैनेजमैंट का कारोबार देख रही डाइटीशियन सुरभि जैन कहती हैं, ‘‘बाउंसर बनने या बौड़ी फिटनैस वाली लड़कियों के लिए जरूरी होता है कि उन का खानपान सही से हो. इस के लिए ऐसे लोगों को एक डाइट चार्ट बना कर उस पर अमल करना चाहिए.

‘‘बौडी बनाने की दवाएं लेने से ज्यादा जरूरी है कि सही खानपान से बौडी बनाएं. सुबह दूध और अंडे लेने चाहिए. इस के डेढ़ घंटे बाद प्रोटीन शेक वाला दूध लेना चाहिए. दोपहर के भोजन में रोटी, हरी सब्जी, दाल, चिकन, दही लेना ठीक रहेगा. शाम को नाश्ते में उबले आलू और जूस पीना चाहिए. प्रोटीन शेक के बाद रात 9 बजे 100 ग्राम पनीर, सब्जी, सलाद और दूध लेना चाहिए.’’

फिटनैस के लिए ऐक्सपर्ट के कहे मुताबिक ही जिम में ट्रेनिंग लेना बहुत जरूरी होता है.

सुरभि जैन कहती हैं, ‘‘डाइट के साथसाथ खूबसूरत दिखने के लिए अब लड़कियां सर्जरी कराने से किसी तरह का डर या संकोच नहीं करती हैं. अनचाहे बालों को हटवाने से ले कर वे आपरेशन के जरीए फैट निकलवाने की कोशिश भी करती हैं. चेहरे पर कोई दागधब्बा है या ठुड्डी सही आकार में नहीं है तो उसे भी सही कराने की कोशिश करती हैं.

ये भी पढ़ें- मजबूत बदन की बेखौफ टौम गर्ल नीलम सिंह

‘‘यही वजह है कि अब कौस्मैटिक सर्जन की तादाद बढ़ने लगी है. केवल लड़कियां ही नहीं, शादीशुदा औरतें भी खुद को फिट रख रही हैं.’’

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें