पिछले कुछ समय से मेरे चेहरे पर बहुत सारी फुंसियां हो गई हैं, मैं क्या करूं?

सवाल-

मेरी उम्र 21 साल है. पिछले कुछ समय से मेरे चेहरे पर बहुत सारी फुंसियां हो गई हैं. बहुत इलाज कराया, पर इन से छुटकारा नहीं मिला. मैं इन से बहुत ज्यादा परेशान हो गया हूं. इलाज बताएं?

ये भी पढ़ें- मकान मालिक की पत्नी मेरे साथ रिश्ता बनाना चाहती है, मैं क्या करूं?

जवाब-

आप एक्ने से पीडित मालूम पड़ते हैं. एक्ने एक तरह की त्वचा संबंधी बीमारी है. इस के कई उपचार हो सकते हैं जिन में जिंदगी जीने के तरीके में बदलाव, दवाएं और दूसरी डाक्टरी प्रक्रियाएं शामिल हैं. चीनी जैसे सामान्य कार्बोहाइड्रेट खाने से भी फायदा हो सकता है.

प्रभावित त्वचा पर लगाए जाने वाले उपचार जैसे एजेलिक एसिड, बेनजोइल पैरोक्साइड और सैलिसिलिक एसिड आमतौर पर इस्तेमाल होते हैं. चमड़ी के माहिर डाक्टर से मुलाकात करें.

ये भी पढ़ें- मैं जब भी अपनी गर्लफ्रैंड के साथ जिस्मानी रिश्ता बनाने की बात करता हूं तो वह मना कर देती है, मैं क्या करूं?

संतान प्राप्ति का झांसा, तांत्रिक से बच कर!

छत्तीसगढ़ के  जिला धमतरी में एक शख्स  महिलाओं को “तंत्र मंत्र” के जरिये गर्भवती करने का झूठा  दावा  करता था.इस शख्स  के जाल में ऐसी महिलाएं आसानी से आ जाती थी जिनकी गोद सूनी होती थी. संतान सुख के खातिर अनेक  महिलाएं वह सब कुछ करने को तैयार हो जाती थी जैसा की  शख्स अर्थात  कथित  तांत्रिक बाबा फरमान जारी किया करते था.

पुलिस के अनुसार  बांझपन से पीड़ित अनेक  महिलाओं को इस बाबा ने अपने मायाजाल में फांसकर उनका दैहिक शोषण किया.कभी लोक-लाज के भय से तो कभी अन्य सामाजिक  कारणों से पीड़ित महिलाओं ने अपना मुँह सी रखा था. मगर  कुछ ऐसी महिलाएं बाबाजी के संपर्क में आई जिन्होंने उसको उसकी असलियत  समाज के सामने  रखने की  ठान ली साहस  का परिचय  देते हुए इन महिलाओं ने पुलिस के समक्ष सच्चाई को रख दिया के बाद पुलिस हरकत में आई और एक दिन कथित तांत्रिक बाबा जेल  के सींखचों के पहुंच गया.  महिलाओं की हिम्मत का सबब यह बना की बाबाजी पुलिस के हत्थे चढ़ गए.अब कई पीड़ित महिलाएं अपनी आपबीती पुलिस को सुना रही है.

ये भी पढ़ें- निर्भया गैंगरेप के गुनहगारों को सुनाया सजा-ए-मौत का फैसला, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी

झाड़ फूंक से होगी संतान!

पुलिस ने जो सनसनीखेज भंडाफोड़ किया है उसके  अनुसारछत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के  मगरलोड थाना क्षेत्र में 7 जनवरी को दो बाबा एक नि:संतान दंपत्ति के घर पहुंचे. उन्होंने तंत्र मंत्र व झाड़-फूंक से संतान प्राप्ति कराने का झांसा देते हुए महिला से तंत्र साधना के नाम  पर पहले तो 2100 रूपये ऐंठ लिए. बाबाजी यही नहीं रुके रकम जेब में डालने के बाद उन्होंने घर के ही एक कमरे में उस महिला को देख उनकी लार टपकने लगी फिर वे साथ अश्लील हरकत करने लगे .

यह महिला बाबाजी की मंशा और असलियत पहचान गई  उसने इस अश्लील हरकत का प्रतिरोध कर कथित बाबा को थपपड़ रसीद कर दी.इस पर मजे की बात यार की अपने बचाव में पाखंडी बाबा ने उसे श्राप देने की चेतावनी देनी शुरू  कर  दी.  चेतावनी में उसने उसके पति एवं सास-ससुर की मृत्यु हो जाने का भय दिखाया और कई अपशगुन को लेकर  डराया धमकाया .मगर बहादुर महिला के तांत्रिक बाबाओं की फेर में ना आने पर  दोनों ही बाबा घटनास्थल से भाग खड़े हुए.

अंततः पुलिस ने धर दबोचा

जब कथित तांत्रिक बाबा अपनी मंशा में सफल नहीं हुए और भाग खड़े हुए तब महिला ने घर के परिजनों को बाबा के करतूत की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- एनआरसी से खौफजदा भारत के नागरिक

घटना के उपरांत पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी अपने पति एवं पड़ोसियों को दी  तब पीड़ित महिला ने थाना मगरलोड़ में उपस्थित होकर दोनों पाखंडी तांत्रिक  बाबाओ की सचाई  पुलिस को बताई .पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ धारा 385, 417, 454, 354, 506, 34 भादवि एवं 6, 7 टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया  और अंततः ठगी और महिला के यौन शोषण के मामले में

पुलिस अधिक्षक बी पी राजभानु के निर्देश पर थाना प्रभारी मगरलोड की टीम ने आरोपी बाबाओं को खोज निकाला . पुलिस ने हमारे संवाददाता को जानकारी दी कि गिरफ्त में आये बाबा का असली नाम हिंदराज जोशी पिता रामबली जोशी उम्र 45 साल एवं घनश्याम जोशी उम्र 35 साल ग्राम सलोन थाना सलोन जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश का निवासी  है .गिरफ्तारी के बाद दोनों तांत्रिक  बाबाओं को अदालत में प्रस्तुत किया गया  और जेल भेज दिया गया.

नेहा कक्कड़ को बहू बनाना चाहता है बौलीवुड का ये मशहूर सिंगर, जानें कौन है ये

सोनी टीवी का बेहद पौपुलर सिंगिग रिएलिटी शो इंडियन आइडल दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में रहता है. देशभर में से चुने गए कंटेस्टेंट इंडियन आइडल के स्टेज पर आ कर अपने सिंगिग करियर की शुरूआत करते हैं और यही कारण है कि हर बार की तरह इंडियन आइडल का 11वां सीजन भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर पहुंची थी बौलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जो कि अपनी अप्कमिंग फिल्म ‘छपाक’ को प्रोमोट करने आईं थी.

ये भी पढ़ें- वेदिका करेगी हनीमून की तैयारी, नायरा पर फूटेगा कार्तिक का गुस्सा

इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे उदित नारायण…

इसके बाद इंडियन आइडल सीजन 11 के सेट पर पौपुलर सिंगर उदित नारायण अपनी पत्नी दीपा नारायण के साथ पहुंचे. इस दौरान उन्होनें सभी कंटेस्टेंट्स और जजिस के साथ खूब मस्ती की और मस्ती के साथ उन्होनें अपने फैंस के लिए काफी सारी फोटोज भी शेयर की. इस एपिसोड की सबसे खास बात ये रही कि उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ही इस शो के होस्ट हैं और आदित्य की शो की जज नेहा कक्कड़ के साथ काफी अच्छी देस्ती भी है.

ये भी पढ़ें- नायरा ने पकड़ा वेदिका का झूठ, कार्तिक के सामने ऐसे खोलेगी पोल

नेहा कक्कड़ को बनाना चाहते हैं घर की बहू…

उदित नायारण ने इस शो में आकर इस बात का खुलासा किया कि वे इस शो का हिस्सा बनना चाहते है क्योंकि यहां पर एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आते है जो कि उन्हें काफी पसंद हैं. इसी के साथ साथ उदित ने ऐसी बात कह डाली जिसे सुन शो की जज नेहा कक्कड़ भी शरमां गईं. उन्होनें इस शो पर पहुंचकर अपनी दिल की इच्छा बताते हुए कहा कि आदित्य और नेहा को एक साथ देखकर उन्हें काफी अच्छा लगता है और वे चाहते है कि नेहा कक्कड़ उनके घर की बहू बन जाए.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने दिखाया अपना असली रूप, सेलेब्स और फैंस ने किए ऐसे टवीट्स

क्या होगा नेहा का फैसला…

उदित नारायण के मुंह से ये सुनकर सब काफी खुश हुए. आपको बता दें, कुछ समय पहले ही नेहा कक्कड़ का हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद वे काफी परेशान रहने लगी थीं. अब देखने वाली बात ये होगी कि नेहा उदित नारायण की बातों पर गौर करेंगी या फिर ऐसे ही हसी में टाल देंगी.

ये भी पढ़ें- सबके सामने खुद को एक्सपोज करेगी वेदिका, जल्द होगी कार्तिक-नायरा की शादी

वेदिका करेगी हनीमून की तैयारी, नायरा पर फूटेगा कार्तिक का गुस्सा

स्टार प्लस का बेहद पौपुलर और दर्शकों का पसंदीदा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी दिन ब दिन काफी दिलचस्प होती दिखाई दे रही है. दर्शक ये उम्मीद लगा कर बैठे हैं कि आखिर कब नायरा और दादी मिलकर वेदिका की सच्चाई सबके सामने रखेंगे और कार्तिक और नायरा फिर से एक दूसरे के करीब आ जाएंगे. बीते एपिसोड्स में आपने देखा कि कैसे वेदिका ने एक झूठ का सहारा ले कर कार्तिक को नायरा से शादी करने से रोक लिया और अपने करीब ले आई.

ये भी पढ़ें- नायरा ने पकड़ा वेदिका का झूठ, कार्तिक के सामने ऐसे खोलेगी पोल

वेदिका ने चली थी ये चाल…

वेदिका का झूठ ये था कि उसके कार्तिक के सामने नायरा की जान बचाने के लिए ये शर्त रखी थी कि वे अपनी किडनी नायरा को इस शर्त पर देगी जब कार्तिक उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करेगा और नायरा से दूर हो जाएगा. इस दौरान नायरा की जान बचाने के लिए कार्तिक को वेदिका की शर्त माननी पड़ती है. नायरा को जब इस बात का पता चलता है तो उसे काफी बड़ा झटका लगता है.

ये भी पढ़ें- सबके सामने खुद को एक्सपोज करेगी वेदिका, जल्द होगी कार्तिक-नायरा की शादी

दादी और नायरा को पता चली वेदिका की सच्चाई…

नायरा को इस बात की भनक लग चुकी है कि वेदिका ने कार्तिक के करीब आने के लिए ये किडनी ट्रांसप्लांट की चाल चली थी. नायरा को किडनी वेदिका ने नहीं बल्कि किसी और ने दी थी और वेदिका की इस चाल में उसकी दोस्त पल्लवी ने मदद की थी. अब दादी और नायरा दोनो को पता है कि वेदिका ने ये सब नाटक किया का कार्तिक को हासिल करने के लिए.

ये भी पढ़ें- क्रिसमस पार्टी में नायरा को मिलेगा वेदिका के खिलाफ सबूत, क्या कार्तिक जान पाएगा सच?

कार्तिक और वेदिका का हनीमून…

इस दौरान वेदिका नायरा से ये कहती दिखाई देंगी की वे और कार्तिक दोनो हनीमून पर जा रहे हैं और वेदिका की ये बात सुनकर नायरा काफी परेशान हो जाएगी और दादी के पास आ कर खूब रोने लगेगी. इसके बाद दादी और नायरा मिलकर ये प्लैन बनाएंगे की कार्तिक और वेदिका के हनीमून पर जाने से पहले ही वे दोनो वेदिका की सच्चाई सबके सामने रख देंगी.

ये भी पढ़ें- नायरा को पता चलेगी वेदिका की सच्चाई, दादी के साथ मिलकर ऐसे करेगी पर्दाफाश

नायरा पर करेगा कार्तिक गुस्सा…

ऐसे में खबरें ये आ रही हैं कि जब कार्तिक को वेदिका की सारी सच्चाई पता लगेगी तो कार्तिक को काफी बड़ा झटका लगेगा और वे अंदर से टूट जाएगा. इसके बाद कार्तिक नायरा पर इस बात को लेकर चिल्लाएगा कि जब उसे वेदिका की सच्चाई पहले ही पता लग गई थी तो उसने कार्तिक को पहले आ कर सब क्यूं नहीं बताया. अब देखने वाली बात ये होगी की जब दादी और नायरा मिलकर सबके सामने वेदिका को एक्सपोज करेंगे तब वेदिका का क्या रिएक्शन होगा.

ये भी पढ़ें- वेदिका ने कार्तिक से किया नायरा की जिंदगी का सौदा, सबके सामने खरी-खोटी सुनाएंगी दादी

निर्भया गैंगरेप के गुनहगारों को सुनाया सजा-ए-मौत का फैसला, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी

जिस पल का इंतजार देश की जनता को आठ सालों से था वो जाकर अब आया है. दिल्ली के चर्चित निर्भया गैंगरेप मामले में अदालत ने चारों आरोपियों को सजा ए मौत की सजा सुनाई है. वर्ष 2012 में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के गुनहगारों के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को ‘डेथ वारंट’ जारी कर दिया. पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने डेथ वारंट जारी करते हुए दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी देने का निर्देश दिया है.

पवन गुप्ता, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर मामले में दोषी पाए गए हैं. दोषियों के वकीलों ने कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट में एक क्यूरेटिव याचिका दायर करेंगे. सभी दोषी राष्ट्रपति के पास दया याचिका भी दायर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- एनआरसी से खौफजदा भारत के नागरिक

16 दिसंबर, 2012 को 23 वर्षीय महिला के साथ चलती बस में बेरहमी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, जिसके चलते बाद में उसकी मौत हो गई थी. मामले में छह आरोपियों को पकड़ा गया था. इन सभी में से एक आरोपी नाबालिग था. उसे जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. वहीं, एक अन्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी थी.

बाकी बचे चारों आरोपियों को ट्रायल कोर्ट ने दोषी माना और सितंबर 2013 में मौत की सजा सुनाई. इसके बाद 2014 में दिल्ली की हाईकोर्ट ने फैसले को बरकरार रखा और मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्णय को सही माना. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में पुनर्विचार याचिका भी खारिज कर दी थी.

निर्भया की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मेरी बेटी को न्याय मिल गया. 4 दोषियों की फांसी देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी. इस फैसले के बाद लोगों का कानून में विश्वास बढ़ेगा.निर्भया के पिता ने कोर्ट के फैसले पर कहा, मैं कोर्ट के फैसले से खुश हूं. दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी. यह फैसला इस तरह के अपराध करने की हिमाकत करने वालों में डर पैदा करेगा.

ये भी पढ़ें- फेरी वालों के फरेब में फंसते लोग

निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल करेंगे.

Hotness के मामले में किसी से कम नहीं है भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी, देखें फोटोज

भोजपुरी, बौलीवुड और दक्षिण की फिल्मों के जाने माने अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने बौलीवुड फिल्म ‘सब कुशल मंगल है’ के जरिए डेब्यू किया था. रीवा किशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ साथ वे अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. रीवा काफी सुंदर और स्टाइलिश होने के साथ साथ एक अच्छी एक्टर भी हैं क्योंकि रीवा की डेब्यू फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया था और साथ ही रीवा की एक्टिंग की तारीफ भी की थी.

आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं रवि किशन की बेटी रीवा किशन की कुछ स्टाइलिश और ग्लैमरस फोटोज जिसे देख आप भी उनकी अदाओं की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर रवि किशन की खूबसूरत बेटी ने इस फिल्म में किया डेब्यू, ट्रेलर हुआ लौन्च

 

View this post on Instagram

 

MUAH: @priyankanegi_makeupartist @kirann.shah9461 STYLED: @vedhikaghotge @amrutaadatia #sabkushalmangal #promotion

A post shared by Riva Kishan (@itsrivakishan) on

इन फोटोज में रीवा काफी मोडर्न दिखाई दे रही हैं जिसमें उन्होनें पिंक कलर की पैंट और साथ ही व्हाइट कलर की स्टाइलिश टौप पहनी हुई है. इन फोटोज में रीवा वाकई काफी हौट दिखाई दे रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

🍇🍇🍇 Shot by : @buzzookha Styled by : @label_bella_d Makeup and hair by : @priyankanegi_makeupartist #cineblitz

A post shared by Riva Kishan (@itsrivakishan) on

इस फोटो में रीवा का काफी बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है. इस फोटो में रीवा ने पर्पल कलर की ड्रैस पहनी हुई है और एक औटो रिक्शा में अपना फोटोशूट करवा रही हैं. रीवा की आंखें काफी एट्रेक्टिव नजर आ रही हैं जिन्हें देख किसी को भी उनसे प्यार हो जाए.

ये भी पढ़ें- नायरा ने पकड़ा वेदिका का झूठ, कार्तिक के सामने ऐसे खोलेगी पोल

 

View this post on Instagram

 

The truth is, I love myself a li’l too much to love you my love 😚🥀

A post shared by Riva Kishan (@itsrivakishan) on

इस फोटो में रीवा ने रैड कलर की वन पीस ड्रैस पहनी है जिसमें वे काफी क्यूट लग रही हैं. रीवा की फोटोज में उनकी कातिलाना अदाओं की तारीफ उनके फैंस लगातार करने में लगे हुए हैं.

रीवा का डेनिम लुक उन पर काफी सूट कर रहा है. इसमें उन्होनें ब्लू कलर की डेनिम शर्ट के साथ ब्लू कलर की ही rugged जींस पहनी हुई है. इन फोटोज में उनकी अदाएं वाकई देखने वाली है. फैंस उनकी हर फोटो में लाइक्स और कमेंट्स कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने दिखाया अपना असली रूप, सेलेब्स और फैंस ने किए ऐसे टवीट्स

नायरा ने पकड़ा वेदिका का झूठ, कार्तिक के सामने ऐसे खोलेगी पोल

स्टार प्लस का पौपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से दर्शकों को फेवरेट बना हुआ है. इस शो के दर्शकों को काफी समय से इस बात का इंतजार है कि आखिर कब कार्तिक और नायरा शादी के बंधन में बंधेंगे. जब जब दर्शकों को लगता है कि कार्तिक और नायरा अब एक हो जाएंगे उसी वक्त कहानी में कुछ ऐसा ट्विस्ट आता है और वेदिका अपनी कोई ऐसी चाल चलती है जिससे कि नायरा और कार्तिक मिलते मिलते रह जाते हैं. बीते एपिसोड में हमने देखा कि वेदिका ने अपनी किडनी नायरा को दी थी और इसके बदले उसने कार्तिक के आगे ये शर्त रखी थी कि वे नायरा से शादी ना करे.

सबके सामने खुद को एक्सपोज करेगी वेदिका, जल्द होगी कार्तिक-नायरा की शादी

वेदिका का किडनी ट्रांसप्लांट का झूठ आएगा सामने…

जब ये बात कार्तिक ने नायरा को बताई तो नायरा के साथ साथ बाकी सबके भी काफी बड़ा झटका लगा. लेकिन अब ऐसा दिखने में आ रहा है कि वेदिका का ये ड्रामा ज्यादा दिन तक नहीं टिकने वाला. आने वाले एपिसोड्स की बात की जाए तो वेदिका का ये किडनी ट्रांसप्लांट का झूठ सबके सामने आने वाला है जिसमे वेदिका की मदद उसकी दोस्त और नायरा की डौक्टर पल्लवी ने की थी.

ये भी पढ़ें- नायरा को पता चलेगी वेदिका की सच्चाई, दादी के साथ मिलकर ऐसे करेगी पर्दाफाश

उमेश से मिलती नजर आई वेदिका…

वेदिका का ये झूठ नायरा को पता चलेगा जिसे वे सबसे पहले जा कर दादी को बताएगी और अब दादी और नायरा को बस इंतजार है एक बड़े सबूत का जिसे पा कर वे सबके सामने वेदिका की सच्चाई रखने वाली है. इसी बीच हमें वेदिका उमेश से मिलती हुई नजर आएगी जो उससे पैसों की डिमांड कर रहा होगा. लंबे समय से वेदिका इसी झूठ के दम पर कार्तिक को ब्लैकमेल कर रही है और अपने पास रोकने की पूरी पूरी कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें- वेदिका ने कार्तिक से किया नायरा की जिंदगी का सौदा, सबके सामने खरी-खोटी सुनाएंगी दादी

क्रिसमस पार्टी के दौरान जबरदस्त होगी लड़ाई…

अब वेदिका की ये चाल भी चल्द ही खत्म होने वाली है क्योंकि नायरा और दादी को वेदिका के खिलाफ सबूत ढूंढ कर ले आएगी और सबसे पहले वे सब कार्तिक को बताएगी. वेदिका की सच्चाई जानने के बाद कार्तिक का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच जाएगा और वे जा कर एक्स-रे वेदिका के मुंह पर फेंक देगा. इसके बाद कार्तिक, नायरा और वेदिका के बीच क्रिसमस पार्टी के दौरान जबरदस्त लड़ाई दर्शकों को देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें- खतरे में पड़ी ‘नायरा’ की जान, ‘वेदिका’ की वजह से रुकी ‘नायरा-कार्तिक’ की शादी

कार्तिक और वेदिका का हनीमून…

अप्कमिंग एपिसोड में वेदिका नायरा को ये कहती नजर आने वाली है कि अब कुछ दिन तुम्हे कायरव को अकेला ही देखना होगा क्योंकि वो और कार्तिक साथ में हनीमून पर जाने वाले हैं. तो अब नायरा अपनी पूरी कोशिश करेगी कि कार्तिक और वेदिका के हनीमून पर जाने से पहले ही वे सबके सामने वेदिका की सच्चाई रख दे.

ये भी पढ़ें- नायरा-कार्तिक की शादी रोकने के लिए वेदिका करेगी ये काम, Shocked हो जाएंगे सभी

कानून से खिलवाड़ करती हत्याएं

लेखक- डा.अर्जिनबी यूसुफ शेख

साल 2018 की 30 जुलाई को सामाजिक कार्यकर्ता और अकोला में आम आदमी पार्टी के नेता मुकीम अहमद और उन के साथ बुलढाणा, साखरखेड़ा के शफी कादरी की हत्या कर दी गई. हत्या करने वाले ने उन्हें अपने यहां रात खाने पर बुलाया, फिर उन का अपहरण हो जाने की खबर सामने आई. 4-5 दिन बाद उन की लाश बुलढाणा जंगल में बोरी में सड़ती पाई गई.

इसी महीने के आखिर में वाडेगांव के सरपंच आसिफ खान मुस्तफा खान को एक महिला नेता द्वारा अपनी बहन के घर बुला कर अपने बेटे और उस के दोस्तों के साथ मिल कर उस की हत्या कर मोर्णा नदी में म्हैसांग पुल से लाश को फेंके जाने की खबर सामने आई.

कहा जाता है कि सरपंच आसिफ खान और उस महिला नेता के बीच नाजायज संबंधों के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

मई, 2019 में किसनराव हुंडी वाले की सार्वजनिक न्यास, सहायक संस्था निबंधक कार्यालय के सामने अग्निशमन यंत्र के उपकरण को इस्तेमाल कर भरी दोपहरी में हत्या कर दी गई. महापौर के पति रिटायर्ड पुलिस अफसर और उस के 3 बेटों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया.

ऐसी घटनाएं इनसानियत को शर्मसार कर रही हैं. जिस की हत्या हो जाती है, वह तो इस दुनिया से विदा हो जाता है, पीछे रह जाता है उस का तड़पता हुआ परिवार. पर सवाल यह है कि क्यों बढ़ रही हैं रोजाना ऐसी वारदातें? क्या लोगों का कानून पर से विश्वास घट गया है कि वह इंसाफ नहीं दिला पाएगा या फिर कानून के प्रति यह डर ही नहीं है कि सजा भुगतनी भी होगी? क्यों लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं? क्यों किसी की जान लेना आसान खेल बन गया है? वगैरह.

ये भी पढ़ें- भतीजे का बैर: भाग 2

बढ़ती हत्याएं और आएदिन मौब लिंचिंग की वारदातें इशारा कर रही हैं कि इनसानियत शर्मसार हो रही है. यह वहशियाना काम करते समय करने वाले के मन में यह क्यों नहीं आता कि वह कुछ गलत कर रहा है? धर्म के नाम पर हो या किसी चोरीडकैती के मामले में शक, लोगों के साथ बहुत ही गलत बरताव किया जाता है. किसी एक की मति मारी गई हो और वह कुछ गलत काम करने पर उतारू हो जाए तो बात अलग है, पर सारी भीड़ की मति मारी जाना, सब के द्वारा बेदर्दी से किसी एक के साथ पेश आना, उसे सरेआम बेइज्जत करना या सजा देना कितना उचित है?

कुछ दिन पहले 2 वीडियो क्लिप मेरे सामने आईं, जिन्हें देख कर मैं खुद ही शर्मिंदा हो गई. एक वीडियो में किसी दूरदराज इलाके में रहने वाली 20-22 साल की लड़की और लड़के को पूरी तरह नंगा कर भीड़ लड़की से लड़के को कंधे पर बिठा कर चलने के लिए कह रही थी. जिस के दिल में जो आ रहा था, वह उन के साथ वही कर रहा था. कोई लड़के के अंग को छेड़ता, कोई उन्हें थप्पड़, तो कोई लात मारता. गुस्साई भीड़ उन्हें दौड़ा रही थी और वे बेबस हो कर सब सह रहे थे.

इसी तरह दूसरी वीडियो क्लिप में एक 55-60 साल की औरत को पूरी तरह नंगा कर भीड़ दौड़ा रही थी. उस के साथ भी वह मनमाना सुलूक कर रही थी. किसी ने उसे पीछे से जोर की लात मारी, तो वह धड़ाम से नीचे गिर पड़ी, फिर उठ कर बेबस हो कर दौड़ने लगी.

आखिर ऐसे क्या अपराध होंगे इन के? क्यों भीड़ को यह नहीं लगता कि इन्हें नंगा कर के वह पूरी इनसानियत को नंगा कर रही है? क्यों ऐसे घटिया काम करने वालों को पकड़ा नहीं जाता? क्यों कानून बेबसों का सहारा नहीं बन पाता? क्यों आंखें मूंद कर अंधे की तरह सब भीड़ में शामिल हो जाते हैं और किसी बेबस को ऐसी सजा देते हैं, जिस से वह जिंदा होते हुए भी मरे समान हो जाए?

अगर कोई गलत करता है तो एक इनसान होने के नाते हमारा फर्ज बनता है कि उसे गलत करने से रोकें और यदि न रोक पाएं, तो कम से कम उस गलत काम करने वाले का साथ न दें. एक बेकुसूर को भी अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दें. कानून पर विश्वास करें. सच हमेशा जीतता है, भले ही वह कुछ समय के लिए परेशान हो. हत्याओं के सिलसिले में भी इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.

ये भी पढ़ें- भतीजे का बैर: भाग 1

याद रखा जाना चाहिए कि किसी की हत्या कर के उस के परिवार वालों की खुशियों को लूट लेने का किसी को कोई हक नहीं है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें