शहनाज गिल से शादी करने आए कंटेस्टेंट ने कहा, आप मुझे पसंद नहीं आई

शहनाज गिल (Shehnaz Gill) बिग बौस (Bigg Boss) के बाद अब शो मुझसे शादी करोगे (Mujhse Shaadi Karoge) में नजर आ रही हैं. इस शो में वह अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं. लेकिन हाल ही में शो में एक कंटेस्टेंट ने शहनाज के साथ खूब बहस की. दरअसल, कंटेस्टेंट मयंक अग्निहोत्री (Mayank Agnihotri) और शहनाज के बीच खूब बहस हुई. इतना ही नहीं, इस दौरान मयंक ने ये तक कह दिया कि उन्हें शहनाज पसंद नहीं आई हैं. मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया है जिसमें शहनाज कहती हैं, ‘यहां जितनी देर भी हो, इज्जत से रहो, नहीं तो गेट लोस्ट. यहां पर कौन्ट्रोवर्सी मत करो. जिस चीज के लिए यहां आए हो वो तो कर नहीं रहे.’

इसके बाद मयंक कहते हैं, ‘मैं यहाँ कोई कौन्ट्रोवर्सी नहीं कर रहा. ये मेरा एटीट्यूड है. मुझे आप पसंद नहीं आई.’ अब मयंक की इस बात को सुनने के बाद शहनाज क्या करेंगी ये तो आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- सुरेखा ने कायरव पर लगाया चोरी का इल्जाम, दादी ने नायरा को किया ब्लैकमेल

सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी इस याद को शहनाज गिल ने जलाया…

शहनाज अभी भी कई बार कहती हैं कि वह सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) से प्यार करती रहती हैं, लेकिन लास्ट के एपिसोड में शहनाज ने कुछ ऐसा किया था जिसे देखकर फैन्स चौंक गए थे. दरअसल, लास्ट के एक एपिसोड में शहनाज का दूल्हा बनने आए कंटेस्टेंट्स में से एक कंटेस्टेंट शहनाज को टेडी बियर गिफ्ट करता है जिसपर ‘सिडनाज’ (Sidnaz) का टैग लगा होता है. शहनाज को लेकर ये गिफ्ट पसंद नहीं आया और वह गुस्सा हो जाती हैं.

शहनाज उनसे कहती हैं, ‘जो आपने ये खेला ‘सिडनाज’, बहुत हो गए ड्रामे. आप जिस चीज के लिए आए हो उसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी.’

ये भी पढ़ें- Kasautii Zindagii Kay 2 की शूटिंग से ब्रेक लेकर ‘कोमोलिका’ पहुंची दुबई, शेयर की हौट फोटोज

सिद्धार्थ के साथ अपना रिश्ता बढ़ाना चाहती हैं शहनाज…

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ को लेकर कहा था, ‘मैं सिद्धार्थ से प्यार करती हूं और उनके साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाना चाहती हूं, लेकिन ये सब उन पर निर्भर करता है.’

शहनाज ने कहा था, ‘बिग बौस के घर में मेरी तरफ से एक तरफा प्यार ही दिखा है. मैं दूसरे का दिमाग नहीं पड़ सकती, लेकिन अपनी फीलिंग्स जरूर बता सकती हूं. अगर वह इस रिश्ते को बिग बौस के बाहर भी जारी रखना चाहेंगे तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.’

ये भी पढ़ें- Mujhse Shaadi Karoge: ये टीवी स्टार बनना चाहते हैं शहनाज गिल का दूल्हा, देखें Video

Bigg Boss Finale : 34 साल की हुई रश्मि देसाई, 14 सालों में इतना बदल गया है लुक

टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) इन दिनों बिग बौस 13 के घर में दर्शकों का दिल जीतने में काफी कामयाब रही हैं. रश्मि देसाई के फैंस उनको जितवाने के लिए सर से एड़ी तक को जोर लगा रहे हैं और जमकर उन्हें वोट्स कर रहे हैं. खैर, एक बात तो साफ है कि रश्मि देसाई भले ही बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) जीते या ना जीते पर रश्मि देसाई ने अपने फैंस का दिल जरूर जीत लिया है. 13 फरवरी को रश्मि देसाई का 34वां जन्मदिन था जिसके चलते देश भर से उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी और साथ ही उनके लिए बिग बौस (Bigg Boss) जीतने की मनोकामना भी की.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Siddharth ने बताई Rashami से झगड़े की असली वजह, देखें Video

पुरानी फोटोज देख हो जाएंगे हैरान…

rashami-desai

आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं रश्मि देसाई की कुछ ऐसी फोटोज जिसे देख आप जरूर हैरान रह जाएंगे. दरअसल पहले की रश्मि देसाई और अब की रश्मि देसाई में बहुत फर्क आ गया है और वे पहले से भी कई ज्यादा सुंदर और ग्लैमरस हो गई हैं. रश्मि देसाई को शुरू से ही फैशन का काफी शौंक रहा है और उनकी पुरानी फोटोज देख कर ये कहने बिल्कुल गलत नहीं होगा कि रश्मि देसाई को शुरू से ही फैशन के मामसे में अप-टू-डेट रहने की आदत है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Rajat Sharma के सामने हुई Siddharth-Rashami की बोलती बंद, जानें क्यों उड़े होश

रश्मि की क्यूट स्माइल पर जान छिड़कते हैं फैंस…

rashami-desai-1

 

रश्मि देसाई की अदाएं तो सबको दीवाना करती ही हैं बल्कि करोड़ों लोग तो रश्मि की बस क्यूट स्माइल पर ही अपनी जान छिड़कने को तैय्यार रहते हैं. आप इन फोटोज में देख ही सकते हैं कि रश्मि के चेहरे मासूमियत और उनकी प्यारी स्माइल शुरू से ही इतनी एट्रेक्टिव रही है कि कोई भी उन्हें देख उनका फैन बन जाए.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: फिनाले के दिन फैंस को मिलेगा ऐसा सरप्राइज, होगी कैटरीना की एंट्री

करोड़ों लोगो के दिल जीत चुकी हैं रश्मि देसाई…

rashami-desai-2

‘रावन’ (Raavan), ‘परी हूं मैं’ (Pari Hoon Main), ‘उत्तरन’ (Uttaran), ‘दिल से दिल तक’ (Dil se Dil Tak) जैसे कई सफल सीरियल्स का हिस्सा बनीं रश्मि देसाई ने अब तक करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. रश्मि सीरियल्स में काम करने के साथ साथ झलक दिखला जा (Jhalak Dikhla Jaa), खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi), नच बलिए (Nach Baliye) जैसे कई रिएलिटी शोज़ का ही हिस्सा बनीं और तो और उन्होनें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी छाप छोड़ी है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रातों रात ये कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर, पारस की गेम पर पड़ेगा असर

बिग बौस 13 के घर में बाहर आई रश्मि की पर्सनल लाइफ…

rashami-desai-3

बात करें रश्मि देसाई की पर्सनल लाइफ की तो रश्मि ने अपने पौपुलर सीरियल उत्तरन के को-स्टार नंदिश सन्धू (Nandish Sandhu) से 12 फरवरी 2012 में शादी की थी जो कि ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई थी और साल 2014 में रश्मि (Rashami) और नंदिश (Nandish) एक दूसरे से अलग हो गए थे. वैसे देखा जाए तो बिग बौस के घर में भी रश्मि देसाई के कुछ पर्सनल रिलेशनशिप्स सामने आए हैं जिन्हें शायद वो सामने लाने नहीं चाहती थीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: विकास ने शहनाज के सामने खोली असीम की पोल, गर्लफ्रेंड को लेकर कही ये बात

अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर रश्मि देसाई बिग बौस सीजन 13 की विनर बन पाती हैं या नहीं पर इतना जरूर तय है कि रश्मि देसाई वाकई में काफी स्ट्रौंग लड़की हैं और अपने आपको हर सिचुएशन सम्भालना उन्हें अच्छे से आता है.

Bigg Boss 13: कैप्टन बनते ही सिद्धार्थ करने लगे रश्मि से flirting, देखें वीडियो

जैसे जैसे बिग बौस सीजन 13 के दिन बीतते जा रहे हैं वैसे वैसे ही दर्शकों को कुछ ना कुछ नया देखने को मिस रहा है. हर बार की तरह इस बार भी बिग बौस का ये सीजन काफी रोमांचक होता जा रहा है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. बीते दिनों कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर में खूब हंगामा होता नजर आया लेकिन आखिरकार कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला बन गए घर के नए कैप्टन. इसके तुरंत बाद सिद्धार्थ पारस छाबड़ा से कुछ डिस्कशन करते दिखाई दिए और उसके बाद उन्होनें घर के लोगों को काम बांटना शुरू किया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सबके सामने सिद्धार्थ ने किया शहनाज को किस, रश्मि ने दिया ऐसा रिएक्शन

माहिरा शर्मा और पारस के बीच भी हुई कहासुनी…

इसी के चलते कई लोगो ने सिद्धार्थ को पारस के हाथों की कठपुतली तक कह दिया. बीते एपिसोड में राशनिंग टास्क में भी घरवालों के बीच काफी लड़ाई झगड़े हुए. इसी के चलते जहां एक तरफ असीम रियाज और पारस छाबड़ा के बीच काफी तू-तू-मैं-मैं हुई वहीं दूसरी तरफ माहिरा शर्मा और पारस के बीच कहासुनी होती दिखाई दी. लेकिन आज के एपिसोड में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जिसकी शायद उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नही होगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हौट इंग्लिश टीचर बनीं पंजाब की कैटरीना कैफ, उड़े सिद्धार्थ के होश

रश्मि देसाई संग फ्लर्ट करेंगे सिद्धार्थ शुक्ला…

बीते दिनों आपने देखा कि बिग बौस द्वारा दिए गए टास्क के चलते सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने सबके सामने जमकर रोमांस किया. आज के एपिसोड में भी सिद्धार्थ और रश्मि के बीच का प्यार उभर कर आने वाला है. सिद्धार्थ आज रश्मि से फ्लर्ट करते दिखाई देने वाले हैं. देखा जाए तो रश्मि देसाई जबसे घर में आई है, तबसे उन्होंने सिद्धार्थ से लड़ाई के अलावा कुछ भी नहीं किया और ना ही रश्मि ने कभी किसी मुद्दे पर कोई स्टैंड लिया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: असीम को हुआ हिमांशी से प्यार, सबके सामने ऐसे करेंगे इजहार

कहीं ये सब फुटेज पाने के लिए तो नहीं…

ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि रश्मि देसाई ये सब सिर्फ और सिर्फ फुटेज पाने के लिए कर रही हैं या ये भी हो सकता है कि सिद्धार्थ और रश्मि दोनो मिलकर अपने पुराने गिले शिकवे भुला कर एक नई शुरूआत करना चाहते हों. हालांकि शुरूआत के दिनों में जब रश्मि सिद्धार्थ को टारगेट करती थी तो खुद शो के होस्ट सलमान खान ने भी माना था कि वह फुटेज के लिए ऐसा कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर के अंदर सिद्धार्थ और रश्मि ने किया जमकर रोमांस, देखें वीडियो

Bigg Boss 13: असीम को हुआ हिमांशी से प्यार, सबके सामने ऐसे करेंगे इजहार

बिग बौस सीजन 13 के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया दर्शकों को देखने को मिलता रहता है. जहां एक तरफ पिछले हफ्ते घर के अंदर काफी लड़ाई झगड़े हुए वहीं इस हफ्ते घर में प्यार भरा माहौल दिख रहा है. बीते दिनों बिग बौस ने सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के सीरियल ‘दिल से दिल तक’ का एक वीडियो घर की स्क्रीन पर दिखाया और सिद्धार्थ और रश्मि को एक टास्क दिया जिसमें दोनों को एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताने थे और वहीं पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को उन दोनों के प्यार भरे पल एक मोबाईल में रिकौर्ड करने थे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर के अंदर सिद्धार्थ और रश्मि ने किया जमकर रोमांस, देखें वीडियो

असीम करेंगे हिमांशी के सामने अपने प्यार का इजहार…

सिद्धार्थ और रश्मि ने काफी अच्छे ठंग से बिग बौस का ये टास्क पूरा किया और घर में काफी अच्छे से रोमांस किया. यहां तक की दोनों ने बिग बौस के घर के अंदर बने स्वीमिंग पूल में भी एक दूसरे के साथ रोमांस किया. अगर बात करें असीम रियाज और हिमांशी खुराना कि तो बिग बौस के मेकर्स ने ट्वीटर के जरिए फैंस को बताया कि आज के एपिसोड में असीम हिमांशी के सामने अपने प्यार का इजहार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: आखिर क्यों इस कंटेस्टेंट को फैंस ने बताया आतंकवादी, पढ़ें ट्वीट

‘अगर प्यार है तो बोल दे ना’…

बीते कुछ एपिसोड्स में दर्शकों को असीम के इस प्यार के बारे में तक पता चला जब शेफाली जरीवाला ने असीम को ये कहा कि, ‘अगर प्यार है तो बोल दे ना’, लेकिन उस समय असीम ने शरमाते हुए कहा कि ‘ऐसा कुछ नहीं है और वो हिमांशी के कुछ नहीं बोलेगा’. लेकिन बिग बौस के मेकर्स से आई जानकारी के अनुसार आज के एपिसोड में असीम आरती सिंह को ये कहते नजर आएंगे कि वो हिमांशी खुराना से प्यार करते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: बिग बौस ने दिया घरवालों को ‘शौकिंग इविक्शन’ का नया झटका, ये सदस्य होंगे घर से बेघर

‘क्यूं होता है प्यार, ना तुम जानो ना हम’…

इतना ही नहीं बल्कि असीम हिमांशी के लिए एक गाना भी गाएंगे जिसके नाम है, ‘क्यूं होता है प्यार, ना तुम जानो ना हम’. जैसा कि आप सब को पता है कि हिमांशी खुराना इस बात का खुलासा पहले ही कर चुकी हैं कि वे पहले से ही रिलेशनशिप मे हैं, तो अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर असीम अपने प्यार को पाने के लिए किस हद तक जाएंगे और हिमांशी असीम के प्यार को अपनाएंगी या फिर दोनों घर के अंदर सिर्फ एक दोस्त बन कर ही रह जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: देवोलीना के बाद इस कंटेस्टेंट पर आया सिद्धार्थ का दिल, की होठों की तारीफ

Bigg Boss: 13 दिवाली के मौके पर इस कंटेस्टेंट पर भड़क उठे ‘भाईजान’, जानें क्यों

ये बात तो हम सब जानते हैं कि बिग बौस का ऐसा कोई एपिसोड नहीं जाता जब घर में लड़ाई झगड़े देखने को ना मिलें, लेकिन इस बार घर की एक कंटेस्टेंट ने बिग बौस 13 के होस्ट यानी सलमान खान को गुस्सा दिलाने में देरी ना की. जी हां बीते वीकेंड के वौर में कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा नें अपनी आदतों के चलते सलमान को जबरदस्त गुस्सा दिखाने पर मजबूर कर दिया. यहां तक की सलमान खान ने काफी कोशिश की कि वे दिवाली के मौके पर किसी किसी कंटेस्टेंट पर गुस्सा नहीं होंगे लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: ‘हिन्दुस्तानी भाऊ’ के साथ-साथ घर में लगेगा भोजपुरी तड़का, पढ़ें खबर

सलमान नें माहिरा को कई बार कहा कि वे चुप रहें…

दरअसल सलमान खान ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें घरवालों को किसी और के बारे में बताना था कि वे उनसे क्यों बहतर हैं और सामने वाले को वोट क्यों नहीं मिलने चाहिए. इसी दौरान जब बारी आई कंटेस्टेंट असीम रियाज की तो उन्हें ये बताने को कहा गया कि वे माहिरा से क्यों बहतर हैं और माहिरा को क्यों वोक्स नहीं मिलने चाहिए. इसके चलते जब असीम माहिरा के बारे में बोल रहे थे तो वे बार बार कुछ ना कुछ बोली जा रहीं थी तो सलमान खान नें उन्हें कई बार चुप रहने को कहा क्योंकि जब माहिरा की बारी थी को किसी भी कंटेस्टेंट नें बीच में उन्हें नहीं टोका था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट ने दी सिद्धार्थ शुक्ला को ‘Me Too’ की धमकी, पढ़ें खबर

अपनी आदतों से बाज नहीं आईं माहिरा…

इसके बाद सलमान खान नें सभी घरवालों को एक और टास्क दिया जिसमें सभी कंटेस्टेंट के पास एक लाइट हेडगियर था और टास्क ये था कि उन्हें उन कंटेस्टेंट के बल्ब को जगाना था जिन्हें अपनी दिमाग की बत्ती जगाने के जरूरत है. इसी टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला माहिरा की ओर जाते हैं और उनके हेलमेट का स्विच औन कर देते हैं और फिर माहिरा सिद्धार्थ के बारे में बोलना शुरू कर देते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने दी सिध्दार्थ शुक्ला को मात, पढ़ें पूरी खबर

गेम को गेम की तरह ही खेलें…

बता दें, इस दौरान सलमान खान को माहिरा शर्मा पर काफी गुस्सा आ जाता है और वे सभी को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि कोई भी कंटेस्टेंट किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलेगा और गेम को गेम की तरह ही खेलें.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: पारस की इस हरकत पर भड़के फैंस, ट्वीट कर बोला ‘फट्टू’

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने दी सिध्दार्थ शुक्ला को मात, पढ़ें पूरी खबर

सुपरस्टार सलमान खान के बिग बौस होस्ट करने की वजह से बिग बौस के हर सिजन की फैन फौलोविंग बहुत ज्यादा होती हैं. साथ ही, अब की बार का सिजन थोडा ‘तेढा’ होने की वजह से और ज्यादा दिलचस्प बन गया हैं. 13वें सीजन में पहले से ज्यादा ट्विस्ट रहें और इस बार चुने गये सेलिब्रिटीज की वजह से भी इस सिजन की लोकप्रियता अधिक बढ़ गयी है.

बिग बौस के 13 प्रतियोगियों की रैंकिंग पर नजर डाले तो, सारे प्रतियोगीयों में सबसे ज्यादा लोकप्रियता टेलिविजन की फेवरेट ‘बहु’ रश्मि देसाई को मिली दिखाई दे रही हैं. बिग बौस शुरू होने से पहले रश्मि के एक्स बौयफ्रेंड अभिनेता सिध्दार्थ शुक्ला नंबर वन स्थान पर थे. सिध्दार्थ को पिछे छोड कर रश्मि अब बिग बौस के 13 कंटेस्टंट्स में अव्वल स्थान पर पहुंच गयी हैं. रश्मि 100 अंकों के साथ चार्ट पर पहले स्थान पर हैं, तो सिद्धार्थ 80.39 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: पारस की इस हरकत पर भड़के फैंस, ट्वीट कर बोला ‘फट्टू’

टेलीविजन सीरियल्स की लोकप्रिय अभिनेत्री दलजीत कौर ने 71.93 अंकों के साथ तिसरा स्थान हासिल किया हैं. तो पारस छाबड़ा 71.64 अंको के साथ चौथे स्थान पर हैं. दलजीत कौर दूसरे सप्ताह में ही बाहर हो गई थीं. लेकिन टेलिविजन की इस लोकप्रिय बहु की पौपुलैरिटी फिर भी बरकरार हैं. पांचवें स्थान पर हैं, बौलीवुड अदाकारा कोएना मित्रा. कोयना ने 69.87 अंक हासिल करके शेफाली बग्गा को पिछे छोड दिया हैं.

बिग बौस की सिजलिंग हौट कंटेस्टंट माहिरा शर्मा 56.49 अंकों के साथ सांतवें स्थान पर हैं. तो, टेलिविजन के लोकप्रिय लेखक सिद्धार्थ डे 52.14 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं. टेलिविजन के दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय हास्य कलाकार और अभिनेता कृष्णा अभिषेक की बहन अभिनेत्री आरती सिंह बिग बौस का सिजन लांच होते वक्त चौथे स्थान पर थी. लेकिन सिजन शुरू होने के बाद अब वह आंठवें स्थान पर पहुंच गई हैं.

ये भी पढ़ें- इंडियन आइडल 11 के सेट पर फिर रो पड़ीं नेहा कक्कड़, लोगों ने ऐसे उड़ाया मजाक

बिग बौस शो लांच होने से पहले और बाद अभी भी शहनाज गिल दसवें स्थान पर ही बनी हुए हैं. लेकिन देवोलिना भट्टाचार्य के लोकप्रियता में काफी गिरावट देखी गई हैं. लौन्च से पहले पाचवें स्थान पर रही देवोलिना अब ग्यारहवे स्थान तक पहुंच गई हैं. पिछले हफ्ते बिग बौस से बाहर हुए अबु मलिक 12वें स्थान पर हैं. तो कश्मीरी मौडल असीम रियाज़ लोकप्रियता में 13 वे स्थान पर हैं.

यह आंकड़े अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित किए गयें हैं. स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक, अश्वनी कौल कहतें हैं, “सलमान खान तो निर्विवाद सुपरस्टार हैं. साथ ही, उनका शो बिग बौस 13 और उनके प्रतियोगी भी काफी लोकप्रिय हैं. शो शुरू होने से पहले हमने मीडिया का विश्लेषण किया.  14 भाषाओं में 600 से अधिक समाचार स्रोतों से डेटा एकत्र किया. इनमें फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, सोशल मीडिया, वायरल खबरें, और डिजिटल प्लेटफौर्म भी शामिल हैं.”

ये भी पढ़ें- 4 साल तक डिप्रेशन में थीं TV की ये हौट एक्ट्रेस, करना चाहती थीं सुसाइड

अश्वनी कौल आगे कहतें हैं, “हमने यह शो लांच होने के बाद भी उनकी रैंकिंग जांची, और उनकी रैंकिंग में भारी बदलाव भी पाया. कई अत्याधुनिक एल्गोरिदम इस विशाल डेटा की प्रक्रिया में हमें सहायता करते हैं. जिससे बौलीवुड सितारों के स्कोर और रैंकिंग तक हम पहुंच पाते हैं”

Bigg Boss 13: ‘टिकट टू फिनाले’ पाने के लिए की कंटेस्टेंटस ने पार की सारी हदें, देखें वीडियो

बिग बौस का दूसरा नाम ही लड़ाईयां और एंटरटेनमेंट है और इसी के साथ बिग बौस के सीजन 13 में हमें ये लड़ाई झगड़े शुरूआत से ही देखने को मिले लेकिन अब तक ये लड़ाई झगड़े खाने जैसी छोटी-मोटी बातों के लेकर हो रहे थे लेकिन अब मामला गंभीर होता दिखाई दे रहा है. वैसे तो बिग बौस के हर सीजन में औडियंस को कुछ ना कुछ नया और अनोखा को देखने को मिलता ही है लेकिन इस सीजन के ट्विस्ट ने कंटेस्टेंट को हिला कर रख दिया है.

किसको मिलेगा ‘टिकट टू फिनाले’

दरअसल बिग बौस सीजन 13 में इस बार सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि औडियंस को इस बार फिनाले सिर्फ 4 ही हफ्तों में देखने को मिल जाएगा. इसी ट्विस्ट के साथ घरवालों के बीच फिनाले तक पहुंचने की रेस शुरू हो चुकी है. सभी कंटेस्टेंट ‘टिकट टू फिनाले’ को पाने के लिए सर से ऐड़ी तक को जोर लगा रहे हैं और ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि किसको मिलता है ‘टिकट टू फिनाले’ और कौन होगा घर से बेघर.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: शो से बाहर होते ही कोएना ने सुनाई

सिद्धार्थ शुक्ला ने देबोलीना पर कसा ताना…

बीते एपिसोड के शुरूआत में सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्जी को टास्क में उनकी मदद ना करने पर ताना मारते दिखाई देते हैं और उनकी बात सुन देवोलीना रो पड़ती हैं और शांत होने के बाद वे सिद्धार्थ को काफी खरी खोटी सुनाती हैं. इसके चलते सिद्धार्थ देवोलीना को शांत करने के कोशिश करते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें- महारानी बनीं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, फोटोज

रोटियों को लेकर रश्मि और असीम के बीच तू तू मैं मैं…

इतना ही नहीं बल्कि रोटियों को लेकर रश्मि देसाई और असीम रियाज के बीच भी तू तू मैं मैं होती दिखाई दी. असीम का गुस्सा रश्मि बिल्कुल सहन ना कर पाईं और उनके भी सबर का बांध टूट गया. रश्मि ने भी असीम को खूब खरी खोटी सुनाईं और इस लड़ाई के बाद रश्मि खूब रोईं. इन सब के बाद जहां एक तरफ देवोलीना रश्मि को चुप करवाने के कोशिश कर रही थीं वहीं दूसरी तरफ बाकी घरवाले असीम के गुस्से को शांत करते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें- दुल्हन बनीं सपना चौधरी, फोटोज से उड़ाए फैंस के होश

बिग बौस ने दिया टौस फैक्टरी टास्क…

एपिसोड में बिग बौस ने घरवालों को टौस फैक्टरी का टास्क दिया जिसमें दोनों टीमों को बिग बौस के हुक्म अनुसार सोफ्ट टौय बनाने थे और जो टीम इस टास्क को बिग बौस के दिए समय अनुसार पूरा कर लेगा वही टीम इस टास्क की विनर रहेगी. इस टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को बिग बौस ने जज बनने का हुक्म दिया और ये चैक करने के लिए बोला कि किस टीम के सोफ्ट टौयज सही हैं और किस टीम के नहीं.

बता दें, आज के एपिसोड में दोनों जज यानी सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा बताएंगे कि टौस फैक्टरी टास्क में कौन सी टीम विनर रहेंगी. जैसे जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सभी कंटेस्टेंट के दिलों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: शो से बाहर हो जाएंगी ये 2 स्ट्रांग

बिग बौस 13: घर में होगी अमीषा पटेल की एंट्री, बोल्ड अदाओं से मचाएंगी धूम

कलर्स टी.वी. के सबसे बड़े रियलिटी शो “बिग बौस” का 13वां सीजन 29 सितम्बर 2019 को दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. हर बार की तरह बौलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे. खबरें कुछ ऐसी हैं कि बौलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी इस बार बिग बौस का हिस्सा बनने जा रही हैं. इस बात का खुलासा अमीषा ने खुद अपने औफिशियल इंस्टाग्राम से किया जिसमें उन्होनें एक वीडियो सलमान खान के साथ स्टेज पर मस्ती करते हुए अप्लोड की और कैप्शन में लिखा- ‘फन विद माय डार्लिंग’. देखने वाली बात ये होगी कि अमीषा बिग बौस के घर में किस तरह दर्शकों को एंटरटेन करेंगी पर हाल ही में अमीषा के नए फोटोशूट देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वे इस बार पूरे फोर्म में घर के अंदर एंट्री मारेंगी.

शेयर किया बोल्ड अवतार…

जी हां, हाल ही में अमीशा पटेल ने अपना एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसमें वे अपनी अदाओं से फैंस के होश उडाती नजर आ रही हैं. वैसे तो अमीषा पटेल अक्सर ही फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं पर इस बार जो उन्होनें अपना बोल्ड अवतार शेयर किया है वो वाकई सबको हिला देने वाला है. फैंस के दिलों में तो अभी से हलचल मचनी शुरू हो गई है कि अमीषा पटेल को ऐसा अवतार बिग बौस के घर के अंदर कैसी कयामत लाने वाला है.

ये भी पढ़ें- 29 साल की हुईं सपना चौधरी, असली नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

ऋतिक रोशन के साथ किया डेब्यू…

अमीषा पटेल अपने ग्लैमरस अवतार से पहले ही काफी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं और अब फिर से वे उसी अवतार में वापस आईं हैं. अमीषा की इस फोटोज को फैंस जमकर प्यार दे रहे हैं और उनके इस अवतार की काफी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी और उसके बाद से वे कामयाबी की सीढ़ियां चढती ही गईं. इस बार सलमान खान के गुस्से और अमीषा पटेल की अदाएं दर्शकों को साथ में देखने को मिलेंगी.

ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर के बच्चों की इस फोटो पर आ जाएगा

अवार्डस की हकदार भी बनीं अमीषा पटेल…

 

View this post on Instagram

 

Neon and pink kinda day 💗💗💘💛

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on

बता दें, अमीषा पटेल ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं जैसे कि ‘कहो ना… प्यार है’, ‘गदर-एक प्रेम कथा’, ‘भूल भुलैया’, आदि. और इतना ही नहीं अमीषा पटेल ने अपनी बहतरीन एक्टिंग के चलते कई अवार्डस भी जीते हैं जिन अवार्डस में से एक नाम ‘फिल्मफेयर स्पेशन परफोर्मेंस अवार्ड’ है. अब देखना ये होगा कि कैसे एक बौलीवुड दीवा टी.वी शो में अपनी भूमिका निभाती हैं.

ये भी पढ़ें- करीना कपूर को पसंद नहीं भांजी की ये आदत, दी ये

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें