Bigg Boss 13: अरहान ने दी सिद्धार्थ पर एसिड फेंकने की धमकी, देखें वीडियो

बिग बौस के फैंस को बीते दिनों काफी बड़ा झटका लगा जब उन्होनें सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को इतनी बुरी तरह आपस में भिड़ते हुए देखा. जैसे जैसे रश्मि और सिद्धार्थ की लड़ाई बढ़ती गई वैसे वैसे फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ती गईं क्योंकि इन दोनों के बीच लड़ाई सिर्फ मुंह से नहीं बल्कि हाथापाई पर पहुंच गई थी और हाथापाई की शुरूआत और सुद्धार्थ शुक्ला को उक्साने में सबसे बड़ा हाथ रश्मि देसाई का ही रहा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हाथापाई तक पहुंची सिद्धार्थ-रश्मि की लड़ाई, अरहान की फटी शर्ट

अरहान ने की सिद्धार्थ पर तेजाब फेंकने की बात…

जैसा की हम सबने देखा की चाय फेंकने की शुरूआत रश्मि देसाई ने की और जैसे ही रश्मि ने चाय का कप फेंका उसके बाद सिद्धार्थ अपना आपा खो बैठे और उन्होनें भी रश्मि पर पानी फेंका. पर इस बीच रश्मि के बेहद करीबी दोस्त अरहान खान ने आकर बात और आगे बढ़ा दी. बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कंटेस्टेंट अरहान खान सिद्धार्थ शुक्ला के मुंह पर तेजाब फेंकने की बीत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की एंट्री होते ही टूटा शहनाज का दिल, पारस ने की ऐसी हरकत

रश्मि-सिद्धार्थ के झगड़े में फटी अरहान की शर्ट…

जब रश्मि और अरहान की लड़ाई हो रही थी तो जबरदस्ती ही अरहान बीच में कूद पड़े और सिद्धार्थ के आगे आ गए और तभी सिद्धार्थ का गुस्सा सांतवें आस्मान पर पहुंच गया और उन्होनें अरहान को पकड़ कर अपनी तरफ खींचते हुए कहा, “तेरा क्या लेना देना था इसमें” और इसी के चलते अरहान की शर्ट फट जाती है जिस बात का वे इतना बड़ा मुद्दा बना लेते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में दोबारा होगी सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, ऐसे गले लगा लेगीं शहनाज गिल

सलमान ने लगाई जमकर क्लास…

बीते वीकेंड के वौर में सलमान ने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की जमकर क्लास लगाई और रश्मि के कहा कि वे सिद्धार्थ को बार बार पोक कर रही थी “कैसी लड़की, कैसी लड़की” पूछ कर और वे अपना मजाक खुद बना रही थीं जबकी सिद्धार्थ का वे मतलब बिल्कुल नहीं था जैसा वे सोच रही थीं और जैसा उन्होनें खुद के करैक्टर को उछाला है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: विशाल पर फूटेगा रश्मि देसाई का गुस्सा, भद्दे कमेंट से भड़की

Bigg Boss 13: हाथापाई तक पहुंची सिद्धार्थ-रश्मि की लड़ाई, अरहान की फटी शर्ट

बिग बौस सीजन 13 जबसे शुरू हुआ है तब से ही घर में आए दिन कोई ना कोई नया हंगामा खड़ा हो जाता है और यही कारण है कि दर्शकों को ये सीजन काफी पसंद आ रहा है और बाकी सीजन के मुकाबले बिग बौस का सीजन 13 सबसे सफल सीजन रहा है. इस सीजन में हर चीज भरपूर देखने को मिली है फिर चाहे वे पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल का दर्शकों को एंटरटेन करना हो या फिर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई हो. असीम और पारस का टास्क के दौरान गेम प्लैन भी काफी दिलचस्प दिखाई दिया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की एंट्री होते ही टूटा शहनाज का दिल, पारस ने की ऐसी हरकत

सिद्धार्थ और रश्मि के बीच होगी भयंकर लड़ाई…

इस सीजन के होस्ट सलमान खान ने भी घर में रह रहे सदस्यों की जमकर क्लास लगाई और शायद इस वीकेंड के वौर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. बिग बौस के मेकर्स ने आज के एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है जिसमें दो पुराने दुश्मनों के बीच फिर से लड़ाई होती दिखाई देने वाली है. जी हां आज के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच काफी भयंकर लड़ाई दर्शकों को देखने मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में दोबारा होगी सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, ऐसे गले लगा लेगीं शहनाज गिल

सिद्धार्थ और अरहान के बीच होगी हाथापाई…

https://www.youtube.com/watch?time_continue=57&v=5Ncw1obth0o&feature=emb_title

लड़ाई के चलते ही रश्मि देसाई सिद्धार्थ के ऊपर चाय फेंक देंगी और इसी वक्त सिद्धार्थ भी अपनी चाय इन पर फेंक देंगे. इसके बाद सिद्धार्थ का गुस्सा सांतवे आस्मान पर पहुंच जाएगा और जैसे ही अरहान लड़ाई के बीच में आएंगे तब सिद्धार्थ उन्हें भी शर्ट से पकड़ कर अपनी तरफ खीचेंगे जिससे की अरहान की शर्ट फट जाएगी. इस दौरान सिद्धार्थ की दोस्त शहनाज गिल सिद्धार्थ को शांत करती नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: विशाल पर फूटेगा रश्मि देसाई का गुस्सा, भद्दे कमेंट से भड़की

“मैं शो से ऊपर खुद को रखूंगी…”

इसके बाद रश्मि देसाई सलमान खान को ये कहती दिखाई देंगी कि ‘’अगर ऐसे 2 कोड़ी की सोच रखने वाला आदमी मुझे ऐसे बोलेगा को मैं शो से ऊपर खुद को रखूंगी.” अब देखने वाली बात ये होगी सलमान खान आज के एपिसोड में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ की लड़ाई को लेकर क्या एक्शन लेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘नायरा-कार्तिक’ की संगीत सेरेमनी बर्बाद करने के लिए नई चाल चलेगी ‘वेदिका’, पढ़ें खबर

Bigg Boss 13: विशाल पर फूटेगा रश्मि देसाई का गुस्सा, भद्दे कमेंट से भड़की

बिग बॉस 13 में आए दिन कोई न कोई बड़ी फाइट या कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल जाता है. आज के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है जहां विशाल आदित्य सिंह को जेल जाने से पहले रश्मि देसाई के गुस्से का सामना करना पड़ेगा.

पारस छाबड़ा ने लगाई आग…

ये सब पारस छाबड़ा की वजह से होगा जो इन दिनों घर में मौजूद हैं और फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की कमी महसूस नहीं होने दे रहे हैं. बीते रोज ही पारस छाबड़ा ने घर में दोबारा एंट्री की थी और वापस आने के बाद से ही पारस छाबड़ा घरवालों की पोल खोलने में लगे हुए हैं. सबसे पहले तो उन्होंने पूरे घर के सामने रश्मि देसाई और अरहान खान की पोल पट्टी खोली और फिर इस बात का खुलासा किया कि, विशाल आदित्य सिंह ने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के वीडियो को देखकर क्या कमेंट किया था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में हुई पारस की धमाकेदार एंट्री

विशाल ने कही थी ये बात…

दरअसल, विशाल ने सिद्धार्थ और रश्मि का रोमांटिक वीडियो देखकर कहा था कि ये वीडियो काफी घटिया था क्योंकि, पूरे वीडियो में दोनों एक-दूसरे में ही घुसे हुए थे.

ऐसे फूटा रश्मि का गुस्सा…

ये बात सामने आते ही रश्मि देसाई का गुस्सा विशाल पर फूट पड़ा और उन्होंने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई. शो के नए प्रोमो में आप साफ देख सकते हैं कि रश्मि किस तरह विशाल पर भड़क रही हैं.

रश्मि ने विशाल को कहा बेवकूफ

इस वीडियो में रश्मि बोल रही हैं कि, तुम मेरे किरदार पर कैसे सवाल उठा सकते हो. मैंने कभी तुम्हारे और माहिरा के वीडियो के बारे में कुछ बोला है क्या? रश्मि की ये बात सुनकर विशाल ने कहा कि उन्होंने वीडियो के बारे में कुछ गलत नहीं कहा था और ये बस उनकी राय थी लेकिन रश्मि उनकी कोई बात नहीं सुनती और विशाल पर चिल्लाती हैं. यहां तक की उन्होंने विशाल को बेवकूफ भी कह दिया. वहीं घरवाले इन दोनों के झगड़े को देखकर हैरान नजर आ रहे हैं. (यहां देखें वीडियो)

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: झगड़े के बाद बढ़ीं नजदीकियां, मधुरिमा ने किया विशाल को Kiss

Bigg Boss 13: झगड़े के बाद बढ़ीं नजदीकियां, मधुरिमा ने किया विशाल को Kiss

बिग बौस के घर में हर दिन दर्शकों को कोई ना कोई ड्रामा जरूर देखने को मिलता है. इस सीजन की सबसे खास बात ये है कि दर्शकों को ना सिर्फ टास्क देखने में बल्कि कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने का मौका भी मिल रहा है. बीते वीकेंड के वौर में सलमान ने अरहान खान से जुड़ी कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया था जिसे सुनकर सारे दंग रह गए थे. जी हां शो के होस्ट सलमान खान ने सभी को ये बता कर चौंका दिया था कि अरहान खान पहले से ही शादीशुदा हैं और इतना ही नहीं बल्कि उनका एक बच्चा भी है. ये सब सुनकर तो जैसे रश्मि के पैरों तले जमीन ही खिसक गई.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सलमान ने खोली अरहान की पोल, फूट फूट कर रोईं रश्मि देसाई

सिद्धार्थ और पारस पहुंचे सीक्रेट रूम…

बीते एपिसोड में हमने देखा बिग बौस ने सिद्धार्थ की तबीयत का ख्याल रखते हुए उन्हें अलग से एक सीक्रेट रूम में कुछ दिन आराम करने को कहा जहां थोड़ी देर बाद ही पारस छाबड़ा की एंट्री हुई. दरअसल, पारस छाबड़ा को चोट लगने की वजह से कुछ दिन बाहर जाने को कहा गया था उनकी सर्जरी के लिए पर अब वे लौट आए हैं और सिद्धार्थ के साथ सीक्रेट रूम में बैठ कर सभी कंटेस्टेंट्स को देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट की वजह से टूटी रश्मि देसाई की उंगली, क्या छोड़ेंगी शो?

मधुरिमा ने सुनाई विशाल को खरी-खोटी…

कल राल के एपिसोड में बिग बौस ने सभी सदस्यों को नोमिनेशन से बचने का एक टास्क दिया जिसमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा फुटेज लेनी थी. इस टास्क के वीजेता कौन होंगे इसका फैसला सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को अपसी सेहमती से लेना था. टास्क के दौरान मधुरिमा तुली और विशास आदित्य सिंह के बीच काफी बहस हुई और मधुरिमा ने विशाल को बहुत खरी खोटी भी सुनाई जिसका अंदाजा विशाल को बिल्कुल भी नहीं था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: नहीं रुक रही सिद्धार्थ और असीम की लड़ाई, पारस हुए घर से बेघर

फिर से जाग उठा मधुरिमा और विशाल का प्यार…

इसी दौरान माहिरा शर्मा को सबी लोग इग्नोर कर रहे थो मगर फिर भी वे सबके पास जाकर बात कर रहीं थी तो इसलिए सिद्धार्थ और पारस ने इस टास्क का वीजेता माहिरा को चुना. मधुरिमा और विशाल की टकरार के बाद विशाल काफी इमोशनल दिखाई दिए. घर के नए कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने काफी कोशिश की दोनो के बीच सुलह करवाने की और कह सकते हैं की के कामयाब भी हुए. मधुरिमा खुद विशाल के पास आईं और उनसे माफी मांगी और कहा कि जो भी उन्होनें टास्क के दौरान कहा वे वो सब नहीं कहना चाहती थीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि के साथ रिश्ते को लेकर भड़कीं अरहान की गर्लफ्रेंड, पुलिस में दर्ज की शिकायत

ये सदस्य हैं इस हफ्ते नोमिनेटिड…

इसके बाद दोनो एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते नजर आए और इतना ही नहीं बल्कि मधुरिमा ने विशाल को किस भी किया. अब देखने वाली बात ये होगी की क्या इस दोनो के बीच फिर से सब कुछ ठीक हो पाएगा या नहीं. आपको बता दें. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो सदस्य नोमिनेटिड हैं उनका नाम है सिद्धार्थ शुक्ला, विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ, शहनाज गिल और मधुरिमा तुली.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि ने की अरहान के साथ शादी की प्लैनिंग, इस कंटेस्टेंट से की दिल की बात

Bigg Boss 13: सलमान ने खोली अरहान की पोल, फूट फूट कर रोईं रश्मि देसाई

बिग बौस में आए दिन कोई ना कोई नया हंगामा दर्शकों को देखने को मिलता ही रहते है लेकिन जो बात इस वीकेंड के वौर में हुई वो शायद आज तक के बिग बौस के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिली. इस वीकेंड के वौर में शो के होस्ट यानी सलमान खान का गुस्सा सांतवे आस्मान पर था. जहां एक तरफ सभी घरवालों की सलमान ने जमकर क्लास लगाई तो वहीं दूसरी तरफ सलमान ने अरहान खान की कुछ ऐसी असलीयत सामने रखी जिसे सुनकर सभी लोग दंग रह गए और यहां तक की रश्मि देसाई का दिल चूर चूर हो गया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट की वजह से टूटी रश्मि देसाई की उंगली, क्या छोड़ेंगी शो?

सलमान ने खोली अरहान की पोल…

सबसे पहले तो सलमान खान ने घर में हो रही धक्का मुक्की और हाथापाई को लेकर सबकी क्लास लगाई और कहा कि किसी को यहां कोई गेम खेलना नहीं आता और सभी लोग बस एक दूसरे को अपनी ताकत दिखाने में लगे हुए हैं. सलमान ने गुस्से में आकर ये तक बोला कि अगर मैं बिग बौस होता तो सभी को इस घर से बेघर कर देता. इसके बाद जो सलमान ने अहरान के बारे में जो बात बताई उसे सुनकर ना सिर्फ दर्शक हैरान हो गए बल्कि घर में रह रहे सदस्यों को भी काफी झटका लगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: नहीं रुक रही सिद्धार्थ और असीम की लड़ाई, पारस हुए घर से बेघर

सलमान का गुस्सा सांतवे आस्मान पर…

सलमान ने अरहान से शुरूआत करते हुए पूछा कि उसकी फैमिली में कौन कौन हैं. ये सवाल सुनते ही अरहान ने होश उड़ गए और अरहान ने सलमान से कहा कि ये सब पर्सनल बातें इस शो में क्यों की जा रही हैं. पर सलमान ने अरहान की एक ना सुनी और फिर से वही सवाल पूछा जिसका जवाब देते हुए अरहान ने सिर्फ अपने माता पिता और भाई का नाम लिया. इस बात से सलमान और गुस्से में आ गए और रश्मि से पूछा कि क्या उन्हें पता है कि अरहान की शादी हो चुकी थी और उनका एक बच्चा भी है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि के साथ रिश्ते को लेकर भड़कीं अरहान की गर्लफ्रेंड, पुलिस में दर्ज की शिकायत

रश्मि का दिल हुआ चखनाचूर…

इस बात पर सभी के होश उड़ गए और रश्मि को जैसे ये सुनकर दंग ही रह गईं. अरहान ने बताया कि उन्होनें रश्मि से इस बारे में बात की हुई है कि उनकी शादी हो चुकी थी पर बाद में वे दोनों अलग हो गए थे पर रश्मि ने सलमान को बताया कि अरहान ने उन्हें बच्चे के बारे में कुछ नहीं बताया था. इसके बाद सलमान ने बोला कि वे ये बात इस शो में नहीं करना चाहते थे पर जब अरहान खान ने इस शो में वापसी लौट कर रश्मि को सबके सामने नैशनल टेलिवीजन पर प्रोपोज किया तो सलमान को लगा कि रश्मि को इन सब बातों के बारे में पता होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि ने की अरहान के साथ शादी की प्लैनिंग, इस कंटेस्टेंट से की दिल की बात

सलमान आए घर के अंदर…

इसके बाद सलमान ने अरहान को कहा कि वे रश्मि से सारी बातें क्लीयर करें और जो भी रश्मि को पता होना चाहिए वे उन्हें बताएं. इसी दौरान जब रश्मि को इतना बड़ा झटका लगा इस बात पर तो खुद सलमान खान घर के अंदर आए और रश्मि और अरहान के साथ बैठ कर कुछ बातें क्लीयर की और कुछ उन दोनो को अकेले में करने के लिए कहा. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या अरहान खान और रश्मि देसाई का रिश्ता पहले जैसा सही हो पाएगा या नहीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: खतरे में पड़ी सिद्धार्थ की कैप्टेंसी, असीम ने चली ये चाल

Bigg Boss 13: रश्मि के साथ रिश्ते को लेकर भड़कीं अरहान की गर्लफ्रेंड, पुलिस में दर्ज की शिकायत

कलर्स टीवी के बेहद पौपुलर रिएलिटी शो बिग बौस का सीजन 13 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. जहां एक तरफ घर में लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिग बौस के घर में प्यार के फूल भी खिल रहे हैं. जी हां, जैसा कि हम सबने देखा कि सोमवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट अरहान खान ने बिग बौस के घर में दोबारा एंट्री मार कर रश्मि देसाई से अपने प्यार का इजहार किया और उन्हें वे रिंग भी दिखाई जो वे बाहर से उनके लिए लाए थे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि ने की अरहान के साथ शादी की प्लैनिंग, इस कंटेस्टेंट से की दिल की बात

एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाया अरहान पर आरोप…

इसी के साथ साथ एक और शख्स का नाम बेहद सुर्खियों में बना हुआ है और वो नाम है अमृता धनोआ का. आपको बता दें कि अमृता धनोआ अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. जैसे जैसे अरहान का नाम रश्मि के साथ जुड़ता जा रहा है वैसे वैसे अमृता अरहान की पोल खोलती दिखाई दे रही हैं. जी हां, अमृता ने बताया कि वे और अरहान 5 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे हैं और इतना ही नहीं बल्कि काम ना होने पर अरहान ने उनसे 5 लाख रूपए तक लिए थे जो अरहान ने अभी तक वापस नहीं किए हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: खतरे में पड़ी सिद्धार्थ की कैप्टेंसी, असीम ने चली ये चाल

पुलिस स्टेशन में दर्ज की शिकायत…

अमृता धनोआ ने अरहान के खिलाफ पुलिस में कंम्पलेंट भी दर्ज करवाई है और मीडिया के सामने रिपोर्ट तक दिखाई है. अमृता का दावा है कि उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अरहान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और ये सब सुनते ही रश्मि देसाई के फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में एंट्री के साथ ही शुरू हुई विशाल और मधुरिमा की लड़ाई, देखें Video

क्या करेंगे अरहान खान…

सबसे बड़ी बात का खुलासा जो अमृता ने किया है वो ये है कि रिलेशनशिप में होते हुए भी अरहान ने काफी बार उन्हें धोखा दिया था तो इसी बात को ले कर उन्होनें रश्मि और अरहान के रिश्ते को लेकर भी बयान दिया है कि ये सब एक ड्रामा है और कुछ भी नहीं. अब देखने वाली बात ये होगी कि अरहान खान इस सब बातों पर कैसा रिएक्ट करेंगे. खैर ये सब तो तभी पता चलेगा जब अरहान खान बिग बौस के घर से बाहर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: वाइल्डकार्ड एंट्री ले अरहान ने किया प्यार का इजहार, रश्मि ने किया इंग्नोर

Bigg Boss 13: रश्मि ने की अरहान के साथ शादी की प्लैनिंग, इस कंटेस्टेंट से की दिल की बात

कलर्स टीवी के बेहद पौपुलर रिएलिटी शो बिग बौस का सीजन 13 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. जहां एक तरफ घर में लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिग बौस के घर में प्यार के फूल भी खिल रहे हैं. जी हां, जैसा कि हम सबने देखा कि सोमवार के एपिसोड में 3 वाइल्डकार्ड एंट्रीज हुई हैं जिसमें से विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली, रश्मि देसाई के बेहद करीबी दोस्त अरहान खान और बिग बौस सीजन 13 की ही एक्स कंटेंस्टेंट शेफाली बग्गा का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: खतरे में पड़ी सिद्धार्थ की कैप्टेंसी, असीम ने चली ये चाल

अरहान ने किया अपने प्यार का इजहार…

अरहान खान ने घर में एंट्री मारते ही सबसे पहले रशमि देसाई से अपने प्यार का इजहार किया और उन्हें बताया कि वे उनके लिए कुछ लाए हैं. इसके बाद माहिरा के कहने पर अरहान ने रश्मि को अपने घुटनों पर बैठ कर प्रोपोज किया और उन्हें वे रिंग दिखाई जो वे उनके लिए लाए थे. वो बात अलग है कि ना अरहान ने रश्मि को रिंग पहनाई और ना ही रश्मि ने रिंग पहनी पर इतना तो तय है कि रश्मि और अरहान के प्यार की शुरूआत तो हो ही चुकी है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में एंट्री के साथ ही शुरू हुई विशाल और मधुरिमा की लड़ाई, देखें Video

आरती सिंह के साथ की प्लैनिंग…

इसी के चलते बीते एपिसोड में रश्मि देसाई अपनी दोस्त आरती सिंह से अपनी शादी की बात करती नजर आईं. आरती सिंह रश्मि देसाई से उनकी शादी की प्लैनिंग के बारे में बात करते हुए पूंछती हैं कि क्या वे गर्मियों में शादी करने वाली हैं तो इसका जवाब देते हुए रश्मि कहती हैं कि फरवरी तक तो हम यहीं बिग बौस के घर में फंसे हुए हैं तो वे इस बारे में घर जाने के बाद ही सोचेंगी. रश्मि अपने दिल की बात आरती सिंह से कहती हैं की वे काफी खुश हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: वाइल्डकार्ड एंट्री ले अरहान ने किया प्यार का इजहार, रश्मि ने किया इंग्नोर

शादी को लेकर नहीं करेंगी कोई खुलासा…

इसी दौरान जब आरती उनके आगे की प्लैनिंग के बारे में पूंछती हैं तो रश्मि कहती हैं कि वे इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लेना चाहतीं. रश्मि आरती को बताती हैं कि जो रिंग अरहान लाए हैं वो उनकी बहन ने ही उनके लिए डिजाइन की है. रश्मि के बयान से पता चल रहा है कि अभी वे अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं करना चाहतीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ और असीम ने किया शहनाज का मुंह काला, देखें वीडियो

Bigg Boss 13: वाइल्डकार्ड एंट्री ले अरहान ने किया प्यार का इजहार, रश्मि ने किया इंग्नोर

जैसा कि आप सब जानते हैं कि बिग बौस का सीजन 13 बाकी सीजन के मुकाबले काफी सफल रहा है और इस बात की घोषणां किसी और ने नहीं बल्कि खुद बिग बौस ने कुछ दिन पहले ही की थी. बिग बौस शो के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है कि बिग बौस सीजन 13 को 5 हफ्तों का एक्सटेंशन मिल गया है. हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार विशाल आदित्य सिंह की गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा और अरहान खान शो में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाले थे. लेकिन बिग बौस ने खुद इस खबर को हकीकत में बदल दिया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ और असीम ने किया शहनाज का मुंह काला, देखें वीडियो

बिग बौस के घर में होगी धमाकेदार वाइल्डकार्ड एंट्री…

जी हां, बिग बौस शो के मेकर्स ने आज के एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है जिसमें मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा और अरहान खान बिग बौस के घर में धमाकेदार एंट्री लेंगे. इस दौरान घरवालों को भी एक टास्क दिया गया है कि घर में रह रहे सदस्यों को इन तीनों को इग्नोर करना है. इसी के चलते विशाल आदित्य सिंह मधुरिमा तुली को और शहनाज गिल शेफाली बग्गा को इग्नोर नहीं कर पाएंगे पर रश्मि देसाई अहरान खान को इग्नोर करने में कामयाब रहेंगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कैप्टन बनते ही सिद्धार्थ करने लगे रश्मि से Flirting, देखें वीडियो

अरहान खान करेंगे रश्मि देसाई को प्रोपोज…

इन सब के चलते सबसे खास बात जो सामने आई है वो ये है कि अरहान खान घर के अंदर एंट्री मारते ही रश्मि देसाई को प्रोपोज करने वाले हैं और वे खुद रश्मि देसाई को बताते दिखाई दे रहे हैं कि वे उनके लिए एक रिंग लेकर आए हैं. ये सब देखने के बाद इतना को तय है कि आने वाले एपिसोड्स में घर के अंदर खूद हंगामे नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सबके सामने सिद्धार्थ ने किया शहनाज को किस, रश्मि ने दिया ऐसा रिएक्शन

कैसे करेंगे दर्शकों को एंटरटेन…

अब देखने वाली बात ये होगी कि ये तीन वाइल्ड कार्ड एंट्रीज यानी मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा और अरहान खान कैसे दर्शकों को एंटरटेन करेंगे और घर के अंदर क्या क्या बदलाव लाएंगे. एक और बात जो गौर करने वाली है वो ये है कि क्या रश्मि देसाई अरहान खान के प्यार को अपना पाएंगी और इस पर सिद्धार्थ शुक्ला क्या रिएक्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हौट इंग्लिश टीचर बनीं पंजाब की कैटरीना कैफ, उड़े सिद्धार्थ के होश

Bigg Boss 13: बाहर होते ही अरहान ने किया ये बड़ा खुलासा, क्या होगा रश्मि का रिएक्शन

बिग बौस सीजन 13 का माहौल दिन ब दिन रोमांचक होता जा रहा है. हर कोई घर के अंदर बने रहने के लिए अपने सर से एड़ी तक को जोर लगाता दिखाई दे रहा है. इसी दौड़ में बीते वीकेंड के वौर में सलमान खान नें इस रेस से एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया और उस कंटेंस्टेंट का नाम है अरहान खान. जी हां, बीते एपिसोड में कंटेंस्टेंट अरहान खान शो से बेघर हो गए जिसके बाद रश्मि देसाई अपने आंसू रोक ना पाई और नेशनल टेलिविजन पर सबसे सामने फूट फूट कर रोने लगीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हिंदुस्तानी भाऊ पर भड़कीं माहिरा शर्मा की मां, गुस्से में कही ये बात

‘मैं रश्मि देसाई से प्यार करते हूं…’

भले ही रश्मि देसाई और अरहान खान नें अपने रिलेशलशिप को लेकर शो के अंदर ज्यादा बातचीत नहीं की और सबको यही बताया कि वे दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन अरहान नें शो से बाहर आते ही एक ऐसा खुलासा कर दिया जिसका रश्मि को कोई अंदाजा भी नहीं होगा. एक इंटरव्यू के दौरान अरहान खान नें बताया कि वह रश्मि देसाई से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें शादी के लिए प्रोपोज करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल को मिला नया लुक, फोटोज हुईं वायरल

‘प्रपोज करने से पहने ही हो गया इविक्शन…’

इंटरव्यू में अरहान नें कहा कि, “मैंने आजतक कभी रश्मि और अपने रिश्ते की खबरों पर हामी नहीं भरी है. मैने हमेशा से ही रश्मि को अपना दोस्त बताया है लेकिन बिग बौस के घर में मुझको रश्मि के साथ काफी समय बिताने को मिला. इस दौरान मैं रश्मि को काफी अच्छे तरीके से समझ पाया हूं. रश्मि के साथ रहने के बाद मुझको ये बात समझ आई है कि, हम दोनों का रिश्ता दोस्ती से बढ़ कर है. तभी तो मैं बिग बौस के घर में रश्मि देसाई को प्रपोज करने का प्लैन बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही मेरा इविक्शन हो गया.”

ये भी पढ़ें- आमिर खान की बेटी ने करवाया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, देखें फोटोज

‘मैं दोबारा घर में जाकर रश्मि से प्यार का इजहार करना चाहता हूं…’

इसके आगे अरहान खान नें बताया, “अगर मैं ज्यादा समय बिग बौस के घर में रहता तो दर्शकों को हमारे बारे में काफी नई चीजें जानने को मिलती. मैं दोबारा बिग बौस के घर में जाना चाहता हूं. ऐसे में अगर मेकर्स ने दोबारा मौका दिया तो मैं घर में दोबारा जा कर रश्मि देसाई से अपने प्यार का इजहार करना चाहता हूं.” अरहान खान के इस बयान से साफ पता चल रहा है कि वे रश्मि देसाई से काई प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट नें दी हिन्दुस्तानी भाऊ को जमकर गालियां, जानें यहां

क्या बिग बौस देंगे मौका…

तो अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या बिग बौस शो के मेकर्स अरहान खान को दोबारा मौका देंगे घर के अंदर जाने का और रश्मि से अपने दिल की बात कहने का.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें