Lockdown के दौरान भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें VIDEO

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के स्टार एक्टर और गायक पवन सिंह (Pawan Singh)  के हाल ही में आये एक गाने नें ‘कमरिया हिला रही है ने रिकार्ड तोड़ सफलता हासिल किया और अब तक इसे 40 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस गाने के बाद पवन सिंह का एक और भोजपुरी वीडियो सॉंग (Bhojpuri Video Song) रिलीज हुआ है जो रिलीज होने के कुछ घंटों में सफलता के झंडे गाड़नें  में कामयाब रहा.

यशी फिल्म के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए “नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’” (Number Block Chal Raha Hai) नाम से रिलीज किये भोजपुरी वीडियो सॉंग (Bhojpuri Video Song) में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) नें अपनी आवाज दी है.

एल्बम में साउथ की ऐक्ट्रेस मचा रही धमाल
“नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’” (Number Block Chal Raha Hai) नाम से रिलीज हुए इस भोजपुरी वीडियो सॉंग (Bhojpuri Video Song) में भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री संजना गलरानी (Sanjana Galrani) धमाल मचाती नजर आ रहीं हैं. गानें में जहां वह पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आ रहीं है वहीँ अपने सेक्सी और हॉट लुक से वह दर्शकों पर बिजली गिरा रहीं हैं. इसके पहले वह कलर्स चैनल के चर्चित शो मुझसे शादी करोगी में भी नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus Lockdown: मोनालिसा ने शेयर की पूल की फोटो, फैंस को दिया से मैसेज

भोजपुरी का पहला एलबम जिसके वीडियो की शूटिंग विदेश में हुई है
पवन सिंह के गाये “नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’” (Number Block Chal Raha Hai) भोजपुरी वीडियो सॉंग (Bhojpuri Video Song) की शूटिंग दुबई के विभिन्‍न लोकेशन पर की गई है. इसी के साथ यह भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहला ऐसा भोजपुरी एल्बम बन गया है जिसकी शूटिंग विदेश में हुई है.

इसके पहले सभी भोजपुरी गानों से जुड़े वीडियोज की शूटिंग मुंबई सहित देश के तमाम राज्‍यों में होती रही है. इस भोजपुरी वीडियो सॉंग के बैकग्राउंड  में दुबई के खूबसूरत लोकेशंन्स भी दर्शकों का मन मोह लेने वाला हैं.

 

View this post on Instagram

 

#Coming_Soon #NumberBlockChalRahaHai #PawanSingh #PriyankaSingh @yashifilms.official

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) on

इस भोजपुरी वीडियो सॉंग में पवन सिंह (Pawan Singh) और संजना गलरानी (Sanjana Galrani) ने बेहद ही निराले अंदाज में रोमांस किया है. जिसके चलते ही रिलीजिंग के कुछ घंटों में ही भोजपुरी के गानों में टॉप ट्रेंड में आ गया है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: कोरोना से लड़ने के लिए भोजपुरी

बता दें कि इस गाने के निर्देशक कुमार सौरभ हैं (Director Kumar Saurav Sinha) संगीत निर्देशक साजन मिश्रा व आजाद सिंह(Music Director Azad Singh – Sajan Mishra)  हैं व गीतकार आजाद सिंह (Lyrics Azad Singh हैं). इस वीडियो एल्बम में कोरियोग्राफी संजय कोर्बे (Choreographer Sanjay Korbe) का है.  रिकार्डिंग और मिक्सिंग रवी यादव (Recording & Mixing Ravi Yadav) नें किया है. इस एलबम के छायांकन की जिम्मेदारी निभाई है सरफराज रासिद खान (Dop Sarfaraz Rashid Khan) नें और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

#lockdown: पलायन कर रहे लोगों से कितना बढ़ा कोरोना का खतरा

लौकडाउन के बावजूद लोग घर से बाहर निकल रहे हैं, न सिर्फ  निकल रहे हैं, बल्कि भीड़ भी इकट्ठी हो रही है अगर ये सब नहीं रुका तो इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भारत पर बहुत बड़ा संकट आ सकता है ये बात खुद एक्सपर्ट्स कह रहे हैं. कोरोना जिस तरीके से फैलता है ऐसे में इन पलायन कर रहे मजदूरों को रोका नहीं गया यदि सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो स्थिति बहुत बिगड़ जाएगी फिर आप वो दिन भी दूर नहीं जब देश में कोरोना अपनी थर्ड स्टेज में पहुंच जाएगा. अब आप खुद सोचिए कि जो मजदूर पलायन कर रहें हैं वो एक साथ भीड़ में इकट्ठा होकर निकल रहे हैं वो कितने सारे लोगों के संपर्क में आ रहे हैं.

पैदल जा रहे हैं रास्ते में कई जगह रुक भी रहे हैं.सोशल डिस्टेंस की बात की जा रही है ताकि कोरोना अपनी थर्ड स्टेज पर न पहुंच पाए लेकिन फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं है.लेकिन यहां पर बात ये भी है कि जो दिहाड़ी मजदूर हैं उनकी मजबूरी है पलायन करना क्योंकि लॉकडाउन की वजह से उनका काम रुक गया है न कमा पा रहे हैं न खाने को कुछ है तो ऐसे में उनकी मजबूरी है पलायन करना लेकिन अब सबसे बड़ा खतरा यही है कि कोरोना और भी ज्यादा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: यूपी के बरेली में मजदूरों को नहलाया गया कैमिकल के पानी से

आज एक खबर राजस्थान के डूंगरपुर से आई जहां इंदौर से 2 बाप-बेटे बाइक से ट्रैवल करके अपने गांव राजस्थान के डूंगरपुर पहुंचे थे बाद में वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इन बाप बेटे ने कुल 300 किलोमीटर 6 घंटे 42 मिनट का सफर तय किया और इस सफर में ये बाप बेटे कितने लोगों से मिले होंगे? कहां-कहां रुके होंगे, कितनी चीजों को छुआ होगा, रास्ते में कितनों के संपर्क में आए होंगे और तो और अपने घर पहुंचकर कितने लोगों के संपर्क में आए होंगे? ये कुछ ऐसे सवाल चिंता बढ़ाने वाले हैं क्योंकि वो कोरोना पॉजिटिव हैं.

हालांकि सरकार प्रवासियों पर एक्शन लेती दिख रही है बहुत जल्द इस पर रोक भी लग जाएगी और ने भरोसा दिलाया है कि जो भी लोग फंसे हैं उनके खाने का भी पूरा खयाल रखा जाएगा उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. गृह मंत्रालय ने स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड को प्रवासियों की मदद में देने का ऐलान कर दिया है. देश के जिस भी हिस्से में प्रवासी फंसे हैं उन प्रवासीयों को गृह मंत्रालय डिजास्टर रिलीफ फंड से खाना,  रहना, मेडिकल केयर, कपड़े  उपलब्ध कराएगा क्योंकि लौकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.

ये भी पढ़ें- #Lockdown: बेजुबानों का भी है शहर

कोरोना के चलते लौकडाउन की वजह से कई यात्री जम्मू में फंस गए हैं. ये यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यहां आए थें. हालांकि इन लोगों के लिए खालसा एड फाउंडेशन की तरफ से लंगर की व्यवस्था भी की गई है.कई जगहों पर प्रशासन जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया है.अब रेलवे ने भी गरीब लोगों के लिए खाने व्यवस्था की  है. रेलवे दिल्ली में चार मुख्य रेलवे स्टेशन जैसे निजामुद्दीन, नई दिल्ली, आनंद विहार और शकूर बस्ती स्टेशन के बाहर करीब 20 हजार लोगों को खाना खिलाएगी. चंडीगढ़ प्रशासन ने भी गुरुद्वारों की मदद से जरूरतमंदों के लिए खाना पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है.सभी जरूरतमंद लोगों को दोनो वक्त खाना दिया जा रहा है ताकि कोई भी भूखा ना रहे.लेकिन फिर भी अंत में सवाल वही की लोगों के पलायन से जो खतरा आता दिख रहा है अब तक उसे कैसे रोका जाए.

हद पर भुखमरी और महामारी, सरकार की नाकामी का नतीजा

जब न्यूज चैनल पर एक क्लिप दिखाया गया जिसमे एक प्रवासी मजदुर साइकिल पर अपने बीवी बच्चे को बिठाकर सैकड़ो किलोमीटर की दूरी तय कर रहा था उसका बच्च्चा  निढाल सा साइकिल के डंडे पर बैठा था , बैठा क्या था लेटा हुआ था और उसका माथा साइकिल के हैंडल पर टिका हुआ था, कसम से हलक से खाना नही उतरा.

सरकार की अदूरदर्शिता और अनियोजित कदम का नतीजा है कि लाखों दिहाड़ी मजदूर, ग़रीब तबक़े के लोग आज सड़कों पर भुखमरी और महामारी का शिकार होने के कगार पर हैं. सैंकड़ो किलोमीटर दूर अपने घरों की ओर पैदल जाने को मजबूर ये ग़रीब लोग. इनकी दुर्दशा को देखकर – जानकर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. कल से लाखों की संख्या में ऐसे लोगों को यूपी सरकार ने बुलंदशहर जिले की बॉर्डर पर रोक रखा है. रोटी-पानी को तरसते इन लोगों का हाल बेहाल है. अभी टीवी पर देख रहा था कि एक पुलिस अधिकारी माइक पर घोषणा करते हुए इन्हें झिड़कते हुए कह रही थी कि बस यहीं बैठे रहो. आगे बढ़ने की कोशिश की तो ठीक नहीं रहेगा.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: यूपी के बरेली में मजदूरों को नहलाया गया कैमिकल के पानी से

जब संवाददाता ने उस अधिकारी से पूछा कि कल से इन्हें यहीं रोक रखा है, कब तक इन्हें आगे जाने की कोई व्यवस्था की जाएगी. जबाब मिला कि सरकार इस पर गंभीरता से सोच रही है. कोई निर्णय होने पर आगे के क़दम का ऐलान किया जाएगा. त्वरित फैसले लेने का ढो.ल पीटने वाली सरकार अभी तक कोई फैसला नहीं ले सकी है. मुसीबत में फंसे इन गरीबों के प्रति सरकार की ये हद दर्जे की बेदर्दी है. अधिकांश राज्य में कमोबेश यही स्थिति है.

दूसरी तरफ अमीरों एवं खाते-पीते घरों के लोगों को यही सरकार उन्हें चीन, इटली आदि देशों से विमान के ज़रिए सरकारी खर्चे पर इस देश में ससम्मान लाने का काम किया है. त्वरित कार्यवाही करने की राग अलापते हुए सरकार ने अपनी पीठ ख़ूब थपथपाई है.

15 लाख लोग जनवरी से इस देश में आए हैं. ये लोग ही बाहर से इस बीमारी को हमारे देश में लाए हैं. एयरपोर्ट पर रोककर उनको 14 दिन तक अलग रखकर उन पर निगरानी रखनी चाहिए थी. सरकारी तंत्र में घुसपैठ रखने वाली संभ्रांत वर्ग की कनिका कपूर तो बेरोकटोक पार्टियां करती रही और औरों को बीमारी का तोहफा बांटती रही.

आज सड़को पर फंसे ये ग़रीब अगर कावड़ियों के वेश में होते या फिर धार्मिक उन्माद से परिचालित होकर कहीं तोड़फोड़ करने के लिए आगे बढ़ रहे होते तो इनकी ख़ूब आवभगत होती. याद कीजिए पिछले कुछ सालों में यूपी के डीजीपी सड़कों पर हुड़दंग करते चलते कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करते रहे हैं. सरकार की आंखों का तारा बनने की होड़ में कई धनाढ्य लोग धर्म की चादर ओढ़े हुड़दंगियों की खाने-पीने की मुफ़्त सेवा कर धन्य होते हैं. पर इन गरीबों के लिए कुछ सुविधा जुटाने में किसी की कोई रुचि नहीं.

ये भी पढ़ें- #Lockdown: बेजुबानों का भी है शहर

नोट: ताज़ा समाचार के अनुसार अब यूपी सरकार ने रोडवेज की कुछ बसें भेजने का फ़ैसला किया है. बेहिसाब भीड़ और बसों की संख्या सीमित.

#coronavirus: पत्नी काजोल और बेटी Nysa की तबियत पर Ajay Devgn ने दिया ये बयान

इस समय हर इंसान कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते डरा हुआ है फिर चाहे वे कोई बौलीवुड सेलेब्रिटी हो या फिर एक आम इंसान. कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया था जिसमें उन्होनें पूरे भारत को 21 दिन के लिए यानि कि 14 अप्रैल तक लौकडाउन कर दिया है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की गिनती दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है और इसको रोकने का एकमार इलाज है सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing).

ये भी पढ़ें- Lockdown के बीच कुछ इस अंदाज में नजर आ रही हैं ये बौलीवुड एक्ट्रेसेस

क्या काजोल और उनकी बेटी को हुआ कोरोना वायरस…

हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि बौलीवुड की पौपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और उनकी बेटी न्यासा (Nysa) की तबीयत कुछ ठीक नहीं है और दोनों को कोरोना वायरस है. इस खबर को सुन काजोल के फैंस को जैसे घबरा ही गए थे और वे लगातार काजोल का हाल चाल जानने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन काजोल के पति और बौलीवुड के जाने माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने इन खबरों पर से पर्दा उठा ही दिया है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus की वजह से घर में कैद ‘कार्तिक’ ने किया कुछ ऐसा, क्या आ रही है ‘नायरा’ की याद?

अजय देवगन ने किया ऐसा ट्वीट…

जी हां, अजय देवगन ने कुछ देर पहले ट्वीट करके लिखा है कि,- “Thank you for asking. Kajol & Nysa are absolutely fine. The rumour around their health is unfounded, untrue & baseless”. अजय के इस ट्वीट का मतलब है कि,- “पूछने के लिए धन्यवाद, काजोल और न्यासा दोनों बिल्कुल ठीक हैं. उनकी सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद है”.

सभी कर रहे हैं सरकार की मदद…

अजय देवगन (Ajay Devgn) के इस ट्वीट को देख काजोल (Kajol) और देवगन परिवार के फैंस बेहद खुश हैं. दरअसल कोरोना वायरस के चलते बौलीवुड सितारों से लेकर आम इंसान तक ने खुद को आइसोलेट (Isolate) कर लिया है यानी कि खुद को अपने-अपने घरों में कैद कर लिया है. इतना ही नहीं बल्कि कई बौलीवुड स्टार्स जैसे कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), कपिल शर्मा (Kapil Sharma), ने इस मुश्किल घड़ी में सरकार की मदद तक की है और अपने अनुसार पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में पैसे ट्रांस्फर किए हैं.

ये भी पढ़ें- ट्विटर पर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, Lockdown को लेकर कही ये बड़ी बात

इसी के साथ ही बौलीवुड स्टार्स सभी से ये रिक्वेस्ट भी कर रहे हैं कि सभी अपने-अपने घरों में रहिए और जब तक कोई बहुत जरूरी काम ना हो तब तक घर से बाहर ना निकलें.

#coronavirus: यूपी के बरेली में मजदूरों को नहलाया गया कैमिकल के पानी से

सिर पर बड़ी बड़ी गठरियां, चेहरे पर मायूसी और बच्चों को पीठ पर लादे पलायन करते दिल्ली में मजदूरों की तसवीरें आप भूले नहीं होंगे. ये वही मजदूर हैं, जिन से शहरों को गति मिली, सङकें और अस्पताल बन कर तैयार हुए पर जब मुसीबत आई तो दिल्ली बेबस दिखी. नेता घरों में रामायण और महाभारत देखने में व्यस्त रहे. बस कुछ बचा था तो डर और अफवाहों का माहौल, जिस की गिरफ्त में आए मजदूरों के दुखदर्द को सुनने वाला शायद कोई नहीं था.

मजदूरों के पलायन की तसवीरें इतनी भयावह थीं कि देख कर रौंगटे भी खड़े हो जाएं.

दिल्ली के बाद अब यूपी में भी कुछ ऐसी ही भयावह तसवीरें देखने को मिली हैं, जहां एक बार फिर गरीब मजदूरों की बेबसी का मजाक उड़ाया गया.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: सेनेटाइजर के गलत इस्तेमाल से बन आई जान पर

सैनिटाइज के नाम पर इंसानियत को शर्मसार करती घटना

यह घटना उस वक्त घटी जब लौकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पहुंचे प्रवासी मजदूरों को बीच सड़क पर बैठा कर उन के ऊपर सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया. घटना सामने आने के बाद कोरोना वायरस के खतरों के बीच सियासी घमासान भी शुरू हो गया और विपक्ष के नेताओं ने योगी सरकार की आलोचना करनी शुरू कर दी.

सैनिटाइज के नाम पर इंसानियत को शर्मसार करती इस घटना का तूल पकङना लाजिम भी था जब एक बस स्टैंड के पास सङक के एक कोने में मजदूरों के ऊपर पानी की बौछारें मारी जा रही थीं.

त्वचा के लिए नुकसानदेह है यह कैमिकल

इस पानी को सोडियम हाइपोक्लोराइड यानी लिक्विड ब्लीच के साथ मिलाया गया था. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह काररवाई की गई थी जबकि चिकित्सकों के मुताबिक इस तरल ब्लीच को पानी में मिलाया जाना कतई उचित नहीं है. यह त्वचा पर लगाने पर जलन और खुजली भी पैदा कर सकता है. पानी में मिलाया गया यह कैमिकल आमतौर पर फर्श को साफ करने के लिए कीटाणुनाशक के रूप में किया जाता है.

मचा सियासी घमासान

priyanka-gandhi

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, ”यूपी सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिल कर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन कृपा कर के ऐसे अमानवीय काम मत करिए. मजदूरों ने पहले ही बहुत दुख झेल लिए हैं. उन को कैमिकल डाल कर इस तरह नहलाइए मत. इस से उन का बचाव नहीं होगा बल्कि उन की सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे.”

ये भी पढ़ें- #Lockdown: बेजुबानों का भी है शहर

जवाब दे राज्य सरकार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर पूछा कि यात्रियों पर सेनिटाइजेशन के लिए किए गए कैमिकल छिड़काव से उठे कुछ सवाल का जवाब आप देंगे कि-
• इस के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्या निर्देश हैं?
• कैमिकल से हो रही जलन का क्या इलाज है?
• भीगे लोगों के कपड़े बदलने की क्या व्यवस्था की गई?
• साथ में भीगे खाने के सामान की क्या वैकल्पिक व्यवस्था है?

तेवर में दिखीं बहनजी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी योगी सरकार की आलोचना की और कहा,”देश में जारी जबरदस्ती लौकडाउन के दौरान जनउपेक्षा व जुल्मज्यादती की अनेक तसवीरें मीडिया में आम हैं पर प्रवासी मजदूरों पर यूपी के बरेली में कीटनााशक दवा का छिड़काव करना अमानवीयता का पराकाष्ठा है.”

यों भी इस घटना ने एकबारगी यह एहसास दिला ही दिया कि यह वही देश है जहां की मंदिरें भी जातपात में बंटी हुई हैं और जहां की धार्मिक आडंबरों में भी छूआछूत दिखता है. फिर तो ये मजदूर थे, जो हालात के मारे थे और शायद तभी योगी सरकार के राज में इन मजदूरों को कैमिकलयुक्त पानी का छिड़काव कर शुद्ध किया गया बिना यह जाने कि यह कैमिकल उलटे इन मजदूरों को और बीमार कर सकता है.
लौकडाऊन की घोषणा के बाद कमी तो केंद्र सरकार की भी रही जिस ने एकबारगी फिर से नोटबंदी की भयावहता की याद ताजा करा दी. देश तब भी अफरातफरी के माहौल में था और आज भी उसी हाल में है.

योगीराज में सब राम भरोसे

उधर योगी आदित्यनाथ के ही राज में एक और वायरल वीडियो ने यूपी की कानून व्यवस्था को कटघरे में ला खङा किया है, जिस में आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस में यात्रा कर रहे यात्रियों से 100 किलोमीटर की यात्रा के लिए 400 रूपए वसूले जा रहे थे. वायरल वीडियो में यह साफ है कि इस बस में पहले तो यात्रियों को बैठा दिया गया और फिर बाद में 400-400 रूपए वसूले गए, वह भी ऐसे हालात में जब मजदूरों की हालत पतली थी और जेब में नाममात्र के पैसे. वायरल वीडियो में लोग पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि उन की मिलीभगत से ही यह सब किया गया.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: कोरोना के नाम पर भ्रम फैलाता अंधविश्वास

वैसे भी योगी सरकार पर तो यह आरोप भी लग रहे हैं कि जब देश में कोरोना महामारी का रूप ले चुका था, तब उन के राज्य के कई मंत्री राम मंदिर निर्माण को ले कर कार्यक्रम में व्यस्त थे और कई घरों में बैठ कर रामायण और महाभारत देख रहे थे और देखें भी क्यों न क्योंकि यूपी में सब ‘राम भरोसे’ ही तो है.

#coronavirus: सेनेटाइजर के गलत इस्तेमाल से बन आई जान पर

सेनेटाइजर से हाथ और मोबाइल फोन को साफ रखने की सरकार द्वारा और डाक्टरों द्वारा भी यह हिदायत दी गई, लोग मानने भी लगे. पर इस का गलत इस्तेमाल एक शख्स को इतना भारी पड़ गया कि उस की जान जाने की नौबत आ गई. हालांकि दिल्ली के डाक्टरों ने इस शख्स की जान बचा ली है.

दरअसल, हरियाणा के रेवाड़ी में एक शख्स अपने रसोईघर में खड़ा हो कर अपने मोबाइल फोन की स्क्रीन को सेनेटाइजर से साफ कर रहा था और पत्नी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी. इसी दौरान सैनिटाइजर ने आग पकड़ ली, जिस से वह शख्स तकरीबन 35 फीसदी तक झुलस गया.

आननफानन इस शख्स को रेवाड़ी से दिल्ली ला कर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने 35 फीसदी तक जल चुके उस शख्स की जान बचा ली.

ये भी पढ़ें- #Lockdown: बेजुबानों का भी है शहर

वजह पूछने पर डाक्टरों ने बताया कि मोबाइल साफ करने के दौरान सेनेटाइजर उस शख्स के कुरते पर गिर गया था. सेनेटाइजर में पाए जाने वाले एल्कोहल की वजह से वहां चूल्हा जलने के कारण कुरते ने आग पकड़ ली.

आग लगने के कारण उस शख्स का चेहरा, छाती, पेट और हाथ जल गए हैं.

बता दें कि सेनेटाइजर में 75 फीसदी तक एल्कोहल पाया जाता है और एल्कोहल के ज्वलनशील होने की वजह से आग लगने की संभावना बढ़ जाती है.

डाक्टरों ने सेनेटाइजर को ले कर सावधानी बरतने को कहा है, वहीं जरूरत से ज्यादा सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए मना किया है. साथ ही, हर चीज को सेनेटाइज करने की जरूरत नहीं है. इस का इस्तेमाल करने से पहले जो भी जरूरी सावधानी है, बरतने को कहा है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: कोरोना के नाम पर भ्रम फैलाता अंधविश्वास

#coronavirus: दुनिया कोरोना से जूझ रही है, ये अवैध शराब बेच रहे हैं

नंगी आंखों से न दिखने वाले एक वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है. हर देश में मातम सा छाया है, लोग अनजाने डर की गिरफ्त में हैं, न जाने कितने अपनी जान गंवा चुके हैं, पूरा संसार ठप हो चुका है, लोग अपने घरों में दुबके हैं, जो बेघर हैं उन्हें भी अपनी जान की फिक्र है, दो वक्त की रोटी का इंतजार है. इस के बावजूद बहुत से ऐसे असामाजिक तत्त्व हैं जो अब भी शराब जैसी सामाजिक बुराई की गैरकानूनी सप्लाई कर रहे हैं.

देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे हरियाणा में ही ,फरीदाबाद जिले को ही देख लें. फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में तिगांव थाना पुलिस ने गांव मंझावली में 28 मार्च की शाम को दबिश दे कर देशी शराब ठेके के एक मुलाजिम और 2 ग्राहकों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया.

इसी तरह बल्लभगढ़ में ही क्राइम ब्रांच सैक्टर 65 की टीम ने शहर की भूदत्त कालोनी में 29 मार्च को सरेआम कार में गैरकानूनी तरीके से शराब बेच रहे एक नौजवान को गिरफ्तार कर लिया. उस के पास से अंगरेजी शराब की 10 पेटियां बरामद हुईं.

ये भी पढ़ें- पकड़ा गया 5 लाख का इनामी डौन : भाग 2

क्राइम ब्रांच सैक्टर 65 के हैड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे कि एक मुखबिर ने उन्हें बताया कि संदीप नाम का एक आदमी किसी प्राइवेट स्कूल के पास कार में शराब बेच रहा है. पुलिस ने वहां दबिश दी और संदीप को धर दबोचा.

फरीदाबाद से सटे हथीन इलाके में बहीन थाना पुलिस ने निषेधाज्ञा के दौरान एक आदमी को गिरफ्तार कर उस के पास से अवैध देशी शराब पकड़ी. इसी तरह बल्लभगढ़ इलाके के गांव सागरपुर में पुलिस ने शराब की 29 बोतलें बरामद कीं.

इस सिलसिले में एएसआई अजय कुमार ने बताया कि मिली खबर के मुताबिक पुलिस उस दुकान पर पहुंची जहां से यह शराब बेची जा रही थी. वहां एक आदमी शराब लेने आया. दुकानदार ने दुकान के शटर के नीचे से उसे शराब का एक अद्धा पकड़ा दिया.  बस, तभी पुलिस ने उस दुकानदार को पकड़ लिया.

ये तो थे पुलिस की शाबाशी के काम पर बल्लभगढ़ में ही एक वर्दीधारी ने लौकडाउन के दौरान कार में बैठ कर शराब पी और लोगों को डरायाधमकाया भी.

रविवार, 29 मार्च का यह मामला बल्लभगढ़ के मलेरना रोड का था जहां एक पुलिस वाला अपने 3 साथियों के साथ कार में बैठ कर शराब पीता मिला. इतना ही नहीं, वह हंगामा भी कर रहा था. आते जाते लोगों को परेशान कर रहा था.

जब दूसरे पुलिस वाले वहां पहुंचे तो वह उन से भी उलझने लगा. पुलिस की चैकिंग में गाड़ी से शराब की बोतल, गिलास और कुछ फल भी मिले. इतने में वह पुलिस हवलदार वहां से भाग गया.

ये भी पढ़ें- दिल में अरमान, आंखों में आंसू : सुहागरात के बजाय दूल्हे जेल में बदलते रहे करवटें

लोकल लोग दबी जबान में बोल रहे थे कि वहां गई पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की, जबकि पुलिस बोल रही है कि उस हवलदार की पहचान कर ली गई है और उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

कोरोना: चीन, अमेरिका और नरेंद्र मोदी

दुनिया की महाशक्ति अमेरिका, चीन इत्यादि जो कभी किसी बड़े से बड़े ब्रह्मास्त्र यानी मिसाइलों को थामने की शक्ति रखते थे, आज  कोरोना  वायरस के  समक्ष बेबस दिखाई दे रहे हैं. एक अदद कोरोना वायरस के दंश झेलते हुए…! आज से पहले, कोई ऐसा कहता, सोचता तो उसे खारिज कर दिया जाता. हथियारों की होड़, ऊंची परमाणु शक्तियों से समृद्ध ऐश्वर्या पूर्ण जीवन और उच्च संस्था शीर्ष पर मानव सभ्यता, आज एक वायरस के समक्ष कैसी बेबस है. यह देखकर आप क्या यह महसूस नहीं करते हैं की एक दिन तो  ऐसा होना ही था.

दरअसल, कोरोना वायरस चीन की ईजाद है, वुहान शहर की प्रयोगशाला से वैज्ञानिकों, डॉक्टरों को धत्ता बता, उन्हें ही मार यह निकल पड़ा. कहते हैं, चीन इसके लिए दोषी है, जिसने संपूर्ण मानवता को खतरे में डाल दिया है. इस भूमिका के पश्चात इस लेख का जो विषय है हम उस पर आते हैं. कोरोना वायरस को लेकर जो स्थितियां हैं उससे प्रतीत होता है की चीन, अमेरिका सहित अन्य  प्रमुख  राष्ट्र  को नेस्तनाबूद करने आमदा है.दुनिया की  सबसे  ताकतवर हस्ती  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झुकाना चीन का उद्देश्य पूर्ति होता दिखाई दे रहा है, दुनिया पर अपने वर्चस्व की रणनीति के तहत कोरोना वायरस की इजाद की गई है. और प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जिस तरह अमेरिका के आगे पीछे घूम रहे थे, चीन को नीचा दिखाने की कोशिश उनकी बांडी लैंग्वेज से अक्सर दिखाई पड़ती थी के दुष्परिणाम स्वरूप भारत भी चीन के एजेंडे पर है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: कोरोना का शिकार सरकार

कोरोना :  चीन की मानसिकता

नरेंद्र दामोदरदास मोदी जैसे ही प्रधानमंत्री बने उन्होंने विश्व नेता बनने भूमिका बनानी शुरू कर दी. उनकी चाल ढाल, भाव भंगिमा ऐसी रही की भारत एक महाशक्तिशाली राष्ट्र है और उसके प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी विश्व को अपनी मुट्ठी में भींच लेंगे .

यही गतिविधि थी की नरेंद्र मोदी ने प्रथम कार्यकाल में “दुनिया भर” का चक्कर लगाया और हर जगह मोदी- मोदी के नारे लगवाए . चीन के राष्ट्रपति अमेरिका के राष्ट्रपति हो या जापान, जर्मनी के प्रमुख सब जगह बेवजह यह दिखाया गया की नरेंद्र मोदी एक सशक्त नेता हैं और जल्द ही दुनिया का नेतृत्व करेंगे.भारत  पुनः  विश्व गुरु बनेगा.दरअसल, जब कोई छोटा आदमी बड़ी-बड़ी बातें करता है तो उसे डपट दिया जाता है… यह मानसिकता हर जगह है. भले ही वह सही हो… नरेंद्र दामोदरदास मोदी के इन हाव भाव, एक्शन से चीन का चिढ़ना स्वाभाविक है.

पाकिस्तान का मामला हो या चीन का सीमा विवाद, नरेंद्र मोदी का एक्शन, चीन के प्रमुख को कतई पसंद नहीं आता होगा. यही कारण है की जब “कोरोना का प्रकोप”भारत में प्रसारित हो रहा है और चीन उस पर काबू पा चुका है तो उसका  प्रशिक्षण आदि तक चीन भारत को शेयर नहीं कर रहा है.

कोरोना : चीन की रणनीति

कोरोना को लेकर चीन की रणनीति को अभी  समीक्षक समझने का प्रयास कर रहे हैं. मगर जो तथ्य सामने आ रहे हैं उसमें यह तो स्पष्ट है  की कोरोना चीन की ईजाद है. क्षति होने के बाद भी चीन ने उस पर काबू पा लिया है और पुनः उसकी गाड़ी पटरी पर लौट रही है. पार्क,सड़कें खुल गई हैं मगर दूसरी तरफ विश्व में तबाही मची हुई है. अमेरिका,भारत सहित दुनिया के 182 देश कोरोना की चपेट में है. विश्व की अर्थव्यवस्था, मानव सभ्यता रसातल में जाने की परिस्थितियां निर्मित हो चुकी है. भारत में ही देखें, सारी ट्रेन, फैक्ट्रियां, सड़क बंद है.क्या यह भारत को घुटनों पर लाने के लिए पर्याप्त नहीं है.इन हालातों में भारत  50 वर्ष पीछे चला जाएगा.

ये भी पढ़ें- पड़ोसी देश पाकिस्तान भी बेबस, सरकारी कोशिशों के बावजूद चल रहा है अंधविश्वास का करोबार

चीन से गुहार जरूरी

ऐसे समय में भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, सारी कुंठाये भूल बिसार कर,चीन के राष्ट्अध्यक्ष से चर्चा करके मदद मांगनी चाहिए. भारत अर्थव्यवस्था, सामरिक शक्ति, और समृद्धि के समक्ष बेहद कमतर है, जब दुनिया के महा शक्तिशाली देश कोरोना से निजात नहीं पा पा रहे हैं तो भारत अपने दम पर कैसे विजय प्राप्त करेगा. ऐसे में चीन से सवांद करके उससे मदद मांगनी चाहिए .भारत-चीन भाई भाई का वास्ता देकर, एक पड़ोसी का वास्ता देकर भारत को मदद मांगनी चाहिए. चीन ही ऐसा उत्स है जहां से कोरोना प्रारंभ हुआ था, और वही है जो, इसे खत्म करने की ताकत रखता है यह दुनिया देख चुकी है.

#Lockdown: बेजुबानों का भी है शहर

लौकडाउन हो जाने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों के तमाम हजारों गरीब कामगार अपने गांव लौट रहे हैं, वहीं जंगली जानवर भी कैद से निकल सड़कों पर उतर आए हैं.

इन जानवरों के सड़कों पर उतरने से घरों में रह रहे लोगों में भय बना हुआ है कि ये जानवर कहीं घरों में घुस कर हमला न कर दें, वहीं सड़कों से अपने गांव जा रहे लोग भी डरेसहमे हैं.

इन जानवरों के सड़कों पर दिख जाने से लोग भी अपने घरों की खिड़कियों से अजीब नजरों से देख रहे हैं और इन के फोटो मोबाइल में कैद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: कोरोना के नाम पर भ्रम फैलाता अंधविश्वास

देहरादून, केरल, चंडीगढ़, नोएडा की सड़कों के अलावा भी कई जगहों पर ऐसे दुर्लभ प्रजाति के जानवरों को देखा गया.

हालांकि इंसानों पर हमले की कोई खबर नहीं है. ये जानवर अभी तो कैद से बाहर निकल खेतों को बर्बाद कर रहे हैं. इस वजह से किसानों को फसलों के और भी चौपट हो जाने की उम्मीद है.

विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे कस्तूरी बिलाव को भारतीय वन सेवा के कुछ अधिकारियों ने देखा है. केरल के कोझीकोड में सड़क पर घूमते कस्तूरी बिलाव का वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह जीव गंभीर रूप से खतरे में हैं और अब सिर्फ 250 वयस्क बिलाव ही बचे हैं. कस्तूरी बिलाव को आखिरी बार 1990 में देखा गया था.

फ़िल्म कलाकार अर्जुन कपूर ने भी विलुप्त हो रही प्रजाति के जानवरों के वीडियो साझा किए हैं. केरल की सड़कों पर एक भारतीय कस्तूरी बिलाव का वीडियो है, जो दुर्लभ जानवरों की केटेगिरी में आता है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा है, मालाबार कस्तूरी बिलाव. यह बेहद दुर्लभ प्रजाति का जानवर है.

इस के अलावा नोएडा के सेक्टर-38 में नीलगाय सड़क पर घूमती दिखी है, वहीं चीतल देहरादून की सड़कों पर दौड़ता दिख रहा है. चंडीगढ़ में भी सड़क पर सांभर हिरण नजर आया है, वहीं मध्य प्रदेश की सड़कों पर जंगली जानवर घूमते नजर आ रहे हैं.

कोरोना वायरस के इस दौर ने यह सच्चाई उगल दी है कि प्रकृति कैसे खुद को संभाल कर फिर से मजबूत हो सकती है.

ये भी पढ़ें- कोरोना : उन्हें मौत का डर नहीं रोक पाया, आप की 2 रोटी क्या खाक रोकेंगी

शहरी इलाकों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी मौसम साफ हो जाने से हर तरह के पक्षी नजर आ रहे हैं और उन की चहचहाहट सुनाई दे रही है. वहीं इंसानी दखल कम होने से प्रकृति एक बार फिर से मजबूत हो रही है.

एक तरफ बेजबानों जंगली जानवरों का सड़क पर दिखना कौतूहल का विषय है, वहीं इन की भूख से बेहाली की सुध भी एक बड़ी चुनौती है.

#Coronavirus Lockdown: मोनालिसा ने शेयर की पूल की फोटो, फैंस को दिया से मैसेज

जैसा कि हम सब जानते हैं कि पूरे देश में एक साथ काफी बड़ी मुसीबत आई हुई है और इस मुसीबत का नाम है कोरोना वायरस (Corona Virus) जो रोज काफी लोगों की जान ले रहा है. इस बिमारी को सरकार ने महामारी घोषित किया हुआ है और साथ ही भारत को 21 दिन के लिए यानि 14 अप्रैल तक लौकडाउन (Lockdown) कर दिया है. इस मुसीबत की घड़ी में आज हर किसी ने अपने आप को अपने घर में कैद कर लिया है फिर चाहे वे बौलीवुड सेलेब्रिटीज हो या फिर आम इंसान.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: कोरोना से लड़ने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दिए 1 लाख रुपए

मोनालिसा ने शेयर की हौट फोटोज…

ऐसे में काफी बौलीवुड सेलेब्रिटीज सामने आए हैं जो कि अपने फैंस को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं और सलाह के साथ ही वे टिप्स भी दे रहे हैं कि हम घर में बैठे बैठे किस प्रकार अपना समय बिता सकते हैं. इसी के साथ ही भोजपुरी (Bhojpuri) क्वीन मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी नई-नई फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- #Lockdown: इस लौक डाउन में क्या कर रहीं है भोजपुरी एक्ट्रेसेस

कैप्शन में कही ये बात…

इसी बीच मोनालिसा (Monalisa) ने अपनी बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वे काफी हौट दिखाई दे रही हैं. इन फोटोज में मोनालिसा अपने स्वीमिंग पूल के पास मल्टी कलर बिकिनी पहनी हुई नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होनें अपने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि सभी अपने-अपने घरों में रहें. आपको बता दें, इन फोटोज के कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा है कि,- “When I Used To Go For A Swim… #waterbaby …. #throwback …. Abhi main Har Waqt Ghar Pe Hun… Aaplog bhi Rahiye Please… #lockdown #quarantine #stayhome #staysafe”

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बताए हाथ धोने के तरीके, देखें Video

फैंस देते हैं उनकी हर फोटो को भरपूर प्यार…

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब उन्होनें अपनी हौट फोटोज शेयर की हो बल्कि वे अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी हौट और ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं जिसे उनके फैंस काफी प्यार भी देते हैं.

ये भी पढ़ें- मिस इंगलैंड को पसंद हैं लालू यादव

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें