विदेशी शोलों में झुलसते भारतीय : भाग 1

मोहाली के सेक्टर-70 की कोठी नंबर 2607 में रहने वाले रंजीत सिंह भंगू पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से एक अच्छे पद से रिटायर हुए थे. उन की सब से बड़ी बेटी अमेरिका में, दूसरी न्यूजीलैंड में और तीसरी खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में अपनेअपने परिवारों के साथ खुशहाल जीवन बिता रही थीं.

भंगू साहब का 20 वर्षीय एकलौता बेटा सिमरन सिंह गतवर्ष इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने अपनी बड़ी बहन के पास अमेरिका गया था. पढ़ाई के साथसाथ वह दक्षिण सेकरामेंटो स्थित चैवगन गैस स्टेशन पर पार्टटाइम नौकरी भी करता था. गैस स्टेशन परिसर में जनरल मर्चेंडाइज की एक छोटी सी दुकान थी. कभीकभी सिमरन की ड्यूटी इस दुकान पर भी लग जाती थी.

26 जुलाई, 2017 की रात को भी सिमरन दुकान की ड्यूटी पर था. कुछ स्थानीय लड़कों ने दुकान पर आ कर सिमरन से थोड़ाबहुत सामान खरीदा. फिर वे दुकान से थोड़ी दूरी पर खुले में खड़े हो कर शराब पीने लगे. गैस स्टेशन के एक भारतीय कर्मी ने उन के पास जा कर उन्हें वहां शराब पीने से मना किया तो वे लड़के खफा हो कर उसे ही धमकाने लगे. बात बढ़ती देख कर वह कर्मचारी कुछ इस अंदाज से भीतर चला गया, जैसे उन्हें सबक सिखाने के लिए किसी को बुलाने जा रहा हो.

इत्तफाक से तभी सिमरन को किसी काम से दुकान के बाहर उसी ओर जाना पड़ गया. उन लड़कों ने आव देखा न ताव गोलियां चला कर सिमरन को मौत के घाट उतार दिया. उन्होंने 11 गोलियां दागी थीं, जिन में से 7 गोलियां सिमरन की छाती में लगी थीं.

इसी साल 7 अगस्त को जब समूचा हिंदुस्तान भाईबहन के पवित्र रिश्ते वाला त्यौहार रक्षाबंधन मना रहा था, सिमरन की बड़ी बहन हरजिंदर कौर अपने एकलौते भाई का शव ले कर अमेरिका से मोहाली स्थित अपने मायके पहुंची.

ये भी पढ़ें- टूट गया शांति सागर के तनमन का संयम : भाग 3

अमेरिका की सेकरामेंटो पुलिस ने इस केस में फिलहाल एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आगे की छानबीन जारी थी.

बात थोड़ी पुरानी है. पंजाब स्थित फगवाड़ा के एक सिपाही की आतंकवादियों से मुठभेड़ में मौत हो गई थी. तब इस के एवज में अनुकंपा के आधार पर पंजाब पुलिस ने उस के छोटे भाई नीरज को नौकरी औफर की थी. नौकरी जौइन करने के बाद नीरज प्रशिक्षण के लिए पुलिस ट्रेनिंग सैंटर में गया तो किसी ने उस से कह दिया कि वह तो फिल्मी हीरो लगता है, कहां पुलिस की रफटफ नौकरी में चला आया.

नीरज शुरुआती दौर में ही पुलिस की नौकरी को अलविदा कह घर आ गया. फिल्मों में काम हासिल करने के लिए उस ने प्रयास भी किए, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली.

इस पर उस के एक पारिवारिक मित्र ने सलाह दी कि पहले विदेश जा कर वह खूब पैसा कमाए और फिर खुद अपनी फिल्म बनाए. नीरज को यह सलाह जंच गई.

जोड़तोड़ कर के नीरज को बेल्जियम जाने में सफलता मिल गई. जहां 2 साल रह कर उस ने कई तरह के काम किए. इस के बाद वह रोम चला गया. वहां इटली के एक होटल में उसे अच्छी नौकरी मिल गई. बड़ी बात यह थी कि होटल मालिक भी पंजाबी था. एक पंजाबी की सरपरस्ती में काम पा कर नीरज बहुत खुश था.

नीरज के परिवार के सभी पुरुष सदस्य अच्छी तरह स्थापित थे. घर में किसी को किसी चीज की कोई कमी नहीं थी. उन्होंने नीरज से कह रखा था कि वह अपनी कमाई में से जितना भी बचा सकता है, वहीं अपने पास जमा करता रहे. नीरज के पारिवारिक सूत्रों के अनुसर उस ने कुछ ही समय में अपने पास काफी नकद पैसा और सोना जमा कर लिया था.

लेकिन एक दिन होटल मालिक का फोन आया कि नीरज का किसी से मामूली झगड़ा हो गया था. इसी से नाराज हो कर उस व्यक्ति ने नीरज की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी है.

कपूरथला के गांव नडाला के 600 से अधिक लोग किसी न किसी बाहरी देश में बसे हुए हैं. यहां का एक लड़का सुरजीत सिंह खेतीबाड़ी के अपने पुश्तैनी धंधे में मस्त था. उस की एक बुआ अमेरिका के कैलिफोर्निया में बस गई थी, जहां उस का जनरल स्टोर था. एक बार वह भारत आई तो सुरजीत को भी अपने साथ अमेरिका ले गई. वहां वह बुआ के जनरल स्टोर के काम में उन का हाथ बंटाने लगा. सुरजीत को वहां अपना भविष्य उज्ज्वल दिखाई देने लगा था.

स्टोर का काम अच्छी तरह सीख कर उस ने अपना अलग स्टोर खोलने की योजना बनाई. सुरजीत के इस काम में उस की बुआ भी मदद करने के लिए राजी थी.

मगर यह सपना उस वक्त धरा का धरा रह गया, जब एक दोपहर एक शख्स स्टोर पर बीयर लेने आया. सुरजीत स्टोर में अकेला था. उस की बुआ कुछ ही देर पहले घर चली गई थी. उस व्यक्ति ने 5 केन बीयर ली. बीयर देने के साथ ही सुरजीत ने बिल भी उस के सामने रख दिया. वह व्यक्ति बेरुखी से ‘इस का हिसाब मेरे खाते में डाल देना’ कहते हुए बीयर उठा कर स्टोर से बाहर निकल गया.

सुरजीत उस के पीछे भागा. बाहर जीप में 4 अन्य लोग बैठे थे. उस व्यक्ति ने उन के पास पहुंचते ही बीयर के केन उन के हवाले कर के अपनी भाषा में कुछ कहा. फलस्वरूप जीप में बैठे एक नौजवान ने रिवाल्वर निकाल कर सुरजीत पर फायर कर दिया. गोली लगते ही वह वहीं ढेर हो गया.

यह समाचार जब नडाला पहुंचा तो हाहाकार मच गया. दरअसल, चंद रोज पहले ही इसी गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ ऐसा ही दर्दनाक हादसा हो चुका था.

नडाला निवासी जसवंत सिंह सोढी गांव के सरपंच तो थे ही, जालंधर की प्रसिद्ध दोआबा फैक्ट्री के चेयरमैन भी थे. उन के 8 लड़के थे, जिन में से 3 विदेश में जा बसे थे. इन तीनों सोढी भाइयों ने अमेरिका के शहर फिनिक्श में पैट्रोल व गैस का अपना अच्छाखासा बिजनैस जमा लिया था. स्थानीय लोगों के साथ उन का अच्छा रसूख भी बन गया था. तीनों भाइयों इंदरपाल सिंह, बलवंत सिंह और सुखपाल सिंह का जीवन खूब मजे से गुजर रहा था.

ये भी पढ़ें- संगीन विश्वासघात

उस दिन बलबीर सिंह सोढी ने अपने केश क्या धोए, लगा जैसे उन्होंने अपनी मौत को बुलावा दे दिया. केश धोने के बाद उन्होंने बालदाढ़ी खुली छोड़ कर सिर पर सफेद रंग का पटका बांध लिया था. इत्तफाक से उस दिन उन्होंने कुर्तापाजामा भी सफेद ही पहन रखा था. वह कदकाठी और हुलिए से पूरी तरह अफगानी लग रहे थे.

यह उन दिनों की बात है, जब न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सैंटर और रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन पर हुए दुस्साहिक हमलों के बाद अमेरिकी लोग अफगानियों से नफरत करने लगे थे. ऐसे में बलबीर सिंह सोढी को अफगानी समझ कर किसी कट्टरपंथी ने उन्हें तब निशाना बना दिया, जब वह अपने घर की छत पर खड़े थे. गोली उन के बदन को चीर गई थी.

जालंधर नकोदर मार्ग पर बसे गांव नीमियां मल्लियां निवासी रेशम सिंह का लड़का अमरीक सिंह कुछ सालों पहले रोजगार की तलाश में मनीला गया था. वहां उस के 2 भाई पहले से ही रहते थे. वे सामान खरीदनेबेचने का धंधा करते थे. अमरीक ने भी यही कारोबार शुरू कर दिया. उस का भी काम ठीक से चल निकला. लेकिन एक दिन उस की लाश वीराने में पड़ी मिली. पता चला कि उस के किसी देनदार ने उस की गोली मार कर हत्या कर दी थी.

सुनील विरमानी अपनी पत्नी के अलावा बेटी मनी और बेटे मानव के साथ लुधियाना के मौडल टाउन एरिया में रहते थे. मानव को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा गया. उस ने अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित न्यू इंग्लैंड इंस्टीट्यूट औफ टेक्नोलौजी से 95 प्रतिशत अंकों के साथ विजुअल प्रोसेसिंग इन कंप्यूटर की डिग्री हासिल की.

इस के बाद वह छुट्टियां बिताने मिसीसिपी चला गया, जहां सुनील विरमानी के एक मित्र रहते थे. वहां उन का अपना जनरल स्टोर था. एक दिन दोपहर में मानव को स्टोर पर बैठा कर वह किसी काम से घर चले गए. तभी कुछ लुटेरे आए और उन्होंने मानव को कत्ल कर के स्टोर का कैश बौक्स लूट लिया.

जालंधर के गांव हरिपुर का युवक कमल वीर सिंह भी जीवन में कुछ बनने की तमन्ना ले कर कनाडा गया था. वहां उसे एक शराबखाने में नौकरी मिली. एक रात शराब ठीक से सर्व न करने के मुद्दे पर उस का एक अंगरेज ग्राहक से झगड़ा हो गया. तूतू, मैंमैं से बात आगे बढ़ी और हाथापाई तक पहुंच गई. स्थिति यह बनी कि उस ग्राहक ने कमलवीर सिंह की हत्या कर दी.

कपूरथला के गांव टिब्बा का नौजवान जसवंत सिंह अच्छे रोजगार के लिए जापान गया था. वहां उसे एक निजी कंपनी में कार मैकेनिक की नौकरी मिल गई. अपनी इस नौकरी से वह बहुत खुश था और सुनहरे भविष्य के प्रति आशावान भी. जापान के जिस नगर सिगमाहारा में जसवंत रहता था, वहां एक रात कुछ भारतीय और पाकिस्तानी युवकों की किसी बात पर कहासुनी हो गई.

जसवंत ने बीचबचाव कर के उन लड़कों का आपस में राजीनामा करवा दिया. एक पाकिस्तानी युवक इस सब से चिढ़ गया. उस ने अपने मन में रंजिश रखी, जिस के फलस्वरूप 2 दिन बाद वह अपने कुछ साथियों को ले कर जसवंत के घर आ गया. उन्होने लोहे की रौडों से घर का दरवाजा तोड़ कर जसवंत को मौत के घाट उतार दिया.

इस तरह की तमाम कहानियां हैं. दरअसल, युवा ज्यादा से ज्यादा धन कमाने और अपने भविष्य को सिक्योर करने के लिए विदेश चले जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा कुछ हो जाता है, जिस की कीमत उन्हें प्राण दे कर चुकानी पड़ती है.

वैसे परदे के पीछे मुद्दा यह भी है कि विदेश जा कर धन कमाने का सपना देखने वाले नौजवान कोई यूं ही विदेश नहीं पहुंच जाते. इस के लिए जो धन खर्च किया जाता है, अधिकांश लड़कों के परिवारों द्वारा वह धन जुटाना आसान नहीं होता. कहीं घर के गहने बिकते हैं तो कहीं उन के भविष्य के लिए महंगे ब्याज पर जमीन गिरवी रखी जाती है. लेकिन भविष्य संवारने की कथित होड़ में भारतीयों के विदेश जाने की दौड़ खत्म नहीं होती, भले ही उन के साथ कितना भी दुर्व्यवहार हो, मौत उन्हें अपनी आगोश में समेट ले.

पंजाब के लहरागागा कस्बे के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनमीत अली शेर ने ख्याति तो खूब अर्जित की, लेकिन ज्यादा कमाई नहीं हो रही थी. करीब 10 साल पहले उस ने भी आस्ट्रेलिया का रुख किया था. अपनी लेखनी और गायकी को जिंदा रखने के लिए उस ने विदेशी धरती पर बहुत मेहनत से हर तरह के काम किए. वहां एक ओर तो वह पंजाबी समुदाय के लिए जानामाना गायक था, वहीं दूसरी ओर व्यवसाय के नाम पर क्वींसलैंड की राजधानी ब्रिसबेन में सिटी कौंसिल बस का ड्राइवर था.

ये भी पढ़ें- पिता के प्यार पर भारी मां की ममता – भाग 2

वह 28 अक्तूबर, 2016 को रात थी. मनमीत अली शेर ने ब्रिसबेन के मारूका कस्बे में एक बस स्टौप से सवारियां लेने के लिए बस रोकी. कुछेक सवारियां बस में चढ़ीं भी. तभी एक सवारी ने तेजी से ड्राइवर कक्ष की ओर बढ़ते हुए मनमीत पर कुछ फेंका, जिस से वहां आग भड़क उठी.

उस वक्त बस में 16 सवारियां थीं, जिन्हें पीछे आ रहे एक टैक्सी ड्राइवर की मुस्तैदी से बस का इमरजेंसी द्वार खोल कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लेकिन मनमीत अली शेर की मौके पर ही मौत हो गई. इस से चारों तरफ शोक एवं भय की लहर दौड़ गई. उस समय एक समाचार में बताया गया था कि पिछले 6 महीनों में बस ड्राइवरों पर 350 हमले हो चुके थे.

ब्रिसबेन पुलिस ने त्वरित काररवाई करते हुए इस हमले के आरोप में एक 48 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया. मनमीत अली शेर की प्रसिद्धि इतनी ज्यादा थी कि अगले दिन उसे श्रद्धांजलि देने के लिए ब्रिसबेन में झंडे झुके रहने का ऐलान कर दिया गया था.

पंजाब के सांसद व पंजाबी एक्टर भगवंत मान ने इस मामले को उठाते हुए विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की जानमाल की रक्षा को सुनिश्चित बनाने की केंद्र सरकार से मांग की थी. कुमार विश्वास ने भी इस संबंध में ट्वीट किया था.

पुलिस ने इस केस के संबंध में जिस आरोपी को पकड़ा था. उस का नाम का ऐंथनी मारक एडवर्ड डौनोहयू था. उस ने न तो पहले पुलिस के आगे मुंह खोला था, न ही अब अदालत के सामने खोला. अदालत के बाहर मौजूद पत्रकारों से आरोपी के वकील ऐडम मैगिल ने कहा कि इस की मानसिक हालत ठीक नहीं है और यह जुर्म एकदम समझ से परे है.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

विदेशी शोलों में झुलसते भारतीय : भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- विदेशी शोलों में झुलसते भारतीय : भाग 1

बाद में यह बात भी सामने आई कि कुछ दिनों पहले तक ऐंथनी मारक एडवर्ड का क्वींसलैंड के मैंटल अस्पताल में इलाज चल रहा था. अब फिर से उसे इसी तरह के इलाज की आवश्यकता है.

यह मामला अभी बीच में ही था कि लंदन में रहने वाली 30 वर्षीया भारतीय महिला प्रदीप कुमार अपने घर से गायब हो गई. 2 हफ्ते बाद उस का शव हीथ्रो एयरपोर्ट के पास से बरामद हुआ. ऐसे ही बहादुर सिंह पिछले 40 वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे. 8 नंवबर, 2016 को जब वह अपने नौकर के साथ अपने स्टोर पर मौजूद थे तो काले रंग के कुछ लोगों ने आ कर उन की दुकान लूट कर उन्हें व उन के नौकर को गोली मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

15 नवंबर को भारतीय मूल के 17 वर्षीय गुरनूर सिंह नाहल को कैलिफोर्निया में उस वक्त गोली मार दी गई, जब वह कहीं से अपने घर लौट रहा था. 23 नवंबर को भारतीय प्रवासी भगवंत सिंह अपनी पत्नी जसविंदर कौर के साथ मनीला के शहर रगाई में अपनी कार से कहीं जा रहे थे कि रास्ते में बाइक सवार अंगरेज लड़कों ने गोलियां बरसा कर पतिपत्नी दोनों की हत्या कर दी. इसी तरह लंदन के साउथहाल में गुरिंदर सिंह, कनाडा के शहर रेगिना में इकबाल सिंह व कुछ अन्य भारतीयों की हत्याएं हुईं.

25 दिसंबर, 2016 को न्यूजीलैंड के शहर औकलैंड में 24 वर्षीय हरदीप सिंह देओल की एक युवती ने चाकुओं के वार से उस वक्त हत्या कर दी, जब वह एक पार्क में सैर करने गया था.

पुलिस के अनुसार युवती को गिरफ्तार कर लिया गया. वह नशे की इस कदर आदी थी कि पिनक में आ कर कुछ भी कर बैठती थी. 30 दिसंबर, 2016 को अफगानिस्तान के अशांत शहर कुंदूज में सिख समुदाय के एक प्रमुख को मार डाला गया. पिछले 3 महीनों में यह एक ही तरह की दूसरी घटना थी.

सन 2017 की शुरुआत होते ही 2 जनवरी को मनीला के शहर सनजागो सिटी में गुरमीत सिंह, 6 जनवरी को अमेरिका के शिकागो के नजदीक पड़ने वाले शहर मिलवाकी में पैट्रोल स्टेशन पर नौकरी करने वाले हरजिंदर सिंह खटड़ा, 7 जनवरी को साइप्रस में सरबजीत सिंह, 12 जनवरी को रियाद में अमृतपाल सिंह, 21 जनवरी को अमेरिका में इंजीनियर श्रीनिवास और 25 जनवरी को कैलिफोर्निया के वुडलैंड क्षेत्र में एक अन्य भारतीय की हत्याएं कर दी गईं.

इन में कुछ मामलों में सीधेसीधे हेट क्राइम का मुद्दा सामने आया है. कई केसों में प्रवासी भारतीयों पर हमला करते वक्त हमलावरों द्वारा सीधेसीधे कहा गया था- ‘गैट आउट औफ माई कंट्री’ यानी दफा हो जाओ मेरे देश से.

इन अपराधों की चर्चा विश्वस्तर पर हो रही थी, लेकिन काररवाई के नाम पर किसी भी मामले में कुछ खास नहीं हो पाया.

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए थे. 22 फरवरी, 2017 को उन्होंने अपने बयान में कहा कि अमेरिका में इस वक्त 1.10 करोड़ अप्रवासी अवैध रूप से रह रहे हैं, जिन में 3 लाख भारतवंशी हैं. इन के खिलाफ काररवाई करने में कड़ा रुख अपना कर इन्हें वापस उन के देश भेज दिया जाएगा. उन्होंने अपनी नई आव्रजन नीति जारी करने की भी घोषणा की. इस का नतीजा यह हुआ कि 24 फरवरी को यूएस में घुसते ही न केवल 5 भारतीयों को, बल्कि उन की मदद करने वाले 1 कनाडाई नागरिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें- हत्या: मासूम ने खोला बुआ, दादी का राज!

इसी दिन एक दर्दनाक खबर यह भी सामने आई कि 26 वर्षीय संदीप सिंह बब्बू को अमेरिका के स्ट्रीमवुड इलाके में उस समय एक वाहन ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया, जब वह अपनी गाड़ी पार्क कर के सड़क क्रौस कर रहा था. मूलरूप से लुधियाना के नगर समराला का रहने वाला यह युवक अपने 3 भाइयों व 3 बहनों में सब से छोटा था. अच्छाखासा कर्ज ले कर उसे बड़ी कठिनाई से विदेश भेजा गया था. वहां उसे एक कंपनी का ट्रक चलाने की नौकरी मिली थी.

ऊपर जिस इंजीनियर श्रीनिवास की हत्या का जिक्र है, उस का मामला विश्वस्तर पर उछला था. श्रीनिवास की पत्नी सुनयना दुमाला ने ह्यूस्टन में मीडिया के माध्यम से जो कहा, वह काबिलेगौर है.

‘हम ने कनसास को अपना घर माना, ओलेथा में हमें अपने सपनों का शहर मिला, हम दोनों का पहला घर. श्रीनिवास ने इसी जनवरी में खुद अपने हाथों से इस का पूरा लिविंग एरिया पेंट किया था. वह काफी जुनूनी थे. एविएशन उन का जुनून था. वह इस इंडस्ट्री में सफल व्यक्ति बनना चाहते थे.

‘श्रीनिवास अमेरिका के लिए बहुत कुछ करना चाहते थे. निस्संदेह वह ऐसी मौत के लायक नहीं थे. जिंदा रहते तो 9 मार्च, 2017 को अपना 33वां जन्मदिन मनाते. समझ नहीं आ रहा, मैं क्या करूं. अमेरिका में होने वाली फायरिंग की खबरें हम अकसर पढ़ते थे.

‘हमेशा चिंता होती थी कि यहां पर हम कितने सुरक्षित हैं. क्या हमारा अमेरिका में रहना सही है? लेकिन वह हमेशा दिलासा देते थे कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है. हमेशा अच्छे रहो, अच्छा सोचो तो आप के साथ भी सब अच्छा होगा.

‘उस रात काम की थकान उतारने के लिए वह बार में अपने दोस्त के साथ बीयर पी रहे थे. इसी बीच एक हमलावर आ कर उन्हें भलाबुरा कहने लगा. उस ने खुल कर नस्लीय नफरत दिखाई. श्रीनिवास ने उस के इस तरह के व्यवहार पर ध्यान नहीं दिया. बार के लोगों ने उसे हल्ला करने से रोका और पकड़ कर बाहर निकाल दिया. मेरे पति को भी उसी वक्त वहां से चले आना चाहिए था. लेकिन उन्होंने सोचा होगा कि मैं क्यों जाऊं? मैं ने तो कुछ गलत नहीं किया है.

‘मैं उन्हें जानती हूं. कह सकती हूं कि वह सिर्फ इसलिए बैठे रहे कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया था. लेकिन थोड़ी ही देर में वह व्यक्ति लौट कर आया और उस ने मेरे पति श्रीनिवास की जान ले ली. मेरा ट्रंप सरकार से सवाल है कि नफरत की बुनियाद पर हो रही इस तरह की हत्याओं को आखिर कब रोका जाएगा और कैसे?’

श्रीनिवास का मामला अभी विश्वस्तर पर पूरी तरह से गर्म था कि 4 मार्च को साउथ कैरोलिना के लैंसेस्टर शहर में हरनिश पटेल नाम के भारतीय को गोली से उड़ा दिया गया. हमलों के छिटपुट अपराधों के चलते 24 मार्च को अमेरिका में न्यूजर्सी के बर्लिंग्टन स्थित अपने आवास पर 38 वर्षीया शशिकला अपने 7 साल के बेटे अनीश के साथ मृत पाई गईं. उन की हत्या गला रेत कर की गई थी. अमेरिकी पुलिस इस मामले की जांच घृणा अपराध के नजरिए से कर रही थी, साथ ही पुलिस ने शशिकला के पति हनुमंत राव को भी संदेह के दायरे में रखा हुआ था. मगर सुलझने के बजाय यह रहस्य अभी गहराता जा रहा था.

25 मार्च, 2017 को घटी एक घटना में भले ही किसी की जान न गई हो, लेकिन नस्लभेदी अपराध पूरी तरह उभर कर सामने आ गया था.

लेबनान में रहने वाली सिख लड़की राजप्रीत हीर उस दिन सबवे टे्रन से अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में मैनहट्टन जा रही थी. उसे देखते ही एक अमेरिकी चिल्लाने लगा, ‘क्या तुम जानती हो कि मरीन लुक क्या होता है? क्या तुम जानती हो कि वो लोग कैसे दिखते हैं? उन्होंने इस देश के लोगों के लिए क्या किया है? यह सब तुम्हारे जैसे लोगों के चलते होता है. लेबनान लौट जाओ, तुम इस देश की नहीं हो.’ इस के बाद उस व्यक्ति ने खूब अपशब्द बोले.

ये भी पढ़ें- टूट गया शांति सागर के तनमन का संयम : भाग 3

राजप्रीत हीर ने बाद में इस घटना का वीडियो सोशल साइट पर डालते हुए इसे नाम दिया- ‘दिस वीक इन हेट.’ उल्लेखनीय है कि इस वीडियो में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में बढ़ते नस्लभेदी अपराधों के बारे में बताया गया है.

26 मार्च को एक भारतीय जौय पर नौर्थ होबार्ट स्थित मैकडोनाल्ड रेस्त्रां में 5 लोगों के  ग्रुप ने नस्लीय टिप्पणियां करते हुए उन से मारपीट की. इन में एक लड़की भी थी, जिस ने उन्हें ब्लैक इंडियंस कहते हुए बुरी तरह जलील किया.

7 अप्रैल को 26 वर्षीय भारतीय विक्रम जरथाल की अमेरिका के शहर वाशिंगटन में उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई, जब वह एक पैट्रोल स्टेशन के स्टोर में अपनी ड््यूटी दे रहा था.

25 वर्षीय प्रदीप सिंह आस्ट्रेलिया में रहते हुए न केवल हौस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रहा था, बल्कि गुजारे के लिए पार्टटाइम टैक्सी भी चलाता था. 22 मई की रात में उस ने मैकडोनाल्ड्स ड्राइव थू्रले जाने के लिए एक लड़के व लड़की को पिक किया. महिला सवारी को उल्टी आने लगी तो प्रदीप ने उन लोगों से उतर जाने को कहा. इस पर उन्होंने भड़कते हुए न केवल प्रदीप की जम कर पिटाई की, बल्कि उसे यह कह कर धमकाया भी कि तुम भारतीयों के साथ इधर ऐसा ही किया जाना चाहिए.

इस के बाद भी विदेशों में रह रहे भारतीयों के जलील होने अथवा मारे जाने के समाचार लगातार आ रहे हैं, जिन में ताजा मामला 26 जुलाई, 2017 को मोहाली निवासी सिमरन सिंह भंगू के अमेरिका में मारे जाने का है.

एनआरआई सभा, पंजाब के एक वरिष्ठ सदस्य के बताए अनुसार, यह निहायत ही गंभीर मसला बनता जा रहा है. इस के मद्देनजर वे लोग विदेशों में बसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए इस तरह का तालमेल बैठाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं कि भारतीयों को किसी भी देश में विदेशियों के मुकाबले पिछड़ा हुआ अथवा कमजोर न समझा जाए.

इस वक्त 50 लाख से अधिक भारतीय अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, जर्मनी, बैल्जियम, स्कौटलैंड, फिलीपींस व यूरोप के अन्य कई देशों में बसे हुए हैं. इन लोगों की सुरक्षा का पूरा जिम्मा उस देश की सरकार व सुरक्षा एजेंसियों पर है, जिन्होंने उन्हें नागरिकता दी है.

3 दर्जन से अधिक देशों की यात्रा कर चुके चंडीगढ़ के समाजसेवी आलमजीत सिंह मान के बताए अनुसार, सवाल केवल पनाह देने या सुरक्षा प्रदान करने का नहीं है, भारतीयों का भी यह फर्ज बनता है कि वे जब दूसरों पर आश्रित हो कर रह रहे हैं तो उन्हें अपनी सीमाएं निर्धारित कर के चलना चाहिए.

विदेशों में भारतीयों के मारे जाने के ज्यादातर मामले लड़ाईझगड़े अथवा लूटपाट के वक्त विरोध करने के रहे हैं. हम लोग अपनी मानसिकता नहीं बदल पाते, स्वयं पर काबू नहीं रख पाते. वहां की सरकार कहती है कि अगर कोई लूटने आ जाए तो हाथ खड़े कर दो. नुकसान की भरपाई सरकार की ओर से होगी. हम लोगों के लिए इस तरह की बातें पचा पाना कठिन है.’

पंजाब के डायरेक्टर जनरल औफ पुलिस (डीजीपी) पद से रिटायर्ड चंद्रशेखर घई का इस विषय पर कहना है, ‘पश्चिमी देशों की सोच और वहां की संस्कृति हम लोगों से पूरी तरह भिन्न है. जहां भारतीय उन के बाहरी तौरतरीकों को बेझिझक अपना लेते हैं, वहीं हमारे लोग उन के भीतर की सोच और जीवन के प्रति उन के नजरिए को आत्मसात करना तो दूर, उस सब का विश्लेषण करते हुए गहराई में जाने तक का प्रयास नहीं करते.

‘यहां से जो लोग विदेश जाते हैं, उन में से ज्यादातर पहले से खुशहाल नहीं होते, बल्कि अपने को खुशहाल बनाने के लिए वहां जाते हैं. फिर भारत के अनुपात में उन्हें जब अपनी मेहनत का प्रतिफल कहीं ज्यादा मिलने लगता है तो घर में पैसे की नदियां बहती दिखाई देने लगती हैं. लिहाजा अपनी सोच न बदल कर खुद को उन लोगों के सिर पर बैठने की कोशिश करते हैं. तब आधार बनता है झगड़े का.

ये भी पढ़ें- संगीन विश्वासघात

‘आप तमाम रिकौर्ड निकाल कर देख लें, भारतीयों के विदेशों में होने वाले कत्ल के मामलों में 95 प्रतिशत मामले इसी तरह के झगड़ों के हैं, 4 प्रतिशत लूटपाट के वक्त अकेले विरोध कर बैठने के और केवल एक प्रतिशत मामले ऐसे हैं, जिन में हत्या का कारण व्यक्तिगत रहा. अब रेशियल अटैक की भी शुरुआत हो गई है, इस मुद्दे पर सभी देशों के रहनुमाओं को बात कर के इस स्थिति पर काबू पाना चाहिए.’

एक वरिष्ठ राजनेता ने अपना नाम न छापे जाने की शर्त पर कहा, ‘दरअसल, विदेशियों के सामने उन के देश में हम लोग आज भी गुलाम हैं. अव्वल तो हमें अपना देश छोड़ कर विदेश जाना ही नहीं चाहिए. अगर गए हो तो भई गुलाम बन कर ही रहना होगा. यह सोचने वाली बात है कि दूसरे देश में गुलामी की जिंदगी बेहतर है या अपने देश में अपनों के बीच आजादी की जिंदगी.’

हमदर्द: भाग 1

कावेरी सन्न रह गई. लगा, उस के पैरों की शक्ति समाप्त हो गई है. कहीं गिर न पड़े इस डर से सामने पड़ी कुरसी पर धम से बैठ गई. 27 साल के बेटे को जो बताना था वह बता चुका  था और अब मां की पेंपें सुनने के लिए खड़े रहना उस के लिए मूर्खता छोड़ और कुछ नहीं था.

फिर मां के साथ इतना लगाव, जुड़ाव, अपनापन या प्यार उस के मन में था भी नहीं जो अपनी कही हुई भयानक बात की मां के ऊपर क्या प्रतिक्रिया है उस को देखने के लिए खड़ा हो कर अपना समय बरबाद करता.

कावेरी ने उस की गाड़ी के स्टार्ट होने की आवाज सुनी और कुरसी की पुश्त से टेक लगा कर निढाल सी फैल गई. जीतेजागते बेटे से यह बेजान लकड़ी की बनी कुरसी उस समय ज्यादा सहारा दे रही थी. काम वाली जशोदा आटा पिसवाने गई थी. अत: जब तक वह नहीं लौटती अकेले घर में इस कुरसी का ही सहारा है.

ये भी पढ़ें- चमत्कार: भाग 1

पति का जब इंतकाल हुआ तो बेटा 8वीं में था. कावेरी को भयानक झटका लगा पर उस में साहस था. सहारा किसी का नहीं मिला, मायके वालों में सामर्थ्य ही नहीं थी, ससुराल में संपन्नता थी पर किसी के लिए कुछ करने का मन ही नहीं था.

वह समझ गई थी कि अब अपनी नाव को आप ही खींच कर किनारे पर लाना है. पति के फंड का पैसा ले कर मासिक ब्याज खाते में जमा किया. बीमा का जो पैसा मिला उस से आवासविकास का यह घर खरीद लिया. ब्याज जितना आता खाना और बेटे की पढ़ाई हो जाती पर कपड़ा, सामाजिकता, बीमारी आदि सब कैसे हो? उस का उपाय भी मिल गया. पड़ोस में एक प्रकाशक थे, पाठ्यक्रम की किताबें छापते थे. उन से मिल कर कुछ अनुवाद का काम मांग कर लाई. उस से जो आय होती उस का काम ठीकठाक चल जाता. अब अभाव नहीं रहा.

जशोदा को पूरे समय के लिए रख लिया. गाड़ी पटरी पर आ कर ठीकठाक चलने लगी. उस ने सोचा जीवन ऐसे ही कट जाएगा पर इनसान जो सोचता है उस के विपरीत करना ही नियति का काम है तो कावेरी के सपने भला कैसे पूरे होते.

अपने सपने पूरे नहीं होंगे इस का आभास तो बेटे के थोड़ा बडे़ होते ही कावेरी को होने लगा था. बेटा वैसे तो लोगों की नजरों में सोने का टुकड़ा है. पढ़ने में सदा प्रथम, कोई बुरी लत नहीं, बुरी संगत नहीं, रात में कभी देर से नहीं लौटता, पैसा, फैशनेबुल कपड़े या मौजमस्ती के लिए कभी मां को तंग नहीं करता पर जैसेजैसे बड़ा होता जा रहा था कावेरी अनुभव करती जा रही थी कि बेटे का रूखापन उस के प्रति बढ़़ता जा रहा था.

कोई लगाव, प्यार तो मां के प्रति बचा ही नहीं था. तेज बुखार में भी उठ कर बेटे को खाना बनाती और बेटा चाव से खा कर घर से निकल जाता. भूल कर भी यह नहीं पूछता कि मां, कैसी तबीयत है.

ये भी पढ़ें- फिर वही शून्य: भाग 1

कावेरी इन बातों को कहे भी तो कैसे? ऊपर को मुंह कर के थूको तो थूक अपने मुंह पर आ कर गिरता है. दुश्मन भी यह जान कर खुश होंगे कि बेटा उस के हाथ के बाहर है. दूसरी बात यह थी कि उस के मन में भय भी था कि पति का छोड़ा यह घर उन के पीछे बिना बिखरे टिका  हुआ है. लड़ाईझगड़ा करे और बेटा घर छोड़ कर चला जाए तो एक तो घर घर नहीं रहेगा, दूसरी और बड़ी बात होगी कम उम्र की कच्ची बुद्धि ले घर से निकल वह अपना ही सर्वनाश कर लेगा.

बेटा कैसा भी आचरण क्यों न करे वह तो मां है. बेटे को सर्वनाश के रास्ते में नहीं धकेल सकती, अवहेलना अनादर सह कर भी नहीं. इन सब परिस्थितियों के बीच भी एक आशा की किरण टिमटिमा रही थी कि बेटा बिल्लू एम.बी.ए. कर एक बहुत अच्छी कंपनी में उच्च पद पर लग गया है. सुना है ऊंचा वेतन है. हां, यह जरूर है कि वेतन का बेटे ने एक 10 का नोट भी उस के हाथ पर रख कर नहीं कहा, ‘मां, यह लो, अपने लिए कुछ ले लेना.’

घर जैसे पहले वह चलाती थी वैसे ही आज भी चला रही है. अब तो बड़ेबड़े घरों से अति सुंदर लड़कियों के रिश्ते भी आ रहे हैं. कावेरी खुशी और गर्व से फूली नहीं समा रही. इन में से छांट कर एक मनपसंद लड़की को बहू बना कर लाएगी तो घर का दरवाजा हंस उठेगा.

बहू उस के साथसाथ लगी रहेगी. बेटे से नहीं पटी तो क्या? पराई बेटी अपनी बेटी बन जाएगी पर बेटे ने उस की उस आशा की किरण को बर्फ की सिल्ली के नीचे दफना दिया और वह खबर सुना कर चला गया था जिस से उस के शरीर में जितनी भी शक्ति थी समाप्त हो गई थी और बेजान कुरसी ने उसे सहारा दिया.

आज कावेरी को पहली बार लगा कि जीवन उस के लिए बोझ बन गया है क्योंकि इनसान जीता है किसी उद्देश्य को ले कर, कोई लक्ष्य सामने रख कर. जिस समय पति की मृत्यु हुई थी तब भी उसे लगा था कि जीवन समाप्त हो गया पर उस को जीना पड़ेगा, सामने उद्देश्य था, लक्ष्य था, बेटा छोटा है, उस को बड़ा कर उस का जीवन प्रतिष्ठित करना है, उस का विवाह कर के घर बसाना है.

ये भी पढ़ें- सुबह की किरण: भाग 2

मौत भी आ जाए तो उस से कुछ सालों की मोहलत मांग बेटे के जीवन को बचाना पड़ेगा पर आज तो सारे उद्देश्य की समाप्ति हो गई, जीवन का कोई लक्ष्य बचा ही नहीं पर बुलाने से ही मौत आ खड़ी हो इतनी परोपकारी भी नहीं.

जशोदा लौटी. आटे का कनस्तर स्टोर में रख कर साड़ी झाड़ती हुई आ कर बोली, ‘‘आंटी, नाश्ता बना लूं? भैया चला गया क्या? बाहर गाड़ी नहीं है.’’

‘‘रहने दे, मेरा मन नहीं है. तू कुछ खा ले फिर भैया का कमरा ठीक से साफ कर दे, आता ही होगा.’’

‘‘फिर कुछ हुआ? अरे, बिना खाए मर भी जाओ तो भी बेटा पलट कर नहीं देखने या पूछने वाला. तुम इतनी बीमार पड़ीं पर कभी बेटे ने पलट कर देखा या हाल पूछा?’’

‘‘बात न कर के कमरा साफ कर… आता ही होगा.’’

‘‘कहां गया है?’’

‘‘ब्याह करने.’’

इतना सुनते ही जशोदा धम से फर्श पर बैठ गई.

‘‘जल्दी कर, रजिस्ट्री में समय ही कितना लगता है…बहू ले कर आता होगा.’’

ये भी पढ़ें- सुबह की किरण: भाग 1

‘‘बेटा नहीं दुश्मन है तुम्हारा. कब से सपने देख रही हो उस के ब्याह के.’’

‘‘सारे सपने पूरे नहीं होते. उठ, जल्दी कर.’’

‘‘कौन है वह लड़की?’’

‘‘मैं नहीं जानती, नौकरी करती है कहीं.’’

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

हमदर्द: भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- हमदर्द: भाग 1

‘‘तुम भी आंटी, जाने क्यों बेटे के इशारे पर नाचती हो? अपना खाती हो अपना पहनती हो…उलटे बेटे को खिलातीपहनाती हो. सुना है मोटी तनख्वाह पाता है पर कभी 10 रुपए तुम्हारे हाथ पर नहीं रखे और अब ब्याह भी अपनी मर्जी का कर रहा है. ऐसे बेटे के कमरे की सफाई के लिए तुम मरी जा रही हो.’’

गहरी सांस ली कावेरी ने और बोली, ‘‘क्या करूं, बता. पहले ही दिन, नई बहू सास को बेटे से गाली खाते देख कर क्या सोचेगी.’’

‘‘यह तो ठीक कह रही हो.’’

जब बड़ी सी पहिए लगी अटैची खींचते बिल्लू के साथ टाइट जींस और टीशर्ट पहने और सिर पर लड़कों जैसे छोटेछोेटे बाल, सांवली, दुबलीपतली लावण्यहीन युवती को ले कर आया तब घड़ी ठीक 12 बजा रही थी. एक झलक में ही लड़की का रूखा चेहरा, चालचलन की उद्दंडता देख कावेरी समझ गई कि उसे अब पुत्र मोह को एकदम ही त्याग देना चाहिए. यह लड़की चाहे जो भी हो उस की या किसी भी घर की बहू नहीं बन सकती. पता नहीं बिल्लू ने क्या सोचा? बोला, ‘‘रीटा, यह मेरी मां है और मां यह रीटा.’’

जरा सा सिर हिला या नहीं हिला पर वह आगे बढ़ गई. कमरे में जा कर बिल्लू ने दरवाजा बंद कर लिया. हो गया नई बहू का गृहप्रवेश. और नई चमचमाती जूती के नीचे रौंदती चली गई थी वह कावेरी के वे सारे सपने जो जीवन की सारी निराशाओं के बीच बैठ कर देखा करती थी. सुशील बहू, प्यारेप्यारे पोतेपोती के साथ सुखद बुढ़ापे का सपना.

ये भी पढ़ें- फिर वही शून्य: भाग 2

जशोदा लौट कर रसोई की चौखट पर खड़ी हुई और बोली, ‘‘आंटी, यह औरत है या मर्द, समझ में नहीं आया.’’

जशोदा इतनी मुंहफट है कि उस की हरकतों से डरती है कावेरी. पता नहीं नई बहू के लिए और क्याक्या कह डाले. पहले दिन ही वह बहू के सामने बेटे से अपमानित नहीं होना चाहती. पर यह तो सच है कि अब उस को कुछ सोचना पड़ेगा. देखा जाए तो बेटे का जो बरताव उस के साथ रहा उस से बहुत पहले ही उस को अलग कर देना चाहिए था पर अनजान मोह से वह बंध कर रह गई.

‘‘अब तो मां के सहारे की उसे कोई जरूरत नहीं…अब क्यों साथ रहना.’’

जशोदा ने खाना बना कर मेज पर लगा दिया. न चाहते हुए भी कावेरी ने थोड़ी खीर बनाई. जशोदा फिर बौखलाई.

‘‘अब ज्यादा मत सिर पर चढ़ाओ.’’

‘‘नई बहू है, उसे तो पूरी खिलानी चाहिए. मीठा कुछ मंगाया नहीं, थोड़ी खीर ही सही.’’

‘‘अब तुम रहने दो. कहां की नई बहू? पैंट, जूता, बनियान में आई है, सास के पैर छूने तक का ढंग नहीं है. लगता है कि घाटघाट का पानी पी कर इस घाट आई है.’’

कंधे झटक जशोदा चली गई. थोड़ी देर में दोनों अपनेआप खाने की मेज पर आ बैठे. बेटा तो कुरतापजामा पहने था. बहू घुटनों से काफी ऊंचा एक फ्राक जैसा कुछ पहने थी और ऊपर का शरीर आधा नंगा था.

बेटे से एक शब्द भी बोले बिना कावेरी ने बहू को पारखी नजर से देखा. दोनों चुपचाप खाना खा रहे थे. उस के मुख पर भले घर की छाप एकदम नहीं थी और संस्कारों का तो जवाब नहीं. सास से एक बार भी नहीं कहा कि आप भी बैठिए. और तो और, खाने के बाद अपनी थाली तक नहीं उठाई और दरवाजा फिर से बंद हो गया.

घर का वातावरण एकदम बदल गया. यह स्वाभाविक ही था. घर में जब बहू आती है तो घर का वातावरण ही बदल जाता है. उसे भोर में उठने की आदत है. फ्रेश हो कर पहले चाय बनाती, आराम से बैठ कर चाय पीती, तब दिनचर्या शुरू होती. तब कभीकभी बेटा भी आ बैठता और चाय पीता, दोचार बातें न होती हों ऐसी बात नहीं, मामूली बातें भी होतीं पर अब तो साढ़े 8 बजे जशोदा चाय की टे्र ले कर दरवाजा पीटती तब दरवाजा खोल चाय ले कर फिर दरवाजा बंद हो जाता. खुलता 9 बजने के बाद फिर तैयार हो, नाश्ता करने बैठते दोनों और फौरन आफिस निकल जाते.

ये भी पढ़ें- चमत्कार: भाग 2

दोपहर का लंच आफिस में, शाम को लौटते, ड्रेस बदलते फिर निकल जाते तो आधी रात को ही लौटते. बाहर ही रात का खाना खाते तो नाश्ता छोड़ घर में खाने का और कोई झंझट ही नहीं रहता. छुट्टी के दिन भी कार्यक्रम नहीं बदलता. नाश्ता कर दोनों घूमने चले जाते…रात खापी कर लौटते.

बहू से परिचय ही नहीं हुआ. बस, घर में रहती है तो आंखों में परिचित है, संवाद एक भी नहीं. खाना खाने के बाद ऐसे उठ जाती जैसे होटल में खाया हो. न थाली उठाती न बचा सामान समेट फ्रिज में रखती. कावेरी हैरान होती कि कैसे परिवार में पली है यह लड़की? संस्कार दूर की बात साधारण सी तमीज भी नहीं सीखी है इस ने और यह सब छोटीमोटी बातें तो बिना सिखाए ही लड़कियां अपनी सहज प्रवृत्ति से सीख जाती हैं. इस में तो स्त्रीसुलभ कोई गुण ही नहीं है…पता नहीं इस के परिवार वाले कैसे हैं, कभी बेटी की खोजखबर लेने भी नहीं आते?

कावेरी ने अब अपने को पूरी तरह समेट लिया है. जो मन में आए करो, मुझ से मतलब क्या? कुछ इस प्रकार के विचार बना लिए उस ने. सोचा था घर छोड़ ‘हरिद्वार’ जा कर रहेगी पर इस घर की एकएक चीज उस की जोड़ी हुई, सजाई हुई है. बड़ी ममता है इस सजीसजाई गृहस्थी के प्रति, फिर यह घर भी तो उस के नाम है…वह क्यों अपना घर छोड़ जाएगी…जाना है तो बहूबेटे जाएंगे.

जशोदा भी यही बात कहती है. इस समय उस का अपना कोई है तो बस, जशोदा है. महीने का वेतन और रोटीकपड़े पर रहने वाली जशोदा ही एकमात्र अपनी है…बहुत दिनों की सुखदुख की गवाह और साथी.

बेटे ने घर के लिए कभी पैसा नहीं दिया और आज भी नहीं देता है. कावेरी ने भी यह सोच कर कुछ नहीं कहा कि ये लोग घर पर केवल नाश्ता ही तो करते हैं. बहू तो कमरे से बाहर आती ही नहीं है. कभीकभी चाय पीनी हो तो बेटा रसोई में जा कर चाय बना लेता है. 2 कप कमरे में ले जाते हुए मां को भी 1 कप चाय पकड़ा जाता है. बस, यही सेवा है मां की.

ये भी पढ़ें- चमत्कार: भाग 1

पिता के प्यार पर भारी मां की ममता – भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- पिता के प्यार पर भारी मां की ममता – भाग 1

सीमा ने बेटे को बाप से मिलने से रोकने की कोशिश की, लेकिन मानव बाप को छोड़ने को तैयार नहीं था. क्योंकि राजेश उस की वह हर इच्छा पूरी करते थे, जो उस उम्र के बच्चे चाहते हैं. मानव के हाईस्कूल पास करते ही राजेश ने उसे बुलेट मोटरसाइकिल खरीद दी थी. उस के इंटर पास करते ही राजेश ने उस के लिए फोर्ड फिगो कार खरीद दी थी.

मानव देता था बाप से ज्यादा अहमियत मां को

मानव एलएलबी कर के बड़ा वकील बनना चाहता था, इसलिए वह किसी अच्छे और बड़े कालेज से एलएलबी की पढ़ाई करना चाहता था. उस ने कई बार यह बात राजेश से कही भी. लेकिन राजेश उसे अब कहीं दूर नहीं भेजना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उस का दाखिला रुद्रपुर के किच्छा रोड स्थित चाणक्य कालेज में करा दिया.

राजेश मानव को बहुत प्यार करते थे. लेकिन वह मां को और उस के द्वारा सिखाई बातों को ज्यादा अहमियत देता था. यही वजह थी कि राजेश के इतना प्यार करने के बावजूद उस के अंदर भरी नफरत कम नहीं हुई. एलएलबी की पढ़ाई के दौरान उस की मुलाकात अशहर उर्फ आशू से हुई.

सितारगंज का रहने वाला आशू राजनीति में सक्रिय था. वह युवा कांग्रेस से जुड़ा था, जिस की वजह से उस के कई नेताओं से अच्छे संबंध थे. आशू की वजह से मानव भी कांग्रेस से जुड़ गया और मानव सेवा दल औफ इंडिया का गठन किया.

इसी संगठन के बैनर तले उस ने कई बार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सम्मान किया. राजनीति में आने के बाद मानव के हौसले बुलंदियों को छूने लगे थे. उस ने आशू को अपने घरपरिवार के बारे में सब बता दिया था. आशू कई बार हल्द्वानी स्थित मानव के घर भी गया था. इस से सीमा भी उसे पहचानने लगी थी.

अकसर साथ रहने की वजह से आशू को भी पता चल गया था कि मानव अपने पिता से बहुत नफरत करता है. वह उस की मां के साथ न रह कर रुद्रपुर में अलग रहते हैं. इस के बावजूद वह उस का सारा खर्चा उठाते हैं. उसे इस बात की हैरानी भी हो रही थी कि इतना सब कुछ करने के बाद भी मानव पिता से इतनी नफरत क्यों करता है.

ये भी पढ़ें- तेजाब से खतरनाक तेजाबी सोच

आशू ने जब इस की वजह जानने की कोशिश की तो मानव ने बताया कि उस के पिता के पास बेशुमार दौलत है, जिसे वह किसी लड़की के नाम करना चाहते हैं, जबकि उन की संपत्ति का असली हकदार वह है. इसलिए पिता की संपत्ति पाने के लिए वह कुछ भी कर सकता है. अगर जरूरत पड़ी तो वह उन की हत्या भी कर सकता है.

पिता की संपत्ति मिलते ही वह काफी अमीर हो जाएगा. अगर इस काम में वह उस की मदद करता है तो पिता की संपत्ति मिलते ही वह उसे एक कार दिला देगा. कार के लालच में आशू उस का हर तरह से साथ देने को तैयार हो गया.

मानव ने योजना में शामिल किया दोस्त को

मानव ने आशू से कहा था कि उसे इस मामले में कुछ करना नहीं है, सिर्फ उस के साथ रहना है. जो भी करेगा, वह खुद करेगा. इस के बाद मानव पिता को कैसे ठिकाने लगाए कि पकड़ा न जाए? इस के लिए वह आपराधिक धारावाहिक देखने लगा.

काफी सोचविचार कर और पूरी योजना बना कर 29 अगस्त, 2016 की सुबह मानव आशू के साथ आरटीओ औफिस पहुंचा. वहीं उस ने पिता को भी बुला लिया. वहां थोड़ा काम था, जिसे निपटा कर वह पिता को कार में बैठा कर चल पड़ा. राजेश और मानव पिछली सीट पर बैठे थे, जबकि आशू कार चला रहा था.

मानव किसी ऐसे स्थान की तलाश में था, जहां वह आसानी से अपना काम कर सके और किसी को पता न चल सके. संयोग से उस दिन बरसात हो रही थी, जिस से सड़कें खाली पड़ी थीं. आरटीओ औफिस से निकल कर रामपुर रोड पर बीकानेर स्वीट के सामने मौका मिलते ही मानव ने अपनी लाइसैंसी रिवौल्वर पिता की कनपटी से सटा कर 2 गोलियां दाग दीं.

गोलियां लगते ही राजेश तड़प कर हमेशा के लिए शांत हो गए. इस के बाद मानव ने उन्हें उठा कर इस तरह बैठा दिया, जैसे वह गहरी नींद में सो रहे हों. इस तरह मानव ने अपने पिता राजेश मान की हत्या कर दी. अब वह अपनी योजना के अनुसार, खटीमा की ओर चल पड़ा. क्योंकि अब उसे पिता की लाश को ठिकाने लगाना था. वह लाश को शारदा नहर में फेंकना चाहता था.

इस के लिए एक दिन पहले यानी 28 अगस्त, 2016 को ही मानव आशू को साथ ले कर पूरा रास्ता देख आया था. बरसात की वजह से नहर भी सूनी पड़ी थी. इस का लाभ उठाते हुए घटनास्थल से करीब 80 किलोमीटर दूर जा कर मानव ने कार से पिता की लाश निकाली और साथ लाई चादर में कुछ पत्थरों के साथ बांध कर नहर में फेंक दी.

मानव ने कैसे छिपाए हत्या के तथ्य

कार में खून लगा था, जिसे उस ने लौटते समय चलती कार में बरसात का फायदा उठाते हुए साफ कर दिया. कार तो साफ हो गई, लेकिन उसे इस बात का डर सता रहा था कि उस के रिवौल्वर की गोली से कार के शीशे में 2 छेद हो गए थे. लौटते समय उस ने रास्ता बदल दिया था. वह सितारगंज से चोरगलिया होते हुए हल्द्वानी पहुंचा.

हल्द्वानी पहुंच कर प्रेम टाकीज के पास उस ने कार की 2 बार सफाई कराई. सफाई के दौरान कार मैकेनिक ने कार में लगे खून के बारे में पूछा तो उस ने बताया कि रास्ते में एक राहगीर का एक्सीडेंट हो गया था, जिसे उस ने इसी कार से अस्पताल पहुंचाया था. कार में यह उसी का खून लगा है.

ये भी पढ़ें- पटरियों पर बलात्कर : भाग 2

कार धुलवा कर उस ने उस के कवर भी बदलवा दिए. गाड़ी साफ करवा कर वह आशू के साथ घर पहुंचा और मां को बताया कि उस ने पिता को ठिकाने लगा दिया है. बेटे की बात सुन कर सीमा ने बेटे को कुछ कहने के बजाय उस की पीठ थपथपाते हुए कहा, ‘‘बेटे, तुम ने बहुत अच्छा किया. तुम्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है. आगे मैं सब संभाल लूंगी. नाक में दम कर के रख दिया था उस इंसान ने.’’

सीमा ने राजेश की हत्या का सबूत मिटाने के लिए उन का मोबाइल फोन घर में ही जला दिया. मानव के खून सने कपड़े पास में बह रहे नाले में फेंकवा दिए. कार में गोली चलने से शीशे में जो छेद हो गए थे, मानव ने उसे भी बदलवा दिया. उस ने आशू को चुप रहने के लिए तो कहा ही था, साथ ही चेताया भी था कि अगर उस ने यह राज किसी पर खोला तो वह उस का भी वही हाल करेगा, जो अपने पिता का किया है.

पुलिस पूछताछ में सीमा ने बताया था कि राजेश मान ने न उसे कभी पत्नी का दर्जा दिया और न ही मानव को कभी अपना बेटा माना. जबकि वह करोड़ों का मालिक था. इस के बावजूद उसे और बेटे को तंगहाली का जीवन जीना पड़ रहा था. जिन पैसों पर उसे और उस के बेटे को मौज करनी चाहिए थी, उस पर कोई और मौज कर रहा था. अपना हक पाने के लिए उस ने और बेटे ने जो किया, वह गलत नहीं है.

अपराध स्वीकार करने के बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

आशू और सीमा के बयान के आधार पर पुलिस ने राजेश मान की गुमशुदगी हत्या में तब्दील कर दी. मानव, आशू और सीमा के खिलाफ भादंवि की धारा 304, 302, 120बी, 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली. फिर पुलिस ने आशू और सीमा को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

पुलिस टीम ने राजेश मान की लाश बरामद करने के लिए आशू की निशानदेही पर उस स्थान पर गोताखोरों से तलाश कराई थी, जहां उस ने लाश फेंकी थी. लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था. लगता भी कहां से, राजेश की हत्या हुए पूरा एक साल बीत चुका था. अब पुलिस को मानव को गिरफ्तार करना था. वह उस के पीछे हाथ धो कर पड़ गई. वह अपनी कार हीरानगर की पार्किंग में खड़ी कर के फरार था.

पुलिस ने उस की कार बरामद कर ली थी. मानव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उस का मोबाइल सर्विलांस पर लगवा दिया. उसी की लोकेशन के आधार पर पुलिस उस का पीछा करती रही. मानव हल्द्वानी से मेरठ अपने मामा के यहां गया और अपना मोबाइल वहीं छोड़ कर हल्द्वानी आ गया.

पुलिस जिस तरह मानव के पीछे पड़ी थी, उस का बचना आसान नहीं था. लेकिन वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर इधरउधर भागता रहा. वह अकसर पुलिस को चकमा दे कर निकल जाता था.

पुलिस पूरे एक महीने उस के पीछे लगी रही. उस के बचने की वजह यह थी कि सीमा ने गली में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे, जिस से पुलिस के आने का उसे पता चल जाता था.

कैसे आया मानव चौधरी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस उस की तलाश में मेरठ में भटकती रही. पुलिस को कहीं से पता चला कि मानव दुबई जा सकता है. पुलिस ने उस के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया. पुलिस ने उस के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी कराया. लेकिन जब पुलिस उस के घर कुर्की करने पहुंची तो नानी ने कहा कि यह मकान उन का है, इसलिए वे इस की कुर्की नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें- पराया माल हड़पने के चक्कर में : भाग 2

पुलिस निराश हो कर लौट आई. आखिर पुलिस ने 27 अगस्त, 2017 को मानव को गिरफ्तार कर ही लिया. पुलिस उसे थाना किच्छा ले आई, जहां उस से विस्तार से पूछताछ की गई. उस ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया था.

उस का कहना था कि अकसर उस की मम्मी कहा करती थीं कि उस के पिता की वजह से उन की जिंदगी बरबाद हुई है. घर से बेघर हो कर वह मां के यहां रहती हैं. उन की प्रौपर्टी पर उस का हक है, जबकि वह उसे बेदखल कर के अपनी सारी प्रौपर्टी किराएदार की बेटी को देना चाहते हैं.

इसी बात से उसे गुस्सा आ गया था और उस ने कसम खा ली थी कि वह अपनी प्रौपर्टी किसी भी कीमत पर अपने हाथ से नहीं जाने देगा. मानव पिता की कमजोरी जानता ही था, उसी का लाभ उठाते हुए उस ने पिता से कह कर अपनी जरूरत की सारी चीजें जुटा ली थीं.

राजेश ने ही उसे वह लाइसैंसी रिवौल्वर खरीदवाई थी, जिस से उस ने उन की हत्या की थी. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मानव की कार की फोरैंसिक जांच कराई. इस तरह राजेश मान की हत्या को सुलझाने में पुलिस को एक साल लग गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने मानव को भी अदालत में पेश कर के जेल भेज दिया.    लेकिन पुलिस अभी उसे एक बार रिमांड पर ले कर राजेश की लाश तलाशने पर विचार कर रही है.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

पिता के प्यार पर भारी मां की ममता – भाग 1

हरियाणा की रहने वाली सुनीता गोदारा भाई के बारे में पता करने के लिए उत्तराखंड के रुद्रपुर का चक्कर लगालगा कर बुरी तरह से थक चुकी थीं. वह जिस तरह आती थीं, उसी तरह खाली हाथ लौट जाती थीं. उन्हें सिर्फ पुलिस से आश्वासन मिलता था. उसी आश्वासन में उन्हें संतोष करना पड़ता था. लेकिन जब 5 महीने पहले जिले में नए एसएसपी डा. सदानंद दाते आए तो सुनीता गोदारा बड़ी उम्मीद ले कर उन से मिलीं और अपने भाई के बारे में पता लगवाने का आग्रह किया.

29 अगस्त, 2016 को रुद्रपुर जाते समय सुनीता गोदारा के भाई राजेश मान गायब हो गए थे. उन पत्नी सीमा चौधरी और बेटे मानव ने उन के बारे में पता करने की काफी कोशिश की, लेकिन उन का कहीं कुछ पता नहीं चला था. इस के बाद 1 सितंबर, 2016 को सीमा चौधरी ने रुद्रपुर स्थित रम्पुरा चौकी में तहरीर दे कर उन की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी.

पति की गुमशुदगी सीमा चौधरी ने रम्पुरा चौकी में दर्ज कराई थी. यह चौकी थाना किच्छा के अंतर्गत आती थी, इसलिए इस मामले की जांच थाना किच्छा पुलिस ने शुरू की. सीमा चौधरी ने एकाध बार थाने जा कर इस मामले में क्या हुआ, पता किया. लेकिन पुलिस से उचित सहयोग न मिलने की वजह से वह शांत हो कर बैठ गई थीं.

ये भी पढ़ें- तेजाब से खतरनाक तेजाबी सोच

लेकिन हरियाणा की रहने वाली राजेश मान की बहन को जब भाई के लापता होने के बारे में पता चला तो वह कभी मीडिया वालों से मिल कर तो कभी पुलिस अधिकारियों से मिल कर भाई के बारे में पता लगाने की गुहार लगाती रहीं.

उन्होंने पुलिस को बताया था कि उन की भाभी और भाई के बीच संबंध ठीक नहीं थे. दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे. इसलिए भाई के लापता होने पर सीमा पर कोई असर नहीं पड़ा है.

सुनीता के दबाव की वजह से पुलिस ने कई बार राजेश मान की पत्नी सीमा चौधरी और बेटे मानव चौधरी को थाने बुला कर पूछताछ की थी. बेटे का कहना था कि उसी के पिता लापता हैं और पुलिस उसे ही बारबार थाने बुला कर परेशान कर रही है.

इस के बाद थाना किच्छा पुलिस ने इस मामले में रुचि लेनी बंद कर दी. इस की एक वजह यह भी थी कि सीमा चौधरी और उस के बेटे से पूछताछ में उसे कुछ हासिल नहीं हुआ था. दूसरे वे इस मामले में कोई रुचि भी नहीं ले रहे थे. राजेश की बहन सुनीता जरूर हाथ धो कर पीछे पड़ी थीं, लेकिन अब पुलिस उन्हें भाव नहीं दे रही थी.

एसएसपी ने दिए दोबारा जांच के आदेश

लेकिन जब सुनीता गोदारा नए एसएसपी डा. सदानंद दाते से मिलीं और उन्हें अपनी परेशानी बताई तो उन्होंने आश्वासन देने के बजाय तुरंत एएसपी (क्राइम) कमलेश उपाध्याय और एएसपी देवेंद्र पिंचा को शीघ्र काररवाई के आदेश दिए.

इस के बाद दोनों अधिकारियों ने थाना किच्छा के थानाप्रभारी योगेश उपाध्याय और एसओजी प्रभारी विद्यादत्त जोशी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया, जिस में एसएसआई सुशील कुमार, एसआई लाखन सिंह, देवेंद्र गौरव, सीमा ठाकुर, मनोज कोठारी, सुबोध शर्मा, हैडकांस्टेबल (एसओजी) प्रकाश भगत और महेंद्र डंडबाल को शामिल किया.

इस पुलिस टीम ने लापता राजेश मान के बेटे से पूछताछ करनी चाहा तो उस का कुछ पता नहीं चला. इस के बाद पुलिस ने शक के आधार पर उस के दोस्त अशहर उर्फ आशू से पूछताछ करनी चाही तो वह भी घर से गायब मिला.

इस से पुलिस यह सोचने पर मजबूर हो गई कि दोनों घर से गायब क्यों हैं? वैसे पुलिस दोनों से पहले भी लंबी पूछताछ कर चुकी थी, लेकिन तब दोनों ने पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दी थी. पुलिस ने राजेश की पत्नी सीमा चौधरी से भी गहन पूछताछ की थी, तब उस ने खुद को इस मामले से अंजान बताते हुए पीछा छुड़ा लिया था.

ये भी पढ़ें- पटरियों पर बलात्कर : भाग 2

शक हुआ तो पुलिस टीम मानव और आशू के पीछे हाथ धो कर पड़ गई. ऐसे में पुलिस टीम को पता चला कि आशू पाकिस्तान भागने की फिराक में है. यह जान कर पुलिस सकते में आ गई. क्योंकि पुलिस के लिए वह एक ऐसा सूत्र था, जो इस मामले की तह तक जाने में उस की मदद कर सकता था. आखिर पुलिस ने आशू की तलाश के लिए मुखबिर लगा दिए. इस का नतीजा यह निकला कि थाना सितारगंज के गांव पंडीखेड़ा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पत्नी को लिया गया हिरासत में

पुलिस की गिरफ्त में आते ही आशू के चेहरे की रंगत बदल गई. इधरउधर भागतेभागते वह पहले ही बुरी तरह से थक चुका था. इसलिए इस बार हिरासत में आते ही उस ने सब कुछ साफसाफ बता दिया.

पूछताछ में उस ने बताया, ‘‘मानव मान ने ही अपने पिता की हत्या की थी और उन की हत्या कराने में उस की मां सीमा चौधरी की भी अहम भूमिका थी.’’

इस के बाद पुलिस ने राजेश मान की पत्नी सीमा चौधरी को हल्द्वानी से हिरासत में ले लिया. हिरासत के दौरान की गई पूछताछ में सीमा चौधरी और आशू ने राजेश मान की हत्या की जो कहानी सुनाई, वह आज के समय में हैरान करने वाली तो नहीं थी, पर सीधेसादे छलकपट से दूर रहने वाले लोगों को यह    सोचने पर मजबूर जरूर करेगी कि आज के समय में भला किसी पर विश्वास किया भी जा सकता है या नहीं? पुलिस पूछताछ में राजेश मान की हत्या की जो कहानी सामने आई, वह इस प्रकार थी—

राजेश मान और सीमा चौधरी की शादी लगभग 25 साल पहले हुई थी. कालेज में पढ़ने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. यह मुलाकात दोस्ती में बदली तो फिर लवमैरिज तक जा पहुंची. सीमा चौधरी हल्द्वानी के रामपुर रोड की रहने वाली थी, जबकि राजेश मान किच्छा स्थित हरियाणा फार्म निवासी जयपाल सिंह का बेटा था.

सीमा चौधरी की सिर्फ एक ही बहन थी, जबकि भाई कोई नहीं था. शादी हो जाने के बाद बहन ससुराल चली गई तो शादी के बाद भी सीमा ज्यादातर हल्द्वानी में ही मांबाप के पास रहने लगी. राजेश से शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला, लेकिन उस के बाद दोनों के बीच तनाव ने जन्म ले लिया.

इस की वजह यह थी कि सीमा शहर की रहने वाली थी, जहां हर तरह की सुखसुविधाएं उपलब्ध थीं. लेकिन शादी के बाद उसे राजेश के साथ फार्महाउस पर रहना पड़ रहा था, जहां लगता था कि वह दुनिया से कट गई है. उस ने वहां दिल लगाने की बहुत कोशिश की, पर वहां उस का दिल बिलकुल नहीं लगा.

शहर में रहने को ले कर हुआ पतिपत्नी में तनाव

जब किसी भी तरह सीमा का दिल फार्महाउस पर नहीं लगा तो वह राजेश से कहने लगी कि यहां की कुछ जमीन बेच कर शहर में मकान बनवा लेते हैं और वहीं रहते हैं. लेकिन राजेश ने जमीन बेचने से साफ मना कर दिया. इसी बात को ले कर पतिपत्नी के बीच आए दिन तकरार होने लगी, जो दिनोंदिन बढ़ती ही गई. इस का नतीजा यह निकला कि सीमा मायके जा कर रहने लगी.

मायके में रहते हुए ही सीमा ने बेटे को जन्म दिया, जिस का नाम मानव रखा गया. सीमा रहती भले मायके में थी, लेकिन उस का खर्च राजेश ही उठाते थे. बेटे के पैदा होने के बाद बेटे का और उस का खर्च वही उठाते रहे.

ये भी पढ़ें- पराया माल हड़पने के चक्कर में : भाग 2

बेटा होने के बाद राजेश मान को उम्मीद थी कि सीमा आ कर फार्महाउस पर रहने लगेगी, लेकिन उस की इस उम्मीद पर उस वक्त पानी फिर गया, जब सीमा ने साफ कह दिया कि वह बेटे को जंगल में पाल कर जंगली नहीं बनाएगी. इस के बाद सीमा और राजेश के संबंध लगभग खत्म से हो गए. राजेश ने सीमा को खर्च देना भी बंद कर दिया. सीमा हल्द्वानी में मां के साथ रहते हुए बेटे को पालने लगी तो राजेश मान प्रौपर्टी का व्यवसाय शुरू कर के उसी में व्यस्त हो गया.

जब तक मानव बच्चा था, उसे पापा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन जब वह स्कूल जाने लगा तो उसे पापा की कमी खलने लगी. क्योंकि तमाम बच्चों के पापा उन्हें स्कूल छोड़ने और लेने आते थे. यह देख कर मानव ने सीमा से अपने पापा के बारे में पूछा. बेटे द्वारा बाप के बारे में पूछने पर सीमा अंदर तक हिल उठी. उस की समझ में नहीं आया कि वह बेटे को क्या बताए.

सीमा मानव॒को टालती रही, लेकिन किसी भी बच्चे को कब तक टाला जा सकता है. अगर उस के दिल में कोई चीज बैठ जाए तो जब तक वह उस के बारे में पता नहीं कर लेता, उसे भूलता नहीं. सीमा को लगा कि एक न एक दिन सच्चाई सामने आ ही जाएगी, इसलिए उस ने सब कुछ मानव को साफसाफ बता दिया.

उसी बीच राजेश मान प्रौपर्टी डीलिंग के साथसाथ भाजपा से जुड़ गए और नेतागिरी करने लगे. प्रौपर्टी डीलिंग से उन्होंने अच्छीखासी कमाई की और शहर के नजदीक कई प्लौट तो खरीदे ही, रुद्रपुर के रामपुर रोड स्थित शांति विहार कालोनी में एक शानदार मकान भी बनवा लिया. अब वह ज्यादातर उसी मकान में रहने लगे. इतनी प्रौपर्टी और पैसा होने के बावजूद वह तनहा जीवन जी रहे थे.

राजेश को आने लगी बेटे की याद

इस के बाद भी उन्होंने सीमा को समझा कर साथ रहने को कहा, लेकिन सीमा ने उन के साथ रहने से साफ मना कर दिया. राजेश का उतना बड़ा मकान खाली ही पड़ा रहता था, कोई देखरेख करने वाला भी नहीं था, इसलिए उन्होंने एक किराएदार रख लिया.

किराएदार ललिता तिवारी की एक छोटी सी बेटी थी, जो अकसर राजेश के पास आ जाती थी. इस से राजेश का अकेलापन लगभग खत्म हो गया. धीरेधीरे राजेश उसे अपने ही बच्चे की तरह प्यार ही नहीं करने लगे, बल्कि उस की हर जरूरत भी पूरी करने लगे.

बच्ची के पास आनेजाने से राजेश को बेटे की याद सताने लगी. वह बेटे का पीछा करने लगे. मानव जिस स्कूल में पढ़ता था, वहां जा कर उस से मिलने लगे. लेकिन उन्होंने बेटे से साफ कह दिया था कि वह मम्मी को कभी नहीं बताएगा कि वह उस से मिलते हैं. राजेश बेटे की हर इच्छा पूरी करने लगे थे. कई बार वह उसे शांति विहार स्थित अपने घर भी ले आए.

ये भी पढ़ें- मासूम नैंसी का कातिल कौन : भाग 2

राजेश जहां मानव पर अपना प्यार लुटाते हुए उस के दिल को जीतने की कोशिश कर रहे थे, वहीं सीमा हमेशा उसे बाप के खिलाफ भड़काते हुए उस के मन में नफरत घोलने की कोशिश करती रहती थी. कहीं से सीमा को पता चल गया था कि राजेश चोरीछिपे बेटे से मिलते हैं.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

Lockdown में पत्नी अंकिता के साथ रोमांटिक पल बिता रहे हैं मिलिंद सोमन, देखें Photos

साल 1988 में मौडलिंग (Modelling) से अपने करियर की शुरूआत करने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. मिलिंद एक मौडल और प्रोड्यूसर होने के साथ साथ एक बेहतरीन फिटनेस प्रोमोटर (Fitness Promoter) भी हैं. इस उम्र में भी मिलिंद इतने फिट हैं कि उन्हें देख कोई भी हैरान हो जाए और सबसे बड़ी बात उनकी इस फिटनेस का राज है उनकी पत्नी अंकिता कंवर.

मिलिंद की पर्सलन लाइफ की बात करें तो उन्होनें साल 2006 में एक फ्रेंच एक्ट्रेस (French Actress) से शादी की थी पर उनकी ये शादी ज्यादा सफल ना हो पाई और साल 2008 में उन दोनों ने अपने – अपने रास्ते एक दूसरे से अलग कर लिए. 22 अप्रैल 2018 में मिलिंद ने अंकिता कंवर (Ankita Konwar) नाम की लड़की से शादी की और इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया.

ये भी पढ़ें- Rashmi के बाद अब Arhaan ने लगाया आरोप, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

ऐसे वक्त में जब हर कोई अपने अपने घरवालों के साथ समय बिता रहा है तो वहीं मिलिंद भी अपनी पत्नी अंकिता के साथ काफी रोमांटिक (Romantic) पल बिता रहे हैं. मिलिंद का इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट देखा जाए तो उनकी फोटोज देख ऐसा लगता है कि अंकिता और मिलिंद के बीच काफी अच्छा और गहरा रिश्ता है. मिलिंद अक्सर अंकिता के साथ एड्वैंचरस ट्रिप्स (Adventurous Trips) पर जाते दिखाई देते हैं.

मिलिंद और अंकिता अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं और दोनों साथ ही रनिंग (Running) और जिमिंग (Gyming) करते नजर आते हैं. मिलिंद अक्सर अपनी और अपनी पत्नी अंकिता की रोमांटिक फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते रहते हैं जिसे उनके फैंस काफी प्यार देते हैं और साथ ही उनकी तारीफ कर खूब सारे कमेंट्स करते हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown में बढ़े घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के लिए सामने आए ये बड़े कलाकार, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

Day 6. Plain, simple, slightly warmed up, coconut oil for my hair 🤓

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें