लोगों के दिल पर राज करती है भोजपुरी फिल्मों की ये जोड़ी

रवि किशन और रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों के वो सुपरस्टार हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर सभी दिल जीता. दोनों की जोड़ी ने औनस्क्रीन वो कमाल दिखाया की सभी उनके दिवाने हो गए. रवि और रानी ने साथ में कई फिल्में की हैं जिसके बाद ये जोड़ी भोजपुरी फिल्मों हिट जोड़ी में शुमार हो गई. एक और जहा रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के बिग बी कहे जाते है वही रानी लोगों के दिलों पर राज करती हैं.

यहा से की शुरुआत

रानी ने अपने कैरियर की शुरुआत “ससुरा बड़ा पइसा वाला” से की, जो भोजपुरी फिल्मों की सुपर हिट फिल्मों में से एक है. 2013 भोजपुरी फिल्म अवार्ड में रानी को “बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड” मिला. इसके बाद मौरीशस में आयोजित एगो फिल्म अवार्ड में उनकों “बेस्ट पौपुलर एक्ट्रेस अवार्ड” से सम्मानित किया गया. वही रवि किशन ने साल 1992 मे आई फिल्म “पितांबर” से की. रवि नी भी कई अवार्ड अपने नाम किए हैं. हाल फिलहाल में रवि राजनीति में भी उतर आए हैं.

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday @ravikishann #birthday #boy #blessd

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

 

View this post on Instagram

 

Happy dhanteras all of you #enjoy #festival #family #lovelive

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

फैम फौलोविंग में सबसे आगे

बात इनके फैम फौलोविंग की करे तो दोनों के इंस्टाग्राम पर काफी पौपुलर हैं, रवि के इंस्टाग्राम पर 74.6 हजार फौलोवर हैं. वही रानी के 367 हजार फौलोवर हैं. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. फैंस के लिए वो टाइम-टाइम पर अपनी फोटोज शेयर की.

फिल्में और वीडियों पर रहे हिट

‘छपरा की प्रेम कहानी’, ‘जोड़ी नं. 1’, ‘ज्वालामंडी’, और ‘हम का  जानी’ कुछ ऐसी वीडियोंज हैं जिसने यू- ट्यूब पर काफी पौपुलर हैं.

 

स्टिंग औपरेशन का खेल

लेखक- निखिल अग्रवाल 

इसी 22 अप्रैल की बात है. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैलाश हौस्पिटल में बैठे थे. यह उन का खुद का अस्पताल

है. लोकसभा चुनावों की वजह से डा. शर्मा काफी व्यस्त थे. वह खुद भी उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे.

हालांकि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल को ही मतदान हो चुका था, फिर भी डा. शर्मा की व्यस्तता इसलिए कम नहीं हुई थी कि केंद्र सरकार में मंत्री होने के नाते उन्हें पार्टी की ओर से किसी भी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए भेजा जा सकता था. इस के अलावा वह अपने खुद के चुनाव की जीतहार का गणित भी लगा रहे थे.

दोपहर करीब 12 बजे एक युवती अस्पताल में उन के चैंबर में पहुंची. चैंबर में डा. शर्मा के पास एकदो लोग बैठे हुए थे. पतलीदुबली सी इस युवती ने पूरी आस्तीन की टीशर्ट और जींस पहन रखी थी. युवती ने डा. महेश शर्मा को नमस्ते कर के कहा, ‘‘मुझे आलोक सर ने भेजा है.’’

ये भी पढ़ें- मोहब्बत दूसरी नहीं होती…

मंत्री डा. शर्मा ने उस युवती की ओर देखते हुए सवाल किया, ‘‘कौन आलोकजी?’’

‘‘जी, प्रतिनिधि न्यूज चैनल वाले आलोक सर.’’ युवती ने प्रभावी तरीके से जवाब दिया.

‘‘हांहां, याद आ गया चैनल वाले आलोकजी.’’ डा. शर्मा ने युवती को सामने रखी कुरसी पर बैठने का इशारा करते हुए शालीनता से कहा, ‘‘बताइए, मैं आप की क्या सेवा कर सकता हूं?’’

‘‘आलोक सर ने आप के लिए एक चिट्ठी भेजी है.’’ युवती ने यह कह कर अपने बैग से एक लिफाफा निकाल कर केंद्रीय मंत्री डा. शर्मा की ओर बढ़ा दिया.

चिट्ठी बम ने उड़ाए डा. शर्मा के होश

डा. शर्मा ने युवती से लिफाफा ले कर खोला. उस में 2 पेज की एक प्रिंटेड चिट्ठी थी. चिट्ठी पढ़ कर डा. शर्मा के चेहरे पर परेशानी के भाव उभर आए. उन्होंने अपनी टेबल पर रखे गिलास से ठंडा पानी पीया और एक बार फिर चिट्ठी को गौर से पढ़ा. सामने बैठी युवती की ओर देख कर अपनी परेशानी छिपाते हुए डा. शर्मा ने जेब से रूमाल निकाल कर चेहरा पोंछा.

दरअसल, उस चिट्ठी में ब्लैकमेलिंग और धमकी भरी कुछ ऐसी बातें लिखी थीं, जिन से डा. शर्मा का परेशान होना स्वाभाविक था. चिट्ठी में केंद्रीय मंत्री डा. शर्मा से मोटे तौर पर 3 किस्तों में 9-10 करोड़ रुपए मांगे गए थे. चिट्ठी में लिखा था कि 45 लाख रुपए आज शाम 4 बजे तक दे दें. इस के 2 दिन बाद एक करोड़ 55 लाख रुपए देने की बात लिखी थी. आलोक कुमार ने बाकी 7-8 करोड़ रुपए मई के महीने में बतौर कर्ज देने की बात लिखी थी.

चिट्ठी में दोस्ती और दुश्मनी की बातें भी लिखी थीं. इन में कहा गया था कि आप से दुश्मनी करने से कोई फायदा तो है नहीं, लेकिन अगर आप से दोस्ती कर ली जाए तो हम दोनों के लिए अच्छा रहेगा. बतौर कर्ज के लिए लिखा था कि एक नई कंपनी के लिए आप 40 प्रतिशत शेयर ले कर 7-8 करोड़ रुपए की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा. चिट्ठी में यह बात भी लिखी थी कि इसे आप ब्लैकमेलिंग न समझें, बल्कि इसे आपसी सहभागिता के लिए जरूरी समझें.

ये भी पढ़ें- क्या यही वाकई इंसाफ हैं

2 बार चिट्ठी पढ़ने के बाद यह बात साफ हो गई थी कि आलोक कुमार ने उन्हें ब्लैकमेल करने के मकसद से पत्र भेजा था. कुछ देर सोचनेविचारने के बाद उन्होंने अपने एक कर्मचारी को बुला कर युवती को दूसरे कमरे में बैठाने के लिए कह दिया.

इस के बाद डा. शर्मा ने हौस्पिटल में ही मौजूद अपने भाई अजय शर्मा को बुलाया. डाक्टर साहब को चिंता में बैठे देख कर अजय ने पूछा, ‘‘भाईसाहब, क्या बात है, कुछ परेशान नजर आ रहे हैं?’’

डा. शर्मा ने कोई जवाब देने के बजाए वह चिट्ठी पढ़ने के लिए भाई को दे दी. चिट्ठी पढ़ कर अजय शर्मा भी चिंता में पड़ गए. चिट्ठी में साफतौर पर पैसों की मांग की गई थी. यह रकम क्यों मांगी जा रही थी, यह बात स्पष्ट नहीं थी. काफी देर विचारविमर्श के बाद केंद्रीय मंत्री डा. शर्मा ने पुलिस को सूचना देने का फैसला किया. उन्होंने नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण को फोन लगा कर पूरी बात बताई. एसएसपी ने कहा कि वह खुद हौस्पिटल आ रहे हैं.

कुछ ही देर में एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी (सिटी) सुधा सिंह और इलाके के अन्य पुलिस अधिकारी कैलाश अस्पताल पहुंच गए. एसएसपी ने डा. शर्मा से मिल कर चिट्ठी और चिट्ठी देने आई युवती के बारे में पूछा. डा. शर्मा ने उन्हें वह चिट्ठी दे दी. युवती के बारे में बताया कि वह दूसरे कमरे में बैठी है.

एससपी ने 2 महिला कांस्टेबल भेज कर उस युवती को पुलिस की निगरानी में ले लिया. फिर उन्होंने डा. शर्मा से विस्तार से सारी बातें पूछीं. डा. शर्मा ने बताया कि करीब एक महीने पहले 24 मार्च को ऊषा ठाकुर के साथ आलोक कुमार नाम का युवक उन से मिलने आया था. डा. शर्मा ने बताया कि ऊषा ठाकुर को वह बड़ी बहन के रूप में मानते हैं, उन पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं.

चुनाव प्रचार के बहाने फेंका जाल

युवक ने केंद्रीय मंत्री से खुद को रचना आईटी सोल्यूशन नाम की कंपनी का सीईओ बताया और चुनाव प्रचार में मदद करने की बात कही. युवक ने उन से कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उस की कंपनी की तरफ से वाहन, 60 मैनेजर और 300 कर्मचारी डोर टू डोर कैंपेन के लिए लगाए जाएंगे.

बातचीत के दौरान युवक ने कई बार डा. महेश शर्मा का नाम लिया. इस पर डा. शर्मा ने कथित तौर पर उस से कहा कि नाम लेने के बजाए वह कोड वर्ड में बात करे. बातचीत खत्म होने पर डा. शर्मा ने उस युवक को उन का चुनाव प्रबंधन देख रहे अपने भाई अजय शर्मा से मिलने को कहा.

ये भी पढ़ें- नोक वाला जूता

इस के करीब 15 दिन बाद 9 अप्रैल को आलोक ने शर्मा को फोन कर बताया कि वह प्रतिनिधि न्यूज चैनल से बोल रहा है और उस ने उन का स्टिंग औपरेशन किया है. स्टिंग औपरेशन के बारे में पूछने पर आलोक ने डा. शर्मा को 24 मई को हुई बातचीत में कोड वर्ड में बात करने वाली बातें याद दिलाई और कहा कि उस मुलाकात के दौरान वह खुफिया कैमरों से लैस था.

इस के बाद आलोक ने अपनी आवाज में नरमी ला कर केंद्रीय मंत्री को फोन पर ही बताया कि नोटबंदी के दौरान उस का चैनल घाटे में चला गया था. इस वजह से चैनल को बंद करना पड़ा. अगर वह चैनल में अपना शेयर डाल दें या खरीद लें तो वह उसे चला देगा.

उस समय चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण डा. शर्मा ने आलोक से 11 अप्रैल को मतदान होने के बाद फुरसत में बात करने को कहा.

बाद में 21 अप्रैल को आलोक ने डा. शर्मा को मैसेज किया कि अगले दिन उस की एक प्रतिनिधि पत्र ले कर उन से मिलेगी. पत्र पढ़ कर क्या करना है, वह उसे बता देना. वरना वह स्टिंग को चैनल पर चला देगा.

डा. शर्मा ने एसएसपी को बताया कि स्टिंग में क्या है, यह उन्हें नहीं पता. उन की किसी से इस तरह की कोई आपत्तिजनक बात भी नहीं हुई है.

सारी बातें समझने के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने एसपी सिटी सुधा सिंह को आलोक की चिट्ठी ले कर आई युवती से पूछताछ करने को कहा. युवती के पास एक खुफिया कैमरा और एक टैबलेट मिला.

रिकौर्डिंग डिवाइस लगे टैबलेट में 20 मिनट का एक वीडियो अपलोड था. इस में चुनाव प्रचार के लिए वाहनों का इंतजाम करने के साथ वोट दिलाने की बात कही गई थी. इस में एक जगह केंद्रीय मंत्री ने कोड वर्ड में बात करने का जिक्र किया था. आशंका यही थी कि इसी कोड वर्ड की बात को ले कर चैनल संचालक आलोक केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करना चाहता था.

पूछताछ में पता चला कि युवती का नाम निशु था. वह नोटबंदी के दौरान बंद हो चुके यूट्यूब चैनल ‘प्रतिनिधि’ की रिपोर्टर थी. इस चैनल का संचालक आलोक कुमार था. मूलरूप से बिहार की रहने वाली निशु के पिता का निधन हो चुका है. परिवार में केवल विधवा मां है. घर का खर्च चलाने के लिए वह पत्रकारिता के ग्लैमर वाले रास्ते पर चल कर कुछ साल से आलोक कुमार के चैनल में काम कर रही थी.

निशु से पता चला कि जब वह चिट्ठी देने आई थी, तब आलोक कुमार भी अस्पताल में मौजूद था. यह पता चलने पर पुलिस ने उस की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस अधिकारी निशु को थाना सेक्टर-20 ले गए और व्यापक पूछताछ की. इस में कई बातें सामने आईं.

बाद में डा. महेश शर्मा के भाई अजय शर्मा ने इस मामले में नोएडा के सेक्टर-20 पुलिस थाने में आलोक कुमार, निशु और खालिद नाम के एक शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने निशु को गिरफ्तार कर लिया.

निशु की मैडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में पुलिस ने उसी दिन ऊषा ठाकुर से भी पूछताछ की, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. ऊषा ठाकुर चिट्ठी देने की घटना के दौरान कैलाश अस्पताल में ही थीं.

ये भी पढ़ें- खतरनाक मंसूबे की चपेट में नीलम

ऊषा ठाकुर हिंदी के महान कवि रहे रामधारी सिंह दिनकर की नातिन हैं. बिहार के बेगूसराय जिले का सिमरिया घाट कवि दिनकर की जन्मस्थली है. ऊषा ठाकुर नोएडा इलाके की चर्चित समाजसेविका हैं. वह कई स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने नोएडा के निठारी से लापता हो रहे बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए काफी भागदौड़ की थी.

इस के बाद जांच होने पर दिसंबर 2006 में निठारी का बहुचर्चित मानवभक्षी और पोर्नोग्राफी का मामला उजागर हुआ था. बाद में निठारी कांड में आरोपियों को सजा दिलाने में भी ऊषा ठाकुर ने काफी संघर्ष किया था.

ऊषा ठाकुर के संबंधों का फायदा उठाने की कोशिश

निशु की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने दावा किया कि आलोक का 5-6 लोगों का संगठित गिरोह था. यह गिरोह ब्लैकमेलिंग के धंधे में लगा था. चुनाव के दौरान इन लोगों ने दिल्ली और नोएडा के कई दिग्गज नेताओं के स्टिंग कर वीडियो बनाए थे. इन लोगों ने नेताओं को वीडियो दिखा कर उन से मोटी रकम हड़पी थी.

इस के बाद नोएडा पुलिस मुख्य आरोपी आलोक कुमार और उस के साथियों की तलाश में जुट गई. इस के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गईं. क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी. आलोक का पता लगाने के लिए उस के परिवार जनों से भी पूछताछ की गई. आलोक कुमार नोएडा में ही मां, पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहता था.

पुलिस की ओर से इस मामले में पूछताछ करने से चर्चा में आई 69 साल की ऊषा ठाकुर ने दूसरे दिन मीडिया से कहा कि आलोक कुमार उन्हें मां कह कर बोलता था. उस के पिता बिहार में आईपीएस औफिसर थे, जिन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

मिलनेजुलने के दौरान आलोक ने डा. महेश शर्मा से मिलने की इच्छा जताई थी. चूंकि वह खुद भी डा. महेश शर्मा को भाई मानती हैं और लंबे समय से उन के लिए चुनाव प्रचार भी करती आई हैं. इसलिए आलोक को वह मना नहीं कर सकीं और अपने साथ डा. महेश शर्मा से मिलवाने ले गई थीं. ऊषा ठाकुर का कहना था कि उन्हें यह बिलकुल नहीं पता था कि मुलाकात के दौरान आलोक ने स्टिंग औपरेशन किया है.

घटना के दौरान अस्पताल में मौजूदगी पर ऊषा ठाकुर का कहना था कि उस दिन सुबह रिटायर्ड डीएसपी के.के. गौतम का फोन आया था. उन्होंने कहा कि डा. महेश शर्मा उन से मिलना चाहते हैं. इस पर ऊषा ठाकुर ने गौतम से कहा कि वे अपनी बीमार मां को दिखाने कैलाश अस्पताल आएंगी तो वहां मंत्रीजी से भी मिल लेंगी.

नोएडा की सेक्टर-20 थाना पुलिस ने 24 अप्रैल को निशु को 7 दिन के रिमांड पर लिया. पुलिस उसे पूछताछ के लिए लुक्सर जेल ले  आई. निशु से पता चला कि स्टिंग का असली वीडियो आलोक कुमार के पास है. उस के पास टेबलेट में जो वीडियो मिला था, वह उस की मूल कौपी नहीं थी.

दूसरी ओर, पुलिस इस मामले में नामजद आरोपी आलोक कुमार और खालिद की तलाश में दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा सहित कई जगह छापे मारती रही. लेकिन दोनों का पता नहीं चला. उन के फरार होने से यह आशंका भी थी कि आलोक कुमार केंद्रीय मंत्री के स्टिंग का असली वीडियो वायरल न कर दे.

पुलिस को जांचपड़ताल में पता चला कि प्रतिनिधि चैनल के मालिक आलोक कुमार के साथ निशु के अलावा एक अन्य युवती भी जुड़ी हुई थी. उस का नाम निशा था. आलोक ने नोएडा के सेक्टर-92 में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था.

निशु दूसरी युवती निशा और जामिया नगर में रहने वाले खालिद का ज्यादा वक्त इसी फ्लैट में गुजरता था. आलोक ने पांडव नगर में एक औफिस बना रखा था. इस औफिस में उस ने कई रिपोर्टर और अन्य कर्मचारियों को रख रखा था. पुलिस को यह औफिस बंद मिला. पुलिस को इस औफिस से ब्लैकमेलिंग से संबंधित सबूत मिलने की उम्मीद थी.

इधर, आलोक और खालिद की तलाश में पुलिस टीमें इलाहाबाद और लखनऊ भी भेजी गईं. आलोक की तलाश में पुलिस मुंबई तक की चक्कर लगा कर आई. खालिद की दिल्ली के अलावा हापुड़ में भी तलाश की गई.

बड़ा खिलाड़ी बनने की राह पर था आलोक

रिमांड अवधि में निशु ने पूछताछ में बताया कि आलोक के कहने पर उस ने 3 नेताओं के स्टिंग किए थे. स्टिंग के दौरान निशु के साथ एक अन्य युवती भी थी. इन के वीडियो आलोक के पास ही हैं. उस ने बताया कि आलोक की स्टिंग करने वाली टीम में युवतियों सहित 6-10 लोग शामिल थे.

इस टीम को आलोक ही हिडन कैमरे मुहैया कराता था. निशु ने पुलिस को बताया कि आलोक ने उसे ब्लैकमेलिंग से मिलने वाली रकम में से हिस्सा देने का वादा किया था. आलोक ही अपनी स्टिंग टीम को नए मोबाइल और सिमकार्ड खरीद कर देता था. नए मोबाइल से ही स्टिंग में रिकौर्ड वीडियो व औडियो को संबंधित नेता तक पहुंचाया जाता था.

रंगदारी के पैसों के लेनदेन की बात भी नए मोबाइल से ही की जाती थी. इन नए मोबाइलों में केवल 8-10 नंबर ही होते थे. निशु के पास से भी पुलिस ने नया मोबाइल बरामद किया था. रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने निशु को 2 मई को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया.

ये भी पढ़ें- इंटीरीयर डिजाइनर का डिजाइनिंग इश्क

लगातार भागदौड़ करने के बाद सुराग मिलने पर पुलिस ने आलोक को 4 मई को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. उस के साथ महिला पत्रकार निशा को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों कोलकाता में न्यू मार्केट थाना इलाके के होटल रीगल में ठहरे हुए थे. दोनों को कोलकाता की अदालत में पेश कर 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड ले कर नोएडा लाया गया. नोएडा ला कर 5 मई को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

बाद में पुलिस ने आलोक व निशा को 4 दिन के रिमांड पर लिया. पूछताछ में उस ने बताया कि सन 2017 में नोटबंदी के बाद उस का यूट्यूब चैनल ‘प्रतिनिधि’ बंद हो गया. उस पर 70 लाख रुपए का कर्ज था. कर्ज उतारने के लिए उस ने अपनी 2 कारों में एक कार बेच दी थी. इस के बाद बड़े लोगों को स्टिंग कर ब्लैकमेलिंग का रास्ता चुना. 2 साल में वह कई चर्चित नेताओं व बिजनेसमैनों  का स्टिंग कर मोटी रकम ऐंठ चुका था.

केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा से मिलने के लिए उस ने मूलरूप से बिहार की रहने वाली नोएडा में बसी चर्चित समाजसेविका ऊषा ठाकुर से संपर्क किया. उन के जरिए डा. शर्मा से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में मदद करने के लिए गाडि़यां और मैन पावर उपलब्ध कराने का औफर दिया.

उसी वक्त उस ने केंद्रीय मंत्री से बातचीत हिडन कैमरे के जरिए रिकौर्ड कर ली. बातचीत के बीचबीच में आलोक ने जानबूझ कर कई बार डा. महेश शर्मा का नाम लिया और कुछ ऐसी बातें कहीं, जिस पर डा. शर्मा ने उस से कोड वर्ड में बात करने को कहा.

कोड वर्ड को ले कर ही आलोक ने केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेलिंग करने की योजना बनाई और निशु को चिट्ठी दे कर उन के पास भेजा. वह खुद भी इस दौरान कैलाश अस्पताल पहुंच गया था. उसे उम्मीद थी कि डा. शर्मा उसे फोन कर बुलाएंगे. लेकिन बाद में जब वहां पुलिस आने लगी, तो वह वहां से खिसक गया.

यह बात भी सामने आई कि केंद्रीय मंत्री के स्टिंग का वीडियो ले कर आलोक कुमार विरोधी राजनीतिक पार्टी के पास गया था. इस वीडियो के बदले उस ने मोटी रकम की मांग की थी लेकिन विरोधी नेताओं ने उतनी रकम में वह वीडियो खरीदने से इनकार कर दिया था. इस के बाद आलोक ने खुद केंद्रीय मंत्री को फोन कर स्टिंग करने की बात बताई थी. साथ ही पैसे की बात भी कह दी थी.

पूछताछ में पता चलने पर पुलिस ने आलोक के घर से स्टिंग में उपयोग लिए गए 2 लैपटौप, 3 हिडन कैमरे, 3 मोबाइल फोन, 10 सिमकार्ड और एक टैब आदि चीजें बरामद कीं. इन में एक लैपटौप से केंद्रीय मंत्री के स्टिंग का असली वीडियो मिला. पुलिस ने लैपटौप, मोबाइल, टैब सहित अन्य डिवाइस को जांच के लिए फोेरैंसिक लैब भेज दिया. रिमांड अवधि पूरी होने पर दोनों को 11 मई को जेल भेज दिया गया.

ऊषा की भूमिका संदेह के दायरे में

इस मामले में पुलिस ने 17 मई को ऊषा ठाकुर को सेक्टर 31 स्थित उन के घर से गिरफ्तार कर लिया. बाद में उन्हें अदालत में पेश कर उसी दिन जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि आलोक से पूछताछ में पता चला कि ब्लैकमेलिंग के इस मामले में ऊषा ठाकुर की सक्रिय भूमिका थी. ऊषा ठाकुर और डा. महेश शर्मा का 30 साल पुराना संबंध बताया जाता है.

पुलिस का कहना है कि ऊषा ठाकुर और आलोक कुमार दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं. आलोक अपने न्यूज चैनल पर डिबेट के लिए ऊषा ठाकुर को बुलाता था. बाद में चैनल बंद होने की कगार पर आ गया. तब एक दिन आलोक ने ऊषा को नेताओं को ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम कमाने के बारे में बताया.

पहले तो उन्होंने इस काम में शामिल होने से इनकार कर दिया. फिर आलोक ने एक दिन ऊषा के घर पहुंच कर साथ देने की बात कही. इस के बाद ऊषा नेताओं को ब्लैकमेल कर वसूली करने की साजिश में शामिल हो गईं. यह साजिश अगस्त 2018 में ऊषा की मौजूदगी में उन के घर पर रची गई.

इस के बाद लोकसभा चुनाव का मौका देख कर ऊषा ने ही आलोक को एक कंपनी का सीईओ बताते हुए केंद्रीय मंत्री से मिलवाया था. ऊषा ने डा. शर्मा को यह नहीं बताया कि आलोक न्यूज चैनल चलाता है, जबकि वे खुद उस के चैनल और डिबेट में जाती थीं.

पुलिस ने पहले दिन निशु से जो टेबलेट बरामद किया था, वह उस ने ऊषा के घर से ही लिया था. निशु जब आलोक की चिट्ठी ले कर वसूली करने गई थी तब ऊषा ठाकुर भी केंद्रीय मंत्री डा. शर्मा के कैलाश अस्पताल में मौजूद थीं.

कहा जाता है कि केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय भी नजर रखे हुए था. पहले दिन जब निशु की गिरफ्तारी के बाद ऊषा ठाकुर से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो पीएमओ के अधिकारियों ने उन से खेद जताया था.

साथ ही उन से इस मामले से संबंधित सारी जानकारियां भी मांगी थी. पीएमओ के अधिकारियों ने उन से कहा था कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने तक वे इस मामले में चुप रहें. इस के बाद उचित काररवाई की जाएगी.

ऊषा ठाकुर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें 30 साल की उन की सामाजिक प्रतिष्ठा को खत्म करने के लिए इस मामले में फंसाया गया है. उन्होंने तो नोटबंदी के बाद आलोक की आर्थिक रूप से मदद की थी. कुछ जानकारों से उसे पैसे भी दिलवाए थे. दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि ऊषा और आलोक को जेल में ही आमनेसामने बैठा कर पूछताछ की जाएगी.कथा लिखे जाने तक इस मामले में एक नामजद आरोपी खालिद को पुलिस तलाश कर रही थी.

पुलिस उस के घर की कुर्की की काररवाई की बात भी कह रही थी. पुलिस ने नोएडा में पहले तैनात रहे एक रिटायर्ड डीएसपी को भी शक के दायरे में रखा गया था. यह डीएसपी भी 22 अप्रैल को घटना के दौरान केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा के अस्पताल में मौजूद थे.

अब डा. महेश शर्मा के बारे में भी जान लें. वे नोएडा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने. बाद में 2014 में वे भाजपा के टिकट पर गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ कर जीते. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी केबिनेट में शामिल कर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बनाया.

राजस्थान के अलवर जिले की मुंडावर तहसील के मनेठी गांव में 30 सितंबर 1959 को पैदा हुए डा. महेश शर्मा पेशे से फिजिशियन हैं. उन के पिता अध्यापक थे. सेकेंडरी तक की पढ़ाई अलवर जिले में करने के बाद महेश शर्मा दिल्ली चले गए थे. बाद में उन्होंने डाक्टरी की डिग्री ली. उन का कैलाश ग्रुप औफ हौस्पिटल्स है.

नोएडा के अलावा उन का राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ में भी कैलाश हौस्पिटल है. डा. महेश शर्मा की पत्नी डा. ऊषा शर्मा गायनेकोलौजिस्ट हैं. वे कैलाश हौस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट की प्रबंधन कमेटी और कैलाश हेल्थ केयर लि. की वाइस चेयनमैन हैं. इन का एक बेटा और बेटी भी मैडिकल प्रोफेशन में हैं.

रणबीर के ये लुक्स करें कौलेज पार्टीज में ट्राय

रणबीर कपूर के फैंस ना सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनके फैशन सेंस के भी दिवाने हैं. कैजुअल लुक हो या इंडियन रणबीर के फैंस उनके हर लुक को पसंद करते  हैं. रणबीर के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ भी कई मेगजीन भी कर चुके हैं. शायद यही कारण है की उनके फैंस उनसे कनेक्ट फील करते हैं. जब भी रणबीर की न्यू फिल्म आने को होती है उनके नए लुक का  इंतजार लोग  करने लगते है. फिल्म ‘रौकस्टार’ के पहले  उनको मैसी लुक काफी पौपुलर हुआ था. इसलिए आज  हम आपके लिए लाए हैं रणबीर के कुछ खास ड्रेसिंग स्टाइल लुक, जिसे आप कौलेज पार्टीज में यूज कर सकते हैं.

ब्लेजर का फिर आया ट्रेंड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) on

ये भी पढ़ें- खुद को और स्टाइलिश बनाने के लिए फौलो करें 

आजकल सभी बौलीवुड सिलेब्स शर्ट और टी- शर्ट के साथ ब्लेजर पहने नजर आते हैं जो उनके लुक्स को काफी कौम्प्लिमेंट देता हैं. रणबीर के इस लुक की खास बात ये है ड्रेसिंग सेंस. जिसे आप अपने कौलेज के लिए ट्राई कर सकते हैं. ब्लू स्नीकर के साथ वाईट शर्ट और लाइट ब्लू कलर जींस के साथ काफी अच्छा लग रहा हैं.

ब्लेजर का एक और लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) on

ग्रे टी-शर्ट के साथ वाईट ट्राउजर और ग्रीन लूफर्स का ये रणबीर का लुक काफी स्टाइलिंश लग रहा हैं, साथ में ओवर कोट ब्लेजर के साथ काफी कौम्प्लिमेंट दे रहा हैं.

ये भी पढ़ें- ट्राय करें कार्तिक आर्यन के ये लुक्स और बन जाएं 

कलरफूल ब्लेजर के साथ ये स्टाइल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) on

आजकल कलरफूल ब्लेजर की डिमांड काफी है. बौलीवुड के सुपर स्टार्स भी इस स्टाइल को फौलो कर रहे हैं. रणबीर का ये लुक काफी क्लासी है. इस लुक को आप कौलेज और पार्टीज में यूज करते हैं.

कौलेज फेरवल मे करें इस लुक को ट्राई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirkapoor) on

ये भी पढ़ें- स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं आयुष्मान खुराना के 

जून चल रहा है, और अब कौलेज शुरु होने वाले है या कुछ लोगो के लिए कौलेज होने को है. ऐसे में कौलेज पार्टीज मं क्या पहने ये सबसे बड़ा सवाल होता हैं. रणबीर का ये लुक आप जरुर ट्राई कर सकते हैं. इस सिंपल ब्लैक थ्री पीस शूट का लुक, आप किसी भी कौलेज पार्टीज में यूज कर सकते हैं.

 

अपनी शादी को रौयल बनाए सैफ के इन लुक्स से..

बौलीवुड में खान और कपूर के एक्टिंग और डांस के जलवे तो हैं ही पर फैशन में भी वो लोगों के स्टाइल आइकन हैं. लोग ना सिर्फ उनके लुक्स को बल्कि फैशन को काफी फौलो करते है. फिर जाहे वो उनकी फिल्मों के लुक्स हो या फिर रीयल लाइफ के, फैंस उनको फौलो करने में कही पीछे नही हैं. इसलिए आज हम लेकर आए है नवाब के नवाब और 48 की उम्र में खुद को स्टाइलिश रखने वाले एक्टर सैफ अलि खान के कुछ स्टाइलिश लुक्स जिसे फौलो करके आप भी बना सकते है अपनी शादी को रौयल.

सैफ का शाही लुक्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by saif ali khan (@saif_alikan) on

ये भी पढ़ें- वरुण धवन के इन 4 स्टाइलिश लुक्स को करें फौलो…

रौयल दिखना किसे अच्छा नही लगता है और जब बात शादी के सीजन की हो तो ये और भी जरुरी हो जाता है. आप इस खास मौको पर खुद को और भी ज्यादा अच्छा दिखाना चाहते तो सैफ अलि खान  का ये वाइट शेरवानी लुक आपके लिए परफेक्ट हैं. सैफ का ये लुक को आप शादी के किसी भी फंक्शन पर ट्राई पर सकते है.

सैफ का  डेनिम लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by saif ali khan (@saif_alikan) on

यदि आप भी डेनिम के शोकीन हैं तो आपके लिए ये लुक परफेक्ट हैं जिसे आप कौलेज, औफिस और जनरल फंक्शन में कैरी कर सकते हैं. डेनिम शर्ट के साथ डेनिम पेंट के ये लुक हमेशा ट्रेंड में रहता है.

लौंग शाही शेरवानी लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by saif ali khan (@saif_alikan) on


इस रेड शाही शेरवानी लुक को आप अपनी शादी के रिसेप्शन पर ट्राई कर सकते हैं. इस लुक के  साथ लुफर्स शूज उनके लुक और कौम्प्लिमेंट दे रहा हैं.

ये भी पढ़ेंऔफिस हो या पार्टी , रणवीर के ये लुक्स ट्राय कर बनें 

वाइट शेरवानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by saif ali khan (@saif_alikan) on

यदि आप भी वाइट कलर को पसंद करते हैं तो ये वाइट शेरवानी परफेक्ट हैं शादी के इस सीजन में बहुत फंक्शन होते है ऐसे में किसी भी इवेंट के लिए ये लुक परफेक्ट  हैं.

 

आखिर क्यों छत्तीसगढ़ के इस समुदाय के बीच खिला ‘कमल’!

आदिवासी अंचल में आर एस एस एक्सप्रेस व्हाया भाजपा छत्तीसगढ़ के जिस सबसे बड़े समुदाय पर कभी कांग्रेस का वर्चस्व हुआ करता था.मगर आजकल वहां ‘कमल’ खिलने लगा है . अनुसूचित जनजाति का प्रदेश की आबादी पर लगभग 31प्रतिशत हिस्सा है और यह बड़ी आबादी अब शनै: शनै: भाजपा की ओर की खिसकती चली गई है. इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी को लगती तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

इस दुसाध्य काम के लिए जो समर्पण, निष्ठा, त्याग और बलिदान की आवश्यकता होनी चाहिए वह कांग्रेस के चिंतन से, दृष्टि से ओझल हो चुका है . यही कारण है कि अगर छत्तीसगढ़ पर दृष्टिपात करें तो पाते हैं बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर संभाग जो पूर्णत: आदिवासी बेल्ट के रूप में जाना जाता है यहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है .

कांग्रेस का खात्मा और भाजपा की प्रतिष्ठापना कोई दो चार वर्षों का खेल नहीं बल्कि लगभग पांच दशको की अथक मेहनत साधना का, श्रम का परिणाम है . यही कारण है कि 17 वी लोकसभा में कांग्रेस को सिर्फ दो लोकसभा सीटे पर ही संतुष्ट होना पड़ा . जिसमें एक कोरबा लोकसभा है, जो आधी अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या का आधा सामान्य वर्ग की जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है. दूसरा, बस्तर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपको बैजल को विजय मिली. यह आदिवासी वर्ग के रूप में सुरक्षित क्षेत्र है .

आइए, देखें छत्तीसगढ़ में कैसे आर एस एस एक्सप्रेस के माध्यम से कमल फूल खिलता चला गया. और आदिवासी अंचल में आर एस एस की मेहनत के मायने क्या है .

कहानी लगभग 6 दशक पुरानी है…..

अविभाजित मध्यप्रदेश की राजधानी तब नागपुर में हुआ करती थी . बात विदर्भ के जमाने की है तब के उच्च शिक्षित बालासाहेब देशपांडेे एक दफे छत्तीसगढ़ के घुर आदिवासी क्षेत्र जशपुर पहुंचे और यहां उन्होंने आदिवासियों का दमन देखा. उन्होंने बेहद गहराई से अनुभूत किया की छत्तीसगढ़ के जशपुर अंचल के आदिवासी तो तेजी से ईसाई धर्म स्वीकार करते चले जा रहे हैं और यही हालात रहे तो यहां के आदिवासी शिक्षित जरूर हो जाएंगे.क्योंकि जशपुर में मिशनरी बड़ी तेजी से काम कर रही है मगर हिंदुत्व पर संकट के बादल मंडलाने लगेंगे .
विदर्भ प्रांत के यह शख्स कई दिनों तक जशपुर में रहे और अनुसूचित जनजाति के दर्द को निकटता से अनुभूत किया . उन्होंने देखा कि आदिवासी समुदाय का हर कोण से शोषण जारी है. गांव से लेकर शहर तक आदिवासी की लूट का साजिश का कुचक्र अनवरत रूप से जारी है . इसे महसूस करके उन्होंने आदिवासियों के लिए द्रवित भाव से कुछ करने की योजना बनानी प्रारंभ की .

छत्तीसगढ़ के प्रमुख हिंदी दैनिक मितान के संपादक छेदीलाल अग्रवाल बताते हैं बालासाहब देशपांडेे ने कल्याण आश्रम की स्थापना की और आदिवासियों के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया . मगर अकेले चना कैसे भाड़ फोडेगा, सो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उन्होंने आदिवासियों के शोषण को रोकने मदद मागी, तब उन्हें पांच स्वयंसेवक मिले. जिन्होंने जशपुर में अपना जीवन समर्पित कर अनुसूचित जनजाति को ईसाईयत के आकर्षण से मुक्त करने का बीड़ा उठाया .

आदिवासी समाज के बीच लंबे समय से काम करने वाले प्रमुख दैनिक नवभारत से जुड़े पत्रकार रमेश पासवान के अनुसार ईसाई मिशनरी जब अनुसूचित जनजाति वर्ग के बीच काम करने पहुंची तो यह लोग भूख,अशिक्षा, और बीमारी के त्रिकोण में फंस कर बिलबिला रहे थे. मिशनरी ने इन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया . बहुत बाद में संघ ने इस ‘घांव’ को महसूस किया और कल्याण आश्रम, वनवासी आश्रम जैसी 100 से भी अधिक अनुषंगी संस्थाओं को बीहड आदिवासी अंचल में काम करने के लिए तैयार किया. जो आज भी अनवरत रूप से क्षेत्र में काम कर रही है.

औपरेशन घर वापसी से हीरो बने जूदेव

अविभाजित मध्यप्रदेश के समय छत्तीसगढ़ के जशपुर राजघराने के राजकुमार दिलीप सिंह जूदेव ने आर एस एस के प्रभाव में आकर मिशनरियों के खिलाफ शंखनाद किया.लगभग सौ वर्षों से जिस धैर्य के साथ शिक्षा, चिकित्सा की ज्योति जागृत करके मिशनरी आदिवासियों के बीच काम करके उन्हें ईसाई धर्म की ओर आकर्षित कर रही थी उस मिथक को तोड़ने का काम जूदेव ने प्रारंभ किया .
अस्सी के दशक में दिलीप सिंह जूदेव आर एस एस के चेहरे के रूप में चमके और मूछों पर ताव देकर अनुसूचित समुदाय में “ऑपरेशन घर वापसी” के जरिए हिंदू धर्म मे वापिस लाने लगे उन्हें इससे देशव्यापी ख्याती मिली .

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम सुपकालो में 1992 में दिलीप सिंह जूदेव ने ऑपरेशन घर वापसी का कार्यक्रम रखा था. जिसमें यह लेखक स्वयं उपस्थित हुआ था . इस घर वापसी कार्यक्रम में राजकुमार दिलीप सिंह जूदेव ईसाइयों को आदिवासियों को पुन: हिंदू धर्म में ला रहे थे उन्होंने वापिस आ रहे आदिवासियों का पैर धोकर नरियल, गमछा भेंट कर ससम्मान हिंदू बनाने का काम निरंतर जारी रखा . परिणाम स्वरूप जहाँ मिशनरियों पर लगाम लगी, वही आदिवासी समाज के बीच आर एस एस की घुसपैठ होती चली गई इधर कांग्रेस पार्टी हाशिए पर चली गई उसे पता ही नहीं चला .

“हम हिंदू नहीं” कहते हैं हीरा सिंह मरकाम

यहां यह उल्लेखनीय है कि एक तरफ आर एस एस की अवधारणा है कि हिंदुस्तान में रहने वाला हर गैर मुस्लिम गैर ईसाई हिंदू है वहीं मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक हीरा सिंह मरकाम का स्पष्ट मानना है आदिवासी समुदाय हिंदू नहीं है . इस लेखक से अपने बिलासपुर स्थित आवास पर बातचीत के दरमियान उन्होंने कहा- आदिवासी हिंदू नहीं है, हम बूढा- देव की पूजा करते हैं.हम प्रकृति के उपासक हैं. और अपना पूर्वज रावण को मानते हैं . आपका दृढ़ विश्वास है कि आदिवासी संस्कृति हिंदुत्व से एकदम अलग है. गोंडवाना लैंड की अपनी एक अहम भूमिका है. अपनी गोंडी भाषा है, लिपि है.नागपुर में अपनी प्रेस है, अपनी एक घड़ी है जो समय बताती है और एक बड़ा आदिवासी समुदाय उस घड़ी के हिसाब से सब कुछ तय करता है.

हीरा सिंह मरकाम की विचारधारा बिल्कुल अलग है और अपनी विरोधाभासी बातें कहने में कभी गुरेज नहीं करते . आप गोंडवाना संस्कृति के पुरजोर समर्थक हैं. और मानते हैं जब तलक कांग्रेस और भाजपा दोनों शोषक पार्टियों को हटा कर आदिवासी समाज गोंडवाना राज्य की स्थापना, सत्ता की स्थापना नहीं करेगा उनका शोषण बदस्तूर जारी रहेगा . इस तरह आदिवासी समाज में अलग-अलग मान्यताएं हैं. भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के नेता श्याम लाल मरावी का कहना है आदिवासियों को हिंदुत्व के बगैर ठौर नही है . यह राष्ट्र हिंदुत्व से ओतप्रोत रहा है और आगामी समय में भी यहां हिंदूवादी संस्कृति का बोलबाला रहना है. ऐसे में हीरा सिंह मरकाम जैसे सोच के नकारात्मक शख्सियतें इस आंधी तूफान में कहां उड जाएंगी कौन जानता है .

छत्तीसगढ़ में इस तरह एक महासंघर्ष जारी है . आज भी आदिवासी अंचल में ईसाई मिशनरी अपना काम निष्ठा पूर्वक कर रही है . आदिवासियों में शिक्षा, चिकित्सा की ज्योति प्रसारित कर रही है दूसरी तरफ आर एस एस का अपना जीव॔त अभियान जारी है .

आदिवासी समाज में शिक्षा और जागृति का अभियान यहां भी सतत चालू आहे . हां, कांग्रेस पार्टी शुतुर मुर्ग की भांती रेत के में ढुये मे सर छिपा कर सोचे, यह मानने में क्या हर्ज है की देश हमारा है, आजादी हमने दिलाई है सभी जाति समुदाय का वोट हमारे हैं.इसी प्रकल्पना में कांग्रेस शनै शनै ही सही सिकुड़ती जा रही है .

‘‘ग्रैंड मस्ती’’ की इस हौट एक्ट्रेस ने दिया ये बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पली बढ़ी बिंदास और सेल्फ मेड गर्ल कायनात अरोरा ने जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘‘खट्टा मीठा’’ में आयटम नंबर ‘‘आईला रे आईला..’’  करके बौलीवुड में कदम रखा था, तब किसी ने भी उन्हे गंभीरता से नहीं लिया था. लेकिन उसके बाद कायनात अरोरा ने इंद्र कुमार की सफलतम सेक्स कौमेडी फिल्म ‘‘ग्रैंड मस्ती’’ में अभिनय कर फिल्म कर फिल्मकारों को अपने बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था.

पर बौलीवुड के दिग्गज फिल्माकारों ने बौलीवुड की चिरपरिचित शैली के अनुरूप कायनात अरोरा
की प्रतिभा को सिरे से नजरंदाज कर दिया.जबकि दक्षिण भारत में कायनात अरोरा को हाथों हाथ लिया गया.कायनात अरोरा ने मलयालम सुपर स्टार मोहनलाल के संग ‘‘लौला ओ लैला’’तथा तमिल फिल्मों के सुपर स्टार अजीत के संग‘‘मंकता’’में अभिनय करने के साथ ही पंजाबी सुपर स्टार गिप्पी ग्रेवाल के संग पंजाबी फिल्म‘‘फरार’’में अभिनय किया.हाल ही में
उन्होेने दूसरी पंजाबी फिल्म‘‘किटी पार्टी’’में अभिनय किया, जो कि जल्द प्रदर्षित होगी.

हाल ही में जब कायनात अरोरा से हमारी मुलाकात हुई, तो कायनात ने कहा-‘‘मेरी राय में हर कलाकार को दर्षकों का सम्मान करना चाहिए.

हकीकत में हम कलाकार दर्षकों की नौकरी कर रहे हैं.जिस दिन फैंस हमारी फिल्में देखना बंद कर देंगे,उस दिन हम कलाकार बेरोजगार हो जाएंगे. निर्माता निर्देषक हमें अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर जरुर देते हैं,पर हमें स्टार बनाने व शोहरत दिलाने का काम तो दर्षक ही करते हैं.’’

कायनात अरोरा ने आगे कहा-‘‘निजी जिंदगी में मैं रोमांटिक हूं इसलिए मुझे रोमांटिक फिल्में करने की चाहत ज्यादा है. लेकिन मैंने हमेषा विविधतापूर्ण विषयों वाली पटकथाओ को ही महत्व दिया. सच यह है कि हम फिल्म को नही,बल्कि फिल्में हमें चुनती हैं.’’

बता दें कि एक बार फिर कायनात अरोरा की बौलीवुड में जबरदस्त वापसी हुई है. इन दिनों वह निर्माता कमल किषोर मिश्रा व लेखक निर्देषक मनोज षर्मा की फिल्म‘‘खली बली’’में रजनीष दुग्गल,मधु,राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, हेमंत पांडे,एकता जैन,रोहन मेहरा और यास्मीन खान के साथ अभिनय कर रही हैं.यह फिल्म दूसरी डरावनी कहानियों से हटकर सिच्युएषनल हाॅरर काॅमेडी फिल्म है,जिसमें कायनात अरोरा केंद्रीय पात्र निभा रही हैं.फिल्म में संजना एक गंभीर किरदार है,पर कौमेडी का तड़का साथ में है और पूरी कहानी संजना के ही इर्द गिर्द घूमती है.

Edited by-  Neelesh singh Sisodia 

‘मिस्टर बजाज’ की एंट्री के साथ ही वायरल हुए ये Funny Meme

लोगों के दिल पर अपनी अलग छाप छोड़ने वाला शो ‘कसौटी जिंदगी की’ एक बार फिर चर्चोओं में हैं. 17 जून को औन एयर हुआ एपिसौड में लोगों को मिस्टर बजाज की पहली झलक देखने को मिली. करण की इस मिस्टर बजाज वाले लुक को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा हैं. एक और फैंस इनके लुक्स की तारिफ कर रहे हैं वही दुसरी और कुछ लोग करण को ट्रोल भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके मीम काफी शेयर किए जा रहे हैं चलिए देखते है उन्हे में से कुछ खास मीम…

बासु की वाट लगाएंगे मिस्टर बजाज

मिस्टर बजाज के इस मीम को काफी ट्रोल किया जा रहा हैं. इस मीम में बिपाशा को भी शामिल किया हैं लोग इस मीम को काफी शेयर कर रहे हैं.

शाहिद और मिस्टर बजाज

कबीर सिंह इस समय काफी चर्चा में हैं, जिससे मिस्टर बजाज की तुलना की गई है. मीम में बताया गया है कि लड़कियां लड़कों के किस अवतार को ज्यादा पसंद करती हैं.

मीम के बाद एक और मीम

मिस्टर बजाज के एक से बढ़कर एक मीम इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. इन मीम में मिस्टर बजाज की तुलना बजाज स्कूटर से भी की जा रही है.

मोदी जी और बुमराह से हुई तुलना

एक मीम में मिस्टर बजाज की तुलना मोदी जी और बुमराह से हुई है और बताया गया है कि जब ये तीनों आते हैं तो लोग क्लीन बोल्ड हो जाते हैं.

तो ये वो कुछ मीम जो मानसून की तरह सोशल मीडिया पर बरस रहे है. बहरहाल करन के इस न्यू अवतार को लोग पसंद करेंगे या नही ये तो वक्त ही बताऐंगा. पर करन के लिए रोनित की एक्टिंग को चुनोति देना आसान नही होगा.

खेसारी-काजल: मिलिए भोजपुरी फिल्मों की इस हौट जोड़ी से

भोजपुरी फिल्मों की बात ही अलग होती हैं फिर चाहे उनकी एक्टिंग स्टाइल हो डायलौग डिलीवरी हो, गाने हो या उसके डांस, सभी इसे बेहद पसंद करते  हैं. शायद यही कारण भी है की भोजपुरी की पौपुलेरिटी किसी भी बौलीवुड स्टार्स से कम नही हैं. इन भोजपुरी स्टार्स फिल्मों में कुछ जोड़ी ऐसी भी है जो लोगों को काफी पसंद आती हैं. उन्हीं जोड़ियो में से एक है काजल रघवानी और खेसारी लाल यादव की. इन दोनों ने ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी. इन दोनों ने साथ में कई गानों में भी अपने डांस का जलवा बिखेरा.

यू- ट्यूब पर हिट है ये जोड़ी

इन दोनों की जोड़ी के कई गाने यू- ट्यूब पर करोड़ो लोगों ने पसंद किए हैं. इनका एक गाना ‘गोरी तू’ को 20 मिलीयन से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. काजल और खेसारी असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त हैं. औन स्क्रीन हो या औफ स्क्रीन दोनों की कैमिंस्ट्री काफी अच्छी हैं.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली-निरहुआ: कमाल है भोजपुरी फिल्मों की ये 

यहां से की शुरुआत

खेसारी लाल ने साल 2011 में फिल्म ‘साजन चले ससुराल नीलेश राजा’ से की. पर मेन लीड में वो फिल्म ‘नागिन’ में नजर आए. जिसके बाद खेसारी ने पीछे पलटकर नहीं देखा और सफलता की ओर बढ़ते चले गए.  2011 से 2013 तक उन्होंने 15 फिल्में की. उनके अकेले इंस्टाग्राम पर 226 हजार फौलोवर्स हैं. साल 2016 में भोजपुरी सिने अवार्ड ने खेसारी लाल को ‘BEST POPULAR ACTOR’ से सम्मानित किया वहीं साल 2018 में उनको “BEST ACTOR” से नवाजा गया.

वही काजल ने साल 2013 से भोजपुरी फिल्मों से कैरियर की शुरुआत की और बेहद कम समय में ही वो शोहरत की बुलंदियों तक पहुंच गई. ये बात बेहद खास है की काजल ने अभी तक कुछ 30-35 फिल्में की है उसमें से आधी से ज्यादा फिल्म उन्होंने  खेसारी के साथ की हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का फिटनेस फ्रीक लुक देख, 

इस साल भी धमाल मचाएगी ये जोड़ी

खेसारी लाल और काजल की इस साल दो फिल्म ‘हेराफेरी’ और ‘मेहरबानियां’ आने वाली हैं. जिसकी शूटिंग अभी चल रही हैं. फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

धारावाहिक उपन्यास- मंजिल

लेखक-  माया प्रधान

गतांक से आगे…

मांपापा भी बहुत चिंतित थे, कम से कम फोन ही किया होता. मां ने पुरवा को बच्चे का वास्ता दे कर जबरन खाना खिला दिया था. पापा बारबार कह रहे थे, ‘‘बहुत ही लापरवाह होता जा रहा है.’’ पुरवा के मन में भी उथलपुथल थी. प्रतीक्षा करतेकरते ही उस की आंख लग गईं. रात 11 बजे के बाद सुहास आया तो मां व पापा ने प्रश्नों की बौछार कर दी. पुरवा कमरे में थी पर ऊंची आवाज से उस की नींद टूट गई. मन ही मन में विचित्र सी शंका उसे भयभीत करने लगी. वह कौन से कारण अब जन्म ले रहे हैं जिन की वजह से यहां के शांत वातावरण में अकसर भूचाल सा आने लगा है.

सुहास जब कमरे में आया तो पुरवा के कुछ पूछने से पहले ही बोला, ‘‘अब तुम भी मत शुरू हो जाना. मैं कोई डिस्को करने नहीं गया था, न दोस्तों के साथ जुआ खेलने और शराब पीने गया था.’’

‘‘मुझे मालूम है,’’ पुरवा ने सीधा उस की आंखों में देखते हुए कहा, ‘‘खाना लगाऊं?’’

सुहास ने पलंग पर बैठते हुए जूते और मोजे इधरउधर उछाल दिए और थके हुए स्वर में बोला, ‘‘तुम ने खाया या नहीं?’’

‘‘मां बिना खाए रहने कहां देती हैं, उन का पोता भूखा नहीं रहना चाहिए,’’ पुरवा ने उस की उदासी दूर करने के विचार से मुसकरा दिया, पर सुहास उलझन में था. बोला, ‘‘कुछ थोड़ा सा यहीं ला दो, बाहर जाने का मतलब है फिर से भाषण सुनना.’’

पुरवा ने चकित दृष्टि से उसे देखा. ऐसी भाषा मां व पापा के लिए कब से सीख ली सुहास ने. धीरे से बोली, ‘‘एक फोन कर देते तो कोई चिंता नहीं होती किसी को.’’

‘‘फोन करने का समय कहां था. अरे इतना समय तो मिला नहीं कि बेला भाभी को फोन कर के भाई साहब का हाल पूछ लूं. बेचारी ने फोन पर बताया था कि भाई साहब को डाक्टर अलसर बता रहे हैं. शायद अस्पताल में भर्ती करना पड़े.’’

ये भी पढ़ें- एक मुलाकात

पुरवा ने केवल सुना, पर बोली कुछ नहीं. बेला के यहां भी कुछ न कुछ घटता ही रहता है और हर बार सुहास की अपनी कोई समस्या तो है ही नहीं, पर सुहास का बेला के साथ अस्पतालों के चक्कर में बीतता है.

कैसा विरोधाभास है सुहास के स्वभाव का यह. अपने भविष्य की चिंता है न वर्तमान की पर दूसरों के लिए आधी रात तक भूखाप्यासा दौड़ता रह सकता है. कई बार सोचती है पुरवा, कहीं इस मनोविज्ञान के पीछे प्रशंसा पाने की तड़प तो नहीं है?

खाना खाते समय सुहास ने बताया, ‘‘हमारी दुकान के सामने ही राकेशजी की बहुत बड़ी दुकान है. आज वह शाम 7 बजे ही दुकान से निकले कहीं शादी में जाने को, पर दुकान से बाहर पैर रखते ही बेहोश हो कर गिर पड़े. सब दौड़े, पर वे बेहोश्ी में थे और उन्हें पसीने छूट रहे थे. अब तुम्हीं बताओ, उन्हें ले कर अस्पताल जाना, उन के घर वालों को बुलाना, डाक्टर से जांचपड़ताल कराना, कैसे बीच में आ जाता. उन्हें तो दिल का दौरा पड़ा था.’’

पुरवा ने सुहास के बालों में हाथ फेरा. उस की यही भावना कहीं पुरवा को गर्व से भी भर देती है पर हर बात की अति प्राय: दुखदायी लगने लगती है. पुरवा को भी कभीकभी इसी भावना से जूझना पड़ता है, धीरे से बोली, ‘‘तुम अपनी जगह सही हो सुहास, पर वे मांबाप हैं, जिन्हें बचपन से ही आदत है तुम्हारे लिए परेशान हो जाने की. तुम्हें उन का दिल भी नहीं दुखाना चाहिए था.’’

‘‘शायद तुम ठीक कह रही हो, पर मैं थक भी तो जाता हूं.’’

पुरवा ने सुहास के बालों में उंगलियां उलझाते हुए कहा, ‘‘यही तो बात है सुहास, तुम्हें अब अपने बारे में भी सोचना चाहिए. अपना स्वास्थ्य, अपना काम और आने वाली जिम्मेदारी के बारे में.’’

‘‘सोचूंगा, इस समय तो मैं बस, अपने बारे में यही सोच पा रहा हूं कि कैसे झटपट सो जाऊं.’’

पुरवा ने मुसकरा कर बत्ती बुझा दी और बोली, ‘‘ठीक है, अब सुबह बात करेंगे.’’

सुबह चाय पर सुहास ने मां व पापा से क्षमा मांग ली और पूरी घटना भी विस्तार से सुना दी. मां ने भी तब पुरवा की तरह यही कहा, ‘‘तुम्हें अपने और काम के बारे में भी गंभीरता से सोचना चाहिए. आखिर बीवी व बच्चे की जिम्मेदारी कोई हंसीखेल तो नहीं है.’’

चाय का दौर चल ही रहा था तभी नौकर ने आ कर बताया कि कोई प्रभात बाबू आए हैं. पुरवा उत्साह से बोली, ‘‘उन्हें ड्राइंगरूम में बैठाओ, अभी हम लोग भी आ रहे हैं,’’ फिर सब की तरफ देख कर बोली, ‘‘वह मेरा शिष्य है. पापा ने उसे सहायता कर के रेडीमेड कपड़ों का व्यापार शुरू करवाया था. आंखें नहीं हैं पर लगन बहुत है उस में.’’

ये भी पढ़ें- क्या यही प्यार है?

यह सुन कर मां व पापा के चेहरे पर उत्साह सा छा गया लेकिन सुहास चुपचाप सैंडविच और दलिया खाता रहा. जब पुरवा ने सब से प्रभात का परिचय करवाया, तो मांपापा बहुत ही प्रसन्न हुए. सुहास ने उस के हाथों में अपनी हथेली रख दी तो प्रभात ने तुरंत उस के पैर छू लिए फिर बारीबारी मां व पापा के भी छुए. उस की विनम्रता सभी के दिलों को छू रही थी. सुहास ने कहा, ‘‘पुरवा आप की बहुत प्रशंसा करती रही है. बस, मिलने का अवसर ही नहीं मिला.’’

‘‘मुझे ही मिलने आने में देर हो गई, जीजाजी,’’ प्रभात ने कहा.

सुहास को इस संबोधन की आदत नहीं थी, इसलिए बहुत ही अच्छा लगा. पुरवा का भाई अभी तक भारत नहीं लौटा था और साला होते हुए भी सुहास इस प्रिय संबंध के बारे में नहीं जानता था.

बातोंबातों में ही प्रभात ने कहा, ‘‘जीजाजी, आप का व्यापार कैसा चल रहा है?’’ सुहास इस प्रश्न पर अचकचा गया, फिर भी मन को संयत कर के कहा, ‘‘ठीक चल रहा है, लेकिन मेरी पसंद का नहीं है,’’ सुहास ने कहने के साथ ही चोर दृष्टि से सब को देख लिया.

‘‘ऐसा होता है, जीजाजी, पर मन को उखड़ने मत दीजिएगा. कोशिश कर के पुराने के साथ ही अपनी पसंद का भी जमाइए,’’ प्रभात ने सादगी से कहा.

‘‘एक काम संभल जाए यही बहुत है, एकसाथ 2 काम करना तो बहुत मुश्किल है,’’ सुहास ने कह तो दिया पर तुरंत ही उसे लगा कि उस ने कुछ गलत कह दिया है. विशेष कर उस व्यक्ति के सामने जो आंखें न होते हुए भी अच्छा- भला व्यापार चला रहा है.

‘‘जीजाजी, कोई भी कार्य बिना परिश्रम के पूरा नहीं होता है,’’  प्रभात ने तुरंत ही कहा. और यह व्यापार की दुनिया तो बहुत ही परिश्रम मांगती है, नहीं तो कुछ दिन में पता चलता है कि हम तो बहुत पिछड़ गए हैं…फिर बाजार से गायब होने में कुछ देर नहीं लगती है.’’

मां व पापा पूरी तन्मयता से प्रभात को सुन रहे थे. उन की आंखों में अनोखी सी चमक थी, पर सुहास के चेहरे पर हताशा के भाव थे. प्रभात के जाने के उपरांत पापा ने अचानक कहा, ‘‘वह मूषक कथा पढ़ी है तुम ने?’’ पापा सुहास को संबोधित कर रहे थे.

‘‘पढ़ी होगी, याद नहीं,’’ सुहास ने उखड़े हुए स्वर में कहा.

‘‘उस कहानी का नायक एक मरे हुए चूहे से व्यापार करने का वादा कर के महाजन से उसे उधार ले जाता है. एक दिन वह सचमुच अपने आत्मबल से बहुत बड़ा व्यापारी बन जाता है.’’

‘‘बन गया होगा, मुझे क्यों सुना रहे हैं,’’ सुहास के चेहरे पर कई भाव तीव्रता से आजा रहे थे. बीचबीच में वह पुरवा को भी क्रोध से देख लेता था.

पापा ने गरदन हिला कर दुख के भाव व्यक्त किए और फिर धीरे से कहा, ‘‘प्रभात को देख कर यह कहानी याद आ गई. आंखों के बिना ही इतना उत्साही युवक,’’ कुछ रुक कर फिर बोले, ‘‘उस ने ठीक ही कहा, सुहास. बाजार में बने रहने के लिए बहुत परिश्रम की जरूरत होती है.’’

सुहास अचानक उठ कर कमरे में चला गया तो मां ने भी दुख से कहा, ‘‘कोई बात इसे समझ में ही नहीं आती है. जाने क्या करने वाला है.’’

पता नहीं थकान थी या दुर्बलता, पुरवा की तबीयत खराब हो गई थी. पापा ने सुहास से कहा था, ‘‘अपनी जिम्मे- दारियां खुद उठाना सीखो. पुरवा को बराबर डाक्टर के पास ले जाना है और उस के खानेपीने और आराम का ध्यान भी तुम्हें ही रखना है.’’

हालांकि पापा के कहने के बाद भी अधिकतर मां को ही पुरवा का पूरा ध्यान रखना पड़ता था. कभीकभी ही सुहास उसे ले कर डाक्टर के पास जा पाता था. पुरवा का रक्तचाप भी अधिक हो जाता था और यह गर्भवती महिला के लिए ठीक नहीं था. एक दिन सुहास के बहुत देर से घर आने पर पुरवा ने कहा, ‘‘सुहास, घर के मरीज का कोई महत्त्व नहीं होता है न. अभी बेला भाभी या और कोई बीमार होता तो तुम उन के लिए भागते हुए नहीं थकते.’’

सुहास ने चौंक कर उसे देखा. बोला, ‘‘यह क्या ऊटपटांग बोल रही हो. तुम से अधिक और किसी की चिंता क्यों होगी मुझे,’’ पुरवा ने कुछ कहा नहीं तो फिर कुछ खीजे से स्वर में बोला, ‘‘और ये बेला भाभी कहां से बीच में आ गईं. अगर मैं भी कहूं कि वह तुम्हारा प्रभात यहां क्या करने आया था. सब की नजरों में मुझे गिराने के लिए ही उसे बुलाया था न?’’

पुरवा कुछ पल चकित सी उसे देखती रही और कुछ व्यथित हो बोली, ‘‘सुहास, उसे मैं ने बुलाया नहीं था, वह तो तुम से मिलने आया था. विवाह पर नहीं आ सका था इसीलिए मिलना चाहता था.’’

‘‘लोग मिलने आते हैं पर शिक्षा देने लगते हैं,’’ सुहास अपने मन की ग्रंथि धीरेधीरे खोल रहा था.

ये भी पढ़ें- फैसला

पुरवा को लगा कि धीरेधीरे उस का एक नए सुहास से परिचय हो रहा है. या शायद उस ने स्वयं ही सुहास को पहले समझने की चेष्टा नहीं की. इस ईर्ष्यालु और गैरजिम्मेदार सुहास से तो उस का नयानया परिचय हो रहा है. पुरवा को चुप रहना ही ठीक लगा. सुहास लगातार अपने मन की भड़ास निकाल रहा था. पुरवा के मन में तूफान उठ रहा था और सिर में भयंकर पीड़ा होने लगी थी. जाने क्या हुआ कि पुरवा एकदम ही बेसुध हो गई. सुहास ने घबरा कर मां को बुलाया और शीघ्र ही डाक्टर को बुला लिया गया. पुरवा का ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गया था, अत: तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाना पड़ा.

सुहास मन ही मन एक अपराधभाव से घिर गया. सोचता रहा, कहीं मेरी बकबक से ही पुरवा का यह हाल तो नहीं हो गया है?

कुछ घंटों के बाद पुरवा के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा. सुहास ने एकांत देखते ही पुरवा के माथे पर हाथ फेरते हुए कहा, ‘‘सौरी, पुरु, मैं सचमुच बहुत ही गैर- जिम्मेदार प्राणी हूं.’’

पुरवा में बोलने का साहस नहीं था. पलकें खोल कर सुहास को कुछ पल निहारा और अपनी हथेली बढ़ा कर धीरे से उस के अधरों पर रख दी. जाने कब सुहास ने अपने परिचितों को अस्पताल में होने की सूचना दे दी, एकएक कर के सभी आने लगे.

शाम को बेला भी आ गई, पर वह अकेली थी. आते ही बोली, ‘‘यह क्या पुरवा, तुम्हें जब डाक्टर ने पूरा आराम बताया है तो जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.’’

पुरवा चुपचाप देखती रही. मन में सोचा, ‘क्यों, अस्पतालों में तुम सब के लिए भागने को सुहास खाली नहीं है इसलिए मुझे अपना ध्यान खुद ही रखना चाहिए.’ अभी उस की सोच पूरी भी नहीं हुई थी कि एक धमाका और हुआ, बेला बोली, ‘‘कुछ दिन से सागर भी बहुत बीमार रहने लगे हैं. उस दिन सुहास उन्हें ले कर अस्पताल जाते हुए यही कह रहे थे कि पुरवा को भी जल्दीजल्दी अस्पताल ले जाना पड़ता है.’’

पुरवा के मन में विचित्र सी हलचल थी, फिर भी हंस कर कहा, ‘‘क्या हुआ है भाई साहब को?’’

‘‘क्या बताऊं,’’ बेला ने गहरी सांस भर कर कहा, ‘‘पक्का तो पता नहीं, टेस्ट चल रहे हैं, पर पथरी का शक है डाक्टर को.’’

‘‘आप को इस तरह उन्हें अकेला छोड़ कर यहां नहीं आना चाहिए था, भाभीजी,’’ जाने कैसे पुरवा कह गई.

‘‘अब यह कैसे हो सकता है पुरवा, आखिर तुम भी तो अपनी हो.’’

बेला ने साधिकार प्यार जताया, पर न जाने क्यों पुरवा को उस प्यार में तनिक भी ऊष्मा की अनुभूति नहीं हुई. कुछ समय से न जाने क्यों उसे ऐसे तमाम रिश्तों में स्वार्थ और दिखावा ही अधिक दिखाई देने लगा है. बिस्तर पर पड़ेपड़े वह ऐसी अनेक बातों में ही उलझी रहती है. कभी सुहास का अत्यधिक गैर- जिम्मेदाराना व्यवहार उस के मन को कचोटने लगता है. तब वह प्रभात को याद करने लगती है. एक व्यक्ति आंखों से देख नहीं सकता, पर अपने उत्तरदायित्वों को ले कर कितना सतर्क रहता है. कुछ कर दिखाने का उस का प्रबल दृष्टिकोण किसी के लिए भी प्रेरणा बन सकता है.

उसे याद आता है कि जब वह पहली बार सुहास से मिली थी तब उसे वह भी एक उत्साही युवक प्रतीत हुआ था, जो नौकरी खोज रहा था और हर किसी के काम आने को आतुर रहता था. तब उसे लगा था कि सुहास बहुत संवेदनशील व्यक्ति है. किसी का दुख वह देख नहीं पाता, पर अब उसे बारबार लगता है कि उस की सोच गलत थी. सुहास जीवन की सचाइयों से कतराना चाहता है, इसीलिए समाज सेवा का भार ढो कर व्यस्तता की आड़ लेता है.

ये भी पढ़ें- देर से ही सही

पुरवा का ध्यान अचानक भंग हो गया. बेला उस से पूछ रही थी, ‘‘क्या देवरजी कंप्यूटर का काम शुरू करने जा रहे हैं?’’

पुरवा ने चौंकते हुए कहा, ‘‘जी, पता नहीं.’’

‘‘अरे, तुम्हें ही पता नहीं, यह कैसे हो सकता है.’’

‘‘जो लोग उन्हें रोज नया काम करने की नेक सलाह देते हैं उन्हें ही पता होगा,’’ पुरवा का स्वर अचानक उखड़ गया.

बेला ने उस के स्वर की तिक्तता महसूस की और बोली, ‘‘क्या बात है पुरवा, कहीं यह शिकायत तुम्हें हम लोगों से तो नहीं है?’’

पुरवा ने बिना कुछ बोले करवट बदल ली. बेला कुछ और बोलती इस से पहले ही मां आ गईं.

सुहास भी उन के साथ था. बेला उस के साथ ही जाने को तत्पर हो उठी, ‘‘अब मैं चलूंगी, सुहास.’’

‘‘चलिए, भाभी, मैं आप को छोड़ देता हूं,’’ सुहास कार की चाबी नचाता चल दिया. पुरवा ने तिरछी आंखों से सब देखा और मन ही मन कुढ़ सी उठी. लगा कि अचानक ही तबीयत फिर बिगड़ रही है.

ऐसे कई अवसरों पर पुरवा स्वयं को संभालने का भरसक प्रयास करती रही है पर अस्वस्थ मन, टूटा हुआ शरीर, पुरवा को अचानक बहुत कमजोरी लगने लगी. जैसे मन डूब रहा हो, डूबता ही जा रहा हो.

इन दिनों हर छोटीबड़ी बात उसे अंदर ही अंदर मथने लगती थी. एक तरफ उत्तेजना से देह धड़कने लगती, साथ ही रक्तचाप भी बढ़ जाता.

मां ने देखा तो तुरंत डाक्टर को बुला लाईं. डाक्टर ने रक्तचाप देखा और तुरंत इंजेक्शन दिया. फिर मां को आवश्यक निर्देश दे कर चला गया. इंजेक्शन के प्रभाव से पुरवा की आंखों में नींद का खुमार छाने लगा था. मां घर फोन करने चली गई थीं. तभी सुहास आ गया. पीछे क्या हुआ यह जाने बिना ही वह क्रोध से बोला, ‘‘पुरवा, तुम्हें क्या होता जा रहा है. बेला भाभी से बात करने की तमीज भी भूल गई हो.’’

पुरवा ने मुंदती हुई आंखों को भरसक खोलने का प्रयास किया.

सुहास के शब्द तीर की तरह उस के दिल में चुभ रहे थे. सुहास कह रहा था, ‘‘मैं ने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी पत्नी एक मामूली औरत की तरह इतनी ओछी बातें कर सकती है.’’

सुहास अभी और भी कुछ कहता, तभी मां कमरे में आ गईं और बोलीं, ‘‘क्या शोर मचा रखा है, सुहास. दिखता नहीं उस की तबीयत कितनी खराब हो गई है.’’

पुरवा तब तक नींद की गोद में समा गई थी.

कई दिनों से आकाश पर बादल छाए थे, पर उस दिन अचानक ही बरसात की संभावना बढ़ गई. एक दिन पहले ही पुरवा घर वापस आई थी. उस रात से ही पुरवा चुप सी हो गई थी. न किसी से बात कर रही थी न कोई शिकायत, अंदर ही अंदर जैसे कोई मंथन चल रहा था.

मम्मीपापा देखने आए हुए थे, उन के सामने भी चुपचाप ही पड़ी हुई थी. मां ने कहा, ‘‘जाने क्या हुआ है पुरवा को. किसी से बात ही नहीं करती है.’’

‘‘कोई तकलीफ है क्या, बताती क्यों नहीं है बेटी,’’ पापा ने झुक कर कई बार पूछा. मम्मी उस के सिर पर हाथ फेरने लगीं तो अचानक पुरवा के अश्रु बह चले.

‘‘यह क्या, पुरु? घबराते नहीं हैं. जल्दी ठीक हो जाओगी.’’

‘‘मुझे घर ले चलो, ममा,’’ अचानक पुरवा ने रोते हुए कहा.

‘‘ले चलेंगे बेटे, तुम ठीक तो हो जाओ. अभी तो बहुत कमजोर हो तुम,’’ मम्मी ने प्यार से कहा.

‘‘नहीं, मुझे आज ही चलना है.’’

मां पास ही खड़ी सब सुन रही थीं. बोलीं, ‘‘अगर कुछ दिन वहां रह कर यह जल्दी स्वस्थ हो सकती है तो आप जरूर ले जाइए.’’

सबकुछ आननफानन में हो गया. पुरवा का सामान पैक हुआ. वह मम्मीपापा के साथ उन के घर चली गई. सुहास को जैसे कुछ सोचनेसमझने का अवसर ही नहीं मिला. उसे उदास देख कर मां ने कहा, ‘‘अब उदास क्यों बैठा है. कुछ दिनों को वहां जाने का भी तो उसे अधिकार है.’’

‘‘मैं कहां कुछ कह रहा हूं.’’

‘‘फिर इतना मुंह लटकाने की क्या बात है?’’ मां कमरा ठीक करने लगी थीं. कोई चुभन उन के मन में भी थी, इसी से काम करते हुए कुछकुछ बोलती जा रही थीं.

‘‘सब के पीछे भागता रहता है, पर पत्नी बीमार पड़ी है तो प्यार से बात भी नहीं कर सकता है. बेला को ले कर बातबात पर उसे डांटता रहता है इन दिनों.’’

‘‘मैं क्या करूं, कभीकभी मेरा दिमाग फिर जाता है,’’ सुहास ने सफाई दी.

‘‘जिंदगी को मजाक समझ रखा है. हर बात में बचपना, हर समय जल्द- बाजी,’’ मां की किसी बात का उत्तर उस के पास नहीं था, पर वह उन की बातों पर सोचने के लिए विवश अवश्य हो रहा था.

पुरवा की कमी उसे बहुत खल रही थी. फोन पर जब भी वह पुरवा से बात करता, वह ‘हां, हूं’ में ही उत्तर देती. सुहास का मन करता कि अभी जाए और पुरवा को जबरन वापस ले आए, पर उस का अस्वस्थ शरीर याद आते ही सुहास हताश हो कर बैठ जाता. काम में मन पहले भी नहीं लगता था, अब उदासी का बहाना ले कर वह घर बैठ गया. जब मां व पापा ने अधिक टोका तो घर से बाहर तो निकलने लगा पर दुकान पर कम, कभी बेला, कभी किसी और मित्र के घर जा कर समय व्यतीत करने लगा.

पुरवा धीरेधीरे स्वस्थ हो रही थी. सुहास ने एक दिन पूछा, ‘‘कब आऊं लेने?’’ तो पुरवा ने चुप्पी साध ली. बहुत बार पूछने पर बोली, ‘‘अभी मैं आराम कर रही हूं.’’

मम्मी पास ही बैठी थीं. बोलीं, ‘‘उसे यहां बुला लो. कुछ दिन वह भी रह जाएगा.’’

‘‘कोई जरूरत नहीं है,’’ पुरवा का क्रोध अभी तक उतरा नहीं था. मम्मी कुछ पल उसे देखती रहीं फिर धीरे से कहा, ‘‘यह ठीक नहीं है, पुरु. उस ने कोई भूल की भी है तब भी इतना क्रोध दिखाना गलत है.’’

ये भी पढ़ेंऐसा भी होता है

मम्मी अपनी बात कह कर चली गईं पर पुरवा खिन्न मन से खिड़की के पास जा कर खड़ी हो गई. थोड़ी दूर पर गुलमोहर का पेड़ था और दूर तक बोगनबेलिया की लंबी झाड़…लालसफेद और बैंगनी फूल एकसाथ मुसकरा रहे थे. उसे लगा कि प्रकृति कितनी सरलता से एकदूसरे के साथ सामंजस्य बैठा लेती है. यह गुलमोहर का पेड़ साक्षी है उस के प्यार का. जब भी सुहास पुरवा के साथ इस गुलमोहर के नीचे आता था, भविष्य के अनेक सपने संजोए जाते थे. कहां गए वह सारे सपने. वह कौन सी धुंध उन दोनों के मध्य फैल गई है कि सारे सपने कहीं खो गए हैं. उसे तो अभी कुछ भी नहीं भूला है, पर सुहास सबकुछ भूल गया है.

पुरवा खिड़की से हट कर पुन: बिस्तर पर लेट गई. सोचने लगी, ‘उस से कहां भूल हो गई, उस ने सुहास को गलत समझा या सुहास ही बदल गया है,’ एक गहरी सांस खींच कर उस ने आंखें मूंद लीं.       -क्रमश:

धारावाहिक उपन्यास- मंजिल

लेखक- माया प्रधान

पूर्व कथा

पुरवा का पर्स चोर से वापस लाने में सुहास मदद करता है. इस तरह दोनों की जानपहचान होती है और मुलाकातें बढ़ कर प्यार में बदल जाती हैं. सुहास पुरवा को अपने घर ले जाता है. वह अपनी मां रजनीबाला और बहन श्वेता से उसे मिलवाता है. रजनीबाला को पुरवा अच्छी लगती है. उधर पुरवा सुहास को अपने पिता से मिलवाने अपने घर ले आती है तो उस के पिता सहाय साहब सुहास की काम के प्रति लगन देख कर खुश होते हैं.

सुहास की बहन श्वेता को देखने लड़के वाले आते हैं. इंजीनियर लड़के गौरव से श्वेता का विवाह तय हो जाता है. मिठाई  के डब्बे के साथ बहन की सगाई का निमंत्रण ले कर सुहास सहाय साहब के घर जाता है. घर पर बीमार सहाय साहब का हालचाल पूछने उन के मित्र आए होते हैं. सहाय साहब सुहास की तारीफ करते हुए सब को बताते हैं कि वह उस के लिए मोटरपार्ट्स की दुकान खुलवा रहे हैं. सुहास अपनी तारीफ सुन कर खुश होता है.

श्वेता की सगाई पर आए सहाय साहब के परिवार से मकरंद वर्मा परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक मिलते हैं. दोनों परिवार वाले सुहास और पुरवा के रिश्ते से खुश थे.

ये भी पढ़ें- लंबी रेस का घोड़ा

समय तेजी से गुजरता रहा. सुहास व्यापार शुरू कर देता है, लेकिन कई बार काम के लिए बंध कर बैठना उस के लिए मुश्किल हो जाता क्योंकि किसी भी जगह जम कर रह पाना उस के स्वभाव में नहीं था.

अंतत: श्वेता के विवाह का दिन आ जाता है. उस दिन पुरवा का सजाधजा रूप देख कर सुहास दीवाना हो जाता है. पुरवा से शीघ्र विवाह करने के लिए सुहास दुकान पर मन लगा कर काम करने लगता है. यह सब देख सहाय साहब खुश थे. आखिरकार वह एक दिन वर्मा साहब के घर पुरवा का रिश्ता ले कर पहुंच जाते हैं. सभी की मौजूदगी में खुशी से पुरवासुहास का रिश्ता पक्का हो जाता है और शीघ्र ही धूमधाम से विवाह हो जाता है.

सुहागसेज पर दोनों हजारों सपने संजोते हैं और हनीमून पर ऊटी जाते हैं. वापस आने पर घर में सब उन का स्वागत करते हैं. इधर श्वेता से बात करने पर पुरवा को पता चलता है कि बड़े परिवार के कारण वह ससुराल में नाखुश है. उधर अपनी व्यवहारकुशलता से पुरवा ससुराल में जल्द ही सब से घुलमिल जाती है.

पुरवा महसूस कर रही थी कि सुहास का ध्यान समाजसेवा में अधिक रहता है. वह दूसरों की मदद के लिए दुकान पर भी ध्यान न देता.

एक दिन श्वेता ससुराल से लड़झगड़ कर मायके आती है. पुरवा के समझाने पर वह उलटा पुरवा को ही सुहास द्वारा कुछ न कमाने का ताना देती है. यह बात सच थी इसीलिए पुरवा सब चुपचाप सुन लेती है लेकिन अब उस के दिमाग में श्वेता के शब्द गूंज रहे थे.

पुरवा अब निरंतर सुहास को उस की जिम्मेदारी का अहसास कराने की कोशिश करती. शीघ्र ही वह दिन भी आता है जब पुरवा को पता चलता है कि वह मां बनने वाली है. सुहास पापा बनने के सुखद अहसास से झूम उठता है. अब आगे…

गतांक से आगे…

उस रात पुरवा ने सुहास पर क्रोध करते हुए कहा, ‘‘तुम ने चारों तरफ इतना ढिंढोरा क्यों पीटा?’’

सुहास बहुत प्रसन्न था अत: उसे मनाते हुए बोला, ‘‘तुम्हें क्या बताऊं पुरू, मैं कितना खुश हूं. बैठेबैठे यही कल्पना  करता हूं कि एक नन्हा सा बच्चा जब ‘पापा’ कह कर बुलाएगा तब भला कैसा लगेगा.’’

पुरवा ने मुसकरा कर उसे देखा. बोली, ‘‘यह कल्पना तो मैं भी करती हूं सुहास. यह जो मेरे अंदर पनप रहा है, इस की रचनाकार मैं हूं, यह भावना ही विचित्र रोमांच से भर देती है.’’

‘‘नहीं पुरवा, रचनाकार तो कुदरत है. तुम और मैं तो बस माध्यम हैं पर यह पूरी तरह से हम दोनों का होगा. जैसे मैं अपने मातापिता से अपनी इच्छाएं पूरी करवाता हूं, वैसे ही…’’

ये भी पढ़ेंमोह का बंधन

‘‘हां सुहास,’’ पुरवा ने उसे बीच में ही टोक दिया, ‘‘लेकिन सोचो जरा, अब हमारी जिम्मेदारी कितनी बढ़ गई है.’’

सुहास अपने उत्साह में डूबा हुआ ही बोला, ‘‘तो क्या पुरवा, मैं बहुत मेहनत करूंगा, एक दिन फैक्टरी खड़ी करूंगा, फिर उसे भी आगे बढ़ाऊंगा. इस घर में कोई व्यापारी नहीं है, पर मैं बन कर दिखाऊंगा,’’ उसे इतना उल्लसित देख कर पुरवा भी गद्गद हो उठी.

धीरेधीरे पुरवा अपने तनमन में विचित्र सा बदलाव महसूस करने लगी. मन के अंदर ममता का स्रोत फूटने लगा था. कैसा होगा मेरा बच्चा? किस पर जाएगा. जब वह मां कहेगा तो कैसा लगेगा. अनेक बातें उसे गुदगुदाती रहतीं. और शरीर में विचित्र सी व्याकुलता, चलने में, उठने में उलझन सी, खानेपीने में अरुचि. पुरवा सोचती, यह कैसा आनंद है जो कष्ट भी साथ ही साथ लाया है. सुहास दुकान छोड़ कर बीच में ही भाग आता तो पुरवा क्रोध करती, ‘‘यह क्या, इतनी जल्दी आ गए.’’

सुहास उस के पेट पर प्यार से हाथ फेरता, ‘‘हां, मुझे इस की बहुत याद आ रही थी.’’

‘‘बहानेबाज.’’ पुरवा मुसकरा देती.

‘‘तुम्हें तो दुकान छोड़ कर भागते रहने का बहाना चाहिए.’’

‘‘नहीं सच्च. मुझे लगा कि तुम भी मुझे याद कर रही हो, आखिर तुम्हारा ध्यान रखना भी तो मेरा ही कर्तव्य है न,’’ सुहास ने सफाई दी.

पुरवा ने प्यार से उसे देखा और कहा, ‘‘सुहास, तुम्हारे प्यार पर मुझे सदा बहुत गर्व होता रहा है. पर कभीकभी मुझे लगने लगता है कि तुम प्यार और कर्तव्य निभातेनिभाते अपने उत्तरदायित्व को भूल जाते हो.’’

सुहास ऐसे में उसे गुदगुदा कर बात पलटने की कोशिश करता और कहता, ‘‘मुझे वह भी याद है पुरू. अपने आने वाले बच्चे के लिए मुझे बहुत परिश्रम करना है. एक सफल व्यवसायी बनना है. वह कहते हैं न कि हर सफल व्यक्ति के पीछे एक स्त्री होती है,’’ सुहास पुरवा को चिढ़ाते हुए कहता, ‘‘तो तुम हो न मुझे घड़ीघड़ी सही राह दिखाने वाली. मुझे मालूम है कि तुम मुझे कभी भटकने नहीं दोगी,’’ ऐसे में सदा पुरवा गर्व से भर उठती. सोचती, सुहास को पसंद कर के मैं ने कोई गलती नहीं की है.

श्वेता अपनी यात्रा से वापस आ गई थी. अपने सुखद अनुभव सब को सुना कर वह फूली नहीं समाती थी. पुरवा भी सुनती और खुश होती. सोचती, शुक्र है कि श्वेता की नादानी अब राह नहीं खोज पाएगी. पुरवा का स्वास्थ्य प्राय: खराब हो जाता था. मां उस का बहुत ध्यान रखती थीं. सुहास भी दुकान से सीधे घर आ जाता था. कभीकभी वह पुरवा को घुमाने ले जाता. दोनों बहुत सी पुरानी यादों को दोहराते और भविष्य के सपने बुनते. उन स्वप्नों में एक नन्हा शिशु भी किलकारियां भरता.

एक दिन अंधमहाविद्यालय से पुरवा के लिए एक पत्र आया. राष्ट्रपति के सम्मुख एक विशेष आयोजन में विद्यालय के बच्चों को कार्यक्रम प्रस्तुत करना था. पुरवा को कार्यक्रम तैयार करवाने में सहायतार्थ बुलाया गया था. उस ने मां से पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘जाने में तो कोई हर्ज नहीं है पर तुम्हारी तबीयत तो ठीक नहीं रहती है और रिहर्सल करवाने रोज जाना पड़ेगा.’’

ये भी पढ़ें- जेल में है रत्ना

‘‘जानती हूं मम्मी, पर वहां जा कर शायद मैं अपनी अस्वस्थता के बारे में कुछ देर भूली रहूं.’’

मां हंस दी थीं. बोलीं, ‘‘हां, यह तर्क भी ठीक है.’’ इस तरह पुरवा को एक बार पुन: कुछ घंटों के लिए अपना पुराना समय वापस मिल गया था. उसे बस या स्कूटर से जानेआने की आज्ञा नहीं थी, इसलिए कभी कार से कभी टैक्सी से ही उसे जाना पड़ रहा था. उस के चेहरे पर पुरानी चमक वापस आ रही थी. आंखों में उत्साह झलकने लगा था. सुहास भी उन दिनों बहुत देर से घर वापस आता था. पुरवा सोचती कि वह घर पर नहीं मिलती है शाम को शायद इसीलिए वह देर से वापस आता है पर एक दिन वह घर पहुंची तो उसे बड़ी विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा. वह टैक्सी वाले को पैसे चुका कर जैसे ही पोर्च तक पहुंची तो ड्राइंगरूम से ऊंचीऊंची बहसों का स्वर उसे चौंका गया. जिस घर में कभी भी ऊंचे स्वर में बात नहीं की जाती है, वहां थोड़ा सा ऊंचा स्वर भी चौंकाने के लिए काफी था. वह हतप्रभ आंखों से सब को देखती हुई अंदर पहुंची तो सब चुप हो गए.

‘‘क्या हुआ?’’ उस ने सुहास की तरफ देखते हुए पूछा. सुहास बिना कुछ बोले उठ कर अंदर चला गया. पुरवा ने मां व पापा की ओर दृष्टि घुमाई तो मां ने मुसकराने का प्रयास करते हुए कहा, ‘‘कोई विशेष बात नहीं है. हम लोग सुहास को व्यापार की ऊंचनीच समझा रहे थे.’’ मां ने थकी हुई पुरवा को बैठाते हुए स्नेह से उसे देखा, ‘‘और तुम्हारी रिहर्सल कैसी चल रही है?’’

पुरवा ने भी मुसकराहट बिखेर कर कहा, ‘‘ठीक चल रही है मम्मीजी. बस, कार्यक्रम समाप्त होते ही फुरसत हो जाएगी.’’

‘‘चलो अच्छा है. कुछ मन भी बहला रहता है तुम्हारा. उठ कर फ्रेश हो लो. सब खाने को बैठे हैं.’’

कमरे में पहुंची तो सुहास लेटा हुआ था. पुरवा सिरहाने बैठ गई और बोली, ‘‘क्या हुआ? तबीयत तो ठीक है?’’

‘‘हां, ठीक है सब. तुम नहाना चाहो तो नहा लो,’’ सुहास ने जैसे बात टालते हुए कहा. पुरवा को लगा, उस से कुछ छिपाया जा रहा है, पता नहीं क्यों? वह गर्भवती है इसलिए, अथवा कोई अन्य कारण है. मन में चिंता सी हो आई पर ऊपर से उस ने कुछ भी प्रदर्शित नहीं होने दिया. सुबह जब सुहास जाने लगा तब पुरवा ने मां को कहते सुना, ‘‘जो भी करना, सोचसमझ कर करना.’’

सारा दिन यह वाक्य उसे दंश देता रहा था. आखिर व्यापार संबंधी वह कौन सी समस्या है जो उसे नहीं बताई जा रही है. जब से सुहास ने अपनी दुकान खोली है, कभी उस ने यह नहीं देखा कि सुहास ने मम्मीपापा को व उसे कुछ ला कर दिया हो. उसे जेठानी की बात याद आ गई. हंसीहंसी में ही उन्होंने कहा था, ‘सुहास को तो मम्मीजीपापाजी के आंचल में दुबक कर रहने की आदत पड़ी हुई है.’

‘क्या मतलब?’ पुरवा ने आश्चर्य से पूछा था.

‘मतलब सीधा सा है. दुलार के मारे उसे जरा से कष्ट में देख नहीं सकते हैं पापाजी और मम्मीजी. जो मांगते हैं, तुरंत हाजिर कर देते हैं,’ इला भाभी ने कहा था.

‘पर ऐसा तो सभी मातापिता करते हैं,’ पुरवा ने तर्क किया था.

‘तुम्हारा कहना ठीक है, पर फिर भी हर मांबाप बच्चे को जीवन की कठिनाइयों से भागने को उचित नहीं समझते हैं बल्कि जो मातापिता बच्चों को हर मुश्किल का सामना करने के लिए प्रेरणा देते हैं, वही ठीक करते हैं.’

ये भी पढ़ें- दो पहलू

इला की बात पर पुरवा ने आश्चर्य से उसे देखा था. तब विस्तार से इला भाभी ने समझाया था कि सुहास ने पढ़ाई में भी बहुत लापरवाही बरती. दोनों बड़े भाई चाहते थे कि उन की तरह ही सुहास भी प्रतियोगिताओं में बैठ कर एक ठोस राह पकड़े. पर सुहास का पढ़ाई में या शायद परिश्रम में अधिक मन नहीं लगता था. मम्मीजी व पापाजी ने भी इसे उस का बचपना कह कर टाल दिया. मम्मीजी कहतीं, ‘बच्चों के साथ जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए, समय आने पर कोई न कोई राह उसे भी मिल ही जाएगी.’

उस समय पुरवा ने इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया था, पर अब कुछ समय से उन बातों को प्राय: याद कर लेती है. जैसे उस की हर आवश्यकता मम्मीजी अपने पर्स से पूरी करती रहती हैं. कभीकभी तो सुहास को भी मम्मीजी से ही रुपए लेते पुरवा ने देखा है.

कल शाम से जो हालात हैं घर में, उन्हें देख कर एक बार फिर उसे इला की बातें याद आ रही हैं, तो क्या वह यह सोचे कि सुहास परिश्रम करने से बचता रहता है, पर व्यापार का पहला सिद्धांत ही यह है कि व्यक्ति को परिश्रमी, साहसी व उद्यमी होना चाहिए. सब से अधिक दुख उसे इस बात का था कि उसे कुछ भी बताया नहीं जा रहा था. इतना अधिक अस्वस्थ भी नहीं है वह कि उसे कुछ भी  बताया ही न जा सके.

शाम को वह कार्यक्रम के अंतिम चरण की तैयारी करने गई थी. रविवार को कार्यक्रम प्रस्तुत होना था. सभी बच्चे पूरी लगन के साथ तैयारी में जुटे हुए थे.

बीच के समय में रोज चाय ले कर मदन आया करता था पर उस शाम यकायक कपड़ों में सजाधजा, चुस्तदुरुस्त सा जो युवक चाय ले कर आया, उसे देख कर पुरवा चौंक उठी. उस युवक ने चाय मेज पर रख दी और टटोल कर पुरवा के पैर छूने लगा तो पुरवा संकोच से बोली, ‘‘नहींनहीं, यह क्या?’’

‘‘दीदी, आप ने पहचाना नहीं क्या?’’ युवक वहीं फर्श पर बैठ गया. पुरवा ने सोचते हुए कहा, ‘‘तुम प्रभात हो न.’’

युवक मुसकराया. उस के चेहरे की हर शिकन पर उत्साह की चमक थी. बोला, ‘‘हां दीदी.’’

‘‘कैसे हो प्रभात?’’ पुरवा ने प्रसन्नता से पूछा.

‘‘आप की कृपा से बहुत अच्छा हूं दीदी,’’ उस के स्वर में प्रसन्नता और उत्साह साथसाथ तैर रहे थे. पुरवा को भी उसे देख कर बहुत ही अच्छा लग रहा था. एक दिन यही प्रभात बहुत ही रोंआसे स्वर में उस से बोला था, ‘दीदी, मैं शीघ्र से शीघ्र अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता हूं. मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं. पिता शराब में अपना वेतन फूंक देते हैं. घर में 2 भाई और एक बहन भी हैं.’

उस दिन के प्रभात में और आज के प्रभात में कितना अंतर था. पुरवा ने पूछा, ‘‘तुम्हारा व्यापार कैसा चल रहा है प्रभात.’’

उस ने दोनों हाथ जोड़ लिए और गद्गद स्वर में बोला, ‘‘आप का ही आशीर्वाद है दीदी. अंकल ने जो राह दिखाई थी, उसी पर चल कर आज मेरी अपनी छोटी सी कंपनी है, जहां बड़े पैमाने पर देशविदेश के लिए रेडीमेड कपड़े तैयार होते हैं.’’

पुरवा ने सुना तो हतप्रभ रह गई. एक व्यक्ति जिसे कुदरत ने आंखों की रोशनी नहीं दी, फिर भी वह जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़ा हो जाना चाहता था. पुरवा ने अपने पापा के सामने उस की समस्या रखी और उन्होंने अपनी गारंटी पर प्रभात को बैंक से ऋण दिलवाया और रेडीमेड कपड़ों के बनाने और बेचने में सहायता की. प्रभात में साहस और लगन की कमी नहीं थी. अत: बहुत शीघ्र ये सारे कार्य उस ने कुशलतापूर्वकसंभाल लिए और सहाय साहब को अपनी सहायता से मुक्त कर दिया.

ये भी पढ़ें- चरित्र

इस बीच पुरवा के जीवन में बहुत से परिवर्तन हुए. वह एम.ए. की परीक्षा में व्यस्त हो गई, फिर उस के जीवन में सुहास आ गया और वह उस की पत्नी बन गई. प्रभात से मिले उसे बहुत लंबा अरसा हो गया था. कई वर्षों से वह अंध- महाविद्यालय से जुड़ी हुई थी, इसलिए उसे वहां बहुत सम्मान प्राप्त था. प्रभात ने इतने थोड़े समय में इतनी अधिक सफलता प्राप्त कर ली थी, यह देख कर पुरवा हतप्रभ थी. मन ही मन में वह प्रभात की तुलना सुहास से कर रही थी. सुहास को भी तो पापा ने पूरी सहायता दी थी. स्वयं उस के मम्मीपापा भी बराबर उस का ध्यान रखते हैं पर अभी तक ऐसा कुछ भी तो दिखाई नहीं दिया कि लगे कि सुहास एक दिन सफल व्यापारी बन पाएगा. ऊपर से कुछ नई समस्या भी शायद उत्पन्न हो गई है जिस से उसे दूर रखा जा रहा है, तो क्या वह समझे कि सुहास एक गैरजिम्मेदार व्यक्ति है? या वह जीवन संघर्ष से दूर भागने का आदी है.

पुरवा के मन में उथलपुथल मची हुई थी. एक मन सुहास के प्यार में डूबा हुआ था, पर सोच को क्या करे, जो सच और झूठ के बीच कसमसा रहा था. प्यार करते समय कहां पता चलता है कि जीवन को क्या दिशा मिलने वाली है. कभीकभी सोचती है कि वह भी सुहास की तरह ही मान कर चले कि जीवन तो आनंद से व्यतीत हो रहा है. जो चाहती है मिल जाता है. घूमनाफिरना भी हो जाता है. बहुत से मित्र, बहुत सारे संबंधी हैं, जिन से निरंतर मिलनाजुलना चलता रहता है. प्यार करने वाला पति व प्यार देने वाले सासससुर भी हैं और क्या चाहिए.

पर उस का आत्मसम्मान सदा उस के आड़े आ जाता है. विवाह के उपरांत पति के उत्तरदायित्व पत्नी के प्रति बढ़ जाते हैं. लेकिन सुहास के पास किसी भी उत्तरदायित्व के निर्वाह के लिए समय नहीं है. उसे डाक्टर के पास अधिकतर मां ले जाती हैं. सुहास को तो अपने परिचितों की सेवाटहल से ही फुरसत नहीं है.

प्रभात की प्रसन्नता छिपाए नहीं छिप रही थी. पुरवा की तंद्रा भंग करते हुए उस ने कहा, ‘‘दीदी, आप कैसी हैं?’’

‘‘बहुत अच्छी हूं प्रभात. तुम से मिल कर बहुत खुशी हो रही है.’’

‘‘हमें भी बहुत याद आती थी दीदी, पर व्यापार जमाने में बहुत झंझट थे, आप से मिल ही नहीं पाए.’’

‘‘वह भी तो जरूरी था प्रभात. तुम ने इतना परिश्रम कर के अपने नाम को सार्थक कर दिखाया है,’’ पुरवा ने कहा.

‘‘जो कुछ भी है दीदी, आप की और अंकल की ही कृपा है. मुझे तो बस कर्म करना था. अभी तो बस नींव पड़ी है. छोटी सी फैक्टरी लगा ली है, शायद किसी दिन और भी कुछ कर सकूं,’’ प्रभात ने चाय का नया कप बना कर पुरवा को दिया था.

‘‘अच्छा दीदी, आप के पति कैसे हैं?’’

प्रभात ने पूछा तो पुरवा मुसकरा दी, ‘‘बहुत अच्छे हैं प्रभात. हम ने एकदूसरे को पसंद कर के विवाह किया है,’’ पुरवा की बात सुन कर प्रभात मुसकरा दिया.

‘‘आप की शादी की बात पता चली थी, पर जरा देर से. तब से ही मन था कि आप से और जीजाजी से मिलूं.’’

प्रभात सुहास के बारे में भी पूछता रहा. जब वह जाने लगा तो पुरवा ने कहा, ‘‘एक दिन हमारे घर जरूर आना, मैं सुहास से तुम्हें मिलवाना चाहती हूं.’’

‘‘हां दीदी, अवश्य आऊंगा,’’ प्रभात पैर छू कर चला गया पर पुरवा सोच में डूब गई. ऐसे कर्मठ लोग उसे बहुत अच्छे लगते हैं.

उस शाम के शोरगुल का कारण पुरवा को बहुत शीघ्र पता चल गया था. कारण जान कर वह हत्प्रभ रह गई थी. सुहास अब पुराना सब बेच कर कंप्यूटर का कार्य आरंभ करना चाहता था. उसे किन लोगों ने यह सलाह दी थी, यह बात पता नहीं चली थी.

पुरवा सोच में पड़ गई थी. जाने कैसेकैसे मित्र बनाए हैं इन दिनों सुहास ने. कभीकभी घर पर भी आ धमकते हैं. जितनी देर बैठते हैं वे सब चाय के साथ अपनी नेक सलाहें देते रहते हैं. कभीकभी मां भी उन की सलाहों से परेशान हो जाती हैं.

मां और पापा के चेहरे पर तनाव स्पष्ट दिखाई देता था. शायद उन्होंने भी कभी यह नहीं सोचा था कि उन का लाड़प्यार सुहास को इतना गैरजिम्मेदार बना देगा.

पुरवा के मन में भी लगातार हलचल मची हुई थी.

उस के गर्भ में सुहास का बच्चा था. सुहास को कम से कम अपने इस नए उत्तरदायित्व के प्रति सचेत होना चाहिए था. मां व पापाजी कब तक उस के सारे उत्तरदायित्व निभाते रहेंगे.

सुहास के बारे में सोचतेसोचते पुरवा को प्रभात का ध्यान आ गया. कुदरत ने उसे आंखें नहीं दी हैं, फिर भी वह जीवन के प्रति कितना गंभीर है. अपने मातापिता का दुख दूर करने के लिए उस ने राह बनाई और उस में सफलतापूर्वक आगे बढ़ भी रहा है. उस दिन भी पुरवा यही सोचती रही थी कि विकलांग हो कर भी प्रभात में आत्म- विश्वास कूटकूट कर भरा हुआ है. और तभी उसे यह भी सोचना पड़ा था कि क्या सुहास में आत्मविश्वास की कमी है. पहले तो कभी ऐसा नहीं लगा था फिर अब…अपनी नित नई सोच से घबरा कर कभीकभी वह अपना आत्म- विश्लेषण भी कर बैठती है.

ये भी पढ़ें- बताएं कि हम बताएं क्या

कई बार अपनेआप से उस ने प्रश्न किया है, ‘पुरवा, साथ रह कर क्या तुम सुहास में बस त्रुटियां खोजने लगी हो? तुम्हारे प्यार के वे सारे दावे कहां खो गए हैं?’

कई बार चौंक कर वह यह भी सोचती है, कहीं ऐसा न हो कि भविष्य की चिंता में वर्तमान भी हाथ से छूट जाए. यही सब सोच कर पुरवा ने निर्णय लिया कि वह सुहास को प्यार से समझाने का प्रयास करेगी. वह उस दिन व्यग्रता से सुहास की प्रतीक्षा करने लगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें