फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड के साथ की फोटो शेयर, फैंस ने किए ऐसे कमेंट

फरहान अख्तर वैसे तो अपनी फिल्मों और उसमें की मेहनत के लिए तो चर्चाओं में रहते हैं पर इन दोनों उनकी चर्चा उनके नये अफेयर को लेकर हैं. फरहान अख्तर वीजे शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं. उनके इस अफेयर की खास बात ये है कि वो अपने इश्क की खबरों का खंडन नहीं करते न ही इसे छुपाते हैं बल्कि वो समय-समय पर फैंस को अपने रिश्ते के बारे में जरुर अपडेट करते रहते है. फैंस फरहान के इसी एटीट्यूड  के कारण उनसे कनेक्ट फील करते हैं. हाल ही में फरहान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो पूल के किनारे शिबानी के साथ बेठे है.

दिखा दोनों में प्यार

फरहान और शिबानी की इस फोटो की बात करें तो दोनों के बीच स्पेशल कनेक्शन देखते ही बनता है. लाल रंग की बिकनी में शिबानी काफी हौट लग रही हैं. फरहान अख्तर ने जैसे ही ये फोटो शेयर की फैंस ने जमकर कमेंट करना शुरु कर दिया. बता दै की ज्यादातर फैंस फरहान की जिंदगी में दोबारा आई खुशी की बहार के चलते खुश हैं. फैंस को शिबानी और फरहान की जोड़ी खूब पसंद आ रही है.

शिबानी ने अभी शेयर नहीं की फोटो

अभी इस फोटो को शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं किया है. शिबानी फरहान के साथ आई अपनी इन फोटोज को कब अपने फैंस के साथ शेयर करेंगी. ये जरुर उत्सुकता की बात है. फैंस दोनों का वेट कर रहे है की कब वो औफिशियली ये बताएं की हम रिलेशनशिप में हैं.

प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे फरहान

फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आने वाले दिनों में प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म “स्काई इज पिंक” में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जायरा वसीम भी लीड रोल में नजर आने वाली है. ये फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर 2019 में रीलिज होने वाली है.

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल दिखाई जाएंगी फिल्म

बता दे की सिल्वर स्क्रीन से पहले ये फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली है. बीते दिनों ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था. इसके अलावा फरहान जल्दी ही “तूफान” फिल्म में भी नजर आएंगे.

“नच बलिए 9” की इस हौट कंटेस्टेंट की बिकिनी फोटोज हुई वायरल

“नच बलिए 9” जैसे ही शुरु हुआ  उसमें आई कंटेस्टेन्ट जोड़िया सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का टौपिक बन गई. इसी कड़ी में सबसे पहला नाम आता है नताशा स्तानकोविक और अली गोनी का. नताशा मौडल के साथ साथ अच्छी डांसर भी हैं. उनको अक्षय कुमार की फिल्म “हौलीडे” में भी देखा जा चुका है. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

इंटरनेट पर नताशा की हौट एंड सेक्सी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. नताशा स्तानकोविक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जो फोटोज शेयर करती हैं, उनमें उनके पोज देखने वाले होते हैं. अभी नताशा नच बलिए में अपने डांस मुव्स से लोगों को घायल कर रही हैं. जिसमें उनके पार्टनर अली गोनी (ALY GONI) ही हैं. दोनों ने बताया था कि इनके ब्रेकअप को लगभग 4 साल हो चुके हैं. पर वो दोनों ब्रेक-अप के बाद भी दोस्त हैं.

पूल में पोज देती नताशा

Natasa को पूल में स्वीमिंग करना खूब पसंद है. उन्हें काम से जैसे ही मौका मिलता है, वो स्वीमिंग करने निकल जाती है. इससे न केवल उनकी बौडी स्वस्थ्य रहती है बल्कि उनका स्ट्रैस भी निकल जाता है. नताशा के सोशल मीडिया अकाउंट पर अगर आप जाएंगे तो पाएंगे कि वो एक से बढ़कर एक बिकिनी फोटोज शेयर करती हैं. इन तस्वीरों में उनकी अदाएं देखने वाली होती हैं. जिसको फैंस काफी पसंद करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

🖤 @khushghulati

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

 

View this post on Instagram

 

💟

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

 

View this post on Instagram

 

@richelon_waxing

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

योगा से करती है खुद को फिट

नताशा अपनी बौडी शैप को मेंटेन रखने के लिए खुद पर काफी ध्यान रखती है वो हर रोज योगा करती हैं, जिससे उनका फिगर मेंटेन रहता है.

 

View this post on Instagram

 

There’s a million fish in the sea… but I’m a mermaid 💁🏽‍♀️🧜‍♀️

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

 

View this post on Instagram

 

Happy #internationalyogaday 🧘‍♀️ #majorthrowback but I can still do this 🤪😂💪🏽

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

ब्रेक-अप के बाद भी नही आई दूरियां

नच बलिए 9 के प्रीमियर पर अली गोनी ने बताया था कि वो और नताशा ब्रेकअप के बाद भी दोस्त हैं. दोनों समय-समय पर मिलते रहते हैं. ब्रेक-अप के बाद भी इनके बीच ऐसी दूरियां नहीं आई हैं कि ये एक-दूसरे की शक्लें देखना पसंद न करें. आपको जानकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन अली गोनी और नताशा के रिश्ते की सबसे खास बात यह है कि ये दोनों एक बार नहीं बल्कि दो बार रिलेशन में रह चुके हैं. पहली बार ब्रेक-अप हो जाने के बाद दोनों ने फिर से एक साथ आने की कोशिश की और इनका रिश्ता चला भी लेकिन कुछ समय बाद ये फिर से अलग हो गए.

काश

लेखक- सुधा गुप्ता

भाग-1

लगभग साल भर बाद जब मीरा मायके आई थी, दोनों छोटे भाई आपस में नाराज चल रहे थे, अपनीअपनी सफाई दोनों देते रहते थे. मीरा दोनों की ही सुनती रहती. अपना पक्ष दोनों ही उस के सामने रखते और यही प्रमाणित करते कि उसी के साथ सब से अधिक अन्याय किया गया है. घर की जिम्मेदारी में जितना वह पिसा है उतना दूसरा नहीं.

दोनों भाइयों में बोलचाल न जाने कब से बंद थी. जब भी मिलते तो ऐसे मिलते जैसे अभी एकदूसरे का गला ही पकड़ लेंगे.

छोटा अपनी व्यथाकथा सुना रहा था और उसी संदर्भ में उस ने यह शब्द कहे थे. यही शब्द मीरा ने बड़े भाई के मुंह से भी सुने थे. अवाक थी मीरा कि जराजरा सी बात का बखेड़ा कर दोनों ही जलतेभुनते जा रहे हैं.

मीरा सोचने लगी कितना आसान है यह कहना कि मर गया मेरा भाई. अरे, जिन के मर जाते हैं, कभी उन से पूछा होता कि उन पर क्या बीतती है? क्या वास्तव में मनुष्य ऐसा सोच सकता है कि उसे कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी?

जहां तक उस का विचार है मनुष्य को किसी दूसरे की जरूरत मृत्युपर्यंत पड़ती है. चार आदमी श्मशान तक ले जाने को उसे तब भी चाहिए. तब यह कहना कितना निरर्थक है कि उसे कभी किसी की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

मायके आने का मीरा का सारा उत्साह ठंडा पड़ता जा रहा था. वह कभी मायके में किसी बात पर दखल नहीं देती थी क्योंकि किसी भी एक के पक्ष में कुछ बोलना, दूसरे को नाराज कर सकता था और सचाई क्या है, उसे क्या पता. वह निर्णय कैसे और क्यों ले सकती है कि सच्चा कौन है और झूठा कौन? किस की तरफ से झगड़े की पहल होती है और कौन ज्यादा या कम सहनशील है?

‘मैं हर वक्त के तनाव से दुखी आ गई हूं. पता नहीं मेरे घर को किस की नजर लग गई है. मेरे बच्चे तो ऐसे नहीं थे. कभीकभी सोचती हूं मेरी तीनों बेटियां ही होतीं तो कितना अच्छा होता. ब्याह कर भेज देती, कभीकभी आतीं और जो मेरी सामर्थ्य होती देदिला कर विदा कर देती. कम से कम यह चखचख तो न होती,’ कहती मां भी अपना पक्ष सामने रखतीं.

भारी मन से मीरा मां को समझाती रहती, ‘छोड़ो मां, आजकल हर घर में यही आग लगी है. भाईभाई साथ रहते ही नहीं. किसी में भी सहनशीलता नहीं है. कोई किसी दूसरे को सहन नहीं करता. मनुष्य बस, खुद तक ही सीमित हो कर रह गया है. जोड़ने की मानसि-कता किसी में नहीं रही, हर कोई तोड़ने में ही विश्वास करता है और आरोप सामने वाले पर लगाता है कि उसे उस ने अलग किया है.

ये भी पढ़ें- एतराज

‘सदियों से भाईभाई लड़ते आए हैं जिस का उदाह-रण हमारे ग्रंथों में कूटकूट कर भरा है. भाईभाई में अधिकार की जंग न होती तो महा-भारत कभी न होता. सुग्रीव और बालि भी तो इसी अधि-कार की जंग की कथा सुनाते हैं न.’

‘अरे, छोड़ो भी मां. क्या तुम नहीं जानतीं कि रामायण में भाई ने ही भाई का वध कराया था. किसी नियम के भंग हो जाने की सजा मृत्युदंड थी और मजबूरीवश भाई को नियम भंग करने पर प्राणदंड दिया था.’

‘क्या कह रही हो, मीरा?’

‘मैं सच कह रही हूं. गं्रथों पर न जाओ. उन में तो न जाने क्याक्या है. तुम बस, मस्त रहा करो. दोनों आपस में निबटते रहेंगे, तुम दुखी मत हुआ करो. सब ठीक हो जाएगा.’

मीरा कई तरह से मां को बहलाने का प्रयास करती रहती, परंतु सचाई यह थी कि स्वयं वह भी असहज सी हो गई थी. शांति के चंद दिन गुजारने वह मायके आई थी, परंतु अशांति ने उस की भी सांस बेजार कर रखी थी. भोजन को सब साथसाथ बैठते तो सही मगर बातचीत न करते. मीरा ही इधरउधर

की बातें कर माहौल को सहज बनाने का प्रयास करती रहती. एक शीतयुद्ध और तनाव हर पल महसूस होता रहता.

चार दिन से ज्यादा वह कभी मायके में न रहती थी. 5वें दिन वह वापस चली आई. उस के अपने बच्चे भी जवान हो चुके थे. दोनों कभी किसी बात पर झगड़ पड़ते तो उसे अपना मायका याद आ जाता. क्या यह भी भविष्य में इसी तरह लड़ा करेंगे? ऐसा सोच कर भी उसे बहुत दुख होता. मांबाप की पीड़ा कैसी असहनीय होगी उस का अनुमान उसे सहज ही हो जाता. किसी शायर का लिखा एक शेर उसे अकसर याद आता:

‘मेरे बाप पर क्या बीतती होगी, तब समझा मैं जब मेरी राहे गलत पर मेरा बेटा निकला.’

अपनी मां को हजार बहानों से बहलाती मीरा तब पूरी ईमानदारी से महसूस करने लगती कि किसी को नसीहत देना कितना आसान है परंतु जब अपने कलेजे पर लगती है तभी पीड़ा की गहराई महसूस की जा सकती है.

एक दिन उस के पास छोटे भाई का पत्र आया कि वह अलग अपने घर में रहना चाहता है, जल्दी ही वह चला जाएगा तो मीरा परेशान हो गई कि क्या तिनकातिनका जोड़ मां ने बिखर जाने को घर बनाया था?

पत्र में लिखा था कि घर में रह कर उस की पत्नी को बहुत सहन करना पड़ रहा है. वह बेवजह अपना परिवार दुखी नहीं करना चाहता. वह समझाना चाहती ही थी कि पता चला वह अपने नए घर में चला भी गया है, मगर एक धक्का था यह मीरा के लिए, लेकिन उस ने मन को समझा लिया.

‘तो क्या हुआ? अपने ही घर में गया है न. एक दिन तो उसे अपने घर में जाना ही था, मगर इस तरह नाराज हो कर बड़े भाई और मांबाप को कुसूरवार ठहरा कर जाने की क्या जरूरत थी? खुशीखुशी जाता तो सब को भी खुशी ही होती न,’ मां ने फोन पर बताया.

फोन कर के वह मां का हालचाल पूछने का उपक्रम मात्र करती, क्योंकि हालचाल अच्छा नहीं है, यह तो वह जानती ही थी. छोटा भाई घर आताजाता ही नहीं यह सुन कर उसे और ज्यादा दुख होता. पिता की हालत दिनबदिन बिगड़ने लगी थी.

कभी साल भर से पहले वह मायके नहीं जाती थी, परंतु पिता को देखने जाना पड़ा. भाई के घर छोड़ कर जाने के बाद वह एकएक दिन गिन रहे थे.

उसे भाई पर क्रोध आता. जी चाहता कि कान पकड़ कर खींच लाए, मगर सभी के स्वाभिमान उन के अपने कद से भी कहीं ऊंचे हो चुके थे. जो बचपन में इतने घुलमिल कर रहते थे, वह एकदूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते थे.

मीरा उन की बातें सुनती तो उसे हैरानी होती.

साल भर में मात्र चार दिन को आई बहन के साथ भी कभी ऐसा व्यवहार कर देते कि उसे रोना आ जाता और स्वयं ही छोटी सी बात का बतंगड़ बना देने से न चूकते. दूसरे से उम्मीद बहुत करते परंतु स्वयं कहां चूक गए, स्वयं क्या गलती कर दी, सोचते ही नहीं.

किसे क्या समझाती वह. दोनों ही समझदार और उच्च पद पर आसीन थे और यह भी तो एक शाश्वत सचाई है कि नुक्ताचीनी कोई भी सहन नहीं करता. अपनी गलती कोई कभी नहीं मानता. एक खूनी के पास भी खून करने के ठोस कारण होते हैं. एक डाकू भी अपनी सफाई में हजार दलीलें देता है. फिर उस के दोनों भाई तो सभ्य समाज के सभ्य प्राणी थे. दोनों के पास ही अपनी सफाई में कहने को बहुतकुछ था.

समय बीतने लगा. 2 साल बीतने को आए. छोटा भाई घर आता ही न था, पिता की हालत बद से बदतर होती जा रही थी.

ये भी पढ़ें- आ बैल मुझे मार

इसी बीच बड़े भाई के बच्चे का एक उत्सव था जिस पर सभी को बुलाया गया. मीरा भी मायके गई थी. पिता और मां परेशान थे, वे कहने लगे, ‘सारा खानदान एकसाथ भोजन करेगा और अपना भाई आएगा ही नहीं?’

‘कोई बात नहीं, मैं और बड़े भैया बुलाने चले जाएंगे,’ मीरा ने आश्वासन दिया. दोनों बुलाने गए. औपचारिक बातचीत के बाद मुद्दे की बात पर चले आए, ‘2 दिन बाद उत्सव है. तुम परिवार सहित घर आओ.’

‘आज फुरसत मिली है इसे मेरे घर आने की. पूछ इस से, सारे शहर को बुला लिया और 2 साल हो गए मुझे घर से आए, पर इसे आज मेरी याद आई,’ छोटे भाई ने बड़े भाई की ओर मुखातिब हो मीरा से कहा.

‘यह तो मेरा इंतजार कर रहा था. कहता था मेरे साथ जाएगा. अब दुनिया को तमाशा मत दिखाना. बच्चे का उत्सव है, फुजूल की बहस मत करना और समय पर पहुंच जाना.’

‘देखो दीदी, जहां तक बच्चे का सवाल है, इस के बच्चे मुझे मेरे बच्चों जैसे ही प्यारे हैं, मगर जहां तक आने का सवाल है, मैं नहीं आऊंगा.’

दोनों भाइयों में पुन: बहस छिड़ गई. मीरा बीचबचाव न करती तो एकदूसरे से पुन: भिड़ गए होते. वह घर वापस चली आई. मां और पिताजी भी सुन कर नाराज हो गए.

पुत्रों द्वारा समयसमय पर किए गए अपमान उन्हें बड़ी गहराई से याद आने लगे. दोनों भाइयों को सुरक्षित रूप से संयुक्त रखने के चक्कर में कई बार उन का पलड़ा इधरउधर हलकाभारी पड़ता रहा था, जिस पर बड़ा भाई भी नाराज हो उठा था, ‘आप सदा उसी का पक्ष लेती रहती हैं. वह बहुत प्यारा है आप को.’

‘मां को दोनों बच्चे एक से प्यारे होते हैं. तुम्हारे भी तो दोनों बच्चे कभीकभी जिद करते हैं. तो क्या तुम मनाने की कोशिश नहीं करते? क्या एक को काट कर फेंक सकते हो? अब अगर मनाने का वक्त आया है तो प्यार से दोनों को ही मान जाना चाहिए था,’ मीरा ने दलील दी थी.

ये भी पढ़ें- अधूरा समर्पण

दूसरे दिन अकेली मीरा भाई को मनाने दोबारा गई, उत्सव से एक दिन पहले एक बार फिर गई. अंतत: वह घर चला आया. पिता और मां से शिकवेगिले किए. गरमागरमी भी हुई, मगर नतीजा सुखद रहा.      -क्रमश:

बाड़मेर हादसा: जानलेवा बना धर्म

लेखक- मदन कोथुनियां

राजस्थान के बाड़मेर जिले की बलोतरा तहसील के जसोल गांव में राम कथा सुन रहे 14 भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. भगवान राम, खुद की कथा सुन रहे भक्तों को बचा नहीं सके. कथावाचक, आम जनता, जिन को भगवान राम का नजदीकी मानती है, को भी पंडाल छोड़ कर भागना पड़ा.

इस का सीधा सा मतलब यही है

कि कथा वगैरह से कोई फायदा नहीं

है, महज समय की बरबादी है. अगर भगवान राम के पास शक्ति होती तो अपनी ही कथा सुन रहे भक्तों को मौत के मुंह में जाने से रोक सकते थे, लेकिन नहीं रोका.

अब कुछ पाखंडी लोग ये कह कर अपने मन को और भगवान के भरोसे न रहने वाले लोगों को संतुष्ट करते नजर आएंगे कि ‘भगवान राम की कृपा थी इसीलिए इतने ही लोग (भक्त) मरे हैं, नहीं तो क्या पता कितने मरते. उन को तो बिना किसी कष्ट के भगवान ने अपने पास बुला लिया. और जो मरे हैं, उन में ज्यादातर लोग (भक्त) बूढ़े थे वगैरह.

गौरतलब है कि दुनिया में जितनी हत्याएं धर्म के नाम पर हुई हैं, उतनी मौतें युद्ध या दूसरे कुदरती हादसों में नहीं हुई हैं. हर महीने भारत में कहीं भगदड़, कहीं पैदल यात्राओं में दुर्घटनाएं तो कहीं धार्मिक आयोजकों की लापरवाही से दर्जनों मौतें होती हैं.

ये भी पढ़ें- ‘बाड़ों’ में बसते बाहरी मजदूर

धार्मिक दंगों का इतिहास ही इस देश का असली इतिहास रहा है. जितनी मौतें अकाल, बाढ़ वगैरह से नहीं हुईं, उस से ज्यादा मौतें एक दूसरे धर्म के अनुयायियों को खत्म करने के अभ्यास में हो गईं.

कुछ साल पहले राजस्थान के ही जोधपुर के चामुंडा माता मंदिर में सैकड़ों लोग मारे गए थे. माता की आस्था व दंड विधान को छोड़ कर सरकारी जांच आयोग बिठाया गया था, मगर आज तक कोई दोषी साबित नहीं हुआ. न माता ने किसी दोषी को सजा दी, न ही राजस्थान की सरकार ने.

राजस्थान में अभी बोआई का सीजन चल रहा है. मानूसन का मौसम है. किसानों के बीच एक कहावत है कि ‘टेम पर बोयो सालभर खायो’. अगर समय पर बोआई की तो पूरे साल का इंतजाम हो जाएगा, मगर इसी दौरान भागवत, सत्यनारायण, राम कथा वालों के पंडाल जगहजगह लगा दिए गए हैं.

23 जून, 2019 की दोपहर में बाड़मेर के जसोल गांव में राम कथा का आयोजन जोरशोर से चल रहा था. मौसम का मिजाज बदला और तंबू उखड़ गए. एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौतें हो गईं और तकरीबन 80 लोग घायल हो गए. हजारों की तादाद में आयोजकों ने भीड़ जमा कर ली थी.

कथावाचक राम कथा सुना रहे थे. अकसर ऐसे पंडाल लगते हैं तो प्रशासन खामोश बैठ जाता है. प्रशासन की मानसिक दशा ऐसी है कि वह इन को तमाम कानूनकायदों से ऊपर समझ कर किनारे हो जाता है.

जो मुक्ति का मार्ग बता रहा था, ऊपर वाले की इच्छा के विरुद्ध पत्ता भी हिलना नामुमकिन बता रहा था, वह

हवा के तेज झोंके से टैंट हिलते ही खुद हिलने लग गया.

वायु देवता व इंद्र देवता की महानता की कथा सुनातेसुनाते इन के रौद्र रूप

का कहर ऐसा टूटा कि दर्जनों घरों में कोहराम मच गया.

दरअसल, यह मनोरोगियों का देश है. पूंजी व सत्ता के लिए इनसानियत को ताक पर रख रहे दरिंदों का अड्डा है. गधे तैरना सीख गए हैं. भेड़ों को ले कर चल देते हैं और खुद तैर कर नदी के उस पार मौज उड़ाते हैं और भेड़ें बेचारी बेमौत मारी जाती हैं.

धर्म निजी आस्था का विषय तो है ही नहीं. इस तरह जुलूसों, झांकियों, पंडालों में ही धर्म की शक्ति का प्रदर्शन होता है. जहां शक्ति प्रदर्शन हो, वहां धर्म नहीं हो सकता. जहां शक्ति प्रदर्शन हो, वहां धंधा चल सकता है, व्यापार चल सकता है. यही धर्म चलता है.

ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ : दंतैल हाथी गणेशा जंजीर तोड़ भागा !

यह है पूरा मामला

बाड़मेर जिले के बलोतरा इलाके के जसोल गांव में रविवार, 23 जून, 2019 को दर्दनाक हादसा हुआ. यहां राम कथा के दौरान उठे बवंडर से पहले तो लोहे के पाइपों से बना पंडाल (डोम) 20 फुट ऊपर तक उड़ गया, फिर नीचे गिरा. इस के बाद उस में करंट दौड़ गया. इस से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा घायल हो गए.

हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि तकरीबन डेढ़ मिनट में ही पूरा पंडाल तहसनहस हो गया और किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला.

कथा के लिए राजकीय सीनियर स्कूल परिसर में माता राणी भटियाणी मंदिर ट्रस्ट की ओर से यह पंडाल लगाया गया था. कथा की शुरुआत दोपहर 2 बजे से हुई थी. तकरीबन सवा 3 बजे हलकी हवा के साथ बूंदाबांदी हुई.

दोपहर के तकरीबन साढ़े 3 बजे पंडाल के प्रवेश द्वार से अचानक बवंडर उठा और डेढ़ मिनट में तबाही मचा दी.

हादसा होते ही टैक्सी, टैंपो, एंबुलैंस समेत अलगअलग वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए. आसपास की निजी डिस्पैंसरियों से भी डाक्टरों व स्टाफ को बुला लिया गया. कथा स्थल चीखपुकार में तबदील हो गया.

हादसे की खास वजह

कथा की शुरुआत दोपहर 2 बजे हुई थी. तकरीबन सवा 3 बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई. पंडाल में पानी टपकने लगा तो आयोजकों ने श्रद्धालुओं को आगेपीछे किया. लेकिन कथा जारी रही. दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक बवंडर उठा और पंडाल गिर गया.

बिजली काटी गई, पर आटोमैटिक जनरेटर औन हो गए. पंडाल गिरते ही करंट दौड़ा तो बिजली काट दी गई. लेकिन वहां 2 आटोमैटिक जनरेटर लगे थे, वे स्टार्ट हो गए और करंट बना रहा. उधर, बिजली विभाग के एक्सईएन सोनाराम चौधरी ने कहा कि आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए कोई बिजली कनैक्शन नहीं लिया था.

प्रख्यात महाराज थे, इस के बावजूद प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए? मुरलीधर महाराज मारवाड़ के प्रसिद्ध कथावाचक हैं. इन के कार्यक्रमों में भीड़ उमड़ती है. इस के बावजूद प्रशासन ने इस तरह के आयोजन को ले कर सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा क्यों नहीं लिया?

पंडाल में हवा पास होने के लिए जगह ही नहीं छोड़ी. यही वजह रही कि जब तूफानी हवा आई तो पंडाल गिर गया. डोम का फाउंडेशन कमजोर था. इसी वजह से एंगल उखड़ कर शामियाने के साथ हवा में उड़ गए.

“ये है मोहब्बतें”: वेकेशन के लिए परफेक्ट है इस एक्टर के ये लुक्स

टीवी एक्टर अली गोनी इन दिनों काफी चर्चायों मों है. अपनी एक्टिंग से तो घर घर में पहचान पाने वाले अली अब अपने डांस मुल्स से लोगों का दिल जीतने में लगे हैं. नच बलिएं सीजन 9 अली अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नताशा के साथ नजर आ रहे हैं इस जोड़ी को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं. लाखों लड़कियों की दिल की धड़कन कहे जाने वाले अली एक्टिंग और डांस के अलावा फैशन में भी  किसी से कम नहीं है. शायद यही कारण है की उनके इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन फौलोवर्स हैं. इसलिए आज हम उनके कुछ हटके लुक लेकर आए है जिसे आप किसी भी हौलीडेज पर ट्राय कर सकते हैं.

शौर्ट पेंट्स वाले इन लुक्स को आप किसी भी  हौलीडे वेकेशन पर ट्राय कर स्टाइलिश लग सकते है…

अली का ग्रीन शौर्ट

इस लुक में अली ने ग्रीन शौर्ट के साथ वाइट विद ब्लू प्रिंटेड शर्ट में काफी अच्छे लग रहे है. इस लुक को आप किसी भी पूल पार्टी में ट्राय कर सकते हैं. इस पूरे लुक को कंप्लीट कर रही है उनकी कैप. इस कलरफुल कैप और वाइट फ्लीप फ्लोप स्लीपर में ये लुक किसी भी हौलीडे वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं.

 

View this post on Instagram

 

That look jab “ Chalte chalte yuhi koi mil gaya” … #helo

A post shared by ~ علی گونی (@alygoni) on

अली का रेड शौर्ट लुक

इस लुक में काफी कलर्स है. रेड शौर्ट के साथ क्रिम कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ औरेंज फ्लीप फ्लोप और डार्क ब्लू कलर की कैप अस लुक पर चारचांद लगा रहे हैं. अगर आप गोवा जाने का प्लान कर रहे है तो इस लुक को जरुर ट्राय करें. ये लुक किसी भी बीच वेकेशन के लिए परफेक्ट है.

 

View this post on Instagram

 

Yeh woh hai cool wala look

A post shared by ~ علی گونی (@alygoni) on


बर्नआउन शौर्ट भी है ट्रेंड में

बर्नआउन पेंट तो फैशन में काफी ट्रेंडिग है पर बर्नआउन शौर्ट भी कुछ कम नहीं है. इस लुक को और भी कोम्प्लिमेंट दे रहा है येलो टी-शर्ट विद औवर कौट येलो जैकेट के साथ लाल जूते. इस लुक को आप अपने  वेकेशन में ट्राय जरुर करें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ~ علی گونی (@alygoni) on

तो ये है अली के वेकेश्नल लुक जिसे ट्राय कर आप काफी कूल लग सकते

RTI: क्या सरकार ने सूचना का अधिकार कानून की शक्तियां कम कर दी हैं?

विपक्ष के कई दलों और सांसदों के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने सूचना का अधिकार कानून में संशोधन संबंधी एक विधेयक को मंजूरी दी है.

राज्यसभा ने सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक, 2019 को चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया. साथ ही सदन ने इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने के लिए लाए गए विपक्ष के सदस्यों के प्रस्तावों को 75 के मुकाबले 117 मतों से खारिज कर दिया.
कांग्रेस सहित विपक्ष के कई सदस्यों ने इस का कड़ा विरोध किया.
नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने विरोध करते हुए आरोप लगाया,”आज पूरे सदन ने देख लिया कि आप ने चुनाव में 303 सीटें कैसे प्राप्त की थीं? ऐसा लगता है जैसे सरकार संसद को एक सरकारी विभाग की तरह चलाने की मंशा रखती है.”
इस के बाद विरोध में कई विपक्षी दलों के सदस्य वाक आउट कर गए.

विधेयक में क्या है प्रावधान

इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों तथा राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों के वेतन, भत्ते और सेवा के अन्य निबंधन एवं शर्तें केंद्र सरकार द्वारा तय किए जाएंगे.
इस संशोधन विधेयक पर विपक्ष ने एतराज जताते हुए कहा कि सरकार सूचना के अधिकार कानून पर भी अपनी पकङ मजबूत बना कर उसे अपने हिसाब से डील करना चाहती है.
इस पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा,”हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के शासनकाल में सूचना के अधिकार की अवधारणा सामने आई थी. कोई कानून और उस के पीछे की अवधारणा एक सतत प्रक्रिया है जिस से सरकारें समयसमय पर जरूरत के अनुरूप संशोधित करती रहती हैं.”
मंत्री ने आगे कहा,”मैं ने कभी यह नहीं कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में आरटीआई संबंधित कोई पोर्टल जारी किया गया था. मोदी सरकार के शासनकाल में एक ऐप जारी किया गया है. इस की मदद से कोई रात 12 बजे के बाद भी सूचना के अधिकार के लिए आवेदन कर सकता है.”

ये भी पढ़ें- ममता की ओर झुकते नीतीश?

केंद्र का अधिकार बढेगा

विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों में कहा गया है कि आरटीआई अधिनियम की धारा-13 में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की पदावधि और सेवा शर्तों का उपबंध किया गया है. इस में कहा गया है कि मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों का वेतन, भत्ते और शर्तें क्रमश: मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों के समान होंगी. इस में यह भी उपबंध किया गया है कि राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों का वेतन क्रमश: निर्वाचन आयुक्त और मुख्य सचिव के समान होगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों के वेतन एवं भत्ते एवं सेवा शर्तें उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के समतुल्य हैं.

क्यों हो रहा है विरोध

जब से सूचना का अधिकार कानून लागू किया गया तब से ही जनता को इस के तहत कई तरह के अधिकार मिल गए थे. मगर सरकार द्वारा इस कानून में संशोधन को ले कर कङा एतराज जताया जा रहा है.
इस बदलाव पर लोकपाल आंदोलन को ले कर संघर्ष करने वाले अन्ना हजारे ने कङा विरोध किया और सरकार की मंशा पर संदेह जताया.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी इस विधेयक का विरोध किया है.
दरअसल, विरोध इसलिए भी हो रहा है कि अब तक सूचना आयोग के सामने जो भी मामले आते हैं उन में सरकार से ही सूचना ले कर लोगों को दिया जाता है. मगर संशोधन से सरकार की सेवा शर्तें तय करने का अधिकार आयुक्तों को मिल जाएगा. जाहिर है, इस से इस कानून में कमजोरी आने की संभावना बढ जाएगी.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की राजनीतिक बिसात

क्या जनता की शक्ति कम हो गई है

बदले हुए आरटीआई ऐक्ट के तहत क्या जनता की शक्ति कम हो जाएगी? आइए, जानते हैं :
● इस संशोधन से सूचना का अधिकार कानून कमजोर हो जाएगा.
● इस संशोधन से सूचना आयुक्तों की खुदमुख्तारी पर असर पङेगा.
● जब से यह कानून लागू हुआ था तब से ही सरकार के अंदर की कई महत्वपूर्ण सूचनाएं सामने आई थीं, जिन का संबंध लोगों और सरकारी तंत्रों से था. अब ऐसी सूचनाओं को सार्वजनिक करने में अड़चन आ सकती है.
● आरटीआई 2005 से एक जनआंदोलन बन चुका है. जनता इस से मजबूत थी. नए संशोधन से जनता के लिए सूचना का अधिकार कानून सीमित हो जाएंगे.
● सरकारी हस्तक्षेप से निष्पक्षता का अभाव हो सकता है.
● पहले छोटेबङे लगभग हर मामले आरटीआई के दायरे में आते थे, अब इस पर असर हो सकता है और अधिकार सीमित हो सकते हैं.

कानून में संशोधन बदले की भावना

उधर अन्ना हजारे और सोनिया गांधी के विरोध के बाद कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य जयराम रमेश ने सूचना का अधिकार कानून में संशोधन को ले कर मोदी सरकार की तीखी आलोचना की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी तौर पर ‘बदले की भावना’ का परिणाम करार दिया है।
एक बयान में उन्होंने कहा,”सूचना का अधिकार अधिनियम में बदलाव भविष्य के लिए खतरनाक हैं। आरटीआई से जुङे 5 मामले जो सीधे तौर पर प्रधानमंत्री से जुङे हैं, के कारण प्रधानमंत्री के इशारे पर इस में बदलाव किया गया है।”
जयराम रमेश ने आगे कहा कि पहला मामला सूचना आयोग द्वारा आरटीआई के तहत प्रधानमंत्री की शैक्षिक योग्यता को उजागर करने के मामले से जुङा है और इसीलिए इस में संशोधन किया गया।
यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और हाल ही में इस पर सुनवाई भी हुई थी।
रमेश ने कहा,”दूसरा मामला 4 करोङ फर्जी राशनकार्ड पकङे जाने के प्रधानमंत्री के दावे से जुङा है जिस की सचाई आरटीआई में 2.5 करोङ फर्जी राशन कार्ड के रूप में सामने आई है।
“तीसरा मामला नोटबंदी के कारण विदेशों से कालेधन की वापसी मात्रा को उजागर करने के साथसाथ 2 अन्य मामले नोटबंदी के फैसले से जुङे आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के सुझावों से जुङे हैं।”
रमेश यहीं नहीं रूके। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने योजना आयोग को समाप्त कर नीति आयोग इसलिए बनाया क्योंकि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उस समय तत्कालीन योजना आयोग ने गुजरात के शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में सही टिप्पणी नहीं की थी।

Edited By- Neelesh Singh Sisodia 

तलाक के बाद बदला इस टीवी एक्ट्रेस का लुक, किया ये खुलासा

टीवी एक्ट्रेस और मौडल वाहबिज दोराबजी इन दिनों सोशल मीडिया में काफी पौपुलर हो रही है. टीवी एक्टर विवियन दसेना की एक्स वाइफ और “प्यार की ये एक कहानी” “सरस्वती चंद्र” जैसे कई हिट शो का हिस्सा रह चुकी वाहबिज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की है जिसको देखने से पता चलता है की उन्होंने काफी वजन कम किया है. इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

वाहबिज ने किया खुलासा

एक अखबार को इंटरव्यू देते हुए अपनी लाइफ के कुछ ऐसे सच से वाकिफ काराया जिसको जानने के बाद आप दंग रह जायेंगे. वाहबिज के इस खुलासे को जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि अगर इतनी मशहूर एक्ट्रेस को निजी जिंदगी में इतना कुछ झेलना पड़ता है तो बाकी महिलाओं का क्या हाल होता होगा ? उन्होंने कहा- मेडिकल कंडीशन्स की वजह से जब मेरा वजन बढ़ गया तो मुझे कोई कास्ट नहीं करना चाहता था. यहां तक कि औडिशंस में लोग मुझसे कहते थे कि उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए.

वाहबिज ने आगे बताया कि, “मैं यह मान चुकी हूं कि हर किसी का बौडी स्ट्रक्चर पतला नहीं हो सकता है लेकिन हर किसी महिला में इसके खिलाफ लड़ने की क्षमता भी नहीं होती है. मैं जानती हूं कि फिट रहना जरूरी है लेकिन कभी-कभी आपका मेटाबौलिज्म उस तरह से सपोर्ट नहीं करता है, जैसे आप चाहते हैं. मैं रोज जिम जाती थी ताकि मैं एक खास तरीके की लग सकूं”

‘कुछ समय पहले मेडिकल कंडीशन्स की वजह से मैंने कुछ वजन गेन कर लिया था. जब मैं औडिशन्स पर जाती थी तो लोग मुझे कहते थे कि मुझे वजन कम करने की जरूरत है. जब मैं स्विमसूट पहनती थी तो लोग कहते थे कि मेरी जांघें बहुत चौड़ी लग रही हैं और मुझे यह नहीं पहनना चाहिए. अगर आप मोटे हो तो लोग आपको अलग-अलग नामों से पुकारने लगते हैं, जिससे आपका विश्वास कर होने लगता है. मैं कई बार इस वजह से टूट गई थी और मेरा आत्मविश्वास कहीं खो गया था.’

 

View this post on Instagram

 

Lazy weather..#sundayvibes

A post shared by Vahbiz Dorabjee (@vahbz) on

वाहबिज की पर्सनल लाइफ

वाहबिज दोराबजी का जन्म 28 नवम्बर 1985 को पूना महाराष्ट्र में हुआ. वाहबिज के पिता का नाम जहांगीर दोराबजी और मां का नाम फिरोजा दोराबजी है. वाहबिज के भाई का नाम डेनियल दोराबजी है. वाहबिज ने 7 जनवरी 2013 को अपने टीवी एक्टर विवियन दसेना से शादी की लेकिन फिर 2017 में दोनों अपनी मर्जी से अलग हो गए.

नेहा कक्कड़ की ये फोटो देख फैंस करने लगें ऐसे कमेंट

बौलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की  बात जब भी आती है को इंडियन आइडल की कंटेस्टेंट याद आ जाती है जिसने अपनी अलग आवाज के कारण ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि एक सक्सेसफुल सिंगर के रुप पहचान बनाई. हाल ही में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट फैंस शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘मेरे दो नए गानों सौरी सौन्ग और ओ साकी साकी को इतना शानदार रिस्पास देने के लिए शुक्रिया. आप सभी को मेरा बहुत सारा प्यार…’

क्यों कर रही है फैंस को थेंक्स

दरअसल नेहा कक्कड़ के हाल ही में दो गाने “सौरी सौन्ग” और “ओ साकी साकी” रिलीज हुए हैं, जिन्हें फैंस ने जबरदस्त रिस्पौंस दिया है. लोग इस समय ये दोनों गाने लूप में सुन रहे हैं. इन दोनों सौंग को फैंस की काफी वाहवाही मिल रही हैं.

फैंस कर रहे क्यूटनेस की तारीफ

नेहा ने इस पोस्ट के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने शौर्ट ड्रेस पहनी हुई है. लोग नेहा की इस फोटो को देखकर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं. नेहा कक्कड़ के एक फैन ने लिखा है, ‘इतना क्यूट कोई कैसे लग सकता है… ।’ तो दूसरे फैन ने लिखा है ‘जो प्यार आपको मिल रहा है नेहा आप उसकी हकदार हो…

इंस्पिरेशनल है नेहा

आपको बता दे की नेहा की जिंदगी की कहानी काफी इंस्पायरिमग है. जिस शो के कारण नेहा को पहचान मिली  उसी शो के एक जज ने उनको ये भी कहा था की “तुम सिंगर मटेरियल नहीं हो”. पर नेहा खुद को रोका नहीं वो आगे बढ़ती गई. नेहा ने बेहद कम समय में सफलता की वो कहानी बुन दी जिसे आज सभी सलाम करते है. शायद यही कारण है की जिस शो ने पहचान के साथ-साथ उनके सिंगर होने पर ही शक किया था उन शो में वो बतौर जज के रुप में शामिल हुई.

क्यों और कैसे

लेखक-अपर्णा यादव

अगस्त के पहले सप्ताह में मैं कश्मीर के लिए रवाना हो गया. मुझे आज भी याद है कि जम्मू से बस पकड़ कर जब मैं कश्मीर पहुंचा तो वहां जोरदार बारिश हो रही थी. मुझे लेने आई कार में बैठ कर जब मैं प्रयोगशाला पहुंचा तो वहां गेट पर भीगते गोरखा संतरी ने दरवाजा खोला था. मेरे रहने के लिए वहीं पास के एक पुराने बंगले में इंतजाम किया गया था. मैं यात्रा से थका था, अत: जल्दी ही खाना खा कर सो गया.

अगले दिन सुबह उठ कर मैं ने पहले उस जगह का जायजा लिया. एक सेवादार ने बताया कि इस पूरी प्रयोगशाला में 5 लोग हैं. वह स्वयं रामसिंह, नेपाली संतरी रामकाजी थापा, खानसामा बिलाल अहमद, प्रयोगशाला में सहायक राजेंद्र और शाहबानो, जो साफसफाई एवं कपड़े धोने में मदद करती थी.

कंपनी का जड़ीबूटियों का अपना बगीचा था. मैं ने काम शुरू करने से पहले एक बार पूरे बगीचे का जायजा लेने का निश्चय किया. तैयार हो कर मैं ने राजेंद्र को साथ लिया और बगीचे की ओर चल पड़ा.

‘‘चलो, कंपनी को याद तो आया कि उस की कश्मीर में भी एक प्रयोगशाला है,’’ राजेंद्र हाथ ऊपर करते हुए बोला.

‘‘ऐसा क्यों कह रहे हो तुम?’’ मैं ने पूछा.

‘‘सर, 4 साल में यहां आने वाले आप पहले वैज्ञानिक हैं, वरना हम लोग ही यहां रहते हैं,’’ एक गाइड की तरह जानकारी देते हुए राजेंद्र बोला.

हम जिस पगडंडी पर चल रहे थे उस के दोनों ओर छोटीछोटी झाडि़यां थीं. बंगले से बागान की दूरी लगभग 400 गज की थी. बगीचे में पहुंच कर हम टहलने लगे. दोनों ही अपनेअपने खयालों में खोए थे कि अचानक राजेंद्र की बुदबुदाने की आवाज सुन कर मेरा ध्यान उस की ओर गया. उस ने अपने हाथ में गले का तावीज पकड़ा हुआ था और आसमान की ओर देख कर कुछ बुदबुदा रहा था. उस की इस हरकत से मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ पर कुछ सोच कर मैं चुप रहा. थोड़ी देर में वह सामान्य हुआ तो मेरी ओर देख कर बोला, ‘‘चलें, सर.’’

ये भी पढ़ें- खुशामद का कलाकंद: क्या आप में है ये हुनर

‘‘तुम क्या कर रहे थे?’’ मैं नेपूछा.

‘‘चूंकि सर आप को कुछ समय यहीं रहना है, इसलिए आप को भी चौकन्ना कर देता हूं,’’ उस ने धीरे से रहस्य-मयी आवाज में कहा.

मैं ने हैरत भरे स्वर में पूछा, ‘‘चौकन्ना? किस चीज से?’’

‘‘वह बागान के बीचोंबीच जो कब्र है, एक अभिशप्त व्यक्ति की है,’’ राजेंद्र की उंगली की दिशा में मैं ने देखा कि वह एक मिट्टी और पत्थर का बना चबूतरा है और उस के इर्दगिर्द घास जमी है. राजेंद्र फिर बोला, ‘‘सर, रात में तो इस बगीचे के आसपास भी मत फटकिएगा, खतरा हो सकता है. दिन में भी जब इस के पास से गुजरें तो इसे याद कर सम्मान दीजिए, नहीं तो मुसीबत में फंस जाएंगे.’’

अब तक मुझे गुस्सा आ चुका था. बड़ी मुश्किल से अपने गुस्से पर काबू रखते हुए मैं ने राजेंद्र से कहा, ‘‘विज्ञान पढ़े व्यक्ति के मुंह से ऐसी बातें सुन कर आश्चर्य होता है. यह बातें वाहियात हैं और मुझे इन में विश्वास नहीं बल्कि मुझे इन बातों पर विश्वास करने वालों से भी सख्त चिढ़ होती है.’’

‘‘आप नए हैं, सर,’’ राजेंद्र पूरे विश्वास से बोला, ‘‘आप को शायद किसी ने नहीं बताया कि यहां इस बगीचे में 2 वैज्ञानिकों की रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है. इसलिए पिछले 4 साल से यहां कोई आने को तैयार नहीं था. वे दोनों वैज्ञानिक भी इन बातों पर विश्वास नहीं करते थे. आप को कुछ मालूम नहीं था, इसलिए आप को यहां भेज दिया गया.’’

मैं ने और कुछ बोलना उचित नहीं समझा. बात वहीं समाप्त हो गई और हम अपनेअपने विचारों में खोए चुपचाप वापस बंगले पर आ गए.

सोमवार से अपने प्रयोग करने की तैयारी में व्यस्त हो कर मैं इस बात को लगभग भूल सा गया. रविवार को मैं शहर कुछ जरूरत का सामान लाने गया था. वापस आतेआते शाम हो गई.

रात को सेवादार रामसिंह खाना लगाने लगा तो मुझे कब्र वाली बात याद आई. मैं ने एकाएक उस से पूछा, ‘‘रामसिंह, तुम बगीचे की कब्र के बारे में क्या जानते हो?’’

रामसिंह एकदम सकपका गया. दाल का डोंगा उस के हाथ से छूटतेछूटते बचा. दीवार पर टंगी किसी तसवीर को देखते हुए वह बोला, ‘‘तो आप ने इस बारे में सुन ही लिया. हुंह मैं तो कभी उधर गया नहीं.’’

‘‘उन 2 वैज्ञानिकों की मौत के बारे में तुम क्या जानते हो?’’

मेरी आंखों में देखते हुए रामसिंह बोला, ‘‘सुना था कि बगीचे के बीचोंबीच कब्र के पास उन की लाशें मिली थीं. शरीर से पूरा खून चूस लिया गया था. कहीं कोई निशान नहीं थे.’’

‘‘पोस्टमार्टम में क्या रिपोर्ट आई?’’

‘‘किसी ने इस की जरूरत नहीं समझी. पुलिस ने हम सभी के बयान ले कर फाइल बंद कर दी.’’

खाना खा कर मैं सोने के लिए चला गया. मुझे नींद नहीं आ रही थी. मेरा वैज्ञानिक वाला उत्सुक मन इस राज को खोलना चाहता था. मुझे जाने क्यों ऐसा महसूस हुआ कि यहां रहते हुए मुझे कुछ खतरा हो सकता है. किसी शक्ति से नहीं बल्कि किसी व्यक्ति से.

मेरा कमरा बंगले की पहली मंजिल पर था. नीचे आगे की ओर बहुत बड़ा दालान था, जिस में फूलों के पेड़पौधे थे. पीछे की तरफ रसोईघर और सेवादारों के कमरे थे. नीचे एक बड़ा ड्राइंगरूम और एक बार था. मौसम अच्छा था. अत: कमरे से मैं बाहर आ गया. चांदनी रात थी इसलिए बत्ती जलाने की आवश्यकता मुझे नहीं लगी.

मेरी नजर सामने गेट पर गई. वहां से किसी के फुसफुसाने की आवाज आई, फिर कुछ हरकत हुई. ध्यान से देखने पर लगा कि थापा किसी से बात कर रहा है. तुरंत ही मैं ने देखा कि रामसिंह पत्थर के बने रास्ते पर चलता हुआ पीछे की तरफ चला गया.

रात के अंधेरे में हिलतेडुलते लोगों को देख कर उत्सुकता जागी तो पीछे छज्जे पर चला आया और देखा, रामसिंह ने एक दरवाजा खटखटाया. कोई बाहर आया. देखने में मुझे राजेंद्र जैसा लगा. रामसिंह जोरजोर से कुछ बोल रहा था. हवा के झोंके के साथ उड़ते हुए कुछ शब्द मेरे कानों से टकराए, ‘मना कर… कमीना.’

उस के बाद मुझे कुछ सुनाई नहीं पड़ा. थोड़ी देर बाद रामसिंह अपने कमरे में चला गया. सारी बत्तियां बंद हो गईं और एक अजीब सी शांति छा गई. मैं कुछ निष्कर्ष नहीं निकाल पाया. अगले दिन बाकी सब से बातचीत कर पता करने का निश्चय कर मैं सो गया.

सुबह जल्दी तैयार हो कर मैं ने राजेंद्र को साथ लिया और जड़ीबूटियां जमा करने के लिए बगीचे की ओर चल पड़ा. रात की घटना के बारे में कौतूहल होते हुए भी मैं ने उस से कुछ नहीं पूछा. हम दोनों काफी देर से चुप थे. चुप्पी तोड़ते हुए मैं ने पूछा, ‘‘यहां आसपास कोई गांव नहीं है?’’

राजेंद्र ने धीरे से कहा, ‘‘यहां से सब से समीप गांव 5 मील दूर है.’’

आज वह काफी गुमसुम सा था. फिर भी कब्र के नजदीक पहुंचने पर वह अपनी तावीज वाली काररवाई करना नहीं भूला.

जल्दी से सर्वेक्षण कर मैं ने राजेंद्र को निर्देश दिए कि किस जड़ीबूटी की टहनी, किस के पत्ते, जड़ या फूल तोड़ने हैं और बगीचे के एक कोने में उसे काम करता छोड़ मैं कब्र की ओर निकल पड़ा.

मैं कब्र के समीप पहुंचा. आसपास देखा. कब्र टूटीफूटी थी. उस के चारों ओर गहरी घास थी पर कब्र का ऊपरी हिस्सा बिलकुल साफ था. बड़े रास्ते से कब्र की तरफ आने वाला रास्ता भी ताजा इस्तेमाल किया लगता था. कब्र के पास से घास में एक पतली रेखा पास के एक बड़े बरगद के पेड़ तक जा रही थी मानो 1-2 बार कब्र से चल कर कोई पेड़ तक गया हो. मुझे यह सबकुछ ठीक नहीं लग रहा था. कुछ न कुछ जरूर गड़बड़ था जो मेरे दिमाग में नहीं आ रहा था.

तभी कंधे पर बैग रखे राजेंद्र मुझे आता हुआ दिखाई दिया. पास आने पर वह धीरे से बोला, ‘‘आप मेरी बात नहीं मान रहे हैं. आप मुसीबत में फंसने वाले हैं.’’

उस की बात को अनसुनी कर मैं ने पूछा, ‘‘तुम्हें ऐसा नहीं लगता कि यहां कोई आताजाता है?’’ साथ ही मैं ने घास में रास्ते की तरफ इशारा किया.

रहस्यमयी सी आवाज में राजेंद्र बोला, ‘‘यकीनन, मैं ने आप को पहले भी बताया था कि इधर कौन रहता है. वही घूमताफिरता है.’’

मैं ने उस से और कुछ पूछने की आवश्यकता नहीं समझी. वापस प्रयोग- शाला में जा कर काम निबटाया. दोपहर के 2 बज गए थे. राजेंद्र को भेज कर मैं ने खाना खाया फिर आराम करने कमरे की तरफ चल दिया.

ये भी पढ़ें- सलाहकार: कैसे अपनों ने शुचिता का फायदा उठाया

आरामकुरसी पर बैठ कर मैं गाना सुनने लगा. सहसा मेरे दिमाग में आया कि शनिवार को जब मैं बगीचे में गया था तो कब्र के ऊपर घास थी. इस का मतलब इस बीच किसी ने वह घास साफ की है. इस विचार ने मुझे इतना परेशान नहीं किया जितना कि इस बात ने कि जिस ने यह किया तो क्यों किया? बगीचे में बाहर का कोई आदमी आ नहीं सकता था. आबादी भी यहां से काफी दूर थी. हो न हो, इन्हीं 5 लोगों में से कोई है पर कौन और क्यों? इसी उधेड़बुन में मेरी आंख लग गई. आंख खुली तो शाम के 5 बज चुके थे.

चाय पी कर मैं ने बिलाल अहमद, शाहबानो और थापा से कब्र के बारे में पूछताछ की. उन्होंने भी रामसिंह वाली बात दोहराई. मैं ने एक खास बात देखी कि शाहबानो बला की खूबसूरत युवती थी. अपने यौवन को ढांपने की कोई खास कोशिश उस ने नहीं की थी. एक और खास बात यह थी कि मुझे सभी लोग थापा से कटेकटे से लगे. खैर, उन को भेज कर मैं ने राजेंद्र को बुला लिया.

‘‘क्या कलपरसों इन में से कोई बगीचे में गया था?’’ मैं ने राजेंद्र के आते ही पूछा.

‘‘नहीं, सर,’’ तुरंत उस ने जवाब दिया. मुझे सोचते देख वह फिर से बोला, ‘‘शायद आप उस कब्र की घास के बारे में पूछना चाहते हैं. मैं आप को पहले ही बता चुका हूं कि वहां रात को वह अभिशप्त आत्मा घूमती है. यह उस का काम है.’’

भूतप्रेत के अस्तित्व पर बहस करने का मेरा मन नहीं था इसलिए मैं ने राजेंद्र को भेज दिया पर मेरे दिमाग में यह बात बैठ गई कि उस ने बिना पूछे ही कब्र की घास के बारे में बताया था.

अगले रोज हम थोड़ी देर से बगीचे की ओर रवाना हुए. राजेंद्र आवश्यकता से अधिक तेज चल रहा था और बगीचे तक पहुंचतेपहुंचते वह मुझ से करीब 200 गज आगे हो गया था.

बगीचे में घुसते ही मुझे राजेंद्र की भयंकर चीख सुनाई दी. वह चिल्लाया, ‘‘सर, यहां, इधर आइए.’’

मैं दौड़ते हुए उस के पास पहुंचा. कब्र के सामने रास्ते पर कोई व्यक्ति पड़ा था और राजेंद्र उस पर झुका हुआ था. पास जा कर देखा तो मैं चौंक गया. गिरा हुआ व्यक्ति बिलाल अहमद था. उस की आंखें बाहर निकली हुई थीं. शरीर पूरा चिपक गया था मानो सारा खून चूस लिया गया हो.

इस घटना से मुझे गहरा झटका लगा. पुलिस की काररवाई खत्म होतेहोते शाम हो गई थी. सब का बयान यही था कि बिलाल सैर के लिए बगीचे में जाना चाहता था. सब ने उसे रोका भी था पर वह नहीं माना.

मैं ने फोन कर के कंपनी में बता दिया था. पुलिस दारोगा से एफ.आई.आर. की एक प्रति ले ली थी. साथ ही बता दिया था कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मुझे दिखा दें.

इतना होने पर पुलिस दल लाश के साथ वापस लौट गया. मैं ने रामसिंह को चाय के लिए कहा और आरामकुरसी पर बैठ कर सारी घटना पर विचार करने लगा. ऐसा लग रहा था मानो दिमाग की गति रुक गई हो. रामसिंह चाय ले कर आया तो मुझे एकाएक विचार कौंधा.

‘‘सुबह नाश्ता किस ने बनाया था?’’

‘‘शाहबानो ने.’’ मैं ने तुरंत शाहबानो को बुला भेजा. इस पूरी घटना में मुझे एक बात बिलकुल नहीं हजम हो रही थी-बिलाल का रात में बगीचे में सैर के लिए जाना. कहीं कुछ गड़बड़ जरूर थी.

शाहबानो आई तो देखा उस के चेहरे पर गम या चिंता का कोई निशान नहीं था.

‘‘क्या आज नाश्ता तुम ने बनाया था?’’ मैं ने पूछा.

‘‘हां, जनाब. वह तो रात कह कर गए थे कि सुबह देर से उठेंगे,’’ शाहबानो बोली. उस की आंखें मेरी आंखों में मेरे मन में उस के लिए उठने वाले भावों को ढूंढ़ रही थीं.

‘‘वह से मतलब?’’ मैं ने पूछा.

‘‘बिलाल अहमद, मेरे होने वाले शौहर. 3 साल से रिश्ता तय था.’’

उस के इस जवाब ने मुझे चौंका दिया. मैं इस बात से पूरी तरह अनजान था. किसी ने बताने की जरूरत भी नहीं समझी थी.

‘‘3 साल से निकाह क्यों नहीं हुआ?’’ अपने को संभालते हुए मैं ने पूछा.

‘‘मेरा ही मन नहीं था,’’ आंखें मटकाते हुए और इशारों से खुला आमंत्रण देते हुए उस ने कहा, ‘‘जब जरूरत वैसे ही पूरी हो जाए तो उस से बंध कर रहने से क्या फायदा.’’

शाहबानो चली गई थी. एक बात साफ थी कि बिलाल अहमद से उसे कोई लगाव नहीं था. मुझे यकीन हो चला था कि कहीं न कहीं इस सब में वह एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है. दिन भर की थकान से मैं जल्दी खाना खा कर सो गया.

दरवाजे को जोरजोर से खटखटाने की आवाज सुन कर मेरी नींद खुली. आवाज से पता चला कि राजेंद्र है. घड़ी देखी तो सुबह के 8 बजे थे. दरवाजा खोला तो सामने राजेंद्र खड़ा था. वह डरा हुआ लग रहा था.

‘‘सर, रामसिंह रात से गायब है,’’ घबराए स्वर में राजेंद्र बोला.

कुछ अनहोनी की आशंका से मेरा दिल धक् से रह गया. मैं ने फटाफट कपड़े पहने और राजेंद्र को साथ ले कर बगीचे की तरफ चल पड़ा. मुझे जैसी आशंका थी रामसिंह की लाश बिलकुल उसी अवस्था में उसी जगह पड़ी मिली जहां कल बिलाल अहमद की लाश पड़ी थी.

‘‘सर, मैं कह रहा हूं आप भी वापस चले जाइए वरना मुसीबत में फंस जाएंगे,’’ लगभग चेतावनी वाले स्वर में राजेंद्र ने कहा. मैं ने उस की बात को नजरअंदाज कर दिया.

बंगले पर पहुंच कर मैं ने एक बार फिर कंपनी में फोन किया. थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई. आज मैं ने राजेंद्र को उन के साथ बगीचे तक भेज दिया. शाहबानो चाय ले कर आई. वह कुछ हद तक खुश नजर आ रही थी. अब तक मैं निश्चय कर चुका था कि मैं इस सब के बारे में सचाई जान कर ही रहूंगा. दोपहर तक पुलिस अपनी काररवाई कर वापस चली गई. दारोगा ने पूछने पर बताया कि बिलाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कल सुबह तक आ जाएगी.

हर पहलू पर विचार करने के बाद मेरा पूरा शक राजेंद्र पर गया. शाहबानो मुझे एक महत्त्वपूर्ण और कमजोर कड़ी लगी. मैं ने एक योजना बनाई और उस पर अमल के लिए तैयार हो गया. यद्यपि इस में मुझे बहुत खतरा था पर मेरा निश्चय दृढ़ था.

मैं ने शाहबानो को बुलाया. इधरउधर की बातों के बीच मैं ने उस से प्रणय निवेदन किया तो वह फौरन मान गई. मेरी योजना थी कि प्रणय के अंतरंग क्षणों में उस से इस बारे में पूछूंगा.

पर मैं उस समय चौंका जब वह बोली, ‘‘रात 10 बजे बगीचे के बीचोंबीच मिलना. यहां कोई देख सकता है.’’

मैं ने उस से वादा किया तो वह चली गई. मैं ने सोचा कि जब शाहबानो को पता था कि उस जगह पर 2 दिन में 2 मौतें हो चुकी हैं तो उस ने मुझे वहां क्यों बुलाया. मुझे यकीन हो गया कि मैं मंजिल के काफी करीब हूं. इस में संभावित खतरे का मुझे एहसास भी था.

ये भी पढ़ें- कहर : दोस्त ने अजीत की पत्नी के साथ लिया मजा

मैं ने ठंडे दिमाग से जब पूरी कहानी को सोचा तो एक धुंधली तसवीर मेरे जेहन में बन गई और मैं ने अपने स्तर पर योजना की पूरी तैयारी कर ली.

ठीक 9 बजे मैं कमरे से बगीचे की ओर निकला. मेरी जेब में रिवाल्वर था. चांदनी रात थी. 20 गज तक साफ दिखता था. मैं धीरेधीरे बगीचे की ओर चला. बगीचे में पहुंच कर जैसे ही मैं बीच वाले हिस्से की तरफ बढ़ा मेरा दिल हर कदम के साथ और जोर से धड़कने लगा.

अचानक मेरे पैर में तीखी चुभन हुई. नीचे एक झाड़ी की टहनी थी. मैं ने उसे उठा कर ध्यान से देखा तो मेरे चेहरे पर मुसकान फैल गई. मैं ने उसे रास्ते के किनारे पर रख दिया. जेब से निकाल कर एक गोली खाई और थोड़ा आगे चल कर लड़खड़ाने का नाटक करने लगा. तभी मुझे शाहबानो नजर आई. वह हंस रही थी. मैं उस के पास पहुंचतेपहुंचते उस की बांहों में गिर गया और अपनी आंखें बंद कर लीं.

मुझे शाहबानो की आवाज सुनाई पड़ी, ‘‘आप भी सो जाइए, जनाब.’’

‘‘शाबाश, मेरी जान. असली कांटा गया,’’ राजेंद्र कब्र के पास वाले पेड़ की ओट से निकलते हुए बोला, ‘‘चलो, तार लगाते हैं.’’

मुझे लगा कि किसी तार को पैर के तलवे पर टेप किया जा रहा है.

‘‘चलो, आन कर के आओ,’’ बानो बोली.

समय आ गया था. मैं तुरंत उठ बैठा और राजेंद्र को पीछे से दबोच कर रिवाल्वर उस की कनपटी पर लगा दी. थापा ने झाड़ी में से कूद कर शाहबानो को काबू में कर लिया. राजेंद्र ने भागने का प्रयास करना चाहा पर रिवाल्वर का जवाब उस के पास नहीं था. दोनों को थापा की मदद से बंगले में ला कर उन्हें दिया और पुलिस को फोन कर दिया.

थोड़ी देर में सब साफ हो गया. सारी कहानी लगभग वैसी ही निकली जैसी कि मुझे आशंका थी. राजेंद्र की नजर कंपनी की इस बड़ी जमीन पर थी. उस ने अपनी योजना में बाकी चारों सेवादारों का हिस्सा तय कर उन्हें भी शामिल कर लिया था.

राजेंद्र ने सब से पहले बगीचे में मौजूद कब्र का फायदा उठाया और अभिशप्त आत्मा की एक मनगढ़ंत कहानी रची. उस का इरादा था कि कंपनी का कोई वैज्ञानिक वहां काम न कर पाए ताकि कंपनी निराश हो कर वह जमीन कौडि़यों के भाव बेचे और वह खरीद ले या समय के साथ इस पर कब्जा कर ले. उस ने यहां आने वाले कंपनी के हर आदमी को मारने की योजना बनाई क्योंकि उस की सोच यह थी कि सिर्फ डराने से शक हो सकता है. यदि मार दिया जाए तो ज्यादा कहानियां भी नहीं बनानी पड़ेंगी और खौफ भी ज्यादा पैदा होगा.

इस कारनामे को अंजाम देने के लिए राजेंद्र ने अपनी वनस्पतिशास्त्र की जानकारी काम में ली. हत्या के लिए बानो को मोहरा बनाया जाता. वह अपने जवानी के जाल में फंसा कर व्यक्ति को बगीचे में बुलाती. एक विशेष प्रकार की झाड़ी, जिस के कांटे जूतों में भी घुस सकते थे, की टहनियां रास्ते में डाल दी जातीं. उस के कांटे से पौधे का जहर शरीर में पहुंच जाता और व्यक्ति बेहोश हो जाता था. बरगद के पेड़ के पीछे जमीन में गड़ी बैटरियों से हलका करंट व्यक्ति को लगातार दिया जाता. इस से 2-3 घंटे में पूरा खून सूख जाता. करंट हलका होने से त्वचा न तो काली पड़ती थी न झुलसती थी.

पहले दिन बगीचे में टहलते हुए मैं ने जहरीली झाडि़यां देखी थीं. इस प्रकार की झाडि़यों से बचने के लिए मैं जब भी बगीचे में जाता तो विषरोधक गोलियां ले कर जाता था.

राजेंद्र के लिए समस्या तब शुरू हुई जब उस में और शाहबानों में प्रेम हो गया जबकि शाहबानो का रिश्ता बिलाल अहमद से तय हो चुका था. वह बारबार दोनों के बीच में आने लगा और झगड़ने लगा.

राजेंद्र ने मेरे आने के पहले दिन बिलाल को मारने की योजना बनाई ताकि मैं भी डर से भाग जाऊं. पर इस बार थापा ने साथ देने से इनकार किया. अब तक शायद उस का जमीर जाग उठा था. इसी के चलते मेरे आने के पहले दिन रामसिंह और थापा में झड़प हुई थी. ऐन मौके पर थापा के पलटने से इस काम को रविवार को अंजाम दिया गया. बिलाल की मौत के बाद रामसिंह ने अपना हिस्सा बढ़ाने की मांग की. अगली रात राजेंद्र ने उस की भी हत्या कर दी. बिलाल और रामसिंह दोनों बानो के बुलाने पर वासना के आवेश में बगीचे में गए थे.

मेरे आने के बाद राजेंद्र ने 4 साल से खराब पड़े तार और बैटरियों को बिलाल को मारने के लिए ठीक किया था, इसलिए कब्र मुझे साफ दिखाई दी थी. थापा पर मुझे यकीन था. शाम को ही मैं ने उसे योजना में शामिल कर लिया था. वह अंधेरा होते ही बगीचे में जा कर बैठ गया था.

राजेंद्र और शाहबानो को मैं ने पुलिस के हवाले कर दिया. कंपनी को सब बताने के बावजूद मुझे वापस बुला लिया गया. कुछ समय बाद मुझे पता चला कि गवाही और सुबूत के अभाव में दोनों बरी हो गए.     द्य

परिवर्तन

लेखक- खुशीराम पेटवाल

‘‘पर कवि, भगवान तो है ही न.’’

‘‘मैं तुम्हें पहले भी कई बार कह चुकी हूं कि अपना भगवान अपने पास रखो,’’ कवि झुंझला कर बोली, ‘‘वह तुम्हारा है, सिर्फ तुम्हारा. तुम्हारी पत्नी होने के नाते वह मेरा भी है, यह तुम्हारी धारणा गलत है. मैं तुम से कई बार कह चुकी हूं कि तुम्हारा भगवान मंदिरों में ही ठीक लगता है जहां वह मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर इनसानों की दया पर निर्भर है. तुम्हें शायद याद नहीं, यही गुजरात है जहां के सोमनाथ मंदिर को महमूद गजनवी ने लूटा था. वह भी एक इनसान था और उस के हाथों पिटा तुम्हारा भगवान. सर्वशक्तिमान हो कर भी कुछ न कर सका. लुटवा दी सारी संपदा, तुड़वा दी अपनी मूरत.’’

‘‘कवि, तुम बातों को सहज रूप में नहीं लेती हो. तुम्हें तो जो तर्क की कसौटी पर सही लगता है उसे ही तुम सही मानती हो. तुम ईश्वर का अस्तित्व वैज्ञानिक धरातल पर तलाशती हो. पर इतना जरूर कहूंगा कि कोई ऐसी एक ताकत जरूर है जो इस संसार को गतिमान कर रही है.’’

‘‘यह तो प्रकृति है जो यहां पहले से ही मौजूद है. ये सब अनादि काल से ऐसा ही चल रहा है.’’

‘‘ठीक है, तो इन में जीवन का संचार कौन कर रहा है?’’

‘‘कौन से क्या मतलब? जीवन का संचार सूर्य से है. सूर्य से ही ऊर्जा मिलती है. गहरे अर्थों में जाओ तो हाइड्रोजन हीलियम में बदलती है और बदलाव से ऊर्जा मिलती है जो सूर्य के अंदर मौजूद है और ऊर्जा से ही यह सारा संसार चलता है.’’

‘‘पर तुम्हारा सूर्य भी तो किसी ने बनाया होगा?’’

‘‘तुम प्रश्न तो गढ़ते हो पर यह क्यों नहीं मानते कि ये चीजें पहले से ही यहां मौजूद हैं जो निरंतर विकास की अवस्था से गुजरते हुए, अनादि काल से बिना किसी भगवान के सहारे यहां तक पहुंची हैं और आगे भी इसी तरह कुदरती बदलावों के साथ चलती रहेंगी.

‘‘भगवान न कभी था, न है और न होगा. बस, उस के नाम पर धंधा करने वाले लोग एक ढोल बजा कर, भगवान है…भगवान है का शोर इसलिए मचा रहे हैं ताकि वे अपनी गलतियों को ढक सकें. कुछ गलत हो गया तो ‘भगवान की ऐसी ही इच्छा थी.’ जो नहीं जानते उस के लिए ‘भगवान ही जानें.’ कुछ बस में नहीं हुआ तो ‘भगवान’ को आगे कर दिया. कमजोर प्राणी ही भगवान की शरण ढूंढ़ता है.

‘‘हेमंत, तुम भगवान के प्रति इतनी आस्था मत रखा करो. तुम्हें खुद पर विश्वास नहीं है इसलिए तुम अपने टेस्टों में फेल होते हो. मेहनत नहीं कर पाते तो दोष भगवान के माथे मढ़ते हो.’’

ये भी पढ़ें- सूना गला

‘‘रहने दो कवि, मैं मानता हूं कि मुझ में कहीं कोई कमी है. मैं तुम्हारे आगे हथियार डालता हूं. वैसे इस समय मैं सोने के मूड में हूं क्योंकि सारी रात राहुल ने सोने नहीं दिया है. कान दर्द बताता रहा.’’

‘‘यह कान दर्द भी तुम्हारे भगवान ने दिया होगा. यह क्यों नहीं कहते कि रात को स्टार मूवीज की गरमागरम फिल्म देख रहे थे और बहाना राहुल का बना रहे हो. इस में भी तुम्हारा कोई दोष नहीं क्योंकि भगवान के प्रति आस्था रखने वाले झूठ का सहारा तो लेते ही हैं.’’

‘‘कवि, राहुल उठ गया है उसे ले लो तो मैं थोड़ी देर तक दिल्ली में चल रही गणतंत्रदिवस परेड देख लूं.’’

राहुल को पालने में लिटा कर कवि उस के लिए दूध बनाने रसोईघर में घुसी. दूध बनाने के बाद बोतल से राहुल को दूध पिलाने लगी. घड़ी की टनटन की आवाज के साथ उस ने देखा तो  साढ़े 8 बज गए थे. वह सोचने लगी कि आया भी अभी तक नहीं आई. जाने कब आएगी. आती तो मुझे फुरसत मिलती इस राहुल से.

राहुल की आंखों में कवि की गोद में आने का आग्रह था, पर वह इस लालच में कभी पड़ी ही नहीं. उसे डर था कि यदि बच्चे को मां की गोद में रहने की आदत पड़ गई तो उस के लिए बड़ी दिक्कत हो जाएगी. राहुल हाथपैर हिलाहिला कर दूध पीता रहा.

कवि हेमंत के लिए चाय बना कर उसे प्याले में उड़ेलने लगी. यह क्या, चाय बाहर क्यों गिर रही है? मुझे किस ने धक्का दिया? कहीं मुझे चक्कर तो नहीं आ रहा है? राहुल पालने में जोरजोर से क्यों झूल रहा है? उसे कौन झुला रहा है और ये बरतन हिलते हुए दूसरी तरफ क्यों जा रहे हैं? ओह नो, भूकंप…

कवि घबराई हुई राहुल पर झपटी. उसे गोद में ले कर बेडरूम में भागी, हेमंत उठो, ‘‘भूकंप. गिरजा को लो.’’

शायद हेमंत भी स्थिति को समझ गया था. वह तेजी से गिरजा को गोदी में ले कर भागा. दोनों अपनीअपनी गोद में बच्चों को ले कर सीढि़यों की तरफ भागे. कवि ने देखा कि हेमंत 5-6 सीढि़यां ही उतर पाया था कि अचानक वह सीढि़यों के साथ नीचे गिरता चला गया. कवि के मुंह से चीख निकली, ‘‘हेमंत, बचो,’’ पर यह क्या मैं भी…और मेरे ऊपर भी दीवार भयानक ढंग से नीचे आ रही थी. कवि को बस, उस समय यही लगा था कि सारी बिल्ंिडग नीचे धंस रही है.

अचानक कवि जागी उसे लगा कि सिर और पैर में तेज दर्द है. सिर पर हाथ फिरा कर देखा तो कुछ चिपचिपा सा लगा. पैर में भी चोट आई थी. ‘मैं कहां हूं,’ कवि ने खुद से पूछा तो उसे याद आया कि वह तो राहुल को ले कर नीचे की ओर भागी थी…राहुल, वह कहां है?

अपने अगलबगल टटोला तो उस से थोड़ी ही दूरी पर राहुल पड़ा था. वह शायद सो रहा था. कवि ने उसे उठाया. सिर से पैर तक उस के अंगों को टटोल कर देखा. अचानक उस के मुंह से निकला, मेरे बच्चे, ‘तुम ठीक तो हो.’ और इस के बाद कवि उसे बेतहाशा चूमने लगी. यह बच्चे के जीवित रहने की खुशी थी जो प्यार बन कर उस के समूचे बदन को चूम रही थी. उस ने टटोल कर देखा तो बच्चे का अंगप्रत्यंग सलामत था. उस के बदन पर कहीं खरोंच तक न थी. मां के शरीर का स्पर्श पा कर राहुल जाग गया और उस के मुंह से निकला, ‘मां…’

कवि ने उसे अपने सीने से चिपका लिया. उस की आंखों से आंसू टपकने लगे. अचानक उसे गिरजा का खयाल आया और किसी अनहोनी की आशंका से वह सिहर गई. ‘गिरजा…’ वह तो हेमंत के हाथों में थी. हेमंत सीढि़यों सहित नीचे जा गिरा था. वह कहां है, जिंदा भी है या…

और एक अज्ञात भय से

कवि कांप गई. जोर  से चिल्लाई, ‘‘हेमंत…हे…मं…त… गिरजा… गि… र… जा…हे…मं….त…’’

वह देर तक चिल्लाती रही. उस के साथ राहुल भी रोता रहा. चिल्लातेचिल्लाते उस का गला रुंध गया. थक कर वह चुप हो गई. जाने कहां हैं? कहां दबे पड़े हैं. इसी ढेर के नीचे…मेरे नीचे भी तो शायद यह छत है और मेरे ऊपर? हाथ से टटोल कर देखा तो कुछेक हाथ ऊपर एक दीवार को टिका पाया. मैं कहां दबी पड़ी हूं…अंधेरे में केवल टटोल सकती हूं.

राहुल रो रहा था. उसे शायद भूख लग आई थी. उस के मुंह में अपना स्तन दे कर कवि ने ऊपर की ओर देखा तो दीवार के एक छोटे से छेद से रोशनी छन कर भीतर आ रही थी. जितनी रोशनी अंदर आ रही थी उस से वह अपने इस नए घर को देख तो सकती ही थी.

सिर की तरफ एक 3-4 फुट ऊंची सीमेंट की कालम है. नीचे भी टेढ़े ढंग से दीवार है. इस तरह कुल 3 फुट की ऊंचाई की जगह और 2 हाथ चौड़ाई की जगह. जहां वह बैठ सकती है और किसी तरह पैर सिकोड़ कर लेट सकती है.

कवि अपने वर्तमान को समझने का प्रयास करती हुई यह नहीं जान पाई कि इस स्थिति में रहते हुए उसे कितने दिन गुजरे हैं. जो भी हो, यहां से तो निकलना ही होगा. कैसे निकलूं? कोई हो तो उसे आवाज दूं और वह जोर से चिल्लाई, ‘‘बचाओ… बचाओ…कोई है, कोई तो सुने.’’

काफी देर तक कवि चिल्लाती रही. बाहरी दुनिया को बताने की कोशिश की कि वह जिंदा है, मगर बेकार. कोई हो तो सुने. जब पूरा भुज शहर ही भूकंप की चपेट में जमीन से आ लगा है तो किसे पड़ी है कि वह उस की सुनेगा.

राहुल अपनी मां की चीखें सुन कर कुछ देर तक रोता रहा और फिर सो गया. कवि ने उसे पास से देखा. कितना प्यारा बच्चा है. कितना गोलमटोल, हाथपैर हिलाते हुए उस का राहुल कितना अच्छा लगता है. कवि के मन ने उस से ही प्रश्न पूछा, ‘तू ने अपने बेटे को इतने करीब से देखा ही कब है जो तुझे यह एहसास होता जो आज हो रहा है. तू तो हमेशा अपनी नौकरी नाम की गृहस्थी में ही व्यस्त रही है.’

सहसा कवि के दिमाग में प्रश्न कौंधा कि सातमंजिला इमारत ढह गई और मैं चौथी मंजिल वाली अपने दूध- पीते बेटे राहुल के साथ बिलकुल ठीकठीक जिंदा हूं. यह कैसे संभव हुआ? क्या इस के पीछे हेमंत का ईश्वर है या परिस्थितियों ने मुझे बचा लिया क्योंकि तब मैं दीवार के किनारे तक ही पहुंच पाई थी. फिर भी उस के कमजोर मन ने बेटी और पति के जिंदा रहने की दुआ तो मांगी थी. कवि को पहली बार पता चला कि कमजोर समय में लोग भगवान को क्यों याद करते हैं. शायद इसलिए कि उन के पास दूसरा कोई उपाय नहीं होता. मायूस हो कर ईश्वर को याद करते हैं. काम बन गया तो ठीक, नहीं बना तो ठीक.

मैं अपने और बच्चे के बचाव के लिए जब तक चिल्ला सकती थी चिल्लाती रही कि शायद शोर सुन कर कोई तो आवाज दे. अगलबगल दबे मेरी तरह जिंदा इनसान या फिर ऊपर बचाव वाला, कोई.

धीरेधीरे छेद से रोशनी कम होतीदेख कर कवि को लगा कि रात होने वाली है. वह सोचने लगी कि अंधेरा अकेला नहीं आता. वह अपने साथ लाता है तरहतरह के डर. डर चोरों का, डर अकेले होने का, डर इस खंडहर में सोने का, डर इस दीवार के गिरने का और सब से बड़ा डर खुद पर से विश्वास उठ जाने का.

कवि अपने बच्चे राहुल को सीने से लगाए हेमंत की पंक्तियां गुनगुनाने लगी, ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर न हो…’ पहली बार इन पंक्तियों को गुनगुनाते हुए कवि को ऐसा लगा जैसे उस के साथ कोई है. कोई ताकत उस के भीतर आ गई है. इस गाने में कितनी शक्ति है आज इसे वह महसूस कर रही है. और वह बड़ी देर तक बारबार इन पंक्तियों को गुनगुनाती रही.

राहुल भूख के मारे कुलबुलाने लगा. उस के मुंह में उस ने अपना स्तन दे दिया. उसे आश्चर्य इस बात का था कि उस के स्तनों में इतना दूध कहां से आ गया जबकि उस ने अपने बच्चे को दूध बहुत कम पिलाया है. वह तो जानबूझ कर पहले माह से ही बच्चे को ऊपर का दूध पिलाने पर आमादा थी पर हेमंत के बहुत आग्रह पर उस ने राहुल को पहले माह ही दूध पिलाया था. उस के बाद एकाध बार से ज्यादा उस ने राहुल को कभी दूध पिलाया हो यह उसे याद नहीं. सुंदरता को कायम रखने के चक्कर में बच्चे को दूध पिलाने में आनाकानी करती रही. जब 3 महीने से राहुल बिलकुल भी उस का दूध नहीं पी रहा है तो आज उस की छाती  से दूध कैसे उतर रहा है? और उस के मुंह का स्पर्श एक अजीब सी सिहरन पैदा कर रहा है. राहुल से हट कर जब उस का ध्यान गिरजा की तरफ गया तो मन में एक हूक सी उठी कि गिरजा को भी उस ने दूध कब पिलाया है. 1-2 महीने ही. बेचारी बच्ची, जाने कैसे बड़ी हो गई. मैं भी कैसी अभागिन मां हूं जो अपने सुख के चक्कर में अपने बच्चों को उन के सुख से वंचित रखा.

अपने बारे में सोचतेसोचते कवि कब सो गई उसे पता ही नहीं चला. जब जागी तो अपने चारों ओर अंधेरा देख कर सोचा अभी रात बाकी है. अब उसे सब से ऊपरी मंजिल पर रहने वाले हर्ष की याद आई. उस बेचारे की तो टांग भी टूटी हुई थी और बीवी भी बीमार थी. जाने अब कहां होगा वह परिवार. 7वीं मंजिल जब नीचे आई होगी तो वे कहां होंगे? यहीं कहीं मेरे ऊपर दबे होंगे. हर्ष तो बैड सहित ही नीचे आ गया होगा. वह जरूर बच गया होगा. छठी मंजिल वाली ऊषा का क्या हुआ होगा? अकेली लड़की, कोई नातेरिश्तेदार भी नहीं. पता नहीं जिंदा भी है या फिर…

बड़ी सुंदर है. हेमंत अकसर उस की तारीफ करता है. कहता है  कि क्या सुंदर कसे बदन की मलिका है यह लड़की. नितंब के अनुपात में ही छातियां. पतली कमर, कुल मिला कर विश्व सुंदरी वाला माप. उसे इस आफत की घड़ी में भी हेमंत की बातें याद कर हंसी आ गई कि क्या दिलफेंक इनसान है उस का पति.

यों तो वह मेरी तारीफ करते नहीं थकता. कहता है, ‘कवि, तुम सांचे में ढली हो. तुम्हारी ये आंखें मुझे हमेशा अपने पास बुलाती हैं. तुम्हारे ये रसीले होंठ बिना लाली के ही लाल हैं.’ और मेरे होंठों पर उस के अधीर चुंबन की सरसराहट दौड़ गई. ये मर्द होते ही ऐसे हैं जो जेहन में ऊषा जैसी औरत को रखेंगे और क्रिया करेंगे बीवी के साथ घर में…पर हेमंत वाकई मुझे प्यार करता है.

ये भी पढ़ें- शायद बर्फ पिघल जाए

अचानक राहुल कुलबुलाया तो कवि की तंद्रा टूट गई. उसे भूख लग आई है. यह सोच उस ने राहुल के मुंह में अपना स्तन दे दिया और प्यार से बच्चे को थपथपाने लगी.

उस छोटी सी जगह में छेद के रास्ते बाहर से रोशनी का आना कवि को बड़ा सुखद लगा. रोशनी से ही तो जीवन है. जीवन की हलचल है. जीवन का संचार है. रात भर के लिए मौत के आगोश में दबे लोगों के लिए सूरज नया जीवन ले कर आता है. आज भी वह फिर आया है.

अचानक बाहर हलकी सी खटखट हुई. कोई है. किसी को अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए कवि फिर चिल्लाने लगी, ‘‘कोई है…कोई है…अरे, कोई तो मुझे बचा लो.’’ पर उसे लगा कि उस की आवाज बाहर नहीं जा रही है. चिल्लातेचिल्लाते वह थक गई. राहुल भी दहशत के मारे रोने लगा. जब कवि थक गई और बाहर से किसी तरह का कोई संकेत नहीं मिला तो वह सोचने लगी, देश भर में भुज में आए भूकंप की खबर फैल गई होगी. बचाव व राहत दल वाले आ चुके होंगे. शायद सेना के लोग हों.  पर मेरा अपार्टमेंट तो मुख्य सड़क से काफी दूर है. इसलिए क्या मेरे यहां तक सहायता पहुंचने में देरी हो रही है क्योंकि राहत व बचाव कार्य पहले सड़क के किनारे वाले अपार्टमेंट में ही तो होगा. बीच में कितने अपार्टमेंट हैं. शायद सभी गिरे पड़े हों. हे भगवान, राहत वालों को यहां जरूर भेजना, लेकिन जब कम रोशनी होने लगी तो भगवान पर से विश्वास उठने के साथ ही उस का दिल भी डूबने लगा.

इस छोटी सी जगह पर जहां बैठना मुश्किल है कवि ने अपने और राहुल के लिए थोड़ी सी जगह साफ कर दी है. कंकड़ बीन लिए हैं. नीचे रेत है और आज उसे थोड़ी ठंड भी लग रही है. राहुल भूख के मारे रोने लगा क्योंकि उस की भूख अब उस के दूध से शांत नहीं हो पा रही है. क्या करूं? इस अंधेरे में, इस मौत के घर में मेरे स्तनों में दूध के अलावा उसे देने को है भी क्या.

उम्मीद के सहारे जिंदा कवि के स्तनों में दूध न पा कर राहुल ने अपने मसूड़े स्तनों में गड़ा दिए तो भी वह प्यार से उसे देखती रही और सोचती रही, कल तुझे कुछ न कुछ जरूर मिलेगा. कल हम बाहर जरूर जाएंगे मेरे बच्चे.

इतने दिनों बाद पहली बार कवि को अपनी मां की याद आई कि उस ने क्यों नहीं तब उन की सलाह को माना था, मां ने मना किया था कि अपार्टमेंट में मकान न ले, पर मैं ही अपनी जिद पर अड़ी रही. शहर दूरदूर तक देखा जा सकेगा. रात को उस की बालकनी में खड़े हो कर सारे भुज को देखना कितना अच्छा लगता था. वाकई कितना प्यारा, कितना सुंदर, रात के प्रकाश में जग-मगाता भुज. अब हेमंत को कहूंगी कि कोठीनुमा मकान ढूंढ़ेंगे. कवि मुसकराई और उस की आंखें मुंद गईं.

राहुल के चिल्लाने से कवि की नींद टूट गई. स्तनों में दूध नहीं था इसलिए एक बेबस मां की तरह उस ने उसे चिल्लाने दिया. थोड़ी देर में सूरज की रोशनी छेद के रास्ते भीतर आई. रोशनी के साथ ही मेरे भीतर जीवन का संचार हो गया. आशा बलवती हो गई. शायद आज कोई आए. मैं चिल्लाने लगी. राहुल भी मां को चिल्लाता देख कर रोने लगा. जब कवि चिल्लातेचिल्लाते थक गई तो उस ने राहुल की तरफ देखा. वह दोनों हाथों से मुंह में रेत डाल रहा था. ‘‘मिट्टी नो राहुल, नो,’’ कवि के मुंह से वही चिरपरिचित आवाज निकली. जब भी राहुल पार्क में खेलता तो मुंह में मिट्टी डाल लेता था.

विपरीत परिस्थितियां देख कर कवि ने खामोश रहना ही ठीक समझा. वह राहुल को उसी तरह मिट्टी के साथ खातेखेलते अपलक देखती रही. उस ने सोचा, मेरे बच्चे, रेत खाना भी तेरे नसीब में लिखा था.

कवि ने बच्चे को उठा कर अपनी छाती पर बैठा लिया. वह खेलने लगा. उस की नाक व मुंह पर रेत लगी देख कवि ने अपनी साड़ी से उस के मुंह की रेत झाड़ी तो राहुल मुसकरा दिया जिसे देख कर वह कुछ पल को दुखदर्द भूल गई. अतीत में अपनी व्यस्तता और बच्चे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद कर कवि भावुक हो उठी. उसे पहली बार एहसास हुआ कि जिस आधुनिक खयाल में वह जी रही थी उस में उस ने पाया कम, खोया अधिक है. वह तो ऐसी अभागी मां है जो अपने बच्चे को आज तक एक बार नहला भी न सकी है. हे ईश्वर, मेरे राहुल को बचाना. यह कवि नहीं भीतर बैठी मां के मन से निकली आवाज थी और उस ने राहुल को जोर से अपनी छाती से भींच लिया.

रात फिर घिर आई. कवि का दायां पैर आज तेज दर्द कर रहा था. शायद घुटने में भीतर चोट लगी है. थोड़ी सूजन भी है. सिर में भी हलका दर्द है. उस ने अपने पैर को दबाया, थोड़ा आगेपीछे चलाया जितना कि उस जगह चलाया जा सकता था. दर्द कम नहीं हो रहा पर यह सोच कर कि इसे तो सहना ही है. कवि ने अपने को हालात के हवाले छोड़ दिया.

पिछले 3 दिनों से कवि को प्यास ही नहीं लगी पर अब पानी की जरूरत महसूस हो रही है. भूख तो नहीं है पर प्यास से गला सूखा जा रहा है. क्या करूं? यों ही इसे भी सहना होगा. कवि ने थूक घूंटा तो कुछ राहत महसूस हुई. अब जबजब प्यास लगेगी थूक ही गले के नीचे उतारूंगी.

प्यास तो राहुल को भी लग रही होगी, कवि ने बच्चे की तरफ देख कर सोचा कि यदि दूध होता तब तो जरूरत नहीं थी पर बिना दूध के जाने कैसे जी पाएगा. राहुल को तो इस की ज्यादा जरूरत होगी.

फिर से सुबह का धुंधलका भीतर आ गया. आज कवि को शौच महसूस हो रही है. क्या करना होगा? राहुल तो 3-4 बार यहीं कर भी चुका है. उसे कवि ने रेत से ढक दिया है. यहां इन हालात में तो यही करना होगा.

अचानक लगा कि बाहर धमधम की आवाज हो रही है. लगता है कोई है. ‘बचाओ…बचाओ…मुझे यहां से बचाओ.’ कवि के चिल्लाने के साथ ही राहुल का रोना भी शुरू हो गया. कवि घंटों चिल्लाती रही. इस प्रयास में उस की आवाज भी फट गई पर सब व्यर्थ.

इस घर में अब फिर से रात ढल आई है. राहुल रेत खा कर सो गया है. वह अब हिलडुल भी कम रहा है. उस के रोने में भी वह ताकत नहीं है. उस की आवाज मंद पड़ती जा रही है. बेटे की यह दशा देख कर बेबस कवि सोचने लगी कि कैसे वह राहुल को दम तोड़ते हुए देख सकती है. वह एक मां है और सबकुछ बरदाश्त कर सकती है पर अपने सामने भूख से मरते बच्चे को तो नहीं देख सकती क्योंकि वह तो एक मां है. जीवन में पहली बार कवि ने ईश्वर को याद कर मनौती मानी कि भगवान, तुम मुझे और मेरे बच्चे को इस संकट से जीवित बचा लो. मैं तो सारे तीर्थ जा कर मत्था टेकूंगी.

कवि की जब आंख खुली तो सुबह का उजाला भीतर प्रवेश कर चुका था. राहुल अभी सो रहा है. जाने कैसे जिंदा है. 5-6 दिन हो गए हैं. इन 5-6 दिनों में हर पल कवि को मरना पड़ा है. वह  मरमर कर जीती रही है. वह एक दूध पीते बच्चे के साथ कैसे इतने दिनों से जिंदा है? इस प्रश्न का उत्तर कवि का मन ढूंढ़ ही रहा था कि अचानक बाहर शोर हुआ. लग रहा है कोई ऊपर है. कोई खोद रहा है.

कवि पूरी ताकत से चिल्लाई, ‘‘मैं यहां हूं, हम यहां हैं.’’ चिल्लातेचिल्लाते फेफड़े थक गए. फिर भी उस का चिल्लाना जारी रहा.

रोते हुए राहुल को थपथपाते हुए कवि बोली, ‘‘चुप हो जा मेरे बच्चे कोई है शायद. आर्मी वाले हों और जीवन पाने की खुशी में कवि राहुल को जोर से भींच कर उसे चूमने लगी. ऊपर से 2 आंखों  ने भीतर झांका तो कवि चिल्लाई और एक बार फिर बेटे को अपने में इस तरह छिपा लिया कि उसे एक खरोंच तक न लगे. ऊपर की दीवार तोड़ी जा रही थी. दो हाथ भीतर आए.

ये भी पढ़ें- तपस्या

‘‘बच्चे को दो,’’ कई दिनों बाद इनसानी स्वर सुनने को मिला. कवि के उत्साह का ठिकाना न रहा. उस ने राहुल को उन 2 हाथों में थमा दिया.

भगवान यहां भी मूकदर्शक बना रहा. आखिर, इनसान की सहायता में इनसान के 2 हाथ ही आगे बढ़े और थोड़ी देर बाद कवि भी बाहर आ गई.

आर्मी वालों में शोर हुआ, ‘संभल कर,’ ‘‘सावधान’, ‘हुर्रे’. किसी ने किसी की पीठ थपथपाई. ‘बकअप’ और सब में जीवन का अद्भुत संचार हो गया. धन्यवाद, धन्यवाद आर्मी वालो.      द्य

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें