आदित्य नारायण से शादी को लेकर नेहा कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

नेहा कक्कड़ कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. इंडियन आइडल के सेट पर नेहा और आदित्य नारायण ने शो के जज और दर्शकों के बीच शादी की. हालांकि फैन्स इस शादी को लेकर कन्फ्यूज थे. आदित्य ने तो इस शादी पर अपनी बात रखी थी, लेकिन नेहा ने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया था. हालांकि अब नेहा ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. दरअसल, सोशल मीडिया पर नेहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने भाई के साथ डिनर करके आ रही थीं. पेज पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, नेहा की शादी?

नेहा ने दिया ये जवाब…

नेहा ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘विरल…कोई शादी नहीं है. मैं सिंगल हूं. आदि मुझसे शो में शादी के लिए पूछता रहता था और मैं हमेशा उसे मना करती थी. बाकी जो हुआ वो सिर्फ़ एंटरटेनमेंट के लिए था. मैं बहुत खुशनसीब हूं कि लोगों को अपने गानों से एंटरटेन करती हूं.’

नेहा के इस स्टेटमेंट से फैन्स को क्लियर हो गया है कि नेहा और आदित्य की शादी शो में सिर्फ़ टीआरपी के लिए थी.

 

View this post on Instagram

 

#nehakishaadi ???

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

ये भी पढ़ें- Valentine’s से पहले GOA बीच पर यूं रोमांस करते दिखे नेहा और आदित्य

आदित्य ने दिया था ये बयान…

आदित्य से कुछ दिनों पहले जब इस शादी को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था, ‘अगर मैं अपनी लाइफ का इतना बड़ा फैसला लूंगा तो खुद इसकी अनाउंसमेंट करूंगा. शादी का फैसला बहुत बड़ा होता है. शो में शादी की बात एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन लोगों ने इसे सीरियस ले लिया.’

आदित्य ने आगे कहा, सोशल मीडिया पर काफी बातें चल रही थी जो गलत थी. मीडिया से कोई भी हमारे पास इसकी सच्चाई जानने नहीं आया. ये सब सिर्फ शो की टीआरपी के लिए किया गया. शो के मेकर्स ने हमसे जो करने को कहा, हमने वो सब किया. लेकिन वो सब मजाक में था.’

ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़-आदित्य नारायण की शादी का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच?

साउथ की ये सुपरहिट एक्ट्रेस करेंगी भोजपुरी फिल्मों में एंट्री, खेसारीलाल यादव के साथ बनेगी जोड़ी

भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में खेसारीलाल यादव के साथ नई हीरोइन सहर आफसा नजर ने अपनी अदाकारी दिखाई है. सहर आफसा बैंगलोर की रहने वाली हैं और पहले उनका भोजपुरी से कोई रिश्ता नहीं था. अब वह यशी फिल्म्स, अभय सिन्हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेंमेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में पहली बार काम कर रही है. साउथ की रहने वाली अभिनेत्री भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर रही. इस विषय में सहर आफसा से हुई बातचीत के प्रमुख अंश-

सवाल. साउथ से भोजपुरी फिल्मां में काम करने का ख्याल कैसे आया?

भोजपुरी फिल्म में अभिनय के बारे में कभी सोचा नहीं था. सच तो यह है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत जानकारी भी नहीं थी. मैं यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा से मिली. वह फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ को लेकर कलाकारों की तलाश कर रहे थे. मेरे फोटो उनको अच्छे लगे. उनको मेरे जैसा ही फेस अपनी फिल्म के लिये चाहिये था. इस तरह से मेरी शुरूआत हुई. इस फिल्म के साथ ही मुझे भोजपुरी फिल्मों के बारे में पता चल सका.

ये भी पढ़ें- जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस

सवाल. फिल्म मेहंदी लगाके रखना 3’ में आपका किरदार क्या है?

फिल्म में मैं डॉक्टर का किरदार निभा रही हॅू. फिल्म में मेरे किरदार का नाम डॉ. पल्लवी है. जो एक शहर से चल कर दूसरे शहर में आती है. फिर यहां बहुत कुछ होता है. अपने किरदार को लेकर इतना कहूंगी कि फिल्म में मेरा किरदार मुझे पसंद है, जो दर्शकों को इमोशनल करने वाली है. पहली फिल्म की नाते मुझे इससे काफी एक्सपैक्टेशन भी हैं.

सवाल. आपके लिये इस फिल्म में काम करना सरल कैसे हुआ?

फिल्म के निर्देशक अभय सिन्हा ने मुझे बहुत सपोर्ट किया. उनके साथ निर्माता निशांत उज्जवल ने भी मुझे इंडस्ट्री और यहां काम करने के कल्चर को लेकर मुझे अवेयर किया. यह इंडस्ट्री अभी ग्रो कर रही है. ऐसे में उनके साथ मेरी डेब्यू शानदार रही है. इस फिल्म से जुडे सभी लोगो का सपोर्ट और प्यार इतना मिला. ऐसे में कभी कोई परेशानी नहीं आई. मैं साउथ से हूं, तो भोजपुरी में मुझे सेट पर शुरू में दिक्कतें आती थी. तब खेसारीलाल यादव ने मेरी बहुत मदद की. वे मुझे हर चीज को डिटेल में बताते और समझाते थे. उन्होंने मुझे सेट पर सहज होने में बेहद सपोर्ट किया.

सवाल. भोजपुरी में आगे कौन सी फिल्म कर रही हैं?  

अगर अच्छी कहानी मिली तो भोजपुरी में मैं आगे भी काम करूंगी. नर्माता अभय सिन्हा और सह निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म ‘घातक‘ कर रही हॅू. जिसके निर्देशक टीनू वर्मा और हीरो पवन सिंह है. इसके अलावा मेरी तेलगू और कन्नड़ में फिल्में रिलीज हो चुकी है. मार्च में एक फिल्म आने वाली है.

ये भी पढ़ें-  भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो

सवाल. भोजपुरी फिल्मों में दिखाया जाने वाले ग्लैमर दूसरी फिल्मों से अलग है क्या ?

हर फिल्म में ग्लैमर होता है. ग्लैमर दर्शको को सिनेमा हाल तक लाता है. जहां वह फिल्मों के द्वारा दिये जाने वाले सामाजिक संदेशों को समझते है. फिल्में दर्शको को ध्यान में रखकर बनती है.

लव में हत्या : नेता जी आखिरकार जेल गए

छत्तीसगढ़  के रायगढ़ जिले में वर्ष 2016 में हुए दोहरे सनसनीखेज हत्याकाण्ड की गुत्थी रायगढ़ पुलिस ने अब जाकर  सुलझायी . ओडिशा के बृजराजनगर के  विधायक  रहे अनुप कुमार साय को हत्या के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है. राजनीतिक प्रभाव  के कारण  मामला  वर्षों तक लटकता  रहा मगर अंततः  महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर मां और नाबालिग बेटी की जघन्य हत्या के आरोपी पूर्व विधायक को जेल की सींखचों के पीछे  भेज दिया गया है.

दरअसल, 7 मई 2016 को एक अज्ञात महिला व एक लड़की  की लाश पुलिस को हमीरपुर रोड़ के पास मिली थी . इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने मे पुलिस को चार साल लगे.पुलिस के अनुसार मृतका कल्पना दास का अवैध संबंध पूर्व विधायक अनुप कुमार साय के साथ था. और जैसा कि होता है  महिला शादी का दबाव विधायक अनूप कुमार पर बना रही थी लिहाजा उसकी  और  14 साल की बेटी बबली दास की हत्या कर दी गई.इस हत्याकांड  की जांच में रायगढ़ पुलिस ने  6 राज्यों में लगभग सात सौ लोगो से पूछ ताछ की. तब जाकर यह खुलासा हुआ . रायगढ़ पुलिस आरोपी पूर्व विधायक की डीएनए टेस्ट के साथ साथ नार्को टेस्ट भी कराएगी.

ये भी पढ़ें- जानलेवा गेम ब्लू व्हेल : भाग 3

विधायक का  प्रभाव ऐसा रहा की  जांच 4 वर्षों तक चलती रही.पुलिस ने सारे मोबाईल डिटेल व सबुत जुटा लिया है.कुल मिलाकर यह हत्या अवैध संबंधों का नतीजा कही जा सकती है पुलिस के अनुसार आरोपी अनुपकुमार साय के साथ साथ और भी कई आरोपी इस हत्या में शामिल हो सकते है. इस दिशा में भी पुलिस  जांच पुलिस कर रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि लंबे समय तक मृतका की शिनाख्त ही नहीं हो पा रही थी. अंतत: हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतिका का एक रिश्तेदार, जो  पुलिस में था, ने थाने में लगे फोटो की शिनाख्ती की.

कानून के हाथ लंबे  होते हैं

इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड  और अपराधियों के कानून की  जद मे आने के बाद यह सिद्ध हो गया कि सचमुच कानून के हाथ लंबे होते हैं. अपराधी चाहे कितना ही बड़ा और प्रभावशाली क्यों ना हो, बच नहीं सकता. घटना का खुलासा करते हुए रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सात मई 2016 को संबलपुरी गांव के रहने वाले कमलेश गुप्ता ने चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई  थी.  हमीरपुर मार्ग मे एक महिला व एक बालिका की हत्या कर शव की पहचान छिपाने के उद्देश्य से कार से कुचल कर  फेंक दी गयी है. रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी.

जिला पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय ईश्तहार जारी किया गया था और इसी ईश्तहार से, मृतक की पहचान उसके पूर्व पति सुनील श्रीवास्तव द्वारा कल्पना दास पिता रूदाक्ष दास उम्र 32 वर्ष और लड़की बबली श्रीवास्तव पिता सुनील श्रीवास्तव उम्र 14 वर्ष के रूप में की गई थी.  चक्रधरनगर पुलिस की जांच चलती  रही  और मृतका कल्पना दास के मोबाईल नम्बर का डिटेल निकालकर विशलेषण कर अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया जाता रहा . मृतका के कॉल डिटेल पर ओडिसा के हाई प्रोफाईल शख्स विधायक  अनुप कुमार साय के नाम की जानकारी मिली. जिसके विरूद्ध चक्रधरनगर पुलिस पुख्ता साक्ष्य जुटाने में जुट गई.

ये भी पढ़ें- जहरीली सब्जियां और फल!

जब पुलिस को संदेही विधायक  के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य के मिलने पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा पुलिस अधीक्षक  को अवगत कराया गया जिनके दिशा निर्देशन पर संदेही अनूप कुमार साय, पूर्व विधायक ओडिस को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा नोटिस देकर थाना तलब किया गया था. संदेही अनूप कुमार साय के थाना चक्रधरनगर आने पर अधिकारियों के सुपरविजन में पूछताछ की जाती  रही. मगर आरोपी बड़ी चालाकी से अपने आप को इस संपूर्ण प्रकरण से अलग बताता था.

 जब शादी करने डाला दबाव तो कर दी हत्या

विवेचना के बीच चक्रधरनगर पुलिस ने संदेही के विरुद्ध लिए गए गवाहों के बयान, कॉल डिटेल रिकार्ड व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को उसके सामने रखा तो पूर्व विधायक अनुप कुमार साय  का पसीना निकल आया और उसने हथियार डाल दिए. और इस तरह अंधे हत्याकांड का  पर्दाफाश हुआ.आरोपी अनूप कुमार साय पिता हरिशचन्द्र साय उम्र 59 वर्ष निवासी बघरा चकरा थाना बृजराजनगर जिला झारसुगुड़ा (ओडिसा) ने अपने  कथन में बताया कि वह पूर्व विधायक है. वर्तमान में वह ओडिशा में स्टेटवेयर हाऊस कार्पोरेशन का चेयरमेन है.

सन 2004-05 में कल्पना दास को उसके पति सुनील श्रीवास्वत ने छोड़ दिया था. इसी दरमियान कल्पना दास के पिता ने कल्पना और उसकी लड़की बबली को उसके पास भेजा था. मृतका कल्पना व आरोपी पूर्व विधायक के बीच प्रेम संबंध पनपा और दोनों मिलने  लगे. पूर्व विधायक ने एक फ्लैट खरीद कर कल्पना को आवास के लिए दिया और वहां आने-जाने लगा. आरोपी ने बताया कि बाद में कल्पना शादी का दबाव बनाने और पैसे की मांग को परेशान  करने लगी.

ये भी पढ़ें- मां बाप की शादी की गवाह बनी बेटी

पहले से शादीशुदा आरोपी ने महिला को रास्ते से हटाने के लिए उसकी और उसकी 14 साल की बेटी की निर्ममता से हत्या कर लाश को कोई पहचान ना पाए उस पर कार चला दी थी. आरोपी ने इस जुर्म की सजा से बचने के लिए तमाम हथकंडे अपनाये , लेकिन अंतत: वह कानून के शिकंजे से बच नहीं  पाया.

जानें कैसे भांगड़ा ने पर्व कौर को बनाया लंदन की ढोल क्वीन

किसी समय भांगड़ा केवल पंजाबियों का लोकनृत्य हुआ करता था. लेकिन इस लोकनृत्य का फिल्मों में बहुतायत से प्रयोग होने से इस का प्रचारप्रसार इतना हुआ कि हर समुदाय के लोग अपने खास कार्यक्रमों में ढोल बजवा कर भांगड़ा नृत्य कर अपनी खुशियों का इजहार करते हैं. अब यह नृत्य पंजाबियों से निकल कर पूरे देश में ही नहीं, विदेशों में भी पहुंच चुका है.

दरअसल, इस नृत्य पर जब ढोल बजाया जाता है तो उस की ताल और थाप इतनी प्रभावी होती है कि न नाचने वाले के भी पैर थिरकने लगते हैं.

ढोल और नगाड़ा बजाने में अभी भी पुरुषों का ही प्रभुत्व है. इस क्षेत्र में महिलाएं रुचि नहीं दिखातीं. लेकिन लंदन की रहने वाली पर्व कौर ने इस क्षेत्र में कदम रख कर अपना अलग मुकाम बना लिया है. आज वह लंदन की पहली ढोल प्लेयर बन गई हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपना एक ग्रुप भी बना लिया है.

पर्व कौर लंदन में रहने वाले बलबीर सिंह की बेटी हैं. बलबीर सिंह लंदन में भांगड़ा संगीत के पायनियर हैं.

ये भी पढ़ें- आतंकवाद की दुनिया से वापस लौटा माजिद

वह भांगड़ा लोकसंगीत के अच्छे जानकार हैं. उन्होंने अपने बड़े भाई दलबीर सिंह के साथ सन 1967 में लंदन में पंजाबी लोकगीतों और नृत्यसंगीत के संयोजन को पेश किया था. उस कार्यक्रम में उन की प्रस्तुति को बहुत सराहा गया था.

इस के बाद बलबीर सिंह ने भांगड़ा नृत्यसंगीत और पंजाबी लोकगीतों की अनेक स्थानों पर प्रस्तुतियां दीं. लोग उन की प्रस्तुति के मुरीद बनते गए. बाद में उन्होंने कई देशों में भी अपने कार्यक्रम पेश किए. वह इतने लोकप्रिय हो गए थे कि सन 2001 में गिनीज बुक औफ वर्ल्ड रिकौर्ड्स ने ब्रिटेन में भांगड़ा संगीत के पायनियर्स के रूप में उन का नाम दर्ज किया.

उन की बेटी पर्व कौर जब स्कूल में पढ़ रही थी, तभी से उन्होंने उसे भी भांगड़ा नृत्य और संगीत सिखाना शुरू कर दिया था. जहां भी उन के कार्यक्रम होते, वह उसे साथ ले जाते थे, ताकि वह भांगड़ा की बारीकियों को जान सके.

इस का नतीजा यह हुआ कि पर्व ने 14 साल की उम्र में स्टेज पर अपनी प्रस्तुतियां देनी शुरू कर दीं. पर्व को भी कार्यक्रम पेश करने में रुचि आने लगी. उस ने कीबोर्ड, ढोल, ड्रम, ढोलकी सभी अच्छी तरह से बजाने सीख लिए और इन वाद्ययंत्रों की बहुत अच्छी वादक बन गईं. पर्व के अंदर एक खास बात यह थी कि वह जितनी लगन से यह सब सीख रही थी, उतनी ही लगन से वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए थी.

भांगड़ा संगीत और नृत्य में निपुण हो जाने के बाद पर्व कौर इसी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं. वह जानती थी कि भांगड़ा में ढोल, नगाड़ा आदि पुरुष ही बजाते हैं. किसी महिला को यह करते न तो उन्होंने देखा और न ही सुना था. पर्व ने तय कर लिया कि वह इस परंपरा को तोड़ेंगी. इस के बाद उन्होंने सन 1999 में ‘इंटरनल ताल’ नाम से अपना एक ग्रुप बना लिया. इस ग्रुप में उन्होंने प्रशिक्षित भांगड़ा ढोल प्लेयर्स, ड्रमर्स, नर्तक और एशियाई डीजे को शामिल किया.

ये भी पढ़ें- वल्लरी चंद्राकर : एमटेक क्वालीफाई महिला किसान

इस बीच पर्व कौर की शादी हो चुकी थी. फिर बच्चे भी हुए. पर्व परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती रहीं. वह परिवार की जिम्मेदारियों में फंस जरूर गई थीं लेकिन अपने सपने पूरे करने के लिए उन के सीने में जो आग थी, वह अभी भी भभक रही थी. इस के साथसाथ उन की कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई भी जारी रही. वह इस विषय की लेक्चरर तक बन गईं. इस के बावजूद उन्होंने ढोल बजाना बंद नहीं किया. तमाम परंपराओं को तोड़ते हुए पर्व ने अपना एक बैंड बनाया. अपने बैंड में उन्होंने केवल महिलाओं को ही शामिल किया.

शुरुआत में उन्हें महिलाओं को अपने साथ जोड़ने में बड़ी दिक्कतें आईं क्योंकि भांगड़ा ग्रुप में शामिल होने की बात सुनते ही ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं नाकभौंह सिकोड़ लेती थीं. पर पर्व ने हिम्मत नहीं हारी, जो लड़कियां और औरतें उन के बैंड में शामिल होतीं, वह उन्हें अच्छी ट्रेनिंग देतीं. उन्होंने सभी के लिए एक जैसी ड्रैस भी बनवाई.

पर्व ने प्रशिक्षित सदस्यों के साथ जब कार्यक्रमों में अपनी परफौरमेंस देनी शुरू की तो दर्शकों ने उन्हें बहुत सराहा. इस तरह पर्व के भांगड़ा संगीत ग्रुप की पहचान बनती चली गई. पर्व ने बाद में अपने ग्रुप में लड़कों को भी लेना शुरू कर दिया. जब सफलता की तरफ कदम बढ़ने शुरू हो जाते हैं तो काफिला खुदबखुद बड़ा होने लगता है. पर्व के ग्रुप में भी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ने लगी. आज उन के ग्रुप में 50 से अधिक स्टूडेंट महिला और पुरुष शामिल हैं.

पर्व कौर को सब से ज्यादा खुशी तब हुई, जब उन्हें बौलीवुड फिल्म ‘यमला पगला दीवाना-2’ में धर्मेंद्र, सनी देओल और बौबी देओल के साथ परफौर्म करने का मौका मिला.

ये भी पढ़ें- नींदड़ जमीन समाधि सत्याग्रह हक के लिए जमीन

पर्व के ‘इंटरनल ताल’ ग्रुप ने लंदन में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी अनेक कार्यक्रम किए हैं. सन 2010 में पर्व को हाउस औफ कामंस से लंदन में भांगड़ा संगीत में योगदान का सम्मान मिला. लंदन की ढोल क्वीन पर्व ने अपनी मेहनत से साबित कर दिया है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी काम को करने की ठान ले तो उसे सफलता जरूर मिलती है पर इस के लिए उस व्यक्ति के सीने में आग होना बहुत जरूरी है.

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो, देखकर फैन्स भी हो गए दंग

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं. अब मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट फोटो में बोल्डनेस का ऐसा तड़का लगाया है कि आप भी देखकर चौंक जाएंगे.

दरअसल, मोनालिसा ने जो फोटो शेयर की है वो एक पूल के पास है. मोनालिसा ने इस दौरान हौट आउटफिट पहना है जो उनकी बोल्डनेस को और बढ़ा रहा है. भोजपुरी क्वीन की इस फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सचमुच डर गई थी – रितु सिंह

 

View this post on Instagram

 

Optimism Is A Happiness Magnet … #goodmorning #thursday #vibes #fhm #magazine #shoot #bts #throwback

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

इससे पहले ब्लैक बिकिनी में मचाया धमाल…

 

View this post on Instagram

 

Peace , Love 💓 , Nature and Bikinis 👙🥰….

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

मोनालिसा ने इससे पहले ब्लैक बिकिनी में एक फोटो शेयर की थी. एक्ट्रेस की इस फोटो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी.

ये भी पढ़ें- इस बड़े भोजपुरी अभिनेता ने किया आर्यन पांडे को पर्सनल पीआरओ के तौर पर साइन, पढ़ें खबर

बिग बौस में आने के बाद मोनालिसा का हुआ ट्रांसफौर्मेशन…

मोनालिसा, बिग बौस में भी आ चुकी हैं. शो में उनकी और विक्रांत की शादी भी हुई थी. मोनालिसा और विक्रांत ने शो से बाहर आकर फिर घर बसाया. मोनालिसा भले ही इस शो की विनर नहीं रहीं, लेकिन शो से बाहर आने के बाद वह काफी बदल गईं. मोनालिसा अब पहले से काफी ग्लैमरस और हौट हो गई हैं.

इतना ही नहीं, मोनालिसा खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाती हैं. वह अपने वर्कआउट की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Its Beginning To Look A Lot Like 🤷‍♀️… #saturdayvibes #saturdaymood

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

बता दें कि मोनालिसा 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी पसंद किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है. फैंस उनके भोजपुरी फिल्म में जल्द ही कमबैक करने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- निरहुआ और आम्रपाली की नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लौंच, खतरनाक लुक में दिखेंगे ये विलेन

इन दिनों मोनालिसा शो ‘नजर’ में काम कर रही हैं. इस शो में वह डायन का किरदार निभा रही हैं. मोनालिसा के काम को काफी पसंद किया जा रहा है.

इसके अलावा इन दिनों वह एक कौमेडी शो में भी बतौर जज के तौर पर नजर आ रही हैं.

Bigg Boss Finale : 34 साल की हुई रश्मि देसाई, 14 सालों में इतना बदल गया है लुक

टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) इन दिनों बिग बौस 13 के घर में दर्शकों का दिल जीतने में काफी कामयाब रही हैं. रश्मि देसाई के फैंस उनको जितवाने के लिए सर से एड़ी तक को जोर लगा रहे हैं और जमकर उन्हें वोट्स कर रहे हैं. खैर, एक बात तो साफ है कि रश्मि देसाई भले ही बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) जीते या ना जीते पर रश्मि देसाई ने अपने फैंस का दिल जरूर जीत लिया है. 13 फरवरी को रश्मि देसाई का 34वां जन्मदिन था जिसके चलते देश भर से उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी और साथ ही उनके लिए बिग बौस (Bigg Boss) जीतने की मनोकामना भी की.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Siddharth ने बताई Rashami से झगड़े की असली वजह, देखें Video

पुरानी फोटोज देख हो जाएंगे हैरान…

rashami-desai

आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं रश्मि देसाई की कुछ ऐसी फोटोज जिसे देख आप जरूर हैरान रह जाएंगे. दरअसल पहले की रश्मि देसाई और अब की रश्मि देसाई में बहुत फर्क आ गया है और वे पहले से भी कई ज्यादा सुंदर और ग्लैमरस हो गई हैं. रश्मि देसाई को शुरू से ही फैशन का काफी शौंक रहा है और उनकी पुरानी फोटोज देख कर ये कहने बिल्कुल गलत नहीं होगा कि रश्मि देसाई को शुरू से ही फैशन के मामसे में अप-टू-डेट रहने की आदत है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Rajat Sharma के सामने हुई Siddharth-Rashami की बोलती बंद, जानें क्यों उड़े होश

रश्मि की क्यूट स्माइल पर जान छिड़कते हैं फैंस…

rashami-desai-1

 

रश्मि देसाई की अदाएं तो सबको दीवाना करती ही हैं बल्कि करोड़ों लोग तो रश्मि की बस क्यूट स्माइल पर ही अपनी जान छिड़कने को तैय्यार रहते हैं. आप इन फोटोज में देख ही सकते हैं कि रश्मि के चेहरे मासूमियत और उनकी प्यारी स्माइल शुरू से ही इतनी एट्रेक्टिव रही है कि कोई भी उन्हें देख उनका फैन बन जाए.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: फिनाले के दिन फैंस को मिलेगा ऐसा सरप्राइज, होगी कैटरीना की एंट्री

करोड़ों लोगो के दिल जीत चुकी हैं रश्मि देसाई…

rashami-desai-2

‘रावन’ (Raavan), ‘परी हूं मैं’ (Pari Hoon Main), ‘उत्तरन’ (Uttaran), ‘दिल से दिल तक’ (Dil se Dil Tak) जैसे कई सफल सीरियल्स का हिस्सा बनीं रश्मि देसाई ने अब तक करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. रश्मि सीरियल्स में काम करने के साथ साथ झलक दिखला जा (Jhalak Dikhla Jaa), खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi), नच बलिए (Nach Baliye) जैसे कई रिएलिटी शोज़ का ही हिस्सा बनीं और तो और उन्होनें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी छाप छोड़ी है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रातों रात ये कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर, पारस की गेम पर पड़ेगा असर

बिग बौस 13 के घर में बाहर आई रश्मि की पर्सनल लाइफ…

rashami-desai-3

बात करें रश्मि देसाई की पर्सनल लाइफ की तो रश्मि ने अपने पौपुलर सीरियल उत्तरन के को-स्टार नंदिश सन्धू (Nandish Sandhu) से 12 फरवरी 2012 में शादी की थी जो कि ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई थी और साल 2014 में रश्मि (Rashami) और नंदिश (Nandish) एक दूसरे से अलग हो गए थे. वैसे देखा जाए तो बिग बौस के घर में भी रश्मि देसाई के कुछ पर्सनल रिलेशनशिप्स सामने आए हैं जिन्हें शायद वो सामने लाने नहीं चाहती थीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: विकास ने शहनाज के सामने खोली असीम की पोल, गर्लफ्रेंड को लेकर कही ये बात

अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर रश्मि देसाई बिग बौस सीजन 13 की विनर बन पाती हैं या नहीं पर इतना जरूर तय है कि रश्मि देसाई वाकई में काफी स्ट्रौंग लड़की हैं और अपने आपको हर सिचुएशन सम्भालना उन्हें अच्छे से आता है.

सलमान खान की एक्ट्रेस सना का हुआ ब्रेकअप, बौयफ्रेंड को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

सना खान (Sana Khan) कोरियोग्राफर मेलविन लुइस (Melvin Louis) को डेट कर रही थीं. लेकिन कुछ दिनों पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया. दोनों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दूसरे को अनफौलो कर दिया. अब सना ने ब्रेकअप (Breakup) के कुछ दिनों बाद मेलविन को लेकर बड़े खुलासे किए हैं.

सोशल मीडिया पर लिखी ये बात…

 

View this post on Instagram

 

Do what moves you ☘️ . . . . #sanakhan

A post shared by Sana Khaan (@sanakhaan21) on

सना (Sana) ने मेलविन (Melvin) को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ये मेरा पहली बार है. मुझे सच बोलने में बहुत हिम्मत लगी है क्योंकि बहुत सारे लोग थे जो इस रिलेशन में विश्वास करते थे और प्यार और सम्मान दिखाते है, लेकिन दुर्भाग्य से, मुझे वो नहीं मिला जो मुझे मिलना चाहिए था.’

ये भी पढ़ें- इतनी बदल चुकी हैं दिशा पटानी, Photos देख कर नहीं होगा यकीन

‘वो एक धोखेबाज और झूठा इंसान है’…

सना (Sana) ने लेखा, ये आदमी बहुत गंदा है और दुर्भाग्य से मुझे पता लगाने में एक साल लग गए क्योंकि मैं उस पर आंख मूंदकर विश्वास करती थी. मैंने अपना लिए स्टैंड लिया क्योंकि अगर मैंने नहीं लिया तो कोई और नहीं लेगा. वो एक धोखेबाज और झूठा इंसान है और अपने फेम और पौपुलैरिटी के लिए किसी के साथ भी ऐसा करना उसके लिए आम बात है.’

 

View this post on Instagram

 

This is my first n it has taken a lot of courage from me to come out n speak the truth. Coz there were so many people who believed in this relation n showed so much love n respect but unfortunately I didn’t get it from where I should have gotten. This man is dirt n he is disgusting unfortunately it took me a year to find out coz I believed in him blindly. I have taken a stand for myself coz if I won’t no one will 🙂 He is a compulsive cheater n a compulsive liar n this is his regular thing to do with everyone for his fame n popularity. This is the original content with no fabrication but be ready for the covers on this 🙌🏼 Ps: cheated on me with multiple girls since may/June which I lately discovered but there is one girl tht shocked me the most n I knw her #shameonyou miss **** I will def tell the world ur name so atleast others knw u before they collab with you 🤮 Upbringing matters a lot 👊🏼 He wanted to marry me and have babies what would he teach my son n daughter??? #toxicrelationship #cheappeople

A post shared by Sana Khaan (@sanakhaan21) on

सना ने आगे लिखा- ‘उसने बहुत सारी लड़कियों के साथ मिलकर मुझे चीट किया है. उनमे से एक लड़की को मैं जानती हूं, जिसका नाम जानकर मैं सबसे ज्यादा शौक्ड हुई हूं. #shameonyou miss… मैं वर्ल्ड को जरूर तुम्हारा नाम बताऊंगी ताकि लोग तुम्हारे बारे में जाने.’

ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ ने आदित्य नारायण से की शादी, देखें जयमाला का वीडियो

इंटरव्यू देते हुए कही ये बात…

सना ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए इस बारे में कहा, ‘कुछ समय पहले मुझे शक हुआ था इसलिए एक दिन मैंने उसका मोबाइल फोन लिया, लेकिन उसने मुझसे फोन छीन लिया और मैसेजेस डिलीट करने लगा. उस वक्त मुझे एहसास हुआ कि लोग उसके बारे में सच बोलते थे. फिर मुझे ये भी पता चला कि वो किसी के साथ मूव औन भी हो चुका है और मुझे पता है वो लड़की कौन है, लेकिन मैं उसके नाम का उजागर नहीं करूंगी.’

 

View this post on Instagram

 

Betrayed ,Broken & Beautiful ♥️ . . . . . #sanakhan

A post shared by Sana Khaan (@sanakhaan21) on

सना ने आगे बताया, मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं थी. मैं बालों से अपना चेहरा छिपाती थी, लेकिन वह उस वक्त मेरे साथ नहीं था. वह मेरी तबीयत का हाल जानने भी नहीं आया. मुझे खुशी है कि भगवान ने मुझे इस जहरीले रिलेशनशिप से बचा लिया.

ये भी पढ़ें- Love Aaj Kal : रिलीज से एक दिन पहले कार्तिक-सारा के इंटीमेट सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

Bigg Boss 13: फिनाले की रात फैंस को मिलेगा ऐसा सरप्राइज, होगी कैटरीना की एंट्री

यह बात हर जगह साबित हो गई है कि बिग बौस (Bigg Boss) के सीजन 13 ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं और कंटेस्टेंट्स (Contestants) ने भी इस बार हर वो काम किया है जिससे कि ये शो और भी ज्यादा पौपुलर हो गया है. हालांकि इस सीजन में काफी चीज़ें ऐसी भी हुईं है जो आज तक बिग बौस के इतिहास में कभी नही हुईं मगर फिर भी दर्शकों ने इस सीजन को और इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स को भरपूर प्यार दिया है फिर चाहे वे सोशल मीडिया पर हैशटैग्स ट्रेंड करवाना हो या फिर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट्स करना हो.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रातों रात ये कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर, पारस की गेम पर पड़ेगा असर

मेकर्स भी कर रहे हैं खूब मेहनत…

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बौस के इस सीजन का फिनाले (Finale) आज रात ठीक 9 बजे कलर्स टीवी पर शुरू हो जाएगा तो इसी के चलते दर्शकों के मन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन बनेगा बिग बौस सीजन 13 का विनर. दर्शकों के साथ साथ बिग बौस शो के मेकर्स भी फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिनाले का एपिसोड हंगामों से भरपूर बनाने के लिए खूब मेहनत भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: विकास ने शहनाज के सामने खोली असीम की पोल, गर्लफ्रेंड को लेकर कही ये बात

बिग बौस सीजन 13 के फिनाले में एट्री लेंगे अक्षय कुमार…

हाल ही में आई ताज़ा खबरों के अनुसार बिग बौस के फिनाले में बौलीवुड (Bollywood) के फिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी अप्कमिंग फिल्म को प्रोमोट करने के लिए धमाकेदार एंट्री मारने वाले हैं. जी हां, अक्षय कुमार की अप्कमिंग फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं और अब अक्षय कुमार अपनी फिल्म की को-स्टार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ बिग बौस सीजन 13 के फिनाले में दिखाई देने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: बिग बौस ने खोली इन 2 कंटेस्टेंटस की पोल, पारस-माहिरा का चढ़ा पारा

सूर्यवंशी (Sooryavanshi) का टीज़र भी करेंगे लौंच…

इतना ही नहीं धमाकेदार एंट्री और फिल्म की प्रोमोशन के साथ साथ अक्षय कुमार बिग बौस 13 के फिनाले में सूर्यवंशी (Sooryavanshi) का टीज़र भी लौंच करने वाले हैं. इस दौरान अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी उनका साथ देने आएंगे. अब देखने वाली बात ये होगी कि पंजाब की कैटरीना कैफ कहे जाने वाली कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) जब असली कैटरीना कैफ से मिलेंगी तो क्या-क्या हंगामें दर्शकों के देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Weekend Ke Vaar में फूटा सलमान का गुस्सा, सिद्धार्थ-असीम को दिखाया बाहर का रास्ता

इतनी बदल चुकी हैं दिशा पटानी, Photos देख कर नहीं होगा यकीन

दिशा पटानी (Disha Patani) की फिल्म ‘मलंग’ (Malang) शुक्रवार को रिलीज हो गई है. इस फिल्म में दिशा का काफी बोल्ड और हौट अवतार देखने को मिलेगा. फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रौय कपूर (Aditya Roy Kapur), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल खेमू (Kunal Khemu) लीड रोल में हैं.

फिल्म ‘एम एस धोनी’ से की थी शुरूआत…

 

View this post on Instagram

 

#HuiMalang out today @anilskapoor @adityaroykapur @khemster2 @mohitsuri

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

बता दें कि दिशा ने फिल्म ‘एम एस धोनी’ (M.S. Dhoni) से बौलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में दिशा ने धोनी की गर्लफ़्रेंड का किरदार निभाया था. फिल्म में सिंपल गर्ल में नजर आईं दिशा का फिर फिल्म रिलीज के बाद ग्लैमरस और हौट लुक सामने आया.

ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ ने आदित्य नारायण से की शादी, देखें जयमाला का वीडियो

दिशा पटानी की पुरानी फोटोज…

दिशा सोशल मीडिया पर अपनी हौट फोटोज शेयर करती हैं और फैन्स भी उनकी ब्यूटी के दीवाने हैं. लेकिन बता दें कि फिल्मों में आने से पहले दिशा काफी सिंपल थीं. उनकी फोटोज देखकर आप भी शौक्ड हो जाएंगे. चलिए दिखाते हैं आपको दिशा की कुछ पुरानी फोटोज जिसे देख आपको ये पता चलेगा कि दिशा अपनी पहले की फोटोज में सिंपल दिखने के साथ साथ काफी सुंदर भी दिखाई देती थीं.

disha patani

disha-old

ये भी पढ़ें- Love Aaj Kal : रिलीज से एक दिन पहले कार्तिक-सारा के इंटीमेट सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

disha-patani-old

disha-patani

एक बार फिर सलमान खान के साथ आने वाली हैं नजर…

दिशा ‘मलंग’ से पहले फिल्म ‘भारत’ (Bharat) में नजर आई थीं. इस फिल्म में दिशा के साथ सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में थे. इस फिल्म से सलमान और दिशा का सौन्ग ‘स्लो मोशन’ (Slow Motion) काफी पौपुलर हुआ था. अब दिशा, सलमान के साथ फिल्म राधे (Radhe) में दोबारा काम करने जा रही हैं. इस फिल्म में दिशा, सलमान के साथ रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- Valentine’s से पहले GOA बीच पर यूं रोमांस करते दिखे नेहा कक्कड़ और आदित्य, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

Green vibes🍏 makeup by me🐵

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो काफी समय से उनके और टाइगर श्रौफ (Tiger Shroff) के रिलेशन की खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने कभी इन खबरों को एक्सेप्ट नहीं किया.

शर्मिंदगी भाग 2 : जब उस औरत ने मुझे शर्मिंदा कर दिया

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- शर्मिंदगी भाग 1 : जब उस औरत ने मुझे शर्मिंदा कर दिया

औरत आगे बढ़ी और मेरे पैरों की ओर झुकी, तभी मैं पीछे हट कर बोला, ‘‘इस तरह बारबार मेरे पैरों को मत पकड़ो. यह ठीक नहीं है. रही बात तुम्हारे पति की तो वह निर्दोष होगा तो अदालत से छूट जाएगा.’’

‘‘साहब, पता नहीं अदालत कब छोड़ेगी. अगर आप चाहें तो 5 मिनट में छुड़वा सकते हैं.’’ लड़के ने धीमी आवाज में कहा, ‘‘हमारे ऊपर दया करें साहब, हमारा और कोई नहीं है.’’

वह औरत इस लायक थी कि उसे औफिस बुलाया जा सकता था, वहां उस से इत्मीनान से बात भी की जा सकती थी. मैं ने अपना विजिटिंग कार्ड लड़के को देते हुए कहा, ‘‘यह मेरा कार्ड है. तुम इन्हें ले कर मेरे औफिस आ जाओ. शायद मैं तुम्हारा काम करा सकूं.’’

इस के बाद मैं औफिस चला गया. लेकिन उस दिन मेरा मन काम में नहीं लग रह था. फाइलों को देखते हुए मुझे बारबार उस औरत की याद आ रही थी. मुझे लग रहा था कि वह आती ही होगी. लेकिन उस दिन वह नहीं आई. घर आते हुए मैं उसी के ख्यालों में डूबा रहा. यही सोचता रहा कि पता नहीं वह क्यों नहीं आई.

अगले दिन मैं औफिस पहुंचा तो वह औरत और लड़का मुझे औफिस के गेट के सामने खड़े दिखाई दे गए. मैं जैसे ही कार से उतरा, दोनों मेरे पास आ गए. मैं ने उन्हें सवालिया नजरों से घूरते हुए कहा, ‘‘तुम्हें तो कल ही आना चाहिए था?’’

‘‘हम कल आए तो थे साहब, लेकिन आप के चपरासी ने कहा कि साहब बहुत व्यस्त हैं, इसलिए वह किसी से नहीं मिल सकते.’’ लड़के ने कहा.

‘‘तुम ने उसे मेरा कार्ड नहीं दिखाया?’’

‘‘दिखाया था साहब,’’ लड़के ने कहा, ‘‘चपरासी ने कार्ड देखा ही नहीं. कहा कि इसे जेब में रखो, फिर कभी आ जाना.’’

‘‘ठीक है, 10 मिनट बाद मेरी केबिन के सामने आओ, मैं तुम्हें बुलवाता हूं.’’ मैं ने औरत को नजर भर कर देखते हुए कहा.

ये भी पढ़ें- मोहपाश : बच्चों से क्या विभा का हुआ मोहभंग

10 मिनट बाद दोनों मेरे सामने बैठे थे. लड़के ने फिर वही कहानी दोहराई. मैं ने उस की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. जो हंगामा हुआ था, उस का मुझे पता था. यह भी पता था कि उस मामले में कोई असली अपराधी नहीं पकड़ा गया था.

मैं ने हंगामा होने वाले इलाके के थानाप्रभारी को फोन किया. जब उस ने बताया कि अभी महिला के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं है तो मैं ने कहा, ‘‘जब तक मैं दोबारा फोन न करूं, उस के खिलाफ कोई काररवाई मत करना.’’

इतना कह कर मैं ने फोन काट दिया. वह औरत और लड़का मेरी तरफ ताक रहे थे. मेरे फोन रखते ही लड़के ने कहा, ‘‘साहब, उस ने कुछ नहीं किया.’’

‘‘तुम ने बाहर स्टेशनरी वाली दुकान देखी है?’’ मैं ने लड़के से पूछा.

‘‘जी, वह किताबों वाली दुकान.’’ लड़के ने कहा.

‘‘हां, तुम ऐसा करो,’’ मैं ने उसे 10 रुपए का नोट देते हुए कहा, ‘‘उस दुकान से एक दस्ता कागज ले आओ. उस के बाद बताऊंगा कि तुम्हें क्या करना है.’’

लड़का 10 रुपए का नोट लेने के बजाए बोला, ‘‘मेरे पास पैसे हैं साहब. मैं ले आता हूं कागज.’’

लड़का चला गया तो मैं ने औरत को चाहतभरी नजरों से देखते हुए कहा, ‘‘तुम्हारा काम तो हो जाएगा, लेकिन तुम्हें भी मेरा एक काम करना होगा.’’

मेरी इस बात का मतलब वह तुरंत समझ गई. मैं ने उस के चेहरे के बदलते रंग से इस बात का अंदाजा लगा लिया था. फिर औरतें तो नजरों से ही अंदाजा लगा लेती हैं कि मर्द क्या चाहता है. मैं ने अपनी इच्छा को शब्दों का रूप दे दिया. मैं ने कहा, ‘‘अगर तुम ने मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारा पति कम से कम 3 सालों के लिए जेल चला जाएगा. पुलिस ने उसे हंगामे के मुकदमे में नामजद किया है.’’

यह कहते हुए मेरी नजरें औरत के चेहरे पर जमी रहीं और मैं उसे पढ़ने की कोशिश कर रहा था. मैं ने आगे कहा, ‘‘अगर तुम चाहती हो कि तुम्हारा पति घर आ जाए तो तुम आज 4 बजे अमर कालोनी के स्टौप पर मुझे मिल जाना. स्टौप से थोड़ा हट कर खड़ी होना, जिस से मैं तुम्हें आसानी से पहचान सकूं. अगर तुम नहीं आईं तो मैं यही समझूंगा कि तुम अपने शौहर की रिहाई नहीं कराना चाहती.’’

औरत सिर झुकाए बैठी रही. उस के होंठ कांप रहे थे. लेकिन शब्द नहीं निकल रहे थे. मैं उस के जवाब की प्रतीक्षा करता रहा. जब उस ने कोई जवाब नहीं दिया तो मैं समझ गया कि चुप का मतलब रजामंदी है. मैं ने कहा, ‘‘तुम वहां अकेली ही आना. अगर कोई साथ होगा तो फिर तुम्हारा काम नहीं होगा.’’

उस ने सहमति में सिर हिला कर गर्दन झुका ली. लड़के के आने तक मैं उसे तसल्ली देता हुआ उस की खूबसूरती की तारीफें करता रहा. लेकिन उस ने मेरी तरफ देख कर जरा भी खुशी प्रकट नहीं की. वह मूर्ति की तरह बैठी मेरी बातें सुनती रही. लड़के के आने के बाद मैं ने उसे विदा करते हुए कहा, ‘‘मैं कोशिश करूंगा कि तुम्हारा पति कल तक छूट जाए.’’

ये भी पढ़ें- कौन जिम्मेदार : किशोरीलाल की मौत का

दोनों के जाने के बाद मैं औफिस के कामों को निपटाने लगा, लेकिन मन में जो लड्डू फूट रहे थे, वे मुझे उलझाए हुए थे. ठीक 4 बजे मैं अपनी कार से अमर कालोनी के बसस्टौप पर पहुंच गया. दरवाजा खोल कर मैं बाहर निकलने ही वाला था कि उस औरत को अपनी ओर आते देखा. जालिम की चाल दिल में उतर जाने वाली थी.

थोड़ी देर में उस सुंदर चीज को पहलू में लिए मैं उस फ्लैट की ओर जा रहा था, जो मैं ने अपनी अय्याशियों के लिए ले रखा था. मेरी कार हवा से बातें कर रही थी. पूरे रास्ते न तो उस औरत ने होंठ खोले और न ही मैं ने कुछ कहा.

फ्लैट में पहुंच कर पहले मैं ने अपना हलक गीला किया, जिस से मजा दोगुना हो सके. जब अंदर का शैतान पूरी तरह से जाग उठा तो मैं ने उस की ओर हाथ बढ़ाते हुए कहा, ‘‘मुझे कतई विश्वास नहीं था कि तुम इतनी आसानी से मान जाओगी, मेरा ख्याल है कि तुम्हें अपने पति से बहुत ज्यादा प्यार है. तुम अपने प्यार को जेल जाते नहीं देख सकती थी.’’

मैं अपनी बातें कह रहा था और वह किसी पत्थर की मूर्ति की भांति निश्चल बैठी फर्श को ताके जा रही थी. मैं ने उस के कंधे पर हाथ रख कर अपनी ओर खींचा तो वह एकदम से बिस्तर पर गिर गई. गिरते ही उस ने अपनी आंखें बंद कर लीं. मुझे उस का यह अंदाज काफी पसंद आया.

अगले दिन शाम को 7 बजे के करीब जब मैं घर पहुंचा तो यह देख कर दंग रह गया कि वह औरत, एक आदमी और मेरी पत्नी लौन में बैठे चाय पी रहे थे. मुझे देखते ही वह आदमी उठ खड़ा हुआ और मेरे पास आ कर मेरे पैर छू लिए. मैं ने एक नजर औरत पर डाली. वह नजरें झुकाए खामोश बैठी थी.

मैं ने उस आदमी की ओर देखा तो उस की आंखों में मेरे प्रति आभार के भाव थे. वह मुझे बारबार धन्यवाद दे रहा था. वह कह रहा था, ‘‘साहब, आप बहुत बड़े आदमी हैं. यह एहसान मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा.’’

अब मेरे अंदर उस का सामना करने का साहस नहीं रह गया था. मैं उस से पीछा छुड़ा कर घर में जाना चाहता था. लेकिन पत्नी ने पीछे से कहा, ‘‘कहां जा रहे हैं, जरा इधर तो आइए. यह बेचारी कितनी देर से आप का इंतजार कर रही है. आप ने इस का काम करा कर बडे़ पुण्य का काम किया है. आप की वजह से मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. मैं बहुत खुश हूं.’’

मैं ने पलट कर एक नजर पत्नी की ओर देखा. वह सचमुच बहुत खुश दिख रही थी. मैं ने कहा, ‘‘मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मैं थोड़ा आराम करना चाहता हूं.’’ कह कर मैं तेजी से दरवाजे में घुस गया.

बैडरूम में पहुंच कर मैं बिस्तर पर ढेर हो गया. कुछ देर बाद पत्नी मेरे कमरे में आई और बैड पर बैठ कर मेरे बालों में अंगुलियां फेरते हुए बोली, ‘‘तुम्हें कुछ पता है, वह बेचारी गूंगी थी, इसीलिए वह हमें नहीं बता पा रही थी कि उस पर क्या जुल्म हुआ था. इसीलिए आभार व्यक्त करने के लिए वह पति को साथ लाई थी. वह कह रहा था कि अगर उसे जेल हो जाती तो यह बेचारी कहीं की नहीं रह जाती. कोई उसे सहारा देने वाला नहीं था.’’

ये भी पढ़ें- औरत ने मुझे शर्मिंदा कर दिया

अब मुझ में इस से अधिक सुनने की ताकत नहीं रह गई थी. मैं अपनी शर्मिंदगी छिपाने के लिए तेजी से उठा और बाथरूम में घुस गया.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें