Satyakatha: खूंखार प्यार- भाग 1

सौजन्य- सत्यकथा

देवेंद्र सोनी उर्फ दीपक अपनी पत्नी दीप्ति और 7 वर्षीय बेटी सोनिया के साथ कोरबा आया था. पहले पहल दोनों ने बालको नगर स्थित अपने भारतीय स्टेट बैंक के काम को निपटाया. बहुत दिनों से देवेंद्र पत्नी से कह रहा था कि अपने बैंक अकाउंट को अब बिलासपुर ट्रांसफर करवा ले. लगे हाथ उस दिन देवेंद्र सोनी ने पत्नी के अकाउंट में नौमिनी के रूप में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया था.

दीप्ति का बचपन कोरबा के बालको नगर में बीता था. यहां भारत अल्युमिनियम कंपनी, जो देश की प्रथम सार्वजनिक क्षेत्र की अल्युमिनियम कंपनी कहलाती थी, में उस के पिता कृष्ण कुमार सोनी काम करते थे.

एक सहेली रजनी से भी उस की अकसर फोन पर बात होती थी. उस से भी उस दिन मुलाकात हो गई दीप्ति बहुत खुश थी. मगर अचानक जाने क्या हुआ कि वह परेशान नजर आने लगी.

पतिपत्नी दोनों ने रजनी के यहां शाम की चाय नाश्ते के बाद बेटी सोनिया को परिजन के यहां छोड़ दिया. इस के बाद वह गृहनगर सरकंडा, बिलासपुर की ओर अपनी मारुति ब्रेजा कार  सीजी10 एयू 6761 से रवाना हो गए.

देवेंद्र ने गौर किया कि दीप्ति आज दिन भर तो खुश नजर आ रही थी मगर बाद में शाम होतेहोते कुछ परेशान नजर आने लगी.  उस ने उस की ओर देखते हुए संशय भाव से पूछा, ‘‘क्या बात है दीपू, तुम उखड़ीउखड़ी सी दिखाई दे रही हो.’’

दीप्ति को वह प्यार से अकसर दीपू कह कर पुकारता था. दीप्ति खुद को फिल्मों की बहुचर्चित स्टार दीपिका पादुकोण जैसी समझती थी. उस ने अपना चेहरा नाराजगी से दूसरी तरफ घुमा लिया, मानो देवेंद्र की बात उस ने सुनी ही नहीं.

लंबे समय से देवेंद्र सोनी (30 वर्ष) और दीप्ति (28 वर्ष) का दांपत्य जीवन इसी तरह उतारचढ़ाव मानमनुहार में बीत रहा था. देवेंद्र मन ही मन दीप्ति पर शक करता, वह भी लड़झगड़ कर चुप रह जाती थी, सोचती कि धीरेधीरे गाड़ी पटरी पर आ जाएगी. दरअसल, दीप्ति पति देवेंद्र के दूसरी औरत के साथ संबंध के बारे में आज जान चुकी थी.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: मियां-बीवी और वो

जब वे दोनों गाड़ी से गृहनगर बिलासपुर जा रहे थे. देवेंद्र भी चुपचाप ड्राइविंग पर ध्यान दे रहा था, तभी अंतत: दीप्ति फट पड़ी, ‘‘मुझे लगता है, तुम शायद अपने आप को बदल नहीं सकते.’’

‘‘क्यों, फिर क्या हो गया?’’ अनजान से देवेंद्र सोनी ने गाड़ी ड्राइव करते हुए उस की ओर देखते हुए पूछा.

‘‘तुम जितने भोले बनते हो, दरअसल हो नहीं. मैं ने तुम्हारा फोन चैक किया था, तुम अभी भी…’’

यह सुन कर देवेंद्र थोड़ा घबराया फिर बोला, ‘‘तुम्हें मेरा मोबाइल नहीं देखना चाहिए. इस बात के लिए मैं पहले भी मना कर चुका हूं.’’

‘‘क्यों, मैं क्यों नहीं देख सकती, लो तुम भी मेरा मोबाइल देख लो.’’ तुनक कर दीप्ति ने अपना मोबाइल उस की तरफ बढ़ा दिया.

देवेंद्र ने गुस्से में फुफकारते हुए अपनी निगाह सड़क की ओर लगाई और गाड़ी ड्राइव करते हुए बोला, ‘‘दीप्ति तुम हद पार कर रही हो…’’

‘‘अच्छा, मैं हद पार कर रही हूं.’’ दीप्ति ने कहा, ‘‘मैं तुम्हारी पत्नी हूं. हमारी एक बेटी है यह तुम्हें पता है न. और मैं हद पार कर रही हूं और तुम जो कर रहे हो, क्या वह सही है? बताओ, तुम एक पति के रूप में मेरे साथ न्याय कर रहे हो.’’ गुस्से से उफनती दीप्ति के मुंह में जो आ रहा था, कहने लगी.

‘‘अच्छाअच्छा शांत हो जाओ, गुस्सा तुम्हारे लिए नुकसानदेह होगा. हम पतियों को तो ऐश करने का अधिकार है. अच्छी बीवियां शौहर के गैरऔरतों से बनाए संबंधों पर निगाह नहीं डालतीं.’’

‘‘अच्छा, तुम मुझ पर जब बेवजह शक करते हो तो बताओ मैं क्यों चुप रहूं? अब  मेरे पास तो सबूत है, तुम्हारा अपना मोबाइल.’’

‘‘देखो, तुम मेरे रास्ते में मत आओ, चुपचाप मौज से अपनी जिंदगी गुजारो. मुझे भी गुजारने दो, यह मैं तुम से आज अंतिम बार कह रहा हूं, वरना…’’

देवेंद्र सोनी की आंखों में आंसू आ गए थे, वह बहुत घबरा रहा था. उस ने पानी पिया और धीरेधीरे बोला, ‘‘सर, मैं अपनी पत्नी दीप्ति सोनी के साथ कोरबा से बिलासपुर अपने घर जा रहा था कि खिसोरा के पास वन बैरियर के निकट जब वह लघुशंका के लिए गाड़ी से नीचे उतरा तो थोड़ी देर बाद 2 लोगों ने मेरी पत्नी और मुझे घेर लिया.

‘‘वे लोग पिस्टल लिए हुए थे. पत्नी दीप्ति के गले में रस्सी डाल कर के उसे मार कर  रुपए और लैपटौप, मोबाइल छीन कर भाग गए हैं. घटना के बाद मैं ने अपने दोस्त सौरभ गोयल, जोकि पास ही बलौदा नगर में रहता है, को फोन कर के बुला लिया. फिर दोस्त के साथ मैं थाने आया हूं.’’

अविनाश कुमार श्रीवास ने लूट और हत्या की इस घटना को सुन कर थानाप्रभारी ने तुरंत हैडकांस्टेबल नरेंद्र रात्रे व एक अन्य सिपाही को घटनास्थल पर रवाना किया और एसपी पारुल माथुर को सारी घटना की जानकारी देने के बाद वह खुद देवेंद्र सोनी और सौरभ को ले कर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए.

थाना पंतोरा से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर वन विभाग का एक बैरियर है. यहां से एक रास्ता सीधा बलौदा होते हुए बिलासपुर की ओर जाता है. एक रास्ता एक दूसरे गांव की ओर. यहीं चौराहे पर देवेंद्र सोनी की काली  मारुति ब्रेजा कार पुलिस को खड़ी मिली, जिस की पिछली सीट पर दीप्ति का मृत शरीर पड़ा हुआ था.

ये भी पढ़ें- Crime: एक सायको पीड़ित की अजब दास्तां

इसी समय थानाप्रभारी अविनाश कुमार श्रीवास भी घटनास्थल पर

पहुंच गए थे. हैडकांस्टेबल नरेंद्र

रात्रे ने उन्हें बताया, ‘‘सर, जब हम यहां पहुंचे तो मृतक महिला का शरीर गर्म था, यहां पास में एक सिम मिला है.’’

अविनाश कुमार श्रीवास ने सिम अपने पास सुरक्षित रख लिया. पुलिस को एक अहम सुराग मिल चुका था.

पुलिस दल ने प्राथमिक जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बलोदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया. इस समय तक देवेंद्र की हालत बहुत खराब हो चली थी, वह मानो टूट सा गया था.

दीप्ति सोनी हत्याकांड की खबर जब दूसरे दिन 15 जून, 2021 को क्षेत्र में फैली तो चांपा जांजगीर की एसपी पारुल माथुर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस केस की जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर दिया.

टीम में पंतोरा थाने के प्रभारी अविनाश कुमार श्रीवास, बलौदा थाने के नगर निरीक्षक व्यास नारायण भारद्वाज के अलावा आसपास के अन्य थानों के प्रभारी भी सहयोग के लिए जांच दल में शामिल कर लिए गए थे.

अगले भाग में पढ़ें- विवाह के बाद देवेंद्र सोनी का असली रूप धीरेधीरे सामने आने लगा 

Satyakatha- अय्याशी में गई जान: भाग 2

सौजन्य- सत्यकथा

Writer- प्रमोद गौडि़या

यह सुन कर राधा कभी पुलिस को देखती, तो कभी इधरउधर देखने के बहाने से सत्यम को देखने लगती. वह यह सोच कर भीतर से डर गई कि लगता है सरवन ने पुलिस को सब कुछ बता दिया. कुछ सेकेंड बाद सिंह ने फिर सवाल किया, ‘‘बताया नहीं, तुम्हारे विशाल से क्या संबंध थे?’’

‘‘सर, मैं उसे प्यार करती थी,’’ राधा धीमी आवाज में बोली.

‘‘इस का सत्यम को पता था?’’ सिंह ने पूछा.

‘‘नहीं,’’ राधा बोली.

‘‘क्यों?’’

‘‘मैं डर गई थी.’’

‘‘भाई से डर कर कुछ नहीं बताया था या फिर कुछ और बात है?’’

‘‘सर, मैं भाई से डरती थी, इसलिए नहीं बताया.’’ राधा बोली.

‘‘अच्छा चलो, अब यह बता दो कि 7 सितंबर की शाम को तुम्हारी विशाल से क्या बात हुई थी?’’

अलगअलग तरह से बदले हुए सवालों को सुन कर राधा पसीनेपसीने हो गई थी, दुपट्टे से पसीना पोछती हुई बोली, ‘‘उस से मिलना चाहती थी.’’

‘‘वह भी रात में! मिलने के लिए कहां बुलाया था?’’ सिंह ने पूछा.

‘‘भाई के फ्लैट पर,’’ राधा ने बताया.

‘‘क्यों, क्या उसे भाई से मिलवाना था? लेकिन भाई तो बोला कि वह उस दिन कहीं गया हुआ था. घर पर था ही नहीं.’’ थानाप्रभारी के सवालों से राधा खुद को घिरा महसूस करने लगी. कुछ भी नहीं बोल पाई. बीच में सत्यम कुछ बोलने को हुआ, तब थानाप्रभारी ने उसे डपट दिया. उस के बाद राधा रोने लगी.

थानाप्रभारी ने तुरंत महिला सिपाही को एक गिलास पानी लाने के लिए कहा और खुद उठ कर अलमारी खोलने लगे.

ये भी पढ़ें- Crime Story: पति पत्नी का परायापन

महिला सिपाही से पानी पीने के बाद सिंह एक बार फिर बोले, ‘‘सचसच बताओ, 7 सितंबर को तुम्हारे और विशाल के साथ क्याक्या हुआ? अभी मैं तुम से प्यार से पूछ रहा हूं, लेकिन मुझे सच्चाई बाहर निकलवाना भी आता है. देखो उसे, जिस ने तुम्हें पानी पिलाया है, वही तुम्हारे मुंह में अंगुली डाल कर सारी बातें भी निकलवा लेगी.’’ यह कहते हुए थानाप्रभारी ने सत्यम और सरवन को दूसरे कमरे में भेज दिया.

अब तक पुलिस दबाव में आ कर राधा पूरी तरह से टूट गई थी. उस ने विशाल के साथ अपने अवैध संबंध को स्वीकार करते हुए 7 सितंबर की पूरी घटना बता दी. फिर क्या था, जो बातें थानाप्रभारी ने सत्यम और सरवन से भी नहीं पूछी थीं और उन पर विशाल की हत्या का सिर्फ संदेह था, उस की पुष्टि राधा ने ही कर दी.

थानाप्रभारी के लिए राधा द्वारा दी गई जानकारी बेहद महत्त्वपूर्ण थी. वह मुसकराए और राधा को महिला सिपाही के साथ बैठा कर सत्यम व सरवन के पास जा पहुंचे. उन से भी उन्होंने विशाल अग्रवाल की हत्या के संबंध में घुमाफिरा कर कई सवाल पूछे.

कुछ सवाल उन्होंने हवा में तीर की तरह चलाए. जबकि कुछ सवालों के साथ सबूत होने के दावे और राधा द्वारा बताए जाने की बातें कह कर उन्हें उलझा दिया.

नतीजा यह हुआ कि सत्यम और सरवन भी टूट गए और उन्होंने विशाल हत्याकांड से ले कर उस की लाश को ठिकाने लगाने तक की बात बता दी.

राधा, सरवन और सत्यम के द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद सरवन ने विशाल के शव को फेंकने का खुलासा कर दिया. इस तरह राधा ने विशाल के साथ अनैतिक संबंध बनाते हुए रंगेहाथों पकड़े जाने से ले कर उस की हत्या संबंधी साक्ष्य मिटाने का जुर्म स्वीकार कर लिया.

पुलिस ने साक्ष्य को मजबूत बनाने के लिए राधा का वैजाइनल टेस्ट करवाया. साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर विशाल अग्रवाल की स्कूटी, लैपटाप तथा हत्या में प्रयुक्त लोहे की रौड बरामद कर ली.

अय्याशी के चक्कर में जान गंवाने वाले बैंककर्मी विशाल की प्रेम कहानी इस प्रकार सामने आई—

उत्तर प्रदेश जिला कानपुर के थाना नौबस्ता अंतर्गत संजय नगर कालोनी मछिरिया में विष्णु प्रसाद अग्रवाल के 2 बेटे अंशुल (26 वर्ष) औरविशाल (25 वर्ष) के अलावा बेटी दिव्या (23 वर्ष) थी. इन में से विशाल कुंवारा था. वह भी अपने भाई अंशुल की तरह ही  बैंक मैनेजर था और मातापिता के साथ ही रहता था.

स्वभाव से वह आशिक मिजाज था. जल्द ही किसी लड़की के पीछे पड़ जाता था. आकर्षक और सैक्स अपील होने के कारण कोई भी लड़की पहली ही नजर में उस की ओर आकर्षित हो जाती थी.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: फौजी की सनक का कहर

उस के दिलफेंक होने के कारण ही वह किसी के साथ भी यौन संबंध बनाने से परहेज नहीं करता था. उस ने मौका पा कर राधा को भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था. उसे शादी के सपने दिखाते हुए ऐशोआराम की जिंदगी देने के वादे किए थे. राधा भी उस के प्रेम में फंस चुकी थी.

सत्यम ओमर अपने मातापिता के साथ पहले माहेश्वरी मोहाल में रहता था. बाद में उन के देहांत के बाद वह घंटाघर स्थित अपने मामा के यहां रहने लगा था.

हालांकि 6 साल पहले उस के मामा की भी मृत्यु हो गई थी. उस की मामी अपने मायके में रहती थी, जिस कारण उस ने घंटाघर में ही एक फ्लैट किराए पर ले लिया था. वहीं विशाल अग्रवाल भी आताजाता था.

बताते हैं कि वहां दोनों के एक बैंक में इंश्योरेंस का काम करने वाली युवती के साथ अवैध संबंध हो गए थे. विशाल और सत्यम के लिए वह युवती केवल मौजमस्ती का साधन भर थी. दोनों बदले में युवती को कुछ पैसे या गिफ्ट दे दिया करते थे.

सूना आसमान- भाग 5: अमिता ने क्यों कुंआरी रहने का फैसला लिया

अमिता की मां मेरे घर आईं और रोतेरोते बता रही थीं कि अमिता के पापा ने उस के लिए एक रिश्ता ढूंढ़ा था. बहुत अच्छा लड़का था, सरकारी नौकरी में था और घरपरिवार भी अच्छा था. सभी को यह रिश्ता बहुत पसंद था, लेकिन अमिता ने शादी करने से इनकार कर दिया था. घर वाले बहुत परेशान और दुखी थे, अमिता किसी भी तरह शादी के लिए मान नहीं रही थी.

‘‘शादी से इनकार करने का कोई कारण बताया उस ने,’’ मेरी मां अमिता की मम्मी से पूछ रही थीं.

‘‘नहीं, बस इतना कहती है कि शादी नहीं करेगी और पहाड़ों पर जा कर किसी स्कूल में पढ़ाने का काम करेगी.’’

‘‘इतनी छोटी उम्र में उसे ऐसा क्या वैराग्य हो गया,’’ मेरी मां की समझ में भी कुछ नहीं आ रहा था. पर मैं जानता था कि अमिता ने यह कदम क्यों उठाया था? उसे मेरा इंतजार था, लेकिन मैं ने हठ में आ कर निधि से शादी कर ली थी. मैं दोबारा अमिता के पास जा कर उस से माफी मांग लेता, तो संभवत: वह मान जाती और मेरा प्यार स्वीकार कर लेती. हम दोनों ही अपनी जिद्द और अहंकार के कारण एकदूसरे से दूर हो गए थे. मुझे लगा, अमिता ने किसी और के साथ नहीं बल्कि मेरे साथ अपना रिश्ता तोड़ा है.

मेरी शादी हो गई थी और मुझे अब अमिता से कोई सरोकार नहीं रखना चाहिए था, पर मेरा दिल उस के लिए बेचैन था. मैं उस से मिलना चाहता था, अत: मैं ने अपना हठ तोड़ा और एक बार फिर अमिता से मिलने उस के घर पहुंच गया. मैं ने उस की मां से निसंकोच कहा कि मैं उस से एकांत में बात करना चाहता हूं और इस बीच वे कमरे में न आएं.

मैं बैठा था और वह मेरे सामने खड़ी थी. उस का सुंदर मुखड़ा मुरझा कर सूखी, सफेद जमीन सा हो गया था. उस की आंखें सिकुड़ गई थीं और चेहरे की कांति को ग्रहण लग गया था. उस की सुंदर केशराशि उलझी हुई ऊन की तरह हो गई थी. मैं ने सीधे उस से कहा, ‘‘क्यों अपने को दुख दे रही हो?’’

‘‘मैं खुश हूं,’’ उस ने सपाट स्वर में कहा.

‘‘शादी के लिए क्यों मना कर दिया?’’

‘‘यही मेरा प्रारब्ध है,’’ उस ने बिना कुछ सोचे तुरंत जवाब दिया.

‘‘यह तुम्हारा प्रारब्ध नहीं था. मेरी बात को इतना गहरे अपने दिल में क्यों उतार लिया? मैं तो तुम्हारे पास आया था, फिर तुम मेरे पास क्यों नहीं आई? आ जाती तो आज तुम मेरी पत्नी होती.’’

‘‘शायद आ जाती,’’ उस ने निसंकोच भाव से कहा, ‘‘लेकिन रात को मैं ने इस बात पर विचार किया कि आप मेरे पास क्यों आए थे. कारण मेरी समझ में आ गया था. आप मुझ से प्यार नहीं करते थे, बस तरस खा कर मेरे पास आए थे और मेरे घावों पर मरहम लगाना चाहते थे.

‘‘मैं आप का सच्चा प्यार चाहती थी, तरस भरा प्यार नहीं. मैं इतनी कमजोर नहीं हूं कि किसी के सामने प्यार के लिए आंचल फैला कर भीख मांगती. उस प्यार की क्या कीमत, जिस की आग किसी के सीने में न जले.’’

‘‘क्या यह तुम्हारा अहंकार नहीं है?’’ उस की बात सुन कर मुझे थोड़ा गुस्सा आ गया था.

ये भी पढ़ें- बिन सजनी घर : मौली के जाने के बाद क्या हुआ

‘‘हो सकता है, पर मुझे इसी अहंकार के साथ जीने दीजिए. मैं अब भी आप को प्यार करती हूं और जीवनभर करती रहूंगी. मैं अपने प्यार को स्वीकार करने के लिए ही उस दिन आप के पास मिठाई देने के बहाने गई थी, लेकिन आप ने बिना कुछ सोचेसमझे मुझे ठुकरा दिया. मैं जानती थी कि आप दूसरी लड़कियों के साथ घूमतेफिरते हैं, शायद उन में से किसी को प्यार भी करते हों. इस के बावजूद मैं आप को मन ही मन प्यार करने लगी थी. सोचती थी, एक दिन मैं आप को अपना बना ही लूंगी. मैं ने आप का प्यार चाहा था, लेकिन मेरी इच्छा पूरी नहीं हुई. फिर भी अगर आप का प्यार मेरा नहीं है तो क्या हुआ, मैं ने जिस को चाहा, उसे प्यार किया और करती रहूंगी. मेरे प्यार में कोई खोट नहीं है,’’ कहतेकहते वह सिसकने लगी थी.

‘‘अगर अपने हठ में आ कर मैं ने तुम्हारा प्यार कबूल नहीं किया, तो क्या दुनिया इतनी छोटी है कि तुम्हें कोई दूसरा प्यार करने वाला युवक न मिलता. मुझ से बदला लेने के लिए तुम किसी अन्य युवक से शादी कर सकती थी,’’ मैं ने उसे समझाने का प्रयास किया.

वह हंसी. बड़ी विचित्र हंसी थी उस की, जैसे किसी बावले की… जो दुनिया की नासमझी पर व्यंग्य से हंस रहा हो. वह बोली, ‘‘मैं इतनी गिरी हुई भी नहीं हूं कि अपने प्यार का बदला लेने के लिए किसी और का जीवन बरबाद करती. दुनिया में प्यार के अलावा और भी बहुत अच्छे कार्य हैं. मदर टेरेसा ने शादी नहीं की थी, फिर भी वह अनाथ बच्चों से प्यार कर के महान हो गईं. मैं भी कुंआरी रह कर किसी कौन्वैंट स्कूल में बच्चों को पढ़ाऊंगी और उन के हंसतेखिलखिलाते चेहरों के बीच अपना जीवन गुजार दूंगी. मुझे कोई पछतावा नहीं है.

‘‘आप अपनी पत्नी के साथ खुश रहें, मेरी यही कामना है. मैं जहां रहूंगी, खुश रहूंगी… अकेली ही. इतना मैं जानती हूं कि बसंत में हर पेड़ पर बहार नहीं आती. अब आप के अलावा मेरे जीवन में किसी दूसरे व्यक्ति के लिए कोई जगह नहीं है,’’ उस की आंखों में अनोखी चमक थी और उस के शब्द तीर बन कर मेरे दिल में चुभ गए.

ये भी पढ़ें- पूर्णाहूति: क्यों सुरेखा घर छोड़ना चाहती थी?

मुझे लगा मैं अमिता को बिलकुल भी नहीं समझ पाया था. वह मेरे बचपन की साथी अवश्य थी, पर उस के मन और स्वभाव को मैं आज तक नहीं समझ पाया था. मैं ने उसे केवल बचपन में ही जाना था. अब जवानी में जब उसे जानने का मौका मिला, तब तक सबकुछ लुट चुका था.

वह हठी ही नहीं, स्वाभिमानी भी थी. उस को उस के निर्णय से डिगा पाना इतना आसान नहीं था. मैं ने अमिता को समझने में बहुत बड़ी भूल की थी. काश, मैं उस के दिल को समझ पाता, तो उस की भावनाओं को इतनी चोट न पहुंचती.

अपनी नासमझी में मैं ने उस के दिल को ठेस पहुंचाई थी, लेकिन उस ने अपने स्वाभिमान से मेरे दिल पर इतना गहरा घाव कर दिया था, जो ताउम्र भरने वाला नहीं था.

सबकुछ मेरे हाथों से छिन गया था और मैं एक हारे हुए जुआरी की तरह अमिता के घर से चला आया.

Satyakatha: पत्नी की बेवफाई- भाग 3

सौजन्य- सत्यकथा

Writer- मुकेश तिवारी

2 दिनों बाद पुलिस ने मालती को फिर थाने बुलाया. वहां पहले से रामऔतार को देख कर वह चौंक पड़ी. उस के आते ही टीआई ने कड़कदार आवाज में कहा, ‘‘मुझे तुम्हारे बारे में बहुत कुछ मालूम हो चुका है. अब तुम सब कुछ सचसच बता दो, वरना मुझे सच्चाई पता करने के लिए दूसरा रास्ता अख्तियार करना पडे़गा. और हां, तुम्हारे पति का सुराग मिल गया है.’’

‘‘क्या कहते हैं साहब, मेरा पति कहां है?’’ मालती खुद को संभालती हुई बोली. जब तक दूसरे पुलिसकर्मी ने रामऔतार को दूसरे कमरे में बुला लिया.

‘‘तुम्हारे बारे में रामऔतार ने बहुत सारी बातें बताई हैं.’’ यह कहते हुए जांच अधिकारी ने अंधेरे में तीर चलाया, जो निशाने पर जा लगा. मालती के चेहरे का रंग उड़ गया था.

‘‘क्या बोला साहब मेरे बारे में?’’ मालती डरती हुई बोली.

‘‘यह कि तुम पति से हमेशा झगड़ती रहती थी और वह उस की मारपीट से तुम्हें बचाया करता था.’’

‘‘किस मियांबीवी के बीच झगड़ा नहीं होता है, साहब?’’ मालती बोली.

‘‘तुम बातें मत बनाओ, सहीसही बताओ कि 6 अगस्त को तुम्हारा पति से झगड़ा हुआ था या नहीं?’’ जांच अधिकारी ने पूछा.

उसी वक्त एक पुलिसकर्मी आ कर बोला, ‘‘सर, रामऔतार ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.’’

‘‘क्याऽऽ कैसा जुर्म?’’ मालती अचानक बोल पड़ी.

जांच अधिकारी बोले, ‘‘जुर्म कुबूला है रामऔतार ने तो तुम क्यों चौंक रही हो?’’ उस के बाद वह रामऔतार से पूछताछ करने चले गए. इधर मालती सिर झुकाए बैठी रही.

एसडीओपी थोड़ी देर बाद रामऔतार को ले कर मालती के पास आए. उन्होंने मालती से कहा तुम्हारा सारा राज खुल गया है. उस का सबूत कुछ मिनटों में मिल जाएगा. इसलिए भलाई इसी में है कि तुम दोनों सब कुछ सचसच बता दो.

कुछ देर में ही 2 पुलिसकर्मी एक ग्रामीण को ले कर आए. उसे देखते ही रामऔतार चौंक गया, लेकिन खुद को काबू में रखते चुप रहा. एसडीओपी रामऔतार से बोले, ‘‘इसे तो तुम पहचानते ही हो. शिवराज है. इस की एक गलती ने तुम्हारा भेद खोल दिया है.’’

मालती और रामऔतार चुप रहे. अब जांच अधिकारी ने कुछ बातें विस्तार से बताते हुए कहा, ‘‘इस के पास जो मोबाइल है, उस में तुम्हारे दोस्त और मालती के पति फेरन के मोबाइल का खास नंबर आ चुका है. शिवराज का कहना है कि उस ने रामऔतार के साथ मिल कर फेरन की हत्या कर दी है. उस के बाद उस के मोबाइल के सिम को फेंक कर अपना नया सिम लगा लिया था, जिस से फेरन के मोबाइल का आईएमईआई नंबर एक्टिवेट हो गया और हमारी पहुंच उस तक हो गई.’’

इतना बताने के बाद जांच अधिकारी ने रामऔतार से कहा, ‘‘अब तुम सच बताओगे या मुझे कुछ और सख्ती दिखानी होगी.’’

‘‘तो फिर रामऔतार ने अभी तक जुर्म नहीं कुबूला था, आप लोगों ने मुझ से झूठ बोला.’’ मालती सहसा बोल पड़ी.

‘‘एक जुर्म करने वाला तुम्हारे सामने आ चुका है, दूसरा तुम्हारा प्रेमी रामऔतार है, जो अपनी सच्चाई बताएगा.’’

‘‘यदि पता होता तो मैं आप को अवश्य बता देता साहब. हम दोनों तो रोज मजदूरी करने साथ जाते थे. मेरी तो उस से खूब पटती थी.’’

रामऔतार का यह बोलना था कि थानाप्रभारी पंकज त्यागी का झन्नाटेदार थप्पड़ उस के गाल पर पड़ा. वह अपना गाल पकड़ कर बैठ गया.

ये भी पढ़ें- Satyakatha- केरला: अजब प्रेम की गजब कहानी

अभी बैठाबैठा कुछ सोच ही रहा था कि एसडीओपी अभिनव बारंगे बोले, ‘‘तुम्हारा इश्क किस से और किस हद तक है, यह सब मुझे जांच के दौरान पता चल चुका है. तुम ने फेरन को क्यों और किसलिए मारा, वह भी तुम्हारे सामने है.’’ उन्होंने मालती की ओर इशारा करते हुए कहा.

यह सुन कर मालती ने शर्म से नजरें झुका लीं. उसे इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि टीवी पर क्राइम सीरियल देख कर बनाई कहानी का अंत इतनी आसानी से हो जाएगा और पुलिस उस से सच उगलवा लेगी.

तीर निशाने पर लगता देख एसडीओपी  ने बिना विलंब किए तपाक से कहा कि अब तुम्हारी भलाई इसी में है कि तुम दोनों साफसाफ बता दो कि फेरन की हत्या क्यों की? मुझे तुम्हारे मुंह से सच जानना है.

मालती और रामऔतार लगातार पुलिस अधिकारियों द्वारा फेरन को ले कर पूछे जा रहे सवालों के जवाब देने में इस कदर उलझ गए कि उन्होंने उस की हत्या का अपना अपराध स्वीकार करने में ही अपनी भलाई समझा.

फेरन की हत्या की जो कहानी उभर कर सामने आई, वह पराए मर्द की चाहत में निर्दयता की पराकाष्ठा की कहानी बयां करती है.

कोई सोच भी नहीं सकता था कि पत्नी अपने ही पति का अपने प्रेमी के साथ मिल कर कत्ल कर देगी. वह भी तब जब वह अपनी पत्नी को हर सुखसुविधाएं उपलब्ध कराता हो.

रामऔतार ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि उस ने अपनी प्रेमिका मालती के कहने पर अपने दोस्त शिवराज के साथ मिल कर  फेरन की हत्या की थी.

पूछताछ में मालती ने बताया कि उस के और रामऔतार के बीच संबंध थे. पति ने उसे एक बार रंगेहाथों पकड़ लिया था. उस के बाद से उस के फेरन के साथ संबंध बिगड़ गए थे. इसे देख कर ही फेरन को रास्ते से हटाने के लिए उस की हत्या की योजना बनाई.

योजना के तहत रामऔतार ने अपने दोस्त शिवराज को भी शामिल कर लिया. इस के लिए उस ने शिवराज को 5 हजार रुपए और शराब भी  उपलब्ध कराई.

6 अगस्त, 2020 को फेरन अपने मामा के गांव निमाई गया हुआ था. वहां से उस के लौट कर घर आते समय रामऔतार और शिवराज ने उसे रास्ते में ही रोक लिया. फिर शराब पिलाने के बहाने से हस्तिनापुर क्षेत्र के चपरोली गांव के बाहर खेत में ले गए. वहीं तीनों ने शराब पी.

रामऔतार और उस के दोस्त शिवराज ने जानबूझ कर फेरन को कुछ ज्यादा ही शराब पिला दी. जब उसे अधिक नशा हो गया, तब उन्होंने उस के सिर पर पत्थर और लोहे के पाइप से वार कर मौत के घाट उतार दिया.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: अय्याशी में गई जान

फिर उस की लाश शिवराज की बाइक पर ले जा कर कृपालपुर गांव में स्थित एक सूखे कुएं में फेंक दी. बाद में उस कुएं पर मिट्टी डाल कर पौधे लगा दिए गए.

तीनों को भरोसा था कि अब वे कभी भी फेरन की हत्या के मामले में पकडे़ नहीं जाएंगे. लेकिन इस बीच शिवराज ने यह गलती कर दी कि फेरन के मोबाइल में डाली सिम निकाल कर फेंक दी और उस में अपनी सिम डाल ली.

मालती और रामऔतार की निशानदेही पर पुलिस द्वारा 26 जुलाई, 2021 को कुएं से फेरन का कंकाल बरामद कर लिया गया. बाद में वह डीएनए टेस्ट के लिए प्रयोगशाला भेज दिया.

हत्यारोपियों मालती, रामऔतार और शिवराज के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 201, 120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया.

Anupamaa: किंजल छोड़ेगी शाह हाउस? पाखी की लव स्टोरी की होगी शुरुआत!

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में दिखाया जा रहा है अनुज ने अनुपमा को रहने के लिए घर देना चाहता है लेकिन अनुपमा ने मना कर दिया है. शो के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट दिखाया जाएगा. आइए बताते हैं शो के नए कहानी के बारे में…

शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने नये जीवन की शुरूआत करेगी तो वहीं शाह हाउस में सारी चीजे बदल जाएंगी. पूरा घर बिखरता हुआ नजर आएगा. काव्या नई चाल चलेगी. ऐसे में अनुपमा घर का अपना हिस्सा बा के नाम कर देगी.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी के लिए मेकअप मैन बना सम्राट तो विराट ने किया ये कमेंट

 

काव्या बा को भी नहीं छोड़ेगी. वह बा को घर के सभी काम करने को कहेगी. काव्या वनराज के कान भरेगी, वह कहेगी कि अनुपमा और अनुज ने पहले ही अलग रहने का प्लान बना लिया होगा. तो वनराज कहेगा कि  तुम घरवालों का ध्यान रखो ताकि कोई अनुपमा को मिस ना करे.

 

काव्या, किंजल पर परिवार की जिम्मेदारी डालने की कोशिश करेगी. तो दूसरी तरफ राखी की शाह हाउस में की एंट्री होगी. राखी, बा और काव्या को धमकी देगी, वह कहेगी कि वो दोनों किंजल को कंट्रोल करने की कोशिश ना करें.

ये भी पढ़ें- तलाकशुदा होने के कारण अनुपमा को नहीं मिलेगा घर तो काव्या चलेगी नई चाल

 

खबरों के अनुसार किंजल घर के झगड़े से तंग आकर शाह हाउस छोड़ने का फैसला कर सकती है. किंजल की मां राखी भी चाहती है कि वह शाह परिवार के साथ ना रहे.

रिपोर्ट के अनुसार, पाखी की लव स्टोरी की शुरूआत होगी. उसकी जिंदगी में नई एंट्री होगी जिससे वह प्यार करने लगेगी. अब पाखी बिल्कुल अकेली है और उसका साथ देने वाला कोई नहीं है. ऐसे में उसे किसी के सहारे की जरूरत है.

‘आशिकी’ में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, देखें Video

भोजपुरी सुपपस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी अपकमिंग फिल्म  ‘आशिकी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर का रिलीज किया जा चुका है. फैंस की ओर से शानदार रिस्पांस मिला रहा है.

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और श्रुति राव (Shruti Rao) भी नजर आ रहे हैं. यह फिल्म छठ के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और अम्रपाली दुबे की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार देखने को मिलेगा. ऐसे में उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस Neelam Giri को देखने आए लड़के वाले तो दिया ये रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

 

श्रुति राव भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और उनकी जोड़ी खेसारी लाल के साथ देखने लायक है. उन्होंने फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ से इंडस्ट्री में एंट्री की थी.

 

बता दें कि ‘आशिकी’ की कहानी खुद खेसारी लाल यादव ने लिखी है जबकि पटकथा संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा श्रुति राव, कुणाल सिंह, पदम सिंह जैसे कई कलाकार हैं.

अपने हुए पराए- भाग 3: आखिर प्रोफेसर राजीव को उस तस्वीर से क्यों लगाव था

लेखक-योगेश दीक्षित

‘‘बेटा पानी ले आ, मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही.’’

‘‘क्या हो गया, आप कुछ बताते भी नहीं. अच्छा रुकिए, पहले पानी पीजिए.’’ पानी का गिलास थमाते हुए मैं बोला, ‘‘आप आज इतने उदास क्यों हैं?’’

‘‘बेटा, राहुल नए घर में चला गया.’’

‘‘क्या?’’ मेरे पैरों के नीचे जमीन खिसक गई. शादी तो उस ने अपनी मरजी से कर ली थी, बहू ले आया, न कोई न्योता न कार्ड और अब घर भी अलग कर लिया. प्रोफैसर राजीव की परेशानियों का दर्द अब मुझे समझ आया.

राहुल यह कैसे कर सकता है, मैं सोच उठा?

अंकल 75 वर्ष की उम्र क्रास कर चुके हैं. अम्मा जी रुग्ण हैं. और राहुल घर से अलग हो गया. चिंताओं के बादल मेरे सिर पर उमड़ गए. वृद्धावस्था में पुत्र की कितनी आवश्यकता होती है, इसे कौन नहीं समझता. राहुल को अवश्य अपर्णा ने बहकाया होगा.

प्रोफैसर राजीव ने राहुल के लिए क्या कुछ नहीं किया, स्नातकोत्तर कराया, कालेज में नौकरी लगवाई. दिनरात उस के पीछे दौड़े. और आज उस ने यह सिला दिया अंकल को. उन्हें अपने से ज्यादा करुणा की चिंता थी. वे उस के विवाह के लिए चिंतित थे. उन्हें मेरे और करुणा के संबंधों की कोई जानकारी नहीं थी. करुणा की शादी के लिए उन्होंने कितने ही प्रयास किए थे. अच्छा घरबार चाहते थे. लड़का भी कमाऊ चाहते थे जैसे हर पिता की इच्छा रहती है. लेकिन उन्हें हर कदम पर निराशा ही मिली थी. असफलताओं ने उन्हें कमजोर कर दिया था और आज राहुल के अलग घर बसाने की बात ने उन्हें आहत कर दिया.

करुणा को मैं पसंद करता था, यह बात मैं प्रोफैसर राजीव से नहीं कह सका. मैं डर रहा था कि मेरी इस बात का अंकल कुछ गलत अभिप्राय न निकालें. मैं उन का विश्वासपात्र था. उन के विश्वास को तोड़ना नहीं चाहता था कि इस से उन्हें बहुत दर्द पहुंचेगा. प्रोफैसर राजीव कहीं लड़के को देखने जाते तो मुझे भी साथ ले जाते, मैं मना भी नहीं कर पाता.

ये भी पढ़ें- सजा किसे मिली: आखिर अल्पना अपने माता-पिता से क्यों नफरत करती थी?

करुणा भी इसे जानती थी, लेकिन वह खामोश रही. उसे इस से कोई फर्क नहीं पड़ा. यह बात मुझे संतोष देती कि जितने भी रिश्ते आते करुणा के उपेक्षित उत्तर से उचट जाते, वह ऐसे तर्क रखती कि वर पक्ष निरुत्तर हो जाते और वापस लौट जाते. मन ही मन मेरी मुसकान खिल जाती.

प्रोफैसर राजीव की हालत दिनबदिन बिगड़ती गई. शरीर दुर्बल हो गया. उन का बाहर निकलना भी बंद हो गया. मैं उन की सेवा में लगा रहा.

एक दिन प्रोफैसर राजीव अपनी डायरी ढूढ़ते करुणा के कमरे में आए. वहां उन्हें करुणा के साथ मेरी तसवीर दिख गई. वे हतप्रभ रह गए. तसवीर को अपने कमरे में ले गए. मुझे बुलाया, बोले, “बेटा, इतनी बड़ी चीज तुम ने मुझ से छिपाई?”

‘‘क्या अंकल?’’

‘‘बेटा, मैं जिसे बाहर तलाश रहा था वह मेरे घर में ही था.’’

मेरे अश्रु छलक गए, ‘‘अंकल, ऐसा कुछ नहीं है. हम मित्र हैं. आप पिता समान हैं मेरे. आप करुणा की शादी जहां करना चाहें, कर दें, मैं विरोध नहीं करूंगा, पूरा सहयोग दूंगा. हमारा करुणा का पवित्र रिश्ता है.’’

‘‘बेटा, यह बात मेरे दिमाग में पहले क्यों नहीं आई. मैं तुझे अच्छी तरह से जानता हूं, करुणा तेरे साथ बहुत खुश रहेगी. तेरे जैसा दामाद मुझे कहां मिलेगा. दामाद बेटा ही होता है. बुलाओ, करुणा को.’’

करुणा यह सब अंदर से सुन रही थी, दौड़ी हुई आई. उन के पास बैठ गई. उन्होंने उस का हाथ मुझे देते हुए कहा, ‘‘आज मैं भारमुक्त हो गया, खुश रहो.’’ एकाएक उन्हें कम्पन हुआ, सीना जोर से धड़का, और गरदन एक तरफ मुड़ गई. वे चिरनिद्रा में लीन हो गए. मेरी आंखें छलछला आईं. करुणा चीख कर रो पड़ी. उन के जीवन का अंत ऐसा होगा, सोचा भी नहीं था.

इंट्रो

हार न मानने वाले प्रोफैसर राजीव बेटी करुणा के मामले में थकेहारे जैसे हो गए थे, लेकिन जिंदगी के आखिरी लमहों में घर में ही ऐसी तसवीर मिली जिस ने उन्हें हारने से बचा लिया.

जिंदगी में हार न मानने वाले प्रोफैसर राजीव आज सुबह बहुत ही थके हुए लग रहे थे. मैं उन को लौन में आरामकुरसी पर निढाल बैठे देख सन्न रह गया. उन के बंगले में सन्नाटा था. कहां संगीत की स्वरलहरियां थिरकती रहती थीं, आज ख़ामोशी पसरी थी. मुझे देखते ही वे बोले, ‘‘आओ, बैठो.’’

उन की दर्दमिश्रित आवाज से मुझे आभास हुआ कि कुछ घटित हुआ है. मैं पास पड़ी बैंच पर बैठ गया.

‘‘कैसे हो नरेंद्र?’’ आसमान की ओर निहारते उन्होंने पूछा.

‘‘ठीक हूं,” मैं ने दिया. मेरा दिल अभी भी धड़क रहा था. मैं उन की पुत्री करुणा की तबीयत को ले कर परेशान था. 5 दिनों पूर्व वह अस्पताल में भरती हुई थी. फोन पर मेरी बात नहीं हो सकी. जब भी फोन लगाया स्विचऔफ मिला. चिंताओं ने पैने नाखून गड़ा दिए थे.

मुझे खामोश देख प्रोफैसर राजीव रुंधे स्वर से बोले, “दिल्ली से कब आए?”

‘‘कल रात आया.’’

‘‘इंटरव्यू कैसा रहा?’’

‘‘ठीक रहा.’’

ये भी पढ़ें- किरचें: सुमन ने अपनी मां के मोबाइल में क्या देखा?

कुछ देर खामोशी छाई रही. उन की आंखें अभी भी आसमान के किसी शून्य पर टिकी थीं. चेहरे पर किसी भयानक अनिष्ट की परछाइयां उतरी थीं जो किसी अनहोनी का संकेत दे रही थीं. मैं चिंता से भर उठा. करुणा को कुछ हो तो नहीं गया. लेकिन जब करुणा को चाय लाते देखा तो सारी चिंताएं उड़ गईं. वह पूरी तरह स्वस्थ्य दिख रही थी.

‘‘पापा चाय लीजिए,’’ करुणा ने चाय की ट्रे गोलमेज पर रखते हुए कहा.

मेरी नजरें अभी भी करुणा के चेहरे पर जमी थीं, लेकिन उस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न देख हैरान रह गया, लगा नाराज है. करुणा चाय दे कर मुड़ी ही थी कि पैर डगमगा गए. मैं ने तुरंत हाथों में संभाल लिया. वह संभलती हुई बोली, ‘‘थैंक्यू.’’ मैं तुरंत अलग हो गया. प्रोफैसर राजीव बोले, “जब चलते नहीं बनता तो हाईहील की सैंडिल क्यों पहनती हो?”

‘‘फैशन है पापा.”

‘‘हूं, सभी मौडर्न हुए जा रहे हैं.’’

मैं समझ गया, उन का इशारा राहुल की बहू अपर्णा पर था. अपर्णा अकसर जींस व टोप पहने ही दिखती है.

मेरे पिताजी और प्रोफैसर राजीव की दोस्ती जगजाहिर थी. एक साथ उन्होंने पढ़ाईलिखाई की, नौकरी की. पड़ोस में मकान बनाया. किसी भी समारोह में गए, साथ गए. यहां तक कि चुनाव भी साथ लड़ा.

मैं एक लड़के को पसंद करती हूं पर मैं कैसे पता करूं कि वह मुझे पसंद करता है या नहीं?

सवाल

मेरी उम्र 17 साल है और मैं कालेज के फर्स्टईयर में हूं. मुझे एक लड़का बहुत अच्छा लगता है लेकिन उस की इमेज कालेज में अच्छी नहीं है. सभी लोग उसे लड़कीबाज समझते हैं. मेरी खुद की सहेलियों का कहना है कि मुझे उस लड़के में इंटरैस्ट नहीं होना चाहिए क्योंकि एक तो वह कभी सामने से मुझे अप्रोच नहीं करेगा, दूसरे, मैं ने ज्यादा इंटरैस्ट दिखाया तो हो सकता है मेरा फायदा उठा कर छोड़ दे. लेकिन, कुछ समय पहले ही उस लड़के ने मु झ से फेसबुक पर बातें करनी शुरू कीं और फिर व्हाट्सऐप पर भी. इस बारे में दोस्तों को नहीं पता. मुझे समझ नहीं आ रहा कि उस पर यकीन करूं या नहीं.

ये भी पढ़ें- मेरी पत्नी अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से मिलती है, मैं क्या करूं?

जवाब

आजकल किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करना सही नहीं है, खासकर तब जब सभी लोग आप को उस पर भरोसा करने के लिए मना कर रहे हों. जिस लड़के से आप चैटिंग कर रही हैं उस से ही साफसाफ पूछ लीजिए कि यह सब माजरा आखिर है क्या. वह बात को नकारेगा तो जरूर, लेकिन उस के रिऐक्शन से आप काफीकुछ सम झ सकती हैं. जैसे, वह जरूरत से ज्यादा खीझ उठे या उन लड़कियों को ही बुराभला कहने लगे जिन के साथ उस का नाम जुड़ा था, तो आप सम झ जाएंगी कि वह किस टाइप का लड़का है.
रिलेशनशिप में रहना बुरा नहीं है, पर ब्रेकअप के बाद हरेक पार्टनर के प्रति व्यक्ति का नजरिया और व्यवहार काफीकुछ कहता है. जब वह आप से चैटिंग करे, लेकिन सब के सामने मिलने से कतराए, जरूरत से ज्यादा नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करे, रिलेशनशिप के लिए मना करे लेकिन फिजिकल होने में इंटरैस्टेड हो, तो सम झ जाइए कि आप की उस से दूर रहने में ही भलाई है. वैसे भी लड़कियों की गट फीलिंग बहुत असरदार होती है, आप को खुद कुछ गड़बड़ लगे तो कदम पीछे करने में ज्यादा न सोचें.

ये भी पढ़ें- मेरे पति मुझसे संतुष्ट नहीं रहते हैं, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मन का मीत- भाग 1: कैसे हर्ष के मोहपाश में बंधती गई तान्या

मैं अमेरिका के शहर ह्यूस्टन में एक वीकैंड में पैटिओ में बैठी कौफी पी रही थी. तभी मेरी एक फ्रैंड का फोन आया. उस ने मुझ से आज का प्रोग्राम पूछा, तो मैं ने कहा, ‘‘मैं तुम्हें ही याद कर रही थी. आज बिलकुल फ्री हूं. बोलो क्या बात है, निम्मो?’’

‘‘तान्या, आज थोड़ी अपसैट हूं, सारा दिन तेरे साथ बिताना चाहती हूं.’’

‘‘ठीक है जल्दी से आ जा और नरेश को भी लेती आना.’’

‘‘नहीं, मैं अकेली आऊंगी.’’

‘‘ओके, समीर भी यहां नहीं है, दोनों दिन भर खूब बातें करेंगी.’’

निम्मो को मैं, जब हम भारत में थे, रांची से ही जानती थी. मेरे पड़ोस में रहती थी. मुझ से 2 साल बड़ी होगी. उस ने अपनी पसंद के लड़के से मांबाप की मरजी के खिलाफ शादी कर ली थी. फिर पति नरेश के साथ मुझ से पहले ही अमेरिका आ गई थी.

निम्मो ने आते ही अपना बैग और

मोबाइल टेबल पर रखा और फिर बोली, ‘‘चल कौफी पिला.’’

मैं ने कौफी बनाई. टेबल पर कौफी का कप रखते हुए पूछा, ‘‘आज तुम अपसैट क्यों लग रही हो और वीकैंड में तो अकसर नरेश के साथ आती थी, आज क्यों नहीं आया वह?’’

‘‘कल रात नरेश ने काफी डांटा है मुझे.’’

‘‘नरेश और तुम्हें डांटे… अभी तक तो मैं ने तुम्हें ही उसे डांटते हुए सुना है. जरूर तुम ने ही कोई गड़बड़ की होगी.’’

‘‘काहे की गड़बड़, नरेश चिंटू बेटे को ले कर दिन भर के लिए चैस टूरनामैंट में गया था. उस के दोस्त सचिन ने फोन कर उस के बारे में पूछा तो मैं ने नरेश का प्रोग्राम बता दिया. फिर

मैं ने पूछा कि क्या बात है, तो वह बोला कि कुछ खास नहीं, मूवी देखने जा रहा था सोचा तुम लोग भी चलते तो अच्छा होता.’’

‘‘फिर?’’

‘‘मैं भी दिन भर बोर होती. अत: मैं भी मूवी देखने चली गई. हालांकि मैं ने सचिन को इस बारे में कुछ नहीं बताया था. वह तो इत्तफाक से सिनेमाहौल में मिल गया और संयोग से मेरे साथ वाली उस की सीट थी. मूवी खत्म होने के बाद बाहर ही दोनों ने लंच किया. मैं ने नरेश और चिंटू के लिए भी पैक करा लिया.’’

‘‘तुम ने नरेश को मूवी के बारे में पहले बताया था?’’

‘‘नहीं बताया तो क्या हुआ. आने पर बता दिया न… इस पर बिगड़ बैठा और बोला कि तुम्हें बैचलर के साथ नहीं जाना चाहिए था. इसी को ले कर बात बढ़ती गई तो उस ने पूछा कि मुझे उस के साथ रहना है या नहीं. फिर मैं ने भी गुस्से में कह डाला कि नहीं रहना है. चलो, तलाक ले लेते हैं. अमेरिका में तलाक आसानी से मिल जाएगा.’’

 ये भी पढ़ें- दीवाली: क्या थी वो नई खुशियां

मैं उस का मुंह देखने लगी. एक मैं हूं कि मम्मी ने पराए मर्द से स्पर्श होना भी गुनाह कहा था. जब हाई स्कूल में गई तभी मम्मी ने दिमाग में यह बात बैठा दी थी कि लव मैरिज बहुत बुरी चीज है और बेटी के मायके से डोली में विदा होने के बाद उस की अरथी ही ससुराल से निकलती है.

मैं ने ये बातें गांठ बांध कर रख लीं. एक निम्मो है जिस ने अपनी मरजी से शादी की और अब वह परदेश में तलाक तक की बात सोच रही है, भले तलाक ले या नहीं. इतना सोचना ही बड़ी बात है मेरे लिए. मुझे अपने पुराने दिन याद आने लगे. मैं भी थोड़ा बोल्ड होती तो अपना फैसला खुद ले सकती थी और आज समीर के साथ नहीं होती…

मेरा जन्म भारत के बिहार राज्य के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था. मेरा नाम तान्या है पर घर में मुझे प्यार से तनु कह कर बुलाते थे. प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में हुई थी. उन दिनों मैं मम्मी के साथ गांव में थी. पापा की पोस्टिंग छोटे शहर में थी. जब पापा का प्रमोशन के साथ रांची ट्रांसफर हुआ तब हम लोग रांची चले आए.

मम्मी काफी पुराने विचारों वाली धर्मभीरु महिला थीं. उन्होंने शुरू से ही कुछ ऐसी बातें मेरे मन में भर दी थीं, जिन्हें मैं आज तक नहीं भूल पाई. लड़कों से दूर रहो, उन के स्पर्श से बचो आदिआदि. रांची आने पर मैं ने देखा कि यहां स्कूलकालेज में लड़केलड़कियां आपस में बातें करते घूमतेफिरते हैं.

मैं ने जब मम्मी से पूछा कि मुझे लड़कों के साथ बात करने की मनाही क्यों है, तो उन्होंने कहा था, ‘‘तनु बेटी, तुम नहीं समझती हो. तुम इतनी सुंदर हो कि मुझे हमेशा डर बना रहता है. शहर में तो और बच कर रहना है तुम्हें. किसी तरह बीए कर लो, इस के बाद एक अच्छा सा राजकुमार देख कर तेरी शादी कर दूं. बस मेरी जिम्मेदारी यहीं खत्म. वही तुम्हें आजीवन ढेर सारा प्यार देगा.’’

ये भी पढ़ें- सखी: रीता की मां क्या सलाह देती थी

मैं ने कहा, ‘‘मम्मी, मुझे बीए, एमए नहीं करना है. मैं इंजीनियर बन कर नौकरी करूंगी.’’

‘‘उस के लिए तुम्हें बहुत पढ़ाई करनी होगी, बहुत मेहनत करनी होगी, मेरी सुंदर बिटिया.’’

‘‘यह सब तुम मुझ पर छोड़ दो. मैं पढ़ूंगी और नौकरी भी करूंगी.’’

मैं ने उस दिन जाना कि मैं भी सुंदर हूं. मैं ने आईने में जा कर अपनी सूरत देखी. मुझे वैसा कुछ नहीं लगा जैसा मां कहती थीं. हर मां को शायद अपनी संतान सुंदर लगती होगी. खैर, देखतेदेखते मेरा मेसरा के बिरला इंस्टिट्यूट औफ टैक्नोलौजी में ऐडमिशन हो गया और फिर 4 साल बाद मुझे कंप्यूटर साइंस की डिग्री भी मिल गई. फिर मैं ने मुंबई में एक कंपनी जौइन कर ली.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें