सौजन्य- सत्यकथा
देवेंद्र सोनी उर्फ दीपक अपनी पत्नी दीप्ति और 7 वर्षीय बेटी सोनिया के साथ कोरबा आया था. पहले पहल दोनों ने बालको नगर स्थित अपने भारतीय स्टेट बैंक के काम को निपटाया. बहुत दिनों से देवेंद्र पत्नी से कह रहा था कि अपने बैंक अकाउंट को अब बिलासपुर ट्रांसफर करवा ले. लगे हाथ उस दिन देवेंद्र सोनी ने पत्नी के अकाउंट में नौमिनी के रूप में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया था.
दीप्ति का बचपन कोरबा के बालको नगर में बीता था. यहां भारत अल्युमिनियम कंपनी, जो देश की प्रथम सार्वजनिक क्षेत्र की अल्युमिनियम कंपनी कहलाती थी, में उस के पिता कृष्ण कुमार सोनी काम करते थे.
एक सहेली रजनी से भी उस की अकसर फोन पर बात होती थी. उस से भी उस दिन मुलाकात हो गई दीप्ति बहुत खुश थी. मगर अचानक जाने क्या हुआ कि वह परेशान नजर आने लगी.
पतिपत्नी दोनों ने रजनी के यहां शाम की चाय नाश्ते के बाद बेटी सोनिया को परिजन के यहां छोड़ दिया. इस के बाद वह गृहनगर सरकंडा, बिलासपुर की ओर अपनी मारुति ब्रेजा कार सीजी10 एयू 6761 से रवाना हो गए.
देवेंद्र ने गौर किया कि दीप्ति आज दिन भर तो खुश नजर आ रही थी मगर बाद में शाम होतेहोते कुछ परेशान नजर आने लगी. उस ने उस की ओर देखते हुए संशय भाव से पूछा, ‘‘क्या बात है दीपू, तुम उखड़ीउखड़ी सी दिखाई दे रही हो.’’
ये भी पढ़ें- Satyakatha: बेवफाई का बदनाम वीडियो
दीप्ति को वह प्यार से अकसर दीपू कह कर पुकारता था. दीप्ति खुद को फिल्मों की बहुचर्चित स्टार दीपिका पादुकोण जैसी समझती थी. उस ने अपना चेहरा नाराजगी से दूसरी तरफ घुमा लिया, मानो देवेंद्र की बात उस ने सुनी ही नहीं.
लंबे समय से देवेंद्र सोनी (30 वर्ष) और दीप्ति (28 वर्ष) का दांपत्य जीवन इसी तरह उतारचढ़ाव मानमनुहार में बीत रहा था. देवेंद्र मन ही मन दीप्ति पर शक करता, वह भी लड़झगड़ कर चुप रह जाती थी, सोचती कि धीरेधीरे गाड़ी पटरी पर आ जाएगी. दरअसल, दीप्ति पति देवेंद्र के दूसरी औरत के साथ संबंध के बारे में आज जान चुकी थी.
जब वे दोनों गाड़ी से गृहनगर बिलासपुर जा रहे थे. देवेंद्र भी चुपचाप ड्राइविंग पर ध्यान दे रहा था, तभी अंतत: दीप्ति फट पड़ी, ‘‘मुझे लगता है, तुम शायद अपने आप को बदल नहीं सकते.’’
‘‘क्यों, फिर क्या हो गया?’’ अनजान से देवेंद्र सोनी ने गाड़ी ड्राइव करते हुए उस की ओर देखते हुए पूछा.
‘‘तुम जितने भोले बनते हो, दरअसल हो नहीं. मैं ने तुम्हारा फोन चैक किया था, तुम अभी भी…’’
यह सुन कर देवेंद्र थोड़ा घबराया फिर बोला, ‘‘तुम्हें मेरा मोबाइल नहीं देखना चाहिए. इस बात के लिए मैं पहले भी मना कर चुका हूं.’’
‘‘क्यों, मैं क्यों नहीं देख सकती, लो तुम भी मेरा मोबाइल देख लो.’’ तुनक कर दीप्ति ने अपना मोबाइल उस की तरफ बढ़ा दिया.
देवेंद्र ने गुस्से में फुफकारते हुए अपनी निगाह सड़क की ओर लगाई और गाड़ी ड्राइव करते हुए बोला, ‘‘दीप्ति तुम हद पार कर रही हो…’’
‘‘अच्छा, मैं हद पार कर रही हूं.’’ दीप्ति ने कहा, ‘‘मैं तुम्हारी पत्नी हूं. हमारी एक बेटी है यह तुम्हें पता है न. और मैं हद पार कर रही हूं और तुम जो कर रहे हो, क्या वह सही है? बताओ, तुम एक पति के रूप में मेरे साथ न्याय कर रहे हो.’’ गुस्से से उफनती दीप्ति के मुंह में जो आ रहा था, कहने लगी.
‘‘अच्छाअच्छा शांत हो जाओ, गुस्सा तुम्हारे लिए नुकसानदेह होगा. हम पतियों को तो ऐश करने का अधिकार है. अच्छी बीवियां शौहर के गैरऔरतों से बनाए संबंधों पर निगाह नहीं डालतीं.’’
‘‘अच्छा, तुम मुझ पर जब बेवजह शक करते हो तो बताओ मैं क्यों चुप रहूं? अब मेरे पास तो सबूत है, तुम्हारा अपना मोबाइल.’’
‘‘देखो, तुम मेरे रास्ते में मत आओ, चुपचाप मौज से अपनी जिंदगी गुजारो. मुझे भी गुजारने दो, यह मैं तुम से आज अंतिम बार कह रहा हूं, वरना…’’
‘‘अच्छा, ऐसी अंतिम धमकियां तो तुम जाने कितनी बार दे चुके हो. तुम मेरा मुंह बंद कर के गुलछर्रे उड़ाना चाहते हो. मेरी जिंदगी, मेरी बच्ची की जिंदगी बरबाद करना चाहते हो. मैं तुम से डरने वाली नहीं. देखो, एक मैं ही हूं जो तुम्हें बारबार माफ करती हूं. कोई दूसरी औरत होती तो अभी तक तुम जेल में होते.’’ वह गुस्से में बोली.
‘‘दीपू, तुम बारबार मुझे जेल की धमकी मत दिया करो, मैं भी कोई आम आदमी नहीं, मेरी भी ऊंची पहुंच है. चाहूं तो तुम्हें गायब करवा दूं, कोई ढूंढ भी नहीं पाएगा. बहुत ऊंची पहुंच है मेरी.’’
वे दोनों इसी तरह आपस में नोकझोंक करते हुए गृहनगर बिलासपुर की ओर बढ़ रहे थे. अचानक देवेंद्र ने कार रोकी और दीप्ति की तरफ देखते हुए बोला, ‘‘मैं एक मिनट में आता हूं.’’
दीप्ति ने उस की तरफ प्रश्नसूचक भाव से देखा तो देवेंद्र ने छोटी अंगुली दिखाते हुए कहा, ‘‘लघुशंका.’’
देवेंद्र ने गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया था. रात के लगभग 10 बज रहे थे, दीप्ति पीछे सीट पर बैठी हुई थी. दीप्ति ने गौर किया देवेंद्र देखतेदेखते कहीं दूर चला गया, दिखाई नहीं दे रहा था.
ये भी पढ़ें- Crime: एक सायको पीड़ित की अजब दास्तां
वह चिंतित हो उठी और इधरउधर देखने लगी. तभी उस ने देखा सामने से 2 लोग उस की ओर तेजी से आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर नकाब था, यह देख दीप्ति घबराई मगर देखते ही देखते दोनों उस पर टूट पड़े.
उन में एक पुरुष था और एक महिला, पुरुष ने जल्दी से एक नायलोन की रस्सी उस के गले में डाल दी और उस का गला रस्सी से दबाने लगा. इस में उस की साथी महिला भी उस की मदद करने लगी और दीप्ति का दम घुटने लगा. थोड़ी देर वह छटपटाती रही फिर आखिर में उस का दम टूट गया.
पुरुष और महिला ने मिल कर के उस का पर्स और मोबाइल अपने कब्जे में लिया. रुपए ले लिए, मोबाइल का सिम निकाला और जल्दीजल्दी उसे अपने कब्जे में ले कर के जेब में रखा. और एक झोले में लाए पत्थर से कार का शीशा तोड़ कर चले गए.
मगर उन लोगों ने यह ध्यान नहीं दिया कि इस आपाधापी में मोबाइल में लगा एक दूसरा सिम वहीं नीचे जमीन पर गिर गया है.
देवेंद्र सोनी और दीप्ति का विवाह 2003 में हुआ था. देवेंद्र के पिता रामस्नेही सोनी नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और उन का संयुक्त परिवार बिलासपुर के सरकंडा बंगाली पारा में रहता था.
देवेंद्र बीकौम की पढ़ाई कर ही रहा था कि पिता ने जिला कोरबा के उपनगर बालको कंपनी में कार्यरत कृष्ण कुमार सोनी की दूसरी बेटी दीप्ति से उस के विवाह की बात चलाई और दोनों परिवारों की सहमति से विवाह संपन्न हो गया.
अगले भाग में पढ़ें- दीप्ति ने उस के इस अत्याचार को भी एक तरह से स्वीकार किया था
‘‘निशा हम से मिल कर तो जाती,’’ मां के होंठों से निकले इन शब्दों पर पिताजी चीख उठे, ‘‘वह मिल कर जाती, पर क्यों? क्या तुम्हारे बच्चों की कोई जिम्मेदारी नहीं थी. अरे, उस मासूम को रोक तो लेते. वह अकेली अपना सामान बांधे चली गई और कोई उसे घर तक छोड़ने नहीं गया. क्या वह लावारिस थी?’’
भैया बोले, ‘‘मुझे हमेशा डर सताता रहा कि कहीं सचाई जानने के बाद वह मुझ से नफरत न करने लगे.’’
‘‘अब क्या करोेगे? कहीं और शादी को तैयार हो, तो बात करूं?’’ पिताजी ने थकीहारी आवाज में कहा.
‘‘नहीं, शादी तो अब कभी नहीं होगी.’’
‘‘तो क्या तुम्हारी मां तुम्हें जीवनभर पकापका कर खिलाएगी? निशा के चाचा कहां रहते हैं. कुछ जानते हो?’’
‘‘नहीं.’’
‘‘अच्छी बात है, अब जो जी में आए, वही करो.’’
एक शाम भैया बोले, ‘‘गीता, क्या ऐसा नहीं लगता कि शरीर का कोई हिस्सा ही साथ नहीं दे रहा? मैं तो अपंग सा हो गया हूं.’’
मैं मुंहबाए उन्हें निहारती रह गई, क्या जवाब दूं, सोच ही न पाई.
एक दिन शाम को पिताजी ने चौंका दिया, ‘‘आज शाम कोई आ रहा है, नाश्ते का प्रबंध कर लेना.’’
‘‘कौन आ रहा है?’’ मैं ने पूछा.
‘‘कहा न कोई है,’’ पिताजी खीझ उठे.
शाम को हम सब निशा को देख कर हैरान रह गए. पिताजी ने मुसकरा कर उस का स्वागत किया, ‘‘आओ बेटी, आओ,’’ पिताजी ने निशा को सोफे पर बैठाया.
‘‘बेटी, तुम्हारा पत्र मिल गया था. तुम्हारे पिताजी की बीमे की पौलिसी संभाल कर रखी है.’’
वह निशा को उस के पिता की भविष्य निधि और दूसरे सरकारी प्रमाणपत्रों के विषय में बताते रहे और वह चुपचाप बैठी सुनती रही.
‘‘बस, तुम्हारे हस्ताक्षर ही चाहिए थे, वरना मैं तुम्हें कभी आने को न कहता. सब हो जाएगा बेटी, कम से कम यहां दिल्ली के सब काम तो मैं निबटा ही दूंगा.’’
निशा ने कुछ न कहा.
मैं ने उस के सामने नाश्ता परोसा तो पिताजी ने टोक दिया, ‘‘पहले इसे हाथमुंह तो धो लेने दो. सुबह से गाड़ी में बैठी है. उठो बेटी, जाओ.’’
एक तरफ रखे बैग में से तौलिया निकाल निशा बाथरूम में चली गई. जब वह बाहर आई तो उसी पल भैया ने घर में प्रवेश किया. उन्होंने चौंकते हुए कहा, ‘‘निशा, तुम कैसी हो?’’
ये भी पढ़ें- स्वीकार: क्यों आनंद से आनंदी परेशान थी?
निशा ने कुछ न कहा. हम सब खामोश थे. निशा सिर झुकाए चुपचाप खड़ी थी. पिताजी ने उसे बुलाया तो भैया की तंद्रा भंग हुई.
चाय सब ने इकट्ठे पी. मगर हम औपचारिक बातें भी नहीं कर पा रहे थे.
रात को खाने के बाद वह मेरी बगल में सो गई. मेरे लिए जैसे वक्त थम गया था. आधी रात होने को आई, पर नींद मेरी आंखों में नहीं थी. सहसा ऐसा लगा, जैसे हमारे कमरे में कोई है. मैंने भैया को पहचान लिया. वह सीधा निशा की ओर बढ़ रहे थे. मैं सहम गई. फिर देखा, भैया उस के पैरों की तरफ बैठे हैं.
फिर वे हौले से बोले, ‘‘निशा, निशा, उठो. तुम से कुछ बात करनी है.’’
भैया ने कई बार पुकारा, पर उस ने कोई जवाब न दिया. तब भैया ने उसे छुआ तो एहसास हुआ कि निशा को तेज ज्वर है. भैया फौरन डाक्टर को लेने चले गए.
डाक्टर की दवा ने अपना असर दिखाया. सुबह तक निशा की तबीयत में काफी सुधार हो गया था.
मैं चाय ले कर उस के पास गई, ‘‘थोड़ी सी चाय ले लो,’’ फिर भैया से कहा, ‘‘आप भी आ जाइए.’’
‘‘मन नहीं है,’’ निशा ने मना कर दिया.
‘‘क्यों निशा, मन क्यों नहीं है? थोड़ी सी तो पी लो,’’ मैं ने आग्रह किया.
लेकिन वह रो पड़ी. भैया उठ कर पास आ गए. उन्होंने धीरे से उस का हाथ पकड़ा और फिर झुक कर उस का मस्तक चूम लिया, ‘‘सजा ही देना चाहती हो तो मुझे दो, अपनेआप को क्यों जला रही हो? अपराध तो मैं ने किया था.’’
सहसा निशा फूटफूट कर रोने लगी, ‘‘कर्ण, मैं किसकिस को सजा दूं, अपने पिता को. आप को या गीता को? किसी ने भी मेरे मन की नहीं पूछी, सब एकतरफा निर्णय लेते रहे. सच क्या है किसी ने भी तो नहीं जानना चाहा. मैं क्या करूं?’’
फिर थोड़ा रुक कर, खुद को संभाल कर वह आगे बोली, ‘‘मेरी वजह से सब को पीड़ा ही मिली, लेकिन यह सब मैं ने नहीं चाहा था.’’
‘‘जानता हूं निशा, सब जानता हूं. लेकिन अब वैसा कुछ नहीं होगा, मुझ पर यकीन करो.’’
ये भी पढ़ें- अंधेरा छंट गया: क्या नीला और आकाश के सपने पूरे हुए?
मां और पिताजी दरवाजे पर खड़े थे. मां ने उस का मस्तक चूमते हुए कहा, ‘‘बस बेटी, अब चुप हो जाओ.’’
सांवली, प्यारी सी निशा इस तरह लौट आएगी, यह तो मैं ने कभी सोचा भी न था. पूरी कथा में एक सत्य अवश्य सामने आया था कि सत्य वह नहीं जिसे आंखें देखें, सत्य वह भी नहीं जिसे कान सुनें, सत्य तो मात्र वह है जिस में सोचसमझ, परख, प्रेम व विश्वास सब का योगदान हो. वास्तविक सत्य तो वही है, बाकी मिथ्या है.
सौजन्य: सत्यकथा
Writer- शाहनवाज
प्रदीप ने लेटे हुए ही हरवीर से कहा, ‘‘अरे यार, इतनी रात को भला कौन परेशान करने आ गया. देख जरा हरवीर कौन है?’’
दरवाजे की खटखटाहट अब तेज होने लगी थी. हरवीर अपना थकान भरा शरीर ले कर उठा और उस ने गेट खोला. हरवीर ने देखा कि गेट पर कुछ पुलिस वाले आए हुए थे.
इस से पहले कि हरवीर उन से कुछ कहता, थानाप्रभारी जगत नारायण सिंह और उस के साथ कुछ और पुलिसकर्मी हरवीर को अंदर की ओर धकेलते हुए खुद कमरे के अंदर आ घुसे और कमरे की लाइट जलाई.
कमरे में उजाला फैला तो जगे हुए प्रदीप ने कमरे में पुलिस वालों को देखा और उठ कर पलंग पर बैठ गया. लेकिन मनीष गहरी नींद में ही था.
थानाप्रभारी जगत नारायण सिंह ने उन्हें हड़काने वाले अंदाज में कहा, ‘‘ये एक रुटीन चैकिंग है. जल्दी से अपनी आईडी निकालो.’’
कमरे में मौजूद बाकी पुलिसकर्मी पूरे कमरे में फैल कर रखे सामान को अस्तव्यस्त करते हुए चैक करने लगे. प्रदीप और हरवीर ने पुलिसवालों से उलझना ठीक नहीं समझा. उन्होंने चुपचाप अपनेअपने बैग से अपनी आईडी निकाली और थानाप्रभारी के हाथों में सौंप दी.
दोनों की आईडी देख लेने के बाद थानाप्रभारी ने पलंग पर एक ओर सो रहे मनीष पर नजर डाली और काफी देर तक गुस्से से घूरते रहे. घूरते हुए जगत नारायण सोते हुए मनीष के पास पहुंचे और उसे उठाने के लिए हाथ मारा. 2-3 हाथ मारने के बाद मनीष उठा और उस ने देखा की पुलिसकर्मी उस के सामने हैं.
मनीष ने बेखौफ जगत नारायण के सामने कहा, ‘‘ये कोई समय नहीं है किसी को जगाने का. किस काम के लिए आए हैं आप लोग?’’
मनीष की बात पर थानाप्रभारी भड़क उठा, लेकिन उस ने फिर भी मनीष को जवाब दिया, ‘‘ये रुटीन चैकिंग है. अपनी आईडी निकाल जल्दी से.’’
मनीष ने थानाप्रभारी की बात सुन कर कहा, ‘‘हमारे दस्तावेज होटल रिसैप्शन पर जमा हैं, आप वहां से भी देख सकते थे. और वैसे भी हम कोई आतंकवादी तो हैं नहीं जो इस तरह से हमारी चैकिंग की जा रही है.’’
मनीष की इस बात से जगत नारायण सिंह का खून उबल पड़ा. उस ने अपने दांत पीसते हुए मनीष के बाल पकड़ते हुए कहा, ‘‘तू पुलिस को उस का काम सिखाएगा?’’
ये भी पढ़ें- Crime- बुराई: ऐसे जीजा से बचियो
यह कहते हुए थानाप्रभारी ने मनीष के गाल पर जोर का एक चांटा मारा. उस चांटे से मनीष उबर पाता कि उस पर बाकी पुलिस वालों ने एकएक कर घूंसा जमाने शुरू कर दिए.
दूसरी ओर दरवाजे के पास खड़े एक पुलिसकर्मी ने अंदर से गेट बंद कर दिया. अंदर सभी पुलिस वाले एकएक कर के मनीष को पीटते ही चले जा रहे थे. दोनों दोस्त डर की वजह से कुछ भी न कह सके.
करीब 20-25 मिनट तक उन की जी भर के पिटाई करने के बाद जब जगत नारायण ने देखा कि मनीष के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही तो उस ने अपना होश संभाला.
उस ने मनीष का हाथ उठा कर उस की नब्ज चैक किया कि वह जिंदा है या नहीं. उस की नब्ज धीमी पड़ने लगी थी. एसएचओ ने अपने साथी पुलिस वालों को इशारा कर के मनीष को अस्पताल ले जाने के लिए कहा.
मनीष गुप्ता को कर दिया मृत घोषित
इधर पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और उधर चंदन भी होटल पहुंचा. उस ने कमरे में पहुंच कर बाकियों से बात की और उसे पता चला कि मनीष को बीआरडी अस्पताल ले जाया गया है.
सुबह जब तक उस के परिवार वालों तक यह बात पहुंचती, उस से काफी पहले ही मनीष इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके थे.
मनीष की मौत की जानकारी परिवार वालों को लगी तो मनीष की पत्नी मीनाक्षी गोरखपुर गई. पुलिस वालों के खिलाफ हत्या की एफआईआर लिखवाई. काररवाई के लिए थाने के बाहर धरना दिया. लेकिन पुलिस के बड़े अधिकारियों ने काररवाई करने के बजाय मामले में लीपापोती की कोशिश की.
एक वीडियो भी सामने आया, जिस में एसएसपी और डीएम परिवार को केस दर्ज नहीं कराने के लिए मना रहे थे. डीएम विजय किरण आनंद कह रहे थे कि वो बड़े भाई के नाते समझा रहे हैं कि सुलह कर ली जाए.
गोरखपुर के एसएसपी ने शुरुआती जांच में इसे बिस्तर से गिर कर हुई मौत का मामला बताया था. जब मनीष गुप्ता की पत्नी काररवाई पर अड़ी रहीं और इस मामले को ले कर विवाद गहराया, तब कहीं जा कर 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई.
एफआईआर में 3 लोग नामजद और 3 अज्ञात थे. रामगढ़ताल थानाप्रभारी जगत नारायण सिंह, एसआई अक्षय मिश्रा और एसआई विजय यादव का नाम लिखा गया है. बाकी 3 आरोपी, एसआई राहुल दुबे, हैडकांस्टेबल कमलेश यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार हैं. ये सभी 6 आरोपी पुलिस वाले सस्पेंड कर दिए गए.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस की तरफ से गिरने से चोट लगने वाली थ्योरी दी जा रही थी. एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि भगदड़ में गिरने से चोट लगने की जानकारी मिली है.
उधर मनीष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उस में मनीष के शरीर पर 4 गंभीर चोटों की जानकारी मिली. उन के सिर में 5 सेंटीमीटर×4 सेंटीमीटर का घाव मिला. इस के अलावा दाहिने हाथ पर डंडा मारने के निशान, बाईं आंख और कई जगह पर हलके चोट के निशान मिले थे.
ये भी पढ़ें- Satyakatha: ऑपरेशन करोड़पति- भाग 1
विपक्षी दलों ने किया प्रदर्शन
विपक्षी पार्टियों की तरफ से इस मुद्दे को ले कर सरकार पर सवाल उठाए गए. 30 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार से मुलाकात की थी और न्यायिक जांच की मांग की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन से इस मामले को सीबीआई से जांच की सिफारिश की. साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर ईनाम भी घोषित कर दिया.
इस मामले में मुख्य आरोपी थानाप्रभारी जगत नारायण सिंह और अक्षय मिश्रा को 10 अक्टूबर को रामगढ़ताल एरिया से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. अक्षय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है.
अगले भाग में पढ़ें- लाश ठिकाने लगाना चाहते थे पुलिस वाले
Writer- वीना त्रेहन
अचानक दादी को ध्यान आया कि बच्ची कहां है. लाओ उसे, मिलूं मैं उस से. दरवाजे की आड़ से निकल बहू रेखा काइरा को लिए अंदर पहुंचीं. आज सुरेशजी मां से आज्ञा लिए बगैर उन के कमरे में आ बैठे. दादी ने बच्ची को गोद में ले माथा चूमा. इतने दिनों बाद मां को बातें करते देख सब खुश थे.
तभी दादी ने कहा कि सुरेश कल सुबह पंडितजी से रिया की शादी करवाने का कह आओ. इन के पास समय कम है. घर को भी सजा लो. हां, एक बात और पंडितजी से जो सामान चाहिए हो लाने को कह दोे. पैसे हम दे देंगे. तुम अकेले कहांकहां भागोगे… और बहू कल दोपहर बाजार जा कर दूल्हादुलहन के कपड़े खरीद लाना. छोटी बेटी को घाघराचोली अच्छा लगेगा. सब के कपड़ों के पैसे मैं दूंगी. जेवर मत खरीदना. मेरे पास हैं. बस अंगरेजी बाबू की अंगूठी खरीद लेना. दादी एक ही सांस में सब कह गईं.
बेटे ने जब पूछा कि मां बुलाना किसकिस को है, तो बोली कि अरे किसी को नहीं. हम ही बराती और हम ही घर वाले.
घर में हलचल थी. सब किसी न किसी काम में व्यस्त थे. पर सब से बड़ी खुशी इस बात की भी थी कि मां ने (दादी) कितने सालों बाद अपने कमरे की दहलीज लांघी. उन के लिए पहले जैसे ही दीवान पर गद्दा बिछा 2 बड़े तकिए लगा दिए गए. शादी का मुहूर्त 4 दिन बाद शुक्रवार का निकला. शनिवार शाम को उन की वापसी.
दुलहन के वेश में रिया और शेरवानी पहने दूल्हे विलियम को सब के बीच बैठा दादी ने अपने संदूक से निकाल अपनी शादी में मिला भारी भरकम सोने का जड़ाऊ रानी हार रिया को और बड़े मोतियों का 4 लड़ी वाला हार विलियम को पहनाया.
बहू ने कहा कि इतने सालों से समेटा ये सब उसे क्यों नहीं दिया गया? फिर अगर रिया को ही देना था तो पहली शादी में क्यों नहीं दिया?
उत्तर मिला कि तब दामाद पर मेरा दिल नहीं बैठा था पर अब ये हमारे बेटाबेटी सदा सुखी रहेंगे.
शादी का दिन. कुछ जानेपहचाने लोगों को बुलाया गया था. आवभगत चल रही थी पर अचानक एक गोरे सूटेडबूटेड को देखा तो जाना कि वह विलियम का कजन है. उन्हें देख रिया हैरानी से बोली कि हाय जीजू. जीजू ने कहा हाय रिया… सरप्राइज, रेखाजी हैरान… निधि का पति पर बहन ने तो कभी नहीं बताया कि उन का दामाद गोरा है. शादी रीतिरिवाज से हो रही थी. विदाई के समय नवदंपती ने दादी के पैर छुए तो आशीर्वाद देते दादी की आंखें भर आईं.
ये भी पढ़ें- टूटी चप्पल: शादी में अंजलि के साथ कौन-सी घटना घटी?
विलियम ने दादी के दोनों हाथों को अपने हाथों में ले उन्हें आश्वासन दिया कि वह रिया का अच्छा पति बनेगा. भर आई आंखों से रिया ने दादी की आंखों में ममता का प्रतिबिंब देखा. उन के गले लग कहा कि धन्यवाद दादी. मगर दादी ने कहा कि वह क्यों बिटिया, अब रिया क्या बताए कि दादी ने जो अपनी सोच का विस्तार कर लिया था, अपनी सारी उम्र के धर्म, कर्म, पाबंदियां, रूढि़वादिता त्याग कर पोती की खुशी के लिए जो चुना वह इतना सहज नहीं था.
जारेद रात की फ्लाइट से यूएस लौटने वाले थे. रेखाजी ने निधि के लिए झुमके व नन्ही जूली के लिए सोने की छोटी सी चेन खरीद ली, पर अब जारेद को क्या दें. तभी सासूजी एक पुरानी डिबिया ले आईं और फिर बोलीं कि बहू दामाद पहली बार आया है. उसे दे दो. डिबिया खोली तो उस में सोने की गिन्नी थी. रेखाजी ने मुसकराते कहा कि मां आप तो सोने का खजाना हैं. उत्तर मिला कि वह तो हूं ही.
एक रात होटल में रह सुबह रिया व विलियम घर आए. नन्ही काइरा नानी के पास रही. दिन खुशी से बीता और शाम मम्मीपापा उन्हें एअरपोर्ट छोड़ने जाने लगे तो रिया ने दादी को भी चलने को कहा.
रिया दादी के चेहरे पर आए भावों को पहचानती थी. दादी का हाथ सहलाते रिया ने कहा कि दादी आप को अमेरिका में मेरे घर आना होगा.
ये भी पढ़ें- प्यार न माने सरहद: समीर और एमी क्या कर पाए शादी?
इस पर दादी ने कहा कि जरूर पर जब तू काइरा के भाई या बहन को जन्म देगी और मैं परदादी बनूंगी तब.
विली ने रिया की ओर देख मुसकराते हुए कहा कि वह तो आप अब हो गई हैं. काइरा की ग्रेट ग्रांड मां, अगली सीट पर बैठे सुरेशजी ने मुड़ रिया और विली को आशीर्वाद दिया.
Writer- डा. उर्मिला कौशिक ‘सखी’
मुझे जब असमंजस में और अधिक नहीं रहा गया तो मैं प्रीति के घर पहुंच गई थी. प्रीति एक कोने में अलग सी बैठी थी. मुझे दहलीज पर देख कर भी कुछ नहीं बोली, वैसे ही बैठी रही थी, वरना तो उठ कर मेरा स्वागत करती थी. मैं ने जब काम छोड़ने के बारे में जानना चाहा तो उस की मां ने इतना ही कहा था, ‘मेमसाहिब, अब प्रीति तुम्हारे घर काम नहीं करेगी. अब यह गांव जाएगी इस की वहां शादी तय हो गई है.’
‘ऐसे अचानक, कैसे?’
‘बस, मेमसाहिब, हम गरीब लोगों के साथ कब, कैसे, क्या गुजर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. आप ठहरे बड़े आदमी, हम छोटे लोग भला क्या कह सकते हैं? बाकी अब प्रीति आप के घर नहीं जाएगी.’
मेरी लाख कोशिशों के बावजूद प्रीति ने काम छोड़ने का कारण नहीं बतलाया और मैं अपना सा मुंह ले कर वापस घर आ गई थी. घर आ कर मैं कुछ देर तक सोचती रही थी.
‘आखिर ऐसा क्या हुआ होगा जो प्रीति यों काम छोड़ कर चली गई और अब उस की शादी करने की बातें हो रही हैं. जिस के लिए उसे गांव भेजा जा रहा है. अभी तो प्रीति की उम्र 13 वर्ष की ही होगी, फिर इतनी जल्दी वह भी एकाएक.’
जब समझ में कुछ नहीं आया तो मैं नितिन के पास आ गई और उन से किसी दूसरी काम वाली लड़की का इंतजाम करने को कहा.
अनमने मन से नितिन ने कहा, ‘हां, देखता हूं. इतनी जल्दी थोड़ी ही काम वाली लड़कियां मिलती हैं, वह भी तुम्हारी पसंद की.’
तब मैं ने कहा था, ‘कोई बात नहीं. कैसी भी ले आओ, चलेगी. बच्चों का ध्यान कैसे रखना है, वह सबकुछ मैं समझा दूंगी.’
अगले ही दिन नितिन ने अपनी जानकारी में कइयों को काम वाली के बारे में कह दिया था. उस के 4-5 दिन के बाद शर्माजी के यहां काम करने वाली बाई ने ‘डोर बेल’ बजाई तो सास ने उस के पास जा कर पूछा था, ‘हां रमा, क्या बात है. कैसे आई हो?’
ये भी पढ़ें- वापसी: क्यों शेखर अपनी पत्नी से नाराज रहता था?
‘बीबीजी को एक लड़की चाहिए न बच्चों की देखभाल के लिए, सो उसी की खातिर आई थी.’
मैं ने घर के अंदर से ही कह दिया था. ‘हां रमा, चाहिए. लेकिन कौन है?’
‘मेमसाहिब, मेरी बड़ी लड़की 14-15 साल की है मगर…’
‘मगर क्या?’ सास ने पूछा था.
‘जी वह पैर से थोड़ी अपाहिज है. लेकिन घर का सारा काम कर लेती है. मेरी 4 लड़कियां उस से छोटी हैं. वही मेरे पीछे से घर का सारा काम करती है और अपनी छोटी बहनों की देखभाल भी. अब खर्चा बढ़ गया है न. शर्माजी की बीवी ने कहा था कि आप को तो सिर्फ काम वाली 2 घंटे सुबह और 2 घंटे शाम को चाहिए तो वह इतना वक्त निकाल लेगी.’
तब तक मैं भी अपनी सास के पास आ कर खड़ी हो गई थी. मैं ने उस से पूछा था कि महीने के हिसाब से कितने पैसे लोगी? हम उसे दोनों समय खाना तो देंगे ही साथ में कपड़े भी दे देंगे.
उस ने कहा था कि जो मरजी दे देना मांजी. वैसे मैं एक घर में बरतन करने का 300 रुपए लेती हूं.
मैं ने तपाक से कहा था, ‘अच्छा चल, कुल मिला कर महीने के 500 रुपए दे देंगे. अगर ठीक है तो आज शाम से ही भेज दो.’
500 रुपए सुन कर उस ने झट से हां की और हमारा अभिवादन कर के चली गई.
शाम को उस ने अपनी बड़ी लड़की को हमारे यहां काम के लिए भेज दिया था. लड़की का हुलिया दयनीय था. मोटेमोटे काले होंठ, उभरे हुए दांत जिन पर गंदगी साफ देखी जा सकती थी, मैलेकुचैले कपड़े. छाती पर इतना ही उभार था कि बस यह महसूस किया जा सके कि लड़की है. मेरे नाम पूछने पर उस ने अपना नाम आयशा बतलाया था. उसे देख कर मैं मन ही मन सोचने लगी कि ‘यह क्या काम करेगी? पहले तो मुझे ही इस के लिए कुछ करना पड़ेगा.’
ये भी पढ़ें- दीवाली: क्या थी वो नई खुशियां
मैं ने तब नहाने का साबुन व बदलने के लिए दूसरे कपड़े देते हुए उसे ताकीद की थी कि पहले तुम अच्छे से नहा कर आओ और दांत साफ करना मत भूलना. उस ने मुझ से कपड़े और साबुन लिए और पूछा, ‘आंटीजी, बाथरूम किस तरफ है?’
मैं चौंक गई थी. ‘अरे, तुम अपने घर जा कर नहा कर आओ.’
तब उस ने कहा था कि आंटी, हमारे घर बाथरूम कहां. मैं तो अंधेरा होने पर ही घर के आंगन में नहा लेती हूं या फिर सूरज निकलने से पहले.
मैं सोच में पड़ गई थी कि क्या करूं, क्या न करूं? यह कैसी मुसीबत आ गई. मांजी को पता चल गया तो. खैर, उसे चुपचाप बाथरूम में भेज मैं आंगन में बिछी चारपाई पर अंकिता को ले कर बैठ गई थी. वह थोड़ी ही देर में नहा कर बाहर आ गई थी. मैं ने उसे उस का सारा काम समझाते हुए उस से पहले बाथरूम की जम कर सफाई करवाई थी.
आयशा मेरी सोच से अधिक समझदार निकली. जो भी कहती वह उसे आगे से आगे, बिना ज्यादा बुलवाए, पूरा कर देती थी. जब भी उस को समय मिलता तो वह अंकिता को ले मेरे पास आ बैठती और कहती थी, ‘आंटी आप कितनी सुंदर हैं. आप क्या लगाती हैं अपने मुंह पर? कौन सी क्रीम लगाती हैं? कौन सा तेल इस्तेमाल करती हैं? आप के बालों से बहुत अच्छी महक आती रहती है.’
सौजन्य- सत्यकथा
Writer- निखिल
ईडी की जांच में सामने आया कि लीना अपने पति सुकेश की बेईमानी की कमाई से ऐशोआराम की जिंदगी जी कर रही थी.
लीना 2009 में जब तमिल और मलयालम फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रही थी, तब सुकेश ने उसे अपने झांसे में लिया और उसे कुछ फिल्मों में काम दिलवाया. यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई. इस के बाद इन की प्रेम कहानी परवान चढ़ती रही और ये पतिपत्नी की तरह रहने लगे.
सुकेश से मुलाकात के बाद लीना की लाइफस्टाइल भी बदल गई. वह उस के सभी गलत सही कामों में साथ देने लगी. यही कारण रहा कि वह भी सुकेश के साथ जेल जाती रही.
लीना से पूछताछ के आधार पर इन के 4 साथियों अरुण मुथू, मोहन राज, कमलेश कोठारी और जोएल डेनियल को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये चारों चेन्नई के रहने वाले हैं. ये लोग भी सुकेश और लीना के उगाही रैकेट में शामिल थे.
अभिनेत्री लीना को 2013 में भी सुकेश के साथ चेन्नई के एक बैंक में 19 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. वर्ष 2015 में भी करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में उस की गिरफ्तारी हुई थी.
बाद में दिसंबर 2018 में लीना पाल अपने ब्यूटीपार्लर में शूटआउट के बाद सुर्खियों में आई थी. कहा गया कि गैंगस्टर रवि पुजारी ने उस से करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर उस के ब्यूटीपार्लर पर फायरिंग कराई थी.
ये भी पढ़ें- Crime- बुराई: ऐसे जीजा से बचियो
इस मामले में लीना ने अदालत में याचिका दायर कर पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग की थी. इसे अदालत ने खारिज कर कहा था कि वह सुरक्षा के लिए निजी गार्ड रख सकती हैं.
कर्नाटक के रहने वाले सुकेश चंद्रशेखर उर्फ बालाजी के अपराधों की फेहरिस्त बहुत लंबी है. अभी उस के खिलाफ 20 से ज्यादा मामले चल रहे हैं. वह कई बार पकड़ा जा चुका है. कभी अकेला, तो कभी अभिनेत्री पत्नी लीना के साथ.
अभी वह 2017 से जेल में है. हालांकि इस दौरान वह बीचबीच में पैरोल पर जाता रहा. पिछले साल भी वह चेन्नई गया था.
अय्याश जिंदगी जीने के शौक ने उसे शातिर ठग बना दिया. सुकेश के पिता रबर कौन्ट्रेक्टर थे. उस ने 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और अपराध की दुनिया में कदम रख लिया.
जब उस की उम्र महज 17 साल थी, तब उस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के बेटे का दोस्त बन कर एक परिवार से एक करोड़ 14 लाख रुपए की ठगी की थी.
बेंगलुरु पुलिस ने तब उसे पहली बार पकड़ा था. जमाने पर आने के बाद वह चेन्नई चला गया. उसे अप्रैल 2017 में चुनाव आयोग घूसकांड के मामले में दिल्ली के एक पांच सितारा होटल से एक करोड़ से ज्यादा की नकदी सहित गिरफ्तार किया था.
आरोप था कि उस ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद पार्टी के चुनाव चिह्न को ले कर हुए विवाद में एआईएडीएमके के डिप्टी चीफ टी.टी.वी. दिनाकरण को चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत के रूप में 50 करोड़ रुपए दे कर सिंबल दिलवाने का वादा किया था.
इसी मामले में गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में उस ने जेल अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर देश के नामी लोगों से ठगी का काम शुरू कर कर दिया था.
बाद में उसे तिहाड़ से दिल्ली की ही रोहिणी जेल में शिफ्ट कर दिया गया था. सुकेश पर तेलगूदेशम पार्टी के पूर्व सांसद रायपति संबाशिव राव से वसूली करने के लिए सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगा था.
उस ने पूर्व सांसद से सीबीआई व गृह मंत्रालय के अधिकारियों के नाम पर 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी.
संबाशिव राव पर अपनी कंपनी के माध्यम से 7 हजार 926 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी करने और फरजी फर्मों को धन देने का आरोप है.
ये भी पढ़ें- Satyakatha: ऑपरेशन करोड़पति
वर्ष 2013 में सुकेश और उस की पत्नी लीना को चेन्नई के केनरा बैंक से 19 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस समय इन के दिल्ली स्थित फार्महाउस से 20 करोड़ रुपए कीमत की 9 लग्जरी गाडि़यां जब्त की गई थीं.
वह राजनेताओं के रिश्तेदार के रूप में खुद को पेश करता था. इस के अलावा केंद्रीय मंत्रियों, सीबीआई व गृह मंत्रालय के अधिकारियों या सुप्रीम कोर्ट के जज के नाम पर लोगों से ठगी करता था.
जेल से बाहर आने पर वह ठगी के पैसों से महंगी कारें खरीदता और ऐशोआराम की जिंदगी जीता था.
कभी उस ने एम. करुणानिधि का पोता बन कर तो कभी कर्नाटक के पूर्व मंत्री करुणाकर रेड्डी का सहयोगी बन कर तो कभी बी.एस. येदियुरप्पा का सचिव बन कर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की.
उस ने लोगों को नौकरियों का झांसा दे कर भी 75 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ठगी.
दिल्ली की जेल में रहते हुए उस ने एक बड़े बिजनैसमैन से 50 करोड़ रुपए ठग लिए थे. वह खुद या अपने सहयोगी से मोबाइल से स्पूफिंग के जरिए लोगों को काल कराता था.
स्पूफिंग के जरिए वह जिस अधिकारी या राजनेता के नाम से फोन करता था, उसी का नंबर फोन रिसीव करने वाले के स्क्रीन या ट्रूकालर पर प्रदर्शित होता था. इसी कारण लोगों को यह विश्वास हो जाता था कि उस से बात कर रहा शख्स सही है.
देशभर में अनेक लोगों से सैकड़ों करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोपी सुकेश और लीना अभी जेल में हैं. अपराधों में भागीदार उन के साथी, बैंक वाले और जेल अफसर भी जेल में हैं. दिल्ली पुलिस के अलावा प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहा है.
बहरहाल, जेल से इतने बड़े पैमाने पर हुई ठगी गंभीर जरूर है, लेकिन इस तरह की वारदातें रोकने के लिए सरकार के स्तर पर कोई भी ठोस प्रयास नहीं किए जाते. इसलिए जेल और जेल से बाहर रोजाना नएनए ठग पैदा होते हैं.
उस दिन सारे महल्ले वालों ने रश्मि का इतना शानदार स्वागत किया कि जिस का वर्णन शब्दों में करने के लिए शब्दकोष के सारे अच्छे शब्द भी शायद कम पड़ें. उस दिन का नजारा मेरे लिए एक कभी न भूलने वाला अनुभव बन गया. मुझे लगा मैं ने अपने समय का सब से बेहतरीन उपयोग उस दिन किया.
लेकिन रश्मि की यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई. घर आने के 10 दिन बाद ही महेंद्र को अचानक पैरों की तकलीफ शुरू हो गई. वह दिनरात पीड़ा से कराहता रहता. उस का बदन बुखार से तपता रहता और दर्द असहनीय होने पर वह तड़प उठता. रश्मि तब बिना समय गंवाए महेंद्र को के.ई.एम. ले गई जहां उसे फिर भरती किया गया और शुरू हुआ एक नया सिलसिला…ब्लड कल्चर, हड्डियों का एक्सरे, एम.आर.आई., सोनोग्राफी और न जाने क्याक्या.
एक्सरे और एम.आर.आई. की रिपोर्ट से पता चला कि महेंद्र को बोन टी.बी. है. उसे ठीक करने के लिए ढेरों रुपए और एक लंबे समय की जरूरत है. पिछले 8 महीने से यही भागदौड़ चली आ रही है.
इस दौरान रश्मि के हिस्से में बेहिसाब तकलीफें आईं तो मैं ने उसे समझाया कि देखो रश्मि, तुम महेंद्र के लिए जितना कर सकती थीं, किया, अब तुम इस मामले से बाहर निकल जाओ, प्लीज…
‘‘दीदी, प्लीज,’’ वह लगभग चीख उठी, ‘‘जब परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से बीमार होता है तब उस के साथसाथ घर के दूसरे सदस्यों का जीवन किस हद तक बिखर जाता है इस का एहसास आप को है? महेंद्र की बड़ी बहन आरती पढ़ना चाहती है लेकिन उस ने पढ़ाई छोड़ कर अपनी किशोरावस्था को गृहस्थी की आग में झोंक दिया. सब से छोटी बहन नीलम की आंखें आप ने नहीं देखीं न? लेकिन मैं ने उस की आंखों में बसे सतरंगी सपनों को राख में बदलते देखा है. तीनों बहनें हर पल अपनी जिंदगी के साथ समझौता करती हुई जीए जा रही हैं. उन का क्या भविष्य?
ये भी पढ़ें- अपना घर: सीमा अपने मायके में खुश क्यों नहीं थी?
‘‘नहीं, दीदी, मैं अगर अपने हाथ खींच लूं तो उन की मदद कौन करेगा? कहां से लाएंगे वे इलाज के लिए इतना सारा पैसा?’’
उस दिन वह बेहद व्यथित थी. वह जैसे जिंदगी की जंग हार गई थी. अपनी मजबूरी में फंसी वह, अब क्या होगा, सोच कर चिंतित हो उठी थी.
‘‘दिव्येशजी, कैसे हैं आप?’’ ज्यों ही उन्होंने दरवाजा खोला मैं ने मुसकराते हुए पूछा.
‘‘मैं ठीक हूं. आप बैठिए, मैं रश्मि को जगाता हूं. वह अभीअभी सोई है.’’
‘‘नहीं, आप उसे सोने दीजिए. कैसी है अब उस की तबीयत?’’ मैं ने सोफे पर बैठते हुए चिंतित लहजे में पूछा.
‘‘आज ठीक है. 2 दिन से वह बुखार से तड़प रही थी. न जाने अचानक उसे क्या हो गया? वह डाक्टर के पास इलाज भी नहीं करवाना चाहती. उस की वजह से मैं भी 2 दिन से घर पर हूं.’’
मैं उन्हें देखती रह गई कि क्या वाकई में कोई पति अपनी पत्नी से इस कदर मोहब्बत करता होगा?
दिव्येशजी ने गरम कौफी का प्याला मुझे देते हुए कहा, ‘‘वर्षाजी, मेरी रश्मि कुछ अलग ही मिट्टी की बनी है. उस के भोलेपन एवं निर्दोषिता ने ही मुझे उस की ओर आकर्षित किया था. हम ने प्रेम विवाह किया था. शुरुआत का हमारा जीवन काफी संघर्षमय रहा. उस का आर्थिक एवं भावनात्मक सहारा पा कर ही मैं अपना पारिवारिक जीवन स्थिर कर पाया हूं?
‘‘नौकरी और घर की जिम्मेदारियां, बच्चों की पढ़ाई तीनों मोर्चों पर वह बिना थकेहारे लड़ती रही. अब जा कर हमारा जीवन स्थिर हो पाया है. हमारे दोनों बच्चे अपना उज्ज्वल कैरियर बनाने के लायक बने, सब रश्मि की बदौलत…’’
मैं स्तब्ध हो कर उन की बातें सुनती रही.
‘‘वर्षाजी, सच कहूं तो आदित्य की विदेश शिक्षा को ले कर हम ने बैंक से 15 लाख का कर्ज न लिया होता तो महेंद्र के आपरेशन को ले कर रश्मि को इधरउधर भटकना न पड़ता…काश, 2 साल पहले वह हमें मिला होता,’’ फिर थोड़ा रुक कर वे बोले, ‘‘रश्मि को तो आटेदाल का भाव तक नहीं मालूम. सच तो यह है कि मैं ने उसे बाजार के धक्के न खाने की हिदायत दे रखी है. मैं नहीं चाहता कि धूप में बाजार के चक्कर काट कर वह अपनी सेहत खराब करे.’’
सच ही तो कहते हैं दिव्येशजी. दोपहर की कड़ी धूप में उस की गौर त्वचा ताम्रवर्ण हो जाती है. तब मैं उसे ‘लाली लाली’ कह कर चिढ़ाती हूं और वह खिलखिला कर हंस पड़ती है. तब उसे देख कर भी मेरे मन में खयाल आ जाता है, ‘काश, मिहिर की एक बहन भी होती, रश्मि जैसी…’
ये भी पढ़ें- धोखा: क्या संदेश और शुभ्रा शादी से खुश थे?
‘‘कहां खो गईं आप? क्या नीरज भाई की याद सताने लगी?’’ वह मेरे कान के पास आ कर फुसफुसाई तब मुझे होश आया.
‘‘मेरे दोनों दुश्मन साथ बैठ कर, मेरे खिलाफ किस जंग की तैयारी कर रहे हैं?’’ उस के होंठों पर शरारत भरी मुसकान उभर आई.
‘‘हां, हम दोनों रश्मिपुराण पढ़ रहे थे,’’ मैं ने उसे चिढ़ाने के लिए कहा.
‘‘जहे नसीब, हम इतने, महान कब से बन गए कि हमारे नाम का पुराण बन गया और हमें पता तक न चला?’’ वह नाटकीय अंदाज में बोली.
‘‘रश्मि, बस, अब बहुत हो चुका. इस से ज्यादा कुरबानी मैं तुझे नहीं देने दूंगी क्योंकि अब उन की मदद करने की न तो तुझ में सामर्थ्य ही रही है और न ही तुझे समझाने की शक्ति मुझ में रही.’’
‘‘नहीं दीदी, ऐसा नहीं कहते. जब तक दिल में हौसला है और हाथों में दम, मैं उस की मदद करती रहूंगी और आप ने शायद यह सुना भी हो कि प्रार्थना में उठने वाले हाथ से ज्यादा मदद में उठने वाले हाथ महत्त्वपूर्ण होते हैं.’’
एक दिन रश्मि आई तो मुझे उस सुनार के बारे में याद दिलाने लगी जिस की दुकान से मैं ने स्नेह के बेटे के लिए एक बे्रसलेट और स्नेह के लिए एक जोड़ी बाली बनवाई थीं.
रश्मि अपने कुछ जेवर ले कर आई थी और चाहती थी कि उन गहनों को बेच कर मैं उसे कुछ पैसे ला दूं.
‘‘दीदी, प्लीज, आप मना करेंगी तो मैं कहां जाऊंगी? मैं किसी को जानती भी तो नहीं.’’
‘‘तो क्या हुआ? मैं क्यों करूं तुम्हारा यह काम? क्या दिव्येशजी यह जानते हैं?’’ उस ने अपनी पलकें झुका दीं.
‘‘नहीं, और आप उन से कहेंगी भी नहीं, आप को मेरी कसम,’’ और उस ने मेरा दायां हाथ उठा कर अचानक अपने सिर पर रख दिया.
‘‘रश्मि, यह सब गलत हो रहा है और गलत काम में मैं तुम्हारा साथ नहीं दे सकती.’’
‘‘दीदी, प्लीज, आखिरी बार.’’
ये भी पढ़ें- लक्ष्य: क्या था सुधा का लक्ष्य
आखिर उस की जिद के सामने मैं ने घुटने टेक दिए. अपने ज्वैलर्स के पास से 15 हजार रुपए ले कर जब मैं ने उस के हाथ में थमाए तो वह फूल सी खिल उठी, पर मेरा हृदय मुरझा गया.
उन पैसों से वह महेंद्र के इलाज, दवाइयां, इंजेक्शन, हेल्थड्रिंक आदि तथा अस्पताल में रहते हुए उस के मम्मीपापा के लिए खाना लाने के लिए खर्च करती रही. आखिरकार, महेंद्र ठीक हो कर घर आ गया. पहले से वह बेहतर था. उस की जान पर मंडराता हुआ खतरा टल गया था. अपने सहकार की ज्योति जला कर रश्मि ने महेंद्र की बुझती हुई जीवन ज्योति को पुन: प्रज्वलित करने का एक अद्भुत प्रयास किया जिसे डा. पांडे तथा डा. दलवी जैसी कई सिद्ध हस्तियों ने सराहा. उस ने मेरे मन में दबी नेकी की उदात्त भावना को भी तो बखूबी उजागर किया. उस की ज्येति में मैं ने अपनी ज्योति को भी शामिल कर लिया. ज्योति से ज्योति जलाने का सिलसिला आगे भी चलता रहे, यही मेरी कामना है.
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है. शो के एक्टर्स भी अपने एक्टिंग के कारण दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं. शो के लीड स्टार ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), नील भट्ट (Neil Bhatt) और योगेंद्र विक्रम सिंह (Yogendra Vikram Singh), आयशा सिंह (Ayesha Singh) की जोड़ियां फैंस को खूब पसंद आ रही है.
ये एक्टर्स आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इनके पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये असल जिंदगी में एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं.
View this post on Instagram
हाल ही में पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बैक टू सीन की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या शर्मा (पाखी) का ऑनस्क्रीन पति सम्राट यानी योगेंद्र विक्रम सिंह मेकअप मैन की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
पाखी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, जब भी मैं शूट से पहले टचअप लेती हूं वो आते हैं और मेकअप मैन से आइना छीनकर मुझे ऐसे दिखाते हैं. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है.
View this post on Instagram
ऐश्वर्या शर्मा (पाखी) के मंगेतर नील भट्ट (विराट) ने इस पोस्ट कमेंट किया है कि मेकअप दादा… जरा इधर भी ध्यान दो.
View this post on Instagram
शो के लेटेस्ट एपिसोड की बात करे तो ओमी भवानी को खूब सुनाता है. भवानी ओमी से कहती है कि तेरी बीवी से जरा मसाले क्या पिसवा लिए, तो तुझे इतना बुरा लग गया. तो वहीं सई सब कुछ ठीक करने की कोशिश करती है लेकिन ओमी और सोनाली उसे सबके सामने लताड़ देते हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: डबल गेम खेल रहे हैं करण कुद्रा, Tejasswi Prakash ने लगाईं लताड़
स्टार प्लस (Star Plus) का सुपरहीट सीरियल अनुपमा (Anupamaa) टीआरपी चार्ट में लगातार नंबर वन पर जगह बनाए हुए हैं. शो की कहानी में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा ने शाह हाउस छोड़ दिया है और उसके साथ समर ने भी घर छोड़ने का फैसला किया है. समर अपनी मां को हर कदम पर साथ देना चाहता है. तो दूसरी तरफ घर से अनुपमा के जाने के बाद बापूजी, पाखी और नंदिनी फूट-फूट कर रोते हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड अनुपमा का नया सफर देखने को मिलेगा. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.
शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा समर से कहती है कि कुछ देर के लिए वह अकेला रहना चाहती है. ऐसे में समर अनुपमा को थोड़ी देर के लिए अकेला छोड़ देता है. वह उदास मन से पार्क में बैठी होती हैं, तभी एक बच्चा अनुपमा के पास आता है और उसे गले लगाता है.
ये भी पढ़ें- अनुपमा ने इस वजह से लगाई पाखी की क्लास, देखें Viral Video
View this post on Instagram
ते दूसरी तरफ अनुपमा अपने मायके जाती है. उसकी मां कहती है कि अनुपमा ने ये फैसला लेकर अच्छा किया है. उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है. अनुपमा के जाने के बाद बापू जी काफी दुखी है. बापू जी ने खाना-पिना भी छोड़ दिया है.
View this post on Instagram
शो में आप ये भी देखेंगे कि अनुज अनुपमा के घर जाता है और उसे घर देने की बात करता है. वह कहता है कि कंपनी हर एक कर्मचारी को घर देती है. लेकिन अनुपमा का ये ऑफर ठुकरा देती है. अनुपमा कहती है कि उसे मदद की जरूरत नहीं है. दूसरी तरफ वनराज शाह हाउस से अनुपमा के नाम की नेम प्लेट फेंक देता है. वह कहता है कि घर में अब अनुपमा का जिक्र नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: डबल गेम खेल रहे हैं करण कुद्रा, Tejasswi Prakash ने लगाईं लताड़
View this post on Instagram
दूसरी तरफ काव्या बा के कान भरेगी. काव्या कहेगी कि अनुपमा का नाम प्रॉपर्टी पेपर्स से हटाना होगा. क्योंकि अनुपमा के पास जब तक घर का हिस्सा है वह कुछ नहीं कर सकते हैं.
शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने लिए घर की तलाश में निकलेगी. लेकिन जब घर के ओनर पूछेंगे कि उसका पति कहा है. अनुपमा बताएगी कि उसका तलाक हो गया तो वे उसे घर देने से मना कर देंगे.