‘नागिन’ की एक्ट्रेस ने समुंदर किनारे किया टौपलेस हो कर वर्कआउट, देखे फोटोज

कलर्स टी.वी. के खासा पौपुलर शो नागिन में महारानी अवंतिका का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से ही वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. आशका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर फैंस को इम्प्रेस करने के साथ साथ खुश करने में लगी रहती हैं, और यही कारण है कि वे अपनी फोटोज शेयरिंग के चलते चर्चा का विषय बन ही जाती हैं.

हाल ही में आशका गोराडिया ने ऐसा फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया है जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही ना रहा. दरअसल आशका ने समुंदर किनारे योगा करते हुए अपना एक टौपलेस फोटोशूट शेयर किया है. वे अपनी हेल्थ का काफी अच्छे से ख्याल रखती हैं और उससे भी ज्यादा ध्यान वे इस बात पर देती हैं कि अपनी परफेक्ट फिगर से लोगो का दिल कैसे जीता जाए, और उनकी छोटी से छोटी कोशिश भी फैंस की वाहवाही बटोरने में कामयाब हो जाती है.

ये भी पढ़ें- सारा के लिए कार्तिक ने किया ऐसा काम, फैंस बोले परफेक्ट बौयफ्रेंड

ऐसा देखा गया है कि आशका गोराडिया को समुंदर किनारे समय बिताना और फोटोज खिंचवाना बेहद पसंद है क्योंकि उनकी ज्यादातर फोटोज समुंदर किनारे की ही होती है और फोटोज खिंचवाते समय उनकी चेहरे की खुशी साफ बताती है कि वे वहां कितना एंजौय करती हैं. आशका के हर लेटेस्ट फोटोशूट को उनके फैंस जमकर प्यार देते हैं और उनकी परफेक्ट फिगर और खूबसूरती की काफी तारीफ भी करते हैं.

ये भी पढ़ें- युवराज सिंह की एक्स भाभी ने दिखाया बोल्ड अवतार,

देखा जाए तो आशका गोराडिया योगा करने में काफी माहिर हैं. इस बात का अंदाजा कोई भी उनकी फोटोज देख कर लगा सकता है कि किस तरह वे मुश्किल से मुश्किल योगा पोजिशन्स आसानी से परफोर्म कर लेती हैं. हेडस्टैंड से लेकर हर पोजीशन को वे चुट्कियों मे कर दिखाती हैं.

बता दें, आशका गोराडिया की ज्यादातर फोटोज उनके पति ब्रेंट गोबल ही क्लिक करते हैं और ब्रेंट भी आशका की ही तरह काफी हेल्थ कौन्शियस हैं. आशका और ब्रेंट की शादी 1 दिसम्बर 2017 और हिंदू रिती-रिवाजों के साथ 3 दिसम्बर 2017 को हुई थी. ब्रेंट गोबल एक जाने-माने अमेरिकन बिजनेसमैन हैं.

ये भी पढ़ें- ‘इश्कबाज’ की ‘अनिका’ को दिया Co-Stars ने

चंद्रमा पर पहली बार किसने फैलाया था कचरा, अब तो 190 टन स्पेस जंक

काफी दिनों से चंद्रयान-2 की चर्चा पूरे विश्व में हो रही थी. 6 सितंबर को तो चंद्रयान-2 पूरे विश्व में नंबर वन ट्रेंडिंग भी था. हमारा मिशन मुकम्मल होने से महज 300 मीटर की दूरी पर अधूरा रह गया. लैंडर विक्रम से हमारा कनेक्शन टूट गया और फिर उसके बाद सूचना मिलना बंद हो गई. खैर हमारा ऑर्बिटर अपना काम पूरी इमानदारी से कर रहा है. उसने विक्रम की एक तस्वीर भेजी जिसके बाद पता चल पाया कि विक्रम सही सलामत तो है लेकिन वो अपने लक्ष्य से थोड़ा भटक गया जिसकी वजह से हार्ड लैंडिंग हुई होगी.

काफी दिनों से ये सब चर्चा चल रही थी तो अचानक एक पांच साल के बच्चे ने मुझसे सवाल किया. सवाल सुनकर मुझे बहुत अचंभा हुआ लेकिन मैं लाजवाब था. उस बच्चे से पूछा कि अगर ये आसमान में फट गया होगा तो ये कहा जाएगा. कही ये हमारे ऊपर तो नहीं गिर जाएगा. बच्चे के सवाल ने मेरे मन में कई सवाल खड़े किए. उस समय तो मैंने उस बच्चे को बरगला दिया लेकिन इस सवाल ने जेहन में के कौंध जरूर पैदा कर दिया. अगले दिन तुरंत मैंने इसरो के एक वैज्ञानिक से बात की. उनसे ये सवाल किया और जानने की कोशिश की आखिरकार स्पेस में अगर कुछ भी टूटता है तो वो जाता कहां है.

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना में शामिल हुआ अपाचे हेलिकौप्टर और AK-

खगोल वैज्ञानिक आर सी कपूर ने बताया कि जब कोई सैटेलाइट या फिर उपकरण अंतरिक्ष में टूटता है तो वह उसी के आस-पास मंडराता रहता है. इतना ही नहीं इसके मंडराने के कारण कई बार दूसरे देश जब कोई मिशन लॉन्च करते हैं तो उनके सामने ये खतरा मंडराता रहता है कि कई इनके टुकड़े दूसरे लॉन्च किए गए उपकरण से टकरा न जाएं. अगर ऐसा होता है तो कई बार मिशन फेल भी हो जाता है. कपूर ने बताया कि कोई भी ऐसा टुकड़ा जिसका साइज 10 सेमी से बड़ा है तो वह समस्या पैदा कर सकता है. इस वक्त 10 सेमी. के हजारों टुकड़े अंतरिक्ष में मंडरा रहे हैं जिनकी वजह से आगे किये जाए वाले शोधों में परेशानी आएगी.

इसके वर्तमान को समझने के लिए हमको थोड़ा इतिहास की तह में जाना होगा. चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखने वाले अमेरिका के नील ऑर्मस्ट्रांग थे. 21 जुलाई 1969 के दिन भारतीय समयानुसार सुबह के 8 बजकर 28 मिनट पर अपना कदम चंद्रमा पर रखा था.हममें से ज्यादातर ने यही पढ़ा-सुना होगा कि अंतरिक्षयान ‘कोलंबिया’ से अलग होकर जो अवतरण यान ‘ईगल’ चंद्रमा पर उतरा था. उससे आर्मस्ट्रांग ही सबसे पहले बाहर निकले थे. अपने पैर चंद्रमा की मिट्टी पर रखने से पहले आर्मस्ट्रांग ने गांठ मारकर बंद की हुई प्लास्टिक की एक थैली चंद्रमा पर फेंकी थी.

इस थैली में दोनों का मल-मूत्र और उड़ान के दौरान खाने-पीने की सामग्रियों का कचरा था. यह थैली आर्मस्ट्रांग के सहयात्री बज़ एल्ड्रिन ने उन्हें तब पकड़ाई थी. यह ऐसा पहला कचरा था, जिसे किसी मनुष्य ने अपने हाथ से चंद्रमा पर फेंका था. यह संभवतः आज भी वहां ज्यों का त्यों पड़ा है. हालांकि ऐसा उन्होंने जान के नहीं किया था बल्कि उनकी मजबूरी हो गई थी.

ये भी पढ़ें- ऐसे कैसे डिजिटल इंडिया पर पीएम मोदी का सपना होगा

चंद्रमा पर अपने विचरण के बाद ईगल में ही बैठकर दोनों को ‘कोलंबिया’के पास वापस जाना था और चंद्रमा के आकाश में उसकी परिक्रमा कर रहे कोलंबिया’को उन्हें पृथ्वी पर वापस ले आना था. ‘ईगल’ में जगह की बहुत तंगी थी और ईंधन भी बहुत नपा-तुला था. कचरा फेंककर उसका भार हल्का करने से थोड़ा ईंधन बच सकता था और कुछ जगह भी ख़ाली हो जाती. इसलिए चंद्रमा को गंदा करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं था.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ का अनुमान है कि चंद्रमा पर भले ही कोई नहीं रहता, पर वहां 190 टन मनुष्य-निर्मित कचरा यहां-वहां बिखरा पड़ा है. ‘नासा’ की एक सूची के अनुसार, अकेले उस क्षेत्र में, जहां अमेरिका के दोनों प्रथम चंद्रयात्री 21 जुलाई 1969 के दिन उतरे थे, 50 से अधिक चीजें बिखरी पड़ी हैं. जर्मनी में बर्लिन की एक फर्म दूरनियंत्रित रोबोट भेजकर ऐसी ही किसी जगह की जांच-परख करना चाहती है, जहां अमेरिका के चंद्रयात्री कुछ छोड़ आये हैं. उसका कहना है कि इन चीजों के साथ कोई छेड-छाड़ नहीं की जायेगी. ये चंद्रमा पर मनुष्य के पहुंचने के ऐतिहासिक स्मारकों जैसी धरोहर हैं.

नील आर्मस्ट्रांग के थैली फैकने से करीब 10 साल पहले भी चंद्रमा पर कचरा फैला था. इसकी शुरूआत 13 सितंबर 1959 को हुई थी. उस दिन तत्कालीन सोवियत संघ का चंद्रमा तक पहुंचने वाला पहला चंद्रयान ‘लूना2’टकराकर ध्वस्त हो गया था. ‘लूना2’ एक ही दिन पहले, 12 सितंबर 1959 को, प्रक्षेपित किया गया था. मात्र एक दिन 14 घंटे और 22 मिनट की उड़ान के बाद वह चंद्रमा के पास पहुंचते ही उससे टकरा गया. उसके सारे टुकड़े चंद्रमा पर मनुष्य-निर्मित पहला कचरा बने. बाद में सोवियत संघ के ही कुछ और ‘लूना’ चंद्रयान वहां पहुंचे. 1966 में पहुंचा ‘लूना9’ ऐसा पहला यान था, जो बिना टूटे-फूटे चंद्रमा की सतह पर उतर पाया. उसने वहां के कुछ फ़ोटो भी पृथ्वी पर भेजे. लेकिन तीन ही दिन बाद उसकी बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज हो गयी और वह भी कूड़े में तब्दील हो गया.

ये भी पढ़ें- रुक नहीं रही मौब लिंचिंग की घटना

अमेरिका, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ‘ईएसए’,चीन, जापान और भारत ने भी अपने यान चंद्रमा पर भेजे. कुछ सफलतापूर्वक वहां उतरे, कुछ उससे टकराकर ध्वस्त हो गये. जो सफलतापूर्वक उतरे, उनका जीवनकाल बाद में समाप्त हो गया. वे भी अब रद्दी या कूड़े की ही तरह यहां-वहां पड़े हुए हैं. अब तक 30 से अधिक यान चंद्रमा पर उतरे हैं या उससे टकराकर नष्ट हो चुके हैं. सितंबर 2019 शुरू होने तक चंद्रमा पर पहुंचने के बाद उससे टकराकर नष्ट हो जाने वाला अंतिम यान ‘बेरेशीत’था.

अब विश्व की तमाम बड़ी एजेंसियां इस बात की खोज कर रही हैं कि कैसे इस कूड़े के ढेर को खत्म किया जाए. ये काम इतना आसान नहीं है. अगर इतना आसान होता तो नासा और ईएसए जैसी एजेंसियां कब का ये काम कर चुकी होती. इसमें सबसे बड़ी अड़चन ये है कि अगर बड़ा टुकड़ा स्पेस से नीचे गिराया जाएगा तो धरती पर नुकसान कर सकता है. खगोल वैज्ञानिक आर सी कपूर ने भी बताया था कि अंतरिक्ष से कूड़ा धरती की ओर लाते वक्त इतना ताप होता है कि वो आधे रास्ते पर ही खत्म हो जाएगा लेकिन कोई भी बड़ा टुकड़ा अगर नहीं नष्ट हुआ तो वो कहीं पर भी गिर सकता है.

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा IN, केएल राहुल OUT

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्य चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. टीम में दो मुख्य बदलाव किए गए हैं. ओपनर लोकेश राहुल को बाहर कर दिया गया है जबकि रोहित शर्मा की वापसी हुई है. युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है.

चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा दोनों के नाम हैं. स्पिन डिपार्टमेंट में आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव हैं. जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा के अलावा मोहम्मद शमी के जिम्मे तेज आक्रमण रहेगा. वेस्टइंडीज दौरे से बाहर रहे अश्विन को टीम में बुला लिया गया है. अश्विन को टीम में शामिल न किए जाने के बाद चयनकर्ताओं के ऊपर सवाल उठाए गए थे. इस मामले पर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को बयान देना पड़ा था. हालांकि अश्विन की जगह पर हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया था जिस खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा से सबका मुंह बंद कर दिया था.

ये भी पढ़ें- बियांका पैदा भी नहीं हुई थीं जब सेरेना ने जीता था पहला यूएस ओपन

टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाज का आगाज रोहित शर्मा करेंगे. दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल होंगे. उधर, हनुमा विहारी मध्यक्रम में (छठे नंबर पर) में बने रहेंगे. रोहित शर्मा ने आखिरी बार मेलबर्न टेस्ट (26-30 दिसंबर 2018) में नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए 63 और पांच रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट के अलावा बाद में वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भी नहीं चुने गए.

रोहित शर्मा ने अब तक 27 टेस्ट मैचों के करियर में कभी टेस्ट में ओपनिंग नहीं की है. उन्होंने नंबर-3 पर चार मैच खेले हैं और 21.40 की औसत से 107 रन बनाए. उनके तीनों टेस्ट शतक नंबर-6 पर आए हैं. दूसरी तरफ कैरेबियाई सीरीज में सबसे अधिक रन (289) बनाने वाले हनुमा विहारी पर टीम की निगाहें होगीं.

टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का कहना है कि हम रोहित शर्मा को टेस्ट में ओपनिंग का मौका देना चाहते हैं. ऐसा पहली बार होगा जब रोहित शर्मा टीम की ओपनिंग करेंगे. रोहित शर्मा का वनडे का रिकॉर्ड शानदार है. वो इस मौके को भुनाना चाहेंगे. रोहित शर्मा की भी दिली ख्वाइश रही है कि वो सफेद जर्सी में देश के लिए खेल पाएं. अब उनकी मुराद पूरी होती दिख रही है. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा. रोहित शर्मा ने 27 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1585 रन भी बनाए हैं. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर 6 नवंबर 2013 को टेस्ट मैच में डेब्यू किया था.

ये भी पढ़ें- US Open Final: राफेल नडाल ने जीता 19वां ग्रैंड

विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह , ईशांत शर्मा, शुभमन गिल.

टी-20 सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी. टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में, दूसरा 10 अक्टूबर से पुणे में और तीसरा 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा.

सारा के लिए कार्तिक ने किया ऐसा काम, फैंस बोले परफेक्ट बौयफ्रेंड

बौलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चहेते एक्टर में से एक कार्तिक आर्यन आज-कल एक पर्फेक्ट बौयफ्रेंड के रूप में सामने आ रहे हैं. कार्तिक आर्यन की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड और इस समय की खासा पौपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान को उनके डांस क्लास के बाहर देखा गया. इन सब में सबसे खास बात ये रही कि सारा अली खान अकेली नहीं थी बल्कि कार्तिक आर्यन भी उनके साथ नजर आए. इन स्वीट कपल को देख आस-पास मौजूद जनता का ध्यान इन दोनो पर से एक सेकेंड के लिए भी ना हटा.

इस मौके की सबसे खास बात ये रही कि जैसे ही कार्तिक और सारा डांस क्लास से बाहर आए उसी समय तेज बारिश होने लगी और तुरंत कार्तिक ने अपनी छतरी खोल सारा की ओर कर दी. कार्तिक की ये हरकत सबको काफी स्वीट लगी और लगे भी क्यों ना आखिर कार्तिक और सारा अनके फैंस के इतने फेवरेट जो हैं. कार्तिक के इस अंदाज को देख ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि वे सारा के प्रति काफी केयरिंग है और वे नही चाहते की सारा को कभी कोई तकलीफ हो.

 

View this post on Instagram

 

#kartikaaryan and #saraalikhan snapped at dance class today #viralbayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

ये भी पढ़ें- ‘इश्कबाज’ की ‘अनिका’ को दिया Co-Stars ने सरप्राइज, देखें वीडियो

कार्तिक आर्यन सारा अली खान को बारिश से बचाते हुए उनको उनकी गाड़ी तक छोड़ने भी गए. सारा भी इस दौरान आम लड़कियो की तरह शरमाती हुई नजर आईं और उनके चेहरे की शर्माहट से साफ पता चल रहा था कि उनको कार्तिक का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. कार्तिक आर्यन के इस हरकत से पता चलता है की वे असल जिंदगी में कितने स्वीट और केयरिंग हैं.

बता दें, सारा अली खान ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म केदारनाथ से की थी और अब तक सिर्फ दो फिल्में कर सारा ने अपनी खुद की फैन फौलोविंग इतनी बढ़ा ली है और देखते ही देखते कब वे सबकी इतनी फेवरेट बन गई किसी को पता ना चला तो वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन ने भी काफी जल्दी अपने एक्टिंग के टैलेंट से सबका दिल जीत लिया है. खबरो की माने को कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक साथ इम्तियाज अली की अगली फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं जो कि साल 2020 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें- ‘सैक्रेड गेम्स’ का छाया जलवा, शो से जुड़े एक्टर्स

Written By: Karan Manchanda

युवराज सिंह की एक्स भाभी ने दिखाया बोल्ड अवतार, फोटोज देख दंग रह गए फैंस

मशहूर इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा आए दिन चर्चा का विषय बन ही जाती हैं. आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं. जब से आकांक्षा ने बिग बौस सीजन 10 में एंट्री की थी तब से उनके फैंस को उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े काफी राज पता चलने के साथ-साथ उनकी ज़िदगी में काफी दिलचस्पी रहने लगी थी. खबरो की माने तो हाल ही में आकांक्षा का तलाक युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह से हुआ था.

आकांक्षा शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं और इसी के साथ उन्होने जोरावर सिंह के साथ हुए तलाक के बाद भी अपनी ये आदत नही बदली. बीते दिनो आकांक्षा ने अपने औफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी बोल्ड फोटोज शेयर की थी जिसे देखने के बाद ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि उनके तलाक का असर उन पर बिल्कुल नही पड़ा है बल्कि तलाक के बाद से वे अपने आप को काफी फ्री महसूस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘इश्कबाज’ की ‘अनिका’ को दिया Co-Stars ने सरप्राइज, देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

”The higher I get, the lesser they get me.”

A post shared by Akanksha Sharma (@karmasphere) on

आकांक्षा शर्मा की ये फोटोज देखते हुए साफ जाहिर होता है कि वे अब अपनी लाइफ खुलकर एंजौय कर रही हैं और वे फिलहाल अपना वेकेशन मना कर वापस मुंबई लौटी हैं. उनकी ये हौट और बोल्ड फोटोज देख फैंस काफी खुश हुए और साथ ही इन फोटोज पर जमकर लाइक और कमैंट किए. फैंस को उनका ये ग्लैमरस अंदाज काफी पसंद आया है और ये कहना भी गलत नही होगा कि आकांक्षा अपने फैंस को इम्प्रेस करना अच्छे से जानती हैं.

ये भी पढ़ें- ‘सैक्रेड गेम्स’ का छाया जलवा, शो से जुड़े एक्टर्स

बता दें, आकांक्षा शर्मा और जोरावर सिंह की शादी 1 मार्च 2014 को हुई थी और तलाक से पहले आकांक्षा ने युवराज सिंह और उनकी मां शबनम सिंह पर अक्टूबर 2017 में घरेलु हिंसा का आरोप भी लगाया था पर बाद में आकांक्षा ने अपना केस वापस ले कर उन सब से माफी भी मांगी.

ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ के एक्स बौयफ्रेंड ने किया ‘बिग बौस’

Written By: Karan Manchanda

बुराडी में चल रहा था औनलाइन जिस्मफरोशी का धंधा, इस हिसाब से लगाया जाता था रेट

बुराडी के संतनगर में ’18+ ब्यूटी टेंपल’ बाहर से आमतौर पर शांत दिखता था. सामने से यह स्पा सैंटर जितना छोटा दिखता था अंदर उस से कहीं बड़ा और आलीशान बनाया गया था. स्पा सैंटर के अंदर एक तहखाना बना हुआ था जिस में ग्राहकों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध थी.

दिन ढलते बढ जाती थी हलचल

स्पा सैंटर से कुछ दूरी पर रहने वाले एक शख्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आमतौर पर दिन भर शांत रहने वाले इस स्पा सैंटर में दिन ढलते ही हलचल बढ जाती थी. लोगों की आवाजाही ज्यादा होने लगती थी. इस सैंटर में जब स्मार्ट ड्रैस पहनी कालेज जाने वाली लडकियां और लोगों का ज्यादा आनाजाना होने लगा तो अगलबगल रहने वाले लोगों को शक हुआ.

ये भी पढ़ें- वो 6 घंटे: इस रेप कांड से हिल गई थी झारखंड की

दिल्ली महिला आयोग को मिली शिकायत

लोगों की शिकायत पर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ बुराड़ी स्थित इस स्पा सैंटर में छापा मारा. छापे के बाद मीडिया में आई खबर के बाद स्थानीय लोगों को सहसा यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि यहां औनलाइन सैक्स रैकेट चल रहा था.

दिल्ली महिला आयोग स्पा सेंटर से 4 लड़कियों को बचाया गया. इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली महिला आयोग की सदस्य प्रोमिला गुप्ता ने सरस सलिल से बातचीत करते हुए बताया,” देखिए, दिल्ली महिला आयोग के पास एक शिकायत आई थी, जिस में एक वैबसाइट के बारे में बताया गया था. हमें सूचना मिली थी कि इस की आड में यहां सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है. शिकायत में कहा गया था कि बुराड़ी में एक स्पा में सैक्स रैकेट चल रहा है. शिकायत पर जब हम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से कार्यवाई की तो वहां का नजारा देख कर हैरान रह गए. दरअसल, वैबसाइट पर वहां लड़कियों की फोटो और रेट कार्ड डाल रखे थे. जब महिला आयोग ने जगह का निरीक्षण कराया तो पता चला कि बहुत बड़ा रैकट है और स्पा में बाउंसर और तहखाने हैं”

ये भी पढ़ें- वो 6 घंटे: पार्ट 2

कस्टमर की वेशभूषा में गए अधिकारी ने की तहकीकात

प्रोमिला गुप्ता ने आगे बताते हुए कहा, “दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस बारे में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से तुरंत बात की. क्राइम ब्रांच ने अपनी एक टीम भेजी. तब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, सदस्य प्रोमिला गुप्ता, किरण नेगी व फिरदौस दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम के साथ बुराड़ी स्थित ‘18 प्लस ब्यूटी टेंपल’ स्पा पहुंचीं. “अपराध शाखा का एक औफिसर और डीसीडब्ल्यू का स्टाफ पहले कस्टमर बन कर स्पा में घुसा. उन को वहां लड़कियों की फ़ोटो और सैक्स के लिए रेट कार्ड स्क्रीन पर दिखाया गया. तभी डीसीडब्ल्यू की पूरी टीम और क्राइम ब्रांच की पूरी टीम स्पा सैंटर जा पहुंची. उन्होंने एकसाथ सभी कमरों का निरीक्षण किया.”

तहखाने के अंदर कई कमरे थे

प्रमिला गुप्ता बताती हैं, “वहां 3 फ्लोर पर छोटेछोटे तहखाने बने मिले, जहां पर बिस्तर थे. वहां से भारी मात्रा में कंडोम्स और अश्लील मैनू कार्ड मिले. 3 लड़कों ने बताया कि वे कस्टमर हैं और यहां सैक्स रैकट चल रहा है. वहां पर बड़े लोहे के गेट हैं जिन्हें बटन द्वारा खोला जाता है। 4 लड़कियां 3 कस्टमर और इस रैकेट को चलाने वाले 3 व्यक्तियों को पुलिस वाले स्थानीय थाने ले गए.

ये भी पढ़ें- नेग के 11000 नहीं दिए तो किन्नरों ने ली जान

“आगे की तफ्तीश पुलिस कर रही है. महिला आयोग पुलिस के संपर्क में है और जो भी दोषी होगा उस पर कडी कार्यवाई की जाएगी।”

बदलते मौसम में ट्राय करें वरूण धवन के ये 4 लुक्स

फिल्म ‘स्टूडेंट औफ द इयर’ से लेकर आज तक वरूण धवन करोड़ो लड़कियों की जान बन चुके है. अपने चौकलेटी बौय वाली इमेज के साथ उनकी क्यूट स्माइल पर छोटे से लेकर बड़े पर्दे की सभी एक्ट्रेसस फिदा हैं. वरूण ने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म ‘माई नेम इज़ खान’ में करण जोहर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर बनने से की थी. इसके बाद वरूण एक के बाद एक हिट फिल्मे कर सबका दिन जीतते चले गए. एक्टिंग और फिटनेस के साथ ही वरूण स्टाइल आइकन भी है. इसलिए आज हम आपके लिए वरूण के कुछ स्टाइलिश लुक लेकर आए हैं. जिसे आप ट्राय कर कूल दिख सकते हैं.

ट्राय करें वरूण धवन का कैजुअल लुक…

 

View this post on Instagram

 

Zafar ka style ✨✨✨Miss my hair @dabbooratnani @the.vainglorious @aalimhakim

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वरूण धवन ने अपने इस कैसुअल लुक में ब्लू कलर की राउंड नैक टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक प्रिंटेड जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ वरूण ने ब्लू कलर की जींस और स्पोर्टस शूज पहने हैं. इस लुक को आप कौलेज या केजुअल मिटिंग के लिए ट्राय कर सकते है.

ये भी पढ़ें- हर जगह के लिए परफेक्ट है हिमांश कोहली के ये 4 लुक्स

वरूण धवन इन ब्लैक…

वरूण धवन ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक फोर्मल लुक शेयर किया था जिसमे वे काफी डैशिंग लग रहे है. वरूण ने अपने इस लुक में केवल ब्लैक कलर के कपडे पहने है जैसे कि, ब्लैक शर्ट, ब्लैक ब्लेजर, ब्लैक ट्राउसर और यहां तक की इस आउट-फिट के साथ वरूण ने ब्लैक कलर के ही शूज पहने हुए है. वरूण के इस लुक को आप अपने किसी भी फैमिली फंक्शन में ट्राय कर सबको इम्प्रेस कर सकते है.

ये भी पढ़ें- ट्रेंड में हैं लड़कों की ये कलरफुल शर्ट्स

ट्राय करें वरूण धवन का फंकी लुक…

 

View this post on Instagram

 

Digital influencer of the year @the.vainglorious

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

इस फंकी लुक में वरूण धवन ने व्हाइट कलर की राउंड नैक टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक कलर की फंकी जैकेट पहनी हुई है और साथ ही वे ग्रे कलर की जींस के साथ ब्राउन कलर के शूज पहने नज़र आ रहे हैं. इस लुक को आप अपनी डेली-रूटीन या इंस्टीट्यूट में ट्राय कर सकते है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ पत्नियों के लिए ही नहीं पतियों के लिए भी जरूरी है

वरूण धवन इन व्हाइट ट्रेडिशनल आउट-फिट…

 

View this post on Instagram

 

Salaam. Last night wearing @manishmalhotra05 📷 @manav.manglani

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वरूण धवन अपने इस ट्रेडिशनल आउट-फिट में व्हाइट कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट कलर की सलवार पहने दिखाई दे रहे है. इस आउट-फिट मे वरूण काफी स्वीट लग रहे है. आप भी वरूण के इस लुक को अपने फैमिली फंक्शन्स और ट्रेडिशनल फंक्शन्स मे ट्राय कर सकते है.

बता दें, वरूण धवन की लास्ट फिल्म कलंक को दर्शको द्वारा ज्यादा प्यार ना मिलने पर वे अपनी आने वाली फिल्मो पर काफी मेहनत कर रहे है. खबरो की माने तो अगले साल वरूण धवन की दो फिल्मो की अनाउंसमेंट हो चुकी है जिसमें से पहली फिल्म है ‘स्ट्रीट डांसर’, और अगली फिल्म सारा अली खान के साथ है जिसका नाम है ‘कूली नम्बर 1’. फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की रिलीज डेट 24 जनवरी 2020 बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- फिर फैशन में लौटी दाढ़ी, जानें क्या है वजह

Written By; Karan Manchanda

‘इश्कबाज’ की ‘अनिका’ को दिया co-stars ने सरप्राइज, देखें वीडियो

‘इश्कबाज’ सीरियल से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हाल ही में 11 सितम्बर अपने को-स्टार्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. दरअसल उनके को-स्टार्स ने उनके घर आकर उन्हें एक एसा सरप्राइज दिया, जिससे कि वे बेहद खुश हो गई. सुरभि के को-स्टार्स ने उनके घर गुब्बारे लगा कर और एक शानदार केक से उनके घर को बर्थडे के माहौल में बदल दिया.

सुरभि चंदना को उनके को-स्टार्स द्वारा दिया गया ये सरप्राइज काफी पसंद आया और इस दौरान सबने साथ मिलकर काफी मस्ती भी की. उनके केक काटते समय ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उन्हें इस सरप्राइज का कोई अंदाजा नही था और अपने को-स्टार्स के साथ मनाया गया जन्मदिन उन्हें हमेशा याद रहेगा.

ये भी पढ़ें- ‘सैक्रेड गेम्स’ का छाया जलवा, शो से जुड़े एक्टर्स हुए डिजिटल वर्ल्ड में पौपुलर

 

View this post on Instagram

 

Via @officialsurbhic Ig story #Surbhichandna #Scians #Drishani #Sanjivani #happybirthdaysurbhichandna ❤

A post shared by SCHANDNA CAFE (@schandnacafe9) on

सुरभि चंदना के बर्थडे के मौके पर श्रेनु पारिख, मानसी श्रीवास्तव, मृणाल देशराज और नेहा लक्ष्मी अय्यर समेत कई लोग दिखाई दिए. सबसे खास बात सुरभि के इस जन्मदिन की ये रही कि, उन्होंने अपना ये बर्थडे सीरियल इश्कबाज और संजीवनी दोनो की टीम के साथ मनाया.

ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ के एक्स बौयफ्रेंड ने किया ‘बिग बौस’

सीरियल ‘संजीवनी’ में डा. ईशानी का किरदार निभा रहीं सुरभि चंदना का बर्थडे केक काफी शानदार तरीके से सजाया गया. इतना ही नहीं बल्कि अपने जन्मदिन से एक रात पहले सुरभि चंदना गणपति बप्पा जी के दर्शन कर उनसे आशिर्वाद लेने पहुंची और इसके बाद उन्होने अपना बर्थडे एक बहतरीन अंदाज में मनाया.

बता दें, सुरभि चंदना इस समय स्टार प्लस के सीरियल ‘संजीवनी’ में डा. ईशानी का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं और इससे पहले उन्होने काफी सीरियल में काम किया है जैसे कि, ‘इश्कबाज’, ‘कुबूल है’, ‘आहट’, आदि. सुरभि ने साल 2014 में आई फिल्म ‘बौबी जासूस’ में भी अभिनय किया था.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों जेन्टस टौयलेट घुसीं आयुष्मान की ‘ड्रीम

Written By: Karan Manchanda

बियांका पैदा भी नहीं हुई थीं जब सेरेना ने जीता था पहला यूएस ओपन

साल का चौथा और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन का शानदार समापन हुआ. पुरुष वर्ग में ये खिलाब स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल के पास गया तो महिला एकल वर्ग में बियांका एंड्रेस्‍क्‍यू के पास. बियांका ने इतिहास रच दिया और जिसको हराया वो कोई और नहीं बल्कि 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता टेनिस की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स. विलियम्स मां बनने के बाद पहली बार टेनिस कोर्ट में उतरी थीं. अमेरिका की खिलाड़ी के साथ पूरा क्राउड था. हजारों लोगों की भीड़ सेरेना को 24वां ग्रैंड स्लैम जीतते हुए देखना चाहती थी. भीड़ हर बार से कुछ ज्यादा थी. साफ था कि मां बनने के बाद पहली बार सेरेना विलियम्स के हाथों में ग्रैंड स्लैम की ट्राफी लोग देखना चाहते थे लेकिन हजारों लोगों की उम्मीद तोड़ कर एक नया इतिहास कायम किया कनाडा की महज 19 साल की खिलाड़ी बियांका एंड्रेस्‍क्‍यू ने.

19 साल की बियांका एंड्रेस्‍क्‍यू ग्रैंडस्‍लैम जीतने वाली पहली कनाडाई हैं. उन्‍होंने अमेरिका की सेरेना विलियम्‍स को सीधे सेटों में 6-3,7-5 से हराया. इस जीत के साथ ही बियांका ग्रैंडस्‍लैम जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की विजेता बन गई हैं. उनसे पहले 2006 में रूस की मारिया शारापोवा ने यह रिकॉर्ड बनाया था. बियांका ने काफी तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं. पिछले साल इन्‍हीं दिनों में वह रैंकिंग में टॉप 200 के बाहर थीं. लेकिन इन 12 महीनों में वह 15वीं रैंक पर पहुंच चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना में शामिल हुआ अपाचे हेलिकौप्टर और AK-203 रायफल, दुश्मनों के उड़े होश

बियांका के लिए आसान नहीं था. सेरेना कोर्ट में बहुत चालाकी से गेम प्ले करती हैं. लेकिन बियांका ने फुर्ती और आक्रामता के साथ गेम खेला. बियांका ने बिग हिटिंग, बिग सर्विंग शैली का आक्रामक खेल दिखाते हुए सेरेना को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हरा दिया. जीत की खुशी के साथ इस खिलाड़ी ने जता दिया कि दिल बड़ा कैसे किया जाता है. इस खिलाड़ी ने तुरंत सेरेना का अभिवादन किया. क्योंकि वो जानती थी कि जिस खिलाड़ी को उसने हराया उसको इस खेल का मास्टर कहा जाता है.

पिछले साल बियांका यूएस ओपन के लिए क्‍वालिफाई भी नहीं कर पाई थीं. पिछले 2 साल से वह यूएस ओपन के क्‍वालिफाइंग में पहले राउंड में ही हार रही थीं. 2019 की शुरुआत बियांका ने जबरदस्‍त तरीके से ही और बीएनपी परिबास ओपन जीता. लेकिन फिर एक चोट की वजह से पूरे क्‍ले कोर्ट और ग्रास कोर्ट के सीजन से बाहर रहीं. लेकिन वापसी करते ही जीत की राह पर चल पड़ीं. इस साल टॉप 10 खिलाड़ियों के खिलाफ बियांका का रिकॉर्ड 8-0 का है.

बियांका के माता-पिता रोमानिया के रहने वाले हैं. लेकिन दोनों कनाडा शिफ्ट हो गए और यहां की नागरिकता ले ली. उस समय बियांका की उम्र 11 साल थी. दिलचस्‍प बात है कि विबंलडन का खिताब जीतने वाली सिमोना हालेप भी रोमानिया से हैं.

इन सब में सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि सेरेना विलियम्‍स ने जब पहली बार 1999 में यूएस ओपन जीता था उस समय बियांका पैदा भी नहीं हुई थीं. सेरेना के नाम 6 यूएस ओपन खिताब है. वहीं बियांका ने पहली ही बार इस टूर्नामेंट में जगह बनाई थी और जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं. उन्‍होंने मोनिका सेलेस की बराबरी की है, जिन्‍होंने अपने चौथे ही ग्रैंडस्‍लैम में ही खिताब जीत लिया था.

ये भी पढ़ें- बौल टेंपरिंग विवाद के बाद मैदान में लौटते ही स्टीव

यूएस ओपन के फाइनल में दर्शक सेरेना का समर्थन कर रहे थे. सेरेना ने जब भी कोई पॉइंट जीता तो जोरदार शोर हुआ. एक समय तो ऐसा भी आया जब तेज शोर और सेरेना के समर्थन में हो रही नारेबाजी के चलते बियांका ने अपने कानों पर हाथ रख लिए. मैच जीतने के बाद प्रेजेंटर से बातचीत में उन्‍होंने सेरेना की हार के लिए दर्शकों से माफी मांगी. बियांका ने कहा, ‘मैं काफी दुखी हूं. मुझे पता है कि आप लोग सेरेना को जिताना चाहते थे.

जब से बियांका ने ये खिताब अपने नाम किया तब से सोशल मीडिया में वो छा गई हैं. उनका प्रोफाइल तलाशने के बाद पता चलता है कि वो फैशन और मौडलिंग की भी शौकीन हैं. बियांका की कई ग्लैमरस पिक्चर्स सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. लोग उनकी तुलना भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने कर रहे हैं. सानिया जब कोर्ट पर पहली बार उतरी थीं तो उनकी खूबसूरती के चर्चे खूब हुए थे.

टीवी देखते हुए करती हूं सेक्स, रैपर कार्डी बी का बोल्ड बयान

यह किसी आम लड़की का अपनी सेक्स लाइफ पर दिया गया बोल्ड बयान नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर रैपर कार्डी बी ने ऐसा कहा है. ‘बोडक येलो’ नाम का हिट म्यूजिक वीडियो देने वाली इस बिंदास सिंगर ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिस में उन्होंने कबूल किया था कि वे किस तरीके से सेक्स करने का लुत्फ उठाती हैं.

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट को माना जाए तो कार्डी बी ने इस विडियो में कहा है, ‘तो नतीजा यह है कि सेक्स करने का सब से बेहतरीन तरीका यह है कि आप इसे टीवी देखते हुए करें.’

दरअसल, कार्डी बी अंधेरे से डरती हैं. उन का मानना है कि जब लाइटें जली हुई होती हैं तो वे अपने पार्टनर को देख सकती हैं और खुद को भी उसे अच्छे तरीके से दिखा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- वो 6 घंटे: पार्ट 2

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कार्डी बी ने कोई विवादास्पद बात कही है. इसी साल की शुरुआत में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसे यूजर्स ने बेहद अश्लील बता कर कार्डी बी की खिंचाई कर दी थी. इस वीडियो में वे एक सोफे पर बैठ कर अपनी जींस घुटनों तक उतारे हुए नजर आई थीं. उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने नए सिंगल एलबम ‘प्लीज मी’ को प्रमोट करने के लिए डाला था.

इस के बाद का भी एक वाकिया है जब कार्डी बी अपने पति ओफ्सेट के साथ बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, 2019 में येलो फ्रंट कट और डीप नेक ड्रेस में कहर ढाती हुई नजर आई थीं. तब उन्होंने मीडिया के सामने ही ओफ्सेट के साथ लिपलॉक भी किया था और जब ओफ्सेट उन के साथ पोज देने लगे तो शॉर्ट ड्रेस की वजह से कार्डी बी को उप्स मूमेंट का शिकार भी होना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- सेक्स से पहले करें पार्टनर को खुश, तो कर पाएंगे

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें