भोजपुरी फिल्म ‘विजेता’ का टीजर लौंच, खिलाड़ी के रूप में नजर आ रहे अरविन्द अकेला ‘कल्लू’

फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के अपोजिट यामिनी सिंह है. इसके अलावा फिल्म में जो बड़े चेहरे दिखाई पड़ रहें हैं उसमें कनक पाण्डेय अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, अनूप अरोरा, देव सिंह का नाम प्रमुख है.

वर्ल्ड वाइड चैनल के बैनर तले बनी यह इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है. जो पहले भी भोजपुरी की कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और कहानी लेखक राकेश त्रिपाठी हैं.

ये भी पढ़ें- हौटनेस के मामले में हिना खान से कम नहीं आमना शरीफ, क्या बनेंगी ‘कोमोलिका’?

फिल्म की कहानी खेल और खिलाडियों पर आधारित है. इस फिल्म में प्यार- रोमांस और नफ़रत का जबरदस्त तडका भी देखने को मिलेगा. फिल्म को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू काफी उत्साहित नजर आ रहें हैं. उन्होंने अपने फेसबुक आई डी पर टीजर लांच होने के बाद लाइव आकर लोगों से विजेता फिल्म के टीजर को देखने की अपील भी की है. उन्होंने अपने लाइव में कहा की विजेता उनकी अब तक आई फिल्मों से अलग हट कर फिल्म है.

उनका मानना है की इससे भोजपुरी बेल्ट में खिलाडियों का मनोबल बढ़ेगा. कल्लू ने फिल्म के टीजर का पोस्टर अपने फेसबुक, इन्स्टाग्राम पेज पर भी शेयर की है. फिलहाल वर्ल्ड वाइड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर विजेता के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है. अभी फिल्म के रिलीज की कोई डेट तय नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों को लेकर इस बिहारी एक्ट्रेस ने कही ये

फिल्म का टीजर लिंक:

हौटनेस के मामले में हिना खान से कम नहीं आमना शरीफ, क्या बनेंगी ‘कोमोलिका’?

स्टार प्लस का सबसे पौपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी की’ इस समय अपनी स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं. खबरों की मानें तो शो में ‘कोमोलिका’ का रोल करने वाली एक्ट्रेस हिना खान अब शो में वापसी नहीं करना चाहतीं और इसी के चलते प्रोड्यूसर एकता कपूर नई ‘कोमोलिका’ के रोल के लिए परफेक्ट एक्ट्रेस ढ़ूंढ रही हैं. अब लगा रहा है कि एकता कपूर की तलाश खत्म हो गई है. खबरों की माने तो एकता ने इस रोल के लिए ‘कही तो होगा’ फेम एक्ट्रेस आमना शरीफ को सेलेक्ट कर लिया है.

 

View this post on Instagram

 

Sky above, sand below, peace within.. ❤

A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial) on

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों को लेकर इस बिहारी एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

हिना खान से कम नहीं है आमना शरीफ…

वैसे अभी तक इस बात की औफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन फैंस ने दोनों एक्ट्रेसेस की तुलना शुरू कर दी है. देखा जाए तो आमना शरीफ भी हौटनेस के मामले में हिना खान से कम नहीं है. आमना और हिना के बीच खूबसूरती को लेकर बराबर की टक्कर है तो अब देखने वाली बात ये होगी कि दर्शक आमना को ‘कोमोलिका’ के रोल मे कितना पसंद करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

💞💞

A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial) on

किसी का भी दिल चुरा सकती हैं आमना…

बात करें अगर खूबसूरती की तो आइए आपको दिखाते हैं आमना शरीफ की कुछ फोटोज जिसनें उनके फैंस के दिलों में तबाही मचा रखी है. इन फोटोज में आमना इतनी सुंदर लग रही हैं कि किसी का भी दिल ने आराम से चुरा सकती हैं. आमना की हर फोटो को उनके फैंस बेहद प्यार देते हैं और जमकर कमेंट्स कर उनके हर अवतार की तारीफ करते हैं फिर चाहे वो उनका बोल्ड और हौट अवतार हो या फिर उनका सिंपल अंदाज.

 

View this post on Instagram

 

💗

A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial) on

ये भी पढ़ें- असल जिंदगी में काफी हौट है ‘जेठालाल’ की ‘बबीता

इंस्टाग्राम पर हैं 6 लाख फौलोवर्स…

इंटरनेट पर उनकी फोटो काफी तेजी से वायरल होती है और साथ ही उन्होनें कम समय में काफी अच्छी फैन फौलोविंग गेन कर ली है. उनके औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 6 लाख फौलोवर्स हैं और इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ उनकी खूबसूरती और फैंस को अपने से जोड़े और खुश रखने की आदत है.

 

View this post on Instagram

 

@mohitmulchandaniphoto @makeupbyurmikaur @kaushal9dsouza

A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial) on

बता दें, हिना खान ने अपने बौलीवुड प्रोजेक्टस की वजह से शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में वापस आने से मना किया है. वहीं बात करें आमना शरीफ कि तो वो इससे पहले कई सीरीयल्स और ‘एक विलेन’, ‘आलू चाट’, जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं.

ये भी पढ़ें- बिग बौस 13: घर में होगी अमीषा पटेल की एंट्री, बोल्ड

भोजपुरी फिल्मों को लेकर इस बिहारी एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

भोजपुरी में इन दिनों खूबसूरत हीरोइनों का बोलबाला है. बीते साल तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी कई हीरोइनें मिली हैं जो न केवल छरहरे बदन और अपनी खूबसूरती के लिए दर्शकों में छाई हुई हैं बल्कि इन की संवाद अदायगी, डांस और कसी हुई अदाकारी ने दर्शकों पर अच्छी छाप छोड़ी है.

ऐसी ही एक अदाकारा हैं सोनालिका प्रसाद. इन दिनों भोजपुरी बैल्ट के दर्शकों में उन का नाम हर जबान पर सुना जा सकता है. अभी हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘राजतिलक’ से सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ अपनी तरफ खींचने में कामयाबी पाई है.

‘गोल्डन गर्ल’ के नाम से जानी जाने वाली सोनालिका प्रसाद से फिल्म ‘कलाकार’ के सैट पर हुई एक मुलाकात में उन के फिल्मी सफर पर काफी लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश:

आप अपने परिवार के बारे में कुछ बताएं?

मैं मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हूं और वहीं से मैं ने अपनी ग्रेजुएशन की. इसी दौरान मेरे पापा, जो बैंक में कर्मचारी हैं, का ट्रांसफर मुंबई हो गया. पापा के ट्रांसफर के बाद मैं ने एक रिश्तेदार के साथ पटना में रह कर अपनी पढ़ाई पूरी की. इस के बाद मैं पापा के पास मुंबई आ गई.

फिल्मों में कैसे आना हुआ?

फिल्मों में आने की मेरी कोई इच्छा नहीं थी, क्योंकि मेरा म्यूजिक से बहुत लगाव था, इसलिए मैं ने संगीत और कत्थक में डिप्लोमा किया. मैं जब 9वीं क्लास में थी, तब तक तो मैं सिंगर बनना चाहती थी, लेकिन आगे की पढ़ाई के चलते मैं ने इस इच्छा को बीच में ही दबा दिया.

ये भी पढ़ें- असल जिंदगी में काफी हौट है ‘जेठालाल’ की ‘बबीता जी’, देखें फोटोज

इस के बाद मेरे पापा की पहचान के एक आदमी ने मुझे पटना दूरदर्शन में डांस करने का मौका दिया. यहीं से मुझे एंकरिंग करने का औफर आया जिसे मैं ने स्वीकार कर लिया और बाद में तो मुझे जैसे कैमरे से प्यार सा हो गया. बाद में मैं ने हैदराबाद में एक बड़े टीवी न्यूज चैनल पर भी एंकरिंग की.

आप को अपनी पहली फिल्म हीरो अरविंद अकेला कल्लू के साथ करने को मिली. इतना बड़ा चांस आप को कैसे मिला?

न्यूज एंकरिंग छोड़ने के बाद पापा ने मुझे ऐक्टिंग करने की सलाह दी, जिस के बाद मैं ने कलर्स, जी टीवी, दूरदर्शन, सोनी टीवी, बिग मैजिक जैसे कई टीवी चैनलों के धारावाहिकों में काम किया. लेकिन मैं धारावाहिकों में काम कर के बोर हो चुकी थी, इसलिए मैं ने फिल्मों में काम करने का फैसला लिया और वह भी अपनी बोली यानी भाषा की फिल्मों में काम करने का.

इसी दौरान मेरे कई जानने वालों ने भोजपुरी के कई नामी फिल्मकारों से मेरी मुलाकात कराई. मेरे पहले से किए गए अभिनय की बदौलत मुझे ‘राजतिलक’ जैसी बड़ी फिल्म में बतौर लीड रोल अरविंद अकेला कल्लू के साथ काम करने का मौका मिला.

फिल्म ‘राजतिलक’ में अभिनय को ले कर क्या-क्या कठिनाइयां आईं?

फिल्म ‘राजतिलक’ में काम करने के दौरान मुझे कोई कठिनाई नहीं आई, क्योंकि मैं पहले भी कैमरे के सामने काम कर चुकी थी और मुझे अभिनय की बारीकियां पता थीं.

ये भी पढ़ें- बिग बौस 13: घर में होगी अमीषा पटेल की एंट्री, बोल्ड

आजकल हर भाषा की फिल्मों में कहानी के मुताबिक बोल्ड सीन और किसिंग सीन की मांग रहती है, अगर आप को इस तरह के सीन देने का औफर मिले तो क्या आप हामी भरेंगी?

आप ने यह बात बिलकुल सही कही कि आजकल हर फिल्म में किसिंग सीन रहते हैं. जहां तक मेरे बोल्ड सीन देने का सवाल है तो थोड़ा इस से मैं दूरी बनाती हूं. फिर भी फिल्म में किसिंग सीन को ले कर यह कहना चाहूंगी कि फिल्म मेकर अच्छे हैं और वे उसे अच्छे से शूट कर रहे हैं जिस में बेहूदगी न दिखे तो सीन की डिमांड के हिसाब से किसिंग सीन देने में कोई एतराज नहीं होगा.

भोजपुरी बदनाम इंडस्ट्री हो चुकी थी. अब यह इस इमेज से धीरेधीरे बाहर निकल रही है, फिर भी पूरी तरह से नहीं निकली है. ऐसे में आप ने भोजपुरी को ही क्यों चुना?

जहां तक भोजपुरी के बदनाम होने का सवाल है तो भाषा कोई भी बदनाम नहीं होती है. लोगों की सोच ने इसे बदनाम किया है. भोजपुरी इंडस्ट्री बहुतों को रोजगार देने में कामयाब रही है.

जहां तक मेरा भोजपुरी फिल्मों में ऐक्टिंग को चुनने का सवाल है तो अगर मैं मराठी होती तो मराठी चुनती, अगर मैं साउथ की होती तो साउथ की फिल्मों को चुनती, लेकिन मैं बिहारी हूं और भोजपुरी कल्चर से हूं इसलिए पहले मैं ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने का फैसला लिया.

खुद को चुनौती देना कितना पसंद करती हैं?

चैलेंज लेने में मुझे बड़ा मजा आता है. मैं चाहती हूं कि मुझे हर फिल्म में चैलेंजिंग रोल मिले और मैं उस चैलेंज को अच्छे से पूरा भी करूं.

आप की आने वाली फिल्में कौन सी हैं?

मेरी आने वाली फिल्मों में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ ‘लैलामजनू’ है. इस में मेरे साथ अक्षरा सिंह भी हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

मेरी बाकी 2 और फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिन में से एक फिल्म का नाम ‘सड़क’ है, तो दूसरी का नाम ‘धनिया’. इन दोनों फिल्मों में मेरे अपोजिट राजू सिंह माही हैं.

ये भी पढ़ें- 29 साल की हुईं सपना चौधरी, असली नाम जानकर

फिल्म सिटी के मुकाबले छोटे शहरों और गांव की गलियों में शूटिंग करना कितना मुश्किल रहता है?

आजकल प्रोडक्शन हाउसों ने हर जगह फिल्मों की शूटिंग को आसान बना दिया है. भोजपुरी इंडस्ट्री की छोडि़ए, बौलीवुड को ही देख लीजिए. पहले बौलीवुड की ज्यादातर फिल्में फिल्म सिटी और विदेशों में शूट होती थीं, लेकिन रियलिटी दिखाने के लिए अब फिल्मों की शूटिंग रियल लोकेशन पर की जाने लगी है. भोजपुरी में तो वैसे भी बौलीवुड से कम बजट की फिल्में बन रही हैं. ऐसे में फिल्म में हकीकत दिखाने के लिए गांव की गलियों में सीन शूट करना फिल्म में जान फूंकने का काम कर रहा है.

उत्तर प्रदेश, बिहार की लड़कियों के लिए आजाद खयाल होना और अपनी मनमरजी का कैरियर चुनना कितना आसान है?

उत्तर प्रदेश, बिहार के नजरिए से आजाद खयाल लड़की होना और अपनी मरजी का कैरियर चुनना अब मुश्किल नहीं रहा है. अब मां-बाप खुद ही अपने बच्चों को उन की मरजी का कैरियर चुनने में मदद कर रहे हैं.

आप की खूबसूरती का राज क्या है?

जैसा सभी हीरोइनें करती हैं, मैं भी अपनी डाइट पर खास ध्यान देती हूं. सुबह जल्दी उठती हूं, कसरत करती हूं और खुल कर जीती हूं.

ये भी पढ़ें- बिकिनी में दिखीं कपिल शर्मा की औनस्क्रीन वाइफ

असल जिंदगी में काफी हौट है ‘जेठालाल’ की ‘बबीता जी’, देखें फोटोज

सब टी.वी. का सबसे पौपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगभग 11 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इस शो के सभी कलाकार दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किए जाते हैं. उन्हीं कलाकारों मे से एक नाम है मुनमुन दत्ता उर्फ ‘बबीता जी’ का जो शो में सबसे ज्यादा चहीती हैं ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी की. जेठालाल अक्सर शो में मुनमुन दत्ता के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं और करें भी क्यों ना, आखिर मुनमुन दत्ता इस शो के सबसे सुंदर चेहरों में से एक जो हैं.

असल जिंदगी में हैं ज्यादा हौट…

आज हम आपको दिखाते हैं मुनमुन दत्ता की ऐसी फोटोज जिसे देख कर आपके दिलों में हलचल मचने लगेगी. शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले मुनमुन मौडलिंग किया करती थीं और ये फोटोज उनके मौजलिंग के समय की ही हैं. वे जितनी हौट शो तारक मेहता में दिखती हैं बल्कि असल जिंदगी में वे इससे भी कई ज्यादा हौट और बोल्ड हैं. उनकी हौटनेस का अंदाजा तो आप उनकी ये फोटोज देखकर ही लगा सकते हैं जिस प्रकार वे बिकिनी पहने पोज दे रही हैं ऐसा लगता है वे अपनी अदाओं से ही किसी ना किसी को जरूर मार डालेंगी.

खूब वायरल होती हैं फोटोज…

सोशल मीडिया की बात करें तो मुनमुन दत्ता की हर फोटो इंटरनेट पर आग की तहर वायरल होती है. मुनमुन के फैंस उनकी हर फोटो को बेहद प्यार देते हैं और जमकर उनकी तारीफ करते हैं. भले ही मुनमुन अब अपने बिकिनी अंदाज में फोटोज शेयर नहीं करती पर अब भी उनके फैंस उनकी सुंदरता के दीवाने हैं और उनकी हर फोटो पर प्यार भरे कमेंट्स कर उनकी तारीफ करते हैं.

2008 से चल रहा है ये शो…

2008 से चल रहे शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता बबीता जी का किरदार निभा रही हैं और अब तक काफी फैन फौलोविंग गेन कर चुकीं हैं. मुनमुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2004 में जी टी.वी. के शो ‘हम सब बाराती’ से की थी. शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगभग 3000 एपिसोड्स पूरे करने वाला है और इस कामयाबी के पूरे हकदार हैं इस शो के कलाकार जो इतने सालों से इस शो में बने हुए हैं और दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं.

मां के गर्भ में ही टूट चुकी थी 35 हड्डियां, रोंगटे खड़े कर देती है स्पर्श शाह की स्टोरी

आप सोच सकते हैं कि आपके शरीर की हड्डियां टूटी हों फिर भी आप भी आपके हौंसले न टूटे हों. आम इंसान के शरीर की एक भी हड्डी टूट जाती है तो महीनों तक बेड रेस्ट हो जाता है लेकिन एक ऐसा बच्चा जिसको ऐसी बीमारी है जो उसके शरीर की हड्डियां तोड़ देती है लेकिन फिर इस बच्चे का हौंसला नहीं टूटा. आज ये बच्चा पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है. आपने मोदी-ट्रंप के ह्यूस्टन कार्यक्रम को देखा ही होगा. इस कार्यक्रम में सबसे अलग कोई बात थी तो वो ये थी कि 16 साल का बच्चा वहां पर भारत का राष्ट्रीय गीत जन-गन-मन गा रहा था.

मोदी-ट्रंप की इस मुलाकात के बीच एक सबसे रोचक जानकारी है उस बच्चे की जोकि इस कार्यक्रम को अगुवाई कर रहा है. जब दोनों नेता एनआरजी स्टेडियम पहुंच जाएंगे तो सबसे यही बच्चा कार्यक्रम की शुरुआत करेगा. बच्चे का नाम है स्पर्श शाह.

स्पर्श शाह की उम्र 16 साल है और वो भारतीय मूल का है. स्पर्श राष्ट्रीय गान गा गाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेगा. ये बच्चा जन्म से ही ऑस्टियोजेन्सिस इम्परफेक्टा नाम की बीमारी से पीड़ित है. स्पर्श पीएम मोदी से मिलने के लिए काफी उत्साहित भी हैं. बता दें कि स्पर्श शाह रैपर, सिंगर, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो अमेरिका के न्यू जर्सी में रहते हैं.

ये भी पढ़ें- पत्नी की डिलीवरी के पैसे नहीं चुकाए तो ससुराल वालों ने बच्चे को रख लिया गिरवी

जानकारी के मुताबिक स्पर्श शाह की पिछले कुछ सालों में 130 से अधिक हड्डियां टूट चुकी हैं. बताया जाता है कि स्पर्श जब मां के पेट में थे, तभी उसकी 35 हड्डियां टूट चुकी थीं. बीमारी के कारण स्पर्श चल भी नहीं सकते. 16 साल के स्पर्श को कुल 100 से ज्यादा फ्रैक्चर हुए हैं.

शाह अगले एमिनेम बनना चाहते हैं और एक अरब लोगों के सामने परफॉर्म करना चाहते हैं. मार्च 2018 में रिलीज हुई ‘ब्रिटल बोन रैपर’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में स्पर्श शाह की जीवन यात्रा को दिखाया गया. यह फिल्म उनकी बीमारी से लड़ने पर फोकस है. शाह का वीडियो देखने पर लगता है कि इतनी गंभीर बीमारी भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई.

स्पर्श शाह हाउडी मोदी कार्यक्रम में राष्ट्रगान गोने को लेकर उत्साहित हैं. वह कहते हैं कि”मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मैं इतने सारे लोगों के सामने गा रहा हूं. मैं राष्ट्रगान गण, जन गण मन गाने के लिए उत्साहित हूं. मैंने पहली बार मोदी जी को मैडिसन स्क्वायर गार्डन पर देखा था, मैं मिलना चाहता था, मगर मैं उन्हें केवल टीवी पर ही देख पाया.

आगे स्पर्श कहते हैं कि मगर भगवान की दुआ है जो मैं उनसे मिलने जा रहा हूं और मैं राष्ट्रगान गाने को लेकर भी काफी उत्साहित हूं. स्पर्श तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने एमिनेम गीत “नॉट अफ्रेड” को कवर करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया. जिसे ऑनलाइन 65 मिलियन से अधिक बार देखा गया.

ये भी पढ़ें- वैध पार्किंग में ही रखें अपना वाहन, नहीं तो होगा भारी

अनंत सिंह सरकारी फंदे में

ललन सिंह को लोकसभा चुनाव में चुनौती देना बाहुबली विधायक अनंत सिंह यानी ‘छोटे सरकार’ को महंगा पड़ गया है. उन के पीछे पूरा सरकारी कुनबा पड़ गया है, जिस से उन की मुश्किलों का कोई अंत होता नहीं दिख रहा है.

साल 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के समय से ही नीतीश कुमार और अनंत सिंह के बीच ठनी हुई है. मोकामा से जब जनता दल (यूनाइटेड) ने अनंत सिंह को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने 2 सितंबर, 2015 को जद (यू) से नाता तोड़ कर निर्दलीय चुनावी अखाड़े में कूद कर जद (यू) के उम्मीदवार नीरज कुमार को पटकनी दी थी. अनंत सिंह ने साल 2005 और साल 2010 का विधानसभा चुनाव जद (यू) के टिकट पर ही लड़ा और जीता था.

‘सरकार’ से पंगा लेना ‘छोटे सरकार’ को अब काफी महंगा पड़ने वाला है. उन के बाढ़ के लदमां के पुश्तैनी घर पर 16 अगस्त की सुबह 4 बजे पुलिस ने छापा मारा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि विधायक और उन के समर्थक घर में छिपा कर रखे गए गैरकानूनी हथियारों को हटाने वाले हैं.

अनंत सिंह के घर की घेराबंदी कर छापामारी की गई. उन के घर से एक एके-47 रायफल, 2 हैंड ग्रैनेड और 26 कारतूस (7.62 एमएम) बरामद किए गए थे. एके-47 को प्लास्टिक के साथ कार्बन से पैक कर के रखा गया था.

कार्बन से पैक करने का मतलब है कि गाड़ी की जांच के दौरान एके-47 रायफल पुलिस और मैटल डिटैक्टर की पकड़ में नहीं आए.

घर के खपरैल वाले कमरे में संदूक के पीछे बड़ी ही चालाकी के साथ उसे छिपा कर रखा गया था. बरामद हैंड ग्रैनेड ऐक्सप्लोसिव-36 का है. एके-47 रायफल असैंबल की हुई?है.

पुलिस का मानना है कि जबलपुर और्डिनैंस फैक्टरी से एके-47 के पार्ट्स चोरी हुए थे. चोरों ने उसे मुंगेर में असैंबल किया था. छापामारी के बाद बाढ़ थाने में विधायक समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था.

अनंत सिंह और उन के गुरगों पर आर्म्स ऐक्ट, यूएपीए (अनलौफुल ऐक्टिविटीज प्रिवैंशन ऐक्ट) और विस्फोटक पदार्थ ऐक्ट की धाराएं लगाई गई हैं.

ये भी पढ़ें- धारा 370: किस तरफ चली कांग्रेस की धारा

यूएपीए साल 1967 में बना था. इस ऐक्ट की धारा 13 का आरोपित आरोपपत्र के 180 दिनों तक नजरबंद और 30 दिनों तक पुलिस की हिरासत में रखा जा सकता है. प्रतिबंधित हथियारों को रखने, इस्तेमाल करने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाले के खिलाफ इस ऐक्ट का इस्तेमाल किया जाता है.

इसी साल जुलाई माह में इस ऐक्ट की कई धाराओं में संशोधन किया गया है, जिस के तहत किसी को आतंकवादी भी करार दिया जा सकता है.

अनंत सिंह का कहना है कि उन्हें बेवजह परेशान करने की नीयत से यह छापेमारी की गई है. जिस घर में छापा मारा गया है, वहां कोई नहीं रहता है. पुलिस ने उन्हें फंसाने के लिए उन के घर में एके-47 रायफल रख दी है. सरकार के इशारे पर उन के पुश्तैनी घर को तोड़ा जा रहा है. बिना किसी कुर्की और वारंट के घर को खोदा जा रहा है.

गौरतलब है कि कुख्यात भोला सिंह और उस के भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचने के मामले की एक आडियो क्लिप पुलिस के हाथ लगी थी. उस में अनंत सिंह बड़े और कुछ छोटे हथियारों के बारे में बात कर रहे थे. आडियो को सुनने के बाद से ही पुलिस हथियारों की खोज में लगी हुई थी.

आडियो क्लिप में इस बात का भी जिक्र है कि एके-47 रायफल भोला सिंह और उस के भाई की हत्या के लिए मंगाई गई थी.

आडियो क्लिप पुलिस के हाथ लगने के बाद ही अनंत सिंह और उन के गुरगे सतर्क हो गए थे और हथियारों को छिपा कर रख दिया था. आडियो की आवाज से अनंत सिंह की आवाज का मिलान करने के लिए पुलिस उन की आवाज भी रैकौर्ड करा चुकी है.

17 अगस्त को पुलिस ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में अर्जी दी. उन पर यूएपीए की धारा-13, विस्फोटक ऐक्ट 3/4, आर्म्स ऐक्ट की धारा-25 (1-ए), 25 (1-एए), 25 (1-बी), 26/35 के अलावा आईपीसी की धारा 414, 120 बी के तहत बाढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है.

बाढ़ थाने के थानेदार संजीत कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है. केस का आईओ एएसपी लिपि सिंह को बनाया गया है. पुलिस ने अनंत सिंह के पुश्तैनी गांव के मकान के केयरटेकर सुनील राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

अनंत सिंह पर पहले से ही बिहार और झारखंड के अलगअलग थानों में 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन में हत्या, हत्या की कोशिश, हत्या के लिए अपहरण, गैरकानूनी तरीके से हथियार और विस्फोटक सामान रखने के मामले शामिल हैं.

साल 2015 में जब नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के साथ मिल कर सरकार बनाई थी तो उस समय भी अनंत सिंह को सरकारी आफत का सामना करना पड़ा था. उस समय उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बहुत बड़ी सियासी चाल थी. अनंत सिंह को गिरफ्तार करा कर लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार से कई सालों पुराना बदला भी साध लिया था.

ये भी पढ़ें- उर्मिला ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, लोकल नेताओं पर

साल 2005 में सत्ता में आने के बाद नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के करीबी बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को जेल में ठूंस दिया था. शहाबुद्दीन आज तक जेल से बाहर नहीं निकल सके हैं.

17 जून, 2015 को बाढ़ में 4 लड़कों के अपहरण और उन में से एक पवन यादव उर्फ पुटुस यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह 24 जून को जेल में ठूंस दिए गए थे. उस समय भी उन के घर की छापेमारी में इंसास रायफल की 6 मैगजीन, खून से सने कपड़े, बुलेटप्रूफ जैकेट वगैरह सामान बरामद किया गया था.

साल 2004 में जब एसटीएफ ने अनंत सिंह के गांव लदमां में छापा मारा था तो इन के गुरगों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिस में एसटीएफ के एक जवान की मौत हो गई थी. उस समय भी पुलिस ने अनंत सिंह के घर से ढेर सारे हथियार, कारतूस और गोलाबारूद बरामद किया था.

गौरतलब है कि अनंत सिंह के पनपने में नीतीश कुमार का बहुत बड़ा हाथ रहा है. वे नीतीश कुमार के लिए भीड़ और वोट जुटाने का काम करते थे और चुनाव में हर तरह से मदद करते थे.  पर अब मामला उलट गया है.

पर याद रहे कि भूमिहार जाति से ताल्लुक रखने वाले अनंत सिंह की अपनी जाति और अपने चुनाव क्षेत्र मोकामा में रौबिनहुड जैसी इमेज है. नीतीश कुमार को अगामी चुनावी में भूमिहार वोट का नुकसान हो सकता है.

गौरतलब है कि राज्य में भूमिहारों के 2.9 फीसदी वोट हैं. जमीन के मामले में मजबूत और दबंग भूमिहार जाति के बीच नीतीश कुमार को ले कर काफी नाराजगी है.

‘मगहिया डौन’ और मोकामा

पटना शहर से 90 किलोमीटर दूर बसी मोकामा नगरपालिका पटना जिले में ही आती है. 57 साल के बाहुबली नेता अनंत सिंह 3 बार मोकामा के विधायक रह चुके हैं. साल 2005 में पहली बार उन्होंने जद (यू) के टिकट से मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था. साल 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की थी. उस के बाद साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जद (यू) से नाता तोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जद (यू) के उम्मीदवार नीरज कुमार को हराया था.

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक के बर्तन और जमीन पर बिछौना, जेल में यूं

मर्सडीज बैंज कार और बग्घी के शौकीन अनंत सिंह ‘मगहिया डौन’ के नाम से भी जाने जाते हैं. उन का दावा है कि वे अपने क्षेत्र में 10,000 से ज्यादा गरीब लड़कियों की शादी करा चुके हैं.

बिग बौस 13: घर में होगी अमीषा पटेल की एंट्री, बोल्ड अदाओं से मचाएंगी धूम

कलर्स टी.वी. के सबसे बड़े रियलिटी शो “बिग बौस” का 13वां सीजन 29 सितम्बर 2019 को दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. हर बार की तरह बौलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे. खबरें कुछ ऐसी हैं कि बौलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी इस बार बिग बौस का हिस्सा बनने जा रही हैं. इस बात का खुलासा अमीषा ने खुद अपने औफिशियल इंस्टाग्राम से किया जिसमें उन्होनें एक वीडियो सलमान खान के साथ स्टेज पर मस्ती करते हुए अप्लोड की और कैप्शन में लिखा- ‘फन विद माय डार्लिंग’. देखने वाली बात ये होगी कि अमीषा बिग बौस के घर में किस तरह दर्शकों को एंटरटेन करेंगी पर हाल ही में अमीषा के नए फोटोशूट देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वे इस बार पूरे फोर्म में घर के अंदर एंट्री मारेंगी.

शेयर किया बोल्ड अवतार…

जी हां, हाल ही में अमीशा पटेल ने अपना एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसमें वे अपनी अदाओं से फैंस के होश उडाती नजर आ रही हैं. वैसे तो अमीषा पटेल अक्सर ही फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं पर इस बार जो उन्होनें अपना बोल्ड अवतार शेयर किया है वो वाकई सबको हिला देने वाला है. फैंस के दिलों में तो अभी से हलचल मचनी शुरू हो गई है कि अमीषा पटेल को ऐसा अवतार बिग बौस के घर के अंदर कैसी कयामत लाने वाला है.

ये भी पढ़ें- 29 साल की हुईं सपना चौधरी, असली नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

ऋतिक रोशन के साथ किया डेब्यू…

अमीषा पटेल अपने ग्लैमरस अवतार से पहले ही काफी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं और अब फिर से वे उसी अवतार में वापस आईं हैं. अमीषा की इस फोटोज को फैंस जमकर प्यार दे रहे हैं और उनके इस अवतार की काफी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी और उसके बाद से वे कामयाबी की सीढ़ियां चढती ही गईं. इस बार सलमान खान के गुस्से और अमीषा पटेल की अदाएं दर्शकों को साथ में देखने को मिलेंगी.

ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर के बच्चों की इस फोटो पर आ जाएगा

अवार्डस की हकदार भी बनीं अमीषा पटेल…

 

View this post on Instagram

 

Neon and pink kinda day 💗💗💘💛

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on

बता दें, अमीषा पटेल ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं जैसे कि ‘कहो ना… प्यार है’, ‘गदर-एक प्रेम कथा’, ‘भूल भुलैया’, आदि. और इतना ही नहीं अमीषा पटेल ने अपनी बहतरीन एक्टिंग के चलते कई अवार्डस भी जीते हैं जिन अवार्डस में से एक नाम ‘फिल्मफेयर स्पेशन परफोर्मेंस अवार्ड’ है. अब देखना ये होगा कि कैसे एक बौलीवुड दीवा टी.वी शो में अपनी भूमिका निभाती हैं.

ये भी पढ़ें- करीना कपूर को पसंद नहीं भांजी की ये आदत, दी ये

29 साल की हुईं सपना चौधरी, असली नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी लाखो दिलों की जान बन चुकी हैं. सपना चौधरी  ने अब तक कई स्टेज शो किए है और हर स्टेज शो में वे अपने डांस से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. सपना चौधरी का नाम सुनते ही उनके फैंस के दिलों में हलचल मच जाती है. सपना आज अपना 29वां बर्थ-डे सैलिब्रेट कर रही हैं और उसी के साथ आज हम आपको सपना चौधरी से जुड़ी की एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे.

सपना चौधरी का असली नाम है…

 

View this post on Instagram

 

every pain gives a lesson and every lesson changes a person. #life #workholic #loveyourself #positivevibes #desiqueen #goforit #albums

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

रोहतक शहर में जन्मी सपना चौधरी इस समय कामयाबी के शिखर पर हैं. आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी की जिस सपना चौधरी के डांस की दुनिया दीवानी है उसका असली नाम सपना चौधरी नहीं बल्कि कुछ और है. जी हां यह जानकर आपको काफी हैरानी होगी की सपना चौधरी का असली नाम कुछ और है जो कि अब तक सामने नहीं आया था. दरअसल जब सपना बिग बौस सीजन 11 की शूटिंग में व्यस्त थीं तब उनकी मां नीलम चौधरी से हुए एक इंटरव्यू में हमें पता लगा कि उनका असली नाम सपना नहीं बल्कि सुष्मिता है और उनका ये नाम उनकी भुआ ने रखा था.

ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर के बच्चों की इस फोटो पर आ जाएगा आपका दिल, मीरा ने की शेयर

सुष्मिता सेन को देख रखा ये नाम…

जिस समय सपना का जन्म हुआ उस समय बौलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी कामयाबी की सीढ़ियां चड़ चकीं था और उसी समय एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने फेमिना मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का अवार्ड हासिल किया था और यही सब देख सपना चौधरी की भुआ ने उनका नाम सुष्मिता रख दिया पर सपना की मां को यह नाम बिल्कुल पसंद ना आया शायद इसीलिए उनकी मां ने स्कूल में उनका नाम सुष्मिता से बदलकर सपना रख दिया.

ये भी पढ़ें- करीना कपूर को पसंद नहीं भांजी की ये आदत, दी ये

सरनेम भी किया चेंज…

इतना ही नहीं बल्कि आपको यह भी बता दें की सपना चौधरी का सरनेम चौधरी नहीं ‘अटरी’ (Attri) था पर जैसे जैसे सपना कामयाब होती गईं तो उन्होनें अपनी कामयाबी को देखते हुए सरनेम ‘अटरी’ से बदलकर चौधरी रख लिया. हाल ही में सपना चौधरी ने एंटरटेनमेंट की दुनिया के साथ-साथ राजनीती में भी अपने कदम रखे हैं. कुछ समय पहले ही सपना ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है.

ये भी पढ़ें- बिकिनी में दिखीं कपिल शर्मा की औनस्क्रीन वाइफ

बता दें, सपना चौधरी ने अपनी फैमिली को सपोर्ट करने के चक्कर में बहुत ही छोटी उम्र से नाचना और गाना शुरू कर दिया था और फिर उन्होने अपने टेलेंट के दम पर काफी फैन फौलोविंग हासिल की. हाल ही में सपना ने म्यूजिक वीडियो में काम किया है जिसका नाम है ‘लूटेरा’ और इस गाने को पंजाबी सिंगर आर.नेत और अफसाना खान ने गाया है.

GARBA 2019: पगड़ी से लेकर धोती तक, इस बार जरूर ट्राय करें रणवीर के ये 4 लुक्स

गुजरात का पौपुलर डांस फोर्म ‘गरबा’ इस समय लोगों को काफी पसंद है. गरबे का बुखार ना सिर्फ गुजरात के लोगों में है बल्कि गरबा करना और देखना हर जगह के लोग पसंद करते हैं क्योंकि इस डांस फोर्म की सबसे खास बात है इनके आउटफिट. गरबा आउटफिट इतने दिलचस्प होते हैं कि लोग देखे बिना रह ही नहीं पाते. यहां तक की बौलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों में भी गरबे का काफी क्रेज देखने को मिलता है. अगर आपको भी गरबा करना या देखना पसंद है तो हम आपके लिए लेके आए हैं बौलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार रणवीर सिंह के चुनिंदा गरबा लुक्स जिसे देखने के बाद आप इन लुक्स को फौलो करने से खुद को रोक नही पाएंगे. वैसे तो बौलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के आउटफिट और लुक्स ने फैंस को दीवाना किया ही हुआ है लेकिन रणवीर के ऐसे गरबा लुक्स को आप ट्राय करने पर मजबूर हो जाएंगे.

पगड़ी लुक…

इस लुक में रणवीर सिंह ने व्हाइट कलर की शर्ट के ऊपर ब्लू कलर का ब्लेजर पहना हुआ है और साथ ही उन्होनें नीचे व्हाइट कलर की धोती पहन रखी है जो काफी अच्छी लग रही है. इस आउटफिट की सबसे खास बात है पगड़ी जो रणवीर सिंह ने अपने सिर पर सजा रखी है. लाल कलर की पगड़ी और इस आउटफिट को ट्राय कर आप गरबा करते हुए किसी को भी इम्प्रेस कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सर्दियों के लिए परफेक्ट हैं बौलीवुड एक्टर्स के ये डेनिम जैकेट्स, आप भी कर सकते हैं ट्राय

फंकी लुक…

इस फंकी लुक में रणवीर सिंह ने कलरफुल शर्ट के साथ डार्क ब्राउन कलर का ट्राउसर पहना हुआ है जो काफी कूल और स्टाइलिश लग रहा है. इस फोटो में जैसे रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं ठीक उसी तरह आप भी इस फंकी लुक और अपने गरबा मूव्स से किसी को भी इन्प्रेस करने में सफल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- शादी या पार्टी में ट्राय करें शोएब इब्राहिम के लुक

प्रोपर गरबा लुक…

अपर आप भी चाहते हैं प्रोपर गरबा लुक अपनाना और कंफ्यूज हैं कि क्या पहनें जिससे कि आप अच्छे से गरबा कर पाएं तो रणवीर सिंह का ये लुक आपकी सारी कंफ्यूजन दूर कर सकता है. इस आउटफिट में रणवीर ने ब्लू कलर की प्रिंटेड टी-शर्ट के ऊपर व्हाइट कलर की राजस्ठानी जैकेट और इसी के साथ उन्होनें कलरफुल धोती पहन रखी है. इस आउटफिट के साथ रणवीर एक दम जोश में डांस करते दिखाई दे रहे हैं तो ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि इस ड्रैस में आप बिल्कुल कम्फरटेबल गरबा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बदलते मौसम में ट्राय करें वरूण धवन के ये 4 लुक्स

ओपन-शर्ट लुक…

अगर आपके पास भी है रणवीर सिंह जैसी फिजिक है और आपको लगता है कि अपनी बौडी से आप किसी को भी इम्प्रेस कर सकते है तो जरूर ट्राय करें रणवीर का ये ओपन शर्ट लुक जिसमें उन्होनें पर्पल कलर की ओपन शर्ट पहनी हुई है और साथ ही ‘rugged’ जींस पहनी हुई है. इस आउटफिट में रणवीर काफी हैंडसम और डैशिंग लग रहे हैं. आप भी ऐसा लुक ट्राय कर किसी को भी इम्प्रेस कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- हर जगह के लिए परफेक्ट है हिमांश कोहली के ये 4

शाहिद कपूर के बच्चों की इस फोटो पर आ जाएगा आपका दिल, मीरा ने की शेयर

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की पौपुलैरिटी तो किसी से छिपी नहीं है. तैमूर की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. लेकिन अब तैमूर को टक्कर देने वाला एक और स्टार किड आ गया है और वो कोई और नहीं बल्कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का बेटा जैन कपूर है. जिनकी नई-नई फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

मीरा ने शेयर की फोटो…

हाल ही में मीरा ने एक बार फिर बेटे जैन और बेटी मीशा की एक फोटो शेयर की है, जिसमें मीशा शेरनी की तरह रोर कर रही हैं तो जैन उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं. फैन्स को जैन और मीशा की ये फोटो खूब पसंद आ रही है और वो इसे खूब लाइक कर रहे हैं.

मीरा ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, Roaaaar #notamouse Raaaar vs Roar #stealingmythunder I’m done #hangupmyears

 

View this post on Instagram

 

Roaaaar #notamouse Raaaar vs Roar #stealingmythunder I’m done #hangupmyears

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

ये भी पढ़ें- करीना कपूर को पसंद नहीं भांजी की ये आदत, दी ये बड़ी सलाह

एक साल के हुए जैन…

अभी हाल ही में जैन का पहला बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया था. वैसे जैन अपने पापा शाहिद कपूर की तरह ही दिखते हैं.कुछ दिनों पहले ही शाहिद ने अपने बचपन की फोटो के साथ जैन की फोटो शेयर की थी. इस फोटो में दोनों बिल्कुल एक जैसे लग रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

Try and find Zain without a kissie patch.. Happy Birthday to my world ❤️ #bigbabyboy

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on


बच्चों की काफी केयर करते हैं शाहिद…

शाहिद अपने दोनों बच्चे बेटी मीशा और बेटे जैन को बहुत प्यार हैं. वो बिल्कुल एक प्रोटेक्टिव पापा की तरह बच्चों का ध्यान रखते हैं.

शाहिद और मीरा की सक्सेसफुल अरेंज मैरिज…

शाहिद और मीरा की अरेंज मैरिज हुई थी. हाल ही में दोनों ने वोग मैगज़ीन के लिए फोटोशूट भी करवाया था जिसमें दोनों के बीच ज़बरदस्त बौन्डिंग देखने को मिली थी. कुछ वक्त पहले ही मीरा ने अपने और शाहिद को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अलग-अलग बैकग्राउंड होने के बावजूद अपनी शादी को कभी भी चुनौती के रूप में नहीं देखा है. दिल्ली से मुंबई आना बहुत इंट्रेस्टिंग रहा और मैं धीरे-धीरे यहां के अकौर्डिंग ढल गई.

ये भी पढ़ें- बिकिनी में दिखीं कपिल शर्मा की औनस्क्रीन वाइफ

 

View this post on Instagram

 

💪🏻🍭 Photographed by Errikos Andreou (@errikosandreouphoto). Styled by Priyanka Kapadia (@priyankarkapadia) HMU/Production credits: Hair: Leo/Hakim Aalim (@aalimhakim) for Shahid; Florian Hureal (@florianhurel) for Mira. Makeup: James Gladwin (@gladwin_james) for Shahid; Marianna Mukuchyan (@marianna_mukuchyan) for Mira. Floral design and decor: Jehangir Readymoney/Afreen Wedding Services (@afreen.wedding.servies). Prop stylist: Manisha Mulani (@manisha995). Props: The Great Eastern Home (@thegreateasternhome). Location courtesy: The Great Eastern Home. Production: Imran Khatri Productions (@ikp_insta ); Divya Jagwani (@divyajagwani). Words: Akanksha Kamath (@kamathakanksha)

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on

बात करें शाहिद की प्रोफेशनल लाइफ तो वो लास्ट बार फिल्म ‘कबीर सिंह’ में नजर आए थे. फ़िल्म ने जहां बौक्स औफ़िस पर धमाल मचाया, वहीं शाहिद की एक्टिंग ने सबको अपना दीवाना बना दिया.

एडिट बाय- निशा राय

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें