करीना कपूर को पसंद नहीं भांजी की ये आदत, दी ये बड़ी सलाह

करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर और उनकी बेटी समायरा के काफी क्लोज हैं. वो दोनों के साथ पार्टी और वेकेशन पर जाती रहती हैं. लेकिन हाल ही में करीना ने अपनी भांजी समायरा को लेकर कुछ बातें बताई हैं. जिसमें उन्होंने ये बताया है कि आखिर भांजी की कौन सी आदत उन्हें पसंद नहीं है.

करीना ने दी ये सलाह…

दरअसल, करीना हाल ही में एक चैट शो में पहुंचीं थीं, जहां उनसे पूछा गया कि वो अपनी भांजी को क्या सलाह देना चाहेंगी तो करीना ने कहा कि इस समय सबकी लाइफ पर सोशल मीडिया का बहुत असर पड़ रहा है इसलिए उन्होंने करिश्मा को समझाया है कि समायरा को भी ज्यादा सोशल मीडिया यूज ना करने दें.

 

View this post on Instagram

 

Visitors on set today ! #favourites ❤️

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

ये भी पढ़ें- बिकिनी में दिखीं कपिल शर्मा की औनस्क्रीन वाइफ सुमोना, फैंस हुए दिवाने

14 साल की है समायरा…

करीना ने कहा, समायरा अभी 14 साल की है लेकिन वो स्नैपचैट और बाकी चीजों के जरिए सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. मैंने लोलो (करिश्मा) से कहा है कि ये सब कम करने की जरूरत है क्योंकि इससे आप एक ही जगह पर घंटों बैठे रहते हैं. किसी से बात नहीं करते, घर से बाहर नहीं जाते जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है. सोशल मीडिया को कम से कम यूज करना चाहिए.

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday to my precious baby girl❤️ #birthdaygirl #mylife #myworld🌎 #happybirthday

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

करीना को नहीं पसंद सैफ अली खान की ये बात…

करीना-सैफ की जोड़ी बहुत ही क्यूट है. दोनो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना को सैफ की एक बात बहुत इरिटेट करती है. करीना ने हाल ही में बताया कि जब भी वो किसी चीज के बारे में सैफ से कहती हैं तो वो हमेशा पहले ‘नहीं’ कहते हैं. हालांकि वो बाद में आकर हां बोल देते हैं.

करीना ने बताया कि आमतौर पर सैफ की शाम ऐसी होती है जिसमें वो ढेर सारी मोमबत्तियां जलाकर कुछ न कुछ पढ़ रहे होते हैं. हफ्ते में सैफ कम से कम तीन बार कहते हैं कि चलो कुछ बनाते हैं, वाइन की एक बोतल ले आते हैं और ढेर सारी बातें करते हैं.

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने पानी के अंदर दिया बेटी को जन्म, शेयर की फोटो

 

View this post on Instagram

 

This love is no longer the same. Its growing deeper. Happy birthday dear Saifu ❤❤❤❤

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘गुड न्यूज’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत देसांझ और कियारा अडवाणी लीड रोल में हैं.

एडिट बाय- निशा राय

बिकिनी में दिखीं कपिल शर्मा की औनस्क्रीन वाइफ सुमोना, फैंस हुए दिवाने

कपिल शर्मा शो में ‘भूरी’ के किरदार में नजर आ रहीं सुमोना चक्रवर्ती को आपने शो में हमेशा सिंपल स्टाइल में देखा होगा, लेकिन अब जो उनकी तस्वीरें सामने आई उन्हें देखकर आप चौंक जाएंगे. दरअसल, सुमोना इन दिनों छुट्टियां एंजौय कर रही हैं. इसी वेकेशन की उन्होंने बीच की फोटो शेयर की है. इस फोटो में सुमोना बिकिनी पहनी हुई नजर आ रही हैं जिसमें वो काफी हौट लग रही हैं. फोटो में उनके पैर पर बना हुआ टैटू काफी अच्छा लग रहा है. सुमोना की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

Hello Sunday ⭐️💛🌼🌻

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on

दुल्हन लुक से बनाया था लोगों को दीवाना…

इससे पहले सुमोना ने अपने दुल्हन के लुक वाली फोटो शेयर की थी. इस फोटो में वो बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी हुई थीं और बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं. उनकी फोटो को फैन्स ने खूब लाइक किया. हालांकि उन्होंने ये लुक कपिल के शो के लिए ही कैरी किया था.

 

View this post on Instagram

 

दुल्हन तैयार है। . 💄👠💍🦄🌹🌈🍒🍭🍷🧨🎈❣️♦️♥️

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on


ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने पानी के अंदर दिया बेटी को जन्म, शेयर की फोटो

बड़े अच्छे लगते हैं से मिली थी पहचान…

सुमोना को साल 2011 में एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में ‘नताशा’ के किरदार से बड़ी पहचान मिली. बालाजी टेलीफिल्म्स के इस सीरियल के बाद सुमोना ने एक्टिंग की दुनिया में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

कपिल की औनस्क्रीन वाइफ बनकर हुईं पौपुलर…

कपिल शर्मा के साथ उनकी जोड़ी की बात करें तो वो सबसे पहले कहानी कौमेडी सर्कस में नजर आईं. दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. दोनों शो में विजेता बनने में कामयाब भी रहे थे. ‘द कपिल शर्मा’ शो में सुमोना कपिल की वाइफ का रोल प्ले करती थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया.

सिगरेट वाली फोटो की वजह से सुर्खियों में आईं थी…

कुछ सालों पहले सुमोना उस वक्त चर्चा में आ गई थीं, जब उनकी सिगरेट पीते हुए तस्वीर वायरल हो गई थी. यह तस्वीर सेट की थी. लेकिन कुछ वक्त पहले सुमोना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा था कि उन्होंने 2 साल पहले सिगरेट छोड़ दी है. इस पोस्ट के साथ सुमोना ने एक तस्वीर भी शेयर की थी. इस तस्वीर में सिगरेट थी जिस पर लिखा था सिगरेट छोड़ दी.

ये भी पढ़ें- दिव्यांका ने मारा पति विवेक दहिया को जोरदार मुक्का, जानें क्यों

बात करें उनके एक्टिंग करियर की तो सुमोना ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ‘मन’ से किया था. इस फिल्म में वह चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं. इस वक्त वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं.

एडिट बाय- निशा राय

पत्नी की डिलीवरी के पैसे नहीं चुकाए तो ससुराल वालों ने बच्चे को रख लिया गिरवी

जी हां हाल ही में ये अजीबो-गरीब खबर सामने आई की पत्नी की डिलीवरी के डेढ़ लाख रुपये पति नहीं चुका पाया तो उसके ससुराल वालों ने उसके डेढ़ साल के बच्चे को उसे देने से इंकार कर दिया कहा कि पहले पैसे चुकाओ फिर बच्चा ले जाओ. अब आप ही सोचिए ये कैसा जमाना है या ये कहें की यही कलयुग है.

दरअसल ये मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है. जिस व्यक्ति ने शिकायत की है उसका नाम सूरज है. उसकी पत्नी की डिलीवरी उसके ससुराल राजस्थान, गंगानगर में हुई थी और सूरज की पत्नी की डिलीवरी पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए थे. जो सूरज नहीं चुका पाया था और इसी कारण ससुराल वालों ने उसके बेटे को अपने यहां गिरवी रख लिया और डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे.

सूरज ने इसकी शिकायत एसडीएम को भी की थी और एसडीएम ने इस बात की पुलिस से रिर्पोट भी मांगी थी. एसडीएम ने बताया कि जब सूरज की शादी हुई थी तब दोनों नाबालिक थे और इसलिए इस पर कार्रवाई करने में दिक्कत आ रही है. अब सूरज एसडीएम के गेट पर धरने पर बैठा है. सूरज ने बताया की मैं अपनी पत्नी के कहने पर बेटे को लेने  तो गया था लेकिन वहां मेरे साथ मारपीट की गई और मेरा बेटा देने से इंकार कर दिया कहा कि पहले पैसे लाओ फिर बेटा ले जाओ.

ये भी पढ़ें- वैध पार्किंग में ही रखें अपना वाहन, नहीं तो होगा भारी नुकसान

यहां तक की जब पुलिस से शिकायत की तब पुलिस वाले भी कार्रवाई के लिए दस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं. इस बात की शिकायत एसडीएम से की फिर भी कहीं से मदद नहीं मिल रही है और इसी कारण से सूरज एसडीएम के गेट पर धरने पर बैठे हुए हैं. हालांकि एसडीएम ने कहा की शादी के वक्त दोनों के नाबालिक होने के कारण हमें बच्चा दिलाने में कानूनी दिक्कतें आ रही हैं लेकिन हम पूरा प्रयास करेंगे की सूरज और उनकी पत्नी को उनका बच्चा जल्दी वापस मिल जाए.

जरा सोचिए ऐसा भी कोई परिवार होगा जो पैसों के लिए अपनी ही बेटी के बच्चे को उससे और उसके पिता से दूर रखेंगा,लेकिन ये तो पूरा का पूरा कलयुगी परिवार निकला जिसने डेढ़ लाख में डिलीवरी क्या करवाई बच्चे को पैसों के लिए खुद के पास गिरवी रख लिया. जरा सोचिए की डेढ़ साल का बच्चा जिसे अपने मां की जरूरत होती है उसे उसकी मां से दूर कर लिया गया. बच्चे के पिता सूरज अपने बच्चे के लिए तरस रहें हैं लेकिन उसके ससुराल वालों को तनिक भी दया नहीं आई. इस तरह के मामले पर भला अब क्या राय दी जाए. आप स्वयं विचार कर लें.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने 5253 गेंदों के बाद फेंकी

वैध पार्किंग में ही रखें अपना वाहन, नहीं तो होगा भारी नुकसान

देश में हाल ही में नए ट्रैफिक नियमों को इतना सख्त किया गया कि आम आदमी का चालान के नाम पर पसीना ही छूटने लगा. किसी शख्स का 35,000 रुपए का चालान कटा तो किसी का 52,000 रुपए का. एक शख्स ने तो चालान से बचने के लिए अपनी मोटरसाइकिल में ही आग लगा ली, भले ही बाद में इस करतूत का अंजाम भुगतना पड़ा हो.  वहीं दिल्ली में एक लड़की स्कूटी के पुख्ता कागजात न होने पर पुलिस वालों को आत्महत्या करने तक की धमकी देने लगी. अभी इस ट्रैफिक नियमों की समस्या से जूझ ही रहे थे कि राजधानी वालों को एक और नई परेशानी ने घेर लिया है.

जी हां, राजधानी नई दिल्ली में सड़कों पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने पर अब भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. इसके अलावा वाहन मालिक को चालान के अलावा अधिक टोइंग यानी वाहन को उठा कर ले जाने वाला शुल्क व उसे रखे जाने का शुल्क अलग से देना होगा.

नई पार्किंग नीति के तहत यह शुल्क वाहनों की अलगअलग कैटेगरी  के हिसाब से 200 रुपए से ले कर 2,000 रुपए तक होगा.

यदि मालिक अपने वाहन को छुड़ाने के लिए आगे नहीं आता है तो 90 दिन के बाद वाहन को नीलाम कर दिया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, नई पार्किंग नीति 30 सितंबर से पहले  लागू की जाएगी.

मतलब, दिल्ली सरकार दिल्ली मेंटेनेंस एंड मैनेजमेंट औफ पार्किंग रूल्स 2017 के नाम से तैयार की गई पार्किंग नीति को 30 सितंबर से पहले हर हाल में अधिसूचित कर देगी.

ये भी पढ़ें- जब पार्टनर टालने लगे शादी की बात

यह नीति जहां लोगों को जाम से छुटकारा दिलाएगी, वहीं सड़कों पर गलत तरीके से खड़े वाहनों से होने वाली समस्या को भी दूर करेगी.

इस नीति के अनुसार 60 फुट से अधिक चौड़ी सड़कों पर अवैध पार्किंग के मामले में यातायात पुलिस को वाहनों को उठाने का अधिकार होगा. वहीं इस से कम चौड़ी सड़कों पर वाहनों को उठाने और जुर्माना लगाने की जिम्मेदारी संबंधित सिविक एजेंसी की होगी.

कोई भी खटारा वाहन जो 60 फुट से कम चौड़ी सड़क पर खड़ा मिलेगा,  उसे सिविक एजेंसी जब्त करेगी.

ऐसे वाहन 60 फुट या इस से अधिक चौड़ी सड़कों पर खड़े मिलेंगे तो उसे यातायात पुलिस और सिविक एजेंसी की टीम जब्त करेगी. वाहन को उठा कर ले जाने का शुल्क भी पहले से अधिक वसूला जाएगा.

कार का पहले टोइंग शुल्क 200 रुपए था, जोकि नई नीति के तहत 400 रुपए होगा. वाहन को रखे जाने का शुल्क उसे उठाए जाने के 48 घंटे बाद शुरू होगा और इस के बाद प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा.

ये भी पढ़ें- लिव इन रिलेशनशिप: कितना सही कितना गलत

यदि वाहन नो पार्किंग में खड़ा किया गया है तो संबंधित एजेंसी उसे उठा कर ले जाएगी. इस पर चालान के अलावा टोइंग शुल्क और वाहन को रखे जाने का शुल्क प्रतिदिन के हिसाब से देना होगा.

वहीं, एक सप्ताह से ज्यादा समय तक वाहन रखे जाने पर जुर्माना राशि दोगुनी हो जाएगी. यदि जब्त किया गया वाहन 90 दिन के अंदर नहीं छुड़ाया जाता है तो वाहन मालिक को नोटिस दिया जाएगा कि 15 दिन के अंदर वाहन छुड़ा लें.  यदि मालिक नियत समय पर वाहन को छुड़ाने में असफल रहता है तो वाहन की नीलामी कर दी जाएगी.

सचेत हो जाइए, नया नियम कमरतोड़ महंगाई में और ज्यादा कमर तोड़ देगा.

आप की जेब पर अब डाका डालने का दूसरा प्लान है. कितना बचोगे सरकार की पैनी नजरों से.

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना में शामिल हुआ अपाचे हेलिकौप्टर और AK-

इस एक्ट्रेस ने पानी के अंदर दिया बेटी को जन्म, शेयर की फोटो

ब्रज़ीलियन एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह अपने एक्टिंग के टेलेंट से कई बौलीवुड फिल्में कर काफी फैन फोलोविंग गेन कर चुकीं है. ब्रूना ने कई फिल्मों के साथ काफी रीएलिटी शो भी किए हैं. ब्रूना ने 31 अगस्त को अपनी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होनें इसाबेला रखा और इस मां बनने के खूबसूरत सफर का खुलासा करते हुए उन्होने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए. दरअसल ब्रूना अब्दुल्लाह ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया कि उन्होनें अपनी बेटी को जन्म अपने घर या किसी अस्पताल में नहीं दिया बल्कि उन्होनें अपनी बेटी को जन्म पानी के अंदर नैचुरल तरीके से दिया.

पानी के अंदर दिया बेटी को जन्म…

ब्रूना अब्दुल्लाह ने इस पोस्ट में अपने पति और बेटी की फोटो भी शेयर की और ये फोटो तब की है जब उन्होनें अपनी बेटी तो जन्म दिया था. फोटो के साथ ब्रूना ने इस खूबसूरत सफर का खुलासा करते हुए अपने फैंस को बताया कि, ‘जब मैं प्रेग्नेंट भी नहीं थी तब से मुझे पता था कि मैं अपने बच्चे को पानी के अंदर जन्म दूंगी. मैं चाहती थी कि मेरा बच्चा इस दुनिया में बिना किसी दवाई और जितना हो सके उतने नेचुरल तरीके से आए. मुझे उस ख्याल से ही नफरत थी जब मैं ये सोचती थी कि मुझे अस्पताल में एड्मिट कर दवाइयां दी जाएंगी. मैंने एक शांत और सुकून वाली जगह के बारे सोचा जहां मैं अपने बच्चे को पानी के अंदर नैचुरल तरीके से जन्म दे सकूं और मेरे साथ सिर्फ वे लोग हों जो मुझे अच्छा महसूस करवा सकें. मैं काफी लकी रही कि मुझे ये सभी कुछ मिला.’

ये भी पढ़ें- दिव्यांका ने मारा पति विवेक दहिया को जोरदार मुक्का, जानें क्यों

 

View this post on Instagram

 

My Birth Story 🤱🏻💕 Even before I was pregnant I knew I would have a water birth! I wanted the birth of my baby to be as gentle as possible and without any drugs, I hated the idea of having to deal with the side effects of all the medication they would give me at the hospital. I imagined a calm and soothing environment, where I could wait for my baby to arrive, surrounded only by the people that made me feel good and excited about that moment. I was lucky enough to have had all that! I had my baby in a warm water pool, my husband, my mother, my doctor and my doula were there with me. I prepared myself for that day, I worked out regularly, I ate a very well balanced diet, I meditated and visualised every single detail. I wanted to deliver my baby on a Saturday, I wanted the labour to be no longer than 4 hours, I wanted to deliver my baby in the pool, and I wanted to do it drug free! I got all of that! I also asked for it to be pain free 😁 but that wasn’t really what happened!! Saying that, I feel like a super hero, kind of invincible, now I feel like I can do anything .. it was important to me to be fully in control, awake, for the arrival of my baby. I wanted nature to do its job! It was magical, I had to idea I was so strong, I felt everything with so much intensity, her descent, the contractions.. that as soon as it was over, the only thing I could feel was love and pure happiness! The pain vanished, I recovered in minutes, and I was able to enjoy her from the very first minute! She was awake and alert! Calm and beautiful! She is my everything, thank you @alfromscotland for giving me the best gift one could ever ask for. ❤️ #forisabellatoread #waterbirth #hypnobirthing #womenpower

A post shared by Bruna Abdullah (@brunaabdullah) on

इसके लिए करनी पड़ी काफी मेहनत…

इसके बाद ब्रूना ने बताया कि, ‘मैंने अपने बच्चे को गर्म पानी के अंदर अपने पति, मां और डौक्टर की सहायता से जन्म दिया. मैंने खुद को इस दिन के लिए काफी तैयार किया. डेली वर्कआउट, डाइट फूड, मेडिटेशन और हर छोटी से छोटी चीजों को ध्यान रख के खुद को रेडी किया. मैं ये चाहती थी कि मैं शनिवार को अपने बच्चे को दुनिया में ला सकूं और लेबर पेन 4 घंटे से ज्यादा का न हो.

ये भी पढ़ें- मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस,

बता दें, ब्रूना अब्दुल्लाह ने अपने पति ‘एलन फ्रेस’ के साथ इसी साल के मई महीने में शादी की थी जिससे ये पता चलता है कि ब्रूना शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं. ब्रूना ने अक्षय कुमार और जौन अब्राहम के साथ फिल्म “देसी बौयज़” में एक आइटम सौंग परफोर्म किया था और उनहोनें “ग्रैंड मस्ती”, “मस्तीज़ादे”, “जय हो”, जैसी कई हिट फिल्में भी की हैं. साथ ही ब्रूना अब्दुल्लाह ने “खतरों के खिलाड़ी सीज़न 9”, “नच बलिए सीज़न 6” जैसे रीएलिटी शो में भी भाग लिया है.

ये भी पढ़ें- 39 साल की हुईं बेबो, पटौदी महल में मनाया अपना

दिव्यांका ने मारा पति विवेक दहिया को जोरदार मुक्का, जानें क्यों

स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में डा. इशिता भल्ला का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और इसी के साथ वे अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया के साथ अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें वे दोनों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं. मस्ती में दिव्यांका और विवेक एक दूसरे से हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं.

पति विवेक दहिया ने पकड़े बाल…

इन फोटोज में विवेक दहिया ने दिव्यांका के बाल पकड़े हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिव्यांका अपने पति विवेक को मुक्का मारती नजर आ रही हैं. फोटोज में विवेक भी इस तरह दिखावा कर रहे हैं जैसे उन्हे दिव्यांका का मुक्का काफी तेजी से लगा है.

ये भी पढ़ें- मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, फोटोज वायरल

दिव्यांका और विवेक की ऐसी फोटोज देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वे दोनो एक दूसरे के साथ समय बिताना बेहद पसंद करते हैं और साथ ही एक दूसरे के साथ काफी मस्ती-मजाक भी करते हैं.

दिव्यांका और विवेक दोनों हैं फिटनेस फ्रीक…

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया दोनों ही अपनी फिटनेस का भरपूर ख्याल रखते हैं और वे ज्यादातर साथ में ही वर्क-आउट करते दिखाई देते हैं. दिव्यांका ने अब तक काफी सीरियल्स में काम किया है और अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में सफल रही हैं.

ये भी पढ़ें- 39 साल की हुईं बेबो, पटौदी महल में मनाया अपना

तो वहीं पति विवेक दहिया ने भी ‘एक वीर की अरदास…वीरा’, ‘ये है अशिकी’ जैसे सीरियल्स में अहम भूमिका निभाई है.  दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया स्टार प्लस के पौपुलर डांस रीएलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 8’ के विनर भी रहे हैं.

सावधान! कहीं आप भी न हो जाए औनलाइन ठगी का शिकार

आज के इस डिजिटल युग में आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि एक बार ठगे जाने के बाद आप चहूं और मानसिक तनाव और परेशानियों से घिर जाते हैं. ऐसे मे आपका पैसा और समय दोनों ही नष्ट होता है.

आइए आज इस महत्वपूर्ण लेख में आपको कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराएं ताकि आप डिजिटल क्रांति के इस युग मेंअतिरिक्त रुप से सावधान हो जाएं. यह इसलिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है क्योंकि शिक्षित वर्ग कहे जाने वाले डौक्टर भी औनलाइन ठगी के शिकार होकर सुर्खियां बन रहे हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि आम आदमी की क्या बिसात है अगर वह ठगा जाएगा तो उसकी क्या बुरी गत होगी, यह बात आसानी से समझी जा सकती है-

ये भी पढ़ें- आधी अधूरी प्रेम कहानी: भाग 1

डॉक्टर साहब बने ठगी के शिकार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा एक असाधारण व्यक्ति से औनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जी हां यहां आरोपियों ने एक डौक्टर को ठगी का शिकार बानया है. मामला सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में रहने वाले एक नामचीन डौक्टर का है.

डौक्टर अपने माता पिता के इलाज के लिए बैंगलोर गए थे. वहां से लौटने के बाद आरोपियों ने डॉक्टर से 5 लाख रुपये की औनलाइन ठगी की. डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट अम्बिकापुर के कोतवाली पुलिस में दे दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

दरअसल इसी महीने डा. फैजल फिरदोसी अपने माता-पिता के इलाज के लिए बैंगलोर गए हुए थे, जहां उन्होंने एटीएम (ATM) से ही सारे भुगतान किए थे. उसके बाद 13 सितंबर को डा. फैजल के पास एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें अपने केवाईसी के लिए इस लिंक को क्लिक कर जन्म तारीख और एटीएम नंबर डालने को कहा गया था, जिसके बाद डा. फैजल फिरदोसी ने उस मैसेज को फुलफिल करने के लिए जानकारी भी भर दी.

ये भी पढ़ें- दोस्त दोस्त ना रहा!

शिकायत के मुताबिक फिर 16 तारीख को ठगी करने वाले ने कौल कर पूछा कि डौक्टर साहब आपका केवाईसी हो गया है. एक रिफ्रेंस नंबर मोबाइल फोन पर आएगा उसे बता दीजिए. डौक्टर ने वो नंबर ठगों को बता दिया. फिर कुछ ही देर बाद दो बार करके पांच लाख रुपये निकाल लिए गए.

इसकी जानकारी लगते ही डौक्टर ने कोतवाली थाने पहुंच कर शिकायत की है. इधर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. पुलिस बैंगलोर के अस्पताल से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- चाचा के प्यार में फंसी भतीजी, क्या हुआ अंजाम?

तकरीबन 3 साल से मेरे पूरे शरीर पर छोटी-छोटी गांठें बन गई हैं, इस बीमारी का क्या हल हो सकता है?

सवाल-

मेरी उम्र 29 साल है और पिछले तकरीबन 3 साल से मेरे पूरे शरीर पर छोटी-छोटी गांठें बन गई हैं. डाक्टर ने बताया कि यह लिपोमा है. इस बीमारी का क्या हल हो सकता है?

जवाब-

लिपोमा वैसे तो हानिकारक नहीं होते. ये त्वचा के नीचे बनने वाले फैटी ट्यूमर्स हैं. आमतौर पर इन में दर्द नहीं होता और न ही इन का इलाज कराने की जरूरत पड़ती?है. लेकिन यदि इन से आप को दर्द हो या कोई दूसरा लक्षण दिखे या फिर प्रभावित व्यक्ति कौस्मैटिक वजह से इन्हें हटवाना चाहे तो डाक्टर सर्जरी से इन्हें निकाल सकते हैं. फैटी ट्यूमर्स आमतौर पर बिनाइन (गैरकैंसरकारी) होते हैं, लेकिन ये कैंसरकारी भी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- मुझे बार-बार सेक्स करने की इच्छा होती है, कोई उपाय बताए ताकि ऐसा न हो?

मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस, फोटोज वायरल

भोजपुरी एक्टर्स और भोजपुरी फिल्में आजकल लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने की पुरी कोशिश कर रहे हैं और वहीं वे इसमें काफी हद तक कामयाब भी हो रहे हैं. इस कामयाबी में सबसे बड़ा हाथ भोजपुरी फिल्मों के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस का है जो इतनी मेहनत कर दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल हो रहे हैं. इन्ही भोजपुरी एक्ट्रेसेस में से दो खासा पौपुलर नाम हैं रानी चटर्जी और अंजना सिंह का. खबरों की मोने तो ये दोनो एक्ट्रेसेस इन दिनों मालदीव में वकेशन मना रही हैं.

सोशल मीडिया द्वारा शेयर की फोटोज…

 

View this post on Instagram

 

#vacay 🌊🌈#morningvibes 🏖

A post shared by Anjana Singh (@anjana_singh_) on

ये भी पढ़ें- 39 साल की हुईं बेबो, पटौदी महल में मनाया अपना

असल जिंदगी में रानी चटर्जी और अंजना सिंह काफी अच्छी दोस्त हैं और फिल्हाल वे दोनों अपने काम से छुट्टी ले कर मालदीव की वादियों में चिल कर रही हैं. ये दोनो भोजपुरी एक्ट्रेसेस अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपने से जुड़ी ताजा अप्डेट्स देती रहती हैं. हाल ही में दोनो एक्ट्रेसेस ने अपने औफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी कुछ फोटोज साथ में शेयर की थी जिसमें वे मालदीव में एंजौय करती नजर आ रही हैं.

हौली-डे टाइम सहेली के साथ…

 

View this post on Instagram

 

#holiday #time सहेली के साथ

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की जिसमें उनके साथ अंजना सिंह खड़ी हैं और दोनो ने पिंक कलर की हैट पहनी हुई है. देखा जाए तो ये फोटो एक शिप की है जिसमें सवार दोनों एक्ट्रेसेस काफी खुश दिख रही हैं. साथ ही में रानी ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘हौली-डे टाइम सहेली के साथ’. फोटोज को देखें तो दोनो सहेलियां साथ में कभी शिप में, कभी बीच पर, तो कभी एक दूसरे के साथ कौफी पीते हुए काफी एंजौय कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- कलयुग की एक्ट्रेस अब दिखती हैं कुछ ऐसी, फोटोज

 

View this post on Instagram

 

❤️❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

बता दें, रानी चटर्जी और अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की बहतरीन एक्ट्रेसेस हैं और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. रानी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 2004 में आई सुपरहिट भोजपुती फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से की थी तो वहीं सहेली अंजना सिंह ने 2012 की फिल्म ‘एक और फौलाद’ से की थी. इस समय दोनों एक्ट्रेसेस कामयाबी के शिखर पर हैं और अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ खुल के एंजौय कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म ‘शेर सिंह’ का ट्रेलर, अब तक

39 साल की हुईं बेबो, पटौदी महल में मनाया अपना जन्मदिन

बौलीवुड एक्ट्रेस बेबो उर्फ करीना कपूर खान इन दिनों अपनी रौयल लाइफ काफी अच्छे से बिता रही हैं. अपने जन्मदिन के अवसर पर करीना अपने पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर और बाकी परिवार वालों और दोस्तों के साथ पटौदी महल पहुंची. ठीक रात 12 बजे बेबो ने अपना बर्थडे केक कट किया और शानदार तरीके के अपने बर्थडे की शुरूआत की. केक कट करते ही बेबो ने अपने फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की जिन्हे उनके फैंस ने बेहद पसंद किया है.

करिश्मा कपूर ने भी शेयर की फोटोज…

 

View this post on Instagram

 

#birthdayvibes🎉

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

आज करीना कपूर खान का 39वां जन्मदिन है और वे काफी खुश दिखाई दे रही हैं. बेबो की बर्थडे पिक्स और वीडियो काफी तेजी से वायरल होती नजर आ रही हैं. करीना ने अपना बर्थडे केक काटते हुए एक वीडियो फैंस के साथ शेयर की जिसमें उनके पति सैफ अली खान उनके पीछे खड़े हैं. करीना कपूर खान की कुछ फोटोज उनके साथ-साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी शेयर की.

सैफ अली खान को किस करती दिखीं बेबो…

 

View this post on Instagram

 

#birthdaywishes🎂

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

इस दौरान करीना कपूर खान ने पटौदी महल से एक फोटो शेयर की जिसमें वे पति सैफ अली खान को किस करती दिखाई दे रही हैं. सैफ के साथ-साथ बेबो ने बेटे तैमुर अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ भी फोटोज शैयर की. करीना इस दौरान काफी खुश और एंजौय करती नजर आईं. अपने बर्थडे से कुछ समय पहने ही वे सबके साथ पटौदी महल के लिए रवाना हुईं जो कि भोपाम में स्थित है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

प्रोफेशनल करियर की बात करें तो करीना कपूर खान बहुत जल्द ही दो सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाली हैं जिसमें से एक तो करण जोहर की फिल्म ‘तख्त’ है और दूसरी फिल्म अक्षय कुमार के साथ है जिसका नाम है ‘गुड न्यूज’.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें