अंधविश्वास: भक्ति या हुड़दंग

लेखक- नीरज कुमार मिश्रा

11 नवंबर, 2019 को लखनऊ से तकरीबन 110 किलोमीटर दूर सीतापुर रोड पर सीतापुर जिले के हरगांव नामक कसबे में एक वाकिआ देखने को मिला. यह मौका था कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले ‘दीपदान महोत्सव’ का, जो वहां के सूर्य कुंड तीर्थ में दीप जला कर मनाया जाता है.

आसपास के गांवों से सैकड़ों की तादाद में लोग वहां पहुंचे हुए थे और दीपदान कर रहे थे. वहीं पर शिव के मंदिर के ही पास एक मंच भी बनाया गया था. यहां तक तो सब अच्छा लग रहा था, पर हद तो तब हो गई, जब 2-3 किशोर लड़के राधाकृष्ण के वेश में आए और एक लड़का मोर के पंख लगा कर आ गया. वह लड़का एक अलग अंदाज में अपने पंखों को फैला रहा था और सब लोग उस के साथ सैल्फी लेने के लिए टूट पड़ रहे थे.

राधाकृष्ण और मोर बने लड़के मंच पर पहुंच गए और नाचना शुरू कर दिया. जनता तो जैसे इसी के लिए इंतजार में ही थी. तमाम नौजवान उन के वीडियो बनाते रहे, क्योंकि लोगों को उस समय धर्म से मतलब न हो कर उन लड़कों के नाच में ज्यादा मजा आ रहा था. जनता खुश हो कर पैसे लुटा रही थी और इस का मजा वहां की आयोजक समिति के लोग, जो मंदिर के पंडे ही थे, उठा रहे थे, जबकि इस पैसे का एक बड़ा हिस्सा इन लोक कलाकारों और नर्तकों को दिया जाना चाहिए था, पर ऐसा होता नहीं दिखा, पैसे पर तो हक पंडे-पुजारियों का ही होता दिख रहा था. नतीजतन, लोगों के लिए वह एक डांस पार्टी जैसा कार्यक्रम हो गया था.

ये भी पढ़ें- जाति की राजनीति में किस को फायदा

उन्हीं लोगों में एक लड़का शिव के रूप में भी वहां पर आया था. अपने रौद्र रूप के चलते वह भी लोगों के कौतूहल और सैल्फी का केंद्र नजर आ रहा था और उस ने भी नाचनागाना शुरू किया. लोगों ने आस्था के नाम पर पैसे भी चढ़ाए.

माइक पर बोलता आदमी इस डांस को झांकी बोल रहा था, पर इस नाच में कलाकारों का अच्छा मेकअप था, उन के कपड़े अच्छे थे, उन की अच्छी भाव-भंगिमा थी, पर धार्मिकता कहीं नहीं थी. शायद सारी जनता इसे बस इस मनोरंजन का साधन मान कर देख रही थी और जी भर कर पैसा लुटा रही थी.

इस दीपदान नामक महोत्सव में ही थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर मौत के कुएं में मोटरसाइकिल चलाने का खेल चल रहा था, जिस में एक लड़का अपनी जान की बाजी लगा कर अपनी रोजीरोटी जुटाने की कोशिश कर रहा था.

कितना फर्क था एक ही जगह के 2 कार्यक्रमों और उन के पैसे कमाने के तरीके में.

इसी तरह का नजारा कांवड़ यात्रा में देखने को मिलता है. कुछ समय पहले सच्चे कांवड़ श्रद्धालु चुपचाप कांवड़ ले कर चलते जाते थे, फिर धीरेधीरे वे अपने साथ डीजे वगैरह ले जाने लगे और फिर इस तरह की झांकियां आने लगीं. झांकी वाले ये लड़के पूरे रास्ते डांस करते हुए जाते हैं. इन में न कोई श्रद्धा होती है और न ही कोई भक्ति, बल्कि जो हरकतें कांवडि़ए करते हैं, वे नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं लगती हैं. पर धार्मिक लोगों को धर्म और आस्था से बढ़ कर तो इन लोगों के डांस में मजा आता है और जितना ज्यादा मजा, उतना ज्यादा चढ़ावा. जितना ज्यादा चढ़ावा आता है, अगले साल कांवडि़यों की तादाद में उतना इजाफा होता जाता है. आज की कांवड़ यात्रा भक्ति कम और हुड़दंग व दिखावा ज्यादा हो गई है.

ये भी पढ़ें- जवानों के पास नहीं है साजो सामान, दुश्मन से लड़ें या फिर मौसम से, पता नहीं…

हुड़दंगी कांवडि़ए न ही ट्रैफिक की परवाह करते हैं, न ही किसी नियम और कायदेकानून की. कांवड़ के बहाने उन के अंदर जो हिंसा छिपी होती है, वह इस दौरान खूब बाहर आती है. हालांकि, इन में बड़ी उम्र के कुछ सुलझे हुए कांवडि़ए भी होते हैं, जो इन को काबू में करने की कोशिश करते हैं, पर वे नाकाम ही रहते हैं.

आम जनता को लूटने का यह दोतरफा तरीका है. एक तो उसे कामधाम से हटा कर धर्म में लगाया कि उस की आमदनी कम हो जाए. दूसरा यह कि उस की जेब में जो भी रुपएपैसे हैं, वे नाचगाने, सैरसपाटे, चाटपकौड़ी और भगवान की भक्ति के नाम पर लूट लेना. इस माहौल में गरीबी कैसे  दूर होगी और नगर पार्षद व पंच से ले कर प्रधानमंत्री व अदालतें तक इसी का गुणगान कर रही हैं.

आखिर क्यों ‘कार्तिक’ ने किया ‘वेदिका’ को प्रपोज, क्या करेगी ‘नायरा’

स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों ‘नायरा और कार्तिक’ का रोमांस फैंस को पसंद आ रहा है तो वहीं ‘वेदिका’ का दोनों के बीच रहना फैंस को खल रहा है. हाल ही में हमने आपको बताया था कि ‘वेदिका’ गोयनका हाउस में एंट्री करने के बाद ‘कार्तिक-नायरा’ को अलग करने की कोशिश करेगी. पर अब ऐसा लग रहा है कि ‘वेदिका’ की चालें कामयाब होती नजर आ रही हैं.

सिंघानिया हाउस पहुंची ‘वेदिका’

‘वेदिका’ अपने प्लान के मुताबिक जल्द ही ‘नायरा’ के साथ उसके घर यानी सिंघानिया सदन रहने आ गई है, जिसके बाद उसने अपनी चाले चलते हुए ‘नायरा’ के शादी के जोड़े में आग भी लगा दी थी.

ये भी पढ़ें- छोटी सरदारनी और विद्या महासंगम: सलमान के साथ एक्सपीरियंस को शेयर करते दिखे शो के सितारे

संगीत सेरेमनी में चलेगी ये चाल

खबरों के मुताबिक, संगीत सेरेमनी में ‘कार्तिक’ ‘नायरा’ को प्रपोज करने की प्लानिंग करेगा. लेकिन ‘वेदिका’ ‘कार्तिक’ की मेहनत पर पानी फेरते हुए ‘नायरा’ को प्रपोज करने से रोक देगी. दरअसल जब ‘कार्तिक’ ‘नायरा’ को प्रपोज करने जाएगा तो ‘नायरा’ से पहले ‘वेदिका’ ही स्पौटलाइट में एंट्री मार देगी और ‘कार्तिक’ गलती से ‘नायरा’ की बजाय ‘वेदिका’ को प्रपोज कर देगा. ये देखकर ‘वेदिका’ मन ही मन तो काफी खुश होगी लेकिन वह दिखावा करते हुए ‘कार्तिक’ से माफी मांगने का नाटक करेगी.

‘वेदिका’ पर फूटा दादी का गुस्सा

पहले से परेशान ‘दादी’ इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाई और सबके सामने ‘वेदिका’ पर चिल्ला उठीं कि उसने ऐसा क्यों किया. वहीं ‘नायरा और कार्तिक’ इस बात से शौक्ड हो गए.

ये भी पढ़ें- ‘छोटी सरदारनी’ और ‘विद्या’ महासंगम: इनकी जिंदगी में कौन सा नया मोड़ लाएगा चुलबुल पांडे

क्या ‘कार्तिक और नायरा’ को अलग कर पाएगी ‘वेदिका’

अब देखना ये है कि क्या शादी से पहले ‘वेदिका’ की शो से एक्जिट होगी. या फिर शादी में ‘वेदिका’ का धमाकेदार ड्रामा देखने को मिलेगा.

क्या नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने से बच सकती हैं गैर भाजपाई सरकारें ?

असम में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है. यहां कई इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा है. कर्फ्यू के बाद भी प्रदर्शकारी सड़कों पर आए. असम से उठे विरोध प्रदर्शन की आग बंगाल तक पहुंच गई. बंगाल में शनिवार को पांच रेलगाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. कई जगहों पर आगजनी की गई. दिल्ली में भी जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों और पुलिस को बीच हिंसक झड़पें भी हुईं.

केंद्र सरकार ने इस कानून को रुप तो दे दिया लेकिन एक प्रश्न सबके दिमाग में आ रहा है. वो ये हैं कि क्या गैर भाजपाई सरकारें इस बिल को अपने प्रदेश में लागू करेंगी या नहीं. क्योंकि पं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मध्य प्रदेश में सीएम कमलनाथ, पंजाब की कैप्टन की सरकार सभी ने इसको लागू करने से मना कर दिया है लेकिन गृह मंत्रालय के अधिकारी ने इसका राज बताया है. उनका दावा है कि राज्य सरकारों को इसे लागू करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- लुटियंस दिल्ली की ठंडक पर भारी पड़ा राहुल गांधी का भाषण, याद दिलाया मीडिया का दायित्व

गृह मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी बताया कि क्योंकि इसे संविधान की 7वीं अनुसूचि के तहत सूचिबद्ध किया गया है, इसलिए राज्य सरकारों के पास इसे अस्वीकार करने का अधिकार नहीं है.गृह मंत्रालय के अधिकारी ने यह बयान उस समय दिया, जब पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ने इस कानून को असंवैधानिक बताया और अपने राज्यों में इसे लागू नहीं करने की बात कही. गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, ‘केंद्रीय कानूनों की सूची में आने वाले किसी भी कानून को लागू करने से राज्य सरकार इनकार नहीं कर सकती हैं.’ उन्होंने बताया कि यूनियन सूची के 7वें शेड्यूल के तहत 97 चीजें आती हैं, जैसे रक्षा, बाहरी मामले, रेलवे, नागरिकता आदि.

संशोधित विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद कानून बन चुका है लेकिन, इस पर देशव्यापी स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कई मुख्यमंत्रियों ने इसे असंवैधानिक बताया है. पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह इस संबंध में अपने रुख को स्पष्ट करने वाले पहले व्यक्तियों में से हैं. उन्होंने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में कानून को लागू नहीं होने देगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे मुखर आलोचकों में से एक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह स्पष्ट किया है कि वह अधिनियम को अपने राज्य में लागू नहीं होने देंगी. उन्होंने इससे पहले कहा था कि एनआरसी को पश्चिम बंगाल में अनुमति नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- ‘रेप कैपिटल’ और ‘रेप इन इंडिया’ पर हुआ बवाल

चुनावी रणनीतिकार व जद (यू) उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन ट्वीट कर नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने अपनी पार्टी के रुख के खिलाफ जाते हुए ट्वीट किया, “बहुमत से संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पास हो गया. न्यायपालिका के अलावा अब 16 गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों पर भारत की आत्मा को बचाने की जिम्मेदारी है, क्योंकि ये ऐसे राज्य हैं, जहां इसे लागू करना है.”

उन्होंने आगे लिखा, “तीन मुख्यमंत्रियों (पंजाब, केरल और पश्चिम बंगाल) ने सीएबी और एनआरसी को नकार दिया है और अब दूसरे राज्यों को अपना रुख स्पष्ट करने का समय आ गया है.”

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की एंट्री होते ही टूटा शहनाज का दिल, पारस ने की ऐसी हरकत

बिग बौस में कुछ दिनों पहले ही आपने देखा कि कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की धमाकेदार एंट्री के साथ साथ घर में खूब हंगामा भी हुआ जब धीरे धीरे पारस ने वापस आ कर सबकी असलीयत सामने रखी. बीते एपिसोड में घर के फैंस के सबसे चहीते शख्स की एंट्री हुई है जिसका नाम है सिद्धार्थ शुक्ला. दरअसल, सिद्धार्थ अपनी तबीयत को लेकर कुछ दिनो के लिए बिग बौस के घर से बाहर हो गए थे. सबसे पहले तो उन्हें बिग बौस ने सीक्रेट रूम में रखा जिससे की वे घर में हो रही सारी चीजों पर नजर रखे हुए थे लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें हौस्पीटल में शिफ्ट कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में दोबारा होगी सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, ऐसे गले लगा लेगीं शहनाज गिल

घर में हुई सिद्धार्थ की वापसी…

फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को शो में वापसी देख कर काफी खुश हैं, और सबसे ज्यादा खुश तो पंजाब की कैटरीना कैफ यानी की शहनाज गिल हुईं जब उन्होनें सिद्धार्थ को देखा और देखते ही उन्हें अच्छे से गले लगा लिया. आखिर जब से सिद्धार्थ शुक्ला शो से गए थे तब से ही शहनाज काफी अकेला महसूस कर रही थीं और सिद्धार्थ को काफी याद भी कर रहीं थी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: विशाल पर फूटेगा रश्मि देसाई का गुस्सा, भद्दे कमेंट से भड़की

पारस ने लिया माहिरा का नाम…

आने वाले एपियोड में दर्शकों को फिर से घर में एक बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है. दरअसल बिग बौस ने सभी कंटेस्टेंट को कैप्टेंसी टास्क दिया है जिसका नाम है चूहा और बिल्ली टास्क. इस टास्क में घर के सभी सदस्य दो टीमों में बट जाएंगे, एक होगी रेड टीम और दूसरी होगी ब्लू टीम. इस टास्क में जब बारी आएगी कैप्टेंसी के दावेदारी के लिए नाम देने की तो पारस छाबड़ा अपनी करीबी दोस्त माहिरा का नाम देंगे जिस बात से शहनाज का दिल टूट जाएगा.

ये भी पढ़ें- एक्स बौयफ्रेंड को याद कर फिर रो पड़ीं नेहा कक्कड़, कहा- “मैं मर जाना चाहती थी”

पारस ने तोड़ा शहनाज का दिल…

शहनाज कैमरे के आगे ये कहती नजर आ रही हैं कि वे पारस को हमेशा सबसे आगे रखती हैं लेकिन पारस उन्हें हमेशा माहिरा के बाद ही रखते हैं. इसी दौरान सभी कंटेस्टेंट मिल कर पारस को समझाते हैं कि शहनाज उनसे प्यार करती है लेकिन पारस छूटते ही जवाब देते हैं कि वे माहिरा से प्यार करते हैं और उन्हें ही कैप्टन बनाएंगे.

इसी बात पर आज घर में काफी बड़ा हंगामा देखने को मिलने वाला है और देखने वाली बात ये भी होगी की कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में हुई पारस की धमाकेदार एंट्री, रश्मि के सामने फिर खुली अरहान की पोल

भला सा अंत: भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- भला सा अंत: भाग 1

लेखिका- रेणु दीप

एक दिन काली के झगड़े से परेशान रानी रोते हुए मेरे पास आई और मुझे बताने लगी कि काली कह रहे हैं, मैं अगर मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दूं तो वह कभी घर छोड़ कर नहीं जाएंगे और न ही कभी मुझ से झगड़ा करेंगे.

तब मैं ने रानी को समझाया, ‘देखो, तुम काली की बातों में कतई न आना तथा अपनी पढ़ाई छोड़ने की गलती भी न करना. काली की घर छोड़ कर भागने की आदत कोई नई तो है नहीं, इसलिए वह इस आदत को आसानी से छोड़ने वाला नहीं है. डाक्टर बनते ही तुम्हारी अपनी जिंदगी बिना काली के सहारे आराम से कट पाएगी. मैं ने उसे यह भी समझाया कि आत्मनिर्भर बनने का सुख बहुत सुकून देता है. जिंदगी काटने के लिए इनसान को किसी न किसी सहारे की जरूरत पड़ती है और एक ईमानदार पेशे से अच्छा हमसफर कोई और नहीं हो सकता.’

मेरी उन बातों से रानी को बहुत संबल मिला और उस के बाद उस का डाक्टर बनने का हौसला कभी कमजोर नहीं पड़ा था.

डाक्टर बनने के बाद रानी ने एम.एस. किया और शिशुरोग विशेषज्ञ बन गई. मैं भी एक शिशुरोग विशेषज्ञ था अत: रानी ने मेरे निर्देशन में प्रैक्टिस शुरू की. धीरेधीरे रानी की प्रैक्टिस में निखार आता गया और वह शहर की नामी डाक्टरों में गिनी जाने लगी. जैसेजैसे डाक्टर के रूप में रानी की शोहरत बढ़ती गई वैसेवैसे काली और रानी के बीच का फासला बढ़ता गया.

रानी के रोगियों की लंबी कतारें देख काली के तनबदन में आग लग जाया करती. पत्नी के डाक्टर बनने के बाद शुरू के 2 सालों में तो काली 2-3 बार घर आया था लेकिन वह रानी के डाक्टर बनने के बाद की बदली हुई परिस्थितियों से तालमेल नहीं बिठा पाया तो एक बार 6 सालों तक गायब रहा.

रानी अकसर रोगियों के उपचार से संबंधित सलाहमशविरा करने मेरे पास आ जाया करती. बातों के दौरान कभीकभी काली की चर्चा भी छिड़ जाया करती थी जिसे ले कर रानी बहुत भावुक हो जाया करती. एक बार उस ने काली के बारे में मुझ से कहा था, ‘भाई साहब, मैं काली को आज भी बहुत चाहती हूं लेकिन मेरा अकेलापन मुझे खाए जाता है. जिंदगी के सफर में अकेले चलतेचलते अब मैं टूट गई हूं.’

मैं ने उसे दिलासा दिया था कि कैसी भी परिस्थितियां क्यों न हों, उसे किसी हालत में कमजोर नहीं पड़ना है. उसे सभी चुनौती भरे हालात का डट कर मुकाबला करना है. और उस दिन वह मेरे कंधों पर सिर रख कर रो पड़ी थी.

ये भी पढ़ें- अस्तित्व: भाग 2

उस बार काली को घर छोड़े 6 वर्ष होने को आए थे. उस दौरान रानी की सास की मृत्यु हो गई और उन की मौत के बाद वह बिलकुल अकेली हो गई. सास की मौत के बाद रानी एक दिन मेरे घर आई और उस ने मुझ से कहा, ‘भाई साहब, मैं सोच रही हूं कि दोबारा शादी कर डालूं. मेरे मातापिता दूसरी शादी करने के लिए मुझ पर बहुत दबाव डाल रहे हैं. इन 6 सालों में काली ने एक बार भी मेरी खोजखबर नहीं ली है. मेरे मातापिता ने एक डाक्टर वर मेरे लिए पसंद किया है. उस की पत्नी की मृत्यु अभी पिछले साल कैंसर से हुई है. मैं सोचती हूं कि मातापिता की बात मान ही लूं.

‘भाई साहब, ये 6 साल अकेले मैं ने किस तरह काली की प्रतीक्षा करते हुए बिताए हैं, यह मुझे ही पता है. बस, अब मैं काली का और इंतजार नहीं कर सकती. उन्होंने मेरे निश्छल प्यार की बहुत तौहीन की है. अब अपने किए की कीमत उन्हें चुकानी ही पड़ेगी. एक निष्ठुर की वजह से मैं क्यों अपने दिन रोरो कर बिताऊं? मैं डाक्टर शेखर से मिल चुकी हूं. वह बहुत अच्छे स्वभाव के सुलझे हुए इनसान हैं. मेरे लिए हर तरह से उपयुक्त हैं. बस, भाई साहब, आप अपना आशीर्वाद दीजिए मुझे.’

रानी की बातें सुन कर मैं बहुत खुश हुआ था. मुझे इस बात का संतोष भी हुआ कि अब शेखर से विवाह के बाद वह एक सुखी वैवाहिक जीवन बिता पाएगी. मैं ने उस से कहा था, ‘हांहां रानी, मेरा आशीर्वाद सदा तुम्हारे साथ है. तुम्हारा यह फैसला बिलकुल सही है. डा. शेखर से विवाह करो और घर बसाओ.’

रानी का विवाह डा. शेखर से हो गया. डा. शेखर के साथ रानी बहुत खुश रहने लगी लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद एक कार दुर्घटना में डा. शेखर की मृत्यु हो गई और रानी विधवा हो गई थी. सूनी मांग और सफेद लिबास में उसे देख मेरा कलेजा मुंह को आ गया था पर होनी को कौन टाल सकता है, यह सोच कर मैं ने अपनेआप को दिलासा दिया था.

डा. शेखर की मृत्यु के 1 साल बाद काली अचानक एक दिन घर वापस आ गया था. शेखर की मौत के बाद रानी काली के पैतृक घर में वापस आ गई थी क्योंकि काली की मां वह मकान रानी के नाम कर गई थी.

काली को घर वापस आया देख रानी ने उस से कहा था, ‘अब तुम्हारा और मेरा कोई रिश्ता नहीं. मैं डा. शेखर की विधवा हूं. मुझ से अब तुम कोई उम्मीद मत रखना.’

उत्तर में काली ने उस से कहा, ‘मुझे तुम से कोई शिकायत नहीं. तुम ने

डा. शेखर से विवाह किया, अच्छा किया लेकिन अब तुम मेरी पत्नी हो. हमारा रिश्ता तो आज भी पतिपत्नी का ही है. अब मैं ने निश्चय कर लिया है कि मैं घर छोड़ कर ताउम्र कहीं नहीं जाऊंगा क्योंकि जगहजगह की धूल फांक कर मैं समझ गया हूं कि तुम जैसी पत्नी का मिलना बहुत सौभाग्य की बात है.’

‘नहीं, मैं तुम से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती. मैं किसी दूसरे मकान में चली जाऊंगी, यह तुम्हारा घर है, इस पर तुम्हारा अधिकार है. तुम आराम से इस में रहो.’

काली ने इस के बावजूद रानी की खुशामद करनी नहीं छोड़ी थी. वह जितना रानी के पास आने की कोशिश करता, रानी उतना ही उस से दूर भागने की कोशिश करती. एक अच्छे डाक्टर के रूप में रानी एक व्यस्त जीवन बिता रही थी.

ये भी पढ़ें- काश, आपने ऐसा न किया होता: भाग 2

जब भी काली, रानी से कहता कि तुम्हारे हाथ की रेखाओं में लिखा है कि जीवन का एक बड़ा हिस्सा तुम मेरी पत्नी के रूप में बिताओगी तो वह गुस्से से भड़क पड़ती, ‘मैं एक डाक्टर हूं और तुम्हारी ज्योतिष विद्या को झूठा साबित कर के ही रहूंगी. मैं अब तुम्हें कभी पति के रूप में नहीं स्वीकार करूंगी.’

उन्हीं दिनों काली ने मुझ से कहा था, ‘यार, रानी को क्या हो गया है? पहले तो वह गाय जैसी सीधीसादी थी. अब डाक्टर बनने के बाद उस में बहुत गुरूर आ गया है. मेरी ज्योतिष विद्या को भी गलत साबित करने पर तुली हुई है. वैसे इतना तो मैं जानता हूं कि वह अब भी मुझे चाहती है. इस कमजोरी का फायदा मैं उस के साथ छल कर के उठाऊंगा और उस के सामने यह साबित कर दूंगा कि मेरा ज्योतिष ज्ञान कैसे शत प्रतिशत सही है.’

अपनी योजना के मुताबिक काली ने अपने कुछ विश्वासपात्र परिचितों से कहा कि एक दिन वे आधी रात को लाठियों से लैस हो कर उस पर आक्रमण करें और उसे रानी के सामने पीट कर जमीन में डाल दें.

योजना के अनुसार आधी रात में कुछ लोग काली पर जब लाठियां बरसा रहे थे, रानी घबरा कर उस से लिपट गई और उस ने उन लोगों से कहा कि उस के जीतेजी वे काली को हाथ तक नहीं लगा सकते. तब लठैतों ने धमकी दी कि डाक्टरनी आज घर में तो तू ने इसे बचा लिया लेकिन यह घर से बाहर निकल कर देखे, इस के तो हाथपैर हमें तोड़ने ही तोड़ने हैं.

लठैतों के जाने के बाद काली ने रानी को अपने से अलग नहीं होने दिया था और उस रात रानी को इतना प्यार किया था कि पिछली सारी कमी पूरी कर दी. इनसान हारता है तो अपनेआप से. आखिर रानी अपने ही दिल के हाथों हार गई थी और चुपचाप काली के आगोश में सिमट गई थी.

उस दिन के बाद रानी, काली के हृदय की रानी बन कर रह गई थी. काली फिर कभी घर छोड़ कर नहीं गया. रानी एक सुंदर, अति कुशाग्र बुद्धि के बेटे की मां बनी. बेटा आशीष बड़ा हो कर मां के नक्शेकदम पर चल कर अब डाक्टरी की पढ़ाई कर रहा है, जिसे देख कर रानी और काली फूले न समाते. अब रानी को यों सुखी देख कर मन में यही विचार आता है कि वह हमेशा ही सुखी और आबाद रहे.

ये भी पढ़ें- हमसफर: भाग 2

मकड़जाल में फंसी जुलेखा: भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- मकड़जाल में फंसी जुलेखा: भाग 1

लेखक- अलंकृत कश्यप

मनमाफिक माहौल न पा कर वहां से जुलेखा का मन ऊबने लगा. देर रात तक कंपनी के औफिस के काम को निपटाना और रोजाना देर से घर पहुंचना उस की आदत सी हो गई थी. इस दिनचर्या से वह तंग आ चुकी थी.

जुलेखा की परेशानी अवधेश यादव से छिपी न रह सकी. एक दिन अवधेश ने संजय यादव के साले गुड्डू से जुलेखा को एकांत में बुलवा कर समझाया, ‘‘जुलेखा, तुम यहां कंप्यूटर टाइपिंग का जो काम करती हो, इस से तुम्हारा कैरियर नहीं बन पाएगा. तुम्हें बंधीबंधाई जो सैलरी मिलती है, उस से तुम क्याक्या कर सकती हो. यह बात तो तुम जानती ही हो कि रियल एस्टेट के काम में अच्छा पैसा है. तुम यहां कंपनी के प्लौट बुक कराने शुरू कर दोगी तो अच्छा कमीशन मिलेगा. साथ ही देर रात तक चलने वाले कंप्यूटर के काम से निजात मिल जाएगी.’’

इस के बाद कंपनी के मालिक संजय यादव ने भी जुलेखा को प्लौट बुकिंग से मिलने वाले कमीशन के बारे में बताया. संजय यादव की बात जुलेखा की समझ में आ गई. उस ने कंपनी के कई प्लौट बुक कराए. जब एक महीने में पहले की अपेक्षा ज्यादा कमाई हुई तो जुलेखा और ज्यादा मेहनत करने लगी.

जुलेखा ने काफी मेहनत से काम किया. वह हर महीने 2-3 प्लौट बिकवा देती थी, जिस से उस का अच्छा कमीशन बन जाता था.

जुलेखा को संजय यादव की रियल एस्टेट कंपनी में काम करते हुए लगभग एक साल हो चुका था. इसी बीच अगस्त, 2019 में फेसबुक के माध्यम से उस की श्रेयांश त्रिपाठी से दोस्ती हुई. बाद में उन की दोस्ती बढ़ी तो मिलनाजुलना भी शुरू हो गया. इस के बाद श्रेयांश भी जुलेखा के काम में हाथ बंटाने लगा.

वह भी प्लौट खरीदने वाले जरूरतमंदों को जुलेखा के पास लाता था. इस काम में संजय यादव उस की काफी मदद करता था. धीरेधीरे संजय यादव से जुलेखा के घनिष्ठ संबंध हो गए, जो अवैध संबंधों तक पहुंचे.

संजय यादव पर जुलेखा के करीब 25 लाख रुपए हो गए. यह रकम प्लौट की कमीशन की थी. जुलेखा जब भी उस से पैसे मांगती, वह टाल देता था. आशनाई की आड़ में वह जुलेखा की कमीशन की रकम हड़पना चाहता था.

संजय यादव के इरादे भांप कर जुलेखा अपने 25 लाख रुपए जल्द देने की जिद पर अड़ गई तो संजय परेशान हो गया. उस ने साफ कह दिया कि अभी उस के पास पैसे नहीं हैं. जबकि जुलेखा उस पर एक पाई भी नहीं छोड़ना चाहती थी. इस बात को ले कर उस का संजय यादव से काफी विवाद हुआ.

पैसे का विवाद बना बड़ा कारण

उसी समय अवधेश यादव वहां आ गया. उस के कहने पर संजय यादव ने 3 लाख रुपए का चैक बना कर जुलेखा को दे दिया. उस के 22 लाख रुपए बाकी रह गए थे. विरोध जताते हुए जुलेखा ने वह चैक लौटा दिया और उस से पूरी रकम देने को कहा.

ये भी पढ़ें- कुंवारा था, कुंवारा ही रह गया: भाग 2

झगड़ा बढ़ने पर संजय यादव ने उसे धमकी दी कि जो पैसे मिल रहे हैं, उन्हें रख लो नहीं तो मुझे केवल 3-4 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे. फिर तुम्हारा पता भी नहीं चलेगा कि कहां गई.

संजय यादव से हुए इस विवाद के बाद जुलेखा ने दूसरी कंपनी जौइन करने का मन बना लिया. उस ने संजय को धमकी दी कि वह कोर्ट के माध्यम से अपने पैसे ले कर रहेगी.

जुलेखा की इस धमकी से संजय यादव परेशान हो गया. उस ने अवधेश यादव, अजय यादव और अपने साले गुड्डू यादव के साथ मिल कर इस समस्या पर विचारविमर्श किया. इन लोगों ने फैसला लिया कि जुलेखा को हमेशा के लिए ही निपटाना सही रहेगा, वरना यह आगे चल कर परेशानी खड़ी करती रहेगी.

योजना के अनुसार 3 अगस्त, 2019 को अवधेश यादव ने जुलेखा से कहा, ‘‘संजय पर तुम्हारे जो 25 लाख रुपए बकाया हैं, वह मैं तुम्हें दिलवा दूंगा. लेकिन तुम यहां से नौकरी छोड़ कर मत जाओ.’’

अवधेश यादव के बुलाने पर जुलेखा घर से कंपनी औफिस जाने को निकली. उस ने रास्ते में अपने दोस्त श्रेयांश त्रिपाठी को फोन कर के बाइक से बारह विरवा बुला लिया. उस की बाइक पर बैठ कर जुलेखा अमित इंफ्रा हाइट्स प्रा.लि. कंपनी के औफिस जाने के लिए नहर से नीचे मुड़ी ही थी, तभी सामने से अजय यादव कार से आता दिखाई दिया. कार अजय यादव चला रहा था और पीछे की सीट पर अवधेश यादव बैठा था.

उसे देखते ही संजय ने कार रोक दी. अवधेश ने बाइक पर बैठी जुलेखा से कहा कि वह कार में बैठ जाए, जिस से वह संजय से उस का हिसाब करा सके.

लालच में जुलेखा कार में पीछे वाली सीट पर बैठ गई. उस ने अपने दोस्त श्रेयांश से कह दिया कि इन लोगों से बात करने के बाद वह बड़ी बहन रूबी के पास चली जाएगी. कुछ दूर तक श्रेयांश बाइक से कार के पीछेपीछे गया, तभी कार में बैठी जुलेखा ने उसे जाने का इशारा किया तो श्रेयांश अपने घर लौट गया.

कार में बैठी जुलेखा अवधेश से बात कर रही थी. उसी समय रास्ते में अचानक बंगला बाजार पकरी के पास संजय यादव का साला गुड्डू यादव मिल गया. कार रुकते ही वह भी कार में बैठ गया. उसे देख कर वह भड़क गई. वह कार से उतर रही थी, तभी अवधेश ने उसे समझा कर रोक लिया. फिर गुड्डू भी जुलेखा के बगल में बैठ गया. वह अवधेश से अपने पैसों के बारे में बातें कर रही थी.

लाश लगा दी ठिकाने

उन की बातों में गुड्डू भी कूद पड़ा. बातों के दौरान गुड्डू और जुलेखा का वाकयुद्ध शुरू हो गया. अजय ने कार रोक दी, फिर अजय और गुड्डू ने जुलेखा के बाल पकड़ कर सीट पर झुका दिया और जुलेखा के ही दुपट्टे से उस का गला घोंट दिया, जिस से उस की मृत्यु हो गई.

जुलेखा की लाश को ले कर वे तीनों रायबरेली के निकट हरचंद्रपुर में साई नदी के पास पहुंचे. उस समय रात के करीब 8 बज चुके थे. गुड्डू यादव और अजय यादव ने अवधेश के सहयोग से जुलेखा की लाश नदी में फेंक दी. उस के बाद टोल प्लाजा होते हुए वह लखनऊ लौट आए.

ये भी पढ़ें- टिक-टौक बना प्रेयसी के मर्डर का सबब!

जुलेखा की हत्या के बाद गुड्डू यादव, अवधेश यादव व अजय यादव पूरी तरह से निश्चिंत थे कि पुलिस उन तक नहीं पहुंचेगी. लेकिन वे पुलिस की गिरफ्त में आ ही गए.

गुड्डू यादव का कहना था कि जुलेखा ने उस के बहनोई संजय यादव से अवैध संबंध बना लिए थे, जिस की वजह से उस की बहन का घरपरिवार उजड़ रहा था.

दिनरात घर में कलह होती थी. इसी वजह से वह उस के दिमाग में खटक रही थी. इस बात को ले कर वह जुलेखा से रंजिश रखने लगा था. 3 अगस्त, 2019 को कार में हुए विवाद में जुलेखा की गला दबा कर हत्या कर दी गई.

अभियुक्त गुड्डू यादव और अजय यादव से पूछताछ के बाद उन्हें भादंवि की धारा 147, 364, 302, 201, 376, 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. इस के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई.

थानाप्रभारी त्रिलोकी सिंह को सिपाही कृष्ण बंसल एवं हलका एसआई सुभाष सिंह के द्वारा सूचना मिली कि मुख्य आरोपी संजय यादव न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंचा है, तो थानाप्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने 13 अगस्त, 2019 को संजय यादव को न्यायालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में संजय ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उसे भी पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. अब एक अभियुक्त अवधेश यादव शेष बचा है. उस के ठिकानों पर भी पुलिस ने दबिश दी. जब वह 28 अगस्त को कोर्ट में आत्मसमर्पण करने जा रहा था, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. उस ने भी पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसे भी जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- कहानी एक शिवानी की: भाग 2

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

Bigg Boss 13: घर में दोबारा होगी सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, ऐसे गले लगा लेगीं शहनाज गिल

बिग बौस 13 के फैंस पिछले कुछ वक्त से घर में सिद्धार्थ शुक्ला को काफी मिस कर रहे थे. वहीं घरवालों को भी सिद्धार्थ की कमी महसूस हो रही थी. अगर आप भी सिद्धार्थ के फैंस है तो हम आपके लिए एक गुड न्यूज लेकर आए है. जी हां, सिद्धार्थ आज रात ही बिग बौस के घर में दोबारा एंट्री लेने वाले हैं.

शो के नए प्रोमो में हुआ खुलासा…

कुछ देर पहले ही शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बौस शहनाज गिल को कन्फेशन रुम में बुलाते है और वहां जाते ही शहनाज खुशी से झूम उठती है क्योंकि अंदर सिद्धार्थ मौजूद थे.

शहनाज हुईं खुश…

शहनाज यहां सिद्धार्थ को गले लगाती है और घर में उनका वेलकम करती है. इस दौरान शहनाज की खुशी देखने लायक होती है उन्हें यकीन ही नहीं होता कि सिद्धार्थ सच में घर में मौजूद है. कन्फेशन रुम के जरिए सिद्धार्थ जैसे ही घर में आते है, असीम रियाज भी काफी खुश दिखते है.


ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: विशाल पर फूटेगा रश्मि देसाई का गुस्सा

रश्मि दिखीं नाखुश…

प्रोमो में रश्मि देसाई की झलक भी देखने को मिलती है जो सिद्धार्थ की वापसी नाखुश नजर आ रही हैं.

इसलिए हौस्पिटल में थे सिद्धार्थ शुक्ला

बता दें कि सिद्धार्थ को टायफाइड हो गया था, जिसके चलते पहले तो उन्हें सीक्रेट रुम में भेजा गया और जब उनकी हालत खराब होने लगी तो तुरंत ही उन्हें हौस्पिटल भेजा गया. बीती रात सलमान ने भी वीडियो कॉल के जरिए सिद्धार्थ का हालचाल लिया और उम्मीद की कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए. अब देखना है कि सिद्धार्थ की घर में वापसी के बाद शो में क्या नए ट्विस्ट आते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में हुई पारस की धमाकेदार एंट्री

लुटियंस दिल्ली की ठंडक पर भारी पड़ा राहुल गांधी का भाषण, याद दिलाया मीडिया का दायित्व

आजादी के की अगर कुछ राजनीतिक घटनाएं याद की जाएं तो पोरो में गिन सकते हैं. 60 के दशक में कांग्रेस का विभाजन, देश में आपातकाल, पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार, 90 के दशक में पहली बार बड़े पैमाने पर आर्थिक बदलाव. इन सब के बाद अगर कुछ बड़ा हुआ तो वो था 2014 का आम चुनाव. वर्षों बाद किसी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत मिला था. ये चुनाव कई मायनों पर खास था. एक मुख्यमंत्री का पीएम पद के लिए नाम आना फिर उस चुनाव की रणनीति. हाईटेक चुनाव, बेशुमार दौलत लगाया गया. उसके बाद कुछ तो था तो अब तक गुम लग रहा था. वो था देश का विपक्ष. वही विपक्ष जिसके बिना लोकतंत्र अधूरा रहता है. इस अधूरेपन को देश 2014 से महसूस कर रहा था लेकिन इसको पूरा किया शनिवार को.

शनिवार को कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर ‘भारत बचाओ’ रैली का आयोजन किया. इस रैली में गजब की भीड़ पहुंची. कांग्रेस ने इसको सफल बनाने के लिए प्रदेशों के मुखियाओं को पहले ही आदेश दे दिया था. फिर क्या था. राहुल गांधी के तेवर सातवें आसमान में थे. एक के बाद एक मुद्दे लाकर वो सरकार को घेर रहे थे. ऐसे मुद्दे जो वाकई में आम आदमी के थे. वो मुद्दे जिनसे हर रोज हमको-आपको जूझना पड़ता है.

राहुल गांधी ने कहा, “कल संसद में भाजपा के लोगों ने कहा कि आप अपने भाषण के लिए माफी मांगिए. लेकिन मैं आपको बता दूं कि मेरा नाम ‘राहुल सावरकर’ नहीं है, मेरा नाम ‘राहुल गांधी’ है. मर जाऊंगा, मगर माफी नहीं मांगूंगा. सच बोलने के लिए मैं माफी नहीं मांगूंगा. कांग्रेस का कोई व्यक्ति माफी नहीं मांगेगा.” राहुल ने कहा, “माफी (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को मांगनी है इस देश से. उनके असिस्टेंट (गृहमंत्री) अमित शाह को देश से माफी मांगनी है,” क्योंकि उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है.

ये भी पढ़ें- ‘रेप कैपिटल’ और ‘रेप इन इंडिया’ पर हुआ बवाल

राहुल का इशारा हिंदूवादी नेता दिवंगत विनायक दामोदर सावरकर द्वारा 14 नवंबर, 1913 को ब्रिटिश सरकार को लिखे गए माफी के पत्र की तरफ था, जिसे उन्होंने अंडमान के सेलुलर जेल में बंद रहने के दौरान लिखा था. उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी की थी, जिस पर भाजपा सदस्यों ने शुक्रवार को संसद में उनसे माफी की मांग की थी. राहुल की इस टिप्पणी को लेकर संसद में काफी हंगाम हुआ था.

राहुल ने आगे कहा, “इस देश की शक्ति, आत्मा यहां की अर्थव्यवस्था थी. पूरी दुनिया हमारी तरफ देखती थी और कहती थी कि यह हिंदुस्तान में क्या हो रहा है. अलग-अलग धर्मो का देश नौ प्रतिशत जीडीपी पर कैसे चल रहा है. पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था भारत और चीन पर निर्भर थी। इसे चिंडिया कहते थे.”

उन्होंने कहा, “लेकिन आज प्याज की कीमत 200 रुपये (प्रति किलोग्राम) पर पहुंच गई है. नोटबंदी कर दिया. उस चोट से जो नुकसान हुआ वह आजतक ठीक नहीं हुआ. देश की अर्थव्यवस्था को नरेंद्र मोदी ने नष्ट कर दिया. इसलिए मोदी को देश से माफी मांगनी है.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्होंने आपसे झूठ कहा कि काले धन के खिलाफ लड़ाई है, काले धन, भ्रष्टाचार को खत्म करना है। माताओं, बहनों, युवाओं की जेब से पैसा निकाला और लाखों करोड़ रुपये अडानी और अंबानी के हवाले कर दिया. उसके बाद ‘गब्बर सिंह टैक्स’ (जीएसटी). (पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह जी, (पूर्व वित्तमंत्री) चिदंबरम जी ने उनसे कहा कि बिना पायलट प्रोजेक्ट के इसे लागू मत कीजिए, लेकिन मोदी ने उनकी नहीं सुनी.”

बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, “देश में आज 45 सालों की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. आज जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) नौ प्रतिशत से घटकर चार प्रतिशत पर आ गई है. उन्होंने जीडीपी मापने का तरीका बदल दिया, अगर आज पुराने तरीके से जीडीपी मापी जाए तो यह सिर्फ 2.5 प्रतिशत है.”

उन्होंने कहा कि दुश्मन चाहते थे और चाहते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाए और मोदी ने उसे कर दिया. राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “मोदी ने अडानी को 50 कॉन्ट्रैक्ट दे दिए. एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के एयरपोर्ट्स पकड़ा दिए. बिना कॉन्ट्रैक्ट के दे दिए, इसे क्या चोरी, भ्रष्टाचार नहीं कहेंगे? कुछ दिनों पहले ही उन्होंने देश के 15-20 लोगों के 1.40 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए.”

उन्होंने कहा, “हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब में किसानों के कर्ज माफ किए, क्योंकि किसान के बिना अर्थव्यवस्था आगे नहीं जा सकती. मनरेगा इसलिए दिया, क्योंकि मजदूर के बिना अर्थव्यवस्था आगे नहीं जा सकती. नरेंद्र मोदी ने ये पैसा छीन कर अपने दो-चार दोस्तों को दे दिया. आज हर रोज किसानों की आत्महत्या की खबरें आ रही हैं. मैंने संसद में सवाल किया कि कितने किसानों ने आत्महत्या की तो जवाब मिला कि उन्हें (केंद्र सरकार) नहीं मालूम, प्रदेशों से पूछो। इन्हें शर्म आनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें-  भूपेश बघेल सरकार से नाराज किसान!

राहुल ने भाजपा सरकार पर लोगों को बांटने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “वे (भाजपा) एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम करते हैं. जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर, असम, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में देखिए मोदी ने क्या कर डाला है, जला दिया है उन प्रदेशों को, आग लगा दी है.”

राहुल ने मीडिया और सरकारी संस्थानों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत किया. उन्होंने कहा, “मीडिया पर बहुत जिम्मेदारी है. हमारे शासनकाल में आप हम पर आक्रमण करते थे. लेकिन आज आप अपना काम भूल गए हैं. मैं हिंदुस्तान की सभी संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों, मीडिया से आग्रह करता हूं कि जिम्मेदारी आपकी भी है. आज हमें डराया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी किसी से नहीं डरती. इस डर को हम सब मिलकर मिटा देंगे.”

भोजपुरी अवॉर्ड शो: सनी लियोनी के ठुमके पर झूमा सिंगापुर

याशी फिल्म्स प्रस्तुत इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, जरीन खान, कृष्णा अभिषेक, दिनेशलाल यादव निरहूआ, पवन सिंह, कीकू शारदा और विनय आनंद ने भी रंग जमाया.

भोजपुरी सिनेमा के शो मैन  कहे जाने वाले निर्माता अभय सिंहा की कंपनी याशी फिल्म्स द्वारा आयोजित भोजपुरी के पांचवें अंतराष्ट्रीय अवार्ड समारोह में सिंगापुर में खुब रंग जमा. यहां पर हिन्दी फिल्मों की जानी मानी अदाकारा सनी लियोनी के ठुमके और भोजपुरी मेगास्टार मनोज तिवारी के गाने और सांसद सनी दियोल के ढाई किलो के हाथ वाले डायलाग ने पूरे सिंगापुर को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस अवार्ड समारोह में हिन्दी और भोजपूरी मनोरंजन जगत का संगम दिखा.

sunny

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: विशाल पर फूटेगा रश्मि देसाई का गुस्सा, भद्दे कमेंट से भड़की

स्टेज पर जब हिन्दी और भोजपुरी के कलाकारों ने एक साथ आकर भोजपुरी में डायलॉग बोला कि का हाल बा सिंगापुर तो हाल में मौजूद सिंगापुर में रहने वाले हजारों भोजपुरियों के साथ साथ दुनिया भर के भोजपुरियों को सीना गदगद हो गया. समारोह का संचालन करते हुये टीवीस्टार कृष्णा अभिषेक और विनय आनंद ने समा बांध दिया. यह आयोजन 6 दिसंबर को सिंगापुर में किया गया. इसके पहले याशी फिल्म्स ने  इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह मारिशस, दुबई, लंदन और मलेशिया में आयोजित किया था. 6 दिसंबर को यह इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड  समारोह सिंगापुर के सनटेक कंवेंशन सेंटर में आयोजित किया गया जिसमें हिन्दी और भोजपुरी फिल्मी दुनिया के सितारों और निमार्ता निर्देशकों के साथ साथ राजनीति के दिग्गजों का भी जमावड़ा लगा.

ravi-kishen

याशी फिल्म्स प्रस्तुत इस इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड  समारोह के आयोजक हैं अभय सिन्हा तथा चैनल पार्टनर है बिग गंगा. इस इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड  समारोह में हिन्दी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और सांसद सनी दियोल, अभिनेत्री सनी लियोनी, जरीन खान के साथ साथ भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार और सांसद तथा दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी , गोरखपुर के भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन, भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, प्रदीप पांडे चिंटू, समीर आफताब,  मनोज टाईगर, रितेश पांडे, प्रमोद प्रेमी, अमित कुमार, राघव नय्यर के साथ साथ साथ टेलिविजन के जाने माने कलाकार कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और विनय आनंद के साथ भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री मधु शर्मा, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, अंजना सिंह, निधि झा, शुभी शर्मा, रितू सिंह, शहर आफ्शा, सोनालिका प्रसाद, सपना गिल और अनारा गुप्ता के अलावा भोजपुरी फिल्मों के जाने माने निमार्ता निर्देशक राजकुमार आर पांडे, असलम शेख, टीनू वर्मा, रजनीश मिश्रा, निमार्ता अनंजय रघुराज. प्रदीप भईया, निशांत उज्जवल, रमेश नय्यर, शंकर रोहरा, कृष्णा कुमार भी इस समारोह में उपस्थित थे. इनके अलावा अन्य अतिथियों में विनोद गुप्ता, प्यारेलाल यादव कवि, ब्राईट के योगश लखानी तथा राजनीति के कई दिग्गज इस  इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड  समारोह  में मौजूद थे. इस अवार्ड समारोह का प्रसारण बिग गंगा चैनल पर 31 दिसंबर की रात नये साल के जश्न में डूब जाने के लिये किया जा रहा है.

manoj-tiwari

काश, आपने ऐसा न किया होता: भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- काश, आपने ऐसा न किया होता: भाग 1

मैं इतना क्षमावादी नहीं हूं जितने भैया और मां हैं. हो सकता है जरा सा बड़ा हो जाऊं तो मैं भी वैसा ही बन जाऊं.

भैया मुझ से 10 साल बड़े हैं. हम दोनों भाइयों में 10 साल का अंतर क्यों है? मैं अकसर मां से पूछता हूं.

कम से कम मेरा भाई मेरा भाई तो लगता. वह तो सदा मुझे अपना बच्चा समझ कर बात करते हैं.

‘‘यह प्रकृति का खेल है, बेटा, इस में हमारा क्या दोष है. जो हमें मिला वह हमारा हिस्सा था, जब मिलना था तभी मिला.’’

अकसर मां समझाती रहती हैं, कर्म करना, ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाना हमारा कर्तव्य है. उस के बाद हमें कब कितना मिले उस पर हमारा कोई बस नहीं. जमीन से हमारा रिश्ता कभी टूटना नहीं चाहिए. पेड़ जितना मरजी ऊंचा हो जाए, आसमान तक उस की शाखाएं फैल जाएं लेकिन वह तभी तक हराभरा रह सकता है जब तक जड़ से उस का नाता है. यह जड़ हैं हमारे संस्कार, हमारी अपने आप को जवाबदेही.

समय आने पर मेरी नियुक्ति भी बंगलौर में हो गई. अब दोनों भाई एक ही शहर में हो गए और मांपापा दिल्ली में ही रहे. भैया और मैं मिल गए तो हमारा एक घर बन गया. मेरी वजह से भैया ने एक रसोइया रख लिया और सब समय पर खानेपीने लगे. बहुत गौर से मैं भैया के चरित्र को देखता, कितने सौम्य हैं न भैया. जैसे उन्हें कभी क्रोध आता ही नहीं.

‘‘भैया, आप को कभी क्रोध नहीं आता?’’

एक दिन मेरे इस सवाल पर वह कहने लगे, ‘‘आता है, आता क्यों नहीं, लेकिन मैं सामने वाले को क्षमा कर देता हूं. क्षमादान बहुत ऊंचा दान है. इस दान से आप का अपना मन शांत हो जाता है और एक शांत इनसान अपने आसपास काम करने वाले हर इनसान को प्रभावित करता है. मेरे नीचे हजारों लोग काम करते हैं. मैं ही शांत न रहा तो उन सब को शांति का दान कैसे दे पाऊंगा, जरा सोचो.’’

एक दोपहर लंच के समय एक महिला सहयोगी से बातचीत होने लगी. मैं कहां से हूं. घर में कौनकौन हैं आदि.

‘‘मेरे बड़े भाई हैं यहां और मैं उन के साथ रहता हूं.’’

ये भी पढ़ें- हमसफर: भाग 2

भैया और उन की कंपनी का नाम- पता बताया तो वह महिला चौंक सी गई. उसी पल से उस का मेरे साथ बात करने का लहजा बदल गया. वह मुझे सिर से पैर तक ऐसे देखने लगी मानो मैं अजूबा हूं.

‘‘नाम क्या है आप का?’’

‘‘जी विजय सहगल, आप जानती हैं क्या भैया को?’’

‘‘हां, अकसर उन की कंपनी से भी हमारा लेनदेन रहता है. सोम सहगल अच्छे इनसान हैं.’’

मेरी दोस्ती उस महिला के साथ बढ़ने लगी. अकसर वह मुझ से परिवार की बातें करती. अपने पति के बारे में, अपने बच्चों के बारे में भी. कभी घर आने को कहती, मेरे खानेपीने पर भी नजर रखती. एक दिन नाश्ता करते हुए उस महिला का जिक्र मैं ने भैया के सामने भी कर दिया.

‘‘नाम क्या है उस का?’’

अवाक् रह गए भैया उस का नाम सुन कर. हाथ का कौर भैया के हाथ से छूट गया. बड़े गौर से मेरा चेहरा देखने लगे.

‘‘क्या बात है भैया? आप का नाम सुन कर वह भी इसी तरह चौंक गई थी.’’

‘‘तो वह जानती है कि तुम मेरे छोटे भाई हो…पता है उसे मेरा?’’

‘‘हां पता है. आप की बहुत तारीफ करती है. कहती है आप की कंपनी के साथ उस की कंपनी का भी अच्छा लेनदेन है. मेरा बहुत खयाल रखती है.’’

‘‘अच्छा, कैसे तुम्हारा खयाल रखती है?’’

‘‘जी,’’ अचकचा सा गया मैं. भैया के बदले तेवर पहली बार देख रहा था मैं.

‘‘तुम्हारे लिए खाना बना कर लाती है या रोटी का कौर तुम्हारे मुंह में डालती है? पहली बार घर से बाहर निकले हो तो किसी के भी साथ दोस्ती करने से पहले हजार बार सोचो. तुम्हारी दोस्ती और तुम्हारी भावनाएं तुम्हारी सब से अमूल्य पूंजी हैं जिन का खर्च तुम्हें बहुत सोच- समझ कर करना है. हर इनसान दोस्ती करने लायक नहीं होता. हाथ सब से मिला कर चलो क्योंकि हम समाज में रहते हैं, दिल किसीकिसी से मिलाओ…सिर्फ उस से जो वास्तव में तुम्हारे लायक हो. तुम समझदार हो, आशा है मेरा इशारा समझ गए होगे.’’

‘‘क्या वह औरत दोस्ती के लायक नहीं है?’’

‘‘नहीं, तुम उसी से पूछना, वह मुझे कब से और कैसे जानती है. ईमानदार होगी तो सब सचसच बता देगी. न बताया तो समझ लेना वह आज भी किसी की दोस्ती के लायक नहीं है.’’

भैया मेरा कंधा थपक कर चले गए और पीछे छोड़ गए ढेर सारा धुआं जिस में मेरा दम घुटने लगा. एक तरह से सच ही तो कह रहे हैं भैया. आखिर मुझ में ही इतनी दिलचस्पी लेने का क्या कारण हो सकता है.

दोपहर लंच में वह सदा की तरह चहचहाती हुई ही मुझे मिली. बड़े स्नेह, बड़े अपनत्व से.

‘‘आप भैया से पहली बार कब मिली थीं? सिर्फ सहयोगी ही थे आप या कंपनी का ही माध्यम था?’’

मुसकान लुप्त हो गई थी उस की.

ये भी पढ़ें- जिंदगी जीने का हक: भाग 2

‘‘नहीं, हम सहयोगी कभी नहीं रहे. बस, कंपनी के काम की ही वजह से मिलनाजुलना होता था. क्यों? तुम यह सब क्यों पूछ रहे हो?’’

‘‘नहीं, आप मेरा इतना खयाल जो रखती हैं और फिर भैया का नाम सुनते ही आप की दिलचस्पी मुझ में बढ़ गई. इसीलिए मैं ने सोचा शायद भैया से आप की गहरी जानपहचान हो. भैया के पास समय ही नहीं होता वरना उन से ही पूछ लेता.’’

‘‘अपनी भाभी को ले कर कभी आओ न हमारे घर. बहुत अच्छा लगेगा मुझे. तुम्हारी भाभी कैसी हैं? क्या वह भी काम करती हैं?’’

तनिक चौंका मैं. भैया से ज्यादा गहरा रिश्ता भी नहीं है और उन की पत्नी में भी दिलचस्पी. क्या वह यह नहीं जानतीं, भैया ने तो शादी ही नहीं की अब तक.

‘‘भाभी बहुत अच्छी हैं. मेरी मां जैसी हैं. बहुत प्यार करती हैं मुझ से.’’

‘‘खूबसूरत हैं, तुम्हारे भैया तो बहुत खूबसूरत हैं,’’ मुसकराने लगी वह.

‘‘आप के घर आने के लिए मैं भाभी से बात करूंगा. आप अपना पता दे दीजिए.’’

उस ने अपना कार्ड मुझे थमा दिया. रात वही कार्ड मैं ने भैया के सामने रख दिया. सारी बातें जो सच नहीं थीं और मैं ने उस महिला से कहीं वह भी बता दीं.

‘‘कहां है तुम्हारी भाभी जिस के साथ उस के घर जाने वाले हो?’’

भाभी के नाम पर पहली बार मैं भैया के होंठों पर वह पीड़ा देख पाया जो उस से पहले कभी नहीं देखी थी.

‘‘वह आप में इतनी दिलचस्पी क्यों लेती है भैया? उस ने तो नहीं बताया, आप ही बताइए.’’

‘‘तो चलो, कल मैं ही चलता हूं तुम्हारे साथ…सबकुछ उसी के मुंह से सुन लेना. पता चल जाएगा सब.’’

अगले दिन हम दोनों उस पते पर जा पहुंचे जहां का श्रीमती गोयल ने पता दिया था. भैया को सामने देख उस का सफेद पड़ता चेहरा मुझे साफसाफ समझा गया कि जरूर कहीं कुछ गहरा था बीते हुए कल में.

‘‘कैसी हो शोभा? गिरीश कैसा है? बालबच्चे कैसे हैं?’’

पहली बार उन का नाम जान पाया था. आफिस में तो सब श्रीमती गोयल ही पुकारते हैं. पानी सजा लाई वह टे्र में जिसे पीने से भैया ने मना कर दिया.

ये भी पढ़ें- एक भावनात्मक शून्य: भाग 2

‘‘क्या तुम पर मुझे इतना विश्वास करना चाहिए कि तुम्हारे हाथ का लाया पानी पी सकूं?

‘‘अब क्या मेरे भाई पर भी नजर डाल कुछ और प्रमाणित करना चाहती हो. मेरा खून है यह. अगर मैं ने किसी का बुरा नहीं किया तो मेरा भी बुरा कभी नहीं हो सकता. बस मैं यही पूछने आया हूं कि इस बार मेरे भाई को सलाखों के पीछे पहुंचा कर किसे मदद करने वाली हो?’’

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें