टेलिवीजन इंडस्ट्री के सबसे बड़ रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 (Bigg Boss 13) इतना सफल रहा कि उसने सभी सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा पौपुलैरिटी हासिल की. इस सीजन का हर कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियों में बना रहा और तो और शो को खत्म हुए काफी समय हो गया है लेकिन आज भी इस सीजन के कंटेस्टेंट किसी ना किसी वजह से चर्चाओं का कारण बन ही जाते हैं.
बिग बौस (Bigg Boss) सीजन 13 की एंटरटेनर और पंजाब की कैटरीना कैफ कहे जाने वाली कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) इस समय अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही है. जी हां बिग बॉस (Bigg Boss) के घर से निकलने के बाद शहनाज गिल (Shehnaz Gill) की फैन फौलोविंग में काफी उछाल देखने को मिला है और अब सभी फोटोग्राफर्स भी इस उम्मीद में रहते हैं कि कब वे शहनाज गिल की फोटो खींच सकें.
हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaz Gill) का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने किसी दोस्त के साथ होती हैं और तभी फोटोग्राफर वहां पहुंच कर उनकी तारीफ करने लगता है और फोटो खींचने लगता है. इतना ही नहीं बल्कि वे फोटोग्राफर शहनाज की तारीफ कर उनसे उनका मास्क भी हटाने को कहता है ताकी वे शहनाज की अच्छे से फोटो खींच सके.
शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपना मास्क उतारते हुए उस फोटोग्राफर के साथ मस्ती करते हुए कहती हैं कि, “तेरे को लोग बोलोंगे कि इसका मास्क हटवा रहा है”. इसके बाद फोटोग्राफर शहनाज से पूछता है ‘रसोड़े में कौन था?’ (Rasode Me Kaun Tha) जिस पर शहनाज जवाब देती हैं, ‘कौन सा रसोड़ा, व्हाट इज रसोड़ा, आई डोन्ट नो ऐनी रसोड़ा.’ शहनाज का ये क्यूट जवाब सभी फैंस को बेहद पसंद आया.
आपको बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaz Gill) टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ सौंग ‘कुर्ता पजामा’ (Kurta Pajama) में दिखाई दी थीं जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. इस गाने को करीब 1 महीने में 85 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
टेलिवीजन के सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में जाना ज्यादातर लोगों का सपना होता है क्योंकि यह शो एकमात्र ऐसा रिएलिटी शो है जिसमें ना सिर्फ किसी का करियर शुरू होता है बल्कि वे इंसान सिर्फ और सिर्फ अपनी पर्सनैलिटी के दम पर लाखों, करोड़ों रुपए कमा कर निकलता है. आपको बता दें कि बिग बॉस के 13 सीजन बीत चुके हैं और आने वाले दिनों में बिग बॉस का सीजन 14 भी ऑन एयर होने वाला है.
बिग बॉस टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो माना जाता है जहां से कई लोगों का करियर शुरू हुआ है. इंसान अपनी जिंदगी के काफी साल मेहनत करता है तब जाकर भी उसे अपनी मन पसंदीदा कार खरीदने में काफी परेशानी होती है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे नाम बताने जा रहे हैं जिन्होनें बिग बॉस (Bigg Boss) से निकलते ही अपनी ड्रीम कार खरीदी है.
यह सब देख इतना तो तय है कि बिग बॉस (Bigg Boss) जैसा रिएलिटी शो से ना सिर्फ नाम और पौपुलैरिटी मिलती है बल्कि शौहरत भी भरपूर मिलती है. बात करें अगर बिग बॉस सेलिब्रिटीज (Bigg Boss Celebrities) की तो हाल ही में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने अपनी ड्रीम कार घर ले आई हैं. इंस्टाग्राम पर रश्मि देसाई (Rashmi Desai) उसी कार में बैठ कर चाय पीती दिखाई दी.
A post shared by Asim Riaz 👑 (@asimriaz77.official) on
खबरों की माने तो एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने रेंज रोवर (Range Rover) नाम की गाड़ी ली है जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 2 करोड़ है. इससे पहले बिग बॉस 13 के ही कंटेस्टेंट असीम रियाम (Asim Riaz) ने कुछ समय पहले अपनी पसंदीदा कार बीएमडब्लू 5 सीरीज एम स्पोर्ट्स (BMW 5 Series M Sports) खरीदी थी जिसकी कीमत करीब 68 लाख है. इसी कड़ी में एक और नाम बिग बॉस सीजन 13 में से ही शामिल है और वो नाम है कंटेस्टेंट दलजीत कौर (Daljeet Kaur) का.
जी हां कंटेस्टेंट दलजीत कौर (Daljeet Kaur) ने भी बिग बॉस के घर से निकलले के बाद व्हाइट कलर की मर्सडीज़ (Mercedes) कार खरीदी थी जिसकी कीमत करीब 62 लाख थी. बात करें बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss 12) की कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) की तो उन्होनें भी शो ने निकलते के बाद अपनी ड्रीम कार यानी कि ब्लू कलर की बीएमडब्लू (BMW) खरीदी थी.
बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) के पौपुलर और पसंदीदा कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) ने भी अपने सपनों को पूरा करते हुए ब्लू कलर की बीएमडब्लू (BMW) खरीदी थी जिसे पाकर वे काफी खुश हुए थे.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की सफलता के बाद एक सवाल जो बिग बॉस (Bigg Boss) के फैंस के दिलों में है वो ये है कि इस बार यानी कि बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में कौन कौन से नए कंटेस्टेंट्स दिखाई देने वाले वाले हैं. सूत्रों की माने तो इस बार बिग बॉस के मेकर्स ने बिग बॉस 13 के फिइनलिस्ट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) को अप्रोच किया है.
आपको बता दें कि पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद पौपुलर और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कि इन दिनों ‘सब टीवी’ (Sab TV) के शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ (Baalveer Returns) में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस पवित्र पुनिया इससे पहले ‘ये हैं मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) और ‘नागिन 3’ (Naagin 3) जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स में दिखाई दे चुकी हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं तो ऐसे में वे आए दिन अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
फैंस भी एक्ट्रेस पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) की फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जैसे ही वे अपनी कोई हॉट फोटो शेयर करती हैं तो बिना देरी किए उनके फैंस उनकी फोटोज पर जमकर प्यार बरसाना शुरू कर देते हैं. इसी कड़ी में पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) ने एक ऐसा फोटोशूट अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे देख उनके फैंस के दिल जोरों से धड़कने लगे हैं.
हाल ही में पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) ने साड़ी पहन एक फोटोशूट अप्लोड किया है जिसमें वे अपनी अदाओं और पतली कमर से सबको दीवाना कर रही हैं. इन फोटोज पर अब तक 23 हज़ार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस पवित्र पुनिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्फियों में रह चुकी हैं.
अकांक्षा पुरी (Akansha Puri) से पहले पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और पवित्र पुनिया के दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन यह बात एक्ट्रेस ने हर बार मीडिया से छिपाने की कोशिश की और यही कहती नजर आईं कि वे और पारस सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि टीवी की इतनी खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस जब बिग बॉस के घर में जाएंगी को क्या जलवे बिखेरेंगी.
रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के फैंस के लिए एक बेहद ही अच्छी खुशखबरी है. खबरों की माने तो बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) इस साल 20 सितम्बर से ऑन एयर हो जाएगा. काफी समय से शो के मेकर्स आने वाले सीजन को लेकर पूरी मेहनत कर रहे हैं. हाल ही में कलर्स टीवी (Colors TV) के औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के मेकर्स ने बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का प्रोमो रिलीज किया जिससे फैंस का उत्साह सांतवे आस्मान पर पहुंच गया.
हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के सुपरस्टार और सबके भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ही इस सीजन को होस्ट करने वाले हैं. बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि, “मनोरंजन पर 2020 ने उठाया प्रशन, देंगे उत्तर मनाते हुए जश्न. अब सीन पलटेगा क्योंकि बिग बॉस देंगे 2020 को जवाब.” ऐसे में दर्शकों का शो को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है.
जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस (Bigg Boss) के इतिहास में सबसे सफल और सबसे ज्यादा टीआरपा बटोरने वाला सीजन 13 रहा है तो ऐसे में बिग बॉस के फैंस ये जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कौन कौनसे कंटेस्टेंट्स इस बार एंट्री लेने वाले हैं और इसी के चलते कई नाम सामने आ रहे हैं. ऐसे में एक नाम जो सामने आ रहा है वो है सीरियल “कुमकुम भाग्य” (Kumkum Bhagya) की पौपुलर एक्ट्रेस नैना सिंह (Naina Singh) का.
जी हां खबरों की माने तो एक्ट्रेस नैना सिंह (Naina Singh) को बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के लिए अप्रोच किया गया है जिसके लिए एक्ट्रेस ने बिना देरी किए हामी भर दी है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस नैना सिंह (Naina Singh) टेलिवीजन की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक है और उन्होनें बिग बॉस के लिए अपने सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) को भी अलविदा कह दिया है.
इसी के साथ ही एक और नाम जो सामने आ रहा है वो है इंडस्ट्री के पौपुलर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के बेटे कुमार जानू (Kumar Janu) का. ऐसा कहा जा रहा है कि सिंगर कुमार सानू के बेटे कुमार जानू को भी बिग बॉस 14 में आने का ऑफर मिला है. अब देखने वाली बात ये होगी कि मेकर्स बिग बॉस के सीजन 14 को 13वें सीजन जितना सफल बना पाते हैं या नहीं.
टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन इतना सुपरहिट रहता है कि फैंस को हर सीजन के अंत से ही अगले सीजन का इंतजार होने लगता है. बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) की सफलता के बाद फैंस के दिलों में बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) को लेकर और भी ज्यादा उम्मीदें बढ़ गई हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं.
आपको यह जानकर खुशी होगी कि शो के मेकर्स काफी समय से बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं और बीते दिन ही मेकर्स ने बिग बॉस सीजन 14 का प्रोमो (Bigg Boss 14 Promo) कलर्स टीवी (Colors TV) के औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर रिलीज कर दिया गया है. बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के इस प्रोमो में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे सुपरहिट एक्टर और दर्शकों के चहीते सलमान खान (Salman Khan) एक थिएटर में पॉपकोर्न खाते नजर आ रहे हैं.
प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) का कहना है कि, “मनोरंजन पर 2020 ने उठाया प्रशन, देंगे उत्तर मनाते हुए जश्न. अब सीन पलटेगा क्योंकि बिग बॉस देंगे 2020 को जवाब.” बिग बॉस के इस प्रोमो से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स ने हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के मनोरंजन का पूरा पूरा ध्यान रखा है. इस प्रोमो के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा है कि, “2020 ke manoranjan ka scene palatne aa raha hai #BB14, jald hi sirf #Colors par. Catch #BiggBoss2020 before TV on @vootselect.”
इस प्रोमो के रिलीज होते ही फैंस सचमुच काफी खुश हो गए और बिग बॉस (Bigg Boss) का बेसब्री से इंतजार करने लगे. प्रोमो के कमेंट्स सेक्शन में बिग बॉस के फैंस की अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इस प्रोमो के अब तक 1 लाख 75 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) के सबसे पौपुलर और सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक असीम रियाज (Asim Riaz) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि असीम रियाज (Asim Riaz) बिग बॉस सीजन 13 के पहले रनर-अप रह चुके हैं. भले ही असीम इस शो के विजेता नहीं रहे हों लेकिन असीम फैंस का भरपूर प्यार और इज्जत कमा कर बाहर निकले थे.
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर से निकलने के बाद असीम कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुके हैं और तो और असीम और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की जोड़ी को जितना प्यार बिग बॉस के घर में मिलता था उतना ही दोनों की म्यूजिक वीडियोज को भी मिला है. हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार असीम रियाज (Asim Riaz) ईद के मौके पर अपने घरवालों के पास गए हुए थे जिस दौरान एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है.
जैसा कि हम सब जानते हैं कि असीम रियाज (Asim Riaz) अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और कसरत करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते तो इस दौरान जब वे अपने होमटाउन में साइकिल चला रहे थे तो पिछे से मोटरसाइकिल पर कुछ गुंडो ने आकर उनपर हमला कर दिया और उन्हें काफी चोट पहुंचाई.
A post shared by Asim Riaz 👑 (@asimriaz77.official) on
असीम रियाज (Asim Riaz) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये बात अपने फैंस को बताई है और यहां तक की उस वीडियो में असीम ने उन गुंडो को कायर भी बोला है क्योंकि उन गुंडो ने असीम पर पीछे से आकर हमला किया है ना कि आगे से. इस दौरान उन्होनें अपने शरीर पर लगे चोट के निशान भी दिखाए हैं जो कि उनके कंधों पर, घुटनों पर और पीठ पर हैं.
Instagram story of @imrealasim 😢, He was attacked by some goons from behind while he was cycling,they were in bike.Nothing serious but he sustained some wounds .Wishing you speedy recovery Asim,please complain to police 🙏 #AsimRiaz@realhimanshi@Rac57Riazpic.twitter.com/zMFl4dIPRH
कलर्स टीवी (Colors Tv) के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) का 10वां सीजन भी अपने अंजाम तक पहुंच गया है. इस शो के हर सीजन को फैंस का भरपूर प्यार मिला है और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने इस बार भी पूरी कोशिश कर इस सीजन को सफल बनाया है. आपको यह जान कर खुशी होगी कि 6 साल बाद इस सीजन की विनर एक लड़की बनी है.
बीती रात ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 (Khatron Ke Khiladi 10) ने अपना विनर चुन लिया है और इस विनर का नाम है करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna). आपको बता दें, कि करिश्मा तन्ना ने करण पटेल (Karan Patel) और धर्मेश (Dharmesh) को पिछे छोड़ते हुए इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस दौरान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने भी करिश्मा की सराहना करते हुए कहा कि, “मैं हमेशा से ये ट्रॉफी एक लड़की को देना चाहता था और तुमने मेरी ये इच्छा आज पूरी कर दी है”.
इस दौरान करिश्मा भी काफी इमोश्नल हो गईं और उन्होनें ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. ऐसे में कई फैंस ने करिश्मा को उनकी जीत की बधाई दी है और वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को ऐसा भी लगा कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) का जीतना फिक्स था.
बात करें करिश्मा तन्ना की प्रोफेशनल लाइफ की तो उन्होनें अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2000 में सीरियल “क्यूंकि सास भी कभी बहू थी” (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) से की थी और उसके बाद वे एक के बाद एक हिट सीरियल्स और रिएलिटी शो में काम कर दर्शकों की फेवरेट बनती गईं.
You truly deserves that your hardwork pays you are the whom I supported from biggboss and you also did many reality show but didn’t win but now happy to see you win khatron ke khiladi #KarishmaTannapic.twitter.com/taWymoJsR1
— Vishal ( MahiraSharma ❤❤) (@Vishaltarachan5) July 26, 2020
टेलिवीजन इंडस्ट्री के सबसे सुपरहिट रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन ही ब्लॉकबस्टर रहता है और हर सीजन में ही कोई ना कोई ऐसा जरूर होता है जिसकी वजह से वो सीजन यादगार बन जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ बिग बॉस के सीजन 12 (Bigg Boss 12) में जहां अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) का रिलेशन एक भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) के साथ काफी चर्चाओं में रहा था.
जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) और अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने शो के दौरान ये बात खुद बताई थी के वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और एक दूसरे को डेट भी करना चाहते हैं. शो के अंतिम पड़ाव तक आते आते ये सच्चाई सभी दर्शकों को पचा चल चुकी थी कि इन दोनों के बीच गुरू शिष्य का है और इनका ये रिलेशनशिप और कुछ नहीं बल्कि एक गेम था जो कि दर्शकों की अटेंशन लेने के लिए था.
बात करें जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) के लेटेस्ट रिलेशनशिप स्टेटस की तो इस समय वे भोपाल के एक कॉस्मेटिक सर्जन को डेट कर रही हैं. हाल ही में जसलीन द्वारा दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा हुआ कि वे अभिनीत गुप्ता (Abhineet Gupta) नाक के एक कॉस्मेटिक सर्जन को डेट कर रही हैं जिससे उनकी मुलाकात खुद अनूप जलोटा ने कराई थी.
जसलीन का कहना कि है कि अनूप जलोटा (Anup Jalota) और अभिनीत के पापा काफी अच्छे दोस्त हैं. जसलीन ने बताया कि उन्होनें अभिनीत को पहले 3 महीने सिर्फ वर्चुअली डेट किया और फिर उसके बाद दोनों ने मिलने का सोचा. इसी बारे में जसलीन ने आगे बात करते हुए बताया कि, “मैं भोपाल में ही थी और कुछ दिनों पहले ही वहां से लौटी हूं. मैं अभिनीत और उनकी फैमिली से भी मिल चुकी हूं और हम सबने भोपाल में काफी अच्छा वक्त बिताया था. लॉकडाउन के कारण हम ज्यादा बाहर नहीं जा सके लेकिन हमें साथ में वक्त बिताकर अच्छा लगा. यह हमारी पहली मुलाकात थी. अब हम लोग कॉल और वीडियो कॉल पर बात करते हैं, और तो और हमने भोपाल में एक गाना भी शूट किया था.”
आपको बता दें कि अभिनीत गुप्ता कुछ समय पहले ही तलाक हुआ है और इस बारे में पूछे जाने पर जसलीन ने बताया कि अभिनीत ने मुझसे आज तक कुछ नहीं छुपाया और वे अपने रिश्तों के लेकर काफी ईमानदार हैं. जसलीन ने कहा कि उन्हें अभिनीत के पास्ट को लेकर कोई परेशानी नही हैं.
‘‘मिस लुधियाना’’ (Miss Ludhiana) और ‘‘मिस पीटीसी पंजाब’’ (Miss PTC Punjab) की उपाधि जीतने के बाद बीस वर्ष की उम्र में ‘‘माॅडलिंग’’ से करियर की शुरूआत करने वाली पंजाबी सिंगर, एक्ट्रेस और कलर्स टीवी चैनल के रियालिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) सदैव विवादों और सूर्खिेंयों मे ही रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए खास फोटोज और वीडियोज के अलावा अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव भी पोस्ट कर शेअर करती हैं.
इन दिनों वह ‘‘बाॅडी शेमिंग’’ (Body Shaming) को लेकर दिए गए बयान के अलावा मॉडल आसिम रियाज (Asim Riaz) को लेकर दिए गए बयान की वजह से विवादों में घिरी हुई हैं, तो वहीं कल रात पंजाब में उनकी कार पर हुए हमले के बाद वह काफी गुस्से में हैं और उन्होेने अपने सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि देर रात उनकी कार पर हमला हुआ. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उनकी कार के टायर में पंचर तक कर दिया है. पर वह डरने वाली नही हैं, और वह अपना काम करती रहेंगी.
हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने अपने पोस्ट में लिखा है- “पिछली रात चंडीगढ़ के पास एक गांव में शूटिंग के दौरान किसी ने मेरी कार के टायर में छेद कर दिए. आप लोगों को क्या लगता है, आप लोग इस तरह की छोटी चीजें करके मुझे काम करने से नहीं रोक सकते और ना ही मुझे डरा सकते हो. आपके लिए शुभकामनाएं.” उसके बाद हिमांशी खुराना के लाखों फैंस उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जांच की मांग कर रहे हैं.
Why it’s always girlfriend of Asim Riaz.. not boyfriend of himanshi Khurana.. I know dere is nthng wrong in dis & M proud of dis bt at d same time females r also working in dis industry & they hv there individual personality.. their share of struggle.. why it’s always about man https://t.co/zhUgAXsyw8
इससे पहले हाल ही में हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने मॉडल असीम रियाज (Asim Riaz) के संग अपने रिश्तों के संदर्भ में अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में थीं. हिमांशी ने अपने ट्वीट में लिखा था- “मुझे हमेशा आसिम रियाज की गर्लफ्रेंड क्यों कहा जाता है? हिमांशी का बॉयफ्रेंड क्यों नहीं कहा जाता? मुझे पता है इसमें कोई गलत बात नहीं है लेकिन महिलाएं भी इस क्षेत्र में काम कर रही हैं. उनकी खुद की एक पहचान है. उनका भी संघर्ष है.तो हमेशा पुरुषों के बारे में ही क्यों कहा जाता है.” हिमांशी के इस ट्वीट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा मच गया था.
ज्ञातब्य है कि कुछ दिन पहले हिमांशी खुराना उस वक्त सूर्खियों में आयी थीं, जब सोशल मीडिया पर उनका आसिम रियाज संग एक म्यूजिक वीडियो ‘‘ख्याल रखेया कर’’ (Khyaal Rakhya Kar) वायरल हुआ था. तो वहीं बाॅडी शेमिंग को लेकर भी हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने अपने दर्द को एक अंग्रेजी अखबार के साथ बात करते हुए बयां किया है. उनका दावा है कि वह एक गंभीर समस्या से जूझ रही हैं, जिसके चलते उनकी पूरी टीम परेशान रहती है. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह लोगों द्वारा बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है.
हिमांशी खुराना ने कहा है- “लोग बाॅडी शेमिंग को लेकर मेरा मजाक उड़ाते हैं. सोशल मीडिया पर मुझे बहुत ट्रोल किया जाता रहा है. ‘बिग बॉस’ से पहले भी ट्रोल हुआ करती थी और बाद में भी हो रही हूं. लोगों ने मेरी बॉडी का बहुत मजाक उड़ाया है. लेकिन लोगों को नहीं पता कि मैं पीसीओएस से जूझ रही हूं. जो लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं, उन्हें इंटरनेट पर इसके बारे में जानकारी लेनी चाहिए क्योंकि ‘पीसीओएस’ से वर्तमान समय में तमाम लड़कियां इससे जूझ रही हैं.
‘पीसीओएस के दौरान वजन घटता-बढ़ता रहता है. मेरा ब्लड प्रेशर भी काफी ऊपर-नीचे होता रहता है. कभी- कभी तो बीपी इतना कम हो जाता है कि मुझे तीन घंटे तक ऑक्सीजन लेनी पड़ती है. जब मैं किसी वजह से टीवी को रिस्पौन्ड नहीं कर पाती हूं, तो मेरी मैनेजर परेशान हो जाती है. इस कारण मेरी पूरी टीम मेरा खास ध्यान रखती है.”
ज्ञातब्य है कि 2010 में पंजाबी गीत ‘‘जोड़ी-बिग डे पार्टी’’ से संगीत जगत में कदम रखा था. तब से अब तक ‘इजहार’, ‘नैना दे बुहे’, ‘बैक टू भांगड़ा’, ‘सूरमा’, ‘भाभी’, ‘गबरू नी तारसेंगी’, ‘तमाशा’ और ‘बाजार’ सहित साठ गाने गा चुकी हैं. इतना ही नहीं ‘जीत जाएंगे जहांन’, ‘साडा हक’, लीथर लाइफ’ और ‘टू बो’’ पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी कर चुकी हैं.
टेलिवीजन इंडस्ट्री के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. बिग बौस (Bigg Boss) के चलते ही उनके फैंस ने खूब सपोर्ट किया था और सिद्धार्थ ने भी शो के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला अभी तक सिंगल हैं तो सिद्धार्थ के फैंस इस बात को लेकर काफी एक्साइटिड रहते हैं कि आखिर सिद्धार्थ शुक्ला कब और किस से शादी करेंगे.
भले ही बिग बौस के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) का कनेक्शन फैंस को बहुत पसंद और तो और फैंस ने तो इस जोड़ी का नाम तक रख दिया था “सिडनाज” (Sidnaaz). लेकिन बिग बौस से बाहर आने के बाद इन दोनो के रिलेशन में होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के दिए एक इंटरव्यू में उन्होनें अपनी शादी के बारे में बात की.
सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि, “शादी के लिए मैं फिलहाल किसी हमसफर की तलाश नही कर रहा हूं. ऐसे में आप ये कह सकते हैं कि मेरी शादी में अभी कुछ समय बचा है. मैं एक ऐसी लड़की से शादी करना चाहता हूं जो मुझे जज करने से पहले मेरी बात सुनना पसंद करे. मेरे लिए किसी की खूबसूरती प्यार की परिभाषा नही है. एक दूसरे को अच्छे से समझकर अपननाना ही मेरे लिए प्यार है.”
जैसा कि हम सबसे बिग बौस के घर में देखा कि सिद्धार्थ शुक्ला का नेचर काफी गुस्से वाला और अलग है तो उनकी इन बातों से ऐसा लग रहा है कि उन्हें कोई ऐसा साथी चाहिए जो कि उनके नेचर को समझे ना कि उन्हें समझने से पहले ही जज करने लगे फिर चाहे ऐसा साथी मिलने में जितना मर्जी समय लगे.
सिद्धार्थ शुक्ला इसी बारे में आगे बात करते हुए कहते हैं कि, “अगर मुझे प्यार और करियर में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाएगा तो मैं केवल अपने करियर को चुनना पसंद करुंगा क्योंकि मेरी लाइफ पार्टनर को ये राज पता होगा, करियर को महत्व देना कोई बुरी बात नहीं है. ये बात उसे भी समझनी होगी. अगर मेरी लाइफपार्टनर ये समझ जाए तो ऐसे में हम दोनों को किसी तरह की कोई दिक्कत नही होगी.”