बर्थडे के लिए मालदीव पहुंची नेहा धूपिया, पति के साथ कर रही हैं एंजौय

बौलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों मोज मस्ती के मूड में है. पति अंगद बेदी के साथ नेहा इन दिनों मालदीव में छुट्टी बिता रही है. हाल ही में दोनों की काफी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन फोटोज में नेहा और अंगद के बीच का प्यार देखते ही बन रहा है. नेहा की अंगद के साथ इस बिकिनी फोटोज को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं. नेहा की इन फोटो से साफ पता जल रहा है की दोनों अपने वेकेशन को काफी एंजौय कर रहे है.

 पति के साथ की पूल में मस्ती

नेहा ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है इस में वो और अंगद मालदीव के समुंदर में काफी मस्ती करते नजर आ रहे है. नेहा ने इन फोटोज में रेड और वाइट पुलका डोट वाली बिकिनी और अंगद शर्टलेस नजर आ रहे है साथ में आंखों में काला चश्मा दोनों को काफी हौट लुक दे रहा है.

 

View this post on Instagram

 

#happybirthday my forever lover … ❤️

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

 

View this post on Instagram

 

Casually getting into the weekend and into the ocean… 🌊🏖🐬 @centaragrandmaldives #maldives

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

ये भी पढ़ें- ‘नच बलिए 9’: ‘मस्त-मस्त’ गर्ल के साथ यूं नाचे 

बर्थडे के लिए चुना वेकेशन  

नेहा धूपिया का 27 अगस्त को जन्मदिन है और उनके पति अंगद बेदी इसको स्पेशल बनाना चाहते है. इसलिए दोनों ने इस खास मौके के लिए मालदीव वेकेशन को चुना. बता दे नेहा इस बार अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगी. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों काफी एक्साइडेट नजर आ रहे है.

ये भी पढ़ें- ‘कैसी ये यारियां’ की इस एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड 

फोटो शेयर कर लिखा कैप्शन

नेहा ने इस फोटोज शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा- ‘Casually getting into the weekend and into the ocean… इससे पता चलता है का नेहा का इस साल का Birthday काफी स्पेशलियल होने वाला है. नेहा और अंगद की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते है शायद यही कारण है की जब भी दोनों अपना फोटोज शेयर करते है तो फैंस कमेंट करते करते थकते नहीं है.

31 साल की हुईं TV की ‘किन्नर बहू’, देखें उनकी फोटोज

छोटे पर्दे की छोटी बहू यानी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक का आज बर्थडे है. 31 साल की हो चुकी रुबीना को देखकर उनकी उम्र का कोई पता नहीं लगा सकता. छोटे पर्दे पर रुबीना ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल तो जीता ही है साथ ही हमेंशा चेलेंजिंग रोल करके अपने फैंस को चौकाया भी है. साल 2008 में सीरियल छोटी बहू से अपनी एक्टिंग कैरियर की शुरुआत करने वाली इस एक्ट्रेस ने जब एक किन्नर के रोल को निभाया तो सभी दंग रह गए, इस रोल को रुबीना ने पूरी सहजता और गंभीरता से निभाया जिसे वो आज भी पुरी ईमानदारी से निभा रही है. रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है आए दिन वो सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती है जिसके चलते फैंस उनकी सभी एक्टिविटी से वाकिफ रहते है.

खूब वायरल हुई थी रुबीना की फोटोज

रुबीना दिलाइक ने कुछ महीने पहले ही नीले रंग की इस बिकिनी में अपनी फोटोज को शेयर किया था, उनकी इस फोटोज ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया था. रुबीना इन दिनों सीरियल शक्ति-अस्तित्व के एहसास की में नजर आती है. इस सीरियल की शूटिंग से समय निकालकर रुबीना खुद के साथ समय बिताती है रुबीना पोज देने के में भी किसी से कम नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

❣️

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

ये भी पढ़ें- ब्लैक ड्रेस में पोल डांस कर छाई ये टीवी एक्ट्रेस, VIDEO हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

Good night folks! Will come tomorrow and share more memories with you all 🤗💕……

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

पति अभिनव है अच्छे फोटोग्राफर

रुबीना के पति और टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला ही उनकी हर एक फोटो को क्लिक करते है और इसके लिए उन्हें खूब तारीफ भी मिलती है. दोनों की बीच की कैमिस्ट्री देखते ही बनती है. रुबीना और अभिनव शुक्ला ने पिछले साल 2018 में ही शादी के बधंन में बंधे.

 

View this post on Instagram

 

Living and loving this Journey with you my love ❤️ @ashukla09

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी बिकिनी कि फैंस भी हो गए 

किन्नड़ बहू बन कर दे रही है संदेश

रुबीना टीवी की उन एक्ट्रेसेस में शामिल है जो अपने रोल्स को लेकर काफी सिलेक्टिव है हमेशा चेलेंजिंग रोल करना पसंद है. रुबीना किन्नर बहू के रुप में खासा पौपुलर है.

बौलीवुड हीरों से कम नहीं इस टीवी एक्टर के लुक, देखें फोटोज

छोटे पर्दे के कुछ एक्टर्स ऐसे भी होते है जिनको उनकी नेगेटिव रोल के लिए खासा पसंद किया जाता है. उन्हीं एक्टर्स में से एक है जैन इमाम जिन्हें सीरियल्स में उनकी नेगेटिव पर्सनेलिटी के चलते काफी पौपुलर किया है. साल 2016 ‘गोल्डन अवार्डस बेस्ट नेगेटिव रोल’ का अवार्ड उनके नाम हुआ. जैन ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 2014 में Mtv  के शो ‘कैसी है यारियां’ से की थी. फिर जी टीवी के शो टशन ऐ इश्क में उन्हें काफी पसंद किया गया. इसी सीरियल के लिए उनको बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवार्ड मिला था. जैन अपने फिसिक को लेकर भी काफी चर्चा में रहते है. वो अपनी हेल्थ पर काफी मेहनत करते है. टाइम टाइम पर वो अपनी जिमिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को उनकी फोटोज और वीडियोंज को लाइक करने पर मजबूर कर ही देते हैं. जैन सेहत के साथ साथ स्टाइल में भी किसी बौलीवुड एक्टर से कम नही हैं.

चेक प्रिंटेड सूट है कमाल

जैन ने जो सूट पहना है वो काफी अलग है एक तो इसका प्रिंट और दूसरा इसमें बटन की जगह बांधने के लिए टाई दिया है जो अपने आप में एक न्यू लुक है.

 

View this post on Instagram

 

Alright alright hold on tight 🔥🔥🔥 One from @sajidshahidphotography calendar shoot And one of my favourites #calendarshoot2019 #calendar

A post shared by ZAIN IMAM (@zainimam_official) on

अगर कभी पहनना हो लाइट कपड़े तो…

जैन के इस लुक में उन्होंने जो टीशर्ट और जींस का कौम्बिनेशन पहना है वो काफी लाइट है जिसको आप कौलेज में ट्राय कर सकते है. इस लुक के साथ उन्होंने जो गले में लोकिट पहना है वो इस लुक के साथ काफी सूट कर रहा है.

लाइनिंग प्रिंट पेंट्स को करें ट्राय 

हमने अमूमन देखा है की स्टार्स लाइनिंग शर्ट तो पहने दिख ही जाते है पर जैन के इस लुक में सबसे खास बात है उनकी पेंट जो काफी स्टाइलिश लग रही है साथ में वाइट कलर की शर्ट और शूज  इस लुक को काफी रिज लुक दे  रहा है.

डेनिम है सभी ओकेजन के लिए परफेक्ट 

डेनिम शर्ट या पेंट हमेशा काफी ट्रेंडिंग रहा है इसे किसी भी टाइम, सीजन और ओकेजन में ट्राय कर सकते है. इस लुक को आप कौलेज में रेगुलरली भी ट्राय कर सकते है.

 

View this post on Instagram

 

I’m simple but exclusive. I’m friendly but bold. Define yourself with @sindenim . . . #sin #gamechanger #sindenim @pracharmedia

A post shared by ZAIN IMAM (@zainimam_official) on

“दावत ए खिचड़ी”

“अनु आज कुछ हल्का ही बनाना शाम को बॉस की बेटी की शादी में जाना है ।”
“फिर तो ये ग्रेंड शादी होगी।”
“हाँ,इतने आइटम होंगे कि चखना भी मुश्किल।”
तभी फोन की घंटी बजती है।
“हैलो, खुश रहो,
अरे आप बुलाए और हम न आये, हाँ भाई दीदी भी साथ आएगीं।”
“किसका फोन था ? ”
“तुम्हारे मौसेरे भाई प्रदीप का।”
“क्या कह रहा था ? ”
“आज उसका बेटा एक साल का हो गया तो जन्मदिन की पार्टी में बुलाया है।”
“एक दिन में दो-दो पार्टियां। कहाँ रखी है पार्टी?”
“होटल ब्लू हेवन।”
“और बॉस की।”
“गोविन्द उद्यान।”
“दोनों एक दूसरे के विपरीत एक शहर के इस छोर ,दूसरी दूसरे छोर कैसे जाएगें दोनों जगह ।”
“मैनें प्रदीप को बता दिया है। बॉस के यहाँ शादी में जाना है। देर हो जाएगी तो केक देर से काटना।”
“मुझे तो मुश्किल लग रहा है दोनों जगह जाना।”
“कोई मुश्किल नहीं,पहले हम शादी में जरा जल्दी पहुँचेंगे।खाना खाकर गिफ्ट देकर आठ बजे तक निकलकर नौ बजे तक प्रदीप के यहाँ पहुंच जाएगे।”
“ठीक है।”
“अब तुम खिचड़ी ही बना लो शाम को तो वैसे भी भारी खाना ही खाना है। फिर जल्दी तैयार हो जाओ।”
शादी में जब ये गेट के अंदर जाने लगे तो..
“अरे शर्मा जी अंदर कहाँ जा रहे हो,हम लड़की वाले हैं। बारात का स्वागत नहीं करोगे ? ”
मजबूरन दोनों को गेट पर ही रूकना पड़ा। बारात साढ़े नौ बजे लग पायी।
“खाने में बहुत भीड़ है, यदि खाना खाने रूके तो एक घंटा लग जाएगा।”
“क्यों न हम आइसक्रीम खाकर निकल ले, खाना प्रदीप के यहाँ खा लेगें।”
रास्ते में ट्रेफिक की वजह से पहुँचते- पहुँचते ग्यारह बज गये।
“क्या जीजाजी, बहुत लेट हो गये खाना भी बंद हो गया।खैर, आप तो शादी की पार्टी में खाकर ही आयें होंगे।”
“हाँ “धीमे स्वर में
“अरे भाई, कोई दीदी, जीजाजी को केक तो खिलाओ।”
एक- एक केक का पीस खाकर घर पहुँचते ही सोफे पर निढ़ाल हो गये।
“अनु पेट में तो चूहें कूद रहें हैं।”
“एक काम करों थोड़ी सी खिचड़ी ही बना लो।”

मौलिक
मधु जैन जबलपुर

साथ-साथ

लेखक-शुक्ला चौधरी

आपरेशन थियेटर के दरवाजे पर लालबत्ती अब भी जल रही थी और रुखसाना बेगम की नजर लगातार उस पर टिकी थी. पलकें मानो झपकना ही भूल गई थीं, लग रहा था जैसे उसी लालबत्ती की चमक पर उस की जिंदगी रुकी है.

रुखसाना की जिंदगी जिस धुरी के चारों तरफ घूमती थी वही रज्जाक मियां अंदर आपरेशन टेबल पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे. जिन बांहों का सहारा ले कर वह कश्मीर के एक छोटे से गांव से सुदूर कोलकाता आई थी उन्हीं बांहों पर 3-3 गोलियां लगी थीं. शायद उस बांह को काट कर शरीर से अलग करना पड़े, ऐसा ही कुछ डाक्टर साहब कह रहे थे उस के मकान मालिक गोविंदरामजी से. रुखसाना की तो जैसे उस वक्त सुनने की शक्ति भी कमजोर पड़ गई थी.

क्या सोच रहे होंगे गोविंदरामजी और उन की पत्नी शीला उस के और रज्जाक के बारे में? कुछ भी सोचें पर भला हो शीला बहन का जो उन्होंने उस के 1 साल के पुत्र रफीक को अपने पास घर में ही रख लिया, वरना वह क्या करती? यहां तो अपने ही खानेपीने की कोई सुध नहीं है.

रुखसाना ने मन ही मन ठान लिया कि अब जब घर लौटेगी तो गोविंद भाई साहब और शीला भाभी को अपने बारे में सबकुछ सचसच बता देगी. जिन से छिपाना था जब उन्हीं से नहीं छिपा तो अब किस का डर? और फिर गोविंद भाई और शीला भाभी ने उस के इस मुसीबत के समय जो उपकार किया, वह तो कोई अपना ही कर सकता है न. अपनों की बात आते ही रुखसाना की आंखों के आगे उस का अतीत घूम गया.

ऊंचेऊंचे बर्फ से ढके पहाड़, हरेभरे मैदान, बीचबीच में पहाड़ी झरने और उन के बीच अपनी सखियों और भाईबहनों के साथ हंसताखेलता रुखसाना का बचपन.

वह रहा सरहद के पास उस का बदनसीब गांव जहां के लोग नहीं जानते कि उन्हें किस बात की सजा मिल रही है. साल पर साल, कभी मजहब के नाम पर तो कभी धरती के नाम पर, कभी कोई वरदीधारी तो कभी कोई नकाबधारी यह कहता कि वतन के नाम पर वफा करो… धर्म के नाम पर वफा करो, बेवफाई की सजा मौत है.

ये भी पढ़ें- चिंता की कोई बात नहीं

रुखसाना को अब भी याद है कि दरवाजे पर दस्तक पड़ते ही अम्मीजान कैसे 3 बहनों को और जवान बेवा भाभी को अंदर खींच कर तहखाने में बिठा देती थीं और अब्बूजान सहमेसहमे दरवाजा खोलते.

इन्हीं भयावह हालात में जिंदगी अपनी रफ्तार से गुजर रही थी.

कहते हैं हंसतेखेलते बचपन के बाद जवानी आती ही आती है पर यहां तो जवानी मातम का पैगाम ले कर आई थी. अब्बू ने घर से मेरा निकलना ही बंद करवा दिया था. न सखियों से हंसना- बोलना, न खुली वादियों में घूमना. जब देखो इज्जत का डर. जवानी क्या आई जैसे कोई आफत आ गई.

उस रोज मझली को बुखार चढ़ आया था तो छोटी को साथ ले कर वह ही पानी भरने आई थी. बड़े दिनों के बाद घर से बाहर निकलने का उसे मौका मिला था. चेहरे से परदा उठा कर आंखें बंद किए वह पहाड़ी हवा का आनंद ले रही थी. छोटी थोड़ी दूरी पर एक बकरी के बच्चे से खेल रही थी.

ये भी पढ़ें- उस मोड़ पर

सहसा किसी की गरम सांसों को उस ने अपने बहुत करीब अनुभव किया. फिर आंखें जो खुलीं तो खुली की खुली ही रह गईं. जवानी की दहलीज पर कदम रखने के बाद यह पहला मौका था जब किसी अजनबी पुरुष से इतना करीबी सामना हुआ था. इस से पहले उस ने जो भी अजनबी पुरुष देखे थे वे या तो वरदीधारी थे या नकाबधारी…रुखसाना को उन दोनों से ही डर लगता था.

लंबा कद, गठा हुआ बदन, तीखे नैननक्श, रूखे चेहरे पर कठोरता और कोमलता का अजीब सा मिश्रण. रुखसाना को लगा जैसे उस के दिल ने धड़कना ही बंद कर दिया हो. अपने मदहोशी के आलम में उसे इस बात का भी खयाल न रहा कि वह बेपरदा है.

तभी अजनबी युवक बोल उठा, ‘वाह, क्या खूब. समझ नहीं आता, इस हसीन वादी को देखूं या आप के हुस्न को. 3-4 रात की थकान तो चुटकी में दूर हो गई.’

शायराना अंदाज में कहे इन शब्दों के कानों में पड़ते ही रुखसाना जैसे होश में आ गई. लजा कर परदा गिरा लिया और उठ खड़ी हुई.

अजनबी युवक फिर बोला, ‘वैसे गुलाम को रज्जाक कहते हैं और आप?’

‘रुखसाना बेगम,’ कहते हुए उस ने घर का रुख किया. इस अजनबी से दूर जाना ही अच्छा है. कहीं उस ने उस के दिल की कमजोरी को समझ लिया तो बस, कयामत ही आ जाएगी.

‘कहीं आप अब्दुल मौला की बेटी रुखसाना तो नहीं?’

‘हां, आप ने सही पहचाना. पर आप को इतना कैसे मालूम?’

‘अरे, मुझे तो यह भी पता है कि आप के मकान में एक तहखाना है और फिलहाल मेरा डेरा भी वहीं है.’

अजनबी युवक का इतना कहना था कि रुखसाना का हाथ अपनेआप उस के सीने पर ठहर गया जैसे वह तेजी से बढ़ती धड़कनों को रोकने की कोशिश कर रही हो. दिल आया भी तो किस पत्थर दिल पर. वह जानती थी कि तहखानों में किन लोगों को रखा जाता है.

पिछली बार जब महजबीन से बात हुई थी तब वह भी कुछ ऐसा ही कह रही थी. उस का लोभीलालची अब्बा तो कभी अपना तहखाना खाली ही नहीं रखता. हमेशा 2-3 जेहादियों को भरे रखता है और महजबीन से जबरदस्ती उन लोगों की हर तरह की खिदमत करवाता है. बदले में उन से मोटी रकम ऐंठता है. एक बार जब महजबीन ने उन से हुक्मउदूली की थी तो उस के अब्बू के सामने ही जेहादियों ने उसे बेपरदा कर पीटा था और उस के अब्बू दूसरी तरफ मुंह घुमाए बैठे थे.

तब रुखसाना का चेहरा यह सुन कर गुस्से से तमतमा उठा था पर लाचार महजबीन ने तो हालात से समझौता कर लिया था. उस के अब्बू में तो यह अच्छाई है कि वह पैसे के लालची नहीं हैं और जब से उस के सीधेसादे बड़े भाई साहब को जेहादी उठा कर ले गए तब से तो अब्बा इन जेहादियों से कुछ कटेकटे ही रहते हैं. पर अब सुना है कि अब्बू के छोटे भाई साहब जेहादियों से जा मिले हैं. क्या पता यह उन की ही करतूत हो.

एक अनजानी दहशत से रुखसाना का दिल कांप उठा था. उसे अपनी बरबादी बहुत करीब नजर आ रही थी. भलाई इसी में है कि इस अजनबी को यहीं से चलता कर दे.

कुछ कहने के उद्देश्य से रुखसाना ने ज्यों ही पलट कर उस अजनबी को देखा तो उस के जवान खूबसूरत चेहरे की कशिश रुखसाना को कमजोर बना गई और होंठ अपनेआप सिल गए. रज्जाक अभी भी मुहब्बत भरी नजरों से उसी को निहार रहा था.

नजरों का टकराना था कि फिर धड़कनों में तेजी आ गई. उस ने नजरें झुका लीं. सोच लिया कि भाई साहब बड़े जिद्दी हैं. जब उन्होेंने सोच ही लिया है कि तहखाने को जेहादियों के हाथों भाड़े पर देंगे तो इसे भगा कर क्या फायदा? कल को वह किसी और को पकड़ लाएंगे. अपना आगापीछा सोच कर रुखसाना चुपचाप रज्जाक को घर ले आई थी.

ये भी पढ़ें- स्पर्श दंश

बेटे से बिछुड़ने का गम और ढलती उम्र ने अब्बू को बहुत कमजोर बना दिया था. अपने छोटे भाई के खिलाफ जाने की शक्ति अब उन में नहीं थी और फिर वह अकेले किसकिस का विरोध करते. नतीजतन, रज्जाक मियां आराम से तहखाने में रहने लगे और रुखसाना को उन की खिदमत में लगा दिया गया.

रुखसाना खूब समझ रही थी कि उसे भी उस के बचपन की सहेली महजबीन और अफसाना की तरह जेहादियों के हाथों बेच दिया गया है पर उस का किस्सा उस की सहेलियों से कुछ अलग था. न तो वह महजबीन की तरह मजबूर थी और न अफसाना की तरह लालची. उसे तो रज्जाक मियां की खिदमत में बड़ा सुकून मिलता था.

रज्जाक भी उस के साथ बड़ी इज्जत से पेश आता था. हां, कभीकभी आवेश में आ कर मुहब्बत का इजहार जरूर कर बैठता था और रुखसाना को उस का पे्रम इजहार बहुत अच्छा लगता था. अजीब सा मदहोशी का आलम छाया रहता था उस समय तहखाने में, जब दोनों एक दूसरे का हाथ थामे सुखदुख की बातें करते रहते थे.

रज्जाक के व्यक्तित्व का जो भाग रुखसाना को सब से अधिक आकर्षित करता था वह था उस के प्रति रज्जाक का रक्षात्मक रवैया. जब भी किसी जेहादी को रज्जाक से मिलने आना होता वह पहले से ही रुखसाना को सावधान कर देता कि उन के सामने न आए.

उस दिन की बात रुखसाना को आज भी याद है. सुबह से 2-3 जेहादी तहखाने में रज्जाक मियां के पास आए हुए थे. पता नहीं किस तरह की सलाह कर रहे थे…कभीकभी नीचे से जोरों की बहस की आवाज आ रही थी, जिसे सुन कर रुखसाना की बेचैनी हर पल बढ़ रही थी. रज्जाक को वह नाराज नहीं करना चाहती थी इसलिए उस ने खाना भी छोटी के हाथों ही पहुंचाया था. जैसे ही वे लोग गए रुखसाना भागीभागी रज्जाक के पास पहुंची.

रज्जाक घुटने में सिर टिकाए बैठा था. रुखसाना के कंधे पर हाथ रखते ही उस ने सिर उठा कर उस की तरफ देखा. आंखें लाल और सूजीसूजी सी, चेहरा बेहद गंभीर. अनजानी आशंका से रुखसाना कांप उठी. उस ने रज्जाक का यह रूप पहले कभी नहीं देखा था.

‘क्या हुआ? वे लोग कुछ कह गए क्या?’ रुखसाना ने सहमे लहजे में पूछा.

‘रुखसाना, खुदा ने हमारी मुहब्बत को इतने ही दिन दिए थे. जिस मिशन के लिए मुझे यहां भेजा गया था ये लोग उसी का पैगाम ले कर आए थे. अब मुझे जाना होगा,’ कहतेकहते रज्जाक का गला भर आया.

‘आप ने कहा नहीं कि आप यह सब काम अब नहीं करना चाहते. मेरे साथ घर बसा कर वापस अपने गांव फैजलाबाद लौटना चाहते हैं.’

‘अगर यह सब मैं कहता तो कयामत आ जाती. तू इन्हें नहीं जानती रुखी…ये लोग आदमी नहीं हैवान हैं,’ रज्जाक बेबसी के मारे छटपटाने लगा.

‘तो आप ने इन हैवानों का साथ चुन लिया,’ रुखसाना का मासूम चेहरा धीरेधीरे कठोर हो रहा था.

‘मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है रुखी. मैं ने इन लोगों के पास अपनी जिंदगी गिरवी रखी हुई है. बदले में मुझे जो मोटी रकम मिली थी उसे मैं बहन के निकाह में खर्च कर आया हूं और जो बचा था उसे घर से चलते समय अम्मीजान को दे आया था.’

‘जिंदगी कोई गहना नहीं जिसे किसी के भी पास गिरवी रख दिया जाए. मैं मन ही मन आप को अपना शौहर मान चुकी हूं.’

‘इन बातों से मुझे कमजोर मत बनाओ, रुखी.’

‘आप क्यों कमजोर पड़ने लगे भला?’ रुखसाना बोली, ‘कमजोर तो मैं हूं जिस के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है. मैं ने आप को सब से अलग समझा था पर आप भी दूसरों की तरह स्वार्थी निकले. एक पल को भी नहीं सोचा कि आप के जाने के बाद मेरा क्या होगा,’ कहतेकहते रुखसाना फफकफफक कर रो पड़ी.

रज्जाक ने उसे प्यार से अपनी बांहों में भर लिया और गुलाबी गालों पर एक चुंबन की मोहर लगा दी.

चढ़ती जवानी का पहला आलिंगन… दोनों जैसे किसी तूफान में बह निकले. जब तूफान ठहरा तो हर हाल में अपनी मुहब्बत को कुर्बान होने से बचाने का दृढ़ निश्चय दोनों के चेहरों पर था.

रुखसाना के चेहरे को अपने हाथों में लेते हुए रज्जाक बोला, ‘रुखी, मैं अपनी मुहब्बत को हरगिज बरबाद नहीं होने दूंगा. बोल, क्या इरादा है?’

मुहब्बत के इस नए रंग से सराबोर रुखसाना ने रज्जाक की आंखों में आंखें डाल कर कुछ सोचते हुए कहा, ‘भाग निकलने के अलावा और कोई रास्ता नहीं रज्जाक मियां. बोलो, क्या इरादा है?’

‘पैसे की चिंता नहीं, जेब में हजारों रुपए पडे़ हैं पर भाग कर जाएंगे कहां?’ रज्जाक चिंतित हो कर बोला.

महबूब के एक स्पर्श ने मासूम रुखसाना को औरत बना दिया था. उस के स्वर में दृढ़ता आ गई थी. हठात् उस ने रज्जाक का हाथ पकड़ा और दोनों दबेपांव झरोखे से निकल पड़े. झाडि़यों की आड़ में खुद को छिपातेबचाते चल पड़े थे 2 प्रेमी एक अनिश्चित भविष्य की ओर.

रज्जाक के साथ गांव से भाग कर रुखसाना अपने मामूजान के घर आ गई. मामीजान ने रज्जाक के बारे में पूछा तो वह बोली, ‘यह मेरे शौहर हैं.’

मामीजान को हैरत में छोड़ कर रुखसाना रज्जाक को साथ ले सीधा मामूजान के कमरे की तरफ चल दी. क्योंकि एकएक पल उस के लिए बेहद कीमती था.

मामूजान एक कीमती कश्मीरी शाल पर नक्काशी कर रहे थे. दुआसलाम कर के वह चुपचाप मामूजान के पास बैठ गई और रज्जाक को भी बैठने का इशारा किया.

बचपन से रुखसाना की आदत थी कि जब भी कोई मुसीबत आती तो वह मामूजान के पास जा कर चुपचाप बैठ जाती. मामूजान खुद ही समझ जाते कि बच्ची परेशान है और उस की परेशानी का कोेई न कोई रास्ता निकाल देते.

कनखियों से रज्जाक को देख मामूजान बोल पड़े, ‘इस बार कौन सी मुसीबत उठा लाई है, बच्ची?’

‘मामूजान, इस बार की मुसीबत वाकई जानलेवा है. किसी को भनक भी लग गई तो सब मारे जाएंगे. दरअसल, मामूजान इन को मजबूरी में जेहादियों का साथ देना पड़ा था पर अब ये इस अंधी गली से निकलना चाहते हैं. हम साथसाथ घर बसाना चाहते हैं. अब तो आप ही का सहारा है मामू, वरना आप की बच्ची मर जाएगी,’ इतना कह कर रुखसाना मामूजान के कदमों में गिर कर रोने लगी.

अपने प्रति रुखसाना की यह बेपनाह मुहब्बत देख कर रज्जाक मियां का दिल भर आया. चेहरे पर दृढ़ता चमकने लगी. मामूजान ने एक नजर रज्जाक की तरफ देखा और अनुभवी आंखें प्रेम की गहराई को ताड़ गईं. बोले, ‘सच्ची मुहब्बत करने वालों का साथ देना हर नेक बंदे का धर्म है. तुम लोग चिंता मत करो. मैं तुम्हें एक ऐसे शहर का पता देता हूं जो यहां से बहुत दूर है और साथ ही इतना विशाल है कि अपने आगोश में तुम दोनों को आसानी से छिपा सकता है. देखो, तुम दोनों कोलकाता चले जाओ. वहां मेरा अच्छाखासा कारोबार है. जहां मैं ठहरता हूं वह मकान मालिक गोविंदरामजी भी बड़े अच्छे इनसान हैं. वहां पहुंचने के बाद कोई चिंता नहीं…उन के नाम मैं एक खत लिखे देता हूं.’

मामूजान ने खत लिख कर रज्जाक को पकड़ा दिया था जिस पर गोविंदरामजी का पूरा पता लिखा था. फिर वह घर के अंदर गए और अपने बेटे की जीन्स की पैंट और कमीज ले आए और बोले, ‘इन्हें पहन लो रज्जाक मियां, शक के दायरे में नहीं आओगे. और यहां से तुम दोनों सीधे जम्मू जा कर कोलकाता जाने वाली गाड़ी पर बैठ जाना.’

जिस मुहब्बत की मंजिल सिर्फ बरबादी नजर आ रही थी उसे रुखसाना ने अपनी इच्छाशक्ति से आबाद कर दिया था. एक युवक को जेहादियों की अंधी गली से निकाल कर जीवन की मुख्यधारा में शामिल कर के एक खुशहाल गृहस्थी का मालिक बनाना कोई आसान काम नहीं था. पर न जाने रुखसाना पर कौन सा जनून सवार था कि वह अपने महबूब और मुहब्बत को उस मुसीबत से निकाल लाई थी.

पता ही नहीं चला कब साल पर साल बीत गए और वे कोलकाता शहर के भीड़़ का एक हिस्सा बन गए. रज्जाक बड़ा मेहनती और ईमानदार था. शायद इसीलिए गोविंदराम ने उसे अपनी ही दुकान में अच्छेखासे वेतन पर रख लिया था और जब रफीक गोद में आया तो उन की गृहस्थी झूम उठी.

ये भी पढ़ें-  शुभलाभ

शुरुआत में पहचान लिए जाने के डर से रज्जाक और रुखसाना घर से कम ही निकलते थे पर जैसेजैसे रफीक बड़ा होने लगा उसे घुमाने के बहाने वे दोनों भी खूब घूमने लगे थे. लेकिन कहते हैं न कि काले अतीत को हम बेशक छोड़ना चाहें पर अतीत का काला साया हमें आसानी से नहीं छोड़ता.

रोज की तरह उस दिन भी रज्जाक काम पर जा रहा था और रुखसाना डेढ़ साल के रफीक को गोद में लिए चौखट पर खड़ी थी. तभी न जाने 2 नकाबपोश कहां से हाजिर हुए और धांयधांय की आवाज से सुबह का शांत वातावरण गूंज उठा.

उस खौफनाक दृश्य की याद आते ही रुखसाना जोर से चीख पड़ी तो आसपास के लोग उस की तरफ भागे. रुखसाना बिलखबिलख कर रो रही थी. इतने में गोविंदराम की जानीपहचानी आवाज ने उस को अतीत से वर्तमान में ला खड़ा किया, वह कह रहे थे, ‘‘रुखसाना बहन, अब घबराने की कोई जरूरत नहीं. आपरेशन ठीकठाक हो गया है. रज्जाक मियां अब ठीक हैं. कुछ ही घंटों में उन्हें होश आ जाएगा.’’

रुखसाना के आंसू थे कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे. उसे कहां चोट लगी थी यह किसी की समझ से परे था.

इतने में किसी ने रफीक को उस की गोद में डाल दिया. रुखसाना ने चेहरा उठा कर देखा तो शीला बहन बड़े प्यार से उस की तरफ देख रही थीं. बोलीं, ‘‘चलो, रुखसाना, घर चलो. नहाधो कर कुछ खा लो. अब तो रज्जाक भाई भी ठीक हैं और फिर तुम्हारे गोविंदभाई तो यहीं रहेंगे. रफीक तुम्हारी गोद को तरस गया था इसलिए मैं इसे यहां ले आई.’’

रुखसाना भौचक्क हो कर कभी शीला को तो कभी गोविंदराम को देख रही थी. और सोच रही थी कि अब तक तो इन्हें उस की और रज्जाक की असलियत का पता चल गया होगा. तो पुलिस के झमेले भी इन्होंने झेले होंगे. फिर भी कितने प्यार से उसे लेने आए हैं.

रुखसाना आंखें पोंछती हुई बोली, ‘‘नहीं बहन, अब हम आप पर और बोझ नहीं बनेंगे. पहले ही आप के हम पर बड़े एहसान हैं. हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए. कुछ लोग दुनिया में सिर्फ गम झेलने और मरने को आते हैं. हम अपने गुनाह की सजा आप को नहीं भोगने देंगे. आप समझती होंगी कि वे लोग हमें छोड़ देंगे? कभी नहीं.’’

‘‘रुखसाना कि वे आतंकवादी गली से बाहर निकल भी न पाए थे कि महल्ले वाले उन पर झपट पड़े. फिर क्या था, जिस के हाथों में जो भी था उसी से मारमार कर उन्हें अधमरा कर दिया, तब जा कर पुलिस के हवाले किया. दरअसल, इनसान न तो धर्म से बड़ा होता है और न ही जन्म से. वह तो अपने कर्म से बड़ा होता है. तुम ने जिस भटके हुए युवक को सही रास्ता दिखाया वह वाकई काबिलेतारीफ है. आज तुम अकेली नहीं, सारा महल्ला तुम्हारे साथ है .’’

ये भी पढ़ें-  रैना

शीला की इन हौसला भरी बातों ने रुखसाना की आंखों के आगे से काला परदा हटा दिया. रुखसाना ने देखा शाम ढल चुकी थी और एक नई सुबह उस का इंतजार कर रही थी. महल्ले के सभी बड़ेबुजुर्ग और जवान हाथ फैलाए उस के स्वागत के लिए खड़े थे. वह धीरेधीरे गुनगुनाने लगी, ‘हम साथसाथ हैं.’      द्

बगीचे के चारों ओर करौंदा लगा कर बढ़ाई आमदनी

लेखक- रामचरण धाकड़

इस का सफल प्रयोग राजस्थान के झुंझुनूं जिले की चिड़ावा तहसील के तकरीबन आधा दर्जन गांवों में देखा जा सकता है. चिड़ावा तहसील में ज्यादातर बगीचे किन्नू, मौसमी, लिसोड़ा वगैरह के?हैं. इन बगीचों में आएदिन जंगली पशुओं द्वारा नुकसान होने का डर बना रहता है. इस समस्या से नजात दिलाने के लिए रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान ने बगीचे के चारों ओर की मेंड़ों पर करौंदे के पौधे लगाने की सलाह दी.

इस पर अमल करते हुए तमाम किसानों ने बारिश में एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर करौंदे के पौधे लगाए. तकरीबन 3 साल बाद ये पौधे बढ़ कर बड़ी झाडि़यों का रूप ले लेते हैं.

चूंकि करौंदे के पौधों में कांटे होते?हैं जिस से कोई जंगली जानवर बगीचे में घुस नहीं सकता है. इस से बगीचों की हिफाजत बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- किसान ने वैज्ञानिक खेती से मिसाल कायम की

बगीचे के चारों ओर करौंदे के पौधे लगाने से एक पौधे से हर साल तकरीबन 40 किलोग्राम फल आसानी से मिल जाते?हैं जो बाजार में 40 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक जाते हैं यानी तकरीबन 30 पौधों से तकरीबन 8,000 से 10,000 रुपए तक की अतिरिक्त आमदनी मिल जाती?है.

बगीचे के चारों ओर की मेंड़ों पर लगाए गए करौंदे के पौधों में अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत नहीं होती. बगीचे की सिंचाई करते समय करौंदे के पौधे जरूरत के मुताबिक पानी ले लेते हैं.

करौंदा के फल कांटेदार होने के अलावा खाने में खट्टेमीठे होते?हैं. इस से इन का अचार, मुरब्बा, जैम, चटनी वगैरह बनाने के लिए काम में लिया जाता है.

करौंदा शुष्क जलवायु का पौधा है और इस में कीट और रोग भी कम लगते?हैं. इस के अलावा करौंदे के पौधों पर फल भी साल में 2 बार लगते?हैं, किंतु बारिश के बाद आने वाले फलों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें- हर किसान की पहुंच में हो ट्रैक्टर

कांटेदार होने की वजह से करौंदे को तोड़ना भी इतना आसान नहीं है. हाथों में दस्ताने पहन कर इसे तोड़ें. कम लागत में करौंदे से अच्छी आमदनी हासिल की जा सकती है.

‘बिग बौस’ फेम अर्शी खान ने 6 महीने में छोड़ी राजनीति, जानें क्यों

बिग बौस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. फरवरी के महीने में अर्शी ने ऐलान किया था कि वे भारतीय नेशनल कांग्रेस ज्वाइन कर रही हैं और 2019 के जनरल इलेक्शंस में भाग लेंगी. लेकिन 6 महीने बाद अर्शी ने राजनीति को छोड़ने का फैसला किया है. अर्शी ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है.

अर्शी ने ट्वीट किया, मेरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बढ़ते हुए काम को देखते हुए मेरे लिए राजनीति में सक्रिय रहना मुश्किल हो गया है. मैं भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देती हूँ। मैं पार्टी को मुझपर विश्वास करने और मुझे समाज की देखभाल करने का मौक़ा देने के लिए शुक्रिया करती हूँ. आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया.

 

View this post on Instagram

 

Good evening everyone Love you all Miss you my awaam #arshikhan🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🥀🥀🥀🥀🥀🥀🌹🌹🌹🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎉🎉🎉🎉🎉🎉♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥🎊🎊🎊🎊🎊🎊🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 #arshikofficial #arshiturkey #arshikhanawaamkijaan #arshikhanfc 🌷🌷🌷🌷🌷🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🌺🌺🌺🌺🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌲🌲🌲🌲🌺

A post shared by ARSHI KHAN BEGUM SAHIBA (@arshikofficial) on

बता दें कि बिग बॉस के घर में अर्शी की दोस्ती शिल्पा शिंदे और उसके बाद विकास गुप्ता से थी.

बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी अर्शी काफी सुर्खियों में रही है। इतना ही नहीं साल 2017 की गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई एंटरटेनर बनी थीं. शो से बाहर आने के बाद अर्शी एक गाने की म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूसर बन गई थीं.

अर्शी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

‘कैसी ये यारियां’ की इस एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अवतार, फोटोज हुईं Viral

छोटे पर्दे के सभी कलाकार घर घर में जाने जाते इसलिए जब भी वो कुछ नया करते है तो चर्चा होने लाजमी है. कुछ ऐसा ही हुआ सीरियल  ‘कैसी ये यारियां’ और ‘ससुराल सिमर का’ से पौपुलर हुई एक्ट्रेस Krissann Barretto के साथ. हमेशा औन स्क्रीन शालीन दिखने वाली Krissann Barretto ने हाल ही इंस्टाग्राम पर काफी हौट फोटो शेयर की जिसमें बाद वो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है.

Krissann के न्यू फोटोसूट  ने मचाया धमाल

इन फोटोज में Krissann ने काफी बौल्ड अवतार दिखाया है. उनकी एक फोटो में तो पूरा में बैक औपन है तो वही एक फोटो में बिकिनी पहने झरने में नहाती किसी अपसरा से कम नही लग रही. Krissann को कैमरे के साथ खेलना अच्छे से आता है. तभी तो वह हर एक तस्वीर में अलग ही अंदाज में नजर आती है. झरने को निहारती Krissann ने इस फोटोसूट के लिए काफी अच्छी जगह चुनी है. वैसे तो आप Krissann नजर नही हटा पाएंगे पर एक का इस सुंदर नजारे को भी देखिएं.

 

View this post on Instagram

 

Such is the nature of time . Our power in the present leads us in both directions

A post shared by (@krissannb) on

 

View this post on Instagram

 

Never looked this good while losing balance and falling down . . . @aishwarya_nayak_photography

A post shared by (@krissannb) on


Ace Of Space में आने वाली है नजर

जल्द ही Krissann जाने माने प्रोड्यूसर विकास गुप्ता के शो Ace Of Space में नजर आने वाली है. इस शो के शुरु होने से पहले Krissann ने अपनी लेटेस्ट फोटोज के जरिए फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. Krissann सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है टाइम टाइम पर वो अपनी फोटोज शेयर करती रहती है जिससे उनके फैंस को उनके काम कि लेटेस्ट अपडेट मिलती रहती है.

 

View this post on Instagram

 

The sky is yours

A post shared by (@krissannb) on

हो सकता है ले बौलीवुड में एंट्री

Krissann Barretto की फोटोज को देखकर तो आप अंदाजा लगा ही चुके होंगे कि वह बड़ी बड़ी हीरोइनों को टक्कर दे सकती है. वैसे भी छोटे पर्दे के अर्टिस्ट बौलीवुड में काफी सफलता पै लेते. कहना गलत नही होगा की Krissann भी जल्द बौलीवुड में डेब्यू कर सकती है.

‘कमरिया’ सौन्ग पर यूं नाची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, Video हुआ Viral

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने सीरियल को लेकर खासा चर्चा में रहती है. छोटे पर्दे पर उनको डायन के रुप काफी पसंद किया जा रहा है. हाल ही में मोनालिसा एक इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिआ. इस इवेंट की फोटो और वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. मोनालिसा ने इस इवेंट के लिए खास तरह की औफ-शोल्डर ड्रेस पहनी जिसमें काफी सेक्सी लग रही थी.

ब्लैक रंग की ड्रेस में लूटा लोगों का दिल

मोनालिसा ने इस इवेंट में परफौर्मेंस के लिए जिस ब्लैक कलर की ड्रेस को फैंस ने काफी पसंद किय. औफ-शोल्डर ड्रेस होने के साथ साथ इस ड्रेस में साइड कट भी था जो इस ड्रेस को और भी हौट बना रहा था. उन्होंने इस ड्रेस काफी फोटोज भी क्लीक कराई जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. मोनालिसा की खास बात है की वो जब भी कुछ नया करती है उनकी चर्चा जरुर होती है. ऐसा कहा जा सकता है मोनालिसा को लाइमलाइट में रहना आता है.

 

View this post on Instagram

 

💃🏻💃🏻💃🏻💃🏻💃🏻

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

कमरियां सौंग से की परफौर्मेंस की शुरुआत

मोनालिसा ने अपने डांस की शुरुआत स्त्री फिल्म के गाने कमारियां से की, उनके डांस मूव्स से इवेंट में चारचांद लग गए. इसके बाद उन्होंने कुछ और बौलीवुड सौंग्स में भी परफैर्म किया जिसे  वहा मौजूद औटियन्स ने काफी एजौय किया. बता दे की मोनालिसा एक सफल एक्ट्रेस के साथ साथ बहुत काबिल डांसर भी है.

 

View this post on Instagram

 

My All Time Favourite “ SAREE LOOK “… #sareelove #weekendmood

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

छोटे पर्दे पर छाई है मोनालिसा

बता दे की इस समय मोनालिसा टीवी पर डायन के रोल में नजर आ रही हैं. उनका ये किरदार उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आ रहा हैं. इस शो में उनका रोल मोहाना का है. इस रोल के चलते उनके घर घर में पहचान मिल गई हैं. यू तो वो भोजपुरी की सुपर स्टार है पर छोटे परदे से मिली ये पहचान कही उनको जल्द ही बौलीवुड में एंट्री ना दिला दे.

एक और सच

वह रात में मेहमान अफसरों की सेवा करे. इस पर जितेंद्र ने प्रधान के चेहरे पर जोर का चांटा जड़ दिया. फिर क्या हुआ, पढि़ए, दिनेश पालीवाल की यह कहानी. एक आदमी को सुख से जीने के लिए क्याक्या चाहिए? आदमी का आदमी पर भरोसा, संबंधों में सहानुभूति, एकदूसरे का लिहाज, ठीक से जीने लायक आमदनी, जीवन की सुरक्षा, चैन की सांस ले सकने की आजादी, भयमुक्त वातावरण.

पर लूटमार, चोरीडकैती, हत्या, अपहरण, दंगाफसाद, बलात्कार और छलप्रपंच भरे इस वातावरण में क्या यह सब आम आदमी को नसीब है? लोग सुख से जिएं, इस की किसी को फिक्र है? नेता, जनप्रतिनिधि, अफसर सब के सब अपनेअपने जुगाड़ में जुटे हुए हैं. लोगों को जीने लायक मामूली सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं.

हबड़तबड़ में स्टेशन की तरफ भागती जा रही अमिला यही सब लगातार सोचे जा रही है. गाड़ी न निकल जाए. निकल गई तो गांव के स्कूल तक कैसे पहुंचेगी. अफसर आ रहे हैं. अंबेडकर गांव में खानापूर्ति के लिए रोज अफसरों के दौरे होते रहते हैं. गांव पूरी तरह संतृप्त होना चाहिए. हुं, खाक संतृप्त होगा. कभी राजीव गांधी ने कहा था, सरकार गांवों के लिए 1 रुपया यानी 100 पैसा भेजती है पर वहां तक पहुंचतेपहुंचते वह 10 पैसे ही रह जाते हैं. 90 पैसे बीच की सरकारी मशीन खा जाती है. कैसे विकास हो देश का? पर इस के लिए जिम्मेदार कौन हैं? नेतागण, बिचौलिए, भ्रष्ट नौकरशाही और कहीं न कहीं हमसब.

अजीब दिमाग होता है आदमी का. हर वक्त सोचविचार, मन में उठापटक, तर्कवितर्क. शहर से दूर इस गांव में तबादला कर दिया गया अमिला का. अफसरों से खूब गिड़गिड़ाई कि सर, बच्चा छोटा है. सास बहुत बूढ़ी हैं. कामकाज नहीं कर पातीं. ससुर को लकवा है. पति दूर के जिले में सरकारी सेवा में हैं. परिवार को देखने वाली मैं अकेली…मुझ पर रहम कीजिए, सर.

ये भी पढ़ें- टकराती जिंदगी

लेकिन पैसा ऐंठू, रिश्वतखोरों को कहीं किसी पर रहम आता है? झिड़क दिया अमिला को, ‘हर कोई शहर में रहना चाहता है. उस के लिए एक से एक बहाने. सब को यहीं, शहर में रखेंगे तो गांव में कौन जाएगा पढ़ाने? मैं जाऊं? तबादला न स्वीकार हो तो नौकरी छोड़ दीजिए. हम दूसरी अध्यापिका रख लेंगे. कोई कमी है क्या? सरकारी नौकरी के लिए हर कोई तैयार बैठा रहता है. बी.टी.सी. और बी.एड. वाले रोज धरनाप्रदर्शन कर रहे हैं कि उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही, हम उन में से किसी को बुला लेंगे, आप अपना घरपरिवार संभालिए. हमें क्या फर्क पड़ता है?’

सच कह रहे हैं. अफसरों को क्या फर्क पड़ता है? फर्क तो काम करने वाले कर्मचारी को पड़ता है. तकलीफें तो उन्हें झेलनी पड़ती हैं. परेशान तो वे होते हैं. बाहर निकल आई थी दफ्तर से अमिला.

रामकिशन चपरासी पीछेपीछे खैनी हथेली पर रगड़ता भागाभागा आया था, ‘क्या टीचरजी, आप भी बस…इतने सालों से मास्टरी कर रही हैं और सरकारी अफसरों के कायदे नहीं जान पाईं. अरे, इन से काम कराने का एक ही तरीका है मैडम, इन्हें खुश करिए. और सरकारी देवता सिर्फ 2 प्रकार के भोग से ही खुश होते हैं, कैश या काइंड.’

जमीन में गड़ सी गई अमिला. कैश या काइंड. घर में कैश होता तो प्राइमरी स्कूल की इस अपमान भरी नौकरी में गांवगांव क्यों मारीमारी डोलती…घर- परिवार बरबाद करती…जीवन का जोखिम उठाती…

और काइंड…उस जैसी जवान युवती से ये अफसर और क्या चाहेंगे? सुनीता ने अपना तबादला काइंड से ही रुकवाया था. दबे स्वर में उसी ने अमिला से भी कहा था, ‘कहो तो बात करें?’

‘नहीं,’ स्पष्ट इनकार कर दिया था अमिला ने. सबकुछ मंजूर पर पति के प्रति ईमानदारी की कीमत पर कुछ भी मंजूर नहीं. औरत के पास और ऐसा होता ही क्या है जिस पर वह गर्व कर सके? एक यही तो.

पति सुमेर 2 सप्ताह में 1 दिन को घर आते हैं. बाकी दिन उसी कसबे में किराए के एक कमरे में हाथ से खाना और चाय बनाते हैं. गैस का छोटा चूल्हा ले रखा है. कभीकभार सड़क के ढाबे पर भी खा लेते हैं. सरकारी नौकरी है, छोड़ते भी नहीं बनती. परिवार है पर परिवार के सुख से वंचित.

‘कुछ करिए न…गांव तक टे्रन से सुबहसुबह जाने में बहुत परेशानी होती है. कभीकभी टे्रन लेट हो जाती है, राजधानी के कारण कहीं बीच के स्टेशन पर रोक दी जाती है. स्कूल लेट पहुंचने पर प्रधान आंखें तरेरता है,’ रात को अमिला ने सुमेर से कहा.

अमिला ने बताया कि कसबे के स्टेशन से 4 किलोमीटर पैदल चल कर गांव पहुंचना पड़ता है. सीधा कोई रास्ता नहीं है. खेतों के बीच से पगडंडी जाती है. खेतों में बाजरा, ज्वार, अरहर, गन्ने की फसलों के बीच से निकलने में बहुत खतरा रहता है. आतेजाते कभी भी बदमाश दबोच कर खेतों में घसीट कर ले जा सकते हैं. कई केस हो चुके हैं. अकसर लड़कियों, युवतियों की लाशें मिलती हैं खेतों में क्षतविक्षत.

आसपास के गांव अपहरण उद्योग के लिए बदनाम हैं. दबंग लोग अपने घरों में दूरदूर से पकड़ कर लाई गई ‘पकड़ें’ रखते हैं. फिरौती मिल जाए तो छोड़ देते हैं न मिले तो मार कर कुएं में डाल देते हैं. पुलिस ही नहीं, आसपास के सब लोग जानते हैं पर सब का पैसा बंधा हुआ है. गांवों के लोग डर के कारण मुंह नहीं खोलते. नेता, पत्रकार और अफसर उन दबंगों के यहां दावत उड़ाने और ऐश करने आते रहते हैं. वे लोग उन की हर तरह की सेवा करते हैं.

सुन कर सुमेर परेशान जरूर हुए पर कुछ कर सकने में लाचार ही रहे. सोच कर बोले, ‘किसी तरह यह साल तो निकालना ही पड़ेगा, किसी नेता या अफसर से जुगाड़ निकालने की कोशिश करूंगा, शायद अगले साल तक कुछ कर पाऊं.’

‘और तब तक अगर मेरे साथ कुछ घट गया तो?’ अमिला परेशान हो उठी, ‘जब से उस खूनी कुएं के बारे में सुना है, सचमुच बहुत भय लगता है.’

झल्ला पड़े सुमेर, ‘15 दिन बाद घर आता हूं और तुम यही रोना ले कर बैठ जाती हो. ट्रेन से उस गांव जाने वाली तुम कोई अकेली तो हो नहीं. और भी सवारियां उतरती होंगी उस गांव की. सब के संगसाथ आयाजाया करो. ऐसे कौन खा जाएगा तुम्हें?’ कहने को कह तो गए सुमेर पर सोचते भी रहे, कहीं सचमुच अगर अमिला के साथ कुछ ऐसावैसा हो गया तो? कितनी बदनामी होगी. पर करें तो क्या करें?

टे्रन में बैठी अमिला सारी स्थितियों पर सोचती रही. कुढ़ती और गुस्से से उबलती भी रही. सहसा उसे हेडमास्टर जितेंद्र की बात याद आई, ‘बहुत मत सोचा करो अमिला. यह दुनिया ऐसे ही चलेगी. हमारेतुम्हारे सोचने से कुछ नहीं होगा. मस्त रहा करो.’

जितेंद्र ही हैं जिन से वह अपने मन की बात कह लेती है. अपने भय और आतंक, अपनी आर्थिक परेशानियां, परिवार की कठिनाइयां बोलबता लेती है. पति तो 15 दिन में 1 दिन को आते हैं. उन से क्या कहे वह?

ये भी पढ़ें- कुछ ऐसा हो ही जाए

‘‘हम अध्यापकों को इस नौकरी में कितनी जलालत भोगनी पड़ती है. इस के बावजूद अगर हम इसे छोड़ें तो हजार हमारी जगह काम करने को तैयार हैं. इसी का लाभ उठाती है व्यवस्था,’’ जितेंद्रजी बोले, ‘‘हर सरकारी योजना को जनता के बीच पहुंचाना हमारा काम है. पोलियो ड्राप्स इतवार को पिलाइए, ‘स्कूल चलो’ आंदोलन हम चलाएं, ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्त्व हम बताएं, वृक्षारोपण हम कराएं, साक्षरता अभियान चलाना हमारी जिम्मेदारी, मिड डे मील हमारी जिम्मेदारी, स्कूल की साफसफाई हमारी जिम्मेदारी, मुफ्त पुस्तकें बंटें हमारी जिम्मेदारी, बच्चे स्कूल न आएं तो घरघर जा कर उन्हें स्कूल में बुला कर लाएं, यह भी हमारा काम.

गांधी जयंती हो या नेहरू दिवस, बुद्ध जयंती हो या अंबेडकर जयंती, हर मौके पर गण्यमान्य अतिथियों को बुला कर भाषण हमें कराने हैं. उन के चायनाश्ते का प्रबंध करना हमारी जिम्मेदारी, पर पैसा कहां से आए? इस सवाल पर सब एकदूसरे पर टालते हैं. प्रधानजी पैसा नहीं देते. आता है तो अपने पास रख लेते हैं. उन से कौन लड़े? है हम में ताकत? अफसरों से शिकायत करो तो कहते हैं, हम क्या जानें, वह आप की समस्या है, आप जानिए.’’

सहसा रुक कर हेडमास्टर जितेंद्र फिर बोले, ‘‘अब बड़ेबड़े शिक्षाधिकारी इस अंबेडकर गांव में आ रहे हैं. हर तरह गांव संतृप्त हुआ या नहीं, इस का मुआयना करने…हम ने शिक्षा अधिकारी से जा कर कहा, ‘सर, प्रधानजी न तो इमारत की मरम्मत का पैसा दे रहे हैं न रंगाईपुताई के लिए. बच्चों को पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही. स्कूल में श्यामपट्ट तक नहीं है. लिखने के लिए चौक या खडि़या मिट्टी तक नहीं मिलती. स्कूल के दरवाजे लोग उखाड़ कर ले गए हैं. आवारा जानवर रात को स्कूल में घुस कर बैठते हैं. उन का गोबर हमें पहले साफ करना पड़ता है तब स्कूल चल पाता है, इस पर बच्चों के मांबाप एतराज करते हैं, कहते हैं. बच्चे सफाई नहीं करेंगे…हमें चपरासी मिलता नहीं है. कौन करे यह सब…’

‘‘जानती हो शहर के अफसर ने क्या कहा? बोले, ‘आप लोग जो वेतन पाते हैं वह किसलिए? उस में से करिए आप लोग. हम तो पैसा प्रधान को देते हैं, उस से मिलबैठ कर आप किसी तरह यह सब कराइए… और हां, मिड डे मील पर जरूर ध्यान दीजिए. किसी बच्चे ने शिकायत की तो समझ लीजिए…’ ’’

‘‘लेकिन सर, मिड डे मील तो हम हफ्ते में 1-2 दिन ही दे पाते हैं. प्रधान न सामग्री देते हैं न जलावन के लिए कुछ. न बर्तन देते हैं. क्या करें?

‘‘अफसर कहते हैं, हम कुछ नहीं जानते, हमें सबकुछ चाकचौबंद मिलना चाहिए.’’

जितेंद्र ने गुस्से से कहा, ‘‘आने दीजिए इस बार. सब कह देंगे बड़े अफसरों से. फिर जो होगा, देखा जाएगा,’’ उन का चेहरा क्रोध से तमतमा गया था.

‘‘नहीं, जितेंद्रजी, ऐसा हरगिज मत करिएगा,’’ अमिला घबरा गई थी. कुछ सोच कर बोली थी, ‘‘आप अपने गांव से उस गांव तक मोटरसाइकिल पर आते हैं. रास्ते में वह खूनी कुआं पड़ता है. आसपास के सारे गांव अपहरण उद्योग के लिए बदनाम हैं. आप को वह जालिम प्रधान कभी भी रास्ते में पकड़वा लेगा. आप को कुछ हो गया तो मैं इस गांव में किस के भरोसे नौकरी कर पाऊंगी? प्रधानजी की कैसी नजरें मुझे घूरती हैं, यह आप भी जानते हैं और मैं भी. किसी भी दिन अनहोनी घट सकती है.’’

‘‘सब की ऐसी की तैसी,’’ जितेंद्रजी ने दिलासा दी, ‘‘अपने गांव में मेरी भी कुछ इज्जत है. अगर तुम पर जरा भी कोई आंच आई तो सैकड़ों लोगों को अपने गांव से ला कर यहां बवाल मचवा दूंगा.’’

‘‘उस सब की नौबत ही क्यों आने दी जाए? अक्ल से काम लें हम लोग,’’ अमिला ने कहा.

‘‘अक्ल से क्या काम लें, बताओ? प्रधानजी के पास मिड डे का अनाज और सामग्री आती है. वह हमें बहुत कम देते हैं. मीनू के अनुसार एक दिन भी हम बच्चों को नहीं खिला पाते. स्कूल की मरम्मत के लिए पैसा आया, प्रधान ने हड़प लिया. न गिरती इमारत की मरम्मत हो सकी, न दरवाजेखिड़कियां लग सकीं और न रंगाईपुताई हो सकी. यहां तक कि बच्चों के लिए मुफ्त बांटने को जो किताबें आईं वे तक गांव की स्टेशनरी की दुकान पर बेच दी गईं.

‘‘हेडमास्टर का एकमात्र कमरा है. उस में प्रधान ने अपने जानवरों का भूसा भरवा दिया है. पाठशाला एक प्रकार से पशुशाला बन गई है. शिकायत नहीं करेंगे तो अफसर चेतेंगे कैसे? सारा दोष हम पर मढ़ दिया जाएगा कि हम नकारा हैं और पैसा खा गए. सरकारी अफसर किसी को नहीं नापेंगे…हम मास्टरों को नाप देंगे… सस्पेंड तो करेंगे ही, संभव है नौकरी से निकाल बाहर करें. शिकायत के अलावा और कौन सा रास्ता है?’’

अमिला को लगा, जितेंद्रजी कहते तो सच हैं पर सच का नतीजा वह भी जानते हैं और अमिला भी. जिस प्रधान के खिलाफ गांव में कोई चुनाव लड़ने तक की हिम्मत नहीं करता, जिस के पास हथियारबंद लोगों की पूरी फौज रहती है, जो आसपास के इलाके में कुख्यात है, जिस की चारों तरफ तूती बोलती है, जिस के खिलाफ कोई जबान तक नहीं खोलता, जिस के पास अफसर और नेताओं का जमावड़ा लगा रहता है, दावतें उड़ती रहती हैं, आसपास की लड़कियों को ला कर रात को ऐश और जश्न होते हैं, उस दबंग के खिलाफ अमिला या जितेंद्र जैसे मामूली लोगों की क्या हैसियत है कि वे कुछ कह पाएं. पर यह भी सच है कि यह अंबेडकर गांव है और सरकारी आदेश है कि गांव हर तरह से संतृप्त होना चाहिए. अफसर मुआयने पर आ रहे हैं. क्या हो?

स्कूल की सफाई और रंगाईपुताई जितेंद्रजी को अपने पैसे से करानी पड़ी. खाद और बीज का जो पैसा घर पर रखा था, उसे लगाना पड़ा. अमिला ने कहा, ‘‘सर, पूरे खर्चे का हिसाब लगाइए, कुछ मैं भी करूं, यह सिर्फ आप की ही जिम्मेदारी क्यों हो?’’

‘‘तुम रहने दो, अमिला. मुझे तुम्हारी हालत अच्छी तरह पता है,’’ जितेंद्रजी मुसकराए, ‘‘कुछ भी हो, मैं इस बार अफसरों के आने पर पूरी स्थिति सब के सामने रख दूंगा, फिर चाहे मुझे नौकरी से ही हाथ क्यों न धोना पड़े,’’ उन की आवाज में जो दृढ़ता थी, उस से अमिला सचमुच सहम गई थी. अगर उन्होंने ऐसा किया तो नतीजे की वह कल्पना कर सकती थी.

दबी जबान बोली, ‘‘अच्छी तरह सोच लीजिए…आएदिन प्रधानजी और गांव के छुटभैए नेता बेकसूर लोगों को सब के सामने बेइज्जत करते रहते हैं. हम लोगों की बेइज्जती करते उन्हें क्या देर लगेगी?’’

‘‘जो होगा, देखा जाएगा, पर सहने की भी एक सीमा होती है, अमिला. हम कहां तक सहें? इस का प्रतिकार किसी न किसी को, एक न एक दिन करना ही पड़ेगा. फिर हम ही क्यों न करें? और इसी मौके पर क्यों न करें? रोजरोज मरने से एक दिन मरना ज्यादा अच्छा है, अमिला. हमें हिम्मत से काम लेना चाहिए.’’

‘‘जिस हिम्मत का परिणाम हमें पहले से पता हो उसे दिखाने का क्या औचित्य है जितेंद्रजी?’’ अमिला ने कहा जरूर पर जितेंद्र अपने गुस्से को भीतर ही भीतर दबाते रहने का प्रयत्न करते रहे.

सफाई का प्रबंध, बच्चों के वस्त्रों की स्थिति, मिड डे मील, पीने के पानी की व्यवस्था, इमारत का रखरखाव, बच्चों की पढ़ाईलिखाई का स्तर सब की जांचपड़ताल की जाने लगी. बाहर से आए अफसर बिगड़ गए, ‘‘बहुत बुरी स्थिति है. आप लोग करते क्या रहते हैं?’’

जवाब में जितेंद्रजी ने सब के बीच सबकुछ कह दिया. अंत में उन्हीं लोगों से पूछा, ‘‘आप ही बताइए, इन स्थितियों में हम लोग क्या करें?’’

ये भी पढ़ें- इंसाफ

एक सहायक शिक्षाधिकारी तमक कर आगे बढ़ आए, ‘‘बहाने मत बनाइए मास्टर साहब, हम लोग सब जानते हैं, आप लोग क्या गुलगपाड़ा करते रहते हैं. स्कूल आते नहीं. अपने खेतों पर काम करते या करवाते रहते हैं. शिक्षामित्रों से काम चलाऊ पढ़ाई कराते रहते हैं या अपनी एवज में 500-700 रुपए में अध्यापक रख लेते हैं और उस से बच्चों को यह अधकचरा पढ़वाते रहे हैं. हमें सारी खबर रहती है आप लोगों की. प्रधानजी हमें एकएक खबर, एकएक सूचना लिख कर देते रहते हैं.’’

कुछ देर बाद जितेंद्रजी को भीतर अकेले में बुला लिया गया. प्रधानजी मुसकराए, ‘‘रात को गांव में अधिकारी यहां मौजमस्ती और खानेपीने के लिए रुकेंगे. अपनी मास्टरनी से कहो, उन की सेवा में रहे रात को.’’

‘‘नहीं, अमिलाजी नहीं रुक सकेंगी यहां, सर…’’ जितेंद्र ने बारीबारी हर किसी चेहरे की तरफ देखा, ‘‘उन का बच्चा छोटा है और घर पर बूढ़ी सास उस बच्चे को नहीं संभाल सकतीं. पति बाहर दूसरे शहर में रहते हैं.’’

‘‘हम कुछ नहीं सुनना चाहते,’’ प्रधानजी गरजे, ‘‘अगर उसे नौकरी करनी है तो रात को हमारे इन अफसरों और मेहमानों की सेवा के लिए रुकना ही पड़ेगा. तुम अकेले उस का स्वाद चखते रहे हो…हम लोगों को भी उस का मजा लेने दो.’’

पता नहीं जितेंद्र को अचानक क्या हो गया. एक झन्नाटेदार चांटा जड़ दिया प्रधान के चेहरे पर. बस, फिर क्या था. जितेंद्र पर तमाम लोग एकदम टूट पड़े. उन्हें मारतेपीटते बाहर चबूतरे तक ले आए. वहां स्कूल के सारे बच्चे मौजूद थे. अमिला बुरी तरह घबरा गई. वे लोग लगातार लातघूंसे, थप्पड़मुक्के और जूतों से जितेंद्र की पिटाई कर रहे थे. अमिला तो एकदम हतबुद्ध. उस की समझ में नहीं आ रहा था कि भीतर ऐसा क्या हुआ जो यह नौबत आ गई.

सारे बच्चों के बीच उन लोगों ने जितेंद्र को मुरगा बना दिया. एक दबंग ने पीछे से ऐसी लात मारी कि वह मुंह के बल गिर पड़े.

कुछ ही देर में अफसरों और नेताओं की गाडि़यां चली गईं. अमिला जितेंद्र के पास बैठी सिसकती रही.    द्य

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें