मैं एक लड़के से प्यार करती हूं लेकिन उस की शादी हो चुकी है और उस का एक बेटा भी है. मैं क्या करूं?

सवाल-

मैं 20 साल की हूं और एक लड़के से प्यार करती हूं. लेकिन उस की शादी हो चुकी है और उस का एक बेटा भी है. मेरे घर वाले इस कारण मुझ से खुश नहीं हैं. मैं क्या करूं?

ये भी पढ़ें- मुझे मास्टरबेशन की आदत है, 10 सेकेंड में इजैक्युलेट हो जाता हूं. क्या करूं?

जवाब-

सब से पहले तो आप ही सोचिए क्या आप एक बेटे के बाप के चक्कर में पड़ कर ठीक कर रही हैं? आप के घर वालों की नाराजगी जायज है. दरअसल, आप का प्यार एकतरफा है. वह आदमी, जो एक बच्चे का बाप है, आप को भी मूर्ख बना रहा है व अपने घर वालों को भी.

आप भावना में बह कर कोई ऐसा कदम न उठा बैठिएगा कि बाद में पछताना पड़े. अच्छा तो यही होगा कि आप अपने इस प्यार को यहीं समाप्त कर दें, क्योंकि यह सिर्फ आप की तरफ से एकतरफा है. वह आप का यौनशोषण करेगा और फिर छोड़ देगा. उस का तो परिवार है, आप अपना व अपने मातापिता का सम्मान भी खो बैठेंगी, साथ ही, अगर उस का आप के प्रति लगाव रहा तो उस का परिवार भी उजड़ेगा.

इधर, आप के मातापिता नाराज रहेंगे. सो, सब को बचाने की जिम्मेदारी आप की है. आंखों से एकतरफा प्यार की पट्टी उतार कर असलियत को देखिए.

ये भी पढ़ें- सेक्स के दौरान मैं बहुत जल्दी ढीला पड़ जाता हूं, क्या मुझे कोई बीमारी तो नहीं है?

पति का टिफिन पत्नी का हथियार: भाग 1

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले धर्मवीर सिंह की नौकरी जब दिल्ली पुलिस में लगी तो वह दिल्ली  में ही रहने लगे थे. बाद में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र की हरित विहार कालोनी में उन्होंने एक आलीशान मकान बना लिया. यहीं पर

रहते हुए वह 3 बच्चों  के पिता बने.  राजीव वर्मा उन के तीनों बच्चों  में सब से बड़ा बेटा था, उस से छोटा उपेंद्र और फिर इकलौती बेटी मीनाक्षी थी. तीनों बच्चों को पढ़ालिखा कर वह उन की शादी कर चुके थे.

ये भी पढ़ें- पहले सास के साथ बनाए अवैध संबंध, फिर इस वजह से कर दिया मर्डर

धर्मवीर सिंह भी 5 साल पहले दिल्ली  पुलिस से सब इंसपेक्टर पद से सेवानिवृत्तहो चुके थे. रिटायर होने के बाद उन्होंने बुराड़ी क्षेत्र में ही प्रोपर्टी डीलिंग का काम शुरू कर दिया था. छोटा बेटा उपेंद्र दिल्ली की आजादपुर मंडी में आढ़त का कारोबार करता है. जबकि बड़ा बेटा राजीव वर्मा एनसीआर के जानेमाने ओएसिस बिल्डर के यहां मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी करता था.

राजीव ने मार्केटिंग का कोई कोर्स तो नहीं किया था लेकिन ग्रैजुएशन करने के बाद उस ने गाजियाबाद के कई बिल्डरों के यहां प्रोडक्शन से ले कर मार्केटिंग तक का काम किया था.

कई कंपनियों में तजुर्बा लेने के बाद पिछले कई साल से ओएसिस बिल्डर कंपनी में काम कर रहा था. अपनी मेहनत और तजुर्बे के कारण राजीव मार्केटिंग मैनेजर की पोस्ट तक पहुंच गया था.

राजीव वर्मा (38) की जिंदगी बेहद खुशगवार गुजर रही थी. परिवार में खूबसूरत पत्नी थी जिस का नाम था शिखा (34) और उन का एक बेटा था आकाश जिस की उम्र 14 साल थी. आकाश बुराड़ी के ही एक स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ रहा था.

राजीव और शिखा ने करीब 16 साल पहले प्रेम विवाह किया था. ये उन दिनों की बात है जब राजीव गाजियाबाद में एक रियल एस्टेट कंपनी के औफिस में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की नौकरी करता था. उन्हीं दिनों उस की मुलाकात शिखा से हुई थी.

शिखा मूल रूप से मेरठ के रहने वाले एक ब्राह्मण परिवार की लड़की थी. उस के पिता की मौत हो चुकी थी. 2 भाइयों के बीच वह इकलौती बहन थी.  मेरठ में उस के परिवार का नामचीन मिष्ठान भंडार है, जिसे शिखा के भाई संभालते हैं.

ये भी पढ़ें- कबीर सिंह को फौलो कर किया ये अपराध, पढ़ें खबर

शिखा अपने मामा के पास रह कर गाजियाबाद के एक कालेज से ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रही थी. एक दिन किसी दोस्त के परिवार में शादी समारोह के लिए प्रगति मैदान के विवाह मंडप में गई थी. संयोग से वहीं पर उस की मुलाकात राजीव से हुई.

राजीव आकर्षक व्यक्तित्व का युवक था जबकि छरहरे बदन और तीखे नयन नख्शके कारण शिखा भी उस वक्त यौवन के ऐसे उभार पर थी कि पहली नजर में कोई देख ले तो दीवाना हो जाए. पहली ही मुलाकात में दोनों ने एकदूसरे को पसंद कर लिया. फोन नंबर का लेनदेन हो गया और इस के बाद अकसर फोन पर बातें होने लगीं.

जल्दी ही बात मुलाकातों तक पहुंच गई. यही मुलाकातें बाद में प्यार में बदल गई और दोनों का प्यार इस मुकाम पर पहुंच गया कि राजीव और शिखा ने शादी करने का फैसला कर लिया. लेकिन एक परेशानी थी कि दोनों की जाति अलग थी. शिखा एक रूढि़वादी ब्राह्मण परिवार की लड़की थी. इसलिए दोनों ने परिवार वालों को बताए बिना पहले आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली उस के बाद उन्होंने परिवार वालों को शादी के बारे में बताया.

आमतौर पर अगर प्रेम विवाह में लड़का या लड़की किसी नीची जाति के न हों तो थोडे़बहुत विरोध के बाद परिवार वाले ऐसे शादी के बंधन को स्वीकार कर लेते हैं. परिजनों और शिखा की शादी को भी दोनों के परिवार ने थोडे़ विरोध के बाद मान्यता दे दी. राजीव अच्छा कमाता था, खूबसूरत था, इधर शिखा भी सुंदर थी और अच्छी संपन्न परिवार की लड़की थी, लिहाजा सब कुछ ठीक हो गया.

ये भी पढ़ें- शर्तों वाला प्यार: भाग 1

अचानक आ गई मुसीबत

शिखा राजीव जैसे हैंडसम पति को पा कर खुश थी. बेटा होने के बाद तो उस की खुशियों में चारचांद लग गए. ऐसे ही हंसीखुशी से उन की जिंदगी बीत रही थी कि अचानक एक ऐसा हादसा हुआ कि इस परिवार की खुशियों को जैसे ग्रहण लग गया.

राजीव एक बड़ी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर था इसलिए अब उस की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई थीं. उस की कंपनी का कार्पोरेट औफिस नोएडा के सेक्टर 2 में है लेकिन ग्रेटर नोएडा में 2 अलगअलग साइटों पर उस की कंपनी के प्रोजेक्ट का काम चल रहा था. दोनों साइटों पर ही मार्केटिंग का काम राजीव वर्मा ने संभाल रखा था.

वह कभी औद्योगिक क्षेत्र साइट-सी तिलपता के पास 130 मीटर रोड के किनारे बने ओएसिस वेनेसिया हाइट्स वाली साइट के दफ्तर जाता तो कभी एक्सप्रैस वे पर बन रहे प्रोजेक्ट वाली साइट पर.

23 जुलाई, 2019 की दोपहर करीब साढे़ 12  बजे का वक्त था. राजीव वर्मा अपनी सफेद रंग की क्रीटा कार में सवार हो कर कंपनी की साइट के लिए निकला दफ्तर के बाहर बनी पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर के दरवाजा खोल कर वह कार से बाहर निकला ही था कि तभी पार्किंग के समीप एक मोटरसाइकिल आ कर रुकी. बाइक पर 2 लोग थे. उन में से एक राजीव के नजदीक पहुंच गया और उस ने राजीव पर गोलियां बरसानी शुरू की दीं. जो युवक गोली चला रहा उस ने अपने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था, जबकि बाइक पर बैठा युवक हैलमेट लगाए हुए था.

एक के बाद एक ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलीं जिन में से 4 गोलियां राजीव को जबकि एक गोली कार पर जा कर लगी. सब कुछ इतनी जल्दी हुआ था कि किसी को कुछ समझ नहीं आया.

ये भी पढ़ें- पत्नी का षड्यंत्र, पति को गोली!

साइट के गेट पर बने औफिस में दरवाजे के भीतर शुभम और योगपाल नाम के 2 कर्मचारी खडे़ थे उन्होंने गोलियां चलती देखीं तो बाहर निकले और 2 हमलावरों को हाथ में पिस्तौल लिए देख वे उन्हें पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो हमलावारों ने पिस्तौल का रुख उन की ओर कर धमकी दी कि अगर कोई आगे बढ़ा तो वे उसे भी गोली मार देंगे.

लिहाजा दोनों कर्मचारी वहीं खड़े हो कर शोर मचाने लगे. तब तक गोलियां लगने के बाद राजीव खून से लथपथ लहरा कर जमीन पर गिर चुका था.

दोनों बदमाशों ने जब देखा कि राजीव खून से लथपथ हो कर जमीन पर गिर चुका है और जल्दी भीड़ एकत्र हो सकती है तो उन्होंने वहां से मोटरसाइकिल दौड़ा दी. चंद मिनटों में ही हमलावर वारदात को अंजाम दे कर आंखों से ओझल हो गए.

शुभम और योगपाल उन के हाथ में थमी पिस्तौल के कारण हाथ मलते रह गए. उन के फरार होते ही दोनों ने चीखपुकार मचा कर साइट पर काम करने वाले कुछ दूसरे कर्मचारियों को एकत्र किया.

कुछ लोगों ने खून से लथपथ पडे़ राजीव कुमार को उन्हीं की गाड़ी में डाला, 2-3 लोग गाड़ी में और सवार हुए और तत्काल उसे ग्रेटर नोएडा के ही कैलाश अस्पताल ले गए. लेकिन उस की स्थिति ऐसी नहीं थी वहां उपचार हो पाता इसलिए डाक्टर ने राजीव को नोएडा वाले कैलाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया. इस दौरान योगपाल नाम के कर्मचारी ने 100 नंबर पर काल कर के इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी थी.

चूंकि जिस जगह वारदात हुई थी वह इलाका सूरजपुर कोतवाली के अंतर्गत आता है. पीसीआर की गाड़ी चंद मिनटों में ही घटनास्थल पर पहुंच गई. पीसीआर को सारी घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने आगे की काररवाई के लिए कोतवाली सूरजपूर को इस घटना की इत्तला दे दी.

ये भी पढ़ें- सहनशीलता से आगे: भाग 1

सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली के एसएचओ मुनीष प्रताप सिंह एसएसआई दिलीप सिंह और एसआई विकास को ले कर घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जब ये पता चला कि हमले में घायल राजीव कुमार को नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया है तो पुलिस टीम भी कैलाश अस्पताल पहुंच गई.

पुलिस जुट गई जांच में

वारदात की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय, एसपी देहात रणविजय सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण भी कैलाश अस्पताल पहुंच गए.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

पति का टिफिन पत्नी का हथियार

पति का टिफिन पत्नी का हथियार: भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- पति का टिफिन पत्नी का हथियार: भाग 1

खबर पा कर राजीव के पिता धर्मवीर सिंह, भाई उपेंद्र , पत्नी शिखा समेत अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. चिकित्सकों ने बताया कि राजीव कुमार को 4 गोलियां लगी हैं. उन की जान तो बच जाएगी लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण उन के शरीर में फंसी चारों गोलियों को निकालने में वक्त लगेगा.

इस वारदात को सब से पहले कंपनी के 2 कर्मचारियों योगपाल और शुभम ने देखा था. लिहाजा सब से पहले पुलिस ने उन से ही पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. उन से पूछताछ के बाद राजीव के परिजनों से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ. जिस के पास जो भी जानकारी थी सबने पुलिस को दे दी.

लेकिन न तो कंपनी का कोई कर्मचारी और न ही कोई परिजन ये बता सके कि राजीव पर ये हमला किसने किया अथवा जान लेने की कोशिश किसने की. परिजन ये भी नहीं बता सके कि राजीव की किसी से कोई रंजिश थी. पुलिस के आला अधिकारियों ने अस्पताल के बाद घटनास्थल का भी निरीक्षण किया.

ये भी पढ़ें- किसानों के साथ ऐसे हो रही ठगी!

बिल्डर और वहां काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों से भी पूछताछ की लेकिन कोई भी घटना के पीछे के कारणों या फिर राजीव की किसी से रंजिश के बारे में जानकारी नहीं दे पाया. इंसपेक्टर मुनीष प्रताप सिंह को अब तक की छानबीन से इस बात का आभास जरूर हो गया था कि बदमाशों ने जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया, उस से लगता था कि वे पेशेवर हैं.

उन्हें ये भी आशंका लग रही थी कि हो सकता है वारदात को अंजाम दिलाने के लिए भाडे़ के बदमाशों का इस्तेमाल किया गया हो. क्योंकि बदमाशों ने अपने चेहरे पूरी तरह ढक रखे थे और उन्हें राजीव के साइट पर पहुंचने की सटीक जानकारी थी, इसलिए वे शायद पहले ही बाइक से आ कर वहां खड़े हो गए होंगे.

ब्लाइंड मर्डर का नहीं मिला सुराग

मुनीष प्रताप ने बिल्डर की साइट के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि बदमाश शायद पहले से ही कुछ दूरी पर घात लगा कर राजीव के आने का इंतजार कर रहे थे. तभी तो राजीव के कार से उतरते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं. राजीव जब गाड़ी से उतरा तो उस के एक हाथ में मोबाइल और दूसरे में लंच बौक्स का बैग था.

एसएचओ मुनीष प्रताप ने मृतक राजीव के भाई उपेंद्र की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भादंस की धारा हत्या के प्रयास की धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया. इस की विवेचना की जिम्मेदारी एसएसआई दिलीप सिंह को सौंप दी गई.

ये भी पढ़ें- शर्तों वाला प्यार: भाग 4

चूंकि केस पूरी तरह ब्लाइंड था, न तो परिजनों ने और न ही राजीव के औफिस वालों ने किसी पर शक जाहिर किया था इसलिए मामले का खुलासा करने के लिए एसएचओ मुनीष प्रताप सिंह ने 3 टीमों का गठन कर दिया.

एक टीम की अगुवाई खुद वे कर रहे थे जिस में उन्होंने एसआई विकास और हैडकांस्टेबल विनय को शामिल किया. दूसरी टीम में जांच अधिकारी एसएसआई दिलीप सिंह के साथ हैडकांस्टेबल साहब सिंह और सतीश शर्मा को रखा था. जबकि महिला एसआई सरिता सिंह को सर्विलांस टीम के कांस्टेबल नीरज के साथ राजीव वर्मा के मोबाइल की सीडीआर निकालकर इसे खंगालने के काम पर लगाया गया.

इस दौरान चश्मदीदों से पूछताछ करने पर पता चला था कि हमले के दौरान राजीव कुमार ने गोली चलाने वाले बदमाश से जान बख्शने की गुहार लगाते हुए कहा था ‘अरे भाई मुझे क्यों मार रहे हो, लगता है तुम को कोई गलतफहमी हो गई है. जिसे आप मारना चाहते हो वह मैं नहीं हूं.’

लेकिन इस के बावजूद बदमाश नहीं रुके और उन पर 3 गोलियां और दागी थीं. ये पता चलने के बाद एसएचओ मुनीष प्रताप को लगा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बदमाशों का निशाना कोई और हो और गलती से उन्होंने राजीव को गोली मार दी हो. इस शक की एक खास वजह ये थी कि राजीव के पास सफेद रंग की क्रेटा कार थी और उन के बिल्डर मालिक के पास भी उसी रंग की क्रेटा कार थी.

ये भी पढ़ें- पहले सास के साथ बनाए अवैध संबंध, फिर इस वजह से कर दिया मर्डर

इसीलिए इंसपेक्टर मुनीष को लगा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी ने कारोबारी रंजिश, लेनदेन के विवाद अथवा किसी दूसरे कारण से बिल्डर को मारने के लिए बदमाश भेजे हों और कार एक जैसी होने के कारण बिल्डर की जगह हमलावरों ने राजीव को निशाना बना लिया हो.

अपनी शंका का निवारण करने के लिए इंसपेक्टर मुनीष प्रताप ने बिल्डर को बुला कर कई बार उस से कुरेदकुरेद कर पूछताछ की. लेकिन उन्हें कहीं से भी ये जानकारी नहीं मिली कि ये मामला पहचान की गफलत में हुए हमले से जुड़ा है.

पुलिस को जांच में ये भी पता चला था कि बदमाशों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया है, वहां सीसीटीवी कैमरा तो लगा था लेकिन वो कैमरा खराब था. अगर कैमरा काम कर रहा होता तो हमलावरों की पहचान करना आसान हो जाता.

इस जानकारी के बाद पुलिस को शंका हुई कि कहीं ऐसा तो नहीं कि हमले में कंपनी का ही कोई आदमी शामिल हो और उसी ने सीसीटीवी कैमरा घटना से कुछ समय पहले बंद कर दिया हो. जांच पड़ताल की गई तो साफ हो गया कि कैमरा काफी दिनों से बंद था.

लेकिन एक बात साफ लग रही थी कि बदमाशों को इस बात की पक्की जानकारी थी कि राजीव वर्मा किस समय साइट पर आते हैं. ऐसे में मुनीष कुमार को ये भी शक हुआ कि कहीं बदमाश दिल्ली से ही तो राजीव की कार का पीछा नहीं कर रहे थे. हो सकता है उन्हें रोड पर वारदात करने का मौका न मिला हो. जिस के चलते उन्होंने साइट पर पहुंच कर कार से उतरते समय घटना को अंजाम दिया हो.

ये भी पढ़ें- शर्तों वाला प्यार: भाग 3

लिहाजा मुनीष प्रताप ने उसी दिन दिल्ली  से बिल्डर साइट की तरफ आने वाले कई रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालवाई, लेकिन इस में कहीं से भी संदिग्ध  हमलावरों को पकड़ने का कोई सुराग नहीं लग सका.

कई दिन गुजर चुके थे. सीओ तनु उपाध्याय लगातार हमले की इस घटना की जांच पर नजर रख रही थीं. इस मामले में राजीव की किसी से रंजिश या लेनदेन के विवाद की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी. इस के बाद पुलिस ने दूसरे बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने तफ्तीश की बदली थ्यौरी

आमतौर पर हत्या या हत्या के प्रयास की किसी वारदात में अगर पुरानी रंजिश या विवाद का कोई कारण सामने नहीं आता है तो पुलिस पुरानी पद्धति से तफ्तीश शुरू करती है. यानि जर, जोरू और जमीन की थ्यौरी को जांच का आधार बनाती है. मुनीष प्रताप ने भी इसी थ्यौरी से जांच को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया.

इंसपेक्टर मुनीष  महिला एसआई सरिता मलिक व कुछ दूसरे स्टाफ को ले कर खुद ही पड़ताल करने के लिए राजीव वर्मा के बुराड़ी स्थित घर पहुंच गए.

ये भी पढ़ें- कबीर सिंह को फौलो कर किया ये अपराध, पढ़ें खबर

इंसपेक्टर मुनीष ने राजीव के परिवार के प्रत्येक सदस्य के अलावा आसपड़ोस के लोगों से भी कुरेदकुरेद कर पूछताछ की. इस पूछताछ में कई महत्त्वपूर्ण जानकारी हाथ लग गई. दरअसल जिस दिन राजीव पर हमला हुआ, उस से अगले दिन उस के अपने इकलौते बेटे का बर्थडे मनाने के लिए पहले से ही एक बडे़ समारोह की योजना बनाई हुई थी.

होना तो ये चाहिए था कि राजीव के अस्पताल में होने के कारण इस समारोह को टाल देना चाहिए था. लेकिन राजीव की पत्नी  शिखा ने पति के अस्पताल में होने के बावजूद अगले दिन बड़े जोश के साथ धूमधाम से बेटे का जन्मदिन मनाया था. ये जानकारी काफी हैरान करने वाली थी.

इस के साथ ही ये भी पता चला कि एक डेढ़ साल से राजीव के अपनी पत्नी शिखा से संबध ठीक नहीं थे. दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था. हालांकि राजीव के परिजनों ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया लेकिन आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि राजीव वर्मा शिखा से सीधे मुंह बात नहीं करता था और उसे अकसर डांटता रहता था.

ये भी पढ़ें- पत्नी का षड्यंत्र, पति को गोली!

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

एक मौका और : भाग 4- अच्छाई की हमेशा जीत होती है

सूटकेस में 10 हजार डौलर और अहम कागजात थे. कार उस ने क्लिनिक के गेट पर ही खड़ी कर दी. वह राहिल के साथ क्लिनिक के औफिस में आया तो ठिठक गया. सामने नर्सें, कंपाउंडर और गार्ड नीचे फर्श पर पड़े थे. डाक्टर ने राहिल की तरफ मुड़ना चाहा तो उसे कमर में चुभन का अहसास हुआ. कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया. उस के बाद राहिल बाहर आया. बाहर वाले गार्ड को भी वह बेहोश कर के अंदर ले गया.

प्लान के मुताबिक शमा भी वहां पहुंच गई. उस ने पूछा, ‘‘सब ठीक है?’’

राहिल ने जवाब दिया, ‘‘सब पूरी तरह काबू में हैं.’’

उस ने मास्क लगा कर लोगों को एक जगह जमा कर लिया. ये वे जालिम और कातिल लोग थे, जिन्होंने मजबूर और बेबस लोगों को तड़पातड़पा कर मारा था. शमा ने पूछा, ‘‘अब इन के साथ क्या करोगे?’’

ये भी पढ़ें- शायद : पैसों के बदले मिला अपमान

‘‘वही, जो इन्होंने दूसरों के साथ किया है,’’ राहिल आगे बोला, ‘‘चलो शमा, जल्दी आओ. हमें बाकी लोगों को यहां से आजाद करना है.’’

चाबियां राहिल के पास थीं. पहले उस ने ऊपर के कमरों के लोगों को एकएक कर आजाद किया और उन्हें धीमी आवाज में सारे हालात समझा दिए. उन्हें सलाह दी कि अपने रिश्तेदारों से बच कर किसी टीवी चैनल में चले जाओ. जब चैनल वाले तुम्हारी कहानी प्रसारित करेंगे, पुलिस खुदबखुद मदद को आ जाएगी.

सभी 17 मरीज आजाद हो गए. इन में नूर और सोहेल भी थे. सारे मरीज डरेसहमे जरूर थे लेकिन आजादी पर खुश नजर आ रहे थे. फिर राहिल औफिस में आया, जहां डा. काशान और उस के साथी बेहोश पड़े थे. उस ने सब की तलाशी ली. उन के पास हजारों रुपए मिले. वह सब उस ने अपने पास रख लिए. डा. काशान के सूटकेस से 10 हजार डौलर निकले जो उस ने सुरक्षित रख लिए. बाकी की सारी लोकल करेंसी मरीजों में बांट दी.

सभी मरीजों के क्लिनिक से निकल जाने के बाद वह औफिस के पास वाले कमरे में आया, जहां बड़ेबड़े डिब्बे रखे थे, जिन से एक सुतली निकल कर बाहर जा रही थी. सुतली को आग दिखा कर राहिल शमा का हाथ पकड़ कर फौरन इमारत से बाहर आ गया. क्योंकि इमारत को जला कर खाक करने का इंतजाम वह पहले ही कर चुका था.

बाहर डा. काशान की कार खड़ी थी. उस ने सूटकेस उठा कर आग में फेंक दिया. कार की चाबी वह पहले ही ले चुका था. जैसे ही वे दोनों कार में बैठ कर कुछ दूर पहुंचे, बड़े जोर का धमाका हुआ. पूरी इमारत आग की लपटों में घिर गई.

नूर और सोहेल साथसाथ बाहर आए और एक तरफ चल पड़े. सोहेल ने नूर से कहा, ‘‘तुम अभी मेरे साथ चलो. दोनों सोचसमझ कर कोई कदम उठाएंगे.’’

बाकी के 15 लोग बस में बैठ कर एक टीवी चैनल के स्टूडियो की तरफ रवाना हो गए. सोहेल ने एक टैक्सी रोकी. रास्ते से कुछ खानेपीने का सामान लिया और एक शानदार बिल्डिंग के सामने उतरे. इस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर सोहेल का एक शानदार फ्लैट था.

दरवाजे पर सोहेल ने कुछ नंबर बोल कर अनलौक कहा. दरवाजा क्लिक की आवाज के साथ खुल गया. यह आवाज से खुलने वाला दरवाजा था. दोनों ने फ्रैश हो कर खाना खाया. वहां पहुंच सोहेल ने नूर को अपनी कहानी सुनाई. पिता की जमीन पर सोहेल ने एक हौजरी की फैक्ट्री लगाई थी. धीरेधीरे उस का बिजनैस अच्छी तरह चल निकला. उस ने अपने दोनों भाइयों को भी पढ़ालिखा कर अपने साथ लगा लिया.

सोहेल आमदनी का एक चौथाई हिस्सा गरीब और मजबूर लोगों में बांट देता था और एक चौथाई अपने भाइयों को देता था, जो एक बड़ी रकम थी. पर भाइयों की नीयत बिगड़ गई. बिजनैस पर कब्जा करने के लिए उन्होंने सोहेल को नशीली चीज पिला कर उसे डा. काशान के क्लिनिक में भरती करा दिया.

उस दिन सोहेल ने इतने सालों के बाद नूर से अपनी मोहब्बत का इजहार किया. नूर ने शरमा कर सिर झुका लिया.

सारे मरीज टीवी चैनल के स्टूडियो पहुंचे और जब उन्होंने अपनी दास्तान सुनाई तो पूरे शहर में हंगामा मच गया. आईजी पुलिस ने मीडिया में खबर आते ही उन में से कुछ मरीजों के रिश्तेदारों के भागने से पहले ही दबिश डलवा कर हिरासत में ले लिया. हजारों की संख्या में लोग टीवी चैनल के स्टूडियो के सामने जमा हो गए.

आईजी ने वहां पहुंच कर वादा किया, ‘‘इन मजबूर और बेबस लोगों को जरूर इंसाफ मिलेगा. जो बीमार हैं, उन का इलाज कराया जाएगा. आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है और उन के खिलाफ सख्त काररवाई की जाएगी.’’

दूसरे दिन यह सारी कहानी आम हो गई. पुलिस डा. काशान के क्लिनिक पर भी पहुंची. वहां राख और हड्डियों के अलावा कुछ नहीं मिला. क्या हुआ? कैसे हुआ? क्यों हुआ? यह किसी भी मरीज को पता नहीं था.

नूर जब दूसरे दिन भी घर नहीं पहुंची तो सफदर, असगर और हुमा बेहद परेशान हो गए. डर से उन का बुरा हाल था. तीसरे दिन उन्हें नूर का फोन आया. उस ने उन्हें एक होटल में मिलने के लिए बुलाया.

नूर को सहीसलामत देख कर उन तीनों की हालत खराब हो गई. वे सब रोरो कर माफी मांगने लगे. नूर ने कहा, ‘‘तुम मेरी औलाद हो. मैं तुम्हें माफ करती हूं पर एक शर्त पर. कंपनी के 55 प्रतिशत शेयर मेरे पास रहेंगे और 45 प्रतिशत तुम तीनों के. अगर तुम्हें मंजूर है तो मैं घर भी तुम्हारे नाम कर देती हूं. नहीं तो अगली मुलाकात अदालत में होगी. सोचने के लिए 2 दिन का टाइम दे रही हूं.’’ यह सब सोहेल का प्लान था.

2 दिन बाद उन लोगों ने इनकार में जवाब दिया. क्योंकि 55 प्रतिशत शेयर नूर के पास होने से वह उन्हें किसी भी बात के लिए मजबूर कर सकती थी. नूर ने पूरी तैयारी की.

ये भी पढ़ें- वसूली : रधिया ने कैसे अपने जिस्म की कीमत वसूली

नूर ने सीनियर मनोचिकित्सक से दिमागी तौर पर सही होने का सर्टिफिकेट भी ले लिया. इस के बाद उस ने अदालत में केस डाल दिया. सोहेल पूरी तरह से उस के साथ था. उस के पास पैसे की कोई कमी नहीं थी. एक अच्छा वकील भी उस ने कर लिया.

उस दिन अदालत में बहुत हुजूम था. नूर बहुत अच्छे से तैयार हो कर आई थी. अदालत में एक घंटे बहस चलती रही. सबूतों और दलीलों पर जज ने फैसला सुनाया कि नूर पूरी तरह से सेहतमंद है और अपनी कंपनी बहुत अच्छे से चला सकती हैं. इसलिए तीनों औलादें फैक्ट्री से बेदखल की जाती हैं. एक बात और ध्यान रखी जाए कि नूर की शिकायत पर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा.

तीनों नाकाम हो कर अदालत से बाहर निकले. पहले ही उन का इतना पैसा खर्च हो चुका था. वे पैसेपैसे को मोहताज हो गए. नूर सोहेल के साथ उस के फ्लैट में चली गई.

सोहेल ने भी अपने भाइयों को 5-5 करोड़ और घर दे कर अपने बिजनैस से अलग कर दिया. वे लोग तो इतने डरे हुए थे कि पता नहीं सोहेल उन के साथ क्या करेगा. पैसे ले कर खुशीखुशी वे अलग हो गए. दूसरे दिन शाम को चंद दोस्तों की मौजूदगी में नूर और सोहेल ने निकाह कर लिया. नूर और सोहेल की बरसों की आरजू पूरी हुई.

नूर को एक चाहने वाला जीवनसाथी मिल गया. नूर ने सोहेल से कहा, ‘‘सोहेल मेरे बच्चे अब बहुत भुगत चुके हैं. उन्हें बहुत सजा मिल चुकी है. इसलिए वह फैक्ट्री में उन के नाम कर के सुकून की जिंदगी जीना चाहती हूं.’’

फिर नूर ने उन्हें बुला कर फैक्ट्री उन के सुपुर्द कर दी. पुराने मैनेजर को बहाल कर दिया और शर्त लगा दी कि चौथाई आमदनी गरीब लोगों में बांटी जाएगी. अगर इस में जरा सी भी गलती हुई तो अंजाम के वे खुद जिम्मेदार होंगे. सारी बातें पक्के तौर पर लिखी गईं. नूर ने एक धमकी और दे दी कि कभी भी उस की और सोहेल की अननेचुरल डेथ होती है तो उस की जिम्मेदारी उन तीनों की ही होगी.

दूसरे दिन नूर और सोहेल हनीमून मनाने के लिए एक हिल स्टेशन की तरफ निकल गए. वहां पर नूर के मोबाइल में कुछ खराबी आ गई थी. माल रोड पर घूमते हुए दोनों एक मोबाइल की दुकान पर पहुंचे. दुकानदार को देख कर दोनों चौंक गए. दुकानदार का भी चेहरा उतर गया. वह जल्दी से बोला, ‘‘मैं आप की क्या खिदमत कर सकता हूं?’’

‘‘कोई अच्छा सा मोबाइल दिखाइए.’’ सोहेल ने कहा.

एक अच्छा सा मोबाइल पसंद कर के सोहेल ने पैसे देते हुए कहा, ‘‘आप हमारे एक पहचान वाले से बहुत मिल रहे हैं. क्या मैं आप नाम जान सकता हूं?’’

ये भी पढ़ें- एक अच्छा दोस्त : सतीश से क्या चाहती थी राधा

‘‘मेरा नाम नजीर हसन है.’’

नूर ने सोहेल का हाथ दबाते हुए कहा, ‘‘मेरा खयाल है यह वो नहीं है. आइए चलें. शायद आप को गलतफहमी हुई है.’’

सोहेल ने बाहर निकल कर कहा, ‘‘नूर वह राहिल था.’’

‘‘आप ठीक कह रहे हैं. पर उसी ने तो हम सब को बचाया है. अब वह बहुत बदल गया है.’’ सोहेल ने सिर हिलाते हुए कहा, ‘‘सच कह रही हो. उसे भी तो एक मौका मिलना चाहिए.’’

नूर और सोहेल पुरसकून हो कर वहां से चले गए एक लंबी और खुशहाल जिंदगी गुजारने के लिए.

प्रस्तुति : शकीला एस. हुसैन  

एक मौका और : भाग 3- अच्छाई की हमेशा जीत होती है

तब एक दिन नूर ने असगर, सफदर, हुमा और अहमद चारों को बैठा कर बहुत समझाया. बिजनैस की ऊंचनीच बताईं. आमदनी के गिरते ग्राफ के बारे में उन से बात की. उन चारों ने सारा दोष नूर के सिर जड़ दिया. इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया, ‘‘आप का काम करने का तरीका गलत है. अभी तक आप पुरानी टेक्नोलौजी से काम कर रही हैं. एक बार नए जमाने के तकाजे के मुताबिक सब कुछ बदल दीजिए, फिर देखिए आमदनी में कैसी बढ़त होती है.’’

2-3 दिन तक इस मामले को ले कर उन के बीच खूब बहस होती रही. पुराने मैनेजर भी शामिल हुए. वे नूर का साथ दे रहे थे. चौथे दिन बड़े बेटे ने फैसला सुना दिया, ‘‘अम्मी, अब आप बिजनैस संभालने के काबिल नहीं रहीं. अब आप की उम्र हो गई है. लगता है, आप का दिमाग भी काम नहीं कर रहा. ऐसे में आप आराम कीजिए, बिजनैस हम संभाल लेंगे.’’

ये भी पढ़ें- नेपाली लड़की : ऐसा क्या था उस लड़की में

इतना सुनते ही नूर गुस्से से फट पड़ी, ‘‘तुम में से कोई भी इस काबिल नहीं है कि इस बिजनैस के एक हिस्से को भी संभाल सके. मैं ने सब कुछ तुम्हारे बाप के साथ रह कर सीखा था. तब कहीं जा कर मैं परफेक्ट हुई. जब तुम लोग भी इस लायक हो जाओगे तो मैं सब कुछ तुम्हें खुद ही सौंप दूंगी.’’

बच्चे इस बात पर राजी नहीं थे. माहौल में तनातनी फैल गई. फिर योजना बना कर बच्चों ने नूर को पागलखाने भेजने की योजना बनाई. इस संबंध में उन्होंने डा. काशान से बात की. वह मोटा पैसा ले कर किसी को भी पागल बना देता था. नूर के बच्चों ने नशीला जूस पिला कर उसे डा. काशान के क्लिनिक पहुंचा दिया.

सारी कहानी सुन कर सोहेल ने कहा, ‘‘यह सब एक साजिश है. तुम्हारे बच्चों ने बिजनैस हड़पने के लिए तुम्हें पागलखाने में दाखिल करा दिया और डाक्टर ने तुम्हें ऐसी दवाएं दीं कि तुम पागलों जैसी हरकतें करने लगीं. मैं डा. काशान को अच्छी तरह समझ गया हूं. तुम घबराओ मत. मैं जरूर कुछ करूंगा. मेरी कहानी भी कुछ तुम्हारे जैसी ही है, बाद में कभी सुनाऊंगा.’’

उस क्लिनिक में शमा नाम की 24-25 साल की एक खूबसूरत लड़की भी कैद थी. सोहेल ने उस के बारे में बताया कि यह एक बहुत बड़े जमींदार की बेटी है. एक दुर्घटना में इस के मांबाप का इंतकाल हो गया. मांबाप ने शमा की शादी तय कर दी थी. इस से पहले कि वह उस की शादी करते, दोनों चल बसे. उन की मौत के बाद चाचा ने उन की प्रौपर्टी पर कब्जा करने के लिए शमा को यहां भरती करा दिया.

वह जवान और मजबूत इच्छाशक्ति वाली थी. दवाएं देने के बाद भी जब उस पर पागलपन नहीं दिखा तो डा. काशान ने राहिल से कहा कि शमा को दवाएं देने के साथ बिजली के शाक भी दें.

ये सारे काम राहिल करता था. 2-4 बार शाक देने के बाद राहिल के दिल में शमा की बेबसी और मासूमियत देख कर मोहब्बत जाग उठी. उस ने उसे शाक देने बंद कर दिए.

राहिल ने शमा को बताया कि उस का सगा चाचा ही उसे नशे की हालत में यहां छोड़ गया था और उसे पूरी तरह पागल बनाने के उस ने पूरे 20 लाख दिए थे.

सारी बातें सुन कर शमा रो पड़ी. तनहाई की मोहब्बत और हमदर्दी ने रंग दिखाया और वह राहिल से प्यार करने लगी. राहिल के लिए यह मोहब्बत किसी अनमोल खजाने की तरह थी. उसे जिंदगी में कभी किसी का प्यार नहीं मिला था. उस की आंखों में एक अच्छी जिंदगी के ख्वाब सजने लगे. पर उस के लिए इस जिंदगी को छोड़ना नामुमकिन था.

वह डा. काशान को छोड़ कर कहीं नहीं जा सकता था. अगर जाता भी तो उसे ढूंढ कर मार दिया जाता. क्योंकि काशान के गुनाह के खेल के सारे राज वह जानता था. उस की जबान खुलते ही काशान बरबाद हो जाता. उस ने सोचा कि उसे तो मरना ही है, क्यों न शमा की जिंदगी बचा ली जाए. उस ने कहा, ‘‘सुनो शमा, मैं तुम्हें यहां से निकाल दूंगा. तुम अपने चाचा के पास चली जाओ.’’

शमा लरज गई. उस ने तड़प कर राहिल का हाथ पकड़ लिया और कहा, ‘‘मैं कहीं नहीं जाऊंगी. मैं अब आप के साथ ही जिऊंगी और मरूंगी.’’

राहिल को तो जैसे नई जिंदगी मिल गई. उस ने कहा, ‘‘मैं तुम्हें एक राज की बात बता रहा हूं. डा. काशान ने इस क्लिनिक को तबाह करने का हुक्म दिया है, यहां कोई नहीं बचेगा.’’

‘‘राहिल, तुम इतने पत्थरदिल नहीं हो सकते. तुम इस जुर्म का हिस्सा नहीं बनोगे. यह 17 लोगों की जिंदगी का सवाल है. तुम्हें मेरी कसम है. तुम ऐसा हरगिज नहीं करना.’’ वह बोली.

‘‘मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यह काम न करूं, पर उस से पहले मैं तुम्हें एक महफूज जगह पहुंचा देना चाहता हूं. वहां पहुंचा कर मैं तुम से मिलता रहूंगा. फोन पर बात भी करता रहूंगा.’’ राहिल ने कहा.

दूसरे दिन ही मौका देख कर उस ने बहुत खामोशी से शमा को लांड्री के कपड़े ले जाने वाली गाड़ी में कपड़ों के नीचे छिपा कर क्लिनिक से निकाल दिया. साथ ही एक फ्लैट का पता बता कर उसे उस की चाबी दे दी.

ये भी पढ़ें- उड़ान : जाहिदा ने किया कैसा फैसला

शमा सब की नजरों से बच कर उस फ्लैट तक पहुंच गई. यह फ्लैट राहिल का ही था पर इस के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था. वहां खानेपीने का सब सामान था.

राहिल की दी हुई दवाओं से अब शमा की तबीयत भी ठीक हो रही थी. राहिल ने उसे बताया कि वह डा. काशान का क्लिनिक तबाह कर के बाहर जाने की फिराक में है. डा. काशान ने मरीजों के रिश्तेदारों को सब बता कर उन से काफी पैसे ऐंठ लिए हैं. किसी को भी उन की मौत से कोई ऐतराज नहीं है.

क्लिनिक से शमा के गायब हो जाने के बाद उस की गुमशुदगी की 1-2 दिन चर्चा रही. डा. काशान वैसे ही परेशान चल रहा था. पता चला कि शमा अपने घर नहीं पहुंची है. पर उस के चाचा के पास से कोई खबर न आने पर काशान निश्चित हो कर बैठ गया.

शमा की मोहब्बत ने राहिल को पूरी तरह बदल दिया था. बचपन से वह डा. काशान के साथ था. इस बीच उस के सामने 30 मरीज दुनिया से रुखसत हो चुके थे. जिस किसी को मारना होता था, उसे एक इंजेक्शन दे दिया जाता था, वह पागलों जैसी हरकतें करने लगता था. उस के 12 घंटे बाद डा. काशान मरीज को एक और इंजेक्शन लगाता. उस इंजेक्शन के लगाने के कुछ मिनट बाद ही मरीज ऐंठ कर खत्म हो जाता.

मौत इतनी भयानक होती थी कि राहिल खुद कांप जाता था. डा. काशान मरीज की लाश डेथ सर्टिफिकेट के साथ उस के रिश्तेदारों को सौंप देता था. जिस की एवज में वह उन से एक मोटी रकम वसूल करता था.

शमा की मोहब्बत ने राहिल के अंदर के इंसान को जगा दिया था. 17 लोगों को एक साथ मारना उस के वश की बात नहीं थी. उस ने सोचा कि अगर वह पुलिस को खबर करता है तो वह खुद भी पकड़ा जाएगा. यह दरिंदा तो पैसे दे कर छूट जाएगा.

डा. काशान ने क्लिनिक खत्म करने की सारी जिम्मेदारी राहिल को सौंप दी थी. राहिल और क्लिनिक में काम करने वालों को काशान ने अच्छीखासी रकम दे दी थी. उसी रात क्लिनिक उड़ाना था. डा. काशान ने अपनी पूरी तैयारी कर ली.

रकम वह पहले ही बाहर के बैंकों में भेज चुका था. 10 हजार डौलर वह अपने साथ ले जा रहा था. रात 2 बजे उस की फ्लाइट थी. वह बैठा हुआ बड़ी बेचैनी से तबाही की खबर मिलने का इंतजार कर रहा था. तभी 8 बजे उस के मोबाइल पर राहिल का फोन आया, ‘‘बौस, यहां एक बड़ा मसला हो गया है.’’

‘‘कैसा मसला? जो भी है तुम उसे खुद सौल्व करो.’’ डा. काशान ने उस से कहा.

‘‘मैं नहीं कर सकता. आप का यहां आना जरूरी है, नहीं तो आज रात के प्लान पर अमल नहीं किया जा सकेगा. मैं आप को फोन पर कुछ नहीं बता सकता.’’ राहिल ने बताया.

ये भी पढ़ें- शायद : पैसों के बदले मिला अपमान

डा. काशान ने सोचा आज की रात क्लिनिक बरबाद होना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोगों को इस की भनक मिल चुकी थी. कहीं कोई मसला न खड़ा हो जाए, सोचते हुए उस ने अपना एक सूटकेस कार में रखा और क्लिनिक की तरफ रवाना हो गया.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

एक मौका और : भाग 2- अच्छाई की हमेशा जीत होती है

जब नूर की आंखें खुलीं तो उसे सामने वाले कमरे में एक आदमी दिखा, जिस की उम्र करीब 45 साल थी पर उस के बाल सफेद थे. बाद में पता लगा कि उस का नाम सोहेल है. उस ने सफेद कुरतापायजामा पहन रखा था. वह बेहद खूबसूरत और स्मार्ट था. सामने खड़ा फोटोग्राफर उस के फोटो खींच रहा था.

पता चला कि सोहेल को भी किसी ने इस पागलों वाले अस्पताल में भरती करा दिया था, जबकि वह भी पूरी तरह स्वस्थ था. वह अस्पताल डा. काशान का था. कुछ देर बाद डा. काशान वहां आया तो सोहेल चीख पड़ा, ‘‘यह गलत है. आप सब धोखा कर रहे हैं. सही इंसान को यहां क्यों भरती कर रखा है?’’

डा. काशान ने इत्मीनान से कहा, ‘‘ये देखो.’’

ये भी पढ़ें- शायद : पैसों के बदले मिला अपमान

इस के बाद उस ने रिमोट से एक स्क्रीन औन कर दी. स्क्रीन पर एक स्लाइड चलने लगी, जिस में सोहेल पागलों की तरह चीख रहा था, चिल्ला रहा था. 2 नर्सें उसे बांध रही थीं. वह देख कर सोहेल फिर चीखा, ‘‘यह सरासर झूठ है.’’

उस के इतना कहते ही डाक्टर के इशारे पर नर्स ने फिर से सोहेल को इंजेक्शन लगा कर सुला दिया.

सोहेल को जब होश आया तो उस ने नूर को गौर से देखा. उसे याद आया कि यह लड़की तो वही है जो ईमान ट्रस्ट स्कूल में पढ़ती थी. सोहेल भी बीकौम करने के बाद स्कूल में मदद के तौर पर पढ़ाने जाता था. वैसे सोहेल भी एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता था.

उस के पिता की एक फैक्ट्री थी. फैक्ट्री में अचानक लगने वाली आग ने सब कुछ बरबाद कर दिया था. उस में उस के पिता की भी मौत हो गई थी. उस समय सोहेल 19 साल का था. उन दिनों वह ईमान ट्रस्ट के स्कूल में पढ़ा रहा था.

सोहेल के लिए पिता की मौत बहुत बड़ा सदमा थी. उस ने अपने कुछ हमदर्दों की मदद से इंश्योरेंस का क्लेम हासिल किया. फिर से फैक्ट्री शुरू करने के बजाय उस ने वे पैसे बैंक में जमा कर दिए. फैक्ट्री की जमीन भी किराए पर दे दी, जिस से परिवार की गुजरबसर ठीक से होती रहे. उस के 2 और भाई थे जो उस से छोटे थे. एक था कामिल जिस की उम्र 15 साल थी, उस से छोटा था 12 साल का जमील.

भाइयों और मां की जिम्मेदारी सोहेल पर ही थी. यह जिम्मेदारी वह बहुत अच्छे से निभा रहा था. एमबीए के एडमिशन में अभी टाइम था, इसलिए वह ट्रस्ट के स्कूल में पढ़ाता रहा. इस स्कूल में ज्यादातर गरीब घरों के बच्चे पढ़ते थे. नूर को उस ने उसी स्कूल में देखा था. वह बेहद खूबसूरत थी. उस नूर को आज वह एक मेच्योर औरत के रूप में देख रहा था. वही बाल, वही आंखें, वही नैननक्श.

यह क्लिनिक शहर से बाहर सुनसान सी जगह पर था. चारदीवारी बहुत ऊंची थी. ऊपरी मंजिल की सब खिड़कियों में मोटीमोटी ग्रिल लगी हुई थीं. इंतजाम ऐसा था कि कोई भी अपनी मरजी से बाहर नहीं निकल सकता था.

पहले डा. काशान एक मामूली मनोचिकित्सक था. वह प्रोफेसर मुनीर के साथ काम करता था. फिर उस ने अपना खुद का क्लिनिक खोल लिया. लोगों को ब्लैकमेल करकर के वह कुछ ही दिनों में अमीर हो गया. इस के बाद उस ने शहर के बाहर यह क्लिनिक बनवा लिया.

इस इमारत में आनेजाने के खास नियम थे. एक अलग अंदाज में दस्तक देने से ही दरवाजे खुलते थे. काशान ने यहां 5 लोग रखे हुए थे. 2 नर्सें, 2 कंपाउंडर, एक मैनेजर कम फोटोग्राफर जिस का नाम राहिल था. सही मायनों में राहिल ही उस क्लिनिक का कर्ताधर्ता था.

डा. काशान उसे उस समय यतीमखाने से ले कर आया था, जब वह बहुत छोटा था. अपने यहां ला कर उस ने उस की परवरिश की. धीरेधीरे उसे क्लिनिक के सारे कामों में टे्रंड कर दिया. अब वह इतना सक्षम हो गया था कि काशान की गैरमौजूदगी में अकेला ही सारे मरीजों को संभाल लेता था. एक तरह से वह डा. काशान का दाहिना हाथ था.

एक दिन डा. काशान कुछ परेशान सा था. उस ने राहिल की तरफ देखते हुए कहा, ‘‘राहिल, मुझे कुछ खतरा महसूस हो रहा है. शायद किसी को हमारे गोरखधंधे की खबर लग गई है. इसलिए मैं सोच रहा हूं कि सब कुछ खत्म कर दिया जाए.’’

राहिल घबरा कर बोला, ‘‘डाक्टर साहब, ऐसा कैसे हो सकता है? यह तो बहुत बड़ा जुल्म होगा.’’

‘‘तुम मेरे टुकड़ों पर पल कर यहां तक पहुंचे हो. तुम्हें सहीगलत की पहचान कब से हो गई. मैं जो कह रहा हूं, वही होगा. अगले हफ्ते यह काम हर हाल में करना है.’’ डाक्टर ने दहाड़ कर कहा.

नूर को ऐसा लगा जैसे कोई उस का नाम पुकार रहा है. उस ने दरवाजे की जाली की तरफ देखा तो वहां सोहेल के सफेद बाल दिखाई दे रहे थे. यह पहला मौका था जब किसी ने उसे पुकारा था. वरना वहां इतना सख्त पहरा था कि कोई किसी से बात तक नहीं कर सकता था. चोरीछिपे बात कर ले तो अलग बात है.

नूर को यहां आए दूसरा महीना चल रहा था. उसे अब लगने लगा था कि वह सचमुच ही पागल है. सोहेल ने फिर कहा, ‘‘नूर, मैं सोहेल हूं. याद है, जब मैं तुम्हें स्कूल में पढ़ाने आता था…’’

ये भी पढ़ें- उड़ान : जाहिदा ने किया कैसा फैसला

नूर ने कुछ याद करते हुए कहा, ‘‘हां, मुझे याद आ रहा है. आप हमारे स्कूल में पढ़ाते थे. मगर आप यहां कैसे?’’

‘‘मुझे एक साजिश के तहत यहां डाला गया है. मुझे लगता है कि तुम भी किसी साजिश का शिकार हो कर यहां पहुंची हो. इस बारे में मैं तुम से बाद में बात करूंगा.’’

नूर सोच में पड़ गई. उस के दिमाग में परिवार और कारोबार की पुरानी बातें घूमने लगीं. उस के दोनों बेटे सफदर और असगर के कालेज के जमाने से ही पर निकालने शुरू हो गए थे. दौलत के साथ सारी बुराइयां भी उन दोनों में आती गईं.

नूर उन्हें समझाने की बहुत कोशिश करती लेकिन उन पर कुछ असर नहीं हुआ. दूसरी तरफ उस का टेक्सटाइल मिल का बिजनैस भी आसान नहीं था. उस में भी उसे सिर खपाना पड़ता था. हालात बुरे से बुरे होते गए. अब दोनों बेटों ने घर पर शराब भी पीनी शुरू कर दी थी. रोज नईनई लड़कियां घर पर दिखाई देतीं.

नूर अगर ज्यादा जिरह करती या उन्हें कम पैसे देती तो घर की कीमती चीजें गायब होने लगतीं. अगर वह मेनगेट बंद करती तो पीछे के दरवाजे से निकल जाते. यहां तक कि उस के जेवर भी गायब होने लगे थे. जैसेतैसे उन दोनों ने ग्रैजुएशन किया और मां के सामने तन कर खड़े हो गए, ‘‘अम्मी, अब हम पढ़लिख कर इस काबिल हो गए हैं कि अपना बिजनैस संभाल सकें.’’

‘‘अच्छा, ठीक है. कल से तुम औफिस आओ. मैं देखती हूं कि तुम दोनों को क्या काम दिया जा सकता है.’’ नूर ने कहा.

बेटी हुमा भी भाइयों से किसी तरह पीछे न थी. उस ने भी भाइयों की देखादेखी मौडर्न कल्चर सीख लिया था. रोज उस के बौयफ्रैंड बदलते थे. नूर पति के बिना अपने को बेहद अकेला और कमजोर समझने लगी थी. अब हालात उस के काबू से बाहर होते दिख रहे थे. मजबूर हो कर वह बेटी से बोली, ‘‘बेटा, जिसे तुम पसंद करती हो, उसे मुझ से मिलवाओ. अगर वह ठीक होगा तो उसी से तुम्हारी शादी कर दूंगी.’’

हुमा दूसरे दिन ही एक लड़के को ले आई, जिस का नाम अहमद था. वह शक्ल से ही मक्कार नजर आ रहा था. उस के मांबाप नहीं थे, चचा के पास रहता था. बीकौम कर के नौकरी की तलाश में था. हुमा के दोनों भाई इस लड़के से शादी के खिलाफ थे. नूर कोई नया तमाशा नहीं करना चाहती थी. उस ने बेटों को समझाया. 4 लोगों को जमा कर के बेटी का निकाह अहमद से कर दिया.

ये भी पढ़ें- नेपाली लड़की : ऐसा क्या था उस लड़की में

बेटी ने गरीब ससुराल जाने से साफ मना कर दिया. इसलिए अहमद भी घरजंवाई बन कर रहने लगा. असगर और सफदर तो बराबर औफिस जा रहे थे. काम भी सीख रहे थे पर पैसे मारने में कोई मौका नहीं छोड़ते थे. धीरेधीरे असगर मैनेजर की पोस्ट पर पहुंच गया. इस के बाद तो वह बड़ीबड़ी रकमों के घपले करने लगा, जिस में सफदर उस का साथ देता था. हुमा के कहने पर अहमद को भी नौकरी देनी पड़ी. हालात दिनबदिन खराब हो रहे थे. कंपनी लगातार घाटे में चलने लगी.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

एक मौका और : भाग 1- अच्छाई की हमेशा जीत होती है

कमाल खान के पिता स्क्रैप कारोबारी थे. कमाल अपने मांबाप की एकलौती संतान था इसलिए लाड़प्यार में वह पढ़ नहीं सका तो पिता ने उसे अपने धंधे में ही लगा लिया. कमाल ने जल्द ही अपने पिता के धंधे को संभाल लिया.

अपनी मेहनत और होशियारी से उस ने अपने पिता से ज्यादा तरक्की की. जल्दी ही वह लाखोंकरोड़ों में खेलने लगा. उस ने अपनी काफी बड़ी फैक्ट्री भी खड़ी कर ली. यह देख पिता ने उस की जल्द ही शादी भी कर दी. कमाल जिस तरह पैसा कमाता था, उसी तरह अय्याशी और अपने दूसरे शौकों पर लुटाता भी था. पिता ने उसे बहुत समझाया पर उस ने उन की बातों पर ध्यान नहीं दिया. इसी वजह से पत्नी से भी उस की नहीं बनती थी, जिस से वह बहुत तनाव में रहने लगी थी.

इस का नतीजा यह हुआ कि 10-12 साल बाद ही बीवी दुनिया ही छोड़ गई. कमाल के पिता दिल के मरीज थे, पर कमाल ने साधनसंपन्न होने के बावजूद न तो उन का किसी अच्छे अस्पताल में इलाज कराया और न ही उन की देखभाल की, जिस से उन की भी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- एक अच्छा दोस्त : सतीश से क्या चाहती थी राधा

पिता की मृत्यु के बाद कमाल पूरी तरह से आजाद हो गया था. अब वह अपनी जिंदगी मनमाने तरीके से गुजारने लगा. एक बार उसे ईमान ट्रस्ट के स्कूल में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. वहां उस की नजर नूर नाम की छात्रा पर पड़ी जो सिर्फ 15 साल की थी और वहां 11वीं कक्षा में पढ़ती थी.

कमाल खान उस पर जीजान से फिदा हो गया. उस ने फैसला कर लिया कि वह नूर से शादी करेगा. जल्द ही उस ने पता लगाया तो जानकारी मिली कि वह रहमत की बेटी है. रहमत चाटपकौड़ी का ठेला लगाता था. इस काम से उस के परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से होता था.

इसी बीच अचानक एक दिन रात को उस के ठेले को किसी ने आग लगा दी. वही ठेला उस की रोजीरोटी का सहारा था. रहमत बहुत परेशान हुआ. उस के परिवार की भूखों मरने की नौबत आ गई. ऐसे वक्त पर कमाल खान एक फरिश्ते की तरह उस के पास पहुंचा. उस ने रहमत की खूब आर्थिक मदद की. इतना ही नहीं, उस ने उसे एक पक्की दुकान दिला कर उस का कारोबार भी जमवा दिया.

रहमत हैरान था कि इतना बड़ा सेठ उस पर इतना मेहरबान क्यों है. लेकिन रहमत की अनपढ़ बीवी समझ गई थी कि कमाल खान की नजर उस की बेटी नूर पर है.

जल्दी ही कमाल खान ने नूर का रिश्ता मांग लिया. रहमत इतनी बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ बेटी की शादी नहीं करना चाहता था, पर उस की बीवी ने कहा, ‘‘मर्द की उम्र नहीं, उस की हैसियत और दौलत देखी जाती है. हमारी बेटी वहां ऐश करेगी. फौरन हां कर दो.’’

रहमत ने पत्नी की बात मान कर हां कर के शादी की तारीख भी तय कर दी. नूर तो वेसे ही खूबसूरत थी, पर उस दिन लाल जोड़े में उस की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई थी. मांबाप ने ढेरों आशीर्वाद दे कर नूर को घर से विदा किया.

कमाल खान उसे पा कर खुश था. अब नूर की किस्मत भी एकदम पलट गई थी. अभावों भरी जिंदगी से निकल कर वह ऐसी जगह आ गई थी, जहां रुपएपैसे की कोई कमी नहीं थी. नूर से निकाह करने के बाद कमाल खान में भी सुधार आ गया था.

उस ने अब बाहरी औरतों से मिलना बंद कर दिया. वह नूर को दिलोजान से प्यार करने लगा. उस के अंदर यह बदलाव नूर की मोहब्बत और खिदमत से आया था. कमाल ने सारी बुरी आदतें छोड़ दीं.

जिंदगी खुशी से बसर होने लगी. देखतेदेखते 5 साल कब गुजर गए, उन्हें पता ही नहीं चला. उन के यहां 2 बेटे और एक बेटी पैदा हो गई. कमाल खान ने अपने बच्चों की अच्छी परवरिश की. इसी दौरान कमाल अपने आप को कमजोर सा महसूस करने लगा. पता नहीं उसे क्यों लग रहा था कि वह अब ज्यादा नहीं जिएगा. एक दिन उस ने नूर से कहा, ‘‘नूर, तुम अपनी पढ़ाई फिर से शुरू कर दो.’’

पति की यह बात सुन कर नूर चौंकते हुए बोली, ‘‘यह आप क्या कह रहे हैं. मैं अब इस उम्र में पढ़ाई करूंगी? यह तो बेटे के स्कूल जाने का वक्त है.’’

‘‘देखो नूर, मेरे बाद तुम्हें ही अपना सारा बिजनैस संभालना है. तुम बच्चों पर कभी भरोसा मत करना. मुझे उम्मीद है कि मेरे बच्चे भी मेरी तरह ही खुदगर्ज निकलेंगे.’’ कमाल खान ने पत्नी को समझाया.

ये भी पढ़ें- वसूली : रधिया ने कैसे अपने जिस्म की कीमत वसूली

नूर को शौहर की बात माननी पड़ी और उस ने पढ़ाई शुरू कर दी. 4 साल में उस ने ग्रैजुएशन पूरा कर लिया. अब उस की बेटी भी स्कूल जाने लगी थी. नूर अपने बच्चों से बहुत प्यार करती थी. कालेज के बाद वह अपना सारा वक्त उन्हीं के साथ गुजारती थी. बच्चों की पढ़ाई भी महंगे स्कूलों में हो रही थी.

कमाल खान ने नूर के मायके वालों को भी इतना कुछ दे दिया था कि वे सभी ऐश की जिंदगी गुजार रहे थे. नूर के सभी भाईबहनों की शादियां हो गई थीं. नूर के ग्रैजुएशन के बाद कमाल खान ने उस का एडमिशन एमबीए की ईवनिंग क्लास में करा दिया था.

सुबह वह उसे अपने साथ नई फैक्ट्री ले जाता, जहां वह उसे कारोबार की बारीकियां बताता. नूर काफी जहीन थी. जल्दी ही वह कारोबार की सारी बारीकियां समझ गई.

उस का एमबीए पूरा होते ही कमाल ने उसे बोर्ड औफ डायरेक्टर्स का मेंबर बना दिया और कंपनी के एकतिहाई शेयर उस के नाम कर दिए. नूर समझ नहीं पा रही थी कि पति उसे फैक्ट्री के कामों में इतनी जल्दी एक्सपर्ट क्यों बनाना चाहते हैं.

इस के पीछे कमाल खान का अपना डर और अंदेशा था कि जिस तरह वह स्वार्थ और खुदगर्जी की वजह से अपने पिता की देखभाल नहीं कर पाया तो उस के बच्चे उस की सेवा नहीं करेंगे, क्योंकि स्वार्थ व लालच के कीटाणु उस के बच्चों के अंदर भी आ गए होंगे. इसलिए वह नूर को पूरी तरह से परफेक्ट बनाना चाहता था.

नूर ने फैक्ट्री का सारा काम बखूबी संभाल लिया था. एक दिन अचानक ही उस के शौहर की तबीयत खराब हो गई. उसे बड़े से बड़े डाक्टरों को दिखाया गया. पता चला कि उसे फेफड़ों का कैंसर है. पत्नी इलाज के लिए उसे सिंगापुर ले गई. वहां उस का औपरेशन हुआ. उसे सांस की नकली नली लगा दी गई.

औपरेशन कामयाब रहा. ठीक हो कर वह घर लौट आया. वह फिर से तंदुरुस्त हो कर अपना कामकाज देखने लगा. हालांकि वह पूरी तरह स्वस्थ था, इस के बावजूद भी उसे चैन नहीं था. उस ने धीरेधीरे कंपनी के सारे अधिकार और शेयर्स पत्नी नूर के नाम कर दिए. अपनी सारी प्रौपर्टी और बंगला भी नूर के नाम कर दिया.

इस के 2 साल बाद कैंसर उस के पूरे जिस्म में फैल गया. लाख इलाज के बावजूद भी वह बच नहीं सका. उस के मरते ही उस के रिश्तेदारों ने नूर के आसपास चक्कर काटने शुरू कर दिए. पर नूर ने किसी को भी भाव नहीं दिया, क्योंकि पति के जीते जी उन में से कोई भी रिश्तेदार उन के यहां नहीं आता था.

वैसे भी कमाल खान जीते जी पहले ही प्रौपर्टी का सारा काम इतना पक्का कर के गया था कि किसी बाहरी व्यक्ति के दखलंदाजी करने की कोई गुंजाइश नहीं थी. उस का मैनेजर भी मेहनती और वफादार था. इसलिए बिना किसी परेशानी के नूर ने सारा कारोबार खुद संभाल लिया.

नूर के बच्चे भी अब बड़े हो चुके थे. एक बार की बात है. कारोबार की बातों को ले कर नूर की अपने तीनों बच्चों से तीखी नोंकझोंक हो गई. उसी दौरान नूर की बेटी हुमा एक गिलास में जूस ले आई.

नूर ने जैसे ही जूस पिया तो उस का सिर चकराने लगा और आंखों के सामने अंधेरा छा गया. वह बिस्तर पर ही लुढ़क गई. जब होश आया तो उस ने खुद को एक अस्पताल में पाया.

ये भी पढ़ें- शायद : पैसों के बदले मिला अपमान

नूर ने पास खड़ी नर्स से पूछा कि उसे यहां क्यों लाया गया है तो उस ने बताया कि आप पागलों की तरह हरकतें कर रही थीं, इसलिए आप का यहां इलाज किया जाएगा.

नूर आश्चर्यचकित रह गई क्योंकि वह पूरे होशोहवास में थी. तभी अचानक उसे लगा कि यह सब उस के बच्चों ने किया होगा. नूर ने नर्स को काफी समझाने की कोशिश की कि वह स्वस्थ है, लेकिन नर्स ने उस की एक नहीं सुनी. वह उसे एक इंजेक्शन लगा कर चली गई. इस के बाद नूर फिर से सो गई.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

‘मुंबई सबको अपना लेती है’ – साधना सिंह

भोजपुरी फिल्म ‘नदिया के पार’ (Nadiya Ke Paar) से चर्चा में आने वाली अभिनेत्री साधना सिंह (Sadhana Singh) ने हर फिल्म और धारावाहिक में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. बनारस में जन्मी साधना के पिता की पोस्टिंग के साथ-साथ वह कई स्थानों पर गयी. पहली फिल्म में उसके भोलेपन और खूबसूरती को निर्देशक द्वारा उतारे जाने से वह रातों रात प्रसिद्ध हो गयी. उन्होंने हमेशा अपनी एक अलग छवि फिल्मों में बनाने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वर्कआउट वीडियो, फैंस ने की जमकर तारीफ

काम के दौरान वह फिल्म निर्माता राजकुमार शाहाबादी (Rajkumar Shahabadi) से मिली प्यार हुआ और शादी की. अभी उनकी बेटी शीना शाहाबादी (Sheena Shahabadi) है, जो एक अभिनेत्री है. ‘शेमारू बॉक्सऑफिस’ (Shemaroo Box Office) पर पहली बार साधना सिंह की फिल्म ‘रिगार्ड्स एंड पीस’ (Regards and Peace) रिलीज हो चुकी है. जिसमें उनकी बेटी ने भी साथ में काम किया है. हंसमुख स्वभाव की साधना से बात हुई, पेश है कुछ खास अंश-

प्र. ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर आजकल सभी फिल्में किसी न किसी रूप में रिलीज हो रही है, इस बारें में आपकी सोच क्या है?

मुझे इसके बारें में अधिक पता नहीं था, क्योंकि मेरी पहली फिल्म इस पर रिलीज हुई है. ‘शेमारू’ (Shemaroo) एक जानी मानी ब्रांड है. इसमें एक मर्डर मिस्ट्री को सोल्व किया गया है. रुचिकर विषय है. दर्शक पसंद कर रहे है. कलाकार के लिए इससे अधिक कुछ नहीं होता, जब उसकी भूमिका को सराहा जाए.

प्र. आपने एक लम्बी जर्नी तय की है, क्या आपने कभी सोचा था?

मैंने कभी नहीं सोचा था, क्योंकि मुझे संगीत में रूचि थी और उस क्षेत्र में कुछ करना चाहती थी. इंडस्ट्री में आकर फिल्म करना ये कभी सोचा ही नहीं था. ये मेरे दिमाग में भी नहीं था. फिल्में देखती थी और पसंद भी करती थी, पर खुद एक्ट्रेस बनूंगी ऐसा कभी नहीं सोचा था. ये मेरी बड़ी बहन की वजह से हुआ. वह कथक डांसर है और दिल्ली के रामलीला में वह सीता की भूमिका निभाती थी. बड़े-बड़े कलाकार उस रामलीला को जाकर देखते थे.

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित को अपना आदर्श मानती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस दिव्या द्विवेदी

उसी समय राजकुमार बडजात्या ने मेरी बहन को देखा और फिल्म ‘पायल की झंकार’ (Payal Ki Jhankar) फिल्म में एक क्लासिकली डांसर की जरुरत थी. उन्होंने मंच के पीछे जाकर उनसे बात की, ऐसे में पहले वह फिल्मों में आई. मैं छुट्टियों के दौरान उनसे मिलने आई थी. उस दौरान मुझे ‘नदिया के पार’ (Nadiya Ke Paar) फिल्म का ऑफर मिला और मैं भी फिल्मों में आ गयी.

प्र. आपका अभिनय बहुत ही सहज होता है, इसे कैसे अपनाया?

मेरी कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं थी, इसलिए जो भी करती थी, नेचुरल ही लगता था. मुझे देखकर लेखक निर्देशक गोविन्द मुनिस ने कहानी ‘नदिया के पार’ लिखी थी, इसलिए जो भी करती थी, हमेशा नेचुरल ही लगा.

प्र. इंडस्ट्री में आये बदलाव के बारें में आपकी सोच क्या है?

बदलाव होने पर कुछ अच्छा और कुछ खराब होता है, इसलिए जो भी हो रहा है, उसके हिसाब से अगर आप चलने लगे तो उसके फायदे और नुकसान पता चलते हैं. समय के साथ चलना जरुरी है, तभी आप खुश रह सकते हैं.

प्र. क्या आउटसाइडर को काम मिलना मुश्किल होता है?आपने कभी महसूस किया?

वह जमाना अलग था. मैं अधिक महत्वाकांक्षी नहीं थी और मेरा लौंच एक बड़े और अच्छे प्रोडक्शन हाउस के साथ हुआ था. मुझे शुरू से बहुत इज्जत और मान मिला है और आगे भी सभी ने बहुत मान दिया है. ये सही है कि मुंबई सबको अपना लेती है. ये आप पर निर्भर करता है कि आप क्या इससे लें और क्या न लें.

प्र. आपने कई बड़े निर्माता निर्देशकों के साथ काम किया है, कोई ऐसा पल जो आपको अभी भी याद आता हो?

अभिनेता सचिन पिलगांवकर को मैं फिल्म शुरू होने के पहले से जानती थी वह एक कम्फर्ट लेवल था. सचिन के साथ मेरा याराना था, क्योंकि मैंने उसके साथ कई फिल्में की है. कभी घबराहट नहीं थी. साथ में काम करने में मज़ा आता था. अभिनेता अरुण गोविल के साथ भी एक अच्छा रिश्ता था. मैंने बहुत अधिक काम नहीं किया है. ये लोग मुझे छेड़ते थे, तंग करते थे, क्योंकि मैं इंडस्ट्री के बाहर से थी और मुझे भी मस्ती पसंद थी. मेरी बेटी ने काम शुरू किया है, पर सवाईन फ्लू की वजह से उसकी फिल्म चल नहीं पायी. फिल्म अच्छी थी. हम दोनों पति-पत्नी नहीं चाहते थे कि वह फिल्म इंडस्ट्री में जाए, पर उसकी रूचि थी. साउथ में उसने 7 से 8 फिल्में की है. उसका संघर्ष चल रहा है, क्योंकि जब आपकी पहली पिक्चर नहीं चलती है तो सबकुछ ठप हो जाता है. दूबारा उभरने के लिए समय चाहिए और अभी उसे मिला नहीं है. अब उसे उसके हिसाब से हम दोनों चलने देते है.

ये भी पढ़ें- शादी के लाल जोड़े में नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, फैंस ने दी बधाई

प्र. सफलता का मूल मन्त्र इंडस्ट्री में क्या है?

किस्मत सबसे बड़ी चीज इंडस्ट्री में होती है. अगर आप अच्छी कहानी, अच्छे निर्माता, निर्देशक के साथ जुड़ते है तो आपकी जिंदगी सफल हो जाती है. मेरी पहली फिल्म सुपरहिट होने की वजह से मुझे आगे भी काम मिला.

प्र. इंडस्ट्री में पहले एक परिवारवाद की भावना हुआ करती थी, अब वह नहीं रही, इस बारें में आपका क्या कहना है?

मुझे पता नहीं दुनिया कहां भागना चाह रही है. ह्युमन टच अब खत्म हो गया है. काम करों और निकलो बस यही सबकी सोच रहती है, कोई मजा अब नहीं रहा. कोई इंटरेक्शनअब नहीं रहा. लेकिन इस युग में भी मैंने एक फिल्म ‘जुगनी’ (Jugni) की थीजिसका माहौल ऐसा ही था. इस फिल्म में भी मैंने बहुत अच्छा समय बिताया है. कोई वैनिटी में जाकर नहीं बैठता और ये अच्छा लगता है. इसमें टीम के निर्माता का बहुत बड़ा हाथ होता है. वह टीम का माहौल कैसा बनाना चाहता है ये उसपर निर्भर करता है. अब ह्युमन टच की कमी हो गई है. इससे तनाव बढ़ता है. हर शॉट के बाद आप वैनिटी वैन में जाकर फ़ोन पर लगे रहते हो. सामने बैठे व्यक्ति से बात न कर आप किसी और से बातें कर रहे हो. किसी को किसी की आज पड़ी नहीं है. मैं अभी भी वैनिटी में जाना पसंद नहीं करती. मुझे तो किसी दूसरे के सीन्स को भी देखने में अच्छा लगता है. इससे जुड़ाव बढ़ता है. ये सबकी अलग-अलग सोच है.

प्र. क्या कुछ मलाल रह गया है ?

मलाल ये है कि अगर उस समय कैरियर को और अच्छे ढंग से शेप दिया होता तो और अच्छा कर पाती. अभी तो बहुत सारी एजेंसिया है, जो कलाकारों के काम को आकार देती है. हमारे समय में केवल एक सेक्रेटरी हुआ करता था. वह डूबाना चाहे तो डूबा दे और चाहे तो आगे बढ़ा दे. आज के जैसे प्लानिंग तब नहीं थी. कभी-कभी उसका रिग्रेट होता है, पर लगता है कि जैसे लाइफ चलनी थी वैसी ही चल रही है, दुःख नहीं है.

प्र. आगे और क्या कर रही है?

कुछ फिल्में है जो आगे करने वाली है. इसके अलावा मैं कुछ लिख भी लेती हूँ. इस समय मैं अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दे रही हूँ. अच्छा काम और स्क्रिप्ट मिले तो अवश्य करुँगी. गाना भी गाकर घर पर रहती हूँ. गाने की अभी कोई एल्बम नहीं बनाई है.

प्र. पति से मिलना कैसे हुआ, जबकि आप बहुत शांत दिखती है?

मैं बिलकुल भी शांत स्वभाव की नहीं हूं. मैं टॉम बॉय किस्म की लड़की थी. पहली फिल्म की सफलता के बाद मैंने दूसरी फिल्म की बात सोची भी नहीं थी, लेकिन राजकुमार मेरे पास आये मुझे लेकर ही फिल्म ‘ससुराल’ (Sasural) बनाने की इच्छा जाहिर की. शुरू में मैंने मना किया लेकिन बाद में बार-बार कहने पर हां कर दी. इसके बाद मैंने ‘तुलसी’ (Tulsi) फिल्म भी की थी. इस तरह जान पहचान बनी और शादी हुई.

ये भी पढ़ें- अनुभव सिन्हा ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बताया ‘नंगा’ तो भड़कीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, दिया ऐसा बयान

प्र. क्या मेसेज देना चाहती है?

महिलाएं अपने आपमें सम्पूर्ण है, उन्हें सलाह देना मेरे वश में नहीं. वे खुद में बहुत ताकतवर हैं. वे एक इंसान को जन्म दे सकती है. इसलिए खुद में संतुष्ट रहिये.

वन्य प्राणी “दंतैल हाथियों” की हत्या जारी

छत्तीसगढ़ में आए दिन वन्य प्राणी हाथियों को मारा जा रहा है. कभी जहर दे कर, अभी करंट से और कभी भूख प्यास से हाथी मारे जा रहे हैं. आज 28 सितंबर को सुबह सुबह छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के “धवलपुर वन परीक्षेत्र” से एक हाथी के करंट से मारे जाने की दुखद खबर आई है.

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार को दुर्लभ वन्य प्राणियों के संरक्षण की गंभीर पहल करनी चाहिए मगर जमीनी हालात यह है कि  बेवजह हाथी मारे जा रहे हैं,और हत्यारे साफ बच निकलते हैं. विपक्ष भाजपा नेता इस मसले पर निरंतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वन मंत्री मोहम्मद अकबर को घेर रहे हैैं. सामाजिक कार्यकर्ता हाई कोर्ट तक अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. मगर सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही . अब स्थिति यह है कि आए दिन अखबारों में यह समाचार सुर्खियों में रहता है कि एक और हाथी मरा बिजली के कर्रेंट से……धरमजयगढ़ बना हाथियों का “मौतगढ़”….. बिजली करंट से प्रदेश में हुई मौतों में से आधी सिर्फ धरमजयगढ़ में!

ये भी पढ़ें- पुलिस का संरक्षण, हुक्का बार परवान चढ़ा!

जबकि हकीकत यह है कि सरकार के कुंभकरणी  नींद के कारण वन विभाग और बिजली कंपनी में मिलीभगत से लगातार हाथी जैसे विशालकाय वन्य प्राणी  की मौत हो रही है. और सरकार का वन अमला सिर्फ कागजी खाना पुर्ती में लगा रहता है.

नर हाथी कैसे मारा गया?

छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़ के  मेंढ़रमार गांव में बोर के लिए खींचे गए नंगे तार की चपेट में आने से हुई नर हाथी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नितिन सिंघवी ने वन विभाग और बिजली कंपनी के अधिकारियों पर आरोप लगाया  है कि इन दोनों विभागों की मिलीभगत के कारण विलुप्ति के कगार पर खड़े मूक प्राणी “हाथियों” की मौतें हो रही है.

elephant-abuse

छत्तीसगढ़ निर्माण के पश्चात बिजली करंट से प्रदेश में 46 हाथियों की मौतें हुई है, इनमें से 24 मौतें सिर्फ  जिला रायगढ़ के धर्मजयगढ़ वन मंडल में हुई है अर्थात बिजली से मरने वाले हाथियों में 52% अकेले धरमजयगढ़ में मरे हैं. छत्तीसगढ़ में अभी तक कुल 163 हाथियों की मौतें हुई है जिसमें से 46 हाथी बिजली करंट से मरे हैं.

हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं विभाग

एक जनहित याचिका के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर कहा था कि -“आंकड़े बताते हैं कि धरमजयगढ़ में बिजली करंट से सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं इसलिए वन विभाग के अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी और बिजली कंपनी के अधिकारी फोकस करेंगे कि धर्मजयगढ़ में अब एक भी हाथी की मौत बिजली करंट से नहीं हो।”

जबकि तथ्य बताते हैं कि एक भी अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने में तत्पर नहीं रहा है. नितिन संघवी बातचीत में बताते हैं- धरमजयगढ़ में हाथियों की मौत बिजली करंट से लगातार हो रही है, यह उच्च न्यायलय के आदेशों की अवमानना है.

मामले का वन विभाग वाले करते हैं रफा-दफा

एक प्रकरण का खुलासा यह है- धर्मजयगढ़ की छाल रेंज में 6 जून 2016 को एक मादा हथनी की मौत हो गई. इसके बाद वहां के वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कनिष्ठ यंत्री विद्युत वितरण कंपनी एडु (चंद्रशेखरपुर) और सहायक यंत्री विधुत वितरण कंपनी खरसिया को नोटिस दिया की विधुत तारों के सुधार कार्य के लिए उसके पूर्व उनके द्वारा पांच पत्र लिखे जा चुके हैं. और 6 जून 2016 को 11000 वोल्टेज हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मादा हथनी की मौका स्थल पर मृत्यु हो गई है .

ये भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका के खेल वैज्ञानिक श्यामल वल्लभजी कर रहे हैं प्रीति जिंटा की तारीफ, पढ़ें खबर

घटनास्थल पर विधुत लाइन के तीन तारों में से एक तार टूट कर जमीन पर गिरा और मृत हथिनी के शरीर से लगा था जिसमें प्रभावित विद्युतीकरण के कारण मादा हथनी की मौत हुई तथा उस क्षेत्र में जमीनों पर घास भी जले मिले.

विधुत लाइन खंबे में लगे 2 तारों की ऊंचाई घटनास्थल पर जमीन सतह से 3 मीटर की थी. यह जाहिर है कि जिस तार की चपेट से मादा हथनी की मृत्यु हुई वह तार भी कम ऊंचाई पर था इसलिए बिजली कंपनी के अधिकारियों पर वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 भारतीय दंड संहिता तथा विभिन्न अधिनियम के तहत क्यों ना कार्यवाही की जाए?

मामले को रफा-दफा करने के लिए, कुछ दिनों बाद उप-वनमंडलअधिकारी ने वन मंडलअधिकारी धर्मजयगढ़ को पत्र लिखा की बिजली कंपनी वालों ने ग्रामीणों और सरपंच के साथ घटनास्थल का मुआयना किया.हथिनी के सूंड में फंसी पत्तियों को देखकर ग्रामीणों ने कहा कि संभवत: हथिनी ने समीपस्थ वृक्ष की पत्तियों को तोड़ने के लिए अपनी सूंड ऊपर उठाई होगी. जिससे सूंड का  संपर्क 11kv लाइनों के तार से हो गया होगा.अन्यथा सामान्य तौर पर लाइनों की ऊंचाई पर्याप्त थी. ग्रामवासियों और सरपंच ने बताया कि हथिनी द्वारा विद्युत खंभे से छेड़छाड़ की गई है.  उप वनमंडलअधिकारी ने वन मंडलाधिकारी को लिखा कि यह  एक दुर्घटना प्रतीत होती है. इस प्रकार बिना जाँच किये बिजली कंपनी, ग्रामवासियों और सरपंच के बयानों  के आधार पर  मामला रफा-दफा कर दिया गया जब कि खुद वन विभाग ने उस इलाके में बिजली तारों को ऊँचा करने के लिए कई पत्र लिख रखे थे. सामाजिक कार्यकर्ता सिंघवी ने बताया कि इस प्रकरण की मुख्यालय में शिकायत करने के बाद भी मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा कोई जांच भी नहीं की गई है.

दस्तावेज पर कुंडली मारे बैठे

6 जून 2016 को जो मादा हथनी मरी थी, उसके संबंध में जारी नोटिस के और जवाब कोई सार्वजनिक  नहीं करना चाहता. तब के तत्कालीन डीएफओ ने यह कहकर सूचना नहीं दी कि आपको जानकारी दे देंगे तो आप अपराधियों को पकड़ने और अभियोजन की प्रक्रिया में अड़चन डाल सकते हैं. सामाजिक कार्यकर्ता सिंघवी ने वन विभाग के अधिकारियों की इस शर्मनाक सोच को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि अगर उस वक्त वो जवाब की प्रति दी देते तो बिजली कंपनी के अधिकारियों को बचा नहीं पाते.इससे स्पष्ट होता है कि वन विभाग के अधिकारी बिजली कंपनियों के अधिकारियों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.

elephant

ये भी पढ़ें- झाड़ – फूंक और ‘पागल’ बनाने वाला बाबा!

हाथियों के मृत्यु  प्रकरण में क्या कार्यवाही हुई?

सिंघवी ने बताया कि वन विभाग के मुख्यालय ने डीएफओ धरमजयगढ़ से पूछा गया कि उनके क्षेत्र में विधुत करंट से मरे  हाथियों के प्रकरण में क्या-क्या कार्रवाई की गई हैं? तो जवाब में डीएफओ ने बताया कि 18 जून 2020 तक 23 हाथियों की मौत हुई है जिसमें से  11 मौतों के मामले में वह परिक्षेत्र अधिकारी से जानकारी ले करके बताएंगे. सिंघवी ने कहा कि वन विभाग के अधिकारी हाथियों की मौत को लेकर के चिंतित ही नहीं है और उन्हें पता ही नहीं कि हाथियों की मौत बिजली करंट से होने के बाद में दोषियों के विरुद्ध क्या कार्यवाही की गई. नितिन

सिंघवी ने भूपेश बघेल सरकार से मांग की है कि हाथी विचरण इलाके के वनग्रामो में बोर और खेतों में जा रहे तारों को वन विभाग चिन्हित करे और सभी तारों को कवर्ड कंडक्टर के बदलने के लिए बिजली कंपनी को दे. बिजली कंपनी अपने वित्तीय संसाधनों से कवर्ड कंडक्टर लगाए और वन क्षेत्रों में बिजली तारों की ऊंचाई बढ़ाएं. छत्तीसगढ़ के संदर्भ में कहा जा सकता है कि हाईकोर्ट , विपक्ष भाजपा और विधानसभा में मामले उठने के बाद भी भूपेश बघेल सरकार आंखों में पट्टी बांधकर सो रही है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें