रश्मि और अरहान की Controversy के चलते देवोलीना ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें खबर

टेलिविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. रश्मि ने बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) के घर में खूब सुर्खियां बटोरी और फैंस ने भी रश्मि को काफी पसंद किया और साथ ही सपोर्ट भी किया. रश्मि देसाई का उनके एक्स बौयफ्रेंड अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ रिश्ता काफी कौन्ट्रोवर्शियल (Controversial) रहा और अब एक बार फिर से रश्मि और अरहान सुर्खियों में बने दिखाई दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

All I do is upgrade . #rythmicrashami💃 #immagice🧚🏻‍♀️ #rashami #rashamidesai

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on

दरअसल रश्मि का ये कहना है कि अरहान खान ने उनके काफी सारे पैसे वापस करने हैं जो कि वे नहीं कर रहा और तो और जब वे बिग बौस के घर में थी तक अरहान ने रश्मि के अकाउंट से 15 लाख रुपए निकाले थे. जबकि इस बारे में अरहान का कहना ये है कि उन दोनों ने साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस (Production House) खोला था जिसमें वे दोनों पार्टनर्स थे तो जो रश्मि की बैंक स्टेटमेंट (Bank Statement) का स्क्रीनशौट लीक हुआ है वो उसी वक्त का है.

ये भी पढ़ें- Rashmi के बाद अब Arhaan ने लगाया आरोप, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

अरहान का कहना ये भी है कि रश्मि उनको जान बूझ के बदनाम करना चाहती हैं. इसी बीच रश्मि देसाई की सबसे अच्छी दोस्त और जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) का बयान सामने आया है. देवोलीना ने एक इंटरव्यू में रश्मि और अरहान के बारे में बात करते हुए कहा कि,- ‘रश्मि देसाई मेरी अच्छी दोस्त है और वो अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती है. मैं उसे सपोर्ट करती हूं लेकिन मैं उसे स्पेस दे रही हूं. उसने एक फ्रौड पर भरोसा किया और उसका खामियाजा उसे भरना पड़ रहा है. उसने अरहान पर भरोसा करके अपनी चीजें उसे दी थीं लेकिन उसने रश्मि को धोखा दिया है. रश्मि को अरहान की असली नियत के बारे में पता ही नहीं था.’

 

View this post on Instagram

 

🌼 . . . Outfit by @prinkfit #devoleenabhattacharjee #devoleena #devotheomggirl #gratitude

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on

इससे आगे देवोलीना ने कहा कि,- ‘मैं सलमान खान (Salman Khan) सर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने अरहान को सही समय पर एक्सपोज किया. उन्होंने रश्मि देसाई की आंखें खोल दी. अरहान खान ने रश्मि देसाई का फायदा उठाया है. उसने रश्मि के नाम पर ही पब्लिसिटी हासिल की और खूब पैसे उड़ाए. अब वो मेरी दोस्त को मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है.’

ये भी पढ़ें- अरहान ने निकाले रश्मि देसाई के अकाउंट से इतने लाख, फैंस ने लिखा

अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर रश्मि देसाई और अरहान खान की ये लड़ाई कहां तक जाएगी और साथ ही ये पता चलना बेहद जरूरी है कि आखिर अरहान ने सच में रश्मि के साथ धोखा किया है या नहीं.

Rashmi के बाद अब Arhaan ने लगाया आरोप, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

टेलिविजन इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. रश्मि ने बिग बौस सीजन 13 (Bigg Boss 13) के घर में खूब सुर्खियां बटोरी और फैंस ने भी रश्मि को काफी पसंद किया और साथ ही सपोर्ट भी किया. रश्मि देसाई का उनके एक्स बौयफ्रेंड अरहान खान (Arhaan Khan) के साथ रिश्ता काफी कौन्ट्रोवर्शियल (Controversial) रहा और अब एक बार फिर रश्मि और अरहान सुर्खियों में आ गए हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown में बढ़े घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के लिए सामने आए ये बड़े कलाकार, देखें Video

दरअसल कुछ दिनों से रश्मि देसाई की बैंक स्टेटमेंट का एक स्क्रीनशौट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरस हो रहा है वायरल हो रहा है और खबरों की माने तो उस बैंक स्टेटमेंट के स्क्रीनशौट में साफ दिखाई दे रहा है कि अरहान खान ने रश्मि देसाई के अकाउंट से अपने अकाउंट में 15 लाख रुपए ट्रांस्फर किए थे और ये बात तब की है जब रश्मि देसाई बिग बौस के घर में थी.

इन सब खबरों के चलते रश्मि देसाई के द्वारा दिया गया एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वे ये कहती दिखाई दे रही हैं कि 15 लाख क्या अरहान ने उनके इससे भी ज्यादा पैसे लौटाने हैं. रश्मि कहती हैं कि,- “जब मैं बिग बौस के घर में थी तब अरहान ने मेरे अकाउंट से 15 लाख रुपए ट्रांस्फर किए थे और मैं उन लोगों को भी नहीं जानती जिसे अरहान ने आगे पैसे ट्रांस्फर किए. 15 लाख के अलावा अरहान को मुझे और भी पैसे वापस करने हैं. स्क्रीनशौट में जो पैसा दिख रहा है उससे भी ज्यादा पैसा उसे वापस करना है, लेकिन वह वापस करने से मना कर रहा है.”

ये भी पढ़ें- अरहान ने निकाले रश्मि देसाई के अकाउंट से इतने लाख, फैंस ने लिखा #FraudArhaanKhan

इसके आगे रश्मि देसाई का कहना है कि,- ये स्क्रीनशौट उन्होनें सोशल मीडिया पर लीक नहीं किए और अगर उन्हें ये ही करना होता तो वे कब का कर चुकी होतीं, इतना इंतजार ना करती. वहीं दूसरी तरफ अरहान खान ने दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि रश्मि ने ही ये बैंक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर लीक की है और अरहान के ऊपर पैसे ट्रांस्फर का झूठा आरोप लगाया है.

अरहान का कहना है कि उन्होनें और रश्मि ने मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस बनाया था और उस प्रोडक्शन हाउस में दोनों ने मिलकर पैसा लगाया था. अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर रश्मि और अरहान में से किसकी बातों में सच्चाई है.

Bigg Boss के घर में मचा बवाल, शहनाज ने जड़ा सिद्धार्थ को थप्पड़ तो मधुरिमा ने मारी विशाल को चप्पल

बिग बौस के पिछले हफ्ते घर के अंदर माहिरा शर्मा ने अपने ब्रेकफास्ट बनाने की ड्यूटी को लेकर खूब फुटेज खाई और इस दौरान रश्मि देसाई से उनका काफी भगड़ा भी हुआ जिसे बीते वीकेंड के वौर में शो के होस्ट सलमान खान ने काफी सुलझाने की कोशिश की. रश्मि देसाई का कहना ये था कि माहिरा अपनी ड्यूटी ठीक तहर से नहीं करती और हर बार वे खाना बनाने को लेकर सबको जताती रहती हैं पर माहिरा ने ये कहा कि वे किसी को इस बात पर नहीं जताती की उन्होनें खाना बनाया है. इस बात को लेकर पिछले दिनों घर में खूब हंगामा होता दिखाई दिया. अगले एपिसोड का प्रोमो देख तो ऐसा लग रहा है जैसे बिग बौस के घर के अंदर लड़कियों का हंगामा बढ़ते ही जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-असीम को खरीखोटी सुनाएंगे सलमान, काजोल के मुंह से निकलेगी गाली

पारस ने रश्मि को कहा एहसान फरामोश…

वीकेंड के वौर में जहां एक तरफ सलमान खान ने सभी घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन और काजोल ने घरवालों के साथ खूब मस्ती भी की. इस दौरान कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने अजय और काजोल के सामने माहिरा का पक्ष लेते हुए रश्मि, विशाल और असीम को एहसान फरामोश और बेवकूफ कहा जो कि रश्मि को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. इस बात पर भी सलमान खान पारस से काफी नाराज होते नजर आए.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: माहिरा ने सबके सामने मारा चांटा तो पारस ने कह दी ऐसी बात, देखें Video

शहनाज गिल मे मारा सिद्धार्थ को चांटा…

खैर, अगर हम आने वाले एपिसोज की बात करें तो घर के अंदर कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी किसी को भी कोई उम्मीद नहीं होगी. इस सीजन घर के अंदर धक्का-मुक्की करना तो जैसे आम हो गया है लेकिन बात थप्पड़ मारने तक आ जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा होगा. जी हां, आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा ही होता नजर आने वाला है जिसमें पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल ने अपने सबसे करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया है जिसके बाद शुक्ला काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि देसाई से भिड़ीं माहिरा शर्मा, रश्मि ने पकड़े पैर

मधुरिमा ने बरसाई विशाल पर चप्पलें…

इतना ही नहीं घर की एक और जोड़ी के बीच हाथापाई होती दिखाई दी जिसमें मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं. सामने आए इस प्रोमो में मधुरिमा विशाल आदित्य सिंह को चिढ़ाते हुए कहती हैं कि वह उनके लिए चाय लेकर आएं पर विशाल उनकी बात सुनकर भड़क जाते है और उन्हें खरी खोटी सुना देते हैं. विशाल की बातें मधुरिमा के बरदाश्त के बाहर हो जाती हैं और वे सभी के सामने विशाल को अपनी चप्पल से मारना शुरू कर देती हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर से बाहर होते ही मुश्किल में फंसे अरहान, एक्स गर्लफ्रेंड ने दी पुलिस की धमकी

कौन जाएगा घर के बाहर…

इस दौरान विशाल अपना आपा खो बैठते हैं और वेअपना माइक उतार कर फेंक देते हैं और कन्फेशन रूम में जाकर बिग बौस से ये कहते हैं कि या तो इस घर में वो रहेंगे या मधुरिमा. इस दौरान बिग बौस ये कहते सुनाई देते हैं कि आप दोनों में से जो इस घर में नहीं रहना चाहता वे बाहर निकल सकता है और घर का मेन गेट खोल देते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: गुस्से में सलमान ने खुद साफ किया बाथरूम-किचन तो यूं माफी मांगने लगे घरवाले, देखें Video

तो अब देखने वाली बात ये होगी की शहनाज के थप्पड़ का जवाब सिद्धार्थ कैसे देते हैं और विशाल और मधुरिमा में से कौन जाएगा घर के बाहर.

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-असीम को खरीखोटी सुनाएंगे सलमान, काजोल के मुंह से निकलेगी गाली

बिग बौस शो के होस्ट और सबके फेवरेट यानी की बौलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान के गुस्से से आज तक कोई नहीं बच पाया है. वीकेंड के वौर का सबी को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकी इस दिन सलमान खान पूरे हफ्ते घर में हुए ड्रामो को लेकर सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिखाई देते हैं. सबसे अच्छी बात ये है की सलमान के इस गुस्से के साथ साथ उनका मस्ती भरा अंदाज भी दर्शकों को देखने को मिलता है जो की सबको बहुत पसंद आता है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: माहिरा ने सबके सामने मारा चांटा तो पारस ने कह दी ऐसी बात, देखें Video

सलमान का गुस्सा फूटेगा इन 3 कंटेस्टेंट्स पर…

आज के वीकेंड के वौर में भी कुछ ऐसा ही नजर होने वाला है. आज के एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा सांतवे आस्मान पर पहुंचने वाला है और उनका ये गुस्सा आज 3 कंटेस्टेंटस् पर बरसेगा जिसमें से असीम रियाज, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शामिल है. बिग बौस के मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सबसे पहले कंटेस्टेंट असीम रियाज सलमान के गुस्से का निशाना बनेंगे. सलमान असीम से कहते दिखाई देंगे कि, “तुम घर में कर क्या रहे हो तुमने सिद्धार्थ शुक्ला के पिता को ‘क्राई बेबी’ क्यो बुलाया जब की तुम जानते हो कि उसके पित अब इस दुनिया में नहीं है”.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर से बाहर होते ही मुश्किल में फंसे अरहान, एक्स गर्लफ्रेंड ने दी पुलिस की धमकी

असीम लगने लगे हैं सबको इरिटेटिंग…

सलमान की ये बात सुन असीम रियाज बिल्कुल चुप हो जाते हैं. इसके बाद सलमान असीम से कहते हैं कि वे अब सब लोगों को हद से ज्यादा इरिटेटिंग लगने लग गए हैं. इसके बाद सलमान खान का निशाने बनते हैं सिद्धार्थ शुक्ला. सलमान सिद्धार्थ को कहते हैं कि, “तुम गुस्से में अपनी सारी हदें पार कर देते हो. जब तुम गुस्से में होते हो तब तुम्हारी रियल पर्सनैलिटी सामने आ जाती है.” इसके बाद सलमान आते हैं रश्मि देसाई पर और कहते हैं कि, “तुम कैमरापर्सन्स को क्यों बार बार ताना मारती हो. अगर तुमको लगता है की शो में आपको नीचा दिखाया जा रहा है तो तुम ये शो किसी भी समय छोड़ कर जा सकते हो. मैं तुम्हारे लिए दरवाजा खोल देता हूं.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि देसाई से भिड़ीं माहिरा शर्मा, रश्मि ने पकड़े पैर

सलमान के सामने गाली दे बैठेंगी ‘काजोल’…

सलमान के इस गुस्से के बाद शुरू होती है उनकी मस्ती. आज के एपिसोड में उनके बेहद करीबी दोस्त एंट्री लेंगे. यानी की आज के शो में दिखाई देंगे अजय देवगन और काजोल जो कि अपनी फिल्म “ताना जी” को प्रोमोट करने आएंगे. इस दौरान सलमान खान अजय और काजोल के साथ अपने फेवरेट गेम खेलेंगे जिसमें वे काजोल के कान बंद कर उन्हें लिप्सिंग पहचानने को कहेंगे. लेकिन इस दौरान काजोल लिप्सिंग पहचानने में गलती कर बैठेंगी और उनके मुंह से गाली निकल जाएगी. आप प्रोमो में देख सकते है कि काजोल का गाली देना अजय और सलमान को कितना हसाएगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: गुस्से में सलमान ने खुद साफ किया बाथरूम-किचन तो यूं माफी मांगने लगे घरवाले, देखें Video

इसी मस्ती में अजय देवगन और काजोल बिग बौस में सलमान खान के साथ खूब धमाल मचाते दिखाई देने वाले है.

Bigg Boss 13: माहिरा ने सबके सामने मारा चांटा तो पारस ने कह दी ऐसी बात, देखें Video

बिग बौस के घर में आए दिन कोई ना कोई हंगामा दर्शकों को देखने को जरूर मिलता है. इस घर की सबसे खास बात ये है कि यहां सभी कंटेस्टेंट्स जीतने की दौड़ में इतना आगे निकल जाते हैं की कब उनका बना बनाया रिश्ता टूट जाता है उन्हें खुद पता नहीं चलता. अगर बात करें सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की तो खेल के शुरुआती दिनों में दोनों एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त थे पर जैसे जैसे एक दूसरे असलीयत सामने आती गई वैसे वैसे उनकी दोस्ती पर भी असर पड़ता गया और अब दोनों एक दूसरे के इतने खिलाफ हैं कि बिग बौस का ऐसा कोई एपिसोड नहीं जाता जब दोनों आपस में ना लड़ाई करें.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर से बाहर होते ही मुश्किल में फंसे अरहान, एक्स गर्लफ्रेंड ने दी पुलिस की धमकी

आपस में भिड़े दो प्यार करने वाले…

यहां तक की शो के होस्ट सलमान खान ने काफी कोशिश की सिद्धार्थ और असीम की लड़ाई खत्म करवाने की पर कोई फर्क नहीं पड़ा. आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें घर के दो प्यार करने वाले सदस्यों के बीच घमासान लड़ाई होती दर्शकों को दिखाई देने वाली है. दर्शकों को इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं होगी की ये दो सदस्य भी आपस में लड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि देसाई से भिड़ीं माहिरा शर्मा, रश्मि ने पकड़े पैर

माहिरा शर्मा को हो रही है सबसे परेशानी…

जी हां, दो प्यार करने वाले सदस्यों से तो आप समझ ही गए होंगे की बात यहां पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की हो रही है. पारस और माहिरा दोनो इस बात का दावा करते हैं कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं पर इनका प्यार कितना सच्चा है ये तो बाहर निकलने के बाद ही पता चलेगा. प्रोमो में साफ दिखाई दे रहा है कि माहिरा रोटियों को लेकर घर में सबसे लड़ती दिखाई देंगी. सबसे पहले माहिरा की बहस असीम से होगी इसके बाद रश्मि ये कहती नजर आएंगी की वे अपना खाना खुद बना लेंगी, उनहें माहिरा के हाथ का खाना नहीं खाना.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: गुस्से में सलमान ने खुद साफ किया बाथरूम-किचन तो यूं माफी मांगने लगे घरवाले, देखें Video

माहिरा ने मारा पारस को चांटा…

इसके बाद जब पारस माहिरा को शांत करने उनके पास जाते हैं तो वे पारस को भी चांटा मारेंगी जिसके बाद पारस माहिरा से काफी नाराज हो जाएंगे. माहिरा की इस हरकत पर पारस ये कहते दिखाई देंगे कि, “मुझे कोई हाथ लगाए ये मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है और मैं ऐसी लड़कियों से दूर रहता हूं जो लड़कों पर हाथ उठाती हैं”. अब देखने वाली बात ये होगी की माहिरा और पारस का भगड़ा कितनी आगे तक जाता है और इन दोनों के बीच क्या सब कुछ फिर से ठीक हो पाएगा या नहीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कैप्टन शहनाज से भिड़ीं मधुरिमा, शहनाज ने दिया ये दंड

Bigg Boss 13: घर से बाहर होते ही मुश्किल में फंसे अरहान, एक्स गर्लफ्रेंड ने दी पुलिस की धमकी

कलर्स टीवी के बेहद पौपुलर रिएलिटी शो बिग बौस का सीजन 13 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. बीते दिनों घर में हुए मिड-वीक इविक्शन में बिग बौस ने कंटेस्टेंट अरहान खान को घर से बेघर कर दिया. अरहान के बेघर होते ही रश्मि देसाई काफी इमोश्नल होती दिखाई दीं पर वे बिग बौस के आदेश के अनुसार कुछ नहीं कर पाईं. अरहान खान ने इस शो के जरिए कई कौन्ट्रोवर्सीज को जन्म दिया पर इसमे से सबसे बड़ी कौन्ट्रोवर्सी थी कि उनका एक बच्चा भी है और उन्होनें ये बाद रश्मि दासई से छिपा के रखी.

केस करने को तैय्यार हैं अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड…

नैशनल टेलिविजन पर रश्मि को प्रोपोज करने के बाद भी उन्होनें कुछ बातें रश्मि से क्लीयर नहीं की जिस वजह से शो के होस्ट सलमान खान काफी गुस्सा भी होते दिखाई दिए थे. कुछ दिनों पहले अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने उनके ऊपर केस करने की धमकी दी थी और बताया था कि वे और अरहान 5 साल लिव इन रिलेशनशिप में थे और उस दौरान अरहान ने उनसे कुछ पैसे लिए थे जो उन्होनें अभी तक नहीं लौटाए हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि देसाई से भिड़ीं माहिरा शर्मा, रश्मि ने पकड़े पैर

अमृता धनोआ के अनुसार अरहान खान उनसे डरते हैं…

हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार अमृता फिर से अरहान खान पर केस करना चाहती हैं और इसका कारण ये है कि जब से अरहान शो से बाहर आए हैं अमृता उनसे लगातार कौन्टेक्ट करने की कोशिश कर रही हैं पर अरहान उन्हें इग्नोर कर रहे हैं. अमृता ने एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘वो अरहान खान के इविक्शन के बाद लगातार उन्हें कौल कर रही हैं लेकिन वो इन कौल्स का जवाब नहीं दे रहे हैं. अमृता धनोआ के अनुसार अरहान खान उनसे डरते हैं, जिस कारण वो उन्हें इग्नोर करने की कोशिश कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: गुस्से में सलमान ने खुद साफ किया बाथरूम-किचन तो यूं माफी मांगने लगे घरवाले, देखें Video

अमृता जल्द ही लेंगी पुलिस की मदद…

जब अमृता धनोआ से पूछा गया की अरहान खान की ये हरकतें देखने के बाद उनका अगल कदम क्या होगा तो उन्होंने बताया कि वो जल्द ही इस मामले में पुलिस की मदद लेंगी क्योंकि अब वो बिग बौस 13 के घर से बाहर आ चुके हैं. वे जल्द ही एक बड़े पुलिस औफिसर की मदद लेंगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कैप्टन शहनाज से भिड़ीं मधुरिमा, शहनाज ने दिया ये दंड

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई से भिड़ीं माहिरा शर्मा, रश्मि ने पकड़े पैर

टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा टी.आर.पी गेनर रिएलिटी शो बिग बौस का सीजन 13 बाकी सिजन के मुकाबले काफी सफल रहा और इसका कारण शो के कंटेस्टेंट्स रहे जिन्होनें दर्शकों को खूब हसाया और अपनी हरकतों से चौंकाया भी. हाल ही में बिग बौस के घर से कंटेस्टेंट अरहान खान को सबसे कम वोट्स के चलते बेघर कर दिया गया जिसकी वजह से अरहान की बेहद करीबी दोस्त रश्मि देसाई को काफी झटका लगा. अरहान के घर से निकलने के बाद रश्मि असीम रियाज के साख गेम प्लैन करती नजर आईं.
रश्मि देसाई से भिड़ीं माहिरा शर्मा… 

बिग बौस के मेकर्स ने आज के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है जिसमें घर के अंदर कई लड़ाई झगड़े होते दिखाई देने वाले हैं. आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट लग्जरी बजट टास्क जीतने के लिए अपने सर से एड़ी तक का जोर लगाएंगे और एक दूसरे को हराने की पूरी कोशिश करेंगे. इसी बीच रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा के बीच काफी ज्यादा लड़ाई देखने को मिली.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: गुस्से में सलमान ने खुद साफ किया बाथरूम-किचन तो यूं माफी मांगने लगे घरवाले, देखें Video

माहिरा ने रश्मि से कहा….

माहिरा शर्मा ने सभी के सामने रश्मि देसाई पर ये कमेंट किया कि वे इस शो में अकेले आगे नहीं बढ़ पा रही हैं और उन्हें अपने साथ कोई ना कोई चाहिए ही होता है. माहिरा कहती हैं, “पहले तुम्हें पारस चाहिए था, फिर तुम्हें अरहान चाहिए था, अब तुम्हें असीम रियाज चाहिए.” माहिरा के मुंह से ये बात सुन कर रश्मि काफी शौक्ड हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कैप्टन शहनाज से भिड़ीं मधुरिमा, शहनाज ने दिया ये दंड

रश्मि ने पकड़े माहिरा के पैर…

माहिरा की ये बात सुनने के बाद जो रश्मि ने किया उसकी उम्मीद शायद किसी को भी ना थी. रश्मि ने माहिरा के पैर छुए और माहिरा के थैंक्यू कहा. इसके आगे रश्मि ने माहिरा से कहा कि “तुम जितना बोल के लोगों को दुखी कर सकती हो उतना हुनर मुझमें नहीं है”. अब देखना ये होगा कि रश्मि और माहिरा की ये लड़ाई कैसा रूप लेगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: ‘नागिन’ एक्ट्रेस ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट, रश्मि देसाई पर लगाए ये इल्जाम

Bigg Boss 13: गुस्से में सलमान ने खुद साफ किया बाथरूम-किचन तो यूं माफी मांगने लगे घरवाले, देखें Video

बिग बौस सीजन 13 का सफर दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है और इस सीजन की टी.आर.पी. के तो क्या ही कहने. वैसे तो बिग बौस का हर सीजन सभी रिएलिटी शो के टी.आर.पी को पीछे छोड़ देता है लेकिन इस सीजन ने तो हद ही पार कर दी. जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे वैसे सभी कंटेस्टेंट्स का गेम और ज्यादा स्ट्रौंग होता जा रहा है. बीते एपिसोड्स में आपने देखा कि इस हफ्ते की कैप्टन पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को चुना गया पर दिखने में ऐसा आया है कि उनकी कैप्टेंसी कुछ खास नहीं जा रही. शहनाज का कहना ये है कि आरती सिंह, शेफाली जरीवाला और शेफाली बग्गा के अलावा उनकी कोई मदद नहीं कर रहा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: कैप्टन शहनाज से भिड़ीं मधुरिमा, शहनाज ने दिया ये दंड

सलमान खान ने किया घर को साफ…

इसी कारण बीते एपिसोड में वो हुआ जो शायद बिग बौस के इतिहास में कभी नहीं हुआ. शो के होस्ट यानी सलमान खान ने खुद घर के अंदर एंट्री ली और किचन से लेकर बाथरूम तक साफ किया. सलमान का कहना ये था कि बीते कुछ दिनों से वे घरवालों के मुंह से ये कहते सुन रहे हैं कि उनका मन नहीं कर रहा काम करने का और इसी बात से सलमान खान ने खुद घर के अंदर आ कर घर को साफ किया. सलमान खान ने बर्तन धोए, फ्रिज साफ किया और यहां तक की बाथरूम तक साफ किया जो कि काफी गंदा था और कोई साफ करने को तैय्यार नहीं था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: ‘नागिन’ एक्ट्रेस ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट, रश्मि देसाई पर लगाए ये इल्जाम

घर को साफ करने बाद लगाई सबकी क्लास…

सलमान खान को घर साफ करना देख सभी कंटेस्टेंट के सर शर्म से झुक गए. इस बात पर सलमान ने कहा कि “इस शो का होस्ट हूं मैं तो ये घर मेरा है और मुझे इसे साफ करने में कोई दिक्कत नहीं है और अगर आप में से किसी का मन ना करे घर साफ करने का तो मुझे बता देना, मैं आकर साफ कर दूंगा. मै किसी भी काम को छोटा नहीं समझता”. इसके बाद सलमान खान घरवालों के अच्छे से क्लास लगाते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: अरहान ने दी सिद्धार्थ पर एसिड फेंकने की धमकी, देखें वीडियो

सलमान खान के बिना बिग बौस अधूरा…

शो के होस्ट सलमान खान इस शो को 10 साल से होस्ट कर रहे हैं और बिग बौस के साथ अगर कोई नाम जुड़ा है तो वो है सलमान खान का. सलमान खान के 10 साल पूरे होने पर बिग बौस ने सलमान खान को सुल्तानी अखाड़े में बुलाया और उन्हें बिग बौस के 10 साल का सफर दिखाया जिसमें उन्होनें दर्शकों को हसाया भी और कंटेस्टेंट पर गुस्सा भी हुए पर सबसे बड़ी बात जो बिग बौस ने कही वो ये थी कि सलमान खान के बिना ये शो बिल्कुल अधूरा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हाथापाई तक पहुंची सिद्धार्थ-रश्मि की लड़ाई, अरहान की फटी शर्ट

Bigg Boss 13: कैप्टन शहनाज से भिड़ीं मधुरिमा, शहनाज ने दिया ये दंड

बिग बौस के घर में हर सदस्य अपने आप को कैप्टन के रूप में देखना चाहता है और इसी वजह से हर कैप्टेंसी टास्क में घर के अंदर काफी हंगामा खड़ा हो जाता है. इस हफ्ते हर कोई टास्क को रद्द करने में लगा था तो वहीं बिग बौस ने गेम की बाज़ी पलटते हुए कैप्टेंसी के 2 दावेदार चुने जिसमें से विशाल आदित्य सिंह और शहनाज गिल का नाम शामिल था. इन दोनो की रेस में पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल को मौका मिला घर की अगली कैप्टन बनने का.

ये भी पढ़ें- अलविदा 2019: इस साल बौलीवुड में रही इन गानों की धूम, देखें Video

शहनाज और मधुरिमा के बीच हुआ हंगामा…

जैसा कि हम सबने बीते एपिसोड में देखा कि शहनाज गिल की कैप्टेंसी का पहला दिल ही हंगामों से भरा था और इन हंगामों का सबसे बड़ा कारण थीं कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली. बिग बौस और शहनाज के बार बार मना करने के बाद भी मधुरिमा शो में सो रही थीं और इसी वजह से बिग बौस बार बार कुकडूकू का सायरन भी बजा रहे थे. मधुरिमा के अलावा रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा भी सोते दिखाई दिए पर मधुरिमा का कहना ये था कि शहनाज सिर्फ उन्हें ही टारगेट कर रही हैं और इसी के चलते मधुरिमा और शहनाज के बीच काफी बहस भी हुई.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: ‘नागिन’ एक्ट्रेस ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट, रश्मि देसाई पर लगाए ये इल्जाम

मधुरिमा ने किया अपनी ड्यूटी निभाने से साफ इंकार…

इसके बाद मधुरिमा ने घर का काम करने से मना कर दिया और इसका कारण उन्होनें ये बताया कि उनका काम करने का मन नहीं है जिस वजह से शहनाज और ज्यादा गुस्से में आ गई और सबको अपने काम करने से मना कर दिया और कहा कि आज लंच भी नहीं बनेगा क्योंकि मधुरिमा की टीम से कोई काम करने के लिए तैय्यार नहीं है. विशाल आदित्य सिंह और अरहान खान के बार बार समझाने के बाद भी मधुरिमा अपना बात पर अड़ी रहीं की वे काम नहीं करेंगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: अरहान ने दी सिद्धार्थ पर एसिड फेंकने की धमकी, देखें वीडियो

शहनाज ने छिपाई मधुरिमा की मेक-अप किट…

इसके बाद शहनाज गिल का गुस्सा सांतवे आस्मान पर पहुंच चुका था और उन्होनें मधुरिमा की मेक-अप किट छिपा दी. इसके बाद मधुरिमा थोड़ी शांत हुईं और अपनी ड्यूटी निभाने आईं पर इसके बाद भी शहनाज ने उनकी मेक-अप किट वापस नहीं की. मधुरिमा का कहना ये था कि शहनाज गिल कैप्टन बनते ही उन्हें टारगेट कर रही हैं और ज्यादा हुक्म चला रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हाथापाई तक पहुंची सिद्धार्थ-रश्मि की लड़ाई, अरहान की फटी शर्ट

अब देखने वाली बात ये होगी कि आज के वीकेंड के वौर में शो के होस्ट यानी सलमान खान किसकी क्लास लगाते दिखाई देंगे और कोन होने वाला है इस हफ्ते घर से बेघर.

Bigg Boss 13: ‘नागिन’ एक्ट्रेस ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट, रश्मि देसाई पर लगाए ये इल्जाम

बिग बौस का सीजन 13 काफी दिलचस्प होता जा रहा है और इस गेम को इंट्रस्टिंग कर रही है सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई. बीते दिनो हमने देखा की सिद्धार्थ और रश्मि के बीच काफी भयंकर लड़ाई हुई और लड़ाई इस कदर बढ़ गई की दोनो ने एक दूसरे पर चाय तक फेंक दी. भले ही चाय फेंकने की शुरूआत रश्मि ने की हो लेकिन इस लड़ाई में एक कंटेस्टेंट ऐसा भी था जो बिना किसी मतलब के सिद्धार्थ से लड़ता दिखाई दिया और उस कंटेस्टेंट का नाम है अरहान खान.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: अरहान ने दी सिद्धार्थ पर एसिड फेंकने की धमकी, देखें वीडियो

घटती जा रही है रश्मि देसाई की फैन फौलोविंग…

जी हां जब रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला आपस में लड़ रहे थे तो इतना तो सबको समझ में आ रहा था पर बिना किसी मतलब के अरहान ने भी सिद्धार्थ पर चाय फेंक दी जिस वजह से सिद्धार्थ का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया और वे आपे से बाहर हो गए. वैसे तो रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला दोनो ही टेलिवीजन इंडस्ट्री का जाना माना नाम है पर ऐसा देखने में आ रहा है कि रश्मि के इस तरह के बिहेवियर को देख उनकी फैन फौलोविंग घटती जा रही है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हाथापाई तक पहुंची सिद्धार्थ-रश्मि की लड़ाई, अरहान की फटी शर्ट

को-स्टार जैसमीन भसीन का आया बड़ा बयान…

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई को देख उन्के फैन क्लब्स भी दो हिस्सो में बट गए हैं. पर ज्यादातर लोगों का कहना यही है कि रश्मि देसाई जान बूझ कर सिद्धार्थ को टारगेट कर उन्हें गुस्सा दिलाती हैं और गर्लकार्ड प्ले करती हैं. इसी बीच उनके सीरियल “दिल से दिल तक” में रश्मि के साथ काम कर चुकीं उनकी को-स्टार जैसमीन भसीन का एक बयान भी सामने आया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की एंट्री होते ही टूटा शहनाज का दिल, पारस ने की ऐसी हरकत

रश्मि साध रही हैं सिद्धार्थ पर निशाना…

एक इंटरव्यू के दौरान जैसमीन भसीन ने बताया कि, ‘सिद्धार्थ कभी भी किसी लड़की के साथ बदतमीजी नहीं कर सकते हैं. मैं उनके साथ काम कर चुकी हूं तो मुझे अच्छे से पता है कि वह कैसे इंसान हैं. रश्मि आए दिन उन पर निशाना साध रही है, जोकि बिल्कुल गलत है.’ इसी विषय पर आगे बात करते हुए जैसमीन ने बताया कि, ‘सिद्धार्थ सिर्फ गेम के लिए ऐसी बातें नहीं कहेंगे, उनका दिल दुखा है और इसी वजह से वह आपे से बाहर हो गए. रश्मि को सोच-समझकर इस गेम में आगे बढ़ने की जरुरत है.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में दोबारा होगी सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, ऐसे गले लगा लेगीं शहनाज गिल

यही सदस्य रहेंगे नोमिनेटिड…

बीते एपिसोड में आपने देखा कि शो के होस्ट सलमान खान ने सभी घरवालों की गलतफहमियां दूर करवाईं और असीम को एक अच्छी खबर सुनाई कि वे कैप्टन होने की वजह से नोमिनेट होने से बच गए हैं. बीते वीकेंड के वौर में घर से कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ और यही नोमिनेटिज सदस्य अगले हफ्ते के लिए भी नोमिनेटिड ही रहेंगे जिसमें से सिद्धार्थ शुक्ला, अरहान खान, विशाल अदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, शेफाली बग्गा और आरती सिंह का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: विशाल पर फूटेगा रश्मि देसाई का गुस्सा, भद्दे कमेंट से भड़की

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें