शादी के बंधन में बंधे ये भोजपुरी स्टार, देखें फोटोज

भोजपुरी के एक और जानेमाने एक्टर ने अपनी शादी रचा ली. यह नाम है भोजपुरी के स्टार एक्टर विमल पाण्डेय का. जिन्होंने भोजपुरी फेम और जानी-मानी ऐक्ट्रेस आयशा कश्यप के साथ सात फेरे ले लिए. विमल पाण्डेय ने अपने शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह ऐक्ट्रेस आयशा कश्यप के शादी के साथ बंधन में बंधे हुए नजर आ रहें हैं.

इस तस्वीर में आयशा ने जहां शादी का लाल सुर्ख जोड़ा पहन रखा है वहीं विमल पाण्डेय ने शादी की शेरवानी पहन रखी है. एक वीडियो एल्बम से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले विमल पाण्डेय ने कई हिट फिल्में दी हैं. फिर अचानक ही आयशा के साथ शादी के बंधन में बंध कर उन्होंने सबको चौंका दिया है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनीं चांदनी सिंह, देखें ग्लैमरस फोटोज

लोग मान रहें हैं की इन दोनों कलाकारों ने शादी करके अपने फिल्मी कैरियर को ब्रेक लगा दिया है. लेकिन विमल और आयशा के चाहने वालों के लिए राहत वाली खबर है. क्योंकि विमल ने शादी की जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वह असल शादी की नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म “हीरा बाबू एम् बी बी एस” के एक सीन की है. जिसमें कहानी के मुताबिक दोनों को शादी रचानी थी. इस सीन के कुछ फोटो विमल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर किए थे जिसे लोगों ने सचमुच की शादी समझ लिया था.

बताते चलें की अभिनेता विमल पाण्डेय और अभिनेत्री आयशा कश्यप अभिनीत “हीरा बाबू एम् बी बी एस” की शूटिंग पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में चल रही हैं. आदि शक्ति इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में विमल पाण्डेय, आयशा कश्यप, आनंद मोहन, मटरू, प्रेम दूबे, सी.पी भट्ट, प्रदीप देव, ज्ञान हैं. जबकि फिल्म के निर्देशक अखिलेश पाण्डेय है . निर्माता संजय कुमार जैन और पंडित दुर्गा प्रसाद मजूमदार है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर रवि किशन की खूबसूरत बेटी ने इस फिल्म में किया डेब्यू, ट्रेलर हुआ लौन्च

फिल्म का संगीत दिया है मधुकर आनंद ने व छायांकन विष्णु झा कर रहें हैं. बताया जा रहा है की यह फिल्म पूरी तरह से कौमेडी फिल्म है जो भोजपुरी में बदलाव का संकेत लेकर आ रही है . इस फिल्म को लेकर पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है इस लिए फिल्म को लेकर सभी की उत्साहित भी हैं.

विमल पाण्डेय का फेसबुक लिंक जिसपर उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं-

भोजपुरी डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनीं चांदनी सिंह, देखें ग्लैमरस फोटोज

भोजपुरी फिल्मों की बेहतरीन अदाकारा चांदनी सिंह अपने अभिनय की वजह से हरदम सुर्खियों में बनी रहतीं हैं. एल्बम गर्ल के रूप में फिल्मों में पहचान बनाने वाली चांदनी सिंह इन दिनों निर्माताओ निर्देशकों की पहली पसंद बनी हुई हैं. चांदनी सिंह ने अभिनय की शुरुआत खेसारीलाल यादव के साथ के एक वीडियो एल्बम  ‘डोली में गोली मार देब.’ से की थी जो बहुत ही हिट रही.

चांदनी सिंह को उसके तुरंत बाद एक नया एल्बम ‘चोंए चोंए’ भी मिली जो सुपरहिट रही. उनका एल्बम ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ गाना इंटरनेट पर धमाल मचा चुका है. इस गाने को यूट्यूब पर करीब 6 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. चांदनी सिंह की फिल्मों में एंट्री बड़े निर्देशकों में शुमार अरविन्द चौबे “मैं नागिन तू सपेरा” से हुई थी.

Bigg Boss 13: नहीं रुक रही सिद्धार्थ और असीम की लड़ाई, पारस हुए घर से बेघर

इस फिल्म में चांदनी के अपोजिट भोजपुरी के स्टार अरविन्द अकेला कल्लू थे. इसके बाद उन्होने संजीव मिश्रा के साथ बद्रीनाथ, पवन सिंह के साथ राजा, बॉस, और क्रेक फाईटर, यश कुमार मिश्रा के साथ विजयी भवः खेसारी लाल यादव के साथ मेरी जंग मेरा फैसला जैसी फिल्मों में काम किया. जहां दर्शकों ने उन्हें एल्बमों से भी ज्यादा प्यार दिया.

चांदनी सिंह चुनौतियों का डट कर सामना करने वाली अभिनेत्रियों में सुमार हैं. इसी लिए वह जौनपुर जैसे छोटे शहर से निकल इस मुकाम को हासिल करने में कामयाब हो पाई हैं. उनका कहना है की छोटे शहरों की लड़कियों में प्रतिभाएं छुपी है. लेकिन इन शहरों के दकियानूसी सोच के चलते यह लडकियां आगे नहीं बढ़ पाती है. अब छोटे शहरों के लोगों को अपने सोच में बदलाव लाने की जरुरत है. उन्हें चाहिए की अपने घरों की लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद करें जिससे यह लड़कियां भी आगे बढ़ पायें.

ये भी पढ़ें- “पानीपत”: एक खास सोच के साथ बनी फिल्म

वह कहती हैं की अगर आप चुनौती स्वीकार करने की स्थिति में नहीं है तो आप के लिए सफलता थोड़ी मुश्किल हो जाती है. इसी लिए मै हर तरह के रोल के लिए खुद को तैयार रखती हूं चाहे वह कितना ही कठिन रोल क्यों न हो. यही कारण है की मै निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद बनी हुई हूं और मुझे लगतार अच्छी फिल्में मिल रहीं हैं.

वहीं चांदनी सिंह के फैन्स का कहना है की चांदनी लाजवाब अभिनय करती है इसी वजह से उन्हें लगातार फिल्मे मिल रही हैं. अभी हाल ही में चांदनी जी ने प्रमोद प्रेमी के साथ एक फिल्म कम्पलीट कि है. इसके अलावा अरविन्द अकेला कल्लू के साथ भी उन्होंने हाल ही में एक फिल्म पूरी की है. चांदनी ने यश कुमार की फिल्म वचन को भी पूरा किया है. जिसके निर्देशक धीरू यादव हैं. वह फिल्म “वचन” के गाने को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश जाने वाली है जिसमे उनके साथ यश कुमार, निधि झा लुलिया है.

चांदनी सिंह ने भोजपुरी के सभी बड़े एक्टरों के साथ काम कर चुकी हैं जिसमें खेसारीलाल, पवन सिंह, यशकुमार, अरविन्द अकेला कल्लू का नाम प्रमुख है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर रवि किशन की खूबसूरत बेटी ने इस फिल्म में किया डेब्यू, ट्रेलर हुआ लौन्च

चांदनी सिंह के वीडियो अल्बम लिंक्स- 

https://www.youtube.com/watch?v=ZgvRXUOSZfY

सोशल मीडिया एक्टर नहीं बनाता- देव सिंह

भोजपुरी फिल्मों में नैगेटिव रोल निभा कर कुछ गिनेचुने चेहरों ने ही पहचान बनाने में कामयाबी पाई है. इन्हीं ऐक्टरों में एक नाम है देव सिंह का. मिमिक्री से अपने ऐक्टिंग कैरियर की शुरुआत करने वाले देव सिंह के फिल्मों में आने के पीछे की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है, जितनी किसी मसाला फिल्म की कहानी होती है.

एक मुलाकात में उन के फिल्मी सफर को ले कर लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश:

आप के फिल्मों में आने की कहानी बहुत दिलचस्प रही है. क्या अपने चाहने वालों से इसे सा झा करना चाहेंगे?

मैं उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला हूं, लेकिन मेरा पालनपोषण पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुआ है. मेरे पिताजी वहां कोयले की खान में काम करते थे. बचपन में मेरा ऐक्टिंग की तरफ कोई रुझान नहीं था, लेकिन ग्रेजुएशन के दौरान अचानक मुझे ऐक्टिंग का शौक लग गया था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि ने की अरहान के साथ शादी की प्लैनिंग, इस कंटेस्टेंट से की दिल की बात

दरअसल, एक बार मैं आरकैस्ट्रा देखने गया था. मैं वहां सब से पीछे खड़ा था. लेकिन तभी मेरे मन से आवाज आई कि मैं यहां नहीं वहां स्टेज पर रहूं और लोग मुझे देखें. बस, उसी रात से नाम कमाने की भूख ने जन्म ले लिया और ऐक्टिंग की तरफ मेरा रुझान होता गया.

दरअसल, बाद में टेलीविजन पर एक शो देख कर मिमिक्री करने लगा, जो मेरे दोस्तों को बहुत पसंद आई. स्टेज पर आने के शौक को पूरा करने के लिए मैं एक आरकैस्ट्रा टीम में गया. वहां मुझे अमिताभ बच्चन के 38 डायलौग याद कर के बोलने के लिए कहा गया, जिन्हें मैं ने 2 घंटे में ही याद कर लिया था.

एक दोस्त की सलाह पर मैं दिल्ली आ गया. यहां से शुरू हुई जद्दोजेहद कर के एक एक्टर बनने की कहानी. दिल्ली में एक थिएटर ज्वौइन किया, जहां 3 महीने तक पोस्टकार्ड लिखने व चाय पिलाने और ब्रोशर बांटने का काम किया.

अचानक मेरे एक दोस्त ने कहा कि मुंबई जा कर जीरो लैवल से शुरुआत करो. इस के बाद मैं एक्टर बनने की चाहत ले कर सीधा मुंबई पहुंच गया, जहां लोगों ने मेरे भोलेपन का जम कर फायदा उठाया. लोग मेरे ही पैसे खा कर मुझे गलत बोलते थे, जिस की वजह से मैं धीरेधीरे डिप्रैशन में चला गया.

उस डिप्रैशन से निकलने के लिए मैं ने 3,000 रुपए की तनख्वाह पर सेल्समैन की नौकरी भी की. अभी नौकरी किए महीनाभर भी नहीं हुआ था कि मेरी मां की मौत हो गई. मैं निराश हो कर अपने गांव सहतवार आ गया और यहां मैं ने एक कपड़े की दुकान खोल ली.

लेकिन मेरा मन एक्टिंग में लगा रहता था, इसलिए मैं फिर से मुंबई आ गया. इस बार मुझे छोटेमोटे काम मिलने शुरू हो गए थे. फिर मेरी जद्दोजेहद रंग लाई और मुझे भोजपुरी की पहली फिल्म ‘दीवाना’ में काम मिला.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: खतरे में पड़ी सिद्धार्थ की कैप्टेंसी, असीम ने चली ये चाल

इस फिल्म में मेरा बस एक ही सीन था, लेकिन उस एक सीन ने यह बताया कि कोई भी काम छोटा नहीं होता, बस सच्ची लगन होनी चाहिए. यही वह समय था, जहां से मेरे लिए फिल्मों के दरवाजे खुल गए.

भोजपुरी के दूसरे कई कामयाब कलाकारों की तरह क्या आप ने भी छोटे परदे पर काम किया है?

छोटा परदा किसी को भी कलाकार बनाने के लिए पहली क्लास है. कलर्स चैनल के सीरियल ‘भाग्य विधाता’ में मेरे किरदार को खूब पसंद किया गया था.

इस के अलावा ‘सीआईडी’, ‘अदालत’, ‘महाराणा प्रताप’, ‘जयजय बजरंग बली’, ‘शपथ’, ‘महिमा शनि देव की’, ‘इम्तिहान’, ‘सावधान इंडिया’ के कई ऐपिसोड में भी मैं ने काम किया है.

कोई नैगेटिव रोल निभाने के दौरान क्या कभी आप के मन में नैगेटिव खयाल भी आते हैं?

मैं फिल्मों में नैगेटिव किरदार में जितना दबंग और खतरनाक नजर आता हूं, असल जिंदगी में उतना ही सहज और मिलनसार हूं. ऐसे में किरदार से बाहर निकलने के बाद कभी भी नैगेटिव खयाल नहीं आते हैं.

आजकल नैगेटिव किरदार से निकल कर कई कलाकार कौमेडी और सीरियस किरदार करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस की क्या वजह है?

कोई भी कलाकार तभी पूरा होता है, जब वह सभी तरह के रोल में खुद को ढाल ले. जहां तक मेरा सवाल है, तो मैं भी वही कर रहा हूं.

आप की हिंदी फिल्म ‘किरकेट’ रिलीज होने वाली है. इस की कहानी कैसी है?

यह फिल्म बिहार में क्रिकेट पर हावी राजनीति पर बनी है. बिहार में क्रिकेट को ‘किरकेट’ कहा जाता है. इस फिल्म में मेरे साथ क्रिकेटर व सांसद रहे कीर्ति आजाद लीड रोल में हैं. फिल्म ‘किरकेट’ में मेरा किरदार एक विकेटकीपर का है. इस रोल के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी थी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: घर में एंट्री के साथ ही शुरू हुई विशाल और मधुरिमा की लड़ाई, देखें Video

आप के इस ऊंचाई तक पहुंचने में किस साथी कलाकार का अहम रोल रहा है?

मेरे फिल्मी करियर को आगे बढ़ाने में विशाल तिवारी और अवधेश मिश्र का प्रमुख योगदान रहा है. उन्होंने हर कदम पर मेरी मदद की है. इस के अलावा मैं ने जिन लोगों के साथ काम किया है, मैं उन का भी शुक्रगुजार हूं.

आप अपने किरदार में दम लाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं?

मेरी कोशिश रहती है कि मैं जिस किरदार को कर रहा हूं, उसे पूरी तरह से जी लूं. मैं ने फिल्म ‘विजेता’ के लिए अपने वजन को 14 किलो तक कम किया था, ताकि मैं धावक लगूं. फिल्म ‘छलिया’ के लिए थोड़े मसल्स बढ़ाए, ताकि कड़क दारोगा दिखूं.

आज की नई पीढ़ी सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर ऐक्टर बनने का सपना देखती है. इस को ले कर आप का क्या नजरिया है?

सोशल मीडिया से संघर्ष कर के ऐक्टर नहीं बना जा सकता है. अगर ऐसा हो तो घरघर में ऐक्टर ही पैदा होने लगेंगे. ऐक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत और ऐक्टिंग की बारीकियों को सीखने की जरूरत होती है.

सुना है, आप अपनी फिटनैस को ले कर बहुत संजीदा रहते हैं?

आप ने बिलकुल सही सुना है. मैं अपने शरीर पर बहुत ध्यान देता हूं. हर दिन मैं जिम जाता हूं. अगर शूटिंग के लिए किसी छोटे शहर में भी रहता हूं तब वहां भी जिम ढूंढ़ लेता हूं. जहां मुझे जिम नहीं मिल पाता है, उस दिन मैं 4 से 5 किलोमीटर की दौड़ लगाता हूं.

आप अपने चाहने वालों से क्या कहना चाहेंगे?

मेरा यही मानना है कि कभी  झूठ न बोलें, कर्जदार न बनें, किसी की शिकायत या चुगली न करें. इन चीजों से दूर रहना आप की कामयाबी में मील का पत्थर साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- फिर से दिखेगा भुपेन्द्र विजय सिंह का जलवा, पढ़ें खबर

खेसारी लाल ने अपनी फिल्म ‘बागी’ की कमाई बाढ़ पीड़ितों में की दान

ऐसे में तमाम लोग बिहार के बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आ रहें हैं. इनमें एक नाम और जुड़ गया है, यह नाम है भोजपुरी के सुपरस्टार गायक और अभिनेता खेसारी लाल का. इन्होने पटना के बाढ़ पीड़ितों के लिए 9 गाड़ी राहत सामग्री और पांच हजार लीटर दूध व और 20 हजार लीटर साफ़ पानी अपने खेसारी फाउंडेशन के जरिये वितरण के लिए भेजी है. इनके द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए मुहैया कराये गए राहत सामग्री के वितरण की जिम्मेदारी गीतकार पवन पाण्डेय नें 500 बच्चों के साथ संभाली है.

खेसारी लाल ने पटना बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए इस मसले पर अपने फेसबुक पेज पर 16 मिनट 36 सेकेण्ड लाइव आकर लोगों से पटना बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आने की अपील की है. उन्होंने अपने लाइव में कहा की जिस तरह भोजपुरी बेल्ट की 30 करोड़ की जनता ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है. ऐसे में उनकी भी जिम्मेदारी बनती है की वह अपने प्रसंसको के मुसीबत में काम आयें.

ये भी पढ़ें- इस तारीख को रिलीज होगी बिहार क्रिकेट टीम में हावी राजनीति पर बेस्ड फिल्म ‘किरकेट’

उन्होंने अपने फेसबुक लाइव में कहा की “जिस तरह भोजपुरी अभिनेता अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए फेसबुक पर औनलाइन आकर लोगों से फिल्मों को देखने की अपील करते हैं, उसी तरह से सभी लोग बाढ़ में फंसे लोगों के लिए लाइव आकर खुद द्वारा किये जा रहें मदद की बात सामने रखें. साथ ही लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील करें.”

उन्होंने अपने लाइव मे कहा की “मै गरीबी से आया हूं. इस लिए मैं लोगों की मदद करता हूं. मुझे लोगों का दर्द पता है. मेरा फेसबुक पर लाइव आने का उद्देश्य सिर्फ यह है लोग भी देख कर मदद के लिए आगे आएं.”

पटना बाढ़ पीड़ितों के मदद में आगे आये खेसारी ने अपने फेसबुक लाइव में बताया की उन्होंने भैंस चरा कर और लिट्टी बेंच कर अपना बचपन गुजारा है. उन्होंने कहा की आज अभिनय के जिस मुकाम पर वह हैं वहां  पहुंचाने में बिहार की जनता का बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने भोजपुरी के सभी अभिनेताओं से भी अपील किया की अपने फैन्स के जरिये बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुचाएं.

ये भी पढ़ें- पारिवारिक संबंधों के तानेबाने में बुनी भोजपुरी

फेसबुक लाइव लिंक-

बागी फिल्म ट्रेलर लिंक-

पीएम की लाइफ पर भोजपुरी फिल्म बनायेंगे सुपर स्टार रवि किशन

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार और वर्तमान में गोरखपुर के सांसद रवि किशन जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री के रोल में नजर आयेंगे. इसके लिए वह खुद ही फिल्म बनाने की तैयारी में है. उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर पटना में भाजपा कार्यालय में पहुंच कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की वह देश की अलग-अलग भाषाओं में 600 के करीब फिल्मों में काम कर चुके है. लेकिन आने वाले दिनों में वह जिन महापुरुषों में से प्रेरित है उनके जीवन पर फिल्में बनाने वाले है. वह प्रधानमन्त्री मोदी व स्वामी विवेकानंद पर फिल्म बनाने पर विचार कर रहें हैं. जिसमें वह खुद ही प्रधानमंत्री रोल करने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार का उनके ऊपर बड़ा कर्ज है जिसे वह चुका नहीं पायेंगे. क्योंकि उनकी जो भी पहचान है उसमें बिहार के दर्शकों और उनके प्रशंसकों का बड़ा योगदान है. मल्टीप्लैक्स में भोजपुरी फिल्मों के प्रदर्शन न हो पाने के एक सवाल पर उन्होंने कहा की सिनेमाघरों में भोजपुरी फिल्मों का प्रदर्शन कम हो रहा है. इसके लिये उन्होंनें राज्य सरकार से मल्टीप्लैक्स में भी भोजपुरी के एक शो दिखाए जाने की मांग की है. जिससे भोजपुरी फिल्मों को बढ़ावा मिलेगा और भोजपुरी के दर्शक भी मल्टीप्लेक्स में भोजपुरी फिल्मों को देखने का मजा ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘कुंडली भाग्य’ की इस एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अंदाज, फोटोज वायरल

इस दौरान बिहार सरकार द्वारा भोजपुरी फिल्मों को बढ़ावा दिए जाने के नजरिये से शुरू किये गए राज्य सरकार के 25 लाख रूपये के अनुदान की भी सराहना की. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अवार्ड दिए जाने की शुरुआत किये जाने को लेकर कहा की इससे भोजपुरी कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है की वह सांसद बनने के फिल्मों से एकदम से दूरी नहीं बनायेंगे बल्कि वह अब चुनिंदा विषयों पर काम करेंगे. साथ वह भोजपुरी के के विकास के लिए सरकार के लेवल पर भी हर संभव प्रयास करेंगे. इसके पहले भी रवि किशन ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किये जाने को लेकर लोकसभा में आवाज उठाई थी. रवि किशन भोजपुरी के एकमात्र ऐसे कलाकार है जिन्होंने भोजपुरी सहित हिंदी, व दक्षिण की कई भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है.

ये भी पढ़ें- सारा के लिए कार्तिक ने किया ऐसा काम, फैंस बोले

एडिट बाय- निशा राय

खेसारी-काजल: मिलिए भोजपुरी फिल्मों की इस हौट जोड़ी से

भोजपुरी फिल्मों की बात ही अलग होती हैं फिर चाहे उनकी एक्टिंग स्टाइल हो डायलौग डिलीवरी हो, गाने हो या उसके डांस, सभी इसे बेहद पसंद करते  हैं. शायद यही कारण भी है की भोजपुरी की पौपुलेरिटी किसी भी बौलीवुड स्टार्स से कम नही हैं. इन भोजपुरी स्टार्स फिल्मों में कुछ जोड़ी ऐसी भी है जो लोगों को काफी पसंद आती हैं. उन्हीं जोड़ियो में से एक है काजल रघवानी और खेसारी लाल यादव की. इन दोनों ने ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी. इन दोनों ने साथ में कई गानों में भी अपने डांस का जलवा बिखेरा.

यू- ट्यूब पर हिट है ये जोड़ी

इन दोनों की जोड़ी के कई गाने यू- ट्यूब पर करोड़ो लोगों ने पसंद किए हैं. इनका एक गाना ‘गोरी तू’ को 20 मिलीयन से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. काजल और खेसारी असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त हैं. औन स्क्रीन हो या औफ स्क्रीन दोनों की कैमिंस्ट्री काफी अच्छी हैं.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली-निरहुआ: कमाल है भोजपुरी फिल्मों की ये 

यहां से की शुरुआत

खेसारी लाल ने साल 2011 में फिल्म ‘साजन चले ससुराल नीलेश राजा’ से की. पर मेन लीड में वो फिल्म ‘नागिन’ में नजर आए. जिसके बाद खेसारी ने पीछे पलटकर नहीं देखा और सफलता की ओर बढ़ते चले गए.  2011 से 2013 तक उन्होंने 15 फिल्में की. उनके अकेले इंस्टाग्राम पर 226 हजार फौलोवर्स हैं. साल 2016 में भोजपुरी सिने अवार्ड ने खेसारी लाल को ‘BEST POPULAR ACTOR’ से सम्मानित किया वहीं साल 2018 में उनको “BEST ACTOR” से नवाजा गया.

वही काजल ने साल 2013 से भोजपुरी फिल्मों से कैरियर की शुरुआत की और बेहद कम समय में ही वो शोहरत की बुलंदियों तक पहुंच गई. ये बात बेहद खास है की काजल ने अभी तक कुछ 30-35 फिल्में की है उसमें से आधी से ज्यादा फिल्म उन्होंने  खेसारी के साथ की हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का फिटनेस फ्रीक लुक देख, 

इस साल भी धमाल मचाएगी ये जोड़ी

खेसारी लाल और काजल की इस साल दो फिल्म ‘हेराफेरी’ और ‘मेहरबानियां’ आने वाली हैं. जिसकी शूटिंग अभी चल रही हैं. फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

भोजपुरी फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ इस दिन होगी रिलीज

भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ 21 मार्च यानि होली पर रिलीज होगी. इस फिल्म में  देश के उन वीरों की कहानी है जो दिनरात एक कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं.

इस फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ में दिनेशलाल यादव निरहुआ कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यह फिल्म पूरी तरह से व्यवसायिक है और एक लंबे समय के बाद कोई ऐसी फिल्म आ रही है, जिसमें निरहुआ एक नई अभिनेत्री के साथ नजर आएंगे. नीता ढुंगना इस भोजपुरी फिल्म में बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी.

sher e hindustan

इस फिल्म के निर्देशक मनोज नारायण है जबकि फिल्म में दिनेश लाल यादव, आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा और अमृत कुमार मुख्य भूमिका में हैं.

खेसारीलाल यादव इस गाने से मचा रहे हुड़दंग

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव अपने चाहने वालों के लिए एक जबदस्त सरप्राइज लेकर आए हैं. जी हां, इनका गाना यूट्यूब पर खुब पसंद किया जा रहा है. खेसारीलाल का यह गाना ‘दीदी का देवर आंख मारे’ जबरदस्त हिट हो रहा है. सुनिए यह जबरदस्त गाना.


फिलहाल इस गाने का कोई वीडियो सामने नहीं आया लेकिन यह औडियो ही हर गाने पर भारी पड़ रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि यह गाना इस होली पर सबके सिर चढ़कर बोलने वाला है.

आपको बता दें कि हाल ही  में खेसारीलाल की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का ट्रेलर सामने आया था. इस फिल्म में खेसारीलाल के काजल राघवानी भी नजर आने वाली हैं.

खेसारीलाल की इस फिल्म का ट्रेलर है जबरदस्त, देखें वीडियो

भोजपुरी स्‍टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘कुली नंबर 1’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है. ‘कुली नंबर 1’ का ट्रेलर जबरदस्त है, जिसमें खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के साथ अन्‍य कलाकार भी जबरदस्त एक्‍शन में नजर आ रहे हैं.

हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काजल राघवानी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इसमें मेरा किरदार काफी स्‍ट्रांग है. फिल्‍म की कहानी में महिलाओं का सम्‍मान भी खूब किया गया है. काजल ने कहा कि जिस तरह से आज हम सब महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं, यदि हमेशा हर क्षण, हर दिन उनको इसी तरह का सम्मान दिया जाए तो शायद ही उन पर कोई विपत्ति आए.

फिल्‍म ‘कुली नंबर 1’ में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा पूजा गांगुली, देव सिंह, अनूप अरोड़ा, किरण यादव, महेश आचार्या,सीपी भट्ट,मनोज सिंह, बलराम पांडेय, बिना पांडेय आदि है.

भोजपुरी फिल्मों पर गुंजन सिंह ने कही बड़ी बात

भोजपुरी फिल्मों का चलन बिहार में काफी ज्यादा है. पर भोजपुरी कलाकारों का मानना है कि उन्हें काफी संघर्ष के बाद सफलता मिलती है. बिहार में गायक या अभिनेता बनना बहुत मुश्किल काम है.

भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह ने कहा है कि बिहार में कलाकार संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में सभी चाहते हैं कि उनके बच्चें डाक्टर या इंजिनियर बनें. आज के मां-बाप अपने बच्चों को अभिनेता या गायक बनने नहीं देना चाहते हैं. क्येंकि वें जानते हैं कि गायक और अभिनेता बनना कितना मुश्किल काम है.

दरअसल भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह बुधवार को रोहतास के डिहरी में अपनी फिल्म ‘नसीब’ के प्रमोशन के लिए आए हुए थे. उन्होंने अपने फिल्म का प्रमोशन किया. इसी दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में आज कलाकार संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं. उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है.

गुंजन सिंह ने कहा कि मुश्किल इस बात की है कि भोजपुरी कलाकारों के किसी भी तरह का सरकारी संरक्षण नहीं है. यहां जो भी कलाकार यहां है वह संघर्ष के दौर से गुजर रहे हैं. बिहार में कलाकारों को काफी संघर्ष करना पड़ता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें