मोक्ष

लेखक- सुधा गोयल 

‘‘मां,कुंभ नहाने चलोगी? काफी दिन से कह रही थीं कि मुझे गंगा नहला ला. इस बार तुम्हें नहला लाता हूं. आज ट्रेन का टिकट करा लिया है.’’ यह सुन कर गोमती चहक उठीं, ‘‘तू सच कह रहा है श्रवण, मुझे यकीन नहीं हो रहा.’’ ‘‘यकीन करो मां, ये देखो टिकटें,’’ श्रवण ने जेब से टिकटें निकाल कर गोमती को दिखाईं और बोला, ‘‘अब जाने की तैयारी कर लेना, जोजो सामान चाहिए बता देना. अगले हफ्ते आज के ही दिन चलेंगे.’’ ‘‘कौनकौन चलेगा बेटा? सभी चल रहे हैं न?’’ ‘‘नहीं मां, सब जा कर क्या करेंगे?

कुंभ पर बहुत भीड़ रहती है. सब को संभालना मुश्किल होगा. बस, हम दोनों ही चलेंगे.’’ गोमती ने श्वेता की ओर देखा. उन के अकेले जाने से कहीं बहू नाराज न हो. उन्हें लगा कि इतनी उम्र में अकेली बेटे के साथ कैसे जाएंगी? श्रवण कैसे संभालेगा उन्हें. घर में तो जैसेतैसे अपना काम कर लेती हैं, बाहर कै से उठेंगीबैठेंगी. घड़ीघड़ी श्रवण का सहारा मांगेंगी. फिर कहीं सब के सामने ही श्रवण झल्लाने लगा तो? दुविधा हुई उन्हें. ‘‘अब क्या सोचने लगीं, मांजी? आप के बेटे कह रहे हैं तो घूम आइए. हम सब तो फिर कभी चले जाएंगे. इस के बाद पूरे 12 साल बाद ही कुंभ पडे़गा.’’ ‘‘बहू, क्या श्रवण मुझे संभाल पाएगा?’’ गोमती ने अपना संशय सामने रखा तो श्रवण हंस पड़ा. ‘‘मां को अब अपने बेटे पर विश्वास नहीं है. जैसे आप बचपन में मेरा ध्यान रखती थीं वैसे ही रखूंगा. कहीं भी आप का हाथ नहीं छोडूंगा. खूब मेला घुमाऊंगा.’’ श्रवण की बात पर गोमती प्रसन्न हो गईं. उन की चिरप्रतीक्षित अभिलाषा पूरी होने जा रही थी. कुंभ स्नान कर मोक्ष पाने की कामना वह कब से कर रही थीं. कई बार श्रवण से कह चुकी थीं कि मरने से पहले एक बार कुंभ स्नान करना चाहती हैं. कुंभ पर नहीं ले जा सकता तो ऐसे ही हरिद्वार ले चल.

ये भी पढ़ें- टौमी : प्यार और स्नेह की अनोखी दास्तान

वक्त खिसकता रहा, बात टलती रही. अब जब श्रवण अपनेआप कह रहा है तो उन का मन प्रसन्नता से नाचने लगा. उन्होंने बहूबेटे को आशीर्वाद से लाद दिया. 1 रात 1 दिन का सफर तय कर मांबेटा दोनों इलाहाबाद पहुंचे. गोमती का तो सफर में ही बुरा हाल हो गया. ट्रेन के धड़धड़ के शोर और सीटी ने रात भर गोमती को सोने नहीं दिया. श्रवण का हाथ थामे वह बारबार टायलेट जाती रहीं. ट्रेन खिसकने लगती तो पांव डगमगाने लगते. गिरतीपड़ती सीट तक पहुंचतीं. ‘‘अभी सफर शुरू हुआ है मां, आगे कैसे करोगी? संभालो स्वयं को.’’ ‘‘संभाल रही हूं बेटा, पर इस बुढ़ापे में हाथपांव झूलर बने रहते हैं. पकड़ ढीली पड़ जाती है. इस का इलाज मुझ पर नहीं है,’’ वह बेबस सी हो जातीं. ‘‘कोई बात नहीं. मैं हूं न, सब संभाल लूंगा,’’ श्रवण उन की बेबसी को समझता. खैर, सोतेजागते गोमती का सफर पूरा हुआ. गाड़ी इलाहाबाद स्टेशन पर रुकी तो प्लेटफार्म की चहलपहल और भीड़ देख कर वह हैरान रह गईं. श्रवण ने अपने कंधे पर बैग टांग लिया और एक हाथ से मां का हाथ पकड़ कर स्टेशन से बाहर आ गया. शहर आ कर श्रवण ने देखा कि आकाश में घटाएं घुमड़ रही थीं. यह सोच कर कि क्या पता कब बादल बरसने लगें, उस ने थोड़ी देर स्टेशन पर ही रुकने का फैसला किया. मां के साथ वह वेटिंग रूम में जा कर बैठ गया.

थोड़ी देर बाद मां से बोला, ‘‘मां, नित्यकर्म से यहीं निबट लो. जब तक बारिश रुकती है हम आराम से यहीं रुकेंगे. पहले आप चली जाओ,’’ और उस ने इशारे से मां को बता दिया कि कहां जाना है. थोड़ी देर में गोमती लौट आईं. फिर श्रवण चला गया. श्रवण जब लौटा तो उस के हाथ में गरमागरम चाय के 2 कुल्हड़ और एक थैली में समोसे थे. मांबेटे ने चाय पी और समोसे खाए. थोड़ा आराम मिला तो गोमती की आंखें झपकने लगीं. पूरी रात आंखों में कटी थी. वहीं सोफे की टेक ले कर आंखें मूंद लीं. करीब घंटे भर बाद सूरज फिर से झांकने लगा. वर्षा के कारण स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई थी. अब धीरेधीरे छंटने लगी. गोमती और श्रवण ने भी आटोरिकशा पकड़ कर गंगाघाट तक पहुंचने का मन बनाया. आटोरिकशा ने मेलाक्षेत्र शुरू होते ही उन्हें उतार दिया. करीब 1 किलोमीटर पैदल चल कर वे गंगाघाट तक पहुंचे. गिरतेपड़ते बड़ी मुश्किल से एक डेरे में थोड़ा सा स्थान मिला. दोनों ने चादर बिछा कर अपना सामान जमाया और नहाने चल दिए. गोमती ने अपने अब तक के जीवन में इतनी भीड़ नहीं देखी थी. कहीं लाउडस्पीकरों का शोर, कहीं भजन गाती टोलियां, कहीं साधुसंतों के प्रवचन, कहीं रामायण पाठ, खिलौने वाले, झूले वाले, पूरीकचौरी, चाट व मिठाई की दुकानें, धार्मिक किताबों, तसवीरों, मालाओं व सिंदूर की दुकानें, हर जातिधर्म के लोगों को देखदेख कर गोमती चकित थीं. लगता था किसी दूसरे लोक में आ गई हैं. वह श्रवण का हाथ कस कर थामे थीं. भीड़ में रास्ता बनाता श्रवण उन्हें गंगा किनारे तक ले आया. यहां भी खूब भीड़ और धक्कमधक्का था. श्रवण ने हाथ पकड़ कर मां को स्नान कराया, फिर स्वयं किया. गोमती ने फूलबताशे गंगा में चढ़ाए. जाने कब से मन में पली साध पूरी हुई थी. हर्षातिरेक में आंसू निकल पडे़, हाथ जोड़ कर प्रार्थना की कि हे गंगा मैया, श्रवण सा बेटा हर मां को देना. आज उसी के कारण तुम्हारे दर्शन कर सकी हूं. श्रवण ने मां को मेला घुमाया. खूब खिलायापिलाया. ‘‘थक गई हूं. अब नहीं चला जाता, श्रवण,’’ गोमती के कहने पर श्रवण उन्हें डेरे पर ले आया. ‘‘मां, तुम आराम करो. मैं घूम कर अभी आया. थोड़े रुपए अपने पास रख लो,’’ उस ने मां को रुपए थमाए.

ये भी पढ़ें- छांव : विमला में कैसे आया इतना बड़ा बदलाव

‘‘मैं इन रुपयों का क्या करूंगी? तू है तो मेरे पास. फिर 5-10 रुपए हैं मेरे पास,’’ गोमती ने मना किया. ‘‘वक्तबेवक्त काम आएंगे. तुम्हारा ही कुछ लेने का मन हो या कहीं मेले में मेरी जेब ही कट जाए तो…’’ श्रवण के समझाने पर गोमती ने रुपए ले लिए. गोमती ने रुपए संभाल कर रख लिए. उन्हें ध्यान आया कि ऐसे मेलों में चोर- उचक्के खूब घूमते हैं. लोगों को बेवकूफ बना कर हाथ की सफाई दिखा कर खूब ठगते हैं. श्रवण चला गया और गोमती थैला सिर के नीचे लगा बिछी चादर पर लेट गईं. उन का मन आह्लादित था. श्रवण ने खूब ध्यान रखा है. लेटेलेटे आंखें झपक गईं. जब खुलीं तो देखा कि सूरज ढलने जा रहा है और श्रवण अभी लौटा नहीं है. उन्हें चिंता हो आई. अनजान जगह, अजनबी लोग, श्रवण के बारे में किस से पूछें? अपना थैला टटोल कर देखा. सब- कुछ यथास्थान सुरक्षित था. कुछ रुपए एक रूमाल में बांध कर चुपचाप कपड़ों के साथ थैले में डाल लाई थीं. सोचा था पता नहीं परदेश में कहां जरूरत पड़ जाए. उसी रूमाल में श्रवण के दिए रुपए भी रख लिए. वह डेरे से बाहर आ कर इधरउधर देखने लगीं. आदमियों का रेला एक तरफ तेजी से भागने लगा. वह कुछ समझ पातीं कि चीखपुकार मच गई. पता लगा कि मेले में हाथी बिगड़ जाने से भगदड़ मच गई है. काफी लोग भगदड़ में गिरने के कारण कुचल कर मर गए हैं. सुन कर गोमती का कलेजा मुंह को आने लगा. कहीं उन का श्रवण भी…क्या इसी कारण अभी तक नहीं आया है? उन्होंने एक यात्री के पास जा कर पूछा, ‘‘भैया, यह किस समय की बात है?’’ ‘‘मांजी, शाम 4 बजे नागा साधु हाथियों पर बैठ कर स्नान करने जा रहे थे और पैसे फेंकते जा रहे थे.

उन के फेंके पैसों को लूटने के कारण यह कांड हुआ. जो जख्मी हैं उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और जो मर गए हैं उन्हें सरकारी गाड़ी से वहां से हटाया जा रहा है. आप का भी कोई है?’’ ‘‘भैया, मेरा बेटा 2 बजे घूमने निकला था और अभी तक नहीं लौटा है.’’ ‘‘उस का कोई फोटो है, मांजी?’’ यात्री ने पूछा. ‘‘फोटो तो नहीं है. अब क्या करूं?’’ गोमती रोने लगीं. ‘‘मांजी, आप रोओ मत. देखो, सामने पुलिस चौकी है. आप वहां जा कर पता करो.’’ गोमती ने चादर समेट कर थैले में रखी और पुलिस चौकी पहुंच कर रोने लगीं. लाउडस्पीकर से कई बार एनाउंस कराया गया. फिर एक सहृदय सिपाही अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा कर गोमती को वहां ले गया जहां मृतकों को एकसाथ रखा गया था. 1-2 अस्थायी बने अस्पतालों में भी ले गया, जहां जख्मी पड़े लोग कराह रहे थे और डाक्टर उन की मरहमपट्टी करने में जुटे थे. श्रवण का वहां कहीं भी पता न था. तभी गोमती को ध्यान आया कि कहीं श्रवण डेरे पर लौट न आया हो और उन का इंतजार कर रहा हो या उन्हें डेरे पर न पा कर वह भी उन्हीं की तरह तलाश कर रहा हो. हालांकि पुलिस चौकी पर वह अपने बेटे का हुलिया बता आई थीं और लौटने तक रोके रखने को भी कह आई थीं. गोमती ने आ कर मालूम किया तो पता चला कि उन्हें पूछने कोई नहीं आया था. वह डेरे पर गईं. वहां भी नहीं. आधी रात कभी डेरे में, कभी पुलिस चौकी पर कटी. जब रात के 12 बज गए तो पुलिस वालों ने कहा, ‘‘मांजी, आप डेरे पर जा कर आराम करो. आप का बेटा यहां पूछने आया तो आप के पास भेज देंगे.’’

ये भी पढ़ें- सासुजी हों तो हमारी जैसी…

पुत्र के लिए व्याकुल गोमती उसे खोजते हुए डेरे पर लौट आईं. चादर बिछा कर लेट गईं लेकिन नींद आंखों से कोसों दूर थी. कहां चला गया श्रवण? इस कुंभ नगरी में कहांकहां ढूंढ़ेंगी? यहां उन का अपना है कौन? यदि श्रवण न लौटा तो अकेली घर कैसे लौटेंगी? बहू का सामना कैसे करेंगी? खुद को ही कोसने लगीं, व्यर्थ ही कुंभ नहाने की जिद कर बैठी. टिकट ही तो लाया था श्रवण, यदि मना कर देती तो टिकट वापस भी हो जाते. ऐसी फजीहत तो न होती. फिर गोमती को खयाल आया कि कोई श्रवण को बहलाफुसला कर तो नहीं ले गया. वह है भी सीधा. आसानी से दूसरों की बातों में आ जाता है. किसी ने कुछ सुंघा कर बेहोश ही कर दिया हो और सारे पैसे व घड़ीअंगूठी छीन ली हो. मन में उठने वाली शंकाकुशंकाओं का अंत न था. दिन निकला. वह नहानाधोना सब भूल कर, सीधी पुलिस चौकी पहुंच गईं. एक ही दिन में पुलिस चौकी वाले उन्हें पहचान गए थे. देखते ही बोले, ‘‘मांजी, तुम्हारा बेटा नहीं लौटा.’’ रोने लगीं गोमती, ‘‘कहां ढूंढू़ं, तुम्हीं बताओ. किसी ने मारकाट कर कहीं डाल दिया हो तो. तुम्हीं ढूंढ़ कर लाओ,’’ गोमती का रोतेरोते बुरा हाल हो गया. ‘‘अम्मां, धीरज धरो. हम जरूर कुछ करेंगे. सभी डेरों पर एनाउंस कराएंगे. आप का बेटा मेले में कहीं भी होगा, जरूर आप तक पहुंचेगा. आप अपना नाम और पता लिखा दो. अब जाओ, स्नानध्यान करो,’’ पुलिस वालों को भी गोमती से हमदर्दी हो गई थी.

गोमती डेरे पर लौट आईं. गिरतीपड़ती गंगा भी नहा लीं और मन ही मन प्रार्थना की कि हे गंगा मैया, मेरा श्रवण जहां कहीं भी हो कुशल से हो, और वहीं घाट पर बैठ कर हर आनेजाने वाले को गौर से देखने लगीं. उन की निगाहें दूरदूर तक आनेजाने वालों का पीछा करतीं. कहीं श्रवण आता दीख जाए. गंगाघाट पर बैठे सुबह से दोपहर हो गई. कल शाम से पेट में पानी की बूंद भी न गई थी. ऐंठन सी होने लगी. उन्हें ध्यान आया, यदि यहां स्वयं ही बीमार पड़ गईं तो अपने श्रवण को कैसे ढूंढ़ेंगी? उसे ढूंढ़ना है तो स्वयं को ठीक रखना होगा. यहां कौन है जो उन्हें मनुहार कर खिलाएगा. गोमती ने आलू की सब्जी के साथ 4 पूरियां खाईं. गंगाजल पिया तो थोड़ी शांति मिली. 4 पूरियां शाम के लिए यह सोच कर बंधवा लीं कि यहां तक न आ सकीं तो डेरे में ही खा लेंगी या भूखा श्रवण लौटेगा तो उसे खिला देंगी. श्रवण का ध्यान आते ही उन्होंने कुछ केले भी खरीद लिए. ढूंढ़तीढूंढ़ती अपने डेरे पर पहुंच गईं. पुलिस चौकी में भी झांक आईं. देखते ही देखते 8 दिन निकल गए. मेला उखड़ने लगा. श्रवण भी नहीं लौटा. अब पुलिस वालों ने सलाह दी, ‘‘अम्मां, अपने घर लौट जाओ. लगता है आप का बेटा अब नहीं लौटेगा.’’ ‘‘मैं इतनी दूर अपने घर कैसे जाऊंगी. मैं तो अकेली कहीं आईगई नहीं,’’ वह फिर रोने लगीं. ‘‘अच्छा अम्मां, अपने घर का फोन नंबर बताओ. घर से कोई आ कर ले जाएगा,’’ पुलिस वालों ने पूछा. ‘‘घर से मुझे लेने कौन आएगा? अकेली बहू, बच्चों को छोड़ कर कैसे आएगी.’’ ‘‘बहू किसी नातेरिश्तेदार को भेज कर बुलवा लेगी. आप किसी का भी नंबर बताओ.’’ गोमती ने अपने दिमाग पर लाख जोर दिया, लेकिन हड़बड़ाहट में किसी का नंबर याद नहीं आया.

दुख और परेशानी के चलते दिमाग में सभी गड्डमड्ड हो गए. वह अपनी बेबसी पर फिर रोेने लगीं. बुढ़ापे में याददाश्त भी कमजोर हो जाती है. पुलिस चौकी में उन्हें रोता देख राह चलता एक यात्री ठिठका और पुलिस वालों से उन के रोने का कारण पूछने लगा. पुलिस वालों से सारी बात सुन कर वह यात्री बोला, ‘‘आप इस वृद्धा को मेरे साथ भेज दीजिए. मैं भी उधर का ही रहने वाला हूं. आज शाम 4 बजे टे्रन से जाऊंगा. इन्हें ट्रेन से उतार बस में बिठा दूंगा. यह आराम से अपने गांव पीपला पहुंच जाएंगी.’’ सिपाहियों ने गोमती को उस अनजान व्यक्ति के साथ कर दिया. उस का पता और फोन नंबर अपनी डायरी में लिख लिया. गोमती उस के साथ चल तो रही थीं पर मन ही मन डर भी रही थीं कि कहीं यह कोई ठग न हो. पर कहीं न कहीं किसी पर तो भरोसा करना ही पड़ेगा, वरना इस निर्जन में वह कब तक रहेंगी. ‘‘मांजी, आप डरें नहीं, मेरा नाम बिट्ठन लाल है. लोग मुझे बिट्ठू कह कर पुकारते हैं. राजकोट में बिट्ठन लाल हलवाई के नाम से मेरी दुकान है. आप अपने गांव पहुंच कर किसी से भी पूछ लेना. भरोसा रखो आप मुझ पर. यदि आप कहेंगी तो घर तक छोड़ आऊंगा. यह संसार एकदूसरे का हाथ पकड़ कर ही तो चल रहा है.’’ अब मुंह खोला गोमती ने, ‘‘भैया, विश्वास के सहारे ही तो तुम्हारे साथ आई हूं. इतना उपकार ही क्या कम है कि तुम मुझे अपने साथ लाए हो. तुम मुझे बस में बिठा दोगे तो पीपला पहुंच जाऊंगी. पर बेटे के न मिलने का गम मुझे खाए जा रहा है.’’ अगले दिन लगभग 1 बजे गोमती बस से अपने गांव के स्टैंड पर उतरीं और पैदल ही अपने घर की ओर चल दीं. उन के पैर मनमन भर के हो रहे थे. उन्हें यह समझ में न आ रहा था कि बहू से कैसे मिलेंगी. इसी सोचविचार में वह अपने घर के द्वार तक पहुंच गईं. वहां खूब चहलपहल थी. घर के आगे कनात लगी थीं और खाना चल रहा था. एक बार तो उन्हें लगा कि वह गलत जगह आ गई हैं. तभी पोते तन्मय की नजर उन पर पड़ी और वह आश्चर्य और खुशी से चिल्लाया,

‘‘पापा, दादी मां लौट आईं. दादी मां जिंदा हैं.’’ उस के चिल्लाने की आवाज सुन कर सब दौड़ कर बाहर आए. शोर मच गया, ‘अम्मां आ गईं,’ ‘गोमती आ गई.’ श्रवण भी दौड़ कर आ गया और मां से लिपट कर बोला, ‘‘तुम कहां चली गई थीं, मां. मैं तुम्हें ढूंढ़ कर थक गया.’’ बहू श्वेता भी दौड़ कर गोमती से लिपट गई और बोली, ‘‘हाय, हम ने सोचा था कि मांजी…’’ ‘‘नहीं रहीं. यही न बहू,’’ गोमती के जैसे ज्ञान चक्षु खुल गए, ‘‘इसीलिए आज अपनी सास की तेरहवीं कर रही हो और तू श्रवण, मुझे छोड़ कर यहां चला आया. मैं तो पगला गई थी. घाटघाट तुझे ढूंढ़ती रही. तू सकुशल है… तुझे देख कर मेरी जान लौट आई.’’ मांबेटे दोनों की निगाहें टकराईं और नीचे झुक गईं. ‘‘अब यह दावत मां के लौट आने की खुशी के उपलक्ष्य में है. सब खुशीखुशी खाओ. मेरी मां वापस आ गई हैं,’’ खुशी से नाचने लगा श्रवण. औरतों में कानाफूसी होने लगी, लेकिन फिर भी सब श्वेता और श्रवण को बधाई देने लगे. वे सभी रिश्तेदार जो गोमती की गमी में शामिल होने आए थे, गोमती के पांव छूने लगे. कोई बाजे वालों को बुला लाया. बाजे बजने लगे. बच्चे नाचनेकूदने लगे. माहौल एकदम बदल गया. श्रवण को देख कर गोमती सब भूल गईं. शाम होतेहोते सारे रिश्तेदार खापी कर विदा हो गए. रात को थक कर सब अपनेअपने कमरों में जा कर सो गए. गोमती को भी काफी दिन बाद निश्ंिचतता की नींद आई. अचानक रात में मांजी की आंखें खुल गईं, वह पानी पीने उठीं. श्रवण के कमरे की बत्ती जल रही थी और धीरेधीरे बोलने की आवाज आ रही थी. बातों के बीच ‘मां’ सुन कर वह सट कर श्रवण के कमरे के बाहर कान लगा कर सुनने लगीं. श्वेता कह रही थी, ‘तुम तो मां को मोक्ष दिलाने गए थे. मां तो वापस आ गईं.’ ‘मैं तो मां को डेरे में छोड़ कर आ गया था.

ये भी पढ़ें- वार पर वार (आखिरी भाग)

मुझे क्या पता कि मां लौट आएंगी. मां का हाथ गंगा में छोड़ नहीं पाया. पिछले 8 दिन से मेरी आत्मा मुझे धिक्कार रही थी. मैं ने मां को मारने या त्यागने का पाप किया था. मैं सारा दिन यही सोचता कि भूखीप्यासी मेरी मां पता नहीं कहांकहां भटक रही होंगी. मां ने मुझ पर विश्वास किया और मैं ने मां के साथ विश्वासघात किया. मां को इस प्रकार गंगा घाट पर छोड़ कर आने का अपराध जीवन भर दुख पहुंचाता रहेगा. अच्छा हुआ कि मां लौट आईं और मैं मां की मृत्यु का कारण बनतेबनते बच गया.’ बेटे की बातें सुन कर गोमती के पैरों तले जमीन कांपने लगी. सारा दृश्य उन की आंखों के आगे सजीव हो उठा. वह इन 8 दिनों में लगभग सारा मेला क्षेत्र घूम लीं. उन्होंने बेटे के नाम की जगह- जगह घोषणा कराई पर अपने नाम की घोषणा कहीं नहीं सुनी. इतना बड़ा झूठ बोला श्रवण ने मुझ से? मुझ से मुक्त होने के लिए ही मुझे इलाहाबाद ले कर गया था. मैं इतना भार बन गई हूं कि मेरे अपने ही मुझे जीतेजी मारना चाहते हैं. वह खुद को संभाल पातीं कि धड़ाम से वहीं गिर पड़ीं. सब झेल गईं पर यह सदमा न झेल सकीं. उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह सचमुच मोक्ष…

मेरा संसार

लेखक- अमिताभ श्रीवास्तव

आज पूरा एक साल गुजर गया. आज के दिन ही उस से मेरी बातें बंद हुई थीं. उन 2 लोगों की बातें बंद हुई थीं, जो बगैर बात किए एक दिन भी नहीं रह पाते थे. कारण सिर्फ यही था कि किसी ऐसी बात पर वह नाराज हुई जिस का आभास मुझे आज तक नहीं लग पाया.

मैं पिछले साल की उस तारीख से ले कर आज तक इसी खोजबीन में लगा रहा कि आखिर ऐसा क्या घट गया कि जान छिड़कने वाली मुझ से अब बात करना भी पसंद नहीं करती? कभीकभी तो मुझे यह भी लगता है कि शायद वह इसी बहाने मुझ से दूर रहना चाहती हो. वैसे भी उस की दुनिया अलग है और मेरी दुनिया अलग. मैं उस की दुनिया की तरह कभी ढल नहीं पाया. सीधासादा मेरा परिवेश है, किसी तरह का कोई मुखौटा पहन कर बनावटी जीवन जीना मुझे कभी नहीं आया. सच को हमेशा सच की तरह पेश किया और जीवन के यथार्थ को ठीक उसी तरह उकेरा, जिस तरह वह होता है. यही बात उसे पसंद नहीं आती थी और यही मुझ से गलती हो जाती. वह चाहती है दिल बहलाने वाली बातें, उस के मन की तरह की जाने वाली हरकतें, चाहे वे झूठी ही क्यों न हों, चाहे जीवन के सत्य से वह कोसों दूर हों. यहीं मैं मात खा जाता रहा हूं. मैं अपने स्वभाव के आगे नतमस्तक हूं तो वह अपने स्वभाव को बदलना नहीं चाहती. विरोधाभास की यह रेखा हमारे प्रेम संबंधों में हमेशा आड़े आती रही है और पिछले वर्ष उस ने ऐसी दरार डाल दी कि अब सिर्फ यादें हैं और इंतजार है कि उस का कोई समाचार आ जाए. जीवन को जीने और उस के धर्म को निभाने की मेरी प्रकृति है अत: उस की यादों को समेटे अपने जैविक व्यवहार में लीन हूं, फिर भी हृदय का एक कोना अपनी रिक्तता का आभास हमेशा देता रहता है.

ये भी पढ़ें- प्यार

तभी तो फोन पर आने वाली हर काल ऐसी लगती हैं मानो उस ने ही फोन किया हो. यही नहीं हर एसएमएस की टोन मेरे दिल की धड़कन बढ़ा देती हैं, किंतु जब भी देखता हूं मोबाइल पर उस का नाम नहीं मिलता. मेरी इस बेचैनी और बेबसी का रत्तीभर भी उसे ज्ञान नहीं होगा, यह मैं जानता हूं क्योंकि हर व्यक्ति सिर्फ अपने बारे में सोचता है और अपनी तरह के विचारों से अपना वातावरण तैयार करता है व उसी की तरह जीने की इच्छा रखता है. मेरे लिए मेरी सोच और मेरा व्यवहार ठीक है तो उस के लिए उस की सोच और उस का व्यवहार उत्तम है. यही एक कारण है हर संबंधों के बीच खाई पैदा करने का. दूरियां उसे समझने नहीं देतीं और मन में व्यर्थ विचारों की ऐसी पोटली बांध देती है जिस में व्यक्ति का कोरा प्रेममय हृदय भी मन मसोस कर पड़ा रह जाता है. जहां जिद होती है, अहम होता है, गुस्सा होता है. ऐसे में बेचारा प्रेम नितांत अकेला सिर्फ इंतजार की आग में झुलसता रहता है, जिस की तपन का एहसास भी किसी को नहीं हो पाता. मेरी स्थिति ठीक इसी प्रकार है. इन 365 दिनों में एक दिन भी ऐसा नहीं गया जब उस की याद न आई हो, उस के फोन का इंतजार न किया हो. रोज उस से बात करने के लिए मैं अपने फोन के बटन दबाता हूं किंतु फिर नंबर को यह सोच कर डिलीट कर देता हूं कि जब मेरी बातें ही उसे दुख पहुंचाती हैं तो क्यों उस से बातों का सिलसिला दोबारा प्रारंभ करूं? हालांकि मन उस से संपर्क करने को उतावला है. बावजूद उस के व्यवहार ने मेरी तमाम प्रेमशक्ति को संकुचित कर रख दिया है. मन सोचता है, आज जैसी भी वह है, कम से कम अपनी दुनिया में व्यस्त तो है, क्योंकि व्यस्त नहीं होती तो उस की जिद इतने दिन तक तो स्थिर नहीं रहती कि मुझ से वह कोई नाता ही न रखे.

संभव है मेरी तरह वह भी सोचती हो, किंतु मुझे लगता है यदि वह मुझ जैसा सोचती तो शायद यह दिन कभी देखने में ही नहीं आता, क्योंकि मेरी सोच हमेशा लचीली रही है, तरल रही है, हर पात्र में ढलने जैसी रही है, पर अफसोस वह आज तक समझ नहीं पाई. मई का सूरज आग उगल रहा है. इस सूनी दोपहर में मैं आज घर पर ही हूं. एक कमरा, एक किचन का छोटा सा घर और इस में मैं, मेरी बीवी और एक बच्ची. छोटा घर, छोटा परिवार. किंतु काम इतने कि हम तीनों एक समय मिलबैठ कर आराम से कभी बातें नहीं कर पाते. रोमी की तो शिकायत रहती है कि पापा का घर तो उन का आफिस है. मैं भी क्या करूं? कभी समझ नहीं पाया. चूंकि रोमी के स्कूल की छुट्टियां हैं तो उस की मां ज्योति उसे ले कर अपने मायके चली गई है. पिछले कुछ वर्षों से ज्योति अपनी मां से मिलने नहीं जा पाई थी. मैं अकेला हूं. यदि गंभीरता से सोच कर देखूं तो लगता है कि वाकई मैं बहुत अकेला हूं, घर में सब के रहने और बाहर भीड़ में रहने के बावजूद.

किंतु निरंतर व्यस्त रहने में उस अकेलेपन का भाव उपजता ही नहीं. बस, महसूस होता है तमाम उलझनों, समस्याओं को झेलते रहने और उस के समाधान में जुटे रहने की क्रियाओं के बीच, क्योंकि जिम्मेदारियों के साथ बाहरी दुनिया से लड़ना, हारना, जीतना मुझे ही तो है. आज छुट्टी है और कोई अपना दफ्तर का काम भी नहीं है इसलिए इस दोपहर की सूनी सी तपन के बीच खुद को देख पा रहा हूं. दूरदूर तक सिर्फ सूरज की आग और अपने अंदर भी विचारों की एक आग, ‘उस के’ निरंतर दिए जाने वाले दर्द की आग. गरमी से राहत पाने का इकलौता साधन कूलर खराब हो चुका है जिसे ठीक करना है, अखबार की रद्दी बेचनी है, दूध वाले का हिसाब करना है, ज्योति कह कर गई थी. रोमी का रिजल्ट भी लाना है और इन सब से भारी काम खाना बनाना है, और बर्तन भी मांजना है. घर की सफाई पिछले 2 दिनों से नहीं हुई है तो मकडि़यों ने भी अपने जाले बुनने का काम शुरू कर दिया है. उफ…बहुत सा काम है…, ज्योति रोज कैसे सबकुछ करती होगी और यदि एक दिन भी वह आराम से बैठती है तो मेरी आवाज बुलंद हो जाती है…मानो मैं सफाईपसंद इनसान हूं…कैसा पड़ा है घर? चिल्ला उठता हूं. ज्योति न केवल घर संभालती है, बल्कि रोमी के साथसाथ मुझे भी संभालती है. यह मैं आज महसूस कर रहा हूं, जब अलमारी में तमाम कपडे़ बगैर धुले ठुसे पडे़ हैं. रोज सोचता हूं, पानी आएगा तो धो डालूंगा. मगर आलस…पानी भी कहां भर पाता हूं, अकेला हूं तो सिर्फ एक घड़ा पीने का पानी और हाथपैर, नहाधो लेने के लिए एक बालटी पानी काफी है. ज्योति आएगी तभी सलीकेदार होगी जिंदगी, यही लगता है.

ये भी पढ़ें- ले वोटर हलवा खा

तब तक फक्कड़ की तरह… मजबूरी जो होती है. सचमुच ज्योति कितना सारा काम करती है, बावजूद उस के चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं देखी. यहां तक कि कभी उस ने मुझ से शिकायत भी नहीं की. ऊपर से जब मैं दफ्तर से लौटता हूं तो थका हुआ मान कर मेरे पैर दबाने लगती है. मानो दफ्तर जा कर मैं कोई नाहर मार कर लौटता हूं. दफ्तर और घर के दरम्यान मेरे ज्यादा घंटे दफ्तर में गुजरते हैं. न ज्योति का खयाल रख पाता हूं, न रोमी का. दायित्वों के नाम पर महज पैसा कमा कर देने के कुछ और तो करता ही नहीं. फोन की घंटी घनघनाई तो मेरा ध्यान भंग हुआ. ‘‘हैलो…? हां ज्योति…कैसी हो?…रोमी कैसी है?…मैं…मैं तो ठीक हूं…बस बैठा तुम्हारे बारे में ही सोच रहा था. अकेले मन नहीं लगता यार…’’ कुछ देर बात करने के बाद जब ज्योति ने फोन रखा तो फिर मेरा दिमाग दौड़ने लगा. ज्योति को सिर्फ मेरी चिंता है जबकि मैं उसे ले कर कभी इतना गंभीर नहीं हो पाया. कितना प्रेम करती है वह मुझ से…सच तो यह है कि प्रेम शरणागति का पर्याय है. बस देते रहना उस का धर्म है. ज्योति अपने लिए कभी कुछ मांगती नहीं…उसे तो मैं, रोमी और हम से जुडे़ तमाम लोगों की फिक्र रहती है. वह कहती भी तो है कि यदि तुम सुखी हो तो मेरा जीवन सुखी है. मैं तुम्हारे सुख, प्रसन्नता के बीच कैसे रोड़ा बन सकती हूं? उफ, मैं ने कभी क्यों नहीं इतना गंभीर हो कर सोचा? आज मुझे ऐसा क्यों लग रहा है?

इसलिए कि मैं अकेला हूं? रचना…फिर उस की याद…लड़ाई… गुस्सा…स्वार्थ…सिर्फ स्वयं के बारे में सोचनाविचारना….बावजूद मैं उसे प्रेम करता हूं? यही एक सत्य है. वह मुझे समझ नहीं पाई. मेरे प्रेम को, मेरे त्याग को, मेरे विचारों को. कितना नजरअंदाज करता हूं रचना को ले कर अपने इस छोटे से परिवार को? …ज्योति को, रोमी को, अपनी जिंदगी को. बिजली गुल हो गई तो पंखा चलतेचलते अचानक रुक गया. गरमी को भगाने और मुझे राहत देने के लिए जो पंखा इस तपन से संघर्ष कर रहा था वह भी हार कर थम गया. मैं समझता हूं, सुखी होने के लिए बिजली की तरह निरंतर प्रेम प्रवाहित होते रहना चाहिए, यदि कहीं व्यवधान होता है या प्रवाह रुकता है तो इसी तरह तपना पड़ता है, इंतजार करना होता है बिजली का, प्रेम प्रवाह का. घड़ी पर निगाहें डालीं तो पता चला कि दिन के साढे़ 3 बज रहे हैं और मैं यहां इसी तरह पिछले 2 घंटों से बैठा हूं. आदमी के पास कोई काम नहीं होता है तो दिमाग चौकड़ी भर दौड़ता है. थमने का नाम ही नहीं लेता. कुछ चीजें ऐसी होती हैं जहां दिमाग केंद्रित हो कर रस लेने लगता है, चाहे वह सुख हो या दुख. अपनी तरह का अध्ययन होता है, किसी प्रसंग की चीरफाड़ होती है और निष्कर्ष निकालने की उधेड़बुन. किंतु निष्कर्ष कभी निकलता नहीं क्योंकि परिस्थितियां व्यक्ति को पुन: धरातल पर ला पटकती हैं और वर्तमान का नजारा उस कल्पना लोक को किनारे कर देता है.

ये भी पढ़ें- सैलाब से पहले…

फिर जब भी उस विचार का कोना पकड़ सोचने की प्रक्रिया प्रारंभ होती है तो नईनई बातें, नएनए शोध होने लगते हैं. तब का निष्कर्ष बदल कर नया रूप धरने लगता है. सोचा, डायरी लिखने बैठ जाऊं. डायरी निकाली तो रचना के लिखे कुछ पत्र उस में से गिरे. ये पत्र और आज का उस का व्यवहार, दोनों में जमीनआसमान का फर्क है. पत्रों में लिखी बातें, उन में दर्शाया गया प्रेम, उस के आज के व्यवहार से कतई मेल नहीं खाते. जिस प्रेम की बातें वह किया करती है, आज उसी के जरिए अपना सुख प्राप्त करने का यत्न करती है. उस के लिए पे्रेम के माने हैं कि मैं उस की हरेक बातों को स्वीकार करूं. जिस प्रकार वह सोचती है उसी प्रकार व्यवहार करूं, उस को हमेशा मानता रहूं, कभी दुख न पहुंचाऊं, यही उस का फंडा है. मैं उसे समझाने की कोशिश करता हूं कि यह महज व्यवहार होता है, प्रेम नहीं, तो वह भड़क जाती है. उस का अहम् सिर चढ़ कर बोलने लगता है कि प्रेम के संदर्भ में मैं उसे कैसे समझाने लगा? जो प्रेम वह करती है वही एकमात्र सही है. और यदि मुझे उस से बातें करनी हैं या प्रेम करना है तो नतमस्तक हो कर उस की हां में हां मिलाता रहूं. यह अप्रत्यक्ष शर्त है उस की. किंतु मेरे लिए पे्रेम का अर्थ सिर्फ प्रेम है, कोई शर्त नहीं, कोई बंधन नहीं. प्रेम तो स्वतंत्र, विस्तृत होता है. एकदम खुला हुआ, जहां स्वयं का भान नहीं बल्कि जिस से प्रेम होता है उस की ही मूर्ति, उस का ही गुणगान होता है. मैं प्रेम को किसी प्रकार का संबंध भी नहीं मानता क्योंकि संबंध भी तो एक बंधन होता है और प्रेम बंधता कहां है? वह तो खुले आसमान की तरह अपनी बांहें फैलाए रखता है. क्योंकि व्यवहार में अंतर आना हो सकता है किंतु प्रेम में? …संभव नहीं. सच तो यह है कि रचना मेरे प्रेम को समझना नहीं चाहती और मैं भी उसे कुछ समझाना नहीं चाहता. कभीकभी मुझे लगता है कि मैं बेकार ही अपने दिमाग को परेशान किए रखता हूं.

मैं ने कोई ठेका तो नहीं ले रखा है उसे समझाने का या उसे अपनी हालत बता कर सहानुभूति बटोरने का…यदि ऐसा है तो फिर मेरे प्रेम का अर्थ क्या हुआ? पेन पता नहीं कहां रख दिया…ज्योति मेरी हरेक चीज को कायदे से जमा कर रखती है, और जब भी मुझे कुछ लेना होता है उसे आवाज दे देता हूं…. ज्योति कहती है कि जब तक मैं हूं तुम्हें कुछ करने की जरूरत नहीं. इतने सारे कामों के बीच भी वह कभी कहती नहीं कि मैं थक चुकी हूं, कुछ तुम ही कर लो….पता नहीं ज्योति किस मिट्टी की बनी है. ओह, ज्योति तुम कहां हो. अचानक ज्योति की याद तेज हो गई. रचना कहीं खो गई. मैं ज्योति को कितना नजरअंदाज करता हूं इस के बावजूद ज्योति मेरा उतना ही ध्यान रखती है…क्या प्रेम यही होता है? ज्योति द्वारा किया जाने वाला व्यवहार मेरे प्रेम की परिभाषा को नए मोड़ पर ले जा रहा है, क्या मैं अब तक…यह जान नहीं पाया कि प्रेम होता क्या है? रचना द्वारा किए जाने वाला प्रेम और ज्योति द्वारा किया जाने वाला प्रेम…इस मुकाबले में मुझे तय करना है कि आखिर कौन सही है? आज इस अकेलेपन में निर्णय तो लेना ही होगा…मैं ने डायरी लिखने का मन बदल दिया और इसी द्वंद्व में स्वयं को धकेल दिया कि अचानक मोबाइल की रिंग बजी. फोन बजता रहा…, देखा तो धक्क रह गया…रचना का था. धड़कनें बढ़ गईं. इतने दिनों बाद उस का फोन…और मेरा इंतजार भी…, क्या करूं. मेरी हिम्मत नहीं हुई कि उसे रिसीव करूं. …अंतत: रिंग बजबज कर खत्म हो गई. मैं बैठा रहा, इंतजार करता रहा कि दोबारा वह फोन करेगी?

ये भी पढ़ें- शायद यही सच है

किंतु काफी देर हो गई उस ने दोबारा नहीं किया. मन में कई तरह की बातें उठने लगीं. क्यों किया होगा उस ने फोन? वह भी इतने महीने बाद? आज ही? क्या मेरी टैलीपैथी ने काम किया? यदि ऐसा होता तो इस के पहले भी कई बार मैं ने उसे याद किया है, बहुत याद किया है किंतु उस ने फोन नहीं किया. आज ही क्यों? क्या मैं उसे फोन लगाऊं? मैं इसी उधेड़बुन में था कि ज्योति के फोन पर कही अंतिम बात दिमाग में घुसी, ‘यदि तुम्हें मेरी याद आए तो फोन कर देना क्योंकि यहां से फोन जल्दी नहीं लग पाता.’ खैर…ज्योति को तो फोन कर ही दूंगा. पर उस की याद कहां आ रही है. क्यों नहीं आती उस की याद? आती भी है तो सिर्फ इसलिए कि इतने काम कौन करेगा? क्या ज्योति से मेरा विवाह महज इसीलिए हुआ है कि वह घर और मेरा ध्यान रखे? यही उस का धर्म है, दायित्व है? मैं सिर्फ आदेश देता रहूं? नहीं…ऐसा तो कतई नहीं है. यदि ऐसा होता तो ज्योति भी यही सोचती. उसे क्या जरूरत है मेरा ध्यान रखने या मेरे लिए सोचते रहने की? क्या वह नहीं सोच सकती कि मैं उस के लिए कुछ करूं? कभी घुमाफिरा लाऊं या कभी मनोरंजन के लिए कोई फिल्म ही दिखा लाऊं? मैं ने ऐसा तो कभी उस के साथ किया नहीं, बावजूद वह मुझ से इतना लगाव रखती है. क्या मैं दुनिया का इतना बेशकीमती आदमी हूं? नहीं, एक मामूली सा ऐसा इंसान हूं, जो महीने के अंत में ठनठन गोपाल हो जाता है. फिर ज्योति से ही कहता है कि यदि उस ने कुछ बचत कर रखी है तो मेरे जेबखर्च के लिए दे दे. वह देती भी है. पता नहीं कहां से, कैसे बचत कर लेती है? रोमी की जिद भी तो उस की बचत से ही पूरी होती है. पर कभी वह अपने लिए कोई खर्च करते नहीं दिखी. मन विचारों में डूब चुका था. मुझे लगा कि शायद मैं स्वार्थी हूं? या ज्योति को अब तक नहीं समझ पाया. उस ने मुझे अच्छी तरह से समझ रखा है तभी तो मेरे लिए वह हमेशा तत्पर रहती है. सच तो यह है कि विवाह 2 ऐसे विरोधियों के बीच होता है जो सेतु बनाने में पूरी जिंदगी लगा देते हैं. यही उन का धर्म है.

मैं इसे निभा रहा हूं, सच है मगर जो प्रेम करता है उसे अनदेखा भी करता हूं, यह भी सच लगने लगा है. ज्योति ने कभी मुझ से कहा था कि प्रेम के लिए पात्र का होना आवश्यक है. एक ऐसे पात्र का जो प्रेम को अपने में समेट सके. कभीकभी ऐसा भी होता है कि हम जिस से प्रेम करते हैं, वह उसे पचा भी नहीं पाता, अपने प्रेम के अहम् में वह प्रेमी को अंकुश में रखना चाहता है जबकि यह नहीं होना चाहिए. ज्योति की यह बात मुझे रचना की स्मृति की ओर खींच देती है. आज जो हालात हैं रचना किसी प्रकार भी मेरे निश्छल प्रेम को समझ नहीं पाती. उसे नजरअंदाज करती है. घड़ी समय को खींचती हुई आगे बढ़ रही थी, डेढ़ घंटा बीत गया. रचना का फोन नहीं आया. मैं इंतजार कर रहा था.

ये भी पढ़ें- कम्मो

क्या रचना अब मुझ से प्रेम नहीं करती? उस ने क्यों किया था फोन? और जब किया था तो दोबारा क्यों नहीं किया? अभी यह सोच ही रहा था कि एक बार फिर मोबाइल बज उठा. मैं हड़बड़ा गया, फिर धड़कनें बढ़ गईं. रचना का होगा? मैं भी कैसा आदमी हूं, जो रचना के बारे में उल्टापुल्टा सोच रहा था. पर मेरी रचना ऐसी नहीं है, गुस्सा उतर गया होगा, बस यही सोचते हुए जैसे ही मैं ने फोन उठाया तो रिंग बज कर फिर खत्म हो गई. मैं ने देखा तो दंग रह गया. अपने आप को धिक्कारा, माथा ठोक बैठा… आज ही यह सब होना है? मैं ने मोबाइल पर नंबर मिलाया…यही सोच कर कि अब सिर्फ इसी नंबर पर बात होगी. यही नंबर मेरी जिंदगी का सच है…यही नंबर प्रेम का सार है…यही नंबर है जो यथार्थ है, यही नंबर है जो मुझ से निश्छल प्रेम करता है… ‘‘हैलो… ज्योति… तुम ने अभी फोन किया था न… क्यों?’’ ‘‘बस, ऐसे ही… मुझे लगा आप कुछ परेशान हैं….’’ ‘‘परेशान…, हां, बस यों ही…वैसे ऐसी कोई बात नहीं है….’’ ‘‘मैं कल आ रही हूं.’’ ‘‘सच.’’ ‘‘हां, सचमुच…’’ ‘‘पर इतनी जल्दी?’’ ‘‘हां…मुझे बस मम्मी से मिलना था सो मिल ली….’’ ‘‘सच ज्योति…तुम आ रही हो…ओह ज्योति… आ जाओ…तुम…, मुझे जरूरत है तुम्हारी…सिर्फ तुम्हारी.’’ फोन रख दिया. एकदम से पता नहीं क्या हुआ, पूरा माहौल बदल गया, जिस अतीत के बंधनों से मैं जकड़ा हुआ था, उस से मुक्त हो अचानक मैं खुशी से झूम उठा…यहां तक कि नाचने लगा और जोर से चिल्ला उठा…मुझे मेरा संसार मिल गया.

Cannes के रेड कार्पेट पर छाईं हिना खान…

छोटे परदे की कोमोलिका यानी हिना खान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार एन्ट्री की. सोशल मीडिया पर सभी ने उनकी ड्रेसस की बेहद तारीफ की,  उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल का बौलीवुड की सभी एक्ट्रसेस को बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है. लेकिन इन सब के बीच छोटे परदे की इस बहुरानी ने विदेश में खूब वहवाही बटोरी. हिना ने इस खास मौके के लिए इंटरनेशलन डिजाइनर जायद नाकड़ को चुना.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर उड़ा सोनम, दीपिका और ऐश्वर्या का मजाक

हिना की ड्रेस

हिना खान पहले दिन सिल्वर कलर की  ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी. सोशल मीडिया पर उनके फैंस  ने इस लुक को काफी  पसंद किया. हिना ने जायद नाकड़  का सिल्वर कलर का सिमरी गाउन पहना था. जिसमें वो बेहद कौन्फिडेंट नजर आ रही थीं. रेड कारपेट पर वौक करते हुए हिना खान ने अलग-अलग अंदाज में पौज दिए.  वही दूसरे दिन हिना परपल कलर की ड्रेस में नजर आईं.

 

View this post on Instagram

 

#Cannes2019

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

 

ये भी पढ़ें- सोफी चौधरी ने शेयर की बिकिनी में फोटोज, लोगों ने 

हिना की हेयरस्टाइल

हिना खान की हेयरस्टाइल को भी खूब पसंद किया गया. उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ था और कुछ घुंघराली लटें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थीं. हिना खान ने पिंक कलर की न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी. जो हमेशा कि तरह उनको एक ऐलिगेंट लुक दे रही थी.

 

View this post on Instagram

 

Day 3 @festivaldecannes

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

 

ये भी पढ़ें- लाल बालों में नजर आईं बिग बौस फेम जसलीन, फोटोज 

फिल्म को प्रमोट करने पहुंची हिना

हिना खान अपनी आने वाली फिल्म “लाईनस” को प्रोमोट करने कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची थी. इसके साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया, जिसमें हिना इंडियन लुक में नजर आ रही हैं. फिल्म प्रमोशन इवेंट में हिना ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी.

छोटे परदे की क्वीन

बता दें हाल ही में हिना खान ने ‘कसौटी जिंदगी की 2’  शो किया था. जिसमें उन्होंने कोमोलिका का किरदार निभाया. हिना का ये लुक फैन्स को बहुत पसंद आया और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ शो टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गया. हालांकि हिना ने अपनी अपकमिंग फिल्म के चलते शो से ब्रेक ले लिया है और इस समय हिना अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. हिना खान ने बिग बौस में अपनी पारी से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी, उनका अंदाज फैन्स को खूब पसंद आया था.

ले वोटर हलवा खा

जो बहुमत में हों वे सबकुछ तल्लीनता से ही करते हैं. करना भी चाहिए. कल को सरकार हो या न हो. सच कहूं तो जब से हाशिए पर गया हूं हलवा खाना तो दूर, हलवे का गीत सुनने तक को कान तरस गए हैं. समझते देर न लगी कि जनाब का हलवा पक रहा है. जनता तक पहुंचे या न पहुंचे, इस से उन्हें क्या सरोकार. हलवा गातेपकाते उन के बीच जश्न का माहौल था. कोई गैस की आंच कम तेज कर रहा था तो कोई हलवे में डालने को लाए मेवों से एकदूसरे से मुंह छिपा कर अपनीअपनी जेबें भर रहा था.

ये भी पढ़ें- आठवां फेरा: मैरिज सर्टिफिकेट की क्यों पड़ी जरूरत

सरकारी फंड से बन रहे हलवे की बू आते ही मुंह में कुछ पानी भर आया तो वे चिल्लाए, ‘‘रुक…’’ उन के चिल्लाने पर मैं रुका नहीं, ठिठक गया. उन्हें खुशी हुई कि चलो, उन के हलवे की बू से कोई तो रुका. ‘‘क्या है सर?’’ हलवा उन का था, सो अनजान सा बनते हुए पूछा. ‘‘देखो डियर, हम क्या बना रहे हैं?’’ वे मुझे गरदन से पकड़ कर कड़ाहे के पास ले गए. मैं डरा भी कि कहीं कड़ाहे में ही डाल दिया तो? जनता का राज है भाई साहब, ऐसे में जनता के साथ कुछ भी हो सकता है. ‘‘वाह सर, कमाल. यह क्या बन रहा है? वाह, इस से तो स्वर्ग वाली छप्पन भोगों सी खुशबू आ रही है,’’ मैं ने नाक बंद कर सूंघते हुए कहा तो वे आहआह की जगह वाहवाह कर उठे. ‘‘सरकारी हलवा बन रहा है,’’ कहते हुए हलवा चीफ गदगद थे. ‘‘किस के लिए?’’ ‘‘जनता के लिए यार. अपना तो सब काम जनता के लिए है प्यारे. तन से ले कर मन तक सब. हम तो बस जनता की खाल उतारने के लिए ही यहां आए हैं.’’ ‘‘जनता की खाल उतारने?’’ ‘‘नहीं यार, जबान फिसल गई.’’ ‘‘इसे हलवा कहते हैं क्या सर?’’ हलवा ऐसा होता है क्या सर? हलवा किस खुशी में? आप ने कोई और जनता गतिरोधी काम कर दिया है क्या?’’ मैं ने हलवे में सड़ी सूजी देख कर पूछा. पानी में मुसकराते कीड़े तैर रहे थे. सरकारी थे या अर्धसरकारी, यह तो उन को ही पता होगा.

ये भी पढ़ें- आया: लक्ष्मी नौकरानी नहीं घर की सदस्य थी

‘‘नहीं यार, मजाक मत कर. हमें पता है कि तुम सरकार के साथ जब देखो मजाक ही करते रहते हो.’’ ‘‘तो यह हलवा किस खुशी में? प्रभुभोगी साधुओं को पैंशनभोगी करने की खुशी में या…’’ ‘‘अरे, हम ने साधुसज्जनों को पैंशन की घोषणा क्या कर दी कि… बेचारों को पैंशन मिलेगी तो जोगी का जोगपना कम से कम चैन से तो कटेगा. वे अपने को मोक्ष पर, समाज कल्याण पर और ज्यादा फोकस कर पाएंगे?’’ ‘‘मतलब है कि आप उन को भी आरामभोगी बना कर ही दम लोगे? देखो बंधु, तुम सब पर राजनीति करो, पर साधुसंतों पर तो राजनीति मत ही करो.’’ ‘‘अच्छा चल, इस बारे में बाद में टैलीविजन पर डिबेट करेंगे कभी. अभी तो हलवा खा और बकबका मत,’’ कहते हुए वे कड़ाहे से जलताजलता हलवा मेरे हाथ पर धरने को हुए, तो मैं ने कहा, ‘‘यह क्या कर रहे हैं सर? मेरा हाथ जल जाएगा तो…?’’ ‘‘जल जाए. हम तो तुम जैसों का मुंह भी जलाना चाहते हैं, ताकि… बहुत सच कहते फिरते हो न तुम. अबे ला बे गरमागरम हलवा, जनाब के मुंह में डाल देते हैं और तब तक अपना मुंह बंद रखिएगा प्लीज, जब तक हलवा बंट नहीं जाता.’’

 

सैलाब से पहले…

लेखक- स्निग्धा श्रीवास्तव 

अंतिम भाग

पूर्व कथा

अंधेरे कमरे में बैठे विनय को देख कर इंदु उस के पास आती है तो वह पुरू के बारे में पूछता है और इंदु से पुरू को साथ ले कर पुलिस स्टेशन जाने को कहता है. इंदु के जाने पर विनय अतीत की यादों में खो जाता है कि पुरू और अरविंद की शादी के दिन सभी कितने खुश थे उन की जोड़ी को देख कर. इंदु ने लाख समझाया था कि लड़के वालों के बारे में तहकीकात तो कर लो पर विनय ने किसी की एक न चलने दी थी.

शादी के 4 दिन बाद पुरू के मायके आने पर इंदु उस के चेहरे की उदासी को भांप जाती है परंतु पूछने पर वह पुरू को कुछ नहीं बताती. विनय और इंदु को पुरू के मां बनने की खुशखबरी मिलती है. एक दिन पुरू के अकेले मायके आने पर सभी अरविंद के बारे में पूछते हैं तो वह कहती है कि ससुराल वाले उसे दहेज न लाने के लिए सताते हैं इसीलिए वह ससुराल छोड़ कर आई है. उस की बातें सुन कर सभी परेशान हो जाते हैं और विनय दुविधा में पड़ जाता है. बहन को रोते देख वरुण पुलिस स्टेशन चलने को कहता तो विनय उन्हें समझाने का प्रयास करता है. अब आगे पढि़ए… ‘पापा, दीदी की हालत देखने के बाद भी आप को उन लोगों से बात करने की पड़ी है,’ वरुण उत्तेजित हो उठा, ‘अब तो उन लोगों से सीधे अदालत में ही बात होगी.’ आखिर इंदु और वरुण के आगे विनय को हथियार डाल देने पड़े. केदार भी शहर से बाहर था वरना उस से विचारविमर्श किया जा सकता था. आखिर वही हुआ जो न चाहते हुए भी करने के लिए विनय विवश थे.

ये भी पढ़ें- नई चादर…

पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई. विनय, वरुण और इंदु के बयान… फिर पुरुष्णी के बयान के बाद तुरंत ही दीनानाथ, सुभद्रा और अरविंद सलाखों के पीछे पहुंच गए. मिलिंद अपने कालिज टूर पर बाहर गया हुआ था. घर में दूसरा कोई था ही नहीं, जो तुरंत उन लोगों के पक्ष में साथ देने अथवा सहायता के लिए खड़ा होता. रिश्तेदारी में बात फैलते देर ही कितनी लगती है. कौन दीनानाथजी के साथ खड़ा हुआ है कौन नहीं, अब विनय और इंदु को चिंता भी क्यों करनी थी? ‘इंस्पेक्टर साहब…इन की अच्छी खातिरदारी करिएगा,’ वरुण ने नथुने फुला कर जोश में कहा. पुरू गर्भावस्था का सफर तय कर रही थी…इस अवस्था में भी पति ने…सोच कर इंस्पेक्टर ने अरविंद को खूब फटकारा था. अरविंद खामोश था…

वरुण को गहरी निगाहों से ताकते हुए वह यों ही स्तब्ध खड़ा रहा. सारे दृश्य चलचित्र की भांति दिमाग में घूम रहे थे कि इंदु की आवाज ने चौंका दिया. सुबह 5 बजे इंदु नियमानुसार नहाधो कर स्नानघर से बाहर निकली तो विनय के कमरे से आहट पा कर वहां आ गई. ‘‘क्या…आप रातभर सोए नहीं. यों ही आरामकुरसी पर बैठेबैठे रात काट दी आप ने.’’ ‘‘नहीं इंदु, कैसे सोता मैं…अपराधी को सजा मिले बिना अब सो भी नहीं सकूंगा…’’ विनय ने गहरी सांस खींचते हुए कहा, ‘‘नहाधो ली हो तो एक कप चाय बना दो. तुम से कुछ जरूरी बातें करनी हैं. और हां, पुरू और वरुण को भी जगा दो. चाहता हूं जो भी बात है एकसाथ मिलबैठ कर की जाए.’’ असमंजस के भाव क्षण भर के लिए इंदु के चेहरे पर उभरे कि ऐसी कौन सी बात होगी. फिर कुछ सोचती हुई वह रसोईघर में चली गई. कुछ ही देर बाद इंदु, पुरू और वरुण तीनों विनय के सामने बैठे हुए थे. व्यग्रता तथा चिंता के मिश्रित भाव उन के चेहरे पर आजा रहे थे…उन से अधिक उलझन विनय के चेहरे पर दिखाई दे रही थी. खुद को कुछ संयत करते हुए विनय बोले, ‘‘चाहे सौ अपराधी छूट जाएं पर एक बेगुनाह को सजा नहीं मिलनी चाहिए, यह तो मानते हो न तुम लोग.’’ तीनों ही अचंभित से एकदूसरे को देखने लगे…आखिर विनय कहना क्या चाहते हैं. ‘‘बोलो, हां या नहीं?’’

ये भी पढ़ें-  पुल

विनय का कड़क स्वर पुन: उभरा. ‘‘हां,’’ तीनों ने समवेत स्वर में उत्तर दिया. ‘‘तो आज हमें पुलिस थाने में चल कर दीनानाथजी, सुभद्रा और अरविंद तीनों के खिलाफ दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट वापस लेनी है.’’ वरुण लगभग चिल्ला कर बोला, ‘‘पापा, आप होश में तो हैं.’’ ‘‘1 मिनट वरुण, अभी मेरी बात पूरी नहीं हुई है.’’ विनय ने कठोरता से कहा तो वरुण शांत हो कर बैठ गया. ‘‘बेगुनाह होने के बावजूद 4 दिन तक जेल में बंद रह कर जो जिल्लत व अपमान उन तीनों ने सहा है उस की भरपाई तो हम चार जन्मों में भी नहीं कर पाएंगे पर हमारी वजह से उन की प्रतिष्ठा पर जो बदनुमा दाग लग चुका है उसे धुंधलाने के लिए जितने भी संभावित उपाय हैं…हमें करने ही होंगे.’’ क्षण भर की चुप्पी के बाद विनय फिर बोल उठे, ‘‘वास्तविक अपराधी को सजा अवश्य मिलनी चाहिए ऐसा मेरा मानना है. अब सजा क्या हो यह पुरुष्णी तय करेगी क्योंकि पूरा मामला उसी से जुड़ा हुआ है,’’ कहते हुए विनय ने एक गहरी दृष्टि पुरुष्णी पर डाली जो यह सब सुन कर पत्ते की तरह कांपते हुए कातर निगाहों से देख रही थी. ‘‘इंदु, यह लो और पढ़ो,’’ कहते हुए विनय ने एक परचा इंदु की ओर बढ़ाया. आश्चर्य और उत्सुकता से वरुण भी मां के नजदीक खिसक आया व इंदु के साथसाथ परचे पर लिखा हुआ ध्यान से पढ़ने लगा.

पर पुरू मूर्तवत बैठी रही क्योंकि उसे जरूरत ही क्या थी वह पढ़ने की. वह परचा तो उसी का लिखा हुआ था जो उस ने अपने प्रेमी अक्षय को लिखा था पर उस तक पहुंचा नहीं पाई थी. ‘‘प्रिय अक्षय, तुम ने जीवन भर वफा निभाने का वादा मांगा है न. यों 2 हिस्सों में बंट कर जीना मेरे लिए दूभर होता जा रहा है. अरविंद से छुटकारा पाए बिना मैं पूर्णरूपेण तुम्हारी कभी नहीं हो पाऊंगी. अरविंद से तलाक पाने और तुम्हारा जीवन भर का साथ पाने का बस, यही एक रास्ता मुझे दिखाई दे रहा है. पता नहीं तुम इस बात से क्यों असहमत हो…पर अब मैं बिलकुल चुप बैठने वाली नहीं हूं. एक बार चुप्पी साध कर तुम्हें खो चुकी हूं, अब दोबारा खोना नहीं चाहती. मैं ने तय कर लिया है कि मैं अपनी योजना को निभाने…’’ आगे के अक्षर इंदु को धुंधला गए, चक्कर आने लगा. माथा पकड़ कर वह वरुण का सहारा लेने लगी… परचा हाथ से छूट कर जमीन पर जा गिरा. इंदु अचेत सी वरुण के कंधे पर लुढ़क गई. कुछ चेतना जगी तो सामने विनय, केदार और डाक्टर खड़े थे. धीरेधीरे सबकुछ स्पष्ट होता गया. वरुण माथा सहला रहा था और पुरू अपराधबोध से गठरी सी बंधी पैरों के पास बैठी सिसक रही थी. आराम की सलाह व कुछ दवाइयां दे कर डाक्टर चले गए. इतने लोगों के कमरे में होने पर भी एक अजीब किस्म का गहन सन्नाटा छा गया था.

ये भी पढ़ें- नारद गए परदेश

‘‘केदार, अब किस मुंह से माफी मांगूं तुझ से?’’ विनय के स्वर में टूट कर बिखरने का एहसास था. ‘‘विनय, माफी तुझे नहीं, पुरू को उन सब से मांगनी होगी जिनजिन का इस ने दिल दुखाया है. अरे, शादी के 2 माह बाद ही अरविंद ने मुझे अकेले में मिलने के लिए बुलाया था. तब उस ने बताया था कि पुरू हर वक्त मोबाइल पर किसी अक्षय नाम के लड़के से बात करती रहती है. अरविंद बहुत ही समझदार और धीरगंभीर किस्म का लड़का है. मैं उसे बचपन से ही जानता हूं…यों बेवजह वह पुरू पर शक करेगा नहीं. यह भी मैं अच्छी तरह जानता था, फिर भी मैं ने उसे तसल्ली दी थी कि पुरू नए जमाने की लड़की है. कोई पुराना सहपाठी होगा… तुम्हीं उस से खुल कर बात कर लो…और बेटे, कुछ बातें पतिपत्नी के बीच रह कर ही सुलझ जाएं तो बेहतर होता है. ‘‘मेरे इस समझाने के बाद फिर कभी उस ने यह विषय नहीं उठाया. पर परसों जब मिलिंद ने मुझे जयपुर में मोबाइल पर पूरी बात बताई तो मैं सन्न रह गया.

दीनानाथजी मेरे बड़े भाई समान हैं और सुभद्रा भाभी तो मेरी मां के स्थान पर हैं. तभी मैं ने तत्काल फोन पर तुम से बात की और तह तक जाने के लिए कहा था. काश, तुम्हारे इस कदम उठाने के पहले ही मैं तुम से बात कर पाता,’’ केदार अपनी लाचारी पर बेचैन हो उठे. अफसोस और अवसाद एकसाथ उन के चेहरे पर उभर आया मानो वह ही कोई दोष कर बैठे हों. ‘‘नहीं केदार, दोष तुम्हारा नहीं है, यह तहकीकात तो मुझे तुम्हारे फोन आने से पहले ही कर लेनी चाहिए थी पर पुत्री प्रेम कह लो चाहे परिस्थिति की नजाकत…न जाने मैं विवेक कैसे खो बैठा…तुम से बात न कर सका था न सही, पर एक बार दीनानाथजी से खुद मिल लेता,’’ विनय का स्वर पश्चाताप से कसक उठा, ‘‘तुम्हारे फोन आने के बाद मैं ने पुरू के सामान की छानबीन की और उसी में यह पत्र मिला जो शायद अक्षय तक पहुंच नहीं पाया था. क्यों पुरू?’’ विनय ने सख्त लहजे में कहा तो पुरू, जो इतनी देर से लगातार अपनी करतूत पर शर्म से गड़ी जा रही थी, उठ कर विनय से लिपट कर रो पड़ी. ‘‘सौरी, पापा,’’ पुरू बोली, ‘‘मैं अक्षय से प्यार करती हूं, यह बात मैं शादी से पहले आप को बताना चाहती थी पर सिर्फ इसलिए नहीं बता पाई थी, क्योंकि उस वक्त अक्षय अचानक होस्टल छोड़ कर न जाने कहां चला गया था. मैं आप को उस से मिलवाना भी चाहती थी. मैं ने अक्षय की बहुत खोजबीन की पर कहीं कुछ पता नहीं चला और जब वह लौटा तो बहुत देर हो चुकी थी. ‘‘उस ने मुझे बताया कि उस के पिताजी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह अपने शहर चला गया था पर वह अब भी मुझे प्रेम करता है इसलिए मुझ से रोज फोन पर बातें करता. मैं भी स्वयं को रोक नहीं पाती थी. अपने प्रेम का वास्ता दे कर वह मुझे मिलने के लिए बुलाता पर मैं अपनी विवशता पर रोने के सिवा कुछ न कर पाती. मैं भी हर हाल में उसे पाना चाहती थी. पर अरविंद से अलग हुए बिना यह संभव नहीं था. बस, इसलिए मैं ने…’’ कहतेकहते पुरू सिसक उठी, ‘‘मैं जानती हूं कि मैं ने जो रास्ता अपनाया वह गलत है…बहुत बड़ी गलती की है मैं ने, पर मैं अक्षय के बिना नहीं रह सकती पापा…

ये भी पढ़ें- माटी का प्यार…

ये सब मैं ने सिर्फ उसे पाने के लिए…’’ ‘‘और जिसे पाने के लिए तुम ने अपने सासससुर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, अरविंद जैसे नेक इनसान के साथ विश्वासघात किया, जानती हो उस अक्षय का क्या जवाब है?’’ विनय ने पुरू पर नजरें गड़ाते हुए पूछा. ‘‘क्या…आप अक्षय से मिले थे?’’ पुरू आश्चर्य से आंखें फाड़ कर देखने लगी. ‘‘हां, तुम्हारा यह पत्र पढ़ने के बाद मैं और केदार अक्षय से मिलने गए थे. उस ने तो तुम्हें जानने से भी इनकार कर दिया. बहुत जोर डालने पर बताया कि हां, तुम उस के साथ पढ़ती थीं और उस के पीछे हाथ धो कर पड़ी हुई थीं. यकीन है मेरी बात पर या उस से मिल कर ही यकीन करोगी?’’ विनय ने गरज कर पूछा. पुरू का तो मानो खून जम गया था कि जिस के लिए उस ने इतना बड़ा कदम उठाया वह उसे पहचानने से भी इनकार कर रहा है…विवाह के पहले अचानक होस्टल से गायब हो जाना भी कहीं उस से बचने का बहाना तो नहीं था…मन हुआ कि धरती फट जाए तो वह उसी में समा जाए. वह किसी से भी नजरें नहीं मिला पा रही थी. क्षण भर यों ही बुत बनी खड़ी रही पर अगले ही क्षण दोनों हाथों से अपना चेहरा छिपा कर तेज कदमों से अपने कमरे में दौड़ गई. वास्तविकता से रूबरू होते ही इंदु का सिर पुन: चकराने लगा. ‘अब क्या होगा मेरी पुरू का.’ ममता की मारी इंदु सबकुछ भुला कर यह सोचने लगी कि पुरू पर से अक्षय के प्रेम का भूत उतरेगा या नहीं…पुरू फिर से अरविंद के साथ जिंदगी बिताने के लिए मानेगी या नहीं… ‘‘अब बात हमारे या पुरू के मानने की नहीं है इंदु, ये हक तो हम कब का खो चुके हैं. अब बात दीनानाथजी, सुभद्रा भाभी और अरविंद के मानने की है. हमारी पुरू को माफ करें, उसे पुन: स्वीकार करें ये कहने का साहस मुझ में तो रहा नहीं और किस मुंह से कहें हम. बेटी के प्यार और विश्वास के वशीभूत हो कर जो महाभूल हम लोग कर बैठे हैं उस का प्रायश्चित्त तो हमें करना ही पड़ेगा,’’ विनय के स्वर में हताशा के साथ निश्चय भी था. ‘‘प्रायश्चित्त…यह क्या कह रहे हैं आप?’’ इंदु कांपते स्वर में बोल पड़ी. ‘‘हां, इंदु. अपनी रिपोर्ट वापस लेने के साथ ही मुझे पुरू की गलत रिपोर्ट दर्ज कराने की बात भी पुलिस को बतानी पड़ेगी. किसी सभ्यशरीफ इनसान को अपने स्वार्थ के लिए कानून का दुरुपयोग कर के फंसाना कोई छोटामोटा अपराध नहीं है. तुम्हीं ने कहा था न कि अपराधी को सजा मिलनी ही चाहिए.’’ ‘‘पर विनय, पुरू के भविष्य की तो सोचो. इस समय उस के अंदर एक नन्ही जान भी पल रही है,’’ आवाज लड़खड़ा गई इंदु की. वरुण भी लगभग रो पड़ा, ‘‘पापा…पापा, प्लीज, एक बार और सोच लीजिए.’’

‘‘नहीं वरुण, कल को यही स्थिति हमारे साथ होती तो क्या तुम अपनी पत्नी को माफ कर देते? प्रतिष्ठा कांच की तरह नाजुक होती है वरुण, एक बार चटक जाए तो क्षतिपूर्ति असंभव है. मुझे अफसोस है कि दीनानाथजी की इस क्षति का कारण हम बने हैं.’’ निरुत्तरित हो गया था वरुण. कितनी अभद्रता से पेश आया था वह अरविंद के साथ. पर अरविंद का वह मौन केवल पुरू को बदनामी से बचाने के लिए ही था. ‘‘ओह, ये हम से क्या हो गया,’’ आह सी निकली वरुण के दिल से. सन्नाटा सा छा गया था सब के बीच. सभी भयाकुल से आने वाले दुर्दिनों के ताप का मन ही मन अनुमान लगा रहे थे.

ये भी पढ़ें- बेरंग

कितना सोचसमझ कर नाम रखा था विनय ने अपनी प्यारी बेटी का…अपने गांव के किनारे से कलकल कर बहती निर्मल जलधारा वाली मनोहर नदी ‘पुरुष्णी’. पर आज यह नदी भावनाओं के आवेग से दिशाहीन हो कर बह निकली थी. अपने सैलाब के आगोश में न जाने भविष्य के गर्भ से क्याक्या तहसनहस कर ले डूबने वाली थी यह. नदी जब तक तटों के बंधन में अनुशासित रहती है, पोषक होती है, पर तटों की मर्यादाओं का उल्लंघन कर उच्छृंखल हो जाने से वह न केवल विनाशक हो जाती है बल्कि अपना अस्तित्व भी खोने लगती है. आज पुरू उर्फ पुरुष्णी ने भी अपने मायके तथा ससुराल, दोनों तटों का अतिक्रमण कर तबाही निश्चित कर डाली थी. काश, मैं ने समय रहते ही इस पुरुष्णी पर सख्ती का ‘बांध’ बांध दिया होता…मन ही मन सोचते हुए विनय इस जलसमाधि के लिए खुद को जिम्मेदार मानने लगा.

शायद यही सच है

पूर्व कथा

‘इसे आप लोगों ने पसंद किया है? इस की लटकी सूरत देख कर तो लगता है कहीं से दोचार जूते खा कर आया हो, मुझे नहीं करनी इस से शादी.’ अगली बार भारती की शादी उस के मांबाप ने जिस लड़के से तय की वहां अपने कैरियर के बिगड़ने की बात कह कर उस ने इस से इनकार कर दिया.

फिर भारती का अपने सहपाठी हिमेश से जब कुछ दिन तक प्रेमप्रसंग चला तो बात शादी तक पहुंची. लेकिन इस बार भारती ने यह कह कर रिश्ता ठुकरा दिया कि वह संयुक्त परिवार के साथ नहीं रह सकती. इसी बीच भारती के पिता का देहांत हो गया. पिता की मृत्यु के बाद भारती के दोनों भाई अपनेअपने परिवार के साथ अलग रहने लगे. इस से मां को गहरा सदमा पहुंचा. उन्होंने भारती के लिए दूर के रिश्ते में एक इंजीनियर लड़के का रिश्ता सुझाया. इस बार तो भारती ने मां से खुल कर कह दिया, ‘‘मां, क्या जीवन की सार्थकता केवल शादी में है? आज मैं प्रथम श्रेणी की अफसर हूं. अच्छा कमाती हूं क्या यह उपलब्धियां कम हैं?’ परंतु जब भारती की मां ने उसे बहुत समझाया तो वह मोहित के साथ शादी करने के लिए तैयार हो जाती है. भारती और मोहित दोनों एकदूसरे को पसंद करते हैं. शादी की तारीख एक माह बाद की तय हो जाती है, अब आगे… भारती को अपने रूप और पद का इतना गुमान था कि जो भी रिश्ते आते वह शादी से इनकार करती रही. आखिर 50 वर्ष की उम्र तक कुंआरी रह कर जब उस ने अपने अतीत का विश्लेषण किया तो उसे एक ठोस निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा. यथार्थ के धरातल पर जीवन के कटु सत्य को उजागर करती नरेंद्र कौर छाबड़ा की कहानी.

अंतिम भाग मां खुश थीं कि अब बेटी का घर बस जाएगा तो वह किसी भी बेटे के पास रहने चली जाएंगी. भारती व मोहित भी 1-2 दिन छोड़ कर फोन पर बात कर लेते थे. उस दिन भारती का जन्मदिन था. सबेरे से ही वह मोहित के फोन का इंतजार कर रही थी. बैंक के सभी सहयोगियों ने उसे शुभकामनाएं दीं. मां ने भी उस के लिए विशेष पकवान बनाए पर दिन गुजर गया मोहित का फोन नहीं आया. रात होतेहोते भारती का इंतजार खीज व क्रोध में बदलने लगा. हार कर उस ने मां से कह ही दिया, ‘मां, जिस व्यक्ति को शादी से पहले होने वाली पत्नी का जन्मदिन तक याद नहीं, वह शादी के बाद क्या खयाल रखेगा?’ मां समझाती रहीं, ‘बेटा, कोई जरूरी काम होगा या शायद उस की तबीयत ठीक न हो या शहर से बाहर गया हो.’ ‘फिर भी एक फोन तो कहीं से भी किया जा सकता है. क्या ऐसा नीरस इनसान मुझे शादी के बाद खुशियां दे सकेगा?’ जिद्दी बेटी कहीं कोई गलत कदम न उठा ले, यह सोच मां बोलीं, ‘ऐसा करो, तुम ही फोन लगा लो, पता लग जाएगा क्या बात है.’ ‘मैं फोन क्यों लगाऊं? उस से फोन कर के कहूं कि मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई दे? इतनी गईबीती नहीं हूं…

ये भी पढ़ें- कच्चे पंखों की फड़फड़ाहट

आखिर मेरी भी इज्जत है…वह समझता क्या है अपनेआप को.’ अगले दिन भारती के बैंक जाने के बाद मां ने मोहित को फोन लगाया तो उस ने बताया कि काम के सिलसिले में वह इतना व्यस्त था कि भारती के जन्मदिन का याद ही नहीं रहा. उस ने मांजी से माफी मांगी और कहा, वह इसी वक्त भारती से फोन पर बात करेगा. मोहित ने भारती को फोन मिलाया तो उस ने बेरुखी से शिकायत की. मोहित ने समझाते हुए कहा, ‘भारती, इतनी नाराजगी ठीक नहीं. आखिर अब हम परिपक्वता के उस मुकाम पर हैं कि इन छोटीछोटी बातों के लिए शिकायतें बचकानी लगती हैं. नौजवान पीढ़ी ऐसी हरकतें करे तो चल सकता है लेकिन हम तो अधेड़ावस्था में हैं. कम से कम उम्र की गरिमा का तो खयाल रखना चाहिए.’ भारती ने आगबबूला होते हुए कहा, ‘तुम्हारी भावनाएं मर गई हैं तो क्या मैं भी अपनी भावनाओं को कुचल डालूं? तुम इतने नीरस हो तो जिंदगी में क्या रस रह जाएगा?’ मोहित को भी क्रोध आ गया और गुस्से में बोला, ‘तुम में अभी तक परिपक्वता नहीं आई, जो ऐसी बचकानी बातें कर रही हो.’ भारती ने मोहित के साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया. मां समझाती रहीं लेकिन जिद्दी, अडि़यल, तुनकमिजाज बेटी ने एक न सुनी. मां को इतना गहरा सदमा पहुंचा कि साल के भीतर ही दिल के दौरे से चल बसीं. अब भारती एकदम अकेली रह गई. शुरू में तो अकेलापन बहुत खलता था लेकिन धीरेधीरे इस अकेलेपन के साथ उस ने समझौता कर लिया. कितने तनाव होते हैं गृहस्थी में. कभी बच्चे बीमार कभी उन के स्कूल पढ़ाई का तनाव, कभी पति का लंबा आफिस दौरा, कितना मुश्किल है हर स्थिति को संभालना. तुम अपनी मर्जी की मालिक हो, न पति की झिकझिक न बच्चों की सिरदर्दी. यही सोच कर वह संतुष्ट हो जाती और अपने निर्णय पर उसे गर्व भी होता. देखते ही देखते समय छलांगें लगाते हुए सालों में बीतता गया.

ये भी पढ़ें –कम्मो

अब 50 वर्ष की आयु बीत जाने पर वैसे भी शादी की संभावना नहीं रहती. पदोन्नति पा कर भारती सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत थी. अपना छोटा सा फ्लैट व कार भी उस ने खरीद ली थी. भाइयों के साथ महीने में कभीकभी ही मुलाकात हो पाती थी. पिछले सप्ताह बैंक मैनेजर का तबादला हो गया और जो नए मैनेजर आए वे प्रौढ़ विधुर थे. कुछ ही समय में अपने नम्र, शालीन और अपनत्व से भरे व्यवहार से उन्होंने सभी कर्मचारियों को बेहद प्रभावित कर लिया. काम के सिलसिले में भारती को रोजाना ही उन से मिलना होता था. वह भी उन के व्यक्तित्व से प्रभावित थी. उस दिन कुछ काम का बोझ भी था और कुछ मानसिक तनाव भी चल रहा था. काम करतेकरते उसे बेचैनी, घबराहट महसूस होने लगी. सीने में हलका सा दर्द भी महसूस हुआ तो वह छुट्टी ले कर डाक्टर के पास पहुंची. डाक्टर ने पूरी जांच के बाद बताया कि उसे हलका सा दिल का दौरा पड़ा है. कम से कम 2 सप्ताह उसे आराम करना पड़ेगा. भारती ने छुट्टी की अर्जी भेज दी. अगले दिन से बैंक के सहकर्मी उस का हालचाल पूछने घर आने लगे. मैनेजर भी उस का हाल पूछने आए तो वह कुछ संकोच से भर उठी. काम वाली बाई ने ही चाय बना कर दी. घर में और कोई सदस्य तो था नहीं. भाईभाभियां आए, औपचारिक बातें कीं, अपने सुझाव दिए और चले गए. उस दिन भारती को पहली बार महसूस हुआ कि वह जीवन में नितांत अकेली है. दुख में भी कोई उस का हमदर्द नहीं है. काम वाली बाई ही उस के लिए खाना बना रही थी और वही उस के पास दिन भर रुकती भी थी. रात को भारती एकदम अकेली ही रहती थी. मैनेजर साहब ने कुछ देर तक औपचारिक बातें कीं फिर बोले, ‘मिस भारती, वैसे तो किसी के व्यक्तिगत जीवन के बारे में बोलना शिष्टाचार के खिलाफ है फिर भी मैं आप से कुछ कहना चाहूंगा. उम्मीद है आप बुरा नहीं मानेंगी. देखिए, आप के अविवाहित रहने का फैसला आप का नितांत निजी फैसला है. इस में किसी को दखलंदाजी करने का अधिकार नहीं है, मुझे भी नहीं. पर मैं केवल इस बारे में अपने विचार रखूंगा, आप को सुझाव उपदेश देने की मेरी कोई मंशा नहीं है अत: इसे अन्यथा न लें. ‘दरअसल, विवाह को सामाजिक संस्था की मान्यता इसीलिए दी गई है कि व्यक्ति सारी उम्र अकेला नहीं रह सकता. पुरुष हो या स्त्री, सहारा दोनों के लिए जरूरी है.

कभीकभी परिस्थिति या अपरिहार्य कारणों से जो स्त्रीपुरुष अविवाहित रह जाते हैं वे ऊपरी तौर पर बेशक खुश रहने या सहज होने की बात करते हों लेकिन भीतर से अकेले, भयभीत, तनावग्रस्त व अवसाद से भरे रहते हैं. खासतौर पर अधेड़ावस्था उन्हें कुंठित, तनावग्रस्त व तुनकमिजाज बना देती है. असुरक्षा की भावना के चलते वे भीतर से भयभीत भी रहते हैं. जीवन में किस घड़ी कौन सी मुसीबत, दुर्घटना, बीमारी आ जाए क्या पता? उस समय उन की देखभाल कौन करेगा? इस तरह के सवाल उन्हें घेरे रहते हैं. ‘मनुष्य के जीवन में कई ऐसे अवसर आते हैं, कई ऐसे खुशी के मौके आते हैं जिन्हें वह किसी के संग बांटना चाहता है. दूर क्यों जाएं अपने दफ्तर की बातें, कोई दिलचस्प घटना या तनाव भी अपने साथी को बताते हैं, इस से मन हलका हो जाता है. मैं स्वयं अपने अकेलेपन को शिद्दत के साथ महसूस करता हूं. बेटे विदेश में बस गए हैं, अच्छी नौकरियां कर रहे हैं. पत्नी के निधन के बाद जिंदगी बोझिल सी लगती है. जितने समय कामकाज में व्यस्त रहता हूं जीवन सहज लगता है लेकिन जब काम से फारिग हो जाता हूं तो अकेले समय काटना बड़ी मुसीबत बन जाता है. पता नहीं आप ने इतना लंबा समय कैसे अकेले काट लिया? अच्छा, अब मैं चलता हूं. अपनी सेहत का खयाल रखना.’ अगले सप्ताह से भारती दफ्तर जाने लगी. मैनेजर साहब की बातों का उस पर इतना असर पड़ा कि अब सचमुच उसे अकेलापन काटने लगता. कभीकभी सोचती कि मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है? मैं किस के लिए जी रही हूं? किस के लिए धन जमा कर रही हूं? अतीत का विश्लेषण करने पर महसूस होता शायद अपनी जिद, अडि़यल स्वभाव के कारण कुछ गलत फैसले ले कर अपने जीवन को एकाकी, रसहीन, उद्देश्यहीन बना लिया. मां मेरे सुखी जीवन के, खुशहाल परिवार के सपने देखतेदेखते दुनिया से बिदा हो गईं. मैं ने किसी की नहीं सुनी. केवल अपने कैरियर, अपनी इच्छाओं के बारे में ही सोचती रही. अपने निर्णय की गलती का एहसास अब हो रहा था.

ये भी पढ़ें- जिंदगी…

कैसे काटेगी इतनी लंबी जिंदगी अकेले? और इसी के साथ भारती ने बंद आंखें खोलीं तो उस का वर्तमान उस के सामने था. वह सोफे से उठी और कपड़े बदल कर बोझिल मन से बिस्तर पर जा पड़ी और अतीत की उस कड़ी को अपने आज से जोड़ कर देखने लगी. एकाएक भारती के मन में विचार कौंधा कि कहीं मैनेजर साहब ने अप्रत्यक्ष रूप से मेरे सामने शादी का प्रस्ताव तो नहीं रखा था? दिल और दिमाग के बीच तर्कवितर्क होने लगा. दिल कहता कि इस में हर्ज ही क्या है…मैनेजर साहब इतने भले व नेक इनसान हैं कि उन के साथ जिंदगी बिताई जा सकती है. दिमाग कहता कि तुम अपनेआप ही सपने बुनने लगी हो. क्या उन्होंने तुम्हारे सामने कोई प्रस्ताव रखा? फिर इस उम्र में शादी करोगी तो लोग क्या कहेंगे…दिल कहता कि लोगों का क्या है, कहने दो. वैसे पुरुष तो 60 वर्ष की उम्र में भी शादी कर ले तो समाज विरोध नहीं करता, फिर मैं तो अभी 50 की हूं. रही बात प्रस्ताव की तो हो सकता है कि वे भी मन ही मन इस की योजना बना रहे हों. दिमाग कहता कि तुम निरंकुश, आजादी की हिमायती शादी के बंधन में स्वयं को बांध पाओगी, वह भी उस पुरुष के साथ जो लंबे समय तक अपने बीवीबच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी चुका है. दिल कहता, अब तो उसे भी साथी की जरूरत है, सामंजस्य तो दोनों को ही बैठाना पड़ेगा. अगर मुझे शेष बची जिंदगी चैन के साथ बितानी है तो कुछ समझौते तो करने ही पड़ेंगे. जिद छोड़ कर दिमाग कहता, ‘अगर मैनेजर साहब के साथ पटरी न बैठ पाई तो क्या करोगी? दिल ने कहा, जब दोनों को एकदूसरे की जरूरत है तो पटरी बैठ ही जाएगी. अब तक मैं इस गलतफहमी में जी रही थी कि मैं अकेली जी सकती हूं, किसी के सहारे की मुझे जरूरत नहीं. पर अब मेरी चेतना जागृत हो चुकी है. जीवन में समझौते करने ही पड़ते हैं.’ भारती इंतजार करती रही लेकिन मैनेजर साहब की ओर से कोई प्रस्ताव, कोई पहल नहीं हुई. कुछ समय बीत गया. अब कुछ ही समय रह गया था मैनेजर साहब की अवकाश प्राप्ति में. भारती चाह रही थी उन की तरफ से बात शुरू हो, लेकिन उस के चाहने से क्या होना था.

एक दिन उन्होंने बातचीत के दौरान कह ही दिया, ‘‘मिस भारती, अब मैं तो 2-3 महीने में सेवानिवृत्त हो कर चला जाऊंगा. जाने से पहले…’’ ‘‘आप की भविष्य की क्या योजना है?’’ उन की बात को बीच में ही काटते हुए भारती ने पूछा. ‘‘उम्र के इस पड़ाव में अकेले रहना बहुत कष्टप्रद होता है. मैं ने काफी सोचविचार कर यह फैसला लिया है कि बेटों के पास चला जाऊंगा. कम से कम उन के परिवार, बच्चों के साथ एकाकीपन की समस्या तो नहीं रहेगी. जीवन में समझौते तो करने ही पड़ते हैं,’’ कहतेकहते वह कुछ मायूस हो गए. भारती को महसूस हुआ, मानो पाने से पहले ही उस का सबकुछ लुट गया हो. भीतर बेचैनी सी उठने लगी, रुलाई सी आने लगी. बड़ी कठिनाई से उस ने खुद को संयत किया. मैनेजर साहब ने उस का उतरा हुआ चेहरा देखा तो बोले, ‘‘क्या बात है, तुम बड़ी परेशान नजर आ रही हो?’’ बड़ी मुश्किल से खुद को संभालते हुए भारती झिझकते हुए बोली, ‘‘मैं…सोच रही थी…क्या ऐसा नहीं हो सकता कि दो अकेले मिल कर एक नई जिंदगी की शुरुआत कर लें.’’ मैनेजर साहब हैरानी से उछल पड़े, ‘‘भारती, यह तुम कह रही हो? क्या तुम ने अच्छी तरह सोचविचार कर लिया है? उम्र के ये 50-52 साल तुम ने अपनी मनमरजी से बिताए हैं. अब समझौते के साथ जीवन जीना तुम्हें स्वीकार होगा?’’ ‘‘मैं बहुत सोचविचार के बाद इस नतीजे पर पहुंची हूं कि अकेले जिंदगी काटनी किसी सजा से कम नहीं है. अब तक निरंकुश, स्वतंत्र, अपनी इच्छा से जिंदगी जीने को ही मैं आदर्श जीवन माने बैठी थी, पर जब जीवन की सचाइयों से वास्ता पड़ा तो मेरा मोहभंग हुआ. जीवन समझौतों का ही दूसरा नाम है, यह अब मेरी समझ में आया है और शायद यही सच भी है.’’ भारती के मुंह से यह सुनने के बाद मैनेजर साहब के चेहरे पर भी धीरेधीरे राहत के भाव उभरने लगे थे.

विकलांगों के लिए काम के मौके

जो अपने हकों को जानते भी हैं और अपनी विकलांगता के मुताबिक नौकरी पा कर कमा भी रहे हैं. तीसरी श्रेणी उन विकलांगों की है जो न तो अनपढ़ हैं और न ही बहुत ज्यादा पढ़ेलिखे. वे अपने हकों से परिचित तो हैं, पर सरकारी नौकरी नहीं पा सकते हैं. वे कुछ करना तो चाहते हैं, पर लाचार हैं. सैंसस 2001 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2 करोड़ से ज्यादा लोग किसी न किसी तरह की विकलांगता से पीडि़त हैं.

इन विकलांगों में 26 से 45 फीसदी अनपढ़ हैं. आमतौर पर अनपढ़ विकलांग वे होते हैं जिन्हें जन्म के बाद भीख मांगने के लिए सड़कों पर छोड़ दिया जाता है या मानव तस्करी के चलते उन्हें बचपन में ही विकलांग बना दिया जाता है. दूसरे गरीब बेसहारा परिवारों के विकलांग खुद के पैरों पर खड़े होने के बजाय उम्रभर सहारा ढूंढ़ने की कोशिश में जुटे रहते हैं. क्या सच में विकलांगों को सहारे की जरूरत है? क्या वे खुद ही हालात के मुताबिक अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सकते हैं? विकलांगों के हालात पर दिल्ली के जनकपुरी इलाके के ए ब्लौक की रहने वाली किरण ने एक किस्सा सुनाया, ‘‘मैं एक दिन जनकपुरी मैट्रो स्टेशन से बाहर निकली तो देखा कि थोड़ा अंधेरा हो गया था और इक्कादुक्का रिकशे वाले ही वहां खड़े थे. मैं अपने घर जाने के लिए किसी रिकशे वाले को ढूंढ़ ही रही थी कि एक आदमी मेरे सामने रिकशा ले कर आया और बैठने को कहा. ‘‘तभी मेरी नजर उस के पैरों पर पड़ी. उस का एक पैर बिलकुल बेजान था, पर दूसरा ठीक था. मुझे रिकशे पर बैठते हुए लग रहा था कि पता नहीं, यह ढंग से रिकशा चला भी पाएगा या नहीं. लेकिन फिर मैं उस के रिकशे पर जा कर बैठ गई, क्योंकि बाकी रिकशे वाले मेरे घर तक जाने को तैयार ही नहीं थे. ‘‘जब वह आदमी रिकशा ले कर आगे बढ़ा तो मुझे लगा कि यह इतनी मेहनत कर रहा है, वहीं दूसरी ओर हट्टेकट्टे होते हुए भी कई लोग सड़कों पर भीख मांग रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  उधार के गहनों से करें तौबा

असल में यह अपने पैरों पर तो खड़ा है.’’ दिल्ली में ही करोलबाग की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले वीरेंद्र ने बताया, ‘‘एक बार मैं बस से अपने घर सुलतानपुरी जा रहा था, वहां मेरी एक नेत्रहीन से मुलाकात हुई. ऐसे ही जानकारी के लिए मैं ने उस से पूछा कि आप कहां रहते हैं और क्या करते हैं तो उस आदमी ने जवाब दिया, ‘एक समाजसेवी संगठन ने बेसहारा अंधों के लिए आश्रम बनाया हुआ है. मैं वहीं रहता हूं. अपनी रोजीरोटी और जेबखर्च के लिए मैं एक फैक्टरी में मोमबत्ती बनाने का काम करता हूं.’ ‘‘नेत्रहीन होने के बावजूद वह आदमी आश्रम में पड़े रहने से बेहतर काम करना पसंद करता था. यह बहुत बड़ी बात है.’’

मंजिल की ओर अब विकलांगों को ‘दिव्यांग’ कहा जाने लगा है जिस का मतलब है ‘दिव्य अंग’ होना. पर विकलांग को ‘दिव्यांग’ कहने से क्या उस की विकलांगता ठीक हो जाएगी या उसे आम आदमी की तरह रोजगार मिल जाएगा? क्या हमें विकलांग को ‘दिव्यांग’ का नया नाम दे कर उसे समाज से अलग दिखाना चाहिए? एक तरफ विकलांगों को आम आदमी की तरह मानने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ उन को उन्हीं की ही सचाई शहद में डुबो कर बताई जा रही है. यह ढोंग का कौन सा नया रूप है? क्यों न विकलांग खुद अपने हुनर का परिचय दें? क्यों न वे अपने हालात को लाचारी का नहीं, बल्कि हौसले का रूप दें? साधना ढांड, सुधा चंद्रन, गिरीश शर्मा, अरुणिमा सिन्हा और मालती कृष्णामूर्ति सभी विकलांगों के लिए मिसाल हैं, पर क्या वह रिकशे वाला और मोमबत्ती बनाने वाला विकलांग भी मिसाल नहीं हैं? काम जो ये कर सकें कोई हाथपैरों से विकलांग है, लेकिन ठीक से बोलसुन सकता है तो वह रेडियो जौकी या एंकर बनने की सोच सकता है. इस तरह के विकलांग काल सैंटर वगैरह में भी नौकरी पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 5 टिप्स: बदमाश बच्चों को कैसे करें कंट्रोल

अगर किसी विकलांग शख्स को लिखनेपढ़ने का शौक है तो वह लेखक बन सकता है. वह घर बैठे फ्रीलांस काम कर सकता है और अपनी पसंद के विषयों पर भी लेख लिख सकता है. इस के अलावा अपनी खुद की छोटीमोटी दुकान खोली जा सकती है. 5वीं क्लास की एक किताब में एक लड़की ईला का जिक्र किया गया है जो हाथ न होने के बावजूद कशीदाकारी में माहिर हो जाती है. सुनने व बोलने में नाकाम विकलांग यह काम सीख सकते हैं. वे इसी तरह के दूसरे काम भी सीख कर रोजीरोटी कमा सकते हैं. थोड़ेबहुत पढ़ेलिखे विकलांग खासकर लड़कियां या औरतें किसी औफिस में रिसैप्शनिस्ट की नौकरी पा सकती हैं. वैसे भी अगर कोई मन में किसी काम को करने की ठान लेता है तो हिमालय जैसा पहाड़ भी चढ़ जाता है, फिर उस की विकलांगता भी आड़े नहीं आती है. द्य

एक लौंडिया डांसर की दास्तान

यह कहानी है 23 साल की रितिका की. पैसों की तंगी ने उसे लौंडिया डांसर यानी शादीब्याह में नाचने वाली बना दिया. रितिका उन सैकड़ों लड़कियों का चेहरा है जो बिहार, उत्तर प्रदेश में लौंडिया डांस करती हैं. किसी गांव में एक दबंग के घर की शादी में रितिका आई हुई थी. एक तंग, बंद खिड़की वाले कमरे में वह अपनी साथी कलाकार लड़कियों के साथ तैयार हो रही थी. साथ में कई बैग रखे हुए थे.

उन में चमकीलीभड़कीली मेकअप किट और झीनेचमकीले कपड़े रखे थे. लड़कियां साथ में तैयार होते हुए अपने घरों की बातें कर रही थीं. वे किसी पिछली शादी के तजरबे दोहरा रही थीं कि कैसे शराब के नशे में धुत्त लड़के स्टेज पर चढ़ आए थे. कैसे किसी लड़की की कमर में एक लड़के ने हाथ डाल लिया था. रितिका का तजरबा भी इस से अलग नहीं था. शादियों में ऐसा होता रहता है. ऐसा डांस देखने वाले नशे में रहते हैं. गाने या नाचने वाली ज्यादा पसंद आ जाए तो सीधे ऊपर स्टेज पर चढ़ आते हैं, हाथ पकड़ते हैं, कमर में हाथ डाल लेते हैं. देश के पूर्वी हिस्से में शादियों में नाचगाने का चलन पुराना है.

ये भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर डौक्टर…

पहले लड़की वाले जनवासे यानी बरातियों के ठहरने की जगह में नाचने वालों को बुलाया करते थे. लड़के वाले भी शादी के बाद लौंडिया नाच का इंतजाम रखते थे. रितिका मजबूरी के तहत इस सब का हिस्सा बन गई. वह याद करते हुए कहती है, ‘‘मुझे डांस का शौक था. मैं डांस सीखा करती थी. मैं थिएटर करना चाहती थी, लेकिन यह सब नहीं. फिर पापा बीमार रहने लगे. वे अस्पताल में थे. घर पर पैसों की सख्त जरूरत थी. मुझे किसी ने इस बारे में बताया और मैं ने हां कर दी.’’ मजबूरी में रितिका लौंडिया डांस का हिस्सा तो बन गई, लेकिन वहां का माहौल उसे काम का हिस्सा बनने नहीं दे रहा था. वह धीमी आवाज में कहती है, ‘‘वहां पर लोग गाली से भी ज्यादा गंदा बोलते हैं. मर्द ही ज्यादा होते हैं. अश्लील गाने बजते हैं, उस पर सीटियां और भद्दे कमैंट्स. लोग स्टेज पर पैसे फेंकते हैं. रात बिताने का औफर देते हैं. एक रात के इतने मिलेंगे, 2 रातों के उतने, ऐसे चिल्लाचिल्ला कर बोलते हैं. ‘‘उन्हें थप्पड़ लगाने का जी होता है लेकिन कुछ भी नहीं कर सकते. जोर से भी बोलेंगे तो शो रुक जाएगा और पैसे नहीं मिलेंगे.’’ ‘हिफाजत के बंदोबस्त’ पर रितिका लंबी चुप्पी के बाद बोलती है, ‘‘मजबूरी है, नाच रही हूं. कई शादियों में कपल डांस के लिए लड़के भी साथ जाते हैं. वे ही हमें बचाते हैं. कोई नाच के बीच स्टेज पर चढ़ आता है. कोई कमर पकड़ लेता है. कोई छूने लगता है. तब साथी लड़के धीरेधीरे हमें स्टेज से नीचे ले जाते हैं. वे भी गुस्सा नहीं कर सकते. शांति से सब संभालना होता है. ‘‘कभी कुछ बहुत बड़ी गड़बड़ हो जाए तो परदा गिराना पड़ता है, लेकिन ‘वैडिंग और्गनाइजर’ ऐसा कम ही करते हैं. ऐसा करने से उन का काम खराब होता है. अगली शादी में बुलावा नहीं आता.’’

जिस कमरे में लड़कियां तैयार हो रही होती हैं, उस की एक झलक से भी डांस की तासीर पता चल सकती है. सीलनभरे कमरे में पंखा पूरी रफ्तार से घूमता होता है ताकि मेकअप न उतरे. नकली पलकें, बालों के छल्ले यहांवहां झूलते हुए और उस पर गहरी लाल लिपस्टिक. रितिका बताती है, ‘‘गांव की शादियों में लोगों को इसी तरह का मेकअप देखना अच्छा लगता है. झीना गाउन होता है, पेट दिखता है, बैकलैस होता है. चोली के साथ हौट पैंट पहन लेते हैं. झीने ही कपड़े पहनने होते हैं. अमूमन भोजपुरी गानों पर नाचते हैं.’’ लौंडिया डांस दूसरे डांस से इसलिए भी अलग है कि इस में डांस की कोई खास प्रैक्टिस नहीं होती. ठुमके लगाने आना लड़कियों के लिए एकलौती शर्त है तो कपल डांस में लड़कों को लड़कियों को उठाना होता है.

ये भी पढ़ें- हत्यारा आशिक…

रितिका के साथ की कई लड़कियों को ‘उस’ लाइन में जाते देखा गया है, जिस के रास्ते इस डांस से खुलते हैं. 23 साल की रितिका याद करती है, ‘‘ग्रुप की एक लड़की हमारे पास आई थी. वह बहुत रो रही थी. उसे पैसों की सख्त जरूरत थी. हमारे हाथ में पैसे नहीं थे. मजबूरन वह उसी लाइन में चली गई. हर शो में मर्द रात बिताने की बात करते हैं. जो मजबूर होती हैं, वे चली जाती हैं. शादी में 2 घंटे के शो के 5,000 रुपए मिलते हैं. वह पूरे ग्रुप में बंटता है. जैसी गंदगी झेल कर हम नाचती हैं, उस के मुकाबले यह कुछ भी नहीं.’’ रितिका अपने ग्रुप की स्टार डांसर है. डांस को जुनून की तरह जीने वाली रितिका कहती है, ‘‘मर्दों के सामने नाचना होता है. दूसरे गांवों में जाना होता है. अनजान लोगों के साथ रहती हूं. लोग नशे में धुत्त रहते हैं. पहले डर लगता था, पर अब नहीं. डांस तो डांस है, फिर चाहे वह शादी में हो या फिर कहीं और. ‘‘स्टेज पर भले ही मैं रितिका लौंडिया हूं, नीचे उतरते ही मैं रितिका रह जाती हूं, जो अपनी डांस एकेडमी चलाना चाहती है.’’

अंजाम की साजिश…

रेलवे लाइनों के किनारे पड़ी बोरी को लोग आश्चर्य से देख रहे थे. बोरी को देख कर सभी अंदाजा
लगा रहे थे कि बोरी में शायद किसी की लाश होगी. मामला संदिग्ध था, इसलिए वहां मौजूद किसी शख्स ने फोन से यह सूचना दिल्ली पुलिस के कंट्रोलरूम को दे दी.
कुछ ही देर में पुलिस कंट्रोलरूम की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जब बोरी खोली तो उस में एक युवती की लाश निकली. लड़की की लाश देख कर लोग तरहतरह की चर्चाएं करने लगे.
जिस जगह लाश वाली बोरी पड़ी मिली, वह इलाका दक्षिणपूर्वी दिल्ली के थाना सरिता विहार क्षेत्र में आता है. लिहाजा पुलिस कंट्रोलरूम से यह जानकारी सरिता विहार थाने को दे दी गई. सूचना मिलते ही एसएचओ अजब सिंह, इंसपेक्टर सुमन कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए,

एसएचओ अजब सिंह ने लाश बोरी से बाहर निकलवाने से पहले क्राइम इनवैस्टीगेशन टीम को मौके पर बुला लिया और आला अधिकारियों को भी इस की जानकारी दे दी. कुछ ही देर में डीसीपी चिन्मय बिस्वाल और एसीपी ढाल सिंह भी वहां पहुंच गए. फोरैंसिक टीम का काम निपट जाने के बाद डीसीपी और एसीपी ने भी लाश का मुआयना किया.
मृतका की उम्र करीब 24-25 साल थी. वहां मौजूद लोगों में से कोई भी उस की शिनाख्त नहीं कर सका तो यही लगा कि लड़की इस क्षेत्र की नहीं है. पुलिस ने जब उस के कपड़ों की तलाशी ली तो उस के ट्राउजर की जेब से एक नोट मिला. उस नोट पर लिखा था, ‘मेरे साथ अश्लील हरकत हुई और न्यूड वीडियो भी बनाया गया. यह काम आरुष और उस के 2 दोस्तों ने किया है.’
नोट पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा था. पुलिस ने नोट जाब्जे में ले कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी.

ये भी पढ़ें- चक्कर बीस लाख के बीमे का…

पुलिस के सामने पहली समस्या लाश की शिनाख्त की थी. उधर बरामद किए गए नोट पर जो फोन नंबर लिखा था, पुलिस ने उस नंबर पर काल की तो वह उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाले आरुष का निकला. नोट पर भी आरुष का नाम लिखा हुआ था.
सरिता विहार एसएचओ अजब सिंह ने आरुष को थाने बुलवा लिया. उन्होंने मृतका का फोटो दिखाते हुए उस से संबंधों के बारे में पूछा तो आरुष ने युवती को पहचानने से इनकार कर दिया. उस ने कहा कि वह उसे जानता तक नहीं है. किसी ने उसे फंसाने के लिए यह साजिश रची है.
आरुष के हावभाव से भी पुलिस को लग रहा था कि वह बेकसूर है. फिर भी अगली जांच तक उन्होंने उसे थाने में बिठाए रखा. उधर डीसीपी ने जिले के समस्त बीट औफिसरों को युवती की लाश के फोटो देते हुए शिनाख्त कराने की कोशिश करने के निर्देश दे दिए. डीसीपी चिन्मय बिस्वाल की यह कोशिश रंग लाई.

पता चला कि मरने वाली युवती दक्षिणपूर्वी जिले के अंबेडकर नगर थानाक्षेत्र के दक्षिणपुरी की रहने वाली सुरभि (परिवर्तित नाम) थी. उस के पिता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. पुलिस ने सुरभि के घर वालों से बात की. उन्होंने बताया कि नौकरी के लिए किसी का फोन आया था. उस के बाद वह इंटरव्यू के सिलसिले में घर से गई थी.
पुलिस ने सुरभि के घर वालों से उस की हैंडराइटिंग के सैंपल लिए और उस हैंडराइटिंग का मिलान नोट पर लिखी राइटिंग से किया तो दोनों समान पाई गईं. यानी दोनों राइटिंग सुरभि की ही पाई गईं.
पुलिस ने आरुष को थाने में बैठा रखा था. सुरभि के घर वालों से आरुष का सामना कराते हुए उस के बारे में पूछा तो घर वालों ने आरुष को पहचानने से इनकार कर दिया.
नौकरी के लिए फोन किस ने किया था, यह जानने के लिए एसएचओ अजब सिंह ने मृतका के फोन की काल डिटेल्स निकलवाई. उस में एक नंबर ऐसा मिला, जिस से सुरभि के फोन पर कई बार काल की गई थीं और उस से बात भी हुई थी. जांच में वह फोन नंबर संगम विहार के रहने वाले दिनेश नाम के शख्स का निकला. पुलिस काल डिटेल्स के सहारे दिनेश तक पहुंच गई.
थाने में दिनेश से सुरभि की हत्या के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो उस ने कबूल कर लिया कि अपने दोस्तों के साथ मिल कर उस ने पहले सुरभि के साथ सामूहिक बलात्कार किया. इस के बाद उन लोगों ने उस की हत्या कर लाश ठिकाने लगा दी.
उस ने बताया कि वह सुरभि को नहीं जानता था. फिर भी उस ने उस की हत्या एक ऐसी साजिश के तहत की थी, जिस का खामियाजा जेल में बंद एक बदमाश को उठाना पड़े. उस ने सुरभि की हत्या की जो कहानी बताई, वह किसी फिल्मी कहानी की तरह थी—

ये भी पढ़ें- तीन करोड़ के लिए…

दिल्ली के भलस्वा क्षेत्र में हुए एक मर्डर के आरोप में धनंजय को जेल जाना पड़ा. जेल में बंटी नाम के एक कैदी से धनंजय का झगड़ा हो गया था. बंटी उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र का रहने वाला था.
बंटी भी एक नामी बदमाश था. दूसरे कैदियों ने दोनों का बीचबचाव करा दिया. दोनों ही बदमाश जिद्दी स्वभाव के थे, लिहाजा किसी न किसी बात को ले कर वे आपस में झगड़ते रहते थे. इस तरह उन के बीच पक्की दुश्मनी हो गई.
उसी दौरान दिनेश झपटमारी के मामले में जेल गया. वहां उस की दोस्ती धीरेंद्र नाम के एक बदमाश से हुई. जेल में ही धीरेंद्र की दुश्मनी बुराड़ी के रहने वाले बंटी से हो गई. धीरेंद्र ने जेल में ही तय कर लिया कि वह बंटी को सबक सिखा कर रहेगा.

करीब 2 महीने पहले दिनेश और धीरेंद्र जमानत पर जेल से बाहर आ गए. जेल से छूटने के बाद दिनेश और धीरेंद्र एक कमरे में साथसाथ संगम विहार इलाके में रहने लगे.
उन्होंने बंटी के परिवार आदि के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी. उन्हें पता चला कि बंटी के पास 200 वर्गगज का एक प्लौट है. उस प्लौट की देखभाल बंटी का भाई आरुष करता है. कोशिश कर के उन्होंने आरुष का फोन नंबर भी हासिल कर लिया.
इस के बाद दिनेश और धीरेंद्र एक गहरी साजिश का तानाबाना बुनने लगे. उन्होंने सोचा कि बंटी के भाई आरुष को किसी गंभीर केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया जाए. उस के जेल जाने के बाद उस के 200 वर्गगज के प्लौट पर कब्जा कर लेंगे. यह फूलप्रूफ प्लान बनाने के बाद वह उसे अंजाम देने की रूपरेखा बनाने लगे.
दिनेश और धीरेंद्र ने इस योजना में अपने दोस्त सौरभ भारद्वाज को भी शामिल कर लिया. पहले से तय योजना के अनुसार दिनेश ने अपनी गर्लफ्रैंड के माध्यम से उस की सहेली सुरभि को नौकरी के बहाने बुलवाया. सुरभि अंबेडकर नगर में रहती थी.

ये भी पढ़ें- रोहित शेखर हत्याकांड न मिला प्यार न मिली दौलत

गर्लफ्रैंड ने सुरभि को नौकरी के लिए दिनेश के ही मोबाइल से फोन किया. सुरभि को नौकरी की जरूरत थी, इसलिए सहेली के कहने पर वह 25 फरवरी, 2019 को संगम विहार स्थित एक मकान पर पहुंच गई.
उसी मकान में दिनेश और धीरेंद्र रहते थे. नौकरी मिलने की उम्मीद में सुरभि खुश थी, लेकिन उसे क्या पता था कि उस की सहेली ने विश्वासघात करते हुए उसे बलि का बकरा बनाने के लिए बुलाया है.
सुरभि उस फ्लैट पर पहुंची तो वहां दिनेश, धीरेंद्र और सौरभ भारद्वाज मिले. उन्होंने सुरभि को बंधक बना लिया. इस के बाद उन तीनों युवकों ने सुरभि के साथ गैंपरेप किया. नौकरी की लालसा में आई सुरभि उन के आगे गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उन दरिंदों को उस पर जरा भी दया नहीं आई.
चूंकि इन बदमाशों का मकसद जेल में बंद बंटी को सबक सिखाना और उस के भाई आरुष को फंसाना था, इसलिए उन्होंने सुरभि के मोबाइल से आरुष के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन किया. लेकिन किन्हीं कारणों से आरुष ने उस की काल रिसीव नहीं की थी.
इस के बाद तीनों बदमाशों ने हथियार के बल पर सुरभि से एक नोट पर ऐसा मैसेज लिखवाया जिस से आरुष झूठे केस में फंस जाए. उस नोट पर इन लोगों ने आरुष का फोन नंबर भी लिखवा दिया था.
फिर वह नोट सुरभि के ट्राउजर की जेब में रख दिया. सुरभि उन के अगले इरादों से अनभिज्ञ थी. वह बारबार खुद को छोड़ देने की बात कहते हुए गिड़गिड़ा रही थी. लेकिन उन लोगों ने कुछ और ही इरादा कर रखा था.
तीनों बदमाशों ने सुरभि की गला घोंट कर हत्या कर दी. बेकसूर सुरभि सहेली की बातों पर विश्वास कर के मारी जा चुकी थी. इस के बाद वे उस की लाश ठिकाने लगाने के बारे में सोचने लगे. उन्होंने उस की लाश एक बोरी में भर दी.
इस के बाद इन लोगों ने अपने परिचित रहीमुद्दीन उर्फ रहीम और चंद्रकेश उर्फ बंटी को बुलाया. दोनों को 4 हजार रुपए का लालच दे कर इन लोगों ने वह बोरी कहीं रेलवे लाइनों के किनारे फेंकने को कहा.
पैसों के लालच में दोनों उस लाश को ठिकाने लगाने के लिए तैयार हो गए तो दिनेश ने 7800 रुपए में एक टैक्सी हायर की.
रात के अंधेरे में उन्होंने वह लाश उस टैक्सी में रखी और रहीमुद्दीन और चंद्रकेश उसे सरिता विहार थाना क्षेत्र में रेलवे लाइनों के किनारे डाल कर अपने घर लौट गए.

लाश ठिकाने लगाने के बाद साजिशकर्ता इस बात पर खुश थे कि फूलप्रूफ प्लानिंग की वजह से पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकेगी, लेकिन दिनेश द्वारा सुरभि को की गई काल ने सभी को पुलिस के चंगुल में पहुंचा दिया. मामले का खुलासा हो जाने के बाद एसएचओ अजब सिंह ने हिरासत में लिए गए आरुष को छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- मसाज पार्लर की आड़ में देह धंधा…

दिनेश से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने उस की निशानदेही पर उस के अन्य साथियों सौरभ भारद्वाज, चंद्रकेश उर्फ बंटी और रहीमुद्दीन उर्फ रहीम को भी गिरफ्तार कर लिया. पांचवां बदमाश धीरेंद्र पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका, वह फरार हो गया था. गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.
पुलिस को इस मामले में दिनेश की प्रेमिका को भी हिरासत में ले कर पूछताछ करनी चाहिए थी, क्योंकि सुरभि की हत्या की असली जिम्मेदार तो वही थी. उसी ने ही सुरभि को नौकरी के बहाने दिनेश के किराए के कमरे पर बुलाया था.
बहरहाल, दूसरे को फांसने के लिए जाल बिछाने वाला दिनेश खुद अपने बिछाए जाल में फंस गया. पहले वह झपटमारी के आरोप में जेल गया था, जबकि इस बार वह सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोप में जेल गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. द्य
—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

अंग प्रदर्शन को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस पूजा ने किया ये खुलासा

भोजपुरी फिल्मों में गैरभोजपुरी बोली वाले कलाकारों का दबदबा बढ़ता जा रहा है. छोटेछोटे शहरों की लड़कियां भोजपुरी सिनेमा, म्यूजिक अलबम के जरीए ऐक्टिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए आगे बढ़ रही हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर की रहने वाली पूजा सिंह राजपूत के पिता आर्मी में रहे थे. वे चाहते थे कि पूजा भी आर्मी जौइन करे. पर अच्छी लंबाई और खूबसूरत चेहरामोहरा होने के चलते उसे मौडलिंग के औफर मिलने लगे थे. पूजा सिंह राजपूत ने 14 साल की उम्र में ही कथक डांस सीखा और ऐक्टिंग व डांस के क्षेत्र में स्कूलकालेज में खूब नाम कमाया.

कालेज में मिली कामयाबी के बाद उस ने ऐक्टिंग के क्षेत्र में जाने का फैसला किया. आज वह कई टैलीविजन सीरियल और हिंदी, भोजपुरी व गुजराती फिल्में कर रही है. पेश हैं, उस से की गई बातचीत के खास अंश:

ऐक्टिंग में कैरियर बनाने की वजह क्या रही?

मुझे बचपन से ही डांस और ऐक्टिंग का शौक था. मैं ने बौलीवुड स्टाइल में कथक सीखा. मैं जिस माहौल और समाज में पलीबढ़ी, वहां पर मेरे घर वालों ने पुरानी दकियानूसी सोच को छोड़ कर आगे बढ़ने में मेरा साथ दिया. पिता चाहते थे कि मैं आर्मी में जाऊं, पर जब उन को पता चला कि मैं ऐक्टिंग में जाना चाहती हूं तो उन्होंने मेरा पूरा साथ दिया. मुंबई यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मुझे काम मिलने लगा था.

अब तक आप को किस तरह के काम करने का मौका मिला है?

गुजराती और भोजपुरी फिल्मों के साथसाथ दूरदर्शन के लिए डौक्यूमैंट्री फिल्म की है. इप्टा के लिए नाटक किया है. सब टीवी पर अधिकारी ब्रदर्स के लिए काम किया है. मौडलिंग में साड़ी, टौनिक सिरप, बैंकिंग और हेयर रिमूवल क्रीम के लिए फोटो शूट किया है.कैरियर के शुरुआती एक साल में मेरे लिए ये उपलब्धियां संतोषजनक हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस रानी के बौल्ड लुक्स ने मचाया 

फिल्म और टैलीविजन में काम का अनुभव कैसा रहा?

मुझे यहां पर काम करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. मेरे साथ सब से खास बात यह होती है कि मैं कोई भी सीन एक बार में ही शूट कर लेती हूं, बारबार रीटेक करने की नौबत नहीं आती है. इस से लोग भी खुश रहते हैं और मुझे भी परेशानी नहीं होती है.

जिस शूट में आपको खुद लगता है कि यह परफैक्ट नहीं हुआ?

है तो उसे ही मैं दोबारा शूट करती हूं. फिल्मों में अंग प्रदर्शन को ले कर बहुत होहल्ला होता है. इस बारे में आप क्या सोचती हैं? अंग प्रदर्शन यानी ऐक्सपोजर में कोई बुराई नहीं है, बशर्ते वह बेवजह न किया गया हो. अगर किरदार की डिमांड है, कहानी के हिसाब से सही है तो कोई बुराई नहीं. बिना वजह केवल नंगापन दिखाना तो ठीक नहीं है. फिल्म, टैलीविजन, मौडलिंग हर क्षेत्र में लोग मनोरंजन चाहते हैं. ऐसे में ग्लैमर और अंग दिखाने से बचना मुमकिन नहीं है. एक कलाकार के रूप में आप किस तरह के काम करना चाहती हैं? ऐक्टर हमेशा ऐक्टर होता है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने ऐसे गिराई 

हर कलाकार के मन में रहता है कि वह लीड रोल करे. कहानी उस के किरदार के चारों तरफ ही घूमे. इस के साथ अगर किरदार छोटा हो, पर अहम हो तो भी करना चाहिए. कई बार छोटेछोटे रोल भी बड़ा असर डाल देते हैं.

आप के पसंदीदा कलाकार कौनकौन से हैं?

मुझे माधुरी दीक्षित, मधुबाला, श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर, करिश्मा कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा, अजय देवगन और रणबीर कपूर पसंद हैं. जो कलाकार डांस को प्रमुखता से रखते हैं, वे सब मुझे पसंद हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें