KBC 11: इस जवाब ने बनाया मिड डे मील बनाने वालीं बबीता को करोड़पति

केबीसी के इस सीजन में दूसरी करोड़पति बनीं मिड डे मील बनाने वालीं बबीता ताड़ें. बबीता महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली हैं. बबीता मिड डे मील में रोज 450 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं जिसके लिए उन्हें मात्र 1500 रुपये मासिक वेतन मिलता है. उन्होंने बताया कि खिचड़ी बनाने के लिए एक दिन में उन्हें सुबह 3-4 घंटे लगते हैं और शाम को 3-4 घंटे लगते हैं और इस बीच में जो उन्हें समय मिलता है उसमें वो घर में जाकर परिवार के लिए खाना बनाती है.

बबीता की कामयाबी देखकर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं. सब उनके टैलेंट की वाहवाही कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं वो सवाल जिसका जवाब देकर बबीता बनीं करोड़पति.

इस सवाल ने बनाया करोड़पति…

1 करोड़ के लिए बबीता से पूछा गया कि मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था? इस सवाल का सही जवाब था जहीर देहलवी. बबीता ने ये सवाल का सही जवाब देकर जीते 1 करोड़.

ये भी पढ़ें- रानू मंडल को क्यों दिया मौका, हिमेश रेशमिया ने किया ये खुलासा

बबिता के पास नहीं है मोबाइल फोन…

जब बबीता ने 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ जीते तो बिग बी ने उनसे पूछा कि वो इस बड़ी रकम का क्या करेंगी तो बबीता ने बड़े ही भोलेपन से कहा कि वो सबसे पहले फ़ोन खरीदेंगी क्योंकि उनके घर में सिर्फ 1 फोन है तो बात करने में दिक्कत होती है. बबीता की ये बात सुनकर बिग बी भी बड़े ही भोलेपन के साथ बबीता को देखते हैं.

बबिता की इस बात ने जीता सबका दिल…

शो के बीच जब बिग बी ने कहा कि वो यहां इतनी रकम जीत जाएं कि उन्हें 1500 रुपए प्रति माह की नौकरी नहीं करनी पड़े तो इस पर बबीता ने कहा था कि वह एक करोड़ भी जीत जाएं तो अपना काम नहीं छोड़ेंगी. इसके बाद सभी ने बबीता के लिए जोर से तालियां बजाई.

ये भी पढ़ें- स्वीमिंग पूल किनारे इस एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अवतार, देखें वीडियो

रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म ‘शेर सिंह’ का ट्रेलर, अब तक 30 लाख लोगों ने देखा

भोजपुरी एक्शन सुपरस्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की अप्कमिंग फिल्म ‘शेर सिंह’ का इंतज़ार उनके फैंस बड़ी बेसब्री के कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म ‘शेर सिंह’ का ट्रेलर यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. इस 4 मिमट 11 सैकेंड के ट्रेलर ने उनके फैंस को फिल्म के प्रति काफी एक्साइटेड कर दिया क्यूंकि इस ट्रेलर में ही पवन सिंह का जबरदस्त एक्शन दर्शको को देखने को मिला, और जब फिल्म के ट्रेलर ने ही दर्शको के दिलो में हलचल पैदा कर दी तो ये कहना बिल्कुल भी गलत नही होगा कि ट्रेलर देखने के बाद उनके फैंस इस फिल्म का और बेसब्री से इंतज़ार करने लग गए हैं.

ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ जैसी हूबहू दिखती है ये टिक टौक स्टार, फोटोज देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

एक ही दिन में पर 2 मिल्लियन से ज्यादा व्यूज़…

फिल्म ‘शेर सिंह’ के ट्रेलर को एक ही दिन में यू-ट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल गए थे. सबसे खास बात इस फिल्म की ये है कि इस फिल्म में दर्शको को पवन सिंह के एक्शन के साथ-साथ यू-ट्यूब क्वीन और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का सिज़लिंग अवतार भी देखने को मिलेगा. ट्रेलर के पहले 1 मीनट 10 सैकेंड तक तो पवन सिंह सिर्फ और सिर्फ एक्शन परफोर्म करते नज़र आते है पर उसके बाद जब आम्रपाली दुबे की एंट्री होती है तो कहानी कुछ अलग मोड़ पर आ जाती है.

पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की औन स्क्रीन कैमिस्ट्री…

ट्रेलर में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की औन स्क्रीन कैमिस्ट्री की एक झलक देखने को भी मिली. खबरों के अनुसार फिल्म ‘शेर सिंह’ में आम्रपाली दुबे, अशोक समर्थ की बेटी का किरदार निभाती नज़र आ रही हैं, जिसकी रक्षा के लिए अशोक समर्थ पवन सिंह को बौडीगार्ड रखते हैं. उसके बाद पवन सिंह और आम्रपाली दुबे के बीच एक प्यार का एहसास जाग उठता है. अब देखना ये होगा कि दर्शक पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की औन स्क्रीन कैमिस्ट्री को कितना प्यार देते है पर इतना तो तय है कि पवन सिंह के एक्शन फैंस के लिए ये फिल्म परफैक्ट साबित हो सकती है क्यूंकि ट्रेलर में ही पवन सिंह का जबरदस्त एक्शन साफ झलक रहा है.

ये भी पढ़ें- पद्मश्री उदित नारायण नहीं जाएंगे अमेरिका

 

View this post on Instagram

 

😍😍😍

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

बता दें, पवन सिंह अक तक करीब 80 फिल्में कर चुके हैं और फिल्मों के साथ वे एक सिंगर भी हैं और उनके गाने भी काफी हिट रहे हैं, जैसे कि, ‘लौलीपौप लागेलु’, ‘ओढ़निया वाली’ आदि. तो वही दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मो के साथ हिंदी डेली सोप्स में भी काम करती दिखाई दी हैं जैसे कि, ‘रहना है तेरी पल्कों की छाव में’, ‘सात फेरे’, ‘मायका’, आदी.

ये भी पढ़ें- फिर ‘दुल्हन’ बनीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, खुद शेयर

इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने 5253 गेंदों के बाद फेंकी पहली नो बौल, उसमें भी मिला विकेट

क्रिकेट में हर दिन कोई न कोई रिकौर्ड दर्ज होता है लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि किसी गेंदबाज का पूरा करियर बिना नो बौल फेंके ही बीत जाए. हालांकि ये रिकौर्ड दर्ज होते-होते रह गया लेकिन ये भी कम नहीं था कि किसी गेंदबाज ने पांच हजार से ज्यादा गेंदे फेंकी हों और उनमें से एक भी नो बौल न गई हो. इंग्लैंड के क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने करियर की 5253 गेंदें फेंक दी लेकिन एक भी नो बौल नहीं डाली.

औस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई एशेज सीरीज में वोक्स का नो बौल ना फेंकने का सिलसिला टूट गया. उन्होंने सीरीज के पांचवें मैच में टेस्ट करियर की पहली नो बौल फेंकी. उस पर विकेट भी लगभग मिल ही गया था लेकिन कुछ ऐसा हुआ, कि बल्लेबाज आउट नहीं हुआ. इसकी वजह भी ऐसी थी, जिसे वोक्स शायद ही भूल पाएं.

इंग्लैंड और औस्ट्रेलिया के बीच खेली गई एशेज सीरीज से ड्रौ रही. दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते. सीरीज का एक मैच बेनतीजा रहा. सीरीज के पांचवें मैच के चौथे दिन इंग्लैंड (England) के मीडियम पेस गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपने टेस्ट करियर की पहली नो बौल फेंकी. वैसे यह उनके टेस्ट करियर की 5254वीं गेंद थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआती 5253 गेंदों में एक बार भी नो बौल नहीं की थी.

ये भी पढ़ें- खेल पत्रकारिता का गिरता स्तर, जिम्मेदार कौन

यह औस्ट्रेलिया की पारी के 31वें ओवर की दूसरी गेंद थी. क्रिस वोक्स के सामने मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) थे. वे अच्छी बैटिंग कर रहे थे. मिचेल मार्श ने इस ओवर की दूसरी गेंद को खेलना चाहा, लेकिन वे थर्ड स्लिप में कैच दे बैठे. क्रिस वोक्स विकेट मिलने की खुशी में उछल पड़े. मार्श भी पैवेलियन की ओर बढ़ गए. तभी फील्ड अंपायर ने मार्श को रोक लिया.

फील्ड अंपायर को शक था कि क्रिस वोक्स का पैर क्रीज से आगे निकला है. ओवर स्टेपिंग के कारण यह नो बौल हो सकती है. फील्ड अंपायर ने इस बारे में थर्ड अंपायर से पूछा. थर्ड अंपायर ने इसे नो बौल करार दिया. वोक्स का पैर वाकई में क्रीज से आगे निकल गया था. इस तरह मिचेल मार्श को नौट आउट करार दिया गया.

ये भी पढ़ें- टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान,

क्रिस वोक्स का यह 31वां टेस्ट मैच था. उन्होंने इस मैच से पहले 87 विकेट लिए थे. वोक्स ने औस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों में कुल मिलाकर 17 ओवर की गेंदबाजी की और एक विकेट लिया. उन्हें दूसरा विकेट मिलते-मिलते रह गया. इस तरह 30 साल के क्रिस वोक्स ने अपने 31वें टेस्ट मैच में पहली नो बौल फेंकी. उन्होंने 31 टेस्ट मैच में 88 विकेट लिए हैं और 27.92 की औसत से 1145 रन भी बनाए हैं. इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. औलराउंडर वोक्स ने 99 वनडे और आठ टी20 मैच भी खेले हैं.

कैटरीना कैफ जैसी हूबहू दिखती है ये टिक टौक स्टार, फोटोज देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

बौलीवुड सेलेब्स के कई हमशक्ल तो आपने देखे होंगे, लेकिन हाल ही में कैटरीना कैफ की हमशक्ल जो सामने आई है उसे देखकर तो आपके अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अलीना नाम की लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है. बता दें कि अलीना टिक टौक स्टार और फैशन ब्लौगर हैं. अलीना अपने लुक्स की वजह से आज कल सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं.

इंस्टाग्राम पर हैं करीब 40 हजार फौलोअर्स…

कैटरीना के जैसे लुक्स होने की वजह से अलीना की कई तस्वीरें वायरल हो रही  हैं. और तो और अलीना के इंस्टाग्राम पर करीब 40 हजार फौलोअर्स हैं. कई फैन्स तो अलीना और कैटरीना की फोटोज का कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

हू-बहू कैटरीना कैफ…

अलीना अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कई फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं और उन्हे देख पहली बार में तो कोई भी धोखा खा सकता है कि क्या वे सच में डुप्लीकेट हैं या असली कैटरीना कैफ.

क्या होगा कैटरीना का रिएक्शन…

इतना ही नहीं, फैन्स तो अलीना की फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं कि वो बिल्कुल कैटरीना कैफ जैसी लगती हैं. अब देखना होगा की कैटरीना को जब अलीना के बारे में पता चलेगा तो उनका किया रिएक्शन होगा. अलीना का कैटरीना कैफ जैसा अंदाज उनके लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है.

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में आएंगी नज़र…

कैटरीना कैफ की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो लास्ट वो फिल्म ‘भारत’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में कैटरीना, सलमान खान के साथ लीड रोल में थीं. अब कैटरीना फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली हैं. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं.

खेल पत्रकारिता का गिरता स्तर, जिम्मेदार कौन

दो रोज पहले ब्रिटिश अखबार द सन ने एक रिपोर्ट छापी. रिपोर्ट थी इंग्लैंड के स्टार औलराउंडर बेन स्टोक्स के परिवार से जुड़ी. इस रिपोर्ट के छपने के बाद बेन स्टोक्स मीडिया पर बस भड़के ही नहीं बल्कि स्टोक्स ने इसे निजता पर हमला तक करार दिया. इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर भी मीडिया ने ऐसी खबरें छापी थी जिसके बाद कोहली मीडिया पर खूब भड़के थे.

खेल पत्रकारिता का मतलब खिलाड़ियों की निजी लाइफ पर इंटरफेयर करना नहीं बल्कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर लिखना होता है. ये महज क्रिकेट को लेकर लागू नहीं होता बल्कि हर खेल में ऐसा ही देखने को मिलता है. भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा को लेकर भी कुछ ऐसा ही किया जाता है.

इंग्लैंड के औलराउंडर बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया में भावुक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने ब्रिटिश अखबार की उस रिपोर्ट पर हमला बोला है, जिसमें दावा किया गया था कि 30 वर्ष पहले उनकी मां के पूर्व पति ने स्टोक्स के सौतेले भाई और बहन की हत्या कर दी थी.

स्टोक्स ने लिखा, अपने रिपोर्टर को मेरे घर, न्यूजीलैंड में भेजकर उसे कुरेदने का काम किया गया है. मेरे नाम का इस्तेमाल करने से मेरी निजता और साथ ही मेरे माता-पिता की निजता पर हमला किया गया जो काफी गलत है. मैं किसी को यह हक नहीं देता हूं कि मेरी प्रोफाइल से मेरे माता-पिता, पत्नी और मेरे बच्चों के अलावा मेरे पारिवारिक सदस्यों की निजता पर हमला किया जाए. उन्होंने साथ ही लिखा कि यह पत्रकारिता का सबसे खराब रूप है जो सिर्फ बेचने पर आधारित है, किसी की जिंदगी से नहीं. यह काफी गलत है.

ये भी पढ़िए- बियांका पैदा भी नहीं हुई थीं जब सेरेना ने जीता था पहला खिताब

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में हत्यारे की 49 वर्षीय बेटी जैकी डन के हवाले से लिखा- अप्रैल 1988 में स्टोक्स के जन्म से पहले उनकी आठ वर्षीय सौतेली बहन ट्रेसी और चार वर्षीय सौतेले भाई एंड्रयू की दुर्दांत तरीके से हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को अंजाम दिया था रिचर्ड डन ने जोकि बेन स्टोक्स की मां के पूर्व पति है.

रिपोर्ट के मुताबिक, दोस्तों ने कहा कि देब को काफी दुख हुआ जब उन्हें पता लगा कि एक बेरोजगार व्यक्ति डन ने उनके बच्चों की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, डन अपनी उसी राइफल के साथ अपने घर गया जिससे उसने बच्चों की हत्या क्राइस्टचर्च के एक फ्लैट में की थी. पिछले महीने ही स्टोक्स ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी.

कोहली और अनुष्का पर उछाला कीचड़…

साल 2014 की बात है जब कोहली और अनुष्का के बारे में मीडिया पर अनायास ही बातें उछाली जा रही थी. ये खबरें पढ़ने और लिखने में तो रोचक लगती हैं लेकिन इससे खिलाड़ी को कितना नुकसान होता है इसका आंकलन आप कोहली के इस बयान से लगा सकते हैं. अनुष्का की ‘लिप सर्जरी’ पर चल रहे जोक्स विराट को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे हैं, इसीलिए जब उनसे इस बारे में बात की गई, तो वह नाराज हो गए.

विराट से जब इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘यह उनका निजी मामला है और किसी को भी आजादी नहीं कि पब्लिक प्लैटफौर्म पर इसकी चर्चा करे. ‘विराट इसलिए भी भड़के हुए हैं, क्योंकि उनके और अनुष्का के न्यूजीलैंड में साथ घूमने की तस्वीरें मीडिया में ही लीक हुई थीं. स्टार क्रिकेटर ने अपील की है कि अनुष्का को अकेला छोड़ दिया जाए और अनुष्का से उनके बारे में बात ना की जाए. वह अभी अपना ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं.

ये भी पढ़िए- US Open Final: राफेल नडाल ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम, 23 साल के मेदवेदेव दी मात

इसके अलावा एक बात और यहां कहना चाहूंगा. जब भी हम किसी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं तो मीडिया के प्राइम टाइम में जमकर बड़ाई की जाती है. वहीं अगर एक भी टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन हुआ तो खेल पत्रकार पता नहीं किन-किन शब्दों से खिलाड़ियों का स्वागत करते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. अपने देश के खिलाड़ियों के अलावा भी अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो इसकी तारीफ होनी चाहिए. पिछले दिनों एशेज सीरीज में औस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. इतना ही नहीं महज तीन पारियों में ही विराट कोहली ने टेस्ट का नंबर वन खिलाड़ी का खिताब भी छीन लिया. वर्तमान में स्मिथ टेस्ट के नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले विराट कोहली नंबर वन थे. मीडिया में इस खिलाड़ी को लेकर कोई खास चर्चा नहीं की गई. जबकि खबरें ये चलीं कि कैसे कोहली नंबर वन बन सकते हैं. इसकी जगह पर स्मिथ के बारे में खबरें चलनी चाहिए थीं, स्मिथ बैन के बाद पहली बार एशेज सीरीज खेलने उतरे थे और उस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

पिछले दिनों भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज खेली गई. इस सीरीज में हनुमा विहारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. हनुमा विहारी अच्छे खिलाड़ी हैं. घरेलू क्रिकेट में उनके नाम अच्छे रिकौर्ड दर्ज हैं लेकिन ऐसा नहीं कि महज एक ही मैच बाद उनको हीरो बना दिया गया. ऐसा ही तब हुआ था जब के. एल राहुल को तुलना राहुल द्रविड़ से की जाने लगी. के. एल राहुल भी तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए टीम में शामिल किए गए थे. लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा और अब तो उनको टीम से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. ऋषभ पंत के साथ भी ऐसा ही हुआ. मीडिया ने पंत को धोनी की संज्ञा दे दी. महज 2 मैच में ही. अब उनके हाल भी ऐसे ही है. कोच रवि शास्त्री ने कड़ी फटकार लगाई हैं.

ये भी पढ़िए- बौल टेंपरिंग विवाद के बाद मैदान में लौटते ही स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास

पद्मश्री उदित नारायण नहीं जाएंगे अमेरिका

इन दिनों बौलीवुड में ‘‘फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंम्पलाइज’’काफी सक्रिय है. कश्मीर से धरा 370 और 35 ए के हटाए जाने के बाद ‘फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’’ने बौलीवुड की उन हस्तियों को नोटिस भेजकर पाकिस्तान में जाकर कार्यक्रम करने अथवा पाकिस्तानी मूल के नागरिकों द्वारा किसी भी देश में कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर प्रतिबंध लगा दिया.और पाकिस्तान में कार्यक्रम करने के लिए सबसे पहले मीका सिंह को डांट पड़ी और फिर मीका सिंह ने पूरे देश से माफी मांगकर मामला रफा दफा किया.मगर इसी प्रकरण के चलते सलमान खान अपने अमेरिका टूर में मीका सिंह को नही ले गए.

उसके बाद गायक दिलजीत दोसांज ने 21 सितंबर को पाकिस्तानी नागरिक रेहान सिद्दीकी के आमंत्रण पर प्रस्तुति देने की सहमति दी थी. मगर ‘फेडरेशन औफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज’की असहमति के चलते देश के लोगों और फेडरेशन के लाखों सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने से इंकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें- फिर ‘दुल्हन’ बनीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, खुद शेयर की फोटो

अब पाकिस्तानी मूल के नागरिक मोज्जमा हुनईन द्वारा 17 नवंबर को अमरीका में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उदित नारायण,अलका याज्ञनिक व कुमार शानू ने सहमति दे रखी है.जिस पर आपत्ति जताते हुए ‘‘फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंम्पलाइज’’ने 16 सितंबर को इन गायकों को नोटिस भेजी थी.

‘‘फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंम्प्लाइज’’की नोटिस मिलने के बाद सर्वश्रेष्ठ गायक के चार राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा पद्मश्री व पद्मभूषण से सम्मानित गायक उदित नारायण ने दावा किया कि उन्हे इस बात की जानकारी नही थी कि अमरीका में  17 नवंबर को आयोजित होने वाला कार्यक्रम का आयोजक पाकिस्तानी नागरिक है.बहरहाल उन्होने  अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है. पद्मश्री से सम्मानित उदित नारायण कहा है-‘‘मुझे एफडब्ल्यूआईसीई से नोटिस मिली है.जब मैंने दो-तीन माह पहले अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे,तो आयोजक से मैंने स्पष्ट कर दिया था कि यदि इसमें कोई पाकिस्तानी मूल का नागरिक  शामिल है,तो मैं यह शो नहीं करूंगा.इसलिए जब यह बात सामने आ रही है कि इसमें पाकिस्तानी नागरिक का जुड़ाव है,तो मैं नहीं जाउंगा.मैं अपना पक्ष एफडब्ल्यूआईसीई को  लिखित भी भेजूंगा.मुझे सरकार (पद्म श्री और पद्म भूषण)से सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिले हैं.मुझे अपने देश के प्रति सम्मान है.मैं ऐसा कोर्ठ कृत्य नही कर सकता,जिससे भारत की प्रतिष्ठा को आंच आए.’’

ये भी पढ़ें- स्वीमिंग पूल के पास बिकिनी पहने दिखाई दीं ‘किन्नर बहू’,

शादी या पार्टी में ट्राय करें शोएब इब्राहिम के लुक

टीवी के जाने माने एक्टर शोएब इब्राहिम छोटो पर्दे के स्टार है जिन्होंने अलग-अलग जौनर में एक्टिंग कर ये बता दिया की वो कितने मंछे हुए कलाकार है. सोशल मीडिया में खासा पौपुलर शोएब अपने फैंस के लिए रेगुवर फोटोज शेयर करते रहते है जिससे उनके काम की सारी इंफौर्मेशन उनके चाहने वालों तक पहुंचती रहती हैं. शोएब ने 2011 में आए टीवी सीरियल “ससुराल सिमर का” का में ‘प्रेम राजेंद्र भारद्वाज’ का रोल निभाया जिससे वो काफी पौपुलर हुए. इस सीरियल के बाद प्रेम की फैंन फौलोविंग भी काफी बढ़ गई. उनकी फैन फौलोविंग की बात की जाए तो अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फौलोवर्स हैं. एक्टिंग के साथ-साथ शोएब काफी स्टाइलिश है जिसके कारण फैंस उनके ड्रेसिंग को भी फौलो करते हैं. इसलिए आज हम लेकर आए है शोएब के कुछ इंडियन्स लुक जिसे आप किसी भी फेस्टिवल पर ट्राय कर सकते हैं.

ग्री पठानी में शोएब

शोएब के इस लुक की अगर बात करें तो ये काफी अच्छा लग रहा हैं. ग्रीन कलर की इस पठानी में शोएब का लुक काफी क्लासी लग रहा है. सिल्क की इस पठानी की बाद की जाने पासे किसी भी ट्रेडिशनल इवेंट पर ट्राय कर सकते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on

प्लेन कुर्ती विद डिजाइलर कोटी

इस लुक सबसे अच्छी बात है इसका कौम्बिनेशम, डार्क ब्लू और ब्लेक डिजाइनर कोटी शोएब पर काफी जच रही हैं. शादी संगीत के लिए ये लुक परफेक्ट साबित होगा.


ब्लेक कुर्ती पजामा में मचाया धमाल

ब्लेक कलर किसे पसंद नहीं होता, अब शोएब को ही देख लिजिए. इस इंडियन लुक में वो कितने अच्छे लग रहे है. ब्लेक कुर्ता पजामा के साथ पठानी गमझा इस लुक को कंप्लीट कर रहा है.

 

View this post on Instagram

 

I am not where I need to be, but ALHAMDULILLAH I am not where I used to be. #jummahmubarak

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on

येलों डिजाइनिंग इंडियन आउटफिट

अगर आपको जल्द ही किसी शादी में जाना है और आप सोच रहे है की क्या पहना जाए तो ये लुक आपके लिए एक परफेक्ट औपशन  है. साइड और फ्रंट कट वाले इस कुर्ते की खास बात है की ये आपको एक यूनिक लुक देगा जो किसी भी फंग्शन के लिए परफेक्ट रहेंगा.

 

View this post on Instagram

 

Dekho magar pyaar se…. 😉 #varun #jeetgayitohpiyaamorre #shoaibibrahim

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on

फिर ‘दुल्हन’ बनीं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, खुद शेयर की फोटो

125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा का विषय बन गई हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपने फैंस के साथ अपना एक ब्राइडल फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वे सचमुच किसी अप्सरा से कम नही लग रही. मोनालिसा अक्सर अपनी फोटोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं और फैंस भी उनकी हर फोटो पर जमकर प्यार बरसाते हैं.

पंजाबी दुल्हन बनीं मोनालिसा…

मोनालिसा ने अपने इस ब्राइडल लुक के लिए काफी तैयारी की है और साथ ही उन्होने पूरे सोलह श्रंगार कर अपना ये फोटोशूट करवाया है. मोनालिसा ने अपनी इन फोटोज में पंजाबी लुक देने की कोशिश की है और वे अपनी इस कोशिश में खरी उतरीं हैं. मोनालिसा लाल साड़ी और हाथों में चूड़ा पहने हू-बहू एक पंजाबी दुल्हन लग रही हैं. मोनालिसा अपने नए-नए लुक्स से फैंस के दिलों में हलचल पैदा कर देती हैं और इस बार तो मोनालिसा ने कयामत ही ढ़ा दी हो जैसे.

ये भी पढ़ें- स्वीमिंग पूल के पास बिकिनी पहने दिखाई दीं ‘किन्नर बहू’, देखे फोटोज

 

View this post on Instagram

 

Sajna Hai Mujhe, “ SAJNA” ke liye 👸🏻 …. #makeup #hairstyle #jewellery ❣️💥 #sunday

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

जमकर कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं फैंस…

हर कोई मोनालिसा के इस लुक की तारीफ कर रहा है और फैंस तो जैसे ये लुक देख पागल ही हुए जा रहै हैं. इन फोटोज को देख ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि मोनालिसा को अपने फैंस को खुश करना और उनसे अपनी तारीफ करवाना अच्छे से आता है. इन फोटोज में मोनालिसा की अदाएं देख कोई भी शख्स उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा. उनका ये फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है और इस फोटोशूट पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं.

‘बिग बौस’ सीजन 10 में भी लिया था हिस्सा…

बता दें, मोनालिसा ने अबतक 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के साथ कई और भाषाओं में भी फिल्में की हैं जैसे कि, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, आदि. और साथ ही मोनालिसा ने कलर्स टी.वी. के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बौस’ सीजन 10 में भी भाग लिया था और दर्शको को काफी एंटरटेन किया था. फिलहाल वे स्टार प्लस के सीरियल ‘नज़र’ में मोहाना का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी का ऐसा डांस देख फैंस बोले वन्स-मोर,

स्वीमिंग पूल के पास बिकिनी पहने दिखाई दीं ‘किन्नर बहू’, देखे फोटोज

जी टी.वी. के फेमस सीरियल ‘छोटी बहू’ में राधिका का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और इसी के साथ वे अपने फैंस को अपने से जुड़ी ताजा खबरें और अप्डेट्स देती रहती हैं. जहां एक तरफ रुबीना दिलाइक ने सीरियल ‘छोटी बहू’ में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था तो अब वहीं उन्होनें अपने बोल्ड लुक्स और अदाओं से फैंस को पागल कर दिया हैं. वैसे तो रुबीना अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटोज शेयर करती ही रहती हैं लेकिन हाल ही में उनका एक बोल्ड फोटोशूट सामने आया है जिसने फैंस के दिलो में हलचल पैदा कर दी है.

कलरफुल बिकिनी पहनी दिखीं रुबीना…

अपने इस नए फोटोशूट में रुबीना दिलाइक एक कलरफुल बिकिनी पहनी दिखाई दे रही हैं. ऐसा पहली बार नही हुआ जब रुबीना अपने इस बिकिनी अंदाज में नज़र आई हों, इससे पहले भी कई बार रुबीना ने बिकिनी पहने फोटोज शेयर की है और अपने इस कातीलाना अंदाज और अदाओं से फैंस को पागल किया है.

ये भी पढ़ें- हौलीवुड की ‘वंडर वुमन’ के साथ काम करेगा ये बौलीवुड हीरो

 

View this post on Instagram

 

Enough of monsoons……….. I Need some Sun time now 😎 . . . . #bikinigirls #summer #love #pool #poolside #rubinadilaik

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

आग की तरह वायरल होती है फोटोज…

रुबीना दिलाइक ने अपने इस लुक के साथ सन शेड्स भी लगाए हुए है जिसमें वे काफी अच्छी दिख रही हैं. रुबीना का ये बोल्ड अवतार फैंस को बहुत कम ही देखने को मिलता है लेकिन जब भी वे ऐसे अंदाज में फोटोज शेयर करती हैं तो उनके फैंस उनकी फोटो वायरल करने में ज़रा भी देर नही करते. जी हां, रुबीना दिलाइक की फोटोज आग की तरह वायरल होती है और हर तरफ से उनके फैंस उनकी तारीफ करने में जुट जाते हैं. रुबीना की हर फोटो को उनके फैंस काफी प्यार देते हैं और जमकर कमेंट्स की बरसात कर देते हैं.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी का ऐसा डांस देख फैंस बोले वन्स-मोर,

 

View this post on Instagram

 

🖤

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

बता दें, इन दिनों रुबीना दिलाइक कलर्स टी.वी. के सीरियल ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं. इससे पहले भी रुबीना ने कई डेली-सोप्स किए हैं जैसे कि, ‘देवों के देव… महादेव’, ‘पुनर विवाह- एक नई उम्मीद’, आदि. इसी के साथ रुबीना ने टेलीविजन के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बौस’ सीजन 12 में भी भाग लिया था और दर्शको को एंटरटेन किया था.

ये भी पढ़ें- मेकअप रुम में इस गाने पर झूमती दिखीं हिना खान, देखें

गहरी पैठ

दिल्ली में तुगलकाबाद के एक मंदिर को ले कर जमा हुए दलितों के समाचारों को जिस तरह मीडिया ने अनदेखा किया और जिस तरह दलित नेता मायावती ने पहले इस आंदोलन का समर्थन किया और फिर हाथ खींच लिए, साफ करता है कि दलितों के हितों की बात करना आसान नहीं है. ऊंची जातियों ने पिछले 5-6 सालों में ही नहीं 20-25 सालों में काफी मेहनत कर के एक ऐसी सरकार बनाई है जिस का सपना वे कई सौ सालों से देखते रहे हैं और वे उसे आसानी से हाथ से निकलने देंगे, यह सोचना गलत होगा.

दलित नेताओं को खरीदना बहुत आसान है. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल आदि में दलित हैं पर उन के पास न तो कोई पद है और न उन की चलती है. कांशीराम के कारण पंजाब और उत्तर प्रदेश में दलित समर्थक बहुजन समाज पार्टी ने अपनी जगह बनाई पर उस में जल्दी ही ऊंची जातियों की घुसपैठ इस तरह की हो गई कि वह आज ऊंची जातियों का हित देख रही है, दलितों का नहीं.

दलितों की समस्याएं तुगलकाबाद का मंदिर नहीं हैं. वे तो कदमकदम पर समस्याओं से घिरे हैं. उन पर हर रोज अत्याचार होते हैं. उन्हें पढ़नेलिखने पर भी सही जगह नहीं मिलती. ऊंची जातियां उन्हें हिकारत से देखती हैं. उन को जम कर लूटा जाता है. उन का उद्योगों, व्यापारों, कारखानों में सही इस्तेमाल नहीं होता. उन्हें पहले शराब का चसका दिया हुआ था अब धर्म का चसका भी दे दिया गया है. उन्हें भगवा कपड़े पहनने की इजाजत दे कर ऊंची जातियों के मंदिरों में सेवा का मौका दे दिया गया है पर फैसलों का नहीं.

हर समाज में कमजोर वर्ग होते ही हैं. गरीब और अमीर की खाई बनी रहती है. इस से कोई समाज नहीं बच पाया. कम्यूनिस्ट रूस भी नहीं. वहां भी कमजोर किसानों को बराबरी की जगह नहीं मिली. पार्टी और सरकार में उन लोगों ने कब्जा कर लिया था जिन के पुरखे जार राजाओं के यहां मौज उड़ाते थे. कम्यूनिज्म के नाम पर उन्हें बराबरी का ओहदा दे दिया गया पर बराबरी तो जेलों में ही मिली.

ये भी पढ़ें- आज भी इतनी सस्ती है दलितों और पिछड़ों की जिंदगी!

आज भारत में संविधान के बावजूद धर्मजनित एक व्यवस्था बनी हुई है, कायम है और अब फलफूल रही है. दिल्ली का आंदोलन इसी का शिकार हुआ. इसे दबाना पुलिस के बाएं हाथ का काम रहा क्योंकि इस में हल्ला ज्यादा था. पुलिस ने पहले उन्हें खदेड़ा और फिर जैसा हर ऐसी जगह होता है, उन्हें हिंसा करने का मौका दे कर 100-200 को पकड़ लिया. उन के नेता को लंबे दिनों तक पकड़े रखा जाएगा. दलितों का यह आंदोलन ऐसे ही छिन्नभिन्न हो जाएगा जैसे 20-25 साल पहले महेंद्र सिंह टिकैत का किसान आंदोलन छिटक गया था.

जब तक ऊंचे ओहदों पर बैठे दलित आगे नहीं आएंगे और अपना अनुभव व अपनी ट्रेनिंग पूरे समाज के लिए इस्तेमाल न करेंगे, चाहे चुनाव हों या सड़कों का आंदोलन, वे सफल न हो पाएंगे. हां, दलितों को भी इंतजार करना होगा. फिलहाल ऊंची जातियों को जो अपनी सरकार मिली है वह सदियों बाद मिली है. दलितों को कुछ तो इंतजार करना होगा, कुछ तो मेहनत करनी होगी. कोई समाज बिना मेहनत रातोंरात ऊंचाइयों पर नहीं पहुंच सकता.

देशभर में पैसे की भारी तंगी होने लगी है. यह किसी और का नहीं, सरकार के नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार का कहना है. पिछले 70 सालों में ऐसी हालत कभी नहीं हुई जब व्यापारियों, उद्योगों, बैंकों के पास पैसा न हो. हालत यह है कि अब किसी को किसी पर भरोसा नहीं है. सरकार के नोटबंदी, जीएसटी और दिवालिया कानून के ताबड़तोड़ फैसलों से अब देश में कोई कहीं पैसा लगाने को तैयार ही नहीं है और देश बेहद मंदी में आ गया है.

राजीव कुमार ने यह पोल नहीं खोली कि पिछले 2-3 दशकों में जिस तरह पैसा धर्म के नाम पर खर्च किया गया है वह अब हिसाब मांग रहा है. पिछले 5-7 सालों में तो यह खर्च कई गुना बढ़ गया है क्योंकि पहले यह पैसा लोग खुद खर्च करते थे पर अब सरकार भी खर्च करती है.

ये भी पढ़ें- कश्मीर में धारा 370 समाप्त

कश्मीर में ऐक्शन से पहले सरकार को अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों को निकालना पड़ा. हजारों को लौटना पड़ा. पर ये लोग क्या देश को बनाने के लिए गए थे? देश तो खेतों, कारखानों, बाजारों से बनता है. जब आप किसानों को खेतों में मंदिरों को बनवाने को कहेंगे, कारखानों में पूजा करवाएंगे, बाजारों में रामनवमी और हनुमान चालीसा जुलूस निकलवाएंगे तो पैसा खर्च भी होगा, कमाई भी कम होगी ही.

जो समाज निकम्मेपन की पूजा करता है, जो समाज काम को निचले लोगों की जिम्मेदारी समझता है, जो समाज मुफ्तखोरी की पूजा करता है, वह चाहे जितने नारे लगा ले, जितनी बार चाहे ‘जय यह जय वह’ कर ले भूखों मरेगा ही. चीन में माओ ने यही किया था और बरसों पूरी कौम को भूखा मरने पर मजबूर किया था. जब चीन कम्यूनिज्म के पाखंड के दलदल से निकला तो ही चमका.

भारत का गरीब आज काम के लिए छटपटा रहा है. पहली बार उस ने सदियों में आंखें खोली हैं. उसे अक्षरज्ञान मिला है. उसे समझ आया है कि काम की कीमत केवल आधा पेट भरना नहीं, उस से कहीं ज्यादा है. धर्म के नाम पर उस का यह सपना तोड़ा जा रहा है और नतीजा यह है कि वह फिर लौट रहा है दरिद्री की ओर और साथ में पूरे बाजार को डुबा रहा है.

सरकार की कोई भी स्कीम काम करने का रास्ता नहीं बना रही है. सब रुकावटें डाल रही हैं. कश्मीर के नाम पर देश का अरबों रुपया हर रोज बरबाद हो रहा है. अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट दिनोंदिन खर्च कर रहा है. बड़ी मूर्तियां बनाई जा रही हैं. कारखाने न के बराबर लग रहे हैं. उलटे छंटनी हो रही है. पहले अमीरों के उद्योग गाडि़यों के कारखानों में छंटनी हुई अब बिसकुट बनाने वाले भी छंटनी कर रहे हैं. नीति आयोग के राजीव कुमार में इतनी हिम्मत कैसे आ गई कि उन्होंने सरकार की पोल खोल दी. अब उन की छुट्टी पक्की पर जो उन्होंने कहा वह तो हो ही रहा है. अमीरों के दिन तो खराब होंगे पर गरीब भुखमरी की ओर बढ़ चलें तो बड़ी बात न होगी.

ये भी पढ़ें- गहरी पैठ

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें