ई-नाम पोर्टल पर तीन नई सुविधाएं, किसान भाई निभाएंगे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम

कोरोना (कोविड-19) वायरस से किसानों को कोई नुकसान नहीं हो, इसके लिए सरकार नई-नई योजनाओं और राहतों की घोषणाएं कर ही है. अब केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों लघु और सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) पोर्टल पर तीन सुविधाएं लांच की है. तो आइये जानते है इसके बारे में….

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बीते सप्ताह कोरोना वायरस के संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का ख्याल रखते  हुए , किसान भाईयों के लिए राष्ट्रीय कृषि बाजार के ई- प्लेटफ़ॉर्म की प्रभावशीलता बनाने के लिए तीन उपयोगकर्ता के अनुकूल सॉफ्टवेयर प्रोग्राम को लॉन्च किया. इससे किसानों को अपनी उपज को बेचने के लिए खुद थोक मंडियों में आने की जरूरत कम हो जाएगी. वे उपज  वेयरहाउस  में रखकर वहीं से बेच सकेंगे.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: मानवता हुवी शर्मसार, एम्बुलेंस के अभाव में बच्चे ने तोड़ा दम

कोरोना वाय़रस के संक्रमण के इस दौर में इसकी आवश्यकता है. साथ ही एफपीओ अपने संग्रह से उत्पाद को लाए बिना व्यापार कर सकते हैं व लॉजिस्टिक मॉड्यूल के नए संस्करण को भी जारी किया गया है, जिससे देशभर के पौने चार लाख ट्रक जुड़ सकेंगे. परिवहन के इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपयोगकर्ताओं तक कृषि उपज सुविधापूर्वक शीघ्रता से पहुंचाई जा सकेगी.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि अनाज, फल और सब्जियों की आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने में मंडियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. नई सुविधाओं से छोटे और सीमांत किसानों को काफी सहूलियत होगी. वे अपनी उपज मान्यता प्राप्त गोदामों में रख पाएंगे, लॉजिस्टिक्स खर्चों को बचा सकेंगे और बेहतर आय अर्जित करते हुए देशभर में उपज को अच्छे तरीके से बेचकर खुद को परेशानी से बचा सकते हैं. मूल्य स्थिरीकरण समय और स्थान उपयोगिता के आधार पर किसान आपूर्ति और मांग की तुलना करते हुए फायदे में रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Lockdown में सहारा बने ग्रामीण चिकित्सक

एफपीओ को बोली के लिए अपने आधार/संग्रह केंद्रों से अपनी उपज अपलोड करने में सक्षम बनाया जा सकेगा. वे बोली लगाने से पहले उपज की कल्पना करने में मदद के लिए आधार केंद्रों से उपज और गुणवत्ता मापदंडों की तस्वीर अपलोड कर सकते हैं. एफपीओ के पास सफल बोली लगाने के बाद मंडी के आधार पर या अपने स्तर से उपज वितरण का विकल्प रहेगा. इन सबसे मंडियों में आवागमन कम होने से सभी को सुविधा होगी, परिवहन की लागत कम होगी. साथ ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा मिलेगी.

आपको बता दे कि ‘ ई-नाम’ पोर्टल 14 अप्रैल 2016 को शुरू किया गया था, जिसे अपडेट कर काफी सुविधाजनक बनाया गया है. इसमें पहले से ही 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 585 मंडियों को ई-नाम पोर्टल पर एकीकृत किया गया है इसके अतिरिक्त 415 मंडियों को भी ई-नाम से जल्द ही जोड़ा जाएगा, जिससे इस पोर्टल पर मंडियों की कुल संख्या एक हजार हो जाएगी. ई-नाम पर इन सुविधाओं के कारण किसानों, व्यापारियों व अन्य को मंडियों का चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: यमराज की अपील

इस Lockdown देखिए भोजपुरी की ये सबसे बड़ी कौमेडी फिल्म

बौलीवुड की तरह भोजपुरी में फुल कौमेडी वाली फिल्में अभी काफी कम बन रहीं हैं. जब की भोजपुरी फिल्मों में भी अब स्तरीय कौमेडी देखनें को मिल रही है. इस कड़ी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में “बताशा चाचा” (Batasha Chacha) के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज टाइगर (Manoj Singh Tiger) के लीड रोल वाली फिल्‍म ‘लागल रहा बताशा’ (Lagal Raha Batasha) को एसआरके म्यूजिक के औफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म साल 2019 के जनवरी महीनें में प्रदर्शित की गई थी. ‘लागल रहा बताशा’ भोजपुरी सिनेमा की मात्र फुल कौमेडी फिल्म है.

इस फिल्म की की खास बात यह है की इसे पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखा जा सकता है. अश्‍लीलता से परे इस फिल्म में प्यार और इमोशन्स का भी जबरदस्त तड़का देखनें को मिलता है.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri फिल्म ‘जय शंभू’ रिलीज होने से पहले ही क्यों मचा रही है धमाल

इस फिल्म की कहानी फिल्म के लीड एक्टर मनोज सिंह टाइगर “बतासा चाचा” ने लिखी है. मनोज सिंह टाइगर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हरफनमौला कलाकारों में शुमार हैं. भोजपुरी में वह बतौर कौमेडियन, विलेन, और गंभीर रोल के जरिये अपनी अलग ही पहचान बनानें में कामयाब रहें हैं.

फिल्म की कहानी गांव में नौटंकी मण्डली चलाने वाले एक ऐसे युवक की है जिसे भोजपुरी सीखने आई नामचीन अभिनेत्री आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) से हुए प्यार हो जाता है. फिल्म में आम्रपाली दूबे को उनके असली नाम से किरदार में दिखाया गया है जो बहुत बड़ी फिल्म ऐक्ट्रेस है. फिल्म में नौटंकी मंडली के अगुआ बतासा यानी मनोज सिंह टाइगर ने इस फिल्म में अपने रोल को बड़ी सिद्दत से निभाया है, फिल्म की कहानी में नवीनता तो है ही साथ ही फिल्मांकन में भी भव्यता देखने को मिलती है. इस फिल्‍म की सबसे खास बात ये है कि फिल्म के सभी अभिनेता रंगमंच से जुड़े हैं. फिल्म में अश्‍लीलता से परहेज किया है.

इन दिग्गज कलाकारों से सजी है यह फिल्म

इस फिल्म को फुल इंटरटेनमेन्ट्स के नजरिये से देखा जा सकता है क्यों की इस फिल्म में भोजपुरी के सभी दिग्गज कौमेडियन्स नें काम किया है इस फिल्म में भोजपुरी सनसनी आम्रपाली दूबे और मनोज टाइगर के साथ अविनाश द्विवेदी, प्रकाश जैस, संजय पांडे, के के गोस्वामी, सीपी भट्ट, आनंद मोहन, विनोद मिश्रा, महेश आचार्य, संतोष श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, किरण यादव, धामा वर्मा, दिलीप वर्मा, लल्लन सिंह, सोनू पांडेय, जे के, सम्भावना सेठ एवं सुशील सिंह नें जबरदस्त अभिनय किया है.

ये भी पढ़ें- Lockdown में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने शेयर की सालों पुरानी फोटोज, पहचानना हुआ मुश्किल

फिल्म का निर्देशन आलोक विसेन नें किया है निर्माता संजीव कुशवाहा और आलोक ने. फ़िल्म के संगीतकार ओम झा हैं, गीतकार हैं प्यारेलाल कवि व आज़ाद सिंह है और सिनेमेटोग्राफी फ़िरोज़ खान नें की है.क्रिएटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी रजनीश कुमार नें निभाई है तो संपादन संतोष मंडल नें किया है. फिल्म की कोरियोग्राफी रिक्की गुप्ता और महेश आचार्य नें की है इस फिल्म के पीआरओ उदय भगत और रंजन सिंह है. फिल्‍म का निर्माण वी क्लासिक मूवीज़ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है.

फिल्म का लिंक-

#coronavirus: दैनिक मजदूरों की स्थिति चिंताजनक

ग्रामीण क्षेत्रों में लौक डाउन की वजह से दैनिक मजदूरों की हालत अत्यंत चिंताजनक हो गयी है. ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर कृषि कार्य, भवन निर्माण, सरकारी योजना या बड़े बड़े ठीकेदारों द्वारा बनाये जा रहे सड़क, पुल पुलिया निर्माण में कार्य करने वाले लोगों का  काम पूर्णतः ठप्प है. इनके घरों में चूल्हा तभी जलता है जब दिन भर काम करते हैं. शाम को मजदूरी मिलती है. इनके घरों में महीने भर का राशन पानी नहीं रहता.

सुरेश राम भवन निर्माण के कार्यों में दैनिक मजदूरी का काम करते हैं. मजदूरी के रूप में 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है. पत्नी बच्चों के साथ साथ बृद्ध माता पिता हैं. कुल सात परिवार हैं. लॉक डाउन की वजह से काम धंधा बन्द है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: मानवता हुवी शर्मसार, एम्बुलेंस के अभाव में बच्चे ने तोड़ा दम

मुन्नी एक आदमी के घर में खाना बनाने,बर्तन धोने और झाड़ू पोछा का काम करती है. लॉक डाउन की वजह से उसके मालिक ने काम छोडवा दिया है. इनके घरों में चूल्हा जुटना मुश्किल हो गया है.मुन्नी ने दिल्ली प्रेस को बतायी की भारतीय युवा मंच के कुछ युवा लोग मेरे घर पर आकर राशन और जरूरी सामान पन्द्रह दिन के लिए देकर गए हैं जिससे तत्काल में काम चल रहा है. अधिकांशतः घरों में काम करने वाली कामकाजी महिलाओं को उसके मालिक ने काम से हटा दिया है. इन महिलाओं के साथ भुखमरी की समस्या पैदा हो गयी है

.राजू पासवान राजमिस्त्री का काम करता है. काम धंधा बन्द होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.घर में जमा किये हुवे पैसा पत्नी की बीमारी में समाप्त हो गए .

लोगों के द्वारा मालूम हुआ कि सरकार के तरफ से प्रति परिवार पाँच किलो अनाज फ्री में दिया जाएगा.लेकिन अभी तक नहीं मिला है.जनवितरण प्रणाली विक्रेता से पूछने पर बताता है कि आएगा तब न देंगे.अपना जमीन बेचकर थोड़े देंगे.इसी तरह महानगरों से किसी तरह पैदल मालगाड़ी या कोई माध्यम से अपने घरों तक पहुँचे कुछ मजदूरों को स्कूल या सामुदायिक भवन में रखा गया है. जो मजदूर अपने घरों में भी हैं. उन्हें कृषि कार्यों में भी किसान नहीं लगा रहे हैं. यहाँ तक कि उनसे लोग इतना घृणा कर रहे हैं कि वह एक ब्यक्ति नहीं बल्कि कोरोना वायरस है.

अगर यही हालात रह गए और लॉक डाउन अधिक दिनों तक खींच गया तो कोरोना वायरस से क्या भूख और कुपोषण से इन मजदूरों के परिवार वाले दम तोड़ने लगेंगे.

ये भी पढ़ें- Lockdown में सहारा बने ग्रामीण चिकित्सक

गाँव में बहुत सारे सुखी सम्पन्न लोग हैं जिनके पास गरीबी रेखा वाला राशन कार्ड है. बहुत सारे ऐसे गरीब और मजबूर लोग हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. टेलीविजन अखबार और रेडियो पर सरकार द्वारा घोषणाओं का अंबार है. देख सुनकर येसा लगता है कि लोगों तक पैसों और हर तरह की सामग्री भरपूर मात्रा में पहुँच रही है. कहीं किसी चीज की कोई कमी नहीं है. लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ अलग ही है. घोषणाओं का सिर्फ ढोल पीटा जा रहा है. लोगों तक वे चीजें पहुँच नहीं पा रही है. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए गए अरबों रुपये इन बेसहारा भूखों नंगों तक नहीं पहुँच पा रहा है. दुष्यंत कुमार की गजल की पंक्ति है – सारी नदियां सुख जाती है, मेरे गांव के आते आते.

Lockdown में उजड़ने लगीं देह व्यापार की मंडियां

49 साला सोनिया बीते 25 सालों से मुंबई के कमाठीपुरा में रहते देह व्यापार कर रही है यानि सेक्स वर्कर है. सालों पहले पह नेपाल से इस बदनाम इलाके में आई थी, तब कमसिन थी सो अच्छा खासा पैसा मिल जाता था क्योंकि जवान लड़कियां हमेशा ही ग्राहकों की पहली पसंद रहीं हैं. हालांकि इस उम्र में भी वह 2-3 हजार रु रोज कमा लेती है लेकिन लॉक डाउन के बाद यानि  24 मार्च से सोनिया ने एक धेला भी नहीं कमाया है क्योंकि कोरोना की दहशत और लॉक डाउन के चलते ग्राहक कमाठीपुरा की तरफ झांक भी नहीं रहे हैं.

हैरान परेशान सोनिया पहली सेक्स वर्कर है जिसने मीडिया के सामने अपना दुख दर्द बयां किया वह कहती है, पूरी ज़िंदगी इधर निकल गई, लेकिन इतने बुरे हालात कभी नहीं देखे. इतने बम फटे, अटैक हुये, बीमारिया आईं पर ऐसी वीरानी कभी नहीं देखी.

सोनिया जिस कमरे में रहती है उसमें तीन और सेक्स वर्कर रहतीं हैं. उन्हें भी हालात सुधरते नहीं दिख रहे. बक़ौल सोनिया, अगर हालात ऐसे ही रहे तो हमें खाने पीने के लाले पड़ जाएंगे.  अभी तो मकान मालिक को किराया देने भी पैसे नहीं हैं. सोनिया के साथ रहने वाली जया भी उसी की तरह चिंतित है कि अब क्या होगा, कमाठीपुरा में इतना सन्नाटा उसने भी पहले कभी नहीं देखा.

ये भी पढ़ें- महिलाओं में बढ़ रही पोर्न की लत

जया ने अपने 6 साल के बेटे को पुणे में एक रिश्तेदार के यहां रख छोड़ा है जिससे वह पढ़ लिखकर कुछ बन सके. बेटे की पढ़ाई के लिए उसे हर महीने 1500 रु भेजने पड़ते हैं जो अब शायद ही वह भेज पाये. अभी तो चिंता पेट पालने की है क्योंकि धंधा एकदम से बंद हुआ है जिसकी उम्मीद उसने या देह व्यापार के लिए बदनाम कमाठीपुरा की हजारों काल गर्ल्स ने नहीं की थी.

कमाठीपुरा में हजारों सेक्स वर्कर हैं जिनमें से कई यहीं की चालों में किराए से रहती हैं तो कई मुंबई की उपनगरियों से देहव्यापार के लिए आती हैं. इस इलाके में सुबह ही देर रात 8 बजे के बाद होती है. देश का ऐसा कोई इलाका नहीं जहां की काल गर्ल्स यहां न मिलती हों. ग्राहकों की फरमाइश पर दलाल हर तरह का माल उन्हें मुहैया कराते हैं मसलन साउथ इंडियन, नेपाली बंगाली, हिन्दी राज्यों की और पूर्वोत्तर राज्यों की लड़कियां भी इस बाजार में मिलती हैं. लेकिन लॉकडाउन के बाद न केवल कमाठीपुरा बल्कि देश भर की देह मंडियों की सेक्स वर्कर भुखमरी के कगार पर आ खड़ी हुई हैं और चूंकि वे समाज के माथे पर बदनुमा दाग हैं इसलिए कोई उनकी सुध नहीं ले रहा जबकि इनकी हालत भी रोज कमाने खाने वाले दिहाड़ी मजदूरो सरीखी ही है.

एक और सेक्स वर्कर किरण का कहना है कि आप मीडिया बाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमें माली इमदाद भेजने क्यों नहीं कहते क्योंकि हमारे ऊपर भी बूढ़े माँ बाप और बच्चों की देखभाल की ज़िम्मेदारी है. अब जब धंधा चौपट है तो हम क्या करें. कमाठीपुरा में तकरीबन 2 लाख सेक्स वर्कर हैं जो लॉकडाउन  के चलते बदबूदार और संकरी कोठियों में कैद होकर रह गईं हैं. इनके अधिकतर ग्राहक भी रोज कमाने खाने बाले ही होते हैं जिनके अब कहीं अते पते नहीं.

ये मंडियां हुईं सूनी…   

कमाठीपुरा से भी बड़ा बाजार कोलकाता का सोनगाछी है जो एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट इलाका है. एक अंदाजे के मुताबिक सोनगाछी में कोई 3 लाख सेक्स वर्कर हैं कुछ पार्ट टाइम धंधा करती हैं तो कुछ फुल टाइम. इनका एक बड़ा संगठन भी है जिसका नाम दरबार महिला समन्वय समिति है. इस संगठन में लगभग 1 लाख 30 हजार सेक्स वर्कर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है और इससे ज्यादा वे हैं जिनहोने रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं समझी.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: कोरोना के समय ऐसे करें सेफ सेक्स

सोनगाछी में हैरानी की बात है लॉकडाउन से पहले ही ग्राहकों की आवाजाही कम हो चली थी. दरबार की एक पदाधिकारी महाश्वेता मुखर्जी के पास पश्चिम बंगाल के अलग अलग इलाकों से फोन सेक्स वर्कर्स के आने लगे थे कि उन्हें भुखमरी से बचाने कोई पहल की जाये. 30 मार्च आते आते तो हालात काफी भयावह हो चले थे. अधिकांश सेक्स वर्कर्स के पास जमापूंजी और राशन खत्म हो चला था.

ऐसे में महाश्वेता ने एक एनजीओ सोनगाछी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की मदद से एक योजना बनाई. इस एनजीओ के प्रबंध निदेशक समरजीत साना ने ममता बनर्जी सरकार की सामाजिक कल्याण मंत्री शशि पांजा से गुजारिश की कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार की तरफ से दिये जाने बाले फायदे सेक्स वर्कर्स को भी दिये जाएँ. किराए से रह रही तकरीबन 30 हजार सेक्स वर्कर्स के मकान मालिकों को भी उन्होने कहा कि उनका किराया माफ किया जाये. अलावा इसके समरजीत ने कई जानी मानी हस्तियों और दूसरी एनजीओ से भी सेक्स वर्कर्स की मदद के लिए गुहार लगाई है.

यह कोशिश थोड़ी ही सही रंग लाई. शशि पांजा की पहल पर सेक्स वर्कर्स को दाल चावल और आलू के अलावा पका हुआ खाना भी दिया जा रहा है लेकिन लॉकडाउन के बाद क्या होगा इसे लेकर काल गर्ल्स की चिंता कुदरती बात है. सोनगाछी एक महीने पहले तक चौबीसों घंटे गुलजार रहने बाला बाजार हुआ करता था जिसमें देहव्यापार पर बनी कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है. लेकिन अब यहाँ मनहूसियत पसरी पड़ी हुई है.

देह व्यापार पर दर्जनो फिल्मे बन चुकी हैं और मीना कुमारी से लेकर करीना कपूर और विद्धया बालान तक तकरीबन सभी नामी एक्ट्रेसों ने तवायफ का किरदार जिया है. इनकी मुसीबतों पर बनी सबसे सटीक फिल्म 1983 में आई श्याम बेनेगल निर्देशित मंडी थी जिसमें लीड रोल शबाना आजमी ने निभाया था. मंडी में सधे ढंग से दिखाया गया था कि नेता कारोबारी, समाजसेवी और दलाल कैसे कैसे वेश्याओं को मोहरा बनाकर अपना उल्लू सीधा करते हैं.

कमाठीपुरा और सोनगाछी के मुक़ाबले दिल्ली के रेड लाइट इलाके जीबी रोड की सेक्स वर्कर थोड़ी बेहतर हालात में हैं. इस इलाके में 98 के लगभग ऐसे मकान हैं जिन्हें कोठा कहा जा सकता है इनमें 1500 के लगभग सेक्स वर्कर रहती हैं. लॉकडाउन  के बाद यहाँ की सेक्स वर्कर भी भुखमरी के कगार पर आ गईं थीं लेकिन उन्हें खाना दिल्ली पुलिस दे रही है और नजदीक के गुरुद्वारे से भी मदद और राशन मिल जाता है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: क्या सेक्स करने से भी हो सकता है कोरोना!

सेक्स वर्कर भूखी न रहें इसके लिए पहले दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानि डीसीपीसीआर ने जीबी रोड के कोठों पर रहने बालियों के लिए एक हंगर सेंटर बनाया था लेकिन ये सेक्स वर्कर लोगों के तानों के चलते वहाँ जाने से कतराईं तो उन्हें घर पर ही दवाइयों और राशन पहुंचाया जा रहा है. यह एक काबिले तारीफ पहल है जिसका श्रेय डीसीपीसीआर के मेम्बर सुदेश विमल को जाता है जो दूसरे जरूरी सामान के साथ साथ सेनेटरी नेपकिन तक सेक्स वर्कर्स को पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं.

यहां तो कुछ भी नही –

ये तो वे शहर और इलाके थे जहां सेक्स वर्कर बड़ी तादाद में हैं और एक ही जगह से धंधा करती हैं इसलिए राज्य सरकारें इनकी अनदेखी नहीं कर पाईं लेकिन कोरोना और लॉकडाउन  का सबसे बुरा और ज्यादा असर उन शहरों और इलाकों पर पड़ रहा है जहां यह धंधा छिटपुट और छोटे पैमाने पर होता है लेकिन अक्सर चर्चाओं और सुर्खियों में रहता है.

ऐसे खास इलाके हैं ग्वालियर का रेशमपुरा, आगरा का कश्मीरी मार्केट, पुणे का बुधबर पैठ, सहारनपुर का नक्काफसा बाजार, इलाहाबाद का मीरागंज और एक और नामी धार्मिक शहर वाराणसी का मड़ुआडिया, मेरठ का कबाड़ी बाजार और नागपुर का गंगा जमुना.

इन इलाकों और अड्डों की रौनक गायब है और अधिकांश सेक्स वर्कर या तो घरों में कैद हैं या फिर अपने घरो को लौट गईं हैं. मुमकिन है लॉकडाउन के बाद ये भी दूसरे दिहाड़ी मजदूरों की तरह अपने धंधे पर वापस लौट आयें लेकिन धंधा पहले सा चलेगा इसमें शक है क्योंकि हर कोई कोरोना से लंबे वक्त तक डरा रहेगा और सोशल डिस्टेन्सिंग पर अमल करने की हर मुमकिन कोशिश करेगा लेकिन यह देखना भी दिलचस्पी की बात होगी की शरीर की भूख और जरूरत पर कोरोना कितना और कब तक भारी पड़ेगा .

भोपाल के एमपी नगर इलाके की एक काल गर्ल लक्ष्मी शर्मा (बदला नाम) से इस बारे में बात की गई तो उसने बताया नौबत तो भूखों मरने की आ गई है सामाजिक संगठन जो खाना बाँट रहे हैं उससे पेट भर रही हूँ लेकिन अब न तो खाने में मजा आ रहा है और न ही जीने में. पास के शहर विदिशा से भोपाल आकर धंधा करने बाली 28 साला लक्ष्मी कहती है पैसों के लिए कई ग्राहकों को फोन किया लेकिन कोई साला नहीं दे रहा कई ग्राहक जो आम दिनों में कुत्ते की तरह दुम हिलाते आगे पीछे घूमते थे परेशानी के इन दिनों में फोन ही नहीं उठा रहे.

वे क्यों मुझे भाव दें, वह जैसे खुद को तसल्ली देते हुये बताती है यह तो इस हाथ दे उस हाथ ले वाला सौदा है पर लोक डाउन की बेगारी ने साबित कर दिया कि एक रंडी आखिर रंडी ही होती है जिसका कोई सगा नहीं होता.

फर्क धंधे के तरीकों का

लक्ष्मी की खीझ अपनी जगह सही है लेकिन उसकी बातों से एक बात तो समझ आती है कि कालगर्ल दो तरह की होती हैं एक वे जो मर्जी से धंधा करतीं हैं और दूसरी वे जो मजबूरी के चलते इस दलदल में आती हैं. हाई टेक कालगर्ल्स उतनी परेशानी में नहीं हैं जितनी में कि  लक्ष्मी जैसी हैं जिनकी गुजर का जरिया ही रोज रोज जिस्म बेचना है. इन्हें ज्यादा पैसा नहीं मिलता है कई बार तो दिन में 200– 300 रु ही मिल जाएं तो ही इनके घर का चूल्हा जल पाता है.

कमाठीपुरा और सोनागाछी जैसे इलाकों में लक्ष्मी जैसी ही सेक्स वर्कर हैं जबकि फाइव स्टार होटलों, स्पा, मसाज सेंटर्स, फार्म हाउसों और खुद के आलीशान फ्लेट्स से धंधा करने बालियों पर लॉकडाउन का कोई खास असर नहीं पड़ा है. यह ठीक वैसी ही स्थिति है कि अमीर और आम मध्यांवर्गीयो पर लॉकडाउन बेअसर है लेकिन मारा गरीब मजदूर जा रहा है.

हाइटैक कालगर्ल्स की तादाद 10 फीसदी ही है जबकि रोजाना कमाने खाने वालियों की 90 फीसदी है जो बद से बदतर हालत में लॉकडाउन के बाद आ गई हैं और ऐसा लगता नहीं कि अभी एकाध साल और ये उजड़ती मंडिया आबाद हो पाएंगी.

ये भी पढ़ें- Lockdown में लोग पढ़ रहे ‘मस्त मस्त’ कहानियां

दूसरों की जिस्मानी भूख मिटाने बाली इन सेक्स वर्कर्स के पेट की भूख खैरात के खाने से अगर जैसे तैसे मिट पा रही है तो इसकी वजह इस धंधे का गैर कानूनी होना भी है और इन्हें पापिन करार देना भी है.

योजनाओं का भी फायदा नहीं

इन सेक्स वर्कर्स की गिनती दिहाड़ी मजदूरों में नहीं होती इसलिए इन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा भी न के बराबर ही मिलता है. सेक्स वर्कर्स के भले के लिए काम करने बाली सबसे बड़ी एजेंसी भारतीय पतिता उद्धार सभा की दिल्ली इकाई के सचिव इकबाल अहमद की मानें तो सरकार की जनधन और सेहत समेत किसी योजना का लाभ सेक्स वर्कर्स को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि अधिकांश के पास न तो आधार कार्ड हैं और न ही राशन कार्ड हैं और न ही इनके बेंक खाते हैं.

बक़ौल इकबाल अहमद लॉकडाउन के मुश्किल वक्त में कई संगठन बाले आते हैं और थोड़ा बहुत सामान देकर चले जाते हैं पर उनकी असल मंशा फोटो खिंचाने की होती है. राशन मिल भी जाये तो सेक्स वर्कर्स के पास उसे पकाने न तो गेस सिलेन्डर हैं और न ही केरोसिन के लिए पैसे हैं. इस पर भी दिक्कत यह कि अधिकांश सामान देने बाले नीचे से ही सामान देकर चले जाते हैं जिससे तीसरे चौथे माले पर रहने बालियों को सामान मिल ही नहीं पाता.

इसी संस्था के अध्यक्ष खैराती लाल भोला की मानें तो लॉकडाउन के बाद उन्हें देश भर से सेक्स वर्कर्स के फोन आए और उन्होने अपनी समस्याएँ बताईं जिनसे मैंने पत्र द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन को अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई जबाब मुझे इनसे नहीं मिला है. गौरतलब है कि देश में कोई 1100 रेड लाइट इलाके हैं. खैराती लाल पहले भी सेक्स वर्कर्स की परेशानियों को लेकर सभी सांसदों को चिट्ठी लिख चुके हैं जिससे सेक्स वर्कर्स का हेल्थ कार्ड बन सके क्योंकि अस्पताल में जब ये खुद को रेड लाइट इलाके का बताती हैं तो हर कोई इनसे कन्नी काटने लगता है.

अब लॉकडाउन के वक्त में सेक्स वर्कर्स की बदहाली भुखमरी के जरिये भी उजागर हो रही है तो बारी सरकार की है कि वह इनके बाबत संजीदगी से सोचे और इनके भले के लिए कदम उठाए क्योंकि ये भी समाज का अहम हिस्सा हैं.

क्या कसूर था उन मासूमों का ?

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद की ये घटना है जो सामने आई है, इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. जो भी सुनेगा उसका कलेजा कांप जाएगा ये सोचकर ही भला कोई मां ऐसा कैसे कर सकती है? अब जरा आप भी जानिए कि आखिर ऐसा क्या हुआ.

गंगा घाट पर एक महिला ने अपने पांच बच्चों को गंगा में फेंक दिया. उन बच्चों को अभी भी पुलिस स्थानीय गोताखोरों के द्वारा ढ़ूढ रही है. सबसे आश्चर्य की बात तो ये है कि महिला खुद तैरक बाहर आ गई लेकिन बच्चों का कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया. महिला ने बताया कि उसका पति से झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उसने अपने पांचों बच्चों को गंगा में फेंक दिया. जहांगीराबाद गांव की रहने वाली महिला का नाम मंजू यादव है. शायद इसीलिए इसे कलयुग कहा गया है क्योंकि आप खुद सोचिए कि भला पति से झगड़े में उन बच्चों का क्या दोष था?

ये भी पढ़ेंं- Lockdown में गुटखा नहीं दिया तो दुकानदार को मार दी गोली

ये घटना शनिवार देर रात की है जब उस महिला का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ और फिर वो महिला अपने बच्चों को लेकर जहांगीराबाद गंगा घाट पर पहुंची, जहां उसने सभी बच्चों को गंगा में फेंक दिया. इन बच्चों की पहचान वंदना (12), रंजना (10), पूजा (6), शिव शंकर (8) और संदीप (5) के रूप में हुई है. महिला मंजू यादव ने बताया कि पहले उसने तीन बच्चों को गंगा में फेंका उसके बाद उसने अपने अन्य दो बच्चों को भी गंगा में फेंक दिया और फिर वह अपने घर चली आई.भला ये कैसी मां है जिसने अपने ही हांथों से अपने बच्चों को मौत के मुंह में डाल दिया अरे जब मारना ही था तो पैदा क्यों किया लेकिन कौन समझाए इस कलयुगी मां को.

पुलिस  का कहना है कि वो अभी भी बच्चों की तलाश कर रही है क्योंकि शव मिले नहीं हैं. हालांकि महिला के पति ने साफ-साफ किसी भी झगड़े के होने से इंकार किया है और कहा कि हमारा कोई झगड़ा नहीं हुआ था पता नहीं इसने ऐसा कदम क्यों उठाया. बात जो भी हो लेकिन इन सब में उन मासूमों की जान चली गई जिनका कोई कसूर नहीं था. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी मां कुछ ऐसा करेगी उनके साथ और दो बच्चे तो इतने छोटे थें कि उन्हें तो कुछ पता भी नहीं होगा कि उनके साथ क्या हुआ. किस तरह से तड़प रहे होंगे वो सोचकर ही रूह कांप जाती है हाय रे मां ये तूने क्या कर डाला कैसे अपने ही हांथों से अपने बच्चों को मार डाला.

ये भी पढ़ें- दूसरी शादी जुर्म है!

Bold अंदाज में कहर ढा रही हैं ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, देखें Photos

इन दिनों लोग कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते घरों में बंद हैं जिसके चलते लोग बोरियत का शिकार भी हो रहें हैं. ऐसे में बौलीवुड जगत की हौट अभिनेत्रियों में शुमार उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आये दिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर घर में बैठे हुए अपने फैन्स का दिल बहला रहीं है. यही कारण है की सोशल मीडिया पर उनके फालोअर्स भी बहुत है. हाल ही में उर्वशी के इन्स्टाग्राम एकाउंट पर 25 मिलियन की संख्या पूरी हुई है. इसका एक बड़ा कारण उर्वशी द्वारा आये दिन शेयर की जाने वाली बोल्ड तस्वीरें भी हैं.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन को सता रहा है अंधेपन का डर, ब्लौग लिख कर जताई चिंता

इसी कड़ी में उर्वशी रौतेला नें फिर अपनी हौट और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं. जिसे देख कर फैन्स की धडकनें बढ़ना लाजमी हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह काफी हौट लुक्स में नजर आ रहीं है. उर्वशी अपने इस नए लुक में ब्लैक कलर का काफी टाइट (Black Outfit) ड्रेस पहना हुआ है. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) द्वारा शेयर किये गए इस हौट तस्वीर को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस सनी लियोन नें Hot Photos शेयर कर बढ़ा दी फैन्स की धड़कने

इसके पहले भी उर्वशी नें कई तस्वीरें शेयर की थीं जिस पर फैन्स की काफी प्रतिक्रियाएं देखनें को मिली थी. अपने शेयर किये एक तस्वीर में उर्वशी नें रेड टौप पहन रखा है जिसमें बेहद खूबसूरत नजर आया रहीं हैं. वहीं एक दूसरी तस्वीर में इसके अलावा उर्वशी ने बेड पर पोज देनें की तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें उनका सेक्सी अंदाज लोगों को बेहद भा रहा है. शेयर किये गए एक दूसरी तस्वीर उर्वशी रौतेला बैकलेस टौप और फ्लोरल पैंट्स पहन रखा है. यह तस्वीर भी  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने Corona के खिलाफ काम कर रहे लोगों को बोला थैंक्यू, बताया रियल आर्मी

 

View this post on Instagram

 

I LOVE YOU ALL #25MILLIONSTRONG fam on @instagram 🌷🌸💖. Thank you for being the reason I smile. Thank you for being you. Here’s to those who inspire you and don’t even know it. Thank you for brightening my world. Let us be kinder to one another. You’ve always believed in me. Thank you! Thank you for being an important part of my story. Saying thank you is more than good manners, it is good spirituality. When I started counting my blessings, my whole life turned around. There is always, always, always something to be thankful for. When we give cheerfully and accept gratefully, everyone is blessed. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . #love #UrvashiRautela #instagram #blessed

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on

उर्वशी नें तस्वीरों को शेयर करने के पहले भी कई ऐसे वीडियोज और फोटोज शेयर किये थे, जो खूब वायरल हुई थी. जिसमें वह बिकनी पहनें हुए पूल में मस्ती करती नजर आई थी. इन वीडियोज और फोटोज में उर्वशी नें आसमानी कलर व गुलाबी कलर की बिकनी पहन खूब कहर ढाया था.

ये भी पढ़ें- Lockdown के बीच लोगों की सेवा में लगे सप्लाई वौरियर्स को बिग बी ने ऐसे किया सलाम

फैन्स नें दिया ये रियक्शन…

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) द्वारा इन्स्टाग्राम पर शेयर किये गए तस्वीरों पर उनके फैन्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखनें को मिल रहीं हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘हौट’. वहीं अन्य ने लिखा “इनका सही लौक डाउन बीत रहा है” एक प्रशंसक ने लिखा है “सो सेक्सी” एक प्रशंसक ने लिखा है “ओफ्फ मेरी जान”. कुछ प्रशंसको ने इन तस्वीरों को लेकर गालियां भी दीं हैं तो कुछ नें भद्दे कमेंट्स भी किये हैं.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन नें पढ़ी पिता की कविताएं, तो आंखों में छलके आंसू

Bhojpuri फिल्म ‘जय शंभू’ रिलीज होने से पहले ही क्यों मचा रही है धमाल

आजकल भोजपुरी फिल्मों का चहेता सुपरस्टार प्रदीप आर पांडेय चिंटू फुल ऐक्शन में हैं, शायद तभी ऐक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म ‘जय शंभू’ का टीजर रिलीज होते ही धमाल मचाने लगी है. वर्ल्ड वाइड रिकौर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के औफिसियल यूट्यूब चैनल से टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. फिल्म ‘जय शंभू’ का टीजर ऐक्शन से भरपूर है, जिस में ऐक्शन मूड में चिंटू रजनीकांत टाइप ही धमाल मचा रहे हैं. इस ऐक्शन अवतार में वे काफी रोमांचक स्टंट करते दिख रहे हैं.

ऐक्शन भी है और ड्रामा भी

फिल्म भोजपुरी हो और उस में खलनायक जोरदार न हो भला यह कैसे हो सकता है. तभी तो देव सिंह का खूंख्वार खलनायक का रोल काफी खतरनाक दिख रहा है. नायक और खलनायक के बीच का संवाद भी काफी जोरदार और हैरतअंगेज है. कुल मिला कर यह टीजर भोजपुरिया फिल्म माफिक ही है, जिस में ऐक्शन भी है, ड्रामा और रोमांस भी.

ये भी पढ़ें- Lockdown में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने शेयर की सालों पुरानी फोटोज, पहचानना हुआ मुश्किल

अंधविश्वास न हो तो टिकेगी फिल्म

पहले भोजपुरी फिल्में जहां आमतौर पर घिसीपिटी पटकथा और अंधविश्वास जैसे नागमणि, जादूटोना बनाई जाती थीं, वहीं आजकल इस में ऐक्शन का रोमांच दे कर आधुनिक बनाई जा रही है. इस फिल्म का टीजर देखने पर पक्का है कि यह फिल्म काफी रिच और भव्यता के साथ बनाई गई है, जोकि भोजपुरी सिनेमा में पहली बार देखने को मिलेगा.

फिल्म का फर्स्ट लुक काफी भव्य

इस के पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक लौंच किया गया था, जिस में चिंटू ऐक्शन मूड में दिख रहे हैं.

पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित बनी भोजपुरी फिल्म ‘जय शंभू’ को दर्शकों से कितना रेस्पौंस मिलेगा यह तो वक्त ही बताएगा पर अगर इस में ऐक्शन के साथसाथ अंधविश्वास भी परोसा गया तो फिर यह भी उन्हीं फिल्मों की तरह होगी जो भव्यता के बावजूद ज्यादा समय टिक नहीं पाती. मगर ‘जय शंभू’ फिल्म की पोस्टर एवं टीजर से यह अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक अलग टाइप की सिनेमा होगी.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी अभिनेता आनंद ओझा रियल हीरो के रूप में लोगों के लिए बनें मसीहा

फिल्म के निर्माता व निर्देशक सोनू खत्री हैं. सह निर्माता विनोद कुमार ठाकुर, सजन राय व भरत शाह हैं. कथापटकथा रमेश बोगती और फिल्म का संवाद लिखा है बीरू ठाकुर ने. गीतकार उमालाल यादव, संगीतकार रजनीश मिश्रा, ओम झा व सुदाम थापा हैं. मुख्य भूमिका में प्रदीप आर पांडेय चिंटू, शिल्पा पोखरेल, देव सिंह, सोनू खत्री, आकांक्षा दूबे, ध्रुव कोईराला, अनूप अरोरा, कालू राणा व कृष्णा महोतोया हैं.

Lockdown में गुटखा नहीं दिया तो दुकानदार को मार दी गोली

कोरोना के कहर से जहां पूरे देश में लौकडाऊन है, वहीं कुछ असामाजिक तत्व भी हैं जो न सिर्फ नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, संगीन अपराध करने से भी बाज नहीं आ रहे.

घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के विंध्याचल की है. लौकडाउन के कारण वहां जरूरी दुकानें ही खुली थीं. इसी दौरान कुछ असामाजिक लोग एक दुकान में गुटखा लेने पहुंचे. दुकानदार ने कहा कि हमारे दुकान पर नहीं बिकता. इस बात को ले कर बदमाशों का दुकानदार से झगङा हो गया. दुकानदार ने इस बीच बदमाशों से कहा भी कि अभी लौकडाऊन में सब बंद है और दुकान में जरूरी सामनों की ही किल्लत है तो फिर गुटखा तो दूर. इस पर बदमाश कहने लगे कि दुकान के अंदर जा कर देखेंगे. दुकानदार ने इस का विरोध किया. बात काफी बढ गई. बदमाशों ने पहले तो दुकानदार को गंदीगंदी गालियां दीं और फिर उन में से एक ने उस की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- दूसरी शादी जुर्म है!

घटना ने खोली सतर्कता की पोल

यह सनसनी घटना अमरावती चौराहा पैट्रोल टंकी के पास रात 9:00 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, मगर इस वारदात ने पुलिस की सतर्कता की भी पोल खोल कर रख दी है कि अपराधी कैसे लौकडाउन की चौकसी के बीच ही असलहा ले कर घूम रहे थे और पुलिस को इस की भनक तक नहीं लगी थी?

वारदात के बाद अब पुलिस अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सुराग की कोशिश में जुटी है.

पिस्तौल लहराते भागे बदमाश

जानकारी के मुताबिक, अमरावती चौराहा पैट्रोल टंकी के पास राधेश्याम मौर्य की दुकान है और यह इलाका काफी चहलपहल वाला है. गोली की आवाज लोगों ने सुनी तो आसपास के लोग जुटने लगे. मगर इस से पहले कि लोग जुटते बदमाश पिस्तौल लहराते भाग गए.

ये भी पढ़ें- बेगम बनने की चाह में

आननफानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई और 108 नंबर पर काल कर ऐंबुलेंस बुलाया गया.तत्काल दुकानदार को अस्पताल के लिए भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उस की मौत हो गई.

वारदात के वक्त पहुंचे एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय और थानाध्यक्ष वेद प्रकश राय ने परिजनों और अन्य लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की. वायरलेस से सूचना प्रसारित कर बाइक सवारों को देखते ही पकड़ने के लिए बोला गया, लेकिन काफी देर बाद भी सफलता नहीं मिली.

खुद भी रहें सावधान

इस घटना से आसपास के लोग सकते में हैं और पुलिस पर सवाल भी खङे कर रहे हैं कि लौकडाऊन में इतनी सतर्कता के बावजूद भी अगर बदमाश पिस्तौल ले कर चल रहे हैं तो जाहिर है वे बङीबङी वारदातों को भी अंजाम दे सकते हैं. जगहजगह पुलिस बेरिकेड के बावजूद कोई असलहा ले कर घूमे तो जाहिर है लोगों का पुलिसप्रशासन से विश्वास भी डगमगाएगा ही.

ऐसे में पहली बात तो यह कि लोगों को चाहिए कि वे घरों में रहें और किसी अनजान व्यक्ति को घर में कतई न आने दें. लौकडाऊन में अपराधी किस्म के लोग इस का फायदा उठा कर गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- पहले की छेड़छाड़, फिर जिंदा जलाया

लत है गलत

दूसरा, नशा चाहे शराब की हो या गुटखा अथवा सिगरेट की, लत लग गई तो छोङे नहीं छूटती. परिवार के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें खासकर लड़कों पर कि उन की किनकिन से दोस्ती है और वे कहांकहां आतेजाते हैं. पुलिसप्रशासन से जरूरी यह भी है कि अभिभावक अपने बच्चे पर भी कङी नजर रखें ताकि बेहतर परवरिश से उन को शिक्षित बना सकें, उन्हें अपने पैरों पर खङे कर सकें. लत अगर बुरी लग गई तो इस की जद में आरोपी के साथ परिवार वाले भी आ जाते हैं.

पुलिस आज न कल बदमाशों को गिरफ्तार जरूर कर लेगी. वे सालों जेलों में सङेंगे पर सवाल अब भी और तब भी वही होगा कि बुरी लत को मन पर हावी करने का हस्र हमेशा गलत और खतरनाक ही होता है.

#coronavirus: मानवता हुवी शर्मसार, एम्बुलेंस के अभाव में बच्चे ने तोड़ा दम

बिहार राज्य अंतर्गत जहानाबाद जिला से एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आयी है.जहानाबाद सदर अस्पताल ने एम्बुलेंस मुहैया नहीं कराया इसकी वजह से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. बताया जाता है कि उक्त बच्चे का ईलाज पहले कुर्था स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया.लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका.सदर अस्पताल जहानाबाद के लिए यहाँ से रेफर किया गया .जब एम्बुलेंस की मांग की गयी तो नहीं मिल सका. बच्चे के माता पिता किसी तरह औटो रिक्शा से सदर अस्पताल जहानाबाद ले गए.वहाँ से इस बच्चे को पटना पी एम सी एच के लिए रेफर कर दिया गया.

बच्चे के माता पिता ने एम्बुलेंस के लिए बहुत आग्रह किया लेकिन पदाधिकारियों द्वारा मुहैया नहीं कराया गया.थक हारकर माता पिता बच्चे को गोद में लेकर पैदल चल दिये.उम्मीद थी कि शायद कहीं प्राइवेट गाड़ी मिल जाय लेकिन गाड़ी नहीं मिल सकी. सड़क पर चलते चलते माँ के गोद में ही बच्चा ने दम तोड़ दिया.माँ बाप चीख चीख कर सड़क पर ही बैठकर रोने लगे. बच्चे के मृत्यु के बाद सदर अस्पताल पुनः आकर एम्बुलेंस की माँग की लेकिन नहीं मिल सका. मजबूर होकर बच्चे के शव को गोद में उठाये पैदल ही रोते बिलखते चल दिये.एक आदमी को दया आयी उसने अपने निजी गाड़ी से इनलोगों को घर तक पहुँचाया .

ये भी पढ़ें- Lockdown में सहारा बने ग्रामीण चिकित्सक

बच्चे के पिता गिरजेश कुमार ने बताया कि अगर मुझे एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जाता तो मेरे बच्चे की जान नहीं जाती.जब यह मामला तूल पकड़ा तो डी एम नवीन कुमार ने हॉस्पिटल मैनेजर को सस्पेंड कर दिया और सिविल सर्जन से जवाब तलब किया है.दो डाक्टर और चार नर्स पर कार्यवाई हेतु स्वास्थ्य विभाग को डी एम ने पत्र लिखा है.

कोरोना वायरस के बीच बढ़ते संक्रमण के बीच यह मामला बिहार सरकार की तैयारी का पोल खोलकर रख दिया है.

बिहार के सभी प्रखण्ड स्तरीय अस्पतालों में ओ पी डी सेवा बन्द कर दी गयी है.सर्दी खाँसी और बुखार अगर किसी को है तो उसे बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया जा रहा है.लेकिन उसे एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है.लॉक डाउन की वजह से प्राइवेट गाड़ी नहीं मिल पा रहा है.लोग मजबूर हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारे ऐसे मरीज हैं जिनका ईलाज राजधानी के अस्पतालों से चलता है.उनलोगों के पास दवा समाप्त हो गयी है.लोकल बाजारों में वे दवाएँ उपलब्ध नहीं है.नवल सिंह ने बताया कि मेरा हर्ट की दवा पटना के डॉक्टर के देख रेख में चलता है.दवा समाप्त हो गयी है.गाड़ी पटना नहीं आ जा रही है.उन्होंने बताया कि सिर्फ मेरे बस्ती के आठ लोगों का ईलाज पटना से चलता है.लगभग सभी लोगों के पास दवा समाप्ति के कगार पर है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: यमराज की अपील

लोगों के बचाव और सुरक्षा के लिए लौक डाउन रखा जाय लेकिन इस तरह के मरीजों का ख्याल भी रखा जाय कि जिनका जीवन दवा पर ही आधारित है.उनका जीवन कैसे चलेगा.

लौक डाउन की वजह से वे कोरोना से नहीं पहले से चल रहे दूसरे बीमारी के ईलाज और दवा के अभाव में लोग दम तोडने लगेंगे.

दूसरी शादी जुर्म है!

पेशे से वीडियोग्राफर 32 वर्षीय सुरेंद्र सिंह दांगी मूलत: सीहोर जिले का रहने वाला था और नौकरी के सिलसिले में भोपाल के शंकराचार्य नगर में किराए के मकान में रहता था. शादीविवाह में वीडियोग्राफी से उसे खासी कमाई हो जाती थी. लेकिन दूसरों की खुशियों के माहौल को कैमरे में कैद करने वाले सुरेंद्र सिंह की अपनी जिंदगी नर्क जैसी बनी हुई थी.

पहली बीवी की मौत के बाद उस ने अपने गांव दोराहा की ही एक लड़की सविता (परिवर्तित नाम) से शादी कर ली थी. जिस से 2 साल पहले उसे एक बेटी भी हुई थी. बेटी हुई तो सुरेंद्र को मानो जीने का मकसद मिल गया, लेकिन वह चाह कर भी पहली बीवी को नहीं भूल पा रहा था.

इस पर आए दिन उस की तनातनी सविता से होने लगी थी. अंतत: नाराज सविता उसे अकेला छोड़ कर बेटी को ले कर मायके चली गई तो तनाव में जी रहे सुरेंद्र ने बीते 1 अक्तूबर को फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी.

मरने से पहले उस ने अपने सुसाइड नोट में सविता को लिखा कि मैं तुम्हें इतना प्यार करता हूं कि कभी सही और गलत का फैसला नहीं कर पाया. अब मुझे पता चला है कि तुम ने कभी मुझे प्यार ही नहीं…मैं तुम से नफरत करता हूं.

केस्सा-2

56 साल के सुरेश सिंह भोपाल के ही कमलानगर इलाके में रहते थे. वे केंद्र सरकार के एक महकमे के मुलाजिम थे. सुरेश की पहली बीवी सीमा की मौत सन 2002 में हो गई थी, जिस से उन्हें एक बेटा भी था. साल 2004 में उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी. दूसरी बीवी का नाम भी इत्तफाक से सीमा ही था.

शादी के बाद से ही इन मियांबीवी में खटपट होने लगी थी. सीमा का दुखड़ा यह था कि शौहर के पास खासी जायदाद और पैसा है, जिस में से वे उसे कुछ नहीं दे रहे. सुरेश बेटे पर ज्यादा ध्यान देते थे जो जबलपुर के एक इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ रहा था.

ये भी पढ़ें- बेगम बनने की चाह में

सीमा आए दिन पति से पैसा और जायदाद अपने नाम कर देने की जिद पर अड़ी रहती थी. जैसे ही उसे पता चला कि सुरेश ने अपने जीपीएफ की 80 फीसदी रकम पहली बीवी से पैदा हुए बेटे के नाम कर दी है तो वह मारे गुस्से के आपा खो बैठी और भोपाल आ कर उन से झगड़ने लगी.

ऐसे ही एक झगड़े में उस ने बीती 28 अगस्त की अलसुबह शौहर की हत्या कर दी और अपना जुर्म छिपाने के लिए पड़ोसियों से यह बताया कि सुरेश की मौत सांप के काटने से हुई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ हो गया कि सुरेश की मौत गला दबाने से हुई थी. आखिर सीमा को अपना जुर्म स्वीकार करना पड़ा. पुलिस हिरासत में होते हुए भी वह पति पर ये आरोप लगाती रही कि उस ने उसे पाईपाई का मोहताज बना दिया था और जायदाद में से कुछ नहीं दिया था.

इन दोनों ही मामलों में मर्दों ने दूसरी शादी की थी, जोकि कतई गुनाह नहीं था. लेकिन एक बड़ी दिक्कत यह थी कि दूसरी बीवी से इन की पटरी नहीं बैठी थी. इस की एक अहम वजह यह भी थी कि ये दोनों पहली बीवी को भूल नहीं पा रहे थे और पहली बीवी की चाहत को अलग तरीके से जाहिर कर रहे थे. सुरेश अपने बेटे से लगाव के जरिए तो सुरेंद्र पहली बीवी की यादों के सहारे.

गुनाह या गलती

यह एक गलती थी, क्योंकि दूसरी बीवी कतई नहीं चाहती कि उस का शौहर उस का ध्यान न रख कर किसी भी तरह पहली बीवी को इतना याद करता रहे कि उसे अपनी अहमियत दोयम दरजे की और जिस्मानी जरूरत पूरी करने की गुडि़या सरीखी लगने लगे. ऐसे में उन्होंने वही किया, जो ज्यादा से ज्यादा वे कर सकती थीं. सविता अपने जज्बाती शौहर को अकेला छोड़ कर मायके चली गई तो सीमा ने पति का काम ही तमाम कर डाला.

ये मामले तो वे थे, जिन में शौहर की पहली बीवी मर चुकी थी पर उन मामलों में भी जिंदगी दुश्वार हो जाती है जब शौहर पहली बीवी से तलाक ले कर दूसरी शादी करता है और बारबार उस का जिक्र दूसरी बीवी से कर के उसे नीचा दिखाने की कोशिश करता रहता है. ऐसे में दूसरी का कलपना कुदरती बात है.

एक दास्तां

भोपाल के ही एक सरकारी स्कूल की 44 वर्षीय टीचर निर्मला (बदला नाम) का कहना है कि उस की उम्र 40 साल की थी, जब उस ने एक सरकारी मुलाजिम नरेश (बदला नाम) से शादी की थी. नरेश का अपनी पहली बीवी से तलाक हुआ था. चूंकि निर्मला की उम्र बढ़ रही थी, इसलिए घर वालों ने तलाकशुदा से उस का रिश्ता तय कर दिया था.

बकौल निर्मला शादी के 2 साल तो ठीकठाक गुजरे. इस दौरान अकसर नरेश पहली बीवी के बारे में बताता रहता था कि वह कितनी झगड़ालू, जालिम, बेगैरत और बिगड़े चालचलन की थी, जिस के चलते उस की जिंदगी नर्क बन गई थी. शौहर की आपबीती सुन कर निर्मला को उस से हमदर्दी होती थी और वह हर मुमकिन कोशिश करती थी कि उसे इतना प्यार दे कि वह पहली बीवी और ज्यादतियों को भूल जाए.

भले ही निर्मला की शादी देर से हुई थी, पर शादीशुदा जिंदगी को ले कर उस के अपने अरमान और ख्वाहिशें थीं. दोनों की पगार अच्छी थी, इसलिए वह चाहती थी कि वह और नरेश अच्छी जिंदगी जिएं. प्यारमोहब्बत की बातें करें, गृहस्थी जमाएं और घूमेंफिरें. पर नरेश अकसर पहली बीवी की कहानी ले कर बैठ जाता था, जिस से कुछ ही दिनों में उसे खीझ होने लगी थी.

इस बाबत उस ने शौहर को समझाया कि जो हुआ उसे भूल जाओ, अब क्या फायदा. अब क्यों न हम नए सिरे से जिंदगी शुरू करें. लेकिन नरेश अपने गुजरे कल से बाहर नहीं आ पा रहा था, जिस से आए दिन कलह होने लगी. जब भी निर्मला रोमांटिक और सैक्सी मूड में होती थी और नरेश को लुभाती थी, तब वह पहली बीवी का पुराण खोल कर बैठ जाता था, जिस से उस का मूड औफ हो जाता था.

ये भी पढ़ें- पहले की छेड़छाड़, फिर जिंदा जलाया

निर्मला ने अपनी तरफ से ईमानदारी से कोशिश की थी, लेकिन यहां नरेश गलती करते अनजाने में उस से ज्यादती कर रहा था. वह बीवी के जज्बातों, जरूरतों, ख्वाहिशों और अरमानों को समझ ही नहीं पा रहा था. ऐसे में एक दिन निर्मला ने गुस्से में कह ही दिया कि जब उसे नहीं भूल पा रहे तो मुझ से शादी क्यों की.

इस से नरेश की मर्दानगी को ठेस लगी और वह यह सोचते हुए फिर मायूस रहने लगा कि पहली बीवी ने तो ज्यादती की ही थी, अब दूसरी भी उसे नहीं समझ रही. उस की नजर में दूसरी बीवी की जिम्मेदारी यह थी कि वह अपने अरमानों का गला घोंट कर उस की रामायण सुनती रहे, तभी अच्छी है.

दरअसल, होता यह है कि अकसर मर्द की दूसरी शादी उस औरत से होती है जो पहली बार शादी करती है. इसलिए उस की ख्वाहिशें अलग होती हैं जबकि इस के उलट शौहर के लिए यह नई बात नहीं होती. दूसरी बीवी उस के लिए जिस्मानी जरूरत पूरी करने का जरिया भर होती है, जिस से वह उसे समझ नहीं पाता और दूसरी शादी भी टूटने के कगार पर पहुंच जाती है. समाज और परिवार के दबाव के चलते न भी टूटे तो दोनों एक छत के नीचे अजनबी बन कर रह जाते हैं.

शौहर और बीवी दोनों यह सोच कर जिंदगी का लुत्फ नहीं उठा पाते कि शादी कर के आखिर उन्हें क्या मिला.

शौहर ध्यान दें

अगर मर्द दूसरी शादी करे तो एक अच्छी और नई जिंदगी के लिए यह जरूरी है कि वह इन बातों पर ध्यान दे-

दूसरी बीवी केवल सैक्स जरूरतें पूरी करने का जरिया नहीं है, यह सोच कर उसे ही सब कुछ माने और उस की ख्वाहिशों और अरमानों को पूरा करने की कोशिश करने की कोशिश करे.

यदि पहली बीवी के बच्चे हों तो दूसरी बीवी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, उसे उस के तमाम हक देना जरूरी है.

उस के सामने बारबार पहली बीवी की याद या जिक्र नहीं करते रहना चाहिए, इस से उसे खीझ ही होगी.

अगर पहली बीवी से औलाद है तो उसे शादी के बाद किसी भरोसेमंद रिश्तेदार के यहां या फिर हौस्टल में रखने की कोशिश करनी चाहिए. लेकिन बीवी उस का पूरा ध्यान रखे तो ऐसा करना जरूरी भी नहीं और इस बाबत उस का शुक्रगुजार होना चाहिए.

अगर उम्र 40 के लगभग हो जाए और बच्चे 8-10 साल के हों तो दूसरी शादी करने से बचना चाहिए. आमतौर पर दूसरी बीवी उतना ध्यान बच्चे का नहीं रख पाती, जितनी यानी सगी मां की तरह उस से उम्मीद की जाती है.

खुद को दूसरी बीवी के मुताबिक ढालने की कोशिश करना चाहिए.

उस की जरूरतों और पैसों का पूरा खयाल रखना चाहिए.

जरूरी नहीं कि हर दूसरी शादी नाकाम हो, लेकिन इस के लिए जरूरी है कि पतिपत्नी दोनों मिल कर नई जिंदगी को खुशनुमा बनाएं. इसलिए बीवी को भी चाहिए कि वह शौहर को इस बात का अहसास न कराए कि उस ने दूसरी शादी कर के उस पर कोई अहसान किया है.

ये भी पढ़ें- शादी के बीच पहुंची दूल्हे की प्रेमिका तो लौटानी पड़ी बरात

पहली बीवी को ले कर शौहर पर ताने मारते रहना भी अक्ल की नहीं, बल्कि कलह को न्यौता देने वाली बात है.

दूसरी बीवी को कोशिश यह करनी चाहिए कि वह धीरेधीरे पति का दिल जीते और उसे पुरानी जिंदगी से बाहर निकलने में मदद करे. बेशक यह बेहद कठिन और सब्र वाला काम है, लेकिन बिना इस के शादी कामयाब भी नहीं होती.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें