इश्किया आग : भाग 1

लेखक- पी.एल. कश्यप

शाम के यही कोई 6 बजे थे. धुंधलका उतर आया था. लखनऊ से सीतापुर जाने वाले मार्ग पर एक कस्बा है बख्शी का तालाब. इसी कस्बे से शिवपुरी बराखेमपुर गांव को एक रोड जाती है. सायंकाल का वक्त होने के कारण वह रोड सुनसान थी.

अचानक गुडंबा की तरफ से आ रही एक बाइक गोलइया मोड़ पर आ कर रुकी. बाइक पर 3 व्यक्ति सवार थे. वे सड़क किनारे खड़े हो कर किसी के आने का इंतजार करने लगे. कुछ देर के बाद सामने से एक बाइक आती हुई दिखाई दी, जिस पर 2 लोग बैठे थे.

इस से पहले कि मामला कुछ समझ में आता कि सड़क किनारे खड़े उन तीनों व्यक्तियों में से एक ने सामने से आती हुई उस बाइक को रोका. उस बाइक पर रामकुमार और उस का भतीजा मतोले बैठे थे, जो शिवपुरी बराखेमपुर में रहते थे.

ये भी पढ़ें- अपराधी आगे आगे, पुलिस पीछे पीछे

जैसे ही रामकुमार ने बाइक की गति धीमी की, तभी उन तीनों में से एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया. गोली बाइक रामकुमार के लगी जिस से बाइक सहित वे दोनों लड़खड़ा कर गिर पड़े. उन के गिरते ही तीनों हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए. यह घटना 25 दिसंबर, 2019 की है.

रात काफी हो गई थी. मतोले ने उसी समय फोन कर के यह सूचना रामकुमार की पत्नी कमला को देते हुए कहा, ‘‘चाची, ज्ञानू ने अपने 2 साथियों राजा व अंकित के साथ चाचा रामकुमार पर हमला कर दिया है. उन के पेट में गोली लगी है. चाचा गोलइया मोड़ के पास घायल पड़े हैं.’’

यह खबर सुनते ही कमला फफक कर रो पड़ी. उस ने अपने जेठ यानी मतोले के पिता जयकरण व देवर दिनेश व अन्य परिवारजनों को यह जानकारी दे दी.

घटनास्थल गांव से 4-5 सौ मीटर की दूरी पर था. इसलिए जल्द ही परिवार व मोहल्ले वाले घटनास्थल पर पहुंच गए. परिवारजन घायल रामकुमार कोे बाइक से बख्शी के तालाब तक ले आए, फिर वहां से वाहन द्वारा लखनऊ के केजीएमयू मैडिकल अस्पताल ले गए.

रामकुमार की हालत गंभीर थी. उस के पेट में गोली लगने से खून ज्यादा मात्रा में बह चुका था, डाक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी रामकुमार को बचाया नहीं जा सका. मैडिकल कालेज में उपचार के दौरान उस की मृत्यु हो गई.

चूंकि मामला हत्या का था, इसलिए अस्पताल प्रशासन ने इस की सूचना स्थानीय थाना बख्शी का तालाब में दे दी. सूचना पा कर थानाप्रभारी बृजेश सिंह, एसएसआई कुलदीप कुमार सिंह और एसआई योगेंद्र कुमार, अवनीश कुमार और सिपाही नितेश मिश्रा के साथ मैडिकल कालेज जा पहुंचे.

डाक्टरों से बातचीत करने के बाद उन्होंने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो मतोले ने थानाप्रभारी को हमलावरों के नाम भी बता दिए. जरूरी काररवाई करने के बाद पुलिस ने रामकुमार का शव अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया. इस के बाद थानाप्रभारी रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए. रोशनी की व्यवस्था कर उन्होंने घटनास्थल से खून आलूदा मिट्टी से सबूत एकत्र किए.

अगले दिन 26 दिसंबर, 2019 को पोस्टमार्टम होने के बाद रामकुमार का शव उस के परिजनों को सौंप दिया. अंतिम संस्कार के बाद थानाप्रभारी ने रामकुमार की पत्नी कमला की ओर से ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू और राजा के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 120बी व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. चूंकि मुकदमे में एससी/एसटी एक्ट की धारा भी लगी थी, इसलिए इस की जांच की जिम्मेदारी सीओ स्वतंत्र सिंह ने संभाली.

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी कमला का चरित्र ठीक नहीं था, इसलिए पुलिस ने कमला का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया और उस से ज्ञान सिंह यादव का फोन नंबर भी प्राप्त कर लिया. पुलिस ने उन के नंबरों की काल डिटेल्स निकलवाई.

घटना का चश्मदीद मृतक का भतीजा मतोले था, पूछताछ करने पर मतोले ने पुलिस को बताया कि पड़ोस की दूध की डेयरी पर काम करने वाले ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू ने उस से कई बार कहा कि तुम शहर में कामधंधे के लिए अपने चाचा रामकुमार के साथ न जाया करो, क्योंकि तुम्हारे चाचा से मेरी रंजिश चल रही है. उस ने अपने दोस्तों के साथ घेर कर चाचा को गोली मार दी.

ये भी पढ़ें- हम खो जाएंगे

उधर पुलिस ने कमला और ज्ञान सिंह के फोन नंबरों की काल डिटेल्स का अध्ययन किया तो इस बात की पुष्टि हो गई कि कमला और ज्ञान सिंह के बीच दाल में कुछ काला अवश्य है.

एसएसआई कुलदीप सिंह ने इस बारे में मतोले से पूछा तो उस ने हां में सिर हिला दिया. ऐसे में कमला से पूछताछ करनी जरूरी थी. इसलिए 26 दिसंबर, 2019 की शाम एसएसआई कुलदीप सिंह अपने सहयोगियों एसआई अवनीश कुमार, हंसराज, महिला सिपाही श्रद्धा शंखधार, नेहा शर्मा को साथ ले कर कमला के घर पहुंचे. रात में पुलिस को अपने घर आया देख कर कमला सकपका गई. उस के चेहरे का रंग उतर गया. उस ने पूछा, ‘‘दरोगाजी, इतनी रात को घर आने का क्या मकसद है?’’

‘‘मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू से तुम्हारे पति रामकुमार की कोई रंजिश थी? मुझे पता चला है कि तुम्हारे पति पर ज्ञान सिंह ने ही भाड़े के लोगों के साथ हमला कराया था. पुलिस उसी की तलाश में गांव आई है.’’ एसएसआई ने कहा.

यह कह कर एसएसआई ने कमला के दिमाग से शक का कीड़ा निकाल दिया, ताकि उसे लगे कि वह पुलिस के शक के दायरे में नहीं है. इस केस की जांच में सहयोग करने के लिए तुम्हें कल सुबह थाने आना होगा. इस पूछताछ में पुलिस को ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू व अंकित यादव के खिलाफ कुछ और तथ्य मिल गए.

अगले दिन पुलिस टीम ज्ञान सिंह यादव उर्फ ज्ञानू, अंकित आदि की तलाश में उन के घर गई तो वे घरों पर नहीं मिले. पता चला कि कमला भी अपने घर से फरार हो गई है. इस से पुलिस को पूरा विश्वास हो गया कि ये लोग इस अपराध से जुड़े हैं. इसलिए पुलिस ने तीनों के पीछे मुखबिर लगा दिए.

मुखबिरों द्वारा पुलिस को पता चला कि कमला अपने प्रेमी ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू व उस के दोस्त अंकित यादव के साथ फरार होने के लिए गांव से निकल कर भगतपुरवा तिराहा, भाखामऊ रोड पर खड़ी है. कुछ ही देर में थाना बख्शी का तालाब से एक पुलिस टीम वहां पहुंच गई. वहीं से पुलिस ने कमला, ज्ञान सिंह और अंकित को गिरफ्तार कर लिया.

एक मुखबिर की सूचना पर एक अन्य आरोपी उत्तम कुमार को भैसामऊ क्रौसिंग से एक तमंचे व 2 कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया.

थाने पहुंच कर कमला निडरता के साथ बोली, ‘‘दरोगाजी, हमें थाने बुला कर काहे बारबार परेशान कर रहे हैं.’’

इतना सुनते ही थानाप्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने महिला सिपाही नेहा शर्मा और सिपाही शंखधार को बुला कर कहा, ‘‘इस औरत को हिरासत में ले लो. एक तो इस ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने पति की हत्या करने की साजिश रची और ऊपर से स्वयं पतिव्रता बनने का नाटक कर रही है.’’

थानाप्रभारी ने हंसते हुए कमला से कहा, ‘‘परेशान न हो शाम तक तुम्हें घर वापस भेज दिया जाएगा. कुछ अधिकारी यहां आ रहे हैं, तुम उन्हें सचसच बता देना.’’

सीओ स्वतंत्र सिंह भी जांच हेतु थाने पहुंच गए. सूचना पा कर एसपी (ग्रामीण) आदित्य लंगेह भी थाना बख्शी का तालाब आ पहुंचे. चारों आरोपियों को अधिकारियों के सामने पेश किया गया.

चारों आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि कमला के गांव के ही निवासी ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू से अवैध संबंध थे. उन्होंने ही रामकुमार को ठिकाने लगाया था. उन चारों से हुई पूछताछ के आधार पर रामकुमार हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई.

पूछताछ में कमला और ज्ञान सिंह के अवैध संबंधों की जो कहानी प्रकाश में आई, वह इस प्रकार है—

लखनऊ से 20 किलोमीटर दूर लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग के किनारे तहसील बख्शी का तालाब है. इसी क्षेत्र में गांव शिवपुरी बरा खेमपुर है. रामकुमार रावत का परिवार इसी गांव में रहता था.

रामकुमार रावत अपने परिवार में सब से बड़ा था. उस के अन्य 2 भाई दिनेश (35 साल) व राजेश (30 साल) थे. रामकुमार का विवाह करीब 15 साल पहले मूसानगर के निकट कुरसी गांव की रहने वाले शिवचरण रावत की बेटी कमला के साथ हुआ था. उस के 2 बच्चे थे. रामकुमार लखनऊ के आसपास कामधंधे की तलाश में जाता रहता था.

ये भी पढ़ें- धर्म की दोधारी तलवार : भाग 3

उस के पड़ोस में ही ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू रहता था, जो मूलरूप से शिवपुरी मानपुर लाला, थाना बख्शी का तालाब का रहने वाला था. ज्ञान सिंह अविवाहित था. रामकुमार की पत्नी कमला की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास रही होगी. कमला की एक बहन रामप्यारी शिवपुरी मानपुर लाला में रहती थी. निकटवर्ती रिश्तेदारी होने के कारण कमला का अपनी बहन के गांव शिवपुरी मानपुर लाला अकसर आनाजाना लगा रहता था.

ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू अपने गांव में दूध की डेयरी का काम करता था. वह रोजाना अपने गांव से दूध इकट्ठा कर बाइक से बख्शी का तालाब कस्बे में बेचने के लिए आताजाता था. कमला की बहन रामप्यारी के कहने पर ज्ञान सिंह ने कमला के पति रामकुमार को अपने साथ दूध के काम पर लगा दिया.

इस के बाद दूध इकट्ठा करने का काम रामकुमार करने लगा. बाद में वह दूध बेचने के लिए लखनऊ व निकटवर्ती इलाकों में निकल जाता था और दूध बेच कर शाम तक अपने गांव शिवपुरी बराखेमपुर लौट आता था. रामकुमार की दिन भर की यही दिनचर्या थी. इस तरह कई सालों तक रामकुमार ज्ञान सिंह के साथ रह कर दूध बेचने का काम करता रहा.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

जब मुरदे ने दे दी खुद की गवाही : अपराधी चाहे जितनी चालाकियां कर ले, कानून से नहीं बच सकता

अपराधी चाहे जितना शातिर हो, अपराध करते समय वह कितने ही हथकंडे अपना ले, कानून की नजरों से न बच सकता है न छिप सकता है.

हाल ही में एक ऐसी ही घटना घटी जिस पर यकीन करना एकबारगी कठिन लगता है.

जमीन संबंधी विवाद

घटना बिहार के बक्सर जिले की है, जहां रामधनी नाम का एक शख्स मठिया मोङ पर लिट्टी बेच कर घर चलाता था. जगह भीङभाङ वाली थी, इसलिए उसे दिनभर में अच्छी आमदनी हो जाती थी.

ये भी पढ़ें- अपराधी आगे आगे, पुलिस पीछे पीछे

वह अपने इस व्यवसाय को बढ़ाने की सोच रहा था और इसीलिए उस ने सोचा कि क्यों न वह जमीन का एक टुकड़ा बेच कर कारोबार बढ़ाने में लगा दे.

उस ने अपने जमीन के एक टुकङे को बेचा तो यह बात उस के विरोधियों को खटकने लगी. इस पर अच्छाखासा विवाद भी शुरू हो गया.

इस विवाद से छुटकारा पाने के लिए उस ने अपने विरोधियों से बातचीत करनी चाही और एक सुबह उन से मिलने पहुंच गया.

हत्या कर कब्र में दफना दिया

मगर विरोधियों ने इस दौरान न सिर्फ  उस की हत्या कर दी, बल्कि पेशेवर तरीके से लाश को जमीन में दफना दिया. लाश सङ कर जल्दी जमीन में जल्द मिल जाए इस के लिए अपराधियों ने कब्र में नमक भी डाल दिया.

उधर सुबह का निकला रामधनी घर नहीं लौटा तो घर वालों को इस बात की चिंता हुई.

घर वालों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया और कहा कि रामधनी घर नहीं लौटा है. पुलिस को बताने के बाद वे जगहजगह उसे ढूंढ़ने भी निकल पङे लेकिन रामधनी जीवित हो तब तो मिलता.

ढूंढ़ने के दौरान ही घर वाले एक कब्रिस्तान पहुंचे तो वहां देखा कि एक मुरदे का पैर कब्र से बाहर है. घर वालों ने पैर को तुरंत पहचान लिया. कब्र में रामधनी की लाश पङी थी.

ये भी पढ़ें- हम खो जाएंगे

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्र से निकाला और जरूरी तफ्तीश शुरू कर दी.

ऐसे मिला सुराग

दरअसल, मौनसून के दिनों वहां तेज बारिश हो रही थी और इस बारिश में मिट्टी बही तो मुरदे का एक पैर कब्र से बाहर आ गया. घर वालों ने तुरंत उस की पहचान कर पुलिस में सूचना दी.

खबरों की मानें तो पुलिस को हत्या करने वालों का सुराग मिल गया है और जल्दी ही सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे.

रामधनी की हत्या से लोगों में गुस्सा तो है पर वे मानते हैं कि मर कर भी रामधनी ने अपनी मौत की गवाही दे दी और पुलिस को सुराग भी ताकि जल्द ही हत्यारों पर कानूनी काररवाई हो.

अपराधी आगे आगे, पुलिस पीछे पीछे

पहला मामला-

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा  थाना क्षेत्र में एक महिला फांसी पर लटकी मिली. मामला थाने पहुंचा, जांच पड़ताल हुई तो यह पर्दाफाश हुआ कि उसके दो पुत्रों  ने ही महिला की अवैध संबंधों से नाराज होकर हत्या की थी.

दूसरा मामला-

जिला दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में छत से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई. जांच पड़ताल में यह पुलिस ने पाया की उसे पुत्र ने ही धक्का देकर नीचे गिरा दिया था. जिसके कारण मौत हुई.

तीसरा मामला-

कोरबा जिला के बाल्को थाना क्षेत्र में एक लड़की की  लाश मिली .प्रारंभ में यह तथ्य सामने आया कि लड़की ने जहर खा लिया है. मगर पुलिस विवेचना में यह बात सिद्ध हो गई कि उसे जहर देकर मारा गया था.

ये भी पढ़ें- हम खो जाएंगे

अपराध की दुनिया में अपराधी आगे आगे चलता है और पुलिस पीछे पीछे. मगर पुलिस कब आगे हो जाती है यह अपराधी को पता ही नहीं चलता. यह खेल अपराधियों और पुलिस के मध्य चलता रहता है. अक्सर हम किसी की मौत की खबर मिलने पर चकित हो जाते हैं कि यह कैसे आत्महत्या कर सकता है?  मगर जब तथ्य से तथ्य मिलते हैं और कोई अफसर ईमानदारी से जांच करता है तो सच्चाई सामने आ जाती है. अक्सर जिसे ‘”आत्महत्या” माना जाता है या “दुर्घटना”, जांच के पश्चात यह तथ्य उजागर होता है की इसके पीछे कोई षड्यंत्र था. कोई काला  नकाब ओढ़े हुए था, जिसे पुलिस पकड़ कर कानून के हवाले करती  है.

कब तक छिपेगा हत्यारा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सच्ची घटना आपको बताते हैं- 2 जुलाई 2020को करीब ढाई बजे मुजगहन थाना इलाके के कांदुल में खेत के पास 21 वर्षीय केशव निषाद की लाश फांसी पर टंगी मिली थी. मुजगहन पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया . मगर अब मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि केशव निषाद की पहले गला दबाकर हत्या की गई. इसके बाद उसे फांसी पर लटकाया गया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अब पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. मृतक केशव ने पेशे से ड्राइवर था. पुलिस उसके परिवार के लोगों के साथ ही उसके जान पहचान वालों से पूछताछ कर रही है. यही इस घटनाक्रम की हकीकत है. यह आसानी से समझा जा सकता है कि केशव निषाद की हत्या क्यों और किस लिए की गई होगी. अपराधी ने बड़ी चतुराई से उसे मार कर फांसी पर लटका दिया मगर क्या अब वह बच जाएगा?

छोटे बड़े होते हैं स्वार्थ

इस तरह की हत्याओं के पीछे, कभी-कभी बहुत बड़े स्वार्थ होते हैं और कभी बहुत ही छोटे छोटे.पुलिस अधिकारियों, अपराधिक मामले न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं से बातचीत में यह तथ्य सामने आता है कि अक्सर हत्या के पीछे  अपराधी की कोई ना कोई छोटी बड़ी मंशा होती है. पुलिस अधिकारी विवेक शर्मा बताते हैं कि ऐसे अनेक मामलों को उन्होंने जांच में लिया है और दोषियों को सजा भी हुई है. उन्होंने बताया कि एक ऐसे ही गंभीर मामले में परिजनों को न्यायालय से 10 वर्ष की सजा हुई अतः यह सोचना कि कोई कानून से बच सकता है, यह उसकी बहुत बड़ी भूल है.

ये भी पढ़ें- धर्म की दोधारी तलवार : भाग 3

डॉ उत्पल अग्रवाल अधिवक्ता बताते हैं ऐसे 2 मामले उनके पास पैरवी के लिए आए और दोनों ही मामलों में अपराधियों को सजा मिली. दरअसल, लोग अपने आप को बेहद शातिर समझते हैं और कभी कभी क्रोध में आकर भी हत्या कर देते हैं और फिर जिंदगी भर पछताते हैं.

बिहार : बाढ़, बालू और बरबादी

56 साल की खजूरी देवी की आंखों में आंसू है. गरमी के दिनों भी उस के होंठ सूख गए हैं और बातचीत के दौरान वह अपना माथा पीटने लगती है.

खजूरी बताती है,”हेहो बाबू, ई करोनाकरोना सुनीसुनी के मौन बौराए गेलो छौन. ओकरा पर ई बाढ़…
पौरकां साल बुढ़वा चली गेलोहन, ई बार बङका बेटा. राती के लघी करै लै निकलहो रहै, सांप काटी लेलकै… (साहब, कोरोना सुनसुन कर मन घबरा गया है. उस पर इस बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है. पिछले साल पति मर गया और इस साल बड़े बेटे को सांप ने काट लिया जब वह रात को पिशाब करने बाहर निकला था)

यह कह कर वह फिर से फफकफफक कर रो पङी. वह इशारा कर के दिखाती है कि उस का घर यहां से करीबन आधा किलोमीटर दूर है. वह परिवार सहित टूटीफूटी अस्थाई झोंपड़ी में रह रही है, जो 4-5 बांस की बल्लियों पर टिकी है. ऊपर पन्नी है जिसे बल्लियों से बांध दिया गया है.

ये भी पढ़ें- कुल्हाड़ी से वार पर वार : ऊंटनी का बच्चा हुआ हलाल

बाढ़ का पानी जब आता है तो बिलों में रह रहे जहरीले सांप भी सूखे जमीन की ओर भागते हैं और घरों के अंदर छिप कर बैठ जाते हैं.

बहुतों की मौत सांप काटने से भी हो जाती है. एक अनुमान के मुताबिक भारत में सांप के काटने से लगभग 50 हजार लोगों की जानें जाती हैं, जिस में बिहार में सब से अधिक मौतें होती हैं.

हालांकि मृतक को सरकार की ओर से ₹5 लाख का मुआवजा मिलता है पर यह आश्चर्यजनक है कि पिछले 5 सालों में किसी पीङित ने यहां  मुआवजे के लिए आवेदन नहीं दिया. कारण इधर अशिक्षितों की संख्या ज्यादा है और उन्हें सरकारी नियमों और कानूनों तक की जानकारी नहीं होती.

खैर, मैं ने देखा कि खजूरी की झोंपड़ी के बाहर 1-2 बकरियां भी खूंटी से बंधी हैं और वे भी मिमिया रही हैं, शायद भूख से क्योंकि दूर तक सिर्फ पानी ही पानी है और घास तक भी नहीं बचा कि वे कुछ खा सकें.

मैं ने अपनी नजरें उस की झोंपड़ी के अंदर डाली. वहां एक बालटी में पानी था और मिट्टी के बने चूल्हे पर खाली बरतन. कुछ सूखी लकङियां भी पङी थीं.

खजूरी ने बताया कि घर में राशन जरा भी नहीं है. छोटा बेटा दिहाङी पर निकला है, शायद कुछ ला पाए. अगर नहीं ला पाया तो आज पूरी रात और कल पूरा दिन फिर भूखे ही रहना होगा.

tejaswi

मैं कुछ आगे निकला तो 2-4 पक्के मकान दिख गए. अलबत्ता यह समझते मुझे देर नहीं लगा कि ये मकान प्रधानमंत्री आवास योजना पर बनाए गए थे. सभी घर बाढ़ के पानी में आधे डूबे हुए थे. हां, एक छत पर सूखी लकङियों से चूल्हा जला कर खाना जरूर बनाया जा रहा था पर मुझे अंदेशा था कि बाढ़ के पानी में कटाव होता है और इस की धार कभीकभी इतनी तेज होती है कि बड़े से बङे पेङ को भी धाराशाई कर देती है. फिर आवास योजना में कितनी ईमानदारी बरती गई होगी यह सब जानते हैं, वह भी बिहार में जहां भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार की अमूमन हर परियोजना भ्रष्टाचारियों को भेंट चढ़ जाता है.

कुछ दूर निकला तो पता चला कि आगे नहीं जा सकते क्योंकि आगे की सङक टूटी पङी है और उस के ऊपर से पानी बह रहा है.

इस बीच मुस्ताक अहमद नाम के एक  व्यक्ति ने बताया कि बाढ़ की वजह से उस के खेत डूब गए हैं और फसल बरबाद हो गई है.

उस ने 15 कट्ठा यानी 10,800 वर्गफुट जमीन में खेती की थी और उस में धान उगाए थे.

मुस्ताक ने बताया,”एक समय घर में 3-4 भैंस थीं. अब 1 ही बची है. इस बार यह भैंस गाभिन (गर्भवती) थी और एक बछङा हुआ था, लेकिन भैंस को दूध कम होता था. बछङा मर गया.

“खेती के लिए धान उगाए थे, वे भी बह गए.”

पास ही खङे मुन्ना ने बताया,”की करभौं हो… हम्मू खेती करले रहिए, ई बाढ़ में सब बरबाद भै गेले. आबे मजदूरी करी के पेट पाले ले पङते (क्या बताएं आप को, मैं ने भी खेती की थी पर इस बाढ़ में सब बरबाद हो गया. अब तो मजदूरी कर के पेट पालना होगा)

मुन्ना ने बताया कि वह मजदूरी करने दिल्लीपंजाब जाएगा पर उसे कोरोना से डर लग रहा है. उस के गांव के कई लोग भाग कर वापस तो आ गए पर बिहार में कोई कामधाम मिल नहीं रहा.

मौनसून में आफत शुरू

पुर्णिया प्रमंडल से तकरीबन 1-2 घंटे की दूरी पर स्थित अररिया जिले में बेलवा पुल के नजदीक एक गांव की स्थिति तो हर साल ऐसी ही होती है. इस के साथ ही चिकनी, नंनदपुर जैसे सैकड़ों गावों में जब बाढ़ का पानी आता है तो लोग छतों पर जीवन जीने को मजबूर हो जाते हैं. पानी अचानक से भरता है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का मौका तक नहीं मिलता.

ये भी पढ़ें- नफरत का बीज बना विशाल वृक्ष

अभी 2-4 दिन पहले ही बाढ़ के पानी में फंसे एक परिवार को बाहर निकाला गया था. एक की तो हालत यह थी कि वह अपने फूस (बांस और पुआल से बने घर) पर पिछले 5 दिनों से बिना खाएपीए पङा था. फिर कुछ लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया.

कोसी नदी बिहार के लिए शोक

नेपाल से सटे भारत के तराई क्षेत्रों में हर साल का नजारा यही रहता है. मौनसून में जब बारिश होती है तो कईकई दिनों तक होती रहती है. इस बारिश से नदियों में पानी भर जाता है और वह उफन कर बाहर आ जाता है.

बिहार की कोसी नदी इधर इसलिए बदनाम है कि इस नदी में जब बारिश का मौसम न हो तो पानी घुटनों के नीचे रहता है. मगर जब बारिश होती है तो यह पता करना मुश्किल होता है कि नदी कहां और कितनी गहरी है.

हर साल इस नदी में इन दिनों कईयों की जान डूब कर चली जाती है. जानवर बह जाते हैं, न जाने कितने घर बहती धार में समा जाते हैं. कोसी नदी तब विकराल रूप धारण कर लेती है. गांव के गांव कटाव के शिकार हो कर बह जाते हैं और रह जाते हैं तो लोगों की आंखों में आंसू, बेबसी और अपनों के खोने का गम.

अलबत्ता, राज्य से ले कर केंद्र सरकार के नेता और मंत्री हवाई दौरा जरूर करते हैं.

अखबारों और चैनलों में दर्दनाक तसवीरें दिखाई जाती हैं, बाढ़ राहत पैकेज का ऐलान कर दिया जाता है और फिर सब कुछ शांत हो जाता है.
अगले साल फिर वही सब होता है…

जान की कीमत कुछ भी नहीं

यों नेपाल से सटे बिहार के कुछ जिलों में हर साल बाढ़ आफत लिए आता है. सब से अधिक प्रभावित होते हैं बिहार के 7 जिले जिन में पूर्वी चंपारण, चंपारण, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार.

कटिहार जिले से गंगा नदी भी बहती हुई बंगाल की खाङी तक जाती है और यहीं कहींकहीं कोसी नदी भी इस में मिल जाती है. इस से बाढ़ भयानक रूप ले लेती है.

बाढ़ आने की एक वजह नेपाल भी जरूर है. दरअसल, मौनसून में तेज बारिश के बाद वहां से पानी बहता हुआ तराई क्षेत्रों में आ जाता है. काफी पहले यह समस्या उतनी गहरी नहीं थी क्योंकि तब नेपाल के पहाड़ों पर घने जंगल हुआ करते थे, लेकिन वहां की आबादी बढ़ी तो जंगलों को काट कर खेती लायक बनाया जाने लगा. इस से जो पानी जंगलों में ठहर कर धीरेधीरे और कुछ सूख कर आता था वह अचानक से आने लगा. इस से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई.

इस बाढ़ से बिहार के 10 जिले के 600 से ज्यादा गांवों में भयंकर तबाही मचती है और यह हर साल की बात है.

वादे हैं वादों का क्या

हर साल बिहार में बाढ़ आती है. हर साल तबाही मचती है. सैकङों लोग मारे जाते हैं और हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति पानी में बह जाती है. और इन सब की एक वजह यह भी है कि नेपाल में कोसी नदी पर बांध बना है. यह बांध भारत और नेपाल की सीमा पर है, जिसे 1956 में बनाया गया था.

इस बांध को ले कर भारत और नेपाल के बीच संधि है. संधि के मुताबिक अगर नेपाल में कोसी नदी में पानी ज्यादा हो जाता है तो नेपाल बांध के गेट खोल देता है और इतना पानी भारत की ओर बहा देता है, जिस से बांध को नुकसान न हो.

उधर, बाढ़ की समस्या को ले कर सरकार मानती है कि उत्तर बिहार के मैदान में बाढ़ नियंत्रण तभी हो सकेगा जब यहां की नदियों पर नेपाल में वहीं बांध बना दिए जाएं जहां नदियां पहाड़ों से मैदानी भागों में उतरती हैं. कोसी पर बराह क्षेत्र में, बागमती पर नुनथर में और कमला पर शीसापानी में और गंडक, घाघरा और महानंदा नदियों की सहायक धाराओं पर भी बांध बनाने से बाढ़ को रोका जा सकता है.

लेकिन यह तब होगा जब नेपाल से समझौता हो. मगर देश को आजाद हुए दशकों हो गए मगर इतने लंबे अंतराल के बाद भी इस समस्या पर सिर्फ राजनीति ही होती रही है. और फिर अभी तो नेपाल भारत संबंध भी अच्छे नहीं चल रहे.

जनता से हर चुनाव में वादे किए जाते हैं, सब्जबाग दिखाया जाता है पर होता कुछ नहीं.

हाल ही में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है,”मौनसून की दस्तक से बिहार के कोसी और गंडक नदी के मैदानी इलाकों के लोग आतंकित हैं. जानमाल, मवेशी का नुकसान हर साल होता रहा है… इस निकम्मी सरकार ने 15 सालों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया. भ्रष्टाचार का आलम यह है कि यहां चूहे बांध खा जाते हैं.”

बिहार राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र सिंह कहते हैं,”वर्तमान सरकार गरीब जनता की नहीं है. 15 सालों से सत्ता में रहने के बावजूद नीतीश सरकार ने बिहार में बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए कुछ नहीं किया. बिहार के लोग एक तो कोरोना से दूसरे बाढ़ से परेशान हैं, उधर जेडीयू और बीजेपी के लोग वर्चुअल रैलियां कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- किराएदार नहीं मकान मालिक बन कर जिएं, कोई धर्म कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

“इन्हें सत्ता की भूख है और इतनी अधिक कि अपनी गलतियों की वजह से बिहार भाजपा के 70 से अधिक कार्यकर्ताओं को कोरोना हो गया.”

यों साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. मगर ऐसा लगता नहीं कि उन्हें बाढ़ की चिंता है क्योंकि हाल के दिनों से बीजेपी और जेडीयू गठबंधन चुनाव की तैयारियों में लगे हैं.

जातिवाद बनाम विकास

एक तरफ कोरोना वायरस का कहर तो दूसरी तरफ बाढ़ से आफत में घिरे लोगों में सरकार के प्रति गुस्सा जरूर है पर आगे चुनाव है और फिर से एक बार जातपात और धर्म के नाम पर वोट मांगे जाएंगे.

इधर नेताजी चुनाव जीतेंगे और उधर विकास का मुद्दा फिर ठंढे बस्ते में चला जाएगा. लोगों को सिर्फ इतना ही सुकून होगा कि कम से कम उन की जाति का कोई नेता तो जीता.
जातपात ने बिहार में विकास की रफ्तार को रोक रखा है और नेता लोग इस बात को अच्छी तरह समझते हैं.

प्यार और समर्पण पर आधारित भोजपुरी फिल्म “वचन” का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

इन दिनों भोजपुरी सिनें प्रेमियों के लिए लगातार खुशखबरी आ रही है. क्यों की भोजपुरी में प्रदर्शन के लिए तैयार फिल्मों के फर्स्ट लुक और ट्रेलर धड़ाधड लौंच किये जा रहें हैं. ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है  कि सिनेमाघरों के खुलने की छूट मिलते ही भोजपुरी सिनें प्रेमियों को अपने पसंदीदा एक्टर्स की फिल्में देखनें को मिलेंगी.

 

View this post on Instagram

 

*वचन* Trailer releasing tomorrow at 10am only on @enterr10musicbhojpuri youtube channel💕

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05) on

ये भी पढ़ें- महीनों बाद वैनिटी वैन में नजर आई भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, सोशल मीडिया पर शेयर की Video

अब भोजपुरी फिल्मों के ट्रेलर लौन्चिंग की कड़ी में एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है. इस फिल्म का नाम है “वचन” (Vachan) जिसमें भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार के साथ ही भोजपुरी बेल्ट में करोड़ों दिलो पर राज करने वाली निधि झा युट्यूब गर्ल चांदनी सिंह की जोड़ी धमाल मचाती नजर आ रही है.
इस फिल्म का हाल ही में फर्स्ट लुक भी लौंच किया गया था जिसमें पोस्टर में यश कुमार (Yash Kumar) दूल्हे के किरदार में नजर आ रहें हैं और उनके दाएं तरफ दुल्हन कि भूमिका निधि झा (Nidhi Jha) और बायें तरफ चांदनी सिंह (Chandni Singh) दुल्हन के किरदार में नजर आ रही है. वही पोस्टर के नीचे यश कुमार ऐक्ट्रेस चांदनी सिंह के मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे है.

फर्स्ट लुक के हिसाब से ही इस फिल्म के ट्रेलर में प्रेम त्रिकोण की जबरदस्त कहानी देखने मिल रही है. इस फिल्म का ट्रेलर बहुत लाजवाब लग रहा है जो पारिवारिक फील दे रहा है. साथ ही ट्रेलर में परिवारिक ड्रामा इमोशन का भरपूर तड़का दिखाया गया है. ट्रेलर को देख कर यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है की यह फिल्म प्यार और समर्पण पर आधारित है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी ऐक्ट्रेस अंजना सिंह को गुलाबी साड़ी में देख रोमांटिक हुए आनंद ओझा, देखें Photos

फिल्म में यश कुमार नें बहुत ही रोमांटिक रोल निभाया है वहीं उनका एक्शन भी छाप छोडनें वाला लग रहा है. फिल्म में एक प्रेमिका के रूप में निधि झा और पत्नी के रूप में चांदनी मन मोह रहीं हैं. ट्रेलर में भोजपुरी फिल्मों के खल अभिनेता देव सिंह भी दमदार रोल में नजर आ रहें हैं. उनका सधा हुआ डायलॉग दर्शकों पर अलग ही छाप छोड़ता हुआ नजर आ रहा है. ट्रेलर को देख कर यह माना जा रहा है की उनकी नेचुरल एक्टिंग और एक्शन भी दर्शकों पर छाप छोड़ने में सफल होगी. वहीं भोजपुरी सिनेमा के गॉड फादर माने जाने वाले अनूप अरोड़ा भी अपने दमदार रोल में नजर आ रहें हैं.

ये भी पढ़ें- प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्म Dostana का ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

इस फिल्म का निर्माण तन्वी मल्टी मीडिया (Tanvi Multi Media) के बैनर तले किया गया है. जिसके निर्देशक धीरू यादव (Dheeru Yadav) है. उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि हमने अपने कल्चर को लेकर एक पारिवारिक ड्रामा, इमोशन के बेस पर फिल्म बनाई है. जिसकी कहानी से लेकर गीत, संगीत सब की मेकिंग बहुत ही उम्दा तरीके से की गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chandani Singh (@imchandanisingh) on

इस फिल्म के निर्माता दीपक शाह (Deeepak Shah) और लेखक धीरू यादव (Dheeru Yadav) है. फिल्म में संगीत दिया है मुन्ना दुबे (Munna Dubey) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने जबकि लिरिक्स प्यारे लाल यादव (Pyare lal Yadav), राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra), मुन्ना दुबे (Munna Dubey) और भरत चौहान (Bharat Chauhan) के हैं. स्क्रीन प्ले डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा (Surendra Mishra) का है तो छायांकन सत्य प्रकाश ने किया है. इस फिल्म के प्रचारक की जिम्मेदारी एडिफ्लोर टीम के सोनू यादव (Sonu Yadav) है और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह (Shailendra Singh) है एसोसियेट निर्देशक मजहर खान (Mazer Khan) हैं और कोरियोग्राफर की जिम्मेदारी पप्पू खन्ना (Pappu Khanna) नें निभाई है. फिल्म के ट्रेलर को Enterr10 Music Bhojpuri पर लौंच किया गया है.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों खेसारीलाल यादव ने मुंबई पहुंच कर मांगी प्रशंसकों से माफी, देखें Video

‘अनीता भाभी’ उर्फ सौम्या टंडन को रिप्लेस कर सकती हैं ये हॉट एक्ट्रेस, देखें Photos

कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से जहां एक तरफ सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग बंद थी तो वहीं दूसरी तरफ अब अनलॉक 1 और अनलॉक 2 के दौरान सरकार द्वारा आई गई नई गाइडलाइंस में काफी सीरियल्स की शूटिंग फिर से शुरू की जा चुकी हैं. टेलिवीजन इंडस्ट्री में आजकल काफी बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं.

ये भी पढ़ें- सलमान से लेकर धर्मेंद्र तक इन एक्टर्स ने की फार्मिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

हाल ही में एकता कपूर (Ekta Kapoor) के पौपुलर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagii Kay) से करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की जगह करण पटेल (Karan Patel) को रिप्लेस कर दिया गया और अब बारी है दर्शकों के पसंदीदा सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) कि. खबरों की माने ने भाभीजी घर पर हैं में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) का बहुत ही जल्द रिप्लेसमेंट होने जा रहा है.

जी हां, पिछले कुछ समय से सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने अपनी पेमेंट्स में हो रही कटौती के चलते नाराजगी जाहिर की थी और तो और कोरोना वायरस आउटब्रेक के कारण उनके बेटे की भी तबियत काफी बिगड़ गई थी जिस वजह से वे काफी चिंतित थीं. सूत्रों की माने तो एक्ट्रेस सौम्या टंडन ते बदले अब शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाया हार्दिक और नताशा की रोमांटिक फोटोज का जादू, फैंस हुए दीवाने

 

View this post on Instagram

 

#savage . . . #saturdayvibes #instamood #black #picoftheday #instapic #saturdaymood #girlboss

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala) on

हालांकि शेफाली जरीवाला ने अब तक इससे जुड़ी कोई अप्डेट नहीं दी है. शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने हाल ही में कलर्स टीवी के सबसे बड़े रिएलीटी शो बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होनें बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. बिग बॉस में भी शेफाली को उनके फैंस ने खूब प्यार दिया था तो अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर कब शेफाली जरीवाला हमें सीरियल भाभीजी घर पर हैं में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- सुशांत की लाइफ से इंस्यापर फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, ये एक्टर निभाएंगे लीड रोल

 

View this post on Instagram

 

Let a smile be your umbrella on a rainy day…. . . . #rainyday #rain #happy #wednesday #goodvibes #besafe #picoftheday

A post shared by Shefali Jariwala 🧿 (@shefalijariwala) on

महीनों बाद वैनिटी वैन में नजर आई भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, सोशल मीडिया पर शेयर की Video

कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग बंद थी और तो और पूरे देख भर के सिनेमा हॉल भी बंद देखने को मिले. इसी कड़ी में सभी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस इतने समय से अपने घर से ही अपने फैंस को एंटरटेन करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर सभी कलाकार फैंस के एंटरटेनमेंट का पूरा ध्यान रख रहे थे.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी ऐक्ट्रेस अंजना सिंह को गुलाबी साड़ी में देख रोमांटिक हुए आनंद ओझा, देखें Photos

अब जो कि भारत सरकार ने लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1 (Unlock 1) और अनलॉक 2 (Unlock 2) में नई गाइडलाइंस की घोषणा की थी तो इसी के चलते अब फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग भी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इतने समय बाद अपनी वैनिटी वैन में दिखाई दी. रानी चटर्जी ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर अपनी एक फोटो और वीडियो शेयर की है जिसमें वे अपनी वैनिटी वैन में मस्ती करती नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

I am the queen of my world #queen #life #actorlife🎬🎥 #noteasy

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपनी इस फोटो में हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. रानी ने अपनी इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि,- “I am the queen of my world #queen #life #actorlife #noteasy”. इसी के साथ जो भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी वैनिटी वैन से वीडियो शेयर की थी उसमें वे एक गाने में डांस करती दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्म Dostana का ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

इस वीडियो के कैप्शन में रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने लिखा कि,- “आ गई हूं मैं रोपोसो एप पर इंडिया का ऐप है तो इंडिया का पैसा इंडिया में ही जाइए और मुझे फॉलो कीजिए #roposo #madebyindia”.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों खेसारीलाल यादव ने मुंबई पहुंच कर मांगी प्रशंसकों से माफी, देखें Video

हम खो जाएंगे

हम खो जाएंगे : भाग 2

अपनी बातों के दरम्यान वह आमतौर पर हम का ही इस्तेमाल करती थी. अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदार थी. कभी मूड में होती थी तो मजे की बातें करती थी, वरना आमतौर पर मेरे सामने आ कर बैठ जाती थी और बड़ीबड़ी आंखों से एकटक देखा करती थी. मेरे अलावा उस घर में कभीकभार एक लड़का दिखाई दिया करता था. उस का नाम नासिर था.

मुझे यह नहीं मालूम था कि उस का घर से क्या रिश्ता है मगर वह बड़ी बेतकल्लुफी से शाहीना से बात किया करता था. शाहीना ने बस सिर्फ इतना बताया था कि वो उन का रिश्तेदार है. कई बार मन होता कि उस से सवाल करूं कि रिश्ता क्या है? मगर यह सोच कर छोड़ दिया कि मुझे पेड़ गिनने से क्या मतलब?

शाहीना मुझ पर मरती थी. जेब कभी खाली नहीं रहती थी. तनख्वाह 2 सौ रुपए थी. 100 रुपए अब्बू ऐंठ लिया करते थे, 50 अम्माजी की भेंट चढ़ जाते थे. मेरे हिस्से में केवल 50 रुपए रह जाते थे. खुद सोच लें कि एक आवारागर्द लड़के को कितने दिन मजे से रख सकते थे.

ये भी पढ़ें- तिहाड़ में कैद सोनू पंजाबन की नई कारगुजारी : कर ली खुद ही मौत की तैयारी

महीने के शुरू के दिनों में ही जेब खाली हो जाती थी. शाहीन को मैं ने अपनी आर्थिक स्थिति शुरू में ही बता दी थी कि मैं फोरेस्ट डिपार्टमैंट में काम करने वाले एक मामूली से नौकर की छठी औलाद हूं.

बाप अपनी 3 बहनों और 2 बेटियों की शादी करने के बाद बिलकुल कंगाल हो चुका है. इसलिए मेरी तालीम के खर्चे बड़ी मुश्किल से पूरे हो पाते हैं. अम्मी अकसर बीमार रहती हैं. उन का अच्छी तरह इलाज नहीं हो सका है. रिजल्ट के बाद प्राइवेट तौर पर इम्तिहान की तैयारी करूंगा. अच्छी नौकरी मेरी जिंदगी का मकसद है.

मौजूदा नौकरी टैंपरेरी है किसी भी समय जवाब मिल सकता है. जब तक तुम्हारे अब्बू मेहरबान हैं, हमारा गुजारा हो रहा है. जैसे ही उन्हें पता चलेगा कि उन की बेटी से इश्क फरमाने लगा हूं, वो मुझे नौकरी से निकाल बाहर करेंगे. इस से पहले कि यह स्थिति आ जाए मैं खुद यह नौकरी छोड़ना चाहता हूं.

शाहीना मेरी दर्द भरी कहानी सुन कर मेरी मोहब्बत पर और जोर से ईमान ले आई. वो चुपकेचुपके मेरी जेब में सौपचास के नोट डाल दिया करती  थी. कभी सूट का कपड़ा खरीद लाती तो कभी पतलून, टाई तोहफे में दे देती.

3 महीने बाद मेरा रिजल्ट आ गया. मैं थर्ड डिविजन में पास हो गया था. औफिस में मिठाई बांटी. वहीद साहब ने बुलवा लिया. मुबारकबाद दी. कहने लगे, ‘‘मियां, माशा अल्लाह होनहार हो. इम्तिहान में निकल गए यहां मीटिंग होने वाली है, देखते हैं तुम्हारा मुकद्दर यहां भी चमकता है या नहीं. अगर तुक्का चल गया तो तनख्वाह भी बढ़ जाएगी और नौकरी भी पक्की हो जाएगी.’’

मुझ से मीठी बातें करने के बाद उन्होंने तोते की तरह आंखें फेर लीं. हुआ यह कि उन के रिश्तेदार ने भी इंटर पास किया था. वह सिफारिश के लिए उन के पास आ गया. वहीद साहब ने चुपकेचुपके उसे अपने पास रखने का फैसला कर लिया. मुझे पता ही नहीं चलने दिया. मेरी वह रिपोर्ट जो कुछ दिनों बाद मीटिंग में पेश करनी थी, रातोंरात बदल दी.

मुझे इस काम के लिए अयोग्य और गैरजिम्मेदार करार दे कर फौरी तौर पर नौकरी से अलग करने की सिफारिश के साथ दूसरी रिपोर्ट मीटिंग में पेश कर दी. औफिस में दूसरे लोग पहले से ही मुझ से जलते थे कि हर समय साहब के घर के चक्कर काटता रहता है. औफिस का काम करता ही कहां था.

वहीद साहब ने मुझे अपना पीए बना डाला और इस का बदला भी कुछ नहीं मिला. आखिरी समय तक उन्होंने मुझे धोखे में रखा. यही कहते रहे कि फिक्र न करो मियां तुम्हारी नौकरी पक्की करवा देंगे.

मीटिंग हुई. मुझे पूरी उम्मीद थी कि नौकरी भी पक्की होगी और पैसे भी बढ़ेंगे. अपने तौर पर सारी काररवाई बड़े ही खुफिया तरीके से हो रही थी. जैसे ही मीटिंग खत्म हुई, मैं वहीद साहब से मिलने के लिए बेचैन हो गया. वो नहीं मिले, सीधे घर चले गए. मैं घर पहुंचा. पता चला कि किसी काम से बाहर गए हुए हैं.

औफिस आया तो नक्शा ही बदला हुआ था. हर जुबान पर मेरी नौकरी खत्म होने का जिक्र था. जूनियर एकाउंटेट ने बुला कर मुझे सारी सच्चाई बता दी कि वहीद साहब ने तुम्हारे साथ ज्यादती की है.

मेरे तनबदन में आग लग गई. उन्होंने ए टू जैड तक मीटिंग की सारी काररवाई सुना दी. कहने लगे, ‘वह बड़े काइयां हैं. देखना, वो तुम से मिलना भी गवारा नहीं करेंगे. उन्होंने मीटिंग के बाद उस लड़के का अपौइंटमेंट लैटर भी टाइप करवा लिया है, जिसे वह तुम्हारी जगह रखना चाहते हैं. यह लड़का नासिर उन का रिश्तेदार है.’

मेरे कानों की लौएं गरम हो गईं. नासिर को मैं ने उन के घर भी देखा था. इस का मतलब यह हुआ कि दोनों बापबेटी मुझे उल्लू बना रहे थे. वहीद साहब ने उसे नौकरी दिलवाई है. बेटी उसे बहुत लिफ्ट देती है. अब मेरी जगह नासिर वहां जाया करेगा.

अगर इस समय शाहीना इस खेल में शरीक न थी तो क्या हुआ. चंद दिनों बाद वो भी जैनब की तरह पटरी बदल कर नए रास्ते पर चल निकलेगी. लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा. मुझे वहीद साहब को ऐसा मजा चखाना होगा कि वह भी याद रखें.

अगले दिन सूरज डूबने के वक्त वहीद साहब के घर पहुंचा, मुझे मालूम था कि इस वक्त बच्चों सहित वह सैर के लिए किसी छोटे पार्क में जाते हैं और घर पर शाहीना अकेली होती है.

मेरा पैगाम पहुंचते ही वह बेकरारी से बाहर निकल आई. कहने लगी, ‘कमाल के आदमी हैं आप, सुना है कल आए थे. बाहर से ही अब्बू को पूछा और चल दिए, हम इंतजार करते ही रह गए. हमें आप से बहुत जरूरी बात करनी थी.’

वह मुझे अंदर ले आई. घर में उस के सिवा और कोई न था. कहने लगी, ‘वो लोग अभी सैर के बाद लौट आएंगे. हम फिर शायद इतनी आजादी के साथ आप से न मिल सकें. अब्बू हमारी शादी नासिर से करना चाहते हैं. वह अब्बू का भांजा है. हमें इस रिश्ते पर कोई ऐतराज न होता अगर आप से पहले वादा न किया होता. हम वादा निभाने वालों में से हैं. बताइए, आप हम से शादी करेंगे या यों ही दिल्लगी कर रहे थे.’

ये भी पढ़ें- दहशत के 11 घंटे : भाग 1

लड़की की इस साफगोई से पसीने छूट गए. मगर यह हिम्मत दिखाने का मौका था. मैं ने कहा, ‘मैं तुम्हें अपनी जिंदगी का साथी बनाना चाहता था, मगर तुम्हारे अब्बू साहब ने सब कुछ चौपट कर दिया. उन्होंने मुझे नौकरी से निकलवा दिया है और नासिर को मेरी जगह रख लिया है.’

वह बोली, ‘यह तो और भी अच्छा हुआ. अब्बू साहब हमारी यह ख्वाहिश कभी पूरी नहीं करेंगे. वह नासिर से भी कहते रहते हैं कि यह लड़की तुम्हारा सुकून बरबाद कर देगी. हम सचमुच उन का सुकून बरबाद कर के छोड़ेंगे, आप हमारे साथ चलने को तैयार हो जाइए.

‘हम दोनों यह शहर छोड़ कर मुंबई चले जाएंगे. आप वहां नौकरी तलाश कर के हमारे लिए छोटा सा घर बना दें, हम सारी उम्र आप के कदमों में बसर करेंगे. इस घर से अब हमें नफरत होने लगी है.’

ओह, तो साहबजादी मेरे साथ भागने के मंसूबे बना रही थीं. यानी कुदरत ने बदला लेने का मौका खुद ही हमारी झोली में डाल दिया था. वहीद साहब ने अपने भांजे को खुशियां देने के लिए मेरी नौकरी और अपनी बेटी के जज्बात की भेंट चढ़ाई थी. उन्हें सबक देना जरुरी हो गया था.

मैं ने फौरन शाहीना के मंसूबे पर हामी भर दी. वह कहने लगी, ‘आप खर्चे की फिक्र न करें. सारा इंतजाम हम करेंगे. आप पर आंच नहीं आने देंगे. जब तक आप की नौकरी नहीं लगेगी, घर का खर्च हम उठाएंगे.

इस हसीन पेशकश पर दिल झूम उठा. सोचा सब मुफ्त में हाथ आए तो बुरा क्या है. मेरे घर वाले खुद मेरी आवारागर्दी से तंग आए हुए हैं. उन से कह दूंगा कि मुंबई जा कर नौकरी ढूंढूंगा. अब्बू के बारे में मुझे पता था कि बहुत खुश होंगे.

वह बारबार कहते थे कि मंसूर मियां कोई दूसरी नौकरी ढूंढो. यह सौपचास वाली नौकरी दिल को कुछ जंचती नहीं. उन की यह हसरत भी पूरी हो जाएगी कि मैं दूसरे शहर जा कर भी नौकरी तलाशने की कोशिश करुंगा. अभी मैं ने उन्हें नौकरी छूटने के बारे में कुछ नहीं बताया था.

घर लौटा तो पूरी योजना मेरे दिमाग में तैयार हो चुकी थी. वहीद साहब से बदला ले कर अपने भविष्य तक के लिए ढेरों सपने देख डाले थे मैं ने. शाहीना एक अच्छी बीवी साबित हो सकती थी. इस से पहले जिन आधा दरजन लड़कियों से मेरा चक्कर चला था, जो खुद भी मेरे जैसी ही थीं. इसलिए मुझे शाहीना की मोहब्बत पर भी शक होने लगा था कि वह भी यूं ही वक्त गुजारी के तौर पर यह शगल अपनाए हुए है.

मगर जब उस ने मेरे साथ जिंदगी गुजारने का पूरा प्रोग्राम संजीदगी से सुना दिया, तब मुझे वो अच्छी लगी कि शादी कहीं न कहीं तो करनी ही होगी. यह लड़की इतनी कुरबानियां दे रही है, सारी उम्र वफादार रहेगी. वहीद साहब तिलमिला कर रह जाएंगे और उन का वो भांजा हाथ मलता रह जाएगा. उन्हें कभी दुश्मन का नाम तक मालूम हो नहीं सकेगा.

प्रोग्राम यह तय हुआ था कि वो अपनी खाला के घर जाने के बहाने घर से निकलेगी. और खुद स्टेशन पहुंच जाएगी. वहां मैं उस का इंतजार करूंगा और पहले से ही 2 टिकट खरीद लूंगा, वह ऐन वक्त पर आएगी. दोनों अलगअलग डिब्बों में सफर करेंगे.

अपनाअपना टिकट पास रखेंगे. ताकि किसी को शुबहा न हो. अगर खुदा न खास्ता पुलिस ने हम में से किसी एक को पकड़ लिया तो वह हरगिज दूसरे का नाम न लेगा और ऐसी सूरत में उस से पूरी तरह से अजनबी बन जाएगा. वैसे इस बात की संभावना बहुत कम थी, फिर भी इस तेज दिमाग की लड़की को मुझे बचाए रखने का पूरा ध्यान था.

ये भी पढ़ें- धर्म की दोधारी तलवार : भाग 1

तय प्रोग्राम के मुताबिक मैं ने अब्बू को बता दिया कि मैं एक इंटरव्यू के लिए मुंबई जा रहा हूं. अगर नौकरी मिल गई तो अपना सामान लेने वापस आ जाऊंगा. न मिल सकी तो कुछ दिन ठहर कर एकदो जगह और कोशिश करूंगा.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें