सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, प्रदीप और पराग के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’

‘लिट्टी चोखा’ आज उत्तर भारत के लोगों की पहचान बन चुकी है, जिसको लेकर अब बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा लिमिटेड के प्रदीप के शर्मा फिल्‍म बनाने जा रहे हैं. इस‍ फिल्‍म का टायटल ही ‘लिट्टी चोखा’ है. इसमें लीड रोल में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) नजर आने वाले हैं और फिल्‍म के निर्देशक पराग पाटिल होंगे (Parag Patil). भोजपुरी की दो बड़ी सार्थक फिल्‍में डमरू और राज तिलक के बाद प्रदीप के शर्मा ‘लिट्टी चोखा’ बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- प्यार और समर्पण पर आधारित भोजपुरी फिल्म “वचन” का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

इसको लेकर उन्‍होंने बताया कि यह फिल्‍म हर – हर मोदी, घर – घर मोदी के तर्ज पर है – ‘हर – हर लिट्टी चोखा, घर – घर लिट्टी चोखा’. ‘लिट्टी चोखा’ उत्तर भारत और बिहार की अस्मिता है. यह शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है. अगर बिहारी के जीवन में लिट्टी चोखा नहीं है, तो उसका जीवन अधूरा होगा. यूपी बिहार का ऐसा कोई लोग नहीं होगा, जिसने इसका स्‍वाद नहीं लिया है. यह किसान से जुड़ा हुआ है. यह हमारे इतिहास के जड़ों में है. कहीं से हमने इसे माइग्रेट कर नहीं लाया है. इस कांसेप्‍ट को दिखाना है. इसका लुक भी हिंदुस्‍तान के नक्‍शे में दिखाया जा रहा है. सामाजिक पिक्‍चर है. यह कर्ज मुक्ति की कहानी है, जो दुनिया भर से कर्ज को लेकर पीड़ित है. लिट्टी अभिनेत्री है और चोखा अभिनेता है. फिल्‍म के पोस्‍टर में भी हमने लिखा है – जब तक रही सूरजवा के बेटिया, तब तक रही लिट्टी – चोखा.

litthi-chokha

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म की कहानी राकेश त्रिपाठी (Rakesh Tripathi) ने लिखी है. संगीतकार मधुकर आनंद,पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. फिल्‍म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर होगी. हालांकि अभी तक फिल्‍म की अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ है, लेकिन फिल्‍म को लेकर खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav), प्रदीप के शर्मा और पराग पाटिल काफी उत्‍साहित हैं.

ये भी पढ़ें- महीनों बाद वैनिटी वैन में नजर आई भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, सोशल मीडिया पर शेयर की Video

तापसी और कंगना में छिड़ी जंग, तापसी ने ऐसे लगाई ट्रोल करने वालों की क्लास

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जो किसी को भी कुछ भी बोलने से नहीं डरती और सभी मुद्दों पर खुल कर बात करना पसंद करती हैं. इसी के चलते इंडस्ट्री की 2 बोल्ड एक्ट्रेसेस में जंग छिड़ गई है जो कि कंगना रनौत और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के बीच है. पिछले दिनों दिए अपने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने तापसी पन्नू पर बी ग्रेड एक्ट्रेस बता कर निशाना साधा था.

 

View this post on Instagram

 

#KanganaRanaut visited her Kul Devi Maa Ambika temple in her native village of Mandi in Himanchal Pardesh today 🙏🙏

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ने रचा इतिहास, ‘दिल बेचारा’ को मिली 9.8 रेटिंग्स

इसके बाद से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के सभी फैंस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को बुरी तरह ट्रोल करने लगे और उन्हें खूब भला बुरा सुनाने लगे. इसके बाद से सभी लोग एक्ट्रेस तापसी पन्नू के जवाब का इंतजार करने लगे कि आखिर इन सब ट्रोल्स का जवाब एक्ट्रेस किस रूप में देंगी तो अब उन लोगों को अब और इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है.

हाल ही में इसके जवाब में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने ट्रोलर्स से सवाल पूछा कि,- “लोग लगातार मेरे लिए भला बुरा कह रहे हैं, अगर मैं अपने साथ कुछ कर लेती हूं तो ये क्या करेंगे? क्या ये तब चुप होंगे? हमें किसी भी इंसान की कीमत उसके जाने के बाद ही क्यों समझ में आती है? सुशांत के जाने के बाद उन मुद्दों पर बातें हो रही हैं, जिन पर होनी चाहिए थीं लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि हमारी सीमाएं कहां तक हैं?”

ये भी पढ़ें- हॉटनेस के मामले में किसी से कम नही हैं ‘मस्तराम’ एक्ट्रेस तारा अलीशा बेरी, देखें Photos

तापसी पन्नू ने एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सवाल पूछा कि जब उन्हें फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ से निकाला गया था तब वे कहां थी? तापसी का कहना है कि, “जब मुझे पति पत्नी और वो से बाहर निकाला गया तब मैंने आवाज उठाई थी, उस समय कंगना कहां थीं? वो कह रही हैं कि वो हमारी लड़ाई लड़ रही हैं तो उस समय वो मेरे सपोर्ट में क्यों नही आईं? मैंने अपनी लड़ाई खुद लड़ी थी.”

ये भी पढ़ें- अनूप जलोटा के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं हॉट एक्ट्रेस जसलीन मथारू, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

Being Naina Sethi. This picture I clicked while we were shooting for the interval sequence of Badla. First day of shooting with the fierce Amrita Singh. I don’t know if it’s the Sardarni in me or the no holds barred way of life that connected us n it’s so cool to see her so excited n nervous to approach her scenes like a debutant wanting to do her best n listening to the director with the intention to do her best. One of the rare actors who has a very nonchalant depth in her performance. I would’ve loved to click a picture with her that day but she was too busy rehearsing her ‘bhaari’ lines while I didn’t have much to say in the scene and I didn’t want to disturb her💁🏻‍♀️ #Throwback #Archive #QuarantinePost

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ने रचा इतिहास, ‘दिल बेचारा’ को मिली 9.8 रेटिंग्स

बॉलीवुड के बहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) भले ही अब इस दुनिया में नही रहे लेकिन वे आज भी अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई वाले घर में खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी लेकिन आज भी सुशांत के फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार और इज्जात ज़रा भी कम नही हुई है.

ये भी पढ़ें- हॉटनेस के मामले में किसी से कम नही हैं ‘मस्तराम’ एक्ट्रेस तारा अलीशा बेरी, देखें Photos

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) कल यानी कि 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफोर्म ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) पर रिलीज हो चुकी है. सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को कल से लगातार खूब प्यार मिल रहा है और तो और इंटरनेट मूवी डाटाबेस (Internet Movie Database) यानी कि आईएमडीबी (IMDB) ने भी इस फिल्म को 9.8 रेटिंग्स दी है जो कि अपने आप में ही एक इतिहास रचने वाली बात है.

 

View this post on Instagram

 

Have you watched Dil Bechara Yet – Yes or No? . . #dilbechara #sushantsinghrajput #sanjanasanghi

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on

बात करें ‘दिल बेचारा’ की स्टार कास्ट की तो इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने भी कमाल की अदाकारी दिखाई है जो कि दर्शकों ने खूब पसंद की है और तो और स्पेशल अपियरेंस में बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी हमें इस फिल्म में दिखाई दिए. इसी कड़ी में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए क बहुत बड़ी खबर है कि फिल्म दिल बेचारा ओटीटी प्लेटफोर्म हॉस्टार पर सभी सबस्क्राइबर्स और नॉन सबस्क्राइबर्स के लिए बिल्कुल मफ्त है.

ये भी पढ़ें- अनूप जलोटा के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं हॉट एक्ट्रेस जसलीन मथारू, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

It’s absolutely okay if you haven’t watched his movie. If you don’t have the courage to watch it. You can take your time and work on your mental health. Remember this one thing, he wouldn’t want it any other way! If you truly loved him when he was “alive” and you supported him, he knows that. Everyone knows that. You don’t have to prove anyone that you love him. Do remember, he’s not here to count your likes or views or anything (also he didn’t care). He would want only one thing i.e for his fans to be happy and not do anything that might hurt him or you in the process. He knows you’re struggling with him going away. He knows everything. And we as his fans don’t just appreciate his movies but we appreciate and adore him too. He loved us and he still loves us. Please listen to yourself and don’t rush to watch his movie. I also am struggling to watch the movie and I’ll watch it ofc but when I feel okay. You have all the time in the world! 💛 . . . . . . . . . . . #sushantsinghrajput #sushiepie #sush #love #dilbechara #selfmusing #aliveinourhearts #cbienquiryforsushant #justiceforsushantsinghrajput #cbimustforsushant #whydelayincbiforssr #nocbinovote #iamwithyousushant

A post shared by Sushi❤️ (@_sushholic_) on

खबरों की माने को बीती रात को आईएमडीबी (IMDB) की साइट करीब 40 मिनट के लिए बंद हो गई थी और इस साइट का सर्वर डाउन हो गया था और ये अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है. आईएमडीबी की रेटिंग्स के लिए फैंस लगातार इंतजार कर रहे थे और जब फैंस ने 9.8 रेटिंग्स देखी तो वे सब काफी खुश हो गए और सभी के दिलों में एक बात थी कि काश आज सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) जिंदा होते तो वे भी ये सब देख बेहद खुश होते.

ये भी पढ़ें- ‘अनीता भाभी’ उर्फ सौम्या टंडन को रिप्लेस कर सकती हैं ये हॉट एक्ट्रेस, देखें Photos

हिमानी का याराना: भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- हिमानी का याराना: भाग 1

जुर्म स्वीकार कर लेने के बाद हिमानी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसी शाम सागर के घर पर दबिश दे कर उसे भी दबोच लिया गया. पूछताछ के दौरान जब उसे बताया गया कि उस की माशूका हिमानी को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो वह बुरी तरह चौंका.

जब उसे उस की काल डिटेल्स दिखाई गई तो उस ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. बाद में दोनों की निशानदेही पर सोनू की हत्या में प्रयुक्त वह रस्सी भी बरामद कर ली, जिस से सोनू का गला घोंटा गया था. सोनू हत्याकांड के पीछे की जो कहानी उभर कर सामने आई, वह इस तरह है.

बाहरी दिल्ली जिले में एक गांव है बादली. माधव सिंह अपने परिवार के साथ यहीं रहते हैं. उन के परिवार में पत्नी अंजू (काल्पनिक नाम), 24 साल का बेटा सोनू, बेटी पिंकी थे. माधव सिंह की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी. वह एक होटल में काम करते थे. सोनू पेशे से ड्राइवर था, जबकि पिंकी एक बड़े अस्पताल में काम करती थी.

शादी के बाद खुश थे दोनों

सोनू की शादी करीब 3 साल पहले हिमानी के साथ हुई थी. हिमानी गोरे रंग, आकर्षक नैननक्श की खूबसूरत युवती थी. हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की हिमानी को पत्नी के रूप में पा कर सोनू बहुत खुश था. हिमानी भी इस घर में आ कर खुश थी. पिंकी भाभी का पूरा खयाल रखती थी.

सोनू और हिमानी अपनी दुनिया में खुश रहते थे. सोनू का काम ऐसा था कि वह सुबह घर से निकलता था. इस के बाद उसे खुद भी पता नहीं रहता था कि वह घर कब लौटेगा.

ये भी पढ़ें- डोसा किंग- तीसरी शादी पर बरबादी: भाग 3

हिमानी अपनी सास के साथ घर का कामकाज निबटाती और दिन का बाकी समय टीवी देखती या सो कर गुजारती थी. जब कभी उसे सोनू की याद सताती तो वह उस के मोबाइल पर फोन कर के उस का हालचाल पूछ लिया करती थी. सोनू भी खाली वक्त में फोन करता था. बेटी के जन्म से घर में सभी खुश थे.

हिमानी का कमरा घर की पहली मंजिल पर था. जब कभी उसे बोरियत महसूस होती तो वह अपना मन बहलाने के लिए बालकनी में आ कर खड़ी हो जाती थी. इसी दौरान एक दिन उस की निगाहें पड़ोस में रहने वाले युवक सागर की निगाहों से टकराईं तो उस के तनबदन में सिहरन सी दौड़ गई.

पहले भी उस ने गौर किया था कि वह किसी न किसी बहाने उस के घर के सामने आ कर उसे एकटक निहारता है. उस दिन तो उसे सागर का यूं अपनी ओर बेशरमी से देखना अच्छा नहीं लगा, लेकिन बाद में उसे लगा कि पति के अलावा पड़ोस के लड़के भी उसे पसंद करते हैं तो उस के चेहरे पर मुसकराहट तैरने लगी.

हौलेहौले चाहत भरी नजरों के इस खेल में उसे भी मजा आने लगा. उस ने भी सागर की नजरों से नजरें मिलानी शुरू कर दीं. बात बढ़ती गई और मामला बातचीत से शुरू हो कर मोबाइल नंबर के आदानप्रदान तक पहुंच गया.

सागर में घुलमिल गई हिमानी

सागर हिमानी को फोन कर के उस से मिलने की जिद करने लगा तो एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो उस ने मौका देख कर सागर को अपने कमरे में बुला लिया. सागर बहुत बातूनी युवक था. उस ने हिमानी को अपनी मीठीमीठी बातों में ऐसा फंसाया कि वह उस की बांहों में अपनी सुधबुध खो बैठी.

हिमानी के बदन से खेलने के बाद सागर वहां से चला गया, लेकिन उस दिन के बाद जब कभी हिमानी को मौका मिलता, वह सागर को मिलने के लिए अपने घर में बुला लेती थी. कभीकभी वह खुद भी किसी काम के बहाने घर से निकल कर सागर की बताई हुई जगह पर पहुंच जाती थी.

शुरुआत में हिमानी और सागर के अवैध रिश्तों की जानकारी किसी को नहीं हुई, लेकिन यह बात ज्यादा दिनों तक छिपी नहीं रह सकी. एक दिन सोनू को उस के किसी दोस्त ने उस की बीवी की बेवफाई की दास्तान बताई तो उसे उस की बातों पर विश्वास नहीं हुआ. लेकिन जब लोगों ने सागर के साथ हिमानी का नाम जोड़ कर छेड़ना शुरू कर दिया तो उसे उन की बात पर विश्वास करना पड़ा.

सागर मोहल्ले का दबंग युवक था. लोग उस के सामने आने में कतराते थे. फिर भी सोनू ने उस से कहा कि वह हिमानी से मिलना छोड़ दे. सागर ने उस समय तो उस की बात मान ली लेकिन उस ने अपनी हरकतें जारी रखीं.

घटना के 4 दिन पहले सोनू और सागर के बीच बच्चों को ले कर जोरदार झगड़ा हुआ. इस दौरान सागर ने सोनू को 8 दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें- एक तीर कई शिकार: भाग 3

हिमानी का दिल अपने पति सोनू से भर चुका था. उसे सोनू से सागर ज्यादा प्यारा था, इसलिए जब सागर ने सोनू की हत्या करने की बात उसे बताई तो वह उस का साथ देने के लिए तैयार हो गई.

योजना के अनुसार 8 सितंबर की रात हिमानी ने सोनू के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं. आधी रात को जब वह हिमानी के साथ अपने बैडरूम में पहुंचा तो लेटते ही नींद की आगोश में चला गया.

रात के करीब ढाईतीन बजे के बीच जब सारा मोहल्ला चैन की नींद सो रहा था, तभी हिमानी ने फोन कर सागर को अपने कमरे में आने के लिए कहा. सागर को पहले से ही हिमानी के फोन का इंतजार था. जैसे ही हिमानी ने बुलाया, वह दबे पांव छत के रास्ते हिमानी के कमरे में पहुंचा और एक रस्सी से सोनू का गला घोंट दिया.

रात भर हिमानी अपने पति की लाश के साथ सोई रही. सुबह 7 बजे उठ कर उस ने अपने ससुर माधव सिंह तथा सास अंजू को पति की हत्या होने की जानकारी दी.

12 सितंबर, 2019 को थानाप्रभारी अक्षय कुमार ने सोनू हत्याकांड के दोनों आरोपियों हिमानी और सागर उर्फ बलवा को रोहिणी कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इस हत्याकांड में दूसरे नामजद आरोपी राहुल का कोई हाथ न होने के कारण उस के खिलाफ काररवाई नहीं की गई. मामले की जांच थानाप्रभारी अक्षय कुमार कर रहे थे. – कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

ये भी पढ़ें- दगाबाज दोस्त, बेवफा पत्नी: भाग 3

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

हिमानी का याराना: भाग 1

24 वर्षीय सोनू अपनी पत्नी हिमानी के साथ बाहरी दिल्ली स्थित बादली गांव के सिसोदिया मोहल्ले में रहता था. वह और हिमानी घर की ऊपरी मंजिल पर रहते थे, जबकि उस के पिता माधव सिंह और बहन पिंकी ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे.

सोनू पेशे से ड्राइवर था और एक टूरिस्ट कंपनी की कार चला कर पूरे परिवार की जीविका चलाता था. 7 सितंबर, 2019 की रात 11 बजे तक परिवार के सभी सदस्य खाना खा चुके थे. सोनू को नींद आ रही थी, इसलिए वह हिमानी और डेढ़ साल के बच्चे के साथ पहली मंजिल पर अपने बैडरूम की ओर बढ़ गया. बेटे और बहू के जाने के बाद घर के बाकी सदस्य भी सोने चले गए.

सुबह करीब 7 बजे भाभी हिमानी के चीखनेचिल्लाने की आवाजें सुन कर पिंकी उस के कमरे में गई तो हिमानी ने रोते हुए बताया कि रात को किसी बदमाश ने इन की हत्या कर दी है. अभी थोड़ी देर पहले जब नींद खुली तो देखा तो ये मरे पड़े थे.

ये भी पढ़ें- एक तीर कई शिकार: भाग 2

बैड पर भाई सोनू की लाश देख कर पिंकी ने बदहवास हो कर रोना शुरू कर दिया. बेटी और बहू के रोने की आवाज सुन कर सोनू के मातापिता भी भागते हुए वहां पहुंच गए. सोनू की लाश देख कर चीखपुकार मच गई.

तभी पिंकी ने अपने मोबाइल से 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर अपने भाई की हत्या की सूचना दे दी. थोड़ी देर बाद बादली थाने से एसआई मनीष कुमार वहां पहुंच गए. लाश को दख्ेने के बाद उन्होंने पाया कि सोनू के गले पर एक स्याह निशान बना हुआ था. चूंकि मामला हत्या का था, इसलिए उन्होंने इस मामले की सूचना थानाप्रभारी अक्षय कुमार को दे दी.

थोड़ी देर में थानाप्रभारी अक्षय कुमार थाने में मौजूद पुलिस स्टाफ के साथ सिसोदिया मोहल्ला स्थित माधव सिंह के घर जा पहुंचे. घर की पहली मंजिल पर पहुंच कर उन्होंने लाश का मुआयना किया तो मृतक के गले पर गहरा स्याह निशान मिला.

ऐसा लग रहा था मानो किसी ने रस्सी या चुन्नी से उस का गला घोंटा हो. कमरे का बारीकी से निरीक्षण करने पर उन्होंने पाया कि सभी सामान अपनी जगह पर था. घर से कोई सामान गायब नहीं था. मतलब हत्यारा जो भी रहा हो, उस की मंशा सिर्फ सोनू की हत्या करने की रही थी.

थानाप्रभारी ने फोरैंसिक टीम को बुला लिया. मृतक के पिता माधव सिंह से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि रात के 12 बजे सोनू अपनी पत्नी हिमानी के साथ ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल स्थित इस कमरे में आ गया था. इस के बाद सुबह 7 बजे हिमानी ने नीचे आ कर बताया कि सोनू की हत्या कर दी है.

यह सुन कर थानाप्रभारी अक्षय कुमार ने मृतक की पत्नी हिमानी से पूछताछ की. पति की मौत से बुरी तरह आहत हिमानी की स्थिति बहुत खराब थी. वह छाती पीटपीट कर लगातार रोए जा रही थी. उस ने बस इतना बताया कि वह डेढ़ साल की बेटी के साथ पति की बगल में सो रही थी. गरमी ज्यादा होने के कारण ये कमरे का दरवाजा खुला छोड़ कर सोते थे. पता नहीं रात में वहां कौन आया और इन की हत्या करने के बाद फरार हो गया.

थानाप्रभारी अक्षय कुमार ने उस वक्त हिमानी से ज्यादा पूछताछ करना उचित नहीं समझा. क्योंकि घर में सभी रोपीट रहे थे और माहौल गमगीन था. अलबत्ता उन्हें हिमानी पर शक हुआ.

ये भी पढ़ें- दगाबाज दोस्त, बेवफा पत्नी: भाग 2

फोरैंसिक एक्सपर्ट का काम निपट जाने के बाद उन्होंने एसआई मनीष कुमार तथा अन्य स्टाफ के साथ घर का मुआयना करना शुरू किया तो देखा बगल की छत उन की छत से मिली हुई थी. यह देख कर उन्होंने अनुमान लगाया कि हत्यारा संभवत: इसी रास्ते सोनू के कमरे तक पहुंचा होगा और वारदात को अंजाम देने के बाद चुपचाप इसी रास्ते फरार हो गया होगा. एसआई मनीष की भी यही सोच थी.

संदेह की हुई शुरुआत

मौकामुआयना करने के बाद पुलिस टीम ने सोनू की लाश पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल, जहांगीरपुरी भेज दी. वहां की सारी काररवाई पूरी करने के बाद पुलिस टीम थाने लौट गई.

10 सितंबर को मृतक की बहन पिंकी की शिकायत पर थाने में सोनू की हत्या का मामला सागर उर्फ बलवा और राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज कर लिया गया.

मामले की जांच खुद थानाप्रभारी अक्षय कुमार कर रहे थे. उन्होंने एसआई मनीष को कुछ निर्देश दे कर दोबारा मृतक के परिजनों को टटोलने के लिए उन के घर भेजा. वहां सभी ने सोनू की हत्या में पड़ोस में रहने वाले बदमाश सागर उर्फ बलवा पर शक जताया. एफआईआर में भी सागर को ही नामजद किया गया था.

पूछताछ के दौरान एसआई मनीष ने मृतक की पत्नी हिमानी को बुला कर उस से एक बार फिर पूछताछ की तो उन्हें ऐसा लगा जैसे वह जानबूझ कर इस केस का रुख दूसरी दिशा में मोड़ना चाह रही हो. यह देख कर उन्होंने उस का मोबाइल नंबर नोट कर लिया.

थाने लौट कर उन्होंने हिमानी के मोबाइल फोन की काल डिटेल्स निकलवाई और उस का बारीकी से निरीक्षण करने लगे.

ये भी पढ़ें- फेसबुक से निकली मौत: भाग 1

काल डिटेल्स की जांच के दौरान वह यह देख कर चौंके कि हिमानी लगातार एक मोबाइल नंबर के संपर्क में थी. वारदात वाली रात में भी हिमानी ने इस नंबर पर काफी देर बात की थी. मनीष कुमार ने यह बात थानाप्रभारी को बताई तो उन्होंने उस नंबर की काल डिटेल्स निकालने के आदेश दिए. मोबाइल नंबर की जांच की गई तो नंबर उसी सागर उर्फ बलवा का निकला, जिस पर मृतक के पिता एवं परिवार के अन्य लोगों ने सोनू की हत्या का आरोप लगाया था.

यह देख कर थानाप्रभारी और एसआई मनीष के चेहरों पर मुसकराहट दौड़ गई. उन्हें लगा कि हत्यारा अब उन की पकड़ से ज्यादा दूर नहीं है.

11 सितंबर की शाम को थानाप्रभारी अक्षय कुमार ने हिमानी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. पूछताछ के दौरान हिमानी मासूम बन कर चालाकी से पुलिस की जांच की दिशा भटकाने की कोशिश करती रही लेकिन जब उस के सामने उस की काल डिटेल्स दिखा कर उस के और सागर के रिश्तों के बारे में पूछा गया तो उस का हलक सूख गया.

आखिरकार उस ने स्वीकार कर लिया कि उस के और सागर उर्फ बलवा के बीच जिस्मानी रिश्ते हैं और उस ने सागर के साथ मिल कर 7-8 सितंबर के तड़के पति की हत्या की थी.

ये भी पढ़ें- अंजाम: भाग 3

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

सुशांत सिंह के बाद, आत्महत्या का मनोविज्ञान क्या है?

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के अचानक इस फानी दुनिया से रुखसत हो जाने के बाद, इस युवा स्टार कै फैस आश्चर्यजनक व्यवहार कर रहे हैं. कोई आत्महत्या कर रहा है, कोई जहर खा रहा है, कोई इस दुनिया से चला जाना चाहता है. आखिर एक फिल्म स्टार अथवा सेलिब्रिटी की आत्महत्या करने के बाद लोगों की इस तरह की प्रतिक्रिया  सामने क्यों आती है इसका मनोविज्ञान क्या है?

एक तरफ चर्चित फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत के मामले को कई कोणों से संदिग्ध मान  मुंबई पुलिस  जांच कर रही हैं.  मगर छत्तीसगढ़ की भिलाई सिटी में  इस सिने स्टार की नन्ही फैन एंजेला ने आत्महत्या कर ली . जिसकी वजह से यह चिंतन का विषय हो गया है की आखिर सेलिब्रिटी की मौत या आत्महत्या के बाद  लोग निराशा अंधकार से क्यों घिर जाते हैं और क्यों आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार : बाढ़, बालू और बरबादी

सुशांत की आत्महत्या से दुखी भिलाई की रहने वाली एक 13 साल की फैन ने घर पर फांसी लगा ली .  बालिका ने एक नोट छोड़ा है जिसमें फांसी लगाने की बात लिखी है.

पुलिस के अनुसार जिस वक्त बच्ची ने ये कदम उठाया उस वक्त उसके माता पिता घर पर नहीं थे. पुलिस के अनुसार, लड़की अपने परिवार के साथ भिलाई में रहती थी.जिस समय उसने ये कदम उठाया उस समय लड़की के  परिजन बाहर गए हुए थे.  बालिका के पिता एस.सतीश राजधानी रायपुर स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. विगत दिनों अचानक  बच्ची ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. जब पिता घर वापस आए और उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज़ नहीं आई फिर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो बच्ची की बॉडी पंखे से लटकी हुई थी. इसके बाद दरवाजा तोड़कर बेटी की लाश को नीचे उतारा गया और सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया.

सेलिब्रिटी की मौत के बाद

एंजेला मात्र 13 वर्ष की थी और सुशांत सिंह राजपूत की बहुत बड़ी प्रशंसक थी. सुशांत सिंह की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर पर वह बहुत मायूस हो गई थी. लोग बताते हैं वह काफी दुखी थी. फांसी लगाने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिस पर लिखा  – “सुशांत सिंह राजपूत के जाने से काफी दुखी हूं इसलिए आत्महत्या कर रही हूं.”

बच्ची के पिता  के कथनानुसार वह सुशांत के जाने से काफी दुखी थी, वो उसकी हर फिल्म को बड़े मनोयोग से देखा करती थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार भी  फांसी लगाने से   पहले सुशांत  सिंह राजपूत की छिछोरे देखी थी.

ये भी पढ़ें- कुल्हाड़ी से वार पर वार : ऊंटनी का बच्चा हुआ हलाल

फिल्म स्टार सेलिब्रिटी अथवा बड़े राजनीतिज्ञों के मृत्यु के बाद अक्सर इस तरह की घटनाएं घटित होती हैं. हिंदी प्रदेश में ऐसा कम देखा गया है जबकि दक्षिण में बड़े फिल्म स्टार अथवा राजनीतिज्ञों के देहांत के बाद आत्महत्याओं की घटना बड़े पैमाने पर होने लगती है. जैसे विगत वर्षों में एक समय की फिल्म तारीका  व तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद अनेक लोगों ने आत्महत्या कर ली थी.

एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है कि इसका एकमात्र कारण आम लोगों का सज्जन और सरल, भोला भाला होना है.वह यह भूल जाते हैं कि मृत्यु एक अटल सत्य है और सोचने लगते हैं कि हमारा जीवन तो अंधकारमय हो गया है. इसी सदमे, सन्निपात में आकर आत्महत्या करने की भूल करते हैं. हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद हिंदी प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं. इस संदर्भ में हम यहां इस लेख में यही पड़ताल कर रहे हैं  आखिर इसके पीछे का मनोविज्ञान क्या है यह आज के युवाओं को और आम लोगों को समझना चाहिए और भूल कर भी आत्महत्या का विचार नहीं करना चाहिए.

हॉटनेस के मामले में किसी से कम नही हैं ‘मस्तराम’ एक्ट्रेस तारा अलीशा बेरी, देखें Photos

साल 2014 में हिंदी फिल्म ‘मस्तराम’ (Mastram) से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करते वाली हॉट एक्ट्रेस तारा अलीशा बेरी (Tara Alisha Berry) इन दिनों अपने फैंस के बीच काफी चर्चाओं में हैं. तारा अलीशा बेरी (Tara Alisha Berry) ने हिंदी फिल्मों के साथ साथ तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी कमाल की अदाकारी की है. हाल ही में एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर रिलीज हुई एडल्ट वेब सीरीज ‘मस्तराम’ (Mastram) भी लोगों के बीच काफी पौपुलर रही और इस वेब सीरीज में भोजपुरी एक्ट्रस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने भी अपनी एहम भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें- अनूप जलोटा के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं हॉट एक्ट्रेस जसलीन मथारू, देखें Photos

एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘मस्तराम’ में तारा अलीशा बेरी (Tara Alisha Berry) ने कई बोल्ड सीन्स दिए जो कि दर्शकों को काफी पसंद आए और फैंस ने तारा अलीशा के बोल्ड अंदाज की खूब सराहना की. आपको बता दें कि कि तारा अलीशा बेरी एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) की बेटी हैं. तारा की फैन फौलोविंग इस कदर है कि उनके औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढ़ाई लाख से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं और उनकी हर फोटो और वीडियो अप्लोड होते है वायरल हो जाती है.

 

View this post on Instagram

 

#Repost @theanshumanjha with @make_repost ・・・ Did they? Didn’t they? 180Million+ had found out in less then 4 weeks. Not a bad day for you to discover Madhu & Rajaram’s complex love triangle involving a certain Mr.Mastram. #happysunday #stayathome #staymast . . “The idea of the wait, the anticipation, is what makes anything exhilarating”-Anshuman. . . “प्रतीक्षा का विचार, वह प्रत्याशा है, जो कुछ भी रोमांचक बनाता है” – राजाराम . . #Mastram #MXPlayer #onemonth #thankyousomuch #grateful #forthelove #taraalishaberry #anshumanjha #actors #lovestory

A post shared by Tara Alisha Berry (@taraalishaberry) on

जैसा कि हम सब जानते हैं कि तारा अलीशा बेरी दिखने में काफी खूबसूरत है तो चलिए दिखाते हैं आपको उनकी कुछ ऐसी फोटोज जिसे देख आप भी उनको मन ही मन जरूर चाहने लगेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘अनीता भाभी’ उर्फ सौम्या टंडन को रिप्लेस कर सकती हैं ये हॉट एक्ट्रेस, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

💟 @munnasphotography @chandnissahu @seemakhan1988

A post shared by Tara Alisha Berry (@taraalishaberry) on

 

View this post on Instagram

 

💟 @munnasphotography @chandnissahu @seemakhan1988

A post shared by Tara Alisha Berry (@taraalishaberry) on

ये भी पढ़ें- सलमान से लेकर धर्मेंद्र तक इन एक्टर्स ने की फार्मिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

 

View this post on Instagram

 

💟 @munnasphotography @chandnissahu @seemakhan1988 *special thanks to @that_azaan_guy for ze shirt

A post shared by Tara Alisha Berry (@taraalishaberry) on

अनूप जलोटा के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं हॉट एक्ट्रेस जसलीन मथारू, देखें Photos

टेलिवीजन इंडस्ट्री के सबसे सुपरहिट रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का हर सीजन ही ब्लॉकबस्टर रहता है और हर सीजन में ही कोई ना कोई ऐसा जरूर होता है जिसकी वजह से वो सीजन यादगार बन जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ बिग बॉस के सीजन 12 (Bigg Boss 12) में जहां अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) का रिलेशन एक भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) के साथ काफी चर्चाओं में रहा था.

 

View this post on Instagram

 

Smile,, Its free therapy 😃

A post shared by Jasleen Matharu ਜਸਲੀਨ ਮਠਾੜੂ (@jasleenmatharu) on

ये भी पढ़ें- ‘अनीता भाभी’ उर्फ सौम्या टंडन को रिप्लेस कर सकती हैं ये हॉट एक्ट्रेस, देखें Photos

जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) और अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने शो के दौरान ये बात खुद बताई थी के वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और एक दूसरे को डेट भी करना चाहते हैं. शो के अंतिम पड़ाव तक आते आते ये सच्चाई सभी दर्शकों को पचा चल चुकी थी कि इन दोनों के बीच गुरू शिष्य का है और इनका ये रिलेशनशिप और कुछ नहीं बल्कि एक गेम था जो कि दर्शकों की अटेंशन लेने के लिए था.

 

View this post on Instagram

 

#midnightcravings #facetimephotoshoot 🧆🌮🥙🥘🥗 @smilingmoon2092 photography 📸

A post shared by Jasleen Matharu ਜਸਲੀਨ ਮਠਾੜੂ (@jasleenmatharu) on

बात करें जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) के लेटेस्ट रिलेशनशिप स्टेटस की तो इस समय वे भोपाल के एक कॉस्मेटिक सर्जन को डेट कर रही हैं. हाल ही में जसलीन द्वारा दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा हुआ कि वे अभिनीत गुप्ता (Abhineet Gupta) नाक के एक कॉस्मेटिक सर्जन को डेट कर रही हैं जिससे उनकी मुलाकात खुद अनूप जलोटा ने कराई थी.

ये भी पढ़ें- सलमान से लेकर धर्मेंद्र तक इन एक्टर्स ने की फार्मिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

जसलीन का कहना कि है कि अनूप जलोटा (Anup Jalota) और अभिनीत के पापा काफी अच्छे दोस्त हैं. जसलीन ने बताया कि उन्होनें अभिनीत को पहले 3 महीने सिर्फ वर्चुअली डेट किया और फिर उसके बाद दोनों ने मिलने का सोचा. इसी बारे में जसलीन ने आगे बात करते हुए बताया कि, “मैं भोपाल में ही थी और कुछ दिनों पहले ही वहां से लौटी हूं. मैं अभिनीत और उनकी फैमिली से भी मिल चुकी हूं और हम सबने भोपाल में काफी अच्छा वक्त बिताया था. लॉकडाउन के कारण हम ज्यादा बाहर नहीं जा सके लेकिन हमें साथ में वक्त बिताकर अच्छा लगा. यह हमारी पहली मुलाकात थी. अब हम लोग कॉल और वीडियो कॉल पर बात करते हैं, और तो और हमने भोपाल में एक गाना भी शूट किया था.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasleen Matharu ਜਸਲੀਨ ਮਠਾੜੂ (@jasleenmatharu) on

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाया हार्दिक और नताशा की रोमांटिक फोटोज का जादू, फैंस हुए दीवाने

आपको बता दें कि अभिनीत गुप्ता कुछ समय पहले ही तलाक हुआ है और इस बारे में पूछे जाने पर जसलीन ने बताया कि अभिनीत ने मुझसे आज तक कुछ नहीं छुपाया और वे अपने रिश्तों के लेकर काफी ईमानदार हैं. जसलीन ने कहा कि उन्हें अभिनीत के पास्ट को लेकर कोई परेशानी नही हैं.

इश्किया आग : भाग 2

लेखक- पी.एल. कश्यप

चूंकि ज्ञान सिंह और रामकुमार के गांवों में महज 3 किलोमीटर की दूरी थी. ज्ञान सिंह का रामकुमार के घर भी आनाजाना हो गया और धीरेधीरे रामकुमार ज्ञान सिंह का विश्वासपात्र बन गया.

इसी दौरान ज्ञान सिंह की नजरें रामकुमार की पत्नी कमला पर जा टिकीं. रामकुमार दिन में जब दूध ले कर शहर को निकल जाता तो ज्ञान सिंह दोपहर के वक्त कमला के घर में बैठ कर उस से घंटों बतियाता. दरअसल वह उस के मन को टटोला करता था.

कमला की नजरों ने ज्ञान सिंह के मन को भांप लिया कि वह क्या चाहता है. ज्ञान सिंह कमला को भाभी कहता था. उम्र में वह कमला से काफी छोटा था. इसलिए दोनों में नजदीकियां काफी बढ़ गईं. वक्तजरूरत पर ज्ञान सिंह ने पैसे से मदद कर कमला का मन जीत लिया था. धीरेधीरे वह भी उस की तरफ आकर्षित होने लगी और कमला का झुकाव ज्ञान सिंह की तरफ हो गया था. फिर दोनों में करीबी रिश्ता बन गया.

ये भी पढ़ें- धर्म की दोधारी तलवार : भाग 3

एक दिन कमला ने मौका देख कर ज्ञान सिंह से कहा, ‘‘तुम मेरे मकान के नजदीक खाली पड़े खंडहर में दूध की डेयरी का काम क्यों नहीं शुरू कर देते. तुम्हारे भाईसाहब को भी शिवपुरी मानपुर लाला से जा कर रोजाना दूध लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें भी आसानी हो जाएगी. समय निकाल कर मैं भी दूध की डेयरी पर हाथ बंटा दिया करूंगी. बच्चों का खर्च उठाने के लिए मुझे भी धंधा मिल जाएगा.’’

कमला की बात सुन कर ज्ञान सिंह हंसते हुए बोला, ‘‘अच्छा तो यह बात है. मैं अपने रिश्तेदार अंकित यादव से इस बारे में बात करूंगा.’’

ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानू अंकित यादव का रिश्तेदार था. उस के अंकित के परिवार से अच्छे संबंध थे. ज्ञान सिंह ने अंकित के सामने यह प्रस्ताव रखा कि वह शिवपुरी बरा खेमपुर में दूध की डेयरी खोलना चाहता है. अंकित ने ज्ञान सिंह के प्रस्ताव को सुन कर हामी भर ली और शिवपुरी बरा खेमपुर में रामकुमार के आवास के पास ही दूध की डेयरी खोल ली और दूध के कारोबार की जिम्मेदारी कमला के पति रामकुमार को सौंप दी. कमला ज्ञान सिंह की इस पहल से काफी खुश थी.

गांव में दूध की डेयरी खुल जाने के बाद कमला और ज्ञान सिंह की नजदीकियां बढ़ गईं तो दोनों ने इस का भरपूर फायदा उठाया. रामकुमार भी पहले से अधिक ज्ञान सिंह की डेयरी पर समय बिताने लगा. रामकुमार ज्ञान सिंह की काली करतूतों से अनजान था. धीरेधीरे ज्ञान सिंह और कमला की नजदीकियों की चर्चा रामकुमार के कानों तक पहुंच गई.

पहले तो रामकुमार ने इन चर्चाओं पर विश्वास नहीं किया. उस ने कहा कि जब तक वह आंखों से देख नहीं लेगा, विश्वास नहीं करेगा. लेकिन फिर एक दिन कमला और ज्ञान सिंह को रामकुमार ने अपने ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.

उस समय रामकुमार कमला से कुछ नहीं बोला लेकिन रात का खाना खा कर रामकुमार ने फुरसत के क्षणों में कमला से पूछा, ‘‘क्यों, मैं जो कुछ सुन रहा हूं और जो कुछ मैं ने अपनी आंखों से देखा, वह सच है?’’

चतुर कमला ने दोटूक जवाब देते हुए ज्ञान सिंह से अपने संबंधों की बात नकार दी. लेकिन रामकुमार के मन में संदेह का बीज पनपते ही घर में कलह की नींव पड़ गई. धीरेधीरे उस का मन ज्ञान सिंह की डेयरी पर काम करने को ले कर उचटने लगा.

मन में दरार पड़ते ही उस ने ज्ञान सिंह से साफ कह दिया कि उस की पत्नी और उस के बीच जो कुछ भी चल रहा है, वह उस के जीवन में जहर घोल रहा है. उस ने ज्ञान सिंह से उस की डेयरी पर काम करने के लिए न केवल इनकार कर दिया, बल्कि ज्ञान सिंह की डेयरी पर काम भी छोड़ दिया. दोनों की दोस्ती कमला को ले कर दुश्मनी में बदल गई.

यह बात ज्ञान सिंह और कमला को अच्छी नहीं लगी. कमला ने पति से कहा कि उस ने ज्ञान सिंह का कारोबार छोड़ कर दुश्मनी मोल ले ली है, लेकिन रामकुमार ने उस की एक नहीं सुनी. इतना ही नहीं, उस ने पत्नी कमला पर दबाव बना कर पत्नी की तरफ से ज्ञान सिंह के खिलाफ थाना बख्शी का तालाब में एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवा दी. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ज्ञान सिंह की बदनामी हुई तो कुछ लोगों ने गांव में ही दोनों का फैसला करा दिया.

ज्ञान सिंह की दूध की डेयरी पर काम बंद करने एवं थाने में शिकायत दर्ज कराने को ले कर ज्ञान सिंह के मन में काफी खटास पैदा हो गई थी. दूसरे, दूध की डेयरी की जिम्मेदारी भी ज्ञान सिंह पर स्वयं आ पड़ी. रामकुमार ने भी अपनी मेहनतमजदूरी के वास्ते शहर जा कर काम ढूंढ लिया.

पुलिस की जानकारी में आया कि एक बार ज्ञान सिंह ने शहर के एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रामकुमार पर हमला करवा दिया था. उस दिन से रामकुमार और ज्ञान सिंह दोनों एकदूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए. उस दिन घर लौट कर रामकुमार ने कमला को खूब खरीखोटी सुनाई थी.

रामकुमार ने कमला को हिदायत देते हुए ज्ञान सिंह ने दूर रहने की चेतावनी दे दी. ऐसा न करने पर उस ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. लेकिन दोनों में से कोई भी रामकुमार की हिदायतों को मानने के लिए तैयार नहीं था.

इधर कमला की भी मजबूरी थी. वह ज्ञान सिंह द्वारा वक्तवक्त पर आर्थिक मदद के कारण उस के दबाव और अहसानों से दबती चली गई. रामकुमार इस बात से बिलकुल अंजान था. कमला ने ज्ञान सिंह से ली हुई रकम को चुकता करने के लिए डेयरी पर आनेजाने का सिलसिला जारी रखा.

वह चाहती थी कि ज्ञान सिंह की दूध की डेयरी पर अधिक से अधिक दिनों तक काम कर के उस की ली हुई आर्थिक मदद में उधार की रकम की देनदारी को चुकता कर दे.

ये भी पढ़ें- विधायक का खूनी पंजा

रामकुमार को कमला का उस की डेयरी पर आनाजाना बिलकुल नहीं भाता था. लेकिन कमला ने पति की चिंता नहीं की. वह पति से ज्यादा प्रेमी ज्ञान सिंह को चाहती थी. इस की एक वजह यह थी कि ज्ञान सिंह उच्च जाति का धनवान व्यक्ति था. रामकुमार से अनबन कर लेने पर उसे कोई नुकसान नहीं था, लेकिन ज्ञान सिंह से अलग हो जाने पर गृहस्थी का सारा खेल बिगड़ सकता था.

इसी वजह से कमला ने ज्ञान सिंह से मिलनाजुलना जारी रखा. रामकुमार मन ही मन कुढ़ता रहता और रोजाना घर में कलह होती रहती. पति के चाहते हुए भी कमला ज्ञान सिंह को अपनी जिंदगी से दूर करने का विकल्प नहीं ढूंढ पा रही थी.

ज्ञान सिंह ने एक दिन कमला से कहा, ‘‘भाभी, पानी सिर से ऊपर हो चुका है. अब एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकतीं. तुम ही बताओ कुछ न कुछ तो करना होगा.’’

कमला ने कहा, ‘‘तुम ही बताओ, कौन सा रास्ता निकाला जाए.’’

ज्ञान सिंह ने कमला से मिल कर अपने मन की छिपी हुई बात बताते हुए कहा कि तुम्हारे पास मेरी जो 20 हजार रुपए की रकम है, वह तुम्हें वापस करनी थी. उन में से अब 13 हजार रुपए देने होंगे और रामकुमार को किराए के लोगों से बुला कर शाम के समय लखनऊ से गांव लौटते समय रास्ते से हटा देंगे.

इस प्रस्ताव को सुन कर कमला भी खुश हो गई. उस ने ज्ञान सिंह को रजामंदी दे दी, फिर ज्ञान सिंह ने कमला के साथ मिल कर षडयंत्रपूर्वक एक योजना बना ली. तब ज्ञान सिंह ने कमला के पति रामकुमार को रास्ते से हटाने के लिए अंकित यादव को इस वारदात के लिए राजी कर लिया. ज्ञान सिंह ने उस से और किराए के आदमी जुटाने को कहा.

तब अंकित यादव ने रामकुमार की हत्या के लिए 20 हजार रुपए में सौदेबाजी पक्की कर ली. इस काम के लिए उस ने राजा, निवासी बरगदी, के.डी. उर्फ कुलदीप सिंह निवासी बख्शी का तालाब, उत्तम कुमार निवासी अस्ती रोड, गांव मूसानगर को तैयार किया.

राजा के कहने पर कमला और ज्ञान सिंह ने 13 हजार रुपए अंकित यादव को सौंप दिए और 7 हजार रुपए काम हो जाने के बाद देने का वादा कर लिया गया.

सभी ने तय किया कि 25 दिसंबर, 2019 को लखनऊ से आते समय भखरामऊ गोलइया मोड़ पर रामकुमार की हत्या को अंजाम दिया जाएगा. योजना के अनुसार 25 दिसंबर, 2019 की शाम को के.डी. सिंह के साथ राजा और उस के साथी पहुंच गए. राजा ने रामकुमार पर बाइक से आते समय तमंचे से हमला कर दिया. उस समय बाइक रामकुमार स्वयं चला रहा था और उस का भतीजा मतोले पीछे बैठा हुआ था.

ये भी पढ़ें- अपराधी आगे आगे, पुलिस पीछे पीछे

पुलिस को अभी 2 अभियुक्तों राजा व कुलदीप सिंह की तलाश थी. पुलिस द्वारा मुखबिरों का जाल फैला दिया गया था. मुखबिर की सूचना पर 3 जनवरी, 2020 को राजा व कुलदीप दोनों को मय तमंचे और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. राजा ने पुलिस के साथ जा कर हमले में उपयोग किया गया तमंचा बरामद करा दिया. पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें