आ अब लौट चलें : भाग 1

लेखक- नीरज कुमार मिश्रा

यों तो फुलवा और दिनेश की शादी हुए 3 साल हो गए थे, पर दिनेश को लगता था जैसे उस के ब्याह को अभी कुछ ही रोज हुए हैं.

फुलवा को निहारते रहने के बाद भी उस का मन नहीं अघाता था. काम पर जाने से पहले फुलवा से मन भर के बातें करता और काम से जब घर लौटता तो फुलवा भी अपने पति के इंतजार में होंठों पर लाली और मांग में सिंदूर भर कर एक मधुर मुसकराहट के साथ दिनेश का स्वागत करती तो दिनेश की तबीयत हरी हो जाती.

ये भी पढ़ें- कल्लो : क्या बचा पाई वो अपनी इज्जत

दिनेश फुलवा को अपनी बांहों में भर लेता और उसे पागलों की तरह चूमने लगता, फुलवा भी उस का साथ देती, पर कभीकभी दिनेश का यह बहुत उतावलापन फुलवा को अखरने लगता था, वह दिनेश को पीछे धकेल देती और चाय बनाने का बहाना कर के अपना पीछा छुड़ा लेती, पर फिर भी दिनेश उस के पीछेपीछे पहुंच जाता.

‘‘अरे फुलवा, हम जानते हैं कि तुम तो यहां पाउडर, क्रीम लगा कर बैठी हो और हम आए हैं बाहर से धूलगरदा में सन कर और पसीना में लथपथ हो कर… तभी तो तुम हमारी बांहों में आने से कतरा जाती हो…

‘‘अरे, पर हम भी क्या करें, जब तक तुम को बांहों में कस कर नहीं भर लेते हैं… और दोचार चुम्मा नहीं ले लेते हैं, तब तक हमारे कलेजे में भी ठंडक नहीं पड़ती है.”

‘‘अरे नहीं ना… ऐसी तो कोई बात नहीं है… अपना मरद तो हर हाल में अच्छा लगता है… उस के बदन की महक तो हमेशा ही अच्छी लगती है… अरे, हम तो इस मारे जल्दी से हट जाते हैं कि आप थकेहारे आए हो काम से तो हम आप के लिए कुछ चायनाश्ता बना दें चल कर.”

फुलवा की इन प्यार भरी बातों का दिनेश के पास कोई जवाब नहीं होता, बदले में वह सिर्फ मुसकरा कर रह जाता.

दिनेश का फुलवा के लिए प्यार बेवजह नहीं था, फुलवा थी ही ऐसी…

लंबा शरीर, सुतवां चेहरा, सांवला रंग और गांव में मेहनत करने के कारण उस का अंगअंग कसा हुआ  था, ऐसा लगता था कि उस के शरीर को किसी ढांचे में ढाल कर बनाया गया है.

फुलवा जब से अपने शहर के महल्ले में ब्याहने के बाद आई थी, तब ही से महल्ले के मनचले उस की एक झलक पाने के लिए बेचैन रहते थे, जिस का बहुत बड़ा कारण था फुलवा का पहनावा.

फुलवा अपनी गहरी नाभि के नीचे लहंगा पहनती और उस के दो इंच ऊपर सीने पर कसी हुई चोली, और इस पहनावे में जब वह नीचे टंकी पर पानी लेने जाती तो महल्ले के मनचले सारा कामधाम छोड़ कर उसे एकटक निहारते रहते.

ऐसा नहीं था कि दिनेश को इस बात की भनक नहीं थी कि महल्ले में फुलवा के पहनावे और उस की खूबसूरती के चर्चे हैं और इसीलिए वह जब एक दिन काम से घर आया तो फुलवा के लिए एक साड़ी ले आया और रोमांटिक अंदाज में बोला, ‘‘देखो फुलवा, अब शहर में तुम रहने आई हो, इसलिए अब ये गांव वाले कपडे़ तुम पर अच्छे नहीं लगते… और वैसे भी इन कपड़ों में लड़के तुम्हारे अंगों को घूरते हैं. यह मुझे अच्छा नहीं लगता है, इसलिए अब तुम ये साड़ी पहना करो.”

दिनेश की ये प्यारभरी भेंट देख कर फुलवा बहुत खुश हुई और तुरंत ही साड़ी को अपने बदन पर रख कर देखने लगी और दिनेश को खुश होते हुए एक चुंबन दे दिया.

दिनेश शहर की एक आटा मिल में मुंशीगीरी करता था. मिल उस के कमरे से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर थी, इसलिए उसे रोज या तो बस या फिर टैंपो का सहारा लेना पड़ता था, जो कि खर्चीला तो था ही, साथ ही साथ सवारी पकड़ने के लिए उसे मुख्य सड़क तक आना पड़ता था. इन सब में दिनेश का डेढ़ घंटा व्यर्थ जाता था और फिर भी कभीकभी देर हो जाने पर अपने से सीनियर अधिकारी की डांट भी सुननी पड़ती थी.

एक दिन आटा मिल में दिनेश जब थोड़ी देरी से पंहुचा तो उसे अधिकारी की ऐसी डांट मिली कि मन ही मन उस ने फैसला कर लिया कि अब वह इस शहर में नहीं रहेगा और गांव में जा कर जो थोडीबहुत खेती है, वही देखेगा और आराम से अपने छप्पर के नीचे सोया करेगा. किसी कमबख्त की डांट तो नहीं सुननी पड़ेगी और घर आ कर उस ने अपने मन की बात पत्नी फुलवा को बताई.

ये भी पढ़ें- लक्ष्मण रेखा : धैर्य का प्रतिबिंब थी मिसेज राजीव

फुलवा ने ठंडे दिमाग से उस की बात सुनी, पर वह 3 साल पहले ही गांव से आई थी. लिहाजा, गांव में होने वाली परेशानियां उस से छिपी नहीं थीं और न ही स्वयं फुलवा ही गांव में रहना चाहती थी. उसे तो शहर की जिंदगी ही अच्छी लगती थी.

फुलवा ने दिनेश को समझाते हुए कहा, ‘‘अब अगर आप थोड़ा सा लेट हो गए, आप से बडे़ अधिकारी ने कुछ कह भी दिया तो इस में शहर छोड़ कर भागने जैसी कौन सी बात है. गांव में हमारे बाबूजी कहा करते थे कि अगर कोई समस्या हो, तो उस की जड़ में जाना चाहिए… समाधान वहीं छिपा होता है…

“और आप की समस्या है कि आप देर से मिल मेें पहुंचत हो… अब अगर आप रोजरोज देर से पहुंचोगे तो डांट तो पड़ेगी ही न… कुछ ऐसा क्यों नहीं करते, जिस से आप मिल में समय पर पहुंच जाओ.”

‘‘क्या करूं फुलवा… सवारी पकड़ने के चक्कर में देर हो जाती है… कभी तो बस देर से आती है, तो कभी इतनी भरी होती है कि मैं उस में बैठने की हिम्मत नहीं कर पाता हूं,” दिनेश ने लाचारी से कहा.

‘‘तो तुम अपनी सवारी क्यों नहीं खरीद लेते,” फुलवा ने उपाय सुझाया.

‘‘क्या मतलब… हम बस, ट्रक खरीद लें क्या…?” यह सुन कर दिनेश चौंक पड़ा.

‘‘नहीं… बस, ट्रक नहीं, अपनी सवारी… मैं तो साइकिल वगैरह की बात कर रही थी.”

‘‘हां… साइकिल ठीक रहेगी… आराम से जब मन हुआ चल दिए… घंटी बजा कर और छुट्टी में भी न किसी सवारी का मुंह देखना और न ही लेट हो जाने के डर से डांट सुनने का डर.‘‘

एक पल को तो ऐसा सोच चहक उठा था दिनेश… पर, अगले ही पल मायूस हो गया.

‘‘पर फुलवा, एक अच्छी साइकिल 3 से 4 हजार रुपए में आती है… और तुम तो जानती हो कि हमारी तनख्वाह ही 5 हजार रुपए है… हम अगर साइकिल ले भी लेंगे तो तुम को क्या खिलाएंगे,‘‘ दिनेश ने मुंह लटका कर कहा.

‘‘हां, समस्या तो है, पर हम अपने गांव में अम्मां से जूट के बोरे पर बहुत अच्छी कढ़ाई करना सीखे हैं… सुना है, शहर में इस काम की बहुत मांग है. हम यहां महल्ले में अगलबगल के लोगों से काम लाएंगे और उस से हमारी आमदनी भी होगी और पहचान भी बनेगी.

“और जब हम और तुम दोनों मिल कर कमाएंगे तो साइकिल के लिए पैसा जल्दी जुट जाएगा न…‘‘ फुलवा ने खुशी से अपनी आंखें घुमाते हुए कहा.

आधेअधूरे मन से दिनेश ने अपनी रजामंदी दे दी.

ये भी पढ़ें- फलक से टूटा इक तारा : सान्या का यह एहसास

दरअसल, गांव की जिंदगी किस्सों और फिल्मों के लिए तो बहुत अच्छी है, पर जिन्होंने गांव की गरीबी देखी है, भुखमरी और अकाल देखा है, उन के दिल से पूछिए और इसीलिए फुलवा बिलकुल भी गांव नहीं जाना चाहती थी और इसीलिए वह दिनेश को मनाए रखने के लिए सारे प्रयास कर रही थी, भले ही इस के लिए उसे खुद भी काम करना पड़ जाए.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

आ अब लौट चलें

चार बीवियों का पति

ये कैसी सजा

  • नाबालिगों को पेड़ से बांधकर दी सजा की पिटाई..
  • आपत्तिजनक स्थिति में मिले नाबालिक..
  • ग्रामीणों ने की लड़के की जमकर पिटाई..
  • दोनों नाबालिगों को पेड़ से बांधकर दी सजा..
  • घंटों बांधकर रकहा दोनों को की बेइज्जती और पिटाई..
  • जानकारी लगाने पर पुलिस मौके पर दोनों को छुड़ाया..
  • बांधकर बुलाई पंचायत परिवार में हुआ आपसी समझौता..
  • माडा थाना क्षेत्र सितुल गांव की घटना..
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वॉयरल..

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सितुल गांव में 2 नाबालिगों को पेड़ से बांधकर सज़ा देने का मामला सामने आया है. जहां नाबालिग लड़के और लड़की को कई घंटो तक पेड़ से बांधकर पीटा गया. उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ है.

ये भी पढ़ें- मनगढ़ंत अपराध का दंड

जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़के और लड़की को गांव वालों ने एक नदी के किनारे आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद उन्हें उन दोनों को पकड़कर ग्रामीणों ने एक पेड़ में बांध कर कई घंटो तक रखा और पिटाई भी की. और फिर पंचायत बुलाई गई.

मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और पेड़ से बंधे नाबालिगों को छुड़ाया, जहां पुलिस दोनों नाबालिक लड़के-लड़की को थाने ले गये. बाद मे दोनों के परिवारजनों की आपसी सहमति से समझौता/सुलह हो गया और पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया.

नाबालिगों से पेड़ मे बांधकर इस तरह की क्रूरतम सजा देने की उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वॉयरल हो गया है. जिसपर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

मामला चाहे जो भी हो पर इतना तो तय है कि आज़ाद भारत में तालिबानी सज़ा का प्रावधान नहीं है बाबजूद इसके लोगों ने कानून को हाथ में लेकर इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें- दगाबाज दोस्त, बेवफा पत्नी

मामले में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को छुड़ाया भी बाबजूद इसके पुलिस ने तालिबानी सजा देने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं की यह एक बड़ा सवाल है.

यहां मामला दो नाबालिगों का है जहां लोगों ने कानून अपने हाथ में लेकर दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. हालांकि अब इस मामले में पुलिस प्रशासन को चाहिए कि सजा देने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे.

“शिक्षा नीति” की “ढोल और ढोंग” की पोल

कोरोना वायरस संक्रमण काल में देश की शिक्षा व्यवस्था पर जो आघात लगा है उस पर राष्ट्रव्यापी चर्चा करना आवश्यक है. इधर नरेंद्र मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर दी है जिसके विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं. क्योंकि किसी भी समाज में शिक्षा देश की “शिक्षा नीति” ही भविष्य की नींव को मजबूत बनाती है.

मगर कोरोना वायरस के आगमन के साथ देश की संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था तार तार हो गई है. देश के सत्ताधारी मुखिया और कार्यपालिका को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर शिक्षा को बुलंद बनाए रखने की तोड़ क्या हो सकती है. और ऐसे में आज जब देश में नई शिक्षा नीति लाद दी गई है  यह प्रसंग चर्चा का विषय है की कोरोना वायरस के इस समय में जब पहली प्राथमिकता लोगों की जिंदगी को बचाने की है लोगों को दो वक्त की रोटी मुहैया कराने की है. शिक्षा व्यवस्था के साथ किस तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं. और भगवाधारी हरावल दस्ता  अपनी सोच को देश की युवा पीढ़ी के ऊपर लादने की षड्यंत्र पर अमल शुरू कर चुका  है.आज चिंता का विषय  है कि जब देश कोरोना के कारण त्राहि-त्राहि कर रहा है सत्ता में बैठी हुई नरेंद्र दामोदरदास मोदी की सरकार आहिस्ता से संपूर्ण शिक्षा नीति को ही बदल कर क्या देश को दुनिया के सबसे पीछे ले जाने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें- मुसहर : व्यवस्था का दंश झेलता एक समुदाय

सबसे बड़ी बात यह है कि जिस शक्ति और ताकत के साथ शिक्षा नीति का विरोध विपक्ष कांग्रेस को करना चाहिए था वह नहीं कर पा रही . दूसरी तरफ आज 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी नई शिक्षा नीति पर देश को संबोधित करने जा रहे है. आज प्रधानमंत्री एक कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे. मानव संसाधन मंत्रालय का नाम बदल दिया गया है और शिक्षा विभाग के रूप में उसे जाना जाएगा. यानी अब वह समय आ गया है जब धीरे धीरे संपूर्ण व्यवस्था और संस्थाओं में आमूलचूल परिवर्तन होगा. यहां यह भी जानना जरूरी होगा कि नरेंद्र दामोदरदास मोदी सरकार अपने पुराने संघ के एजेंट पर आंखें बंद कर आगे बढ़ रही है. और कोई भी विरोध उसे स्वीकार नहीं है. इधर यह भी तथ्य सामने आ चुके हैं कि झारखंड सरकार नई शिक्षा नीति को सिरे से नकार चुकी है. वहां के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ऐलान कर दिया है कि झारखंड में मोदी की शिक्षा नीति लागू नहीं होगी. अर्थात जहां-जहां भाजपा सरकारें नहीं है यथा पंजाब,राजस्थान, छत्तीसगढ़ ओडिशा आदि राज्यों में शिक्षा नीति का अश्वमेधी  घोड़ा रोक दिया जाएगा?

शिक्षा की लॉक डाउन में  बदहाली

एक तरफ नई शिक्षा नीति के तहत स्किल डेवलप ढोल पीटा जा रहा है दूसरी तरफ यह भी सत्य है कि कोरोना काल मे विगत चार माह से यदाकदा मिली मामूली छूटों के साथ जारी लॉक डाउन शिक्षा प्रणाली के लिए घातक सिद्ध हुआ है. मार्च के अंतिम सप्ताह में लगे लॉक डाउन से लेकर अभी स्कूल  कॉलेजों को किसी भी प्रकार की रियायत नही दी गई. इस बीच नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होने का समय भी आ गया है. परंतु अभी भी महाविद्यालयो में परीक्षाएं रुकी हुई है. परीक्षा लेने के सम्बंध में  यू जी सी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बाद भी विश्वविद्यालय  तय नही कर पा रहे कि इतनी बड़ी पंजीकृत विद्यार्थियों की परीक्षा कैसे व किस तरह ली जाए.

कुछ विश्वविद्यालयों द्वारा  स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किये जा रहे. परन्तु प्रवेश प्रक्रिया पूरी करके पढ़ाई कब शुरू  की जाएगी इसके विषय मे कॉलेज व विश्वविद्यालय कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं है. कोरोना काल मे बन्द पड़े उच्च शिक्षण संस्थाओं में सभी तरह की परीक्षाएं स्थगित है. इन परीक्षाओं में विश्वविद्यालयीन प्रवेश परीक्षाएं भी सम्मिलित है. अलग अलग ग्रेड व प्रतिशत पाकर हाई स्कूल परीक्षा पास किये विद्यार्थीगण विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने सबको समान अवसर उपलब्ध कराने वाले प्रवेश परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे थे. परंतु अब संक्रमण के भय से प्रवेश परीक्षा न आयोजित कर मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की नीति पर विचार किया जा रहा.

ये भी पढ़ें- एससी तबके पर जोरजुल्म : बाढ़ की तरह बढ़े हैं मामले

इससे ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी जो आर्थिक सामाजिक स्वास्थ्यगत आदि कारणों से अच्छा ग्रेड या प्रतिशत नही ले प्राप्त कर सके वे अच्छे संस्थानों में मनमाफिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने से वंचित रह जाएंगे. इससे उनका भविष्य की दशा व दिशा निर्धारण खटाई में पड़ता नजर आ रहा है. कमोबेश इसी हालात का सामना स्नातक करके मनचाहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की  चाहने वालों विद्यार्थियों को करना पड़ेगा.

स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के लिए जिस प्रकार की परीक्षा प्रणाली अपनाने की चर्चा की जा रही है प्रतियोगोगिता के स्तर को समाप्त करने वाला प्रतीत हो रहा है जो कि बेहद चिंताजनक है. दूसरी ओर स्कूल शिक्षा की स्थिति में अच्छी नही है.हाल  ही में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना आपदा  के आर्थिक परिणामों के कारण वर्तमान सत्र में वैश्विक स्तर पर करीब ढाई करोड़ बच्चों पर स्कूल नहीं लौटने खतरा उत्पन्न हो गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना काल में शैक्षणिक संस्थानो के बन्द होने से विश्व की करीब 94 प्रतिशत छात्र आबादी प्रभावित हुई है. इस महामारी में वर्तमान शिक्षण प्रणाली में असमानता हो बढ़ा दिया है. कोरोना काल मे संपन्न वर्ग की तुलना में आर्थिक रुप कमजोर  व संवेदनशील वर्ग के बच्चे शिक्षा से ज्यादा दूर हुए है.  रिपोर्ट के अनुसार 2020 को दूसरी तिमाही में  निम्न आय वाले देशों में करीब 86 प्रतिशत बच्चे स्कूलों से बाहर हो गए हैं वहीं उच्च आय वाले देशों में यह आंकड़ा मात्र 20 प्रतिशत ही है.

अभिनव प्रयास भी फ्लाप

यहां यह स्पष्ट है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर हो गई है. हालांकि देश प्रदेश की सरकार प्रयास कर रही है की एजुकेशन की गंगा प्रवाहमान रहे. इसे हेतू सरकार ने ऑनलाइन पढ़ाई प्रारंभ करायी मगर धीरे-धीरे यह स्पष्ट होता जा रहा है कि इसमें बहुतेरी खामियां हैं और एक विकासशील देश के लिए यह मुफीद नहीं है. क्योंकि यहां  90% छात्र तो ऐसे हैं जिनके पास मोबाइल ही नहीं है. इसी तरह सरकार यह प्रयास भी कर रही है कि ग्रामीण अंचल में गांव-गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रहे. मगर यह भी  एक सफल शिक्षण प्रयोग नहीं माना जा  रहा है.

अतः  विशाल आबादी वाले निम्न आय श्रेणी में आने वाले विकासशील हमारे देश की हालत का अंदाज़ा  इस विजन में आसानी से लगाया जा सकता है. शिक्षाविद ऋषभदेव पांडेय के अनुसार विभिन्न राज्य सरकारे स्कूल शिक्षा को शुरू करने के लिए अभिनव प्रयास कर रही हैं. विभिन्न स्थानों पर ऑनलाइन कक्षाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है.छत्तीसगढ़ के सरगुजा बस्तर जैसे मोबाइल नेटवर्क विहीन अंदुरुनी पिछड़े क्षेत्रों ध्वनिविस्तार यंत्रों के माध्यम शिक्षण कार्य किया जा रहा है. जो कि अनुकरणीय पहल कही जा सकती है. परन्तु सरकार के उक्त प्रयासों को स्थानीय प्रशासन द्वरा कोरोना नियंत्रण के लिए बनाई गई रणनीतियां नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- पंजाब जहरीली शराब कांड : ले डूबा नशे का सुरूर

ऋषभदेव पांडे बताते हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश में

कोरोना काल मे स्थानीय प्रशासन द्वारा शासकीय शिक्षकों की ड्यूटी कोरेंनटाइन केंद्र सहित गांव गांव के चौक  चौराहों पर लगा दी गई है.जो एक मजाक बनाकर पूरी शिक्षा व्यवस्था को चिड़ा रहा है. यही कारण है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में  शिक्षण कार्यं के लिए मानव संशाधन की कमी साफ दिखाई दे रही है.

इसी तरह शिक्षाविद बीएल साहू के अनुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रयासों के बीच विद्यार्थियों के लिये ऐसे नीति अपनानी होगी जिससे उनके स्वास्थ्य के साथ साथ उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो. सरकार को उच्च शिक्षण संस्थानों में  स्नातक अंतिम वर्ष की  स्तरहीन परीक्षाएं आयोजित करने के स्थान पर कोरोना वैक्सीन आने तक यथास्थिति बनाए रखते हुए प्रवेश परीक्षा की गुंजाइश बरकरार रखने पर विचार करना चाहिए. पुराने विद्यार्थियों को जोड़े रखते हुए स्कूल शिक्षा से जुड़ने हेतु नए विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराते हुए शिक्षकों को उनके मूल कार्य करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए. शासन स्तर पर किये गए उपर्युक्त प्रयासों में क्रियान्वित होने पर ही हम कोरोना के शिक्षा प्रणाली पर पड़ रहे कुप्रभाव को कम करते हुए अशिक्षा के कारण उत्पन्न होने वाले सामाजिक समस्याओं को बढ़ाने से रोक सकते हैं.

मनगढ़ंत अपराध का दंड

अपराध अपराध होता है. मगर उसके भी रंग अनोखे होते हैं कभी हम कल्पना भी नहीं कर सकते की अपराध कैसे कैसे रंग रूप में हमारे आसपास घटित होते हैं. अगर आप में थोड़ी भी समझदारी है तो अपराध के रंगों को देखकर आप जीवन में कुछ ऐसी गांठ बांध सकते हैं जो आपको आजीवन अपराध से मुक्त व्यापार सुरक्षित रखेगा.

है ना यह अजीब बात! आज हम आपको इस लेख में मनगढ़ंत अपराध के रंग दिखाने जा रहे हैं.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यह खबर आग की तरह फैल गई कि खमतराई के पास एक शख्स से 10 लाख  रुपए की लूट हो गई है. कोरोना वायरस के इस समय काल में इस अपराध की तीखी प्रतिक्रिया हुई और लोग तरह तरह की बातें करने लगे. इधर पुलिस  परेशान थी और उसके ऊपर एक जिम्मेदारी थी कि किसी भी तरह इस केस को डिटेक्ट करके दिखाएं.

ये भी पढ़ें- दगाबाज दोस्त, बेवफा पत्नी

और आपको आश्चर्य होगा 12 घंटे के भीतर पुलिस ने इस लूट के मामले का पर्दाफाश कर दिया. और यह सनसनीखेज तथ्य सामने आया कि यह पूरी लूट की घटना मनगढ़ंत थी यानी प्रार्थी ने पूरे प्लान के साथ लूट की घटना की कहानी बनाई और पुलिस के सामने मानो प्लेट में सज़ा कर रख दी.

क्या और कैसे हुआ इस लूट कांड में, यह सब आपको हम बताएं उसके पहले ऐसे ही कुछ  अपराध की बानगी आपके समक्ष प्रस्तुत है-

पहला  मामला- दुर्ग शहर में  20 वर्ष की एक युवती घर से गायब हो गई. परिजनों को फोन आया मिनी का अपहरण कर लिया गया है. घर परिवार और शहर में हंगामा खड़ा हो गया पुलिस जांच में जुट गई जब मामला पर से पर्दा उठा तो यह तथ्य सामने आया कि युवती ने अपने अपहरण की मनगढ़ंत कहानी बनाई थी उसकी मंशा अपने पिता से 10 लाख  रुपए वसूली का था.

दूसरा मामला- रायपुर जिला के तिल्दा में शख्स ने थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके यहां ताला तोड़कर सोना चांदी नकद सहित 15 लाख रुपए की चोरी हो गई है. पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो यह तथ्य सामने आ गया कि मामला पूरी तरह से मनगढ़ंत था.

तीसरा मामला- कोरबा नगर में एक युवती थाने पहुंची और नगर के एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह मुझे उठा ले गया और मेरे साथ बलात्कार किया. पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आ गया की ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है और मामला पूरी तरह मनगढ़ंत है.

लाखों की लूट का सच

आगे, राजधानी रायपुर के खमतराई थाना अंतर्गत लूट की सच्चाई की कहानी  नीचे प्रस्तुत है-

पुलिस ने पूरी जांच के बाद इस मामले में प्रार्थी कुलेश्वर साहू से जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने उगल दी. खुलासे के बाद इस मामले में पुलिस ने कुलेश्वर के भांजे और उसके दोस्त को भी अब गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- मासूम किशोरी के साथ वहशीपन का नंगा नाच

खमतराई पुलिस के सनसनीखेज खुलासे के अनुसार  लकड़ी कारोबारी भरत पटेल के यहां मुंशी का काम करने वाले कुलेश्वर साहू  ने  8 अगस्त को टिम्बर मार्केट के व्यापारियों कें यहा से साढ़े दस लाख रुपये वसूली कर लौट रहा था. तभी डीआरएम ऑफिस के सामने ओवरब्रिज पर दो बाइक सवार युवक आकर उससे पैसा छीनकर फरार हो गए . पीड़ित ने पुलिस को पूछताछ में जो लूट की घटना की कहानी बताई  तो पुलिस को पहले ही नजर में मामला अविश्वसनीय प्रतीत हुआ. पुलिस के पास पहुंचे प्रार्थी कुलेश्वर साहू पर पुलिस को यकीन नहीं हो रहा था. अगर मामले की पड़ताल करना उसकी जिम्मेदारी थी सो जांच के दौरान पुलिस जब प्रार्थी के घर पहुंची तो अचानक उसका पड़ोसी अपना मोबाइल मांगने आ गया . पुलिस को शक गहरा हो गया  जब उसने किसी भी  मोबाइल लेने की बात से इनकार कर दिया. उसके संदिग्ध व्यवहार को देखकर पुलिस को शक हुआ और जब जांच की तो मामला परत दर परत खुलता चला गया.

पुलिस की पूछताछ मे कुलेश्वर साहू ने अंततः स्वीकार कर लिया.

दरअसल, पड़ोसी के मोबाइल का इस्तेमाल कुलेश्वर साहू ने लूट में शामिल अपने भांजे को कॉल करने के लिए किया था. कुलेश्वर ने दुर्ग जिला के पाटन के रहने वाले अपने भांजे और उसके दोस्त के साथ मिलकर इस लूट की वारदात की योजना बनाई थी. पुलिस ने उसके भांजे के पास से लूटी गई रकम बरामद कर तीनो को गिरफ्तार कर लिया और अब मनगढ़ंत लूट का किस्सा गढ़ने वाले तीनों शख्स रायपुर के सेंट्रल जेल में हवा खा रहे हैं.

मनगढ़ंत अपराधों के संदर्भ में पुलिस अधिकारी विवेक शर्मा बताते हैं दरअसल, ऐसे अपराधों के पीछे मानसिकता यह होती है कि कानून की आंखों में धूल झोंक कर रातों रात मालामाल हो जाएं. मगर वे नहीं जानते आज अनुसंधान में ऐसी ऐसी विधियां इजाद हो गई है की अपराधी का बचना नामुमकिन है और मनगढ़ंत अपराध के लिए भारतीय दंड विधान की धारा में सख्ती बरतते हुए दंडनीय है. अतः कभी भी ऐसा अपराध करने की हिमाकत नहीं करनी चाहिए. उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ उत्पल अग्रवाल के अनुसार ऐसे अपराधों में आरोपी को न्यायालय 3 से 7 वर्ष तक की सजा दिया करती है. क्योंकि यह माना जाता है ऐसे अपराध कारित करने वाले आरोपी कथित रूप से समाज के लिए खतरनाक है.

ये भी पढ़ें- पटरियों पर बलात्कर

रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे आयुष्मान तो भड़कीं कंगना रनौत, केआरके के साथ ऐसे लगाई क्लास

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या को करीब 2 महीने होने वाले हैं लेकिन अभी तक उनके सुसाइड करने की वजह सामने नहीं आई है. लेकिन हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस और परिवार वालों की एक मांग पूरी हो चुकी है और वो मांग ये थी कि सुशांत का केस सीबीआई (CBI) को ट्रांस्फर हो जाए और बीते दिनों ही सीबीआई (CBI) ने सुशांत का केस अपने हाथों में ले लिया है.

ये भी पढ़ें- ‘नागिन 5’ में हिना खान के साथ नजर आने वाली हैं Bigg Boss 13 फेम देवोलीना भट्टाचार्जी, पढ़ें खबर

जब से सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या की खबर सामने आई है तब से एक मुद्दा काफी गर्माया हुआ है और वो मुद्दा है नेपोटिज्म (Nepotism) का. काफी लोगों का ये मानना है कि आउटसाइडर होने की वजह से सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को वो इज्जत नहीं मिल पाती थी जो कि बाकी स्टार किड्स (Star Kids) को आसानी से मिलती थी. ऐसे में कई लोग नेपोटिज्म के खिलाफ बाते करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी खुद की दास्तान सामने रख रहे हैं.

पिछले दिनों इंडस्ट्री के टेलेंटिड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपने एक इंटरव्यू में एक बात कही थी जिसकी वजह से वे काफी ट्रोल हो गए थे. आयुष्मान खुराना ने स्टार किड्स को सपोर्ट करते हुए कहा था कि “इंडस्ट्री में टैलेंटेड स्टार किड्स को ही काम करने का मौका मिलता है”. ऐसे में सभी को ये लगा रहा था कि आयुष्मान खुराना रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को भी सपोर्ट कर रहे हैं. ऐसे में केआरके (KRK) और इडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) यह सब सुन कर हैरान रह गए.

ये भी पढ़ें- जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं मिहीका बजाज, राणा दग्गूबाती के साथ शेयर की Photos

इसी के चलते केआरके (KRK) ने आयुष्मान की इस बात का जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि, “इन तीन कारणों की वजह से आयुष्मान खुराना आज रिया चक्रवर्ती और स्टारकिड्स को सपोर्ट कर रहे हैं. पहली वजह उनको बॉलीवुड में रहना है. दूसरी वजह वो यशराज फिल्म के लिए काम करते हैं. तीसरी वजह सुशांत सिंह राजपूत, आयुष्मान खुराना के कॉम्पिटीटर थे. चिंता मत करो. आने वाले समय में आपकी भी फिल्में आएंगी. सही समय आने पर जनता आपको जवाब जरुर देगी. मेरी तरफ से आपको ढ़ेर सारी शुभकामनाएं…”

ये भी पढ़ें- एकता कपूर ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत के इस सीरियल का पहला सीन, कैप्शन में लिखी ये बात

केआरके के इसी ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना कनौत (Kangana Ranaut) ने लिखा है कि, “बाहर से आने वाले चापलूस लोग बॉलीवुड माफिया का जमकर समर्थन करते हैं. इसकी केवल एक ही वजह है उनकी मध्यस्थता है. इन सितारों से किसी माफिया को कोई खतरा नहीं है. ये लोग केवल कंगना रनौत और केआरके जैसे लोगों से ही डरते हैं जो इनके बारे में खुलकर बात करते हैं.”

‘नागिन 5’ में हिना खान के साथ नजर आने वाली हैं Bigg Boss 13 फेम देवोलीना भट्टाचार्जी, पढ़ें खबर

जैसा कि हम सब जानते हैं कि करोना वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से पूरे देश में सब कुछ रुक सा गया था लेकिन अब जब से अनलॉक 2.0 (Unlock 2.0) और अनलॉक 3.0 (Unlock 3.0) की गाइडलाइंस सरकार द्वारा जारी की गई हैं उसे देख देश में काफी कुछ फिर से शुरू हो गया है और ये सब इसलिए शुरू हुआ है ताकी हमारे देश की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ सके.

 

View this post on Instagram

 

She’s Coming 🐍 Stay tuned Guys #Naagin5 @ektarkapoor @muktadhond @colorstv

A post shared by HK (@realhinakhan) on

ये भी पढ़ें- जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं मिहीका बजाज, राणा दग्गूबाती के साथ शेयर की Photos

आपको बता दें कि जब से सरकार द्वारा नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं तब से कुछ कुछ फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग भी शुरू हो गई है. इसी के चलते एकता कपूर (Ekta Kapoor) के पौपुलर सीरीयल ‘नागिन 5’ (Naagin 5) की भी शूटिंग शुरू हो गई है और तो और बीते रविवार इस सीरियल का पहला एपिसोड भी ऑन एयर हो चुका है.

 

View this post on Instagram

 

Colour of Royalty #BLUE

A post shared by HK (@realhinakhan) on

जैसा कि हम सब जानते हैं कि सीरियल नागिन के 5वें सीजन में बेहद ही खूबसूरत टेलिवीजन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के साथ धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और मोहित मल्होत्रा (Mohit Malhotra) भी नजर आ रहे हैं. खबरों की माने तो बिग बॉस 13 फेम देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं. पिछने दिनों से आ रही कुछ जानकारी के अनुसार देवोलीना को इस शो का हिस्सा बनने का ऑफर मिला है लेकिन अभी तक वे किसी फैसले तक नहीं पहुंची है और इस बात की जानकारी देवोलीना ने खुद दी है.

ये भी पढ़ें- एकता कपूर ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत के इस सीरियल का पहला सीन, कैप्शन में लिखी ये बात

 

View this post on Instagram

 

🐶❤️

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on

एक इंटरव्यू के चलते देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने बताया कि, “हां… मुझे ‘नागिन 5’ में काम करने का ऑफर मिला है लेकिन अब तक मैंने इस बात पर कोई फैसला नहीं लिया है. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ‘नागिन 5’ में मुझे काम करना चाहिए या फिर नहीं… सच बात तो यह है कि मैं ‘नागिन 5′ का हिस्सा बनना चाहती हूं.’ इसी बारे में देवोलीना ने आगे बात करते हुए कहा कि, “ये एक शानदार शो है जिसको दर्शक बहुत पसंद करते हैं. इसके अलावा मैं एकता कपूर के साथ काम करना चाहती हूं लेकिन अब भी मैंने इस शो के मेकर्स को हां नहीं बोला है.’

ये भी पढ़ें- स्कॉटलैंड: बेटी के बलात्कारी को सजा दिलाने के लिए पिता का संघर्ष

दगाबाज दोस्त, बेवफा पत्नी

दगाबाज दोस्त, बेवफा पत्नी: भाग 3

दूसरा भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- दगाबाज दोस्त, बेवफा पत्नी: भाग 2

लेखक- रघुनाथ सिंह लोधी

वह करीब 3 साल तक जेल में रहा. जेल से छूटा तो मिक्की के लिए सारा नजारा बदल सा गया था. उस की पत्नी मधु ने यूथ फोर्स सिक्युरिटी एजेंसी का कारोबार न केवल संभाल लिया था बल्कि अधिकृत तौर पर उसे अपने नाम कर लिया था. मिक्की के साथ साए की तरह रहने वाले ऋषि खोसला के व्यवहार में भी बदलाव आ गया था. ऋषि उस के बजाए उस की पत्नी मधु से ज्यादा लगाव दिखाने लगा था.

जेल में रहते मिक्की की सेहत में भी काफी बदलाव आ गया था. वह सेहत सुधारने के लिए सुबहशाम सदर स्थित जिम में जाया करता था. मधु अकसर ऋषि के साथ घर से गायब रहती थी. कभी किसी पार्टी में तो कभी क्लबों में वह ऋषि के साथ दिखती.

पहले तो मिक्की को लग रहा था कि पारिवारिक संबंध होने के कारण मधु ऋषि से अधिक घुलीमिली है. वैसे भी दोनों की शादी से पहले की पहचान थी, लेकिन संदेह हुआ तो एक दिन मिक्की ने मधु पर पाबंदी लगाने का प्रयास किया. मजाक में उस ने कह दिया कि ऋषि से ज्यादा चिपकना ठीक नहीं है. यहां कौन किस का सगा है, सब ने सब को ठगा है.

मिक्की की नसीहत का मधु पर कोई फर्क नहीं पड़ा. एक दिन जब मिक्की और मधु के बीच किसी बात को ले कर विवाद हुआ तो सब कुछ खुल कर सामने आ गया. मधु ने साफ कह दिया कि ऋषि से उस के प्रेम संबंध हैं. ऋषि से उसे वह सारी खुशी मिलती है, जिन की हर औरत को जरूरत होती है.

घूम गया मिक्की का दिमाग

यह सुनते ही मिक्की का दिमाग घूम गया. मधु ने यह भी बता दिया कि जब तुम जेल में थे, तब ऋषि कैसे काम आता था. कोर्टकचहरी के चक्कर लगाने से ले कर कई मामलों में ऋषि ने अपने घरपरिवार की जिम्मेदारी की परवाह तक नहीं की. उस समय ऋषि ही उस का एकमात्र सहारा था. अब वह किसी भी हालत में ऋषि को खोना नहीं चाहती.

ये भी पढ़ें- फेसबुक से निकली मौत: भाग 2

मिक्की ने पत्नी को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी. तब मिक्की ने मधु के भाई सुनील भाटिया को सारी बात बता दी.

सुनील की समाज में काफी इज्जत ही नहीं बल्कि रुतबा भी था, इसलिए उस ने भी बहन मधु को समझाने की कोशिश की पर मधु तो ऋषि खोसला की दीवानी हो चुकी थी, इसलिए उस ने अपने प्रेमी की खातिर पति और भाई की इज्जत को धूमिल करने में हिचक महसूस नहीं की. वह बराबर ऋषि से मिलती रही.

अपनी बहन मधु पर जब सुनील का कोई वश नहीं चला तो वह तैश में आ गया. उस ने न केवल ऋषि को धमकाया बल्कि उस की पत्नी को भी चेतावनी दी कि वह पति को समझा दे या फिर अपनी मांग का सिंदूर पोंछ ले. मधु और मिक्की के बीच विवाद बढ़ता गया तो मधु ने कश्मीरी गली वाला मिक्की का फ्लैट हड़प कर उस में रहना शुरू कर दिया. वह उसी फ्लैट में रह कर कारोबार संभालती रही.

समय का चक्र नया मोड़ ले आया. एक ऐसा मोड़ जहां शेर की तरह जीवन जीने वाले व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली की तरह रहना पड़ रहा था. मिक्की बख्शी नाम के जिस शख्स का नाम सुन कर अच्छेअच्छे तुर्रम खां डर के मारे पानी मांगने लगते थे, वह खुद को एकदम लाचार, असहाय समझने लगा.

मिक्की ने बीवी को क्या कुछ नहीं दिया था. उस ने अपनी आधी से अधिक दौलत उस के नाम कर दी थी. अपने सैकड़ों समर्थकों व चेलों को उस के निर्देशों का गुलाम बना दिया था. वही बीवी अब निरंकुश हो गई थी.

मिक्की ने दोहरी पहचान के साथ इज्जत का महल खड़ा किया था. एक तरफ अपराध क्षेत्र के भाई लोग उस की चरण वंदना करते थे तो वहीं नामचीन व रुतबेदार लोगों के बीच भी उस का उठनाबैठना था.

बन गई योजना

जब मधु ने ऋषि खोसला का साथ नहीं छोड़ा तो अंत में मिक्की और सुनील ने फैसला कर लिया कि ऋषि को ठिकाने लगाना ठीक रहेगा. मिक्की जब जेल में बंद था तो उस की जानपहचान गिरीश दासरवार नाम के 32 वर्षीय बदमाश से हो गई थी. मिक्की ने ऋषि खोसला को निपटाने के लिए गिरीश से बात की. इस के बदले में मिक्की ने उसे अपने एक धंधे में पार्टनर बनाने का औफर दिया. गिरीश इस के लिए तैयार हो गया.

सौदा पक्का हो जाने के बाद गिरीश ने ऋषि खोसला की हत्या करने के संबंध में अपने शागिर्दों राहुल उर्फ बबन राजू कलमकर, निवासी जीजामातानगर, कुणाल उर्फ चायना सुरेश हेमणे, निवासी बीड़गांव, आरिफ इनायत खान निवासी खरबी नंदनवन और अजीज अहमद उर्फ पांग्या अनीस अहमद निवासी हसनबाग से बात की.

ये भी पढ़ें- अंजाम: भाग 4

ये सभी गिरीश का साथ देने को तैयार हो गए. इस के बाद ये सभी ऋषि खोसला की रेकी करने लगे. 20 अगस्त, 2019 को उन्हें यह मौका मिल गया, तब उन्होंने गोंडवाना चौक पर उस की फरसे से प्रहार कर हत्या कर दी.

मिक्की बख्शी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने गिरीश दासरवार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर उस ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. चूंकि इन दोनों से और पूछताछ करनी थी, इसलिए मिक्की व गिरीश को प्रथम श्रेणी न्याय दंडाधिकारी एस.डी. मेहता की अदालत में पेश कर 31 अगस्त तक पुलिस रिमांड मांगा. बचाव पक्ष के वकील प्रकाश नायडू ने पुलिस रिमांड का विरोध किया.

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने दोनों को 25 अगस्त तक का पुलिस रिमांड दे दिया. घटना के 3 दिन बाद अन्य आरोपियों राहुल उर्फ बबन राजू कलमकर, कुणाल उर्फ चायना सुरेश हेमणे, आरिफ इनायत खान और अजीज अहमद उर्फ पांग्या अनीस अहमद को भी बाड़ी क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल की इमारत की छत से गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपियों पर हत्या, डकैती, सेंधमारी, अपहरण व मारपीट सहित अन्य मामले दर्ज थे.

हत्याकांड को अंजाम देने वाले गिरीश दासरवार पर हत्या के 4 मामले दर्ज थे. सन 2011 में गिरीश दासरवार ने अपने दोस्त जगदीश के साथ मिल कर दिनेश बुक्कावार नामक चर्चित प्रौपर्टी डीलर की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद दिनेश के शव को उस ने अपने घर में ड्रम के अंदर छिपा कर रखा था.

आरोपियों में कुछ ओला कैब चलाते हैं. डीसीपी विनीता साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में एसीपी, पीआई महेश बंसोडे, अमोल देशमुख के अलावा विनोद तिवारी, सुशांत सालुंखे, सुधीर मडावी, संदीप पांडे, बालवीर मानमोडे शामिल थे. पुलिस ने सभी अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें- डोसा किंग- तीसरी शादी पर बरबादी: भाग 2

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें