‘द गाॅन गेम’ : कोरोना के वक्त बेहतरीन प्रयोग

रेटिंगः ढाई स्टार

निर्माताः बोधट्री मीडिया के लिए सुकेश मोटवानी व अन्य.

निर्देशकः निखिल नागेश भट्ट

कलाकार: संजय कपूर,लुबना सलीम, रूखसार रहमान,श्वेता त्रिपाठी शर्मा,दिवेंदु भट्टाचार्य, इंद्रनील सेन गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर,अर्जुन माथुर व अन्य.

अवधिः लगभग आधे घंटे के चार एपीसोड

ओटीटी प्लेटफार्मः वूट

कोरोना वायरस की महामारी के चलते पूरे विश्व में संकट की घड़ी है. ऐसे ही संकट के दौर में पूरे विश्व में कुछ बेहतरीन फिल्में बनायी गयी है, जो साबित करती हैं कि स्मार्ट फोन व स्मार्ट गजेट के चलते हम अकेले या असहाय नही है. हम चाहें तो बहुत कुछ बेहतरीन रचनात्मक काम कर सकते हैं. इसका उदाहरण ओटीटी प्लेटफार्म ‘‘वूट’’ पर आयी चार एपीसोड वाली वेब सीरीज ‘‘द गाॅन गेम’’ भी है.

ये भी पढ़ें- महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की हुई Whatsapp चैट लीक, बेटी को मिली रेप और मर्डर की धमकी

कोरोना काल में फिल्मायी गयी रहस्य व रोमांच से भरपूर वेब सीरीज ‘‘द गाॅन गेम’’ की कहानी का ताना बुना इस तरह से बुना गया है कि किसी भी कलाकार को दूसरे कलाकार के समक्ष आने की जरूरत नहीं पड़ी. इसमें अलग अलग किरदार निभाने वाले सभी कलाकार अपने टेलीफोन के वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं.

कहानीः

यह कहानी है अमीर उद्योगपति  राजीव गुजराल (संजय कपूर) और सुनीता गुजराल (रुखसार रहमान) के परिवार की. राजीव के परिवार में उनका बेटा साहिल गुजराल (अर्जुन माथुर), बेटी अमारा गुजराल (श्वेता त्रिपाठी शर्मा), साहिल की पत्नी सुहानी (श्रिया पिलगांवकर)  हैं. सुहानी सोशल मीडिया की दीवानी है.साहिल व उसकी पत्नी मुंबई में रहते हैं. अमारा बंगलोर में है,जबकि उसका पूर्व प्रेमी और साहिल का दोस्त डा प्रतीक जिंदल (इंद्रनील सेनगुप्ता) भी मुंबई में है. एडवोकेट सुभाष चैधरी (दिव्येंदु भट्टाचार्य) का आरोप है कि राजीव गुजराल ने उसके करोड़ों रूपए डुबा दिए हैं और अब एडवोकेट चैधरी बार बार राजीव व साहिल को पैसे वापस देने के लिए धमकाता रहता है. कहानी 21 मार्च 2020 को भारत में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से शुरू होती है.

ये भी पढ़ें- यौन शोषण को लेकर बिपाशा बसु ने किया बड़ा खुलासा, प्रोड्यूसर्स पर साधा निशाना

साहिल बैंकॉक से लौटकर अपने कमरे में कैद हो जाता है. उसे लगता है कि वह कोरोना का शिकार हो गया है. देखते-देखते उसकी तबीयत खराब होती है. वह कोविड अस्पताल जाता है और वहां से 26 मार्च को उसकी मौत की खबर आती है. अस्पताल से सीधे उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है, जिसमें परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हो पाता. कहानी बहुत आम लगती है, पर ऐसा नही है.साहिल मरा है या जिंदा है, इसको लेकर कहानी आगे बढ़ती है. सवाल है कि साहिल जिंदा है तो कहां है? शक की सुई एडवोकेट चैधरी पर जाती है. पर डिजिटल व इंटरनेट तकनीक में माहिर आमरा को अहसास होता है कि उसका भाई साहिल जिंदा है. वह अपने कुछ दोस्तों की मदद से अपनी तफतीश शुरू करती है. कई रहस्यमय चीजें सामने आती हैं. फिर शक की सुई डाॅ.प्रतीक और साहिल की पत्नी सुहानी कपूर ग्रोवर पर जाकर टिकती है.राजीव ग्रोवर की पहली पर पुलिस हरकत में आती है और साहिल व सुहानी से पूछताछ शुरू होती है, तो कहानी कुछ अलग ही मोड़ ले लेती है. मामला सो करोड़ का भी आता है? आखिर यह सौ करोड़ का मसला क्या है? रहस्य गहराता जाता है कि आखिर इन सबके पीछे कौन है?

लेखन व निर्देशनः

‘‘द गाॅन गेम’’ नाटकीय घटनाक्रमों से ओत प्रोत रहस्य रोमांच प्रधान वेब सीरीज है. पहले सीजन का पहला एपीसोड साधारण है, मगर दूसरा, तीसरा और चैथा एपीसोड दर्शकों को बांधकर रखता है.कहानी इतनी तेज गति से भागती है कि दर्शक को सोचने का मौका ही नही मिलता. दर्शक जो सोचता है, उसके विपरीत चीज सामने आकर चैंकाती हैं. लेकिन इसमें रोमांच का घोर अभाव है. इसमें लेखक व निर्देशक ने ‘हैकर’ का किरदार डालकर मजा किरकिरा कर दिया, यदि हैकर न होता, तो यह वेब सीरीज ज्यादा मजेदार बन जाती.

इस कहानी में कलाकारों के साथ स्मार्ट फोन,स्मार्ट गैजेट्स भी अहम किरदार निभाते हंै.हर कलाकार ने अकेले ही शूटिंग की है,ऐसे में निर्देषक और एडीटर  का कार्य और कौशल काफी अहम हो जाता है और इस तराजू पर दोनों खरे उतरे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में एंट्री मारने को तैय्यार हैं ‘कुमकुम भाग्य’ की ये हॉट एक्ट्रेस, देखें Photos

यह वेब सीरीज से इस बात का भी अहसास कराती है कि हम सभी इस अत्याधुनिक युग में स्मार्ट फोन,स्मार्ट गैजेट व डिजिटल के चंगुल में किस तरह कैद होकर रह गए हैं. हम इन किरदारों को उतना ही देख पाते हैं,जितना वह स्वयं हमें दिखाते हैं.

अभिनयः

संजय कपूर, लुबना सलीम, रूखसार रहमान, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, इंद्रनील सेन गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर, अर्जुन माथुर हर कलाकार ने अच्छा अभिनय किया है. देखिए,कैमरे के सामने दो या तीन कलाकार एक्शन पर रिएक्शन करते हुए अभिनय करते हैं, यहां हर कलाकार अकेला था. ऐसे में अभिनय करना ज्यादा कठिन था,पर सभी ने बेहतरीन काम किया है. दिवेंदु भट्टाचार्य के किरदार की जरुरत समझ से परे है.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सभी एक्टर्स पर भारी हैं एक्टर अवधेश मिश्र, पढ़ें खबर

बीता दो दशक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए स्वर्णिम साबित हुआ है. इन 20 सालों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन एक्टर्स नें इंट्री की है और सफलता का परचम लहराया है. अगर देखा जाए तो आज के दौर में भोजपुरी एक्टर्स भोजपुरी बेल्ट के साथ-साथ दूसरी जगहों पर भी काफी पॉपुलर हो रहें हैं. इनकी फैन फोलोविंग का ही कमाल है की आज भोजपुरी एक्टर्स बिग बॉस (Bigg Boss), द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) का हिस्सा बन रहें हैं.

ये भी पढ़ें- रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया खेसारीलाल यादव का ये गाना, देखें Video

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को यह सफलता किसी एक एक्टर या ऐक्ट्रेस की बदौलत नसीब नहीं हुई है. इसमें डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, कोरियोग्राफर, सहित कैमरा और तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान रहा है. अगर देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirhua’), यश कुमार (Yash Kumar), अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu), प्रदीप पाण्डेय (Pradeep Pandey), शुभम तिवारी (Shubham Tiwari), सहित दर्जनों नाम हैं जिनकी फैन्स की संख्या लाखों में हैं. वहीं अगर ऐक्ट्रेस की बात की जाए तो रानी चटर्जी (Rani Chatterjee), मोनालिसा (Monalisa), आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey), काजल राघवानी (Kajal Raghwani), शुभी शर्मा (Shubhi Sharma), अंजना सिंह (Anjana Singh), रिंकू घोष (Rinku Ghosh), पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde), पूनम दूबे (Poonam Dubey), यामिनी सिंह (Yamini Singh), कनक यादव (Kanak Yadav), गुंजन पन्त (Ganjan Pant), सहित दर्जनों नाम हैं जो इस समय टॉप पर हैं.

 

View this post on Instagram

 

#awdheshmishraofficial #goodmorningfriends #loveuall❤️❤️❤️😘😘😘

A post shared by Awdhesh Mishra (@awdheshmishraofficial) on

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाई भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, हॉट फोटोज से फैंस का लूटा दिल

अगर हम भोजपुरी में निगेटिव रोल में सबसे पॉपुलर एक्टर्स की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर अवधेश मिश्रा का नाम आता है. इसके अलावा देव सिंह, संजय पाण्डेय,सुशील सिंह, अनूप अरोरा मनोज सिंह टाइगर, विनोद मिश्र, सी पी भट्ट, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, जैसे तमाम नाम है जो बड़े एक्टर्स की तरह ही पसंद किये जाते रहें हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों जो नाम सबसे ऊपर हैं वह है निगेटिव रोल से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अवधेश मिश्र का. वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं जो सभी रोल में फिट बैठतें हैं. आज के दौर में अवधेश मिश्रा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में  बदलाव की एक नई कहानी लिख रहें हैं.

 

View this post on Instagram

 

#awdheshmishraofficial #goodevening❤️😘 #loveuall❤️❤️❤️😘😘😘

A post shared by Awdhesh Mishra (@awdheshmishraofficial) on

अवधेश मिश्र नें जब भोजपुरी फिल्मों में नेगेटिव रोल से अपने कैरियर की शुरुआत की थी तो वह अपने रोल में ऐसे ढल जाते थे की भोजपुरी बेल्ट की महिला दर्शक इनके नेगेटिव रोल को लेकर गालियाँ देती थी. ऐसे में उन्होंने खुद को एक ही रोल से निकलनें की शानदार कोशिस किया और बीते वर्षों में उन्होंने कई ऐसे रोल किये जिसके जरिये वह दर्शकों के दिलों में ऐसा जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. जो शायद आज तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के किसी एक्टर्स और ऐक्ट्रेस को नसीब नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- ट्रेलर रिलीज के बाद विवादों से घिरी भोजपुरी फिल्म “पांचाल”, देखें Video

बीते सालों में उनके दवारा किये सीरियस रोल नें भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की एक नई कहानी लिखी है अगर देखा जाए निगेटिव रोल में उनके द्वारा फिल्म “ज्वालामंडी एक प्रेम कहानी” में किये गए ज्वालाबाई नाम के किन्नर के खतरनाक लुक नें खूब वाहवाही बटोरी थी. वहीं वह मै सेहरा बांध के आउंगा, डमरू, राजतिलक, मेरी जंग मेरा फैसला, पत्थर के सनम,बार्डर, आवारा बलम जैसी दर्जनों सफल फिल्मों में अपने रोल से भोजपुरी बेल्ट में छा गए. भोजपुरी सिनेमा के सफल फिल्मों में गिने  जाने वाले  ‘विवाह’ से वह लोगों के दिलों में उतर गए थे. पूरी तरह से इस पारिवारिक फिल्म में उन्होंने अपने रोल को पूरी तरह से जीवंत कर दिया था .

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कराया 18 किलो के लहंगे में फोटोशूट, Photos देख फैंस के उड़े होश

अगर हम उनके हाल में बन कर तैयार फिल्मों की बात करें तो अनलॉक के दौरान उनकी दो फिल्मों के ट्रेलर रिलीज के बाद भोजपुरी गलियारे में यह चर्चा होने लगी है की भोजपुरी सिनेमा में दूर-दूर तक कोई उनका पीछा करने वाला नहीं हैं. यह दोनों फ़िल्में पराग पाटिल के निर्देशन में बनाई गई हैं.  17 जुलाई को दोस्ताना (Dostana) का ऑफिशियल ट्रेलर एंटरटेन म्यूजिक भोजपुरी (Enterr10 Music Bhojpuri) के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर  रिलीज किया गया था. इस फिल्म में वह एक बूढ़े बाप के रोल में ट्रेलर में छा गए हैं. इस फिल्म के ट्रेलर में में एक्टर प्रदीप पाण्डेय चिंटू (Pradeep Pandey “Chintu”) को उतनी सराहना नहीं मिली है जितनी अवधेश मिश्र को मिली है.

अब एक बार फिर 15 अगस्त को रिलीज किये गए “सइयां हमार कलाकार बा”( Saiyan Hamar Kalakar Baa) के ट्रेलर को लौंच किया गया है. इस फिल्म के पूरे ट्रेलर में अवधेश मिश्र (Awadhesh Mishra) ही छाये हुए हैं जब की फिल्म में उनके साथ अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भी मुख्य भूमिका मे हैं. इस फिल्म में उन्होंने एक शहनाई वादक की भूमिका निभाई है. इन दिनों वह जितना फिल्मों में हिट होते जा रहें हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोइंग भी दिनों दिन बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- प्रमोद प्रेमी यादव के इस नए भोजपुरी गाने ने 3 दिन में किए 5 मिलियन व्यूज पार, देखें Video

महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की हुई Whatsapp चैट लीक, बेटी को मिली रेप और मर्डर की धमकी

बौलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की सुसाइड को भले ही अब काफी समय हो गया हो लेकिन सुशांत के फैंस उनकी इस अचानक हुई मौत का सदमा अभी तक नहीं भूल पाए हैं. सुशांत के फैंस को शुरूआती दिनों से यही लग रहा है कि उनकी मौत सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है और इसके पीछे इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े लोगों का हाथ है और इस कड़ी में एक नाम जो ज्यादा सामने आ रहा है वो है जाने माने प्रोड्यूसर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का.

 

View this post on Instagram

 

Whatsapp chats exchanged between @rhea_chakraborty and @maheshfilm on 8 june have been viral on the interest.The messages suggest the rhea had informed bhatt that she was leaving sushant singh rajput. It also hints that her father might not have been happy about her relationship with sushant and that bhatt her advised her against it.swipe right to read the chat👉🏻 . . . . #rheachakraborty #maheshbhatt #sushantsinghrajput #ssr #justiceforsushantsinghrajput #justiceforssr #justice #sibling #siblings #siblingslove #siblinglove #message #whatsapp #instagram #instagood #instadaily #instaindia #india #engagement #instaengagement #recentpost #likeforlikes #bollywood #actor #bollywoodnews #tellynews #trends #trend_khabri #trending #new . . @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty @maheshfilm @instagram @trendkhhabri

A post shared by Trend khabri (@trendkhhabri) on

ये भी पढ़ें- यौन शोषण को लेकर बिपाशा बसु ने किया बड़ा खुलासा, प्रोड्यूसर्स पर साधा निशाना

जैसा कि हम सब जानते हैं कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का केस सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के हाथों में सौंप दिया है और आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती (Rhea Chakraborty) और महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का एक अलग ही रिश्ता सामने आया है जो कि किसी को समझ नहीं आ रहा. ऐसे में फैंस को ये लग रहा है कि सुशांत की मौत के पीछे इन्ही दोनों का हाथ है.

 

View this post on Instagram

 

Still struggling to face my emotions.. an irreparable numbness in my heart . You are the one who made me believe in love, the power of it . You taught me how a simple mathematical equation can decipher the meaning of life and I promise you that I learnt from you every day. I will never come to terms with you not being here anymore. I know you’re in a much more peaceful place now. The moon, the stars, the galaxies would’ve welcomed “the greatest physicist “with open arms . Full of empathy and joy, you could lighten up a shooting star – now, you are one . I will wait for you my shooting star and make a wish to bring you back to me. You were everything a beautiful person could be, the greatest wonder that the world has seen . My words are incapable of expressing the love we have and I guess you truly meant it when you said it is beyond both of us. You loved everything with an open heart, and now you’ve shown me that our love is indeed exponential. Be in peace Sushi. 30 days of losing you but a lifetime of loving you…. Eternally connected To infinity and beyond

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

हाल ही में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और रिया चक्रबर्ती (Rhea Chakraborty) की 8 जून की व्हाट्सएप चैट सामने निकल कर आई है जिसमें रिया चक्रबर्ती महेश भट्ट का धन्यवाद कर रही हैं. सामने आई इन व्हाट्सएप चैट में रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट को बता रही हैं कि ‘उनकी बातों ने उन्हें जगा दिया है और अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में एंट्री मारने को तैय्यार हैं ‘कुमकुम भाग्य’ की ये हॉट एक्ट्रेस, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

Me when I see my friends #postquarantine 👻 #rheality

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

इसका जवाब देते हुए महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने लिखा है कि, ‘अब पीछे मुड़कर मत देखना’. रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच लीक हुई इस बातचीत के बाद अब उनकी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है और यह कदम ये है कि वे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर रही हैं. इस बात की जानकारी उन्होनें अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी और इसकी वजह ये बताई कि उन्हें लगातार रेप औप मर्डर की धमकी मिल रही है.

ये भी पढ़ें- ‘भाभीजी घर पर हैं’ में शेफाली जरीवाला की एंट्री पर आया सौम्या टंडन का बयान, कही ये बड़ी बात

इस बारे में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने बात करते हुए कहा कि, “मैं हमेशा इस तरह की बात को नजरअंदाज करती थी क्योंकि मेरा मानना है कि जो लोग खुद दर्द में हैं वे खुद दूसरे को चोट पहुंचाने की बात करते है. एक वजह ये भी थी कि मुझे लगता था कि अगर आप लोगों के प्यार को स्वीकार करते हैं, तो आपको आलोचना भी स्वीकार करनी चाहिए. लेकिन जब कोई अंजान व्यक्ति आपको या आपके परिवार को मारने की धमकी धी, रचनात्मक आलोचना की बजाए सिर्फ साइबर बुलिंग करते तो? मुझे कहा गया कि मैं कमेंट सेक्शन ऑफ कर लूं. लेकिन ऐसा करने से मुझे लगता है कि आप मिलने वाली सभी सकारात्मक, सार्थक, रचनात्मक प्रतिक्रिया को भी रोक देते हैं. मुझे उन लोगों से अपना संपर्क क्यों रोकूं जो मुझे अच्छे वाइब्स देते हैं. इसीलिए अब मैंने जो किया है वो ये है कि मैं अपने एकाउंट को प्राइवेट कर रही हूं. अगर आप मेरी दुनिया में एंट्री चाहते हैं? तो अनुरोध करें.”

यौन शोषण को लेकर बिपाशा बसु ने किया बड़ा खुलासा, प्रोड्यूसर्स पर साधा निशाना

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है. कई बार बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके सांवले रंग की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी उन्होनें हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से एक कामयाब एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हुईं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में एंट्री मारने को तैय्यार हैं ‘कुमकुम भाग्य’ की ये हॉट एक्ट्रेस, देखें Photos

ऐसे में एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने चौंका देने वाला खुलासा किया है जिसे सुन कर सभी के होश उड़ गए हैं. बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के फैंस के लिए यह खुलासा बेहद ही हैरान कर देने वाला है कि अपने करियर के शुरूआती दिनों में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी यौन शोषण जैसी सिचुएशंस का सामना किया है.

 

View this post on Instagram

 

Looking forward ❤️Goodmorning ❤️ #loveyourself #lovelife #loveall

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने यौन शोषण की कहानी बताते हुए कहा कि, “मैं एक युवा लड़की थी और मैं अकेली रह रही थी. मेरी छवि हमेशा से ही थोड़ी उग्र थी और बहुत सारे लोग वैसे भी मुझसे डरते थे. लेकिन एक समय ऐसा था मुझे याद है जब मैंने एक टॉप प्रोड्यूसर के साथ एक फिल्म साइन की थी. मैं घर वापस आ गया थी और मुझे तभी एक टेक्स्ट मिला, जिसमें लिखा था, ‘आपकी मुस्कुराहट याद आ रही है.’ मैं उस समय ज्यादा बड़ी नहीं थी और मुझे थोड़ा अजीब लगा. लेकिन मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया. कुछ दिनों के बाद उसने फिर से मुझे वही टेक्स्ट भेजा.”

ये भी पढ़ें- ‘भाभीजी घर पर हैं’ में शेफाली जरीवाला की एंट्री पर आया सौम्या टंडन का बयान, कही ये बड़ी बात

 

View this post on Instagram

 

Self Appreciation Post ❤️ #loveyourself #throwback

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

इसके बाद एक्ट्रेस ने इसी बारे में बात करते हुए आगे बताया कि, “मैंने अपने सेक्रेटरी को फोन किया और उनसे पूछा यह निर्माता मेरी स्माइल को क्यों याद कर रहा है, वह क्या करता है?’ इसलिए मैंने अपने एक दोस्त को मैसेज किया और निर्माता के लिए कई अपशब्दों का इस्तेमाल किया. और मैंने गलती से वो प्रोड्यूसर को मैसेज भेज दिया. लेकिन यह काम कर गया और इसके बाद कोई टेक्स्ट नहीं आया. मैंने अपने सेक्रेटरी से कहा कि वह साइन अमाउंट ले और उसे वापस कर दे क्योंकि मैं अब उसके साथ काम नहीं करना चाहती थी. निर्माता ने मेरे सेक्रेटरी से कहा, ‘साइन अमाउंट वापस करने की कोई आवश्यकता नहीं है. वो इसे रख सकती है.  मुझे यह सुनकर और भी ज्यादा गुस्सा आ गया.”

 

View this post on Instagram

 

#throwback #loveyourself #fitandfabulous #lovethebodyyoulivein

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

ये भी पढ़ें- माधुरी दिक्षित के अवतार में नजर आईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं Photos

एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की मुलाकात फिर एक बार उस इंसान से हुई और वे किस्सा बताते हुए कहा, “मैं एक इवेंट में कई अन्य अभिनेताओं, फिल्ममेकर्स और निर्माताओं के साथ थी. हम सभी मंच पर एक लाइन में खड़े थे. जिस पल उसने मुझे देखा वह चुपचाप कोने की ओर चल दिया. यह देखना काफी मजेदार था.”

चुभन : भाग 3- क्या करूं मैं मीना का

शाम ढल आई. इतवार की पूरी छुट्टी जैसे रोते शुरू हुई थी वैसे ही बीत गई. रात के 8 बज गए. द्वार पर दस्तक हुई. देखा तो हाथ में बैग पकड़े मीना खड़ी थी. क्या सोच कर उस का स्वागत करूं कि घर की लक्ष्मी लौट आई है या मेरी जान को घुन की तरह चाटने वाली मुसीबत वापस आ गई है.

‘‘तुम?’’

बिना कुछ कहे मीना भीतर चली गई. शायद विनय छोड़ कर बाहर से ही लौट गया हो. दरवाजा बंद कर मैं भी भीतर चला आया. दिल ने खुद से प्रश्न किया, कैसे कोई बात शुरू करूं मैं मीना से? कोई भी तो द्वार खुला नजर नहीं आ रहा था मुझे.

हाथ का बैग एक तरफ पटक वह बाथरूम में चली गई. वापस आई तब लगा उस की आंखें लाल हैं.

ये भी पढ़ें- एक्सीडैंट : आखिर क्या थी हरनाम सिंह की गलती

‘‘चाय पिओगी या सीधे खाना ही खाओगी? वैसे खाना भी तैयार है. खिचड़ी खाना तुम्हें पसंद तो नहीं है पर मेरे लिए यही आसान था सो 15 दिन से लगभग यही खा रहा हूं.’’

आंखें उठा कर मीना ने मुझे देखा तो उस की आंखें टपकने लगीं. चौंकना पड़ा मुझे क्योंकि यह रोना वह रोना नहीं था जिस पर मुझे गुस्सा आता था. पहली बार मुझे लगा मीना के रोने पर प्यार आ रहा है.

‘‘अरे, क्या हुआ, मीना? खिचड़ी नहीं खाना चाहतीं तो कोई बात नहीं, अभी कुछ अच्छा खाने के लिए बाजार से लाते हैं.’’

बात को हलकाफुलका बना कर जरा सा सहज होने का प्रयास किया मैं ने, मगर उत्तर में ऐसा कुछ हो गया जिस का अनुभव मैं ने शादी के 3 साल बाद पहली बार किया कि समर्पित प्यार की ऊष्मा क्या है. स्तब्ध रह गया मैं. गिलेशिकवे सुनसुन कर जो कान पक गए थे उन्हीं में एक नई ही शिकायत का समावेश हुआ.

‘‘आप मुझे लेने क्यों नहीं आए इतने दिन? आज आए भी तो बिना मुझे साथ लिए चले आए?’’

‘‘तुम वापस आना चाहती थीं क्या?’’

हैरान रह गया मैं. बांहों में समा कर नन्ही बालिका सी रोती मीना का चेहरा ऊपर उठाया. लगा, इस बार कुछ बदलाबदला सा है. मुझे तो सदा यही आभास होता रहता था कि मीना को कभी प्यार हुआ ही नहीं मुझ से.

‘‘तुम एक फोन कर देतीं तो मैं चला आता. मुझे तो यही समझ में आया कि तुम आना ही नहीं चाहती हो.’’

सहसा कह तो गया मगर तभी ऐसा भी लगा कि मैं भी कहीं भूल कर रहा हूं. मेरे मन में सदा यही धारणा रही जो भी मिल जाए उसी को सरआंखों पर लेना चाहिए. प्रकृति सब को एकसाथ सबकुछ नहीं देती लेकिन थोड़ाथोड़ा तो सब को ही देती है. वही थोड़ा सा यदि बांहों में चला आया है तो उसे प्रश्नोत्तर में गंवा देना कहां की समझदारी है. क्या पूछता मैं मीना से? कस कर बांहों में बांध लिया. ऐसा लगा, वास्तव में सबकुछ बदल गया है. मीना का हावभाव, मीना की जिद. कहीं से तो शुरुआत होगी न, कौन जाने यहीं से शुरुआत हो.

तभी फोन की घंटी बजी और किसी तरह मीना को पुचकार कर उसे खुद से अलग किया. दूसरी तरफ विनय का घबराया सा स्वर था. वह कह रहा था कि मीना बिना किसी से कुछ कहे ही कहीं चली गई है. परेशान थे सब, शायद उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि वह मेरे पास लौट आएगी. मेरा उत्तर पा कर हैरान रह गया था विनय.

उलटे वह मुझे ही लताड़ने लगा कि पिछले 4-5 घंटे से मीना तुम्हारे पास थी तो कम से कम एक फोन कर के तो मुझे बता देते.

उस के 4-5 घंटे घर से बाहर रहने की बात सुन कर मैं भौचक्का रह गया क्योंकि मीना मेरे पास तो अभी आई है.

एक नया ही सत्य सामने आया. कहां थी मीना इतनी देर से?

उस के मायके से यहां आने में तो 10-15 मिनट ही लगते हैं. मीना से पूछा तो वह एक नजर देख कर खामोश हो गई.

‘‘तुम दोपहर से कहां थीं मीना, तुम्हारे घर वाले कितने परेशान हैं.’’

‘‘पता नहीं कहां थी मैं.’’

‘‘यह तो कोई उत्तर न हुआ. अपनी किसी सहेली के पास चली गई थीं क्या?’’

‘‘मुझ से कौन प्यार करता है जो मैं किसी के पास जाती. लावारिस हूं न मैं, हर कोई तो नफरत करता है मुझ से…मेरा तो पति भी पसंद नहीं करता मुझे.’’

फिर से वही तेवर, वही रोनापीटना, मगर इस बार विषय बदल गया सा लगा. मन के किसी कोने से आवाज उठी कि पति पसंद नहीं करता उस का कारण भी तुम जानती हो. जब इतना सब पता चल गया है तुम्हें तो क्या यह पता नहीं चलता कि पति की पसंद कैसे बना जाए.

प्रत्यक्ष में धीरे से मीना का हाथ पकड़ा और पूछा, ‘‘मीना, कहां थीं तुम दोपहर से?’’

मेरे गले से लग पुन: रोने लगी मीना. किसी तरह शांत हुई, उस के बाद जो उस ने बताया उसे सुन कर तो मैं दंग ही रह गया.

मीना ने बताया कि घर की चौखट लांघते समय समझ नहीं पाई कि कहां जाऊंगी. आप ने सुबह ठीक ही कहा था, मेरी जिद तब तक ही है जब तक कोई मानने वाला है. मेरे अपने ही हैं जो मेरी हर खुशी पूरी करना चाहते हैं. 4 घंटे स्टेशन पर बैठी आतीजाती गाडि़यां देखती रही…कहां जाती मैं?

ये भी पढ़ें- दीपाली: आखिर गुमसुम क्यों थी दीपाली

विस्मित रह गया मैं मीना का चेहरा देख कर. सत्य है, जीवन से बड़ा कोई अध्यापक नहीं और इस संसार से बड़ी कोई पाठशाला कहीं हो ही नहीं सकती. सीखने की चाह हो तो इनसान यहां सब सीख लेता है. निभाना भी और प्यार करना भी. यह जो सख्ती विनय के परिवार ने अब दिखाई है वही बचपन में दिखा दी होती तो मीना इतनी जिद्दी कभी नहीं होती. हम ही हैं जो कभीकभी अपना नाजायज लाड़प्यार दिखा कर बच्चों को जिद्दी बना देते हैं.

‘‘एक बार तो जी में आया कि गाड़ी के नीचे कूद कर अपनी जान दे दूं. समझ नहीं पा रही थी कि मैं कहां जाऊं,’’ मीना ने कहा और मैं अनिष्ट की सोच कर ही कांप गया.

पसीने से भीग गया मैं. ऐसी कल्पना कितनी डरावनी लगती है. मेरी यह हालत देख कर मीना बोली, ‘‘अजय, क्या हुआ?’’ और वह मेरी बांह पकड़ कर हिला रही थी.

‘‘अजय, आप मेरी बात सुन कर परेशान हो गए न. जो सच है वही तो बता रही हूं…आज जो सब हुआ वही तो…’’

मैं ने कस कर छाती में भींच लिया मीना को. मीना जोश में आ कर कोई गलत कदम उठा लेती तो मेरी हालत कैसी होती. मैं ऐसा कैसे कर पाया मीना के साथ. 15 दिन तक हालचाल भी पूछने नहीं गया और आज सुबह जब गया भी तो यह भी कह आया कि मीना का पति भी मीना से प्यार नहीं करता. रो पड़ा मैं भी अपनी नादानी पर. एक नपातुला व्यवहार तो मैं भी नहीं कर पाया न.

‘‘अजय, आप पसंद नहीं करते न मुझे?’’

‘‘मुझे माफ कर दो, मीना, मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था.’’

‘‘आप ने अच्छा किया जो ऐसा कहा. आप ऐसा नहीं कहते तो मुझे कुछ चुभता नहीं. कुछ चुभा तभी तो आप के पास लौट पाई.

‘‘मैं जानती थी, आप मुझे माफ कर देंगे. मैं यह भी जानती हूं कि आप मुझ से बहुत प्यार करते हैं. आप ने अच्छा किया जो ऐसा किया. मुझे जगाना जरूरी था.’’

हैरानपरेशान तो था ही मैं, मीना के शब्दों पर हक्काबक्का और स्तब्ध भी. स्वर तो फूटा ही नहीं मेरे होंठों से. बस, मीना के मस्तक पर देर तक चुंबन दे कर पूरी कथा को पूर्णविराम दे दिया. जो नहीं हुआ उस का डर उतार फेंका मैं ने. जो हो गया उसी का उपकार मान मैं ने ठंडी सांस ली.

‘‘मैं एक अच्छी पत्नी और एक अच्छी मां बनने की कोशिश करूंगी,’’ रोतेरोते कहने लगी मीना और भी न जाने क्याक्या कहा. अंत भला तो सब भला लेकिन एक चुभन मुझे भी कचोट रही थी कि कहीं मेरा व्यवहार अनुचित तो नहीं था.

ये भी पढ़ें- जुआरी : क्या थी बड़े भैया की वसीयत

चुभन : भाग 2- क्या करूं मैं मीना का

मीना चली गई तो ऐसा लगा जैसे चैन आ गया है मुझे. अपनी सोच पर अफसोस भी हो रहा है कि मैं मीना को बहुत चाहता हूं फिर उस का जाना प्रिय क्यों लग रहा है? ऐसा क्यों लग रहा है कि शरीर के किसी हिस्से में समाया मवाद बह गया और पीड़ा से मुक्ति मिल गई. जिस के साथ पूरी उम्र गुजारने की सोची उसी का चला जाना वेदना क्यों नहीं दे रहा मुझे?

कुछ दिन बीत गए. विनय हर 2-3 दिन पर फोन कर के मेरा हाल पूछ लेता. कभी रात मेरे पास ही रुक जाता मानो बहन ने जो देखभाल कभी नहीं की उसे भाई पूरा करने का प्रयास कर रहा है.

एक शाम मैं ने विनय को समझाना चाहा, ‘‘मेरी वजह से तुम क्यों अपने परिवार से दूर रह रहे हो, विनय, चारू भाभी को बुरा लगेगा.

ये भी पढ़ें- निगाहों से आजादी कहां : क्या बचा पाई वो अपनी इज्जत

‘‘तुम्हारी भाभी ने ही तो कहा है कि मैं तुम्हारे साथ रहूं और फिर तुम मेरा परिवार नहीं हो क्या? हैरान हूं मैं अजय, मीना का व्यवहार देख कर. वह सच में बहुत जिद्दी है. मैं भी पहली बार महसूस कर रहा हूं…तुम बहुत सहनशील हो अजय, जो उसे सहते रहे. तुम्हारी जगह यदि मैं होता तो शायद इतना लंबा इंतजार न करता.

‘‘अजय, सच तो यह है कि अपनी बहन का बचपना देख कर मुझे अपनी पत्नी और भी अच्छी लगने लगी है. दोनों में जब अंतर करता हूं तो पाता हूं कि चारू समझदार और सुघड़ पत्नी है. मीना जैसी को तो मैं भी सह नहीं पाता.

‘‘अकसर ऐसा होता है अजय, मनुष्य उस वस्तु से कभी संतुष्ट नहीं होता जो उस के पास होती है. दूसरे की झोली में पड़ा फल सदा ज्यादा मीठा लगता है. चारू की तुलना मैं सदा मीना से करता रहा हूं, मां ने भी अपनी बहू का अपमान करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी. चारू मीना जितना पढ़लिख नहीं पाई क्योंकि शादी के बाद हम उसे क्यों पढ़ातेलिखाते? बी.ए. पास है, बस, ठीक है. मीना को तुम ने मौका दिया तो हम ने झट उसे चारू से बेहतर मान भी लिया पर यह कभी नहीं सोचा कि मीना की इच्छा का मान रखने के लिए तुम कबकब, कैसेकैसे स्वयं को मारते रहे.’’

‘‘चारू भाभी की अवहेलना मैं ने भी अकसर महसूस की है. मीना के जाने से मेरा भी भला हो रहा था और चारू भाभी का भी. मैं भी सुख की सांस ले रहा हूं और चारू भाभी भी.

‘‘कैसी है मीना, तुम ने बताया नहीं. क्या घर वापस नहीं आना चाहती? क्या मेरी जरा सी भी याद नहीं आती उसे?’’

‘‘पता नहीं, मुझ से तो बात भी नहीं करती. चारू से भी कटीकटी रहती है.’’

‘‘किसी के साथ खुश भी है वह. तुम बुरा मत मानना, विनय. कहीं ऐसा तो नहीं कि उस के जीवन में कोई और है या था…कहीं उस की शादी जबरदस्ती तो नहीं की गई?’’

मैं ने सहसा पूछा तो विनय के माथे पर कुछ बल पड़े फिर सामान्य हो कर और गहरा गए.

‘‘मैं ने मां से इस बारे में भी पूछा था.  तुम मेरे मित्र भी हो, अजय, तुम्हारे साथ जरा सी भी नाइंसाफी मैं सह नहीं सकता क्योंकि पिछले 6-7 साल से मैं तुम्हें जानता हूं कि तुम्हारा चरित्र सफेद कागज के समान है. कोई तुम्हारी भावना का अनादर क्यों करे? मेरी बहन भी क्यों? जहां तक मां का विचार है वह तो यही कहती हैं कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.’’

‘‘तो आज मैं आ जाऊं उसे वापस ले आने के लिए? आखिर, कुछ तो इस समस्या का समाधान होना ही चाहिए. मीना मेरी पत्नी है, कुछ तो मुझे भी करना होगा न.’’

विनय की आंखें भर आईं. उस ने मेरा हाथ कस कर पकड़ लिया. संभवत: उसे भी यही एक रास्ता सूझ रहा होगा कि मैं ही कुछ करूं.

दूसरी सुबह मैं अपनी ससुराल पहुंच गया. पूरे 15 दिन बाद मैं मीना से मिलने वाला था.

सड़क की मरम्मत का काम चल रहा था. पूरे रास्ते पर कंकर बिछे थे इसलिए स्कूटर घर से बहुत दूर ही खड़ा करना पड़ा. पैदल ही घर तक आया इसीलिए मेरे आने का किसी को भी पता नहीं चला.

मैं घर के आंगन में खड़ा था. मां और भाभी दोनों रसोई में व्यस्त थीं. उन्होंने मुझे देखा नहीं. चुपचाप सीढि़यां चढ़ कर मैं ऊपर मीना के कमरे के पास पहुंचा और पति के अधिकार के साथ दरवाजा धकेला मैं ने.

‘‘चारू, तुम जाओ. मैं ने कहा न मुझे भूख नहीं है…

‘‘जानती हूं तुम्हारी चापलूसी को सभी को मेरे खिलाफ भड़काती हो…अनपढ़ गंवार कहीं की…तुम जलती हो मुझ से.’’

मीना की यह भाषा सुन कर मैं हक्काबक्का रह गया. आहट पर ही इतनी बकवास कर रही है तो आमनेसामने झगड़ा करने में उसे कितनी देर लगती होगी. कैसी औरत मेरे पल्ले पड़ गई है जिस का एक भी पहलू मेरे गले से नीचे नहीं उतरता.

‘‘चारू भाभी क्यों जलेगी तुम से? ऐसा क्या है तुम्हारे पास, जरा बताओ तो मुझे. तुम तो मानसिक रूप से कंगाल हो.’’

काटो तो खून नहीं रहा मीना में. मेरा स्वर और मेरी उपस्थिति की तो उस ने कल्पना भी न की होगी. अफसोस हुआ मुझे खुद पर और सहसा अपना आक्रोश न रोक पाने पर.

ये भी पढ़ें- जुआरी : क्या थी बड़े भैया की वसीयत

‘‘चारू भाभी से अच्छे व्यवहार जैसा कुछ है तुम्हारे पास? तुम तो न अपने मांबाप की सगी हो न भाईभाभी की. न ससुराल में तुम्हें कोई पसंद करता है न मायके में. यहां तक कि पति भी तुम से खुश नहीं है. ऐसा कौन है तुम्हारा जो तुम से प्यार कर के खुद को धन्य मानता है? तुम तो अपनी एम.ए., बी.एड. की डिगरी पर इतराती हो जिस का मूल्य बाजार में 1,000-1,500 रुपए से ज्यादा नहीं है.’’

सन्न रह गई मीना. शायद यह आईना उसे मैं ही दिखा सकता था. आंखें फाड़फाड़ कर वह मुझे देखने लगी.

‘‘धन्य मानो स्वयं को जो तुम्हें इतना चाहने वाले भाईभाभी मिले हैं, नाज उठाने वाले मांबाप मिले हैं और हर जिद पूरी करने वाला पति मिला है जो अपनी हर इच्छा मार कर भी तुम्हारी जिद पूरी करता है.

‘‘तुम तो बस, यही चाहती हो कि हर कोने में तुम्हारा ही अधिकार हो. मायके का यह कमरा हो या ससुराल का घर, हर इनसान बस, तुम्हारे ही चाहने पर कुछ चाहे या न चाहे. मीना, यह भी जान लो कि इनसान का हर कर्म, हर व्यवहार एक दिन पलट कर वापस आता है. इतना जहर न बांटो कि हर दिशा से बस, जहर ही पलट कर तुम्हारे पास वापस आए.’’

रो पड़ा था मैं यह सोच कर कि कैसे इस पत्थर को समझाऊं. सामने खिड़की के पार मजदूर बच्चे खेल रहे थे, हाथ पकड़ कर मैं मीना को खिड़की के पास ले आया और बोला, ‘‘वह देखो, सामने उन बच्चों को. सोच सकती हो वे कैसी गरमीसर्दी सह रहे हैं. कूलर की ठंडी हवा में चैन से बैठी हो न, सोचो अगर उन्हीं मजदूरों के घर तुम्हारा जन्म होता तो आज यही जलते कंकर तुम्हारा बिस्तर और यही पत्थर तुम्हारी रोजीरोटी होते तब कहां होते सब नाजनखरे? यह सब चोंचले तभी तक हैं जब तक सब सहते हैं.

‘‘तुम विनय की पत्नी का इतना अपमान करती हो, आज अगर वह तुम्हें कान से पकड़ कर बाहर निकाल दे तब कहां जाएगी तुम्हारी यह जिद, तुम्हारा लड़नाझगड़ना. क्यों मेरे साथसाथ इन सब का भी जीना हराम कर रखा है तुम ने?’’

अपना अनिश्चित भविष्य देख कर मैं घबरा गया था शायद, इसीलिए जैसे गया था वैसे ही लौट आया. किसी को मेरे वहां जाने का पता भी न चला.

विनय बारबार फोन कर के ‘क्या हुआ, कैसे हुआ’ पूछता रहा. क्या कहूं मैं उस से? कैसे कहूं कि मेरी पत्नी उस की पत्नी का अपमान किस सीमा तक करती है.

ये भी पढ़ें- एक्सीडैंट : आखिर क्या थी हरनाम सिंह की गलती

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

चुभन : भाग 1- क्या करूं मैं मीना का

‘‘कभी तो संतुष्ट होना सीखो, मीना, कभी तो यह स्वीकार करो कि हम लाखोंकरोड़ों से अच्छा जीवन जी रहे हैं. मैं मानता हूं कि हम बहुत अमीर नहीं हैं, लेकिन इतने कंगाल भी नहीं हैं कि तुम्हें हर पल बस, रोना ही पड़े.’’

सदा की तरह मैं ने अपना आक्रोश निकाल तो दिया लेकिन जानता हूं, मेरा भाषण मीना के गले में आज भी कांटा बन कर चुभ गया होगा. क्या करूं मैं मीना का, समझ नहीं पाता हूं, आखिर कैसे उस के दिमाग में मैं यह सत्य बिठा पाऊं कि जीवन बस, हंसीखुशी का नाम है.

पिछले 3 सालों से मीना मेरी पत्नी है. उस की नसनस से वाकिफ हूं मैं. जो मिल गया उस की खुशी तो उस ने आज तक नहीं जताई, जो नहीं मिल पाया उस का अफसोस उसे सदा बना रहता है.

ये भी पढ़ें- मरजाना : आखिर क्या हुआ उन के प्यार का अंजाम

मैं तो हर पल खुश रहना चाहता हूं. जीवन है ही कितना, सांस आए तो जीवन, न आए तो मिट्टी का ढेर. खुश होने को भी समय नहीं मिलता मुझे. और मीना, पता नहीं कैसे रोनेधोने को भी समय निकाल लेती है.

‘‘बचपन से ऐसी ही है मीना,’’ उस की मां ने कहा, ‘‘पता नहीं क्यों हर पल नाराज सी रहती है. जब देखो भड़क उठना उस के स्वभाव में ही है. हर इनसान का अपनाअपना स्वभाव है, क्या करें?’’

‘‘हां, और आप ने उसे कभी सुधारने की कोशिश भी नहीं की,’’ अजय ने उलाहना दिया, ‘‘बच्चे को सुधारना मातापिता का कर्तव्य है लेकिन आप ने उस की गलत आदतों को मान कर सिर्फ बढ़ावा ही दिया.’’

‘‘नहीं, अजय, ऐसा भी नहीं है,’’ सास बोली थीं, ‘‘संतुष्ट ही रह जाती तो शादी के बाद पढ़ती कभी नहीं. शादी के समय मात्र बी.ए. पास थी. अब एम.ए., बी.एड. है और आगे भी पढ़ना चाहती है. संतुष्ट नहीं है तभी तो…’’

‘‘उस की इसी जिद में मैं पिस रहा हूं. अपनी पढ़ाईलिखाई में उसे मेरा कोई भी काम याद नहीं रहता. मुझे अपना काम भी स्वयं ही करना पड़ता है. कपड़ों से ले कर नाश्ते तक. घर जाओ तो एक कप चाय की उम्मीद पत्नी से मुझे नहीं होती.

‘‘मैं तो मीना के पास होने पर खुश होता हूं और वह रोती है कि शादी की अगर जिम्मेदारी न होती तो और भी ज्यादा अंक आ सकते थे. अरे, शादी की ऐसी कौन सी जिम्मेदारी उस पर है, जरा पूछो उस से. मीना का बड़ा भाई मेरा दोस्त भी है. कभीकभार उस से शिकायत भी करता हूं.

‘‘कुछ लोग संसार में बस, रोने के लिए ही आते हैं. उन्हें चैन से खुद तो जीना आता नहीं, सामने वाले को भी चैन से जीने देना नहीं चाहते. तुम मीना को कुछ दिन के लिए अपने घर ले जाओ. एम.एड. करना चाहती है. वहीं पढ़ाओ उसे, मेरी जिम्मेदारी उस पर भारी पड़ रही है,’’ एक दिन मैं ने उस के भाई से कह ही दिया.

‘‘क्या कह रहे हो, अजय?’’ विनय ने हैरानी जाहिर की तो मैं हाथ से छूट गए ऊन के गोले की तरह खुलता ही चला गया.

‘‘मेरी तो समझ में नहीं आता कि आखिर मीना चाहती क्या है. पढ़ना चाहती थी तो पढ़ती रहती, शादी क्यों की थी? 3 साल हो गए हैं हमारी शादी को पर परिवार बढ़ाना ही नहीं चाहती, क्या बुढ़ापे में संतान के बारे में सोचेगी? विनय, मेरी जगह तुम होते तो क्या यह सब सह पाते?

‘‘अच्छीखासी तनख्वाह है मेरी, मगर नहीं, हर समय यही रोना ले कर बैठी रहती है कि उसे भी काम करना है इसलिए और पढ़ना चाहती है. एम.ए., बी.एड. कर के कौन सा तीर मार लिया जो अब एम.एड. करने की ठानी है. दरअसल, उस का चाहा क्यों नहीं हुआ यह शिकायत उस की आदत है और यह हमेशा ही रहेगी. बीत जाएगा उस का भी और मेरा भी जीवन इसी तरह चीखतेचिल्लाते.’’

विनय चुप था. क्या कहता? जाहिर सा था उस का भी हावभाव.

‘‘मैं जानता हूं, वापस ले जाना इस समस्या का हल नहीं है, कुछ दिन को ही ले जाओ. आजकल उस का रोनाधोना जोरों पर है, उसे समझा पाना मेरे बस से बाहर होता जा रहा है.’’

विनय सकपका रहा था. यह सबकुछ सुनने के बाद बोला, ‘‘ठीक है, कल इतवार है, मैं सुबह आ जाऊंगा. शाम तक तुम दोनों के पास रहूंगा. तुम चिंता मत करो. भाई हूं, उसे मैं समझाऊंगा.’’

दूसरी सुबह अभी हम नाश्ता करने ही वाले थे कि विनय ने दरवाजा खटखटा दिया. मीना बड़े भाई को देख कर भी उखड़ी ही रही.

‘‘यहां स्टेशन पर किसी काम से आया था. सोचा, आज का दिन तुम दोनों के साथ बिताऊंगा, लेकिन तुम्हारा तो चेहरा लटका हुआ है. नाश्ता नहीं किया है मैं ने, तुम खिला दोगी न?’’

कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई मीना पर. एक मेहमान के लिए ही सही, स्वाभाविक मुसकान भी चेहरे पर नहीं आई. जी में आया, पता नहीं क्या कर दूं. मेरे भैयाभाभी आए थे तो भी यही तमाशा किया था मीना ने.

ये भी पढ़ें- सासुमां के सात रंग : शंकाओं से घिरी ऊषा

‘‘मीना, मैं तुम से ही बात कर रहा हूं. यह क्या तरीका है घर आने वाले का स्वागत करने का?’’

विनय के व्यवहार पर तनिक चौंकी थी मीना. सदा नाजनखरे उठाने वाला भाई क्या इस तरह भी बोल सकता है.

‘‘रहने दीजिए न आप, बात ही क्यों कर रहे हैं मुझ से,’’ तुनक कर दरवाजे से हट गई मीना और विनय अवाक् कभी मेरा मुंह देखे और कभी जाती हुई बहन का.

विनय के चेहरे पर अपमान के भाव तो कम उभरे आत्म- ग्लानि के भाव ज्यादा थे. अपना ही सोना खोटा हो तो किसे दोष देता विनय. मेरे वे शिकायती शब्द असत्य नहीं हैं यह स्पष्ट था. मेरी परेशानी भी कम न होगी वह समझ रहा था.

‘‘मां बीमार हैं, मीना. चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं.’’

‘‘मुझे कहीं नहीं जाना,’’ यह कह कर वह जाने लगी तो विनय ने बांह पकड़ रोकना चाहा, तब मीना बड़े भाई का हाथ झटक कर बोली, ‘‘मुझे तो एम.एड. में दाखिला चाहिए.’’

‘‘एम.एड. में दाखिला लेने के लिए क्या बदतमीजी करना जरूरी है?’’ विनय बोला, ‘‘तुम्हें तो छोटेबड़े का भी लिहाज नहीं है. जब पढ़लिख कर बदतमीजी ही सीखनी है तो तुम बी.ए. पास ही अच्छी थीं.’’

विनय के शब्द तनिक कड़वे हो गए थे जिन पर मुझे भी अच्छा नहीं लगा था. मीना मेरी पत्नी है. कोई उस पर नाराज हो, मैं भी तो यह नहीं चाहता.

‘‘मीना, तुम अपने होशोहवास में तो हो. तुम बच्ची नहीं हो जो इस तरह जिद करो. अपने घर के प्रति भी तुम्हारी कोई जिम्मेदारी बनती है.’’

‘‘मैं ने अपनी कौन सी जिम्मेदारी नहीं निभाई. मन मार कर वहीं तो रह रही हूं जहां आप ने ब्याह दिया है.’’

काटो तो खून नहीं रहा मुझ में और साथ ही विनय में भी. मानो वह मुझ से नजर चुरा रहा हो.

‘‘मुझे आप के साथ कहीं नहीं जाना. कह दीजिएगा मां से कि अब यहीं जीनामरना है, बस…’’

‘‘कैसी पागलों जैसी बातें कर रही हो. अजय जैसा अच्छा इनसान तुम्हारा पति है. जैसा चाहती हो वैसा ही करता है, और क्या चाहिए तुम्हें?’’

मैं कमरे से बाहर चला गया. आगे कुछ भी सुनने की चाह मुझ में नहीं थी. कुछ भी सुनना नहीं चाहा मैं ने. क्या सोच कर विनय को बुलाया था पर उस के आ जाने से तो सारा विश्वास ही डगमगा सा गया.

तंद्रा टूटी तो पता चला काफी समय बीत चुका है. शायद दोपहर होने को आ गई थी. विनय वापस जाने को कंधा हिला रहा था.

‘‘मीना को साथ ले जा रहा हूं. तुम अपना खयाल रखना.’’

और मीना बिना मुझ से मिले, विदा लिए, बिना कोई बात किए ही चली गई. नाश्ता उसी तरह मेज पर रखा रहा. मीना ने मेरी भूख के बारे में भी नहीं सोचा. भूखा रहना तो मेरी तब से मजबूरी है जब से उस के साथ बंधा हूं. कभीकभी तरस भी आता है मीना पर.

ये भी पढ़ें- निगाहों से आजादी कहां : क्या बचा पाई वो अपनी इज्जत

हमारे बीच कभी कोई सेतु बना ही नहीं. संतान होती तो भी कोई धागा बंध जाता हमारे बीच मगर मीना तो संतान के नाम से भी दूर भागती है. लेकिन आज जो कानों में पड़ा उस के पीछे मात्र पढ़ाई की जिद नहीं लगती, लगता है आवरण के भीतर कुछ और भी है. कोई ऐसी अतृप्त इच्छा, कोई ऐसी अपूर्ण चाह जिस का बदला शायद वह मेरी अवहेलना कर मुझ से ले रही है.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

प्यार की परिभाषा : भाग 3

अगले दिन 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे था. उसे वह दिन याद आ गया, जिस वैलेंटाइन डे को हर्ष ने उसे गुलाब का फूल दे कर अपने दिल की बात कही थी. अपनी कही बात को याद कर के उस का दिल दुखी हो गया.

एकदम से अनुशा के हृदय में हर्ष के लिए प्रेम उमड़ आया. वह रितु की जगह खुद को हर्ष के साथ रख कर सोचने लगी और एकदम से व्यग्र हो उठी. कार्ड देख कर उस की आंखों में आंसू भर आए थे, जिन्हें उस ने रितु से बड़ी होशियारी से छिपा लिया था. उस की समझ में नहीं आ रहा था कि वह अगले दिन का सामना कैसे करेगी.

उस पूरी रात अनुशा हर्ष के बारे में सोचती रही. आंखों में बस हर्ष की यादें तैर रही थीं. वह पूरी रात उस ने नम आंखों में गुजारी. उस का मन हो रहा कि वह हर्ष से माफी मांग कर उसे ‘आई लव यू टू हर्ष’ कह कर उस के सीने पर सिर रख कर खूब रोए. पर अब यह संभव नहीं था. हर्ष तो अब किसी और की अमानत था.

ये भी पढ़ें- शादी से पहले दूल्हे का खेल

अनुशा ने रात में ही तय कर लिया कि शादी की तो छोड़ो, वह कल वैलेंटाइंस डे को भी यहां नहीं रहेगी. क्योंकि वह हर्ष को रितु को गुलाब का फूल देते नहीं देख पाएगी. इसलिए उस ने तय कर लिया कि सवेरा होते ही वह मामा के यहां वापस चली जाएगी. अगर वह मम्मीपापा के यहां रही तो उसे शादी में आना पड़ेगा. अब वह हर्ष को किसी और का होता नहीं देख सकती. उठते ही उस ने अपना बैग पैक करना शुरू कर दिया.

अनुशा को बैग पैक करते देख रितु ने आश्चर्य से पूछा, ‘‘अनुशा इस तरह अचानक, क्या हुआ? तुम बैग क्यों पैक कर रही हो? कहीं जा रही हो क्या?’’

‘‘मैं मामा के यहां वापस जा रही हूं. कारण मैं तुम्हें बाद में बताऊंगी.’’ अनुशा ने नम आंखों को पोंछते हुए कहा.

‘‘पर कारण तो मैं अभी जानना चाहूंगी. जब तक कारण नहीं बताओगी, मैं तुम्हें जाने नहीं दूंगी. अब 4-5 दिनों की ही तो बात है.’’ रितु की बातों में अनुशा को रोकने की जिद थी.

‘‘रितु, मुझे माफ करना. मैं अब यहां बिलकुल नहीं रुक सकती.’’ अनुशा भी अपने निर्णय पर अडिग लग रही थी.

‘‘जब तक तुम सहीसही कारण नहीं बता देती, मैं तुम्हें यहां से जाने नहीं दे सकती. मैं कारण जानना चाहती हूं.’’ रितु भी इस तरह अचानक अनुशा द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में जानना चाहती थी.

रितु को जिद पर अड़ी देख कर अनुशा ने कहा, ‘‘तो सुनो, मैं भी हर्ष को उतना ही प्रेम करती हूं, जितना तुम. इसलिए मैं हर्ष की शादी तुम्हारे साथ होते देख नहीं सकती. आज वैलेंटाइंस डे है. वह तुम्हें गुलाब दे कर वैलेंटाइन डे मनाएगा, यह भी मुझ से देखा नहीं जाएगा. इसीलिए मैं जा रही हूं.’’

अनुशा की बातें सुन कर रितु जोर से हंसी. उस के बाद अपनी हंसी को रोकते हुए बोली, ‘‘अरे पगली, यही तो मैं तुम्हारे मुंह से सुनना चाहती थी.’’

‘‘मतलब?’’ अनुशा की भौंहें तन गईं.

‘‘अनुशा, मानव की सहज प्रवृत्ति ऐसी है कि जब अपना प्रेमी या प्रेमिका किसी अन्य से प्रेम न करने लगे, तब तक हम उस के प्रेम की कद्र नहीं करते.’’

रितु के होंठों पर अब खुशी उतर आई थी. उस ने अपनी बात को सरल बनाते हुए आगे कहा, ‘‘जैसे मंदगति से चल रहे हृदय को गति देने के लिए शौक देने की जरूरत पड़ती है, उसी तरह सुषुप्तावस्था में रहे तुम्हारे हर्ष के प्रति प्रेम को चेतना में लाने के लिए हमें यह हाई वोल्टेज ड्रामा करना पड़ा.’’

‘‘तो यह सब ड्रामा था?’’ अनुशा हैरानी से रितु को देखती रह गई.

रितु ने अनुशा को हकीकत बताते हुए कहा, ‘‘जब हर्ष ने तुम्हारे सामने प्यार का प्रस्ताव रखा तब शायद वह इस समय की तरह आकर्षक नहीं था. तुम ने उस के बाह्यरूप को देख कर उस के प्रेम को स्वीकार नहीं किया. तब तुम ने उस के सौम्य रूप और हृदय में अनहद प्रेम को नहीं देखा था.

क्या प्रणय की परिभाषा समझाने के लिए किसी का आकर्षक होना जरूरी है. इस पूरी घटना की मैं साक्षी हूं. तुम ने उस के प्रेम को अस्वीकार तो कर दिया, पर हर्ष ने तुम्हारे हृदय में प्रणय का बीज तो रोप ही दिया था, जो तुम्हारे बातव्यवहार से पता चल रहा था. अब मुझे उस बीज को बड़ा वृक्ष बनाना था और मैं उस में कामयाब भी रही.

ये भी पढ़ें- ऐसा भी होता है प्यार

‘‘अरे वह पागल तो तुम्हारे मामा के यहां जाने के बाद जीवन से ही हार मान बैठा था. उस के लिए जिंदगी सिर्फ तुम थीं. मुझ से उस की दशा देखी नहीं गई इसलिए मेरे दिमाग में इस योजना ने आकार लिया. सब से पहले हर्ष को मनाया. अरे वह बेवकूफ तो इस नाटक में मेरा हाथ तक पकड़ने को तैयार नहीं था. किसी तरह उसे मनाया.

‘‘इस के बाद हम तुम्हारे मम्मीपापा से मिले. हर्ष उन्हें बहुत पसंद आया. उन्होंने इस संबंध के लिए हामी भर दी. उस के बाद हम ने उन्हें अपनी योजना बताई तो उन्होंने पूरा सहयोग करने का वचन दिया. अब तुम पूरा घटनाक्रम याद करो. तुम एयरपोर्ट पर उतरीं तो मैं ने तुम्हें तुम्हारे घर नहीं जाने दिया, क्योंकि तुम्हारे घर भी शादी की तैयारी चल रही है.

‘‘अगर तुम अपने घर जाती तो मेरी योजना पर पानी फिर जाता. शादी का जोड़ा भी तुम्हारी पसंद का खरीदा, क्योंकि उसे तुम्हें ही पहनना था. रही बात निमंत्रण कार्ड की तो मात्र एक कार्ड में मेरा और हर्ष का नाम लिखा है. बाकी के कार्ड तुम्हारे और हर्ष के नाम छपे हैं.’’

इतना कह कर रितु ने निमंत्रण कार्ड का बंडल ला कर अनुशा के सामने रख दिया.

अनुशा ने जल्दी से बंडल खोल कर निमंत्रण कार्ड देखे, उन में लिखा था, ‘डा. अनुशा वेड्स डा. हर्ष’.

अनुशा की आंखें मारे खुशी के छलक उठीं.

‘‘और सुनो, तुम्हें बैग पैक करते देख मैं ने हर्ष को मैसेज कर दिया था. तुम्हारा वह फिल्मी हीरो तुम्हारे लिए गुलाब का बुके ले कर आ गया है. उसे हीरो बनाने में मेरा दिमाग है समझी.’’

अनुशा ने नम आंखों से रितु को बांहों में भर लिया. थैंक्स या इस तरह का कोई शब्द कहने की जरूरत नहीं थी. क्योंकि अनुशा की आंखों से ही सब व्यक्त हो रहा था.

अनुशा दौड़ती हुई हर्ष के पास पहुंची. वह गुलाब का बुके लिए कार से टेक लगाए खड़ा उसी की राह देख रहा था.

अनुशा ने उस के हाथ से बुके छीन कर उस के सीने से लगते हुए कहा, ‘‘हैप्पी वैलेंटाइंस डे हर्ष. हर्ष मैं ने एक सपना देखा है. शहर के पौश इलाके में नदी के किनारे एक फ्लैट है. उस फ्लैट की गैलरी में शाम को तुम खड़े हो और मैं तुम्हारे लिए कौफी बना रही हूं. क्या तुम रोज उस तरह अपने लिए कौफी बनाने का मौका दोगे? आई लव यू हर्ष.’’

ये भी पढ़ें- जिस्मफरोशी के नए अड्डे

हर्ष के दोनों हाथों ने अनुशा को जकड़ लिया था. अब मुंह से कुछ भी कहने की जरूरत नहीं रह गई थी.

प्यार की परिभाषा : भाग 2

एयरपोर्ट पर रितु को देखते ही अनुशा उस के गले लग गई. दोनों की आंखों में हर्ष और खुशी टपक रही थी. गले लगेलगे ही अनुशा ने पूछा, ‘‘अब तो बताओ, कौन है वह खुशनसीब, यह सब कब तय हुआ?’’

‘‘धीरज रखो, तुम्हारे जीजाजी यहीं हैं. कार लाने पार्किंग में गए हैं. तुम खुद ही देख लेना मेरी पसंद.’’ रितु ने कहा. उस समय उस की आंखों में एक अजीब चमक थी.

दोनों बातें कर रही थीं, तभी उन के पास एक होंडा सिटी कार आ कर रुकी. अंदर से ब्लैक गोगल्स लगाए एक आकर्षक युवक बाहर निकला. वह आकर्षक युवक दोनों के नजदीक आ कर काला चश्मा उतारते हुए अनुशा की आंखों में आंखें डाल कर बोला, ‘‘कैसी हो मिस अनुशा, पहचाना या नहीं?’’

ये भी पढ़ें- जिस्मफरोशी के नए अड्डे

अनुशा चौंकी. उस ने हैरानी से उस युवक को ताकते हुए कहा, ‘‘हर्ष तुम..? तुम कितने बदल गए हो? बहुत हैंडसम लग रहे हो, यह चमत्कार कैसे हुआ?’’

‘‘थोड़ी एक्सरसाइज, जिम और थोड़ी स्किन ट्रीटमेंट, क्योंकि आजकल लोगों को किसी चीज की गुणवत्ता की अपेक्षा पैकिंग में ज्यादा रुचि होती है.’’ हर्ष ने कहा और खिलखिला कर हंसने लगा.

रितु ने भी हंसने में उस का साथ दिया. न चाहते हुए अनुशा को भी उन का साथ देना पड़ा क्योंकि वह समझ गई थी कि यह बात हर्ष ने उसी को लक्ष्य बना कर कही थी.

कार में रितु आगे की सीट पर हर्ष के साथ बैठ गई. हर्ष ने उस का सीट बेल्ट बांधा और उस का हाथ पकड़ कर ‘आई लव यू’ कहा तो रितु ने भी उन्हीं शब्दों में जवाब दिया. अनुशा को यह अच्छा नहीं लगा, क्योंकि वह उतनी दूर से उसी के लिए आई थी. वह सोच रही थी कि रितु उस के साथ बैठेगी तो दोनों बातें करेंगी. चूंकि अब उन दोनों की शादी होने जा रही थी, इसलिए अनुशा ने अपने मन को मना लिया.

कार एयरपोर्ट से निकल कर रितु के घर की ओर चल पड़ी. रास्ते में रितु ने अनुशा की ओर देखते हुए कहा, ‘‘शादी तक तुझे मेरे घर पर ही रहना है. मैं ने अंकलआंटी से बात कर ली है.’’

‘‘ओके डियर रितु, जैसा तुम चाहोगी वैसा ही होगा. मैं तुम्हारे साथ ही रहूंगी.’’ इस तरह खुशीखुशी अनुशा ने रितु की मांग मान ली.

दोनों की बातचीत बंद करा कर हर्ष ने एक मैरिज हाल की ओर इशारा कर के कहा, ‘‘देखो अनुशा, हमारी शादी यहीं होगी.’’

अनुशा ने उत्कंठा से खिड़की के बाहर देखा. उस के बाद बोली, ‘‘वाव, कितनी सुंदर जगह है. एकदम स्वर्ग जैसी.’’

मैरिज हाल देख कर अनुशा ने तारीफ तो की पर मन में एक अजीब तरह का असमंजस महसूस किया, लेकिन वह समझ नहीं सकी कि ऐसा क्यों हुआ.

अनुशा के आते ही रितु शादी की तैयारी में मशगूल हो गई. अनुशा को साथ ले कर रितु शौपिंग के लिए निकल पड़ती. हर्ष भी उन के साथ होता. रितु के सभी शौपिंग बैग ले कर हर्ष उस के पीछेपीछे चलता. कुछ भी लेने से पहले रितु उस से पूछती और हर्ष सहर्ष उस की पसंद को सम्मान देता.

सभी शौपिंग करतेकरते थक जाते तो हर्ष सब के लिए नाश्तापानी की व्यवस्था करता.

हर्ष और रितु एक ही प्लेट में नाश्ता करते. तब अनुशा को कालेज के दिनों की याद आ जाती. यहां फर्क बस इतना था कि तब हर्ष की आंखों में उस के लिए प्रेम छलकता था, जबकि अब वही प्रेम रितु के लिए था.

शौपिंग कर के शाम को वापस आते तो अपने घर जाते समय हर्ष रितु का हाथ पकड़ कर उसे चूमते हुए ‘आई लव यू’ कहता. थोड़ा शरमाते हुए आंखें झुका कर रितु भी उन्हीं शब्दों को वापस करती. तब अनुशा कहती, ‘‘अरे ओ मेरे लैलामजनूं और रोमियो जूलियट, अब तुम्हारे विरह के कुछ ही दिन बचे हैं.’’

इस के बाद तीनों हंसने लगते. हंसते हुए हर्ष कार में बैठता और खुशीखुशी अपने घर चला जाता.

एक दिन सवेरेसवेरे रितु ने कहा, ‘‘अनुशा, आज जल्दी तैयार हो जाना, शादी का जोड़ा पसंद करने चलना है. मैं तुम्हारी पसंद का जोड़ा लूंगी. लहंगाचोली भी एकदम मस्त पहनूंगी. उसे भी तुम्हें ही पसंद करना है. चलो, आज ही खरीद लेते हैं, क्योंकि फिटिंग में भी तो समय लगेगा.’’

रितु के आदेश के बाद अनुशा समय से तैयार हो गई. अनुशा ने रितु के लिए एक बहुत ही सुंदर शादी का जोड़ा पसंद किया. उस के बाद उस जोड़े को खुद ओढ़ कर दुकान में लगे दर्पण में खुद को देखा तो खयालों में खो गई. तभी रितु उस के लिए एक लहंगा चोली ले कर आई, ‘‘देखो अनुशा, मैं ने तुम्हारे लिए इसे पसंद किया है. कैसा लग रही है?’’

रितु के पुकारने से अनुशा का ध्यान भंग हुआ. उस ने लहंगाचोली की ओर निहारते हुए कहा, ‘‘बहुत सुंदर है. और यह जो मैं ने तुम्हारे लिए पसंद किया है, कैसा है?’’

‘‘बहुत सुंदर है अनुशा, तुम न होती तो शौपिंग करना, मेरे लिए कितना मुश्किल होता.’’

रितु की शौपिंग में अनुशा ने काफी मदद की थी. अनुशा रितु की मदद तो पूरे मनोयोग से कर रही थी, पर सहेली की शादी में जिस तरह खुश होना चाहिए, उस तरह खुश नहीं थी. उस के मन में एक टीस सी उठती रहती थी, जिसे वह समझ नहीं पा रही थी कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.

ये भी पढ़ें- ऐसा भी होता है प्यार

शादी के कुछ ही दिन बाकी रह गए थे. हर्ष कभीकभी रात को रितु के घर आ जाता और दोनों बालकनी में देर रात तक शीतल चांदनी में बैठ कर बातें करते. अनुशा बिस्तर पर रितु का इंतजार करते हुए करवटें बदलती रहती, साथ ही किसी तरह मन को समझाती रहती.

13 फरवरी की शाम को रितु ने अचानक कहा, ‘‘अरे अनुशा, मैं ने तुम्हें अपनी शादी का कार्ड तो दिखाया ही नहीं. देखो, यह हर्ष की शादी का कार्ड, जिसे मैं ने पसंद किया है और यह देखो मेरी शादी का कार्ड, जिसे हर्ष ने पसंद किया है.’’

अनुशा दोनों कार्ड हाथ में ले कर देखने लगी. एक कार्ड पर लिखा था—डा. हर्ष वेड्स डा. रितु और दूसरे पर लिखा था डा. रितु वेड्स डा. हर्ष. अनुशा ने डा. हर्ष के नाम पर हाथ फेरा. उस दिन अनुशा को अपने मन में होने वाली टीस का पता चल गया था. रितु के प्रति हर्ष का अनहद प्यार अब उस से देखा नहीं जा रहा था, क्योंकि ऐसा प्यार उस ने अब तक के जीवन में देखा नहीं था.

अब शायद उसे अपनी उस बात पर अफसोस हो रहा था, जो उस दिन हर्ष से कही थी. अगर उस ने हर्ष का प्रपोजल स्वीकार कर लिया तो आज उस कार्ड में हर्ष के साथ रितु की जगह उस का नाम होता.

जानें आगे की कहानी अगले भाग में…

प्यार की परिभाषा : भाग 1

एमबीबीएस की पढ़ाई का पहला साल. प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही हौस्टल में रहने आए सभी छात्र अपनी नई जीवनशैली के अनुकूल ढलने की कोशिश कर रहे थे. सभी के मन में नए साथियों से मिलने का आनंद था, साथ ही घर से दूर आ कर घर की याद भी सता रही थी.

सभी स्टूडेंट घर और हौस्टल में संतुलन साधने का प्रयास कर रहे थे. इसी समिश्रित लगाव को मन में छिपाए हौस्टल से कालेज जा रहे गेट के पास तेजी से चली आ रही एक लड़की हर्ष से टकरा गई.

उस लड़की ने झिझकते हुए कहा, ‘‘सौरी, मैं जरा जल्दी में थी. मेरा एडमिशन आज ही हुआ है. क्या आप बता देंगे कि एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का लेक्चर हाल कहां है?’’

ये भी पढ़ें- शादी से पहले दूल्हे का खेल

‘‘इट्स ओके. सेकेंड फ्लोर लेक्चर हाल नंबर 705.’’ हर्ष ने जवाब दिया.

‘‘थैंक्स.’’ कह कर लड़की पलभर में गायब हो गई. जैसेजैसे प्रवेश प्रक्रिया का काम पूरा हो रहा था, वैसेवैसे कालेज में नए चेहरे आते जा रहे थे. उस लड़की के कोमल मुलायम कंधे का स्पर्श और मधुर स्वर में हुआ संवाद हर्ष के हृदय को गति दे रहा था.

लेक्चर हाल में दाखिल होते ही हर्ष की निगाहें स्टूडेंट्स के बीच उसी चेहरे को खोज रही थीं. आखिर पहली ही लाइन में वह चेहरा दिखाई दे गया. उस पर नजर पड़ते ही उस के हृदय की गति तेज हो गई. उस दिन के बाद हर्ष रोजाना उस चेहरे को निहारता रहता और मन ही मन तेज गति से धड़कते दिल की धड़कन को काबू करने की कोशिश करता रहता. इस के पहले उस ने किसी के लिए इतना लगाव महसूस नहीं किया था.

हर्ष किसी भी तरह उस लड़की से बात करना चाहता था. उस की इस चाहत को पूरा करने में मदद की रितु ने. रितु और हर्ष एक शहर के रहने वाले तो थे ही, एक ही कालेज में साथ पढ़े थे. हर्ष ने रितु को पूरी बात बताई तो उस ने खुश हो कर कहा, ‘‘अनुशा मेरी बेस्ट फ्रैंड है. मैं उस से तुम्हारी बात तो करा दूंगी, पर…’’

‘‘पर क्या?’’ हर्ष ने पूछा.

‘‘इस के बदले में मुझे क्या मिलेगा?’’

‘‘इस के लिए तुम जो कहो, मैं करने को तैयार हूं.’’ हर्ष ने उत्तेजित हो कर कहा.

‘‘तुम्हें मेरी एनाटौमी का जर्नल लिखना होगा. इस के अलावा कैंटीन में रोज एक आइसक्रीम खिलानी पड़ेगी.’’

‘‘ओके डन.’’ हर्ष के हिसाब से सौदा बहुत सस्ते में पट गया था.

और रितु ने कैंटीन में हर्ष की मुलाकात अनुशा से करा दी, ‘‘इट इज नाइस टू मीट यू अगेन.’’ कहते हुए हर्ष की आंखों में अपार खुशी छलक रही थी.

‘‘हम दोनों अपने कालेज के पहले दिन मिले थे.’’ अनुशा ने जवाब दिया.

पता चला अनुशा भी उसी शहर की रहने वाली थी, जिस शहर के वे दोनों थे. थोड़ी बातचीत उस के बाद आइसक्रीम पार्टी कर के तीनों हौस्टल के लिए निकल गए.

हर्ष अपने हौस्टल के कमरे की ओर जा तो रहा था, लेकिन उस के मन में अनुशा ही बसी थी. बस, इसी तरह मुलाकातें बढ़ती गईं. कभी कैंटीन में हर्ष और अनुशा के साथ रितु भी होती तो कभी सिर्फ हर्ष और अनुशा ही होते.

हर्ष का मन अनुशा के साथ उत्कट प्रणय संबंध में बंध गया था, पर यह प्रणय एकतरफा था. सौदे के अनुसार हर्ष रितु का काम तो करता ही, अनुशा के भी उसे कई काम करने होते थे. कैंटीन में अनुशा और रितु के लिए नाश्ता और कौफी वही लाता था. पर वह चाह कर भी वह दिल की बात अनुशा से नहीं कह सका.

इसी तरह 3 साल बीत गए. चौथे साल के पहले सेमेस्टर की भी परीक्षा हो गई थी. सभी स्टूडेंट्स फाइनल एग्जाम की तैयारी में लगे थे. फाइनल एग्जाम अप्रैल-मई में होने थे. इसी बीच फरवरी का महीना आ गया.

प्रेम करने वालों के लिए इस महीने की 14 तारीख महत्त्वपूर्ण होती है. जिन के वैलेंटाइन होते हैं, वे अपनेअपने वैलेंटाइन को गुलाब का फूल और उपहार देते हैं. यानी एक तरह से प्रेम का इजहार करते हैं.

हर्ष ने अनुशा से अपने प्यार का इजहार करने के लिए इसी दिन को चुना, क्योंकि यह उस के लिए अंतिम चांस था. अगर इस बार वह चूक जाता तो फिर जल्दी मौका नहीं मिलता. क्योंकि एग्जाम के दौरान ऐसी बात नहीं की जा सकती थी. एग्जाम खत्म होते ही सब को अपनेअपने घर चले जाना था. हर्ष को पूरी उम्मीद थी कि अनुशा उस के प्यार को अस्वीकार नहीं करेगी.

आखिर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे को कैंटीन में हर्ष ने अनुशा को गुलाब का फूल दे कर सहज रूप से हैप्पी वैलेंटाइंस डे कहा और अपने दिल की बात उस के सामने रखी, ‘‘अनुशा, मैं ने एक सपना देखा है कि शहर की पौश कालोनी में नदी के किनारे एक फ्लैट है. उस फ्लैट की गैलरी में तुम खड़ी हो और मैं शाम को तुम्हारे लिए कौफी बना कर लाता हूं. क्या तुम मुझे ऐसा मौका दोगी कि मैं तुम्हारे लिए रोज कौफी बनाऊं?’’

‘‘मतलब?’’ अनुशा की भौंहें तन गईं.

‘‘आई लव यू अनुशा. कालेज के पहले दिन ही तुम्हें देख कर मेरा दिल धड़कने लगा था. और अब यह हमेशाहमेशा के लिए सिर्फ तुम्हारी खातिर धड़कना चाहता है. तुम्हारे लिए इस में अनहद प्रेम है और सदा इसी तरह अनहद रहेगा.’’ कहते हुए हर्ष ने प्रेमभरी नजरों से अनुशा को देखा और उस के प्रत्युत्तर की राह तकने लगा.

ये भी पढ़ें- ऐसा भी होता है प्यार

‘‘हर्ष, मैं जो कहने जा रही हूं, तुम उस का बुरा मत मानना. मैं ने कभी भी तुम्हें एक फ्रैंड से ज्यादा नहीं माना. जीवनसाथी को ले कर मेरे मन में बड़ी अपेक्षाएं हैं, जिस में तुम्हारा साधारण और सामान्य रूप फिट नहीं बैठता. मुझे अपनी सुंदरता पर अभिमान तो नहीं है पर चाहती हूं कि मेरा जोड़ीदार ऐसा हो, जिस के साथ मैं खड़ी होऊं तो लोग कहें कितनी सुंदर जोड़ी है.’’ अनुशा ने अपनी बात स्पष्ट कर दी.

अनुशा के इन शब्दों ने हर्ष के दिल की गति मंद कर दी थी. अनुशा संभवत: उस के प्रणय की परिभाषा नहीं समझ सकी थी. हर्ष को आघात तो लगा, पर वह दुखी होने का समय नहीं था. जिस के लिए वह अपना घरपरिवार छोड़ कर वहां आया था, वह काम जरूरी था. उसी दिन से हर्ष अपनी पढ़ाई में लग गया और उस ने पूरे मन से परीक्षा दी.

परीक्षा दे कर अनुशा अपने मामा के यहां चली गई, क्योंकि उन का अपना नर्सिंगहोम था. रितु और हर्ष अपने शहर लौट गए. क्योंकि उन के घर वालों की उन्हीं के शहर में जमीजमाई प्रैक्टिस थी.

सभी अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए. एक दिन अचानक रितु ने अनुशा को फोन किया, ‘‘हैलो अनुशा, कैसी हो?’’

‘‘हाय वैनवी, बहुत मजे में तो नहीं हूं, फिर भी चल रहा है. बस, वही रूटीन क्लिनिक वर्क. तुम बताओ, आज सवेरेसवेरे कैसे याद कर लिया. कोई गुड न्यूज है क्या? क्योंकि तुम्हारी बातों में ही खुशी झलक रही है.’’

‘‘बहुत होशियार हो गई हो दिल्ली जा कर. तुम्हें तो बातों से सब पता चल जाता है. सुनो, 16 फरवरी को मेरी शादी है. तुम्हें आज ही यहां आना है. अभी मेरी सारी की सारी शौपिंग बाकी है. तुम्हारे आने के बाद ही शौपिंग शुरू करूंगी.’’

‘‘वाव दैट्स ग्रेट न्यूज. कौन है भाई वह भाग्यशाली, जो मेरी रितु को ले जा रहा है?’’ अनुशा के मन में भी खुशी भर गई थी.

ये भी पढ़ें- जिस्मफरोशी के नए अड्डे

‘‘तुम आ जाओ बस, सब बताऊंगी. तुम्हें लेने मैं एयरपोर्ट पर आऊंगी.’’ वर्षों बाद अनुशा से मिल कर सब कुछ बताने की उत्कंठा और खुशी रितु के चेहरे पर स्पष्ट झलक रही थी.

जानें आगे की कहानी अगले भाग में…

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें