ज्योति से ज्योति जले: क्या लोग रश्मि को ठग रहे थे?

रश्मि में मदद करने का गजब का जनून था. वर्षा ने उसे समझाया कि लोग झूठ बोल कर उस से पैसा ऐंठ रहे हैं, लेकिन रश्मि के जनून के आगे वर्षा की कोशिश नाकाम रही. पढ़िए, सुजाता वाई. ओवरसीअर की लिखी यह कहानी.

Manohar Kahaniya: 2 महिलाओं की बलि देकर बच्चा पाने का ऑनलाइन अनुष्ठान- भाग 1

सौजन्य- मनोहर कहानियां

ग्वालियर पुलिस एक औरत की लाश की पहचान को ले कर उलझी हुई थी. लाश 21 अक्तूबर, 2021 की सुबह साढ़े 5 बजे के करीब ग्वालियर से आगरा की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित ट्रिपल आईटीएम कालेज के निकट सड़क किनारे मिली थी. हजीरा थाना पुलिस को इस की सूचना एक राहगीर ने दी थी.

सूचना मिलते ही थानाप्रभारी आलोक सिंह परिहार एसआई अभिलाख सिंह तोमर, त्रिवेणी राजावत, आनंद कुमार, नरेंद्र छिकारा, हैडकांस्टेबल जयसिंह और मनोज शर्मा को ले कर घटनास्थल पर पहुंच गए थे. तब तक वहां लोगों की अच्छीखासी भीड़ जमा हो गई थी. सभी लाश को ले कर तरहतरह की बातें कर रहे थे.

थानाप्रभारी ने लाश के चेहरे से दुपट्टे को हटवाया. मृतका के गले पर निशान नजर आए. लाश के किसी वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होने के कोई ठोस सबूत नजर नहीं आए. कहीं भी खून का एक कतरा नहीं नजर आया और न ही उसे घसीटे जाने का कोई निशान ही दिखा.

इस आधार पर अनुमान लगाया गया कि मृतक की हत्या गला घोंट कर की गई होगी और दुर्घटना दिखाने के लिए उसे सड़क के किनारे फेंक दिया. पहली जरूरत मृतका की शिनाख्त करने की थी.

मृतका चौकलेटी कलर की लैगी और पिंक कुरती पहने हुए थी. उस के पैरों में कोई चप्पल या जूती नहीं थी. शरीर पर कहीं भी खरोंच के कोई निशान नहीं थे.

मामला गंभीर था, इसलिए थानाप्रभारी ने यह सूचना अपने आला अधिकारियों के अलावा क्राइम इन्वैस्टीगेशन और फोरैंसिक टीम को भी दे दी थी.

कुछ समय में ही एसपी अमित सांघी, एडिशनल एसपी हितिका वासल और एसपी (सिटी) रवि भदौरिया भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

ये भी पढ़ें- Manohar Kahaniya: प्यार के जाल में फंसा बिजनेसमैन- भाग 1

उन्होंने क्राइम सीन को समझने के साथसाथ वहां मौजूद लोगों से लाश की शिनाख्त करवाई. इस में उन्हें सफलता मिल गई. लाश की पहचान लक्ष्मी उर्फ आरती मिश्रा के रूप में हुई. यह भी मालूम हुआ कि वह चारशहर के नाका की निवासी थी, लेकिन नरसिंह नगर हजीरा में मंशाराम कुशवाह के मकान में किराए पर रह रही थी.

मृतका की इस संक्षिप्त शिनाख्त के बाद सामान्य औपचारिकताएं पूरी कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी.

हजीरा थाने की पुलिस उसी दिन मृतका के उस निवास पर गई, जहां वह किराए पर रहती थी. वहां उस के बारे में कुछ अन्य जानकारी मालूम हुई. पता चला कि 2 साल पहले उस का पति सुनील दुबे से तलाक हो चुका था और वह अकेली किराए पर घरपरिवार से अलग रहती थी.

उस के बारे में अन्य जानकारियां जुटाने के लिए पुलिस ने अपने तमाम तंत्र फैला दिए. जल्द ही पुलिस को उस के बारे में चौंकाने वाली कुछ जानकारियां मिलीं. उस में एक जानकारी आरती के चालचरित्र के बारे में थी, जबकि एक अन्य जानकारी उस जैसी चालचरित्र वाली मीरा राजावत नाम की औरत के बारे में थी.

दोनों के बारे में कई तरह की बातें सुनने को मिलीं. जैसे वे छिपे तौर पर सैक्स वर्कर का काम करती थीं. उन के लिवइन रिलेशन के पार्टनर थे. उन के संबंध कई अनैतिक काम करने वाले लोगों के साथ थे, आदिआदि…

ये भी पढ़ें- Manohar Kahaniya: कातिल घरजमाई

इसी के साथ एक और जानकारी इलाके में सक्रिय कुछ वैसे ढोंगी बाबाओं के बारे में भी मिली, जो अकेली रहने वाली औरतों को बेवकूफ बना कर ठगी किया करते थे. हालांकि उन के खिलाफ कोई ठोस सबूत पुलिस को हाथ नहीं लग पाया था.

आरती के बारे में पुलिस को यह भी मालूम हुआ कि उस के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे. यहां तक कि उस की जानपहचान संदिग्ध चरित्र वाली महिलाओं से भी थी. दरअसल, वह एक कालगर्ल ही थी, जो किसी के बुलावे पर ही आतीजाती थी.

पुलिस ने सब से पहले महिला के पास अकसर आनेजाने वाले घासमंडी निवासी एक आटो चालक राहुल को दबोचा. उस ने आरती से जानपहचान की बात तो स्वीकार कर ली, लेकिन उस की हत्या में खुद को निर्दोष बताया.

हालांकि राहुल ने बताया कि उस की मौत के एक सप्ताह पहले ही आटो समय पर नहीं लाने को ले कर आरती से उस की तकरार हो गई थी. उस के बाद वह उस से नहीं मिला था.

रोशनी से पुलिस को मिली अहम जानकारी

आरती के साथ उस का कोई गलत संबंध नहीं था. वह केवल उसे कहीं लाने ले जाने के लिए बुलाती थी. किंतु राहुल ने इतना जरूर बताया कि उस की गतिविधियां संदेह भरी थीं.

कहां जाती थी, क्या करती थी, नहीं मालूम, लेकिन कई बार काफी सजसंवर कर जाती थी. राहुल के बयान के मुताबिक वह उस से मिलनाजुलना बंद कर चुका था. इस का एक कारण उस ने यह बताया कि पैसे को ले कर वह बहुत चिकचिक करती थी.

पुलिस को राहुल से भी आरती की हत्या से संबंधित कोई ठोस सबूत नहीं मिले, सिवाय उस के मोबाइल नंबर के. जांच में वह भी पुलिस संदेह के घेरे से बाहर हो गया. उस के बाद एएसपी हितिका वासन और सीएसपी रवि भदौरिया व आलोक परिहार ने राहुल से मिले आरती के फोन नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई.

अगले भाग में पढ़ें- नीरज के फोन से पुलिस को मिलीं खास तसवीरें

अजय मिश्रा, राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी और इतिहास का कटघरा

किसान आंदोलन के दरमियान अजय मिश्रा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सिर्फ इसलिए चर्चा में आ गए कि उनके सुपुत्र ने किसानों पर जीप चला दी, किसान मर गए लहुलुहान हो गए. और  मामला तूल पकड़ता चला गया. कहां तो नरेंद्र मोदी सरकार ने सोचा था कि किसान उनके दबाव प्रभाव के कारण भाग खड़े होंगे और कहां तो किसान चट्टान बनकर खड़े हो गए.

आज वस्तुत: सारी दुनिया जानती है कि नरेंद्र दामोदरदास मोदी की सरकार किसानों की दृढ़ता के आगे आखिरकार चकनाचूर हो गई है और संसद में अपने तीनों कानून वापस ले लिए हैं. मगर अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नरेंद्र मोदी ब- हैसियत प्रधानमंत्री अभी भी किसानों के लिए मन में सकारात्मक भाव रखते हैं या फिर नकारात्मक.

आज हम इस रिपोर्ट में इसी पहलू पर दृष्टिपात करते हुए कुछ ऐसे तथ्य प्रकाश में ला रहे हैं जो यह दूध का दूध और पानी का पानी कर देगा की वर्तमान केंद्र सरकार जिसके प्रमुख नरेंद्र दामोदरदास मोदी हैं किसानों के प्रति आखिर उनके मन में क्या है. और आने वाले समय में ऊंट किस करवट बैठ सकता है.
अगर यह कहा जाए कि नरेंद्र मोदी एक दृढ़ निश्चय के शख्स हैं तो यह गलत नहीं होगा. मगर दृढ़ता भी ऐसी होनी चाहिए जो अपने देशवासियों के भले के लिए और उन्हें ताकत देने के लिए हो मगर दुर्भाग्य से नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने  अपने मंत्रिमंडल में जिस अजय मिश्रा को अभी तक “गृह राज्य मंत्री” के पद से नवाजा हुआ है यह तथ्य, यह सच यह बता रहा है कि मोदी सरकार की सोच में कहीं ना कहीं किसानों के प्रति सच्ची हमदर्दी नहीं है.

अगर आप किसानों के प्रति सद्भाव रखते हैं तो आपको सबसे पहले दागी अजय मिश्रा को गृह राज्य मंत्री पद से हटा देना चाहिए. क्योंकि आपके इस केंद्रीय मंत्री पर आक्षेप लग रहे हैं और मामला सीधे-सीधे गंभीर है. लाख टके का सवाल यह है कि अगर  आज केंद्र में कांग्रेस गवर्नमेंट ऐसा कर रही होती तो यह नरेंद्र मोदी और उनकी भाजपा के लोग इस्तीफा नहीं मांगते, राजनीति में दोहरा चरित्र कतई नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- प्राइम मिनिस्टर के टि्वटर हैक करने का मतलब !

मंत्री को जेल जाना होगा..

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में अजय मिश्रा के मामले को लेकर के गंभीर दिखाई देते हैं. और किसानों के पक्ष में उन्होंने जैसे बयान दिए हैं और व्यवहार किया है उससे स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस पार्टी किसानों के सुख दुख में साथ खड़ी है और एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ रही है. इसी तारतम्य में राहुल गांधी ने एक बड़ी बात कही है कि अजय मिश्रा को जेल जाना होगा, चाहे उसके लिए 5 साल लग जाएं 10 साल या 15 साल.

राहुल गांधी का यह उद्घोष नरेंद्र मोदी सरकार के लिए उल्टी गिनती का स्वर बन गया है.
एकतरफ नरेंद्र मोदी देश और दुनिया में जब सामने आते हैं तो बड़ी मीठी मीठी बातें करते हैं ज्ञान की बातें करते हैं, ऐसा महसूस होता है मानो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पद पाकर के देश की जनता धन्य हो गई है. नरेंद्र मोदी जैसा ज्ञानी, संवेदनशील और काम करने वाला प्रधानमंत्री तो मिल ही नहीं सकता.
मगर दूसरी तरफ व्यवहार में देखें तो यह बिल्कुल उलट मिलता है. नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करते नहीं है और करते हैं वह कहते नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- आंदोलन: एक राकेश टिकैत से हारी सरकार

अजय मिश्रा के मामले में जिस तरीके से नरेंद्र मोदी ने हठधर्मिता दिखाई है वह भारतीय राजनीति के इतिहास में  काले अक्षरों में दर्ज हो गई है. अजय मिश्रा गृह राज्य मंत्री होने के बावजूद कानून के शिकंजे में है और निसंदेह वह अपनी सजा तो पाएंगे. मगर नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से अजय मिश्रा को संरक्षण दिया है उसके कारण उन्हें स्वयं भी कभी इतिहास के कटघरे में खड़ा होना होगा, सफाई तो देनी ही होगी.

Manohar Kahaniya: 2 महिलाओं की बलि देकर बच्चा पाने का ऑनलाइन अनुष्ठान

आईवीएफ तकनीक और गोद लेने जैसी सुविधाओं के होते हुए भी तांत्रिकों का मायाजाल कम नहीं हुआ है. निस्संतान दंपति द्वारा गोद भरने के लिए अपनाया जाने वाला तांत्रिक अनुष्ठान अंधविश्वास जनित अपराध को ही बढ़ावा देता है.

अनुपमा के सेट पर मिला बेबी कोबरा, वनराज ने बचाई सबकी जान!

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल अनुपमा’ (Anupama) के सेट पर एक बेबी कोबरा घुस गया. जिसकी वजह से हडकंप मच गई, लेकिन वनराज शाह ने उसे सही जगह पहुंचा दिया. वनराज ने इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. आइए बताते हैं क्या है इस वीडियो में.

वनराज ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वनराज शाह ( Vanraj Shah)  मेकअप रूम में कोबरा सांप को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- खतरे में है श्रुति की जान, विराट-सई में होगी लड़ाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

सुधांशु के हाथ में एक डंडा और पानी की खाली बोतल है. सुधांशु वीडियो में डंडे के सहारे सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं और उसे बोतल में लेने की कोशिश कर रहे हैं. इस वीडियो में आपको सुधांशु के साथ क्रू के और लोग भी दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Review: ‘वेल्ले’- समय व पैस की बर्बादी

इस वीडियो में सुधांशु बेबी कोबरा को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.  जब सुधांशु सांप को बोतल में पकड़ लेते हैं तो क्रू के लोग उनसे कैमरे में बोतल दिखाने को कहते हैं.

 

वनराज शाह ने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- मैंने फिल्म सिटी में सेट के मेकअप रूम से एक बेबी कोबरा (Cobra Snake)को बचाया और इसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया.

 

अनुपमा सीरियल की बात करे तो शो में एक नई एंट्री हुई है.  मालविका की एंट्री से नया ट्विस्ट आएगा.  वनराज एक पार्टी देगा जिसमे मालविका की एंट्री होगी. वह सबसे उसका परिचय करवाएगा. वनराज इस बात का  ऐलान करेगा कि मालविका उसकी नई बिजनेस पार्टनर है.

वनराज पूरी पार्टी में मालविका के आगे पीछे घूमेगा. वनराज की ऐसी हरकतें देखकर काव्या सहित शाब परिवार हैरान रह जाएंगे.

खतरे में है श्रुति की जान, विराट-सई में होगी लड़ाई

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों लगातार टीआरपी लिस्ट में कब्जा जमाए हुए है. शो की कहानी में नए ट्विस्ट से दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि मिशन खत्म होने के बाद विराट अपने घर वापस आ जाता है लेकिन वह श्रुति को लेकर परेशान है. ऐसे में सई सई विराट के मन की बात जानने की कोशिश करती है. शो के नए एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के आगे की कहानी.

शो लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि  सई का रिजल्ट आने की खुशी में विराट एक पार्टी रखेगा.  इस पार्टी में विराट-सई और बाकी घरवाले खूब एंजॉय करेंगे. तो दूसरी तरफ अस्पताल में श्रुति की तबियत खराब हो जाएगी और वह विराट को फोन करेगी.

ये भी पढ़ें- एक डाक्टर और एक सीबीआई अफसर के अनुशासन में काफी अंतर है: डॉ. आशिष गोखले

 

सई श्रुति का फोन उठाएगी. वह श्रुति को जमकर खरी-खोटी सुनाएगी.  सई की बातें सुनकर श्रुति की तबियत और खराब हो जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sheetal 🦋🌌 (@sairatxloves_)

 

तो वहीं दूसरी तरफ विराट सई की बातें सुन लेगा. और सई को खूब सुनाएगा कि उसने श्रुति से ऐसे बात क्यों की. सई और विराट पार्टी में ही श्रुति का नाम लेकर लड़ाई करने लग जाएंगे. विराट-सई को लड़ते हुए देख चौहान परिवार को झटका लगेगा. सई कहेगी कि वह विराट की पत्नी है और उसे कहने का हक है.

ये भी पढ़ें- Review: ‘वेल्ले’- समय व पैस की बर्बादी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sheetal 🦋🌌 (@sairatxloves)

 

विराट सबसे छिपकर श्रुति की हर तरह से मदद करेगा. विराट की अच्छाई देखकर श्रुति हैरत में पड़ जाएगी. श्रुति बार बार एक ही बात सोचेगी कि कोई इंसान इतना अच्छा कैसे हो सकता है.शो के आने वाले एपिसोड में ये देखना होगा कि क्या श्रुति विराट के लिए फील करेगी?

व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील मैसेज आए तो क्या करें

इंटरनैट ने जहां एक तरफ जीवन को आसान बनाया, वहीं दूसरी तरफ इस की खामियां भी सामने आई हैं. पहले जो मनचले लड़के गलीमहल्ले में स्कूलकालेज जाती लड़कियों को आतेजाते परेशान किया करते थे, अब वे सोशल मीडिया में परेशान करने लगे हैं.

लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल में औनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रों द्वारा बनाए गए व्हाट्सऐप ग्रुप में एक छात्र अश्लील मैसेज भेज रहा था. एडिशनल कमिश्नर औफ पुलिस विवेक रंजन राय बताते हैं, ‘‘व्हाट्सऐप ग्रुप के अलावा यह छात्र स्कूल में ही कक्षा 8 की पढ़ने वाली लड़की के नंबर पर भी अश्लील मैसेज भेज रहा था. लड़की के मोबाइल पर फोन भी कर रहा था.’’

लड़की के परिवारजनों ने पुलिस को इस बात की शिकायत की थी जिस के बाद पुलिस की साइबर सैल ने पूरे मामले की विवेचना करनी शुरू की. विवेचना में पता चला कि इंटरनैट मैसेजिंग ऐप ‘टैक्स्ट नाउ’ के जरिए यह फोन कौल की जा रही थी. इंटरनैट के लिए वाईफाई का प्रयोग किया जा रहा था. जिस नंबर से मोबाइल को कनैक्ट कर के वाईफाई चलाया जा रहा था वह बच्चे की मां के नाम से रजिस्टर्ड था.’’

साइबर सैल ने मां के नंबर को देखा और बातचीत शुरू की तो पता चला कि बीएससी में पढ़ने वाला मोहम्मद सैफ यह काम कर रहा था. मोहम्मद सैफ ने अपने छोटे भाई के गु्रप में ये मैसेज भेजे और वहीं से पीडि़त लड़की का नंबर ले कर उस को भी मैसेज भेजने और कौल करने लगा. इंटरनैट मैसेजिंग ऐप ‘टैक्स्ट नाउ’ के जरिए फोन कौल करने से विदेशी नंबरों से कौल आती दिखती है. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- बौयफ्रैंड पर भरोसा क्राइम नहीं

पीडि़त लड़की की मां कहती है, ‘‘औनलाइन पढ़ाई के दौरान व्हाट्सऐप गु्रप से लड़की का नंबर ले कर उस को मैसेज करना, कौल करना एक आम बात हो गई है. इस तरह की दिक्कतें तमाम पेरैंट्स और बच्चों के सामने आ रही हैं. संकोच और परेशानी से बचने के कारण पेरैंट्स इस बात को उठाते नहीं. कई बार बच्चे ही डर के कारण अपनी परेशानी बयान नहीं करते हैं.

‘‘हम ने सब से पहले यह शिकायत स्कूल के प्रबंध तंत्र से की. वहां से कहा गया कि यह मामला स्कूल के बाहर का है, ऐसे में हम कुछ नहीं कर सकते. जब स्कूल वालों ने पल्ला   झाड़ लिया तब हम थाने गए. वहां भी सही समाधान नहीं मिला. इस के बाद हम लखनऊ के पुलिस कमिश्नर के पास गए. वहां से मदद मिली और साइबर सैल को इस की जांच का काम दिया गया. आमतौर पर लोग इस तरह की परेशानी से बचने के लिए ही पुलिस में शिकायत करने से बचते हैं.’’

स्कूल ले जिम्मेदारी

पीडि़त लड़की की मां मोनिका मिश्रा कहती है, ‘‘जब स्कूल की औनलाइन पढ़ाई के दौरान वहां से नंबर ले कर या उसी ग्रुप में अश्लील मैसेज कोई भेज रहा हो तो स्कूल के टीचर और प्रबंधन को जिम्मेदारी लेनी चाहिए. आरोपी लड़के के पिता के दबाव में स्कूल खुद फैसला नहीं ले रहा था. आरोपी पक्ष किसी न किसी तरह से लड़की को ही दोषी ठहराने की कोशिश कर रहा था. जबकि लड़की पूरी तरह से अनजान थी. उस पर मानसिक दबाव पड़ रहा था. वह डिप्रैशन में जा रही थी. उस ने औनलाइन क्लास अटैंड करनी बंद कर दी थी. हम सब घर के लोग परेशान थे. स्कूल और पुलिस टालमटोल कर रहे थे. इस के बाद जब अधिकारियों से मिल कर शिकायत दर्ज कराई तब कहीं पुलिस ने कड़े कदम उठाए.

‘‘पुलिस को ऐसे मसलों में लड़की या उस के परिवार के लोगों की शिकायत पर आरोपी से पूछताछ करनी चाहिए. पुलिस और स्कूल अगर लड़कियों की मदद नहीं कर सकते तो उन को औनलाइन पढ़ाई के लिए ऐसे गु्रप्स नहीं बनाने चाहिए. औनलाइन के साथ ही साथ सोशल मीडिया का दौर बढ़ रहा है. ऐसे में साइबर सैल को और भी ऐक्टिव होना चाहिए ताकि पीडि़त पक्ष को न्याय के लिए दरदर भटकना न पड़े.’’

सोशल मीडिया पर रहें सावधान

सोशल मीडिया से लड़कियों के नंबर ले कर या फिर फेसबुक मैसेंजर पर तमाम तरह के मैसेज और कौल की जाने लगी है. जिन लड़कों के पास नंबर नहीं होते, वे फेसबुक के जरिए भी कौल करने लगते हैं. ऐसी शिकायतें बड़ी संख्या में मिल रही हैं. 108 नंबर की हैल्पलाइन में तैनात अर्चना सिंह बताती हैं, ‘‘लड़कियों और महिलाओं को ऐसे परेशान किया जाने लगा है. पुलिस के पास शिकायतें आ रही हैं. कुछ मामलों में यह ही नहीं पता चलता कि कौल कहां से और किस नंबर से की गई है. जिन मामलों में पुलिस नंबर तलाश लेती है वहां आरोपी पकड़ा जाता है. तमाम ऐप ऐसे आ गए हैं जिन के जरिए कौल करने में सही नंबर का पता करना मुश्किल हो जाता है.’’

अर्चना सिंह बताती हैं, ‘‘ऐसे मसलों से बचने के लिए जरूरी है कि लड़कियां बिना पहचान वाले लोगों को अपनी फ्रैंड लिस्ट में न जोडें़. अनजान लोग पहले फेसबुक और व्हाट्सऐप पर लड़कियों को फ्रैंडशिप रिक्वैस्ट भेजते हैं, फिर उन से जुड़ने के लिए प्रयास करते हैं. इस के बाद परेशान करना शुरू कर देते हैं. ऐसे हालात से बचने का एक ही तरीका है कि अनजान लोगों से दोस्ती न करें.

ये भी पढ़ें- मेटावर्स: वर्चुअल दुनिया की आजादी

लड़कियां डरें नहीं, सजग रहें

साइबर क्राइम में पीएचडी करने वाली डाक्टर दिव्या तंवर बताती हैं, ‘‘आने वाले दिनों में साइबर क्राइम हर तरह से बढ़ेगा. लड़कियों के साथ होने वाली परेशानियां इस का हिस्साभर हैं. फोन कौल और अश्लील मैसेज के साथ ही साथ लड़कियों के फोटो उन के प्रोफाइल से ले कर उन को किसी और के नग्न फोटो के साथ जोड़ने से ले कर पौर्न वीडियो में उन का फेस लगा कर बदनाम करने का काम किया जाता है.

‘‘सामान्यतौर पर किसी को यह पता नहीं चलता कि फोटो या वीडियो एडिट किया हुआ है. अगर कोई लड़की ऐसी हालत की शिकार होती है तो वह अपनी लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराए. पुलिस मदद करेगी. आजकल इस तरह की शिकायतें औनलाइन भी दर्ज हो रही हैं.

‘‘अगर पुलिस बात नहीं सुनती तो उन पर सोशल मीडिया का दबाव बनने लगता है. बड़े अधिकारी मदद करते हैं. तमाम एनजीओ और मीडिया भी इस तरह से काम करते हैं कि गलत मैसेज या फोन करने वाला डरने लगता है. ऐसे में लड़कियां सजग रहें पर डरें नहीं. अपनी बात पेरैंट्स से कहें. वे बच्चों की मदद करते हैं. जब बच्चे बात को छिपाते हैं तो उन की दिक्ततें बढ़ने लगती हैं. ऐसे में जरूरी है कि लड़कियां डरें नहीं, सजग रहें. उन को परेशान करने वाला कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएगा.’’

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें