जानें क्यों सुष्मिता सेन के भाई और भाभी को फैंस ने जमकर लताड़ा

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. दोनों को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उनके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. यहां तक कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था.

लेकिन तलाक की खबरों के बीच दोनों ने होली के मौके पर बेटी के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके सभी को चौंका दिया था.

दोनों की शादी में अनबन की खबरों और सोशल मीडिया से दूरी के बाद फैंस को यह लगने लगा कि शायद ये दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन अब इसके उलट हाल ही में दोनों ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें चारु और राजीव मूवी डेट पर जाने की बात कहते दिखे। यही नहीं दोनों ने एक रोमांटिक फोटोशूट भी करवाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया ,लेकिन उनके इस फोटोशूट को लेकर फैंस काफी भड़के नजर आए। उन्होंने दोनों पर पब्लिसिटी के लिए ब्रेकअप और पैचअप करने का आरोप भी लगाया।

दोनों की शादी में अनबन की खबरों और सोशल मीडिया से दूरी के बाद फैंस को यह लगने लगा कि शायद ये दोनों अलग हो चुके हैं ,लेकिन अब इसके उलट हाल ही में दोनों ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें चारु और राजीव मूवी डेट पर जाने की बात कहते दिखे. यही नहीं दोनों ने एक रोमांटिक फोटोशूट भी करवाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया ,लेकिन उनके इस फोटोशूट को लेकर फैंस काफी भड़के नजर आए. उन्होंने दोनों पर पब्लिसिटी के लिए ब्रेकअप और पैचअप करने का आरोप भी लगाया.

हाल ही में चारु आसोपा ने राजीव सेन संग फोटोज़ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “हमारा लुक ऑफ द डे…एक साथ शूटिंग….” उनकी इन तस्वीरों को लेकर यूजर्स ने जमकर क्लास लगाई. एक यूजर ने चारू असोपा को सलाह देते हुए लिखा, “हम आपके दर्शक हैं तो कृप्या हमारे साथ ईमानदार रहें. अगर आव केवल पब्लिसिटी के लिए ये चीजें कर रही हैं तो यह कभी काम नहीं आएगा. हम आपसे प्यार करते हैं और आपके व्लॉग्स को भी पसंद करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इन चीजों को भी पसंद करेंगे.”

एक दूसरी यूजर ने चारू असोपा और राजीव सेन पर तंज कसते हुए लिखा, “बेस्ट नौटंकी जोड़ी अवॉर्ड इन्हें ही जाता है.” यानू नाम के यूजर ने लिखा, “क्या ड्रामा चलता रहता है, कभी ब्रेकअप, कभी पैचअप…”
एक यूजर ने तो दोनों को अनफॉलो करने की धमकी तक दे डाली और चारू और राजीव से सवाल करते हुए लिखा, “क्या आप लोग ये ड्रामा केवल व्यूज के लिए कर रहे हैं चारू और राजीव? अगर हां तो यह अच्छी रणनीति नहीं है. अगर आप ये चीजें ऐसे ही जारी रखेंगे तो लोग आपको अनफॉलो तक करना शुरू कर देंगे.”
मोनिका नाम की यूजर ने चारू असोपा की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, “कम से कम सोशल मीडिया पर इतनी नकारात्मकता नहीं दिखानी चाहिए थी आपको चारू. शादी-शुदा जिंदगी में कुछ समस्याएं होती हैं, पहले अपने पति के खिलाफ कमेंट करना और फिर रोमांटिक पिक्चर पोस्ट करना, पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर हाइलाइट्स करना बंद करो.” हिना नाम की यूजर ने लिखा, “आप दोनों पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं.”

प्रतिदिन: भाग 1

लेखक- कमला घटाऔरा

और वह दीप्ति से मिसेज शर्मा के बारे में जानने की जिज्ञासा को दबा न सकी. कहते हैं परिवर्तन ही जिंदगी है. सबकुछ वैसा ही नहीं रहता जैसाआज है या कल था. मौसम के हिसाब से दिन भी कभी लंबे और कभी छोटे होते हैं पर उन के जीवन में यह परिवर्तन क्यों नहीं आता? क्या उन की जीवन रूपी घड़ी को कोई चाबी देना भूल गया या बैटरी डालना जो उन की जीवनरूपी घड़ी की सूई एक ही जगह अटक गई है. कुछ न कुछ तो ऐसा जरूर घटा होगा उन के जीवन में जो उन्हें असामान्य किए रहता है और उन के अंदर की पीड़ा की गालियों के रूप में बौछार करता रहता है.

मैं विचारों की इन्हीं भुलभुलैयों में खोई हुई थी कि फोन की घंटी बज उठी.

‘‘हैलो,’’ मैं ने रिसीवर उठाया.

‘‘हाय प्रीत,’’ उधर से चहक भरी आवाज आई, ‘‘क्या कर रही हो…वैसे मैं जानती हूं कि तू क्या कर रही होगी. तू जरूर अपनी स्टडी मेज पर बैठी किसी कथा का अंश या कोई शब्दचित्र बना रही होगी. क्यों, ठीक  कहा न?’’

‘‘जब तू इतना जानती है तो फिर मुझे खिझाने के लिए पूछा क्यों?’’ मैं ने गुस्से में उत्तर दिया.

‘‘तुझे चिढ़ाने के लिए,’’ यह कह कर हंसती हुई वह फिर बोली, ‘‘मेरे पास बहुत ही मजेदार किस्सा है, सुनेगी?’’

मेरी कमजोरी वह जान गई थी कि मुझे किस्सेकहानियां सुनने का बहुत शौक है.

‘‘फिर सुना न,’’ मैं सुनने को ललच गई.

‘‘नहीं, पहले एक शर्त है कि तू मेरे साथ पिक्चर चलेगी.’’

‘‘बिलकुल नहीं. मुझे तेरी शर्त मंजूर नहीं. रहने दे किस्साविस्सा. मुझे नहीं सुनना कुछ और न ही कोई बकवास फिल्म देखने जाना.’’

‘‘अच्छा सुन, अब अगर कुछ देखने को मन करे तो वही देखने जाना पड़ेगा न जो बन रहा है.’’

‘‘मेरा तो कुछ भी देखने का मन नहीं है.’’

‘‘पर मेरा मन तो है न. नई फिल्म आई है ‘बेंड इट लाइक बैखम.’ सुना है स्पोर्ट वाली फिल्म है. तू भी पसंद करेगी, थोड़ा खेल, थोड़ा फन, थोड़ी बेटियों को मां की डांट. मजा आएगा यार. मैं ने टिकटें भी ले ली हैं.’’

‘‘आ कर मम्मी से पूछ ले फिर,’’ मैं ने डोर ढीली छोड़ दी.

मैंने मन में सोचा. सहेली भी तो ऐसीवैसी नहीं कि उसे टाल दूं. फोन करने के थोड़ी देर बाद वह दनदनाती हुई पहुंच जाएगी. आते ही सीधे मेरे पास नहीं आएगी बल्कि मम्मी के पास जाएगी. उन्हें बटर लगाएगी. रसोई से आ रही खुशबू से अंदाजा लगाएगी कि आंटी ने क्या पकाया होगा. फिर मांग कर खाने बैठ जाएगी. तब आएगी असली मुद्दे पर.

‘आंटी, आज हम पिक्चर जाएंगे. मैं प्रीति को लेने आई हूं.’

‘सप्ताह में एक दिन तो घर बैठ कर आराम कर लिया करो. रोजरोज थकती नहीं बसट्रेनों के धक्के खाते,’ मम्मी टालने के लिए यही कहती हैं.

‘थकती क्यों नहीं पर एक दिन भी आउटिंग न करें तो हमारी जिंदगी बस, एक मशीन बन कर रह जाए. आज तो बस, पिक्चर जाना है और कहीं नहीं. शाम को सीधे घर. रविवार तो है ही हमारे लिए पूरा दिन रेस्ट करने का.’

  ये भी पढ़ें : हिमशैल: भाग 1

 

‘अच्छा, बाबा जाओ. बिना गए थोड़े मानोगी,’ मम्मी भी हथियार डाल देती हैं.

फिर पिक्चर हाल में दीप्ति एकएक सीन को बड़ा आनंद लेले कर देखती और मैं बैठी बोर होती रहती. पिक्चर खत्म होने पर उसे उम्मीद होती कि मैं पिक्चर के बारे में अपनी कुछ राय दूं. पर अच्छी लगे तब तो कुछ कहूं. मुझे तो लगता कि मैं अपना टाइम वेस्ट कर रही हूं.

जब से हम इस कसबे में आए हैं पड़ोसियों के नाम पर अजीब से लोगों का साथ मिला है. हर रोज उन की आपसी लड़ाई को हमें बरदाश्त करना पड़ता है. कब्र में पैर लटकाए बैठे ये वृद्ध दंपती पता नहीं किस बात की खींचातानी में जुटे रहते हैं. बैक गार्डेन से देखें तो अकसर ये बड़े प्यार से बातें करते हुए एकदूसरे की मदद करते नजर आते हैं. यही नहीं ये एकदूसरे को बड़े प्यार से बुलाते भी हैं और पूछ कर नाश्ता तैयार करते हैं. तब इन के चेहरे पर रात की लड़ाई का कोई नामोनिशान देखने को नहीं मिलता है.

हर रोज दिन की शुरुआत के साथ वृद्धा बाहर जाने के लिए तैयार होने लगतीं. माथे पर बड़ी गोल सी बिंदी, बालों में लाल रिबन, चमचमाता सूट, जैकट और एक हाथ में कबूतरों को डालने के लिए दाने वाला बैग तथा दूसरे हाथ में छड़़ी. धीरेधीरे कदम रखते हुए बाहर निकलती हैं.

2-3 घंटे बाद जब वृद्धा की वापसी होती तो एक बैग की जगह उन के हाथों में 3-4 बैग होते. बस स्टाप से उन का घर ज्यादा दूर नहीं है. अत: वह किसी न किसी को सामान घर तक छोड़ने के लिए मना लेतीं. शायद उन का यही काम उन के पति के क्रोध में घी का काम करता और शाम ढलतेढलते उन पर शुरू होती पति की गालियों की बौछार. गालियां भी इतनी अश्लील कि आजकल अनपढ़ भी उस तरह की गाली देने से परहेज करते हैं. यह नित्य का नियम था उन का, हमारी आंखों देखा, कानों सुना.

ये भी पढ़ें : क्षतिपूर्ति : शरद बाबू को किस बात की चिंता सता रही थी

 

हम जब भी शाम को खाना खाने बैठते तो उधर से भी शुरू हो जाता उन का कार्यक्रम. दीवार की दूसरी ओर से पुरुष वजनदार अश्लील गालियों का विशेषण जोड़ कर पत्नी को कुछ कहता, जिस का दूसरी ओर से कोई उत्तर न आता.

मम्मी बहुत दुखी स्वर में कहतीं, ‘‘छीछी, ये कितने असभ्य लोग हैं. इतना भी नहीं जानते कि दीवारों के भी कान होते हैं. दूसरी तरफ कोई सुनेगा तो क्या सोचेगा.’’

मम्मी चाहती थीं कि हम भाईबहनों के कानों में उन के अश्लील शब्द न पड़ें. इसलिए वह टेलीविजन की आवाज ऊंची कर देतीं.

खाने के बाद जब मम्मी रसोई साफ करतीं और मैं कपड़ा ले कर बरतन सुखा कर अलमारी में सजाने लगती तो मेरे लिए यही समय होता था उन से बात करने का. मैं पूछती, ‘‘मम्मी, आप तो दिन भर घर में ही रहती हैं. कभी पड़ोस वाली आंटी से मुलाकात नहीं हुई?’’

‘‘तुम्हें तो पता ही है, इस देश में हम भारतीय भी गोरों की तरह कितने रिजर्व हो गए हैं,’’ मम्मी उत्तर देतीं, ‘‘मुझे तो ऐसा लगता है कि दोनों डिप्रेशन के शिकार हैं. बोलते समय वे अपना होश गंवा बैठते हैं.’’

‘‘कहते हैं न मम्मी, कहनेसुनने से मन का बोझ हलका होता है,’’ मैं अपना ज्ञान बघारती.

ये भी पढ़ें : राशिफल का चक्कर : निर्मला चाची ने क्या तर्क प्रस्तुत किए

कुछ दिन बाद दीप्ति के यहां प्रीति- भोज का आयोजन था और वह मुझे व मम्मी को बुलाने आई पर मम्मी को कहीं जाना था इसीलिए वह नहीं जा सकीं.

यह पहला मौका था कि मैं दीप्ति के घर गई थी. उस का बड़ा सा घर देख कर मन खुश हो गया. मेरे अढ़ाई कमरे के घर की तुलना में उस का 4 डबल बेडरूम का घर मुझे बहुत बड़ा लगा. मैं इस आश्चर्य से अभी उभर भी नहीं पाई थी कि एक और आश्चर्य मेरी प्रतीक्षा कर रहा था.

अचानक मेरी नजर ड्राइंगरूम में कोने में बैठी अपनी पड़ोसिन पर चली गई. मैं अपनी जिज्ञासा रोक न पाई और दीप्ति के पास जा कर पूछ बैठी, ‘‘वह वृद्ध महिला जो उधर कोने में बैठी हैं, तुम्हारी कोई रिश्तेदार हैं?’’

आगे पढ़ें

मनोहर कहानियां: ममता का खूनी लव

   —नितिन कुमार शर्मा  

उत्तर प्रदेश का एक जिला है सोनभद्र. इसी जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार गांव में रहते थे ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तव. वह स्वास्थ्य विभाग से मलेरिया सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे. उन के 3 बेटे थे रामेंद्र, रविंद्र और राजीव उर्फ पवन.

कुछ साल पहले ज्वाला प्रसाद ने सोनभद्र के ही दुद्धी कस्बा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में तीनमंजिला मकान बनवाया था. उस में उन के 2 बेटे रामेंद्र और राजीव रहते थे.

रविंद्र रेनूकूट में रह कर काम करता था, इसलिए पत्नी व बच्चों के साथ वहीं रहता था. ज्वाला प्रसाद खुद गांव में रहते थे. पिछले साल कोरोना काल में उन के बड़े बेटे रामेंद्र की मौत हो गई, जिस से ज्वाला प्रसाद टूट गए. इस के बाद वह ऐसे बीमार हुए कि उन्होंने चारपाई ही पकड़ ली.

उन का छोटा बेटा 32 वर्षीय राजीव दिव्यांग था. वह एक पैर से कमजोर था. उस का विवाह ममता नाम की युवती से हुआ था. उस के 2 बेटे थे एक 4 वर्ष का तो दूसरा 2 साल का. राजीव बेरोजगार था.

3 फरवरी, 2022 की सुबह 4 बजे ममता अचानक चीखनेचिल्लाने लगी. उस के चीखने की आवाज सुन कर उसी मकान में रह रहे रामेंद्र का परिवार और आसपास के लोग वहां आ गए.

ममता जहां चीखचिल्ला रही थी, वहीं उस के पति राजीव की लाश पड़ी हुई थी. घटना के बारे में पूछने पर ममता ने बताया कि रात में 3 नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए, उसे और राजीव को मारापीटा. उस के पति की हत्या करने के बाद वे वहां से फरार हो गए.

सभी के कहने पर ममता ने 112 नंबर पर फोन कर के पुलिस को घटना की सूचना दे दी. घटनास्थल दुद्धी थाना क्षेत्र में आता था, इसलिए कंट्रोल रूम से वायरलैस सेट पर पुलिस अधिकारियों और दुद्धी थाना पुलिस को सूचना दे दी गई.

सूचना मिलते ही एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीओ रामाशीष यादव, और थानाप्रभारी राघवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए.

लाश का निरीक्षण किया गया. राजीव के चेहरे और नाक पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे, साथ ही गला दबाए जाने के निशान मौजूद थे. गले में मफलर पड़ा था. अनुमान लगाया गया कि मारपीट के बाद ही हत्या की गई है.

पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता से पूछताछ की तो ममता ने बताया कि रात साढ़े 10 बजे वे लोग खाना खा रहे थे, तभी 3 नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए. वह दोनों को मारनेपीटने के बाद राजीव की हत्या कर के वहां से भाग गए.

लेकिन पुलिस को ममता की बात पर यकीन नहीं हो रहा था. पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. रात साढ़े 10 बजे की घटना के बाद सुबह 4 बजे पुलिस को सूचना क्यों दी गई. साढ़े 5 घंटे तक घटना को क्यों छिपाया गया. इस से ममता पुलिस के शक के घेरे में आ गई.

पुलिस ने राजीव ममता के 4 साल के बेटे से पूछा तो उस ने बताया कि रात में लवकुश मामा आए थे. यह सुन कर पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए.

लवकुश के बारे में पता किया गया तो जानकारी मिली कि वह राजीव की पत्नी ममता के बड़े भाई का साला है जोकि झारखंड राज्य के गवा जिले के गांव कोसडेहरा का रहने वाला है.

पुलिस ने उस का नंबर ले लिया. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस अधिकारी वहां से वापस आ गए. थाने में धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

लवकुश श्रीवास्तव के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया. 4 फरवरी, 2022 को उस की लोकेशन विंढमगंज रेलवे स्टेशन के पास की मिली. फिर मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के गेट से लवकुश को गिरफ्तार कर लिया गया. उस के पास से .315 बोर का एक तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए.

थाने ला कर जब पूछताछ की गई तो उस ने राजीव की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया. उस से पूछताछ के बाद ममता को भी घर से गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि वारदात में वह भी शामिल थी.

पुलिस जांच में पता चला कि ममता के शादी से पहले ही लवकुश से प्रेम संबंध थे. काफी समय तक उन के संबंध बने रहे. उसी दौरान लवकुश कमाने के लिए सूरत चला गया. दूसरी ओर ममता की शादी राजीव से हो गई. लवकुश से उस के संबंध टूट गए.

समय के साथ ममता 2 बच्चों की मां बन गई. राजीव कुछ भी कमाता नहीं था. इस बात को ले कर दोनों में वादविवाद होता था. गुस्से में राजीव ममता की पिटाई कर देता था. इस से नाराज हो कर ममता लवकुश के संपर्क में फिर से आ गई.

उन के पुराने रिश्ते में फिर से रंग भरने लगे. एकदूसरे के साथ रहने के कसमेवादे करने लगे. लेकिन राजीव के रहते यह संभव नहीं था. इसलिए उन्होंने राजीव को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया और उस के लिए पूरी योजना बना ली.

2 फरवरी, 2022 की शाम 6 बजे लवकुश सूरत से दुद्धी आ गया. उस समय राजीव घर पर नहीं था. लवकुश ने खाना खाया और फिर राजीव की चारपाई के नीचे छिप गया.

राजीव घर लौटा. उस ने खाना खाया, फिर अपनी चारपाई पर जा कर सो गया. उसे बिलकुल भी भनक नहीं लगी कि कोई उस की चारपाई के नीचे छिपा है. बच्चों को ममता दूसरे कमरे में पहले ही सुला चुकी थी.

रात साढ़े 10 बजे राजीव के सोने के बाद ममता हाथ में प्लास्टिक का पाइप ले कर वहां आ गई. उस ने बिना बोले इशारे से लवकुश को बाहर आने को कहा. लवकुश चारपाई के नीचे से निकल आया.

फिर दोनों प्लास्टिक के पाइप से राजीव का गला दबाने लगे. इस कारण राजीव की नींद खुल गई.  वह बचने के लिए संघर्ष करने लगा. दोनों ने उस के साथ मारपीट की. फिर उस की पाइप से गला दबा कर हत्या कर दी.

हत्या करने के बाद सूरत से अपने साथ लाए सिंदूर से लवकुश ने ममता की मांग भरी और मंगलसूत्र पहनाया. पास में ही राजीव की लाश पड़ी थी. इस के बाद लवकुश वहां से चला गया.

सुबह 4 बजे ममता ने शोर मचा कर सब को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी. फिर पुलिस को बदमाशों के घर में घुसने की झूठी कहानी सुनाई.

लेकिन देर से पुलिस को सूचना देने और बेटे के द्वारा लवकुश के घर आने की बात बताने से वे दोनों शक के घेरे में आ गए. अंतत: वे पकड़े गए. पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.

मैं एक लड़के से प्यार करती हूं ,लेकिन वो शादी की बात टाल देता है, क्या करूं?

सवाल
मैं 25 वर्षीय युवती हूं. एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं. वह भी मुझे बहुत प्यार करता है पर जब भी शादी की बात आती है तो वह बिदक जाता है. कहता है कि अभी घर में उस की शादी की बात नहीं चल रही. इस के अलावा वह यह भी स्पष्ट कर चुका है कि उस की मां अंतर्जातीय विवाह के लिए राजी नहीं होंगी. उसे उन्हें मनाने के लिए वक्त चाहिए. इस के अलावा वह अभी किराए के मकान में रहता है. पहले वह अपना घर बनाएगा उस के बाद शादी के बारे में सोचेगा. उस की उम्र 29 साल हो चुकी है. यदि इसी तरह वह शादी की बात टालता रहा तो शादी की उम्र ही निकल जाएगी. बताएं कि मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब
आप दोनों की उम्र शादी के लायक है, बावजूद इस के यदि आप को लगता है कि आप का बौयफ्रैंड विवाह (आप के साथ) के लिए गंभीर है और वह अपनी मां को इस शादी के लिए राजी कर लेगा तो आप उसे कुछ समय दे सकती हैं. अपना घर बनाने का फैसला भी कुछ हद तक सही है, क्योंकि विवाह के बाद वैसे भी जिम्मेदारियां और खर्च बढ़ जाते हैं, तब घर बनाना थोड़ा कठिन होता है. यदि फिलहाल शादी को टाल रहा है, तो सही है. जहां तक शादी की उम्र की बात है तो साल 2 साल कोई फर्क नहीं पड़ेगा, बशर्ते वजह यही हो.

ये भी पढ़ें…

मिलन की रात, बन जाए बात

अनिल और सुधा की शादी की पहली रात थी. शादी में आए लोगों के जातेजाते रात का 1 बज गया. तब अनिल की बहन को ध्यान आया कि इस नवविवाहित जोड़े को तो अपने कक्ष में भेजो. चूंकि रात काफी बीत चुकी थी, इसलिए अपने कक्ष में पहुंचते ही अनिल आननफानन सहवास करने लगा तो एक हलकी सी चीख के साथ सुधा उस के बाहुपाश से अलग हो गई. बोली कि नहीं, मैं यह बरदाश्त नहीं कर सकूंगी. मुझे दर्द होता है. बेचारा अनिल मन मसोस कर रह गया. सुधा की दिन पर दिन बीतते चले गए और फिर दर्द की तीव्रता भी बढ़ती चली गई. पहली रात की मिठास कड़वाहट में बदल गई थी. फिर एक दिन जब अनिल ने यह बात अपने दोस्त को बताई तो उस की सलाह पर वह पत्नी के साथ चिकित्सक के पास पहुंचा. तब जा कर दोनों सहवास का आनंद उठाने में कामयाब हो पाए.

वास्तव में सहवास परम आनंद देता है. मगर इस में इस तरह की कोई परेशानी हो जाए तो नौबत तलाक तक की भी आ जाती है.

आइए, जानें कि ऐसी स्थिति आने पर क्या करें:

– पतिपत्नी को चाहिए कि भले प्रथम 1-2 मिलन में दर्द हो, तो भी वे संपर्क बनाना न छोड़ें. कामक्रीड़ा करते रहें ताकि एकदूसरे के प्रति आकर्षण बना रहे और दर्द की बात मन में न बैठे.

– चूंकि यह शारीरिक से ज्यादा मनोवैज्ञानिक समस्या है, अत: मानसिक स्तर पर भी मजबूत बने रहें.

– ऐसे पतिपत्नी को चाहिए कि वे यह सोच कर कि सहवास नहीं करेंगे, प्रतिदिन यौनक्रीड़ा यानी आलिंगन, चुंबन, बाहुपाश में बांधना, सहलाना आदि करते रहें. यौनक्रीड़ा में बहतेबहते उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि वे कब सहवास में सफल हो गए. तब सारा डर जाता रहेगा.

– यदि एकदूसरे के प्रति पूर्ण आकर्षण न हो कर कोई गिलाशिकवा, नफरत, गुस्सा हो तो उसे दिमाग से निकाल देने मात्र से दर्दयुक्त सहवास की समस्या समाप्त हो सकती है.

– यदि पहले कभी बलात्कार हुआ हो या आप के पुरुष साथी (वह पति ही क्यों न हो) ने यदि आप के जननांगों को चोट पहुंचाई हो तब भी ऐसी स्थिति में भी स्त्री को सहवास से भय पैदा हो जाता है. इस स्थिति का यथोचित समाधान आवश्यक है.

दर्दयुक्त सहवास के अन्य कारण पुरुषों में

– अंग में कड़ापन न आने के कारण भी सैक्स नामुमकिन हो जाता है.

– यदि आप अत्यधिक मोटापे से ग्रस्त हैं तब भी यह स्थिति पैदा हो जाती है.

– यौन संपर्क के प्रति नकारात्मक रवैया भी यह स्थिति पैदा कर देता है. इस के अलावा सैक्स के अन्य तरीकों को तवज्जो देना भी इस स्थिति के लिए उत्तरदायी हो सकता है.

– जननांग में कोई जन्मजात कमी.

स्त्रियों में

– यौन संपर्क के वक्त जननांग में स्थित खास प्रकार की ग्रंथियां कुछ लसलसा सा पदार्थ स्रावित करती हैं जो पुरुष के अंग को योनि में प्रवेश कराने में मददगार होता है. कई बार ये ग्रंथियां अपना यह कार्य करना बंद कर देती हैं. फलस्वरूप योनि में कथित सूखापन रहता है, जिस से सहवास में दर्द होता है. अकसर यह स्थिति डर या फिर गैरजिम्मेदाराना तरीके से स्थापित यौन संबंध से उत्पन्न होती है.

– यदि स्त्री को अत्यधिक मोटापा है या पैरों अथवा कूल्हों की हड्डियों का कोई रोग है, तब भी यह स्थिति आ सकती है.

– यदि जन्मजात योनि के ऊपर की झिल्ली (हाईमन) बहुत ज्यादा मोटी या सख्त हो तो भी सहवास के वक्त तकलीफ होती है.

– जिन स्त्रियों की शादी देर से होती है उन में योनि का लचीलापन कमजोर हो जाता है तथा मार्ग भी संकरा हो जाता है, जिस से मिलन के वक्त तकलीफ होती है.

– योनि मार्ग में अगर कोई सर्जरी हुई हो या वहां चोट आदि लगी हो तब भी संभोग के वक्त दर्द होता है.

– ऊपरी सतह पर कुछ व्याधियां भी सहवास को दर्दयुक्त बनाती हैं जैसे बवासीर, खूनी मस्से, पेशाब के मार्ग में संक्रमण, जन्म से ही योनि मार्ग की लंबाई कम होना आदि.

– इसी तरह अंदर की व्याधियां भी इस स्थिति के लिए उत्तरदायी होती हैं जैसे सर्विक्स संक्रमण, ओवरी का संक्रमण, गर्भाशय का क्षय रोग आदि.

6 टिप्स: छोटे घर में कैसे बढ़ाएं भाई-बहन का प्यार

परिवार एक एकल इकाई है, जहां पेरैंट्स और बच्चे एकसाथ रहते हैं. इन्हें प्रेम, करुणा, आनंद और शांति का भाव एकसूत्र में बांधता है. यही उन्हें जुड़ाव का एहसास प्रदान करता है. उन्हें मूल्यों की जानकारी बचपन से ही दी जाती है, जिस का पालन उन्हें ताउम्र करना पड़ता है. जो बच्चे संयुक्त परिवार के स्वस्थ और समरसतापूर्ण रिश्ते की अहमियत समझते हैं, वे काफी हद तक एकसाथ रहने में कामयाब हो जाते हैं.

ये भी पढें : बुराई: नहीं रुक रहा दलितों पर जोर जुल्म का सिलसिला

 

साथ रहने के फायदे

बच्चों के साथ जुड़ाव और बेहतरीन समय बिताने से हंसीठिठोली, लाड़प्यार और मनोरंजक गतिविधियों की संभावना काफी बढ़ जाती है. इस से न सिर्फ सुहानी यादें जन्म लेती हैं बल्कि एक स्वस्थ पारिवारिक विरासत का निर्माण भी होता है.

इस का मतलब यह नहीं है कि हमेशा ही सबकुछ ठीक रहता है. एक से अधिक बच्चों वाले घर में भाईबहनों का प्यार और उन की प्रतिद्वंद्विता स्वाभाविक है. कई बार स्थितियां मातापिता को उलझन में डाल देती हैं और वे अपने स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं तथा घर में शांतिपूर्ण स्थिति का माहौल बनाते हैं.

कम जगह में आपसी प्यार बढ़ाने के खास टिप्स बता रही हैं शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की फाउंडर डायरैक्टर मीनल अरोड़ा :

व्यक्तिगत स्वतंत्रता की व्यवस्था :

प्रत्येक बच्चे के लिए एक कमरे में व्यक्तिगत आजादी का प्रबंध करने से उन में व्यक्तिगत जुड़ाव की भावना का संचार होता है. प्रत्येक बच्चे के सामान यानी खिलौनों को उस के नाम से अलग रखें और उस की अनुमति के बिना कोई छू न सके. बच्चों में स्वामित्व की भावना परिवार से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है जिस से अनेक सकारात्मक परिवर्तन होते हैं. कमरे को शेयर करने के विचार को दोनों के बीच आकर्षक बनाएं.

नकारात्मक स्थितियों से बचाएं बच्चों को :

भाईबहनों में दृष्टिकोण के अंतर के कारण आपस में झगड़े होते हैं. इस के कारण वे कुंठा को टालने में कठिनाई महसूस करते हैं और किसी भी स्थिति में नियंत्रण स्थापित करने के लिए झगड़ते रहते हैं, आप अपने बच्चों को ऐसे समय इस स्थिति से दूर रहने के लिए गाइड करें.

ये भी पढें : बलात्कार के बाद जन्मा बच्चा नाजायज और बोझ क्यों?

हमें अपने बच्चों को झगड़े की स्थिति को पहचानने में सहायता करनी चाहिए और इसे शुरू होने के पहले ही समाप्त करने के तरीके बताने चाहिए.

व्यक्तिगत सम्मान की शिक्षा दें :

प्रत्येक व्यक्ति का अपना खुद का शारीरिक और भावनात्मक स्थान होता है, जिस की एक सीमा होती है, उस का सभी द्वारा सम्मान किया जाना चाहिए. बच्चों को समर्थन दे कर उन की सीमाओं को मजबूत करें.

उन्हें दूसरे बच्चों की दिनचर्या और जीवनशैली का सम्मान करने की शिक्षा भी दें. यदि दोनों भाईबहन पहले से निर्धारित सीमाओं से संतुष्ट हैं तो उन के बीच पारस्परिक सौहार्द बना रहता है.

क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करें :

कभी ऐसा भी समय आता है, जब एक बच्चा दूसरे बच्चे की किसी चीज को नुकसान पहुंचा देता है या उस से जबरन ले लेता है. ऐसे में पेरैंट्स को चाहिए कि जिस बच्चे की चीज ली गई है उस बच्चे की भावनाओं का खयाल कर उस के लिए नई वस्तु का प्रबंध करें और गलत काम करने वाले बच्चे को उस की गलती का एहसास करवाएं.

इस से परिवार में अनुशासन और ईमानदारी सुनिश्चित होगी. इस से भाईबहनों को भी यह एहसास होता है कि पेरैंट्स उन का खयाल रखते हैं और घर में न्याय की महत्ता बरकरार है.

चरित्र निर्माण में सहयोग :

एकदूसरे के नजदीक रहने से दूसरे के आचारव्यवहार पर निगरानी बनी रहती है. किसी की अवांछनीय गतिविधि पर अंकुश लगा रहता है. यानी कि बच्चा चरित्रवान बना रहता है. किसी समस्या के समय दूसरे उस का साथ देते हैं. दूसरी और, सामूहिक दबाव भी पड़ता है और बच्चा गलत कार्य नहीं कर पाता. अत: मौरल विकास अच्छा होता है.

बच्चे की जागरूकता की प्रशंसा करें :

यदि कोई बच्चा समस्या के समाधान की पहल करता है और नकारात्मक स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करता है तो उस की प्रशंसा करें.

समस्या के समाधान के सकारात्मक नजरिए को सम्मान प्रदान करें, क्योंकि इस से उस का बेहतर विकास होगा और वह परिपक्वता की दिशा में आगे बढ़ेगा. प्रोत्साहन मिलने से हम अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं.

इस से बच्चों को अपनी उपलब्धियों पर गर्व का एहसास होगा और वे इस स्वभाव को दीर्घकालिक रूप से आगे बढ़ाएंगे. हमेशा बच्चे द्वारा नकारात्मक स्थिति में सकारात्मक समाधान तलाशने के प्रयास की प्रशंसा करें.

ये भी पढें : प्रैगनैंट महिलाओं पर घरेलू हिंसा का ऐसे पड़ता है प्रभाव

याद रखें इन नुस्खों को अपना कर आप अपने बच्चों को संभालने में आसानी महसूस करेंगे. भाईबहन एकदूसरे के पहले मित्र और साझीदार होते हैं, जो एक सुंदर व स्वस्थ समरसता को साझा करते हैं, इस से कम जगह में भी पूरा परिवार खुशीखुशी जीवन व्यतीत कर सकता है.

रश्मि देसाई जल्द दिखेंगी नागिन 6 में ! फोटोज हुईं वायरल

एकता कपूर के सुपर नैचुरल शो नागिन 6  शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है. हाल ही में शो में रश्मि देसाई की एंट्री की खबर आई थी ,इसी बीच नागिन 6 के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, इन तस्वीरों में रश्मि देसाई नागिन 6 के सेट पर धमाल मचाती नजर आ रही हैं.अब ये तो तय है कि रश्मि जल्द ही नागिन 6 में दिखेंगी.

View this post on Instagram

A post shared by Naagin 6 (@naagin_officiall)

सोशल मीडिया पर नागिन 6 के सेट से वायरल फोटोज में रश्मि ने तेजस्वी प्रकाश के साथ जमकर पोज दिए. तस्वीर में इन दोनों हसीनाओं के साथ महक चहल भी दिख रही हैं.

वहीं दूसरी तरफ एक फोटो में रश्मि हवा में लटकती हुई दिख रही हैं. रश्मि देसाई की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. फैंस का मानना है कि रश्मि देसाई आते ही नागिन 6 में धमाल मचा देंगीं.

View this post on Instagram

A post shared by Naagin 6 (@naagin_officiall)

 

बीते दिन ‘नागिन 6’ के सेट पर टीवी अदाकारा सुप्रिया शुक्ला को भी देखा गया है. तस्वीर में सुप्रिया शुक्ला, तेजस्वी प्रकाश और महक चहल के साथ खड़ी दिख रही हैं. तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि सुप्रिया शुक्ला भी नागिन 6 का हिस्सा बनने वाली हैं.

लाल नागिन बनकर एंट्री मारेंगी रश्मि देसाई

‘नागिन 6’ में रश्मि देसाई लाल नागिन का किरदार निभाने वाली हैं. लाल नागिन प्रथा की दुश्मन है जो कि किसी खास मकसद के साथ गुजराल परिवार में दस्तक देगी.

ऋषभ और प्रथा की जिंदगी में मचेगी खलबली

रश्मि देसाई यानी लाल नागिन के आने से प्रथा और ऋषभ दोनों की जिंदगी में भूचाल आने वाला है. रश्मि देसाई नागमणि लेने के मकसद से प्रथा पर हमला करेगी. लाल नागिन को देश के दुश्मनों ने भेजा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं रश्मि देसाई की तस्वीरें

View this post on Instagram

A post shared by Naagin 6 (@naagin_officiall)


सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस अब रश्मि देसाई के नागिन लुक को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. एक्ट्रेस की नागिन 6 में एंट्री होते ही उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और शो में उनकी एंट्री होने का इंतजार कर रहे हैं.

इसी बीच फैंस लगातार रश्मि देसाई की फोटोज को एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं .इन एडिटेड तस्वीरों में रश्मि देसाई लाल नागिन के अवतार में नजर आ रही हैं.

हिमशैल: भाग 1

‘‘अजय, अब केवल तुम्हारे लिए हम चाचाजी के परिवार को तो छोड़ नहीं सकते. उन्हें तो अपनी बेटी नेहा के विवाह में बुलाएंगे ही.’’

बड़े भाई विजय के पिघलते शीशे से ये शब्द अजय के कानों से होते हुए सीधे दिलोदिमाग तक पहुंच कर सारी कोमल भावनाओं को पत्थर सा जमाते चले गए थे, जो आज कई महीने बाद भी उन के पारिवारिक सौहार्द को पुनर्जीवित करने के प्रयास में शिलाखंड से राह रोके पड़ेथे.

आपसी भावनाओं के सम्मान से ही रिश्तों को जीवित रखा जा सकता है पर जब दूसरे का मान नगण्य और अपना हित ही सर्वोपरि हो जाए तो रिश्तों को बिखरते देर नहीं लगती. अजय ने अपने स्वाभिमान को दांव पर लगाने के बजाय संयुक्त परिवार से निर्वासन स्वीकार कर लिया था.

ये भी पढ़ें : जिंदगी का गणित: भाग 1

धीरेधीरे नेहा की गोदभराई की तिथि नजदीक आती जा रही थी पर दोनों भाइयों के बीच की स्थिति ज्यों की त्यों थी और जब आज सुबह से ही विजय के घर में लाउडस्पीकर पर ढोलक की थापों की आवाज रहरह कर कानों में गूंजने लगी तो अजय की पत्नी आरती न चाहते हुए भी पुरानी यादों में खो सी गई.

वक्त कितनी जल्दी बीत जाता है पता ही नहीं चलता. पता तब चलता है जब वह अपने पूरे वजूद के साथ सामने आता है. कल तक छोटी सी नेहा उस के आगेपीछे चाचीचाची कह कर भागती रहती थी. उस का कोई काम चाची के बिना पूरा ही नहीं होता था और आज वह एक नई जिंदगी शुरू करने जा रही है तो एक बार भी उसे अपनी चाची की याद नहीं आई. शायद अब भी उस की मां ने उसे रोक लिया हो पर एक फोन तो कर ही सकती थी…ऊंह, जब उन लोगों को ही उस की याद नहीं आती तो वह क्यों परेशान हो. उस ने सिर झटक कर पुरानी यादों को दूर करना चाहा, पर वे किसी हठी बालक की तरह आसपास ही मंडराती रहीं. उस ने ध्यान हटाने के लिए खुद को व्यस्त रखना चाहा पर वे शरारती बच्चे की तरह उंगली पकड़ कर उसे फिर अतीत में खींच ले गईं.

तीनों भाइयों, विजय, अजय व कमल में कितना प्यार था. उस के ससुर रायबहादुर पत्नी के न होने की कमी महसूस करते हुए भी उन के द्वारा लगाई फुलवारी को फलताफूलता देख खुशी से भर उठते थे. उच्चपदासीन बेटे, आज्ञाकारी बहुएं व पोतेपोतियों से भरेपूरे परिवार के मुखिया अपने छोटे भाई के परिवार को भी कम मान व प्यार नहीं देते थे. जो उसी शहर में कुछ ही दूरी पर रहते थे.

हर तीजत्योहार पर दोनों परिवार जब एकसाथ मिल कर खुशियां मनाते तो घर की रौनक ही अलग होती थी. उन के खानदानी आपसी प्यार का शहर के लोग उदाहरण दिया करते थे पर न तो समय सदैव एक सा रहता है और न ही एक हाथ की पांचों उंगलियां बराबर होती हैं.

रायबहादुर के छोटे भाई भी उन्हीं की तरह सज्जन थे परंतु कलेक्टर पति के पद के मद में डूबी उन की पत्नी जानेअनजाने अपने बच्चों में भी अहंकार भर बैठी थीं. पिता के पद का दुरुपयोग उन्हें घर में विलासिता व कालिज में यूनियन का नेता तो बना गया पर न तो पढ़ाई में अव्वल बना सका और न ही मानवीय मूल्यों की इज्जत करने वाला संस्कारशील स्वभाव दे सका. जीवन में आगे बढ़ने के अवसर, व्यर्थ के कामों में समय गंवा कर वे खुद ही अपना रास्ता अवरुद्ध करते गए. बीता समय तो लौट कर आता नहीं, आखिर मन मार कर उन्हें साधारण नौकरियों पर ही संतोष करना पड़ा.

संतान ही मांबाप का सिर गर्व से ऊंचा कराती है. जब कलेक्टर की बीवी अपने जेठ रायबहादुर के परिवार पर निगाह डालतीं तो अपने बच्चों के साधारण भविष्य का एहसास उन्हें मन ही मन कुंठित कर देता पर उन्होंने इसे कभी जाहिर नहीं होने दिया था. उन जैसे लोग अपने सुख से इतना सुखी नहीं होते जितना कि दूसरे के सुख से दुखी. उन के अंदर के ईर्ष्यालु भाव से अनजान रायबहादुर की दोनों बहुएं आरती व भारती, जो देवरानीजेठानी कम, बहनें ज्यादा लगती थीं, अपनी सास की कमी चचिया सास की निकटता पा कर भूल जाती थीं. यद्यपि विवाह के कुछ वर्ष बाद ही आरती को चचिया सास का वैमनस्य से भरा व्यवहार उलझन में डालने लगा था. चाचीजी अकसर उस के कामों में कोई न कोई कमी निकाल कर उसे शर्म्ंिदा करने का बहाना ढूंढ़ती रहती थीं और हर झिड़की के साथ वह यह जरूर कहती थीं, ‘अजय अपनी पसंद की लड़की ब्याह तो लाया है, देखते हैं कितना निभाती है. इतनी अच्छी लड़की बताई थी पर जरा कान नहीं दिया.’

अपनी बात न रखे जाने का मलाल वाणी से स्पष्ट झलकता था. शायद इसीलिए वह चाची की आंख में सदैव कांटा सी खटकती रही. चोट खाए अहं के कारण ही शायद चाची कभी किसी बात के लिए उस की प्रशंसा न कर सकीं. घर में शांति बनाए रखने के लिए व्यर्थ के वादविवाद में न पड़ कर, छोटीछोटी बातों को नजरअंदाज कर के वह उन के मनमुताबिक ही कर देती.

ये भी पढ़ें : मन का दाग : सरोज को क्यों भड़का रही थी पड़ोसन

आरती जितनी झुकती गई उतना ही वे अजय व आरती के खिलाफ जहर घोलते हुए एक कूटनीति के तहत विजय व भारती के प्रति प्रेमप्रदर्शन करती गईं. दूध चाहे कितना ही शुद्ध क्यों न हो, विष की एक बूंद ही उसे विषैला बनाने के लिए काफी होती है. शुरू में तो भारती व आरती एकदूसरे का सुखदुख बांट लेती थीं पर विजय व भारती का चाची के परिवार के प्रति बढ़ता झुकाव, साथ ही अपने सगे भाई अजय व पिता की उपेक्षा से उन के आपसी रिश्तों में दूरियां आने लगीं.

अच्छाई से अधिक बुराई अपना असर जल्दी दिखाती है. उन के इस पक्षपातपूर्ण रवैए का असर घर के निर्मल वातावरण को भी दूषित करने लगा था. आपसी प्यार का स्थान प्रतिस्पर्धा ने ले लिया. चचिया सास के प्रपंच से अनजान उन की आंखों का तारा बनी भारती को भी अब अजय व आरती की हर बात में स्वार्थ ही नजर आता. उन के भले के लिए कही गई सही बात भी गलत लगती.

ये भी पढ़ें : टीसता जख्म : उमा के चरित्र पर अनवर ने कैसा दाग लगाया

कई कलाओं की जानकार आरती के पास जब जेठानी के बच्चे नेहा, नीतू व शिशिर अपने स्कूल की हस्तकला प्रतियोगिता के लिए वस्तुएं बनाना सीख रहे होते तो खुद को उपेक्षित समझ भारती इसे अपना अपमान समझती. अपने बच्चों का उन लोगों के प्रति स्नेह भी उसे आरती का षड्यंत्र ही लगता.

‘अब तो हर चीज बाजार में मिलती है, खरीद कर दे देना. समय क्यों खराब कर रहे हो तुम लोग, उठो यहां से और पढ़ने जाओ,’ कहती हुई भारती बच्चों को स्वयं कुछ करने या सीखने की प्रेरणा से विलग करती जा रही थी.

आगे पढ़ें

रात में देर से सोना, डाल सकता है स्पर्म पर असर

आज के इस मौर्डन टाइम में एक और जहां हमारे पास समय नही होता, वही ये कहना भी गलत नहीं होगा की फोन का ज्यादा यूज भी इसी बिजी समय में ही सबसे ज्यादा किया जा रहा है. रात में जागना और लेट सोना, फिर सुबह लेट से उठना अब आम बात होने लगी हैं. एक रिसर्च से पता चला है की जो लोग लेट सोते है वो या तो फोन पर किसी वेब सीरिज के मजे ले रहे होते है या फिर फोन पर चेट. ये दोनों चीजे ना सिर्फ आपकी आंखों के लिए बल्कि आपके स्वास्थ के लिए भी काफी हानीकारक है.

तो क्या आप देर रात तक टीवी, मोबाइल या फिर कोई फिल्म या वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं?

यह सवाल आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन यह एक सामान्य सवाल है. क्योंकि बहुत से लोगों में आधी रात तक टीवी सीरियल, मूवी, फोन या फिर अन्य चीजों के कारण देर रात सोने की की आदत है. लेकिन क्या आपने कभी अपने स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में सोचा है?

ये भी पढ़ें- जिस ‘बीमारी’ से परेशान थे आयुष्मान, क्या आपको पता 

तो हम आपको बताते हैं कि सुबह 2 या 3 बजे सोना भी कभी—कभी आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. देर सोने का प्रभाव आपकी आंखों के नीचे काले घरे और डाइजेशन प्रोब्लम की समस्या हो सकती हैं.

स्पर्म की गुणवत्ता पर डाल सकता है असर

‘जल्दी सोने और जल्दी उठने’ का सुनहरा नियम हो सकता है, क्योंकि देर रात जगना पुरूषों में नपुंसकता के खतरे को बढ़ाता है. जो पुरुष जल्दी सोते हैं, यानी 10.30 बजे से पहले सोते हैं, उनमें अच्छी गुणवत्ता वाले शुक्राणु होने की संभावना अधिक होती है. यदि इसे अन्य पुरुषों की तुलना करें, जो कि 11.30 बजे के बाद सोते हैं, तो उनमें शुक्राणु यानि स्पर्म की गुणवत्ता बिगड़ जाती है. लेखक “हंस जैकब इंगर्सलेव” के अनुसार, अनिद्रा शुक्राणु के पतन का मूल कारण है. इसके अलावा इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें साइकोलौजिकल कारण भी शामिल हैं. अनिद्रा पुरुषों को अधिक तनाव महसूस करते हैं, जिससे उनकी पौरुष क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों लड़कों के लिए खतरनाक है प्रोस्‍टेट ग्‍लैंड का 

अगर यदि आप भी अगर रात में जागने के शौकिन है या नींद ना आने से परेशान हैं तो जल्द से जल्द डाक्टर से सलाह ले और अपनी समस्या उनको बताए.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें