Bigg Boss OTT 2 : पुनीत सुपरस्टार की होगी शो में वापसी, मांगे 50 लाख रुपए!

इन दिनों पॉपुलर और रिएलटी शो बिग बॉस चर्चा में बना हुआ है शो में कंटेस्टेंट की धासू एंट्री से लोगों के दिलों में राज कर रहे है ऐसे में अबतक पॉपुलर हो रहे है पुनीत सुपरस्टार सुर्खियों में बने हुए है. जिनकी हरकतो के वजह से उन्हे शो में पहले दिन ही घर के बाहर को रास्ता दिखाया गया लेकिन अब खबर है कि पुनीत सुपरस्टार की घर में वापसी हो सकती है लेकिन उसके लिए उन्होंने मोटी रकम की मांग की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prakash kumar (@puneetsuper_starrrr)

आपको बता दें, कि 17 जून को शो का प्रीमियर लॉन्च किया गया. ये प्रीमियर जियो सिनेमा पर प्रसारित किया गया. लोगों को पुनीत सुपरस्टार काफी पसंद आ रहे है जिससे शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री के कयास लगाई जा रही है. वही पुनीत सोशल मीडिया पर इसी पर चर्चा करते हुए वीडियो शेयर किया है जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुनीत कह रहे हैं, “बेटा 50 लाख का इंतजाम कर लेना पुनीत सुपरस्टार को वाइल्ड कार्ड एंट्री देने के लिए.अगर तुम्हारे में दम है तो क्योंकि पुनीत कुमार हैं किंग और पुनीत कुमार किसी के आगे झुकता नहीं है. पुनीता कुमार को सलाम ठोकते हैं लोग.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Khabri (@realthekhabri)

लोगों ने किए कमेंट

पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “लॉर्ड ने बोला है तो व्हाइट कार्ड एंट्री ही होगा.” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इसको लगता है कि यह शो इसके बिना नहीं चलेगा लेकिन वह चल रहा है पिछले 16 सीजन से. पुनीत एंटरटेनर नहीं बल्कि खौफनाक आदमी लग रहा है.” एक और यूजर ने पुनीत के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “भगवान का शुक्र है कि पुनीत को शो से बाहर कर दिया गया है. इस सीजन में बिग बॉस ने पहली सही और सबसे अच्छी चीज की. आशा है कि वह वापस नहीं आएगा. वरना शो देखना बंद करना पड़ेगा.”

Shehnaaz Gill इटली में मना रही है छुट्टियां, दिए हॉट पोज

शहजान गिल इन दिनों सुर्खियों में बनीं हुई है वजह है उनका इचली की सड़को पर नजर आना. जहां वह एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही है. जी हां, इन दिनो शहनाज गिल इटली में अपनी छुट्टियां बिता रही है जहा की तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर अपलोड़ करती हुई दिख रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

आपको बता दें, कि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है जहां वो एक से बढ़कर एक फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है जिसपर फैंस भी जमकर कमेंट करते नजर आते है अब हाल ही में उन्होंने इटली की तस्वीरें साझा की है. जिसमें वो बेहद ही हॉट नजर आ रही है.

शहनाज गिल इटली में ब्लैक शॉर्ट्स में दिख रही है जिसके साथ उन्होंने ब्लैक टॉप कैरी किया है. पैरों में भी ब्लैक चप्पल कैरी की हुई है. इस आउटफिट में शहनाज बेहद ही खूबसूरत लग रही है.एक तस्वीर में एक्ट्रेस काला चश्मा लगाती हुई दिख रही है जिसमें वह बेहद ही हॉट दिख रही है.दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस समुंद्र के पास दिख रही है जिसे देख ऐसा लग रहा है कि वह स्विमिंग करने वाली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

बता दें कि एक्ट्रेस शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग काफी लंबी- चौड़ी है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 15 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वही बात करें उनके कैरियर की तो शहनाज हाल ही में सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थी, इससे पहले वो टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस में नजर आ चुकी है.

जिम्मी शेरगिल: हर किरदार में फिट

साल 1996 में गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ से ऐक्टिंग कैरियर की शुरुआत करने वाले जिम्मी शेरगिल को उस के 4 साल बाद आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ से थोड़ी कामयाबी मिली थी. फिर उन्होंने ‘हासिल’, ‘ए वैडनैसडे’, ‘तनु वैड्स मनु’, ‘मुक्काबाज’ समेत कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाई.

इसी बीच जिम्मी शेरगिल ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया और साल 2011 से 2013 के बीच उन्होंने खुद 4 पंजाबी फिल्में भी बना डालीं, पर अच्छे अनुभव नहीं हुए, तब वे दोबारा हिंदी फिल्मों में बिजी हो गए.

इन दिनों जिम्मी शेरगिल श्रवण तिवारी की फिल्म ‘आजम’ को ले कर सुर्खियों में हैं. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के अंश : अब तक के अपने फिल्म कैरियर के उतारचढ़ाव पर आप क्या कहना चाहेंगे?

मैं ने अब तक जो भी फिल्में की हैं, वे लोगों को पसंद आई हैं और आज भी दर्शक उन की चर्चा करते हैं. मैं ने कुछ प्रयोगात्मक फिल्में भी कीं, जिन्हें लोगों ने सिरे से नकार दिया. पर आज जब मैं पीछे मुड़ कर देखता हूं तो खुशी होती है कि मैं ने अपने मन के मुताबिक फैसले लिए थे.

क्या आप को ऐसा नहीं लगता कि आप ने अपने कैरियर में जितने प्रयोग किए, उतने प्रयोग करने की हिम्मत कोई कलाकार नहीं दिखाता?

सच कहूं, तो मैं इस तरह से चीजों को नहीं देखता हूं. मैं तो सिर्फ अपने काम पर ही गौर करता हूं. मेरी कोशिश कुछ अलग करने की थी. मैं हमेशा अपनेआप को अलग किरदार में देखना चाहता था. फिर उस से कुछ अलग करना चाहता था.

जब ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फिल्म आई, तो मैं उस में हीरो नहीं था, पर लोगों की समझ में आया कि मैं संजीदा किरदार भी निभा सकता हूं. फिल्म ‘ए वैडनैसडे’ देख कर लोगों को लगा कि जिम्मी तो गुस्सैल किस्म के किरदार भी अच्छे से निभा लेता है. जब ‘तनु वैड्स मनु’ आई, तो लोगों को अहसास हुआ कि जिम्मी तो गंभीर किरदार में भी कौमेडी ले कर आ जाता है.

जब आप का कैरियर ऊंचाइयों पर था, तब आप हिंदी फिल्मों के साथसाथ पंजाबी फिल्मों में भी बिजी थे, तभी आप ने साल 2011 से 2013 के बीच 4 पंजाबी फिल्में बनाई थीं, मगर उस के बाद आप ने पंजाबी फिल्में बनानी क्यों बंद कर दीं?

फिल्म बनाना फुलटाइम जौब है. उस समय अचानक मेरी सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं पैदा हो गई थीं. हिंदी फिल्मों को ले कर मेरे कुछ कमिटमैंट थे, जिन्हें मुझ को जल्द से जल्द पूरा करना था, तो फिल्म बनाने के लिए मुझे पूरा समय देना चाहिए था, जबकि मैं बतौर निर्माता पंजाबी फिल्मों को पूरा समय नहीं दे पा रहा था, जिस के चलते मेरे अनुभव कुछ खास नहीं थे.

क्या आप को नहीं लगता कि सिर्फ पंजाबी सिनेमा ही नहीं, बल्कि पंजाबी गीतसंगीत भी इस कदर लोकप्रिय है कि हिंदी फिल्मों में भी अब पंजाबी गाने नजर आने लगे हैं?

पंजाबी गीतसंगीत तो एक जमाने से लोकप्रिय रहा है. मुझे लगता है कि हिंदी सिनेमा की शुरुआत से पंजाबी गीतसंगीत का इस्तेमाल होता आया है. आप गौर करेंगे तो पता चलेगा कि तकरीबन हर हिंदी फिल्म में एक पंजाबी गाना हुआ करता था. श्रवण तिवारी की फिल्म ‘आजम’ से जुड़ने की कोई खास वजह?

मुझे इस की पटकथा बहुत पसंद आई. कहानी और पटकथा लिखने के तरीके ने ही मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मजबूर कर दिया.

आप गुलजार, अनुराग कश्यप, राम गोपाल वर्मा समेत कई दिग्गज डायरैक्टरों के साथ काम कर चुके हैं. अब श्रवण तिवारी के साथ काम करने का कैसा अनुभव रहा?

श्रवण तिवारी बहुत गजब के निर्देशक हैं. वे गजब के लेखक हैं. मेरा अनुभव तो उन के साथ सिर्फ इस फिल्म में काम करने का रहा है, मगर उन्होंने केके मेनन के साथ एक वैब सीरीज ‘मुर्शीद’ बनाई है, जिस के कुछ सीन मैं ने देखे तो पाया कि वे कमाल के डायरैक्टर हैं.

सोशल मीडिया के आने के बाद फिल्म का प्रचार करना कितना आसान हो गया है और इस का असर कितना फायदेमंद है?

सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस चीज का प्रचार कर रहे हैं. पर सोशल मीडिया और इंटरनैट की वजह से कुछ तो आसानी हो गई है. आप एक बटन दबा कर लाखों लोगों तक अपनी चीज भेज देते हैं. मगर यह जरूरी नहीं कि आप की चीज लाखों लोगों को पसंद ही आए.

फिल्म ‘आजम’ के बाद आप नया क्या कर रहे हैं? मैं ने नीरज पांडे के साथ फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ पूरी की है, जिस में अजय देवगन और तब्बू भी हैं. इस के अलावा आनंद एल. राय की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा 2’ भी पूरी की है.

औफिस में एक लड़की मुझ पर डोरे डालती है, मुझे क्या करना चाहिए?

सवाल

मैं उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं. मेरी उम्र 23 साल है. मैं दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करता हूं. मेरे औफिस में एक लड़की हैजो मुझ पर डोरे डालती है. मुझ पर ही क्यावह हर कुंआरे लड़के के साथ खुल कर बातचीत करती हैघूमती-फिरती है और उन से खर्चा कराती है.

जवाब

एक दिन उस लड़की ने मुझ से 5,000 रुपए मांगेबदले में सैक्स करने का औफर दिया. यह सुन कर मेरा दिल घबरा गया. पर वह इतने भरेपूरे बदन की है कि मन करता है उस पर पैसे कुरबान कर दूंपर फिर कदम पीछे खींच लेता हूं. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है. आप की राय में क्या करना सही रहेगा?

5,000 रुपए में तो सौदा महंगा है. ऐसी भरेपूरे बदन की जवान सैक्सी लड़की आप को 500 रुपए में किसी भी रैडलाइट इलाके या सड़क किनारे मिल जाएगी. लेकिन खतरा दोनों तरफ बराबर का है.

ऐसी तितलियां पैसे खर्च कराने में माहिर होती हैं और कभीकभी ब्लैकमेलिंग पर भी उतारू हो आती हैं. उन पर दिल आना कुदरती बात है. पूरी कोशिश बचने की करें और फिर भी मन न माने तो मन की कर लेंलेकिन एक बार मेहनत से कमाए पैसों और अंजाम के बारे में भी सोचें. शादी कर लें तो ऐसी तितलियों से बचने में सहूलियत रहेगी.                     

सच्ची सलाह के लिए कैसी भी परेशानी टैक्स्ट या वौइस मैसेज से भेजें.

मोबाइल नंबर : 08826099608

मसला: जरूरी नहीं है स्कूलों में धार्मिक पढ़ाई-लिखाई

28फरवरी, 2023 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद  इलाके के रसीदिया सीएम राइज स्कूल में 2 टीचरों का बच्चों को क्लास से बाहर निकाल कर नमाज पढ़ने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो हमेशा हिंदूमुसलिम का राग अलापने वालों के कलेजे पर जैसे सांप लोट गया. मामला खबरों की सुर्खियां बना, तो शिक्षा विभाग के आला अफसरों के कानों तक यह बात पहुंची और आननफानन में जांच के आदेश दे दिए.

जहांगीराबाद सीएम राइज रसीदिया स्कूल के ही कुछ टीचरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्कूल में नमाज पढ़ने की यह कोई नई बात नहीं है. हर शुक्रवार को यहां बच्चे भी नमाज पढ़ते हैं और इस के बारे में सब जानते हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता.

इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल केडी श्रीवास्तव ने तो पूरी तरह से पल्ला झाड़ते हुए कहा, ‘‘मुझे इस की जानकारी ही नहीं है और न ही मेरी नजर में कभी ऐसी कोई बात सामने आई.’’

सरकारी स्कूल में नमाज पढ़ने पर इतना बवाल मच गया, लेकिन मध्य प्रदेश के गांवकसबों के बहुत सारे स्कूल तो ऐसे भी हैं, जहां पर गणेश पूजा, दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन के साथसाथ रामचरितमानस के पाठ किए जाते हैं और इन में टीचर और स्टूडैंट भी हिस्सा लेते हैं.

इतना ही नहीं, सैकड़ों स्कूलों में सरस्वती के मंदिर बने हुए हैं, जिन में नियमित रूप से पूजापाठ का आडंबर भी होता है. नरसिंहपुर जिले के रायपुर हायर सैकंडरी स्कूल में तो हिंदू देवीदेवताओं गणेश, शंकर, हनुमान और सरस्वती के मंदिर टीचरों और गांव वालों ने चंदा इकट्ठा कर के बनवाए हैं. इसी तरह हायर सैकंडरी स्कूल खुर्सीपार, केएनवी स्कूल गाडरवारा में भी सरस्वती देवी के मंदिर बने हुए हैं.

मध्य प्रदेश में ऐसे हालात 2-4 स्कूलों के ही नहीं हैं, बल्कि ज्यादातर स्कूलों में तो रोज स्कूल खुलने पर पहले सरस्वती पूजा की जाती है. स्कूलों में देवीदेवताओं के मंदिर और उन में होने वाले पूजापाठ और नमाज के आयोजन साबित करते हैं कि स्कूल तालीम देने के बजाय धार्मिक अखाड़े बन कर रह गए हैं.

जानकारों का कहना है कि वैसे तो ऐसी धार्मिक गतिविधियों को ले कर शासन से कोई साफ निर्देश नहीं हैं, लेकिन ड्यूटी के दौरान किसी सरकारी परिसर या क्लास में नमाज वगैरह नहीं की जा सकती.

इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो का कहना है कि क्लास में धार्मिक गतिविधि करना कानूनन गलत है. इस सब के बावजूद भी स्कूलों में धार्मिक आयोजन धड़ल्ले से होते हैं.

भारत का संविधान कहता है कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है, मगर धर्म के नाम पर फैली कट्टरता लोगों के बीच गहरी खाई खोदने का काम कर रही है और कुछ सरकारें इसे खादपानी दे रही हैं.

एडवोकेट जगदीश पटेल ने बताया कि कोई भी ऐसा काम सरकारी भवन या सरकारी संपत्ति पर नहीं करना चाहिए, जो किसी एक धर्म विशेष को प्रमोट करता हो. ऐसी गतिविधियों से देश की संप्रभुता, अखंडता और धर्मनिरपेक्षता पर असर पड़ता है, जो संविधान के प्रावधानों के उलट है.

सिलेबस में भरा पाखंड

कहने को तो हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है, पर चुनी हुई सरकारों की कट्टरता की वजह से शिक्षा नीति और स्कूली सिलेबस भी धार्मिक रंग में पूरी तरह से रंगे हुए हैं. आज स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले सिलेबस में वैज्ञानिक सोच के बजाय धर्म से जुड़ी दकियानूसी कथाकहानियों को अहमियत दी जा रही है.

हमें यह भी सोचना चाहिए कि सिलेबस में अगर किसी धर्म विशेष की बातें या उस से जुड़ी किताबें, ग्रंथ शामिल किए जाएंगे, तो इस का उलटा असर उन छात्रों पर पड़ सकता है,

जो किसी धर्म संप्रदाय को न मानने वाले हों या दूसरे धर्म, संप्रदाय से ताल्लुक रखते हों.

इस बारे में खुद नैशनल काउंसिल फौर ऐजुकेशनल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की स्टडी गौरतलब है, जिस के द्वारा तैयार किए गए मैन्युअल का फोकस तकरीबन इसी बात पर है कि स्कूल असैंबली में होने वाली प्रार्थनाएं और स्कूल की दीवारों पर चस्पां की गई देवीदेवताओं की तसवीरें किस तरह अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों में भेदभाव की भावना पैदा करते हैं.

सरकारी फंड का इस्तेमाल

जिन सरकारी स्कूल या मदरसों में धार्मिक शिक्षा दी जाती है, उन्हें सरकार लाखों रुपए फंड के रूप में देती है. संविधान का अनुच्छेद 28 कहता है कि जिस शिक्षण संस्थान को सरकार से फंडिंग मिलती है, वहां धार्मिक शिक्षा नहीं दी सकती है. लेकिन भारत में अभी ज्यादातर मदरसे संविधान के अनुच्छेद 30 के आधार पर चल रहे हैं. इस में भारत के अल्पसंख्यकों को यह अधिकार है कि वे अपने खुद के भाषाई और शैक्षिक संस्थानों की स्थापना कर सकते हैं और बिना किसी भेदभाव के सरकार से ग्रांट भी मांग सकते हैं.

भारत कहने के लिए तो एक धर्मनिरपेक्ष देश है, लेकिन यहां धार्मिक शिक्षा देने पर किसी को कोई एतराज नहीं होता है. और ऐसा नहीं है कि सिर्फ मदरसों को ही सरकार से फंडिंग मिलती है. देश में संस्कृत स्कूलों को भी सरकार से पैसे की मदद मिलती है और कई शिक्षण संस्थानों को भी अलगअलग श्रेणी में मदद दी जाती है. लेकिन इन संस्थानों और मदरसों में फर्क यह है कि मदरसों की मूल भावना में इसलाम को ही केंद्र में रखा जाता है, जबकि इन संस्थानों में धार्मिक शिक्षा पर ज्यादा जोर नहीं होता.

राजनीतिक फायदा

देश में विभिन्न दलों के लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए बारबार धर्म और राजनीति का तालमेल कराने की वकालत करते हैं. इस का नतीजा यह है कि इस समय देश का सामाजिक तानाबाना किस दौर से गुजर रहा है, यह आज सब के सामने है. टैलीविजन का कोई भी चैनल लगा कर देखिए, आप को सहिष्णुता, असहिष्णुता, धर्म आधारित जनसंख्या, धर्मग्रंथ, धर्म स्थान, सांप्रदायिकता, धर्म परिवर्तन, बीफ, गौवंश, लव जिहाद, धर्मांतरण, मंदिरमसजिद जैसे विषयों पर गरमागरम बहस होती सुनाई देगी.

इन बहसों को देख कर ऐसा लगता है कि देश के सामने इस समय सब से बड़ी समस्याएं यही हैं. देश को विकास, महंगाई नियंत्रण, सामाजिक उत्थान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगीकरण, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सड़क, बिजली, पानी आदि की न तो जरूरत है, न ही राजनीतिक दल व मीडिया इन बातों पर बहस करनेकराने की कोई जरूरत समझते हैं.

दुनिया के सभी देशों में विद्यालय इसलिए खोले जाते हैं, ताकि बच्चों को सामान्य ज्ञान, विज्ञान, व्यावसायिक ज्ञान और उन के अपने जीवन चरित्र और राष्ट्र के विकास में काम आने वाली शिक्षाएं दी जा सकें.

जहां तक धार्मिक शिक्षा दिए जाने का सवाल है, तो इस के लिए तकरीबन सभी धर्मों में अलग धार्मिक शिक्षण संस्थाएं मौजूद हैं, जो अपनेअपने धर्म प्रचार के लिए अपने ही धर्म के बच्चों को अपनेअपने धर्मग्रंथों व अपने धर्म के महापुरुषों के जीवन परिचय और आचरण संबंधी शिक्षा देती हैं.

राजनीतिक दल धर्म और राजनीति का घालमेल करने की गरज से और समुदाय विशेष को अपनी ओर लुभाने के मकसद से अपने राजनीतिक हित साधने के लिए ये सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों के सिलेबस में धर्मग्रंथ विशेष को शामिल कराए जाने की वकालत करते देखे जा रहे हैं. कई राज्यों में तो इस प्रकार की पढ़ाई शुरू भी कर दी गई है.

कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां किसी एक धर्म के धर्मग्रंथ को स्कूल के सिलेबस में शामिल किए जाने का दूसरे धर्मों के लोग विरोध कर रहे हैं. उन के द्वारा यह मांग की जा रही है कि या तो अमुक धर्मग्रंथ की शिक्षाओं को सिलेबस से हटाया जाए या फिर दूसरे धर्मों के धर्मग्रंथों की शिक्षाओं को भी शामिल किया जाए.

शायद राजनीतिक लोग भी यही चाहते हैं कि इस तरह के विरोधाभासी स्वर उठें और ऐसी आवाजें बुलंद होने के चलते ही समाज धर्म के नाम पर बंटे. फिर देश के लोग रोटी, कपड़ा, मकान, विकास, बेरोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मसलों से दूर हो कर धर्म के नाम पर बंट जाएं और उसी आधार पर वोट डालें.

धार्मिक शिक्षा की वकालत

मध्य प्रदेश भी देश के ऐसे ही कुछ राज्यों में एक है, जहां हिंदू धर्म के प्रमुख धर्मग्रंथ के रूप में स्वीकार्य भगवत गीता और रामचरितमानस को स्कूली सिलेबस में शामिल करने का फैसला लिया गया है. स्कूलों में गीता के पाठ पढ़ाए जाने के बाद दूसरे धर्मों के लोगों ने इस मांग को ले कर विरोध प्रदर्शन किया है कि स्कूली सिलेबस में कुरान, बाइबिल और गुरुग्रंथ साहिब जैसे धर्मग्रथों के सार भी उन पुस्तकों में शामिल किए जाएं.

इस विरोध के बाद बाइबिल व गुरुग्रंथ जैसे दूसरे धर्मग्रथों की प्रमुख शिक्षाओं को भी राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सिलेबस में शामिल किए जाने का मसौदा सरकार ने सिलेबस तय करने वाली समिति को भेजा है.

राज्य सरकार द्वारा सिलेबस में विभिन्न धर्मों के प्रमुख धार्मिक ग्रंथों की शिक्षाओं को और इन के सार को शामिल किए जाने के पक्ष में यह तर्क दिया जा रहा है कि स्कूल के बच्चे इन की स्टडी कर के बचपन में ही नैतिक शिक्षा हासिल कर सकेंगे और अपने धर्म के साथसाथ दूसरे धर्मों की शिक्षाओं की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे.

यह तर्क भी दिया जा रहा है कि इस कदम से बच्चों में अपने धर्म के साथ ही दूसरे धर्म के प्रति सम्मान की भावना पैदा होगी और बच्चों में सर्वधर्म समभाव का बोध विकसित होगा, लेकिन राजनीतिक दलों के नेता आएदिन धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करते हैं.

दूसरी तरफ सच यह भी है कि विभिन्न धर्मों के धर्मग्रंथों में कई ऐसी दकियानूसी बातें भी हैं, जो आज के वैज्ञानिक युग में गले नहीं उतरती हैं. धार्मिक कथाकहानियों में तो यही बताया गया है कि सूरज पूर्व दिशा से उग कर पश्चिम दिशा में डूबता है. पढ़ने वाले बच्चे भी सहजता से यही मान कर चलते हैं कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है, जबकि विज्ञान ने साबित कर दिया है कि सूरज एक तारा है और पृथ्वी उस के चारों ओर घूमती है.

इसी तरह धर्मग्रंथों में सौरमंडल के 9 ग्रहों को देवताओं की तरह पूजनीय बता कर उन की पूजापाठ का विधान बताया गया है, जबकि सचाई यह है कि हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नैप्च्यून हैं, जो सूरज के चारों ओर चक्कर काटते हैं.

दूसरी बात यह है कि धर्मग्रंथों की शिक्षा देने के लिए पहले से ही विभिन्न धर्मों के लोग अपनेअपने मदरसे, गुरुकुल, संस्कृत पाठशालाएं और गिरजाघर आदि संचालित कर रहे हैं, जिन में वे अपनेअपने धर्म के बच्चों को अपने धर्मग्रंथ व अपने धर्मगुरुओं से संबंधित शिक्षाएं देते आ रहे हैं. फिर आखिर स्कूली शिक्षा के सिलेबस में किसी भी धर्म के किसी भी धर्मग्रंथ की शिक्षा या उस के सार को शामिल करने की जरूरत ही क्या है?

धार्मिक नाम वाले स्कूल

देश में चलने वाले ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों के नाम भी धार्मिक आधार पर रखे गए हैं. मध्य प्रदेश में सरस्वती शिक्षा परिषद हर गांवकसबे में सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से स्कूल संचालित कर रही है और बाकायदा इन स्कूलों को सरकारी अनुदान के साथ सांसद, विधायक अपनी निधि में से लाखों रुपए की मदद देते हैं.

नरसिंहपुर जिले में ही सरस्वती शिशु मंदिर, शारदा विद्या निकेतन और श्रीकृष्णा विद्या मंदिर, लवकुश विद्यापीठ, रेवाश्री पब्लिक स्कूल, मां नर्मदा संस्कृत पाठशाला, श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल जैसे दर्जनों स्कूल चल रहे हैं.

इसी तरह से पूरे प्रदेश में सैंट मैरी, सैंटट जोसेफ, सैंट जेवियर्स, सैंट थौमस, खालसा कालेज, राधारमण कालेज, श्रीराम इंजीनियरिंग कालेज, लक्ष्मीनारायण इंजीनियरिंग ऐंड मैडिकल कालेज, अंजुमन इसलामिया कालेज जैसे शिक्षण संस्थान धड़ल्ले से चल रहे हैं.

देश में सभी धर्मों के स्कूल चल रहे हैं, जिन में अपनेअपने धर्म की शिक्षा दी जा रही है. आज देश के नौनिहालों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने वाली शिक्षा की जरूरत है, मगर धार्मिक कट्टरता की वजह से हम बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने पर आमादा हैं.

धर्म से बढ़ रहा भेदभाव

धार्मिक शिक्षा हमें तार्किक बनाने के बजाय अंधविश्वासी बनाती है. ज्यादातर समस्याओं की जड़ धार्मिक शिक्षा ही है. धार्मिक शिक्षा के चलते सामाजिक व राजनीतिक कट्टरता बढ़ रही है. यह शिक्षा हमें एकदूसरे से भेदभाव करना सिखाती है.

यही वजह है कि देश के कई राज्य घरेलू हिंसा की चपेट में हैं, वहां अंदरूनी धार्मिक, पंथिक, वर्गीय संघर्ष होते रहते हैं. इस से उन्हें आर्थिक व सामाजिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

धार्मिक शिक्षा से समाज में प्रेम, शांति, अहिंसा, इनसानियत की गारंटी नहीं है तो फिर क्यों न ऐसी शिक्षा से दूर रहा जाए? धार्मिक शिक्षा समाज को अंधविश्वासी बनाती है.

धर्म की शिक्षा से सब से ज्यादा फायदा पंडेपुरोहित, मुल्लामौलवियों पादरी का है. यही वे लोग हैं, जो धार्मिक शिक्षा को बनाए रखने में जीजान से लगे हैं.

हर धर्मगुरु अपने धर्म को सब से बेहतर मानता है. सब का अपना अहं है, सब की एकदूसरे के साथ प्रतियोगिता है और वे सब दूसरे धर्म वालों से नफरत करते हैं. धर्म हमें बारबार हिंसा की ओर ले जाते हैं.

आज धर्म मानव कल्याण के नाम पर प्रतियोगिता मात्र बन कर रह गया है और जहां प्रतियोगिता होगी, वहां ईर्ष्या होगी. जहां ईर्ष्या होगी, वहां अशांति होगी.

इस शिक्षा की जरूरतस्कूली सिलेबस में धार्मिक शिक्षा शामिल करने से बच्चों के समय की बरबादी होगी और सांसारिक, उन के भविष्य संबंधी और व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण करने में भी बाधा पैदा होगी.

यह जरूरी नहीं कि भविष्य में देश के दूसरे राज्य भी सभी धर्मों के धर्मग्रंथों को स्कूलों में पढ़ाए जाने की इजाजत दें और ऐसा भी मुमकिन है कि धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा ऐसा किया भी जाए, मगर इस में कोई दोराय नहीं कि राजनीतिबाजों द्वारा इस विषय पर जो भी फैसला लिया जाएगा, उस के पीछे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता तो कम, वोट बैंक साधने की फिक्र ज्यादा होगी.

वैसे भी हमारे देश में इस समय धर्मगुरुओं, प्रवचनकर्ताओं, मौलवियों, पादरियों और ज्ञानियों की एक बाढ़ सी आ गई है और यह बताने की भी जरूरत नहीं है कि ऐसे ‘महान लोग’ व धर्म के ठेकेदार हमें अपने ‘आचरण’ से क्या शिक्षा दे रहे हैं और उन में से कइयों को जेल की हवा खानी पड़ी है.

आज का स्कूली सिलेबस इस तरह का है कि वह शिक्षा आम जिंदगी में किसी काम नहीं आती. हायर सैकंडरी स्कूलों और कालेजों में इलैक्ट्रिक करंट पढ़ने के बाद भी बिजली के घरेलू उपकरणों की सामान्य मरम्मत के लिए भी बिजली मिस्त्री की मदद लेनी पड़ती है.

इसी तरह स्कूल में पढ़ाए जाने वाले संस्कृत विषय की जिंदगी में कोई उपयोगिता समझ नहीं आती. ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए बच्चों के लिए यह भाषा कथापुराण और पूजाहवन करने में काम आती है और इस की बदौलत दानदक्षिणा भी खूब मिल जाती है, मगर पिछड़े दलितों के लिए यह भाषा जबरन थोपी हुई लगती है.

आज स्कूलों में तो बच्चों को केवल विज्ञान, सामान्य ज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, गणित की तालीम देने के साथसाथ व्यावसायिक शिक्षा की जरूरत ज्यादा है. आज भी देश के गांवकसबों में तकनीकी संस्थानों की कमी है.

यही वजह है कि नौजवान पीढ़ी पढ़लिख कर भी नकारा घूम रही है. धार्मिक शिक्षा की घुट्टी उसे इस तरह पिला दी गई है कि बेरोजगार नौजवान कांवड़ यात्रा, दुर्गा पूजा, गणेश पूजा और धार्मिक यात्रा, भंडारे में अपना कीमती समय गंवा रहे हैं. मौजूदा दौर में ऐसी व्यावसायिक शिक्षा की जरूरत है, जिस के बलबूते नौजवान अपनी रोजीरोटी का जुगाड़ आसानी से कर सकें.

वारदात: बेखौफ हो रहे नौसिखिए अपराधी

उत्तर प्रदेश में 53 दिनों के अंदर 2 बड़ी आपराधिक घटनाएं हुईं, जिन में बड़े माफिया का कत्ल छोटी उम्र के नौसिखिए अपराधियों ने कर दिया. पहली घटना 15 अप्रैल, 2023 को प्रयागराज में हुई, जिस में माफिया अतीक अहमद और उस के भाई अशरफ की हत्या 3 नौसिखिए अपराधियों मोहित उर्फ सनी, लवलेश तिवारी और अरुण कुमार मौर्य ने कर दी थी.

उसी अंदाज में 7 जून, 2023 को लखनऊ सिविल कोर्ट में विजय यादव उर्फ ‘आनंद’ नामक 25 साल के एक नौजवान ने माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ ‘जीवा’ की हत्या कर दी. यह हत्याकांड कोर्ट के भीतर पुलिस, जज, वकील और तमाम लोगों के सामने शूट हुआ था. दोनों ही वारदात में नौजवानों का इस्तेमाल शूटर के रूप में किया गया, जो समाज के लिए खतरनाक संकेत है.

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों नौजवान 20 से 23 साल की उम्र के थे. इस उम्र में जब उन्हें अपनी पढ़ाई और कैरियर पर ध्यान देना चाहिए था, वे हत्या कर के शोहरत हासिल करना चाहते थे.

मोहित उर्फ सनी नामक लड़के की उम्र 23 साल थी. उस ने ही अतीक अहमद पर पहली गोली चलाई थी. हमीरपुर जिले का रहने वाला मोहित शातिर अपराधी है. उस के खिलाफ इतनी कम उम्र में 14 मुकदमे दर्ज हैं. इन में हत्या के प्रयास और लूट जैसे मुकदमे भी शामिल हैं.

दूसरा लवलेश तिवारी नामक लड़का बांदा जिले का रहने वाला है. उस की उम्र महज 22 साल है. उस के संबंध बजरंग दल से बताए गए थे. हालांकि बजरंग दल ने इस बात से इनकार किया था.

सोशल मीडिया पर लवलेश तिवारी का एक फोटो भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा के अध्यक्ष रह चुके पुष्कर द्विवेदी के साथ देखा गया. इसी तरह पुष्कर द्विवेदी का फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी देखा गया.

लवलेश तिवारी ने अपने फेसबुक पेज पर अपने परिचय में खुद को जिला सह सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल के रूप में लिख रखा है. उस ने लिखा है कि ‘हम शास्त्र वाले ब्राह्मण नहीं शस्त्र ब्राह्मण हैं’.

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में शामिल तीसरा अपराधी अरुण कुमार मौर्य था, जिस की उम्र 18 साल थी. उस के मातापिता की मौत हो चुकी है. उस पर कासगंज में जीआरपी के एक सिपाही की हत्या करने का आरोप है.

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या इन लोगों ने क्यों की, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. जिन हथियारों से हत्या की गई, वे महंगे हैं और इन नौजवानों की माली हालत ऐसी नहीं है कि वे उन्हें खरीद सकें, जिस से साफ होता है कि इन माफियाओं की हत्या के पीछे कोई और है.

नौजवानों के सामने जब रोजीरोजगार का संकट होगा, तो वे किसी भी तरह से अपनी जिंदगी चलाने का काम करेंगे. ऐसे में अपराध की दुनिया उन्हें लुभाती है. छोटीमोटी घटनाओं में जेल जाने वाले नौजवान अपराधी जेल में सुधरने की जगह और बिगड़ कर बाहर आते हैं. इन दोनों घटनाओं में देखें, तो ये हत्यारे छोटीछोटी बातों में जेल गए और वहां से भाड़े के शूटर बन कर निकले.

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पुलिस और मीडिया के सामने हुई, तो लखनऊ में 7 जून, 2023 को सिविल कोर्ट में माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ ‘जीवा’ की हत्या 20 साल के विजय यादव ने कर दी.

अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में हत्यारे मीडिया के वेश में आए थे. ‘जीवा’ हत्याकांड में हत्यारा वकील की ड्रैस में था. इन दोनों ही हत्याकांड में सब से खतरनाक और सोचने वाली समानता यह है कि हत्या करने वालों की कोई निजी दुश्मनी नहीं थी. वे भाड़े के हत्यारे थे.

एक खास बात यह भी है कि अपराध करने वाले ये नौजवान गांव या छोटे शहरों के रहने वाले हैं. इन के अपराध में शामिल होने की सब से बड़ी वजह रोजाना बढ़ती बेरोजगारी है. दूसरी वजह यह है कि नौजवानों के मन में कट्टरपन बढ़ता जा रहा है, जिस से वे बेखौफ होते जा रहे हैं.

जौनपुर का है विजय यादव लखनऊ के कैसरबाग में बने सिविल कोर्ट में 7 जून, 2023 की दोपहर को 48 साल का संजीव माहेश्वरी उर्फ ‘जीवा’ पेशी पर आया था. 3 बज कर 55 मिनट पर कुछ पुलिस वाले उसे ले कर पहुंचे थे. हत्या के एक मामले में उस की कोर्ट में सुनवाई होनी थी.

संजीव ‘जीवा’ एक कुरसी पर बैठा था. आसपास कई पुलिस वाले और वकील घूम रहे थे. तभी वकीलों की तरह काला कोट पहने एक नौजवान विजय यादव वहां आया और उस ने धड़ाधड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. संजीव को 6 गोलियां लगीं. चारों तरफ अफरातफरी मच गई.

जैसे ही विजय की पिस्टल की गोलियां खत्म हुईं, वकीलों ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया. थोड़ी ही देर में पुलिस ने वहां आ कर विजय को धर लिया.

लखनऊ कोर्ट में माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ ‘जीवा’ की हत्या करने वाला विजय यादव उर्फ आनंद 25 साल का नौजवान है. वह जौनपुर जिले के केराकत कसबे के सुलतानपुर गांव का रहने वाला है. उस के हावभाव देख कर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि वह कितने खतरनाक इरादे वाला है.

विजय ने मैग्नम अल्फा .357 बोर पिस्टल से संजीव ‘जीवा’ को निशाने पर ले कर 6 राउंड फायरिंग की थी. उस का सीधा निशाना ‘जीवा’ पर था.

विजय यादव के घर का नाम आनंद है. इस के पिता का नाम श्याम यादव है. आनंद के 3 भाई स्वतंत्र, सत्यम और सुंदरम हैं. पिता श्याम यादव मिठाई की दुकान चलाते हैं.

विजय यादव उर्फ आनंद मार्च में गांव आया था. तब उस ने अपने घर वालों से कहा था कि मुंबई में पैसा कम मिल रहा है, इसलिए वह काम की तलाश में लखनऊ जा रहा है. 22 मार्च को वह लखनऊ आ गया. उस ने घर वालों को यह बताया था कि पानी के पाइप बनाने वाली एक कंपनी में वह काम कर रहा है.

विजय यादव उर्फ आनंद की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई. इस के बाद उस ने 9वीं से इंटर तक की पढ़ाई एक पब्लिक इंटर कालेज से की. साल 2016 में विजय ने मोहम्मद हसन डिगरी कालेज से बीए किया. इस के बाद से वह नौकरी तलाश रहा था.

10 जुलाई, 2016 को आजमगढ़ की एक लड़की अपने घर से भाग गई थी. आजमगढ़ पुलिस ने विजय पर लड़की भगाने का आरोप लगाया. उन दिनों वह मुंबई में था. पुलिस ने उसे वहां से पकड़ा, फिर आजमगढ़ जेल ले गई.

6 महीने बाद विजय की जमानत हो गई. पुलिस ने लड़की को किसी दूसरे लड़के के साथ बरामद कर लिया था. इस के बाद विजय उर्फ आनंद मुंबई में काम करने चला गया. वह तारीख पड़ने पर आता था.

मार्च, 2023 में यह केस खत्म हो गया था. लड़की के घर वालों ने सुलहनामा कर लिया था. केस खत्म होने के बाद विजय उर्फ आनंद ने मुंबई न जाने के बजाय घर के पास ही नौकरी तलाश करने की बात कही और फिर लखनऊ चला गया.

आजमगढ़ जेल में विजय यादव का अपराधियों से संपर्क हुआ. जिस जेल में वह बंद था, वहां पूर्वांचल के कई कुख्यात अपराधी बंद हैं. इन में बृजेश सिंह और मुख्तार अंसारी के कई गुरगे शामिल हैं.

जिस तरह से विजय यादव ने संजीव ‘जीवा’ की हत्या की, उस से साफ है कि किसी के कहने पर उस ने इस घटना को अंजाम दिया है.

कौन था संजीव माहेश्वरी ‘जीवा’

संजीव ‘जीवा’ मुख्तार अंसारी का खास शूटर था. भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय की हत्या में यह भी अभियुक्त था.

संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव ‘जीवा’ मूल रूप से शामली जिले का रहने वाला था. शुरुआती दिनों में वह एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था. इसी नौकरी के दौरान संजीव ‘जीवा’ ने अपने मालिक यानी दवाखाना संचालक को ही अगवा कर लिया था.

इस घटना के बाद संजीव ‘जीवा’ ने साल 1991 में कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण किया और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी. उस समय किसी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग होना भी अपनेआप में बहुत बड़ी होती थी.

इस के बाद संजीव ‘जीवा’ हरिद्वार की नाजिम गैंग में घुसा और फिर सतेंद्र बरनाला के साथ जुड़ा. वह जल्द से जल्द अपना खुद का गिरोह बनाना चाहता था.

10 फरवरी, 1997 को हुई भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में संजीव ‘जीवा’ का नाम आया. इस में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई. थोड़े दिनों बाद संजीव ‘जीवा’ पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी गैंग में शामिल हो गया. यहीं से वह मुख्तार अंसारी के संपर्क में आया.

मुख्तार अंसारी को नए हथियारों का शौक था, तो संजीव ‘जीवा’ के पास ऐसे हथियारों को जुटाने का नैटवर्क था. साल 2005 में संजीव ‘जीवा’ का नाम कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी आया. वहां गवाह न होने के चलते मुकदमा खत्म हो गया था.

संजीव माहेश्वरी उर्फ ‘जीवा’ पर 2 दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. इन में से 17 मामलों में वह बरी हो चुका था, जबकि उस के गैंग में 35 से भी ज्यादा सदस्य हैं.

संजीव ‘जीवा’ जेल से भी गैंग औपरेट करता था. उस पर साल 2017 में कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी हत्याकांड में भी आरोप लगे थे. इस में जांच के बाद अदालत ने ‘जीवा’ समेत

4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. ‘जीवा’ लखनऊ की जेल में बंद था और वहीं से पेशी पर सुनवाई के लिए 7 जून, 2023 को सिविल कोर्ट पुलिस की सुरक्षा में गया था.

साल 2021 में संजीव ‘जीवा’ की पत्नी पायल ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिख कर कहा था कि ‘जीवा’ की जान को खतरा है. पायल साल 2017 में रालोद के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं, पर वे हार गई थीं.

संजीव ‘जीवा’ माफिया की लिस्ट में 15वें नंबर पर था. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ले कर उत्तराखंड तक ‘जीवा’ का खौफ था. उस पर उत्तराखंड में 5, गाजीपुर, फर्रुखाबाद और लखनऊ में 1-1 केस मिला कर कुल 25 मामले दर्ज थे.

संजीव ‘जीवा’ पिछले 2 दशक से सलाखों के पीछे था. 10 जून, 2019 को उसे मैनपुरी से लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया था, तब से ही वह लखनऊ जेल में बंद था. उस को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था, जहां सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी होती थी.

सरकार पर उठ रहे सवाल

आजाद अधिकार सेना चलाने वाले और पुलिस अफसर रह चुके अमिताभ ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि ‘इस घटना में कुछ बड़े लोग शामिल हो सकते हैं. यह राज्यपोषित अपराध है. पुलिस संरक्षण

में यह हुआ है, इसलिए संजीव ‘जीवा’ और अतीक अहमद मसले की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए, तभी इन का सच बाहर आ सकेगा.’

उत्तर प्रदेश पुलिस दावा कर रही है कि बुलडोजर के डर से अपराधी या तो जेल में बंद हैं या फरार हैं और वे कहीं और रहने लगे हैं. पर जिस तरह से बेखौफ अंदाज में यह घटना सिविल कोर्ट के अंदर घटी, उस से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह शर्मनाक बात है कि 53 दिनों के अंदर पुलिस सुरक्षा में 3 अपराधियों को मार दिया जाता है. पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि वे कौन बड़े अपराधी हैं, जो नौजवानों को शूटर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.

नौजवानों का इस तरह गलत इस्तेमाल समाज के हित में नहीं है. उत्तर प्रदेश की जिस कड़ी कानून व्यवस्था का ढोल पूरे देश में जोरशोर से पीटा जा रहा है, उस की पोल इन घटनाओं ने खोल कर रख दी है.

हीरोइन प्रीति शुक्ला के दर्शक हुए दीवाने, महिला प्रधान फिल्में छोड़ रही हैं छाप

भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों फिल्मों की कहानियां दर्शकों की पसंद और नापसंद को ध्यान में रख कर ही लिखी जा रही हैं. महिला प्रधान फिल्म ‘फुलवा’ का जब ट्रेलर लौंच हुआ, तो फिल्म की हीरोइन प्रीति शुक्ला की ऐक्टिंग के साथसाथ फिल्म के कहानी के लिए दर्शकों का जबरदस्त रिस्पौंस देखने को मिला.

यूट्यूब पर एंटर 10 रंगीला के औफिसियल चैनल पर भोजपुरी फिल्म ‘फुलवा’ को लौंच किया गया, जिस में मुख्य भूमिका में खूबसूरत हेरोइन प्रीति शुक्ला के साथ प्रवेशलाल यादव और रितेश पांडे भी नजर आएंगे.

इस फिल्म की कहानी एक लड़की के जीवन और उस के संघर्ष पर आधारित है, जिस की पढ़ाई के संघर्षों और उस की सफलता को खूबसूरती से फिल्माया गया है. फिल्म में प्रीति शुक्ला को भरपूर ऐक्शन करते हुए भी देखा जा सकता है, साथ ही वे फिल्म में रोमांस करती हुई भी देखी जा सकती हैं.

बचपन में शादी फिर पति की मौत और फिर कलक्टर बनने के लिए मेहनतमजदूरी करते हुए प्रीति शुक्ला दर्शकों पर अलग ही छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं. कलाकार किरण यादव ने भी अपनी शानदार ऐक्टिंग से दर्शकों का मन मोह लिया है.

ये कलाकार आएंगे नजर

भोजपुरी फिल्म ‘फुलवा’ में रितेश पांडेय, प्रवेशलाल यादव और प्रीति शुक्ला के अलावा किरण यादव, माया यादव, दीपक सिन्हा, प्रेम दुबे सहित कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म के निर्माता मनीष जैन, मिश्रकेशी जैन और मंजुल ठाकुर हैं, जबकि इस के निर्देशक अनिल नैनन हैं. फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी और समर्थ चतुर्वेदी ने लिखी है, जबकि इस की पटकथा और संवाद अरविंद तिवारी के लिखे हुए हैं. फिल्म का संगीत मधुकर आनंद और सीबी दिनेश ने दिया है, जबकि गीत प्यारेलाल यादव, राजेश मिश्रा, अरविंद तिवारी और सत्य सावरकर ने लिखे हैं.

प्रीति शुक्ला की ऐक्टिंग की हो रही सराहना

यूट्यूब पर एंटर 10 रंगीला के औफिसियल चैनल पर भोजपुरी फिल्म ‘फुलवा’ का ट्रेलर लौंच होने के बाद कमैंट बौक्स में परेश सारश्वत नाम के एक दर्शक नें लिखा है, ‘हमेशा की तरह आप के कार्य की सराहना करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे प्रीति शुक्लाजी, बहुतबहुत शुभकामनाएं.’

सोनू पंडित नाम के एक दर्शक ने लिखा है, ‘भोजपुरी को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी ही फिल्म की जरूरत है.’

न्यूज लाइव केटीटी ने लिखा है कि लखनऊ की प्रतिभाशाली कलाकार हैं प्रीती शुक्ला. मैं उन्हें कई वर्षों से जानता हूं. उन्होंने ‘फुलवा’ में लाजवाब ऐक्टिंग की है. बहुतबहुत बधाई.

माई टैलीफिल्म ने लिखा है कि पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म की हीरोइन के रूप में इतनी सुंदर और बेहतरीन अदाकारी देखने को मिल रही है. प्रीति शुक्लाजी ने तो कमाल कर दिया है. देर से ही सही पर एक बेहतरीन हीरोइन मिली है भोजपुरी सिनेमा जगत को प्रीति शुक्ला के रूप में. प्रीति शुक्ला के साथ रितेश पांडेजी की जोड़ी भी जबरदस्त लग रही है.

सुनील कुमार ने लिखा है कि वर्तमान समय में भोजपुरी सिनमा में बहुत सारी मूवी बन रही हैं, लेकिन कोई मूवी अपने परिवार के साथ देखने लायक़ नहीं है, लेकिन ‘फुलवा’ मूवी का ट्रेलर देख कर ऐसा लग रहा है कि यह मूवी परिवार के साथ देखने लायक है और यह मूवी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिर से पारिवारिक मूवी बनाने के क्षेत्र में क्रांति लाएगी.

दर्शकों को बेसब्री से है इंतजार

‘फुलवा’ फिल्म को ले कर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर काफी उत्साह दिखाया है और कई ने लिखा है कि ट्रेलर ने मन मोह लिया अब बस इंतजार है फिल्म के रिलीज होने का, जिस से यह फिल्म दिल और दिमाग में उतर जाए.

Bigg Boss OTT2: घर से बाहर आकर पुनीत सुपरस्टार का एमसी स्टेन के साथ हुआ विवाद!

इन दिनों सबसे पॉपुलर और विवादित शो बिग बॉस ओटीटी2 (Bigg Boss OTT 2) एक बार फिर चर्चा में है शो में कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बना ली है और लड़ना भी शुरु कर दिया है. जिससे शो में कंटेस्टेंट की धमाकेदार एंट्री हुई है वहीं पुनीत सुपरस्टार की हरकतों की वजह से उन्हे पहले दिन ही घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया, लेकिन मामला यही शांत नहीं हुआ. पुनीत ने शो के मेकर्स को लेकर अपनी भड़ास निकाली. इतना ही नहीं, उन्होंने एम सी स्टेन को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली.

आपको बता दें, कि  बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रीमियर के दौरान एमसी स्टेन ने पुनीत सुपरस्टार के कंटेंट पर सवाल उठाया था, तब सोशल मीडिया पर एमसी स्टेन को ट्रोल भी किया गया. पुनीत के फैंस लगातार स्टेन के खिलाफ बोलते दिखे. वहीं, अब पुनीत सुपरस्टार ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्टेन के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. वीडियो में पुनीत ने कहा, ‘बिग बॉस जाए भाड़ की भट्टी में. पुनीत सुपरस्टार है और रहेगा. मैं यह बताना चाहता हूं कि एमसी स्टेन.. तू कीड़े मकोड़े. मुझे आकर ललकारता है. मेरी कॉमेडी के खिलाफ बोलता है. मैं सबको एक-एक करके बैंड बजाने वाला हूं. तुम लोग बेरोजगार. तुम लोग पुनीत सुपरस्टार की तरह लाइव आकर स्टार बन जाओगे.’

बता दें कि पुनीत सुपरस्टार का असली नाम प्रकाश कुमार है. वह सोशल मीडिया पर कॉमेडी से भरपूर वीडियो बनाते हैं. उन्होंने बिग बॉस ओटीटी के घर में अपनी उन्हीं हरकतों को दिखाते नजर आए थे, जिस वजह से शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स भड़क गए थे. हालांकि, लोगों को पुनीत का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. इंस्टा पर उन्हें 7 लाख 58 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

सीजेन खान के खिलाफ हुई FIR दर्ज, महिला ने लगाएं मारपीट के आरोप

‘कसौटी जिंदगी’ के फेम एक्टर इन दिनों मुसीबत में फंसते नजर आ रहे है. जी हां, हम बात कर रहे है सीजेन खान की जो कभी कसौटी जिंदगी में एक्टर के तौर पर नजर आते थे सभी के दिलों पर राज करते थे, लेकिन अब उनके बुरे दिन आते हुए नजर आ रहे है एक महिला ने उनपर अपनी पत्नी होने का दावा किया है और उनपर गंभीर आरोप लगाएं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cezanne khan (@cezannekhan_)

आपको बता दें, कि महिला ने अपना नाम आयशा पिरानी बताया है. वह खुद को सीजेन खान की पत्नी बता रही है और उनपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है. आयशा पिरानी का कहना है कि साल 2015 में सीजेन खान के साथ उनकी शादी हुई थी. लेकिन बाद में सीजेन खान ने उनसे धोखे से तलाक के पेपर्स पर साइन करवा लिए थे.

आयशा पिरानी मूल रुप से अमेरिका की रहने वाली है मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होने सीजेन के कहने पर सबसे शादी छिपाई थी. फिर सीजेन ने धोखे से उनसे तलाक के पेपर्स पर साइन करा लिए थे. आयशा पिरानी का कहना है कि वह मुस्लिम हैं और इस्लाम के नियमों के मुताबिक उनका और सीजेन खान का रिश्ता खत्म नहीं हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cezanne khan (@cezannekhan_)

इतना ही नहीं, महिला ने सीजेन खान पर मारपीट का भी आरोप लगाया है उन्होंने कहा है कि सीजेन उन्हे कमरे बंद करके पीटा करते थे और ग्रीन कार्ड पाने के लिए उनका इस्तेमाल किया है.महिला ने आगे बताया कि सीजेन ने उनके पैसे खर्च किए है. जिसका सबूत भी उनके पास है. बता दें, कि अब आयशा पिरानी ने सीजेन खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और मुआवजे के 8 लाख रुपये की मांग की है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें