अश्लीलता पर प्रतिबंध के बहाने

अश्लीलता परोसने वाली लगभग 850 पोर्न वैबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है. हजारों वैबसाइट्स में से सिर्फ 850 ही क्यों चुनी गईं? इन्हें चुनने का क्या पैमाना है? इस के पीछे सरकार की क्या मंशा है? यदि इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की जगह क्या हम यह मान कर निश्चिंत हो सकते हैं कि पोर्नोग्राफी पर नियंत्रण से समाज में स्वस्थ मानसिकता फलीभूत होगी. फलस्वरूप क्राइम रेट घटेगा. यह कोई गारंटी नहीं है क्योंकि यौन अपराध तो साइबर क्रांति से पहले भी हो रहे थे. हां, इस बहाने सरकार को अपना छिपा एजेंडा लागू करने का मौका मिल रहा है और विरोधियों पर नियंत्रण करने का भी. कुछ लोगों का सही मानना है कि यह पाबंदी उन के अधिकारों का हनन है.

यह ठीक है कि यौन शोषण को रोकने के लिए सरकार को कड़े कानून बनाने चाहिए. नियमों के साथ उस के पालन पर भी पैनी नजर सरकार की होनी चाहिए. अगर इस ओर सख्ती नहीं बरती गई तो मासूम बच्चों को जिस्मफरोशी से ले कर पोर्नोग्राफी जैसे गंदे व्यवसाय में धकेला जा सकता है.

बेबुनियाद तर्क

मोबाइल पर पोर्न  देखने के मामले पर भारत चौथे स्थान पर है. कुछ ही दिनों में इंटरनैट के सब से अधिक उपभोक्ता भारत में होंगे. ऐसे में यह कहना कि पोर्न पर नियत्रंण की यह पहल समाज से हिंसा, रेप, शोषण, वेश्यावृत्ति आदि के नामोनिशान मिटाने में कारगर होगी, बेबुनियाद है.

इस प्रतिबंध से कुछ हासिल नहीं होगा. समाज में हिंसा, रेप, शोषण, वेश्यावृत्ति आदि घिनौनी हरकतों का अस्तित्व रहेगा. इंसान को जिस चीज के लिए रोका जाता है वह उसी के पीछे दौड़ता है. यह इंसान की फितरत है.

चीनी सरकार अपने नागरिकों पर नकेल कसने के लिए अनापशनाप पैसा खर्च करती है. वहां इस के लिए कई लोग नियुक्त किए गए हैं. और तो और इंटरनैट सरकारी नियंत्रण में है. फिर भी उसे आंशिक कामयाबी मिलती है. ऐसे में भारत की नीतियां व संसाधन मजबूत नहीं हैं.

चीन के मुकाबले भारत की नीतियां कमजोर हैं. हमारे यहां जिस गति से नियमकानून बनते हैं उसी गति से उन का उल्लंघन भी होता है. नियमों का पालन सख्ती से नहीं किया जाता. आपराधिक मामले लंबे अरसे तक कोट में चलते रहते हैं.

पोर्नोग्राफी मानसिक प्रदूषण फैला रहा है, जिस का सीधा प्रभाव मनुष्य के मस्तिष्क पर पड़ता है. यह नकारात्मक प्रभाव उस के व्यक्तित्व में इस कदर शुमार हो जाती है कि अमानवीय विकारों से समाज प्रदूषित होने में देर नहीं लगती.

सामाजिक स्तर पर पोर्नोग्राफी स्वस्थ समाज वाले संस्कारों जैसे नैतिकता शिष्टाचार आदि को नष्ट कर देती है. पोर्न  वैबसाइट्स पर प्रतिबंध तभी समाज में गहरी छाप छोड़ेगा जब प्रतिबंध के उल्लंघन को अपराध माना जाए.

इंटरनैट से पोर्न  वैबसाइट्स पर रोक के लिए सख्ती बहुत जरूरी है. हमारे यहां नियम बनते हैं. कुछ दिनों तक उस उस का बिगुल दुनिया भर में बजता है. फिर नियम किताबों में कैद हो जाते हैं. ऐसे में नियमों से समाज का कल्याण असंभव है.

माना हमारा संविधान भारतीय नागरिकों को इच्छानुसार जीने का अधिकार देता है, ऐसे में इस के खिलाफ आवाज उठाना गलत है. अगर कोई वयस्क चारदीवारी में पोर्न  देखता है और इस से समाज को कोई नुकसान नहीं. ऐसे में पोर्न वैबसाइट्स पर प्रतिबंध व्यक्ति का हनन है.

वहीं दूसरी ओर पोर्न वैबसाइट्स समाज के सामने हो तो वह सरासर गलत है. सरकार ने प्रतिबंध तो लगा दिया लेकिन इस के लिए सख्ती नहीं बरती तो ऐसे नियमों का कोई फायदा नहीं है. रोक लगाने के बाद भी इस की उपलब्धता को नष्ट करना होगा अन्यथा मानसिक रूप से विकृत इंसान के लिए सोशल मीडिया पर पोर्न  परोसा जा रहा है.

मैं एक लड़की से प्यार करता हूं, कैसे पता करूं कि वह भी मुझसे प्यार करती है या नहीं ?

सवाल

मैं कालेज के फाइनल ईयर में हूं. अपने ही कोर्स की जूनियर स्टूटैंड से मुझे सच्चा प्यार हो गया है. दिलोदिमाग में वही छाई रहती है. कालेज में जबतब दिख जाती है. शायद उसे अंदाजा हो गया है  कि मैं उस का दीवाना हो गया हूं. वह भी मुझे देखती है. कभीकभी पढ़ाई को लेकर  बात भी हो जाती है. कैसे पूरी तरह से  यकीन हो जाए कि वह भी मुझसे प्यार  करती है?

जवाब

कालेजलाइफ में प्यार हो जाना सामान्य बात है. यह उम्र ही कुछ ऐसी होती है कि लड़के का लड़की के प्रति और लड़की का लड़के के प्रति अट्रैक्शन हो जाता है. कभीकभी यह अट्रैक्शन दीवानगी की हद तक हो जाता है.

खैर, आप कह रहे हैं कि आप को सच्चा प्यार हो गया है, चलिए आप को कुछ टिप देते हैं. टिप 1, तो कैसे भी कर के, कोई बहाना बना कर उस लड़की से बात करने की कोशिश करें. तब नोट करें कि लड़की आप से बात करते वक्त आप की आंखों में किस तरीके से देख रही है. अगर वह आप में इंटरैस्टेड नहीं है या आप को लाइक नहीं करती तो कभी भी आप की आंखों में आंखें डाल कर बात नहीं करेगी. इंटरैस्टेड है, तो ध्यान से आप की आंखों  में देखेगी. और बातों भी करेगी.

टिप 2, अगर वह लड़की अपनी फ्रैंड के साथ बैठी है तो आप सामने थोड़ी दूरी पर अनजान बन कर खड़े हो जाएं. ध्यान रखें यदि वह आप को देख रही है या उस की सहेलियां भी देख रही हैं तो इस का मतलब वे आप के बारे में ही बात कर रही हैं.

टिप 3, यदि वह लड़की थोड़ाबहुत बात करती है तो उस के सामने अन्य किसी लड़की से बात करना शुरू करे दें, साथ में उस की तारीफ भी करें. यदि वह लड़की आप को पसंद करती है जो जरूर बोलेगी कि मु झे क्यों  बता रहे हो उस के बारे में या उसी के पास जाओ और तारीफ करो. मतलब साफ है, उसे जलन हो रही है क्योंकि वह आप को पसंद करती है.

इस के अलावा वह आप को देख कर मुसकराती है, पलट कर देखती है, आप से रिलेटेड बातें करें तो ये साइन भी बताते हैं कि वह भी आप में इंटरैस्टेड है.

फिर भी आप को थोड़ा भी डाउट है तो थोड़ी हिम्मत जुटा कर अपने दिल की बात बोल दीजिए. ज्यादा से ज्यादा न ही तो बोलेगी. लेकिन, आप की उल झन तो सुल झ जाएगी.

औलाद की चाह बन गई मुसीबत की राह

रमन की शादी हुए 6 साल हो गए, मगर अभी तक कोई औलाद नहीं हुई. चूंकि दोनों पतिपत्नी धार्मिक स्वभाव के थे, इसलिए वे देवीदेवता से मन्नतें मांगते रहते थे, लेकिन तब भी बच्चा न हुआ.

तभी उन्हें पता चला कि एक चमत्कारी बाबा आए हैं. अगर उन का आशीर्वाद मिल जाए, तो बच्चा हो सकता है. यह जान कर रमन और उस की बीवी सीमा उस बाबा के पास पहुंचे.

सीमा बाबा के पैरों पर गिर पड़ी और कहने लगी, ‘‘बाबा, मेरा दुख दूर करें. मैं 6 साल से बच्चे का मुंह देखने के लिए तड़प रही हूं.’’

‘‘उठो, निराश मत हो. तुम्हें औलाद का सुख जरूर मिलेगा…’’ बाबा ने कहा, ‘‘अच्छा, कल आना.’’

अगले दिन सीमा ठीक समय पर बाबा के पास पहुंच गई. बाबा ने कहा, ‘‘बेटी, औलाद के सुख के लिए तुम्हें यज्ञ कराना पड़ेगा.’’

‘‘जी बाबा, मैं सबकुछ करने को तैयार हूं. बस, मुझे औलाद हो जानी चाहिए,’’ सीमा ने कहा, तो बाबा ने जवाब दिया, ‘‘यह ध्यान रहे कि इस यज्ञ में कोई भी देवीदेवता किसी भी रूप में आ कर तुझे औलाद दे सकते हैं, इसलिए किसी भी हालत में यज्ञ भंग नहीं होना चाहिए, नहीं तो तेरे पति की मौत हो जाएगी.’’

‘‘जी बाबा,’’ सीमा ने कहा और बाबा के साथ एकांत में बने कमरे में चली गई. वहां बाबा खुद को भगवान बता कर उस के अंगों के साथ खेलने लगा.

सीमा कुछ नहीं बोली. वह समझी कि बाबाजी उसे औलाद का सुख देना चाहते हैं, इसलिए वह चुपचाप सबकुछ सहती रही.

लेकिन शरद ऐसे बाबाओं के चोंचलों को अच्छी तरह जानता था, इसलिए जब उस की बीवी टीना ने कहा, ‘‘हमें भी बच्चे के लिए किसी साधुसंत से औलाद का आशीर्वाद ले लेना चाहिए,’’ तब शरद बोला, ‘‘औलाद केवल साधुसंत के आशीर्वाद से नहीं होती है. इस के लिए जब तक पतिपत्नी दोनों कोशिश न करें, तब तक कोई बच्चा नहीं दे सकता.’’

‘‘मगर हम यह कोशिश पिछले 5 साल से कर रहे हैं. हमें बच्चा क्यों नहीं हो रहा है?’’ टीना ने पूछा.

‘‘इस की जांच तो डाक्टर से कराने पर ही पता चल सकती है कि हमें बच्चा क्यों नहीं हो रहा है. समय मिलते ही मैं डाक्टर से हम दोनों की जांच कराऊंगा.’’

टीना ने कहा, ‘‘ठीक है.’’

दोपहर को टीना की सहेली उस से मिलने आई, जो उसे एक नीमहकीम के पास ले गई. नीमहकीम ने टीना से कुछ सवाल पूछे, जिस का उस ने जवाब दे दिया.

इस दौरान ही उस नीमहकीम ने यह पता लगा लिया था कि टीना को माहवारी हुए आज 14वां दिन है, इसलिए वह बोला, ‘‘तुम्हारे अंग की जांच करनी पड़ेगी.’’

‘‘ठीक है, डाक्टर साहब. मैं कब आऊं?’’ टीना ने पूछा.

‘‘जांच आज ही करा लो, तो अच्छा रहेगा,’’ नीमहकीम ने कहा, तो टीना राजी हो गई.

तब वह नीमहकीम टीना को अंदर के कमरे में ले गया, फिर बोला, ‘‘आप थोड़ी देर यहीं बैठिए और इस थर्मामीटर को 5 मिनट तक अपने अंग में लगाइए.’’ टीना ने ऐसा ही किया.

5 मिनट बाद डाक्टर आया. उस के एक हाथ में अंग फैलाने का औजार और दूसरे हाथ में एक इंजैक्शन था, जिस में कोई दवा भरी थी, जिसे देख कर टीना ने पूछा, ‘‘यह क्या है डाक्टर साहब?’’

‘‘इस से तुम्हारे अंग की दूसरी जांच की जाएगी,’’ कह कर नीमहकीम ने टीना से थर्मामीटर ले लिया और टीना को मेज पर लिटा दिया. इस के बाद वह उस के अंग में औजार लगा कर जांच करने लगा.

जांच के बहाने नीमहकीम ने टीना के अंग में इंजैक्शन की दवा डाल दी और कहा, ‘‘कल फिर अपनी जांच कराने आना.’’

टीना अभी तक घबरा रही थी, मगर आसान जांच देख कर खुश हुई. फिर दूसरे दिन भी यही हुआ. मगर उस दिन इंजैक्शन को अंग में आगेपीछे चलाया गया था. इस के बाद उसे 14 दिन बाद आने को कहा गया.

टीना जब 14 दिन बाद नीमहकीम के पास गई, तब वह सचमुच मां बनने वाली थी.

यह जान कर टीना बहुत खुश हुई. मगर जब यही खुशी उस ने अपने पति शरद को सुनाई, तो वह नाराज हो गया.

‘‘बता किस के पास गई थी?’’ शरद चीख पड़ा.

‘‘यह मेरा बच्चा नहीं है. मैं ने कल ही अपनी जांच कराई थी. डाक्टर का कहना है कि मेरे शरीर में बच्चा पैदा करने की ताकत ही नहीं है. तब मैं बाप कैसे बन गया?’’ शरद ने कहा.

शरद के मुंह से यह सुनते ही टीना सब माजरा समझ गई. वह जान गई कि नीमहकीम ने जांच के बहाने उस के अंग में अपना वीर्य डाल दिया था. मगर अब क्या हो सकता था. टीना औलाद के नाम पर ठगी जा चुकी थी.

आज के जमाने में औलाद पैदा करने की कई विधियों का विकास हो चुका है. परखनली से भी कई बच्चे पैदा हो चुके हैं. यह सब विज्ञान के चलते मुमकिन हुआ है. फिर भी लोग पुराने जमाने में जीते हुए ऐसे धोखेबाजों के पास बच्चा मांगने जाते हैं. इस से बढ़ कर दुख की बात और क्या हो सकती है.

महिलाओं में बढ़ रही पोर्न की लत

पोर्न मूवी का चसका बिलकुल उसी तरह है जैसेकि ड्रग का चसका. आजकल तो औनलाइन हर तरह की पोर्न मूवीज उपलब्ध हैं. जो इन्हें एक बार देख लेता है वह इन का आदी हो जाता है और फिर इन के चंगुल से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है.

आप क्या सोचते हैं कि  औनलाइन पोर्न मूवी या वीडियो देखने का शौक सिर्फ पुरुषों को ही है? जी नहीं, एक सर्वे के अनुसार महिलाएं भी पोर्न मूवी या वीडियो देखने में पीछे नहीं हैं.

क्या है साइबर सेक्स          

यह एक प्रकार की मानसिक समस्या है, जिस में लोग पोर्न मूवी देखने के आदी हो जाते हैं. रोज कुछ समय इंटरनैट पर बिता कर नई तरह की पोर्न मूवी देखना चाहते हैं.

एक कंपनी में किए गए शोध से यह बात सामने आई है कि कुछ सदस्य दफ्तर में ही पोर्न फिल्म डाउनलोड कर रहे थे. इन कर्मचारियों में एक महिला भी शामिल थी. जब महिला का लैपटौप खंगाला गया तो बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई. इस महिला ने 2 सप्ताह में करीब 1,100 बार पोर्न क्लिप्स डाउनलोड कीं और

400 से ज्यादा अश्लील पिक्चर्स उस के हार्ड ड्राइव में पाई गईं. इस से पता चला कि पुरुषों की तरह महिलाएं भी वर्कप्लेस पर पोर्न देखने की आदी होती हैं.

महिलाएं पोर्न क्यों देखती हैं

रिलैक्सेशन के लिए: हर समय सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली महिलाएं भी अब कोई भी पोर्न साइट देखने में झिझकती नहीं हैं. कुछ मसालेदार, कुछ चटपटा देखने की उन की भी इच्छा होती है. कुछ औरतों का तो कहना है कि  वे इस तरह के वीडियो या पिक्चर देख कर तनावमुक्त होती हैं. कुछ सिर्फ टाइमपास या ऐंजौय करने के लिए इन का आनंद लेती हैं.

कौन्फिडैंस बढ़ाने के लिए: शोध से यह  बात भी सामने आई है कि सिर्फ मूड बदलने के लिए ही नहीं, बल्कि सेक्स के समय अपनी तरफ से पहल करने के लिए भी महिलाएं इस तरह के वीडियो या मूवी देखना पसंद करती हैं. कहा जाता है कि महिलाएं पहल नहीं करतीं. लेकिन अब ऐसा नहीं है. आज के समय में महिलाएं भी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए पहल करती हैं, तो कुछ अपना कौन्फिडैंस बढ़ाने के लिए पोर्न देखना पसंद करती हैं. यह एक तरह से महिलाओं के लिए फोरप्ले का काम करता है.

साथी के लिए: कई केसों में देखा गया है कि पुरुष मित्र या पति चाहता है कि उस की महिला पार्टनर भी उस के साथ बैठ कर पोर्न देखे. ऐसे में पार्टनर की इच्छा को पूरा करने के लिए भी कई महिलाएं पोर्न देखना पसंद करती हैं.

सेक्स फैंटेसी के लिए: कई महिलाएं नई फैंटासियों के बारे में सोचने और उन्हें ऐक्सप्लोर करने के लिए पोर्न वीडियो का सहारा लेती हैं.

क्या कहते हैं शोध

कुछ शोध बताते हैं कि 15 से 25% महिलाएं औनलाइन पोर्न मूवी देखने की आदी और हाइपरसेक्सुअल बनती जा रही हैं. हाइपरसेक्सुअल मानसिकता वाली महिलाएं इस कदर इन की आदी हो जाती हैं कि उन्हें हर समय सिर्फ सेक्स से जुड़ी फैंटेसी या उस से जुड़ी बातें करना ही अच्छा लगता है.

शोधों से यह बात भी सामने आई है कि ऐसी महिलाएं हस्तमैथुन या मास्टरबेशन संकीर्णता से ग्रस्त होती हैं. पोर्नोग्राफी की फिल्में इंटरनैट का ट्रैफिक बढ़ाती हैं जोकि सामान्य साइटों की तुलना में कहीं अधिक होती हैं.

हीट्रोसेक्सुअल महिलाएं

इस शोध के परिणाम में वैज्ञानिकों ने यह पाया कि जो महिलाएं हीट्रोसेक्सुअल होती हैं, वे इंटरनैट पर रोज नए तरह के पोर्न वीडियो की तलाश करती हैं. ऐसी महिलाएं इंटरनैट पाते ही पोर्न वीडियो की तलाश में लग जाती हैं. उन्हें सब से अधिक जरूरी काम यही लगता है.

अच्छी नहीं लत

कहावत है कि अति हर चीज की बुरी होती हैं. जी हां, इस लत का पड़ना भी अच्छा नहीं. इस बीमारी से त्रस्त महिलाएं हर समय सिर्फ पोर्न ही देखना चाहती हैं. इस कारण उन्हें जगह का भी एहसास नहीं रहता. रिसर्च के मुताबिक औफिस में भी महिलाएं पोर्न वीडियो देखती हैं, जिस वजह से वे अपने काम परकम ध्यान देती हैं. पोर्न देखने की आदी महिलाओं की संख्या दिनबदिन बढ़ती जा रही है.

क्या आप जानते हैं हसबैंड-वाइफ के बेडरूम लव का A टू Z

प्यार के महकते फूल को बचाए रखने के लिए यह जरूरी है कि बैडरूम को कुरुक्षेत्र नहीं, बल्कि प्रणयशाला बनाया जाए और इस के लिए यह बेहद जरूरी है कि बैडरूम लव की ए टू जैड परिभाषा को कायदे से जाना जाए. तो फिर चलिए प्रणयशाला की क्लास में:

 1. अट्रैक्ट  –  आकर्षित करना

अपने साथी को आकर्षित करना ही प्रणयशाला का प्रथम अक्षर है. पत्नी को चाहिए कि वह पति के आने से पहले ही अपने काम निबटा कर बनावशृंगार कर ले और पतिदेव औफिस के काम का बोझ औफिस में ही छोड़ कर आएं.

2. ब्यूटीफुल  –  सुंदर

सुंदरता और आकर्षण सिक्के के 2 पहलू हैं. हर सुंदर चीज अपनी ओर देखने वाले को आकर्षित करती ही है, इसलिए शादी के बाद बढ़ते वजन पर लगाम लगाएं और ब्यूटीपार्लर जा कर अपनी सुंदरता को फिर से अपना बनाएं ताकि आप की सुंदरता को देख कर उन्हें हर दिन खास लगे.

3. चेंज  –  बदलाव

अगर जिंदगी एक ही धुरी पर घूमती रहे तो बेमजा हो जाती है. इसलिए अपनी सैक्स लाइफ में भी थोड़ा चेंज लाएं. मसलन, प्यार को केवल बैडरूम तक ही सीमित न रख कर एकसाथ बाथ का आनंद लें और अगर जौइंट फैमिली में हैं तो चोरीछिपे उन्हें फ्लाइंग किस दें, कभी अपनी प्यार की कशिश का चोरीछिपे आतेजाते एहसास कराएं. यकीन मानिए कि यह प्यार की लुकाछिपी आप की नीरस जिंदगी को प्यार से सराबोर कर देगी.

4. डेफरेंस – आदर

पति पत्नी को चाहिए कि वे एकदूसरे को उचित मानसम्मान दें. साथ में एकदूसरे के परिवार का भी आदर करें, क्योंकि जिस दर पर आदर व कद्र हो, प्यार भी वहीं दस्तक देता है.

5. ऐलिगैंस  – सुघड़ता

अस्तव्यस्त हालत में न तो घर अच्छा लगता है और न ही आप. कहीं ऐसा न हो कि जब आप दोनों बैडरूम में आएं तो पलंग पर सामान ही बिखरा पड़ा हो और बैठने की जगह भी न मिले. फिर प्यार की बात तो भूल ही जाएं. इसलिए घर को हमेशा संवार कर रखें.

6. फौरगेट – भूल जाना

भुलक्कड़पने की आदत वैसे तो बुरी होती है लेकिन बात जहां पतिपत्नी के रिश्ते की हो तो यह आदत अपनाना ही श्रेयस्कर है. मतलब अतीत में मिले जख्मों, शिकवेशिकायतों व लड़ाईझगड़ों को बैडरूम के बाहर ही भूल कर हर रोज अपने रिश्ते की नई शुरुआत करनी चाहिए और भूल कर भी भूली बातों को याद नहीं करना चाहिए.

7. गारमैंट्स – परिधान

यह काफी कौमन प्रौब्लम है कि लेडीज सुबह के पहने हुए कपड़ों में ही रात को सोने पहुंच जाती हैं. नतीजतन उन के कपड़ों से आने वाली सब्जियों, मसालों व पसीने की दुर्गंध बेचारे पतिदेव को व्यर्थ में ही सब्जीमंडी की याद दिला देती है. ऐसे में बेचारे दिल के कोने में दुबका पड़ा प्यार भी काफूर हो जाता है और उस की जगह चिड़चिड़ाहट ले लेती है. इसलिए प्यार के एहसास को तरोताजा करने के लिए खुद भी तरोताजा हो कर साथी के संसर्ग में आएं.

8. हैल्प – मदद

बढ़ती जरूरतों के कारण समयसीमा जिंदगी में छोटी पड़ती जा रही है. लेकिन अगर पतिपत्नी स्वेच्छा से एकदूसरे के काम में अपना सहयोग दें तो भागते समय में से प्यारमुहब्बत के पलों को आसानी से पकड़ा जा सकता है यानी जिम्मेदारियों को मिल कर उठाएं और जिंदगी का भरपूर आनंद लें.

9. इंपेशेंस – अधीरता

प्यार का मतलब सिर्फ जिस्मानी जरूरत से ही नहीं होता, बल्कि प्यार में एकदूसरे की भावना को भी मान देना जरूरी होता है. प्यार का तात्पर्य बेसब्री और अधीरता से प्रणयसंबंध बना कर दूसरी तरफ करवट ले कर सो जाना नहीं होता, बल्कि प्यार भरा आलिंगन प्रेमालाप और प्यार भरी बातों व स्नेहिल स्पर्श के द्वारा भी आप अपने साथी को प्यार से सराबोर कर सकते हैं.

10. जौइन – जोड़ना

अकसर पत्नी की आदत हो जाती है कि वह बैडरूम में आते ही ससुराल वालों की बुराई शुरू कर देती है, जिस से बेवजह माहौल में तनाव आ जाता है. माना कि आप परेशान हैं, लेकिन आप के पति को भी तो औफिस में न जाने कितने काम और टैंशनरही होगी. इन सब बेकार की बातों से आप अनजाने में वे हसीन पल गवां देती हैं, जो आप दोनों को खुशियां दे सकते थे. पतिपत्नी को स्वयं सोचना चाहिए कि जिंदगी में टैंशन तो लगी रहती है, लेकिन दिलों को जोड़ने वाले पल होते ही कितने हैं. इसलिए बैडरूम में दिलों को जोड़ें, न कि तोड़ने का काम करें.

11. किड्स – बच्चे

बच्चे होने के बाद पतिपत्नी के रिश्ते को मजबूत आधार मिलता है. लेकिन कहीं न कहीं पति को प्यार बंटता हुआ भी महसूस होता है, क्योंकि बच्चे होने के बाद पत्नी का ध्यान बच्चों में ज्यादा लगा रहता है जिसे पति अपनी उपेक्षा समझने लगता है. इसलिए बच्चों के साथसाथ अगर पति की भी थोड़ीबहुत फरमाइश पूरी करें तो उन को भी अच्छा लगेगा.

12. लाइक – अच्छा लगना

पति पत्नी को एकदूसरे के स्वभाव, इच्छाओं आदि को मान देना चाहिए. स्त्री स्वभाव से शर्मिली होती है, इसलिए यह पति का कर्तव्य होता है कि वह चुंबन, आलिंगन, स्पर्श व प्यार भरी बातों से उस की झिझक को दूर करे. उसी तरह पत्नी को भी वह सब करना चाहिए जो पति को अच्छा लगे.

13. मसाज – मालिश

मसाज करने से बौडी और माइंड दोनों रिलैक्स फील करते हैं और ऐसे में यदि आप का पार्टनर ही आप को मसाज थेरैपी दे तो क्या कहने. माना कि वर्किंग डे में ऐसा होना मुश्किल है, लेकिन अगर वीकेंड में इस थेरैपी का इस्तेमाल किया जाए तो यकीन मानिए आप दोनों को ही वीकेंड का ही इंतजार रहेगा.

14. नेवर – कभी नहीं

प्यार को लड़ाईझगड़े में हथियार न बनाएं. फरमाइश पूरी न होने पर, ‘नहीं आज मूड नहीं है’, ‘मुझे सोना है’ और ‘जब देखो तब तुम्हें यही सूझता है’ जैसे संवाद रिश्तों में पड़ने वाली गिरह का काम करते हैं. इसलिए प्यार को सिर्फ प्यार ही रहने दें.

15. ओपिनियन – राय

गृहस्थ जीवन में कई ऐसे मुद्दे होते हैं, जिन में कभीकभी पतिपत्नी दोनों की राय एक होती है, तो कभीकभी दोनों की राय जुदा होती है. ऐसे मौकों पर एकदूसरे की राय को सुनें, उस पर ध्यान दें और मिल कर सही निर्णय लें फिर चाहे मसला जो भी हो.

16. प्लौडिट – प्रशंसा

हर इनसान अपनी प्रशंसा करवाना चाहता है, इसलिए जो बातें आप को एकदूसरे में अच्छी लगती हैं उन्हें निस्संकोच अपने साथी से कहें. सिर्फ इतना ही नहीं, निश्छल रूप से सहवास के आनंददायक पलों में भी बेझिझक उन की तारीफ करें. यह तारीफ आप के साथी में पहले से कई गुना ज्यादा जोश भर देगी.

17. क्वैरी – प्रश्न पूछना

अकसर संबंधों में ठहराव आने की वजह चुप्पी भी होती है, जिसे हम अपने अहं की वजह से ओढ़ लेते हैं. उस के कारण कई बार छोटेछोटे झगड़े बड़ा भयंकर रूप धारण कर लेते हैं. इसलिए चुप्पी की दीवार फांद कर उन से पूछें कि एक छोटी सी बात हमारे प्यार के बीच कब तक रहेगी? पतिपत्नी के रिश्ते में स्वस्थ संवाद होने बेहद जरूरी हैं अन्यथा दिल की धड़कनों को भी चुप्पी लगने में समय नहीं लगता.

18. रेमेंट – पोशाक

प्रेमिका या प्रेमी के रूप में आप ने अपने साथी को आकर्षित करने के लिए कितना कुछ किया, लेकिन शादी के बाद वह प्यार कहीं डब्बे में बंद कर दिया. इसलिए डब्बा खोलें और आप के हमसफर शादी से पहले आप को जिस ड्रैस व रूप में पसंद करते थे वापस उस रूप में आ जाएं.

19. सैटिस्फैक्शन – संतुष्टि

विवाह का एक महत्त्वपूर्ण तथ्य है पतिपत्नी दोनों की यौन इच्छाओं की तृप्ति. लेकिन किसी एक के संतुष्ट न होने पर असंतोष, द्वेष, आक्रोश व हीनता का रूप ले लेता है. इसलिए अपने साथी की जरूरतों को समझें.

20. टर्म – शर्तें

पतिपत्नी के रिश्ते में आपसी तालमेल व समझदारी बहुत माने रखती है. लेकिन जब संबंधों के बीच शर्त आने लगे तो वह रिश्ते में घुन का काम करती है. कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो प्यार और शर्त को एक ही पलड़े में रखती हैं. जैसे यह कहती हैं कि मुझे सोने का सैट ला कर दोगे तो ही हाथ लगाने दूंगी. नतीजा, पति का मन प्रणय संबंध से खट्टा हो जाता है और वह कहीं और प्यार की तलाश करने लगता है.

21. अनकंसर्न – उदासीन

जिस तरह प्यार में एकदूसरे का साथ जरूरी होता है, उसी तरह एकदूसरे की परवाह करना भी जरूरी होता है. ऐसा न हो कि पतिदेव आएं और आप टीवी या बच्चों में ही उलझी रहें. अगर रिश्ते में नीरसता और उदासीनता ही छाई रहेगी, तो प्यार को हरियाली कैसे मिलेगी, क्योंकि उन के छोटे से दिल में या तो उदासीनता रह सकती है या फिर आप.

22. वैराइटी – विभिन्न प्रकार

जिंदगी एक ढर्रे पर चलती रहे तो बोरिंग लगने लगती है. उसी तरह बैडरूम रोमांस में भी नई जान डालने के लिए रोमांटिक बनें. कभी बाथरूम, कभी ड्राइंगरूम तो कभी किचन रोमांस का लुत्फ उठाएं. प्रणय मिलन के समय अलगअलग रतिक्रीडाओं द्वारा सैक्सुअल लाइफ का भरपूर आनंद उठाएं.

23. व्हीड्ल – लुभाना

प्रणयमिलन का भरपूर लुत्फ उठाना चाहती हैं तो उस की शुरुआत दिन से ही करें. उन्हें फोन पर ‘आई लव यू’ कहें और मैसेज के द्वारा रोमांटिक बातें सैंड करें. उन्हें निस्संकोच बताएं कि आप उन का साथ चाहती हैं. फिर बनसंवर कर शाम को उन का इंतजार करें.

24. जेरौटिक – नीरस

बैडरूम के नीरस माहौल में तबदीली कर के उसे थोड़ा रोमांटिक व सुगंधित बनाएं. साथ में कोई धीमा संगीत चलाएं. माहौल को और ज्यादा रंगीन व खुशनुमा बनाने के लिए कोई रोमांटिक मूवी, मैगजीन या फोटो देखें, जो आप की उमंग भरी कल्पनाओं को हकीकत का रूप दे, साथ में आप की जिंदगी में नया जोश, नई उमंग भर दे.

25. योगा

हैल्दी सैक्स लाइफ के लिए हैल्दी शरीर होना बेहद जरूरी है और उस के लिए योगा यानी व्यायाम से बेहतर कोई और औप्शन नहीं है. यह आप के शरीर को नई स्फूर्ति व ऊर्जा देगा. फिट शरीर के साथ ही आप फिट सैक्स लाइफ पा सकते हैं और अपने साथी व अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं.

26. जेस्ट – मजेदार

जिंदगी मजेदार तभी होती है जब जिंदगी के हर पल का भरपूर आनंद उठाया जाए. सैक्स लाइफ को भी हैल्दी व अपडेट करना चाहते हैं, तो मुख्य सहवास क्रिया से ज्यादा फोरप्ले और आफ्टरप्ले में ध्यान लगाएं, जिस से हसीन लमहों का एहसास आप के साथसाथ आप के साथी को भी भरपूर मिले.

बीमारियों से दूर रहने के 5 टिप्स

इंसान के लिए सब से कीमती होती है उस की सेहत. पर आज के भागदौड़ भरे जमाने में खराब लाइफ स्टाइल के चलते हम बीमार रहने लगे हैं. ये बीमारियां शहरों और गांवदेहात के लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं. इन बीमारियों से दूर रहने के लिए हमें अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर अपनी रोजाना की जिंदगी में हम कुछ बातों का खयाल रखें, तो एक सेहतमंद जिंदगी जी सकते हैं. तो आइए जानें न्यूट्रीशनिस्ट, डाइटीशियन और फिटनैस ऐक्सपर्ट मनीषा चोपड़ा से अपने शरीर की बीमारियों को दूर रखने के कुछ टिप्स :

1. मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन

वैसे तो कई सब्जियां और फल पूरे साल मौजूद रहते हैं, लेकिन सिर्फ उन्हीं को खाना जरूरी है, जो चल रहे मौसम के लिहाज से सही हों. सेहत से भरपूर और ताजा भोजन हासिल करने की कोशिश करें. आप इस मौसम  के लिहाज से टमाटर, बैरी, आम, तरबूज, खरबूजा, आलूबुखारा, नारंगी जैसे फलों और सब्जियों पर ध्यान दे सकते हैं.

2. सही मात्रा में पानी पीएं

पानी पीना और इस मानसून के सीजन में शरीर में नमी बनाए रखना बेहद जरूरी है. पक्का करें कि खुद को ताजगी महसूस कराने की कोशिश में हर दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीएं. अगर मुमकिन हो, तो कम ठंडा पानी पीएं, क्योंकि ज्यादा ठंडा पानी पीने से सेहत से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

3. नियमित रूप से कसरत करें

कसरत हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है. यह हमें अनेक बीमारियों से बचाए रखती है, इसलिए अपने शरीर को बीमारियों से दूर करने के लिए नियमित रूप से कसरत करना बहुत जरूरी है.

4. ताजा फलों का जूस पीएं

बहुत से ऐसे लोग हैं, जो ज्यादा प्यास लगना महसूस करते हैं और अकसर अपनी प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसे ठंडे पेय आप के शरीर को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए कोल्ड ड्रिंक के बजाय ताजा फलों के जूस का इस्तेमाल करें. ये कोल्ड ड्रिंक के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होते हैं और इन से आप की सेहत और ज्यादा फिट रह सकती है.

5. शरीर की सफाई रखें

सेहतमंद शरीर के लिए साफसफाई जरूरी है. यह ध्यान रखें कि आप जो भोजन या पीने की चीज ले रहे हैं, वह साफ और ताजा हो. आप का शरीर घर या रैस्टौरैंट में गंदे बरतनों की वजह से बैक्टीरियल इंफैक्शन का शिकार हो सकता है, इसलिए खाने से पहले और खाने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं. अपने चेहरे को भी समयसमय पर धोते रहें.

जीवनसाथी: उस नौजवान ने कैसे जीता दिल

Story in Hindi

कंगना के बदले तेवर : कड़वा बोलने वाली जबान हुई मीठी

2 ‘नैशनल अवार्ड’ जीतने के अलावा साल 2020 में ‘पद्मश्री’ से नवाजी जा चुकी अदाकारा कंगना राणावत हमेशा अपने बेखौफ बयानों के साथसाथ अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाती आई हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से जब से उन्होंने एक खास राजनीतिक दल की तरफ झुक कर विवादास्पद बयान देना शुरू किया है, तब से उन का ऐक्टिंग कैरियर ग्राफ भी लगातार गिरता चला गया है. उन की ‘कट्टीबट्टी’, ‘रंगून’, ‘सिमरन’, ‘मणिकर्णिका : द क्वीन औफ झांसी’, ‘जजमैंटल है क्या’, ‘थलैवी’, ‘धाकड़’ जैसी फिल्मों ने बौक्स औफिस पर पानी तक नहीं मांगा. कंगना ने ऐक्टिंग करने के अलावा फिल्म ‘सिमरन’ की कहानी लिखी थी और ‘मणिकर्णिका : द क्वीन औफ झांसी’ का कोडायरैक्शन भी किया था.

मगर हमेशा विद्रोही स्वभाव की रही कंगना राणावत ने इन फिल्मों की नाकामी या भाजपा के प्रति अपने रवैए के चलते दूसरे राजनीतिक दलों के निशाने पर आने की कोई परवाह नहीं की. जब उन्हें अहसास हुआ कि भाजपा के प्रति उन की नरमी और स्वभाव के चलते अब बौलीवुड में बतौर हीरोइन उन्हें काम मिलने से रहा, तो कंगना राणावत ने ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ नामक अपनी खुद की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी खोल ली और फिल्मों की प्रोडक्शन, डायरैक्शन और उन में ऐक्टिंग करना शुरू कर दिया.

कंगना राणावत ने एक फिल्म ‘इमरजेंसी’ का प्रोडक्शन व डायरैक्शन करने के साथ ही इस में इंदिरा गांधी का किरदार भी निभाया है, जिसे वे दिसंबर, 2023 तक सिनेमाघरों में पहुंचाना चाहती हैं. बौलीवुड का एक तबका मान कर चल रहा है कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद विवाद पैदा होना स्वाभाविक है.

कंगना राणावत ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत फिल्म ‘टीकू वैड्स शेरू’ भी बनाई है. इस फिल्म के लेखक व डायरैक्टर साईं कबीर हैं और इस में कंगना ने ऐक्टिंग नहीं की है, बल्कि इस में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘चिड़ियाखाना’ फेम हीरोइन अवनीत कौर की जोड़ी है. यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय 23 जून, 2023 से ओटीटी प्लेटफार्म ‘अमेजौन प्राइम’ पर स्ट्रीम होगी.

ट्रेलर लौंच पर कंगना के बदले तेवर

14 जून, 2023 को जब फिल्म ‘टीकू वैड्स शेरू’ का ट्रेलर लौंच हुआ, तो इस मौके पर कंगना राणावत अपनी अब तक की इमेज के उलट नजर आईं. उन की चालढाल में अकड़ नहीं थी और न ही उ नका चिरपरिचित अंदाज वाला मुंहफट स्वभाव ही नजर आया. उन्होंने ‘अमेजौन प्राइम’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर की भी जम कर तारीफ की.

तो क्या प्रोड्यूसर बनते ही कंगना राणावत की चालढाल और स्वभाव बदल गया? पत्रकार बिरादरी आज भी फिल्म ‘जजमैंटल है क्या’ के ट्रेलर लौंच के मौके पर कंगना राणावत के तेवरों को भूली नहीं है. उस समय तो उन्होंने कुछ पत्रकारों को ही आड़े हाथ लिया था. लेकिन अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘टीकू वैड्स शेरू’ के ट्रेलर लौंच के समय उन की जबान में मिठास थी.

आमतौर पर ‘नैपोटिजम, बौलीवुड के अंदर चलने वाली राजनीति, ड्रग्स वगैरह के बारे में बिना कुछ पूछे बयान देने वाली कंगना राणावत काफी सधी हुई बातें करती नजर आईं. अपनी मीठी जबान में उन्होंने साफ कर दिया कि इस फिल्म में बौलीवुड के कड़वे सच के बारे में बात की गई है. संघर्ष के दिनों में हर कलाकार को औडिशन के समय जिस रवैए से गुजरना पड़ता है, उस की भी बात की गई है.

इस मौके पर कंगना राणावत ने साफसाफ कहा, “नवाज सर सहित हम सभी उन संघर्षपूर्ण दिनों से गुजरे हैं. मुझे याद है कि लंबा संघर्ष करने के बाद साल 2006 में मुझे फिल्म ‘गैंगस्टर’ में अभिनय करने का अवसर मिला था. आज 17 साल बाद ‘टीकू वैड्स शेरू’ से मेरे कैरियर की नई शुरुआत हो रही है. आज का दिन मेरे लिए बहुत खास दिन है. आज हमारे पास सबकुछ है, स्टारडम है और फैंस हैं और दुनिया हम पर बहुत मेहरबान है, लेकिन हम ने मुंबई का दूसरा पक्ष भी देखा है और बौलीवुड के कड़वे सच से रूबरू हुए हैं.”

शायद दबे शब्दों में कंगना राणावत ‘कास्टिंग काउच’ की तरफ ही इशारा कर रही थीं, पर बाद में उन्होंने मुंबई शहर की तारीफ (याद होगा कि तकरीबन 2 साल पहले कंगना ने मुंबई शहर की जम कर बुराई की थी और शिव सेना के गुस्से का शिकार भी हुई थीं) में कसीदे पढ़ते हुए कहा, “मुंबई की सब से बड़ी खूबी है कि वह हर दिन दूसरे राज्यों से आने वाले लाखों लोगों को न सिर्फ अपने अंदर समाहित करती है, बल्कि उन का पालनपोषण भी करती है. हमारी यह फिल्म उन लोगों के लिए प्यार और प्रेमपत्र है, जो इस शहर में अपने सपने ले कर आते हैं और कहीं उन के सपने खो जाते हैं.”

इतना ही नहीं, कंगना राणावत ने बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार किया कि यह फिल्म पुरानी फिल्म है, जो नए नाम के साथ आ रही है. उन्होंने कहा, “तकरीबन 8 साल पहले एक फिल्म की प्रैस वार्ता हुई थी. उस फिल्म का नाम था ‘डिवाइन लवर्स’, जिस का लेखन व डायरैक्शन साईं कबीर कर रहे थे और इस में मेरे साथ इरफान खान अभिनय करने वाले थे, पर साईं कबीर के बीमार हो जाने से यह फिल्म नहीं बनी. 4 साल तक वे बीमार रहे. इसी बीच इरफान साहब का भी देहांत हो गया. अब हम ने उसी को ‘टीकू वैड्स शेरू’ के नाम से बनाया है.”

‘टीकू वैड्स शेरू’ की कहानी के केंद्र में तसलीम टीकू खान (अवनीत कौर) और शिराज शेरू खान अफगानी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) हैं. दोनों ही सनकी हैं. दोनों की अपनीअपनी दुनिया है और अपनीअपनी इच्छाएं हैं.

शेरू बौलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट है, मगर अपने गांव में वह खुद को स्टार ही बताता है. शेरू की उम्र हो गई है, पर शादी नहीं हुई है. उसे शादी करने की जल्दी भी है. उधर टीकू को बौलीवुड में हीरोइन बनना है.

टीकू जो अपने बड़े रूढ़िवादी मुसलिम परिवार के साथ भोपाल में रहती है, वह सोचती है कि शेरू से शादी कर के भोपाल से बौलीवुड पहुंच कर हीरोइन बन जाएगी, इसलिए शादी कर लेती है, जबकि दोनों में असमानताएं ही हैं. बाद में वे दोनों अंडरवर्ल्ड, ड्रग्स और रोमांस की अराजकता के बीच फंस जाते हैं और अपने दुख से निबटने के लिए एक के बाद एक ट्रैजिडी का सामना करते हैं.

पुनीत से पहले Bigg Boss के घर से बाहर हुए थे ये 10 कंटेस्टेंट

बिग ब़ॉस ओटीटी का सीजन 2 शुरु हो चुका है बीते दिन शो का प्रीमियर था. जहां कंटेस्टेंट की धमाकेदार एंट्री हुई, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा, शो में पहले ही दिन कुछ कंटेस्टेंट ने मेकर्स की नाक में दम कर दिया. जिसकी वजह से उन्हे घर से बाहर कर दिया. आज ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट के बारें में बताएंगे, कि जिन्हे गलत हरकतों की वजह से घर से बाहर कर होना पड़ा था.

1. पुनीत सुपरस्टार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prakash kumar (@puneetsuper_starrrr)

पहले दिन ही गलत हरकत करने और बिग बॉस की प्रॉपर्टी को डैमेज कर खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने की वजह से पुनीत सुपरस्टार को घर से बेघर कर दिया है. एक ही दिन में पुनीत सुपरस्टार की हरकतों से तंग आकर मेकर्स ने ये फैसला किया.

2. उमर रियाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

इससे पहले बिग बॉस सीजन 15 में उमर रियाज को भी प्रतीक सहजपाल से हाथापाई करने के आरोप में निर्माताओं ने उन्हें बेघर किया था. उनका इविक्शन फिनाले वीक से ठीक पहले हुआ. जिससे उनके फैंस को काफी धक्का लगा था.

3. अफसाना खान

बिग बॉस 15 की ही कंटेस्टेंट अफसाना खान को चाकू उठाकर खुद को मारने की कोशिश की वजह से मेकर्स ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अफसाना खान के ड्रामे भी इस सीजन की लाइमलाइट में बने थे.

4. विकास गुप्ता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney)

बिग बॉस 14 में विकास गुप्ता और अर्शी खान के बीच बुरी लड़ाई देखी गई. जिससे दुखी होकर विकास गुप्ता ने अर्शी खान को पूल में धक्का दे दिया था. इसके बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा था.

5. मधुरिमा तुली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhurima Tuli (@madhurimatuli)

एक्ट्रेस मधुरिमा तुली और उनके एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह के बीच बिग बॉस 14 में काफी लड़ाइयां देखने को मिली. हद तो तब हो गई जब एक्ट्रेस ने गुस्से में आकर अपने एक्स के बंप पर फ्राइंग पैन से कई बार हिट किया. इसके बाद निर्माताओं ने उन्हें घर से बाहर कर दिया था.

6. शिवाशीष मिश्रा

एक्टर शिवाशीष मिश्रा को नियमों का पालन न करने की वजह से निर्माताओं ने बीच शो में से ही बेघर कर दिया था. एक्टर की उस वक्त खूब किरकिरी हुई थी.

7. प्रियंका जग्गा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka Jagga (@priyankajagga40)

प्रियंका जग्गा को अपनी भाषा की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था.जिसके बाद वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में खुद सलमान खान ने एक्ट्रेस को घर से बेघर कर दिया था.

8. स्वामी ओम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Om (@swami_om_official)

बिग बॉस के इतिहास के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट माने जाने वाले स्वामी ओम को भी निर्माताओं ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. स्वामी ओम ने एक एपिसोड में पेशाब फीमेल कंटेस्टेंट पर फेंक दिया था. जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर कर दिया.

9. एजाज खान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

एक्टर एजाज खान को बिग बॉस के घर में को-कंटेस्टेंट अली क्वाली मिर्जा के साथ बदतमीजी और लड़ाई झगड़े की वजह से बेघर कर दिया गया था,

10. खुशाल खंडन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KUSHAL TANDON (@therealkushaltandon)

टीवी सीरियल स्टार खुशाल खंडन और गौहर खान इस शो में प्यार में पड़ गए थे. इस दौरान गौहर खान के खिलाफ बोलने पर खुशाल और वीजे एंडी के बीच भयंकर लड़ाई हो गई थी. इसके बाद निर्माताओं ने खुशाल टंडन को घर से बेघर कर दिया था.

सेक्स और भ्रांतियां : जीवन के आनंद के लिए जरूरी है सेक्स

राजू की शादी विगत वर्ष मुन्नी के साथ हुवी थी.दोनों के परिवारवाले काफी खुश थे. पहले दिन जब राजू ने शारीरिक सम्बन्ध बनाया तो योनि से रक्तस्राव नहीं हुआ. राजू को साथी दोस्तों से मालूम था कि पहली बार सेक्स करने के बाद अगर रक्तस्राव नहीं हुआ तो समझना की लड़की पहले ही किसी लड़के के साथ शारीरिक सम्बन्ध बना चुकी है.वह उसी रात्रि से मुन्नी से नफरत करने लगा.उसने मुन्नी से पूछा भी क्या तुमने किसी लड़के के साथ सम्बन्ध बनायी हो अगर बनायी हो तो सच सच बता दो.मुन्नी राजू का पैर पकड़ कर बोलने और गिड़गिड़ाने लगी मैंने किसी लड़के के साथ सम्बन्ध नहीं बनायी हूँ.मुन्नी जब अपने मैके गयी तो शर्म की वजह से किसी को बता नहीं पायी.शादी के दो वर्ष बीतने के बाद राजू पुनः मुन्नी को अपने घर ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ तो मुन्नी के पिता ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया.कोर्ट ने मुन्नी के पक्ष में फैसला सुनाया.आज मुन्नी ससुराल में है लेकिन राजू के मन में एक कसक और टीस है कि मुन्नी चरित्रहीन है.राजू जैसे ग्रामीण क्षेत्र के कम पढ़े लिखे और कम उम्र में शादी हुवी लड़कों को इन चीजों की जानकारी नहीं होती.

मदन की शादी हुवी.वह सुहागरात के दिन पहले से ही काफी डरा हुआ था कि मैं हस्तमैथुन बहुत करता हूँ तो अपनी पत्नी को सन्तुष्ट नहीं कर पायूँगा.हस्तमैथुन के सम्बन्ध में उसके मन में बहुत सारी भ्रांतियां थी.हुआ भी वही डर और अवसाद की वजह से वह अपनी पत्नी के साथ शारीरिक सम्बन्ध नहीं बना पाया.एक सप्ताह तक पत्नी रही परन्तु वह सफल नहीं हो सका.वह जब मैके गयी तो अपनी माँ से बतायी लड़का नपुंसक है.लड़की के माता पिता ने निर्णय लिया की अब उस लड़के के साथ इसकी जिंदगी नहीं बीत पायेगी.उसके बाद दूसरे लड़के के साथ शादी कर दी।मदन के माता पिता ने जब मनोचिकित्सक से दिखाया तो उसकी भी बीमारी समाप्त हो गयी और दूसरी शादी जब मदन की हुवी तो वह सफल हो गया.मदन को आज दो बच्चे भी हैं और सफलतापूर्वक अपना परिवार चला रहा है.

संजय की इसी वर्ष शादी हुवी है.शादी के बाद वह दुबला हो गया है.उसके परिवार और गाँव वाले उसे कहने लगे तुम क्यों दुबले होते जा रहे हो.उसी गाँव में एक महात्मा यज्ञ कराने के लिए आये हुवे थे.परिवार वालों ने संजय को महात्मा जी के पास ले गए और समस्या को बताये.महात्मा ने संजय को बताया की अगर तुम स्वस्थ रहना चाहते हो तो संयम से रहो.औरत के साथ माह में एक बार शारीरिक सम्बन्ध बनाओ.उपस्थित लोग भी संजय को महात्मा जी के बात को मानने पर बल देने लगे।संजय और कमजोर होते चला गया.उसके बाद जब डॉक्टर को दिखाया तो ब्लड जाँच से पता चला की संजय को सुगर की बीमारी है.

उक्त चन्द उदाहरण हैं.समाज में ब्याप्त सेक्स से सम्बंधित भ्रांतियों का.चर्चा करते हैं.समाज में ब्याप्त सेक्स से सम्बंधित भ्रांतियां और अंधविस्वास का.

सेक्स से सम्बंधित बहुत सारी भ्रांतियां हमारे समाज में ब्याप्त है. सेक्स से सम्बंधित चर्चा करना आज भी लज्जा और शर्म की बातें समझी जाती है. बहुत सारे लोगों को यौन रोग हो जाता है तो उसे शर्म से किसी को नहीं बता पाते और मर्ज बढ़ता चला जाता है.यौन रोग को गुप्त रोग कहते हैं और उसे गुप्त ही रहने देते हैं किसी को बताते तक नहीं.सेक्स को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां मनोरोग का भी बड़ा कारण बन रही है.समाज में सेक्स को लेकर जागरूकता का अभाव है.सेक्स से सम्बंधित समाज,परिवार में इस पर कोई बात नहीं करना चाहता .स्कूलों में भी सेक्स से सम्बंधित कोई शिक्षा नहीं दी जाती .युवा वर्ग अपनी जिज्ञासा को मिटाने के लिए अपने साथी ,इंटरनेट ,सोशल मीडिया का सहारा लेता है.

सेक्स से सम्बंधित बहुत सी भ्रांतियां है जिसके लिए उचित शिक्षा की जरूरत है.भ्रांतियां का वास्तविकता के साथ दूर दूर तक कोई सम्बन्ध नहीं होता मगर यह भ्रांतियां सेक्स समस्या को और गहरा कर देती है.

आम युवा लोग के बीच आम धारणा है कि जब हम पहली बार लड़की से सम्बन्ध बनाते हैं तो योनी से रक्तस्राव जरूरी है.

लेकिन सच्चाई है कि पहली बार संभोग करते समय कोई जरूरी नहीं की योनी से रक्तस्राव हो ही क्योंकि सायकिल चलाने, रस्सी फांदने या अन्य शारीरिक श्रम करने के दौरान योनी की झिल्ली फट सकती है.ऐसी स्थिति में पहली बार संभोग के दौरान रक्त नहीं निकलता.

लोगों में यह भ्रांतियां और अंधविस्वास है कि हस्तमैथुन करने से आँखों की रौशनी कम हो जाती है.लिंग टेढ़ा हो जाता है.आप पिता नहीं बन सकते.कमजोर और नपुंसक हो जाता है.

लेकिन वास्तविकता यह है कि हस्तमैथुन एक सामान्य शारीरिक क्रिया है.इससे रक्त संचार में सुधार होता है.तनाव अवसाद और संक्रमण से बचाव होता है.प्रोस्टेट कैंसर से बचाव सहित सहित शरीर की प्रतिरक्षण शक्तियों में बढ़ोतरी.

महिलाओं को भी हस्तमैथुन करने से किसी प्रकार का कोई हानि नहीं होती है.लाभ ही होता है.

शरीर में जब बीर्य की मात्रा बढ़ जाती है और किसी माध्यम से जब नहीं निकलता है तो सोने के दौरान स्वप्न के दौरान वीर्य स्खलित हो जाता है.आम लोगों के बीच धारणा है कि स्वप्नदोष से कमजोरी होती है.स्वप्नदोष एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिसमें वास्तविक संभोग के बिना ही रति आनंद की प्राप्ति होती है.नीम हकीम झोला छाप डॉक्टर युवकों में भय पैदाकर इलाज के नाम पर लूटते हैं.

लेकिन वास्तविकता है कि स्वप्नदोष से मन हल्का हो जाता है.अवसाद से लोगों को मुक्ति मिलती है.

संभोग के दौरान जो लोग शीघ्र स्खलित हो जाते हैं.वो समझते हैं कि यह बीमारी है और इलाज पर निम–हकीम और तरह तरह के दवाओं का सेवन करते रहते हैं.सेक्स पॉवर बढाने वाली बहुत सारी दवायें बाजार में उपलब्ध है जिसका बहुत सारा साईड इफेक्ट है.

आमलोगों के बीच धारणा  है  कि लिंग का छोटा होने की वजह से पुरुष और स्त्री को सेक्स के दौरान आनंद नहीं आता.

सेक्स विशेषज्ञो का कहना है कि यौन सन्तुष्टि और आनंद के लिए लिंग के छोटा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता.

आमलोगों के बीच यह धारणा है कि कंडोम का प्रयोग करने से सेक्स में आनंद नहीं आता जबकि सच्चाई यह है कि कंडोम यौन रोग से तो बचाता ही है.सेक्स के दौरान आनंद भी अधिक आता है.

महिलाओं को खाने वाली गर्भ निरोधक ओरल पिल्स के सम्बन्ध में भी लोगों के अंदर विस्वास और धारणा है कि जो महिलायें इसका उपयोग करती हैं और जब वे चाहती हैं कि गर्भधारण करें तो गर्भधारण नहीं कर पाती जबकि इसमें सच्चाई नहीं है.

आमलोगों के बीच यह धारणा और विस्वास को साधु सन्यासियो नीम हकीमों द्वारा भी फैलाया जाता है कि एक हजार खून के बूँद से एक बून्द बीर्य बनता है. जब यह वीर्य हमारे शरीर से बाहर निकलता है तो हमें कमजोरी महसूस होती है.उनलोगों के द्वारा बताया जाता है कि हमे संयम से रहनी चाहिए यानि की सेक्स नहीं करनी चाहिए जिससे हम ज्यादा स्वस्थ और ताकतवर बने रहेंगे.

जबकि सच्चाई यह है कि जब हम सेक्स करते हैं तो उससे हमें आनंद और ख़ुशी मिलती है. वीर्य की मात्रा जब हमारे शरीर में बढ़ता है तो किसी न किसी माध्यम से बाहर निकल ही जाता है. अगर हम सेक्स नहीं करते तो स्वप्नदोष के माध्यम से भी बाहर निकल जाता है. जिस तरह से मनुष्य के लिए भोजन की आवश्यकता है.सेक्स की भी इक्षा हर पुरुष स्त्री को होता है. सेक्स भी मनुष्य के जीवन का अहम हिस्सा है. जीवन के आनंद के लिए सेक्स जरूरी है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें