पेनकिलर है सैक्स

सैक्स पार्टनर के रिश्ते को मजबूत बनाता है, यह हम सभी जानते हैं. मगर सैक्स ऐसी चीज है जो शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को कम करने में भी मददगार होता है. सैक्स आखिर कैसे मेलफीमेल दोनों के लिए फायदेमंद है, इस पर चर्चा के दौरान दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल के डाक्टर अनिल अरोड़ा ने विस्तार से बताया. जिस के मुख्य बिंदु इस तरह हैं-

सैक्स इम्यूनिटी बढ़ाता है : सैक्स पूरे शरीर को प्रभावित करता है. यह दिलदिमाग के साथसाथ रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है. इस से शरीर ऐक्टिव रहता है.

जकड़न से छुटकारा : यदि पार्टनर किसी स्टिफनैस की समस्या से परेशान रहते हों तो सैक्स उन की मदद करता है. दरअसल यह एक ऐसी क्रिया है जिस से शरीर की सभी मसल्स की ऐक्सरसाइज हो जाती है. इस से स्टिफनैस जैसी तकलीफ से भी छुटकारा मिलता है. कोलैस्ट्रौल नियंत्रित रहता है, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, सर्दीजुकाम की समस्या कम होती है.

पेनकिलर का काम करता है सैक्स : शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो तो सैक्स से परहेज न करें, क्योंकि सैक्स करने से दर्द से राहत मिलेगी. यह तनाव भी दूर करता है.

खूबसूरती : यदि दोनों पार्टनर ही खुल कर सैक्स सुख को अपनाते हैं तो इस से उन की खूबसूरती ही नहीं बढ़ती, बल्कि उम्र भी बढ़ती है.

शिथिलता : सैक्स की इच्छा होने पर पुरुष इंद्रिय की ओर रक्तसंचार का प्रभाव बढ़ता है, जिस से इंद्रिय में उत्थान और कठोरता आती है. यदि आप का पार्टनर भय, चिंता, तनाव से परेशान हो तो इंद्रिय की कठोरता समाप्त या फिर कम हो जाती है. ऐसे पार्टनर को मानसिक रूप से नपुंसक कहा जाता है.

मानसिक तनाव : सैक्स मानसिक तनाव को कम करता है. इंद्रिय उत्थान नर्वस स्टिम्युलेशन पर आधारित होता है. सैक्स यहांवहां के स्ट्रैस को कम करता है और सुख की प्राप्ति देता है.

तीखे, गरम, खट्टे का अधिक सेवन :जो लोग अत्यधिक तीखे खट्टे का सेवन करते हैं उन की सैक्स की इच्छा में प्रभाव पड़ता है. सैक्स का पूरी तरह से आनंद उठाने के लिए इन्हें कम करने की जरूरत है.

प्रजनन अंग में रोग : प्रजनन अंग का रोग इंद्रिय उत्थान क्रिया में बाधा डालता है, जिस से पतिपत्नी दोनों ही सैक्स को एंजौय करते हुए समस्या का सामना करते हैं. इस का एक समाधान यह है कि पार्टनर अपने प्राइवेट पार्ट को साफ रखें, फोरप्ले पर जोर दें और आजकल सैक्स टौयज की भरमार है तो इन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

सैक्स के दौरान पार्टनर का सहयोग : पार्टनर सैक्स के दौरान पूर्णरूप से सहयोग करे तो सैक्स को चरम पर पहुंचाया जा सकता है. सैक्स में इंटिमेसी दोनों तरफ से होनी जरूरी है. सैक्स में अगर एक शिथिल है तो पूरे सैक्स का मजा किरकिरा हो जाता है. ऐसे में दोनों अगर सहयोग करें तो मजा बढ़ाया जा सकता है.

सैक्स के अच्छे नियम बनाना : कई बार संबंध बनाने के दौरान पत्नी कुछ गैरजरूरी नियम बना लेती है, जैसे लाइट औफ करना, नए तरीके आजमाने के लिए मना करना, जल्दी करो की रट लगाना आदि से भी संबंध बनाने में नाकामी का सामना करना पड़ता है. इस से बढि़या सैक्स में कुछ नया क्या किया जा सकता है- अलगअलग सैक्स पोजीशन, थीम, ड्रैस, रंगबिरंगी लाइट, सैक्स टौयज आदि चीजें हैं जिन से अच्छे सैक्स का आनंद लिया जा सकता है.

पहल करना : परिणय संबंध के लिए फीमेल द्वारा हमेशा मेल की ही बाट जोहना, खुद कभी पहल न करना भी मेल को अच्छा नहीं लगता. बहुत बार पति भी चाहता है कि पत्नी पहल करे. ऐसे में जब महिलाएं पहल करती हैं तो सैक्स में इंटिमेसी दोगुनी हो जाती है.

उत्साह बनाए रखना : सहवास के दौरान पतिपत्नी दोनों को उत्साह के साथ हंसतेबोलते, चुहलबाजी करते हुए सहयोग करना चाहिए. यदि पत्नी ऐसा नहीं करती तो पति को लगता है कि पत्नी केवल औपचारिकता निभा रही है.

आर्गेज्म की परवा न करना : जिस तरह पत्नी चाहती है कि वह सैक्स में पति को पूरी तरह संतुष्ट कर सके, ठीक उसी तरह पति भी चाहता है कि वह पत्नी को पूर्णरूप से संतुष्ट कर सके, मगर यह तभी संभव हो सकता है जब दोनों ही मानसिक व शारीरिक रूप से एकदूसरे से जुड़ कर सैक्स का आनंद लें.
डा. अनिल बताते हैं कि सैक्स की कमजोरी में टेस्टोस्टेरौन का प्रयोग किया जाता है. यानी, पुरुष हार्मोन से इलाज किया जाता है. यह उन रोगियों के लिए ही उपयोगी सिद्ध होता है जिन के शरीर में सचमुच कामोत्तेजना की कमी होती है.

इस तरह सैक्स की नाकामी को दूर कर के सुखद सैक्स जिंदगी जीना आज की भागमभाग वाली जिंदगी के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है.

अगर आप भी करते हैं ईयरफोन का इस्तेमाल तो, जरुर पढ़ें ये 4 टिप्स

हमारे जीवन में बढ़ती टेक्नालजी की आवश्यकता अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आती है. इन्हीं में शामिल हैं ईयरफोन या हेडफोन, जिसके ज्यादा देर तक इस्तेमाल से आपको अपने कानों से सम्बन्धित समस्या का सामना करना पड़ सकता है. एक रिसर्च के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटे से अधिक वक्त तक 80 डेसीबेल्स से अधिक तेज आवाज में संगीत सुनता है, तो उसे सुनने में संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है या फिर वह स्थायी रूप से बहरा हो सकता है.

अगर आप भी ईयरफोन का ज्यादा देर तक इस्तेमाल करती हैं तो समय रहते संभल जाइये क्योंकि ये ना केवल आपके कानों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि आपके शरीर को भी कई और तरह से नुकसान पहुंचाता है. आज हम आपको ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने से होने वाले 4 बड़े नुकसान के बारे में बता रहें है.

1. कम सुनाई देना

लगभग हर ईयरफोन में हाई डेसीबल वेव्स होते हैं. इसका इस्तेमाल करने से आप हमेशा के लिए अपनी सुनने की क्षमता खो सकते हैं. इसके लगातार प्रयोग से सुनने की क्षमता 40 से 50 डेसीबेल तक कम हो जाती है. कान का पर्दा वाइब्रेट होने लगता है. दूर की आवाज सुनने में परेशानी होने लगती है. यहां तक कि इससे बहरापन भी हो सकता है. इसलिए 90 डेसीबल से अधिक आवाज में गाने न सुनें और ईयरफोन से गाने सुनने के दौरान समय-समय पर ब्रेक भी लेते रहें.

2. दिमाग पर बुरा प्रभाव

इसके लगातार इस्तमाल से दिमाग पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. ईयरफोन से निकलने वाली विद्युत चुंबकीय तरंगे दिमाग के सेल्स को काफी क्षति पहुंचाती हैं. ईयरफोन्स के अत्यधिक प्रयोग से कान में दर्द, सिर दर्द या नींद न आने जैसी सामान्य समस्याएं हो सकती हैं. आज लगभग पचास प्रतिशत युवाओं में कान की समस्या का कारण ईयरफोन्स का अत्यधिक प्रयोग है.

3. कान का संक्रमण

ईयरफोन से लंबे समय तक गाना सुनने से कान में इंफेक्शन भी हो सकता है. जब भी किसी के साथ ईयरफोन शेयर करें तो उसे सेनिटाइजर से साफ करना न भूलें. बता दें कि आमतौर पर कान 65 डेसिबल की ध्वनि को ही सहन कर सकता है. लेकिन ईयरफोन पर अगर 90 डेसिबल की ध्वनि 40 घंटे से ज्यादा सुनी जाए तो कान की नसें पूरी तरह डेड हो जाती है.

4. कान सुन्न होना

लंबे समय तक ईयरफोन से गाना सुनने से कान सुन्न हो जाता है जिससे धीरे-धीरे सुनने की क्षमता कम हो सकती है. तेज आवाज में संगीत सुनने से मानसिक समस्याएं तो पैदा होती ही है साथ ही हृदय रोग और कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है़. उम्र बढ़ने के साथ बीमारियां सामने आने लगती है़ यह बाहरी भाग के कान के परदे को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ अंदरूनी हेयरसेल्स को भी तकलीफ पहुंचाता है़. डाक्टरों के अनुसार इनके ज्यादा उपयोग लेने से कानों में अनेक प्रकार की समस्या हो सकती है जिनमें कान में छन-छन की आवाज आना, चक्कर आना, सनसनाहट, नींद न आना, सिर और कान में दर्द आदि मुख्य है.

इससे बचने के लिए ईयरफोन का इस्तेमाल कम से कम करने की आदत डालें. अच्छी क्वालिटी के ही हेडफोन्स या ईयरफोन्स का प्रयोग करें और ईयरफोन की बजाय हेडफोन का प्रयोग करें क्योंकि यह बाहरी कान में लगे होते हैं. अगर आपको घंटों ईयरफोन लगाकर काम करना है, तो हर एक घंटे पर कम से कम 5 मिनट का ब्रेक लें.

पलक तिवारी के साथ एक बार फिर दिखें इब्राहिम अली खान

इन दिनों सैफ अली खान के बेटे और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की अफेयर की चर्चा खूब सुर्खियों में है दोनों को लेकर कई बार अफेयर की चर्चा हुई है. ऐसे में कभी दोनों की ओर से कभी कोई रिएक्शन नहीं मिला है लेकिन हाल ही में दोनों एक साथ एक पार्टी में नजर आए. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उसपर जमकर कमेंट करते दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, कि बीती रात इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी करण मेहता की बर्थडे पार्टी में मिले. जहां पैप्स ने दोनों को साथ-साथ देखा और फोटो कैप्चर की. ये पहली दफा है जब दोनों एक साथ किसी पार्टी में देखा गया है. इस पार्टी की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. और दोनों को देख उनकी जोड़ी की तारीफें करते दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस पार्टी में इब्राहिम ने ब्लैक कलर की शर्ट कैरी की हुई है साथ में जींस पहनी हुई है वहीं, पलक तिवारी की बात करें तो, उन्होंने ब्लैक वन पीस कैरी किया हुआ था. इब्राहिम के लुक को लोग काफी पसंद कर रहे है वही, पलक तिवारी को लेकर फैंस जमकर कर कमेंट कर रहे है. इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को इस पार्टी में साथ देख फैंस काफी खुश दिखाई दिए. इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी की जोड़ी को फैंस ने बेस्ट बताया. तो, वहीं कुछ लोग इन दोनों की तुलना सैफ अली खान और करीना कपूर से करते दिखाई दिए.

Monalisa का डांस वीडियो हुआ वायरल, काली साड़ी में लगी बला की खूबसूरत

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर ही अपने डांस और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है उनका बोल्ड लुक फैंस को बहुत ही प्यारा लगता है. जिससे उनके हर वीडियो पर लाखों कमेंट्स आते है और वीडियो-फोटो वायरल होते रहते है. ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसपर लोग जमकर प्यार बरसा रहे है. और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

आपको बता दें, कि मोनालिसा ने पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है. जिन्हे अपलोड़ करके मोनालिसा ने बताया है कि उन्हे सालों बाद पवन सिंह के साथ काम करने का मौका मिला है.साथ ही एक वीडियो भी साझा की है जिसमें वो साड़ी में ठुमके लगाती हुई दिख रही है. मोनालिसा का ये वीडिय़ो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है साड़ी में उनका किलर लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है औऱ लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

बताते चलें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने चाहने वालों के साथ बोल्ड एंड हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देख सभी लोग घायल हो जाते हैं. मोनालिसा ने सबसे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया. इस दौरान उनकी और पवन सिंह की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस में धमाल मचाया. इन दिनों मोनालिसा टीवी इंडस्ट्री में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में टीवी वर्ल्ड में अपनी पहचान बना ली है. इसके अलावा मोनालिसा अपने बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं.

शैतान का कारनामा : इंसानियत हुई शर्मसार

लुधियाना के थाना सलेमटाबरी के मोहल्ला नानकनगर के रहने वाले देविंदर कुमार पेशे से फोटोग्राफर थे. उसी इलाके में उन की फोटोग्राफी की दुकान थी. अपनी दुकान पर तो वह फोटोग्राफी करते ही थे, जरूरत पड़ने पर थानों में जा कर पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के फोटो खींच कर डोजियर भी बनाते थे. इस के अलावा लोकल समाचारपत्रों के लिए भी वह फोटोग्राफी करते थे.

हर किसी का दुखदर्द सुनने समझने वाले देविंदर कुमार काफी मिलनसार थे. उन के परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटे, 8 साल का चेतन और 5 साल का जतिन था. उन के दोनों बेटे पढ़ने जाते थे. अपने इस छोटे से सुखी परिवार के साथ देविंदर खुद को बड़ा भाग्यशाली समझ रहे थे. पुलिस प्रशासन में उन की काफी पैठ थी, जिस से आम लोग उन की काफी इज्जत करते थे.

देविंदर कुमार की पत्नी का अपना ब्यूटीपार्लर था. उन के बड़े और छोटे भाई भी उसी मोहल्ले में रहते थे. 3 मई, 2017 की शाम 7 बजे के करीब देविंदर घर पहुंचे तो पता चला कि गली में खेलते हुए उन का बड़ा बेटा चेतन अचानक गायब हो गया है. हैरान परेशान देविंदर पत्नी के साथ बेटे की तलाश में निकल पड़े. चेतन का इस तरह गायब होना हैरानी की बात थी. क्योंकि वह कहीं आताजाता नहीं था.

चेतन सुबह 7 बजे स्कूल जाता था तो दोपहर साढ़े 12 बजे लौटता था. खाना खा कर वह 2 बजे पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई के घर चला जाता था. 5 बजे तक उन्हीं के यहां रहता था. इस के बाद थोड़ी देर वह छोटे भाई और गली के लड़कों के साथ गली में खेलता था या साइकिल चलाता था. इस के बाद घर आ जाता था तो घर से बाहर नहीं निकलता था.

गली के बच्चों से पूछने पर पता चला कि शाम 7 बजे तक चेतन उन्हीं के साथ गली में खेल रहा था. उस की साइकिल भी घर में अपनी जगह खड़ी थी. इस का मतलब था, साइकिल खड़ी कर के वह कहीं गया था. उस के गायब होने की जानकारी पा कर देविंदर के भाई तो आ ही गए थे, मोहल्ले वाले भी उन की मदद के लिए आ गए थे.

लगभग 9 बजे गली के ही रहने वाले रोशनलाल ने बताया कि शाम 7 बजे के करीब वह काम से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने गली के कोने पर चेतन को विक्की से बातें करते देखा था. विक्की उस समय मोटरसाइकिल से था. वह चेतन को मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए कह रहा था. उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की कि शायद वह बाईपास की ओर गया.

crime

रोशनलाल से इतनी जानकारी मिलने पर सभी को थोड़ी राहत महसूस हुई कि चलो चेतन विक्की के साथ है. लेकिन देविंदर परेशान हो उठे थे, क्योंकि वह विक्की की आदतों के बारे में जानते थे. विक्की का नाम राहुल था. वह अमृतसर के रहने वाले देविंदर के सगे मामा का बेटा था. वह ज्यादातर यहां उन के छोटे भाई रवि के यहां रहता था. कभीकभार उन के यहां भी रहने आ जाता था. चेतन और जतिन उसे चाचा कहते थे. वह एक नंबर का शराबी और सट्टेबाज था. इसी वजह से उस की अपने पिता से नहीं पटती थी. इसी वजह से वह अपना घर छोड़ कर अपनी बुआ के बेटों के यहां पड़ा रहता था.

देविंदर सभी के साथ जालंधर बाईपास पर पहुंचे, लेकिन वहां न विक्की मिला और न चेतन. थकहार कर रात साढ़े 11 बजे वह सभी के साथ थाना सलेमटाबरी पहुंचे और पुलिस को सारी बातें बता कर मदद मांगी. लेकिन पुलिस वालों से अच्छे संबंध होने के बावजूद थाना सलेमटाबरी पुलिस ने उन से यह कह कर अपना पिंडा छुड़ा लिया कि पहले  आप बच्चे को अच्छी तरह से तलाश लो, उस के बाद आना.

जबकि देविंदर कुमार पुलिस से यही कहते रहे कि उन के बेटे का अपहरण हुआ है. वह अपहर्त्ता का नाम बताने के साथ उस की फोटो और मोटरसाइकिल का नंबर भी पुलिस को दे रहे थे. इस के बावजूद पुलिस ने उन की एक नहीं सुनी.

देविंदर कुमार सभी के साथ घर लौट कर आए. वे घर पहुंचे ही थे कि विक्की मिल गया. उस से चेतन के बारे में पूछा गया तो कुछ बताने के बजाय वह सभी को धमकाने लगा.

उसे थाने ले जाया गया तो नशे में होने की वजह से पुलिस ने उस से पूछताछ करने के बजाय यह कह कर वापस कर दिया कि यह घर का मामला है, इस में हम कुछ नहीं कर सकते. थाने से खाली हाथ लौटने के बाद देविंदर ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अंत में उन्होंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन कर के शिकायत दर्ज कराई.

इस के बाद कुछ सिपाही चेतन की तलाश में उन के साथ निकले. देविंदर को किसी से पता चला कि बाईपास के पास एक खाली पड़े निर्माणाधीन मकान में विक्की अकसर अपने दोस्तों के साथ बैठ कर शराब पीता था. वह पुलिस के साथ वहां पहुंचे तो उन्हें वहां चेतन के रोने की आवाज सुनाई दी.

उन्होंने पुलिस से अंदर चल कर चेतन की तलाश करने को कहा, पर पुलिस वालों ने उन की एक नहीं सुनी और बाहर से ही लौट आए.

सुबह 6 बजे थाना सलेमटाबरी के थानाप्रभारी अमनदीप सिंह बराड़ के आदेश पर एक पुलिस टीम देविंदर के साथ विक्की और चेतन की तलाश में अमृतसर गई. पुलिस को वह वहां अपने घर के पास एक पार्क में बैठा दिखाई दे गया. पुलिस टीम उस तक पहुंचती, उस के पहले ही वह पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया. पुलिस ने उस की तलाश में अन्य कई जगहों पर छापे मारे, पर वह नहीं मिला.

अगले दिन 6 मई, 2017 को लुधियाना के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों ने इस खबर को प्रमुखता से छापा. समाचार में पुलिस की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के बारे में विस्तार से छपा था. इस समाचार को पढ़ कर पुलिस विभाग तत्काल हरकत में आ गया.

उसी दिन शाम को 6 बजे किसी राहगीर ने सूचना दी कि कोलकाता होजरी के पास एक खाली प्लौट में किसी बच्चे की अर्धनग्न लाश पड़ी है. सूचना मिलते ही अमनदीप सिंह बराड़ देविंदर को ले कर पुलिस बल के साथ बताई गई जगह पर पहुंच गए. वहां सचमुच एक बच्चे की लाश पड़ी थी. वहां जो लाश पड़ी मिली थी, वह चेतन की ही थी. हालांकि लाश का चेहरा बुरी तरह कुचला था, उस के मुंह में कपड़ा भी ठूंसा हुआ था. उस पर पैट्रोल डाल कर जलाने की भी कोशिश की गई थी, इस के बावजूद देविंदर कुमार ने लाश की पहचान कर ली थी.

बेटे की हालत देख कर देविंदर फूटफूट कर रो पड़े. घटनास्थल पर पुलिस को चेतन की चप्पलों के अलावा और कुछ नहीं मिला था. लाश कब्जे में ले कर अमनदीप सिंह बराड़ ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया. इस के बाद थाने आ कर चेतन की गुमशुदगी की जगह अपराध संख्या 135/2017 पर भादंवि की धारा 302, 364/34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

7 मई, 2017 को सिविल अस्पताल में 3 डाक्टरों के पैनल ने चेतन की लाश का पोस्टमार्टम किया. उस समय पुलिस अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद थे.

अस्पताल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. इस की वजह यह थी कि पुलिस के रवैए से लोग काफी नाराज थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक चेतन की एक टांग और बाजू की हड्डी टूटी हुई थी. दोनों बाजुओं पर चोटों के निशान थे. मुंह में कपड़ा ठूंस कर सिर और चेहरे पर ईंटों से वार किए गए थे. उस के साथ कुकर्म भी किया गया था.

पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से उसी दिन चेतन का अंतिम संस्कार करवा दिया था. एडीशनल पुलिस कमिश्नर धु्रमन निंबले स्वयं पलपल की रिपोर्ट ले रहे थे. एडीसीपी क्राइम, एसीपी सचिन गुप्ता सहित सीआईए स्टाफ की टीमें आरोपी विक्की की तलाश में लगी थीं. इस के अलावा मुखबिरों को भी उस की तलाश में लगा दिया गया था.

7 मई, 2017 को ही एक मुखबिर की सूचना पर चेतन की हत्या के अभियुक्त विक्की को थाना लाडोवाल के एक शराब के ठेके से गिरफ्तार कर लिया गया था. उस समय वह नशे में था.

पुलिस विक्की को थाना सलेमटाबरी ले आई. पूछताछ में उस ने मासूम चेतन के अपहरण और हत्या का अपराध स्वीकार कर के जो कहानी सुनाई, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाली थी. हम सभी शैतान का केवल नाम सुनते आए हैं, अगर शैतान होता होगा तो वह विक्की जैसा ही होगा.

विक्की को नशे की आदत थी. इस के अलावा वह जुआसट्टा भी खेलता था. सभी जानते थे कि वह नशे के लिए कुछ भी कर सकता था. लेकिन नशे के लिए वह इस तरह की हरकत भी कर सकता है, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था.

उस दिन विक्की ने काफी शराब पी रखी थी. इस के बावजूद वह संतुष्ट नहीं था. अब उस के पास पैसे नहीं थे, जबकि अभी वह और पीना चाहता था. इस के अलावा नशे में होने की वजह से उस की शारीरिक संबंध बनाने की भी इच्छा हो रही थी. जबकि उस के पास न कोई लड़की थी और न ही पास में पैसे थे.

crime

वह इसी सोच में डूबा घर की ओर लौट रहा था, तभी गली के कोने पर उसे चेतन खेलता दिखाई दे गया. उसे देख कर अचानक उस के अंदर का शैतान जाग उठा. कैसे और क्या किया जाए, वह योजना बना रहा था कि तभी चेतन ने उस के नजदीक आ कर पूछा, ‘‘चाचा, यहां क्या कर रहे हो?’’

‘‘चलो चेतन, मैं तुम्हें मोटरसाइकिल पर बैठा कर घुमा लाता हूं. वैसे ही तुम्हें टौफी भी दिला दूंगा.’’ विक्की ने कहा.

चेतन बच्चा तो ही था. विक्की के इरादों से अंजान वह उस के साथ चल पड़ा. पहले वह ब्लैक में शराब बेचने वाली एक औरत के घर गया. उस समय उस के पास पैसे कम थे. उस ने चेतन को उस के पास गिरवी रख कर शराब ली और फिर कहीं जा कर सौ रुपए का इंतजाम किया. इस के बाद उस औरत को पैसे दे कर चेतन को छुड़ाया और उसे कोलकाता होजरी के पास वाली उस निर्माणाधीन इमारत में ले गया.

अब तक रात के लगभग 10 बज चुके थे. चेतन अब टौफी भूल कर घर जाने की जिद करने लगा था. विक्की ने उसे 2 थप्पड़ मार कर एक कोने में बैठा दिया और खुद साथ लाई शराब पीने लगा. जब उसे नशा चढ़ा तो इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए वह मासूम के साथ कुकर्म करने लगा. दर्द से कराहते हुए अर्धबेहोशी की हालत में चेतन ने कहा, ‘‘चाचा, तुम बड़े गंदे हो, मैं यह सब को बता दूंगा.’’

यह सुन कर विक्की डर गया. उस ने चेतन के मुंह में कपड़ा ठूंस कर पहले उस की जम कर पिटाई की, उसे उठाउठा कर जमीन पर पटका. इस के बाद ईंट से उस के चेहरे पर कई वार किए. लेकिन अभी वह मरा नहीं था. उसी हालत में उस ने उसे ले जा कर खाली प्लौट में फेंक दिया और मोटरसाइकिल से पैट्रोल निकाल कर उस के शरीर पर छिड़क कर आग लगा दी.

चेतन की लाश को जलाने के बाद वह अमृतसर चला गया. पुलिस वहां पहुंची तो वह तरनतारन भाग गया. पर हर जगह भटकने के 2 दिनों बाद वह अपनी मनपसंद की शराब पीने लुधियाना के बाहरी इलाके लाडोवाल पहुंचा तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

8 मई, 2017 को पूछताछ के बाद अमनदीप सिंह बराड़ ने उसे अदालत में पेश कर के 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया. रिमांड अवधि में उस की निशानदेही पर खून सने कपड़े और वह ईंट बरामद कर ली गई, जिस से उस ने चेतन का चेहरा कुचला था. मोटरसाइकिल बरामद कर के पुलिस जांच कर रही है कि नशे में उस ने और क्याक्या किया था?

मृतक चेतन के पिता देविंदर कुमार को इस बात का मलाल जीवन भर रहेगा कि अगर पुलिस ने समय रहते उन की बात मान ली होती तो आज उन का बेटा चेतन जीवित होता.

– पुलिस सूत्रों व जनचर्चाओं पर आधारित

सोच से आगे: आखिर कौन था हत्यारा

crime story in hindi

मेरी पत्नी मुझे ही अपना भाई जैसा समझने लगी है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 35 साल का हूं. मेरे 2 बच्चे हैं. मेरी पत्नी मुझे नजदीक नहीं आने देती, क्योंकि पिछले कुछ समय से वह आश्रम के बाबा के चक्कर में पड़ कर मुझे ही अपना भाई जैसा समझने लगी है. मैं उसे छूने की कोशिश करता हूं तो झिड़क देती है. बस बात से मैं दूसरी औरतों को देख कर आपा खोने लगता हूं. मैं क्या करूं?

जवाब

आप की बीवी उन बाबाओं के चक्कर में पड़ गई है, जो अपनी दुकानदारी, खुदगर्जी और हवस के लिए हंसतीखेलती गृहस्थियां उजाड़ने से बाज नहीं आते हैं.

ऐसा भी लगता है कि ऐसे बाबाओं की बातों और प्रवचनों ने आप की बीवी को दिमागीतौर पर हिला दिया है, तभी तो वे आप को भाई कहने लगी हैं. ऐसी हालत में जितना आप उन्हें समझाएंगे, वे उतनी ही जिद पकड़ती जाएंगी, इसलिए तलाक ही एकलौता रास्ता आप के पास बचता है, जो आपसी रजामंदी से लेना बेहतर होगा. इस के लिए किसी काबिल और तजरबेकार वकील से मिलें. हालफिलहाल तो अपनी सैक्स से जुड़ी जरूरतें पूरी करने के लिए एहतियात से काम लें.

ये भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ आसपास के अनेक राज्यों में जहां आदिवासी बाहुल्य हैं अंधविश्वास को लेकर के महिलाओं की हत्या हो जाती है.छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड के साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के मेंहदीपुर गांव की मतलू चाैराई नामक एक 60 वर्षीय महिला की हत्या डायन बताकर कर दी गई. जिस व्यक्ति ने हत्या की उसे यह शक था कि इसने उसके बेटे को जादू टोना कर मारा है. महिला की हत्या गांव के सकल टुडू ने विगत  7 जुलाई को गला काट कर की और दुस्साहसिक  ढंग से और धड़ से कटे सिर को लेकर बुधवार 8 जुलाई की सुबह वह थाने पहुंच गया.

पुलिस बताती है कि कि आरोपी का 25 वर्षीय बेटा साधिन टुडू बीमार था. उसे सर्दी खांसी थी और सोमवार 6 जुलाई की शाम उसकी मौत हो गई. उसकी मौत के बाद गांव में यह अफवाह फैल गई कि जादू टोना कर मतलू चाैराई ने उसकी जान ले ली. इसके बाद साधिन का पिता अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के बजाय महिला की हत्या तय करने का ठान लिया. उसने मंगलवार 7 जुलाई की रात मतलू की गर्दन काट कर हत्या कर दी और कट हुआ सिर लेकर अगली सुबह राधानगर थाना पहुंच गया.

इससे पहले हाल में ही रांची जिले के लापुंग में दो भाइयों ने मिल कर अपनी चाची की डायन होने के संदेह में हत्या कर दी थी. रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के चालगी केवट टोली की रहने वाली 56 वर्षीया फुलमरी होनो की हत्या शनिवार 4 जुलाई को उनके दो भतीजों ने धारदार हथियार से कर दी. जहां तक छत्तीसगढ़ की बात है ऐसा कोई महीना नहीं व्यतीत होता जब कुछ पुरुष और महिलाओं की तंत्र मंत्र के नाम पर हत्या नहीं हो जाती.

आवश्यकता जागरूकता की

छत्तीसगढ़ सहित देश में ऐसे अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता की दरकार अभी भी बनी हुई है इसके लिए छत्तीसगढ़ में टोनही अधिनियम बनाया गया है मगर वह भी कागजों में सिमटा हुआ है ऐसे में लगभग तीन दशक से अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के खिलाफ जागरूकता फैला रहे डॉक्टर दिनेश मिश्रा की पहल एक आशा की किरण जगाती है.

डॉ. दिनेश मिश्र  के अनुसार  अंधविश्वास में  की गई ये हत्याएं अत्यंत शर्मनाक व दुःखद हैं. जादू टोने जैसे मान्यताओं का कोई अस्तित्व नहीं है और कोई महिला डायन/टोनही नहीं होती. यह अंधविश्वास है, जिस पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं करना चाहिए. विभिन्न बीमारियों के अलग-अलग कारण व लक्षण होते हैं. संक्रमण, कुपोषण, दुर्घटनाओं से लोग अस्वस्थ होते है, जिसका सही परीक्षण एवं उपचार किया जाना चाहिए. किसी भी बैगा, गुनिया के द्वारा फैलाये भ्रम व अंधविश्वास में पड़ कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए. मगर सच तो यह है कि शासन, प्रशासन व छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्थाएं हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई हैं और महिलाएं अंधविश्वास की चपेट में आकर मारी जा रही है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

बौयफ्रैंड से हो सकती हैं सेक्सुअल बीमारियां

असुरक्षित सेक्स संबंध बनाने से लड़के व लड़कियों दोनों को ही सैक्सुअल डिजीजेस हो सकती हैं. यह वे बीमारियां हैं जो सेक्स करने के दौरान एक व्यक्ति से दूसरे में ट्रांसफर हो जाती हैं. सेक्स के दौरान दोनों व्यक्तियों का शारीरिक जुड़ाव कई बीमारियों का आदानप्रदान करता है जिन की उन्हें जानकारी भी नहीं होती. ये बीमारियां जानलेवा हो सकती हैं. वर्ल्ड हैल्थ और्गेनाइजेशन यानी डबल्यूएचओ के अनुसार ग्लोबली हर दिन 10 लाख व्यक्ति सैक्सुअली ट्रांसमिटेड इनफैक्शंस यानी एसटीआई के शिकार होते हैं. कुछ एसटीआई ऐसे हैं जो एचआईवी का कारण भी बनते हैं.

ऐसे में किसी भी व्यक्ति के लिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि वह जिस के साथ सेक्स कर रहा है उस के बारे में जान ले, खासकर यह कि कहीं उसे कोई बीमारी तो नहीं है. लड़कियां सेक्स को ले कर उतनी सहज नहीं होतीं जितने लड़के होते हैं. यह एक बड़ा कारण है कि लड़कियां जान नहीं पातीं कि उन के बौयफ्रैंड को कहीं किसी प्रकार की कोई सैक्सुअल बीमारी है या नहीं. इस से हट कर वन नाइट स्टैंड या पहली डेट पर ही सेक्स करने पर उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं होता कि लड़का पूरी तरह से स्वस्थ है या नहीं. इसी कारण वे अनजाने में कई बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं. इस के बाद उन के पास सिवा पछताने के कुछ नहीं होता.

लड़कियों को सेक्स से पहले किन बातों की जानकारी होनी चाहिए और अपने बौयफ्रैंड में बीमारी के लक्षण किस तरह पहचानने चाहिए, इस विषय पर हम ने एक्सैस हैल्थकेयर दिल्ली के हैड औफ द डिपार्टमैंट, सीनियर कंसल्टैंट व फिजियोथेरैपिस्ट डा. सत्यम भास्कर से बात की.

किसकिस तरह के सैक्सुअल ट्रांसमिटेड इनफैक्शंस व डिजीजेज लड़कियों को लड़कों से हो सकते हैं?

एचआईवी, गोनोरिया, पीआईडी, क्लैमिडिया, ट्रिकोमोनाइसिस, सिफलिस, एचवीपी, जेनिटल हर्प्स आदि,  कुछ सामान्य सैक्सुअल डिजीजेज या कहें बीमारियां हैं. ये बीमारियां व्यक्ति की स्किन, मुंह, होंठ, रैक्टम, एनस, जेनिटल और्गन्स को प्रभावित करती हैं.

लड़कों में ऐसी कौन सी इंटरनल और एक्सटर्नल बीमारियां हैं जो सेक्स करने पर लड़कियों को हो सकती हैं?

मान लीजिए अगर किसी लड़के को किसी भी तरह की सैक्सुअल डिजीज हो या ट्रांसमिटेड डिजीज हो तो वह सेक्स करने पर लड़की को हो सकती है. अगर लड़के के खून में किसी भी तरह की बीमारी के कण हैं और सेक्स के दौरान वह लड़की के संपर्क में आते हैं तो उसे वह बीमारी हो सकती है. जैसे अगर लड़के के शरीर पर कोई कट लगा हुआ है और आप की स्किन या ब्लड उस के संपर्क में आएंगे तो उस से संक्रमण हो सकता है.

ओरल सेक्स आजकल बहुत बढ़ गया है. इस से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अगर आप अपने पार्टनर के साथ ओरल सेक्स करने वाले हैं तो इस से पहले आपस में बात करें. मार्केट में डैंटल डैम कंडोम उपलब्ध है जो बहुत ही बढि़या तरीका है ओरल सेक्स के दौरान बीमारियों से बचने का. अकसर लोग जल्दबाजी में एक्सपायरी डेट चैक करना भूल जाते हैं, इसलिए एक्सपायरी डेट सब से पहले चैक करें. यह कंडोम थोड़ा महंगा आता है लेकिन उपयोगी है. दूसरा, अगर आप ओरल सेक्स कर रहे हैं तो कोई औयली चीज न खाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि औयल कंडोम की प्रोटैक्शन लेयर को डैमेज करता है.

क्या सेक्स के दौरान लव बाइट्स और नाखूनों को घोंपने से भी बीमारी हो सकती है?

सिंपल सी बात है कि यह सैक्सुअल एब्यूज के अंतर्गत आता है. अगर आप का पार्टनर नाखूनों को बहुत ज्यादा पेनिट्रेट कर रहा हो, अंदर तक घोंप रहा हो तो नाखूनों से किसी भी तरह के जर्म्स आप के शरीर में जा सकते हैं. अगर आप के पार्टनर को कोई बीमारी है जो सलाइवा से या दांतों से काटने पर फैल सकती है तो वह भी आप को लव बाइट्स के कारण आसानी से हो जाएगी. साथ ही, अगर आप अपने पार्टनर को स्किन पर काटती हैं, तब भी आप को संक्रमण हो सकता है.

ब्लड ट्रांसमिशन से होने वाली बीमारियों से बचाव कैसे कर सकते हैं?

आप सेक्स से पहले अपने पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगा सकते हैं जिस से आप के शरीर पर एक लेयर बन जाए. कुछ चीजें माइंड में रखें जो आप को कंट्रोल में रखनी ही हैं, जैसे लव बाइट्स से बचना है, नाखून अंदर तक घोंपने नहीं हैं. ध्यान दें कि आप एकदूसरे की स्किन पर किसी तरह की चोट देने से बचें.

इस के साथ ही पौस्चर्स पर ध्यान दें. आजकल लड़केलड़कियां कई ऐसे पौस्चर्स में सेक्स करते हैं जिन से उन्हें गंभीर चोटें लगती हैं. पौस्चर्स जिन से आप को दर्द हो, उन्हें न करें.

सेक्स को ज्यादा सेफ बनाने के लिए मार्केट में कौनकौन सी चीजें उपलब्ध हैं?

मार्केट में प्रोडक्ट तो एक ही है कंडोम. मेल और फीमेल दोनों कंडोम अवेलेबल हैं जिन का यूज किया जा सकता है. ओरल के लिए डैंटल डैम कंडोम यूज करें. लड़कियां वैजाइनल टैबलेट्स का इस्तेमाल करें जिस से प्रोटैक्शन बढ़ जाएगा. जिन्होंने पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया वे डाक्टर से मिल कर परामर्श ले सकते हैं या जिसे जानकारी हो, उस से बात करें.

लड़कियां इस बात पर ध्यान दें कि मैंस्ट्र ुएशन यानी पीरियड्स के दिनों में सेक्स न करें. पीरियड्स में संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ सकता है. इस में लड़कों को बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है. सिफलिस और गोनोरिया लड़कों को आसानी से हो जाती हैं.

लड़कों के शरीर पर बीमारियों के कौन से लक्षण हैं जो लड़कियों को नोटिस करने चाहिए?

लड़कियां कुछ लक्षण नोटिस कर सकती हैं जैसे सोर थ्रोट, स्किन रैशेज, लड़कों के जौइंट्स में दर्द होता है, पैलविक फ्लोर में तकलीफ होती है, सिर में दर्द रहता है, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, यहां तक कि उन की स्पीच में भी दिक्कत आने लगती है. और ये सभी बीमारियां लड़की को होने की संभावना है, जो समलैंगिक सेक्स में भी हो सकती हैं. लड़के को यदि सिफलिस हो तो उस की स्किन पर रैशेज, चेहरे पर स्पौट्स, कुहनी छू कर देखने पर पता चलेगा कि हलकी सूजन है, कलाई पर सूजन, साथ ही उसे बुखार भी रहता है.

आजकल किस करना तो बेहद नौर्मल है. क्या उस से किसी तरह की कोई परेशानी हो सकती है?

बिलकुल हो सकती है. अगर किसी को लंग्स की कोई बीमारी है तो वह भी ट्रांसफर हो सकती है. हालांकि उतनी प्रौब्लम नहीं होगी लेकिन एयर के जरिए जो बीमारियां फैलती हैं, वे हो सकती हैं. सलाइवा के कारण भी कई बीमारियां हो सकती हैं. माउथ इन्फैक्शन जैसे जिंजीवाइटिस हो सकता है. अगर जीभ पर दाने हों तो वे पार्टनर को भी हो सकते हैं. विटामिन सी की कमी से व्यक्ति के होंठ सूखने लगते हैं, खून आने लगता है, किस करने पर पार्टनर को इन्फैक्शन हो सकता है.

कोई ऐसी चीज जो सेक्स से पहले लड़कियों को पता होनी चाहिए?

पहली चीज जो लड़कियों को पता होनी चाहिए यह है कि उन के पार्टनर के कितने सेक्स पार्टनर्स रहे हैं. मल्टीपल पार्टनर्स के साथ सेक्स करने वाले व्यक्ति में बीमारियों की संभावना होती है. इस के अलावा ऊपरलिखित बातें ध्यान में रखें.

नम्रिता मल्ला नें शेयर किया बोल्ड बिकिनी लुक, फैंस फिगर देख कर भर रहे आह

खेसारीलाल यादव के साथ भोजपुरी वीडियो गाने ‘दो घूंट…’ से डैब्यू करने वाली नम्रिता मल्ला इन दिनों वीडियो में अपनी बोल्डनैस और कमाल के डांस मूव से सभी को अपना दीवाना बना रही हैं. वे भोजपुरी सिनेमा और अलबमों में आइटम गर्ल के रूप में धमाल मचा रही हैं. आएदिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन के हौट और बोल्ड अंदाज वाले फोटो देख कर युवा दिलों की धड़कन बढ़ती जा रही है.

नम्रिता मल्ला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर होश उड़ाने वाले फोटो शेयर किए हैं, जिस के बाद उन के चाहने वालों के तरहतरह के रिएक्शन आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

नम्रिता मल्ला ने अपने फेसबुक पेज पर दिल का इमोजी लगाते हुए बोल्ड अंदाज वाले एकसाथ 9 फोटो शेयर किए हैं, जिन में वे ब्लैक ऐंड ह्वाइट कलर की बिकिनी में नजर आ रहीं हैं.

फैंस हुए फिदा, कमैंट्स से जाहिर कर रहे भावनाएं

ऐसे हौट फोटो देख कर कमैंट्स सैक्शन में यूजर्स नम्रिता मल्ला की तारीफ में हार्ट और फायर इमोजी भेज कर तारीफों के पुल बांध रहे हैं. जितेंद्र गुप्ता ने नम्रिता के इस लुक पर फिदा हो कर लिखा कि तुम मुझ से शादी करोगी. मुन्ना ठाकुर नाम के एक फैन नें लिखा कि इस इस कपड़े में बहुत हौट लगती हैं, डांस भी ग्रेट है.

भोजपुरी गानों पर मचाती हैं धमाल

नम्रिता मल्ला भोजपुरी के गानों पर अलग अंदाज में डांस करने के लिए जानी जाती हैं. वे भोजपुरी की पहली ऐसी ऐक्ट्रैस हैं जिन के बोल्ड लुक में डांस वीडियो आने के बाद फैंस में मदहोशी छा जाती है, क्योंकि वे अकसर कसाव वाले बिकिनी लुक में डांस करती नजर आती हैं. इसी के साथ वे आएदिन भोजपुरी गानों पर बैली डांस करते हुए वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हुई नजर आती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

स्टेज परफौर्मर से बनी भोजपुरी की टौप ऐक्ट्रैस

भोजपुरी सिनेमा की सनसनी बन चुकी नम्रता मल्ला बताती हैं कि वे कभी स्टेज परफौर्मर रह चुकी हैं, लेकिन लौकडाउन के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कैद थी. तब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करने शुरू किए, जिन्हें मिलियन से ज्यादा व्यू मिले. इसी के बाद इन के लिए सफलता के दरवाजे खुल गए और लौकडाउन हटने के बाद खेसारीलाल के साथ ‘दो घूंट’ गाने से भोजपुरी में डैब्यू किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

इस गाने की सफलता और नम्रिता का लुक दर्शकों के दिलोदिमाग में बैठ गया और वे देखते ही देखते भोजपुरी की टौप की ऐक्ट्रैस बन गईं. उन की पौपुलैरिटी को देखते हुए पवन सिंह संग ‘लाल घाघरा’ में काम करने का मौका मिला. ‘दो घूंट’ की तरह नम्रता और पवन सिंह का ‘लाल घाघरा’ गाना भी काफी पसंद किया गया.

भोजपुरी आइटम नंबर्स से लोगों के दिलों में उतरने वाली नम्रिता मल्ला ‘जग्गू की लालटेन’ फिल्म में भी दो गानो पर परफौर्म कर चुकी हैं. वे बताती हैं कि उन्होंने साउथ और बौलीवुड फिल्मों में भी काफी डांस नंबर्स किए, लेकिन असल पहचान उन्हें भोजपुरी सिनेमा से ही मिली.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें