भोजपुरी फिल्‍म ‘आंख मिचौली’ की शूटिंग हुई कंप्‍लीट, ये हौट एक्ट्रेस आएंगी नजर

यश & राज इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही एन आर घिमरे की भोजपुरी फिल्‍म ‘आंख मिचौली’ की शूटिंग कंप्‍लीट हो चुकी है. इस फिल्‍म की शूटिंग लखनऊ और नेपाल की खूबसूरत वादियों में की गई है. फिल्‍म को लेकर फिल्‍म की पूरी कास्‍ट उत्‍साहित है, लेकिन ‘आंख मिचौली’ में एक अहम किरदार में नजर आने वाली खूबसूरत अभिनेत्री त्रिशा खान कुछ ज्‍यादा ही एक्‍साइटेड हैं. त्रिशा खान फिल्‍म के पैक अप के बाद से ही इसकी चर्चा करते अक्‍सर नजर आ जाती हैं.

शूटिंग के दौरान की खूब मस्‍ती…

त्रिशा खान ने फिल्‍म की शूटिंग कंप्‍लीट करने के बाद कहा कि हमने एक बेहतरीन कहानी वाली फिल्‍म का यादगार शूट कंप्‍लीट कर लिया. इस दौरान हमने खूब मस्‍ती भी की. इस फिल्‍म में मेरा किरदार बेहद स्‍ट्रांग है. इसलिए मुझे पूरा यकीन है दर्शाकों को मेरा किरदार पसंद आयेगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: आखिर कौन 5 सदस्य हुए घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटिड, पढ़ें खबर

मजेदार होने वाली है ‘आंख मिचौली’…

फिल्‍म की कहानी को अभी रिवील करना उचित नहीं है, लेकिन फिल्‍म के टायटल से कुछ तो लोग अंदाजा लगा ही सकते हैं कि फिल्‍म कितनी मजेदार होने वाली है. इस फिल्‍म में मेरे साथ सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है. मैं निर्देशक एन आर घिमीरे की भी शुक्रगुजार हूं, जिनके साथ एक शानदार कंसेप्‍ट पर काम करने का मौका मिला.

लुक, टीजर और ट्रेलर भी करेंगे जल्द ही जारी…

वहीं, ‘आंख मिचौली’ को लेकर एन आर घिमरे ने कहा कि यह काफी हेल्‍दी मनोरंजन वाली फिल्‍म है. दर्शकों को यह खुद से कनेक्‍ट करने में कामयाब होगी. हमने फिल्‍म पर खूब मेहनत की है. अब शूटिंग के बाद हम फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन फेज के लिए भी तैयार हैं. जल्‍द ही हम फिल्‍म का लुक, टीजर और ट्रेलर भी जारी करेंगे. उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘आंख मिचौली’ की कहानी सूरज और एन आर ने लिखी है.

ये भी पढ़ें- जोया खान की फिल्‍म ‘टीन एजर्स लव स्‍टोरी’ की शूटिंग हुई शुरू, इस एक्टर के साथ आएंगी नजर

त्रिशा खान के अलावा ये सब कलाकार भी आएंगे नजर…

फिल्‍म के गीतकार राजेश दुबे और मनोज द्विवेदी व संगीतकार ओम ओझा हैं. डीओपी दिव्‍या राज सुबेदी और एक्‍शन प्रदीप खड़का है. कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और कवि राज ने किया है. एडिटर संजय जायसवाल और कला रंधीर का है. फिल्‍म में त्रिशा खान के अलावा आकाश सिंह, मनोज द्विवेद्वी, समर्थ चतुर्वेदी, सुमित सिंह, संजय वर्मा, माया यादव,  संजय गुप्‍ता, नेहा दास, रूप श्री, अंजली बनर्जी और संजय  मुख्‍य भूमिका में हैं.

भोजपुरी सिनेमा में क्या है खास, पढ़ें खबर

निर्माता अनिल काबरा इन दिनों सतीश जैन के निर्देशन में भोजपुरी की सर्वाधिक सफल फिल्म ‘हंस झन पगली फंस जबे’ का रीमेक बना रहे हैं जिस की शूटिंग उन्होंने रायपुर में शुरू की है. पूरे 45 दिन में शूटिंग पूरी करने का इरादा है. फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं है. फिल्म ‘हंस जन पगली फंस जबे’ ने 15 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की थी जो उस वक्त सब से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.

अनिल काबरा कहते हैं, ‘‘हम भले ही एक सफल फिल्म का रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इस की मेकिंग बेहद उच्च तकनीक और कौंसैप्ट से की जा रही है. हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसी फिल्म दर्शकों को दें जिसे देखने के बाद वे फिल्म देखने के लिए और लोगों को प्रेरित कर सकें. वहीं दूसरों को बताएं कि भोजपुरी सिनेमा किसी से कम नहीं है. फिल्म की कहानी पर हम ने काफी काम किया है.’’

ये भी पढ़ें- ‘मरजावां’ फिल्म रिव्यू: मैलोड्रामा से भरपूर

क्या इस बार इतिहास दोहराएगी यह फिल्म

2004 में प्रदर्शित अजय सिन्हा निर्देशित फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ ने भोजपुरी सिनेमा में नए इतिहास का सूत्रपात किया था. वर्तमान सांसद, गायक व अभिनेता मनोज तिवारी के साथ रानी चटर्जी ने इस फिल्म में अभिनय किया था. महज 80 लाख रूपए में निर्मित इस फिल्म ने तहलका मचाते हुए 9 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा की दशा व दिशा ही बदल दी थी. उस के बाद भोजपुरी सिनेमा में ऐसी लहर दौड़ी कि सैकड़ों फिल्में बन गईं.

यह अलग बात है कि पिछले 4-5 वर्ष से भोजपुरी सिनेमा एक बार फिर दुर्गति की ओर बढ़ रहा है. ऐसे ही दौर में अजय सिन्हा एक बार फिर अपनी 15 वर्ष पुरानी इसी फिल्म का सीक्वल ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला 2’ ले कर आ रहे हैं. इस बार इस फिल्म में अथर्व  सिंह के साथ नेहा प्रकाश की जोड़ी है. इन दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- फिल्म रिव्यू: मोतीचूर चकनाचूर

‘ससुरा बड़ा पईसा वाला 2‘ के टीजर की शुरुआत रोमांटिक गाने से होती है जो तकरार में बदल जाती है और फिर पारिवारिक रिश्तों के मायाजाल में बंदूक से निकली एक गोली के साथ खत्म होती है. यानी कि इस फिल्म में मनोरंजन का हर पहलू दर्शकों को देखने को मिलेगा.

साईं इंटरटैनमैंट प्रस्तुत ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला 2’ में अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश के साथ संतोष श्रीवास्तव, शिवम सिंह, दिवाकर श्रीवास्तव व प्रशांत रागिनी आदि प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

गायक से अभिनेता बनने की राह पर…

prateek mishra

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गायक से अभिनेता बनने की पुरानी परंपरा रही है. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोकप्रिय भोजपुरी गायक प्रतीक मिश्रा भी अब अभिनेता के तौर पर सिनेमा के रुपहले परदे पर धमाल मचाने वाले हैं. वे भोजपुरी फिल्म ‘आशिक बनाया आप ने’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं जिस में उन की नायिका हैं फेयर लवली गर्ल ऋतु सिंह. फिल्म की शूटिंग जल्द ही मनोरम व रमणीय स्थलों पर की जाएगी. बौलीवुड अभिनेता राज प्रेमी इस फिल्म में बतौर खलनायक कहर ढाने वाले हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार प्रतीक मिश्रा, ऋतु सिंह, राज प्रेमी, देव सिंह, गुड्डू सिंह आदि हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा की ‘एंजल गर्ल’ की फिल्म ‘सईयां है अनाड़ी’ की शूटिंग शुरू, पढ़ें खबर

खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ को लेकर दर्शक एक्साइटेड

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और नवोदित बाला मुनमुन घोष को लेकर बनी मिथिला टाकिज की भोजपुरी फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ १५ नवंबर को पुरे देश में एक साथ प्रर्दशित होने जा रही है. इस फिल्म को देखने के लिए लोग पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म को लेकर लंबे वक्त से ही काफी बज़ क्रिएट किया गया है, यही वजह है कि फिल्म की बंपर बुकिंग होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा फिल्म में खेसारीलाल यादव ने दमदार एक्शन सीन किए हैं.

ये भी पढ़ें- ‘‘सपोर्ट सिस्टम बहुत जरुरी है..’’ -रकुल प्रीत सिंह

इस फिल्म में वो सब है जो आपको पसंद आयेगा…

इसी के साथ मुनमुन घोष भी इस फिल्म में बहुत ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो दर्शकों को लुभाने के लिए डायरेक्टर राजू ने इस फिल्म में वो सब डाला है जो आपको पसंद आयेगा. फिल्म के निर्माता मनोज चौधरी की मानें तो फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ खत्म होने तक फैंस थोड़ा इमोशनल नजर आयेंगे. और फिल्म की कहानी में काफी ट्विस्ट हैं. लाजवाब फिल्म बनायी है निर्देशक राजू ने. फिल्म के सभी कलाकार दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. फैंस को खेसारीलाल यादव का एक्शन सीन, फाइट सीन काफी जबरदस्त लगेगा. इस फिल्म के गीत संगीत भी काफी अलग हैं.

फैंस को चौंकाती नजर आएंगी मुनमुन घोष…

फिल्म के निर्देशक राजू कहते हैं, खेसारीलाल यादव के एक्शन सीन्स के अलावा मुनमुन घोष भी फिल्म में फैंस को चौंकाती नजर आयेगी. वे कहते हैं, जबरदस्त कहानी है ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ की और यह फिल्म दर्शकों को जरुर पसंद आयेगी. आदि शक्ती इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस भोजपुरी फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के अपोजिट बंगाली बाला मुनमुन घोष को लांच किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट नें बोला सिद्धार्थ शुक्ला को ‘नामर्द’, भड़क उठीं नताशा सिंह

साथ में होंगे अवधेश मिश्रा, सुबोध सेठ, देव सिंह, संजय वर्मा, मनीष चतुवेर्दी, दिलीप सिंहा, माया यादव, पलक तिवारी, आकांक्षा दूबे, अनिता रावत, पप्पू यादव और रोहित सिंह मटरू. इस फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद तैयार किया है एस.के. चौहान ने जबकि संगीत दिया है मधुकर आनंद ने. फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं इकबाल सुलेमान तथा कैमरामैन हैं प्रिंस.

चांदनी सिंह का हौट अंदाज आएगा नजर…

इस फिल्म में यूट्यूब की सनसनी चांदनी सिंह के उपर फिल्माया गया गाना दर्शकों को काफी पसंद आयेगा और चांदनी सिंह इस गाने में काफी हौट लग रही हैं. इस फिल्म के कहानी में काफी ट्विस्ट भी हैं. करीब ढाई घंटे की इस फिल्म को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि यह मसाला एंटरटेनमेंट मूवी होगी. वहीं कुछ लोगों को फिल्म के एक्शन से बहुत उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शाहिद कपूर ने दी ये सलाह

दुसरी फिल्मों से काफी अलग होगी ये फिल्म…

आपको बता दें कि मिथिला टाकिज की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस जाने माने बैनर से अबतक भोजपुरी फिल्म डकैत, राखेला शान भोजपुरिया जवान, हम हई लुटेरे, गुंडई राज, इज्जत और जानलेबू काहो जैसी कामयाब फिल्म बनायी गयी हैं जिन्हे दर्शकों ने खुब पसंद किया है. माना जा रहा है कि इस गेम चेंजर बैनर मिथिला टाकिज की ‘मेरी जंग मेरा फैसला फिल्म दुसरी फिल्मों से काफी अलग होगी और दर्शकों की पसंद पर यह फिल्म भी खरी उतरेगी.

अरविन्द अकेला कल्लू की ‘प्रतिबन्ध’ के ट्रेलर को मिला अच्छा रिस्पांस, जानें फिल्म में क्या है खास

भोजपुरी के दो बड़े स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और देव सिंह की जोड़ी फिल्म प्रतिबन्ध में धमाल करती हुई दिखाई पड़ रही है. हाल ही में लांच हुए फिल्म के ट्रेलर को मिले दर्शकों के रिस्पांस से यह तो जाहिर है की फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयेगी. फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के अपोजिट खुबसूरत हिरोईन काजल राघवानी हैं.

देव सिंह एक दमदार और कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में आएंगे नजर…

फिल्म का ट्रेलर देख कर साफ अंदाज लगाया जा सकता है की यह फिल्म रोमांटिक लव स्टोरी के साथ ही एक्शन और कामेडी से भरपूर होगी. फिल्म की हिरोईन काजल राघवानी अरविन्द अकेला के साथ की लव स्टोरी दर्शकों पर अच्छी छाप छोड़ेगी. फिल्म की कहानी सोशल ड्रामा पर आधारित है. इस फिल्म में भोजपुरी के जाने माने अभिनेता देव सिंह एक दमदार और कड़क पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आ रहें है. जिसने फिल्म में अरविदं अकेला के बड़े भाई का रोल निभाया है. फिल्म में इन दोनों अभिनेताओं के भाई के रूप में होने वाली नोकझोंक देख कर दर्शक झूम उठेंगे.

ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधीं भोजपुरी एक्ट्रेस सोनालिका, देखें फोटोज

खलनायक के रूप में अवधेश मिश्रा…

फिल्म प्रतिबन्ध का ट्रेलर देख कर लगता है की फिल्म के खलनायक के रूप में अवधेश मिश्रा अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह से सफल रहेंगे. इस फिल्म के सभी गाने कर्णप्रिय है. साथ ही गानों की शूटिंग भी खूबसूरत लोकेशन पर की गई है जो दर्शकों को काफी पसंद आयेगा.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट है’ में  दिखेगी बिग बौस की ये जोड़ी, देखें फोटोज

प्रियंका पंडित करेंगी आइटम डांस…

फिल्म में कलाकारों की संवाद अदायगी में खास कर देवसिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, अवधेश मिश्रा व काजल राघवानी काफी दमदार नजर आ रहे हैं. फिल्म में आइटम डांस भी है जिसमें प्रियंका पंडित ने अपनी प्रस्तुति दी है. फिल्म के स्टारकास्ट में अरविन्द अकेला कल्लू, देव सिंह ,काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा , के अलावा लीजा, दीपक सिन्हा , सुबोध, नीलम पाण्डेय ,अनीता रावत , विजय दास ,भोला, अमन, रवी प्रमुख रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- ‘‘जैकलीन आई एम कमिंगः अधेड़ उम्र की साधारण प्रेम कहानी’’

बता दें, कैप्टन वीडियो प्रा. लि. बैनर तले बनी फिल्म प्रतिबन्ध के निर्देशक अशोक त्रिपाठी अत्री हैं. निर्माता राकेश कुमार गुप्ता व अमित कुमार गुप्ता हैं. वहीं सह निर्माता अजय गुप्ता, अलोक गुप्ता व पंकज गुप्ता हैं. फिल्म के लेखक इन्द्रजीत हैं. फिल्म का संगीत मधुकर आनंद का हैं बोल प्यारेलाल यादव,आजाद सिंह ,संदीप साजन ,श्याम देहाती,  संतोष पुरी, का है. फिल्म में एक्शन दिलीप यादव का है. फिल्म का सिनेमेटोग्राफी संजय व्यास का है. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, अनुज मिश्रा और राम देवन की है.

प्रतिबन्ध फिल्म टेलर लिंक-

Bigg Boss 13: 4 हफ्तों बाद फिनाले में सलमान के साथ धूम मचाएंगे ये भोजपुरी सुपरस्टार

टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टी.आर.पी गेन करने वाला कलर्स टी.वी का रीएलिटी शो बिग बौस के सीजन 13 में अब मामला गंभीर होता दिखाई दे रहा है. वैसे तो बिग बौस के हर सीजन में औडियंस को कुछ ना कुछ नया और अनोखा को देखने को मिलता ही है लेकिन इस सीजन के ट्विस्ट ने कंटेस्टेंटस को हिला कर रख दिया है. दरअसल बिग बौस सीजन 13 में इस बार सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि औडियंस को इस बार फिनाले सिर्फ 4 ही हफ्तों में देखने को मिल जाएगा. इसी ट्विस्ट के साथ घरवालों के बीच फिनाले तक पहुंचने की रेस शुरू हो चुकी है.

खेसारी लाल यादव लेंगे एंट्री…

ये भी पढ़ें- रानू मंडल: रेलवे स्टेशन से बौलीवुड

सभी कंटेस्टेंटस खुद को फिनाले तक पहुंचाने के लिए जोर शोर से मेहनत कर रहे हैं. फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इसी के साथ उन सितारों के नाम भी सामने आने लगे हैं जो फिनाले में औडियंस को नजर आने वाले हैं. इन सब के बीच एक बहुच बड़ा नाम सामने आया जो इस बार बिग बौस सीजन 13 के फिनाले में एंट्री लेंगे. आप सब को ये जानकर बेहद खुशी होगी कि इस बार फिनाले में भोजपुरी एंजस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एंट्री लेंगे और दर्शकों को एंटरटेन करेंगे.

सलमान खान के साथ करेंगे स्टेज शेयर…

 

View this post on Instagram

 

#iifa2019

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

खबरों की मानें को खेसारी लाल यादव को इससे पहने बिग बौस सीजन 13 का कंटेस्टेंट बनने का औफर दिया गया था जिसे उन्होनें अपने बिजी स्कैड्यूल की वजह से ठुकरा दिया था. अब खबरें कुछ ऐसी हैं कि खेसारी लाल यादव बिग बौस सीजन 13 के फिनाले यानी 25 अक्टूबर को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते दिखाई देंगे, इन सब खबरों के बीच ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा की खेसारी लाल यादव के आते ही दर्शकों को शो में जबरदस्त भोजपुरी तड़का देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: ‘टिकट टू फिनाले’ पाने के लिए की

बता दें, खेसारी लाल यादव नें अभी तक इस बात पर कोई बयान नहीं दिया है. अब देखने वाली बात ये होगी की बिग बौस सीजन 13 के फिनाले में खेसारी लाल यादव किस तरह औडियंस को एंटरटेन करने नजर आने वाले हैं.

महारानी बनीं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, फोटोज देखकर फैन्स ने किए ये कमेंट्स

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं. इन दिनों आम्रपाली महारानी बनी हुई हैं. दरअसल, आम्रपाली इन दिनों अपनी अप्कमिंग फिल्म राजमहल की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म में आम्रपाली महारानी का किरदार निभा रही हैं और अपने इसी करेक्टर के लुक की फोटोज वो शेयर करती रहती हैं. आम्रपाली इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. अब तक अपने महारानी वाले लुक से आम्रपाली ने 3 फोटोज शेयर की हैं. फैन्स को आम्रपाली का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है. देखें फोटोज:

‘मेरे मरद’ गाने पर बनाया टिक टौक वीडियो हुआ वायरल…

 

View this post on Instagram

 

Rajmahal 😍❤️ #introduction #bathing #song

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

आम्रपाली टिक टौक ऐप पर कई वीडियोज बनाती रहती हैं. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘मेरे मरद’ गाने पर ऐसा वीडियो बनाया कि वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. वीडियो में आम्रपाली के एक्सप्रेशन कमाल के हैं.

ये भी पढ़ें- मैथिली भाषा की फिल्म ‘लव यू दुल्हिन’ की आखिर क्यों रही है इतनी चर्चा

बता दें कि ये गाना आम्रपाली की अप्कमिंग फिल्म ‘शेर सिंह’ का है. इस फिल्म में आम्रपाली के साथ भोजपुरी स्टार पवन सिंह हैं.

 

View this post on Instagram

 

Rajmahal 😍🙈🔥

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पौन्स मिला है. फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर है. अभी तक फिल्म के 2 गाने ‘मेरे मरद’ और ‘बाबू बाबू’ रिलीज हो गए है. ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी जबरदस्त रिस्पौन्स मिल रहा है.

इसके साथ ही आम्रपाली और निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ द लीडर’ भी आने वाली है. इस फिल्म में आम्रपाली और निरहुआ लीड रोल में हैं. बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ एक साथ जिस भी फिल्म में साथ आते हैं, उसमें धमाल मचा देते हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी के फैन्स दीवाने हैं. इसके साथ ही दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss की ये एक्स कंटेस्टेंट मना रही हैं बौयफ्रेंड

आम्रपाली-निरहुआ की ये फोटो हुई थी वायरल…

 

View this post on Instagram

 

Kisi din banungi main Raja ki Rani ♥️ #nirahuatheleader #songshoot

A post shared by Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101) on

आम्रपाली और निरहुआ की दोस्ती के बारे में सभी को पता है. दोनों साथ में कई फोटोज शेयर करते रहते हैं. कुछ दिनों पहले आम्रपाली ने निरहुआ के साथ एक फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी. इस तस्वीर में दोनों ने गले में माला पहनी हुई है.

ये भी पढ़ें- फिर हौट लुक में नजर आईं दिशा पटानी, देखें फोटोज

वायरल हो रहा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल का यह वीडियो, स्मृति के साथ कर रहे हैं रोमांस

इन दिनों इंटरनेट पर हिंदी और पंजाबी गानों की तरह अब भोजपुरी गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है. इसी क्रम में भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर खेसारीलाल यादव का एक गाना काफी वायरल होता नजर आ रहा है. वायरल हो रहे गाने का नाम है “चेहरा चांद के जइसन” और इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का आखों से आंखे मिलाती नजर आ रही हैं स्मृति सिन्हा.

यूट्यूब पर 6 मिलियल से भी ज्यादा व्यूज…

इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 6 मिलियल से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कमाल की बात ये है कि एक्टिंग के साथ साथ इस गाने को खुद खेसारीलाल यादव गा रहे हैं और गायिकी में उनका साथ दे रही हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर इंदू सोनाली.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट ने बिकिनी पहनने से किया इंकार, कहा- परिवार में नहीं है इजाजत

साड़ी में कहर बरसा रही हैं स्मृति सिन्हा…

इस रोमांटिक गाने में खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा बेहद कमाल के दिखाई दे रहे हैं. जहां एक तरफ स्मृति अपनी ब्लू और ओरेंज कलर की साड़ी में कहर बरसा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ खेसारीलाल यादव व्हाइट ट्राउसर और रेड कलर की जैकेट से सबका दिल जीत रहे हैं.

खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा के अलावा थे ये कलाकार…

यह गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म “साजन चले ससुराल 2” का हैं जिसमें खेसारीलाल यादव और स्मृति सिन्हा के अलावा अक्षरा सिंह, किरन यादव, माया यादव, अनूप अरोड़ा के साथ अन्य कई कलाकार मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- ‘बिग बौस 13’ के घर में मचा घमासान, लेकिन ‘मालकिन’

बता दें, खेसारीलाल यादव अब तक लगभग 60 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुके हैं और इसी वजह से वे भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी कहलाते हैं. वहीं दूसरी तरफ स्मृति सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म ‘रंगीला बाबू’ ले अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी और उसके बाद उन्होनें कई भोजपुरी फिल्में कर काफी पौपुलैरिटी हासिल की.

भोजपुरी फिल्म में सपना दिखाएंगी हुस्न और अदाकारी के जलवे

बिहार, यूपी के साथसाथ नेपाल के सिनेमाघरों में भोजपुरी सिनेमा का क्रेज आज भी कम नहीं. यों भी ठेठ देशी अंदाज में देशी ठुमके लगाती भोजपुरी फिल्मों की नायिका जब रुपहले परदे पर आइटम सौंग करती हैं तो दर्शक खुद भी ठुमके लगाने से खुद को रोक नहीं पाते.

कुल्हङ में चाय पीने जैसा आनंद देती हैं भोजपुरी फिल्में…

वैसे, भोजपुरी सिनेमा को ले कर अकसर यह कहा जाता है कि इस की ज्यादातर फिल्में वल्गर होती हैं और फिल्मों में डबल मीनिंग यानी द्विअर्थी संवाद बोल कर दर्शकों का सस्ता मनोरंजन किया जाता है, जबकि हकीकत तो यही है कि इन सब के बावजूद भोजपुरी फिल्म कुल्हङ में चाय पीने जैसा आनंद देती है और शायद तभी इस की लगभग फिल्में बौक्स औफिस पर खूब पैसा बनाती हैं.

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव की ‘‘भाग खेसारी भाग’’ का फर्स्ट लुक लौंच

जम कर नाचने वाली हैं सपना गिल…

खबर है कि अपनी शोख अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली हौट गर्ल सपना गिल फिल्म ‘बंसी बिरजू’ में दर्शकों का दिल लूटने आ रही हैं. निर्माणाधीन फिल्म ‘बंसी बिरजू’ में बतौर नायिका वे अपनी अदा और हुस्न का ऐसा जलवा दर्शकों को दिखाएंगी कि दर्शक दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे. इस फिल्म के कई गानों में वे जम कर नाचने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- वर्कआउट के दौरान इस एक्ट्रेस ने पार की हौटनेस

वर्ल्डवाइड चैनल व जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म ‘बंसी बिरजू’ में नायक प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा हैं. इस फिल्म की नायिका सपना गिल और चांदनी सिंह हैं. निर्देशक हैं अजय झा.

खेसारी लाल यादव की ‘‘भाग खेसारी भाग’’ का फर्स्ट लुक लौंच

‘जे पी स्टार पिक्चर्स’ के बैनर तले बन रही निर्माता उमाशंकर प्रसाद और निर्देशक प्रेमांशु सिंह द्वारा निर्देशित खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा की भोजपुरी फिल्म  ‘भाग खेसारी भाग’ का फर्स्ट लुक बाजार में आते ही चर्चा का केंद्र बन गया है. जबकि फिल्म के पोस्टर खेसारी लाल यादव का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि वह भागते हुए नजर आ रहे हैं. यह फर्स्ट  लुक ‘‘याशी फिल्म्स म्यूजिक’’ कंपनी द्वारा लौंच किया गया है.

उमाशंकर प्रसाद कर रहे हैं बदलाव की कोशिश…

बहुत पुरानी कहावत है कि बदलाव कोई नया आदमी ही करता है. तो अब अपनी पहली फिल्म ‘‘भाग खेसारी भाग’’ के साथ ही निर्माता उमाशंकर प्रसाद भोजपुरी सिनेमा में बहुत बड़ा बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं. यह बात फिल्म के पहले पोस्टर से ही नजर आ रही है. इस फिल्म में एक साथ खेसारी लाल यादव, स्मृति सिन्हा और निर्देशक प्रेमांशु सिंह की सुपरहिट रही तिकड़ी एक बार फिर इतिहास रचने वाली है.

ये भी पढ़ें- रानू मंडल को क्यों दिया मौका, हिमेश रेशमिया ने किया ये खुलासा

खेसारी लाल के साथ स्मृति सिन्हा भी आएंगी नजर…

खेसारी लाल और स्मृति की सुपर हिट जोड़ी फिर से बहुत दिनों बाद इस फिल्म से रिपीट हो रही है. फिल्म ‘‘भाग खेसारी भाग’’ के एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुश राज गुप्ता, लेखक मनोज कुशवाहा, संगीतकार ओम झा, कैमरामैन सरफराज खान, नृत्य निर्देषक राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है.

मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा,अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं.

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल ने अपनी फिल्म ‘बागी’ की कमाई बाढ़

खेसारी लाल ने अपनी फिल्म ‘बागी’ की कमाई बाढ़ पीड़ितों में की दान

ऐसे में तमाम लोग बिहार के बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आ रहें हैं. इनमें एक नाम और जुड़ गया है, यह नाम है भोजपुरी के सुपरस्टार गायक और अभिनेता खेसारी लाल का. इन्होने पटना के बाढ़ पीड़ितों के लिए 9 गाड़ी राहत सामग्री और पांच हजार लीटर दूध व और 20 हजार लीटर साफ़ पानी अपने खेसारी फाउंडेशन के जरिये वितरण के लिए भेजी है. इनके द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए मुहैया कराये गए राहत सामग्री के वितरण की जिम्मेदारी गीतकार पवन पाण्डेय नें 500 बच्चों के साथ संभाली है.

खेसारी लाल ने पटना बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए इस मसले पर अपने फेसबुक पेज पर 16 मिनट 36 सेकेण्ड लाइव आकर लोगों से पटना बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आगे आने की अपील की है. उन्होंने अपने लाइव में कहा की जिस तरह भोजपुरी बेल्ट की 30 करोड़ की जनता ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है. ऐसे में उनकी भी जिम्मेदारी बनती है की वह अपने प्रसंसको के मुसीबत में काम आयें.

ये भी पढ़ें- इस तारीख को रिलीज होगी बिहार क्रिकेट टीम में हावी राजनीति पर बेस्ड फिल्म ‘किरकेट’

उन्होंने अपने फेसबुक लाइव में कहा की “जिस तरह भोजपुरी अभिनेता अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए फेसबुक पर औनलाइन आकर लोगों से फिल्मों को देखने की अपील करते हैं, उसी तरह से सभी लोग बाढ़ में फंसे लोगों के लिए लाइव आकर खुद द्वारा किये जा रहें मदद की बात सामने रखें. साथ ही लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील करें.”

उन्होंने अपने लाइव मे कहा की “मै गरीबी से आया हूं. इस लिए मैं लोगों की मदद करता हूं. मुझे लोगों का दर्द पता है. मेरा फेसबुक पर लाइव आने का उद्देश्य सिर्फ यह है लोग भी देख कर मदद के लिए आगे आएं.”

पटना बाढ़ पीड़ितों के मदद में आगे आये खेसारी ने अपने फेसबुक लाइव में बताया की उन्होंने भैंस चरा कर और लिट्टी बेंच कर अपना बचपन गुजारा है. उन्होंने कहा की आज अभिनय के जिस मुकाम पर वह हैं वहां  पहुंचाने में बिहार की जनता का बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने भोजपुरी के सभी अभिनेताओं से भी अपील किया की अपने फैन्स के जरिये बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुचाएं.

ये भी पढ़ें- पारिवारिक संबंधों के तानेबाने में बुनी भोजपुरी

फेसबुक लाइव लिंक-

बागी फिल्म ट्रेलर लिंक-

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें