Bigg Boss 14: राखी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की क्यों मांग कर रहे हैं फैंस

‘बिग बौस 14’ में राखी सावंत इन दिनों अपनी करनामों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है. शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि राखी कई बार अभिनव शुक्ला से अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि राखी ने अभिनव को लेकर सारी हदें पार कर दीं. पहले तो राखी ने अपने शरीर पर अभिनव का नाम लिख लिया, फिर कैमरे के सामने अभिनव का अंडरवियर फाड़ दिया.

और अब शो के हाल ही के एपिसोड में राखी ने अभिनव की पैंट का नाड़ा तक खोलने को तैयार हो गईं. उनकी इसहरकतों के बाद लोगों ने उन्हें बदतमीज और बेहूदा तक कह दिया. तो इसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- बेबी बंप में डांस करते नजर आईं करीना कपूर खान, देखें Viral Video

यूजर्स का कहना है कि रखी सावंत ने नेशनल टेलीविजन पर अभिनव शुक्ला को सेक्सुअली हरैस किया है. एक यूजर ने लिखा, ये पूरी तरह प्रताड़ना है, अगर अभिनव शुक्ला राखी को टच करते तो उन्हें ये पसंद नहीं आता. अब तक पुलिस केस हो जाता.

तो ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स तो राखी को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आज यानि शनिवार को ट्विटर पर अभिनव शुक्ला और राखी सावंत ट्रेंड कर रहा है और इन दोनों हैश टैग पर लोग अभिनव शुक्ला के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही यूजर्स सूचना और प्रसारण मंत्रालय को टैग करके राखी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं.

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: प्रोमो में नई अनिता भाभी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

बेबी बंप में डांस करते नजर आईं करीना कपूर खान, देखें Viral Video

बौलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं. करीना जल्द ही दूसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में करीना बेबी बंप में डांस करती नजर आ रही हैं. आप वीडियो में देख सकते हैं कि करीना ऑरेंज कलर का फुल स्लीव टॉप और स्कर्ट पहनी हुई है. वह बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. वह अपनी स्कर्ट को हाथ में पकड़ मुस्कारते हुए डांस कर रही हैं.

खबरों के अनुसार, करीना कपूर खान फरवरी में ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है. बताया जा रहा है कि सैफ का कहना है कि वह फरवरी की शुरुआत में ही दूसरे बेबी को जन्म दे सकती हैं.

Bigg Boss 14: राखी की इस करनामे से भड़की रुबीना, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yianni Tsapatori (@yiannitsapatori)

 

रिपोर्टस के अनुसार नए बेबी के जन्म से पहले ही सैफ अली खान और करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. करीना ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था.

दरअसल, ये वीडियो किसी प्रमोशन का शूट है. इस वीडियो में करीना ने बालों का जुड़ा बांधा हुआ है. प्रग्नेंट होने के बाद भी करीना काफी खूबसूरती से शूट करने में मदद कर रही हैं.

Bigg Boss 14: राखी ने तोड़ी नफरत की हद, अकेले में फाड़ा अभिनव का अंडरवियर

बता दें कि करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही अपनी फिल्म ‘लाला सिंह चड्ढा’ के लिए आमिर खान के साथ दिल्ली में शूटिंग की है.

Crime- चैनलों की चकमक: करोड़ों की अनोखी ठगी

चैनलों के डिसटीब्यूशन से करोड़ों रुपए की कमाई का मायाजाल दिखाकर, दूर नोएडा में बैठ छत्तीसगढ़ की एक महिला के साथ बड़े ही आसानी से करोड़ों की ठगी हो गई.
ठगी की यह अपने आप में एक बेमिसाल कहानी है जो आपको बताती है कि ठग और ठगी का स्वरूप कितना विस्तार लिए हुए होता है. थोड़ी सी भी नादानी और लापरवाही आपको आपके बेशकीमती धन से महरूम कर सकती है.
आज छत्तीसगढ़ की राजधानी में घटित ऐसी ही एक घटना सुर्ख़ियों का सबब बनी हुई है. दरअसल हुआ यह कि रिलायंस बिग टीवी और टेक्नोलॉजी इंडिपेंट टीवी के डायरेक्टर विवेक प्रकाश को राजधानी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रायपुर गुढ़ियारी की रहने वाली प्रीति मुंदड़ा पुलिस के पास पहुंची और शिकायत बताया कि किस तरह उसके साथ 1-2 करोड़ नहीं बल्कि 16 करोड़ों रुपए की ठगी हुई है.

पुलिस ने इस पर मामला दर्ज किया और जांच-पड़ताल प्रारंभ हो गई  पुलिस ने कथित रूप से आरोपी नोएडा से पकड़ा है. प्रीति ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उन्हें छत्तीसगढ़ जोनल डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर 16 करोड़ की ठगी की है.

crime

प्रीति ने पेंटल टेक्नोलॉजी इंडिपेन्टेड टीवी कंपनी के हेड अतुल मिश्रा, विवेक प्रकाश और अजय राठौर सहित कई डायरेक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई . प्रीति के अनुसार  उनको प्रलोभन दिया गया था कि 500 चैनलों का प्रकाशन और पूरे प्रदेश में रिटेलर रूप में लाखों रुपए कमीशन मिलेगा. आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में 16 करोड़ रूपये जमा करा लिए बाद में उन्हें अहसास हुआ  की उसके साथ ठगी हो गयी है. पुलिस के अनुसार ऐसे ही देश भर के हजारों लोगों को ठगा  गया है.

ये भी पढ़ें- ताजमहल वाली फोटो का राज: भाग 3

घटना के बाद रायपुर पुलिस से उपनिरीक्षक सेराज खान के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम बनाकर नोएडा भेजी गई जहां विवेक प्रकाश को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर कार्रवाई की जा रही है.

कैसे “फांसा” गया प्रीति को

इस संपूर्ण प्रकरण में चकित करने वाली बात यह सामने आई है कि ठगी करने वाला बेहद नफासत और शान से अपना जीवन नोएडा जैसी भव्यतम सिटी में व्यतीत कर रहा था.

नोएडा के एक पॉश इलाके से एक रईस कारोबारी को रायपुर पुलिस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया और छत्तीसगढ़ ले आई. विवेक प्रकाश नाम के इस शख्स पर आरोप है कि इसने “बिजनेस पार्टनर” बनाने के नाम पर रायपुर की एक महिला से लगभग 16 करोड़ रुपए ले लिए. इसके बाद डील के मुताबिक महिला को कंपनी   मे ना कोई पोजिशन मिली और ना ही कोई जवाबदेही इस कारोबारी और इसके साथियों ने दी.

 प्रीति मूंदड़ा ने कुछ महीने पहले चारों तरफ से थक हार और निराश होकर  रायपुर के गुढ़ियारी थाना में अपनी फरियाद को शिकायत के रूप में शिकायत दर्ज करवाई .

 “करोड़ों रुपए” देकर क्या अच्छे समय का इंतजार

प्रीति मुंदड़ा और उसके परिवार को यह प्रतीत हो रहा था की करोड़ों रुपए  इन्वेस्ट करके आने वाले समय में उनका भविष्य सुखद और सुखमय बन जाएगा. ऐसा कुछ नहीं हुआ और ठगे जाने के बाद प्रीति मुद्रा की रिपोर्ट दर्ज होने के साथ  ही पुलिस सक्रिय हुई  छानबीन विवेचना प्रारंभ हुई. विवेक प्रकाश पेंटल टेक्नोलाजी इंडिपेन्टेड टी.वी. नाम की कंपनी चलाता है. यह एक जिस तरह से डिश और टाटा स्काय अपनी सेवाएं देते हैं, विवेक की कथित कंपनी भी ऐसी ही सर्विस देने का दावा करती रही. इनके सेट टॉप बॉक्स और डिश एंटिना भी बाजार में मिल रहे थे.

ये भी पढ़ें- Crime: भूत प्रेत, अंधविश्वास और हत्या!

इनके संपर्क में आई रायपुर की प्रीति सिंघल मुंदडा ने पुलिस कहा कि जोनल डिस्ट्रीब्यूटरशीप देने के नाम पर विवेक के साथी अतुल मिश्रा, अजय राठौर ने मार्च 2019 तक लगभग 16 करोड़ रुपए ले लिए. महिला से कहा गया कि लाखों की कमाई होगी, पूरे छत्तीसगढ़ में आपका बिजनेस साम्राज्य फैलेगा.  मगर रुपए लेने के बाद कोई सर्विस कंपनी ने नहीं दी . राजधानी पुलिस  ने एक  जांच टीम बना कर मामला उसके सुपुर्द कर दिया.

इतनी बड़ी राशि की हेराफेरी की वजह से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का एक्शन प्लान बनाया. एक साल से भी अधिक वक्त से आरोपी विवेक को तलाशने का काम जारी था. पुलिस टीम को पता चला कि विवेक नोएडा में रह रहा है. सब इंस्पेक्टर सेराज खान के साथ 4 लोगों की टीम जिला गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) के नोएडा चली गई. टीम ने आरोपी विवेक का पता ढूंढ लिया और अंततः उसे गिरफ्तार करके छत्तीसगढ़ ले आई.

Crime Story: रान्ग नंबर भाग 3

दुष्कर्म बरक्स ब्लैकमेलिंग के खेल में जेल!

ब्लैकमेलिंग अर्थात भयादोहन के अपराध में अक्सर पुरुषों को ही पुलिस दबोचती है, मगर हमेशा ऐसा नहीं है, कुछ युवतियां भी इस खेल में माहिर खिलाड़ी होती हैं. मगर यह भी सच है कि भयादोहन करने वाला कोई भी हो. कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता. कैसा ही शातिर खिलाड़ी हो, ऐसी गलतियां कर बैठता है कि सच सामने आ जाता है कि आखिर दोषी कौन है.

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिला कोरबा में एक भयादोहन मामला में एक युवती आज इन्हीं तथ्यों और सच के कारण जेल की हवा खा रही है.आइए! देखते हैं कुछ ऐसी घटनाएं जिनसे यह सच्चाई और भी आईने की तरह साफ हो जाती है.

प्रथम घटना-

राजधानी रायपुर के एक विशाल कपड़ा शोरूम में साथ साथ काम कर रहे युवक युवतियों में से एक युवती ने दोस्ती के कुछ समय बाद पुरुष मित्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया अंततः जांच के पश्चात युवती दोषी पाई गई.

दूसरी घटना-

छत्तीसगढ़ के भाटापारा बलोदा बाजार जिला के खपराडीह में एक स्कूल में शिक्षिका ने पुरुष शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया ब्लैक मेलिंग करने लगी और आखिरकार पुलिस के फंदे में आ गई.

महिलाओं पर जोरजुल्म: जड़ में धार्मिक पाखंड

वह ब्लैकमेलर गर्ल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवती भयादोहन मामले में पुलिस की गिरफ्त में आ गई है.वह
दुष्कर्म मामले में फंसा देने की धमकी देकर ” युवक मित्र” को ब्लैकमेल करती रही. इस शातिर युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

so

प्रार्थी प्रेमकांत साहू उम्र 30 वर्ष निवासी खरमोरा, कोरबा के मुताबिक परिचय और दोस्ती और फिर अवैध संबंधों के बाद वह मुझे खुलकर पैसे मांग कर ब्लैकमेल करने लगी पहले तो मैंने दोस्ती के कारण पैसे दिए मगर जब मुझे लगा कि नहीं तो उसका व्यवसाय बन गया है मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं मगर एक मित्र की सलाह पर थाना कोतवाली कोरबा रिपोर्ट दर्ज कराई. यह की करीब एक वर्ष पूर्व रमा (बदला हुआ नाम) दुष्कर्म मामले मे फंसा दूंगी कहकर ब्लैकमेल कर पैसा की मांग कर रही थी. इस बयान पर थाना कोतवाली कोरबा मे धारा 384,388 भादवि. का अपराध सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया. महत्वपूर्ण तथ्य है कि कोतवाली महिला डेस्क ने मामले की बारीकी से जांच प्रारंभ की.

ये भी पढ़ें- पति जब करता है, पत्नी की हत्या!

गर्ल की चतुराई काम नहीं आई

दुष्कर्म मामले में हीरोइन कहे जाने वाली युवती पुलिस के अनुसार बहुत शातिर मांइड की है.विवेचना के दौरान पता चला कि प्रार्थी प्रेमकांत साहू का एक वर्ष पूर्व उसके गांव की ही रहने वाली युवती की सहेली रमा (बदला हुआ नाम) से जान पहचान हुई .जान-पहचान प्रेम संबंध में परिवर्तित हो गई. प्रार्थी और युवती के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध स्थापित हो गया. और कुछ समय बाद युवती द्वारा युवक को दुष्कर्म केस मे फंसाने की धमकी देकर डरा धमका कर रूपये पैसे की मांग शुरू हो गई. प्रार्थी डर कर युवती को लगभग 1.50 लाख रूपये एवं गूगल-पे के माध्यम से अलग अलग किस्तो मे 1.50 लाख रूपये कुल 3 लाख रूपये देता चला गया.

इसके बाद युवती के मन मे लालच बढ़ने लगा और युवक से डरा धमका कर ब्लैकमेल कर 25,000 रूपये प्रतिमाह मांग रही थी.इस पर युवक द्वारा कुछ माह डर कर युवती को पैसे दिया. परंतु फिर भी युवती द्वारा युवक को डरा धमकाकर बलात्कार केस में फंसाने एवं स्वयं को नुकसान पहुंचाने की बात कर प्रार्थी युवक को लगातार ब्लैकमेल कर पैसे की मांग की जा रही थी. युवक वर्तमान मे बेरोजगार है तथा पैसे की तंगी एवं मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या की भी कोशिश कर चूका है, थक हार कर सहायता के लिए पुलिस के पास आया. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर युवती को खरमोरा से गिरफ्तार किया गया. पैसे के लिये ब्लैकमेलिंग व उद्दापन से संबंधित वाइस रिकार्ड, जिसमे आरोपित युवती द्वारा बलात्कार के केस में फंसा देने व खुद को नुकसान पहुचा कर फंसा देने का डर दिखाकर बहुत ही अश्लील तरीके से बातचीत करते हुए गालीगलौच कर प्रार्थी से पैसे की मांग की जा रही है.

Bigg Boss 14: राखी की इस करनामे से भड़की रुबीना, देखें Video

कलर्स चैनल का विवादित शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर में राखी सावंत में इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई है. दरअसल राखी सावंत ये दावा कर रही है कि वह अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) से प्यार करती है और इसे साबित करने के लिए वह घर में हर रोज कुछ नया करती रहती हैं.

शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि राखी अपने शरीर पर अभिनव का नाम लिख लेती हैं तो कभी अभिनव के लिए अर्शी खान (Arshi Khan) से भिड़ जाती हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरत के झूठ से कैरव का टूटा दिल!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

हालांकि अब ये कहा जा रहा है कि राखी ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं. वह शो में बने रहने के लिए ये ड्रामा कर रही हैं. अब इस शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है. इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि राखी, अभिनव शुक्ला के शॉर्ट्स का स्ट्रिंग खींचते नजर आ रही हैं.

दरअसल वह अभिनव की पैंट उतारने की कोशिश करने वाली हैं. राखी की इस हरकत को देखकर अभिनव शुक्ला शॉक्ड हो जाएंगे. तो ऐसे में रुबीना भी राखी से गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं, राखी, अपनी हदें क्रॉस मत करो.

कंगना रनौत ने शेयर की अपनी मां की Photo, लिखा ‘देसी जुगाड़ के जैसा कोई जुगाड़ नहीं है’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

रुबीना, राखी से ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि अगर तुम मेरे पति की इज्जत नहीं करती हो तो सबसे पहले मैं तुम्हारे सामने खड़ी रहूंगी. इस पर राखी कहती हैं कि अभिनव पति घर पर हैं. यहां पर सिर्फ वो एक को-कंटेस्टेंट हैं.

राखी के इस बात पर रुबीना भड़क जाती हैं और कहती हैं, इन्हें अपनी हद नहीं पता है. राखी सावंत कहती हैं, तुम क्या बताओगे मेरी हद. मैं अभिनव से प्यार करती हूं. जिसको जलने है जले.. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि राखी के इस हरकत के बाद रुबिना और अभिनव का क्या रिएक्शन होगा.

Film Review: पीटर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरत के झूठ से कैरव का टूटा दिल!

स्टार प्लस का मशहूर शो  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है, जिससे दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट हो रहा है. जी हां, शो के बीते एपिसोड में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले.

शो में नायरा का किरदार खत्म करके, सीरत के अवतार में शिवांगीस जोशी की दोबारा एंट्री करवाई गई है. जिससे शो में नया मोड़ आ चुका है. और इससे दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं.

शिवांगी जोशी को सीरत के किरदार में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. शो में सीरत का किरदार, जो पेशे से एक बॉक्सर है.

Bigg Boss 14: राखी ने तोड़ी नफरत की हद, अकेले में फाड़ा अभिनव का अंडरवियर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivin (@kaira_forever18)

 

शो से रिलेटेड यह खबर आ रही है कि अगर शिवांगी जोशी यानि सीरत जल्द ही अपने पहले बॉक्सिंग मैच के रिंग में दिखाई देने वाली है. इस मैच के लिए सीरत दिन-रात मेहनत कर रही है, हालांकि सीरत की जिंदगी में काफी कुछ चल रहा है.

रिपोर्टस के अनुसार कि शो में यह दिखाया जाएगा कि सीरत के परिवारवाले उसकी शादी कराना चाहते हैं, जिस कारण उसने सबसे झूठ बोला है कि कैरव उसका बेटा है. कैरव पहले तो सीरत के इस झूठ से काफी खुश था लेकिन जल्द ही उसे पता चल जाता है कि सीरत ने झूठ बोला है और उसका चेहरा मुरझा जाता है.

क्या The Kapil Sharma Show बंद हो जाएगा, जानिए क्या है पूरा मामला

तो इधर सीरत को जब पता चलेगा कि कैरव, उसके झूठ से दुखी है. तो ऐसे में सीरता का क्या रिएक्शन होगा. तो वहीं सीरत की जिंदगी में कार्तिक की भी जल्द एंट्री होगी. दोनों के बीच रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलने वाला है. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प हो गा कि जब सीरत से कार्तिक मिलेगा तो उसे देखकर वो कैसे रिएक्ट करता है.

ताजमहल वाली फोटो का राज: भाग 3

सौजन्य- सत्यकथा 

9 दिसंबर को पूनम के भाई की शादी थी. इस में शिवकुमार अपनी पत्नी के साथ गया था. 3 दिन तक वह वहीं रहा. उसी दौरान पूनम को संदीप के साथ कई बार मिलने का मौका मिला. संदीप ने उस से कहा कि शिवकुमार से छुटकारा पाने का एक ही उपाय है कि उस की हत्या कर दी जाए.

जब वह विधवा हो जाएगी तो परिवार वाले एक गांव का होने के बावजूद उन की शादी करने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

बात पूनम की समझ में आ गई. उस ने शिवकुमार की हत्या करने के लिए हामी भर दी. लेकिन शिवकुमार को कैसे मारा जाए कि उन पर कोई अंगुली भी न उठे. इस के लिए 2-3 मुलाकातों में पूनम ने संदीप से मिल कर हत्या की पूरी साजिश तैयार कर ली.

शादी के बाद पूनम पति शिवकुमार के साथ वापस आ गई. पूनम व संदीप के पास मोबाइल फोन थे, जिस के माध्यम से वे शादी के बाद से एकदूसरे से बातचीत करते थे. साथ ही वाट्सऐप कालिंग भी करते रहते थे.

लेकिन भाई की शादी से लौटने के बाद पूनम का संदीप से फोन पर बातचीत करने का सिलसिला ज्यादा बढ़ गया. क्योंकि शिवकुमार को रास्ते से हटाने के लिए उन्हें अपनी उस योजना को अंजाम देना था.

संदीप ने पूनम से कहा था कि अगले एकदो दिन में वह अपने पति को आगरा घूमने के लिए राजी कर ले और उसे अपने साथ आगरा ले आए.

अतीक अहमद खूंखार डौन की बेबसी: भाग 2

पूनम ने ऐसा ही किया. उस ने शिवकुमार से कहा कि शादी के बाद वह उसे कहीं घुमाने नहीं ले गया. कम से कम आगरा में प्यार की निशानी ताजमहल तो दिखा दें. फरमाइश कोई ज्यादा बड़ी और नाजायज नहीं थी, लिहाजा शिवकुमार परिवार वालों से इजाजत ले कर 14 दिसंबर को पूनम को ताजमहल दिखाने के लिए बस से आगरा ले आया.

14 दिसंबर को पूनम और शिवकुमार आगरा ताजमहल घूमते रहे. रात को एक होटल में रुके. अगले दिन सुबह यानी 15 दिसंबर को उन्होंने ताजमहल देखा और शाम को वहीं रुके.

अगली सुबह 6 बजे दोनों आगरा से बस द्वारा घर के लिए निकले. हालांकि शिवकुमार का प्लान यह था कि पहले मथुरा जा कर कृष्ण जन्मभूमि व प्रेम मंदिर देखेंगे उस के बाद मथुरा में अपने मामा से मिलेगा और बाद में घर जाएगा.

लेकिन बस में बैठते समय पूनम ने अनुरोध कर के उस का प्लान बदलवा दिया. दरअसल, पूनम ने उस से कहा कि राया के पास उस के रिश्ते के एक मौसा रहते हैं. उन्होंने कई बार उस से पति के साथ घर आने के लिए कहा है. थोड़ी देर के लिए उन से मिलने के बहाने वह शिवकुमार को ले कर राया के पास एक्सप्रेसवे के यमुना कट पर ही उतर गई.

दरअसल, शिवकुमार पत्नी से इतना प्यार करता था और भले स्वभाव का था कि उसे पता ही नहीं था कि पूनम साजिश के तहत उसे राया लाई है. हकीकत यह थी कि वहां उस का कोई मौसा नहीं रहता था.

इस दौरान संदीप से लगातार उस की बात चल रही थी. उस वक्त सुबह के करीब 7 बजे थे. एक्सप्रेसवे पर बस से उतरने के बाद पूनम ने चाय पीने की इच्छा जताई तो दोनों ने एक स्टाल पर रुक कर चाय पी.

इस के बाद पूनम ने साजिश के तहत शिवकुमार से टौयलेट जाने की बात कही तो वह असमंजस में पड़ गया. क्योंकि एक्सप्रेसवे पर सब जगह टायलेट नहीं होते. लेकिन पत्नी को इमरजेंसी थी, लिहाजा सब से उचित जगह सड़क के नीचे दिख रहा जंगल ही था.

शिवकुमार पूनम को ले कर नीचे जंगल की ओर उसे टौयलेट कराने के लिए ले गया. लेकिन उसे क्या पता था कि मौत पहले से वहां उस का इंतजार कर रही है. संदीप वहां पहले ही झाडि़यों में छिपा था.

जैसे ही शिवकुमार उस की तरफ पीठ कर के खड़ा हुआ, संदीप ने दबेपांव पीछे से जा कर शिवकुमार के सिर पर भारीभरकम पत्थर दे मारा. इस के बाद संदीप और पूनम ने शिवकुमार के सिर पर पत्थर से कई प्रहार किए.

शिवकुमार वहीं निढाल हो कर गिर पड़ा. शिवकुमार के पास 2 बैग थे. एक बैग में पूनम के कपडे़ थे, दूसरे में शिवकुमार के कपड़े. शिवकुमार के बैग से पूनम ने सारा सामान निकाल कर अपने बैग में रख लिया ताकि बैग में ऐसी कोई चीज न मिले, जिस से शिवकुमार की पहचान हो सके. लेकिन गलती से शिवकुमार और पूनम का ताजमहल पर खिंचवाया गया फोटो वाला लिफाफा थैले में ही रह गया था. इसी आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की थी.

ये भी पढ़ें- Crime Story: राजनीति की विषबेल

दरअसल, हत्या का ये पूरा प्लान संदीप ने तैयार किया था. शिवकुमार की हत्या करने के बाद वे दोनों वहां से टैंपो ले कर मथुरा की ओर भाग आए थे. इस के बाद वे इधर से उधर भागते रहे.

पूनम एक दिन बाद ससुराल जाने का मन बना रही थी. उस से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पूनम की हालत ऐसी हो गई न तो सनम मिला ना विसाले सनम.

पुलिस ने पूनम व संदीप से पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया.

—कथा पुलिस की जांच व आरोपियों तथा पीडि़त परिवार के बयान पर आधारित

महिलाओं पर जोरजुल्म: जड़ में धार्मिक पाखंड

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक छोटा सा गांव है मुहारी खुर्द. वहां नवरात्र शुरू होते ही गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर के दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की थी. मूर्ति के विसर्जन के बाद 28 अक्तूबर, 2020 को गांव में कन्या भोज चल रहा था. आयोजक गांव की लड़कियों को खीर, पूरी, हलवा परोस रहे थे.

उस कन्या भोज में गांव के बृजेश पांडे की 17 साल की बेटी चांदनी भी आई थी. वह पंडाल में भोज के लिए बैठी ही थी कि  पंडित नाथूराम शास्त्री की नजर  उस पर पड़ गई. चांदनी को पंडाल में देख कर नाथूराम भड़क गया और उसे डांटते हुए बोला, “तू कैसे कन्या भोज के लिए आ गई? तुम तो समाज के नाम पर कलंक हो. तुम्हारे परिवार पर तो गौहत्या का पाप लगा है.”

पंडित नाथूराम की डांट से चांदनी घबरा गई और बिना भोजन किए अपने घर आ ग‌ई. रोरो कर उस का बुरा हाल था. उसे बारबार 4 महीने पुराना वह वाकिआ याद आ रहा था, जब उस के खेत में गाय का बछड़ा घुस आया था. खेलखेल में उस के भाई ने बछड़े के गले में एक रस्सी फंसा कर खूंटी से बांध दिया था. मगर रस्सी के फंदे में फंस कर उस बछड़े की मौत हो गई थी. जब गांव वालों को बछड़े की मौत की जानकारी लगी तो पूरे गांव ने उन्हें गौहत्या का दोषी मान लिया.

चांदनी के परिवार ने समाज से बाहर किए जाने के पंचायत के फैसले के बाद इलाहाबाद जा कर गंगा स्नान और पूजापाठ करा कर गांव के लोगों के लिए भंडारा भी किया था, लेकिन गांव का पंडित नाथूराम शास्त्री चांदनी के परिवार से जुर्माने के तौर पर 51,000 रुपए देने के लिए जोर डाल रहा था. परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से वे लोग जुर्माने की रकम अदा नहीं कर पाए. इस से दबंगों की पंचायत ने उन्हें समाज से बाहर निकाल दिया.

नवरात्र के भंडारे में अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों समेत जब चांदनी कन्या भोज के लिए पहुंची तो पंडित नाथूराम शास्त्री ने उसे समाज का कलंक कह कर बेइज्जत कर दिया.

ये भी पढ़ें- देह धंधे में फंसीं औरतें

पंडित नाथूराम की इस बेरुखी से दुखी हो कर 17 साल की चांदनी जब घर आई तो घर के सभी लोग खेतखलिहान में थे. बेइज्जती का घूंट पी कर आई चांदनी ने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. आग की लपटों के बीच चीखतेबिलखते उस की मौत हो गई. इस की खबर जैसे ही पंडित नाथूराम को लगी, तो वह गांव से फरार हो गया.

दरअसल, देश में महिलाओं पर होने वाले इस तरह के जोरजुल्म की जड़ में धार्मिक कर्मकांड और पाखंड एक बहुत बड़ी वजह है. नवरात्र में कन्या पूजन कर देवी आराधना का ढोंग किया जाता है और मौका मिलते ही उन्हें हवस का शिकार बनाया जाता है.

धर्म के नाम पर महिलाओं पर होने वाले जोरजुल्म की यह घटना कोई नई बात नहीं है. 9 दिन चलने वाली दुर्गा पूजा के आयोजन में मूर्तियों की स्थापना में लाखों रुपए चंदा जमा कर के  धर्म और भक्ति का ढोंग किया जाता है और देवी दर्शन को निकली लड़कियों और महिलाओं के साथ समाज और धर्म के ठेकेदारों द्वारा बुरा बरताव किया जाता है. धर्म के इन ठेकेदारों को केवल 9 दिनों तक लड़कियों में देवी का रूप दिखाई देता है और साल के बाकी दिनों में उन्हें  बलात्कार और यौन शोषण का शिकार होना पड़ता है.

महिलाओं में माहवारी के दौरान पंडेपुजारियों द्वारा उन्हें अछूत मान कर मंदिरों में प्रवेश नहीं दिया जाता है और उन्हें तरहतरह के व्रतउपवास, कथापूजन में उलझा कर मोटी दानदक्षिणा मांगी जाती है.

और भी दकियानूसी परंपराएं

आज के वैज्ञानिक युग में भी गांवकसबों से ले कर शहरों तक में दकियानूसी परंपराएं समाज में कायम हैं, जिन के नाम पर ही धर्म की दुकानें चल रही हैं. अनजाने में ही अगर गायबिल्ली और गिलहरी की मौत किसी वजह से लोगों के घरों में हो जाती है, तो इसे पाप समझा जाता है और गांव के पंडेपुजारी इस दोष के निवारण के लिए भोजभंडारे के साथसाथ दानदक्षिणा भी ऐंठते हैं.

अपनेआप को गाय का रक्षक मानने वाले लोग आवारा घूमती गायों के लिए चारापानी का इंतजाम नहीं कर पाते हैं, लेकिन गाय की मौत पर हायतोबा मचा देते हैं और गाय की तस्करी करने वालों को मौब लिंचिंग का शिकार बना देते है.

गांव के पंडेपुजारियों द्वारा तथाकथित मांगलिक कामों में विधवा औरत को शामिल होने को अशुभ मानते हैं और धर्म का डर दिखा कर उन्हें दोबारा शादी करने से रोका जाता है.

धर्मग्रंथ भी कम नहीं

हमारे धर्मग्रंथों में महिलाओं से दोहरे बरताव के किस्से भरे पड़े हैं. एक तरफ कहा जाता है कि जहां नारी की पूजा की जाती है, वहां देवताओं का निवास होता है, तो दूसरी तरफ यही देवता नारी की देह का सुख लेने को लालायित रहते हैं. इंद्र द्वारा गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या के साथ छल कर के शारीरिक संबंध बनाने की कथा पुराणों में लिखी है. धर्म की सीख देने वाले ऋषिमुनि भी दो कदम आगे ही रहे हैं.

ऋषि पराशर ने मछुआरे की लड़की सत्यवती से नौका में संभोग कर अपनी वासना की आग बुझाई थी. इसी वजह से ‘महाभारत’ लिखने वाले वेद व्यास का जन्म हुआ था. ये वही वेद व्यास हैं, जिन्होंने अंबे, अंबालिका और उन की दासी के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिस से पांडु ,ध‌तराष्ट्र और विदुर जैसे पुत्र पैदा हुए.

धर्म महिलाओं को पुरुषों के अधीन रहने की ही सीख देता है. किसी भी धर्मग्रंथ की कहानियों में उपदेश यही दिया जाता है कि पत्नी पति के जोरजुल्म को सहन कर भी पति को परमेश्वर मानती रहे. धर्मगुरुओं की भूमिका भी समाज को रास्ता दिखाने के बजाय अपने स्वार्थ की पूर्ति की ज्यादा रही है. धर्म का अनुसरण सब से ज्यादा महिलाएं ही करती आई हैं, इसी का फायदा हमारे धर्मगुरुओं ने उठा कर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया है.

ये भी पढ़ें- पति जब करता है, पत्नी की हत्या!

हमारे धर्मगुरु आज भी इस परंपरा को निभा रहे हैं. आसाराम, राम रहीम , रामपाल, नारायण सांईं, स्वामी चिन्मयानंद जैसे धर्म के ठेकेदार इस के जीतेजागते उदाहरण हैं.

हिंदू धर्म के साधुसंतों के अलावा चर्च के पादरी और मसजिदमजारों के मौलवी भी महिलाओं के यौन शोषण के मामलों में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. चर्च महिलाओं व बच्चों के यौन शोषण के अड्डे बन गए हैं. कैथोलिक पादरियों द्वारा हजारों यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ चुके हैं.

ताजमहल वाली फोटो का राज: भाग 2

सौजन्य- सत्यकथा 

छानबीन करने के दौरान पुलिस टीम को आखिर एक ऐसा टिकट मिल गया, जो 2 लोगों के लिए बना था. उस में जो आईडी प्रूफ लगा था, वह हरियाणा के पलवल जिले के थाना होडल क्षेत्र के गांव सेवली में रहने वाले शिवकुमार का था. साथ में उस की पत्नी पूनम का नाम लिखा था.

पुलिस टीम ने ताजमहल प्रशासन की मदद से सीसीटीवी फुटेज और एंट्री टिकट का रिकौर्ड वहां से अपने कब्जे में ले लिया. इंसपेक्टर शर्मा अपनी टीम के साथ 16 दिसंबर की रात को ही मथुरा वापस लौट आए.

इंसपेक्टर शर्मा ने एक सिपाही को पलवल के सेवली गांव भेजा. जहां से वह अगली सुबह शिवकुमार के चाचा लक्ष्मण सिंह व अन्य परिजनों को अपने साथ राया थाने ले आया.

सब से पहले लक्ष्मण व अन्य परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस में प्रिजर्व कर के रखा गया शव दिखाया तो उन्होंने देखते ही उस की पहचान शिवकुमार के रूप में कर दी.

लक्ष्मण सिंह ने कपड़ों को देख कर भी साफ कर दिया कि उस ने जो कपड़े पहने थे, वह घर से पहन कर गया था. साथ ही उन्होंने मृतक शिवकुमार के शव के पास मिली फोटो को देख कर स्पष्ट कर दिया कि वह फोटो शिवकुमार तथा उस की पत्नी पूनम की है.

पूछताछ करने पर लक्ष्मण ने बताया कि 14 दिसंबर को शिवकुमार अपनी पत्नी पूनम के साथ ताजमहल जाने की बात कह कर बस से गया था. वह दोपहर में अपने मामा ओंकार सिंह से मुलाकात करने के लिए भरतपुर गेट मथुरा जाने की बात कह रहा था.

उन्होंने बताया कि शिवकुमार की शादी इसी साल 29 जून को अलीगढ़ जिले के गांव गोरोला निवासी पूनम से हुई थी. लक्ष्मण ने बताया कि उन के बेटे सूरज की शादी भी इसी गांव में हुई थी और उस के सुझाव पर उन के भाई भरत सिंह ने बेटे शिवकुमार का विवाह पूनम से किया था.

चूंकि शादी के बाद से कोरोना की महामारी के कारण शिवकुमार अपनी पत्नी को कहीं भी घुमाने के लिए ले कर नहीं गया था, इसीलिए उस ने पहली बार पत्नी को घुमाने का प्लान बनाया था और ताजमहल घुमाने के लिए ले गया था.

शिवकुमार की हत्या और उस की पत्नी पूनम के लापता होने की गुत्थी को लक्ष्मण सिंह भी नहीं समझ पा रहे थे. इंसपेक्टर शर्मा को लग रहा था कि हो न हो शिवकुमार की हत्या और उस की पत्नी के लापता होने में कोई संबंध हो.

ये भी पढ़ें- Crime Story: खून में डूबी दूध की धार

शिवकुमार तथा उस की पत्नी पूनम के मोबाइल की काल डिटेल्स निकलवाई गई. शिवकुमार की काल डिटेल्स से तो पुलिस को कुछ खास मदद नहीं मिली. लेकिन पूनम की काल डिटेल्स खंगाली गई तो पता चला कि पिछले कुछ महीनों से उस की एक खास नंबर पर दिन में कई बार लंबीलंबी बातें होती थीं.

16 दिसंबर की सुबह जब पुलिस ने शिवकुमार का शव बरामद किया था, उस दिन तथा उस से पहले 3-4 दिन में उसी नंबर पर पूनम की कई बार लंबी बातचीत हुई थी.

पुलिस ने जब उस नंबर की काल डिटेल्स निकाली तो पता चला कि वह पूनम के ही गांव गोरोला में रहने वाले किसी संदीप के नाम है.

जांच जैसेजैसे आगे बढ़ रही थी, धीरेधीरे पूरा माजरा पुलिस की समझ में आ रहा था. क्योंकि जब पूनम व संदीप के फोन की लोकेशन ट्रेस की गई तो 15 दिसंबर की शाम से ले कर अभी तक दोनों के फोन की लोकेशन अलीगढ़ व मथुरा के बौर्डर एरिया में एक साथ मिल रही थी. साफ था कि पूनम व संदीप एक साथ थे.

पुलिस की एक टीम पूनम की तलाश में उस के मायके पहुंची, लेकिन वहां उस का कोई पता नहीं चल सका.

पुलिस ने लोकेशन के आधार पर कई टीमें बना कर अलीगढ़ में अलगअलग छापेमारी शुरू कर दी. आखिरकार पुलिस ने पूनम व संदीप को मथुरा व अलीगढ़ बौर्डर के गांव नगला गंजू से उस के एक दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया.

दोनों को राया थाने ला कर पूछताछ शुरू की गई तो पुलिस को शिवकुमार की हत्या का राज खुलवाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. पूनम पति से बेवफाई और अपनी निजी जिंदगी का एकएक राज खोलती चली गई.

24 साल की पूनम ने जब से जवानी की दहलीज पर कदम रखा था, तब से संदीप को ही अपना सब कुछ मान लिया था. दोनों एक ही बिरादरी के थे, इसलिए पूनम ने कभी सोचा ही नहीं था कि संदीप को पति के रूप में देखने का उस का सपना कभी पूरा नहीं होगा.

अलीगढ़ जिले के गोरोला गांव के रहने वाले चंद्रपाल सिंह के 4 बच्चों में पूनम सब से बड़ी थी. उस से छोटी एक बहन व 2 भाई थे. गांव में खेतीकिसानी करने वाले पिता को जब एक साल पहले पता चला कि बड़ी बेटी पूनम गांव में ही रहने वाले महावीर के छोटे बेटे

संदीप से प्यार करती है तो उन का गुस्सा फूट पडा.

दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज भी एक ही गांव में रहने वाले युवकयुवतियों को आपस में भाईबहन मानने की प्रथा है. इसलिए चंद्रपाल सिंह ने पूनम से साफ कह दिया कि वे मर जाएंगे, लेकिन संदीप से उस की शादी नहीं करेंगे.

पूनम ने पिता से साफ कहा कि वह संदीप से 3 सालों से प्यार करती है और उस के बिना जीने की उस ने कल्पना भी नहीं की है. अगर उन्होंने उस की शादी कहीं कर भी दी तो वह खुश नहीं रह पाएगी. क्योंकि वह तन मन से संदीप को ही अपना पति मान चुकी है.

चंद्रपाल सिंह ने बेटी को ऊंचनीच और समाज का वास्ता दे कर उस वक्त शांत तो कर दिया लेकिन उन्हें लगा कि अगर जल्द ही बेटी के हाथ पीले नहीं किए तो वह समाज में उसे बदनाम कर सकती है.

गांव में बिरादरी के ही एक दोस्त की बेटी की शादी पलवल के सूरज से हुई थी. सूरज के परिवार और खानदान के बारे में उन्हें पता था कि निहायत शरीफ और अच्छे परिवार का लड़का है. चंद्रपाल ने दोस्त से कह कर पूनम के लिए अपने घरपरिवार में कोई लड़का देखने की बात कही तो सूरज ने उसे बताया कि उस के चाचा का लड़का शिवकुमार भी शादी के लायक है.

Crime: अंधविश्वास, झाड़-फूंक और ‘औलाद का सुख’

शिवकुमार भाइयों में सब से बड़ा था. हालांकि घर में थोड़ीबहुत जमीन थी, जिस पर परिवार के लोग खेती करते थे. लेकिन इस के अलावा भी शिवकुमार पलवल में एक कारखाने में नौकरी करता था. जब खेती का काम ज्यादा होता तो वह नौकरी छोड़ देता था. कुल मिला कर जिंदगी की गुजरबसर ठीक तरह से हो रही थी.

सूरज ने जब अपने चाचा और पिता को अपनी ससुराल में रहने वाले चंद्रपाल की लड़की पूनम का जिक्र किया तो परिवार को लगा कि देखाभाला परिवार है दोनों भाइयों की ससुराल एक ही गांव में होगी तो अच्छा रहेगा.

एक दिन सूरज ने शिवकुमार को अपनी ससुराल ले जा कर चोरी से पूनम को दिखा भी दिया. शिवकुमार को पूनम पहली ही नजर में भा गई. गांव की सीधीसादी और मासूम सी पूनम को देख कर शिवकुमार ने घर वालों से शादी की हां कर दी. इस के बाद दोनों परिवारों में बात हुई और कोरोना के कारण दोनों परिवारों ने सादगी के साथ शादी संपन्न करा दी.

शादी के बाद पूनम शिवकुमार की दुलहन बन कर उस के गांव सेवली आ गई. दोनों का वक्त धीरेधीरे प्यार के बीच गुजरने लगा. लेकिन शादी के बाद पूनम अपने दिल से संदीप का प्यार व उस की यादों को निकाल नहीं सकी.

वक्त जैसेजैसे गुजर रहा था, संदीप के लिए उस की तड़प और ज्यादा बढ़ती जा रही थी. वह जब भी मायके जाती तो चोरीछिपे संदीप से जरूर मिलती तो उस पर किसी तरह शिवकुमार से छुटकारा दिला कर अपनी बनाने का दबाव डालती.

संदीप भी पूनम के बिना खुद को अधूरा समझता था. उस ने पूनम को भरोसा दिलाया कि जल्द ही वह उस के लिए कुछ करेगा.

अगले भाग में पढ़ें- दरअसल, हत्या का ये पूरा प्लान संदीप ने तैयार किया था

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें