ताजमहल वाली फोटो का राज: भाग 1

सौजन्य- सत्यकथा 

16दिसंबर, 2020 की सुबह करीब 9 बजे का वक्त था. यमुना एक्सप्रेसवे से मथुरा के राया कस्बे में उतरने वाले रास्ते के किनारे लोगों ने झाडि़यों में खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा देखा.

कुछ ही देर में वहां राहगीर जुटने लगे. उसी दौरान किसी ने इस की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी. चूंकि यह क्षेत्र थाना राया क्षेत्र में आता था, इसलिए पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा वायरलैस मैसेज दे कर घटना से अवगत करा दिया गया.

राया थाने के प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा को उन के मुंशी ने हत्या के बारे में बताया तो थानाप्रभारी एस.पी. शर्मा तत्काल तैयार हो गए. एसआई मोहनलाल यादव, राजकुमार, कांस्टेबल यशपाल, आशुतोष कुमार व प्रदीप कुमार को साथ ले कर वह उस स्थान पर पहुंच गए, जहां खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना मिली थी.

लाश को देखते ही इंसपेक्टर शर्मा समझ गए कि मामला दुर्घटना का नहीं बल्कि हत्या का है. क्योंकि पास में ही एक बड़ा सा पत्थर पड़ा था, जिस पर लगा खून इस बात की गवाही दे रहा था कि उसी पत्थर से मृतक के सिर पर प्रहार किया गया था. इसी से मृतक का सिर व चेहरा खून से सराबोर थे. उस के चेहरे पर ताजा खून बह रहा था. मतलब हत्या हुए ज्यादा वक्त नहीं बीता था. मृतक के चेहरे पर घनी दाढ़ी थी जो खून से लथपथ थी.

थानाप्रभारी ने एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर तथा सीओ आरती सिंह को राया मोड़ पर मिले शव के बारे में सूचना दे दी. एसएसपी व सीओ सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गए. फोरैंसिक टीम का दस्ता भी मौके पर आ गया.

मृतक की उम्र 26 साल के आसपास रही होगी. शरीर पर जींस और जैकेट के साथ पैरों के जूतों से लग रहा था कि वह कोई राहगीर था, जिस से या तो लूटपाट के लिए उस की हत्या की गई थी या किसी ने रंजिशन यहां ला कर मार डाला था.

मृतक के जेबों की तलाशी में ऐसी कोई चीज बरामद नहीं हो सकी, जिस से उस की पहचान की जा सकती. इंसपेक्टर शर्मा शव का मुआयना कर रहे थे, तभी उन की नजर लाश से कुछ दूरी पर पड़े एक बैग पर पड़ी. लेकिन बैग खाली था. तलाशी लेने पर उस में कागज का एक लिफाफा पड़ा मिला, जिस में एक फोटो थी.

फोटो ताजमहल के सामने खिंचवाई गई थी. फोटो में मृतक के साथ एक महिला भी खड़ी थी. फोटो इस तरह खिंचाई गई थी जिस तरह नवदंपति खिंचवाते हैं. फोटो बहुत पुरानी नहीं थी, क्योंकि मृतक के शरीर पर जो कपड़े थे, फोटो में भी उस ने वही कपड़े पहने हुए थे. मतलब मृतक ताजमहल घूम कर लौटा था.

ये भी पढ़ें- Crime: भूत प्रेत, अंधविश्वास और हत्या!

लेकिन सवाल यह था कि अगर फोटो में उस के साथ खड़ी महिला उस की पत्नी थी तो वह कहां है? अचानक इंसपेक्टर एस.पी. शर्मा के मन में सवाल कौंधा कि कहीं पत्नी ने ही तो उस का काम तमाम नहीं कर दिया.

लेकिन ये तमाम सवाल तब तक कयास थे, जब तक मृतक की शिनाख्त नहीं होती. ताजमहल देख कर राया के इस रास्ते पर उतरने से इस बात की भी संभावना थी कि मृतक आसपास के ही किसी गांव का रहने वाला हो सकता है.

इसी उम्मीद में इंसपेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा ने उस इलाके में 5 किलोमीटर तक पड़ने वाले सभी गांवों में अपनी पुलिस टीम से कह कर ऐसे जिम्मेदार लोगों को मौके पर बुलवाया, जो अपने गांव के अधिकांश लोगों को जानते हों.

कई घंटे मशक्कत की गई, लेकिन काफी लोगों को दिखाने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने मौके की काररवाई पूरी कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी.

पुलिस अधिकारी घटनास्थल से थाने लौट आए. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया. एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने जांच की जिम्मेदारी राया थाने के प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा को ही सौंप दी. साथ ही उन्होंने सीओ आरती सिंह के नेतृत्व में एक टीम भी गठित कर दी.

टीम में थानाप्रभारी के अलावा एसआई मोहनलाल यादव, राजकुमार, कांस्टेबल यशपाल, आशुतोष कुमार, प्रदीप, इंसपेक्टर (सर्विलांस) जसवीर सिंह तथा उन की टीम के कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह, समुनेश, योगेश कुमार और गोपाल सिंह को शामिल किया गया. एसएसपी ने इस हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए.

पुलिस के पास मृतक की पहचान करने व वारदात का खुलासा करने के लिए केवल एक ही लीड थी और वह था बरामद हुआ फोटो.

थानाप्रभारी एस.पी. शर्मा खुद पुलिस टीम ले कर आगरा पहुंच गए. उन्होंने आगरा पहुंच कर वहां ताजमहल के आसपास फोटो खींचने वाले फोटोग्राफरों को मृतक के पास से मिले फोटो दिखा कर जानकारी हासिल करनी चाही. लेकिन इस प्रयास में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.

क्योंकि वहां सैकड़ों फोटोग्राफर थे और सभी से संपर्क होना बेहद मुश्किल था. अचानक उन्होंने उस साइट का निरीक्षण किया, जहां खड़े हो कर मृतक ने फोटो खिंचवाई थी. इस से एक बात स्पष्ट हो गई कि मृतक ने ताजमहल के भीतर जा कर फोटो खिंचवाई थी.

ये भी पढ़ें- Crime Story: रान्ग नंबर (भाग-1)

इंसपेक्टर शर्मा ने ताजमहल प्रशासन की मदद से ताजमहल के भीतर प्रवेश करने वाले गेट की पिछले 2 दिनों की सीसीटीवी फुटेज देखी तो 15 दिसंबर को मृतक एक महिला के साथ ताजमहल में प्रवेश करते हुए दिखाई पड़ गया. इस से यह साफ हो गई कि मृतक आगरा से घूम कर ही मथुरा गया था, जहां उस की हत्या हो गई.

आगे का काम पुलिस के लिए बेहद आसान हो गया. पुलिस ने ताजमहल प्रशासन की मदद से 15 दिसंबर को ताजमहल देखने वालों के टिकट की छानबीन शुरू कर दी. दरअसल ताजमहल देखने जाने वालों को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होती है.

अगले भाग में पढ़ें- शिवकुमार की हत्या और उस की पत्नी के लापता होने में कोई संबंध हो

Bigg Boss 14: राखी ने तोड़ी नफरत की हद, अकेले में फाड़ा अभिनव का अंडरवियर

‘बिग बौस 14’ में जब से सीनियर कंटेस्टेंट की एंट्री हुई हैं, इस शो में फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट हुआ है.

हालांकि शो में राखी सावंत को लोगों ने एंटरटेनेंट क्वीन का खिताब भी दे दिया है.शो के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि राखी सावंत, अभिनव शुक्ला के साथ अपने लवलाइफ को मजेदार बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- Shradha Kapoor इस फोटोग्राफर से जल्द ही कर सकती हैं शादी

लेकिन  अब पहले की तरह राखी सावंत और अभिनव शुक्ला के बीच दोस्ती भी नहीं है. अभिनव शुक्ला राखी सावंत से बात भी नहीं करना चाहते और ऐसे में राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को एक सबक सिखाने का फैसला लिया है.

 

दरअसल शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत कैंची की मदद से अभिनव शुक्ला का अंडरवियर फाड़ती हुई नजर आ रही हैं.

वीडियो में वाशरूम एरिया के पास राखी सावंत अंडरवियर फाड़ते हुए कह रही है, ‘अब कोशिश करो और इसे पहनो…जब मैंने इसे धोने के लिए मांगा तो तुमने मुझे नहीं दिया था, अब देखो मैंने तुम्हारे ब्रांडेंड अंडरवियर के साथ क्या किया.

ये भी पढ़ें- Varun Dhawan ने नताशा दलाल संग लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली Photo

शो के अपकमिंग एपिसोड में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अभिनव शुक्ला और रुबिना दिलाइक, राखी सावंत के साथ कैसा बर्ताव करते हैं.

Shradha Kapoor इस फोटोग्राफर से जल्द ही कर सकती हैं शादी

बौलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में नताशा दलाल संग शादी के बंधन में बंध गए हैं. और अब उन्होंने ये हिंट्स दिया है कि श्रद्धा कपूर भी जल्द ही शादी कर सकती हैं.

जी हां, सही सुना आपने. वरुण ने अपने शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया और इस पोस्ट पर उनके फैंस, फ्रेड्स उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे थे.

तो वहीं श्रद्धा कपूर के बायफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा, वरुण-नताशा की फोटो शेयर कर बधाई दी. इस पोस्ट को एक्सेप्ट करते हुए वरूण ने सभी को ये संकेत दिया कि रोहन श्रेष्ठा और श्रद्धा कपूर जल्द ही शादी कर सकते हैं.

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: प्रोमो में नई अनिता भाभी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

varun-dhawan-post

दरअसल फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा ने एक फोटो शेयर कर वरुण को शादी की बधाई दी और लिखा, बधाई हो VD और Nats. जब आपको पता चलता है फिर पता चल ही जाता है. VD तुम खुशकिस्मत हो. इसी स्टोरी पर वरुण ने रोहन के लिए लिखा कि, मैं सच में हूं! उम्मीद है तुम भी तैयार हो. जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी की अगली बारी अब रोहन और श्रद्धा की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

 

बता दें कि श्रद्धा कपूर और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं. उनके साथ वरुण ने 2020 के ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ पर काम किया.

Shehnaaz Gill के बर्थडे पर सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें फेंका स्विमिंग पूल में, देखें Video

हाल ही में वरुण धवन ने  अपनी लेडीलव नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए. उन दोनों ने 24 जनवरी को अलीबाग में शादी की थी. उनकी शादी को फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह का ये नया गाना हुआ सुपरहिट, देखें Video

भोजपुरी  सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने एक्टिंग और गानें की वजह से दर्शकों के बीच सुर्खियों में छाये रहते हैं. दर्शकों को उनके गानें का बेसब्री से इंतजार रहते हैं. तभी तो खेसारी लाल यादव का गाना आते ही हिट हो जाती है.

उनका गाना को सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और दर्शक इसे काफी पसंद करते हैं. बता दें कि हाल ही में उनका एक गाना जबरदस्त वायरल हुआ है.

ये  भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म ‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ का इस चैनल पर होगा विश्व प्रीमियर

खेसारीलाल यादव का ये नया गाना ‘हार गया मेहरारू से’  दर्शकों के बीच छाया हुआ है. इस गाने में खेसारीलाल यादव के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह भी दिखाई दे रही हैं. इस गाने में दोनों जबरदस्त डांस और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं.खेसारी लाल यादव ने इस गाने को खुद ही गाया है.

इस गाने में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें कि ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है. खेसारी और चांदनी का ये गाना ‘हार गया मेहरारू से’ को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे है. और इस गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary जल्द ही भोजपुरी फिल्म में निरहुआ के संग आएंगी नजर

Crime: भूत प्रेत, अंधविश्वास और हत्या!

भूत प्रेत और अंधविश्वास का संजाल कुछ ऐसा तारी होता है कि आदमी को भय के जाल में फंस कर कुछ भी सुनाई नहीं देता, दिखाई नहीं देता.

यह भूत प्रेत का मायाजाल अशिक्षित अपढ़ और दुरस्थ ग्रामीण अंचल में हो तो यह समझा जा सकता है कि इसका मूल कारण अशिक्षा है. मगर यही भूत प्रेत का खेल अगर शहर और महानगर में होने लगे तो और ज्यादा भयावह और चिंता का सबब होना चाहिए.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्थल गुढ़ियारी में एक महिला को कथित रूप से भूत प्रेत दिखाई देते थे. एक दिन महिला की लाश ओवर ब्रिज के पास मिली. पुलिस ने जांच की तो जो सनसनीखेज तथ्य सामने आए उसके आधार पर पुलिस मान रही है कि मामला भूत प्रेत अंधविश्वास के माया जाल में फंस कर पति द्वारा पत्नी की हत्या का है.

नए वर्ष जनवरी के द्वितीय पखवाड़े में राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में एक महिला स्मिता बोपचे (लगभग 35 वर्ष) की हत्या मामले को पुलिस ने कथित रूप से सुलझा लिया है.मगर इस संपूर्ण प्रकरण में कुछ प्रश्न ऐसे हैं जिनके जवाब मृतक महिला के परिवार के पास है और विवेचना करने वाली पुलिस के पास.

परिणाम स्वरूप यह कहा जा सकता है कि आज हमारी पुलिस हमारा समाज हमारी कानून व्यवस्था, न्याय व्यवस्था एक ऐसे अंधेरे में अपना काम कर रही है जिसमें सच्चाई संभवत छुप कर रह जाती है. लोगों को पता ही नहीं चलता. फलस्वरूप अंधविश्वास की बीमारी समाज को अनेक तरीके से एक भ्रम के मायाजाल में उलझा कर रख देती है और पता ही नहीं चलता कि सच्चाई आखिर है क्या? महिला की हत्या के इस सनसनीखेज मामले में कई ऐसे हैं जिनका जवाब पुलिस को देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Crime Story: रान्ग नंबर (भाग-1)

crime

पुलिस मानती है हत्यारा पति है!

महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और माना कि महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्की मृतका का पति है! सायबर सेल और पुलिस की टीम ने आरोपी पति राजेंद्र बोपचे को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में खुलासा करते हुए इसकी जानकारी ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और क्राइम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने दी.

घटना मंदिर हसौद थाना के छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज के पास की है. यहां पर एक सुनसान प्लाट में महिला की लाश 18 जनवरी को मिली थी. महिला के शव पर जख्म के कई निशान भी पाये गये थे.साथ ही आरोपी ने महिला की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया था.इस घटना की सूचना के बाद मंदिर हसौद पुलिस और सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंची हुई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतिका महिला का नाम स्मिता बोपचे, पति राजेन्द्र बोपचे है, जो गुढ़ियारी की रहने वाली थी. महिला की पहचान होने के बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति राजेन्द्र बोपचे को हिरासत में लेकर उससे कढ़ाई से पूछताछ शुरू की.पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल करते हुये पुलिस की टीम को बताया कि,उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी.

आरोपी पति ने पुलिस को आगे बताया कि उसकी पत्नी को लगता था कि उस पर भूत-प्रेत और आत्माओं का साया है और इसी बात लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता रहता था. घटना वाले दिन भी उसकी पत्नी ने भूत देखने की बात कह कर उसे अपने साथ मंदिर हसौद के छेरीखेड़ी स्थित खाली प्लाट में लेकर आयी. यहां पर उसकी पत्नी ने अचानक से उसके उपर पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया.इस बीच विवाद के दौरान राजेन्द्र ने भी अपनी पत्नी से मारपीट करते उसके सिर को पत्थरों में कुचलकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद वह फरार हो गया. आरोपी राजेंद्र बोपचे कुछ माह पहले ही बालाघाट ( मध्यप्रदेश ) से रायपुर के गुढ़ियारी आया था. यहाँ पर एक किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था.

कुछ अनसुलझे सवाल?

संपूर्ण घटनाक्रम को एक बारगी करने पर यह तथ्य स्पष्ट दिखाई देता है कि पति सफेद झूठ बोल रहा है की स्मिता को भूत प्रेत दिखाई देते थे. दूसरी सबसे बड़ी बात यह कि पत्नी ने कहा- चलो, मैं तुम्हें भूत प्रेत दिखाऊं और पति पर पत्थरों की वर्षा कर दी. ऐसा था तो पति महाशय वहां से भाग क्यों नहीं गया! वह अपनी जान भागकर बचा सकता था.

सवाल यह भी है कि क्या कोई महिला इतनी ताकतवर हो सकती है कि पति पर पत्थर बरसाने लगे? और आगे पुलिस कहती है कि अपने को बचाने के लिए पति ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. संपूर्ण बयानों में कई पेंच है जो बताते हैं कि यह पति द्वारा बताया गया कथित घटनाक्रम एक झूठ और कल्पना का पुलिंदा मात्र है. सवाल यह भी है कि अगर महिला को भूत प्रेत की व्याधि थी तो उसका इलाज क्यों नहीं कराया गया? उसका इलाज कहां कराया जा रहा था? यह भी स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें- Crime Story: खून में डूबी दूध की धार

बालाघाट से रायपुर आ कर के रहना और पत्नी की हत्या यह सब एक अपराधिक मानसिक बनावट के संकेत देती है जो बताती है राजेंद्र ने बड़े ही चालाकी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इस संदर्भ में अधिवक्ता डॉ उत्पल अग्रवाल के मुताबिक आगे चलकर न्यायालय में जब इस प्रकरण की सुनवाई होगी तो पति यह कह कर की पत्नी को भूत प्रेत का साया था, आसानी से सजा से बच जाएगा. अथवा बहुत ही कम सजा पाकर एक बार फिर समाज में अपराध के लिए तैयार और कानून व्यवस्था पर हंसता हुआ मिलेगा.

मैं किस फसल की खेती करूं कि मेरी कमाई अच्छी हो जाए, कृपया सलाह दें!

सवाल

मेरी उम्र 25 साल है. मैं अभी तक बेरोजगार हूं. शहर में छोटामोटा काम किया, पर कोई कामयाबी नहीं मिली. राजस्थान में हमारे गांव में थोड़ी जमीन है. इतनी कि नई तकनीक की खेती कर सकूं. किस फसल की खेती करूं कि मेरी आमदनी अच्छी हो जाए?

ये भी पढ़ें- मेरी गर्लफ्रैंड शादी करना नहीं चाहती है, मैं क्या करूं?

जवाब

यह बहुत अच्छी बात है कि आप खेतीकिसानी की अहमियत सम झते हैं, नहीं तो आजकल के नौजवान नौकरी की तरफ ज्यादा भागते हैं.

उन्नत तकनीक से खेती कर ज्यादा से ज्यादा पैसा बनाने के लिए आप खेतीकिसानी से संबंधित पत्रपत्रिकाएं पढ़ना शुरू करें. दिल्ली प्रैस की ही पाक्षिक पत्रिका ‘फार्म एन फूड’ आप  के लिए उपयोगी साबित होगी, जिसे  आप ह्वाट्सएप पर भी हासिल कर  सकते हैं.

ये भी पढ़ें- मेरे पेरेंट्स और भाई हमेशा ताना मारते रहते हैं, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

Bhabhi Ji Ghar Par Hain: प्रोमो में नई अनिता भाभी का दिखा ग्लैमरस अंदाज

& tv का पौपुलर कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) का नया प्रोमो रिलीज किया गया है. जिसमें नई गोरी मेम यानि नेहा पेंडसे एक अलग अवतार में दिखाई दे रही है.

इस शो के रिलीज किए गए प्रोमो के अनुसार सभी घरवाले नई अनीता भाभी का स्वागत करते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में आप देख सकते हैं कि नई गोरी मेम एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. और सभी घरवाले उनका ये अंदाज देखकर घायल हो रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि नई अनिता भाभी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होती है या नहीं. खबर ये आ रही है कि यह शो 15 फरवरी को नए एपिसोड के साथ दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill के बर्थडे पर सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें फेंका स्विमिंग पूल में, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

‘भाभीजी घर पर हैं’ का ये नया प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. और इस नये प्रोमो को गोरी मेम यानि नेहा पेंडसे ने खुद इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है.

उन्होंने इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि क्योंकि भाभीजी अब घर पर हैं, शुक्रिया बिनायफर कोहली मुझे किरदार देने के लिए, मनोज जी मेरा सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए. मैं अब पूरी तरह से तैयार हूं इस रोलर कोस्टर राइड में मजे करने के लिए.’

बता दें कि  ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अनीता भाभी का किरदार पहले सौम्या टंडन निभाती हुई नजर आती थीं, लेकिन उन्होंने कुछ कारणों के चलते शो को छोड़ दिया. तो अब शो में नेहा पेंडसे नई अनीता भाभी  का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं.

Varun Dhawan ने नताशा दलाल संग लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली Photo

Shehnaaz Gill के बर्थडे पर सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें फेंका स्विमिंग पूल में, देखें Video

बिग बौस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज अपना 27 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. और इस खास मौके पर उनके फ्रेंड्स, फैमिली और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

पंजाब की कटरीना कैफ आज अपना जन्मदिन का जश्न काफी धूमधाम से मना रही हैं. इस मौके का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) भी दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्या The Kapil Sharma Show बंद हो जाएगा, जानिए क्या है पूरा मामला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

दरअसल इस वीडियो में शहनाज गिल की बर्थडे बम्स की तैयारी चल रही है. और इस वीडियो को शहनाज ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

इस वीडियो में आप देख सकते है कि सिद्धार्थ और कोई फ्रेंड शहनाज का हाथ-पैर पकड़कर उन्हें झुला रहे हैं और 1-27 तक काउन्ट करते हैं, इसके बाद वो दोनों शहनाज को स्विमिंग पूल में फेंक देते हैं. और पूल में जाते ही शहनाज हंसने लगती हैं. शाहनाज ने अपना बर्थडे एक होटल में सेलिब्रेट किया है. जहां उनके फैमिली और फ्रेंड्स नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Film Review: पीटर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कामेंट किया है. यूजर्स का कहना है कि सिडनाज साथ-साथ हैं, और वो दोनों साथ में बहुत खुश हैं.

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. फैंस को उनके वीडियो और फोटोज का बेसब्री से इंतजार रहता है. और इस खास मौके पर उन दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

‘निमकी मुखिया’ फेम भूमिका गुरुंग ने कहा, ‘बायफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थी’

भोजपुरी फिल्म ‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ का इस चैनल पर होगा विश्व प्रीमियर

फिलमची चैनल के उपाध्यक्ष (स्ट्रैटेजी)- तरुण तलरेजा ने बताया-‘‘फिलमची दर्शकों के मनोरंजन के लिए हमेशा से अच्छी फिल्में लाने की कोशिश करता रहा है और हम आशा करते हैं कि प्रमोद प्रेमी यादव और गणतंत्र दिवस का संगम टीवी के दर्शकों को जरूर पसंद आएगा, साथ ही आने वाले दिनों में कई सारे बड़े सितारों की भी फिल्मों का विश्व प्रीमियर हमारे चैनल पर होगा.’’

फिल्म ‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ देशभक्ति पर आधारित एक एक्शन फिल्म है, जिसमें  प्रमोद प्रेमी मुख्य भूमिका में हैं और उनके अपोजिट कनक पांडेय नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का ट्रेलर और गाने फिलमची के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध हैं.फिल्म के निर्माता व निर्देशक चंदन चैधरी ने इसके टेलीवीजन प्रीमियर का फैसला लिया है,क्योंकि कोविड की वजह से आज भी देश के सिनेमाघर पूरी तरह से खुले नहीं हैं और दर्शकों का रूझान भी सिनेमाघरों की तरफ धीरे धीरे ही बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने इस गाने के जरिये अपने विरोधियों को दिया करारा जवाब, देखें Video

इस फिल्म में प्रमोद प्रेमी और कनक पांडेय के साथ उमेश सिंह, सुनील दत्त पांडेय, हरेराम जी, शशांक मुन्ना तूफानी और कृति पाठक मुख्घ्य भूमिका में हैं.फिल्म के सह निर्माता अनमोल सिंह, राकेश कुमार और अजय गुप्ता हैं। फिल्म की कहानी चंदन चैधरी ने लिखी है.चंदन कहते हैं-‘‘मुझे इस फिल्म के इंतजार का बेसब्री से इंतजार है. इसमें संगीतकार छोटे बाबा और विनय विनायक ने बेहतरीन व कर्णप्रिय संगीत परोसा है. गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी, श्याम बिहारी, विनय निर्मल और मुशाफिर जौनपुरी के गीत लोग जरुर गुनगुनाएंगे.’’

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी की बेटी का हुआ नामकरण, रखा ये प्यारा-सा नाम

अक्षरा सिंह ने इस गाने के जरिये अपने विरोधियों को दिया करारा जवाब, देखें Video

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने गीत की लाइन ‘कोई ऐसा सगा नहीं है, जिसे तूने ठगा नहीं है’ के माध्यम से अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसमें अक्षरा ने सां‍केतिक रूप से अपने विरोधी के दागदार इतिहास की भी चर्चा की है. और तो और अक्षरा ने उसे गिद्ध तक करार दे दिया है.

कुछ साल पहले अक्षरा सिंह की जिंदगी में उनके एक साथ कलाकार की वजह से काफी उथल – पुथल मची थी. यह वह वक्‍त था, जब वह बेहद परेशानियों से गुजर रहीं थी.तब भी उन्‍होंने अपने दर्द का इजहार करने के लिए अपने गीतों को जरिया बनाया था. उस दर्द से उबरने के लिए ही‍ उन्होंने गायिकी शुरू की थी और देखते ही देखते वह दर्शकों और श्रोताओं के दिलो दिमाग पर छाती चली गईं.

ये भी पढ़ें- Sapna Choudhary जल्द ही भोजपुरी फिल्म में निरहुआ के संग आएंगी नजर

akshara-singh

नतीजा उनके गानो को सभी मीडिया प्‍लेटफौर्म पर खूब पसंद किया जाने लगा. तभी एक वक्‍त आया कि अक्षरा के गाने भोजपुरी के चर्चित म्‍यूजिक चैनल से आउट हो गए.कहा गया कि अक्षरा सिंह को भोजपुरी के कुछ बड़े स्‍टार ने साजिश के तहत उन म्‍यूजिक चैनल पर दबाव बनाया.

akshara

उसके बाद अक्षरा ने खुद का चैनल बनाया और कई नये चैनलों के लिए एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए.  2020 में जब सभी कोरोनावायरस को अपना मान कर घर में दुबके हुए थे उस वक्त भी अक्षरा सिंह ने बिना रूके खूब काम किया.

akshara

इसके बाद लगा कि अक्षरा की जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन अचानक अक्षरा सिंह अपने नए  गाने ‘जिसका चाटता है उसी को काटता है’ लेकर आई हैं, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि फिर से उन्‍हें किसी ने ठेंस पहुंचाई है. जिसके बाद उन्‍होंने  अपने इस गाने के जरिये विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है. किस बारे में फिलहाल अक्षरा सिंह ने चुप्पी साध रखी है.

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी की बेटी का हुआ नामकरण, रखा ये प्यारा-सा नाम

बहरहाल  इस गाने में अक्षरा सिंह का स्‍वैग खूब निकल कर बाहर आ रहा है. इस गाने को अक्षरा ने अपने ही चैनल से रिलीज किया है, जिसे महज 24 घंटे के अंदर 255,726 दर्शक देख वह  सुन चुके हैंआपको बता दें कि गाना ‘जिसका चाटता है उसी को काटता है’ को अक्षरा ने खुद गाया है. इस गाने के गीतकार मनोज मतलबी, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू  वीडियो निर्देशक पंकज सोनी हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें