पेट्रोल-डीजल: प्रधानमंत्री का सांप सीढ़ी का खेल

देश के जनता ने देखा कि किस तरह केंद्र सरकार ने औचक पेट्रोल डीजल मूल्य में कमी करके अपनी पीठ थपथपाई. दरअसल,यह खेल उपचुनाव के परिणामों के पश्चात नरेंद्र दामोदरदास मोदी सरकार खेलने पर विवश हो गई, उपचुनाव के परिणामों ने केंद्र सरकार को भीतर तक हिला दिया है. इसलिए अचानक केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के मूल्य कम कर दिए. और यह संदेश दिया कि यह देशवासियों के लिए दीपावली का तोहफा है. यह भी ध्यान रखना होगा कि आगामी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक केंद्र उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में लगातार आंख बंद करके नित्य प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाते जाना… बढ़ाते जाना और किसी की नहीं सुनना अखिर क्या इंगित करता है.

अब जब चुनाव परिणाम विपरीत आए हैं तो श्रीमान प्रधानमंत्री जी की आंख खुल गई है. और मजे की बात देखिए देश के प्रधानमंत्री के कैबिनेट के गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की बहुत बड़ी संवेदनशीलता है. अगर आम जनता पेट्रोल डीजल के कम हुए दामों का स्वागत करती तो यह रेखांकित करने वाली बात होती. मगर आजकल देश की राजनीति में यह नया चलन शुरू हुआ है कि अपने ही मंत्रिमंडल के सदस्य प्रधानमंत्री की पीठ थपथपाते हैं और अपनी ही सरकार के गुण गाते हैं.

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर: राजनीतिक दिवालियापन का स्याह पक्ष

वस्तुत: यह एक ऐसा खेल है जिसे सिर्फ “तमाशा” कहा जा सकता है. क्योंकि आप की नीतियां अच्छी हैं जनहितकारी हैं तो विपक्ष को सामने आकर के प्रशंसा करनी चाहिए. विपक्ष नहीं तो कम से कम आम जनता तो यह कहें केंद्र सरकार का यह कदम स्वागतेय है, जनहितकारी है. मगर लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाते चले जाना, बढ़ाते चले जाना, लोगों की त्रासदी के बीच आंख बंद करके अपने मंत्रालय में हंसते मुस्कुराते बैठे रहना और कोई टिप्पणी नहीं करना यह सब क्या है, यह कैसी संवेदनशीलता है.

दरअसल,पेट्रोल डीजल महंगा होना इसका सीधा सा अर्थ है पूरे देश में महंगाई को थोप देना. यह सभी जानते हैं कि जिस तरह कोरोना महामारी के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते चले गए और यह बात परत दर परत सामने आई कि कोरोना संक्रमण के कारण हो रहे भारी अर्थव्यवस्था के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर मूल्य वृद्धि का खेल शुरू करके घाटे की अंश को ठीक करने की व्यवस्था कर ली है, तो यह तो ऐसा हो गया कि एक हाथ से दो और दूसरे हाथ से ले लो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की यही चतुराई है जो कभी भी देश के हित की, जनता के हित की नहीं कही जा सकती. क्योंकि सरकार कोई व्यापारी नहीं है सरकार कोई सौदागर नहीं है. जो देश की जनता के साथ धंधे बाजी पर उतर आए और दोनों हाथों से उससे लेती ही चली जाए और जब थोड़ा बहुत दे दे इतना ढिंढोरा पीटा जाए की लोगों को लगे कि यह सरकार तो संवेदनशील है जनहितकारी है पूछिए ही मत.

खूब मारो और फिर- हंसाओ

प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की सरकार की यह नीति है कि पहले देश की जनता को खूब त्रस्त कर दो, हलाकान परेशान कर दो, आहिस्ते से पीठ थपथपा दो. पेट्रोल डीजल में मूल्य कम करने के बाद कहा जाता है कि दिवाली से एक दिन पहले सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर के देश की जनता को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. यही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि इससे देश को वित्त वर्ष में करीब 43 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा. सवाल यह है कि जब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते चले जा रहे थे लोग विरोध प्रकट कर रहे थे तो सरकार कानों में उंगलियां डालकर के क्यों चुप बैठी थी. अब देश में हुए उपचुनाव के बाद और सामने उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए यह दयानतदारी क्यों?

ये भी पढ़ें- पंजाब: पैरों में कुल्हाड़ी मारते अमरिंदर सिंह

लाख टके का सवाल यह है कि क्या दिवाली से पूर्व पेट्रोल डीजल में रेट कम करने के बाद आगे रेट में वृद्धि नहीं होगी इसकी क्या गारंटी है.

दरअसल, देश में विपक्ष अपनी बात को जिस शिद्दत के साथ कहने के लिए जाना जाता था आजकल उस में भारी कमी दिखाई दे रही है. एकमात्र लालू यादव ने बड़े ही तीखे अंदाज में मोदी सरकार के पेट्रोल डीजल दाम की कमी पर तंज कसा है और कड़े शब्दों में कहा है कि यह सब शरारत है.

अच्छा होता अगर देश का विपक्ष विशेष तौर पर कांग्रेस पार्टी सामने आकर यह कहती कि अगर हम केंद्र में अपनी सरकार बनाएंगे तो आते ही सारा टैक्स और वैट खत्म कर दिया जाएगा और पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएंगे. इससे मोदी सरकार कटघरे में खड़ी हो जाती. मगर कांग्रेस पार्टी पता नहीं क्यों मौन है.

GHKKPM: सई बनेगी विराट के बच्चे की मां? पाखी करेगी ये काम!

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों लगातार ट्विस्ट दिखाया जा रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि विराट-सई की दूरियां मिट रही है. तो दूसरी तरफ पाखी को जलन हो रही है.

ऐसे में पाखी, भवानी के कान भरने में लगी है. शो में दिखाया जा रहा है कि पाखी किसी भी हाल में विराट और सई को अलग करना चाहती है. लेकिन शो के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. भवानी सई की क्लास लगाएगी. वह कहेगी कि सई को जल्द से जल्द विराट के बच्चे की मां बनना होगा.

ये भी पढ़ें- आदित्य से सारे रिश्ते खत्म करेगी इमली, छोड़ देगी त्रिपाठी हाउस!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @stanpage_

 

ये बात सुनकर सई हैरान हो जाएगी. शो में अब ये देखना होगा कि क्या सई भवानी की ये इच्छ पूरी कर पाएगी. क्या सई विराट के बच्चे की मां बनेगी? तो वहीं दूसरी तरफ पाखी सई से पहले मां बनने की प्लानिंग करेगी ताकि वो भवानी की फेवरेट बहू बन जाए.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के घर में खुशियों ने दी दस्तक तो पारितोष कहेगा अपनी मां को अय्याश

 

शो में आपने देखा कि विराट और सई निनाद और अश्विनी के सालगिरह पर शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं. उन्होंने निनाद और अश्विनी के लिए एक कैंडिल लाइट डिनर का भी इंतजाम किया है. ये सब देखकर निनाद और अश्विनी इमोशनल हो जाते हैं. तो दूसरी तरफ पाखी भवानी को सई के खिलाफ भड़काती है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच छिड़ी जंग, नॉमिनेशन के लिए आया इस कंटेस्टेंट का नाम

 

आदित्य से सारे रिश्ते खत्म करेगी इमली, छोड़ देगी त्रिपाठी हाउस!

स्‍टार प्‍लस (Star Plus) का सीरियल इमली (Imlie) की कहानी में नया मोड़ आ चुका है. शो में अब तक आपने देखा कि मालिनी (Malini) ने इमली और आदित्य को अलग करने के लिए कई गेम प्लान की लेकिन उसकी हार होती हुई दिखाई दी. अब शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है.

शो की कहानी का एंगल पूरी तरह बदलने वाला है. मेकर्स सीरियल में ऐसा धमाकेदार ट्विस्‍ट ला रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अनुपमा के घर में खुशियों ने दी दस्तक तो पारितोष कहेगा अपनी मां को अय्याश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ❤adilie❤ (@imlie._adilie)

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इमली का आदित्‍य पर से भरोसा उठ जाएगा और वो आदित्‍य से सारे रिश्ते तोड़ने का मन बना लेगी. वह आदित्य के नाम का मंगलसूत्र तोड़ देगी. वह शादी के सार निशान को मिटाने की कोशिशि करेगी. त्रिपाठी परिवार इमली को रोकने की कोशिश करेगा लेकिन इमली किसी की नहीं सुनेगी.

ये भी पढ़ें- तलाकशुदा होने के कारण अनुपमा को नहीं मिलेगा घर तो काव्या चलेगी नई चाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ❤adilie❤ (@imlie._adilie)

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि वह आदित्‍य से कहेगी कि हर बार वो किसी ना किसी वजह से त्रिपाठी हाउस में वापस आ जाती थी लेकिन इस बार उसके लौटने की कोई वजह नहीं बची है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ❤adilie❤ (@imlie._adilie)

 

इमली सीरियल में जल्द ही नए किरदारों की एंट्री होने वाली है. शो में फहमान खान की एंट्री हो रही है. खबर ये भी है कि एक्ट्रेस राजश्री रानी  भी इस शो में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- अनुज के लाइफ में होगी नई औरत की एंट्री, क्या अनुपमा हो जाएगी दूर?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ❤adilie❤ (@imlie._adilie)

 

Satyakatha: ऑपरेशन करोड़पति- भाग 1

सौजन्य- सत्यकथा

वीरेंद्र कुमार (25 वर्ष) को गोवा के लोग वीरेंद्र बिहारी कहते थे. कारण वह बिहार के मधुबनी के एक गांव का रहने वाला था. उस के घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही बिगड़ी हुई थी. पढ़ाई के नाम पर वह 8वीं पास था. उसे किसी भी तरह की नौकरी मिलने की उम्मीद कतई नहीं थी. काम के नाम पर वह खेतीकिसानी जानता था. इसलिए कुछ महीने पहले ही रोजीरोटी की तलाश में वह गोवा आया था.

गोवा के उत्तरी इलाके में वह अपने कुछ परिचितों के यहां रह रहा था. उन की मदद से ही वह गाडि़यों की देखरेख के लिए एक गैरेज में लग गया था.

वीरेंद्र की सीखने की ललक थी. किसी भी काम को वह बहुत जल्द सीख लेता था. गाडि़यों की देखरेख करते हुए, गाड़ी से संबंधित वह कई तरह के काम करने में माहिर हो गया था. कुछ ही सालों में उसे गाडि़यों की अच्छी जानकारी भी हो गई थी. गाड़ी खोलना, गाड़ी चलाना आदि से ले कर इंजन की आवाज पहचान कर उस की खराबी के बारे मालूम कर लेना अच्छी तरह जान गया था.

उस ने ड्राइविंग लाइसैंस भी बनवा लिया था. उस के बाद मानो उस के सपनों को पंख लग गए थे. गैरेज का काम छोड़ कर टैंपो की ड्राइवरी करनी शुरू कर दी थी.

इस काम की वजह से उस की जानपहचान निशांत मोगन कैंडोलिम से हो गई थी. वह भी उसी की उम्र का था. वह मंगलूर का रहने वाला था. शहर के चर्चित एक शोरूम आशीर्वाद के मालिक नवीन पटेल के यहां कई सालों से काम कर रहा था.

निशांत को हमेशा माल लानेपहुंचाने के लिए टैंपो की जरूरत पड़ती थी. इसी कारण वह वीरेंद्र के संपर्क में आया. उस ने वीरेंद्र का टैंपो किराए पर लेना शुरू कर दिया. उस का काम, समय की पाबंदी और स्वभाव मालिक को पसंद आया.

इस तरह वीरेंद्र भी शोरूम या गोदाम में अकसर सामान की डिलीवरी के लिए जाने लगा. उन में गहरी दोस्ती होने का यही कारण था. जब कभी मौका मिलता तो दोनों इकट्ठे बैठते थे. खातेपीते थे. मौजमस्ती करते थे. एकदूसरे से अपनी बातें शेयर किया करते थे.

निशांत के अलावा 25 वर्षीय सुरजीत केसकर, 28 वर्षीय मंजूनाथ और 51 वर्षीय सुभाष भोसले भी कभीकभार वीरेंद्र बिहारी के टैंपो किराए पर लिया करते थे. सुभाष और सुजीत महाराष्ट्र में कोल्हापुर के रहने वाले थे.

ये भी पढ़ें- Crime Story: पति पत्नी का परायापन

इन के परिवार में पुश्तैनी काश्तकारी का काम होता था, जिस से गुजरबसर करना मुश्किल हो रहा था. इस कारण वे भी कामधंधे की तलाश में गोवा आ गए थे. उन का तीसरा साथी मंजूनाथ दक्षिणी गोवा के कांदोली गांव का रहने वाला था.

उसे गोवा के चप्पेचप्पे की अच्छी जानकारी थी. दुर्गम से दुर्गम और निर्जन दूरदराज के इलाके के बारे में अच्छी तरह से जानता था. वह भी अच्छी कमाई के मकसद से गांव छोड़ कर गोवा शहर आया था.

पांचों की दोस्ती के केंद्र में वीरेंद्र बिहारी था. सभी उसे इसलिए भी पसंद करते, क्योंकि वह उन्हें पैसा कमाने के नएनए आइडिया देता था. वह खुद भी खूब पैसा कमाना चाहता था.

जब कभी पांचों मिलते तब पैसे कमाने की योजना बनाया करते थे. कोरोना के कहर से गोवा भी तबाह हो गया था. शहर की स्थिति खराब हो गई थी. शहर के अधिकतर कामधंधे और रोजगार ठप पड़ गए थे.

इस का सब से अधिक प्रभाव दिहाड़ी पर काम करने वालों पर पड़ा था. काफी लोग अपने गांव चले गए, किंतु कोरोना कम होने के बाद जब वे वापस लौटे तब उन में से कुछ को ही काम मिल पाया. काम नहीं पाने वालों में ये पांचों दोस्त भी थे.

वीरेंद्र बिहारी शातिर दिमाग का था. जब उसे कोई ढंग का काम नहीं मिला, तो उस ने वाहन की चोरियां और राहजनी का काम शुरू कर दिया, जिस से उस के खिलाफ थाने में कई शिकायतें भी दर्ज हो गई थीं.

एक के बाद एक जब कई शिकायतें उस के खिलाफ थानों में दर्ज हुईं तो वह कई बार गिरफ्तार भी हुआ. लेकिन किसी तरह जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आ गया. इस से वह समझ गया था कि किस तरह के मामले में कैसे छूटा जा सकता है और किस में कितना खर्च कर बचा जा सकता है.

वीरेंद्र बिहारी के मन में एक लंबा हाथ मारने का विचार आया. लेकिन यह काम उस के अकेले के वश का नहीं था. उस की योजना के मुताबिक उसे और लोगों की जरूरत थी.

वह अपनी योजना को सही तरह से सफल बनाने के लिए एक टीम बनाना चाहता था. इस बारे में उस ने सब से पहले निशांत से बात की. उस ने उसे अपनी योजना के बारे में बताया.

पहले तो निशांत उस की योजना सुनते ही घबरा गया. उस ने इनकार कर दिया. कहा कि इस काम में उस का बनाबानाया काम छूट जाएगा.

तब वीरेंद्र ने उस से कहा, ‘‘हमें इस काम में मोटे पैसे एक बार में ही मिल जाएंगे तो कोई दूसरा काम करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.’’ यह बात निशांत की समझ में आ गई और उस ने इस काम में हामी भर दी.

ये भी पढ़ें- Satyakatha: फौजी की सनक का कहर

उस के बाद दोनों ने मिल कर टीम को पूरा करने का काम शुरू किया. उन्होंने बाकी के 3 दोस्तों से बात की. सभी उन की योजना सुन कर निशांत की तरह ही घबरा गए थे. लेकिन जब उन्हें समझाया गया कि इस में कानून और पुलिस से कैसे बचा जा सकता है, तब वे भी राजी हो गए. फिर उन्हें एक झटके में लाखों रुपए आने का लालच भी था.

इस तरह से पूरी योजना की तैयारी के बाद उन्हें एक ऐसी पार्टी की तलाश थी, जो मालदार हो और उन की थोड़ी सी धमकी पर ही आसानी से बात मान ले. उन की योजना किसी का अपहरण कर मोटी फिरौती वसूलने की थी.

ऐसे में घूमफिर कर के उन की नजर में जिस व्यक्ति की तसवीर उभर कर सामने आई, वह निशांत के मालिक नवीन पटेल की थी.

निशांत कई सालों से उन के यहां काम कर रहा था. इसलिए उसे उन के घर, परिवार के लोगों के अलावा उन की अमीरी के बारे में अच्छी जानकारी थी.

योजना के अनुसार, उन्होंने नवीन पटेल के औफिस की अच्छी तरह से रेकी की. इस काम को निशांत ने किया. साथ में वीरेंद्र की भी मदद ली. रेकी के बाद दिन और समय तय कर वीरेंद्र बिहारी ने एक एसयूवी कार किराए पर ली

अगले भाग में पढ़ें- मीनाक्षी कांपती आवाज में क्या बोली

सिद्धांत चतुर्वेदी किस रोमांटिक दृश्य को करने से हिचक रहे थे?

2005 में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन अभिनीत यशराज फिल्मस’ की फिल्म ‘‘बंटी और बबली’’  ने सफलता के झंडे गाड़े थे- अब पूरे सोलह साल बाद यशराज फिल्मस ‘बंटी और बबली’’ का सिक्वअल ‘‘बंटी और बबली 2’’ लेकर आ रहा है, जिसमें अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नवोदित अदाकारा ’ाारवरी वा?ा हैं- इस हंसी मजाक और गुदगुदाने वाली वाली मनोरंजक पारिवारिक फिल्म के निर्देषक वः.ा वी- ’ार्मा हैं-जो कि ‘सुल्तान’ और ‘टाइÛर जिंदा है’  में सहायक निर्देशक के:प में काम कर चुके हैं- इस फिल्म में न्यू बंटी के किरदार में सिद्धांत चतुर्वेदी तथा न्यू बबली के किरदार में ’ाारवरी वा?ा हैं-

फिल्म ‘‘बंटी और बबली 2’’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फिल्म के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी और ’ाारवरी वा?ा पर ,क रोमांटिक Ûाना ‘‘ लव जू’’ को अंडर वाटर यानी कि पानी के अंदर फिल्माया गया है. इस गाने में दोनों कलाकारों के बीच किसिंग  सीन के साथ ही कई अंतरंदृश्यों को भी फिल्माया गया है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा और अनुज की डेट नाइट का वीडियो होगा वायरल तो वनराज करेगा ये काम

यह गाना सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो चुका है- मजेदार बात यह है कि पहले इस चुनौतीर्पूण रोमांटिक गाने के अंडर वाटर फिल्मांकन के लिए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी तैयार नहीं थे-

मगर निर्देशिका वैभवी मर्चेंट ने उन्हे इसके लिए सहज कर लिया- खुद अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी कहते हैं-‘‘ फिल्म ‘बंटी और बबली 2’  मेरी और ’ाारवरी वा?ा की मुख्य भूमिका यानी कि मेन लीउ वाली पहली फिल्म है- जिसमें अंडर वाटर मुश्किल रोमांटिक अंतरदृश्यों को फिल्माने के बारे में हमने सोचा ही नहीं था और हम दोनों इसके लिए सहज नहीं थे- इस पानी के भीतर फिल्माया गया और हमें पानी के भीतर लिप सिंक करने के साथ ही अपनी सांस रोककर रखना था और भावुक चुंबन साझा करना था-हम इसे करने के लिए  सहज नहीं थे-मगर नृत्य निर्देशिका वैभवी मर्चेंट ने हम दोनों का हौसला बढ़ाया-फिर हम दोनों ने एक-दूसरे पर पूरी तरह भरोसा करके वैभवी मर्चेंट के वीजन के सामने आत्मसमर्पण कर इस मुश्किल रोमांटिक गाने को फिल्माया.

सिद्धांत चतुर्वेदी  आगे कहते हैं- ‘‘ इस गाने के रोमांटिक दृश्य की शूटिंग  के दौरान मैंने हाइड्रोफोबिया से लड़ाई लड़ी थी-पर जब  हमने शूटिंग  के बाद के दृश्य देखे, तो हमें जितनी भी मुश्किलें झेलनी पड़ीं थी. वह खुद में बदल दिया.

ये भी पढ़ें- इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं Neha Kakkar, पढ़ें खबर

19 नवंबर 2021 को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा सैफ अली खान और रानी मुखर्जी ने ओजी बंटऔर बबली की भूमिका निभाई है.

Bigg Boss 15: इस हसीना ने चुराया उमर रियाज का दिल, पढ़ें खबर

बिग बॉस फेम उमर रियाज (Umar Riaz) शो में आने के बाद फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो रहे हैं. दरअसल उमर रियाज बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के फर्स्ट रनर अप रह चुके हैं. अब वह बिग बॉस 15 में एंट्री ले चुके हैं.

इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि उमर रियाज बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट को डेट कर रहे हैं. जी हां, सही सुना आपने. बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सबा खान ने उमर का दिल चुरा लिया है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा होगी शाह हाउस की नई मालकिन! आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक असीम रियाज जब बिग बॉस के 13वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे. उसके बाद दोनों ने ‘गुनाह कर दे’ गाने में एक साथ काम किया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

 

हाल ही में सबा ने उमर रियाज को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. बता दें कि उमर रियाज पेशे से एक डॉक्टर हैं लेकिन बाद में  उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. तो वहीं सबा खान एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई-विराट की वजह से मिट गई अश्विनी-निनाद की दूरियां! क्या भवानी चलेगी नई चाल?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें