बौलीवुड एक्ट्रेसेस को मात देने के लिए तैयार हैं बिग बौस की ये कंटेस्टेंट, कराया ऐसा फोटोशूट

स्टार प्लस के खासा पौपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से ही वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. देखा जाए तो यह समय हिना खान के लिए उनका गोल्डन पीरियड है और वे एक के बाद एक सफलता की सीढियां चड़ती जा रही हैं.

बौलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं हिना खान…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

हाल ही में हिना खान ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के साथ अपना एक फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वे काफी हौट नजर आ रही हैं. वैसे तो हिना खान अपने हर फोटोशूट की वजह से चर्चा का विषय बन ही जाती हैं लेकिन उनकी इस फोटोज को देख कर ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वे अपने लुक्स से किसी भी बौलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ब्लैक बिकिनी में दिखाया जलवा, देखें हौट फोटोज

लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं फैंस…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

इन फोटोज में हिना खान की अदाएं देख कोई भी अपने होश खो सकता है. हिना का हर फोटोशूट इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होता है और उनकी हर फोटो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं. हिना की इन फोटोज पर भी उनके फैंस लगातार लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर उनकी तारीफ करने में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- ‘साहो’ की इस एक्ट्रेस ने की सगाई की अनाउंसमेंट, KISS

कैप्शन में की अपने फिगर की तारीफ…

 

View this post on Instagram

 

Any idiot can drive a straight line, But it takes an expert to handle these curves 😉😉😉 📸 @rishabhkphotography

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

इस फोटोशूट में हिना खान नें रेड कलर का वन पीस कैरी किया हुआ है और ऊपर से उनकी अदाएं सचमुच कहर बरसा रही हैं. इन फोटोज के शेयर करते हुए हिना ने अपने फिगर की तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा कि,- “Any idiot can drive a straight line, But it takes an expert to handle these curves.”

साल 2020 में दो फिल्मो में आएंगी नजर…

बता दें, हाल ही में हिना खान बिग बौस सीजन 13 में एक गेस्ट के रूप में दिखाई दी थीं जहां उन्होनें सलमान खान और बाकी घरवालों के साथ समय बिताया. हिना खान साल 2020 में दो फिल्मो में नजर आने वाली हैं जिसमें से एक फिल्म का नाम है ‘हैक्ड’ और दूसरी फिल्म का नाम है ‘द कंट्री औफ ब्लाइंड’ तो अब देखने वाली बात ये होगी कि, क्या हिना खान बड़े पर्दे पर भी अपने जलवे बिखेरने में कामयाब हो पाएंगी या नही.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों बिग बौस की इस कंटेस्टेंट ने शेयर की

फैशन के मामले में किसी से कम नहीं बिग बौस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा, देखे फोटोज

एम.टी.वी स्प्लिट्सविला फेम पारस छाबड़ा इस दिनों बिग बौस के घर में सबको खूब एंटरटेन कर रहे हैं. पारस एक एक्टर होने के साथ साथ एक बहतरीन मौडल भी हैं. देखते ही देखते पारस ने खुद की इतनी जबरदस्त फैन फौलोविंग हासिल कर ली है और इस फैन फौलोविंग का एकमात्र कारण है उनके लुक्स. पारस छाबड़ा मौडल होने की वजह से काफी ट्रेंडी हैं और अपने लुक्स के मामले में काफी पौपुलर भी. तो आज हम आपके दिखाएंगे पारस छाबड़ा के कुछ लक्स जिसे देख आप ट्राय करने पर मजबूर हो जाएंगे.

ब्लैक चैक लुक…

पारस छाबड़ा का ये लुक काफी ट्रेंडी है. चैक के ट्रेंड ने आज भी लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बनाई हुई है तो अगर आप भी हैं चैक पहनने के शौकीन तो जरूर ट्राय करें पारस छाबड़ा का ये ब्लैक चैक लुक. इस लुक में पारस ने व्हाइट राउंड नैक टी शर्ट के ऊपर ब्लैक चैक ब्लेजर और सेम डिजाइन का ही ट्राउसर पहना हुआ है.

ये भी पढ़ें- फेस्टिवल स्पेशल: हर तरह की पार्टीज के लिए परफेक्ट हैं मनीष पौल के ये लुक्स

कैसुअल लुक…

पारस छाबड़ा ने अपने इस कैसुअल लुक में ग्रीन कलर की टी शर्ट और साथ ही ब्लू ‘rugged’ जींस पहनी हुई है. पारस का ये लुक काफी कूल दिखाई दे रहे हैं तो अगर आप भी चाहता हैं सबसे कूल दिखना तो जरूर ट्राय करें ये लुक अपने कौलेज या इंस्टीट्यूट में और करें इस लुक से अपनी क्रश को इम्प्रेस.

ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में ट्राय करें सिद्धार्थ मल्होत्रा के ये लुक्स

लाइनिंग शर्ट…

आजकल लाइनिंग शर्ट काफी ट्रेंड में है और इसी ट्रेड को फौलो करते हुए पारस छाबड़ा ने अपना एक लुक शेयर किया है जिसमें वे वाकई एक मौडल नजर आ रहे हैं. इस लुक में पारस ने यैल्लो और ब्लैक लाइनिंग वाली शर्ट और उसके साथ ब्लू ‘rugged’ जींस पहनी हुई है. आप भी पारस छाबड़ा का ये लुक ट्राय कर किसी को भी इम्प्रेस कर सकते हैं.

फंकी लुक…

आज के जमाने में हर कोई अपने कपड़ों से लेकर हेयरस्टाइल तक फंकी दिखना चाहता है. तो अगर आपको भी है फंकी दिखने का शौंक तो जरूर ट्राय करें पारस छाबड़ा का ये फंकी लुक. इस लुक में पारस ने व्हाइट प्लेन टी शर्ट के ऊपर ब्लैक एंड व्हाइट चैक जैकेट और सेम डिजाइन का जोगर पहना हुआ है. इस लुक में पारस काफी फंकी और कूल दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 55 की उम्र में भी कम नहीं हुआ गोविंदा का स्टाइल,

बता दें, पारस छाबड़ा इस दिनों बिग बौस सीजन 13 में दिखाई दे रहे हैं. पारस ने इंडस्ट्री में आने की शुरूआत 2012 में स्प्लिट्सविला सीजन 5 से की थी और पारस उस शो के विनर भी रहे थे. उसके बाद पारस ने बौलीवुड में फिल्म ‘मिडसमर मिडनाइट मुंबई’ से डेब्यू किया था. फिर उन्होने कई सीरियल्स में अपनी भूमिका निभाई.

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ब्लैक बिकिनी में दिखाया जलवा, देखें हौट फोटोज

125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा का विषय बन गई हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपने फैंस के साथ अपना एक बिकिनी फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वे सचमुच किसी अप्सरा से कम नही लग रहीं. मोनालिसा अक्सर अपनी फोटोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं और फैंस भी उनकी हर फोटो पर जमकर प्यार बरसाते हैं.

मोनालिसा ने पहनीं पोल्का डौट्स वाली बिकिनी…

 

View this post on Instagram

 

Each New Day Has A Different Shape To It … You Just Roll With It… #goodmorning #newday #freshstart #feelings #waterbaby #throwback

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

मोनालिसा की एक्टिंग के अलावा उनका बोल्ड और हौट अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है और इसी के चलते मोनालिसा ने एक बार फिर अपना हौट अवतार फैंस के साथ शेयर किया है. मोनालिसा ने अपनी इन फोटोज में पोल्का डौट्स वाली बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. स्वीमिंग पूल में पोल्का डौट्स वाली बिकिनी पहने मोनालिसा एक जलपरी जैसी लग रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘साहो’ की इस एक्ट्रेस ने की सगाई की अनाउंसमेंट, KISS करते हुए शेयर की रोमांटिक फोटो

हर बार की तरह ये फोटोज भी हुईं वायरल…

 

View this post on Instagram

 

Sometimes A Game Comes At Just The Right Moment In Life …. #metime #peace #serene

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

खबरों की मानें तो यह फोटोज पुरानी हैं लेकिन फिर भी मोनालिसा के फैंस उनके इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं. हर बार की तरह मोनालिसा की ये फोटोज भी काफी वायरल होती दिखाई दे रही हैं और उनके इस अंदाज ने उनके फैंस के दिलों में हलचल पैदा कर दी है. वैसे ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उनका ये अंदाज देख जो उनके फैन नहीं हैं उनको भी मोनालिसा से प्यार हो सकता है.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों बिग बौस की इस कंटेस्टेंट ने शेयर की

कैप्शन में लिखा “#waterbaby”…

 

View this post on Instagram

 

Each New Day Has A Different Shape To It … You Just Roll With It… #goodmorning #newday #freshstart #feelings #waterbaby #throwback

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

अपनी बिकिनी फोटो शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा कि,- “Each New Day Has A Different Shape To It … You Just Roll With It…” और साथ ही उन्होनें एक हैशटैग में लिखा- “#waterbaby”. उनके इस हैशटैग से साफ पता चलता है कि उनहें पानी में रहना काफी पसंद है और मोनालिसा द्वारा दिए गए इन पोज़ से भी पता चलता है कि वे काफी अच्छी तरह से स्विमिंग करना जानती हैं.

‘बिग बौस’ सीजन 10 में भी लिया था हिस्सा…

बता दें, मोनालिसा ने अबतक 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के साथ कई और भाषाओं में भी फिल्में की हैं जैसे कि, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, आदि. और साथ ही मोनालिसा ने कलर्स टी.वी. के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बौस’ सीजन 10 में भी भाग लिया था और दर्शको को काफी एंटरटेन किया था. फिलहाल वे स्टार प्लस के सीरियल ‘नज़र’ में मोहाना का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- पहले से और ज्यादा हौट हो गई हैं सपना चौधरी, देखें

आखिर क्यों बिग बौस की इस कंटेस्टेंट ने शेयर की ऐसी फोटोज

कलर्स टी.वी. के सबसे पौपुलर शो बिग बौस सीजन 11 फेम अर्शी खान इन दिनों काफी चर्चा मे हैं. अर्शी खान खान को सोशल मीडिया क्वीन भी कहा जाता है क्योंकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अर्शी कमाल की अदाकारा होने के साथ साथ एक बहतरीन मौडल भी रह चुकी हैं. वे शुरू से ही अपने बोल्ड और हौट अवतार के कारण जानी जाती थीं लेकिन इन दिनों उन्होनें अपने बोल्ड किरदार को छोड़ कर सिंपल किरदार अपना लिया है.

भारतीय महिला अंदाज…

 

View this post on Instagram

 

THE GOAL ISNT MONEY. THE GOAL IS LIVING YOUR LIFE ON UR TERMS. #dadasaheb #dadasahebphalkeaward #arshikhan LOVE U AWAAM

A post shared by ARSHI KHAN BEGUM SAHIBA (@arshikofficial) on

दरअसल बीते दिनों अर्शी खान ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ ऐसी फोटोज शेयर की थी जिसमें वे काफी सिंपल और अच्छी दिख रही थीं. इस फोटोज में अर्शी ने अपना बोल्ड अंदाज ना दिखा कर एक भारतीय महिला का अंदाज दिखाया. आखिर क्या वजह रही होगी जो अर्शी खान ने अपना हौट अंदाज दर्शकों को ना दिखाया जिसका उनके फैंस बेसबरी से इंतजार कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- पहले से और ज्यादा हौट हो गई हैं सपना चौधरी, देखें लेटेस्ट Photos

इंडियन आउटफिट में आईं नजर…

 

View this post on Instagram

 

“Meri shakhsiyat kya hai agar tum ye jaan logay…. Apni auqaat ko phir tum pehchaan logay… Mujh say dushmani k liye chahiye ek alagsa hunar… Us kay qaabil nahi ho tum ye jaan logay….!!! #arshikhan🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🥀🥀🥀🥀🥀🥀🌹🌹🌹🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎉🎉🎉🎉🎉🎉♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥🎊🎊🎊🎊🎊🎊🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 #arshikofficial #arshikhan

A post shared by ARSHI KHAN BEGUM SAHIBA (@arshikofficial) on

हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि अर्शी खान अपनी इन फोटोज में भी काफी सुंदर लग रही हैं. इन फोटोज में अर्शी ने इंडियन आउटफिट पहने हैं जबकि पहले वे सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट में ही नजर आया करती थीं. पर चाहे इंडियन आउटफिट हों या वेस्टर्न आउटफिट अर्शी के फैंस उनके हर अंदाज को खूब प्यार देते हैं. इन फोटोज पर भी उनके फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- विवादों के बीच श्वेता तिवारी की बेटी ने शेयर की बोल्ड

फैंस के दिलों में आया सवाल…

 

View this post on Instagram

 

🙏🏻🕉🙏🏻 *|| या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: ||* 1. *माँ शैलपुत्री* *मां शैलपुत्री पर्वतों के राजा हिमालय की पुत्री हैं। नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। मां शैलपुत्री अखंड सौभाग्य देनेवाली माता हैं। कार्य सिद्धि और सफलता के लिए मां के इस स्वरूप का पूजन किया जाता है। भगवान की साधना में हमारा मन पर्वत की तरह अडिग रहे, इसी भाव के साथ नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।* *•||नवरात्री||•* की *” हार्दिक शुभकामनाएं !!!* *माता रानी अपनी कृपादृष्टि आप पर हमेशा बनाये रखें!!* #arshikhan🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🥀🥀🥀🥀🥀🥀🌹🌹🌹🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎉🎉🎉🎉🎉🎉♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥♥🎊🎊🎊🎊🎊🎊🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 @sneha_gogoi_eiluza

A post shared by ARSHI KHAN BEGUM SAHIBA (@arshikofficial) on

अर्शी खान जो कि अपने हौट और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं, उनका अब एक ऐसा रूप देखने को मिला है जिसने फैंस के दिलों में एक सवाल पैदा कर दिया कि आखिर अर्शी खान की क्या मजबूरी रही होगी जो उन्होनें ऐसी फोटोज शेयर की. अर्शी खान के हौट अंदाज की दुनिया काफी दिवानी है और हर कोई उनको उसी अंदाज में देखना पसंद करता है. लेकिन इतना तो तय है कि अर्शी अपने पर रूप में किसी का भी दिल जीत सकती हैं.

बता दें, अर्शी खान कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी का हिस्सा भी बनी थीं लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ और बिजी स्कैड्यूल के चलते उनको पार्टी छोड़नी पड़ी.

ये भी पढ़ें- दिशा पटानी को मिला एकता कपूर का सहारा

नहीं रहे ‘शोले’ के ‘कालिया’, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम

अपनी एक्टिंग के टैलेंट से पहचान बनाने वाले मराठी एक्टर विजू खोटे का आज निधन हो गया है. 77 साल के विजू खोटे ने बौलीवुड इंडस्ट्री में अपने डायलौग डिलीवरी सबका दिल जीत लिया था. विजू अब तक 300 से भी ज्यादा फिल्मों के साथ टेलीविजन में भी कई सीरियल्स में बेहतरीन किरदार निभा चुके थे.

विजू खोटे के सबसे पौपुलर डायलौग हैं, – अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ से “सरदार मैने आपका नमक खाया है”, आमिर खान और सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में रोबर्ट के किरदार में “गल्ति से मिस्टेक हो गया”, और भी काफी सारे डायलौग्स से विजू खोटे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे.

ये भी पढ़ें- चांदनी सिंह की फिल्म ‘‘बंसी बिरजू’’ की शूटिंग का वीडियो वायरल

इतना ही नहीं बल्कि 90’s के सबसे पौपुलर सीरियल ‘जबान संभाल के’ जो कि एक ब्रीटिश सीरियल ‘माइंड योर लैंग्वेज’ का इंडियन वर्जन था उसमें भी विजू खोटे ने करोडों लोगों को एंटरटेन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई खी. भले ही इस सीरियल में पंकज कपूर लीड रोल निभा रहे थे लेकिन फिर भी लोगों ने विजू खोटे के किरदार को ज्यादा पसंद किया था.

विजू खोटे के किरदार इतने लोकप्रिय रहे थे कि लोग उन्हें उनके किरदारों के नाम से ही जानने लग गए थे. बल्कि आज भी लोग उन्हे ‘कालिया’ जो कि फिल्म ‘शोले’ में उनका नाम था और ‘रोबर्ट’ के नाम से ही जानते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘‘किसिंग सीन करने से परहेज नहीं’’- करिश्मा शर्मा

बता दें, विजू खोटे ने फिल्म ‘गोलमाल 3’, ‘अतिथी तुम कब जाओगे’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, में अहम किरदार निभाए हैं और उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जाने क्यों दे यारों’ में देखा गया था. उनके निधन से ना ही बौलिवुड इंडस्ट्री को सदमा लगा है बल्कि मराठी इंडस्ट्री को भी काफी दुख पहुंचा है.

अपने लुक्स से सभी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ेगी BIGG BOSS 12 की ये कंटेस्टेंट, देखें फोटोज

कलर्स टी.वी के सबसे पौपुलर शो बिग बौस में आना नए कलाकारों के करियर के लिए काफी दिलचस्प मोड़ रहता है. इस शो के जरिए कई कलाकारों ने अपने करियर की शुरूआत की है, और उन्ही कलाकारों में से एक नाम है सबा खान. सबा ने इंडिया के सबसे बड़े रीएलिटी शो में से एक शो बिग बौस सीजन 12 में अपनी बहन सोमी खान के साथ एंट्री मारी थी और इस शो से निकलने के बाद सबा को टेलिविजन इंजस्ट्री में काम करने का काफी अच्छा मौका मिला. अपने सिंपल अंदाज से सबका दिल जीतने वाली सबा खान इन दिनों काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं.

सबा खान का ग्लैमरस लुक…

 

View this post on Instagram

 

Just be you 💓 . . Outfit – @sassy_chalet

A post shared by Saba Khan (@sabakhan_ks) on

ये भी पढ़ें- असहज करने वाले किरदार निभाना चाहते हैं सिद्धार्थ बोडके

दरअसल सबा खान अपने औफिशियल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी के साथ वे अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सबा ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिससे की वे फैंस के बीच चर्चा में आ गई हैं. उनका ग्लैमरस लुक देख कर फैंस काफी हैरान रह गए और हैरानी के साथ-साथ उनके फैंस को उनका ऐसा लुक काफी पसंद भी आया है.

बाकी एक्ट्रेसेस को पीछे छोडेंगी सबा…

 

View this post on Instagram

 

Dare to live the life you have always wanted ⭐️ . . 📸 – @karan_jinwal . 📷 edited by @ayan_david_

A post shared by Saba Khan (@sabakhan_ks) on

ये भी पढ़ें- ‘चंद्रमुखी चौटाला’ ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, समुंदर

ऐसा देखने से लग रहा है कि सबा खान बहुत ही जल्द कामयाबी के शिखर पर चड़ जाएंगी. सबा की एंक्टिंग ने तो लोगों का दिल जीता ही था पर अब वे अपने लुक से बाकी एक्ट्रेसेस को पीछे छोडने की तैय्यारी में लगी हुई हैं. बिग बौस सीजन 12 के बाद अब वे अपने ग्लैमरस अवतार में लोगों को नजर आ रही हैं. सबा के फैंस भी उनकी ऐसी फोटोज पर जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं और लाइक्स के साथ-साथ उनकी तारीफ में प्यार भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं.

बिग बौस से पहले रिसेप्शनिस्ट थीं सबा खान…

बता दें, सबा खान ने एक्टिंग करियर की शुरूआत सीरियल द्वारकाधीश – भगवान श्रीकृष्ण के दूसरे सीजन से कर रही हैं. बिग बौस सीजन 12 में आने से पहले सबा एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थीं और देखा जाए तो बिग बौस ने उनके करियर को काफी अच्छे मोड़ पर ला कर खड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें- पंगेबाज कंगना की बदजबानी

बिग बौस 13: घर में होगी अमीषा पटेल की एंट्री, बोल्ड अदाओं से मचाएंगी धूम

कलर्स टी.वी. के सबसे बड़े रियलिटी शो “बिग बौस” का 13वां सीजन 29 सितम्बर 2019 को दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. हर बार की तरह बौलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे. खबरें कुछ ऐसी हैं कि बौलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी इस बार बिग बौस का हिस्सा बनने जा रही हैं. इस बात का खुलासा अमीषा ने खुद अपने औफिशियल इंस्टाग्राम से किया जिसमें उन्होनें एक वीडियो सलमान खान के साथ स्टेज पर मस्ती करते हुए अप्लोड की और कैप्शन में लिखा- ‘फन विद माय डार्लिंग’. देखने वाली बात ये होगी कि अमीषा बिग बौस के घर में किस तरह दर्शकों को एंटरटेन करेंगी पर हाल ही में अमीषा के नए फोटोशूट देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वे इस बार पूरे फोर्म में घर के अंदर एंट्री मारेंगी.

शेयर किया बोल्ड अवतार…

जी हां, हाल ही में अमीशा पटेल ने अपना एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसमें वे अपनी अदाओं से फैंस के होश उडाती नजर आ रही हैं. वैसे तो अमीषा पटेल अक्सर ही फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं पर इस बार जो उन्होनें अपना बोल्ड अवतार शेयर किया है वो वाकई सबको हिला देने वाला है. फैंस के दिलों में तो अभी से हलचल मचनी शुरू हो गई है कि अमीषा पटेल को ऐसा अवतार बिग बौस के घर के अंदर कैसी कयामत लाने वाला है.

ये भी पढ़ें- 29 साल की हुईं सपना चौधरी, असली नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

ऋतिक रोशन के साथ किया डेब्यू…

अमीषा पटेल अपने ग्लैमरस अवतार से पहले ही काफी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं और अब फिर से वे उसी अवतार में वापस आईं हैं. अमीषा की इस फोटोज को फैंस जमकर प्यार दे रहे हैं और उनके इस अवतार की काफी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में अमीषा पटेल ने ऋतिक रोशन के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी और उसके बाद से वे कामयाबी की सीढ़ियां चढती ही गईं. इस बार सलमान खान के गुस्से और अमीषा पटेल की अदाएं दर्शकों को साथ में देखने को मिलेंगी.

ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर के बच्चों की इस फोटो पर आ जाएगा

अवार्डस की हकदार भी बनीं अमीषा पटेल…

 

View this post on Instagram

 

Neon and pink kinda day 💗💗💘💛

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) on

बता दें, अमीषा पटेल ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं जैसे कि ‘कहो ना… प्यार है’, ‘गदर-एक प्रेम कथा’, ‘भूल भुलैया’, आदि. और इतना ही नहीं अमीषा पटेल ने अपनी बहतरीन एक्टिंग के चलते कई अवार्डस भी जीते हैं जिन अवार्डस में से एक नाम ‘फिल्मफेयर स्पेशन परफोर्मेंस अवार्ड’ है. अब देखना ये होगा कि कैसे एक बौलीवुड दीवा टी.वी शो में अपनी भूमिका निभाती हैं.

ये भी पढ़ें- करीना कपूर को पसंद नहीं भांजी की ये आदत, दी ये

नेहा कक्कड़ के एक्स बौयफ्रेंड ने किया ‘बिग बौस’ में आने से इंकार, जाने क्यों

कलर्स टी.वी. के सबसे बड़े रियलिटी शो “बिग बौस” का सीजन 13 जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. हर बार की तरह बौलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे. खबरें कुछ ऐसी हैं कि ‘बिग बौस’ सीजन 13 सितम्बर महीने के आखिर में छोटे पर्दे पर लौंच किया जाएगा. इसी बीच ‘बिग बौस सीजन 13’ के कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए जिनमें से चंकी पांडे, राजपाल यादव, माहिका शर्मा और मुग्धा गोडसे जैसे कलाकारो शामिल है. बीते दिनों खबर आई थी कि नेहा कक्कड़ के एक्स बौयफ्रेंड और बौलीवुड अभिनेता हिमांश कोहली भी इस शो में नजर आने वाले हैं.

‘बिग बौस सीजन 13’ में आने से किया इंकार

खबरो की माने तो हिमांश कोहली ने ‘बिग बौस सीजन 13’ का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया है. हिमांश ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, ‘मुझे ये शो बेहद पसंद है, यह काफी अच्छा कौन्सेप्ट है और जिस तरह से भाईजान यानी कि सलमान खान इस शो को होस्ट करते है और लोगों को एंटरटेन करते है, मुझे उनका ये अंदाज बहुत अच्छा लगता है, लेकिन फिलहाल मैं अपनी बाकि चीज़ों पर ज्यादा फोकस कर रहा हूं और उसी के चलते मैं अभी बिग बौस का हिस्सा नहीं बन सकता पर मैं आगे इसके बारे में जरूर सोचूंगा.’

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों जेन्टस टौयलेट घुसीं आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल’, पढ़ें पूरी खबर

फैंस का तोड़ा दिल

 

View this post on Instagram

 

Delhi Monsoon ❤️ Photographer: @vinaysharmaofficiaal #HimanshKohli #NewDelhi #Monsoon ☔️😍

A post shared by Himansh Kohli (@kohlihimansh) on

जहां एक तरफ दर्शक बिग बौस सीजन 13 में हिमांश कोहली के आने का इंतजार कर थे तो वहीं उन्होंने इस शो में आने से इंकार कर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया है. हिमांश के फैंस उनको इस शो में शायद इसलिए भी देखना चाहते थे क्यूंकि उन्हे एसा लग रहा था कि इस शो के जरिए घर के अंदर उनके निजी जिंदगी को लेकर कई राज़ खुलेंगे. हिमांश ने इस शो के लेकर कहा कि, ‘मुझे ये शो काफी शानदार लगता है लेकिन उस चीज की आदत खराब है जोकि आपका समय ज्यादा जाया करती है. यही वजह है कि मैं इसे रेगुलर फौलो नहीं करता हूं.’

बता दें, कुछ समय पहले ही सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के ब्रेक-अप की खबरों ने उनको फैंस को निराश कर दिया था. वहीं नेहा ने हिमांश के ऊपर धोखाधड़ी करने का इल्जाम भी लगाया था और उसके बाद फैंस के रिएक्शन को देख नेहा ने हिमांश को भला-बुरा कहने से साफ मना कर दिया था.

Written By: Karan Manchanda

ये भी पढ़ें- आखिर कैसे बदहाली का शिकार हुआ बौलीवुड का ये

तो क्या इन वजहों से बंद हुई सलमान खान और आलिया भट्ट की ‘‘इंशा अल्लाह’’?

1999 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘हम दिल दे चुके सनम’’ में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में सलमान खान ने अभिनय किया था और पर इस फिल्म के बाद ही इन दोनों के बीच कुछ मतभेद हो गए थे. यह अलग बात है कि सलमान खान हमेशा कहते रहे कि, वह संजय लीला भंसाली के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं. मगर उनकी दोस्ती बरकरार है. पूरे बीस साल बाद संजय लीला भंसाली के निर्देशन में सलमान खान फिल्म ‘‘इंशा अल्लाह’’ करने जा रहे थे, जिसकी शूटिंग बुधवार, 28 अगस्त से मुंबई में शुरू होनी थी. मगर रविवार 25 अगस्त की शाम सलमान खान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि फिल्म इंशा अल्लाह स्थगित हो गयी है. अब यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर नहीं आएगी.

भंसाली प्रोडक्शन ने ट्वीट कियाः

सोमवार को पूरे दिन ‘‘इंशा अल्लाह’’ को लेकर कई तरह की चर्चा होती रही. अंतत शाम होते होते भंसाली प्रोडक्शन के औफिशियल ट्वीटर पर ऐलान कर दिया गया कि फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है. फिल्म ‘‘इंशा अल्लाह’’ को हमेशा के लिए बंद किए जाने की खबर से पूरा बौलीवुड सकते में है. जब फिल्म के स्थगित होने की बात समाने आयी थी, तब कहा जा रहा था कि फिल्म ‘मलाल’ की असफलता के चलते यह कदम उठाया गया है. मगर फिल्म को हमेशा के लिए बंद कर देना अच्छी खबर नहीं मानी जा सकती.

इसकी कई वजहें हैं…

‘‘इंशा अल्लाह’’ पर करोड़ों रूपए खर्च हो चुके हैंः

सूत्रों के अनुसार संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘‘इंशा अल्लाह’’ की शूटिंग के लिए मुंबई में बांदरा के महबूब स्टूडियो, गोरेगांव के फिल्मसिटी स्टूडियो के साथ साथ ‘यशराज’ स्टूडियो में अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए भी करोड़ो की लागत के सेट बनवा रहे थे. बांदरा के महबूब स्टूडियो में तो इस फिल्म का भव्य सेट बनकर तैयार हो गया था. इसी सेट पर बुधवार से गाने के फिल्मांकन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी. गाना आलिया भट्ट पर फिल्माना था,  इसलिए रविवार को आलिया भट्ट इस सेट पर अपने गाने की रिहर्सल भी कर रही थी. उनको फिल्म के बंद होने की खबर उसी वक्त मिली थी. सूत्रों का दावा है कि सोमवार की शाम को सेट को तोड़ने का भी आदेश दे दिया गया है.

इसके मायने यह हैं कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘‘इंशा अल्लाह’’के लिए काफी रकम खर्च करने के बावजूद इस फिल्म को हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय लिया है. ऐसे में इसके पीछे की वजह सिर्फ ‘मलाल’ का असफल होना नही हो सकता है. इसी के चलते अब बौलीवुड में तमाम चर्चाएं गर्म हैं.

सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच बढ़ते मतभेदः

सूत्रों का दावा है कि फिल्म ‘‘इंषा अल्लाह’’के बंद होने की मुख्य वजह सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच बढ़ते रचनात्मक मतभेद हैं. चर्चाएं गर्म हैं कि संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान का पैसे को लेकर भी कुछ झगड़ा हुआ. मगर सलमान खान के नजदीकी सूत्रों का दावा है कि सलमान खान ने पटकथा में कभी भी कोई बदलाव करने की बात नही कही. इस फिल्म को बंद करने का निर्णय संजय लीला भंसाली और सलमान खान ने बंद कमरे में बैठकर लंबी बातचीत करने के बाद लिया है. इसलिए इसकी वजह सिर्फ संजय लीला भंसाली और सलमान खान ही जानते हैं.

सलमान के नए ट्वीट से लग रहे हैं कयासः

उधर सोमवार की शाम सलमान खान ने जो नया ट्वीट किया, उससे यह कयास लगने शुरू हो गए कि अब सलमान खान फिल्म ‘‘किक 2’’की शूटिंग शुरू करेंगे,जो कि साजिद नाडियाडवाला की 2014 में प्रदर्शित फिल् ‘‘किक’’ का सिक्वअल होगी. सलमान खान ने अपने ट्वीटर पर लिखा है- ‘‘इतना मत सोचना मेरे बारे में. दिल में आता हूं ….और ईद पर भी….’’जिसने फिल्म ‘किक’ देख रखी है, उन्हें याद होगा कि फिल्म ‘किक’की पंचलाइन है ‘‘मेरे बारे में इतना मत सोचना …मैं दिल में आता हूं…समझ में नहीं..’’ जब हमने इस ट्वीट को लेकर लोगों से चर्चा की, तो सूत्रों ने दावा किया कि यह एक मजाक वाला ट्वीट है. इसके कोई अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिए.

अब सलमान खान कौन सी फिल्म करेंगें?

सूत्रों की माने तो सलमान खान ने दो फिल्मों की पटकथाएं चुनी हैं पर अब तक इनमें से किसी भी फिल्म को हरी झंडी नही दी थी पर अब वह जल्द इनमें से किसी भी एक फिल्म को हरी झंडी दे सकेंगे. बहरहाल,पूरे विवाद को लेकर सलमान और संजय लीला भंसाली ने अभी तक मीडिया से खुलकर कोई बात नही की है. लेकिन सूत्रों के अनुसार सलमान खान मानते हैं कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म के साथ गद्दारी नही कर सकते और फिल्म इंशा अल्लाह बने या ना बने, पर इनकी दोस्ती में कोई अंतर नहीं आएगा. फिल्म‘‘इंशा अल्लाह’’में सलमान खान एक बिजनेसमैन और आलिया भट्ट वाराणसी की एक उभरती हुई हीरोइन के किरदार को निभाने वाली थी.

‘दबंग-3’ में इस लड़की के साथ रोमांस करेंगे सलमान, उम्र में हैं 23 साल छोटी

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग-3 एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल, इस फिल्म के जरिए बौलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूस, डायरेक्ट और एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर डेब्यू करने वाली हैं. खबरों की माने तो महेश की बेटी सई मांजरेकर इस फिल्म से बौलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं.

सलमान से 23 साल छोटी हैं सई…

सई इसी साल फिल्म दबंग 3 में सलमान खान के साथ नज़र आने वाली हैं और इसी फिल्म के चलते सई मांजरेकर चर्चा का विषय बनती जा रही हैं. फिल्म रfलीज़ से पहले सई की कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं जिसमे वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि सई उम्र में सलमान से करीब 23 साल छोटी हैं. सलमान जहां 53 साल के हैं वही सई 30 की हैं.

पोस्टर किया शेयर…

सई मांजरेकर ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म दबंग 3 का पोस्टर भी शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होनें लिखा कि, “चुलबुल इज बैक”. सई के इस पोस्टर से साफ पता चल रहा है कि वे इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

सलमान खान के साथ करेंगी रोमांस…

 

View this post on Instagram

 

fearlessly authentic🤞🏻 #saieemanjrekar

A post shared by Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) on

सई मांजरेकर ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक भी बोल्ड फोटो शेयर नहीं की पर फिर भी उन्होनें फैंस के दिलो में अपनी जगह बना ली है. सई अपनी डेब्यू फिल्म दबंग 3 में सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी. खबरो की मानें तो सई फिल्म दबंग 3 की अपने हिस्से शूटिंग सलमान के साथ पूरी कर चुकी हैं.

बता दें, महेश मांजरेकर से कोई भी शख्स अंजान नही है. महेश ने काफी फिल्मों मे काम किया है जैसे कि, ‘जय हो’, ‘रेड्डी’, ‘दबंग’ ‘बौडीगार्ड’, आदी. भले ही महेश फिल्मो में ज्यादातर नेगेटिव किरदार निभाते दिखाई दिए लेकिन उनकी एक्टिंग के टेलेंट को सबने प्यार दिया. फिल्म दबंग 3 इसी साल 20 दिसम्बर 2019 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी तो अब देखना ये होगा कि जिस प्रकार दर्शको ने महेश मांजरेकर को पसंद किया उसी तरह सई मांजरेकर भी दर्शको का प्यार लेने में सफल होंगी या नही.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें