बोया पेड़ बबूल का

दर्पण के सामने बैठी मैं असमय ही सफेद होते अपने केशों को बड़ी सफाई से बिखरे बालों की तहों में छिपाने की कोशिश कर रही थी. इस काया ने अभी 40 साल भी पूरे नहीं किए पर दूसरों को लगता कि मैं 50 पार कर चुकी हूं. बड़ी कोशिश करती कि 40 की लगूं और इस प्रयास में चेहरे को छिपाना तो आसान था मगर मन में छिपे घावों को कैसे छिपाती.

दरवाजे की घंटी बजने के साथ ही मैं ने घड़ी की ओर देखा तो 11 बजने में अभी 10 मिनट बाकी थे. मैं ने सोचा कि शायद मेरी कुलीग संध्या आज समय से पहले आ गई हों. फिर भी मैं ने सिर पर चुन्नी ढांपी और दरवाजा खोला तो सामने पोस्टमैन था. मुझे चूंकि कालिज जाने के लिए देर हो रही थी इसलिए झटपट अपनी डाक देखी. एक लिफाफा देख कर मेरा मन कसैला हो गया. मुझे जिस बात का डर था वही हुआ. मैं कटे वृक्ष की तरह सोफे पर ढह गई. संदीप को भेजा मेरा बैरंग पत्र वापस आ चुका था. पत्र के पीछे लिखा था, ‘इस नाम का व्यक्ति यहां नहीं रहता.’

कालिज जाने के बजाय मैं चुपचाप आंखें मूंद कर सोफे पर पड़ी रही. फिर जाने मन में कैसा कुछ हुआ कि मैं फफक कर रो पड़ी, लेकिन आज मुझे सांत्वना देने वाले हाथ मेरे साथ नहीं थे.

अतीत मेरी आंखों में चलचित्र की भांति घूमने लगा जिस में समूचे जीवन के खुशनुमा लमहे कहीं खो गए थे. मैं कभी भी किसी दायरे में कैद नहीं होना चाहती थी किंतु यादों के सैलाब को रोक पाना अब मेरे बस में नहीं था.

एक संभ्रांत और सुसंस्कृत परिवार में मेरा जन्म हुआ था. स्कूलकालिज की चुहलबाजी करतेकरते मैं बड़ी हो गई. बाहर मैं जितनी चुलबुली और चंचल थी घर में आतेआते उतनी ही गंभीर हो जाती. परिवार पर मां का प्रभाव था और वह परिस्थितियां कैसी भी हों सदा गंभीर ही बनी रहतीं. मुझे याद नहीं कि हम 3 भाईबहनों ने कभी मां के पास बैठ कर खाना खाया हो. पिताजी से सुबहशाम अभिवादन के अलावा कभी कोई बात नहीं होती. घर में सारे अधिकार मां के हाथों में थे. इसलिए मां के हमारे कमरे में आते ही खामोशी सी छा जाती. हमारे घर में यह रिवाज भी नहीं था कि किसी के रूठने पर उसे मनाया जाए. नीरस जिंदगी जीने की अभ्यस्त हो चुकी मैं सोचती जब अपना घर होगा तो यह सब नहीं करूंगी.

एम.ए., बी.एड. की शिक्षा के बाद मेरी नियुक्ति एक स्थानीय कालिज में हो गई. मुझे लगा जैसे मैं अपनी मंजिल के करीब पहुंच रही हूं. समय गुजरता गया और इसी के साथ मेरे जीने का अंदाज भी. कालिज के बहाने खुद को बनासंवार कर रखना और इठला कर चलना मेरे जीवन का एक सुखद मोड़ था. यही नहीं अपने हंसमुख स्वभाव के लिए मैं सारे कालिज में चर्चित थी.

इस बात का पता मुझे तब चला जब मेरे ही एक साथी प्राध्यापक ने मुझे बताया. उस का सुंदर और सलौना रूप मेरी आंखों में बस गया. वह जब भी मेरे करीब से गुजरता मैं मुसकरा पड़ती और वह भी मुसकरा देता. धीरेधीरे मुझे लगने लगा कि मेरे पास भी दूसरों को आकर्षित करने का पर्याप्त सौंदर्य है.

एक दिन कौमन रूम में हम दोनों अकेले बैठे थे. बातोंबातों में उस ने बताया कि वह पीएच.डी. कर रहा है. मैं तो पहले से ही उस पर मोहित थी और यह जानने के बाद तो मैं उस के व्यक्तित्व से और भी प्रभावित हो गई. मेरे मन में उस के प्रति और भी प्यार उमड़ आया. आंखों ही आंखों में हम ने सबकुछ कह डाला. मेरे दिल की धड़कन तेज हो गई जिस की आवाज शायद उधर भी पहुंच चुकी थी. मेरे मन में कई बार आया कि ऐसे व्यक्ति का उम्र भर का साथ मिल जाए तो मेरी दुनिया ही संवर जाए. उस की पत्नी बन कर मैं उसे पलकों पर बिठा कर रखूंगी. मेरी आंखों में एक सपना आकार लेने लगा.

उस दिन मैं ने संकोच छोड़ कर मां को इस बात का हमराज बनाया. उम्मीद थी कि मां मान जाएंगी किंतु मां ने मुझे बेहद कोसा और मेरे चरित्र को ले कर मुझे जलील भी किया. कहने लगीं, इस घर में यह संभव नहीं है कि लड़की अपना वर खुद ढूंढ़े. इस तरह मेरा प्रेम परवान चढ़ने से पहले ही टूट गया. मुझे ही अपनी कामनाओं के पंख समेटने पड़े, क्योंकि मुझ में मां की आज्ञा का विरोध करने का साहस नहीं था.

मेरी इस बात से मां इतनी नाराज हुईं कि आननफानन में मेरे लिए एक वर ढूंढ़ निकाला. मुझे सोचने का समय भी नहीं दिया और मैं विरोध करती भी तो किस से. मेरी शादी संदीप से हो गई. मेरी नौकरी भी छूट गई.

शादी के बाद सपनों की दुनिया से लौटी तो पाया जिंदगी वैसी नहीं है जैसा मैं ने चाहा था. संदीप पास ही के एक महानगर में किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में अधिकारी था. कंपनी ने सभी सुख- सुविधाओं से युक्त घर उसे दिया था.

संदीप के आफिस जाने के बाद मैं घर पर बोर होने लगी तो एक दिन आफिस से आने के बाद मैं ने संदीप से कहा, ‘मैं घर पर बोर हो जाती हूं. मैं भी चाहती हूं कि कोई नौकरी कर लूं.’

वह हौले से मुसकरा कर बोला, ‘मुझे तुम्हारे नौकरी करने पर कोई एतराज नहीं है किंतु जब कभी मम्मीपापा रहने के लिए आएंगे, उन्हें यह सब अच्छा नहीं लगेगा. अब यह तुम्हारा घर है. इसे बनासंवार कर रखने में ही स्त्री की शोभा होती है.’

‘तो फिर मैं क्या करूं?’ मैं ने बेमन से पूछा.

उस ने जब कोई उत्तर नहीं दिया तो थोड़ी देर बाद मैं ने फिर कहा, ‘अच्छा, यदि किसी किंडर गार्टन में जाऊं तो 2 बजे तक घर वापस आ जाऊंगी.’

‘देखो, बेहतर यही है कि तुम इस घर की गरिमा बनाए रखो. तुम फिर भी जाना चाहती हो तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा. तुम कोई किटी पार्टी क्यों नहीं ज्वाइन कर लेतीं.’

‘मुझे किटी पार्टियों में जाना अच्छा नहीं लगता. मां कहती थीं कि कालोनी वालों से जितना दूर रहो वही अच्छा. बेकार समय बरबाद करने से क्या फायदा.’

‘यह जरूरी नहीं कि मैं तुम्हारी मां के सभी विचारों से सहमत हो जाऊं.’

उस दिन मैं ने यह जान लिया कि संदीप मेरी खुशी के लिए भी झुकने को तैयार नहीं है. यह मेरे स्वाभिमान को चुनौती थी. मैं भी अड़ गई. अपने हावभाव से मैं ने जता दिया कि नाराज होना मुझे भी आता है. अब अंतरंग पलों में वह जब भी मेरे पास आना चाहता तो मैं छिटक कर दूर हो जाती और मुंह फेर कर सो जाती. जीत मेरी हुई. संदीप ने नौकरी की इजाजत दे दी.

अगली बार मैं जब मां से मिलने गई तो उन्हें वह सब बताती रही जो नहीं बताना चाहिए था. मां की दबंग आवाज ने मेरे जख्मों पर मरहम का काम किया. वह मरहम था या नमक मैं इस बात को कभी न जान पाई.

मां ने मुझे समझाया कि पति को अभी से मुट्ठी में नहीं रखोगी तो उम्र भर पछताओगी. दबाया और सताया तो कमजोरों को जाता है और तुम न तो कमजोर हो और न ही अबला. मैं ने इस मूलमंत्र को शिरोेधार्य कर लिया.

मैं संदीप से बोल कर 3 दिन के लिए मायके आई थी और अब 7 दिन हो चले थे. वह जब भी आने के लिए कहता तो फोन मां ले लेतीं और साफ शब्दों में कहतीं कि वह बेटी को अकेले नहीं भेजेंगी, जब भी समय हो आ कर ले जाना. मां का इस तरह से संदीप से बोलना मुझे अच्छा नहीं लगा तो मैं ने कहा, ‘मां, हो सकता है वह अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रमों में व्यस्त हों. मैं ऐसा करती हूं कि…’

ये भी पढ़ें- कीमत संस्कारों की

‘तुम नहीं जाओगी,’ मां ने बीच में ही बात काट कर सख्ती से कहा, ‘हम ने बेटी ब्याही है कोई जुर्म नहीं किया. शादी कर के उस ने हम पर कोई एहसान नहीं किया है. जैसा हम चाहेंगे वैसा होगा, बस.’

मां ने कभी समझौता करना नहीं सीखा था. विरासत में मुझे यही मिला. मैं खामोश हो गई. जब वह मेरी कोई बात ही नहीं मानता तो मैं क्यों झुकूं. आना तो उसे ही पड़ेगा.

2 दिन बाद ही संदीप आ गया तो मुझे लगा मां ठीक ही कह रही थीं. मां की छाती फूल कर 2 इंच और चौड़ी हो गई.

दीवाली से 4 दिन पहले संदीप के मम्मीपापा आ गए. सीधे तो उन्होंने कुछ कहा नहीं पर उन के हावभाव से ऐसा लगा कि मेरा नौकरी करना उन्हें पसंद नहीं आया.

संदीप ने एक दिन कहा भी कि मैं घर पर ही रहूं और मम्मीपापा की देखभाल करूं लेकिन इसे मैं ने यह कह कर टाल दिया था, ‘मैं भी यही चाहती हूं कि मम्मीपापा की सेवा करूं पर इन दिनों लंबी छुट्टी लेना ठीक नहीं है. मेरी स्थायी नियुक्ति होने वाली है और इस छुट्टी का सीधा असर उस पर पड़ेगा.’

‘देखो, मैं तो चाहता ही नहीं था कि तुम नौकरी करो पर तुम्हारी जिद के कारण मैं कुछ नहीं बोला. अब यह बात उन को पता चली है तो उन्हें अच्छा नहीं लगा.’

‘मैं ने विवाह तुम्हारे मम्मीपापा के सुख के लिए नहीं किया. वे दोनों तो कुछ दिनों के मेहमान हैं. चले जाएंगे तो मैं फिर अकेली रह जाऊंगी. मेरा इतने पढ़ने का क्या लाभ?’

बात वहीं खत्म नहीं हुई थी. कोई बात कहीं पर भी खत्म नहीं होती जब तक कि उस के कारणों को जड़ से न निकाला जाए.

मम्मी ने एक दिन मेरे अच्छे मूड को देख कर कहा, ‘बेटी, मुझे यह घर सूनासूना सा लगता है. अगली दीवाली तक इस घर में रौनक हो जानी चाहिए. तुम समझ गईं न मेरी बात को. इस घर में अब मेरे पोतेपोती भी होने चाहिए.’

मैं नहीं चाहती थी कि वे किसी भ्रम में रहें, इसलिए सीधेसीधे कह दिया, ‘मैं अभी किसी बंधन में नहीं पड़ना चाहती, क्योंकि अभी तो यह हमारे हंसनेखेलने के दिन हैं. किसी भी खुशखबरी के लिए आप को 4-5 वर्ष तो इंतजार करना ही पड़ेगा.’

संदीप ने उन्हें सांत्वना दी. वैसे हमारे संबंधों की कड़वाहट उन के कानों तक पहुंच चुकी थी.

समय यों ही खिसकता रहा. हमारे संबंध बद से बदतर होते गए. मुझे संदीप की हर बात बरछी सी सीने में चुभती.

एक दिन मैं ने सुबह ही संदीप से कहा कि स्थायी नियुक्ति की खुशी में मुझे अपने सहयोगियों को पार्टी देनी है. संभव है, शाम को आने में थोड़ी देर हो जाए. पर वह पार्टी टल गई. मैं घर आ गई. घर पहुंची तो संदीप किसी महिला के साथ हंसहंस कर बातें कर रहा था. मेरे पहुंचते ही दोनों चुप हो गए.

‘अरे, तुम कब आईं, आज पार्टी नहीं हुई क्या?’

मेरा चेहरा तमतमा गया. मैं ने अपना बैग सोफे पर पटका और फ्रेश होने चली गई. मन के भीतर बहुत कुछ उमड़ रहा था. अत: गुस्से में मैं अपना नियंत्रण खो बैठी. इस से पहले कि वह कुछ कहता, मैं ने खड़ेखड़े पूछा, ‘कौन है यह लड़की और आप इस समय यहां क्या कर रहे हैं?’

संदीप मुझे घूरते हुए बोला, ‘तुम बैठोगी तभी तो बताऊंगा.’

‘अब बताने के लिए रह ही क्या गया है?’ संदीप के घूरने से घायल मैं दहाड़ी, ‘बहाना तो तैयार कर ही लिया होगा?’

‘संगीता, थोड़ा तो सोचसमझ कर बात करो. आरोप लगाने से पहले हकीकत भी जान लिया करो.’

‘मुझे कुछ भी समझने की जरूरत नहीं है. मैं सब समझ चुकी हूं,’ कह कर मैं तेज कदमों से भीतर आ गई.

थोड़ी ही देर बाद संदीप मेरे पास आया और कहने लगा, ‘तुम ने तो हद ही कर दी. जानती हो कौन है यह?’

‘मुझे कुछ भी जानने की जरूरत नहीं है. मेरे आते ही तुम्हारा हंसीमजाक एकदम बंद हो जाना, यह जानते हुए कि मैं शाम को देर से आऊंगी, अपनी चहेती के साथ यहां आना ही मेरे जानने के लिए बहुत है. मुझे क्या पता कि मेरे कालिज जाने के बाद कितनों को यहां ले कर आए हो,’ मैं एकाएक उत्तेजित और असंयत हो उठी.

‘संगीता,’ वह एकदम दहाड़ पड़ा, ‘बहुत हो चुका अब. आज तक किसी की हिम्मत नहीं हुई कि मेरे चरित्र पर लांछन लगा सके. तुम ने शुरू से ही मुझे शक के दायरे में देखा और प्रभुत्व जमाने की कोशिश की है.’

‘यह सब बेकार की बातें हैं. सच तो यह है कि तुम ने शासन जमाने की कोशिश की है और जब मैं भारी पड़ने लगी तो तुम अपनी मनमानी करने लगे हो. मेरी मां ठीक ही कहती थीं…’

‘भाड़ में जाएं तुम्हारी मां. उन्हीं के कारण तो यह घर बरबाद हो रहा है.’

‘तुम ने मेरी मां को बुराभला कहा, अब मैं यहां एक पल भी नहीं रह सकती. मैं यह घर और तुम्हें छोड़ कर जा रही हूं.’

‘जरूर जाओ, जरूर जाओ, ताकि मुझे भी शांति मिल सके. आज तुम्हारी हरकतों ने तो मुझे कहीं का नहीं छोड़ा है.’

संदीप के चेहरे पर क्रोध और वितृष्णा के भाव उभर आए थे. वह ऐसे हांफ रहा था जैसे मीलों सफर तय कर के आया हो.

मैं अपना सारा सामान समेट कर मायके चली आई और मां को झूठीसच्ची कहानी सुना कर उन की सहानुभूति बटोर ली.

मां को जब इन सब बातों का पता चला तो उन्होंने संदीप को जम कर फटकारा और उधर मैं अपनी सफलता पर आत्मविभोर हो रही थी. भैया ने तो यहां तक कह डाला कि यदि उस ने दोबारा कभी फोन करने की कोशिश की तो वह दहेज उत्पीड़न के मामले में उलझा कर सीधे जेल भिजवा देंगे. इस तरह मैं ने संदीप के लिए जमीन का ऐसा कोई कोना नहीं छोड़ा जहां वह सांस ले सके.

ये भी पढ़ें- कारवां के साथ भी, कारवां के बाद भी

एक दिन रसोई में काम करते हुए भाभी ने कहा, ‘संगीता, तुम्हारा झगड़ा अहं का है. मेरी मानो तो कुछ सामंजस्य बिठा कर वहीं चली जाओ. सच्चे अर्थों में वही तुम्हारा घर है. संदीप जैसा घरवर तुम्हें फिर नहीं मिलेगा.’

‘तुम कौन होती हो मुझे शिक्षा देने वाली. मैं तुम पर तो बोझ नहीं हूं. यह मेरी मां का घर है. जब तक चाहूंगी यहीं रहूंगी.’

उस दिन के बाद भाभी ने कभी कुछ नहीं कहा.

वक्त गुजरता गया और उसी के साथ मेरा गुस्सा भी ठंडा पड़ने लगा. मेरी मां का वरदहस्त मुझ पर था. मैं ने इसी शहर में अपना तबादला करा लिया.

एक दिन पिताजी ने दुखी हो कर कहा था, ‘संगीता, जिन संबंधों को बना नहीं सकते उन्हें ढोने से क्या फायदा. इस से बेहतर है कि कानूनी तौर पर अलग हो जाओ.’

इस बात का मां और भैया ने जम कर विरोध किया.

मां का कहना था कि यदि मेरी बेटी सुखी नहीं रह सकती तो मैं उसे भी सुखी नहीं रहने दूंगी. तलाक देने का मतलब है वह जहां चाहे रहे और ऐसा मैं होने नहीं दूंगी.

मुझे भी लगा यही ठीक निर्णय है. पिताजी इसी गम में दुनिया से ही चले गए और साल बीततेबीतते मां भी नहीं रहीं. मैं ने कभी सोचा भी न था कि मैं भी कभी अकेली हो जाऊंगी.

मैं ने अब तक अपनेआप को इस घर में व्यवस्थित कर लिया था. सुबह भाभी के साथ नाश्ता बनाने के बाद कालिज चली जाती. शाम को मेरे आने के बाद वह बच्चों में व्यस्त हो जातीं. मैं मन मार कर अपने कमरे में चली जाती. भैया के आने के बाद ही हम लोग पूरे दिन की दिनचर्या डायनिंग टेबल पर करते. मेरा उन से मिलना बस, यहीं तक सिमट चुका था.

जयपुर के निकट एक गांव में पति द्वारा पत्नी पर किए गए अत्याचारों की घटना की उस दिन बारबार टीवी पर चर्चा हो रही थी. खाना खाते हुए भैया बोले, ‘ऐसे व्यक्तियों को तो पेड़ पर लटका कर गोली मार देनी चाहिए.’

‘तुम अपना खाना खाओ,’ भाभी बोलीं, ‘यह काम सरकार का है, उसे ही करने दो.’

‘सरकार कुछ नहीं करती. औरतों को ही जागरूक होना चाहिए. अपनी संगीता को ही देख लो, संदीप को ऐसा सबक सिखाया है कि उम्र भर याद रखेगा. तलाक लेना चाहता था ताकि अपनी जिंदगी मनमाने ढंग से बिता सके. हम उसे भी सुख से नहीं रहने देंगे,’ भैया ने तेज स्वर में मेरी ओर देखते हुए कहा, ‘क्यों संगीता.’

‘तुम यह क्यों भूलते हो कि उसे तलाक न देने से खुद संगीता भी कभी अपना घर नहीं बसा सकती. मैं ने तो पहले ही इसे कहा था कि इस खाई को और न बढ़ाओ. तब मेरी सुनी ही किस ने थी. वह तो फिर भी पुरुष है, कोई न कोई रास्ता तो निकाल ही लेगा. वह अकेला रह सकता है पर संगीता नहीं.’

‘मैं क्यों नहीं घर बसा सकती,’ मैं ने प्रश्नवाचक निगाहें भाभी पर टिका दीं.

‘क्योंकि कानूनी तौर पर बिना उस से अलग हुए तुम्हारा संबंध अवैध है.’

भाभी की बातों में कितना कठोर सत्य छिपा हुआ था यह मैं ने उस दिन जाना. मुझे तो जैसे काठ मार गया हो.

उस रात नींद आंखों से दूर ही रही. मैं यथार्थ की दुनिया में आ गिरी. कहने के लिए यहां अपना कुछ भी नहीं था. मैं अब अपने ही बनाए हुए मकड़जाल में पूरी तरह फंस चुकी थी.

इस तनाव से मुक्ति पाने के लिए मैं ने एक रास्ता खोजा और वहां से दूर रहने लायक एक ठिकाना ढूंढ़ा. किसी का कुछ नहीं बिगड़ा और मैं रास्ते में अकेली खड़ी रह गई.

मेरी जिंदगी की दूसरी पारी शुरू हो चुकी थी. जाने वह कैसी मनहूस घड़ी थी जब मां की बातों में आ कर मैं ने अपना बसाबसाया घर उजाड़ लिया था. फिर से जिंदगी जीने की जंग शुरू हो गई. मैं ने संदीप को ढूंढ़ने का निर्णय लिया. जितना उसे ढूंढ़ती उतना ही गम के काले सायों में घिरती चली गई.

उस के आफिस के एक पुराने कुलीग से मुझे पता चला कि उस दिन जो युवती संदीप से मिलने घर आई थी वह उस के विभाग की नई हेड थी. संदीप चाहता था कि उसे अपना घर दिखा सके ताकि कंपनी द्वारा दी गई सुविधाओं को वह भी देख सके. किंतु उस दिन की घटना के बाद मैं ने फोन से जो कीचड़ उछाला था वह संदीप की तरक्की के मार्ग को बंद कर गया. वह अपनी बदनामी का सामना नहीं कर पाया और चुपचाप त्यागपत्र दे दिया. यह उस का मुझ से विवाह करने का इनाम था.

ये भी पढ़ें- कीमत संस्कारों की

फिर तो मैं ने उसे ढूंढ़ने के सारे यत्न किए, पर सब बेकार साबित हुए. मैं चाहती थी एक बार मुझे संदीप मिल जाए तो मैं उस के चरणों में माथा रगड़ूं, अपनी गलती के लिए क्षमा मांगूं, लेकिन मेरी यह इच्छा भी पूरी नहीं हुई. न जाने किस सुख के प्रलोभन के लिए मैं उस से अलग हुई. न खुद ही जी पाई और न उस के जीने के लिए कोई कोना छोड़ा.

अब जब जीवन की शाम ढलने लगी है मैं भीतर तक पूरी तरह टूट चुकी हूं. उस के एक परिचित से पता चला था कि वह तमिलनाडु के सेलम शहर में है और आज इस पत्र के आते ही मेरा रहासहा उत्साह भी ठंडा हो गया.

कोई किसी की पीड़ा को नहीं बांट सकता. अपने हिस्से की पीड़ा मुझे खुद ही भोगनी पड़ेगी. मन के किसी कोने में छिपी हीन भावना से मैं कभी छुटकारा नहीं पा सकती.

पहली बार महसूस किया कि मैं ने वह वस्तु हमेशा के लिए खो दी है जो मेरे जीवन की सब से महत्त्वपूर्ण निधि थी. काश, संदीप कहीं से आ जाए तो मैं उस से क्षमादान मांगूं. वही मुझे अनिश्चितताओं के इस अंधेरे से बचा सकता है.

ये भी पढ़ें- मुट्ठी भर प्यार

डौक्टर पायल

लेखक: निखिल अग्रवाल

सत्तर के दशक से जब पिछड़ी जातियों या समुदायों के गरीब छात्रों ने उच्चस्तरीय पढ़ाई के लिए कदम बढ़ाने शुरू किए तभी से रैगिंग की शुरुआत हुई, जो उन के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए थी. आश्चर्य यह है कि इक्कीसवीं सदी में पहुंचने के बाद भी रैगिंग हो रही है. रोहित बेमुला और डा. पायल तड़वी इस मानसिकता का शिकार…

करीब साढ़े 3 साल पहले सन 2016 के जनवरी माह में दलित छात्र रोहित वेमुला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. हैदराबाद

इस सुसाइड नोट में लिखी गई बातों पर उस समय देश भर में जम कर बहस हुई. जातिवादी व्यवस्था को देश का सब से बड़ा खतरा बताया गया. शिक्षण संस्थानों, कालेजों और यूनिवर्सिटी कैंपस में बढ़ते जातिवाद पर रोक लगाने की मांग उठी. संविधान में वर्णित समानता और सामाजिक सुरक्षा के अधिकारों की रक्षा पर भी जोर दिया गया.

इन बातों को 3 साल से ज्यादा का समय बीत गया. इस दौरान कई बार इन मुद्दों पर गर्मागर्मी के बीच बहस और चर्चाएं होती रहीं लेकिन धरातल पर कोई बदलाव नहीं आया. स्कूल से ले कर उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठानों में रैगिंग होती रही. कभी शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना तो कभी मौखिक रूप से अभद्र टीकाटिप्पणियां.

रैगिंग के नाम पर हर साल हजारों विद्यार्थी अपने सीनियर्स का भयावह व्यवहार झेलते रहे और उन के इशारों पर नाचते रहे. मैडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट जैसे उच्च शिक्षा के संस्थानों में रैगिंग के नाम पर कई बार सीनियर विद्यार्थियों का अमानवीय व्यवहार सामने आया.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के खिलाफ कड़े निर्देश जारी किए हुए हैं. कई राज्यों में रैगिंग पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून भी बनाए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट की बैंच ने 11 फरवरी, 2009 को स्पष्ट कहा था कि रैगिंग में लिप्त पाए गए विद्यार्थियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए. इस के बावजूद अभी तक रैगिंग की घटनाएं नहीं रुकीं हैं.

इसी 22 मई को मुंबई में एक दलित डाक्टर रैगिंग की कुत्सित मानसिकता की भेंट चढ़ गई. महाराष्ट्र के जलगांव के आदिवासी परिवार की डाक्टर पायल तड़वी मुंबई में रह कर डाक्टरी की स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी. अपनी साथी महिला डाक्टरों के तानों से तंग आ कर उस ने जान दे दी.

डा. पायल तड़वी ने मौत को गले लगाने से पहले मां को बताई थी कथा. डा. पायल तड़वी मुंबई के बी.वाई.एल. नायर हौस्पिटल की रेजिडेंट डाक्टर थी. वह इस हौस्पिटल से जुड़े मैडिकल कालेज में पोस्ट ग्रैजुएशन की सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी. वह गायनोकोलौजी की पढ़ाई कर रही थी. डा. पायल इस हौस्पिटल से जुड़े टोपीवाला नैशनल मैडिकल कालेज के हौस्टल में रहती थी. करीब 26 साल की डा. पायल शादीशुदा थी. उस के पति डा. सलमान मुंबई में ही एच.बी.टी. मैडिकल कालेज एंड कूपर हौस्पिटल में एनेस्थेसिओलौजी डिपार्टमेंट में सहायक प्रोफेसर हैं.

टोपीवाला नैशनल मैडिकल कालेज के हौस्टल के अपने कमरे में डा. पायल की रहस्यमय परिस्थति में मौत हो गई. डा. पायल उस दिन दोपहर में हौस्पिटल से अपने कमरे पर आई थी. इस के बाद शाम करीब 4 बजे उस ने अपनी मां आबिदा को फोन किया था. फोन पर उस ने मां से अपनी 3 सीनियर डाक्टर्स द्वारा प्रताडि़त और शोषण करने की बात कही थी.

तब मां ने पायल से पूछा, ‘‘आज कोई नई बात हुई क्या?’’

रुआंसी होते हुए पायल बोली, ‘‘मम्मी, अब मैं ज्यादा बरदाश्त नहीं कर पाऊंगी. आप को पता ही है कि मेरी सीनियर्स डा. हेमा, डा. भक्ति और डा. अंकिता मुझ से चिढ़ती हैं. वे रोजाना मुझे किसी न किसी बात पर प्रताडि़त करती रहती हैं.’’

मां आबिदा ने डा. पायल को दिलासा देते हुए कहा, ‘‘बेटी मुझे पता है तुम पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन तुम अपने काम पर ध्यान दो. जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा.’’

डा. पायल ने मां की दी हुई दिलासा पर मन को शांत करते हुए कुछ देर इधरउधर की बातें की.

बाद में शाम को 6-7 बजे के बीच आबिदा ने पायल को फिर फोन लगाया. उस समय उस के फोन की घंटी बजती रही पर वह काल रिसीव नहीं कर रही थी. इस पर आबिदा ने सोचा कि पायल शायद टौयलेट गई होगी. कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा पायल को फोन लगाया, लेकिन इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला. इस पर आबिदा चिंतित हो गईं.

आबिदा मुंबई में ही थीं. उन्होंने हौस्टल जा कर पायल के बारे में पता लगाने की सोची. वे बेटी के हौस्टल के लिए चल दी. इस बीच, शाम करीब साढ़े 7 बजे पायल की एक साथी डाक्टर ने डिनर पर चलने के लिए पायल के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला. कई बार दरवाजा पीटने पर जब नहीं खुला, तो साथी डाक्टर ने हौस्टल के सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी.

हौस्टल के सिक्योरिटी गार्ड ने भी वहां पहुंच कर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. तब तक हौस्टल में रहने वाली कई डाक्टर वहां एकत्र हो गई थीं. काफी प्रयासों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो हौस्टल के गार्ड ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया.

दरवाजा टूटते ही अंदर का नजारा देख कर हौस्टल का गार्ड और वहां मौजूद डाक्टर सब हतप्रभ रह गए. कमरे के अंदर पायल छत पर लगे पंखे से लटकी हुई थी. उस के गले में दुपट्टे का फंदा लगा था.

हौस्टल के गार्ड की मदद से डाक्टरों ने पायल के शव को पंखे से नीचे उतारा. उन्होंने पायल की नब्ज और स्टेथेस्कोप से उस के दिल की धड़कनें देखीं, लेकिन उस में जीवन के कोई लक्षण नजर नहीं आए. फिर भी वे बड़ी उम्मीद के साथ पायल को तत्काल हौस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए. वहां डाक्टरों ने आवश्यक जांचपड़ताल के बाद डा. पायल को मृत घोषित कर दिया.

इस बीच हौस्पिटल प्रशासन ने डा. पायल के पति डा. सलमान को फोन कर कहा कि डा. पायल की हालत नाजुक है. डा. सलमान उस समय जैकब सर्किल स्थित अपने घर पर थे. सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर वे हौस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए. उस समय डाक्टर अपने प्रयासों में जुटे हुए थे. डा. सलमान ने भी पायल की जान बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन सब कुछ खत्म हो चुका था.

उधर, डा. पायल की मां आबिदा व अन्य परिजन हौस्टल पहुंच गए. वहां पर उन्हें पता चला कि पायल अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई थी और उसे उस के साथी डाक्टर हौस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए हैं, तो वे वहां पहुंच गए. इमरजेंसी वार्ड में उन्हें डा. पायल के पति डा. सलमान भी मिल गए.

ये भी पढ़ें- लाश को मिला नाम

3 महिला डाक्टरों के खिलाफ मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट. डा. पायल को मृत देख कर आबिदा और डा. सलमान रोने लगे. पायल के साथी डाक्टरों की आंखों से भी आंसू टपकने लगे. किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उन के साथ पढ़ने और अपने काम के प्रति समर्पित साथी डा. पायल अब उन के बीच नहीं रही.

हौस्टल प्रशासन ने डा. पायल की मौत की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने हौस्पिटल पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. तब तक रात के करीब 10 बज गए थे. इसलिए पोस्टमार्टम दूसरे दिन होना था.

बाद में पुलिस ने हौस्टल में डा. पायल के कमरे में पहुंच कर जांचपड़ताल की. हौस्टल में रहने वाली डाक्टरी की छात्राओं और कर्मचारियों से प्रारंभिक पूछताछ की. रात ज्यादा हो जाने के कारण पुलिस ने डा. पायल का कमरा बंद करवा दिया.

अगले दिन 23 मई, 2019 को देशभर में लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही थी. इसलिए डा. पायल की आत्महत्या का मामला चुनावी सुर्खियों में दब गया.

इस बीच, डा. पायल की मां आबिदा ने अग्रीपाड़ा पुलिस थाने पहुंच कर 3 सीनियर महिला डाक्टरों हेमा आहूजा, डा. भक्ति मेहर और डा. अंकिता खंडेलवाल के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करा दी. तीनों आरोपी डाक्टर गायनोकोलोजिस्ट थीं.

पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट, आत्महत्या के लिए उकसाने, एंटी रैगिंग एक्ट और इंफारमेशन टेक्नौलोजी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. आबिदा ने पुलिस को बताया कि जब से उन की बेटी पायल का एडमिशन बी.वाई.एल. नायर हौस्पिटल एंड कालेज में हुआ था, तब से उसे सीनियर डाक्टरों द्वारा परेशान किया जा रहा था. इस संबंध में हमने कालेज प्रशासन से भी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

चुनाव परिणाम का शोर थमने पर डा. पायल की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया. दलित डाक्टर को प्रताडि़त कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए.

महाराष्ट्र एसोसिएशसन औफ रेजिडेंट डाक्टर (मार्ड) ने घटना की निंदा करते हुए तीनों आरोपी सीनियर डाक्टरों की सदस्यता निरस्त कर दी. वहीं, नायर हौस्पिटल के डीन डा. रमेश भारमल ने मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे कर 6 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी. इसके अलावा 2 सीनियर डाक्टरों को नोटिस दे कर उन से इस मामले में जवाब मांगा गया.

मार्ड की अध्यक्ष डा. कल्याणी डोंगरे ने कहा कि डा. पायल जिंदगी के हर पल को एंजौय करती थी. सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थी, आत्महत्या वाले दिन भी उस ने हौस्पिटल में 2 सर्जरी की थीं.

डा. पायल की मौत को ले कर मुंबई में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने जोन-3 के डीसीपी अविनाश कुमार और अन्य अधिकारियों को इस मामले की गंभीरता से जांच करने और आरोपी डाक्टरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

पुलिस ने मामले की जांच में तेजी लाते हुए रैगिंग के नाम पर डा. पायल को प्रताडि़त करने के सबूत जुटाए. पायल की मां आबिदा ने उस के मोबाइल के वे स्क्रीनशौट पुलिस को उपलब्ध कराए, जिन में आरोपी डाक्टरों की ओर से उसे जातिसूचक शब्दों से प्रताडि़त किया गया था.

घर वालों का आरोप था कि हौस्टल के कमरे में डा. पायल पंखे से लटकी मिलने के काफी देर बाद तक उस का कमरा खुला हुआ रहा था. इस दौरान तीनों आरोपी डाक्टर वहां देखी गई थीं. उन्होंने ने शक जताया कि यदि डा. पायल ने आत्महत्या की है तो उस ने कमरे में कोई सुसाइड नोट जरूर छोड़ा होगा, लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. आरोपी डाक्टरों ने पायल का लिखा सुसाइड नोट संभवत: नष्ट कर दिया.

मामले की आंतरिक जांच के लिए बनाई गई 6 सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद 27 मई को नायर अस्पताल प्रशासन ने डा. पायल को परेशान करने और उस पर जातिगत टिप्पणियां करने के आरोप में 4 डाक्टरों को निलंबित कर दिया.

इन में प्रसूति विभाग की प्रमुख डा. यी चिंग लिंग के अलावा तीनों आरोपी सीनियर रेजिडेंट डा. हेमा आहूजा, डा. भक्ति मेहर और डा. अंकिता खंडेलवाल शामिल थीं. अगले आदेश तक चारों निलंबित डाक्टरों के बौंबे म्युनिसिपल कारपोरेशन (बीएमसी) के किसी भी अस्पताल में काम करने पर रोक लगा दी गई. नायर अस्पताल भी बीएमसी की ओर से संचालित है.

दूसरी ओर, 27 मई को महाराष्ट्र महिला आयोग ने नायर अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेज कर मामले की पूरी जानकारी मांगी. आयोग ने अस्पताल को नोटिस भेज कर रैगिंग रोकने के लिए अब तक उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा. साथ ही यह भी पूछा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं.

सीनियर छात्र अब भी रैगिंग को अपना अधिकार समझते हैं. अस्पताल प्रशासन की एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट में डा. पायल के मानसिक शोषण और जातिगत टिप्पणियां करने की बात सही पाई गई. यह रिपोर्ट महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी औफ हेल्थ साइंस को सौंप दी गई. रिपोर्ट आने के बाद मैडिकल एजुकेशन विभाग ने 4 सदस्यीय कमेटी बना कर मौजूदा एंटी रैगिंग नियमों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने को कहा.

इस बीच, डा. पायल तड़वी की आत्महत्या का मामला देशभर में सुर्खियों में छा गया. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि पायल की दर्दनाक दास्तान महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील कहलाने वाले समाज पर सवालिया निशान है.

डा. पायल के पिता सलीम, मां आबिदा व पति डा. सलमान को साथ ले कर कई दलित और जनजातीय संगठनों ने 28 मई, 2019 को अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि मुमकिन है कि तीनों महिला डाक्टरों ने पायल की हत्या की हो, इसलिए सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करे. पायल के आदिवासी समुदाय से होने के कारण तीनों सीनियर डाक्टर उसे प्रताडि़त करती थीं.

लगातार हो रहे विरोध और प्रदर्शनों को देखते हुए दबाव में आई पुलिस ने डा. भक्ति मेहर को 28 मई को और डा. हेमा आहूजा एवं डा. अंकिता खंडेलवाल को भी उसी रात गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपी महिला डाक्टरों को पुलिस ने 29 मई को अदालत में पेश किया. अदालत ने उन्हें 31 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

पायल की मौत का मामला लगातार संवेदनशील और गंभीर होता जा रहा था. इसलिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने 30 मई को इस की जांच का काम क्राइम ब्रांच को सौंप दिया.

क्राइम ब्रांच ने मामले की जांचपड़ताल शुरू कर 31 मई को कुछ डाक्टरों से पूछताछ की. इस के अलावा राजा ठाकरे को इस मामले में विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया गया. क्राइम ब्रांच तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेना चाहती थी, लेकिन इस से पहले ही पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर अदालत ने 31 मई को तीनों आरोपी डाक्टरों को 10 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भायखला जेल भेज दिया.

बाद में क्राइम ब्रांच ने बौंबे हाईकोर्ट में अरजी दायर कर तीनों आरोपी महिला डाक्टरों का पुलिस रिमांड मांगा. रिमांड तो नहीं मिला, लेकिन न्यायमूर्ति एस. शिंदे ने 9 जून को सुबह 9 से शाम 6 बजे के बीच तीनों आरोपी डाक्टरों से पूछताछ की अनुमति जरूर दे दी. अपने आदेश में उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में ही मामले की जांच योग्य अधिकारियों को सौंपनी चाहिए थी.

मामले की जांचपड़ताल के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग का 5 सदस्यीय दल 6 जून को मुंबई पहुंच गया. आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार की अगुवाई में इस दल ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, मुंबई के पुलिस आयुक्त सहित उच्चाधिकारियों से बैठक कर डा. पायल तड़वी मामले की तथ्यात्मक जानकारी हासिल की. दल ने नायर अस्पताल और टोपीवाला नैशनल मैडिकल कालेज के प्रबंधन से जुड़े लोगों से भी मुलाकात की.

ये भी पढ़ें- रहस्य: बर्निंग कार का

निशाना थी डा. पायल तड़वी की पृष्ठभूमि. महाराष्ट्र के जलगांव की रहने वाली डा. पायल आदिवासी समाज से थी. एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उस ने 1 मई, 2018 को गायनोकोलोजी में पोस्ट ग्रैजुएशन के लिए मुंबई के टोपीवाला नैशनल मैडिकल कालेज में एडमिशन लिया था. यह मैडिकल कालेज मुंबई के ही बी.वाई.एल. नायर अस्पताल से संबद्ध है.

कालेज में एडमिशन लेने के कुछ दिन बाद ही कुछ सीनियर महिला डाक्टर रैगिंग के नाम पर उसे प्रताडि़त करने लगीं. पायल को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जाता था. डा. हेमा आहूजा और डा. भक्ति मेहर कुछ दिनों के लिए डा. पायल की रूममेट रही थीं. आबिदा का आरोप है कि उन की बेटी के साथ प्रताड़ना की शुरुआत उसी समय हुई थी.

दोनों रूममेट सीनियर डाक्टर पायल की बेडशीट से अपने गंदे पैर पोंछती थीं. उस का सामान इधरउधर फेंक देती थीं. बाद में दोनों सीनियर डाक्टर हेमा आहूजा और डा. भक्ति मेहर दूसरा कमरा आवंटित होने पर उस में रहने लगी थीं, लेकिन उन के अत्याचार कम होने के बजाय बढ़ते गए.

उन के साथ डा. अंकिता खंडेलवाल भी पायल को टौर्चर करती थी. कहा जाता है कि तीनों सीनियर डाक्टर कई बार मरीजों के सामने ही पायल को बुरी तरह डांटती थीं. उस की फाइलों को मुंह पर फेंक देती थीं.

वे पायल को औपरेशन थिएटर में भी नहीं घुसने देती थीं, जबकि उस की पढ़ाई के लिहाज से थिएटर में होने वाले औपरेशन देखना और समझना उस के लिए बेहद जरूरी था. वे वाट्सएप गु्रप पर भी पायल की खिल्ली उड़ाती थीं.

पायल ने सीनियर डाक्टरों की ओर से प्रताडि़त करने की बात अपनी मां आबिदा को बताई थी. आबिदा ने बेटी को छोटीमोटी बातों पर ध्यान नहीं देने और पढ़ाई पर फोकस रखने की सलाह दी थी. जब पायल पर अत्याचार ज्यादा बढ़े, तो दिसंबर 2018 में उस ने अपने परिवार से इस की शिकायत की. इस पर पायल के पति डा. सलमान ने पायल के डिपार्टमेंट में लिखित शिकायत की. इस शिकायत पर डा. पायल की यूनिट बदल दी गई.

यूनिट बदलने पर डा. पायल को कुछ राहत जरूर मिली. अब उसे सीधे तौर पर प्रताडि़त नहीं किया जाता था, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसे मानसिक यंत्रणा दी जाती थी. कुछ दिनों बाद डा. पायल को वापस पुरानी यूनिट में भेज दिया गया, तो उस पर तीनों सीनियर डाक्टरों के अत्याचार बढ़ गए. डा. पायल और उस के परिजनों ने इस बारे में बाद में भी कई बार शिकायतें की, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

डा. सलमान के अनुसार, घटना से एक दिन पहले 21 मई को डा. पायल ने फोन कर उन्हें बताया था कि वह अपने दोस्तों के साथ हौस्टल से बाहर मोहम्मद अली रोड पर होटल में डिनर पर जा रही है. पति डा. सलमान से हुई इस आखिरी बातचीत में डा. पायल ने अगले दिन मिलने का वादा किया था.

होटल में डिनर के दौरान सभी दोस्तों ने सेल्फी ली थी. डा. पायल ने भी सेल्फी ली थी. डा. पायल ने यह सेल्फी वाट्सएप के एक गु्रप पर पोस्ट कर दी थी. इस सेल्फी को लेकर सीनियर डाक्टरों हेमा, डा. भक्ति और डा. अंकिता ने सोशल मीडिया पर डा. पायल का खूब मजाक बनाया और उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया.

डिनर करने पर मारे ताने

22 मई, 2019 को डा. पायल की सुबह से नायर हौस्पिटल में ड्यूटी थी. ड्यूटी के दौरान सीनियर डाक्टर हेमा, डा. भक्ति और डा. अंकिता ने होटल में डिनर करने को ले कर डा. पायल को खूब ताने मारे. इस के बावजूद डा. पायल अपने काम में जुटी रही. उसने 2 सर्जरी में सीनियर डाक्टरों का सहयोग भी किया.

दोपहर करीब ढाई बजे वह अस्पताल से निकल कर हौस्टल में अपने कमरे पर पहुंची. शाम करीब 4 बजे पायल ने अपनी मां आबिदा को मोबाइल पर काल कर कहा था कि मम्मी अब बरदाश्त नहीं होता. इस पर आबिदा ने पायल को जल्दी ही सब ठीक होने की दिलासा देते हुए दामाद डा. सलमान के साथ समय बिताने को कहा था ताकि मन कुछ शांत हो सके.

इस के बाद शाम करीब साढ़े 7 बजे डा. पायल अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली. कथा लिखे जाने तक मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही थी. तीनों आरोपी महिला डाक्टर न्यायिक अभिरक्षा में जेल में थीं. डा. पायल के परिजनों का आरोप है कि अगर उन की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने ध्यान दे कर कोई काररवाई की होती तो आज पायल जीवित होती.

राज्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने पुलिस की जांच में कई खामियां मानी हैं. डा. पायल के मामले की जांच के लिए आयोग ने 4 लोगों की एक कमेटी बनाई थी. इस में एक रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अधिकारी के अलावा एक भूतपूर्व जज और आयोग के सचिव को शामिल किया गया. इस कमेटी ने मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट बनाई, लेकिन इसे अंतिम रूप नहीं दिया है. रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस ने कई महत्त्वपूर्ण बातों को जांच में शामिल नहीं किया. सही धाराएं भी नहीं लगाई गईं.

इस कमेटी ने जांच में देखा कि पायल के बैड और पंखे के बीच करीब 9 फीट का अंतर है. बिना टेबल या कुरसी लगाए पंखे तक नहीं पहुंचा जा सकता जबकि कमरे में कोई टेबल या कुरसी नहीं थी. कमेटी ने जांच एजेंसी से सीसीटीवी फुटेज और विसरा रिपोर्ट भी मांगी है. कमेटी यह भी जांच कर रही है कि सबसे पहले शिकायत मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया.

चौंकाने वाली बात यह भी है कि पिछले 7 सालों में महाराष्ट्र में रैगिंग से जुड़े 248 मामले सामने आए हैं. इस में 17 प्रतिशत यानी 43 मामले मैडिकल कालेजों से जुड़े हुए हैं. इन में 7 मामले मुंबई के मैडिकल कालेजों के हैं.

ये भी पढ़ें- प्यार की खातिर

पुलिस भले ही इस मामले में सारे सबूत जुटा ले और अदालत आरोपी डाक्टरों को सजा भी दे दे, लेकिन सवाल यह उठता है कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर प्रभावी तरह से रोक क्यों नहीं लग पा रही है. इस के अलावा सवाल यह भी है कि जातिवाद का जहर कब तक फैलता रहेगा?

डा. पायल की मौत किसी भी संवेदनशील मन को झकझोर देने वाली है. यह घटना जहां समाज के लिए शर्मिंदगी का सबक है, वहीं यह सोचने को भी मजबूर करती है कि ऐसी स्थितियों के चलते शिक्षा व्यवस्था क्या नई पीढ़ी में स्वस्थ मानसिकता का विकास कर पाएगी.

(कहानी सौजन्य मनोहर कहानी)

वेब सीरीज ‘‘गंदी बात’’ का सेक्सी सीन वीडियो लीक, कलाकारों ने कहा ये…

टीवी क्वीन के रूप में मशहूर टीवी सीरियल व फिल्म निर्माता एकता कपूर इन दिनों डिजिटल मीडिया पर काफी काम कर रही हैं. वे डिजिटल मीडिया यानी कि ओटीटी प्लेटफार्म के लिए लगातार इरोटिक वेब सीरीज बना रही हैं. वे इरोटिक वेब सीरीज ‘‘रागिनी एमएमएस’’ के अलावा ‘‘गंदी बात’’ भी बना रही हैं. ‘‘गंदी बात’’ की लोकप्रियता से उत्साहित वह अब इसका तीसरा सीजन लेकर आ रही हैं. इस सीजन के लिए लिफ्ट के अंदर अभिनेता ललित बिस्ट और अभिनेत्री शीवा राणा पर एक सेक्सी अंतरंग दृश्य फिल्माया गया, जिसका वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर ‘लीक’ हो गया. ऐसा होने पर इस वेब सीरीज से जुड़े कलाकारों ने पहले तो दुःख होने की बात की, पर कुछ देर बाद ही उनके लिए यह गर्व की बात हो गयी. तो अभिनेत्री के लिए इस तरह के दृश्य को अंजाम कलाकार के कर्तव्य का हिस्सा हो गया.

ये भी पढ़ें- सारा की कामयाबी से खुश हूं- सैफ अली खान

जी हां! दो दिन से सोशल मीडिया पर मौजूद शीवा राणा व ललित बिस्ट के इस अंतरंग सेक्सी वीडियो को कुछ लोग नयनसुख मान रहे हैं. जो कि इरोटिक वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के सीजन तीन के लिए लिफ्ट के अंदर शीवा राणा और ललित बिस्ट पर फिल्माया गया सेक्स दृश्य है. कहा जा रहा है कि यह वीडियो लीक हो गया है. यदि वास्तव में यह वीडियो लीक हुआ है, तो फिर इससे निर्माता व कलाकारों को परेशान होना चाहिए मगर ऐसा कुछ नही है.

एक वेब पोर्टल से बात करते हुए ललित बिस्ट ने कहा है- ‘‘जब मुझे पता चला कि वेब सीरीज ‘‘गंदी बात’’ के सीजन तीन का शीवा राणा के साथ मेरा एक अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, तो मुझे बहुत निराशा हुई. मुझे अच्छा नही लगा. मुझे बहुत बुरा लगा. पर अब ठीक है. यह मेरी निजी जिंदगी का वीडियो तो है नहीं, जो लीक हो गया. यह तो वेब सीरीज ‘गंदी बात- सीजन तीन’ का एक दृश्य है. इसे प्रदर्शित करने पर मुझे गर्व है. क्योंकि निर्देशक ने स्वयं बताया था कि शूटिंग के दौरान हम दोनों बहुत सहज थे.’’

ये भी पढ़ें- Ex-गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में यूलिया के साथ पहुंचे 

जबकि अभिनेत्री शीवा राणा कहती हैं- ‘‘मैं बहुत निराश हूं. मेरे निराश होने की वजह यह है कि मैं चाहती थी कि लोग इस दृश्य को सही ढंग से परदे पर देखें. लेकिन अब जबकि यह वीडियो पहले ही लीक हो गया और इसे हजारों लोगों ने देख लिया है, तो अब कुछ नहीं किया जा सकता.’’

मजेदार बात तो ये है कि इस सेक्सी वीडियो के लीक होने पर शीवा राणा के अनुसार उनकी छवि खराब नहीं हुई है. वह साफ साफ कहती हैं- ‘‘देखिए, हम कलाकार हैं. कलाकार की हैसियत से हमें हर तरह के किरदार निभाने चाहिए. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इससे मेरी छवि खराब होगी. मैं हर उस किरदार को निभाने के लिए तैयार हूं, जो मुझे चुनौती दे. पर मैं अभी भी इस वेब सीरीज के अपने किरदार पर से पर्दा नहीं उठाना चाहती.’’

ये भी पढ़ें- ‘गौड फादर’ से प्रेरित भोजपुरी फिल्म ‘राजतिलक’ का बौक्स आफिस पर छाया जलवा

औरत पैर की जूती

मैं अपने चैंबर में बैठ कर मेज पर रखी फाइलों को निबटा रहा था. उसी समय नरेश एक रौबदार मूंछ वाले व्यक्ति के साथ कमरे में घुसा. लंबा कद और घुंघराले बालों वाले उस व्यक्ति की उम्र कोई 40 साल के आसपास की लग रही थी. चेहरे से परेशान उस व्यक्ति का परिचय नरेश ने कराया, ‘‘यह कैलाशजी हैं, गुजराती होटल के मैनेजर. इन के मकानमालिक ने इन का सारा सामान घर से निकाल कर सड़क के किनारे रखवा दिया है. बेचारे, बहुत मुसीबत में हैं. सर, इन की मदद कर दें.’’

‘‘इन्होंने मकान का भाड़ा नहीं दिया होगा?’’

‘‘तो फिर उस की बहन या लड़की को छेड़ा होगा?’’

‘‘सर, इस उम्र में किसी की बहन या लड़की को क्यों छेड़ेंगे.’’ कैलाश बोला, ‘‘मैं पिछले 10 सालों से उस का किराएदार हूं, अब मकानमालिक को लगता है कि कहीं मैं उस का मकान न हड़प लूं. इसलिए पिछले एक साल से डरा रहा है कि मकान खाली करो, वरना सामान निकाल कर बाहर फेंक दूंगा.’’

‘‘अब उस ने सामान बाहर फेंक कर अपनी धमकी पूरी कर दी,’’ मैं बोला.

‘‘जी, आप ने बिलकुल ठीक सोचा. अपुन मर्द आदमी है. चाहे तो मकान मालिक का सिर फोड़ सकता है, पर नरेश ने समझाया कि ऐसा बिलकुल नहीं करना. अब नरेश ही आप के पास मुझे ले कर आया है,’’ कैलाश ने उत्तर दिया.

नरेश मेरे पास पिछले 5 महीनों से वकालत का काम सीख रहा था. नरेश और कैलाश आपस में अच्छे मित्र थे. मैं ने नरेश को आदेश दिया कि वह कैलाश को साथ ले कर थाने जाए और पहले वहां कैलाश की रिपोर्ट दर्ज करा कर उस रिपोर्ट की कापी मेरे पास ले कर लौटे.

उन दोनों के जाने के बाद मैं ने कैलाश के इलाके के थाने में गणपतराव थानेदार को फोन कर के आग्रह किया कि वह कैलाश की रिपोर्ट लिखवा लें और कैलाश का मकानमालिक के साथ कोई उचित समझौता करवा दें.

गणपतराव मेरा कोर्ट का साथी है. अत: गणपतराव और मुझ में अकसर बातचीत होती रहती थी.

मेरी छोटी सी सहायता के चलते कैलाश का अपने मकानमालिक से सम्मानजनक समझौता हो गया. कैलाश को एक साल की मोहलत मिल गई. कैलाश को उम्मीद थी कि इस एक साल के भीतर ही वह अपने प्लाट पर खुद का मकान बनवा लेगा.

फीस के रूप में कैलाश ने मुझे 5 हजार रुपए की एक गड्डी पेश की. मैं ने इसे लेने से इनकार कर दिया क्योंकि मेरा जमीर इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा था. पर इस व्यवहार से कैलाश इतना प्रभावित हुआ कि वह मेरा मित्र बन गया. वह खुद भी बहुत मिलनसार था और उस के दोस्तों की शहर में कमी न थी.

ये भी पढ़ें- कबूतरों का घर

उस ने मेरे छोटेमोटे कई काम किए थे. अच्छा भुगतान करने वाले कुछ मुवक्किल भी मुझे दिलाए थे. अत: उस के प्रति स्नेह और सम्मान का भाव मेरे मन में पैदा होना स्वाभाविक था.

कैलाश की यह एक बात मुझे बहुत चुभती थी कि वह हर बात छिड़ने पर कहता था, ‘अपुन मर्द आदमी है. किसी का उधार नहीं रखता.’ शायद इस तरह का संवाद बोलना उस का तकिया कलाम बन चुका था.

उस का यह तकियाकलाम सुनते- सुनते मैं अब तंग आ चुका था. अत: एक दिन जब कैलाश ने यही संवाद दोहराया तो मैं मुसकराते हुए बोला, ‘‘क्या तुम भाभीजी के सामने भी इसी तरह का संवाद बोल कर अपनी मर्दानगी दिखाते रहते हो? वह बरदाश्त कर लेती हैं क्या तुम्हारी हेकड़ी?’’

बस, फिर क्या था. कैलाश चालू हो गया, बोला, ‘‘अरे, तुम्हारी भाभी क्या कर लेगी? अपुन मर्द आदमी है. घर पर पूरा पैसा देता है, किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ता,’’ और जोर से होहो कर हंसते हुए बोला, ‘‘औरत को ताज चाहिए न तख्त……झापड़ चाहिए सख्त. पैर की जूती होती है, औरत.’’

मुझे कैलाश की बात पर बहुत हंसी आ रही थी और गुस्सा भी. मैं ने पूछा, ‘‘तुम औरत के बारे में इतने पिछड़े विचार आज के आधुनिक जमाने में रखते हो. आजकल तो औरतें आदमी को उंगली पर नचा रही हैं. तुम इतना सबकुछ पत्नी को सुनाने के बाद घर में शांति से खाना खा लेते हो?’’

‘‘वकील साहब, मेरी होटल की नौकरी है. रात को 1 बजे घर पहुंचता हूं तो वह मुझे ताजी रोटी बना कर खिलाती है. मैं बीवी को सिर पर नहीं चढ़ाता. पैर की जूती है वह,’’ कैलाश बहुत ही अभिमान के साथ बोला.

मेरी आंखें आश्चर्य से फटी जा रही थीं. मुझे लगता था कि मेरी पढ़ाई और मेरा अनुभव बेकार है. मेरी वकालत पर कैलाश के अभिमान से आंच आने लगी थी. मेरी खुद की हिम्मत ऐसी नहीं थी कि मैं अपनी पत्नी या किसी दूसरी औरत के बारे में इतना खुला वक्तव्य दे सकूं.

यदि वह अपनी पत्नी से ऐसी बातें करे तो क्या इस के घर में झगड़ा नहीं होता होगा. क्या इस की पत्नी ऐसी बातें बरदाश्त कर लेती होगी? आखिर मैं अपना संयम रोक नहीं सका. उस से पूछ ही बैठा, ‘‘तब तो तुम्हारे घर में रोज ही खूब झगड़ा होता होगा?’’

‘‘झगड़ा…?’’ कैलाश अपनी आंखें चौड़ी कर के बोला, ‘‘बिलकुल नहीं होता. तुम्हारी भाभी की हिम्मत नहीं होती मेरे से झगड़ा करने की. अपुन मर्द आदमी है. औरतों का क्या, पैरों की जूतियां होती हैं. तुम्हारी भाभी को भी मैं ऐसे ही रखता हूं, जैसे पैर की जूती.’’

मेरे मन में उस समय कई तरह के प्रश्न उठ रहे थे. यदि कैलाश के दावे में दंभ अधिक नहीं है तो जरूर उस की पत्नी कोई असाधारण औरत होगी. यदि ऐसा नहीं है तो कैलाश के दावे का परीक्षण करना होगा. यह सोचते हुए मैं ने किसी समय कैलाश के घर जाने का फैसला लिया.

यह सुअवसर भी जल्दी ही मिल गया. कैलाश के 10 वर्षीय बेटे अजय का जन्मदिन था और इस मौके पर कैलाश अपने मित्रों को शाम का खाना घर पर ही खिलाना चाहता था. अत: उस ने अपने खासखास मित्रों को दावत पर बुलाया. मैं भी अपने जूनियर नरेश के साथ दावत में पहुंच गया.

ये भी पढ़ें- एक प्रश्न लगातार

कैलाश के घर का एकएक सामान करीने से लगा हुआ था. ड्राईंग रूम, बेड रूम, किचन और यहां तक कि टायलेट भी बहुत साफसुथरे थे. पता चला कि यह सब उस की पत्नी माला का कमाल था. मैं और नरेश तो कैलाश के छोटे भाई गोपाल के साथ उस का घर देख रहे थे.

इस के बाद हम घर के पीछे बने मैदान में गए. वहां एक शानदार शामियाना लगा हुआ था. वहीं कैलाश और उस की पत्नी माला आने वाले मेहमानों का स्वागत करते मिले.

मैं ने माला को देखा. वह 34-35 साल की उम्र में भी बहुत सुंदर लग रही थी. मैरून रंग की साड़ी और मैच करता ब्लाउज, गले में लाल रंग के मोतियों की माला, गोल चेहरा और शालीन व्यक्तित्व.

कैलाश ने परिचय कराया, ‘‘यह मेरी धर्मपत्नी माला देवी हैं.’’

मैं ने तुरंत दोनों हाथ जोड़ कर माला को नमस्कार किया.

कैलाश ने माला से कहा, ‘‘ये वकील साहब राजेंद्र कुमारजी हैं.’’

‘‘अच्छा…अच्छा…समझ गई,’’ माला ने तुरंत कहा और मुझे हाथ के इशारे से आगे मेजकुरसी दिखाते हुए बोली, ‘‘आइए, भाई साहब, आप तो हमारे खास मेहमान हैं.’’

माला के साथ आगे बढ़ते हुए मैं ने पूछा, ‘‘लगता है कि आप मुझे जानती हैं?’’

‘‘देखा तो आज ही है, पर नाम से परिचित हूं क्योंकि इन की जबान पर हमेशा आप का ही नाम रहता है.’’

माला ने मुझे एक सोफे पर बैठने का इशारा किया और 1-2 मिनट के लिए इजाजत ले कर चली गई. जब वह वापस लौटी तो उसके हाथ की टे्र में संतरे का जूस 2 गिलासों में मौजूद था. उस के आग्रह पर मैं ने और नरेश ने जूस का एकएक गिलास थाम लिया. फिर वह बहुत ही कोमल लहजे में हम से इजाजत ले कर कैलाश के पास चली गई.

मैं और नरेश आपस में बातचीत करते रहे. पता चला कि माला ने हिंदी साहित्य में एम.ए. किया है. घर में कैलाश के 2 बच्चे, (एक लड़का व एक लड़की) कैलाश की विधवा बहन तथा एक कुंवारा छोटा भाई मिल कर रहते हैं.

शामियाना थोड़ी ही देर में खचाखच भर गया तो कैलाश मेरे पास आया और केक की टेबल पर चलने का आग्रह किया. कैलाश का बेटा, पत्नी माला और निकट संबंधी भी केक की टेबल पर पहुंचे. ‘तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों कई हजार’ गाने की ध्वनि के साथ कैलाश के बेटे ने केक काटा. तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मेहमानों ने उसे बधाई दी. उपहार दिए. फोटोग्राफर फोटो लेने लगे. इस के साथ ही भोजन का कार्यक्रम शुरू हो गया.

कैलाश ने पहली प्लेट मुझे पकड़ाई. मैं प्लेट में खाना डालने लगा. तभी कैलाश को निकट संबंधियों की सेवा में जाना पड़ा. कुछ देर बाद कैलाश की पत्नी माला मेरे पास आई. मैं ने उस से आग्रह किया कि वह भी साथ में खाना ले ले. वह मुसकराते हुए बोली, ‘‘सारे मेहमानों के बाद इन के साथ ही खाना लूंगी. आप के साथ सलाद ले लेती हूं,’’ और इतना कह कर उस ने एक गाजर का टुकड़ा उठा लिया.

मैं ने भी उसी मुसकराहट के साथ उत्तर दिया, ‘‘हांहां, आप अपने पति के साथ ही खाना, मेरे साथ सलाद लेने के लिए आप का बहुतबहुत धन्यवाद. लगता है कि उम्र के इस मोड़ पर भी आप अपने पति को बहुत चाहती हैं?’’

‘‘बढ़ती उम्र के साथ तो पतिपत्नी के बीच प्यार भी बढ़ना चाहिए न?’’ माला बोली.

‘‘आप दिल से कह रही हैं या असलियत कुछ और है?’’

‘‘भाई साहब, आप के मन में कोई शंका हो तो साफसाफ बताइए न, पहेलियां क्यों बूझ रहे हैं? हमारा जीवन तो खुली किताब है.’’

मैं थोड़ा संकोच के साथ बोला, ‘‘कैलाशजी मेरे परम मित्र हैं पर जब वह स्त्री जाति के बारे में कहते हैं कि वह तो पैर की जूती होती है, तब मुझे बहुत बुरा लगता है. वह कहते हैं कि मैं अपनी पत्नी को भी पैर की जूती समझता हूं. आप बताइए, अपने बारे में इतना जान कर आप कैसा महसूस कर रही हैं?’’

‘‘आप का प्रश्न कोई अनोखा नहीं है. इस तरह के प्रश्न अकसर लोग मुझ से पूछते रहते हैं. शुरू में यह सुन कर मुझे भी बहुत तकलीफ हुई थी पर अब तो आदत सी पड़ गई है. मैं ने इन को समझाया भी कि ऐसी गंदी बातें मत किया करो लेकिन यह सुधरते नहीं. अब तो मैं ने इन्हें इन के हाल पर छोड़ दिया है. वक्त ही इन्हें सुधारेगा. यदि मैं लोगों के उकसाने पर चलती तो शायद इन से मेरा तलाक हो जाता पर मैं ने बहुत ही गंभीरता से सारी परिस्थितियों पर विचार किया है.’’

‘‘अच्छा.’’

‘‘हां, इन से झगड़ा कर के अपने घर की सुखशांति भंग करने के बजाय मैं बात की तह में गई कि यह ऐसे संवाद आखिर क्यों बोलते हैं?’’

‘‘कुछ मिला?’’

‘‘हां, इन के बूढ़े पिता, जिन का अब स्वर्गवास हो चुका है, अपने जातिगत एवं पुरातनपंथी संस्कारों से पीडि़त थे. अपनी जवानी क्या, बुढ़ापे तक वह शराब का सेवन करते रहे. वह अपनी बीवी यानी मेरी सास की पिटाई भी किया करते थे.

‘‘अपनी मां को मार खाते देख कर इन्हें गुस्सा बहुत आता था. पर इन्होंने कभी मुझे मारा नहीं. ये शराब भी नहीं पीते. फिर भी अपने पिता की तरह खुद को बड़ा मर्द समझते हैं. बड़ीबड़ी मूंछें पिता की तरह ही रखी हुई हैं. कहते हैं कि मूंछें  रखना हमारी खानदानी परंपरा है. अपने पिता की तरह बारबार दोहराते हैं, ‘ढोर, गंवार, शूद्र, पशु, नारी ये सब ताड़न के अधिकारी.’

‘‘डींग हांकते हुए कहते हैं कि औरत तो मर्द के पैर की जूती होती है. अगर मैं इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लूं तो हम दोनों एक पल भी साथ नहीं रह सकते. इन में यही एक कमी है. इसलिए मैं ने इन को अधिक से अधिक प्यार दे कर हिंसक नहीं बनने दिया. पर इन के तकियाकलाम और नारी जाति के बारे में ऐसे संवादों पर रोक नहीं लगा पाई.’’

मेरी प्लेट का खाना खत्म हो चुका था. जूठी प्लेट एक बड़ी प्लास्टिक की टोकरी में डालते हुए मैं बोला, ‘‘भाभीजी, यदि आप जैसी समझदार महिलाओं की संख्या समाज में बढ़ जाए तो व्यर्थ के घरेलू झगड़े कम हो जाएं. कैलाश को तो वक्त ही ठीक करेगा.’’

‘‘अच्छा, मै चलता हूं,’’ कहते हुए मैं ने उन से इजाजत ली.

इस के बाद कैलाश से कई मुलाकातें हुईं, वह अपनी पत्नी को ले कर मेरे घर भी आया. मेरी पत्नी को भी माला का स्वभाव अच्छा लगा.

जून माह के बाद मुझे कैलाश कई दिनों तक नहीं मिला. अपना मकान बनवाने के कारण नरेश भी 2 महीने की छुट्टी पर था. छुट्टी के बाद नरेश काम पर आया तो मैं ने उस से पूछा, ‘‘कैलाश की कोई खैरखबर है? पिछले 3 महीनों से वह दिखाई नहीं दिया.’’

‘‘सर, वह तो महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भरती है.’’

‘‘आश्चर्य की बात है. मुझे  किसी ने खबर नहीं दी. तुम्हारा भी कोई फोन इस संबंध में नहीं आया?’’

‘‘सर, मुझे खुद परसों पता लगा है.’’

मैं शाम को अस्पताल में पहुंच कर कैलाश के बारे में पूछतेपूछते उस के वार्ड तक जा पहुंचा. वार्ड में अभी मैं कैलाश का बेड ढूंढ़ ही रहा था कि मुझे माला ने देख लिया और बोली, ‘‘आइए, भाई साहब.’’

माला मुझे आवाज न देती तो शायद मैं उसे पहचान भी नहीं पाता. वह सूख कर कांटा हो गई थी. उस के गोरे गाल किशमिश की तरह पिचक गए थे.

मैं ने आश्चर्य से पूछा, ‘‘अरे, तुम इतनी बीमार कैसे हो गईं? मैं ने तो सुना था कि कैलाशजी बीमार हैं.’’

‘‘आप ने ठीक सुना था, भाई साहब, मैं नहीं आप के भाई बीमार हैं. देखिए, वह पड़े हैं पलंग पर, लेकिन अब पहले से बहुत ठीक हैं.’’

मुझे देख कर कैलाश पलंग पर ही उठ बैठा. मैं स्टूल खींच कर उस के पास बैठ गया.

‘‘क्या हो गया था, कैलाश? तुम ने या माला ने तो कोई सूचना भी नहीं भेजी. क्या तुम लोगों के लिए मैं इतना गैर हो गया,’’ कैलाश को कमजोर हालत में देख कर मैं ने शिकायत की.

कैलाश की पीठ के पीछे बड़ा सा तकिया लगाते हुए माला बोली, ‘‘भाई साहब, अभी तक तो हम लोग ही इन्हें संभाल रहे थे. यदि कोई कठिनाई आती तो आप के पास ही आते.

‘‘इन्हें पीलिया हो गया था. इन का न तो कोई खाने का समय है और न ही सोने का. लिवर पर तो असर पड़ना ही था. पीलिया का इलाज चल रहा था कि इन्हें टायफाइड हो गया. अब इन्हें आवश्यक रूप से बिस्तर पर आराम करना पड़ रहा है,’’ यह कहते हुए माला को हंसी आ गई.

मुझे लग रहा था कि मेरे पहुंचने से इन दोनों को बहुत राहत मिली थी. अत: माला के उदास चेहरे पर भी बहुत दिनों बाद हंसी की रेखा फूटी होगी.

कैलाश भी मुसकाराया और बोला, ‘‘वकील साहब, यह मेरी सेवा करतेकरते खुद बीमार हो गई है. इस ने मुझे मरने से बचा लिया है. बहन और रिश्तेदार तो आतेजाते रहते थे पर माला मुझे छोड़ कर एक पल के लिए भी घर नहीं गई.’’

‘‘अरे, आप कम बोलो ना? डाक्टर ने ज्यादा बोलने के लिए मना किया है,’’ माला ने कैलाश को रोका.

कैलाश रुका नहीं, बोलता रहा, ‘‘मैं बुखार में चीखताचिल्लाता था. माला पर अपना गुस्सा उतारता था. पर यह औरत ठंडे पानी की पट्टियां मेरे सिर और बदन पर रखते हुए हर समय मुझे बच्चा मान कर दिलासा देती रहती थी. मैं इस का यह कर्ज इस जीवन में उतार नहीं पाऊंगा,’’ इतना बतातेबताते कैलाश की आंखों में आंसू आ गए थे.

वह एक पल को रुक कर बोला, ‘‘यह कब जागती थी और कब सोती थी, मुझे नहीं पता. लेकिन जब भी रात में मेरी आंख खुलती  थी तो यह मेरी सेवा करते मिलती. मेरे कारण देखो इस का शरीर कितना कमजोर हो गया है.’’

‘‘यह ठीक हो गए. अब घर जाने पर मैं भी अपनेआप ठीक हो जाऊंगी,’’ माला बोली.

मैं अपने साथ कुछ फल लाया था. उस में से एक संतरा निकाल कर छीला और फांके कैलाश को दी. माला को भी दिया. इस के बाद हम लोेग गपशप करने लगे. जब माहौल पूरी तरह से प्रसन्नता का हो गया तो मैं ने कैलाश से चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘कैलाश, तुम तो कहते थे, औरत पैर की जूती होती है. माला भी इसी दरजे में आती है. अब तुम माला को महान कह रहे हो. तुम्हारी यह राय सचमुच बदल गई है या सिर्फ अस्पताल तक सीमित है.’’

ये भी पढ़ें- रथयात्रा के यात्री

‘‘आप, वकील साहब सुधरेंगे नहीं, यहां अस्पताल में भी अपनी वकालत दिखा कर रहेंगे.’’

‘‘क्या मतलब?’’ मैं चौंका.

‘‘मतलब यह है कि आप मेरे गुनाहों को सब के सामने कबूलने के लिए कहेंगे?’’

‘‘मेरी ओर से कोई जोरजबरदस्ती नहीं है. मुजरिम भी तुम खुद हो और यह अदालत भी तुम्हारी है, जो मर्जी में आए फैसला लिख लो.’’

‘‘अगर ऐसी बात है तो वकील साहब मेरा फैसला भी सुन लो. मैं अपने दंभ और झूठे घमंड के कारण औरत को पैर की जूती कहता था. अब जमाना बदल गया है. कई मामलों में औरत आदमी से आगे निकल गई है. उसे सलाम करना होगा. उस का स्थान पैरों पर नहीं दिल और माथे पर है.

सबसे बड़ा रुपय्या

घर के कामों के बोझ से लदीफदी सरिता को कमर सीधी करने की फुरसत भी बड़ी कठिनाई से मिला करती थी. आमदनी बढ़ाने के लिए शेखर भी ओवरटाइम करता. अपनी जरूरतें कम कर के भविष्य के लिए रुपए जमा करता. सरिता भी घर का सारा काम अपने हाथों से कर के सीमित बजट में गुजारा करती थी.

सेवानिवृत्त होते ही समय जैसे थम गया. सबकुछ शांत हो गया. पतिपत्नी की भागदौड़ समाप्त हो गई. शेखर ने बचत के रुपयों से मनपसंद कोठी बना ली. हरेभरे पेड़पौधे से सजेधजे लान में बैठने का उस का सपना अब जा कर पूरा हुआ था.

बेटा पारस की इंजीनियरिंग की शिक्षा, फिर उस का विवाह सभी कुछ शेखर की नौकरी में रहते हुए ही हो चुका था. पारस अब नैनीताल में पोस्टेड है. बेटी प्रियंका, पति व बच्चों के साथ चेन्नई में रह रही थी. दामाद फैक्टरी का मालिक था.

शेखर ने अपनी कोठी का आधा हिस्सा किराए पर उठा दिया था. किराए की आमदनी, पेंशन व बैंक में जमा रकम के ब्याज से पतिपत्नी का गुजारा आराम से चल रहा था.

घर में सुख- सुविधा के सारे साधन उपलब्ध थे. सरिता पूरे दिन टेलीविजन देखती, आराम करती या ब्यूटी पार्लर जा कर चेहरे की झुर्रियां मिटवाने को फेशियल कराती.

शेखर हंसते, ‘‘तुम्हारे ऊपर बुढ़ापे में निखार आ गया है. पहले से अधिक खूबसूरत लगने लगी हो.’’

शेखर व सरिता सर्दी के मौसम में प्रियंका के घर चेन्नई चले जाते और गरमी का मौसम जा कर पारस के घर नैनीताल में गुजारते.

पुत्रीदामाद, बेटाबहू सभी उन के सम्मान में झुके  रहते. दामाद कहता, ‘‘आप मेरे मांबाप के समान हैं, जैसे वे लोग, वैसे ही आप दोनों. बुजर्गों की सेवा नसीब वालों को ही मिला करती हैं.’’

शेखरसरिता अपने  दामाद की बातें सुन कर गदगद हो उठते. दामाद उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर चेन्नई के दर्शनीय स्थलों पर घुमाता, बढि़या भोजन खिलाता. नौकरानी रात को दूध का गिलास दे जाती.

सेवा करने में बहूबेटा भी कम नहीं थे. बहू अपने सासससुर को बिस्तर  पर ही भोजन की थाली ला कर देती और धुले कपड़े पहनने को मिलते.

बहूबेटों की बुराइयां करने वाली औरतों पर सरिता व्यंग्य कसती कि तुम्हारे अंदर ही कमी होगी कि तुम लोग बहुओं को सताती होंगी. मेरी बहू को देखो, मैं उसे बेटी मानती हूं तभी तो वह मुझे सुखआराम देती है.

शेखर भी दामाद की प्रशंसा करते न अघाते. सोचते, पता नहीं क्यों लोग दामाद की बुराई करते हैं और उसे यमराज कह कर उस की सूरत से भी भय खाते हैं.

एक दिन प्रियंका का फोन आया. उस की आवाज में घबराहट थी, ‘‘मां गजब हो गया. हमारे घर में, फैक्टरी में सभी जगह आयकर वालों का छापा पड़ गया है और वे हमारे जेवर तक निकाल कर ले गए…’’

तभी शेखर सरिता के हाथ से फोन छीन कर बोले, ‘‘यह सब कैसे हो गया बेटी?’’

‘‘जेठ के कारण. सारी गलती उन्हीें की है. सारा हेरफेर वे करते हैं और उन की गलती का नतीजा हमें भोगना पड़ता है,’’ प्रियंका रो पड़ी.

शेखर बेटी को सांत्वना देते रह गए और फोन कट गया. वह धम्म से कुरसी पर बैठ गए. लगा जैसे शरीर में खड़े रहने की ताकत नहीं रह गई है. और सरिता का तो जैसे मानसिक संतुलन ही खो गया. वह पागलों की भांति अपने सिर के बाल नोचने लगी.

शेखर ने अपनेआप को संभाला. सरिता को पानी पिला कर धैर्य बंधाया कि अवरोध तो आते ही रहते हैं, सब ठीक हो जाएगा.

एक दिन बेटीदामाद उन के घर आ पहुंचे. संकोच छोड़ कर प्रियंका अपनी परेशानी बयान करने लगी, ‘‘पापा, हम लोग जेठजिठानी से अलग हो रहे हैं. इन्हें नए सिरे से काम जमाना पडे़गा. कोठी छोड़ कर किराए के मकान में रहना पडे़गा. काम शुरू करने के लिए लाखों रुपए चाहिए. हमें आप की मदद की सख्त जरूरत है.’’

दामाद हाथ जोड़ कर सासससुर से विनती करने लगा, ‘‘पापा, आप लोगों का ही मुझे सहारा है, आप की मदद न मिली तो मैं बेरोजगार हो जाऊंगा. बच्चों की पढ़ाई रुक जाएगी.’’

शेखर व सरिता अपनी बेटी व दामाद को गरीबी की हालत में कैसे देख सकते थे. दोनों सोचविचार करने बैठ गए. फैसला यह लिया कि बेटीदामाद की सहायता करने में हर्ज ही क्या है? यह लोग सहारा पाने और कहां जाएंगे.

अपने ही काम आते हैं, यह सोच कर शेखर ने बैंक में जमा सारा रुपया निकाल कर दामाद के हाथों में थमा दिया. दामाद ने उन के पैरों पर गिर कर कृतज्ञता जाहिर की और कहा कि वह इस रकम को साल भर के अंदर ही वापस लौटा देगा.

ये भी पढ़ें- तुम्हीं ने दर्द दिया है

श्ेखरसरिता को रकम देने का कोई मलाल नहीं था. उन्हें भरोसा था कि दामाद उन की रकम को ले कर जाएगा कहां, कह रहा है तो लौटाएगा अवश्य. फिर उन के पास जो कुछ भी है बच्चों के लिए ही तो है. बच्चों की सहायता करना उन का फर्ज है. दामाद उन्हें मांबाप के समान मानता है तो उन्हें भी उसे बेटे के समान मानना चाहिए.

अपना फर्ज पूरा कर के दंपती राहत का आभास कर रहे थे. बेटे पारस का फोन आया तो मां ने उसे सभी कुछ स्पष्ट रूप से बता दिया.

तीसरे दिन ही बेटाबहू दोनों आकस्मिक रूप से दिल्ली आ धमके. उन्हें इस तरह आया देख कर शेखर व सरिता हतप्रभ रह गए. ‘‘बेटा, सब ठीक है न,’’ शेखर उन के इस तरह अचानक आने का कारण जानने के लिए उतावले हुए जा रहे थे.

‘‘सब ठीक होता तो हमें यहां आने की जरूरत ही क्या थी,’’ तनावग्रस्त चेहरे से पारस ने जवाब दिया.

बहू ने बात को स्पष्ट करते हुए कहा, ‘‘आप लोगों ने अपने खूनपसीने की कमाई दामाद को दे डाली, यह भी नहीं सोचा कि उन रुपयों पर आप के बेटे का भी हक बनता है.’’

बहू की बातें सुन कर शेखर हक्केबक्के रह गए. वह स्वयं को संयत कर के बोले, ‘‘उन लोगों को रुपया की सख्त जरूरत थी. फिर उन्होंने रुपया उधार ही तो लिया है, ब्याज सहित चुका देंगे.’’

‘‘आप ने रुपए उधार दिए हैं, इस का कोई सुबूत आप के पास है. आप ने उन के साथ कानूनी लिखापढ़ी करा ली है?’’

‘‘वे क्या पराए हैं जो कानूनी लिखापढ़ी कराई जाती व सुबूत रखे जाते.’’

‘‘पापा, आप भूल रहे हैं कि रुपया किसी भी इनसान का ईमान डिगा सकता है.’’

‘‘मेरा दामाद ऐसा इनसान नहीं है.’’ सरिता बोली, ‘‘प्रियंका भी तो है वह क्या दामाद को बेईमानी करने देगी.’’

‘‘यह तो वक्त बताएगा कि वे लोग बेईमान हैं या ईमानदार. पर पापा आप यह मकान मेरे नाम कर दें. कहीं ऐसा न हो कि आप बेटीदामाद के प्रेम में अंधे हो कर मकान भी उन के नाम कर डालें.’’

बेटे की बातें सुन कर शेखर व सरिता सन्न रह गए. हमेशा मानसम्मान करने वाले, सलीके से पेश आने वाले बेटाबहू इस प्रकार का अशोभनीय व्यवहार क्यों कर रहे हैं. यह उन की समझ में नहीं आ रहा था.

आखिर, बेटाबहू इस शर्त पर शांत हुए कि बेटीदामाद ने अगर रुपए वापस नहीं किए तो उन के ऊपर मुकदमा चलाया जाएगा.

बेटाबहू कई तरह की हिदायतें दे कर नैनीताल चले गए पर शेखर व सरिता के मन पर ंिंचंताओं का बोझ आ पड़ा था. सोचते, उन्होंने बेटीदामाद की सहायता कर के क्या गलती की है. रुपए बेटी के सुख से अधिक कीमती थोड़े ही थे.

हफ्ते में 2 बार बेटीदामाद का फोन आता तो दोनों पतिपत्नी भावविह्वल हो उठते. दामाद बिलकुल हीरा है, बेटे से बढ़ कर अपना है. बेटा कपूत बनता जा रहा है, बहू के कहने में चलता है. बहू ने ही पारस को उन के खिलाफ भड़काया होगा.

अब शेखर व सरिता उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जब दामाद उन का रुपया लौटाने आएगा और वे सारा रुपया उठा कर बेटाबहू के मुंह पर मार कर कहेंगे कि इसी रुपए की खातिर तुम लोग रिश्तों को बदनाम कर रहे थे न, लो रखो इन्हें.

कुछ माह बाद ही बेटीदामाद का फोन आना बंद हो गया तो शेखरसरिता चिंतित हो उठे. वे अपनी तरफ से फोन मिलाने का प्रयास कर रहे थे पर पता नहीं क्यों फोन पर प्रियंका व दामाद से बात नहीं हो पा रही थी.

हर साल की तरह इस साल भी शेखर व सरिता ने चेन्नई जाने की तैयारी कर ली थी और बेटीदामाद के बुलावे की प्रतीक्षा कर रहे थे.

एक दिन प्रियंका का फोन आया तो शेखर ने उस की खैरियत पूछने के लिए प्रश्नों की झड़ी लगा दी पर प्रियंका ने सिर्फ यह कह कर फोन रख दिया कि वे लोग इस बार चेन्नई न आएं क्योंकि नए मकान में अधिक जगह नहीं है.

शेखरसरिता बेटी से ढेरों बातें करना चाहते थे. दामाद के व्यवसाय के बारे में पूछना चाहते थे. अपने रुपयों की बात करना चाहते थे. पर प्रियंका ने कुछ कहने का मौका ही नहीं दिया.

बेटीदामाद की इस बेरुखी का कारण उन की समझ में नहीं आ रहा था.

देखतेदेखते साल पूरा हो गया. एक दिन हिम्मत कर के शेखर ने बेटी से रुपए की बाबत पूछ ही लिया.

प्रियंका जख्मी शेरनी की भांति गुर्रा उठी, ‘‘आप कैसे पिता हैं कि बेटी के सुख से अधिक आप को रुपए प्यारे हैं. अभी तो इन का काम शुरू ही हुआ है, अभी से एकसाथ इतना सारा रुपया निकाल लेंगे तो आगे काम कैसे चलेगा?’’

दामाद चिंघाड़ कर बोला, ‘‘मेरे स्थान पर आप का बेटा होता तो क्या आप उस से भी वापस मांगते? आप के पास रुपए की कमी है क्या? यह रुपया आप के पास बैंक में फालतू पड़ा था, मैं इस रुपए से ऐश नहीं कर रहा हूं, आप की बेटी को ही पाल रहा हूं.’’

पुत्रीदामाद की बातें सुन कर शेखर व सरिता सन्न कर रह गए और रुपए वापस मिलने की तमाम आशाएं निर्मूल साबित हुईं. उलटे वे उन के बुरे बन गए. रुपया तो गया ही साथ में मानसम्मान भी चला गया.

पारस का फोन आया, ‘‘पापा, रुपए मिल गए.’’

शेखर चकरा गए कि क्या उत्तर दें. संभल कर बोले, ‘‘दामाद का काम जम जाएगा तो रुपए भी आ जाएंगे.’’

‘‘पापा, साफ क्यों नहीं कहते कि दामाद ने रुपए देने से इनकार कर दिया. वह बेईमान निकल गया,’’ पारस दहाड़ा.

सरिता की आंखों से आंसू बह निकले, वह रोती हुई बोलीं, ‘‘बेटा, तू ठीक कह रहा है. दामाद सचमुच बेईमान है, रुपए वापस नहीं करना चाहता.’’

‘‘उन लोगों पर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दायर करो,’’ जैसे सैकड़ों सुझाव पारस ने फोन पर ही दे डाले थे.

शेखर व सरिता एकदूसरे का मुंह देखते रह गए. क्या वे बेटीदामाद के खिलाफ यह सब कर सकते थे.

चूंकि वे अपनी शर्त पर कायम नहीं रह सके इसलिए पारस मकान अपने नाम कराने दिल्ली आ धमका. पुत्रीदामाद से तो संबंध टूट ही चुके हैं, बहूबेटा से न टूट जाएं, यह सोच कर दोनों ने कोठी का मुख्तियारनामा व वसीयतनामा सारी कानूनी काररवाई कर के पूरे कागजात बेटे को थमा दिए.

पारस संतुष्ट भाव से चला गया.‘‘बोझ उतर गया,’’ शेखर ने सरिता की तरफ देख कर कहा, ‘‘अब न तो मकान की रंगाईपुताई कराने की चिंता न हाउस टैक्स जमा कराने की. पारस पूरी जिम्मेदारी निबाहेगा.’’

सरिता को न जाने कौन सा सदमा लग गया कि वह दिन पर दिन सूखती जा रही थी. उस की हंसी होंठों से छिन चुकी थी, भूखप्यास सब मर गई. बेटीबेटा, बहूदामाद की तसवीरोें को वह एकटक देखती रहतीं या फिर शून्य में घूरती रह जाती.

शेखर दुखी हो कर बोला, ‘‘तुम ने अपनी हालत मरीज जैसी बना ली. बालों पर मेंहदी लगाना भी बंद कर दिया, बूढ़ी लगने लगी हो.’’

सरिता दुखी मन से कहने लगी,‘‘हमारा कुछ भी नहीं रहा, हम अब बेटाबहू के आश्रित बन चुके हैं.’’

‘‘मेरी पेंशन व मकान का किराया तो है. हमें दूसरों के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी,’’ शेखर जैसे अपनेआप को ही समझा रहे थे.

जब किराएदार ने महीने का किराया नहीं दिया तो शेखर ने खुद जा कर शिकायती लहजे में किराएदार से बात की और किराया न देने का कारण पूछा.

किराएदार ने रसीद दिखाते हुए तीखे स्वर में उत्तर दिया कि वह पारस को सही वक्त पर किराए का मनीआर्डर भेज चुका है.

ये भी पढ़ें- पांचवां मौसम

‘‘पारस को क्यों?’’

‘‘क्योेंकि मकान का मालिक अब पारस है,’’ किराएदार ने नया किराया- नामा निकाल कर शेखर को दिखा दिया. जिस पर पारस के हस्ताक्षर थे.

शेखर सिर पकड़ कर रह गए कि सिर्फ मामूली सी पेंशन के सहारे अब वह अपना गुजारा कैसे कर पाएंगे.

‘‘बेटे पर मुकदमा करो न,’’ सरिता पागलों की भांति चिल्ला उठी, ‘‘सब बेईमान हैं, रुपयों के भूखे हैं.’’

शेखर कहते, ‘‘हम ने अपनी संतान के प्रति अपना फर्ज पूरा किया है. हमारी मृत्यु के बाद तो उन्हें मिलना ही था, पहले मिल गया. इस से भला क्या फर्क पड़ गया.’’

सरिता बोली, ‘‘बेटीदामाद, बेटा बहू सभी हमारी दौलत के भूखे थे. दौलत के लालच में हमारे साथ प्यारसम्मान का ढोंग करते रहे. दौलत मिल गई तो फोन पर बात करनी भी छोड़ दी.’’

पतिपत्नी दोनों ही मानसिक वेदना से पीडि़त हो चुके थे. घर पराया लगता, अपना खून पराया हो गया तो अपना क्या रह गया.

एक दिन शेखर अलमारी में पड़ी पुरानी पुस्तकों में से होम्योपैथिक चिकित्सा की पुस्तक तलाश कर रहे थे कि अचानक उन की निगाहों के सामने पुस्तकों के बीच में दबा बैग आ गया और उन की आंखें चमक उठीं.

बैग के अंदर उन्होंने सालोें पहले इंदिरा विकासपत्र व किसान विकासपत्र पोस्ट आफिस से खरीद कर रखे हुए थे. जिस का पता न बेटाबेटी को था, न सरिता को,  यहां तक कि खुद उन्हें भी याद नहीं रहा था.

मुसीबत में यह 90 हजार रुपए की रकम उन्हें 90 लाख के बराबर लग रही थी.

उन के अंदर उत्साह उमड़ पड़ा. जैसे फिर से युवा हो उठे हों. हफ्ते भर के अंदर ही उन्होंने लान के कोने में टिन शेड डलवा कर एक प्रिंटिंग प्रेस लगवा ली. कुछ सामान पुराना भी खरीद लाए और नौकर रख लिए.

सरिता भी इसी काम में व्यस्त हो गई. शेखर बाहर के काम सभांलता तो सरिता दफ्तर में बैठती.

शेखर हंस कर कहते, ‘‘हम लोग बुढ़ापे का बहाना ले कर निकम्मे हो गए थे. संतान ने हमें बेरोजगार इनसान बना दिया. अब हम दोनों काम के आदमी बन गए हैं.’’

सरिता मुसकराती, ‘‘कभीकभी कुछ भूल जाना भी अच्छा रहता है. तुम्हारे भूले हुए बचत पत्रों ने हमारी दुनिया आबाद कर दी. यह रकम न मिलती तो हमें अपना बाकी का जीवन बेटीदामाद और बेटाबहू की गुलामी करते हुए बिताना पड़ता. अब हमें बेटीदामाद, बेटाबहू सभी को भुला देना ही उचित रहेगा. हम उन्हें इस बात का एहसास दिला देंगे कि उन की सहायता लिए बगैर भी हम जी सकते हैं और अपनी मेहनत की रोटी खा सकते हैं. हमें उन के सामने हाथ फैलाने की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी.’’

सरिता व शेखर के चेहरे आत्म- विश्वास से चमक रहे थे, जैसे उन का खोया सुकून फिर से वापस लौट आया हो.

ये भी पढ़े- गली आगे मुड़ती है

पार्टीज से लेकर औफिस तक परफेक्ट है ‘जमाई राजा’ के ये लुक्स

रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री का वो चहरा है जो ना सिर्फ लड़कियों में बल्कि लड़कों में भी काफी पौपुलर है. चाहे एक्टिंग हो या फिर उनकी होस्टिंग हर चीज में उनका सेन्स औफ ह्यूमर काफी अच्छा है. रवि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत डी.डी. नैशनल के शो ‘स्त्री… तेरी कहानी’ से की थी और उसके बाद उन्होनें कई सफल सीरियल्स में काम किया और काफी रियलिटी शो में होस्ट की भूमिका भी निभाई जैसे कि, ‘राईजिंग स्टार – सीजन 2’, ‘सबसे स्मार्ट कौन’ आदी. रवि दुबे अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं तो अगर आप भी रवि की तरह कूल और हैंडसम दिखना चाहते है तो ट्राय करे उनके ये लुक्स.

1. ट्राय करें रवि दुबे का ये कैजुअल लुक…

रवि दुबे ने अपने इस कैजुअल लुक में रैड कलर की फ्लावर प्रिंट शर्ट के साथ व्हाइट कलर का ट्राउजर और रैड कलर के ही शूज पहने हुए है. रवि इस कैजुअल लुक में काफी कूल दिख रहे हैं तो आप भी ये लुक अपनी डेली-रूटीन में ट्राय कर सबसे कूल दिख सकते हैं.

2. रवि दुबे का फौर्मल लुक…

रवि दुबे ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोर्मल लुक अपने फैंस के बीच शेयर किया था जिसमें वे काफी हैंडसम लग रहे हैं. रवि ने इस फोटो में लाइट पिंक कलर की प्लेन शर्ट के साथ ब्लैक कलर का फौर्मल ट्राउजर और ब्लैक कलर के ही फौर्मल शूज पहने हुए हैं, तो अगर आप भी औफिस में अपने कलीग्स को इंम्प्रेस करना चाहते है तो जरूर ट्राय करें ये लुक.

3. ट्राय करें रवि दुबे का ये इंडियन लुक…

रवि दुबे ने अपने इस इंडियन आउट-फिट में व्हाइट कलर के कुर्ते – पजामे के साथ पिंक कलर का फ्लावर प्रिंट बेस कोट और ब्लैक कलर की जूती पहनी हुई है. आप भी ये लुक अपने फैमिली फंक्शन्स या किसी भी रिलीजियस फंक्शन में ट्राय कर सकते हैं.

4. रवि दुबे का पार्टी लुक…

रवि ने अपने इस पार्टी लुक में व्हाइट शर्ट के ऊपर ब्लू प्रिंटिड बेस कोट, ब्लू कलर का ही ब्लेजर और सेम कलर का ट्राउजर पहना हुआ है. रवि ने इस आउट-फिट के साथ टाई भी लगा रखी है जो कि काफी अच्छी लग रही है. आप भी ये लुक अपने फैमिली फंक्शन्स में ट्राय कर सबको इम्प्रेस कर सकते हैं.

बता दें, रवि दुबे की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है. रवि ने एक्टर सरगुन मेहता को शो ‘नच बलिए सीजन 5’ में प्रोपोज किया था, जिनसे वे डेली सोप ‘12/24 करोल बाग’ मे मिले थे और तब से ही वे दोनो साथ ही हैं. रवि दुबे और सरगुन मेहता की शादी 7 दिसम्बर 2013 को हुई थी. रवि हाल ही में जी टीवी के फेमस शो ‘सा रे गा मा पा लिटिस चैंप्स’ भी होस्ट करते हुए नजर आए थे.

‘गौड फादर’ से प्रेरित भोजपुरी फिल्म ‘राजतिलक’ का बौक्स आफिस पर छाया जलवा

कैनवास बड़ा करके विश्व- स्तर की कहानियों की तरफ रुख करने वाली भोजपुरी फिल्म ‘राजतिलक’बहुत अलग तरीके की फिल्म है. यही वजह है कि फिल्म को पहले वीकेंड पर बौक्स औफिस पर जबरदस्त सफलता मिली है और फिल्म के सारे शो हाउसफुल चल रहे हैं.

‘मेहंदी लगा के रखना’’ जैसी खूबसूरत फिल्म के निर्माता रजनीश मिश्रा एक बार फिर एक अच्छी फिल्म लेकर आए हैं. अरविंद अकेला कल्लू, नवोदित अभिनेत्री सोनालिका प्रसाद, बेहरतरीन अभिनेता अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह और संजय पांडेय स्टारर यह फुल एंटरटेनमेंट फिल्म है.

ये भी पढ़ें- सारा की कामयाबी से खुश हूं- सैफ अली खान

फिल्म की कहानी भईया जी (अवधेश मिश्रा) के साम्राज्य और उनके बढ़ते दुश्मनों की है. भईरूा जी के दो बेटे (सुशील सिंह व अरविंद अकेला कल्लू) हैं. भईया जी अपने क्षेत्र वालों के लिए सरकार जैसे हैं. हर जगह उन्हीं का दबदबा है, सब उनकी बात मानने के साथ उनसे डरते हैं और उनकी इज्जत भी करते हैं.

उनके इलाके का विधायक ( संजय पांडे ) इस बात से काफी परेशान है, क्योंकि नेता होकर भी भईया जी की वजह से उसको कोई नहीं पूछता. विधायक एक कांट्रेक्टर पद्म सिंह को अपने क्षेत्र में कौन्ट्रैक्ट देने के लिए वादा कर देते हैं, जबकि भईया जी उस कौन्ट्रैक्ट को नहीं होने देना चाहते. क्योंकि उससे किसानों को काफी खतरा है. यह बात पद्म सिंह (देव सिंह) और विधायक अपने स्वाभिमान पर ले लेते हैं और भईया जी का साम्राज्य आगे बढ़ने से रोकने के लिए उनके बड़े बेटे की हत्या करवा देते है.

ये भी पढ़ें- Ex-गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में यूलिया के साथ पहुंचे सलमान

यहीं से हमेशा गाने बजाने में ध्यान देने वाले कल्लू का रूप बदल जाता है और वह अपने पिता के दुश्मनों से भिड़ने आ जाता है. फिल्म में आगे विधायक और कांट्रेक्टर कैसे कल्लू और भईया जी से लड़ते हैं, कैसे कल्लू अपने पिता का स्वाभिमान वापस दिलाता है, यह देखना दिलचस्प और मनोरंजक है. फिल्म के निर्देशक, लेखक और संगीत रजनीश मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर संगीतकार की थी. पर बाद में लेखन और निर्देशन में कदम रखकर हिट फिल्म ’मेहंदी लगा के रखना’ के रूप में बनाई. अब ‘राजतिलक’ भी बौक्स आफिस पर धमाल मचा रही है.

दिल्ली में बारिश के बाद इनकी कमाई बढ जाती है…

राजधानी दिल्ली में 1-2 दिन की बारिश के बाद एक फोटो खूब वायरल किया जा रहा. फोटो में एक ट्रैक्टर पर 2-3 बाइक ले जाते लोग हैं. नीचे कमर तक पानी है. दरअसल, यह तस्वीर दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित प्रह्लादपुर अंडरपास की है जो थोङी देर की बारिश में ही आधा डूब गया. ऐसे में जिन्हें जरूरी काम के लिए इस हो कर गुजरना था उन के लिए समस्या हो गई. अब या तो जमा पानी के अंदर घुस कर जाओ या फिर तैर कर. बाइक वालों के लिए तो यह बङी मुसीबत थी. पानी के अंदर गए तो समझो बाइक में खराबी तय है. पब्लिक को इस समस्या में देख कर  ट्रैक्टर मालिकों के चेहरे खिल उठे. उन्होंने न सिर्फ सवारी बल्कि बाइक को पार कराने के लिए 10 रूपए प्रति व्यक्ति तय कर दी. यानी खुद जाओ या बाइक भेजो 10 रूपए देने ही पङेंगे.

डूब जाती है दिल्ली

यों दिल्ली में हलकी बारिश और वाटर लौगिंग होना आम है. यह अलग बात है कि बारिश से पहले दिल्ली सरकार और एमसीडी बङेबङे वादे तो करती है पर एक ही बारिश के बाद इन की पोलपट्टी खुल जाती है. अभी पिछले साल दिल्ली के मिंटो रोड अंडरपास पर एक बस पूरी तरह डूब गई थी. यह तस्वीर तब देशदुनिया की मीडिया में सुर्खियां बनी थी. एक अखबार ने शीर्षक प्रकाशित कर तंज कसा था,”दिल्ली वाकई पेरिस बन गई.”

ये भी पढ़ें- बाढ़ में डूबे बिहार से आई रौंगटे खड़े करने वाली तस्वीर, पढ़ें पूरी खबर

केजरीवाल पर तंज

वैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि पिछली सरकारें दिल्ली को लूटती रही हैं पर किया कुछ नहीं. अगर उन की सरकार बनी तो दिल्ली को विदेश जैसा बना देंगे. अब दिल्ली में जगहजगह वाटर लौगिंग पर विपक्ष के नेता फोटो के नीचे कैप्शन लगाते हुए तंज करते हैं,”लो जी केजरीवाल ने दिल्ली को वाकई पेरिस बना दिया.” पिछले साल की बारिश में दिल्ली में भयंकर जलजमाव हो गया था. दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया था. पंजाबी बाग से ले कर रिंग रोड तक सङकें पानी में डूब गई थीं. जाम इतना लंबा था कि लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में घंटों लगे थे.

कोर्ट की सख्ती

इस को देखते हुए तब दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रूप अपनाया था. कोर्ट ने जल बोर्ड से ले कर शहरी विकास मंत्रालय तक को नोटिस भेज कर जवाब मांगा था. मगर दूसरी ओर दिल्ली में बढती आबादी, कूङेकचरे का सही निस्तारण न होने और सरकारी उदासीनता बङी वजहे हैं. कोर्ट से ले कर तमाम संगठन इस पर चिंता जाहिर कर चुके हैं और संभावना जता चुके हैं कि केंद्र और राज्य सरकारों ने कोई उपाय नहीं किए तो दिल्ली में भीषण महामारी फैल सकता है.

ये भी पढ़ें- राजपूतों का सपा से मोहभंग

आम लोगों की सरकार से उम्मीदें

आम लोगों को एक सरकार से बहुत उम्मीदें होती हैं चाहे हर 5 साल बाद पता चले कि सरकार उम्मीदों पर पूरी नहीं उतरी. सरकार चलाने वालों के वादे असल में पंडेपुजारियों की तरह होते हैं कि हमें दान दो, सुख मिलेगा. हमें वोट दो, पैसा बरसेगा. अब के तो जैसे हम लोगों ने पंडेपुजारियों को ही संसद में चुन कर भेजा है.

यह तब पक्का हो गया जब संसद सदस्यों ने लोकसभा में शपथ ली. भाजपा सांसद कभी गुरुओं का नाम लेते, कभी ‘भारत माता की जय’ का नारा बोलते, तो कभी ‘वंदे मातरम’ और ‘जय श्रीराम’ एकसुर में चिल्लाते रहे. यह सीन एक धीरगंभीर लोकसभा का नहीं, एक प्रवचन सुनने के लिए जमा हुई भीड़ का सा लगने लगा था.

भाजपा की यह जीत धर्म के दुकानदारों, धर्म की देन जातिवाद के रखवालों, हिंदू राष्ट्र की सपनीली जिंदगी की उम्मीदें लगाए थोड़े से लोगों की अगुआई वाली पार्टी के अंधे समर्थकों को चाहे अच्छी लगे, पर यह देश में एक गहरी खाई खोद रही हो, तो पता नहीं. जिन्हें हिंदू धर्मग्रंथों का पता है वे तो जानते हैं कि हम किस कंकड़ भरे रास्ते पर चल रहे हैं जहां झंडा उठाने वाले और जयजयकार करने वाले तो हैं, पर काम करने वाले कम हैं. ज्यादातर धर्मग्रंथ, हर धर्म के, चमत्कारों की झूठी कहानियों से भरे हैं. ये कहानियां सुनने में अच्छी लगती हैं पर जब इन को जीवन पर थोपा जाता है तो सिर्फ भेदभाव, डर, हिंसा, लूट, बलात्कार मिलता है. सदियों से दुनियाभर में अगर लोगों को सताया गया है तो धर्म के नाम पर बहुत ज्यादा यह राजा की अपनी तानाशाही की वजह से बहुत कम था.

ये भी पढ़ें- अमीरों की सरकार

पिछले 65 सालों में कांग्रेस का राज भी धर्म का राज था पर ऐसा जिस में हर धर्म को छूट थी कि अपने लोगों को मूर्ख बना कर लूटो. अब यह छूट एक धर्म केवल अपने लिए रखना चाह रहा है और संसद के पहले 2 दिनों में ही यह बात साफ हो रही थी.

दुनिया के सारे संविधानों की तरह हमारा संविधान भी धर्म का हक देता है पर सभी जगह संविधान बनाने वाले भूल गए हैं कि धर्म का दुश्मन नंबर एक जनता का ही बनाया गया संविधान है. यह तो पिछले 300 सालों की पढ़ाई व नई सोच का कमाल है कि दुनिया के लगभग हर देश में एक जनप्रतिनिधि सभा द्वारा बनाया गया संविधान धर्म के भगवान के दिए कहलाए जाने वाले सामाजिक कानून के ऊपर छा गया है. अब भारत में कम से कम यह कोशिश की जा रही है कि हजारों साल पुराना धर्म का आदेश नए संविधान के ऊपर मढ़ दिया जाए. सांसदों का शपथ लेने का पहला काम तो यही दर्शाता है.

उम्मीद की जानी चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी अपने वादों को याद रखेगी जो विकास और विश्वास के हैं न कि उन नारों के जो संसद में सुनाई दिए गए.

ये भी पढ़ें- क्या मोदी केबिनेट रचेगी ‘नया इतिहास’?

कारवां के साथ भी, कारवां के बाद भी

अंतिम भाग

पूर्व कथा

शोभना अब भी बच्चों की पुरानी चीजों, उन से जुड़ी हर बात से मोह नहीं छोड़ पाई थी. उन से जुड़ी बातों को याद करकर के मन को बहला लेती जबकि नरेंद्र अकसर उस के ऐसा करने पर उसे रोका करते. बेटों के पास जा कर रहने से भी अब शोभना कतराने लगी थी.

वह बीती बात भूली नहीं थी जब मोहित के बेटे मयूर के जन्मदिन पर उन के पास जाने की उस ने पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन रिजर्वेशन करवाने से पहले मोहित से बात की तो उस ने कहा कि हम मयूर का जन्मदिन मना ही नहीं रहे. नरेंद्र ने शोभना को समझाया कि वह उन्हें घर आने के लिए मना नहीं कर रहा लेकिन शोभना का तर्क था कि आने के लिए भी तो नहीं कहा. अब आगे…

गतांक से आगे…

शोभना की बात सुन नरेंद्र ने बात बदल देने में ही खैरियत समझी, ‘क्यों न हम कुछ दिनों के लिए मयंक के पास चलें…’ मेरे प्रस्ताव से सहमत थी वह, पर हां या ना कुछ नहीं कहा.

मयंक से बात भी हुई, ‘नहीं, डैडी, इतनी गरमी में आप लोग प्रोग्राम न ही बनाएं तो बेहतर होगा…’

‘वह भला क्यों, बेटा? आखिर तुम सब भी तो रह रहे हो वहां,’ थोड़ा विचलित हो उठा था मैं…अपने लिए नहीं, शोभना के लिए…क्या सोचेगी अब वह…?

‘हम लोगों की बात छोडि़ए, डैड, हम सब को तो आदत पड़ गई है, पर आप लोग परेशान हो जाएंगे…एक तो पावर कट की प्राब्लम, उस पर से इन्वर्टर भी बीच में बोल जाता है.

सोच रहा हूं एक जेनरेटर ले ही लूं. पर उस का भी शोर सहना आप दोनों के वश का नहीं,’ स्पीकर आन था…कुछ भी कहना नहीं पड़ा मुझे, सब कुछ खुद ही सुन लिया था शोभना ने…थोड़ी देर के लिए खामोशी पसर गई हमारे बीच.

मैं देर तक…गौर से देखता रहा उस की तरफ. उस के मन के कुरुक्षेत्र में चल रहे भावनाओं के महाभारत को महसूस करता रहा…मुझ से सिरदर्द का बहाना कर रात जल्द ही सो गई शोभना…

मगर अभी मुझे अकेला छोड़ कर कहां चली गई वह? अतीत के दलदल से मैं ने अपनेआप को जबरन निकाला… थोड़ी देर के लिए भी शोभना अगर खामोश हो जाए तो घर काटने को दौड़ता है…कहां गई होगी वह. मुझ से उलझने के बजाय, घर के किसी कोने में बैठ कर चुपचाप पुरानी अलबम पलट रही होगी…यही उस का सब से प्रिय टाइमपास है. उस की नाराजगी दूर करने के लिए मैं ने खुद ही 2 कप कौफी बनाई और उस के करीब जा पहुंचा…कुछ संजीदा दिखी वह.

‘‘देखो न नरेंद्र…लगता है जैसे यह सब कल की ही बात हो…’’ एकएक तसवीर को उंगलियों से टटोल रही थी…किसी में अंकिता मेरी गोद में थी तो किसी में उस की गोद में, ‘‘देखो तो मोहित, कैसा अपने बेटे मधुर सा दिख रहा है…और ये देखो, मयंक को…कैसा लग रहा है, जैसे एकदम धु्रव…कर क्या रहा है, जैसे अब रोया तब रोया…याद तो करो क्या हुआ था?’’ लाख कोशिशों के बावजूद कुछ नहीं याद आया था मुझे… शोभना हंसने लगी…याद है नरेंद्र, कैसे थे वे दिन…बच्चों से घिरे हम, तनहाई तलाशते रहते…कभीकभी तो तुम झुंझला उठते, ‘यह घर है या चिडि़याघर,’ दिन भर बच्चों की चैं-पैं. रात में बिस्तर पर सोओ तो इधर बांह के नीचे मोहित की पेंसिल चुभती, तो उधर पैर के नीचे अंकिता की डौल आ दबती…और अब…

‘‘नरेंद्र, तुम्हें भी कभी याद आते हैं वह दिन…वक्त कितने चुपके से निकल जाता है न और हमें खबर ही नहीं होती…’’

‘‘हूं…’’ मैं अपने खयालों में खोया सा चौंक पड़ा…शोभना के सामने मैं भी सरलता से कहां स्वीकारता हूं कि कभीकभी मैं भी भावुक हो जाता हूं, उसी की तरह…

अचानक फोन की घंटी घनघना उठी. ‘‘किस का फोन होगा?’’ आदतन मैं पूछ बैठा.

‘‘अंकिता का…’’ रिसीवर उठातेउठाते चहक उठी शोभना.

‘‘हां, अंकिता बोल रही हूं मम्मा…सारी मम्मा…इस बार गरमी की छुट्टियों में मैं नहीं आ सकूंगी…प्लीज, मम्मा, बुरा मत मान जाना…क्या करूं…गांव से तुषार के मांबाबूजी आ रहे हैं…अब हमारे ही पास रहेंगे वह…तुम्हीं बताओ, ऐसे में मैं कैसे आ जाऊं तुम्हारे पास, तुषार को भी बुरा लगेगा…’’ अब कैसे कहती बेचारी शोभना कि अपने फर्ज भूल कर यहां आ जाओ…वैसे भी वह उन दोनों पतिपत्नी में होने वाले टेंशन का कारण खुद को ही मानती है.

‘‘क्या हुआ?’’

‘‘कुछ नहीं… अंकिता थी…कह रही थी, इस बार गरमियों में नहीं आ सकेगी…’’ बस, इस बार की ही बात तो है नहीं है यह…होली हो, दीवाली हो या कोई भी अवसर…यही होता है…कोई न कोई बहाना सब के पास होता है, किसी न किसी मजबूरी की आड़ में सब खड़े हो जाते हैं…

‘‘ओ हो, तो क्या हो गया…’’ उस के चेहरे की उदासी को निहारते हुए कहा था मैं ने, ‘‘चलो, इसी वक्त फोन से और सब का भी प्रोग्राम पता कर लेते हैं,’’ फिर शुरू हो गया, वही एक सिलसिला…सब से पहले मोहित से पूछा, ‘‘हां बेटा, क्या प्रोग्राम है, तुम सब का? कब आ रहे हो?’’

ये भी पढ़ें- रथयात्रा के यात्री

‘‘नहीं, डैडी, ममता इस बार अपने मायके जाने की जिद कर रही है…फिर बच्चे भी हर बार एक ही जगह जाजा कर बोर हो चुके हैं…’’

‘‘ठीक है, ठीक है बेटा, कोई बात नहीं…’’ कह कर फोन रख दिया मैं ने.

थोड़ी देर बाद मैं मयंक का नंबर डायल करने लगा, ‘‘हैलो, बेटा…’’ पता नहीं क्यों, चाह कर भी आवाज में कोई जोश न ला सका मैं, ‘‘कैसे हो?’’

‘‘ठीक हूं डैड, आप लोग कैसे हो?’’

‘‘बहुत अच्छे, बेटा…क्या प्रोग्राम है तुम सब का?’’

‘‘डैड, अभी तक तो हम ने कुछ भी सोचा ही नहीं है…’’ उस की जबान की लड़खड़ाहट क्षण भर में ही इस बात का एहसास करा गई कि हमारी छोटी बहू उस के करीब ही खड़ी होगी, ‘‘आप लोगों को तो पता ही है न, कविता ने अभीअभी जाब चेंज किया है डैड, हमें नहीं लगता कि हम आ पाएंगे…सारी डैड…’’

अब मीता से क्या पूछना, उन डाक्टर पतिपत्नी के पास कहां वक्त होगा हमारे लिए…फिर भी…नंबर डायल करने के लिए उंगलियां बढ़ाई थीं कि शोभना ने आगे बढ़ कर रिसीवर मेरे हाथ से ले लिया और फोन डिस्कनेक्ट कर दिया. बोली, ‘‘रहने दो, कोई जरूरत नहीं है सब के सामने गिड़गिड़ाने की…अगर उसे आना होगा तो खुद ही खबर करेगी.’’

जी में आया कहूं कि शोभना, ये तुम कह रही हो?…लेकिन नहीं…कुछ नहीं कह सका मैं…दोचार दिनों तक हमारे बीच संवाद के सारे सूत्र ही जैसे खो से गए…चारों तरफ…वातावरण में…खामोशी सी पसरी रहती…शोभना सारे दिन आराम करती, फिर भी हर वक्त थकीथकी सी नजर आती…मैं सारेसारे दिन व्यस्तता का उपक्रम कर के भी खालीपन सा महसूस करता…

चाय पीतेपीते शोभना अचानक ही चौंक पड़ी, ‘‘नरेंद्र, तुम ने कुछ कहा क्या?’’

‘‘नहीं तो…’’ मेरी नजरें फिर से पेपर पर गड़ गईं…पर मन, पेपर से हट कर कुछ और ही सोचता रहा…शोभना को बारबार ऐसा क्यों लगता है कि जैसे मैं ने कुछ कहा हो…कहीं ऐसा तो नहीं कि मेरी तरह उस के मन को भी अकेलापन डस रहा हो…

‘‘देखो न नरेंद्र, वक्त तो आज भी अपनी ही रफ्तार से भागा चला जा रहा है, तुम्हें ऐसा नहीं लगता कि जैसे हम ही ठहर गए हों…’’ उस ने दूर झुंड बना कर खेल रहे बच्चोंको देखते हुए कहा, ‘‘नरेंद्र, कभीकभी तो मुझे ऐसा लगता है मानो हम कारवां से अलग हो चुके हैं…’’

‘‘कैसी बातें करती हो शोभना. जानती तो हो, मुझे इस तरह की बातें पसंद नहीं…तुम्हें पता है न कि मैं उन लोगों में से नहीं हूं और न ही तुम्हें उन लोगों में शामिल होने दूंगा जो कारवां गुजर जाने के बाद गुबार देखने के लिए खड़े रह जाते हैं…चलो, उठो, आज कहीं बाहर घूम आते हैं.’’ उस के माथे पर पड़े बल मुझ से छिपे न रहे… किसी अबूझ पहेली में उलझी वह मेरी तरफ देखने लगी, ‘‘कहां?’’

‘‘कहीं भी…नदी के किनारे या किसी पार्क में…मंदिर या फिर आश्रम…’’

मैं उठ खड़ा हुआ था. शोभना खामोश मेरे साथसाथ चल पड़ी… कई बार सहारा देने के बहाने मैं ने उस का हाथ भी थामा…

बहुत दिनों बाद इस तरह खुली हवा में सांस लेना मुझे अच्छा लग रहा था…शायद शोभना को भी अच्छा लग रहा था खुले आसमां के नीचे हरी घास पर बैठना.

मेरा मन मानो मुझे ही झकझोर कर पूछने लगा, ‘हम रोज क्यों नहीं निकलते घर से…’ क्या जवाब देता मैं अपने मन को. बस, शोभना को निहारता रह गया.

कैसी बुझीबुझी सी…कितनी उदास लग रही है वह आज…कितना मुरझा गया है उस का चेहरा…

‘‘शोभना, जरा याद कर के बताना तो, आज क्या है?’’

‘‘ओहो…पहेलियां क्यों बुझा रहे हो नरेंद्र, जो कुछ भी कहना है साफसाफ कहो न.’’

‘‘सच, कुछ याद भी है तुम्हें…’’

‘‘कहीं तुम आयुशी के जन्मदिन की बात तो नहीं कर रहे, नरेंद्र?’’

‘‘जी हां…इंतजार कर रही होगी वह अपनी दादी का…याद नहीं, जब तक हम केक और नए कपड़े ले कर नहीं पहुंचें वह मुंह लटकाए बैठी रहती है…’’

‘‘तो आप इसीलिए आज आश्रम चलने की बात कर रहे थे…’’

ये भी पढ़ें- एक प्रश्न लगातार

‘‘जी हां…तुम भी न शोभना, कितनी अजीब हो…जो तुम्हारी ममता का मोल नहीं समझते उन पर प्रेम लुटाती हो और जो तुम्हारी ममता को तरसते हैं उन्हें…’’ देखती रह गई थी शोभना मुझे. सोच रही होगी, ऐसा क्यों कह रहा हूं मैं…उसे क्या पता मैं कौन सी घटना याद दिलाना चाह रहा हूं उसे…एक बार जब बच्चे आए थे और शोभना मचल रही थी उन में से किसी को गोद में लेने के लिए…कभी किसी की तरफ लपकती तो कभी किसी की…बच्चे थे कि मां के आंचल के पीछे छिपे जा रहे थे और उन के मातापिता उन्हें समझाने में लगे थे, ‘हैलो करो बेटा, ग्रैंड पा को…एक छोटी सी किस्सी दे दो न ग्रैंड मम्मा को…’ अंत क्या हुआ था, शोभना खिसियाई सी मेरे पीछे यह कहते हुए आ खड़ी हुई थी कि ‘बच्चे हैं, दोचार दिन में हिलमिल जाएंगे.’ बहुत भोली है, इतना भी नहीं समझती कि कौन रहने देगा इन्हें दोचार दिन हमारे साथ…

‘‘एक बात बता दूं, मुझे खूब याद  है आयुशी का जन्मदिन. ये देखो, मैं ने तो उस के लिए गिफ्ट भी ले कर रखा है,’’ उस ने अपने बैग से एक पैकेट निकाल कर मुझे दिखाते हुए कहा.

शोभना, हम उन के जीवन के खालीपन को भरने की कोशिश करते हैं तो वे भी तो हमारे मन के सूनेपन को भरते हैं…याद है, ऐसे ही पिछली बार हम बहुत दिनों बाद आश्रम गए थे तो नन्ही अर्चिता तुम से कितनी नाराज हो गई थी, तुम्हारे पास ही नहीं आ रही थी…मेरी गोद में आ दुबकी थी और मोहिता…कितने नखरे करने के बाद आई थी तुम्हारे पास. 4 साल का अक्षत बिलकुल अपने मयूर जैसा लगता है न…उसी बार की तो बात है, जब हम चलने को हुए तो पता चला कि 7 साल का अर्पित बुखार से तप रहा है…वहीं ठहर गए थे हम, तुम सारी रात उसे गोद में लिए बैठी रहीं…उस के माथे पर ठंडी पट्टियां रखती रहीं…लगता है इतने वर्षों से साथ रहतेरहते मुझ पर भी शोभना का असर हो गया है. शोभना को वर्तमान में जीना सिखातेसिखाते मुझे भी जाने कब उस की ही तरह अतीत की गलियों में भटकना अच्छा लगने लगा…

‘‘…अच्छा छोड़ो यह सब…अब हम सब से पहले मार्केट चलते हैं…बच्चों के लिए कुछ फल, मिठाइयां और खिलौने लेंगे, फिर आश्रम चलेंगे…ठीक है न?’’ मैं ने अपनी हथेली शोभना की ओर बढ़ा दी.

सहारा ले कर वह उठ खड़ी हुई. आज बहुत दिनों बाद मैं ने देखा कि उस की आंखें चमक उठीं…उस का चेहरा खिल उठा, लाख गमों के बावजूद उस के होंठों पर मुसकराहट खेलने लगी, मैं भी मुसकराए बगैर कहां रह सका था.

ये भी पढ़ें- तृप्त मन

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें