सोने के लालच की “फांस”

अक्सर हम सुर्खियों में देखते हैं सोना देने, दिलाने की लालच में किस तरह ठगी  हो जाती है. मगर इसके बावजूद लोग आज भी सोने की पीली धातु की चमक में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी कहे जाने वाले भिलाई एवं आदिवासी जिले जशपुर  में दो बड़ी सनसनीखेज घटना घटित हुई है. जो यह दर्शाता  है कि देश में आज भी सोने का लालच किस तरह बुरी बला बना हुआ है.

भिलाई शहर  स्थित एक हार्डवेयर व्यापारी को लालच में फांस कर एक व्यक्ति ने सोने का ऐसा झांसा दिया की वह दिन दहाड़े लुट गया. एक  व्यक्ति 2जून  को  नकली सोना थमाकर व्यापारी से 5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. दरअसल,  नंदिनी रोड में हुई इस घटना के बाद  छावनी पुलिस ने धारा 420,34 के तहत अपराध भी  कायम कर लिया है. ठगी के शिकार हुए निर्मल  जैन (53 वर्ष ) शांति नगर का रहवासी है.  निर्मल को  एक अनजान शख्स ने महिला सहयोगी के साथ मिल जाल मे फंसा ठगी का शिकार बनाया. इस वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने व्यापारी निर्मल कुमार जैन पर पेशेवर ठग की तर्ज पर पहले दाना डाला.

ये भी पढ़ें- Best of Crime Stories : पति परदेस में तो फिर डर काहे का

कथित आरोपी 20 मई को निर्मल की दुकान पर प्लायी  क्रय करने  पहुंचा. इस दौरान रुपये कम होने का हवाला देकर उसने एक चांदी का सिक्का सामने रख दिया. निर्मल ने कहा,- यह तो प्लायी की कीमत से काफी महंगा है. तब उस शख्स ने संजीदगी से  कहा  कि उसके पास बहुत  सा  सोना है, जिसे वह बाजार रेट से कम में निकालना  चाहता है. शख्स की बातों से प्रभावित निर्मल जैन ने सोना देखने के बाद सौदा करने हामी भर दी.  दूसरी  बार 22 मई को वह अनजान शख्स एक सोने का चेन लेकर निर्मल की दुकान पर फिर से पहुंचा. इस बार उसके साथ एक महिला भी थी.आदिनाथ सेल्स एजेंसी के संचालक को विश्वास में लेकर ठग ने पांच लाख रुपये  लेकर चलता बना.

सोने की लालच बनी  बला

भिलाई छावनी  मामले के जांच अधिकारी विनय बघेल  बताते हैं  करुणा हॉस्पिटल के पास  सुपेला शांति नगर सड़क-3 क्र्वाटर- 238 निवासी निर्मल जैन (53 वर्ष) की नंदनी रोड में आदिनाथ सेल्स एजेन्सी के संचालक है कोरोना काल के संक्रमण समय मे  20 मई को सुबह 10 बजे उनकी दुकान आया और अपनी मोहक बातों में फंसा कर ठग ने  विश्वास में ले लिया. ठग ने निर्मल का भरोसा जीतने के लिए उसे 4 दाना सोने की चेन से तोड़कर उसी के सामने  रख  दिया. ठग ने कहा कि इसकी पहले जांच करा लीजिए. इसके बाद खरीदना. निर्मल जैन ने सोने के दाना को निकट के  राधा ज्वेलर्स  में चेक कराया. चारों दाना पक्का गोल्ड था. ठग पर निर्मल का भरोसा पक्का हो गया. अज्ञात  ठग ने कहा कि उसके पास बहुत चांदी और सोना है जो  वह निकालना चाहता है.

2 जून को पीतल धातु में सोने का पानी चढ़ाकर वह ले आया.  और निर्मल जैन से  5 लाख नकद ले लिए. दोनों के बीच 7 लाख 50 हजार में सौदा हुआ था . निर्मल ने उसे पांच लाख रुपए नकद दिया.बाकि 2.50 लाख बाद में देने की बात तय हुई . ठग राजी खुशी  उसकी बात पर सहमत हो गया.पांच लाख रुपए  लेकर चलता बना. शाम को जब निर्मल ने जब सोना की जांच कराई को वह पीतल का निकला तो मानो उसके होश उड़ गए .

ये भी पढ़ें- पति से दूरी ने बढ़ाया यार से प्यार

महिला थी ठग की साथी

भिलाई शहर में हुई ठगी से सनसनी का माहौल निर्मित हो गया. एक शिक्षित उच्च वर्गीय शख्स  को ठगे जाने की मिश्रित प्रतिक्रिया हुई. यह तथ्य भी सामने आया कि ठग के साथ एक खूबसूरत महिला थी. उसके रूप लावण्य में फंसकर जैन साहब ठगी का शिकार हो गए! इसी तरह छत्तीसगढ़ के जशपुर में थाना बगीचा अंतर्गत एक गांव की सरपंच जो पूर्व में शिक्षिका थी  लाखों रुपए लाल सोना प्राप्त करने के लिए लुटा बैठी. छत्तीसगढ़ पुलिस इस मामले की भी तत्परता से जांच कर रही है.

बदबू : कमली की अनोखी कहानी

Zee5 पर देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की ये 5 सुपरहिट फिल्में बिल्कुल फ्री

जैसा कि हम सब जानते हैं कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस (Corona Virus) नाम की बिमारी फैली हुई है जिसकी वजह से कुछ समय के लिए सभी कामों को बंद कर दिया गया था. हालांकि अर्थव्यवस्था को नजर में रखते हुए सरकार ने काफी हद तक लॉकडाउन (Lockdown) खोल दिया है लेकिन सभी के सिरों पर कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी बिमारी का खतरा तो बना ही हुआ है. ऐसे में सरकार ने अभी तक सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत नहीं दी है और साथ ही सभी फिल्मों और वेब सीरीज (Web Series) की शूटिंग भी बंद है.

ये भी पढ़ें- एक बार फिर Bhojpuri क्वीन रानी चटर्जी ने दिखाया बोल्ड अवतार, Photos देख उड़ जाएंगे होश

यानी कि फिलहाल सभी एक्टर/एक्ट्रेसेस अपने अपने घरों में ही बैठे हैं और सिर्फ सोशल मीडिया से ही अपने फैंस को फोटोज और वीडियोज के जरिए एंटरटेन कर रहे हैं. इस कड़ी में सभी लोग ओटीटी प्लेटफोर्म्स (OTT Platforms) का जमकर फायदा उठा रहे हैं और घर बैठे अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफोर्म्स पर ही देख रहे हैं जैसे कि- नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजोन प्रोइम वीडियो (Amazon Prime Video), जी5 (Zee5), एम एक्स प्लेयर (MX Player), आदी.

 

View this post on Instagram

 

🌹🌹🌹🌹🦋🦋🦋🦋🦋 #throwback #picoftheday

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

आपको बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है बल्कि उनकी फैन फौलोविंग इस कदर है कि इनके फैंस उनकी हर फोटो, हर वीडियो, हर फिल्म को खूब पसंद करते हैं और ना सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि उनके फैंस उन्हें दीवानों की तरह चाहते हैं. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के फैंस के लिए ओटीटी प्लेटफोर्म जी5 (Zee5) की तरफ से एक सरप्राइज आया है जिसमें वे अपनी पसंदीदी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की यह चुनिंदा फिल्में बिल्कुल फ्री में देख पाएंगे.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ‘कोरा में आजा छोरा’ हुआ वायरल, देखें Video

राउडी रानी (Rowdy Rani)

2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘राउडी रानी’ भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया था और लीड रोल में एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अमरीश सिंह (Amrish Singh) दिखाई दिए थे.

रंगबाज (Rangbaaj)

https://www.youtube.com/watch?v=JKo6iouS0Rs

2017 में रिलीज हुई रानी चटर्जी की सुपर हिट फिल्म ‘रंगबाज’ शिवराम यादव के डायरेक्शन में बनी थी. इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ लीड रोल हैदर काजमी ने निभाया था.

ये भी पढ़ें- ‘राबड़ी देवी’ के किरदार में दिखाई देने वाली हैं ये Bhojpuri एक्ट्रेस, देखें Photos

चोर मचाए शोर (Chor Machaye Shor)

रानी चटर्जी की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब तारीफें मिली थी और खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ आकाश सिंह यादव (Akash Singh Yadav), काजल राघवानी (Kajal Raghavani), अंजना सिंह (Anjana Singh) और मनोज टाइगर (Manoj Tiger) जैसे कई कलाकर अहम किरदार में दिखाई दिए थे.

देवरा बड़ा सतावेला (Devra Bada Satavela)

2010 में रिलीज हुई रानी चटर्जी की इस फिल्म को खूब सफलता मिली थी. इस फिल्म में सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) और रानी चटर्जी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. रानी और रवि के अलावा इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद पौपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) भी लीड रोल में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस रानी चटर्जी को खूब पसंद आया भाईजान का नया गाना, कैप्शन में लिखी इतनी बड़ी बात

जानम (Jaanam)

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पौपुलर जोड़ियों में से एक रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की इस फिल्म ने तो जैसे सिनेमाघरों में घमाल ही मचा दिया था. ना केवल फिल्म बल्कि इस फिल्म के सभी गाने भी काफी लोकप्रिय रहे थे. इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया था.

गर्भवती हथिनी को खिलाया पटाखों वाला अनन्नास, मानवता को किया शर्मसार

ये खबर आपके दिल को झकझोर कर रख देगी,आपको अंदर तक हिला कर रख देंगे, आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि क्या इंसानों के लिए बेजुबान जानवरों की जान की कोई किमत नहीं? सच जान कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. एक हथिनी अपना सिर पानी के अंदर के किए खड़ी हुई है और उसकी मौत हो चुकी है, पास के दो और हांथी उसके अगल-बगल खड़े हैं इस आस में कि शायद उसे कोई बचाने आ जाए.

आखिर उन बेजुबानों के पास खड़े होकर किसी की मदद के लिए आस लगाने के सिवा और कोई रास्ता भी तो नहीं था और आपको ये जानकर हैरानी होगी की कि वो गर्भवती थी. शर्म आएगी आपको मानवता पर ये जानकर कि आखिर उस हथिनी की मौत कैसे हुई. ये खबर केरल की है. दरअसल, केरल में बुधवार के दिन एक गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में भटक रही थी. लेकिन किसी से उसे एक अनन्नास खिलाया और वो भयंकर पटाखों से भरा हुआ.

ये भी पढ़ें- चीनी सामान का बौयकाट : भक्तो को उकसाने का जरीया

उसके अंदर जो विस्फोटक भरा था उसको खाने के बाद हथिनी के मुंह में यह अनन्नास फट गया और वो दर्द से कराहने लगी. ये भूखी हथिनी जंगल से भटक कर वहां के रिहायशी इलाकों तक पहुंची थी. उसने इंसानों पर भरोसा किया था. लेकिन मरते-मरते उसका भरोसा टूट गया. उसने अपनी इतनी दर्दनाक मौत का सोचा भी नहीं होगा लेकिन उस वक्त वो अपने बारें में नहीं अपने पेट में पल रहे अपने बच्चे के बारे में सोच रही होगी क्योंकि उसके पेट में 18 से 20 माह का बच्चा था जो अभी इस दुनिया में आया भी नहीं था और अपनी मां के पेट में ही उसने भी दम तोड़ दिया.

हथिनी  दर्द से परेशान थी, कराह रही थी. उसे असहनीय पीड़ा हो रही थी, लेकिन कोई उसकी मदद को सामने नहीं आया. वो हार कर पास के एक नदी में गई अपने मुंह और सूंड़ को पानी में डुबोकर काफी देर तक खड़ी रही. शायद इसलिए की उसे अपनी उस दर्दनीय पीड़ा से थोड़ी राहत मिल रही थी. लेकिन उसका दर्द कम नहीं हुआ. और अंत में उसकी दर्दनाक मौत हो गई. वहीं पानी में खड़े-खड़े उस हथिनी ने दम तोड़ दिया. इसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की जा रही है.

ये भी पढ़ें- भूखे लोगों का बने सहारा

जानकारी के मुताबिक वहां के फॉरेस्ट अधिकारी ने बाताया कि हथिनी ने ऐसा इसलिए भी किया ताकि उसके घाव पर मक्खी ना लगे. घंटो तक राहत और बचाव का प्रयास करने के बाद उस हथिनी को पानी से निकाला गया. फिर उसे एक ट्रक में डालकर जंगल में ले जाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया. भले ही उसे अंतिम विदाई वहीं दी गई जहां वो बड़ी हुई थी लेकिन यहां सवाल मानवता पर उठता है कि कोई कैसे इस हद तक जा सकता है और इस हद तक वहशीपना और दरिंदंगी की जा सकती है.

वहां की सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए जांच करनी चाहिए और इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए. आज मानवता एक बार फिर से शर्मसार हुई है एक बेजुबान की हत्या का पाप लगेगा मानवता को. आप खुद सोचिए की आखिर उस बेजुबान ने किसी का क्या बिगाड़ा था. सिर्फ भूखी ही तो थी जो खाने की तलाश में भटक रही थी. हथिनी की मौत की ये खबर फैल चुकी है और इंटरनेट पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. तो सवाल उठना तो लाजमी है.

ये भी पढ़ें- क्वारंटाइन कुत्ता

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने शेयर की दोनों की Semi Nude Photo, कैप्शन में लिखी ऐसी बात

इंडियल क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के जाने माने प्लेयर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को पूरा देश जानता है और उनकी इस पौपुलैरिटी का एकमात्र कारण है उनकी जबरदस्त बॉलिंग (Bowling). जी हां वे मैच के दौरान इस कदर अपनी बॉलिंग (Bowling) के अंदाज दिखाते हैं कि सामने वाली टीम के पसीने छूंटने लगते हैं. इन दिनों क्रिकेटर मौहम्मद शमी (Cricketer Mohammed Shami) काफी चर्चाओं का विषय बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- आर्थिक संकट से जूझ रहे फिल्म और टीवी कलाकार राजेश करीर ने वीडियो पोस्ट कर मांगी मदद

आपको बता दें कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनके परिवार वालों पर साल 2018 में अटैम्पट टू मर्डर (Attempt To Murder), रेप (Rape) और डोमैस्टिर वौयलेंस (Domestic Violence) का केस दर्ज हुआ था जो कि और किसी ने नहीं बल्कि उनकी खुद की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने किया था. इतना ही नहीं बल्कि मोहम्मद शमी की पत्नी ने उन पर मैच फिक्सिंग (Match Fixing) का भी आरोप लगाया था.

 

View this post on Instagram

 

Practice #TeamIndia

A post shared by Mohammad Shami , محمد الشامي (@mdshami.11) on

एक बार फिर क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपनी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं और इस बार इसका कारण है उनकी पत्नी द्वारा किया गया एक इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post). हसीन जहां एक मॉडल (Model) हैं और मॉडल होने के साथ साथ वे दिखने में काफी सुंदर भी हैं. हमीन जहां (Hasin Jahan) अक्सर अक्सर अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं और उनके फैंस भी उनकी इन फोटोज को काफी पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें- नताशा स्तानकोविक की प्रेग्नेंसी की खबर आई सामने, एक्स बौयफ्रेंड ने किया ऐसा कमेंट

लेकिन हाल ही में हसीन जहां (Hasin Jahan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है जिसकी वजह से क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की जिंदगी में उथल पुथल मच गई है. जी हां मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी और शमी की सेमी न्यूड (Semi Nude) फोटो शेयर की है. इससे भी दिलचस्प बात तो उन्होनें इस फोटो के कैप्शन में लिखी है जिसे समझने में उनके फैंस को काफी दिक्कत भी आ रही है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट को कास्ट करना चाहती हैं एकता कपूर, देखें Photos

मॉडल हसीन जहां (Model Hasin Jahan) ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि, “कल तू कुछ नहीं था तो मैं पाक थी, आज तू कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई. झूठ बुरखा डाल कर बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता, मगरमच्छ के आंसू कुछ दिनों का ही सहारा होता है. पिक्चर मॉडल हसीन जहां विद क्रिकेटर शमी अहमद.” हालांकि शमी की तरफ से सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला है.

 

View this post on Instagram

 

Fanus bankar jiski hifazat Hawa kare wo shama kia bujhe jise roushan khuda kare #hasinjahanfam #hasinjahan #hasinjahanentertainment 😊

A post shared by hasin jahan (@hasinjahanofficial) on

लेकिन खबरों की माने तो मोहम्मद शमी द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में शमी ने कहा है कि, “वे जो भी आरोप मुझ पर लगा रही हैं उन्हें साबित करके दिखाएं.” अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हसीन जहां की ये लडाई किस मोड़ पर जाके रुकती है.

ऐसी जुगुनी : भाग 2

अब तक आप ने पढ़ा कि

किस तरह जुगुनी ने विवाह के बाद अपनी ससुराल में कलह के बीज बोने शुरू कर दिए. भाई व मां के भड़काने पर जुगुनी ने पति तेजेंद्र को अपनी मुट्ठी में जकड़ लिया. जुगुनी के इस साजिशाने रवैए ने आगे क्या गुल खिलाया, जानने के लिए

पढ़िए कहानी का आखिरी भाग…

इधर कोई 3 वर्षों तक जुगुनी गर्भवती नहीं हुई तो मायके वालों को चिंता हो गई कि कहीं तेजेंद्र नामर्द या नपुंसक तो नहीं है. अम्मा के सिखाने पर जुगुनी ने पड़ोस में ढिंढोरा पीटना शुरू कर दिया कि कमी तेजेंद्र में है.

अम्मा मुंबई आई तो उस ने जुगुनी की आंखों में झांक कर देखा, ‘‘बिटिया, कोई खास बात है क्या?’’ वह आंखें नचाते हुए बोल पड़ी, ‘‘अम्मा, मुझे तो लगता है कि तेजेंद्र का अपने ही औफिस में किसी लड़की के साथ कोई चक्करवक्कर चल रहा है. वरना शादी के 3 वर्षों बाद भी…’’ पर, सचाई यह थी कि तेजेंद्र बड़ी सावधानी बरतता था और कुछ वर्षों तक बालबच्चों की जिम्मेदारियों से दूर रहना चाहता था.

एक दिन तेजेंद्र के औफिस जाते ही अम्मा जुगुनी को खींचती हुई एक मौलवी के पास ले गई. मौलवी ने अम्मा और जुगुनी की सारी समस्याएं सुनने के बाद उन के शक पर सच की मुहर लगा दी, ‘‘आप की बिटिया के पांव इसलिए भारी नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि उस के शौहर के किसी के साथ नाजायज ताल्लुकात हैं और वह जल्दी ही आप की बिटिया को छोड़ कर उस से निकाह करने जा रहा है. पर, उस बदचलन औरत से इस के शौहर का छुटकारा दिलाने का तिलिस्मी नुसखा मेरे पास है. कल तुम दोनों मुझ से पीर बाबा के मजार पर मिलना.’’

अम्मा को मौलवी द्वारा बताई गई एकएक बात पर भरोसा हो गया. मौलवी ने दोनों को नाको चने चबवाए. ऐसेऐसे कर्मकांड करवाए कि अम्मा के सिवा कोई और औरत होती तो भाग खड़ी होती.

अम्मा ने तो मौलवी के नुसखों को खूब आजमाया. बदले में, उसे मुंहमांगा पैसा दिया. इस के अलावा, मौलवी के कर्मकांडों में शिरकत करने के लिए जुगुनी को एक रात उसी के यहां छोड़ कर भी आई और तेजेंद्र से बहाना बना दिया कि जुगुनी अपनी एक सहेली की शादी में गई हुई है और रातभर वहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें- सत्संग : धर्म की आड़ में हवस का गंदा खेल

इस तरह उस ने मौलवी द्वारा दिए गए झाड़फूंक वाले कुछ रसायन और राखभभूत भी चोरीछिपे तेजेंद्र को भोजन में मिला कर खिलाई जिस से वह कभीकभी बीमार भी पड़ गया. पर, जब सारे नुसखे बेकार हो गए तो फिर, वह उसे कर्मकांडी ओझाओं और बाबाओं के पास भी ले गई.

यह सब करते हुए जुगुनी उकता गई, ‘‘अम्मा, हमारी दुर्दशा काहे कर रही हो? अब जब तेजेंद्र ही नालायक और बेपरवाह हो कर गैरों पर अपना सर्वस्व लुटा चुका है तो हमारा कल्याण कभी नहीं हो सकता.’’

इसी दरम्यान, जुगुनी की एक रिश्ते की बहन कल्लो, जिसे टोनेटोटकों में बड़ी महारत हासिल थी, ने अम्मा को फोन कर के बताया, ‘‘मामी, जुगुनी के गर्भवती न होने का एक अहम कारण यह है कि तेजेंद्र के घर वालों ने ओझाओं द्वारा कुछ कर्मकांड करवाए हैं.

‘‘इस बार जब आप वापस घर आना तो जुगुनी को भी ले कर आना. मैं उस कर्मकांड की काट बताऊंगी. जुगुनी निश्चित तौर पर मां बनेगी और तेजेंद्र उस का साया बन कर उस के आगेपीछे डोलता फिरेगा.’’

उस के बाद, जब जुगुनी मायके गई तो उस की रिश्ते की बहन कल्लो समेत उस के जीजा ने भी उस से ढेरों कर्मकांड करवाए. उस ने अपने जीजा के घर में कुछ दिनों रह कर भी बहुतकुछ कर्मकांड किए. उन के साथ श्मशान घाट, पीर बाबा की मजार और शिवाले भी गई.

यों तो उस के जीजा किसी प्राइवेट औफिस में कार्यरत थे, पर वे भी हस्तविद्या, अंकविद्या जैसी ज्योतिष विद्याओं में पारंगत होने का खूब दम भरते थे और ज्योतिष की किताबें भी पढ़ा करते थे.

खुद जुगुनी ने तेजेंद्र को अपने जीजा की इस क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बतलाया था कि उन्होंने कितनों को ही हीरा, पन्ना, नीलम और पुखराज जैसे पत्थरों की अंगूठियां पहना कर उन के समय में चारचांद लगाए हैं और तुम्हें उन से मिल कर अवश्य ही उपकृत-लाभान्वित होना चाहिए.

ऐसी बातों का हमेशा मखौल उड़ाने वाला तेजेंद्र उस की बात ही टाल जाता. बहरहाल, जब वह जीजा के यहां से वापस मायके आई तो तेजेंद्र के बड़े भाई कमलेंद्र उसे अपने शहर लेने आ गए. उन्होंने अम्मा से कहा, ‘‘मम्मीजी, जुगुनी को कुछ दिन मेरे यहां भी रहने के लिए भेज दीजिए, बच्चे अपनी छोटी आंटी से मिलने के लिए बेचैन हैं.’’

अम्मा तो कमलेंद्र की शक्लसूरत और कीरतसीरत पर पहले से ही फिदा थी और कई बार यह भी तमन्ना कर चुकी थी कि काश, जुगुनी को कमलेंद्र जैसा पति मिला होता. सो, उस ने कोई नानुकुर किए बिना, कमलेंद्र के साथ जुगुनी को विदा कर दिया, जहां वह उस के और उस के परिवार के साथ 2 हफ्ते रही.

कुल मिला कर, अम्मा तो इसी बात से बेहद खुश थी कि चलो, अपने पति तेजेंद्र के साथ रह कर जुगुनी भले ही खुश न रह पा रही हो, मायके आ कर कुछ दिन प्रसन्नचित्त तो हो जाती है. यहां वह अपने जीजा और तेजेंद्र के बड़े भाई के साथ कुछ दिन गुजार कर चैनसुकून की सांस ले पाती है.

उस ने उस से कहा भी, ‘‘जुगुनी, कभीकभार मायके आ कर रह जाया करो. मन बहल जाया करेगा. करमजले तेजेंद्र से दूर रह कर थोड़ी सी राहत तो तुम्हें मिल ही जाती है. यहां रहोगी तो हमारे प्रयास से तुम पेट से भी हो सकोगी. हम जल्दी ही मौलवियों, ज्योतिषियों, कर्मकांडियों और तुम्हारे जीजाजी के प्रयास से कुछ न कुछ करने में सफल हो ही जाएंगे. अब तो तुम्हारे जेठ भी तुम में बहुत दिलचस्पी लेने लगे हैं. वे तुम्हारे लिए बड़े चिंतित रहते हैं, कहते हैं कि जुगुनी को तेजेंद्र के रूप में नालायक शौहर मिला है.’’

वापस मुंबई लौट कर जुगुनी बहुत खुश थी. तेजेंद्र ने उस से कईर् बार उस की खुशी का राज जानना चाहा. वह बारबार एक ही बात कहती, ‘‘तुम्हें इतनी जलन क्यों हो रही है?’’

तेजेंद्र मायूस हो जाता, ‘‘मुझे जलन क्यों होने लगी? क्या मुझे तुम्हारी खुशी में शामिल होने का हक नहीं है?’’

तब वह तुनक उठती, ‘‘तुम्हें तो असली खुशी अपने भाईबहनों के साथ मिलती है. तुम्हें तो उन्हीं से शादी कर लेनी चाहिए थी.’’ वह चुप हो जाता, फुजूल में बात का बतंगड़ बनाने से क्या फायदा.

मायके से लौटने के बाद जुगुनी के तेवर बदलेबदले से थे. वह बारबार तेजेंद्र से उस की तनख्वाह और खर्च के बारे में पूछने लगी थी. पहले तो तेजेंद्र झल्ला गया, फिर, उस ने शांत मन से बतलाया, ‘‘मैं तो खर्चे का पैसा यथास्थान डब्बे में डाल ही देता हूं जहां से जिसे जितनी जरूरत हो, निकाल सकता है. कभी मैं ने यह नहीं पूछा कि किस मद में कितना पैसा खर्च हुआ है. तुम्हें भी अपने व्यक्तिगत खर्च के लिए पर्याप्त पैसे दे देता हूं. फिर तुम ये सब क्यों पूछ रही हो?

घर के लिए कमाता हूं और घर पर ही खर्च करता हूं. मेरी कोई ऐसीवैसी नाजायज आदत तो है भी नहीं कि पैसे का दुरुपयोग करूं. हां, तुम जब चाहो, मुझ से हिसाब ले सकती हो.’’ जुगुनी आवेश में आ गई, ‘‘हांहां, मुझे सब पता है. तुम झूठे नंबर वन हो. सारा पैसा अपने घर, अपने भाईबहनों को भेज देते हो. तभी तो हमें इतनी तंगहाली में दिन गुजारने पड़ रहे हैं. उन कमीनों ने तुम्हारे ऊपर जादू कर के तुम्हें अपने वश में कर रखा है.’’

रोजरोज के ऐसे ताने सुन कर तेजेंद्र गुस्से में आ जाता. वह सोचता कि इतने रुपए खर्च करने और इतने आरामऐश से रखने पर भी जुगुनी की शिकायत बनी रहती है. पर वह कोई जवाब दिए बिना ऊपर छत पर चला जाता.

जुगुनी के मायके से आने के बाद कोई 2 हफ्ते ही गुजरे होंगे कि उस का जी मतलाने और सिरदर्द तथा बुखार आने की वजह से तेजेंद्र उसे डाक्टर के पास ले गया. डाक्टर ने सारे चैकअप करने के बाद बताया कि जुगुनी गर्भवती है. डाक्टर की घोषणा पर तेजेंद्र झूम उठा, ‘‘अरे, मैं ने तो इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था कि तुम्हारा पति बनने के बाद पिता भी बनना होगा.’’ उस ने डाक्टर के यहां से घर लौटते समय रास्ते में ही मिठाई खरीदी और पड़ोस के हरेक घर में बंटवाई.

अगले दिन, औफिस में दोस्तों का भी मुंह मीठा करवाया. जुगुनी ने अम्मा को फोन कर के यह खुशखबरी दी तो उधर की प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी, ‘‘देखा न, मेरे कर्मकांडों का असर. अगर यह सब मैं न करती तो तुम्हें जीवनभर बांझ औरत होने का ताना खुद अपने ससुरालियों और पति से सुनना पड़ता. अब तेजेंद्र को उस औफिस वाली रखैल को छोड़ कर वापस तुम्हारे पास आना ही पड़ेगा.’’

ये भी पढ़ें- कोठे में सिमटी पार्वती

जीजा और कमलेंद्र की ओर से भी शुभकामनाएं आईं. पर, जुगुनी इस उधेड़बुन में थी कि वह किस को धन्यवाद दे? मुंबई वाले मौलवी को या अपने मायके वाले कर्मकांडियों को या अपनी रिश्ते की बहन-कल्लो को, या तेजेंद्र के भाई को? सभी ने उसे पेट से होने के लिए क्याक्या उपाय नहीं किए थे.

महीने और साल गुजरते गए. पहला बेटा होने के कोई 5 वर्षों बाद दूसरी संतान बिटिया के रूप में हुई. तेजेंद्र ने एक आदर्श परिवार का निर्माण किया. वह जिस तर्कपूर्ण वैज्ञानिक दौर में जी रहा था, उस में उस ने अपने बलबूते पर एक अच्छे इलाके में अपने लिए एक घर लिया, एक कार खरीदी और जरूरत के अधिकतर सामान इकट्ठे किए.

कहीं किसी औघड़ द्वारा तावीज पहन कर उसे ये चीजें मुहैया नहीं हुईं, जबकि सास का यह दावा था कि उस के अमुक पूजापाठ करवाने की वजह से तेजेंद्र एयर कंडीशन और वाश्ंिग मशीन खरीद सका. मेरे द्वारा फलानी देवी मइया के दर्शन से वह कार और स्कूटर खरीद पाया और प्रयाग में महाकुंभ स्नान करने पर वह अपने मकान में गृहप्रवेश कर सका.

अगर वह इतने ढेर सारे तामझाम और टोनेटोटके न करती तो वह सड़कछाप ही रह गया होता. बहरहाल, घर में कीमती सामान इकट्ठे कर के जुगुनी पूरे महल्ले में इतरा रही थी और पड़ोसवाले दिनेशजी, राय साहब व चौधरी साहब के बराबर अपनी हैसियत होने का वहम पाल रही थी.

पर, उफ्फ, तेजेंद्र के साथ सब से बुरी बात यह हुई कि छोटी बहनों में दूसरे नंबर की बहन मीठी की अचानक मौत हो गई. डाक्टरों ने कभी उसे क्षयरोग की दवा दी तो कभी निमोनिया की. कभी उसे पीलिया से ग्रस्त बताया गया तो कभी थैलीसीमिया से.

दरअसल, उसे तो कोई बीमारी हुई ही नहीं थी. बस, भावुक होने की वजह से सदमे में रहने लगी थी कि अब क्या होगा. 2 बेरोजगार भाइयों और 2 अनब्याही बहनों तथा एक परित्यक्त स्त्री (बहन) के परिवार का बेड़ा पार कैसे होगा? बड़े भाई ने अपनी जिम्मेदारियों से बहुत पहले ही किनारा कर लिया था. तेजेंद्र भी अपनी पत्नी के दबाव में उन के लिए कुछ भी कर पाने में असमर्थ था. यहां तक कि उन से मिलने की युक्ति भी नहीं कर पाता था. जुगुनी उसे बातबात में लांछित करती रहती थी.

अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले मीठी ने खुद फोन कर के तेजेंद्र से निवेदन किया, ‘‘भैया, आप तुरंत मेरे पास आ जाइए. मेरी तबीयत बहुत खराब चल रही है. आप आ जाएंगे तो मुझे ढाढ़स मिलेगा. मेरा मनोबल बढ़ेगा और मैं ठीक हो जाऊंगी.’’

तेजेंद्र ने उसे दिलासा दिया, ‘‘मैं यहां तुम्हारी भाभी से इजाजत ले कर शीघ्र आने का बंदोबस्त कर रहा हूं.’’ पर उसे तो बेहद डर लग रहा था कि अगर उस ने बीमार मीठी से मिलने जाने के लिए जुगुनी से कुछ कहा तो वह झगड़ाफसाद करने पर उतारू हो जाएगी और उसे किसी कीमत पर वहां नहीं जाने देगी. सारे गड़े मुर्दे उखाड़ने और दहेज के स्कूटर को वापस लेने के मुद्दे पर झगड़ने लगेगी.

लेकिन, अफसोस कि इस के पहले वह जुगुनी से इस बारे में बात करता, अगले ही दिन मीठी की तबीयत बिगड़ गई और उस के दिल की धड़कन रुक गई. तेजेंद्र को फोन पर खबर मिली कि मीठी नहीं रही.

वह बेहद आहत हुआ. मीठी के अंतिम शब्द थे, ‘कोई बड़ा आदमी घर में नहीं है.’ क्योंकि जब वह अंतिम सांसें ले रही थी, न तो पिताजी घर पर थे, न ही गजेंद्र. कमलेंद्र भाईसाहब के उपस्थिति होने की तो कल्पना ही नहीं की जा सकती थी. बस, उस की बड़ी और छोटी दोनों बहनें नंदिनी और रोशनी तथा तेजेंद्र का छोटा भाई प्रेमेंद्र ही उपस्थित थे. कमलेंद्र और तेजेंद्र तथा छोटा भाई गजेंद्र उस की अंत्येष्टि में मौजूद हुए. कमलेंद्र का परिवार अंत्येष्टि और दूसरे क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए बाद में आया जबकि तेजेंद्र की पत्नी जुगुनी मीठी के शव के पास बैठ कर घडि़याली आंसू बहाती रही. जुगुनी के बड़े भाई शांताराम ने अंत्येष्टि के बाद के कर्मकांडों में पहुंचने का नाटक किया जबकि उस के मांबाप ने एक दिन पहुंच कर वहां अपनी मौजूदगी दर्ज की. अम्मा ने जुगुनी को एक कोने में ले जा कर उस के कान से अपना मुंह सटा दिया, ‘‘देखो जुगुनी, आगेआगे होता है क्या? तेरी ससुराल में बचेखुचे लोगों का भी सफाया जल्दी ही होने वाला है. मैं अपने कर्मकांडों के बल से खुद डायन बन कर लोगों के जीवन से खेल सकती हूं, यह मेरा दावा है. सारी दुनिया में उथलपुथल मचा सकती हूं.’’ तब, जुगुनी ने मुसकरा कर अम्मा को शांत रहने की सलाह दी.

जवान और अनब्याही बहन के निधन पर भाईबहन और सगेसंबंधी सभी व्याकुल थे. तेजेंद्र पश्चात्ताप की आग में जलता रहा, ‘काश, मैं मीठी के बुलाने पर समय से पहुंच गया होता तो इस अनिष्ट को रोका जा सकता था.’

बहरहाल, जब वह सारा कर्मकांड पूरा करा कर वहां से वापस मुंबई पहुंचा तो जुगुनी का दिमाग सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ था. उस ने मुंबई पहुंचते ही अपने जवान हो रहे बेटे अनुग्रह के कान भर कर उसे अच्छी तरह पढ़ालिखा दिया था कि तुम्हारे चाचाबूआ तुम्हारे पापा के टुकड़ों पर पल रहे हैं और तुम्हारे पापा अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा उन के खर्चे के लिए हर माह भेज देते हैं. अनुग्रह को लगा कि उस का हक उस के चाचाबूआ मार रहे हैं. सो, वह अपने पिता की न केवल पूरी तरह अवज्ञा करने लगा, बल्कि उन से बदतमीजी से पेश भी आने लगा.

जुगुनी ने पता नहीं किस तरह उसे भड़काया कि एक दिन वह सारी हदें लांघ गया और उस ने अपने पापा पर हाथ उठा दिया. तेजेंद्र अपने बेटे की मार खा कर शर्र्म से जारजार हो गया. उस का जी कर रहा था कि वह खुदकुशी कर ले. पर, उस के सामने तो घर की जिम्मेदारियां थीं, जिन्हें वह पूरा कर के ही इस दुनिया से कूच करेगा.

वह छत पर चला गया और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. वह विषम परिस्थितियों से बेहद डर गया. अब उसे ऐसी स्थिति से बचना चाहिए ताकि वह अपने बेटे की हिंसा का शिकार न हो.

पर, जुगुनी तो उस की हालत देख, मन ही मन खुश हो रही थी. उस ने झट अम्मा को फोन लगा कर इस बारे में जानकारी दी, ‘‘आज तेजेंद्र को हम ने बेबस व लाचार कर दिया है. कितनी अच्छी बात है कि अनुग्रह अब मेरा साथ दे रहा है और उस ने आज अपने बाप की पिटाई भी की है. पर, वह बेहया, अपनी हरकत से बाज आने वाला नहीं है. वह अभी भी अपने भाईबहनों के लिए बेचैन है.’’

अम्मा खुशी से चहक उठी, ‘जुगुनी, अभी कल मैं देवी मइया के दर्शन करने गई थी. मैं ने उन से मांगा था कि वे जल्दी से जल्दी मेरी जुगुनी की जिंदगी संवार दें. अहा, मइया की कृपा तत्काल हो गई है. देखना, अब तू गिनती के कुछ दिनों में आबाद हो जाएगी. कोई भूचाल आएगा जिस में तेजेंद्र और उस के परिवार वाले मीठी की तर्ज पर बिना वजह कुत्ते की मौत मरेंगे और तू तेजेंद्र की मिल्कियत पर राज करेगी. यह तुझ से मेरा वादा है.’’

अम्मा से बातचीत बंद होते ही जुगुनी का भाई शांताराम, जिस ने पड़ोस में ही मकान ले रखा था, आ धमका. दरअसल, तेजेंद्र के किसी पड़ोसी ने उस के घर में होहल्ला सुन कर उसे जा कर बता दिया था कि तेजेंद्र और जुगुनी के बीच आजकल खूब ठनी हुई है और ऐसे मौके का मजा लेने के लिए तुम्हारा वहां मौजूद होना जरूरी है. सो, शांताराम ने आते ही चुटकी ली, ‘‘मेरे इशारे पर सही जा रही हो, जुगुनी. कुछ समय पहले जब तेजेंद्र के भाईबहन भी आए हुए थे, मैं ने देखा था कि अनुग्रह अपने चाचाबूआओं से बड़े प्यार और इज्जत से पेश आ रहा था. मुझे अनुग्रह को उन के इतना करीब पा कर बेहद डाह हो रही थी. तब, मैं ने तुम से कहा था कि जुगुनी, तुम्हें अपने बच्चों के मन में ऐसी ऊलजलूल बातें डालनी होंगी कि वे अपने चाचाबूआओं से घोर नफरत करने लगे.

‘‘आज मुझे कितनी खुशी हो रही है कि तुम ने मेरे सबक पर अमल किया. अनुग्रह ने अपने बाप की पिटाई कर के मेरे मन को बहुत ठंडक पहुंचाई है. वह तो उस का दुश्मन बन गया है. अब देखना, तुम्हारे अच्छे दिन आने वाले हैं. तुम कुछ ही समय में फलनेफूलने लगोगी.’’

तब जुगुनी ने शांताराम के कान में फुसफुसा कर कहा, ‘‘वो मुआ तेजेंद्र ऊपर कमरे में खुद को बंद कर के शोक मना रहा होगा. दरअसल, वह अपने भाईबहनों से मोबाइल पर बात कर रहा होगा. वह उन से छिपछिप कर बात करने से कभी बाज नहीं आएगा.’’

अत्यंत उपेक्षित और अपमानित हो कर तेजेंद्र छत पर बने अलग कमरे में रहने लगा था. जुगुनी अपनी अम्मा से पाठ पढ़ कर उसे मानसिक रूप से और भी प्रताडि़त करने लगी थी.

जैसे ही वह नीचे की मंजिल पर किसी काम से आता, वह ताने देने लगती, ‘‘अपनी रसोई भी ऊपर ही कर लो. नीचे अपनी मनहूस शक्ल दिखाने क्यों आ जाते हो?’’ तब, अनुग्रह भी व्यंग्य करने से बाज नहीं आता. लेकिन, मन से तनिक भावुक बेटी रचना, जो अपने भाई से 5 साल छोटी थी, बड़ी सहानुभूति से पापा को देखती. पर, मम्मी के डर से उस के पक्ष में कुछ भी न बोल पाती. वह सशंकित होती कि मम्मी उस की शिकायत नानी अर्थात अम्मा से न कर दें.

तेजेंद्र का मन दुनिया से उचटता जा रहा था. पत्नी ने तो उसे औरत का सुख कभी दिया ही नहीं, बेटे ने भी उस का दिल खूब तोड़ा जबकि उस ने अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई थीं. अपनी पैतृक विरासत और रिश्तों से भी वह दूर होता जा रहा था.

एक दिन शाम को औफिस से लौट कर उसे अचंभा हुआ. उस ने नीचे की मंजिल में झांक कर देखा कि जुगुनी की अम्मा, भाई शांताराम और जीजा दोनों ड्राइंगरूम में आ कर जमे हुए हैं. पता नहीं, वे कब आए और क्यों? उस ने छिप कर उन की बातें सुनी. उसे यह जान कर अत्यधिक क्षोभ हुआ कि वे सारे उसे येनकेनप्रकारेण किनारे लगाने की साजिश रच रहे हैं. वह बेहद रोंआसा और संजीदा हो गया. उसे यकीन नहीं हो रहा था कि उस की ससुराल वाले ही नहीं, खुद उस की पत्नी भी उस से किनारा करना चाहती है.

मानसिक तनाव से उस का सिर फटने लगा. ब्लडप्रैशर से दिल में दर्द भी होने लगा. तब उस ने सिरदर्द की एक गोली ली और छत पर जा कर दरवाजे पर सांकल चढ़ाया और जमीन पर ही लेट गया. लेटे ही लेटे उस ने सीलिंग फैन की ओर देखा, फांसी लगा कर आत्महत्या कर लेने से ही मेरी दैहिकमानसिक अशांति का शमन होगा. पर, उस ने आखिरकार अपने कदम वापस खींच लिए, अभी तो बेटे अनुग्रह को उच्चशिक्षा दिलानी है और जवान हो रही बिटिया की शादी करनी है.

ये भी पढ़ें- बच्चे की चाह में : भौंरा ने कैसे सिखाया सबक

अभी मुझे तो आत्महत्या का खयाल तक नहीं लाना चाहिए, अन्यथा लोग

क्या कहेंगे कि इस ने अपनी जरूरी जिम्मेदारियां तक नहीं निभाईं, फिर जैसे ही उस ने सीढि़यां उतरने के लिए जमीन से उठने की कोशिश की, वह संभल नहीं पाया और बैड पर ही निढाल लुढ़क गया. शायद, ब्लडप्रैशर ज्यादा बढ़ गया था.

सुबह जब देर तक तेजेंद्र का दरवाजा नहीं खुला तो जुगुनी ने शांताराम को बुला भेजा, वह मुआ अभी भी नींद के खुमार में ऊपर बैड तोड़ रहा है. उस से पूछो कि उसे औफिस जाना है या नहीं? जुगुनी लगातार भुनभुनाती जा रही थी.

लेकिन, कई बार जोरजोर से आवाज लगाने और दरवाजा पीटने पर भी जब तेजेंद्र की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो जुगुनी ने ताना कसा, ‘‘लगता है, उस ने नींद की गोली खा रखी है?’’ आखिरकार, शांताराम ने दरवाजा पड़ोसियों की मदद से तोड़ दिया. अंदर प्रवेश कर जब उस ने बैड पर पड़े तेजेंद्र का बदन हिलाया तो उस में कोई हरकत नहीं हुई. वहां खड़ी जुगुनी ने फिर चुटकी ली, यह तो ऐसे ही घोड़ा बेच कर सोता है.

फिर शांताराम ने उस की नाड़ी टटोली और सीने पर हाथ रखा तो वह एकदम से हड़बड़ा उठा, ‘‘अरे, इस की तो सांस ही नहीं चल रही.’’ तब तक पड़ोस के डाक्टर हितेश भी आ चुके थे, उन्होंने तेजेंद्र की जांच की और सिर झुका लिया, ‘‘ही इज नो मोर. ही डाइड औफ अ सीवियर हार्ट अटैक.’’

जब शांताराम ने जुगुनी को आंख मार कर कुछ गुप्त इशारा किया तो उस ने माहौल के मुताबिक अपनेआप को ढालते हुए रोने का नाटक शुरू कर दिया. जब तक महल्ले वाले शोरगुल सुन कर इकट्ठे होते, जुगुनी झट रूमाल पानी से भिगो कर आंखें पोंछते हुए दहाड़ें मारमार कर रोने लगी. जमीन पर हाथ पटकपटक कर चूडि़यां तोड़ीं, मांग में लगा सिंदूर मिटाया. उस की अम्मा को उस के इस सिद्धहस्त व्यवहार को देख बड़ा अचंभा हो रहा था कि उस की बेटी तो उस से भी बढि़या नौटंकी कर लेती है.

पूरे तेरह दिनों तक चलने वाली तेजेंद्र की अंत्येष्टिक्रिया के समापन के बाद ताजी जानकारी यह है कि जुगुनी के जीजा स्थायी तौर पर मुंबई में बस चुके हैं तेजेंद्र द्वारा जमाई गई गृहस्थी में. अम्मा  ने भी वहां पक्का डेरा जमा लिया है जबकि तेजेंद्र के बड़े भाई कमलेंद्र, जिन की जुगुनी पर विशेष कृपा थी, का आनाजाना लगा रहता है. जुगुनी अपने रचे हुए इस नए संसार में बेहद खुश नजर आ रही थी. ऐसा लग रहा था मानो बुराई ने अच्छाई को निगल लिया हो.

ऐसी जुगुनी

ऐसी जुगुनी : भाग 1

‘‘अगर तुम आजीवन सुखी रहना चाहती हो तो अपनी ससुराल वालों, खासकर अपनी ननदों और देवरों से भरसक दूरी बनाए रखो. मैं उन्हें पहली नजर में ही पहचान गया था कि वे एक नंबर के कंजूस व मक्खीचूस किस्म के लोग हैं. यदि तुम ने मेरा कहना नहीं माना तो वे हरामखोरनिठल्ले एक दिन तुम्हारे सीने पर मूंग दलेंगे. इतना ही नहीं, वे दरिद्रजन तुम्हारा सारा हक भी मार लेंगे. तुम्हारे दकियानूस पति की बेवकूफी का वे पूरा फायदा उठाएंगे,’’ शांताराम ने अपनी नवब्याहता बहन को समझाने और ससुराल वालों के खिलाफ उस के मन में जहर की पहली डोज डालने की कोशिश की.

उस ने फिर कहा, ‘‘तुम्हें गलती से हम ने ऐसे परिवार में ब्याह दिया है जहां एक भाई कमाता है, बाकी तोंद पर हाथ फेरते हुए, बस, डेढ़ सेर खाते हैं. तेजेंद्र के सिवा तो वहां कोई कुछ करता ही नहीं. मां पहले ही कालकवलित हो चुकी है और बाप रिटायर्ड हो चुका है जिस का घर से कुछ भी लेनादेना नहीं है जबकि बड़ा भाई अपने परिवार में बीवीबच्चों के साथ मस्त है. किसी को किसी से कोई मतलब नहीं है. सब आपस में लड़मर रहे हैं. एक बात मैं कहूं, यह परिवार कई प्रकार से कमजोर है और तुम इस कमजोरी का खूब फायदा उठा सकती हो. आखिर, पढ़ीलिखी लड़की हो. कम से कम अपनी अक्ल का थोड़ा तो इस्तेमाल करो और इस परिवार का बेड़ा गर्क करो.’’

नाम तो उस का ज्योतिंद्रा था पर सब उसे जुगुनी ही कहते थे. जुगुनी भौंहें चढ़ाती हुई मुसकरा उठी, ‘‘भैया, मैं अब कोई दूधपीती बच्ची नहीं हूं. इन 7 दिनों में ही सबकुछ देख चुकी हूं, सब समझ चुकी हूं. अब मुझे क्या करना है, यह भी तय कर चुकी हूं. देखना, मैं ससुराल में इतनी साजिश रचूंगी और इतनी तिकड़म आजमाऊंगी कि तेजेंद्र खुदबखुद उन से दूरी बना कर रहने लगेगा. तेजेंद्र तो मेरी तरेरती निगाहों के आगे कठपुतली की तरह नाचता फिरेगा. और हां, ससुरालियों के मन में भी एकदूसरे के प्रति इतना जहर भरूंगी कि वे एकदूसरे के जानीदुश्मन बन जाएंगे.’’

ये भी पढ़ें- कृष्णकली ससुराल चली… ठीक है

शांताराम बहन के इस अंदाज में शेखी बघारने पर फख्र करते हुए आश्चर्य से भर उठा, ‘‘ससुराल में कदम रखते ही तुम्हारी छठी इंद्रिय काम करने लगी है. पहले तो तुम गधी थी. तो भी मैं तुम्हें बता देना चाहता हूं कि तुम्हारा पति कमअक्ल और लकीर का फकीर है. थोड़ाबहुत साहित्य क्या लिख लेता है, वह खुद को तुलसीदास और शेक्सपियर समझने लगा है. पर, वह है पूरा डपोरशंख. खुद को भौतिकवाद से दूर रखने का पाखंड खूब कर लेता है. दरअसल, तुम्हारे सारे ससुराल वाले कंजूस और लीचड़ हैं. तुम्हारा तेजेंद्र भी दांत से पैसा दबाए रखता है. ऐसे लोग कूपमंडूक होते हैं और उन्हें विरासत, परंपरा, तहजीब जैसी गैरजरूरी बातों से ज्यादा लगाव होता है. उसे समझाना होगा कि अब उस का अपना परिवार है और इसी के लिए जीना व मरना है. मांबाप और भाईबहन के लिए जिंदगी तबाह करने की जरूरत नहीं है. वे कमीने तो उस की शादी के बाद से ही पराए हो गए हैं. अब उस के अपने हैं तो केवल हम ससुराल वाले,’’ जुगुनी उस की हर बात पर ध्यान देती हुई संजीदा होती जा रही थी.

बेशक, ससुराल में कदम रखते ही नई बहू के तेवर तीखे हो गए. अभी हफ्ताभर ही तो हुआ है जुगुनी और तेजेंद्र की शादी हुए. तेजेंद्र के भाईबहनों ने उस की शादी में बड़े उत्साह से सभी कामों को अंजाम दिया था और नए रिश्तेदारों के साथ वे बड़ी गंभीरता व शालीनता से पेश भी आ रहे थे.

बहनों में बड़ी, नंदिनी तो इतनी खुश थी कि वह पंख उग आए गौरैये के चूजे की भांति घर से बाहर तक फुदकती फिर रही थी, और जो भी मिलता उस से कहती जा रही थी- ‘अब घर में मां के बाद उन की कमी को मेरी दूसरी भाभी पूरी करेंगी. हम सब उन्हें भाभी नहीं भाभीमां कह कर पुकारेंगे. इतने मिलजुल कर और प्यार से रहेंगे कि अपने मतलबी रिश्तेदारों और जिगरी दोस्तों के मन में भी हमारे लिए बेहद ईर्ष्या पैदा हो जाएगी.’

उस ने तेजेंद्र से कहा, ‘‘भैया, अभी भाभी को मुंबई मत ले जाना. जब महीनेभर बाद अगली बार आना, तो ले जाना. अभी तो हमें इन से दिल से दिल मिला कर मेलजोल बढ़ाना है.’’

पर, जुगुनी को नंदिनी का प्रस्ताव बिलकुल अटपटा सा लगा. उस ने तुरंत तेजेंद्र को बैडरूम में ले जा कर समझाया, ‘‘अभी मैं यहां बिलकुल नहीं रहूंगी. क्या हम हनीमून पर नहीं चलेंगे? अगर हनीमून पर नहीं जाना है तो मुझे मुंबई अपने साथ ले चलो, वरना, मुझे कुछ समय के लिए मायके में ही छोड़ दो. जब दोबारा मुंबई से आना तो मुझे अपने साथ ले जाना. लेकिन, मेरा निर्णय कान खोल कर सुन लो, मैं यहां हरगिज नहीं रहने वाली.’’

तेजेंद्र चिंता में पड़ गया. उसे जुगुनी का स्वभाव एकदम अटपटा सा लग रहा था. बहरहाल, उस ने सोचा कि अभी जुगुनी को ऐसे नाखुश करना उचित नहीं होगा. सो, उस ने नंदिनी को समझाया कि वह अभी जुगुनी को यहां रुकने के लिए न कहे और वह मान भी गई. पर, जुगुनी तो मन ही मन खुश हो रही थी कि तेजेंद्र तो बड़ी सहजता से उस की बात मान लेता है. बेवकूफ है तो क्या हुआ, अपने परिवार वालों के बीच मुझे अहमियत तो देता है, गोबरगणेश कहीं का…

उस के बाद वह मुंबई के लिए अपनी अटैचियां व जरूरी सामान पैक करने लगी.

विवाह के समय मायके से जो उपहार मिले थे, जब तेजेंद्र उन्हें घर पर ही छोड़ कर जुगुनी के साथ मुंबई जाने को तैयार होने लगा तो वह एकदम से बौखला उठी, ‘‘तेजेंद्र, यह तो तुम अच्छा नहीं कर रहे हो. क्या मेरे घर वालों ने इतने ढेर सारा दानदहेज, गिफ्ट वगैरा तुम्हारे निठल्ले भाईबहनों को ऐश करने के लिए दिए हैं? कम से कम टीवी, फ्रिज और बैड तो अपने साथ ले चलो.’’

तेजेंद्र ने जुगुनी से अचानक ऐसे शब्दों की अपेक्षा नहीं की थी. लिहाजा, उस ने ठंडे दिमाग से उसे समझाया, ‘‘जुगुनी, मुझे तुम मिल गई, यह मेरे लिए बहुतकुछ है. सामान को तो गोली मारो. बहरहाल, इतना ढेर सारा सामान लाद कर हम मुंबई जाएंगे तो कैसे जाएंगे? इन्हें यहीं छोड़ दो. वहां हम अपने बलबूते पर सैटल होंगे और ये सारे सामान खुद खरीदेंगे. तुम्हें तो पता ही है, मेरी अच्छी तनख्वाह है. इन से कहीं बेहतर क्वालिटी के सामान वहां किस्तों में खरीद लेंगे.’’

जुगुनी इतराने लगी, ‘‘अच्छा, क्या मेरे मायके से आए सामान एवन क्वालिटी के नहीं हैं?’’

तेजेंद्र समझ गया कि जुगुनी और उस के परिवार वाले दुनियादारी व सामान के पीछे जान भी दे सकते हैं. छोटे शहरों के लोगों में विलासिता के साजोसामान खरीदने की ललक तीव्र होती है. उसे एहसास हो गया कि जुगुनी के मन में क्या चल रहा है. वह समझ गया कि जुगुनी के लिए मानवीय रिश्तों की कोई खास अहमियत नहीं है.

लिहाजा, उस पल तेजेंद्र के चेहरे पर आए हावभाव को पढ़ कर जुगुनी को लगा कि अभी उसे ऐसा अडि़यल रुख नहीं अपनाना चाहिए. वह कोई तरकीब सोचने लगी ताकि उस पर कोई दोष भी न आए और उस के मन की मुराद भी पूरी हो जाए. यानी उस के मायके का सारा सामान और उपहार उस के कब्जे में आ जाए. उस ने एकांत में जा कर झट मायके अपनी अम्मा को फोन लगाया तथा उन्हें सारी बात से अवगत कराया और मुंबई रवाना होने से पहले उन्हें और बाबूजी को मिलनेजुलने के बहाने फोन पर ही ठीक एक दिन पहले बुला लिया.

अम्मा ने आते ही कमर कस ली. ‘‘जुगुनी, तुम बिलकुल फिक्र मत करना. देखो, मैं किस तरह से सारा दानदहेज तुम्हारे साथ मुंबई भिजवाती हूं. एक तो इन लीचड़ ससुरालियों ने दहेज की सारी रकम ऐंठ ली, दूसरे, अब वे सारा दानदहेज और गिफ्ट भी हजम कर लेना चाहते हैं.’’

अम्मा ने बाबूजी को बरगलाना शुरू कर दिया, ‘‘अजी सुनते हो, अब कान में रुई डाल कर सोना बंद करो. देखो, तुम्हारी गाढ़े पसीने की कमाई पर गैरों की गिद्धदृष्टि लगी हुई है.’’

बाबूजी के कान खड़े हो गए, ‘‘वह कैसे?’’

‘‘वह ऐसे कि जुगुनी की शादी में जो सामान तुम ने इतने जतन कर के दिए हैं, तेजेंद्र उन्हें अपने भाईबहनों को सौंप कर खाली हाथ ही मुंबई जा रहा है. अब भला, मेरी बिटिया टीवी, फ्रिज के बगैर एक पल को भी कैसे रह पाएगी? तेजेंद्र तो रोज ड्यूटी बजाने औफिस को चला जाया करेगा जबकि मेरी गुडि़या घर में अकेली दीवारों पर रेंगती छिपकलियां देख कर ही सारा समय काटेगी. तेजेंद्र के भाईबहन दहेज के सामान पर जोंक की तरह चिपके हुए हैं. उस ने तो दहेज में मिला स्कूटर पहले ही अपने भाई प्रेमेंद्र के हवाले कर दिया है.’’

बाबूजी अपनी पत्नी के बहकावे में आने से पहले थोड़ीबहुत जो समझदारी दिखा सकते हैं वह उस से बातें करने के बाद पलभर में उड़नछू हो जाती है. उन्होंने अम्मा को समझाने की कोशिश की, ‘‘अभी कुछ ऐसा बखेड़ा खड़ा मत करो क्योंकि अभी शादी को हफ्ताभर ही तो हुआ है. अगर मैं तेजेंद्र के पापा से इस बारे में कुछ कहूंगा तो यह अच्छा लगेगा क्या? आखिर, यह तुम्हारा घर नहीं, बिटिया का ससुराल है.’’

अम्मा तुनक उठी, ‘‘अजी, ऐसा अच्छाभला सोचने लगोगे तो ससुराल में तुम्हारी बिटिया का जीना दूभर हो जाएगा. कल को ये लोग उस का गला भी घोंट सकते हैं. तेजेंद्र के घर वाले कितने कमीने हैं, इस बात का सुबूत देने की जरूरत नहीं है. उन के हौसले को बढ़ने से पहले ही तोड़ना होगा. सांप के फन उठाने से पहले ही उसे कुचल देना होगा. वरना, एक दिन तुम्हारी बेटी को चिथड़ा पहना कर वापस मायके भेज दिया जाएगा. तलाक तक की नौबत आ जाएगी. हो सकता है कि वे उसे जिंदा फूंकने का दुस्साहस भी करें, हां.’’

उस के शब्द सुन कर तो बाबूजी ऐसे चिहुंक उठे जैसे किसी पहाड़ी बिच्छू ने उन्हें डंक मार दिया हो. वे अच्छी तरह समझ रहे थे कि उन की पत्नी उन्हें जुगुनी के ससुराल वालों के खिलाफ बरगला रही है. उन्होंने मांबेटी दोनों को दुनियाभर के चमचमाते सामान के पीछे पागल होते पहले भी देख रखा है. पर, उन्हें यकीन है कि जुगुनी की अम्मा ने जो मन में ठान लिया है, वह उसे पूरा कर के ही दम लेगी. और अगर उन्होंने उस के मनमुताबिक नहीं किया, तो वह उन्हें चैन से जीने न देगी, खानापीनासोना सब हराम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- बच्चे की चाह में : भौंरा ने कैसे सिखाया सबक

वे उधेड़बुन में खो गए. चलो, तेजेंद्र के पापा से बात कर ही लेते हैं. भले ही उन्हें और उन के परिवारजनों के गले से मेरी बात नीचे न उतरे, पर उन्हें तो मनाना ही होगा कि वे दहेज का सारा सामान तेजेंद्र के साथ रवाना कर दें. वरना जुगुनी की अम्मा उन की जान खा जाएगी. उन के परिवार वालों को बुरा लगता है तो लगने दो. जुगुनी को भी इस दो कौड़ी की ससुराल में कहां रहना है? उसे तो मुंबई महानगर में अपनी जिंदगी गुजारनी है तेजेंद्र के साथ.

बाबूजी का मन अभी भी हिचक रहा था. रात को अम्मा ने उन्हें गहरी नींद से जगा कर फिर उन पर दबाव बनाया, ‘‘पौ फटते ही तेजेंद्र के बड़ेबुजुर्गों से बात कर लेना क्योंकि कल शाम की ही ट्रेन से जुगुनी और तेजेंद्र को मुंबई के लिए कूच करना है.’’

सो, सुबह जब बाबूजी उठे तो वे हिम्मत बटोर कर, चाय की चुसकी लेते हुए तेजेंद्र के पापा से मुखातिब हुए, ‘‘भाईसाब अब आप का बेटा तेजेंद्र घरवाला गृहस्थ बन गया है. मुंबई में अपनी बीवी के साथ रहेगा. उस के यहां यारदोस्तों का आनाजाना होगा. इस बार अपनी दुलहन ले कर पहुंचने पर, वे उस से पूछेंगे कि तेजेंद्र, ससुराल से तुम्हें क्या मिला है, तब तेजेंद्र उन से क्या कहेगा कि दहेज तो बाप के घर छोड़ आया हूं. बस, बीवी ले कर आया हूं? वे तो समझेंगे कि बिटिया का बाप तो कंगला है जिस ने उसे एक धेला भी नहीं दिया. मुफ्त में अपनी बेटी उस के गले मढ़ दी.

‘‘सच, यह सोच कर मेरा दिल शर्म से डूबा जा रहा है. बेटी के बाप की तो नाक ही कट जाएगी. सो, मेरी आप से विनती है कि तेजेंद्र को अपने साथ कुछ सामान जैसे टीवी, फ्रिज वगैरा ले जाने की इजाजत जरूर दे दीजिए जिन्हें वह अपने महल्ले वालों और दोस्तों को दिखा सके कि हां, किसी फटीचर खानदान में उस की शादी नहीं हुई है.’’

बाबूजी ने दोनों हाथ जोड़ कर अपनी बात को इतने सलीके से पेश किया था कि तेजेंद्र के पापा से प्रतिक्रिया में कुछ भी कहते नहीं बना. वे हकला उठे, ‘‘मुझे इस में क्या आपत्ति हो सकती है?’’

वहां उपस्थित तेजेंद्र का छोटा भाई प्रेमेंद्र भी बोल उठा, ‘‘हां हां, अगर भाईसाहब ये सामान खुद ले जाने में सक्षम हों तो इस से अच्छी बात क्या हो सकती है. हम तो सोच रहे थे कि भाभीजी का सामान हम खुद धीरेधीरे मुंबई पहुंचा देंगे. इसी बहाने मुंबई भी आनाजाना बना रहेगा.’’

जुगुनी ने सोचा, ‘अगर दहेज का सामान अभी हमारे साथ चला जाएगा तो इन कमीनों द्वारा फुजूल में मुंबई आ कर मेरा दिमाग खराब करने से छुटकारा भी मिल जाएगा.’

उस वक्त बाबूजी अम्मा का मुंह ताकने लगे जैसे कि कह रहे हों कि तुम तो कह रही थी कि दहेज का सारा सामान तेजेंद्र के घर वाले हड़पना चाहते हैं जबकि वे सभी सारे सामान को तेजेंद्र के साथ सहर्ष भेजने को तैयार हैं.

अम्मा ने उन के हावभाव को कनखियों से देखा और मुंह बिचका लिया. तुम्हें जो मगजमारी करनी है, वह करो. हमें तो दहेज का सामान बस मुंबई रफादफा करना है.

सो, कुछ मामूली उपहारों को छोड़ कर बाकी सामान धीरेधीरे 2-3 खेपों में मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया. तेजेंद्र मायूस हो गया, यह सोचते हुए कि मेरे घर वाले सोच रहे होंगे कि तेजेंद्र भौतिकवादी हो गया है. उसे अपने घर वालों से ज्यादा निर्जीव वस्तुओं से प्यार हो गया है.

वैसे तो, वह शादी से पहले ऐसी मानसिकता वाले लोगों की नुक्ताचीनी करने से बाज नहीं आता था. भाइयों में सब से छोटे भाई गजेंद्र ने सभी को समझाया, ‘‘भैया सुलझे हुए विचारों के भले आदमी हैं. वे स्वार्थी कभी नहीं हो सकते. उन्हें तो मर्यादित जीवन और अच्छे संस्कारों से हमेशा प्यार रहा है. स्वार्थपरता से तो उन्हें सख्त नफरत है. इसलिए हमें उन के बारे में कोई अनापशनाप धारणा नहीं बनानी चाहिए.

वे हम से और हमारी पारिवारिक संस्कृतियों से हमेशा जुड़े रहे हैं. हां, भाभीजी के बारे में अभी मैं कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कह सकता कि भविष्य में वे अपने ससुराल में क्या गुल खिलाएंगी. पर, यह तो तय है कि वे भारत में पाकिस्तान बनवा कर ही दम लेंगी.’’

तेजेंद्र के विवाह के चिह्न के तौर पर घर में कुछ भी उपलब्ध न रहने के कारण उस की तीनों बहनें नंदिनी, मीठी और रोशनी कुछ समय तक सदमे में थीं. शादी के उल्लास और चहलपहल के बाद अचानक छाए सन्नाटे से घर का कोनाकोना भांयभांय कर रहा था. उन की मां तो डेढ़ साल पहले ही डाक्टर की गलत दवा के कारण मौत का शिकार हो चुकी थीं. मां की असामयिक मौत के बाद, पापा गुमसुम रहने लगे थे.

बड़े भाई कमलेंद्र अपनी एकल पारिवारिक व्यवस्था में ही इस तरह उलझ गए थे जैसे उन का इस के सिवा दुनिया में कुछ और है ही नहीं. ऐसे में, परिवार को तेजेंद्र से ही बड़ी उम्मीदें थीं. उन्हें उन से आर्थिक मदद से अधिक मानसिक संबल की अपेक्षा थी. प्रेमेंद्र कोचिंग इंस्टिट्यूट चला कर अपनी और अपनी बहनों की आर्थिक आवश्यकताएं पूरी कर ही लेता था. पापाजी के पैंशन के रुपए भी काम में आ जाते थे.

इस दरम्यान, जुगुनी की अम्मा का मुंबई आनाजाना अधिक बढ़ गया था. वह जुगुनी को ससुराल से भरसक दूरी बनाए रखने के लिए सचेत करती रहती थी. इस के लिए नएनए तौरतरीके भी वह उसे बताती रहती थी.

एक दिन उस ने जुगुनी से कहा, ‘‘अगर तेजेंद्र के मन में अपने भाईबहनों के प्रति लगाव बना रहेगा तो उसे उन की आर्थिक मदद भी करनी पड़ेगी. सो, तुम्हारी कोशिश ऐसी होनी चाहिए कि उन के बीच संबंधों में दरार बढ़ती जाए. अभी तो उस की तीनों बहनें अनब्याही हैं. उन की शादी के लिए तेजेंद्र को ही पैसे खर्च करने पड़ेंगे. उस के पापा और कमलेंद्र तो कुछ भी करने से रहे. देखो, कमलेंद्र कितनी होशियारी से उन से कन्नी काट गया है. दरअसल, तुम्हें तो दूल्हा कमलेंद्र जैसा मिलना चाहिए था.’’

अम्मा कमलेंद्र का गुणगान करते हुए तेजेंद्र के नाम पर रोरो कर अपना माथा पीटती. एक दिन उस ने जुगुनी से कहा, ‘‘कुछ ऐसे गंभीर हालात पैदा करो कि तेजेंद्र की बहनें कुंआरी ही बूढ़ी हो जाएं. इस से तुम्हें फायदे होंगे-एक तो तेजेंद्र को उन की शादी पर पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे, दूसरे, तेजेंद्र के कमीने परिवार की सारे समाज में थूथू हो जाएगी.

‘‘जिस घर में बेटियां और बहनें अविवाहित रह जाती हैं, समाज में उसे बड़ी नीची निगाह से देखा जाता है. उस के बाद तुम अपनी सहेलियों और जानपहचान वालों में भाईबहन के रिश्ते के बारे में कुछ गंदी अफवाहें फैला देना. देखना, सारे के सारे सदमों से न केवल बीमार होंगे बल्कि दुश्ंिचताओं में पड़ कर पीलिया से ग्रस्त हो कर दम भी तोड़ देंगे.’’

पर, तेजेंद्र ने तो संकल्प ले रखा था कि वह अपने सहोदरों की जीवननैया पार लगा कर ही दम लेगा. इस बीच, प्रेमेंद्र ने तेजेंद्र को नंदिनी की शादी से संबंधित बातचीत करने और इस बाबत अन्य बंदोबस्त करने के लिए आने का आग्रह किया. जब अम्मा को इस बारे में पता चला तो उस ने जुगुनी को दिनरात बरगलाया, ‘‘बिटिया, तेजेंद्र को किसी भी कीमत पर नंदिनी की शादी के बारे में बातचीत करने के लिए उस के घर मत जाने देना.’’

इस तरह जिस शाम तेजेंद्र को ट्रेन पकड़नी थी, जुगुनी दहेज के मुद्दे पर उस से झगड़ बैठी. उस ने तेजेंद्र से कहा, ‘‘जब तक तुम दहेज में मिला स्कूटर प्रेमेंद्र से छीन कर वापस नहीं लाओगे, तुम्हें तुम्हारे कमबख्त भाईबहनों के पास जाने नहीं दूंगी.’’ फिर, उस ने उस के पर्स से रिजर्वेशन टिकट निकाल कर फाड़ कर चिंदीचिंदी कर दिया. झगड़े पर उतारू औरत के सामने वह बेबस हो गया.

दूसरी और तीसरी बार भी जब वह नंदिनी के लिए लड़का देखने जाने की तैयारी में था तो जुगुनी ने उसे इसी तरह घर न जाने के लिए मजबूर कर दिया. तेजेंद्र तो जुगुनी के जोरजोर से शोर मचाने के कारण ही सहम जाता था, महल्ले वालों में शोर मच जाएगा तो उसी की बदनामी होगी. गलती भले ही औरत की हो, दुनिया पुरुष को ही दोषी ठहराती है.

जुगुनी ने उस की कमजोर नस पहचान ली थी और जबजब वह किसी ऐसे ही निहायत जरूरी काम से अपने पैतृक घर जाने का मन बनाता, जुगुनी शोर मचाने लगती और तेजेंद्र खामोश हो कर बैठ जाता. वह उस की कमजोर नस पर हाथ रख देती.

ये भी पढ़ें- कोठे में सिमटी पार्वती

बहरहाल, हर बात में तूतूमैंमैं उन के दांपत्य जीवन का रोजमर्रा का हिस्सा बन गया था. जुगुनी तो मुंहफट थी ही, लेकिन जब उग्र होती तो गालीगलौज भी करने लगती. ऐसे में, तेजेंद्र अपना माथा पीट कर अपने बुरे समय को कोसता रहता. उस ने तो अपने ही क्षेत्र की लड़की से सिर्फ इसलिए शादी की थी कि उस की आदतें, रहनसहन आदि उसी की तरह होंगे जिस से रिश्तेदारी निभाने में कोई अड़चन नहीं आएगी. वह मुंबई में रह रहा होगा जबकि उस का और उस की पत्नी का परिवार सुखदुख में एकदूसरे के साथ होगा.

मुंबई में ही उस के लिए कितने ही शादी के प्रस्ताव आए थे. पर, उस ने सब से न कर दिया कि शादी करूंगा तो अपने ही क्षेत्र की किसी संस्कारी लड़की से, वरना नहीं करूंगा.

तेजेंद्र के पापा सेहत से और अपने अक्खड़ स्वभाव से इस लायक नहीं थे कि वे अपनी जिम्मेदारियों को निबटाते. कुल मिला कर वे अपने गृहस्थ जीवन के प्रति उदासीन हो गए थे. यह सोच कर कि मेरे सारे बेटे तो इतने बड़े और समझदार हो ही गए हैं कि वे उन की जिम्मेदारियों को भलीभांति निभा सकें.

इस बीच, तेजेंद्र ने मुंबई से फोन कर के अपने हाथ खड़े कर दिए, ‘‘प्रेमेंद्र, तुम्हारी भाभी मुझे तुम लोगों के लिए कुछ भी करने की इजाजत नहीं देतीं. इसलिए मैं तुम लोगों के लिए कुछ भी न कर पाने के लिए मजबूर हूं.’’

थकहार कर प्रेमेंद्र ने खुद नंदिनी के लिए एक रिश्ता तय किया, वह भी बड़ी अफरातफरी में क्योंकि उस की उम्र शादी के लिहाज से ज्यादा हो रही थी. नंदिनी की शादी हुई, पर अफसोस कि सफल नहीं रही. यह सब हताशा में उठाए गए कदमों के कारण हुआ. किसी को क्या पता था कि जिस लड़के के साथ नंदिनी का विवाह हुआ है, उस का पहले से ही किसी औरत के साथ नाजायज संबंध है जिस से उस की एक संतान भी है.

अम्मा को जब जुगुनी से यह बात पता चली तो वह फूली न समाई, ‘‘चलो, उस कमीने परिवार की बरबादी शुरू हो गई है. अब उन की बरबादी का मंजर हम तसल्ली से देखेंगे. कमीने प्रेमेंद्र को खुद पर कितना गरूर था. हमारे दहेज का स्कूटर हथियाने का उसे अब अच्छा दंड मिला है. उस की बहनों ने भी दहेज का सामान कब्जा कर बहती गंगा में खूब हाथ धोया. अब उन की मांग में कभी सिंदूर नहीं सजेगा, यह मेरी साजिश है. उन सब का ऐसा सत्यानाश हो कि वे फिर कभी आबाद न हो सकें और तेजेंद्र का सारा खानदान मटियामेट हो जाए.’’

एक दिन अम्मा ने जुगुनी को फोन पर बतलाया, ‘‘देखना, नंदिनी को जल्दी ही ससुराल से खदेड़ दिया जाएगा और वह घर आ कर बैठेगी. अब उस का दूसरा ब्याह न हो सकेगा क्योंकि यह सब मेरे ही टोनेटोटके का असर है. मैं एक डायन के भी संपर्क में हूं जिस ने अपने कर्मकांडों से तेजेंद्र के परिवार को नेस्तनाबूद करने का मुझ से वादा किया है.’’

जुगुनी खुश थी कि उस की अम्मा उस के रास्ते के सारे कांटे हटा कर उस की जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करने में जुटी हुई है. वैसे भी, वह अकेले यह सब कैसे कर पाती? टोनेटोटकों और औघड़बाजी के बारे में तो उसे इतना ज्ञान भी नहीं है जितना अम्मा को है. इसी वजह से अम्मा का मुंबई आनाजाना बढ़ गया. उस का मुंबई आने का तो उद्देश्य ही था कि येनकेनप्रकारेण तेजेंद्र का अपने परिवार से मोहभंग करा कर उसे ऐसी हालत में छोड़ा जाए जैसे धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का. आखिरकार, वह अपनी बीवी के ही तलवे चाटेगा.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

Lockdown में Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया Sad Song हुआ रिलीज, देखें Video

03भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह (Akshara Singh) दिन अपनें फैन्स के बीच अपने खूबसूरती और एक्टिंग के चलते छाई रहतीं हैं. वह कुछ समय से एक्टिंग के साथ-साथ गायन में भी काफी सक्रिय रहनें लगी हैं. बीते साल अक्षरा सिंह के कई भोजपुरी वीडियो सौंग रिलीज हुए थे जिसे यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज मिल चुकें हैं.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri क्वीन मोनालिसा ने पति के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो, कैप्शन में लिखी ये बात

इस Lockdown में जब उनके सभी फैन्स बोर हो रहें हैं तो ऐसे में अक्षरा सिंह नें अपनें फैन्स की बोरियत दूर करने के लिए अपने औफिसियल यूट्यूब चैनल पर एक नया भोजपुरी वीडियो सैड सांग (New Bhojpuri Sad Song) ऐ चंदा (Ae Chanda) रिलीज किया है. अक्षरा सिंह नें इस गानें को लौकडाउन (Lockdown) के चलते अपनें घरों से दूर फंसे लोगों को समर्पित किया है जिसे दर्शकों का बहुत अच्छा रेस्पौन्स मिल रहा है. अक्षरा सिंह का यह नया गाना यू-ट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड में हैं.

 

View this post on Instagram

 

Video is coming soon💜 On “Akshara singh official” https://youtu.be/6_6x63ugMh8

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

अक्षरा के इस नए भोजपुरी वीडियो में अक्षरा सिंह एक नवविवाहिता के रूप में नजर आ रही हैं. इस गाने में उनका पति उनसे दूर दिखाया गया है. जिसकी याद में वह आंसू बहाती नजर आ रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown में भोजपुरी एक्ट्रेसेस का Tik Tok जलवा , देखें Videos

ऐ चंदा (Ae Chanda) नाम से रिलीज किये गए इस एल्बम को अक्षरा सिंह नें खुद अपनी आवाज में गाया है जिसके गीत लिखें हैं राज कुमार सहानी (Raj Kumar Sahani) नें और संगीत दिया है अजय सिंह (Ajay Singh) और बच्चा जी (Bachcha ji ) नें. इस वीडियो अल्बम के म्यूजिक अरेंजर बच्चा जी (Bachcha ji) हैं और डिजिटल हेड की जिम्मेदारी विक्की यादव (Vicky Yadav) नें निभाई है. इसे लेबल दिया है अक्षरा सिंह के औफिसियल यूट्यूब चैनल नें.

 

View this post on Instagram

 

बचपन से ये सुनते आरही हूँ (तू हिंदू बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा) ऐसे हालात में ना की धर्म, ना कोई मज़हब, बस है तो सिर्फ़ और सिर्फ़ इंसानियत क्यूँकि धर्म जाती और मज़हब से बड़ी है इंसानियत इसलिए इस वक्त पर इंसानियत को ज़िंदा रखिए और सबलोग अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहिए और Lockdown का पालन करिये 🙏 विशेष आग्रह के साथ आपलोगो को शब्बे बारात की मुबारक बाद जय हिंद🙏🇮🇳

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

अक्षरा को भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता हैं. भोजपुरी बेल्ट में उनके फैन्स की तादाद लाखों की सख्या में है. वह भोजपुरी फिल्मों के साथ ही छोटे पर्दे पर भी सक्रिय रहतीं हैं. उन्होंने छोटे पर्दे पर अपना पहला सीरियल “काला टीका” किया था.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस अंजना सिंह ने Lockdown के दौरान बांटा गरीबों में राशन, देखें Photos

महज 25 वर्ष की उम्र में अक्षरा सिंह ने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं हैं. आज अक्षरा सिंह के पास फिल्मों की लाईन लगी रहती है. लेकिन वह फिल्मों के चयन के मामले में बडी ही संजीदा है. वह अभिनय के साथ गायन और में भी रूचि रखती है. उन्हें अभिनय विरासत में मिली, उनके पिता बिपिन सिंह भोजपुरी फिल्मों के स्थापित अभिनेता हैं, तो उनकी माता नीलिमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सहायक अभिनेत्री के साथ साथ थिएटर आर्टिस्ट भी है. आज के दौर में अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे महंगी हिरोईनों में गिनी जाती है.

Lockdown के दौरान यह भोजपुरी फिल्में आप बार-बार जरूर देखना चाहेंगे

35 करोड़ की आबादी वाले भोजपुरी बेल्ट में हिंदी फिल्मों की तरह भोजपुरी फ़िल्में (Bhojpuri Movie) भी दर्शकों को खासा पसंद है. भोजपुरी सिनेमा देखने वाले यूपी, बिहार के साथ ही दिल्ली, मुम्बई सहित देश के सभी राज्यों में फैलें हुयें हैं. क्यों की भोजपुरी बेल्ट के लोग काम के तलाश में पलायन कर जाते हैं. अब जब नौकरीपेशा से लेकर कामगार वर्ग लौक डाउन (LOCKDOWN) के चलते अपने घरों में बैठा हुआ है. तो इस खाली समय में मनोरंजन के साधनों की आवश्यकता बढ़ गई है. लोग अपने बोरियत को दूर करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहें हैं.

लोगों के लिए इस बोरियत भरे समय में डिजिटल माध्यम और यूट्यूब सबसे बड़ा सहारा बन कर उभरा है. इस दौर में भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले सिनेमाहाल में तो जा नहीं सकतें हैं क्यों लॉक डाउन ने मनोरंजन के सभी साधनों पर तालाबंदी कर रखा है. इस स्थिति में भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले निराश न हों क्यों यहाँ हम आप को बता रहें हैं भोजपुरी की 10 बेहतरीन फिल्मों के बारें में. जिसे आप घर बैठे ही यूट्यूब पर हाई डेफिनेशन (HD) क्वालिटी में फ्री में देख सकतें हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown के चलते भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर की ऐसी फोटोज और वीडियो

दबंग सरकार…

इस फिल्म की कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है. फिल्म की कहानी से दर्शक खुद को जोड़ कर देखनें को मजबूर हो जातें हैं. फिल्म में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा अवस्थी  के साथ ही सीपी भट्ट, दीपिका त्रिपाठी , कृष्ण कुमार , संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी , अनूप अरोरा , विनीत विशाल , अजय सिंह , जयशंकर पांडेय , सुभाष यादव , आयुषी तिवारी आदि हैं का जोरदार अभिनय देखने को मिलता है. फिल्म का निर्देशन निर्देशक योगेश राज मिश्रा ने किया है और लिखा है मनोज पांडेय नें.छायांकन अमिताभ चंद्रा का है तो संगीत धनञ्जय मिश्रा नें दिया है.

गदर…

इस फिल्म में पवन सिंह और निधि झा का रोमांश देखने लायक है. फिल्म में नेहा सिंह, सुशील सिंह, मोनालिसा, राजेश सिंह, प्रिया शर्मा, उमेश सिंह, राजू सिंह माही, लोटा तिवारी, हीरा यादव, रोहन सिंह राजपूत तथा सीमा सिंह का जबरदस्त अभिनय भी देखनें को मिलेगा. निर्देशन रमाकांत प्रसाद नें किया हैं और निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह, बबलू एम गुप्ता और रवि सिन्घ राजपूत हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown के दौरान भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें VIDEO

पटना से पाकिस्तान…

साल 2015 में रिलीज़ हुई इस फिल्म नें भोजपुरी बेल्ट के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. यह फिल्म अपनी कहानी और कलाकारों के अभिनय की बदौलत भोजपुरी की हिट फिल्मों में शुमार है. इस फिल्म को यूट्यूब पर साल 2016 में रीलीज किया गया. फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Patna Se Pakistan) में दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के अलावा काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, मनोज सिंह टाइगर “बतासा चाचा” सुशील सिंह और अशोक समर्थ ने मुख्य भूमिका निभाई है.

बहूरानी…

यह भोजपुरी की उन फिल्मों में शुमार है जो पारिवारिक होने के साथ ही महिला प्रधान फिल्म हैं. इस फिल्म के पटकथा व निर्देशक पराग पाटिल हैं व लेखक शिव प्रकाश सरोज. संगीतकार राम परवेश व दामोदर राव, गीतकार राजेश मिश्रा, एस. के. चैहान, शिव प्रकाश सरोज का है. फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी जगमिंदर सिंह नें निभाई है. फिल्म में शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज दीपू, पूनम दूबे, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, बबलू यादव, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, दिव्या द्विवेदी, परी पाण्डेय, रोहित राज का जोरदार अभिनय देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus Lockdown: मोनालिसा ने शेयर की पूल की फोटो, फैंस को दिया से मैसेज

प्रशासन…

इस फिल्म नें अत्याचार और भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार किया है. फिल्म में सुपरस्टार शुभम तिवारी एक जांबाज और ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में लुट, खसोट, अत्याचार में लगे भ्रष्टाचारियों से लड़ते हुए दिखतें हैं. इस फिल्म में शुभम तिवारी के अपोजिट रानी चटर्जी की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था. फिल्म में शुभम तिवारी, रानी चटर्जी के अलावा अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, मनोज सिंह टाईगर, राम मिश्रा, सोनू झा, देव सिंह, बिपिन सिंह, सपना, राकेश त्रिपाठी, बबलू यादव नें प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.

लव और राजनीति…

इस फिल्म में रवि किशन के साथ अंजना सिंह ने की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. इन दोनों कलाकारों की रोमांटिक जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म के निर्देशक हर्ष आनंद हैं और निर्माता आशा देवी, सुचेता टैगोर हैं संगीत का एसआरके संगीत का है.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: कोरोना से लड़ने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने दिए 1 लाख रुपए

बलम जी लव यू…

फिल्म मुख्य रूप से कुश्ती पर आधारित है, जो कि लव एंगल से जोड़ी गई है. इसमें खेसारी नें एक सीधे साधे लड़के का रोल निभाया है. तो काजल राघवानी नें एक तेजतर्रार पढ़ी लिखी लड़की का किरदार निभाया हैं. इस फिल्म में देव सिंह, अशोक समर्थ, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, संजय महानंद नें भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.

मोकामा 0 किमी…

यह फिल्म बिहार के अंडरवर्ल्ड व गैंगवार पर आधारित है. इसमें भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल और अभिनेत्री आम्रपाली दूबे व अंजना सिंह की जोड़ी ने जोरदार अभिनय किया है. फिल्म के निर्माता सुजीत तिवारी हैं साथ ही इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अंजना सिंह, के साथ संजय पांडे, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस नें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

संघर्ष…

सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में एक दर्जन से अधिक अवार्ड जीतनें वाली इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, रितु सिंह , अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, सुबोध सेठ, प्रेरणा सुषमा, दीपक सिन्हा, देव सिंह, सुमन झा, यदुवेंद्र यादव ने अपनें अभिनय से जान फूंक दी है.  फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का मर्मस्पर्शी किरदार जहां मन को भावुक कर देता है, वहीं अवधेश मिश्रा का चरित्र समाज को सीख देता है.

ये भी पढ़ें- #Lockdown: इस लौक डाउन में क्या कर रहीं है भोजपुरी एक्ट्रेसेस

निरहुआ चलल ससुराल -2…

जबरदस्त एक्शन, रोमांच, और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, देव सिंह, अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, मनोज सिंह टाइगर, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, माया यादव, किरण यादव, शकीला मजीद, सुबोध सेठ, गोपाल राय नें कमाल की एक्टिंग की है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें