वे लमहे : भाग 1

कभी कभी अचानक ही ऐसी बात हो जाती है, जो सोच से परे है. ऐसी ही एक पुरानी घटना का जिक्र पुनीत के एक दोस्त राजेश ने किया.

राजेश तकरीबन 40 साल बाद पुनीत से मिला था. उन दिनों वह एक जहाज में अफसर था और जहाज के साथ भारत से बाहर जाया करता था. जहाज भारत से निर्यात होने वाली चीजें विदेश ले जाता और वापसी में आयात होने वाली चीजें लाता था.

राजेश कालेज से निकल कर जहाज पर नयानया ट्रेनिंग अफसर लगा था. उस का जहाज मुंबई से आस्ट्रेलिया जाता था और रास्ते में मद्रास (अब चेन्नई), कोचीन (अब कोच्चि), सिंगापुर, मलयेशिया, श्रीलंका से भी सामान लाद लेता था, फिर आस्ट्रेलिया के अलगअलग बंदरगाहों से होता हुआ भारत आता था.

राजेश शाकाहारी था और सिगरेट या शराब भी नहीं छूता था. सागर की लहरों पर जबरदस्त उछाल, जिसे रोलिंग व पिचिंग कहते हैं, के चलते उसे वहां के माहौल में ढलने में कुछ हफ्ते लगे. जहाज पर दूसरी सु़विधाओं के साथ अफसरों को केबिन भी दिया जाता था.

राजेश का जहाज श्रीलंका, सिंगापुर, मलयेशिया होता हुआ आस्ट्रेलिया के पश्चिमी पोर्ट (बंदरगाह) फ्रीमैंटल यानी पर्थ पहुंचा.

राजेश सिंगापुर, मलयेशिया या श्रीलंका से बिलकुल प्रभावित नहीं था, क्योंकि उन दिनों वे विकसित नहीं थे, पर आस्ट्रेलिया का एक खास आकर्षण उस के मन में शुरू से था और पर्थ शहर तो उसे बड़ा शानदार लगा था. वहां पहली बार वह अपने दोस्तों के साथ नाइट क्लब में गया था. गोरीगोरी सुंदरियों के साथ उस ने 2-4 डांस स्टैप किए थे. वैसे, शुरू में उसे काफी हिचक हुई थी.

ये भी पढ़ें- पाखंडी तांत्रिक

अब जहाज दूसरे पड़ाव दक्षिणी तट के ऐडिलेड पोर्ट पर था. राजेश पुनीत से कह रहा था कि जहाज पर काम करना बहुत मुश्किल है, इसीलिए जब जहाज किनारा छोड़ चुका होता है, रोजाना 4-4 घंटे की 2 शिफ्ट करनी होती हैं. कोई छुट्टी नहीं. अगर कोई समस्या हुई, तो उस का हल उसी समय मुहैया साधनों से जल्दी करना होता है. ऊपर से मौसम की मार और लहरों पर उछलते जहाज पर अपना बैलैंस बनाए रख कर अपना काम करते रहना चाहिए.

खैर, तीसरे दिन वह ऐडिलेड पहुंचा. अपना काम खत्म कर के वह थोड़ा सैर पर निकला और अकेले ही एक बीच पर जा बैठा. वहां गोरीगोरी सुंदरियां वौलीबाल खेल रही थीं, वे भी सिर्फ बिकिनी में. वहीं थोड़ी देर तक इस नजारे का मजा ले कर वह जहाज पर लौट आया और अपने केबिन में सोफे पर लेट गया. 2 घंटे बाद उस की शिफ्ट थी.

आमतौर पर केबिन का दरवाजा अंदर से बंद नहीं किया जाता. तभी दरवाजे पर दस्तक हुई. उस के ‘कम इन’ बोलने पर दरवाजा खुला तो देखा कि एक लड़की खड़ी थी. उस की उम्र 16 साल के आसपास होगी. वह टाइट जींस और टीशर्ट के ऊपर जैकेट पहने थी. पतली कमर, गोरी टांगें, सुनहरे खुले रेशमी बाल यानी वह काफी हसीन थी.

राजेश पहले तो उसे कुछ देर तक हैरानी से देखता रहा, फिर लड़की के  ‘हाय’ का जवाब ‘हाय’ में दिया. बातचीत की पहल उसी लड़की ने की, ‘‘मैं मारिया, आप कैसे हैं?’’

‘‘मैं राजेश. मैं ठीक हूं, थैंक्स, अंदर आओ और बैठो,’’ सोफे की ओर इशारा कर के राजेश बोला.

‘‘मुझे विदेशी नोट व सिक्के जमा करने का शौक है. साथ ही, भारत के बारे मेंकुछ ज्यादा ही दिलचस्पी है. मैं इस के बारे में कुछ किताबें भी पढ़ चुकी हूं. कलकत्तामें मेरी एक पैनफ्रैंड भी है. मैं आप से भारतीय करंसी मिलने की उम्मीद करती हूं,’’ मारिया एकसाथ सब बोल गई.

इस बीच राजेश सहज हो चुका था. वह बोला,  ‘‘ठीक है, वह तो आप को मिल जाएगी. कुछ लोगी? मैं तो नहीं लेता, पर दोस्तों के लिए रखता हूं.’’

‘‘नहीं. थैंक्स. वैसे, मैं बीयर लेती हूं, पर वह भी कभी खास मौके पर,’’ मारिया बोली.

‘‘मैं भी सीनियर्स के काफी कहने पर पार्टी में 2-4 घूंट बीयर ले लेता हूं. मैं रुपए निकाल रहा हूं, तब तक तुम कोल्ड ड्रिंक पी लो,’’ एक कोल्ड ड्रिंक उस की ओर बढ़ाते हुए राजेश बोला और अलमारी में रखे पर्स से नोट निकालने लगा.

फिर वह 5 और 10 रुपए का 1-1 नोट और कुछ सिक्के ले कर आया और बोला,  ‘‘ये लो इंडियन करंसी. अभी तुम्हारा एक डौलर मेरे 8 रुपए के बराबर है.’’थोड़ी देर तक वे दोनों आपस में बातें करते रहे. कुछ देश की, तो कुछ परिवार की.

राजेश ने पूछा, ‘‘अभी तुम ने कहा था कि तुम्हें भारत में दिलचस्पी है और तुम भारत के बारे में कुछ पढ़ भी चुकी हो. तो तुम क्या जानती हो भारत के बारे में?’’

‘‘जी, बहुत सी बातें. जैसे नमस्ते, धन्यवाद, आप कैसे हैं वगैरह बोल लेती हूं. आप अतिथियों का सत्कार करते हैं, यह भी जानती हूं. वहां की कुछ छोटी कहानियां, कुछ गौड्स के बारे में भी पढ़ा है. पर और भी जानना चाहती हूं,’’ मारिया बोली.

‘‘ठीक है, ऐसा करो कि कल तुम सपरिवार मेरे जहाज पर आना. तुम्हें कुछ और किताबें दूंगा. तुम्हारे मातापिता से मिलनाजुलना भी होगा और साथ में डिनर करेंगे. मुझे तुम अपने घर का फोन नंबर दो. मैं उन से डिनर पर आने के लिए कहूंगा,’’ राजेश बोला.

‘‘ठीक है, मैं मम्मीपापा से बात कर के बता दूंगी, पर आप इस नोट पर अपना साइन कर के इंडिया का पता पैंसिल से लिख दें.

‘‘आप से मिल कर बहुत खुशी हुई. आप बहुत अच्छे हैं और आप से भारतीयों के बारे में जो सुना, वह सही है,’’ इतना कह कर मारिया ने राजेश के हाथ पर एक चुंबन जड़ दिया और केबिन के बाहर जाने के लिए खड़ी हुई.

उन दिनों मोबाइल फोन का जमाना नहीं था. राजेश भी उस के साथ बाहर गैंगवे पर रखे फोन का नंबर नोट कर उसे देते हुए बोला, ‘‘डिनर के बारे में इस नंबर पर बता देना.’’

ये भी पढ़ें- कितने झूठ : क्या थी विकास की असलियत

वह मारिया के साथ नीचे तक आया और हाथ मिला कर विदा किया. उन दिनों जहाज के पोर्ट पर लगने पर एक फोन मिलता था, ताकि अफसर व कारोबारी से बातचीत हो सके.

राजेश ने मारिया के जाते ही उस के घर पर फोन कर के कल अपने जहाज पर डिनर पर आने का न्योता दिया.

काफी मिन्नत के बाद वे तैयार हुए. तकरीबन 2 घंटे बाद मारिया ने भी फोन कर के बताया कि अगले दिन शाम को वह सपरिवार डिनर पर आ रही है.

राजेश ने तुरंत चीफ स्टुअर्ड यानी पैंट्री मैनेजर को फोन कर के कल अपने मेहमानों के लिए कुछ स्पैशल भारतीय खाना खाने के लिए उस की राय ली और फिर बनाने को कहा.

राजेश ने अगले दिन 4 लोगों का डिनर अपने केबिन में ही मंगवा लिया. उसे उम्मीद थी कि मारिया के मातापिता तो शराब लेते होंगे और यह सब डाइनिंग हाल में मुमकिन नहीं था.

अगले दिन शाम के 6 बजे मारिया सपरिवार पहुंची. राजेश ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, फिर मारिया ने अपने मातापिता से राजेश का परिचय कराया.

कुछ देर बाद स्नैक्स और ड्रिंक्स शुरू हुआ. एक घंटे तक गपशप चलती रही, फिर सब मेहमानों ने भारतीय खाने की काफी तारीफ की.

जब चलने की बारी आई, तो मारिया ने झट से कहा, ‘‘आप ने मुझे किताबें देने का वादा किया था.’’

राजेश भी इस के लिए तैयार था. कुछ अपनी और कुछ दोस्तों से ली हुई भारत से संबधित किताबें इकट्ठी कर ली थीं. सो, उसे सौंप दीं.

वह उन लोगों को विदा करने जहाज के नीचे तक आया. उन्होंने भी उस से अगले दिन डिनर पर आने का वादा ले लिया, क्योंकि जहाज को 36 घंटे बाद जाना था.

कार स्टार्ट हुई और राजेश खड़ा हाथ हिला रहा था, तभी अचानक कार बंद हुई और मारिया की मां ने राजेश को बुलाया, फिर कार से बाहर आ कर एक गिफ्ट पैकेट उसे देते हुए बोलीं, ‘‘हमें अफसोस है कि यह गिफ्ट कार में रह गया था. बुरा न मानना, एक छोटा सा तोहफा हमारी ओर से.’’

राजेश ने पैकेट लेते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ विदा किया.

अगले दिन शाम को राजेश ने मारिया के घर चलने के लिए अपने दोस्त को साथ ले लिया था, क्योंकि उसे अकेले जाने में हिचक हो रही थी. साथ में एक गिफ्ट, जो उस ने सिंगापुर से अपने देश ले जाने के लिए लिया था, मारिया के लिए रख लिया.

एक टैक्सी ली और वे दोनों चल पड़े. मारिया और उस की मां ने उन का स्वागत किया. उस के पिता बाद में आए. मारिया की मां ने बातोंबातों में कहा कि मारिया ने फैसला किया है कि उस का पति एक भारतीय ही होगा.

खैर, खानापीना, गपशप खत्म कर के वे चलने के लिए बाहर निकले. उन्होंने टैक्सी बुला रखी थी.मारिया राजेश को टैक्सी तक छोड़ने आई और उस का हाथ पकड़ कर बोली,  ‘‘तुम कब तक यहां हो? यह मुलाकात हमेशा याद रहेगी,’’ उस की आंखों में हलकी सी उदासी झलक रही थी.

राजेश ने जब बताया कि कल दोपहर बाद उस का जहाज रवाना होगा, तो वह झट से बोली,  ‘‘मैं एक बार फिर मिलने की कोशिश करूंगी. अगर मैं नहीं आ सकी, तो भी आप मेरे दोस्त बने रहना.’’

राजेश हाथ मिला कर टैक्सी में बैठ गया. उस के दोस्त ने रास्ते में कहा,  ‘‘देखना, वह जरूर आएगी.’’

मारिया सचमुच जहाज खुलने से 2 घंटे पहले उस के केबिन में थी. दोनों ने कौफी पी, फिर मारिया ने कहा,  ‘‘देखो, आगे कब मिलना होगा या शायद नहीं भी हो. वैसे, तुम्हारे जहाज का क्या प्रोग्राम है? वापसी में भी यहां आना मुमकिन है क्या?’’

ये भी पढ़ें- Short Story : कबीरदास दुखी, कबीरदास सुखी

राजेश ने जब जहाज का प्रोग्राम बताया और वापसी में भी वहां आना ही होगा कहा, तो वह खुशी से उछल पड़ी और बोली,  ‘‘तब तो एक और मुलाकात होनी तय है. तुम्हारा अगला पड़ाव मैलबौर्न में है. मेरी आंटी वहीं रहती हैं. वे कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं.’’

इस के बाद वह गले मिली और हाथ मिला कर जहाज से नीचे उतर गई.

(क्रमश:)

 मारिया कौन थी और राजेश से क्या चाहती थी? क्या उन दोनों की दोबारा मुलाकात हो पाई? पढ़िए अगले अंक में…

जनता तो अब चंदन ही घिसेगी

वर्तमान सरकार की नीतियों से सब गङबङ हो गया, अब तो ऐसा ही लगता है. पहले नोटबंदी ने आम लोगों से ले कर गृहिणियों तक को परेशान किया और फिर जीएसटी के मकङजाल में व्यापारी ऐसे उलझे कि उन्हें इस कानून को समझने में वैसा ही लगा जैसे किसी क्रिकेट प्रेमियों को डकवर्डलुइस के नियम को समझने में लगता है.

नोटबंदी ने मारा कोरोना ने रूलाया

एक के बाद एक लागू कानूनों से पहले सरकार ने मौकड्रिल करना जरूरी नहीं समझा. परिणाम यह हुआ कि देश में असमंजस की स्थिति बन गई. नोटबंदी के समय तो आलम यह था कि लोग अपने ही कमाए पैसे मनमुताबिक निकाल नहीं सकते थे.

तब आर्थिक विशेषज्ञों ने भी माना था कि आगे चल कर देश को इस से नुकसान होगा. निवेश कम होंगे तो छोटे और मंझोले व्यापार पर इस का तगङा असर पङेगा. और हुआ भी यही. छोटेछोटे उद्योगधंधे बंद हो गए या बंदी के कगार पर पहुंच गए. बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें- गर्भवती हथिनी को खिलाया पटाखों वाला अनन्नास, मानवता को किया शर्मसार

मगर उधर सरकार कोई ठोस नतीजों पर पहुंचने की बजाय धार्मिक स्थलों, मूर्तियों और स्टैचू बनाने में व्यस्त रही.

परिणाम यह हुआ कि निवेश कम होते गए, किसानों को प्रोत्साहन न मिलने से वे खेती के प्रति भी उदासीन होते गए और रहीसही कसर अब कोरोना ने पूरी कर दी.

कोरोना वायरस के बीच देश में लागू लौकडाउन भी सरकारी उदासीनता की भेंट चढ़ गया और इस से सब से अधिक वही प्रभावित हुए जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाते हैं.

विश्व बैंक की रिपोर्ट और भारतीय अर्थव्यवस्था

सरकारी उदासीनता और लापरवाही का नतीजा भारत की अर्थव्यवस्था पर तेजी से पङा. हाल के दिनों में छोटेबङे उद्योगधंधे या तो बंद हो गए या बंदी के कगार पर जा पहुंचे. लाखों नौकरियां खत्म हो गईं. और अब तो भारतीय अर्थव्यवस्था को ले कर विश्व बैंक ने जो कहा है वह चिंता बढ़ाने वाली बात है.

विश्व बैंक ने हाल ही में यह कहा है कि कोरोना संकट से दक्षिण एशिया के 8 देशों की वृद्धि दर सब से ज्यादा प्रभावित हो सकती है, जिस में भारत भी एक है.

40 सालों में सब से खराब स्थिति

विश्व बैंक का यह कहना कि भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देश 40 सालों में सब से खराब आर्थिक दौर में हैं, तो जाहिर है आगे हालात और भी बदतर दौर में बीतेंगे.

‘दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था पर ताजा अनुमान : कोविड-19 का प्रभाव’ रिपोर्ट पेश करते हुए विश्व बैंक ने कहा है कि भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों में 40 सालों में सब से खराब आर्थिक विकास दर दर्ज की जा सकती है. दक्षिण एशिया के क्षेत्र, जिन में 8 देश शामिल हैं, विश्व बैंक का अनुमान है कि उन की अर्थव्यवस्था 1.8% से लेकर 2.8% की दर से बढ़ेगी जबकि मात्र 6 महीने पहले विश्व बैंक ने 6.3% वृद्धि दर का अनुमान लगाया था.

ये भी पढ़ें- चीनी सामान का बौयकाट : भक्तो को उकसाने का जरीया

भारत के बारे में विश्व बैंक का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में यहां वृद्धि दर 1.5% से लेकर 2.8% तक रहेगी.

विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया कि 2019 के आखिर में जो हरे निशान के संकेत दिख रहे थे उसे वैश्विक संकट के नकारात्मक प्रभावों ने निगल लिया है.

जाहिर है, इस से आने वाले दिनों में हालात बिगङेंगे ही. उधर सरकार के पास इस से निबटने और आर्थिक प्रगति के अवसर को आगे बढ़ाने में भयंकर दिक्कतों का सामने करना पङ सकता है.

मुश्किल में कारोबारी और मजदूर

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के उपायों के कारण पूरे दक्षिण एशिया में सप्लाई चैन प्रभावित हुई, तो कामगाज ठप्प पङ गए.

सरकार की खामियों की वजहों से लौकडाउन भी पूरी तरह असफल हो गया. देश में फिलहाल 2 लाख से अधिक कोरोना पीङितों की संख्या है और इस का फैलाव भी अब तेजी से होने लगा है.

उधर भारत में तालाबंदी के कारण सवा सौ करोङ लोग घरों में बंद हैं, करोङों लोग बिना काम के हैं और हालात इतने बदतर होते जा रहे कि कुछ बाजारों के खुलने के बावजूद कारोबार चौपट है. इस से बड़े और छोटे कारोबार बेहद प्रभावित हैं.

शहरों में रोजीरोटी मिलनी मुश्किल हो गई तो लाखों प्रवासी मजदूर शहरों से अपने गांवों को लौट चुके हैं और यह पलायन बदस्तूर जारी है.

विश्व बैंक ने किया आगाह

रिपोर्ट में यह आगाह किया गया है कि यह राष्ट्रीय तालाबंदी आगे बढ़ती है तो पूरा क्षेत्र आर्थिक दबाव महसूस करेगा. अल्पकालिक आर्थिक मुश्किलों को कम करने के लिए विश्व बैंक ने क्षेत्र के देशों से बेरोजगार प्रवासी श्रमिकों का समर्थन करने के लिए वित्तीय सहायता देने और व्यापारियों और व्यक्तियों को ऋण राहत देने को कहा है.

मगर भारत में जहां की राजनीति हर कामों पर भारी पङती है, वहां लोगों व व्यापारियों को आसानी से ॠण मिल जाएगा, इस में संदेह ही है. भारतीय बैंक की हालत पहले ही बङेबङे घोटालों की वजह से पतली है. भ्रस्टाचार ऊपर से नीचे तक है और यह भी सरकार की नीतियों को आगे ले जाने में बाधक है.

ये भी पढ़ें- भूखे लोगों का बने सहारा

उधर, सरकार के पास कोई माकूल रोडमैप भी नहीं है जिन से बहुत जल्दी देश में आर्थिक असमानता को दूर किया जा सके. सरकार के अधिकतर सांसद व मंत्री एसी कमरों में बैठ कर सरकार चलाना चाहते हैं.

जनता सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं दिखती. पर जैसाकि हमेशा से होता आया है, वही आगे भी होगा. देश को धर्म और जाति पर बांटा जाएगा फिर वोट काटे जाएंगे.

जनता जनार्दन क्या करे, सरकार के पास कहने के लिए तो है ही- प्रभु के श्रीचरणों में रहो, वही बेङापार करेंगे. यानी अब तो सिर्फ चंदन ही घिसते रहो…

भूपेश-राहुल और सर्वे का इंद्रजाल 

छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा में आजकल एक ही चर्चा सरगर्म है, अखबारों और सोशल मीडिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक सर्वे के अनुसार कांग्रेस के आलाकमान रहे राहुल गांधी से लोकप्रियता में आगे बताया गया है. यह समाचार और सर्वे की राजनीति किसी की समझ में आ रही है और किसी की नहीं. मगर असल किस्सा यह है कि भूपेश बघेल को एक मुख्यमंत्री के रूप में राहुल गांधी से लोकप्रियता में अव्वल बताने के पीछे बहुतेरे समीकरण हैं. हम आज यह सवाल उठाना चाहते हैं कि आखिर कोई मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकप्रियता के शिखर पर कैसे पहुंच जाता है. कोई सर्वे कंपनी रातों-रात सर्वे करके अपने बने बनाए खांचों को कैसे लोगों को परोसती है. और लोग बड़े आनंद के साथ उसे लुफ्त उठाते हुए सच मानने लगते हैं. मगर ऐसा कुछ भी नहीं होता. दरअसल, यह एक ऐसा मायाजाल है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री और महत्वपूर्ण लोगों को फंसा कर पिंजरे में कैद कर लिया जाता है.यह सब क्या है? क्या है इसकी हकीकत और पर्दे के पीछे की कहानी  आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताने का प्रयास कर रहे हैं.

भूपेश पर डाला डोरा!

छत्तीसगढ़ के लगभग सभी प्रमुख दैनिक, सोशल मीडिया में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  से जुड़ी एक खबर प्रकाशित हुई, जो आईएएनएस-सीवोटर के एक कथित अनसुने सर्वे से संबंधित थी. जिसमें बताया गया था कि एक सर्वे हुआ है जिसमें कांग्रेश के विभिन्न मुख्यमंत्रियों और राहुल गांधी के संदर्भ में जानकारी एकत्रित की गई तो यह तथ्य सामने आया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राहुल गांधी से भी आगे निकलकर लोकप्रिय हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- धरातल पर नदारद हैं सरकारी ऐलान

बता दें कि, पूर्व सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी कई दफ़ा अव्वल घोषित हुए थे, परन्तु बुरी तरह चुनावी जन-परीक्षा में फेल हुए थे. तब ये भी भी सुगबुगाहट थी कि, ऐसे विभिन्न सर्वे, वजन आधारित करवाए जाते हैं.

बहरहाल, ये तब की बात थी, तथा जरूरी नहीं कि, अब भी ऐसा ही कुछ परदे के पीछे से हो रहा हो.

ऐसे में, इस बात पर गाल बजा सकते  हैं कि, जब मात्र लगभग डेढ़ साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में भी अव्वल हो चुके हैं, तो अवश्य ही आगामी एक-दो वर्षों में वे कांग्रेस के अखिल भारत स्तर पर सबसे लोकप्रिय व प्रभावशाली नेता के रूप में उभरेंगे. ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि, कथित रूप से इतनी अल्प अवधि में, इन्होंने पंजाब के कैप्टेन अमरिंदर सिंह तथा राजस्थान के अशोक गहलोत को, इस कथित  सर्वे रिपोर्ट मे, बहुत  पीछे छोड़  दिया है.

ऐसे में, सवाल यह है  है कि,  आगामी 2-3 साल में अखिल भारतीय  राष्ट्रीय कांग्रेस की अगुवाई एक सामर्थवान छत्तीसगढ़िया नेता करेगा, यह  प्रदेश हेतु अति गौरव की बात होगी. इसलिए, तेज़ी से बढने वालों की टांग खीचने के स्थापित कांग्रेसी इतिहास के मद्देनज़र, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बेहद सावधान व सजग रहना होगा.

क्योंकि ऐसे सर्वे हमारी आज की आधुनिक व्यवस्था में होते रहते हैं. जो सिर्फ मुंह दिखाई के अलावा कुछ भी नहीं होते. इनका कोई आधार नहीं होता और अगर कोई इसे सच मान कर हवा में उड़ने लगे तो उसके पर कटना अवश्यंभावी है.

निपटाने का खेल 

ऐसे कथित सर्वे सुगबुगाहट  छोड़ कर चले जाते हैं और अंध भक्तों को ऐसा मसाला दे जाते हैं जिसे वे भज भज कर  खुश होते रहते हैं. छत्तीसगढ़ की जमीनी सच्चाई को जानने वाले यह सच्चाई जानते हैं कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के रूप में देश के आला और अपनी पहचान बना चुके कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों और नेताओं के अभी बहुत पीछे हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह या अशोक गहलोत या अभी-अभी मध्य प्रदेश से हटाए गए कमलनाथ जैसे नेताओं के सामने भूपेश बघेल एक बेहद नए राजनीतिक खिलाड़ी हैं मगर इसके बावजूद सर्वे में बड़े मुख्यमंत्री कद के लोगों को पीछे दिखाकर सर्वे करने वालों ने एक मायाजाल बुनने की कोशिश की है. इंतिहा तब हो जाती है जब किसी को प्रसन्न करने अथवा निपटाने के लिए पार्टी के आलाकमान से भी आगे दिखा दिया जाता है. छत्तीसगढ़ में यह चर्चा अपने सबाब पर है कि इंद्रधनुषी सर्वे का मकसद आखिर क्या है?

ये भी पढ़ें- गुरुजी का नया बखेड़ा

इस मसले पर कांग्रेस के एक सामान्य से कार्यकर्ता सलाह देते हुए कहते हैं मुख्यमंत्री को, इस प्रकाशित सुने-सुनाए सर्वे के आंकड़ों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

सिनेमाघरों के बाद अब वृत्त चित्र ‘Wild Karnataka’ का डिस्कवरी पर प्रसारण

मूलतः बंगलौर निवासी और पिछले 15 वर्षों से ‘वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के रूप में कार्यरत  अमोघवर्ष जे एस अब तक अनगिनत पुरस्कार हासिल कर चुके हैं. वह ‘‘नेशनल जियोग्राफी’’ (National Jiography) और ‘‘बीबीसी’’ (BBC) चैनल के लिए भी कार्य कर चुके हैं. उनके कार्यों के बारे में 2015 में पेरिस में आयोजित ‘‘युनाइटेड नेशन के क्लायमेट चेंज कौंफ्रेंस’’ में भी दिखाया गया था.इतना नही जनवरी 2020 में उन्होने क्लायमेट चेंज पर ‘युनाइटेड नेशन’ के मुख्यालय में अपनी बात भी रखी थी, जब ‘युनाइटेड नेशन’ (United Nation) में उनके भारत के कर्नाटक राज्य के जंगलों और इन जंगलों में विचरण कर रहे पशुओं के जीवन पर उनके द्वारा बनाए गए वृत्त चित्र ‘‘वाइल्ड कर्नाटका’’ का प्रदर्शन किया गया था.

कर्नाटक के 20.19 प्रतिशत भूभाग में है जंगल

विश्व प्रसिद्ध जंगलों में से कुछ जंगल और जंगली जानवर अब भी कर्नाटक में हैं. जी हॉ! भारत में जंगलों की कमी नही है. भारत के लगभग हर राज्य के कुछ हिस्से में जंगल विद्यमान हैं. कर्नाटक तो भारत का 6ठा सबसे बड़ा राज्य है, जिसके 38720 किमी का क्षेत्र वन क्षेत्र यानी कि जंगल क्षेत्र है. जो कि राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 20.19 प्रतिशत है. यह जंगल क्षेत्र पश्चिमी घाट के सदाबहार हरे भरे जंगलों से लेकर मैसूर जिले के पर्णपाती जंगलों तक, रामनगर और दारोजी के जंगल नदी और समुद्री पारिस्थितिक तंत्र तक फैले हुए हैं. कर्नाटक के इस जंगल में पूरे भारत में मौजूद हाथियो के 25 प्रतिशत हाथी, बाघो की आबादी के बीस प्रतिशत बाघ मौजूद हैं. कहा जाता है कि पूरे एशिया में सबसे अधिक हाथी व बाघ कर्नाटक के ही जंगलों में हैं. इस फिल्म के जरिए उनका चित्रण कर दुनियाभर को इस राज्य की तरफ आकर्षित करने की कोशिश है.

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा की को-एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन जीता फैंस का दिल, इंस्टाग्राम पर शेयर की ऐसी Photo

ज्ञातब्य है अमोघवर्ष जे एस ने अपने मित्र और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के रूप में मशहूर फिल्मकार कल्याण वर्मा के साथ मिलकर ‘आइकॉन फिल्म्स और ‘म्यूडसीपर’ के बैनर तले एक 52 मिनट के वृत्त चित्र डौक्यूमेंट्री ‘‘वाइल्ड कर्नाटक’’ (Wild Karnataka) का निर्माण किया है. मूलतः अंग्रेजी भाषा में बनाए गए इस वृत्तचित्र में मशहूर पर्यावरणविद् सर डेविड एटनबर्ग ने सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए अंग्रेजी में अपनी बात कही है. इसी वर्ष जनवरी माह में इस वृत्तचित्र का प्रसारण दक्षिण भारत के तमाम सिनेमाघरों में हुआ था और लगातार पचास दिन तक सिनेमाघर में प्रदर्शित होने का इस वृत्त चित्र ने एक रिकार्ड बनाया. इसके बाद अमोघवर्ष जे एस ने इस वृत्त चित्र को हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलगू भाषा में डब कर प्रसारित करने का निर्णय लिया. अब ‘‘वाइल्ड कर्नाटका’’ (Wild Karnataka) का प्रसारण आज, पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘‘डिस्कवरी’’ चैनल पर भारतीय भाषाओं में होगा.

विषयः

कथा कथन शैली में ‘‘वाइल्ड कर्नाटक’’ में पूरे कर्नाटक राज्य की विभन्न प्रजातियों का चित्रण है.इस वृत्त चित्र के विषयों में शेर-पूंछ वाले मैकाक, हॉर्नबिल, उभयचर और सरीसृप जैसी कम-ज्ञात प्रजातियों के साथ बाघ और हाथी शामिल हैं.इसके सूत्रधार सर डेविड एटनबरो हैं, जिन्होने पहली बार किसी भारतीय फिल्म को अपनी आवाज दी है.

सर डेविड एटनबर्ग के साथ राज कुमार राव,प्रकाश राज और रिषभ शेट्टी की आवाजः

वृत्त चित्र ‘‘वाइल्ड कर्नाटका’’ को इसे अधिकाधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए हिंदी, तमिल, तेलगू और कन्नड़ भाषाओं में डब कियागया है.इसके लिए तमिल और तेलुगू में प्रकाश राज और हिंदी में राजकुमार राव ने अपनी आवाज में संवाद डब किए हैं. जबकि कन्नड़ में ऋषभ शेट्टी ने अपनी आवाज दी है.

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने वृत्तचित्र के लिए अपनी आवाज देने के अपने अनुभव पर कहते हैं- ‘‘एक अभिनेता के रूप में आप हमेशा लोगों तक पहुंचाने के लिए दिलचस्प कहानियों की तलाश में रहते हैं. जब भी मैं कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहता हूं, डिस्कवरी हमेशा मेरा गो-टू चैनल रहा है. अब इस वृत्त चित्र के माध्यम से चैनल का हिस्सा बनना मेरे लिए गौरव की बात है. इस वृत्त चित्र हमारे देश की प्राकृतिक विरासत को  खूबसूरती से चित्रित किया गया है. इसका हिस्स बनने के पीछे एक मकसद देश के बच्चों तक जंगल और उसके अंदर निवास करने वाले प्राणियों के बारे में जानकारी पहुंचना रहा. यह एक ज्ञानवर्धक वृत्त चित्र है.’’

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने शेयर की दोनों की Semi Nude Photo, कैप्शन में लिखी ऐसी बात

अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) कहते है- ‘‘मुझे इस वृत्त चित्र की विषयवस्तु ने इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया. यह तो भारत में प्रचलित समृद्ध जैव-विविधता का उत्सव है. जंगलों पर आधारित इस 52 मिनट के भव्यतम वृत्त को चार सौ घंटे फिल्माए गए फुटेज से एडिट कर दर्शकों के लिए बनाया गया है.”

कन्नड़ भाषा में डब करने वाले अभिनेता व निर्माता रिषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) कहते हैं-‘‘वृत्त चित्र ‘वाइल्ड कर्नाटका’ का पूरा श्रेय अमोघवर्ष और कल्याण वर्मा और उनकी टीम को जाता है. वह दोनों इस परियोजना पर लगभग चार वर्षों तक काम कर चुके हैं. दिन और रात उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों की मदद से कर्नाटक के जंगलों में शूटिंग की. मुझे एक मित्र द्वारा डौक्यूमेंट्री के कुछ नमूना क्लिप दिखाए गए थे, जिन्होंने इस वृत्त चित्र पर भी काम किया है. जिसे देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ और अमोघ और कल्याण के संपर्क में आ गया. मैंने उस टीजर को देखा जिसमें सर डेविड एटनबरो का कथन था.मुझे पता था कि मैं उनकी महान शैली से मेल नहीं खा सकता. इसलिए मैंने इसे अपने तरीके से करने की कोशिश की. लोगों को तुलना के लिए कभी नहीं जाना चाहिए. मेरे पास कन्नड़ में लिखी गई स्क्रिप्ट थी और मैंने उसे सुनाया.

रिषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) आगे कहते हैं- ‘‘यह वृत्त चित्र मेरे दिल के करीब है. क्योंकि मैं कर्नाटक से हूं. हमारे लिए यह बहुत जरूरी है कि हम अपने वन्यजीवों को बचाएं और कर्नाटक की सरकार और वन विभाग विकास और विशाल मानव आबादी के दबाव के बावजूद बहुत प्रयास कर रहे हैं.’’

फिल्म निर्माण में चार वर्ष का समय लगाः

चार वर्ष की समयावधि में बनी इस 52 मिनट के वृत्तचित्र को 1500 दिनों के कठिन मेहनत से तैयार किया गया है.कुल 15000 घंटें की शूटिंग 20 कैमरों ड्रोन्स से करके 2400 मिनट का फुटेज तैयार किया गया था,जिसमें राज्य के राजसी और सुंदर प्राकृतिक इतिहास और विरासत के प्रति जागरूकता, प्रेम और सम्मान फैलाने वाले 50 दृश्य हैं. इसे राज्य की राजधानी बैंगलुरु से केवल सात घंटे की यात्रा के बाद फिल्माया गया.

वन्य जीवों की जिंदगी में खलल न पड़े, इस बात का ख्याल :

वन्यजीवों की रोजमर्रा की जिंदगी में किसी भी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए फिल्म को अत्याधुनिक तकनीक और आवाज न करने वाले कैमरों का उपयोग करके फिल्मांकन किया गया. भारत में किसी भी वन्यजीव को कभी भी हवाई दृष्टिकोण से नहीं देखा गया है, पर इस वृत्त चित्र की टीम ने पहली बार ऐसा किया है.

ये भी पढ़ें- आर्थिक संकट से जूझ रहे फिल्म और टीवी कलाकार राजेश करीर ने वीडियो पोस्ट कर मांगी मदद

कल्याण वर्मा (Kalyan Verma) कहते हैं- ‘‘इन उपकरणों का उपयोग करके हम जानवरों के व्यवहार के महान दृश्य और अंतर्दृष्टि को पकड़ने में सफल हुए. क्योंकि यह उपकरण जंगल के प्राकृतिक जीवन में घुसपैठ नहीं करते. यह पहली वन्यजीव प बना पहला वृत्तचित्र है, जिसमें महिलाओं को बराबर प्रतिनिधित्व मिला है. जहां पारंपरिक उदाहरणों का विरोध किया जाता है, जहां महिलाएं एक फिल्म के निर्माण पक्ष में काम करती हैं और मैदान पर एक अलग परिप्रेक्ष्य में लाती हैं.

एकता कपूर की वेब सीरीज के इस सीन पर भड़के हिंदुस्तानी भाऊ तो काजन राघवानी ने कर डाला ऐसा पोस्ट

टीवी और बौलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ना चाहते हुए भी लाइमलाइट में आ ही जाती हैं. अक्सर एकता कपूर के सीरियल्स, उनकी वेब सीरीज या तो वे खुद ही चर्चाओं का विषय बन जाती हैं. ऐसे में एक बार फिर एकता कपूर की नई वेब सीरीज “XXX Uncensored” सीजन 2 चर्चा में आई है और इसके चर्चा में आने का कारण ये है कि इस वेब सीरीज के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है.

ये भी पढ़ें- Zee5 पर देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की ये 5 सुपरहिट फिल्में बिल्कुल फ्री

बिग बौस 13 में आए कंटेस्टेंट विकास पाठक (Vikas Pathak) यानी कि हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) का ये मानना है कि इस वेब सीरीज के क सीन में हमारी इंडियन आर्मी (Indian Army) और उनकी यूनीफोर्म का अपमान हुआ है. इसके बाद ट्विटर (Twitter) पर भी कई हैशटैग ट्रेंड होने लगे जिसमें से एक हैशटैग जो सबसे ज्यादा ट्रेंड हुआ वो ये था कि #ALTBalaji_Insults_Army.

इतना ही नहीं बल्कि हैदराबाद में भी एक समाजिक कार्यकर्ता ने औल्ट बालाजी (ALT Balaji) की वेब सीरीज “XXX Uncensored” सीजन 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन कोई पक्का सबूत ना मिलने पर हैदराबाद साइबर क्राइम ने इस केस को दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया. पुलिस को इस वेब सीरीज में कोई भी सीन आपत्तीजनक नहीं लगा जिसे लेकर वे कोई केस फाइल कर सकें.

ये भी पढ़ें- एक बार फिर Bhojpuri क्वीन रानी चटर्जी ने दिखाया बोल्ड अवतार, Photos देख उड़ जाएंगे होश

इसी कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने भी अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर एक सैनिक की वीडियो शेयर की है. इस वीडियो के साथ ही काजल ने कैप्शन में भी काफी कुछ लिखा है. काजल ने कैप्शन में लिखा है कि,- “Let’s Support our nation, jawan, n army Jai Hind. Share Lot’s of respect. Web series banao dekho magar is tarha aurato ko lakiyon ko badnam mat karein… ek fouzi ki patni jo shadi k din he safed kapda baandhke nikalti ho jo hamari suraksha k liye apne pariwar ko chorke dusre mulk dusre saher dusre desh duty kar rahe hain unke pariwar k liye ye soch logoke zahen me daal rahe hain galat baat hain #respectournation #indianarmy #indianpolice #indianfauji #indianjawan #fauji #army #police jahaki b ho we should respect them n der job.”

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ‘कोरा में आजा छोरा’ हुआ वायरल, देखें Video

कपिल शर्मा की को-एक्ट्रेस ने बिकिनी पहन जीता फैंस का दिल, इंस्टाग्राम पर शेयर की ऐसी Photo

टीवी इंडस्ट्री (TV Industry) की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. आपको बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 1999 में आमिर खान (Aamir Khan) और मनीषा कोयराला (Manisha Koirala) की फिल्म “मन” (Mann) से की थी और उसके बाद वे कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में नजर आने लगी. हाल ही में वे “द कपिल शर्मा शो” (The Kapil Sharma Show) में ‘भूरी’ का किरदार निभा रही थीं. इस शो में सुमोना के फैंस अनके सेंस औफ ह्यूमर (Sense of Humour) की खूब तारीफ करते हैं.

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने शेयर की दोनों की Semi Nude Photo, कैप्शन में लिखी ऐसी बात

सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ना सिर्फ अपने सेंस औफ ह्यूमर को लेकर बल्कि अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर भी चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं. जी हां “द कपिल शर्मा शो” (The Kapil Sharma Show) की ‘भूरी’ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ ही वे अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती है.

 

View this post on Instagram

 

Missing the 🌊 🌞 & sand! . 🏖 🏝

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on

हाल ही में सुमोना चक्रवर्ती ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर अपनी एक फोटो फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वे बिकिनी पहने बीच पर बैठी दिखाई दे रही हैं. सुमोना की इस फोटो से साफ पता चल रहा है कि वे अपने पुराने दिनों को काफी याद कर रही हैं और लॉकडाउन की वजह से वे वहां जा नहीं पा रहीं.

ये भी पढ़ें- आर्थिक संकट से जूझ रहे फिल्म और टीवी कलाकार राजेश करीर ने वीडियो पोस्ट कर मांगी मदद

ऐसा पहली बार नहीं हुआ बल्कि सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस की खूब वाहवाही लूटती हैं. सुमोना चक्रवर्ती के सोशल मीडिया अकाउंट्स को देख ऐसा लगता है कि उन्हें पानी से खूब प्यार है और समय मिलते ही वे बिकिनी पहन पानी में उतर जाती हैं. सुमोना कई बार अपनी बिकिनी फोटोज की वजह से ट्रोलर्स के निशाने का भी शिकार हो जाती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Hello Sunday ⭐️💛🌼🌻

A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on

ये भी पढ़ें- नताशा स्तानकोविक की प्रेग्नेंसी की खबर आई सामने, एक्स बौयफ्रेंड ने किया ऐसा कमेंट

सुमोना चक्रवर्ती के फैशन सेंस की भी उनके फैंस खूब तारीफ करते हैं. सुमोना की फोटोज देख इस बात का अंदाजा तो हम लगा ही सकते हैं कि उनके पास बेहतरीन बिकिनी का कलेक्शन है जिसे पहन वे अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं.

पाखंडी तांत्रिक

लेखक – हेमंत कुमार

आज किसी भी इनसान को दिमागी बीमारी होने पर डाक्टरों से ज्यादा तांत्रिको के पास ले जाया जाता है, जिस से उन्हें कोई फायदा तो छोड़ो सिर्फ नुकसान ही होता है. कुछ ऐसा ही नुकसान रिम्मी के साथ भी हो सकता था, अगर वक्त पर विजय न आता. तो चलिए देखते हैं कि क्या हुआ था, उस दिन रिम्मी के साथ…

अचानक रिम्मी को ‘पेरानौयड पर्सनैलिटी डिसऔर्डर’ नाम की बीमारी के कुछ दौरे ही पड़े होंगे कि मां झट से गईं और चप्पल से रिम्मी पर अनगिनत वार करती चली गईं.

हां, हालांकि उन्हें ये बहुत बाद में पता चला कि रिम्मी की यह दौरे पड़ने वाली बात एक बीमारी ही है, जिसे मैडिकल साइंस में ‘पेरानौइड पर्सनैलिटी डिसऔर्डर’ कहा जाता हैं, वरना उस दिन रिम्मी की मां ने तो किसी ऊपरी साए का चक्कर समझ कर उस साए पर चप्पलों की बरसात कर दी थी, जबकि दर्द रिम्मी को सहना पड़ रहा था.

रिम्मी की मां ने उस की इस दौरे पड़ने वाली बात को समाज से छिपाए रखा शायद इसलिए, क्योंकि रिम्मी की शादी 1 साल पहले ही विजय से तय हो चुकी थी.

विजय पढ़ेलिखे परिवार का सुशील और गुणवान लड़का था और पेशे से एक अच्छाखासा बिजनेसमैन भी. रिम्मी और विजय दोनों ही एकदूसरे को कालेज से पसंद भी करते आए थे. ऐसे में मां नहीं चाहती थी कि किसी भी प्रकार से महल्ले वालों को रिम्मी की इस बीमारी के बारे में पता चले और इतना अच्छा ससुराल हाथ से निकल जाए.

ये भी पढ़ें- बुलडोजर : कैसे पूरे हुए मनोहर के सपने

रिम्मी को जब कभी भी ये दौरे पड़ते, उस के थोड़ी देर बाद ही वह अपनेआप शांत हो जाती. उसे बिलकुल भी याद नहीं रहता कि उस के साथ क्या हुआ और उस ने कैसी कैसी हरकतें कीं. पर हुआ वही, जो रिम्मी की मां नहीं चाहती थीं. अब भला रिम्मी के घर से उस के चिल्लाने की अजीबोगरीब आवाज आना, रोनाबिलखना भला कोई कैसे अनसुना कर सकता था.

एक दिन ठेले पर सब्जी लेते वक्त सुनीता आंटी ने पूछ ही लिया, “अरे रिम्मी की मां, सुनो तो जरा, ये रिम्मी को क्या हो गया है. कोई बात है तो बताओ.”

सुनीता आंटी हमारे पड़ोस में ही रहती थीं और इसीलिए बाकी लोगों से ज्यादा उन के साथ रिम्मी की मां के संबंध अच्छे थे.

मां ने अभी तक अपना यह दुख किसी से बांटा नहीं था, शायद इसी वजह से सुनीता आंटी के जरा से पूछ लेने पर उन से रहा नहीं गया और दिल खोल के सारी बात बता दी. उन्हें लगा कि शायद इन के पास इस मुसीबत का कोई समाधान हो.

“अरे, इतनी सी बात के लिए इतना घबरा रही थीं आप. एक बार मुझे पहले ही बता तो दिया होता, अब भला रिम्मी हमारी बेटी नहीं हैं क्या…” सुनीता आंटी के इतना कहने पर रिम्मी की मां को आशा की एक किरण सूझने लगी. उन्हें लगा कि शायद सुनीता आंटी के पास इस समस्या का कोई समाधान जरूर है.

“अरे, मैं ने ऐसी कई लड़कियों को देखा है, जिन के ऊपर ऊपरी चक्कर या अन्य कोई दोष होता है और उस के चलते वह अजीबअजीब सी हरकतें करने लगती हैं.

‘‘डरो मत, मैं एक ऐसे तांत्रिक बाबा को जानती हूं, जो सिर्फ माथा छू कर सारी समस्या की जड़ बता देते हैं,” सुनीता आंटी ने रिम्मी की मां को आश्वासन देते हुए कहा.

मां ने बिना कुछ सोचेसमझे सुनीता आंटी से तांत्रिक के यहां चलने की बात पक्की भी कर ली.

“चलो रिम्मी उठो, जल्दी उठो और तैयार हो जाओ, कहीं जाना है,” मां ने सुबहसुबह ही रिम्मी को नींद से उठा दिया.

‘‘क्या हुआ मां? कहां जाना है? बताओ पहले…” रिम्मी ने लेटेलेटे ही पूछा.

“वो सुनीता आंटी एक तांत्रिक बाबा को जानती हैं. बड़े ही पहुंचे हुए बाबा हैं. वे तुझे देखते ही बता देंगे कि क्या परेशानी है और फिर तेरा इलाज भी कर देंगे,” मां ने बड़ी सरलता से रिम्मी को समझाया.

“मां, आप भी कैसे लोगों की बातों में आ जाती हैं और वो भी आज के जमाने में. आप ने ये कैसे सोच लिया कि मैं आप के साथ चलने को तैयार हो जाऊंगी. हां मेरी उपर वाले में आस्था जरूर है, पर आस्था और पाखंड में बहुत अंतर होता है.”

“बेटी, एक बार चल कर देखने में क्या बुराई है. और क्या पता, किस का तुक्का ठीक बैठ जाए. हमें तो बस तेरे ठीक होने से मतलब है और तेरी शादी को भी तो सिर्फ 6 महीने ही बचे हैं न? उस से पहले ही ठीक होना है न तुझे?” पिताजी भी मां की तुक में तुक मिलाए रिम्मी को समझाने लगे.

रिम्मी भी नानुकुर करतेकरते मान ही गई और तांत्रिक के पास चलने के लिए तैयार हो गई.

तांत्रिक का ठिकाना बड़ा ही घनचक्कर कर देने वाला था. पता नहीं, कितनी पतलीपतली संकरी गलियों के अंदर उस ने अपना घर बना रखा था.

सुनीता आंटी ने मां और रिम्मी को दरवाजे पर ही समझा दिया था कि जाते ही उन बाबा के पैर पकड़ कर आशीर्वाद ले लेना.

रिम्मी ने देखा कि तांत्रिक के घर पर पहले से ही 4-5 जने बैठे हुए हैं. रिम्मी को बड़ा आश्चर्य हुआ कि आज भी इतने लोग डाक्टरों को छोड़ कर इन पाखंडियों के पास आते हैं, खैर फिलहाल तो मैं भी आई हूं. सोच कर वह चुप ही रह गई, फिर सोचा कि अगर इतने लोग अपना इलाज कराने आए हैं तो अवश्य ही इस तांत्रिक में कोई तो बात जरूर होगी.

तकरीबन 2 घंटे के इंतजार के बाद रिम्मी का नंबर भी आ ही गया. रिम्मी ने इस से पहले कभी किसी तांत्रिक को साक्षात अपनी आंखों से नहीं देखा था, सिर्फ टैलीविजन पर ही देखा था. उस की अपेक्षा थी कि कोई काला कुरतापजामा पहने खोपड़ियों की माला और ढेर सारी अंगूठियां पहने काला टीका लगाए, आग जलाए बैठा होगा, परंतु अंदर जाते ही उस ने देखा कि करीब 40-45 साल का एक व्यक्ति साधारण कपड़ों में अपने सोफे पर बैठा हुआ है. हां, पर अंगूठियां तो उस ने भी पहनी थीं, और माथे पर काला टीका भी लगाया हुआ था.

ये भी पढ़ें- ऐसी जुगुनी

तांत्रिक सुनीता आंटी को जानता था शायद, इसलिए उस ने सब लोगों के लिए चाय और बिसकुट की फौर्मेलिटी भी पूरी करी.

रिम्मी से तांत्रिक ने उस की बीमारी के बारे में विस्तार से पूछा और अंदर बने एक रूम में ले जा कर कुछ जादूटोने कर कई तरह के प्रपंच करने लगा, जिन का रिम्मी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था. फिर रिम्मी को बाहर ले जा कर उस ढोंगी तांत्रिक ने मां को आश्वासन दिलाते हुए कहा, “देखो, किसी भटकती आत्मा ने रिम्मी के शरीर को अपना वास बना लिया है, पर घबराने वाली कोई बात नहीं. ऐसे केस मेरे पास आएदिन आते रहते हैं, मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं.”

तांत्रिक अपनी बड़ाई करते थक नहीं रहा था कि अगले ही पल असली मुद्दे पर भी आ गया.

“देखिए, इस तरह की आत्माओं से निबटने के लिए अकसर विशेष पूजा को पूरी विधि से कराने की जरूरत पड़ती है और एक बकरे की बलि भी देनी ही पड़ती है.

‘‘इस पूरे काम में कम से कम 40,000 से 50,000 रुपए का खर्च तो मान के ही चलिए, लेकिन आप लोग चिंता मत करिए, सारी सामग्री की व्यवस्था हम खुद ही कर लेंगे. अगर आप को ठीक लगे तो बताना. आगे की विधि मैं आप को जब ही बताऊंगा.”

रिम्मी चालाकी दिखाते हुए बोली, “बाबाजी, आप बस अपना खर्च बता दीजिए, सामग्री का इंतजाम हम खुद कर लेंगे.”

“नहीं बेटी, यह कोई ऐसीवैसी सामग्री नहीं जो कहीं पर भी मिल जाए. यह सामग्री हमारे सिद्ध गुरुजी की आज्ञा से विशेष विधि से लाई जाती है, इसलिए यह काम तुम हम पर ही छोड़ दो,” तांत्रिक अपना उल्लू सीधा करने के मकसद से बोल रहा था.

सब ने तांत्रिक से अलविदा ली और जैसे ही जाने के लिए मुड़े वैसे ही तांत्रिक ने टोकते हुए कहा, “जी, वो मेरी फीस…’’

फीस के नाम पर उस तांत्रिक ने पहली ही मुलाकात में रिम्मी की मां से 5,000 रुपए ऐंठ लिए.

रिम्मी को तांत्रिक की 5,000 रुपए मांगने वाली बात पर कुछ शक हुआ. वह समझ चुकी थी कि यह सच में तांत्रिक के नाम पर पाखंडी चोर है, पर उस की मां तांत्रिक की बातें आंखें बंद कर मानने लगी थीं.

घर पहुंचते ही रिम्मी के फोन पर विजय का फोन आया, तो वह चुपचाप अपने रूम की ओर निकल गई और मांपिताजी को तांत्रिक की विशेष पूजा वाली बात बताने लगी और भला मां के आगे पिताजी की कभी चली ही नहीं तो अब क्या चलती.

मां और पिताजी ने रिम्मी से कहा कि वह तांत्रिक बाबा से तुम्हारे लिए विशेष पूजा करवाएंगे. रिम्मी ने भी कोई तर्क नहीं किया और बड़ी आसानी से मान गई. मां ने तुरंत तांत्रिक को फोन लगाया और आगे की सारी विधि समझ ली.

तांत्रिक ने उन्हें बताया, “मैं जो पता बताने जा रहा हूं अमावस्या की रात वहां पहुंच जाना, हम रिम्मी के अंदर बैठी उस दुष्ट आत्मा को बोतल में कैद कर अपने साथ ले जाएंगे और रिम्मी को उस दुष्ट आत्मा से हमेशा के लिए मुक्त कर देंगे.”

अमावस्या की रात भी आ चुकी थी. रिम्मी की मां और पिताजी उसे ले कर तांत्रिक के बताए उस पते पर पहुंच गए थे.

तांत्रिक पहले ही रिम्मी के पिताजी से पूरे 50,000 रुपए की दक्षिणा मांग लेता है और रिम्मी को अपने साथ खुफिया कमरे में ले जा कर कहता हैं, “रिम्मी बेटा अब अपने सारे वस्त्र खोल कर इस आसन पर बैठ जाओ, इस विशेष पूजा में तन पर कोई वस्त्र नहीं होना चाहिए वरना वो आत्मा कभी तुम्हारे अंदर से नहीं निकल पाएगी.”

इतना कहते ही रिम्मी ने एक जोरदार तमाचा तांत्रिक के गाल पर जड़ दिया. उतने में ही विजय अपने कई अन्य साथियों के साथ दौड़ता हुआ गेट तोड़ कर उस कमरे में जा घुसा.

रिम्मी के मां और पिताजी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि ये हो क्या रहा है और जमाई राजा यहां कैसे आ गए, वो भी इतने आदमी ले कर.

विजय ने अंदर पहुंचते ही उस तांत्रिक को पकड़ कर रिम्मी से दूर किया और पीटपीट कर तांत्रिक का बुरा हाल कर दिया.

“पापाजी, शायद आप लोगों को यह नहीं मालूम कि यह कोई तांत्रिक नहीं, बल्कि सब से बड़ा ठग और बदचलन भेड़िया है, जो अपने यहां आए हुए पीड़ितों से जब तक हो सके, तब तक पैसे ऐंठता हैं और आखिर में उन के साथ कुकर्म कर के फरार हो जाता है. यह अब लोगो को लूटने उन के घर नहीं जाता, बल्कि लोग इस के पास खुद आते हैं अपनेआप को लुटवाने के लिए, जैसे आज आप लोग खुद आए हैं इस के पास. ये पाखंडी, लोगो को ठीक करने का झूठा वादा कर उन से हजारों रुपए तक वसूल लेता हैं और फिर किसी और शहर में अपना दूसरा शिकार ढूंढने के लिए निकल जाता है.”

विजय ने उस पाखंडी बाबा की सचाई रिम्मी के पिताजी को बताई, जिसे रिम्मी की मां भी सुन रहीं थीं.

विजय ने बताया, “कई महीने पहले मेरा ये साथी विक्रम ( उन ही लोगों में से एक अपने साथी विक्रम की ओर इशारा करते हुए बोलता है) जो दूसरे शहर में रहता था, इस की पत्नी भी अपना इलाज इस से करवा रही थी, पर इस ने मेरे साथी विक्रम की पत्नी से धीरेधीरे तरहतरह के प्रपंच कर के लाखों रुपए ऐंठ लिए और जब उसे लगा कि और पैसे नहीं मिल सकते जब आखिरी बार उन की पत्नी को ऐसे ही एक क्रियाकर्म के लिए बुलवाया और एक खुफिया कमरे में ले जा कर छेड़छाड़ करने की कोशिश की. किसी तरह से वो अपनी इज्जत बचा कर भाग पाई. उस दिन से इस का उस शहर में कोई पता नहीं लगा.”

‘‘पर, बेटा तुम्हें कैसे पता चला कि हम लोग रिम्मी को ले कर इस तांत्रिक के पास आए हुए हैं,” मां ने विजय से पूछा.

‘‘मांजी जिस दिन आप रिम्मी को पहली बार इस पाखंडी के पास ले कर गई थीं, उस दिन मैं ने रिम्मी से बात करने के लिए फोन लगाया था, तब उस ने मुझ सारी बात बताई.

‘‘रिम्मी ने मुझे इस के बारे में जो कुछ बताया और फीस के 5,000 रुपए के बारे में बताया, तो मेरे दिमाग की बत्ती जली.

‘‘मुझे याद आया कि कहीं यह वही तांत्रिक तो नहीं, जिस की तलाश मेरा साथी विक्रम कई महीनों से कर रहा है. मैं ने तुरंत इस तांत्रिक का स्टिंग आपरेशन करने का प्लान बनाया और फोन पर ही सारी योजना रिम्मी को समझा दी.

‘‘अभी अमावस्या की रात आने में कुछ दिन बाकी थे, मैं ने अपने दोस्त विक्रम को भी प्लेन से जल्दी बुलवा लिया और आज जब आप लोग अपने घर से निकले, तब हम ने आप लोगों का पीछा किया, क्योंकि इस के अड्डे तक हमें सिर्फ आप ही पहुंचा सकते थे, और अपनी योजनानुसार मैं विक्रम और मेरे अन्य साथी गाड़ी में बैठेबैठे रिम्मी की माला पर लगे स्पाई कैमरे से सबकुछ लाइव देख रहे थे और जैसे ही रिम्मी ने इसे तमाचा मारा, हम समझ गए कि कोई बात जरूर है और अंदर इसे दबोचने चले आए.”

इतना कह कर रिम्मी की ओर देखते हुए विजय ने बताया कि मांजी मैं ने रिम्मी की बीमारी के बारे में कुछ दिन पहले ही अपने दोस्त से फोन पर पूछा था, जो लंदन में एक मनोचिकित्सक है. उस ने बताया कि रिम्मी के अंदर किसी आत्मावात्मा का वास नहीं, बल्कि पैरानौयड पर्सनैलिटी डिसऔर्डर की बीमारी है. इस वजह से अकसर रोगी अजीबअजीब सी हरकतें करने लगता है जैसे बहुत गुस्सा आने के कारण अपना आपा खो देना, किसी पर विश्वास न करना वगैरह. यह बीमारी डाक्टर के इलाज से जल्दी ठीक भी हो जाती है,” विजय यह सब बातें बताते वक्त तांत्रिक को क्रोध भारी आंखो से घूरे जा रहा था.

ये भी पढ़ें- पछतावा : आखिर दीनानाथ की क्या थी गलती

तांत्रिक के पास बचने का अब कोई रास्ता नहीं था, क्योंकि अब तो विजय के पास उस की काली करतूत की रिकौर्डिंग भी थी. तांत्रिक ने अब रिम्मी के पैर पकड़ कर ऐसा काम दोबारा न करने की कसम खाई.

विजय ने उस तांत्रिक से रिम्मी के 55,000 रुपए और अपने साथी विक्रम के सभी पैसे सूद समेत वसूल लिए. अपना इलाज कराने आए बाकी लोगों ने भी तांत्रिक का गरीबान पकड़ अपने पैसे मांगे.

बदबू : भाग 1 (क्या थी किसना की गलती)

‘‘इतनी रात गए कहां से आ रहा है? हम सब परेशान हो रहे थे कि शाम से तू किधर है…’’ बापू की यह पूछताछ किसना को अखर गई.

‘‘तुम से चुपचाप सोया भी नहीं जाता है? अरे, जरा मुझे भी सुकून से अपने हिसाब से जीने दो,’’ किसना की तल्खी देख बापू समझ गए कि उन का बेटा जरूर कोई तीर मार कर आया है.

‘चलो, इस निखट्टू ने आज कुछ तो किया,’ यह सोचते हुए बापू नींद के आगोश में गुम हो गए.

कमरे में कमली अधनींदी सी लेटी हुई थी. आहट सुन कर वह उठ बैठी. देखा कि किसना ने कुछ नोट निकाले और उन्हें अलमारी में रखने लगा. कमली की आंखें खुशी से चमक उठीं. उसे लगा कि 2 महीने ईंटभट्ठे पर काम करने की तनख्वाह आखिरकार किसना को मिल ही गई. कमली को पलभर में जरूरतों की झिलमिल करती लंबी फेहरिस्त पूरी होती दिखने लगी.

‘‘लगता है कि रज्जाक मियां ने आखिरकार तुम्हारी पूरी तनख्वाह दे ही दी. मैं तो सोच रही थी कि हर बार की तरह इस बार भी आजकल कर के 6 महीने में आधी ही तनख्वाह देगा,’’ कमली ने चहकते हुए पूछा.

ये भी पढ़ें- बुलडोजर : कैसे पूरे हुए मनोहर के सपने

‘‘अरे, वह क्यों देने लगा? इतना ही सीधा होता, तो हमारा खून क्यों पीता?’’ किसना ने खाट पर पसरते हुए कहा.

कमली ने देखा कि किसना पसीने से भीगा हांफ रहा था.

‘बेचारा दिनभर मजदूरी और काम की तलाश में भटकतादौड़ता रहता है,’ कमली ने सोचा.

कोई और दिन होता, तो कमली भी किसना को काट खाने ही दौड़ती कि कुछ कमा कर लाओ नहीं तो घर कैसे चलेगा, पर आज तो अलमारी में रखे नोट उस के दिल में हलचल मचा रहे थे.

कमली गुनगुनाती हुई एक लोटा पानी ले आई.

‘‘लो, पानी पी लो. लग रहा है कि तुम बहुत थक गए हो…

‘‘क्या हुआ… तुम्हारी छाती धौंकनी सी क्यों चल रही है?

‘‘अरे, रज्जाक भाई ने पैसा नहीं दिया, तो फिर किस ने दिया पैसा?’’ कमली ने लाड़ जताते हुए पूछा.

‘‘जब से आया हूं, पहले बापू ने, फिर तुम ने मेरा दिमाग चाट कर रख दिया है. क्या कुछ देर शांति नहीं मिल सकती मुझे?’’ लोटा फेंकते हुए किसना ने कहा और करवट ले कर सोने की कोशिश करने लगा.

कमली ने चुपचाप किसना को एक चादर ओढ़ा दी और बगल में लेट गई.

किसना बेचैन सा रातभर करवटें बदलते रहा. वह कभी उठ बैठता, तो कभी लेट जाता.

सुबह के 5 बजे कमली उठी और तैयार हो कर उस ने ग्रेटर नोएडा की बस पकड़ी, जहां वह कुछ घरों मेंझाड़ूपोंछा और बरतन धोने का काम करती थी.

बिजली की फुरती से काम निबटाती कमली 5वें घर में जा पहुंची. वहां वह चायनाश्ता बनाती थी. साहब और बीबीजी को दे कर वह खुद भी खाती थी. कमली के वे साहब और बीबीजी नौकरी से रिटायर हो चुके थे. सो, वहां सुबह की हड़बड़ी नहीं रहती थी. वे दोनों देर तक सोने के आदी थे. आज भी सवा 10 बज गए थे. डोरबैल की आवाज से ही बीबीजी जागी थीं.

‘‘आओ कमली… पहले चाय बना ले… मैं तुम्हारे साहब को जगाती हूं…’’ कह कर बीबीजी बाथरूम में हाथमुंह धोने चली गईं.

जब तक चाय उबली, फुरतीली कमली ने सब्जीभाजी काट ली और कुकर में छौंक दी. इस के बाद कमली ने साहबजी और बीबीजी को चाय थमा दी और खुद भी वहीं फर्श पर बैठ कर चाय पीने लगी. लगातार 4-5 घंटे काम करने के बाद वह हर दिन यहीं पलभर के लिए आराम करती थी.

साहबजी ने टैलीविजन चला दिया था. बारबार ‘दादरी दादरी’ सुन कर कमली के कान खड़े हुए, चाय हाथ से छलकतेछलकते बची.

जब दादरी के बिसाहड़ा गांव का नाम भी सुना, तो बीबीजी ने पूछा, ‘‘कमली, तुम भी तो काम करने दादरी से ही आती हो न? क्या तुम इन को जानती हो? रात एक भीड़ ने इन की हत्या कर दी…’’ मारे गए आदमी के फोटो को दिखाते हुए बीबीजी ने पूछा.

‘‘हाय… हम तो इन के पीछे वाली बस्ती में ही रहते हैं. इन्हें किस ने मारा?’’ कमली एकदम से चिल्लाई.

ये भी पढ़ें- ऐसी जुगुनी

अब कमली के हलक से चाय नहीं उतर रही थी. वह गुमसुम सी वहीं खड़ी हो गई.

‘‘बीबीजी, आज मुझे जल्दी जाने दो. मैं ने सब्जी बना दी है… रोटी आप बना लेना…’’ कहते हुए कमली घर लौटने को बेचैन हो उठी.

जैसेतैसे कमली अपनी बस्ती के पास पहुंची, तो देखा कि वहां जमघट लगा हुआ था. टैलीविजन पर रिपोर्ट दिखाने वाले, पुलिस और भी न जाने कौनकौन से लोग दिख रहे थे. आज तक इस जगह कोई नेता नहीं पहुंचा था, वहीं आज पूरी भीड़ लगी हुई थी.

(क्रमश:)

मारा गया शख्स कौन था? पैसे होने के बावजूद किसना का मूड क्यों उखड़ा हुआ था? पढ़िए अगले अंक में…

बदबू : भाग 2 (क्या थी किसना की गलती)

पिछले अंक में आप ने पढ़ा:

किसना देर रात कुछ रुपए घर ले कर आया था, पर वे उस की तनख्वाह के थे या नहीं, वह नहीं बता रहा था. वह थोड़ा घबराया सा था. उस की पत्नी कमली खुश हो गई कि वह इन पैसों से घर का सामान खरीदेगी. अगले दिन वह काम पर चली गई. वहां उस के मालिक के घर पर एक खबरिया चैनल से पता चला कि उस के इलाके में किसी की हत्या हो गई है. वह घबरा कर जल्दी घर जाने लगी. बस्ती में पहुंची तो देखा कि वहां लोगों का जमघट लगा था.

अब पढि़ए आगे…

कमली की आंखों के सामने बारबार मरने वाले का चेहरा आ रहा था.

माहौल की गरमी से डरतीझुलसती कमली अपनी झोंपड़ी तक पहुंची, पर पता नहीं क्यों अंदर का माहौल बड़ा ही ठंडा सा था. किसना उसे देखते ही खुश हो गया. वह बोला ‘‘अरे वाह. अच्छा हुआ, जो तू जल्दी आ गई. मैं चिकन लाया हूं, झट से पका दे. मुझे तो बड़े जोरों की भूख लगी है. मैं ने मसाला पीस रखा है.’’

ये भी पढ़ें- ऐसी जुगुनी

कमली नाक और मुंह पर कपड़ा बांध कर चिकन बनाने में जुट गई. शुद्ध शाकाहारी कमली अभी भी हाथ से चिकन छू नहीं पाती थी, सो चमचे की मदद से उठाउठा कर पकाने में जुट गई.

‘उफ, आज तो मेरा उपवास हो गया,’ कमली ने सोचा, क्योंकि जिस दिन मांस पकता था, उस दिन वह खाना नहीं खा पाती थी. पर पति और ससुर की खुशी के लिए वह बना जरूर देती.

‘‘अरे, तुम ने कुछ सुना क्या… कल किस की हत्या हो गई बस्ती में? टैलीविजन पर देख कर मैं 5 नंबर वाली के यहां से काम छोड़ कर दौड़ी चली आई,’’ कमली बारबार पूछ रही थी, पर मानो किसना के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही थी.

तभी बाहर से ससुरजी भी झोंपड़ी में आ गए. उन के चेहरे की हालत बाहर के मौसम से बड़ी मेल खा रही थी. दोनों बापबेटे आपस में खुसुरफुसुर करने लगे. कमली अपने काम में लगी रही. मांस की बदबू बरदाश्त के बाहर थी, फिर भी कमली ने चिकन बनाया, फिर चावल भी बना दिए.

अब कमली को उबकाई आ रही थी. पिछवाड़े में जा कर वह टाट की आड़ में हथेलियों को रगड़रगड़ कर धोने लगी, फिर नहाई भी. नहाने के बाद उस का मन थोड़ा ठीक लग रहा था. बापबेटे दोनों खाने पर टूटे पड़े थे. उसे दया आ गई कि हाथ हमेशा तंग रहने के चलते कहां इन्हें मांस नसीब होता है जल्दी. वह तो कल रात किसना पैसे लाया तो…

घर में भर गई मांस की बदबू से बचने के लिए कमली बाहर निकल गई, पर बाहर तो उस से भी ज्यादा बदबू फैली हुई थी. आबोहवा में फैली ताजा मौत की बदबू, अफवाहों की बदबू, उस प्रतिबंधित मांस के जिक्र की बदबू, सब से बढ़ कर अपनों द्वारा अपनों को दिए गए दर्द की बदबू, उस ताजा बेवा के बिलखने की बदबू… रिश्तों के सड़ने की बदबू.

यह सोच कर कमली का सिर घूमने लगा. काफी देर से रोकी गई उबकाई निकल ही गई. हार कर उसे घर में फिर वापस आना ही पड़ा. बापबेटे दोनों आज खुश दिख रहे थे. ‘‘मेरे बारबार पूछने पर भी तुम ने क्यों नहीं बताया कि कल रात हुआ क्या था?’’ कमली ने नाक पर आंचल रखते हुए पूछा.

‘‘अरे, जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा ही. इस में बताने वाली कौन सी बात थी? हमें वैसे भी चुप रहने को कहा गया है,’’ किसना ने कहा.

उबकाई आने के बाद कमली का जी मिचलाना भले ठीक हो गया था, पर भड़ास अभी बाकी थी. ‘‘वह जो मैं ने अभी पकाया था, क्या मांस नहीं था?’’ कमली ने पूछा. ‘‘अगर जीव हत्या की बात करती हो, तो सिर्फ वही जीव होता है, जो दूसरों के घर में पकता है. तुम्हारे घर जो पका था, वह क्या था फिर?’’

‘‘मैं तो शुद्ध शाकाहरी घर से हूं, यहां तुम्हारी खुशी के लिए सबकुछ पकाती हूं या नहीं? तो क्या पड़ोसी की थोड़ी पसंद को बरदाश्त नहीं किया जा सकता है?’’ ‘‘अरे, जीवजंतु से रिश्ते जोड़ते हो, फिर पेट में मेरी बेटी है, पता लगवा कर क्यों मरवाया था पिछले साल उसे? क्या बेटी मां से कमतर होती है?’’ ऐसा कहते हुए कमली हांफने लगी थी. उसे कल रात के रुपए याद आ गए. अलमारी खोली, तो सामने ही दिख गए, ऐसा लगा जैसे उस ने फिर से मांस देख लिया.

ये भी पढ़ें- बुलडोजर : कैसे पूरे हुए मनोहर के सपने

वह रसोई से चिकन वाला चमचा उठा लाई और उसी से नोटों को ठेलते हुए घर के बाहर निकालने लगी. ‘‘पागल हो गई हो क्या? पैसे को फेंक रही हो,’’ कहते हुए किसना ने पैसे उठाए, झाड़े और उन्हें चूमता हुआ वापस अलमारी में रख आया.

हार कर कमली वहीं पसर गई और आंख बंद कर सोने की कोशिश करने लगी थी. वैसे भी आज उस का बिना मतलब उपवास हो गया था. उबकाई आने के बाद अंतडि़यां अब मरोड़ मार रही थीं. कमली की आधी रात को आंख खुली. सड़क से छन कर आ रही रोशनी में उसे अधखुली अलमारी से झांकते नोटों की तरफ नजर पड़ी. लेकिन वहां नोट कहां थे, वहां तो किसी के जले हुए मांस के टुकड़े पड़े थे, उस की बदबू से फिर मन बेचैन हो गया.

वह कोने में रखे चिकन पकाने वाले चमचे को फिर से उठा लाई और अलमारी से पैसे गिराने लगी. खटपट की आवाज से किसना की नींद खुल गई, पर अब की बार वह चिल्लाया नहीं, धीरे से नोटों को फिर से उठा कर चारपाई के नीचे रखे टिन के डब्बे में सहेज दिए. किसना उकड़ू बैठ कर कमली को देखने लगा. वह दिनभर में कैसी बीमार सी हो गई थी.

कमली उसे ही घूरे जा रही थी. उस की आंखों में तैरते सवालों के सैलाब में वह खुद को डूबता सा महसूस कर रहा था.

‘‘मुझे ऐसे न देखो, कमली. 2 दिन पहले तारिक भाई ने मुझे और कुछ और लोगों को अपने घर पर बुलाया था और हमें ये पैसे दिए थे. वह बोला था कि चाचा को मारने के बाद और पैसे मिलेंगे. घर में फूटी कौड़ी नहीं थी…’’ बमुश्किल किसना ने थूक गटकते हुए अपना मुंह खोला.

‘‘पर, तारिक तो चाचा की ही बिरादरी का…’’ चौंकते हुए कमली ने पूछा.

‘‘हां. अब तो जो होना था सो हो गया. खराब तो मुझे भी बहुत लग रहा है, वरना मुझे क्या मालूम था कि वे क्या खाते हैं, क्या नहीं खाते हैं. मुझे तो बस इतना पता था कि हमारे घर खाने को कुछ नहीं था,’’ पैरे के अंगूठे से जमीन कुरेदता किसना बोला.

‘‘मैं इतने घरों में काम करती हूं. मैं ने कभी उन की चीजों की तरफ आंख उठा कर नहीं देखा और तू ने चंद रुपयों के लिए किसी की जान ले ली.

‘‘कल मैं कितना खुश हो रही थी कि मेरा मरद पैसे कमा कर लाया है. जाने कितने सपने संजो लिए थे मैं ने कि कैसे कहां खर्च करूंगी, किसी के खून से रंगे ये नोट हमें नहीं पचेंगे रे किसना,’’ कमली ने उस के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा.

‘‘मैं ने अकेले तो नहीं मारा उन्हें. और भी तो बहुत लोग थे,’’ किसना ने कमली को बताया. वे दोनों ही अगले 2 दिनों तक गुनाह के झंझावातों से जूझते रहे. रातदिन बड़ी मुश्किल से बिना खाए ही कट रहे थे, क्योंकि फिर उन रुपयों पर इन की लाली किसना ने भी महसूस की थी.

राजनीति की बिसात पर चालें चली जा चुकी थीं. शतरंज के पैदल सिपाही की कुरबानी दी जा चुकी थी. सत्ता और शतरंज सब से पहले आम नागरिकों की ही कुरबानी मांगते हैं. तीसरे दिन ही पुलिस की जीप चुनचुन कर 2 दिनों के लिए बादशाह बने तथाकथितों को अपने साथ लिए जा रही थी और उन पैसों को भी, जिस के लालच ने इन्हें ‘गरीब’ से सीधे ‘दंगाई’ बना दिया था.

ये भी पढ़ें- पछतावा : आखिर दीनानाथ की क्या थी गलती

बीच चौराहे पर अपनी बिखरी जिंदगी की किरचें चुनती कमली ने देखा कि तारिक भाई मारे गए शख्स के बेटे के कंधे पर हाथ रख रहे थे. कहीं से आवाज आई, ‘हमारा नेता कैसा हो, तारिक भाई जैसा हो.’ इस शोर तले कमली धुंधली आंखों से किसना को जीप में हथकड़ी पहने जाते देखती रह गई.

Short Story : कबीरदास दुखी, कबीरदास सुखी

कबीरदास बीच चौराहे पर लुकाटी लिये खड़े हैं. दूर तलक कोई  नजर नहीं आ रहा है. कबीरदास शांत भाव से चहलकदमी कर रहे हैं.

‘अरे ! शहर का व्यवस्तम चौराहा है या जंगल .दिनदहाड़े ऐसी शांति….’ कबीरदास बुदबुदाते खड़े हो जाते हैं. आखिर क्यों कोई मेरे साथ चलने की तो छोड़ो, बात करने को तैयार नहीं !  कुछ  समझने को तैयार नहीं !

शहर में हल्ला हो गया है- सुनो-सुनो, गांधी चौक से न गुजरना, वहां कबीरा खड़ा है.

रोहरानंद ने सुना तो उठ खड़ा हुआ- कबीर साहेब हमारे शहर आए हैं और लोग कतरा रहे हैं ? कैसे कृतध्न लोग हैं… रोहरानंद उत्सुक आगे बढ़ा तो नगर के एक गणमान्य ने  रोक- ‘ऐ ऐ… उधर न जाओ भईया .’

रोहरानंद सुनी अनसुनी कर आगे बढ़ा. एक राजनीतिज्ञ ने टोका- ‘मरना है क्या ?’ मगर रोहरानंद आगे बढ़ा. एक अभिनेत्री बोली- ‘इधर आइए न !’ मगर अनसुनी कर रोहरानंद आगे बढ़ता चला गया .’

गांधी चौक पर कबीरदास खड़े हैं .रोहरानंद पास पहुंचा तो कबीर साहेब की चरण वंदना की, उन्होंने कहा- मैं सुनता था, भारत में मेरी बड़ी कद्र है,पर आज स्वप्न टूट गया. उनके स्वर में आर्त भाव था.

ये भी पढ़ें- बुलडोजर : कैसे पूरे हुए मनोहर के सपने

-‘बाबा ! ऐसा नहीं है. आप तो हम भारतीयों के मन, आत्मा में बसे हुये हैं यह बात तो सारी दुनिया जानती है.’

‘हां, आज देख लिया. सुबह से खड़ा हूं, कितने लोग आए ? देखो मुझे मत भरमाओ. इस देश की तासीर बदली नहीं है, कल भी ऐसी थी, आज भी…’

रोहरानंद का मुंह फटा का फटा रह गया- ‘बाबा ! ऐसा कैसे कह रहे हैं ? ”

‘ ‘छ: सौ वर्ष पूर्व भी लोग मुझसे छिटककर दूर भाग जाते थे . मैं जब कहता- तेरा मेरा मनुआ कैसे इक होई रे… तू कहता कागज की लेखी मैं कहता आंखन की देखी… तो लोग टुकुर-टुकुर देखते और ऐसे भागते जैसे मैं कोई दूसरी दुनिया का आया हूं.”

‘बाबा !’ रोहरानंद ने कहा-‘ देखिए, मैं तो आया हूं न !’

‘ तुम अपवाद हो उस समय भी चंद लोग थे. मगर बहुसंख्यक तो देख कर छिटकने वाले ही हैं.’

‘ अच्छा बाबा ! आपको इसमें बड़ी कोफ्त होती होगी न… जब आप कहते हैं कबीरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ, जो घर फूंके आपना, चले हमारे साथ.

कबीरदास हंस पड़े, मगर इस हंसी में खुलापन नहीं था- ‘मैंने जो दिल में आया अंर्तरात्मा की आवाज उठी, कहा, अब लोग सोए हुए हैं, तो मैं क्या करूं.

‘ मगर बाबा ! कवि की सार्थकता तो इसी में है कि लोग उसके बताए रास्ते पर चलें .बड़ी कोफ्त होती होगी न !’

– ‘देखो  मैंने कहा है न… कबीरा तेरी झोपड़ी गल कटयन के पास, जो करनगे सो भरनगे, तुम क्यो भयो उदास.”

‘हां ! आपने तो बड़ी  तल्खी के साथ सांचा मार्ग बताया है.आप की गणना इसलिए तो महानतम कवियों में होती है.’ रोहरनंद ने सविनय कहा.

‘गणना ! गणना से क्या होगा भाई…’ ‘लोग आपका तहेदिल से सम्मान करते हैं.अक्सर सभा, संगोष्ठी, संसद, विधानसभा में आपकी वाणी  गुंजारित होती है ।’

‘हां, मैं भी सुनता हूं, मगर…”

‘जी ? रोहरानंद ने आश्चर्य प्रकट किया .’मगर कोई तो हो जो उस रास्ते पर चले. पूरी व्यवस्था ही विपरीत दिशा में दौड़ लगाये जा रही है. अब मेरी टांगों में इतनी उर्जा तो है नहीं कि मैं पीछे जाकर उन्हें समझाऊं. मैंने जो लिखना था, लिख डाला अब पालन करो या सुनकर अनसुना कर दो, तुम्हारी मर्जी.’ ‘कबीर दास ने आर्त स्वर में कहा.

‘लेकिन बाबा ! आप यह कैसे कह सकते हैं कि लोग आपकी नहीं सुन रहे  मैं तो कहूंगा जितना आप की सुनते और गुनते है, उतना किसी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति की भी नहीं सुनते, आप तो बिना पद के सम्मानीय हैं.’

-“फिर वही बात ! भले आदमी, तुम किसी कवि  का दुख नहीं समझ सकते. तुम्हारा सरोकार दूसरा है…’

-“मगर बाबा, आप को तो सदैव प्रसन्न मुद्रा में रहना चाहिए.”

-“देखो ! सुनना और गुनना एक बात है. सम्मानीय होना और भी अलग बात है इसमें खुशी कैसी ? “कबीरदास बोलें.

ये भी पढ़ें- ऐसी जुगुनी

-“‘तो आप क्या चाहते हैं ?’ रोहरनंद ने दुःखी  होकर कहा.

‘ मेरे कथन का प्रतिपालन… एम्पलीमेंट… कबीर देखी परखि ले परखि के मुखा बुलाय, जैसी अंतर होएगी मुख निकलेगी हाय ।’ कबीर दास ने संजीदा वाणी में कहा.

‘ लेकिन आज समय बड़ी रफ्तार से भागा जा रहा है. पीछे मुड़ कर आपकी और देखने का समय किसके पास है. आपकी अंतरात्मा को बेधती  बातें सुनकर अगर एम्पलीमेंट करूं तो मैं जिंदा इसां  कहां रह जाऊंगा.’

‘ हां शायद यही विचार करके जनमानस मेरी बात सुन चुपचाप बगल से निकल जाता है… कबीरदास ने कनखियों से  देखते हुए कहा.

‘ बहुत-बहुत कठिन है,आपकी वाणी का प्रतिपालन. किताबों में, सभा सम्मेलन के लिए ही ये शोभाप्रद है.’

‘ हां इसलिए मैं दुखी हूं. देखों न ! चौराहे पर कब से खड़ा था बमुश्किल एक तुम पिंजरे में फंसे हो.”

‘बाबा ! ऐसे ही कुछेक लोग भी आपकी बात को जीवन में धारण कर लें तो आपका कहा सार्थक हो गया न !’

‘ हां मैं भी नाहक परेशान हो जाता हूं… समय के धारे में जो कहा,कहा अब आगे निकल, यही सत्य है’.

रोहरानंद आगे बढ़ा उसके मुख से अस्पष्ट शब्द नि:सृत हो रहे हैं थे –

आटा तजि भूसि गहै चलनी देखु विचार, 

कबीर सराहि छादि के गहेअसार संसार.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें