ताजमहल की नगरी में : भाग 1

आगरा जिले के नगला काक निवासी अजय ने जब से होश संभाला, तभी से बड़ेबड़े सपने देखने लगा. बड़ा भाई अमित तोमर ई रिक्शा चलाता था. रामअवतार चाहता था कि उस का बेटा अमित तो पढ़लिख नहीं पाया पर अगर अजय पढ़लिख जाए तो परिवार की किस्मत संवर जाएगी.

लेकिन घर और गांव का ऐसा माहौल था कि अजय पढ़ नहीं सका और रामअवतार की इच्छा अधूरी रह गई. अजय गांव के लड़कों के साथ आवारा घूमता रहता था. रामअवतार का बड़ा भाई मुन्ना सिंह भी नगला काक में रह कर अपने परिवार का भरणपोषण कर रहा था. मुन्ना सिंह का बेटा विजयपाल जवान हुआ तो उस ने तय किया कि गांव से निकल कर वह आगरा जाएगा और वहीं कुछ काम करेगा.

अजय और विजय एकदूसरे के काफी नजदीक थे, आपस में प्यार भी था. दोनों की उम्र में भी कोई ज्यादा अंतर नहीं था. दोनों ही साथसाथ घूमते और भविष्य के सपने बुनते थे.

ये भी पढ़ें- खुदकुशी का अनोखा मामला, जांघ पर लिखा हाल ए दिल

विजय पाल का एक दोस्त था जो आगरा की एक मिल में काम करता था. उस के गांव से आगरा की दूरी करीब 15 किलोमीटर थी. दोस्त के कहने पर विजय आगरा चला गया और दोस्त के साथ मिल में ही काम करने लगा. विजयपाल जब कमाने लगा तो घरवालों ने उस की शादी कछनेरा निवासी प्रेमलता से कर दी. विजयपाल और प्रेमलता अपने दांपत्य जीवन से खुश थे.

शादी के कुछ दिन बाद विजयपाल आगरा चला गया. उस ने थाना छत्ता क्षेत्र की डाकखाना गली में किराए पर कमरा ले रखा था. उस ने मिल की नौकरी छोड़ कर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी कर ली. धीरेधीरे वह ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक का खासमखास बन गया. रात हो या दिन, विजयपाल अपने मालिक के एक फोन काल पर हाजिर हो जाता था.

विजय की दुलहन प्रेमलता अब जिद करने लगी थी कि वह भी आगरा में उस के साथ रहेगी. पर प्रेमलता गर्भवती थी, इसलिए उस की सास ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद उसे आगरा भेज देंगे.

इधर अजय का अपने ताऊ मुन्ना सिंह के घर आनाजाना कुछ ज्यादा ही होने लगा था. उस का भाभी प्रेमलता से खूब हंसनाबोलना था. देवरभाभी में खूब पटती थी. घर वालों को भी उन की बातचीत पर कोई ऐतराज नहीं था. कुछ दिनों बाद प्रेमलता ने एक बेटे को जन्म दिया. बेटे के जन्म के बाद विजयपाल गांव आया तो उस ने गांव वालों को दावत दी.

अजय तोमर के पिता रामअवतार ने विजय से कहा, ‘‘बेटा, अजय दिन भर यहांवहां घूमता रहता है. तुम उसे भी अपने साथ आगरा ले जाओ. वहां कोई कामधाम करेगा तो जिम्मेदारी समझने लगेगा. कमाएगा तो उस का घर भी बस जाएगा.’’

अपने चाचा रामअवतार के कहने के बाद विजय अपने भाई अजय को भी आगरा ले गया. उस ने अजय को भी एक कंपनी में नौकरी पर लगवा दिया. नौकरी लगने के बाद अजय के हाथ में पैसा आने लगा. इस से अजय की महत्त्वाकांक्षाएं भी बढ़ने लगीं. जल्दी ही उसे महानगर की हवा लग गई. आगरा में उस ने कई दोस्त भी बना लिए.

वह विजयपाल के साथ ही रहता था. सब कुछ ठीक चल रहा था. इसी बीच विजय ने तय किया कि बारबार गांव जाने से खर्च ज्यादा होता है, इसलिए उस ने पत्नी को आगरा लाने की सोच ली.

विजय ने एक दिन अजय से कहा कि उसे अब कोई दूसरा कमरा किराए पर लेना होगा, क्योंकि अब वह अपनी पत्नी को अपने साथ ही रखना चाहता है.

प्रेमलता भाभी के आने की बात सुन कर अजय बहुत खुश हुआ. उस ने दोस्तों की मदद से वहां से कुछ ही दूरी पर दूसरा कमरा ले लिया. इस के बाद विजय पत्नी और बेटे को आगरा ले आया.

अजय का कमरा विजय के कमरे के नजदीक था, इसलिए वह जबतब भाभी से मिलने आ जाता. प्रेमलता देवर के साथ खूब हंसीमजाक करती थी. एक दिन प्रेमलता ने अजय से कहा कि उसे आगरा आए काफी समय हो गया, लेकिन वह एक छोटे से कमरे में बंध कर रह गई है. तुम्हारे भैया कमाने की धुन में रोज रात को देर से आते हैं और खाना खा कर सो जाते हैं. उन्हें तो काम से ही फुरसत नहीं है.

अजय ने भाभी की ख्वाहिश को समझ कर कहा, ‘‘भाभी, चिंता क्यों करती हो, तुम्हारा यह देवर तुम्हें आगरा की सैर कराएगा. पहले एक प्याला चाय पिलाओ फिर हम प्लान बनाते हैं.’’

ये भी पढ़ें- दगाबाजी एक आशिक की

प्रेमलता ने तुरंत चाय बनाई और चाय का प्याला अजय के सामने रख दिया. चाय पी कर अजय ने कहा, ‘‘चलो भाभी, तैयार हो जाओ. आज हम तुम्हें आगरा शहर दिखाएंगे.’’

‘‘अभी…इस वक्त? तुम्हारे भैया से तो पूछा नहीं है,’’ प्रेमलता ने कहा.

‘‘ओह! अभी वह काम पर होंगे, वापस आ कर बता देंगे. चलो, तैयार हो जाओ.’’

प्रेमलता कशमकश में थी, फिर भी उस ने बेटे को तैयार किया और खुद भी कपड़े बदले और अजय के साथ बाहर आ गई.

‘‘आगरा भ्रमण का कार्यक्रम ताजमहल से शुरू करते हैं.’’ अजय ने एक आटो बुक किया और कहा, ‘‘बैठो भाभी, आज हम तुम्हें शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत की निशानी दिखाएंगे.’’

प्रेमलता बहुत खुश थी. कुछ ही देर में दोनों ताजमहल के गेट पर पहुंच गए. अजय ताजमहल देखने के लिए 2 टिकट खरीद लाया. फिर दोनों ने ताज परिसर में प्रवेश किया. संगमरमरी ताज को देख कर प्रेमलता बहुत खुश हुई. दोनों ताज की मखमली घास पर बैठ गए. प्रेमलता ने ठंडी सांस ली तो अजय ने पूछा, ‘‘क्या हुआ भाभी, कुछ परेशान हो क्या?’’

‘‘नहीं तो…बस सोच रही हूं कि पति को बीवी के दिल की बात को समझनी चाहिए.’’ प्रेमलता बोली.

‘‘अरे हम हैं, तुम परेशान क्यों हो.’’ कहते हुए अजय ने अचानक प्रेमलता का हाथ पकड़ लिया. प्रेमलता अजय के स्पर्श से कांप उठी. तभी अजय ने कहा, ‘‘भाभी, जानती हो तुम आज कितनी खूबसूरत लग रही हो?’’

प्रेमलता ने अपना हाथ छुड़ाया और बोली, ‘‘अच्छा मजाक कर लेते हो. तुम्हारे भैया ने तो यह बात मुझे आज तक नहीं बताई. मुझे लगता है कि मर्द को या तो खाना पकाने के लिए या फिर बिस्तर गर्म करने के लिए औरत की जरूरत होती है.’’ अचानक प्रेमलता का दर्द छलक उठा.

अजय के पास कहने के लिए शब्द नहीं थे. वह इधरउधर की बातें करने लगा. करीब 2 घंटे बाद वे ताजमहल से निकले, तब अजय ने कहा, ‘‘भाभी, तुम्हें और मुन्ने को भूख लगी होगी.’’

इस से पहले कि प्रेमलता कुछ कहती, अजय ने मुन्ने को उठाया और सामने रेस्टोरेंट में जा पहुंचा. पीछेपीछे प्रेमलता भी चलने लगी.यह प्रेमलता के लिए एक नया तजुर्बा था. वह सोचने लगी कि काश! विजय भी उस की इच्छाओं को पूरा करता.

खापी कर दोनों घर आ गए. अजय ने कहा, ‘‘ठीक है भाभी, मैं चलता हूं.’’

अजय के जाने के बाद वह प्रेमलता के दिलोदिमाग पर छाया रहा, जो अपने पति से संतुष्ट नहीं थी. दरअसल, महत्त्वाकांक्षाओं का मिजाज कुछ ऐसा होता है कि एक बार खड़ी होती है तो बढ़ती ही जाती है.

अजय की मजबूत कदकाठी अब प्रेमलता के दिलोदिमाग को घेरने लगी थी. कुछ अधिक पाने की चाह भी सिर उठाने लगी थी. पर ये वो दलदल थी, जिस में घुसना तो आसान था पर निकल पाना मुश्किल था. प्रेमलता ने सिर झटका, वह भी क्या सोचने लगी. अभी तो यही डर था कि कहीं विजय को पता चल गया तो वह न जाने क्या हंगामा खड़ा कर दे.

लेकिन विजय को पता नहीं चला. प्रेमलता ने राहत की सांस ली और फोन कर के अजय को बता दिया कि वह विजय से ताजमहल घूमने जाने का कोई जिक्र न करे.

अगली रात जब विजयपाल काम से लौटा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और प्रेमलता नींद में थी. वह बड़ी मुश्किल से उठी और पति को खाना लगाया.

शायद ऐसा पहली बार हुआ था. विजय ने खाना खाया और इधरउधर टहलने लगा. प्रेमलता के मन में एक डर सा समाया हुआ था. पर कुछ देर तक टहलने के बाद विजय गहरी नींद में सो गया.

2-4 दिन तक जब अजय नहीं आया तो प्रेमलता ने अजय को फोन कर के कहा, ‘‘आज तुम्हारे भैया गांव जा रहे हैं, तुम यहां आ सकते हो?’’

अजय को ऐसे ही किसी निमंत्रण का इंतजार था. शाम को विजय जल्दी घर आ गया. उस ने कहा, ‘‘अम्मा की तबीयत ठीक नहीं है. मैं ने फोन कर के पापा को कह दिया है कि अम्मा को यहां मैडिकल में दिखा देंगे. अब अम्मा कुछ दिनों तक हमारे पास ही रहेंगी.’’

यह सुनते ही प्रेमलता बोली, ‘‘अम्मा को गांव के वैद्यजी की दवा से फायदा होता है. खामख्वाह यहां आ कर परेशान होंगी.’’

विजयपाल ने प्रेमलता की बात पर कोई ध्यान नहीं दिया और चला गया. पति के जाने के बाद प्रेमलता ने अजय को बता दिया कि रास्ता साफ है.

ये भी पढ़ें- 30 लाख भी गए, बेटा भी

अजय कुछ ही देर में आ गया और घर के एकांत में देवरभाभी का पवित्र रिश्ता पाप में डूब गया. पूरी रात दोनों एकदूसरे के आगोश में रहे.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

ताजमहल की नगरी में

रिश्तों की कसौटी : भाग 3- क्या था उस डायरी में

उसी रात सुरभी को अमित साहनी का फोन आया कि वह कल साढ़े 11 बजे की फ्लाइट से मुंबई आ रहे हैं. सुरभी को मां की डायरी का हर वह पन्ना याद आ रहा था जिस में लिखा था कि काश, मृत्यु से पहले एक बार अमित उस के सवालों के जवाब दे जाता. कल का दिन मां की जिंदगी का अहम दिन बनने जा रहा था. यही सोचते हुए सुरभी की आंख लग गई.

अगले दिन उस ने नर्स से दवा आदि के बारे में समझ कर उसे भी रात को आने को बोल दिया.

करीब 1 बजे अमित साहनी उन के घर पहुंचे. सुरभी ने हाथ जोड़ कर उन का अभिवादन किया तो उन्होंने ढेरोें आशीर्वाद दे डाले.

‘‘आप यहीं बैठिए, मैं मां को बता कर आती हूं. एक विनती है, हमारी मुलाकात का मां को पता न चले. शायद बेटी के आगे वे कमजोर पड़ जाएं,’’ सुरभी ने कहा और ऊपर चली गई.

ये भी पढ़ें- यह कैसा प्यार : क्या शिवानी सही थी

‘‘मम्मी, आप से कोई मिलने आया है,’’ उस ने अनजान बनते हुए कहा.

‘‘कौन है?’’ मां ने सूप का बाउल कम्मो को पकड़ाते हुए पूछा.

‘‘कोई मिस्टर अमित साहनी नाम के सज्जन हैं. कह रहे हैं, दिल्ली से आए हैं,’’ सुरभी वैसे ही अनजान बनी रही.

‘‘क…क…कौन आया है?’’ मां के शब्दों में एक शक्ति सी आ गई थी.

‘‘ऐसा करती हूं आप यहीं रहिए. उन्हें ही ऊपर बुला लेते हैं,’’ मां के चेहरे पर आए भाव सुरभी से देखे नहीं जा रहे थे. वह जल्दी से कह कर बाहर आ गई.

मालती कुछ भी सोचने की हालत में नहीं थीं. यह वह मुलाकात थी जिस के बारे में उन्होंने हर दिन सोचा था.

थोड़ी देर में सुरभी के पीछेपीछे अमित साहनी कमरे में दाखिल हुए, मालती के पसंदीदा पीले गुलाबों के बुके के साथ. मालती का पूरा अस्तित्व कांप रहा था. फिर भी उन्होंने अमित का अभिवादन किया.

सुरभी इस समय की मां की मानसिक अवस्था को अच्छी तरह समझ रही थी. वह आज मां को खुल कर बात करने का मौका देना चाहती थी, इसलिए डा. आशुतोष के पास उन की कुछ रिपोर्ट्स लेने के बहाने वह घर से बाहर चली गई.

‘‘कितने बेशर्म हो तुम जो इस तरह से मेरे सामने आ गए?’’ न चाहते हुए भी मालती क्रोध से चीख उठीं.

‘‘कैसी हो, मालती?’’ उस की बातों पर ध्यान न देते हुए अमित ने पूछा और पास के सोफे पर बैठ गए.

‘‘अभी तक जिंदा हूं,’’ मालती का क्रोध उफान पर था. उन का मन तो कर रहा था कि जा कर अमित का मुंह नोच लें.

इस के विपरीत अमित शांत बैठे थे. शायद वे भी चाहते थे कि मालती के अंदर का भरा क्रोध आज पूरी तरह से निकल जाए.

‘‘होटल ताज में ईश्वरनाथजी से मुलाकात हुई थी. उन्हीं से तुम्हारे बारे में पता चला. तभी से मन बारबार तुम से मिलने को कर रहा था,’’ अमित ने सुरभी के सिखाए शब्द दोहरा दिए. परंतु यह स्वयं उस के दिल की बात भी थी.

‘‘मेरे साथ इतना बड़ा धोखा क्यों किया, अमित?’’ अपलक अमित को देख रही मालती ने उन की बातों को अनसुना कर अपनी बात रखी.

इतने में कम्मो चाय और नाश्ता रख गई.

‘‘तुम्हें याद है वह दोपहरी जब मैं ने एक तसवीर के विषय में तुम से पूछा था और तुम ने उन्हें अपनी मां बताया था?’’ अमित ने मालती को पुरानी बातें याद दिलाईं.

मालती यों ही खामोश बैठी रहीं तो अमित ने आगे कहना शुरू किया, ‘‘उस तसवीर को मैं तुम सब से छिपा कर एक शक दूर करने के लिए अपने साथ दिल्ली ले गया था. मेरा शक सही निकला था. यह वृंदा यानी तुम्हारी मां वही औरत थी जो दिल्ली में अपने पार्टनर के साथ एक मशहूर ब्यूटीपार्लर और मसाज सेंटर चलाती थी. इस से पहले वह यहीं मुंबई में मौडलिंग करती थी. उस का नया नाम वैंडी था.’’

इस के बाद अमित ने अपनी चाय बनाई और मालती की भी.

उस ने आगे बोलना शुरू किया, ‘‘उस मसाज सेंटर की आड़ में ड्रग्स की बिक्री, वेश्यावृत्ति जैसे धंधे होते थे और समाज के उच्च तबके के लोग वहां के ग्राहक थे.’’

‘‘ओह, तो यह बात थी. पर इस में मेरी क्या गलती थी?’’ रोते हुए मालती ने पूछा.

‘‘जब मैं ने एम.बी.ए. में नयानया दाखिला लिया था तब मेरे दोस्तों में से कुछ लड़के भी वहां के ग्राहक थे. एक बार हम दोस्तों ने दक्षिण भारत घूमने का 7 दिन का कार्यक्रम बनाया और हम सभी इस बात से बहुत रोमांचित थे कि उस मसाज सेंटर से हम लोगों ने जो 2 टौप की काल गर्ल्स बुक कराई थीं उन में से एक वैंडी भी थी जिसे हाई प्रोफाइल ग्राहकों के बीच ‘पुरानी शराब’ कह कर बुलाया जाता था. उस की उम्र उस के व्यापार के आड़े नहीं आई थी,’’ अमित ने अपनी बात जारी रखी. उसे अब मालती के सवाल भी सुनाई नहीं दे रहे थे.

ये भी पढ़ें- खुल गई आंखें : रवि के सामने आई हकीकत

चाय का कप मेज पर रखते हुए अमित ने फिर कहना शुरू किया, ‘‘मेरी परवरिश ने मेरे कदम जरूर बहका दिए थे मालती, पर मैं इतना भी नीचे नहीं गिरा था कि जिस स्त्री के साथ 7 दिन बिताए थे, उसी की मासूम और अनजान बेटी को पत्नी बना कर उस के साथ जिंदगी बिताता? मेरा विश्वास करो मालती, यह घटना तुम्हारे मिलने से पहले की है. मैं तुम से बहुत प्यार करता था. मुझे अपने परिवार की बदनामी का भी डर था, इसलिए तुम से बिना कुछ कहेसुने दूर हो गया,’’ कह कर अमित ने अपना सिर सोफे पर टिका दिया.

आज बरसों का बोझ उन के मन से हट गया था. मालती भी अब लेट गई थीं. वे अभी भी खामोश थीं.

थोड़ी देर बाद अमित चले गए. उन के जाने के बाद मालती बहुत देर तक रोती रहीं.

रात के खाने पर जब सुरभी ने अमित के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे पुराना पारिवारिक मित्र बताया. लगभग 3 महीने बाद मालती चल बसीं. परंतु इतने समय उन के अंदर की खुशी को सभी ने महसूस किया था. उन के मृत चेहरे पर भी सुरभी ने गहरी संतुष्टि भरी मुसकान देखी थी.

मां की तेरहवीं वाले दिन अचानक सुरभी को उस डायरी की याद आई. उस में लिखा था : मुझे क्षमा कर देना अमित, तुम ने अपने साथसाथ मेरे परिवार की इज्जत भी रख ली थी. मैं पूर्ण रूप से तृप्त हूं. मेरी सारी प्यास बुझ गई.

पढ़ते ही सुरभी ने डायरी सीने से लगा ली. उस में उसे मां की गरमाहट महसूस हुई थी. आज उसे स्वयं पर गर्व था क्योंकि उस ने सही माने में मां के प्रति अपनी दोस्ती का फर्ज जो अदा किया था.

ये भी पढ़ें- अनाम रिश्ता : कैसा था नेहा और अनिरुद्ध का रिश्ता

रिश्तों की कसौटी : भाग 1- क्या था उस डायरी में

‘‘अंकल, मम्मी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई क्या?’’ मां के कमरे से डाक्टर को निकलते देख सुरभी ने पूछा.

‘‘पापा से जल्दी ही लौट आने को कहो. मालतीजी को इस समय तुम सभी का साथ चाहिए,’’ डा. आशुतोष ने सुरभी की बातों को अनसुना करते हुए कहा.

डा. आशुतोष के जाने के बाद सुरभी थकीहारी सी लौन में पड़ी कुरसी पर बैठ गई.

2 साल पहले ही पता चला था कि मां को कैंसर है. डाक्टर ने एक तरह से उन के जीने की अवधि तय कर दी थी. पापा ने भी उन की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. मां को ले कर 3-4 बार अमेरिका भी हो आए थे और अब वहीं के डाक्टर के निर्देशानुसार मुंबई के जानेमाने कैंसर विशेषज्ञ डा. आशुतोष की देखरेख में उन का इलाज चल रहा था. अब तो मां ने कालेज जाना भी बंद कर दिया था.

ये भी पढ़ें- उपलब्धि : ससुर के भावों को समझ गई बहू

‘‘दीदी, चाय,’’ कम्मो की आवाज से सुरभी अपने खयालों से वापस लौटी.

‘‘मम्मी के कमरे में चाय ले चलो. मैं वहीं आ रही हूं,’’ उस ने जवाब दिया और फिर आंखें मूंद लीं.

सुरभी इस समय एक अजीब सी परेशानी में फंस कर गहरे दुख में घिरी हुई थी. वह अपने पति शिवम को जरमनी के लिए विदा कर अपने सासससुर की आज्ञा ले कर मां के पास कुछ दिनों के लिए रहने आई थी.

2 दिन पहले स्टोर रूम की सफाई करवाते समय मां की एक पुरानी डायरी सुरभी के हाथ लगी थी, जिस के पन्नों ने उसे मां के दर्द से परिचित कराया.

‘‘ऊपर आ जाओ, दीदी,’’ कम्मो की आवाज ने उसे ज्यादा सोचने का मौका नहीं दिया.

सुरभी ने मां के साथ चाय पी और हर बार की तरह उन के साथ ढेरों बातें कीं. इस बार सुरभी के अंदर की उथलपुथल को मालती नहीं जान पाई थीं.

सुरभी चाय पीतेपीते मां के चेहरे को ध्यान से देख रही थी. उस निश्छल हंसी के पीछे वह दुख, जिसे सुरभी ने हमेशा ही मां की बीमारी का हिस्सा समझा था, उस का राज तो उसे 2 दिन पहले ही पता चला था.

थोड़ी देर बाद नर्स ने आ कर मां को इंजेक्शन लगाया और आराम करने को कहा तो सुरभी भी नीचे अपने कमरे में आ गई.

रहरह कर सुरभी का मन उसे कोस रहा था. कितना गर्व था उसे अपने व मातापिता के रिश्तों पर, जहां कुछ भी गोपनीय न था. सुरभी के बचपन से ले कर आज तक उस की सभी परेशानियों का हल उस की मां ने ही किया था. चाहे वह परीक्षाओं में पेपर की तैयारी करने की हो या किसी लड़के की दोस्ती की, सभी विषयों पर मालती ने एक अच्छे मित्र की तरह उस का मार्गदर्शन किया और जीवन को अपनी तरह से जीने की पूरी आजादी दी. उस की मित्रमंडली को उन मांबेटी के इस मैत्रिक रिश्ते से ईर्ष्या होती थी.

अपनी बीमारी का पता चलते ही मालती को सुरभी की शादी की जल्दी पड़ गई. परंतु उन्हें इस बात के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. परेश के व्यापारिक मित्र व जानेमाने उद्योगपति ईश्वरनाथ के बेटे शिवम का रिश्ता जब सुरभी के लिए आया तो मालती ने चट मंगनी पट ब्याह कर दिया. सुरभी ने शादी के बाद अपना जर्नलिज्म का कोर्स पूरा किया.

‘‘दीदी, मांजी खाने पर आप का इंतजार कर रही हैं,’’ कम्मो ने कमरे के अंदर झांकते हुए कहा.

खाना खाते समय भी सुरभी का मन मां से बारबार खुल कर बातें करने को कर रहा था, मगर वह चुप ही रही. मां को दवा दे कर सुरभी अपने कमरे में चली आई.

‘कितनी गलत थी मैं. कितना नाज था मुझे अपनी और मां की दोस्ती पर मगर दोस्ती तो हमेशा मां ने ही निभाई, मैं ने आज तक उन के लिए क्या किया? लेकिन इस में शायद थोड़ाबहुत कुसूर हमारी संस्कृति का भी है, जिस ने नवीनता की चादर ओढ़ते हुए समाज को इतनी आजादी तो दे दी थी कि मां चाहे तो अपने बच्चों की राजदार बन सकती है. मगर संतान हमेशा संतान ही रहेगी. उन्हें मातापिता के अतीत में झांकने का कोई हक नहीं है,’ आज सुरभी अपनेआप से ही सबकुछ कहसुन रही थी.

हमारी संस्कृति क्या किसी विवाहिता को यह इजाजत देती है कि वह अपनी पुरानी गोपनीय बातें या प्रेमप्रसंग की चर्चा अपने पति या बच्चों से करे. यदि ऐसा हुआ तो तुरंत ही उसे चरित्रहीन करार दे दिया जाएगा. हां, यह बात अलग है कि वह अपने पति के अतीत को जान कर भी चुप रह सकती है और बच्चों के बिगड़ते चालचलन को भी सब से छिपा कर रख सकती है. सुरभी का हृदय आज तर्क पर तर्क दे रहा था और उस का दिमाग खामोशी से सुन रहा था.

सुरभी सोचसोच कर जब बहुत परेशान हो गई तो उस ने कमरे की लाइट बंद कर दी.

मां की वह डायरी पढ़ कर सुरभी तड़प कर रह गई थी. यह सोच कर कि जिन्होंने अपनी सारी उम्र इस घर को, उस के जीवन को सजानेसंवारने में लगा दी, जो हमेशा एक अच्छी पत्नी, मां और उस से भी ऊपर एक मित्र बन कर उस के साथ रहीं, उस स्त्री के मन का एक कोना आज भी गहरे दुख और अपमान की आग में झुलस रहा था.

ये भी पढ़ें- आशीर्वाद : नीलम की कहानी का क्या हुआ अंजाम

उस डायरी से ही सुरभी को पता चला कि उस की मां यानी मालती की एम.एससी. करते ही सगाई हो गई थी. मालती के पिता ने एक उद्योगपति घराने में बेटी का रिश्ता पक्का किया था. लड़के का नाम अमित साहनी था. ऊंची कद- काठी, गोरा रंग, रोबदार व्यक्तित्व का मालिक था अमित. मालती पहली ही नजर में अमित को दिल दे बैठी थीं. शादी अगले साल होनी थी. इसलिए मालती ने पीएच.डी. करने की सोची तो अमित ने भी हामी भर दी.

अमित का परिवार दिल्ली में था. फिर भी वह हर सप्ताह मालती से मिलने आगरा चला आता. मगर ठहरता गेस्ट हाउस में ही था. उन की इन मुलाकातों में परिवार की रजामंदी भी शामिल थी, इसलिए उन का प्यार परवान चढ़ने लगा. पर मालती ने इस प्यार को एक सीमा रेखा में बांधे रखा, जिसे अमित ने भी कभी तोड़ने की कोशिश नहीं की.

मालती की परवरिश उन के पिता, बूआ व दादाजी ने की थी. उन की मां तो 2 साल की उम्र में ही उन्हें छोड़ कर मुंबई चली गई थीं. उस के बाद किसी ने मां की खोजखबर नहीं ली. मालती को भी मां के बारे में कुछ भी पूछने की इजाजत नहीं थी. बूआजी के प्यार ने उन्हें कभी मां की याद नहीं आने दी.

बड़ी होने पर मालती ने स्वयं से जीवनभर एक अच्छी और आदर्श पत्नी व मां बन कर रहने का वादा किया था, जिसे उन्होंने बखूबी पूरा किया था.

उन की शादी से पहले की दीवाली आई. मालती के ससुराल वालों की ओर से ढेरों उपहार खुद अमित ले कर आया था. अमित ने अपनी तरफ से मालती को रत्नजडि़त सोने की अंगूठी दी थी. कितना इतरा रही थीं मालती अपनेआप पर. बदले में पिताजी ने भी अमित को अपने स्नेह और शगुन से सिर से पांव तक तौल दिया.

दोपहर के खाने के बाद बूआजी के साथ घर के सामने वाले बगीचे में अमित और मालती बैठे गपशप कर रहे थे. इतने में उन के चौकीदार ने एक बड़ा सा पैकेट और रसीद ला कर बूआजी को थमा दी.

रसीद पर नजर पड़ते ही बूआ खीजती हुई बोलीं, ‘2 महीने पहले कुछ पुराने अलबम दिए थे, अब जा कर स्टूडियो वालों को इन्हें चमका कर भेजने की याद आई है,’ और पैसे लेने वे घर के अंदर चली गईं.

ये भी पढ़ें- अनोखा बदला : निर्मला की जिस्म की प्यास

‘लो अमित, तब तक हमारे घर की कुछ पुरानी यादों में तुम भी शामिल हो जाओ,’ कह कर मालती ने एक अलबम अमित की ओर बढ़ा दिया और एक खुद देखने लगीं.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

रिश्तों की कसौटी : क्या था उस डायरी में

रिश्तों की कसौटी : भाग 2- क्या था उस डायरी में

संयोग से मालती के बचपन की फोटो वाला अलबम अमित के हाथ लगा था, जिस में हर एक तसवीर को देख कर वह मालती को चिढ़ाचिढ़ा कर मजे ले रहा था. अचानक एक तसवीर पर जा कर उस की नजर ठहर गई.

‘यह कौन है, मालती, जिस की गोद में तुम बैठी हो?’ अमित जैसे कुछ याद करने की कोशिश कर रहा था.

‘यह मेरी मां हैं. तुम्हें तो पता ही है कि ये हमारे साथ नहीं रहतीं. पर तुम ऐसे क्यों पूछ रहे हो? क्या तुम इन्हें जानते हो?’ मालती ने उत्सुकता से पूछा.

‘नहीं, बस ऐसे ही पूछ लिया,’ अमित ने कहा.

ये भी पढ़ें- अनोखा बदला : निर्मला की जिस्म की प्यास

‘ये हम सब को छोड़ कर वर्षों पहले ही मुंबई चली गई थीं,’ यह स्वर बूआजी का था.

बात वहीं खत्म हो गई थी. शाम को अमित सब से विदा ले कर दिल्ली चला गया.

इतना पढ़ने के बाद सुरभी ने देखा कि डायरी के कई पन्ने खाली थे. जैसे उदास हों.

फिर अचानक एक दिन अमित साहनी के पिता का माफी भरा फोन आया कि यह शादी नहीं हो सकती. सभी को जैसे सांप सूंघ गया. किसी की समझ में कुछ नहीं आया. अमित 2 सप्ताह के लिए बिजनेस का बहाना कर जापान चला गया. इधरउधर की खूब बातें हुईं पर बात वहीं की वहीं रही. एक तरफ अमित के घर वाले जहां शर्मिंदा थे वहीं दूसरी तरफ मालती के घर वाले क्रोधित व अपमानित. लाख चाह कर भी मालती अमित से संपर्क न बना पाईं और न ही इस धोखे का कारण जान पाईं.

जगहंसाई ने पिता को तोड़ डाला. 5 महीने तक बिस्तर पर पड़े रहे, फिर चल बसे. मालती के लिए यह दूसरा बड़ा आघात था. उन की पढ़ाई बीच में छूट गई.

बूआजी ने फिर से मालती को अपने आंचल में समेट लिया. समय बीतता रहा. इस सदमे से उबरने में उसे 2 साल लग गए तो उन्होंने अपनी पीएच.डी. पूरी की. बूआजी ने उन्हें अपना वास्ता दे कर अमित साहनी जैसे ही मुंबई के जानेमाने उद्योगपति के बेटे परेश से उस का विवाह कर दिया.

अब मालती अपना अतीत अपने दिल के एक कोने में दबा कर वर्तमान में जीने लगीं. उन्होंने कालेज में पढ़ाना भी शुरू कर दिया. परेश ने उन्हें सबकुछ दिया. प्यार, सम्मान, धन और सुरभी.

सभी सुखों के साथ जीते हुए भी जबतब मालती अपनी उस पुरानी टीस को बूंदबूंद कर डायरी के पन्नों पर लिखती थीं. उन पन्नों में जहां अमित के लिए उस की नफरत साफ झलकती थी, वहीं परेश के लिए अपार स्नेह भी दिखता था. उन्हीं पन्नों में सुरभी ने अपना बचपन पढ़ा.

रात के 3 बजे अचानक सुरभी की आंखें खुल गईं. लेटेलेटे वे मां के बारे में सोच रही थीं. वे उन के उस दुख को बांटना चाहती थीं, पर हिचक रही थीं.

अचानक उस की नजर उस बड़ी सी पोस्टरनुमा तसवीर पर पड़ी जिस में वह अपने मम्मीपापा के साथ खड़ी थी. वह पलंग से उठ कर तसवीर के करीब आ गई. काफी देर तक मां का चेहरा यों ही निहारती रही. फिर थोड़ी देर बाद इत्मीनान से वह पलंग पर आ बैठी. उस ने एक फैसला कर लिया था.

सुबह 6 बजे ही उस ने पापा को फोन लगाया. सुन कर सुरभी आश्वस्त हो गई कि पापा के लौटने में सप्ताह भर बाकी है. वह पापा की गैरमौजूदगी में ही अपनी योजना को अंजाम देना चाहती थी.

उस दिन वह दिल्ली में रह रहे दूसरे पत्रकार मित्रों से फोन पर बातें करती रही. दोपहर तक उसे यह सूचना मिल गई कि अमित साहनी इस समय दिल्ली में अपने पुश्तैनी मकान में हैं.

शाम को मां को बताया कि दिल्ली में उस की एक पुरानी सहेली एक डाक्युमेंटरी फिल्म तैयार कर रही है और इस फिल्म निर्माण का अनुभव वह भी लेना चाहती है. मां ने हमेशा की तरह हामी भर दी. सुरभी नर्स और कम्मो को कुछ हिदायतें दे कर दिल्ली चली गई.

अब समस्या थी अमित साहनी जैसी बड़ी हस्ती से मुलाकात की. दोस्तों की मदद से उन तक पहुचंने का समय उस के पास नहीं था, इसलिए उस ने योजना के अनुसार अपने ससुर ईश्वरनाथ से अपनी ही एक दोस्त का नाम ले कर अमित साहनी से मुलाकात का समय फिक्स कराया. ईश्वरनाथ के लिए यह कोई बड़ी बात न थी.

ये भी पढ़ें- उस का घर : दिलों के विभाजन की गंध

अगले दिन सुबह 10 बजे का वक्त सुरभी को दिया गया. आज ऐसे वक्त में पत्रकारिता का कोर्स उस के काम आ रहा था.

खैर, मां की नफरत से मिलने के लिए उस ने खुद को पूरी तरह से तैयार कर लिया.

अगले दिन पूरी जांचपड़ताल के बाद सुरभी ठीक 10 बजे अमित साहनी के सामने थी. वे इस उम्र में भी बहुत तंदुरुस्त और आकर्षक थे. पोतापोती व पत्नी भी उन के साथ थे.

परिवार सहित उन की कुछ तसवीरें लेने के बाद सुरभी ने उन से कुछ औपचारिक प्रश्न पूछे पर असल मुद्दे पर न आ सकी, क्योंकि उन की पत्नी भी कुछ दूरी पर बैठी थीं. सुरभी इस के लिए भी तैयार हो कर आई थी. उस ने अपनी आटोग्राफ बुक अमित साहनी की ओर बढ़ा दी.

अमित साहनी ने जैसे ही चश्मा लगा कर पेन पकड़ा, उन की नजर मालती की पुरानी तसवीर पर पड़ी. उस के नीचे लिखा था, ‘‘मैं मालतीजी की बेटी हूं और मेरा आप से मिलना बहुत जरूरी है.’’

पढ़ते ही अमित का हाथ रुक गया. उन्होंने प्यार भरी एक भरपूर नजर सुरभी पर डाली और बुक में कुछ लिख कर बुक सुरभी की ओर बढ़ा दी. फिर चश्मा उतार कर पत्नी से आंख बचा कर अपनी नम आंखों को पोंछा.

सुरभी ने पढ़ा, लिखा था : ‘जीती रहो, अपना नंबर दे जाओ.’

पढ़ते ही सुरभी ने पर्स में से अपना कार्ड उन्हें थमा दिया और चली गई.

फोन से उस का पता मालूम कर तड़के साढ़े 5 बजे ही अमित साहनी सिर पर मफलर डाले सुरभी के सामने थे.

‘‘सुबह की सैर का यही 1 घंटा है जब मैं नितांत अकेला रहता हूं,’’ उन्होंने अंदर आते हुए कहा.

सुरभी उन्हें इस तरह देख आश्चर्य में तो जरूर थी, पर जल्दी ही खुद को संभालते हुए बोली, ‘‘सर, समय बहुत कम है. इसलिए सीधी बात करना चाहती हूं.’’

‘‘मुझे भी तुम से यही कहना है,’’ अमित भी उसी लहजे में बोले.

तब तक वेटर चाय रख गया.

‘‘मेरी मम्मी आप की ही जबान से कुछ जानना चाहती हैं,’’ गंभीरता से सुरभी ने कहा.

सुन कर अमित साहनी की नजरें झुक गईं.

‘‘आप मेरे साथ कब चल रहे हैं मां से मिलने?’’ बिना कुछ सोचे सुरभी ने अगला प्रश्न किया.

‘‘अगर मैं तुम्हारे साथ चलने से मना कर दूं तो?’’ अमित साहनी ने सख्ती से पूछा.

‘‘मैं इस से ज्यादा आप से उम्मीद भी नहीं करती, मगर इनसानियत के नाते ही सही, अगर आप उन का जरा सा भी सम्मान करते हैं तो उन से जरूर मिलिएगा. वे अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं,’’ कहतेकहते नफरत और दुख से सुरभी की आंखें भर आईं.

ये भी पढ़ें- यह कैसा प्यार : क्या शिवानी सही थी

‘‘क्या हुआ मालती को?’’ चाय का कप मेज पर रख कर चौंकते हुए अमित ने पूछा.

‘‘उन्हें कैंसर है और पता नहीं अब कितने दिन की हैं…’’ सुरभी भरे गले से बोल गई.

‘‘ओह, सौरी बेटा, तुम जाओ, मैं जल्दी ही मुंबई आऊंगा,’’ अमित साहनी धीरे से बोले और सुरभी से उस के घर का पता ले कर चले गए.

दोपहर को सुरभी मां के पास पहुंच गई.

‘‘कैसी रही तेरी फिल्म?’’ मां ने पूछा.

‘‘अभी पूरी नहीं हुई मम्मी, पर वहां अच्छा लगा,’’ कह कर सुरभी मां के गले लग गई.

‘‘दीदी, कल रात मांजी खुद उठ कर अपने स्टोर रूम में गई थीं. लग रहा था जैसे कुछ ढूंढ़ रही हों. काफी परेशान लग रही थीं,’’ कम्मो ने सीढि़यां उतरते हुए कहा.

थोड़ी देर बाद मां से आंख बचा कर उस ने उन की डायरी स्टोर रूम में ही रख दी.

जानें आगे क्या हुआ कहानी के अगले भाग में…

खुदकुशी का अनोखा मामला, जांघ पर लिखा हाल ए दिल

पति द्वारा सताए जाने की दहशत पत्नी के दिलोदिमाग पर इस कदर हावी थी कि सुसाइड करने से पहले पति को सबक सिखाने के लिए क्या किया जाए के बारे में कई बार सोचा होगा. फिर अंत में पत्नी ने ऐसी जगह को चुना, जहां हर किसी की निगाह ही न जाए यानी जांघ पर सुसाइड नोट लिख कर हर किसी को हैरत में डाल दिया.

भले ही अपनी जिंदगी को खत्म करना इतना आसान नहीं होता, लेकिन फिर भी कई बार लोग सुसाइड करने पर मजबूर हो जाते हैं.

30 साला महिला अपने पति से इतनी डरी हुई थी कि उस ने सुसाइड नोट लिखने के लिए अपने शरीर का गुप्त हिस्सा जांघ चुना. यह खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस द्वारा बनाए जा रहे पंचनामे से हो पाया.

ये भी पढ़ें- दगाबाजी एक आशिक की

जी हां, चौंकाने वाला यह अजीबोगरीब मामला राजस्थान के उदयपुर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के मल्लाड़ा गांव का है. पति खेमराज की प्रताड़ना से तंग हो कर रेखा मेघवाल नाम की महिला ने जहर खा लिया. जहर खाने से पहले उस ने अपनी जांघ पर सुसाइड नोट लिख कर पति को सजा देने की गुहार लगाई.

रेखा अपने पति से इस कदर डरी हुई थी कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो सुसाइड नोट कहां लिखे? जब पुलिस ने उस की जांघ पर लिखा सुसाइड नोट देखा तो हैरान रह गई.

रेखा ने साफसाफ लिखा कि अगर वह कागज पर सुसाइड नोट लिखती तो उस का पति फाड़ देता. दीवार पर लिखती तो मिटा देता. कहीं और छिपा कर रखती तो ढूंढ़ लेता. यही वजह है कि उसे जांघ से बेहतर कोई जगह नजर नहीं आई क्योंकि वहां पर उस की नजर नहीं पड़ती, इसलिए उस ने ऐसी जगह को चुना.

suicides

रेखा मेघवाल ने गुरुवार, दिनांक 27 अगस्त, 2020 की सुबह साढे़ 7 बजे जहर खा लिया था. पति और उस के घर वाले उसे तुरंत ही सलूंबर अस्पताल ले गए, लेकिन महिला को बचाया न जा सका.

पुलिस के मुताबिक, एक साल पहले खेमराज रेखा को नाता प्रथा के तहत ले आया था. रेखा के कोई औलाद नहीं थी, वहीं खेमराज की यह तीसरी शादी थी. खेमराज पहले से ही शादीशुदा था और उस के 4 बच्चे थे. एक बेटे की शादी हो चुकी है. बेटे की शादी के बाद से ही घर के सभी लोगों ने उस के साथ बुरा बरताव करना शुरू कर दिया. यहां तक कि उसे सताया जाना शुरू कर दिया. इस वजह से वह हमेशा डरी रहती थी.

मानसिक और शारीरिक परेशानी झेल रही रेखा ने अंत में आत्महत्या का रास्ता चुना. आत्महत्या का कारण सभी के सामने आए, इस के लिए उस ने सुसाइड नोट अपनी जांघ पर लिख दिया.

यह तो अच्छा हुआ कि पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार करते समय नजर चली गई और मामले का खुलासा हो गया.

साफ है कि रेखा के मन में पति द्वारा सताए जाने का खौफ मरते दम तक देखा गया. वहीं सुसाइड नोट से महिला के सताए जाने की पूरी कहानी पुलिस की समझ में आ गई.

ये भी पढ़ें- 30 लाख भी गए, बेटा भी

जहर खाने से पहले महिला ने जांघ पर 14 लाइन का सुसाइड नोट लिखा. इस में लिखा कि पति कहता था कि तेरे जैसी 17 और ले आऊंगा. लेकिन तुझे पहले खत्म कर दूंगा. वह हमेशा कहता था कि इतना मजबूर कर दूंगा कि तू सुसाइड कर ले. अगर कहीं सुसाइड लैटर किसी को लिख कर दिया तो उस को भी खत्म कर दूंगा. इसलिए मैं मजबूरी में यह लाइनें जांघ पर लिख रही हूं.

पुलिस ने पति खेमराज के खिलाफ महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. देखते हैं कि आने वाले समय में पति के खिलाफ पुलिस या अदालत क्या कार्यवाही करती है.

रश्मि देसाई से लेकर प्रियांक शर्मा तक सभी ने किए Bigg Boss के जरिए अपने सपने सच, खरीदीं ऐसी महंगी कार

टेलिवीजन के सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में जाना ज्यादातर लोगों का सपना होता है क्योंकि यह शो एकमात्र ऐसा रिएलिटी शो है जिसमें ना सिर्फ किसी का करियर शुरू होता है बल्कि वे इंसान सिर्फ और सिर्फ अपनी पर्सनैलिटी के दम पर लाखों, करोड़ों रुपए कमा कर निकलता है. आपको बता दें कि बिग बॉस के 13 सीजन बीत चुके हैं और आने वाले दिनों में बिग बॉस का सीजन 14 भी ऑन एयर होने वाला है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में कदम रखने से पहले पारस छाबड़ा की एक्स-गर्लफ्रेंड का दिखा बोल्ड अंदाज, देखें Photos

बिग बॉस टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो माना जाता है जहां से कई लोगों का करियर शुरू हुआ है. इंसान अपनी जिंदगी के काफी साल मेहनत करता है तब जाकर भी उसे अपनी मन पसंदीदा कार खरीदने में काफी परेशानी होती है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे नाम बताने जा रहे हैं जिन्होनें बिग बॉस (Bigg Boss) से निकलते ही अपनी ड्रीम कार खरीदी है.

यह सब देख इतना तो तय है कि बिग बॉस (Bigg Boss) जैसा रिएलिटी शो से ना सिर्फ नाम और पौपुलैरिटी मिलती है बल्कि शौहरत भी भरपूर मिलती है. बात करें अगर बिग बॉस सेलिब्रिटीज (Bigg Boss Celebrities) की तो हाल ही में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने अपनी ड्रीम कार घर ले आई हैं. इंस्टाग्राम पर रश्मि देसाई (Rashmi Desai) उसी कार में बैठ कर चाय पीती दिखाई दी.

ये भी पढ़ें- मलयालम रोमांचक फिल्म‘‘ अंजाम पथिरा’’का रिलायंस इंटरटेनमेंट कर रहा है हिंदी रीमेक

खबरों की माने तो एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) ने रेंज रोवर (Range Rover) नाम की गाड़ी ली है जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 2 करोड़ है. इससे पहले बिग बॉस 13 के ही कंटेस्टेंट असीम रियाम (Asim Riaz) ने कुछ समय पहले अपनी पसंदीदा कार बीएमडब्लू 5 सीरीज एम स्पोर्ट्स (BMW 5 Series M Sports) खरीदी थी जिसकी कीमत करीब 68 लाख है. इसी कड़ी में एक और नाम बिग बॉस सीजन 13 में से ही शामिल है और वो नाम है कंटेस्टेंट दलजीत कौर (Daljeet Kaur) का.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में नजर आएंगी ‘इश्कबाज’ फेम मानसी श्रीवास्तव, इंटर्व्यू के दौरान कही ये बात

जी हां कंटेस्टेंट दलजीत कौर (Daljeet Kaur) ने भी बिग बॉस के घर से निकलले के बाद व्हाइट कलर की मर्सडीज़ (Mercedes) कार खरीदी थी जिसकी कीमत करीब 62 लाख थी. बात करें बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss 12) की कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar)  की तो उन्होनें भी शो ने निकलते के बाद अपनी ड्रीम कार यानी कि ब्लू कलर की बीएमडब्लू (BMW) खरीदी थी.

dipika-kakar

बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) के पौपुलर और पसंदीदा कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) ने भी अपने सपनों को पूरा करते हुए ब्लू कलर की बीएमडब्लू (BMW) खरीदी थी जिसे पाकर वे काफी खुश हुए थे.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के 43वें जन्मदिन पर जानिए उनके पौपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

😎

A post shared by Priyank Sharma (@priyanksharmaaa) on

Bigg Boss 14 में कदम रखने से पहले पारस छाबड़ा की एक्स-गर्लफ्रेंड का दिखा बोल्ड अंदाज, देखें Photos

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की सफलता के बाद एक सवाल जो बिग बॉस (Bigg Boss) के फैंस के दिलों में है वो ये है कि इस बार यानी कि बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में कौन कौन से नए कंटेस्टेंट्स दिखाई देने वाले वाले हैं. सूत्रों की माने तो इस बार बिग बॉस के मेकर्स ने बिग बॉस 13 के फिइनलिस्ट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) को अप्रोच किया है.

ये भी पढ़ें- मलयालम रोमांचक फिल्म‘‘ अंजाम पथिरा’’का रिलायंस इंटरटेनमेंट कर रहा है हिंदी रीमेक

आपको बता दें कि पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद पौपुलर और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कि इन दिनों ‘सब टीवी’ (Sab TV) के शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ (Baalveer Returns) में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस पवित्र पुनिया इससे पहले ‘ये हैं मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) और ‘नागिन 3’ (Naagin 3) जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स में दिखाई दे चुकी हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं तो ऐसे में वे आए दिन अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Tσ ƚԋҽ ԃιʋιɳҽ, ɱιʂƈԋιҽʋσυʂ ʂραɾƙ ιɳ ყσυ. . . . . #pavitrapunia

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

फैंस भी एक्ट्रेस पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) की फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जैसे ही वे अपनी कोई हॉट फोटो शेयर करती हैं तो बिना देरी किए उनके फैंस उनकी फोटोज पर जमकर प्यार बरसाना शुरू कर देते हैं. इसी कड़ी में पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) ने एक ऐसा फोटोशूट अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे देख उनके फैंस के दिल जोरों से धड़कने लगे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में नजर आएंगी ‘इश्कबाज’ फेम मानसी श्रीवास्तव, इंटर्व्यू के दौरान कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

🧶🦩

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

हाल ही में पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) ने साड़ी पहन एक फोटोशूट अप्लोड किया है जिसमें वे अपनी अदाओं और पतली कमर से सबको दीवाना कर रही हैं. इन फोटोज पर अब तक 23 हज़ार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस पवित्र पुनिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्फियों में रह चुकी हैं.

 

View this post on Instagram

 

Hɪᴍ: 𝙒𝙝𝙖𝙩 𝙮𝙤𝙪 𝙩𝙝𝙞𝙣𝙠𝙞𝙣𝙜 𝙖𝙗𝙤𝙪𝙩? Hᴇʀ: 𝙊𝙪𝙧 𝙋𝙤𝙬𝙚𝙧!

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के 43वें जन्मदिन पर जानिए उनके पौपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट, पढ़ें खबर

अकांक्षा पुरी (Akansha Puri) से पहले पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और पवित्र पुनिया के दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन यह बात एक्ट्रेस ने हर बार मीडिया से छिपाने की कोशिश की और यही कहती नजर आईं कि वे और पारस सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि टीवी की इतनी खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस जब बिग बॉस के घर में जाएंगी को क्या जलवे बिखेरेंगी.

 

View this post on Instagram

 

🍭

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

उपलब्धि : ससुर के भावों को समझ गई बहू

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें