शक्की पति की मजबूर पत्नी: भाग 1

देहरादून के ट्रांसपोर्टर अशोक रोहिल्ला का घर माता मंदिर रोड पर था, जो थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र में आता था. रोहिल्ला परिवार में 3 ही सदस्य थे, खुद अशोक रोहिल्ला, उस की पत्नी कामना रोहिल्ला और 3 साल की बेटी जाह्नवी. कामना ने कालोनी में ही बुटीक खोल रखा था. जाह्नवी छोटी थी, इसलिए उसे वह दिन भर साथ रखती थी.

29 अगस्त, 2019 की बात है. रात गहराते ही अशोक और कामना खाना  खा कर सोने चले गए थे. जाह्नवी पहले ही सो चुकी थी. रात के 11 और 12 बजे के बीच अशोक के घर से 2 गोलियां चलने की आवाज आई. गोलियों की आवाज सुन कर पड़ोसी घबराए, उन्हें लगा कि लूटपाट के लिए अशोक के घर में बदमाश घुस आए हैं. अशोक या उस की पत्नी ने विरोध किया होगा, जिस की वजह से बदमाशों ने गोलियां चला दी होंगी.

हकीकत जानने के लिए एक पड़ोसी घर के बाहर निकला तो उस ने स्ट्रीट लाइट की रोशनी में देखा कि अशोक अपनी कार ड्राइव करते हुए कहीं जा रहा है. वह घबराया सा लग रहा था.

पासपड़ोस के लोग अशोक के घर के सामने एकत्र हो गए. उन की समझ में नहीं आ रहा था कि माजरा क्या है. हकीकत जानने की उत्सुकता सभी के मन में थी, इसलिए हिम्मत कर के कुछ अशोक के घर के अंदर घुस गए. अंदर सभी लाइटें जल रही थीं.

घर का सारा सामान यथावत था. ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा था कि वहां कुछ हुआ है. उन लोगों ने अशोक के बैडरूम में झांका तो सन्न रह गए. बैड पर कामना की खून से लथपथ लाश पड़ी थी.

ये भी पढ़ें- प्रवीण सोमानी के अपहरण के “वो 300 घंटे!”

उस के सिर से बहता खून फर्श पर फैलता जा रहा था. कामना के पास ही उस की बेटी जाह्नवी सोई थी. उस वक्त सभी को लगा कि कामना की हत्या अशोक ने ही की होगी, इसीलिए वह भाग गया.

लाश देखते ही अंदर गए लोग कमरे से बाहर आ गए. उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर घटना की सूचना दे दी. थोड़ी देर बाद नेहरू कालोनी थाने के थानेदार दिलबर नेगी पुलिस टीम के साथ मौकाएवारदात पर आ गए. उस वक्त रात का डेढ़ बजा था.

थानेदार दिलबर नेगी ने मौकाएवारदात का निरीक्षण किया. कमरे की एकएक चीज अपनी जगह मौजूद थी. खास बात यह थी कि इस हादसे से अनभिज्ञ कामना की बेटी जाह्नवी मां की लाश के पास सोई थी. देखने से ऐसा कतई नहीं लग रहा था कि वारदात को लूट, चोरी या डकैती के लिए अंजाम दिया गया था. क्योंकि ऐसा होता तो घर की सभी चीजें यथास्थिति में नहीं होतीं.

पुलिस को पड़ोसियों से पूछने पर पता चला कि कामना का पति अशोक गोली चलने के बाद तेजी से कार ले कर कहीं भाग गया था, जिसे एक पड़ोसी ने देखा था.

चकरा गई पुलिस

एसओ दिलबर नेगी ने घटना की सूचना सीओ (डालनवाला) जया बलूनी, एसपी (सिटी) श्वेता चौबे और एसएसपी अरुण मोहन जोशी को दे दी. घटना की सूचना मिलने के आधे घंटे के भीतर सीओ जया बलूनी और एसपी सिटी श्वेता चौबे मौके पर पहुंच गईं. जिस कमरे में बैड पर कामना की लाश पड़ी थी, उस से करीब 5 मीटर दूर बड़ी मात्रा में ताजा खून पड़ा था.

पुलिस ने इस से अनुमान लगाया कि संभव है गोली अशोक को भी लगी हो या फिर उस ने पत्नी की हत्या कर के खुद को गोली मार ली हो. यह भी सोचा गया कि लूटपाट की नीयत से कमरे में घुसे बदमाशों से हाथापाई के बीच गोली चली हो, जिस से गोली लगने से कामना की मौत हो गई हो और अशोक को गोली लगी हो.

क्राइम सीन देख कर पुलिस का दिमाग चकरा गया था. स्पष्ट तौर पर यह बात समझ में नहीं आ रही थी कि मामला है क्या. अशोक के सामने आने पर ही असलियत सामने आ सकती थी. पुलिस अशोक का पता लगाने में जुटी थी.

पड़ोसियों से अशोक का मोबाइल नंबर मिल गया तो उसे फोन कर के उस की सही लोकेशन पूछी गई, उस ने बताया कि वह श्रीमंत इंदिरेश अस्पताल में भरती है. उस ने पुलिस को यह भी बताया कि लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने पत्नी की हत्या कर के उसे भी पीठ में गोली मार दी थी.

अशोक रोहिल्ला की बातें पुलिस को हजम नहीं हुईं. पुलिस यह सोच कर परेशान थी कि बदमाशों ने गोली दोनों को मारी थी तो अशोक पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाए उसे घर पर ही छोड़ कर इलाज के लिए खुद अस्पताल क्यों चला गया?

मामला जरूर कुछ और था. जांचपड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आ सकती थी. रात में ही इस घटना की सूचना कामना के मायके वालों को दे कर उन्हें बुला लिया गया.

पुलिस अशोक की सच्चाई का पता लगाने के लिए श्रीमंत इंदिरेश अस्पताल पहुंची, जहां वह आईसीयू में भरती था. गोली लगने से उस के शरीर से काफी खून बह चुका था और उस की हालत गंभीर बनी हुई थी. अशोक ही एक ऐसा चश्मदीद था, जिस ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा था.

मतलब उस ने हत्यारे को अपनी आंखों से देखा था. संभव था कि हत्यारे ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अशोक पर भी यह सोच कर गोली चलाई हो कि उस की मौत के बाद पुलिस उस तक कभी नहीं पहुंच पाएगी.

ये भी पढ़ें- प्यार पर प्रहार

अशोक रोहिल्ला जिंदा है, यह सोच कर पुलिस ने थोड़ी राहत की सांस ली. बहरहाल, मौके पर जांच में जुटी पुलिस ने एक बार फिर से कामना की लाश की पड़ताल की.

जांच के दौरान पता चला कि हत्यारे ने कामना को सिर के पीछे से गोली मारी थी. कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन डीवीआर मौके से नदारद थी. इस का मतलब था कि हत्यारा अपनी पहचान छिपाने के लिए डीवीआर भी साथ ले गया था ताकि पुलिस उस तक पहुंच न सके.

क्राइम सीन की पड़ताल से एक बात तो तय थी कि हत्यारा जो भी रहा हो, पेशेवर नहीं था. अगर वह पेशेवर होता तो अपना काम कर के भाग जाता, न कि डीवीआर साथ ले जाता. यानी हत्यारा जो भी था, रोहिल्ला परिवार को जानने वाला था.

दूसरे अगर वह कामना को गोली मारता तो सीधे उस के माथे पर जा कर लगती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था. इस का मतलब कामना, उस के पति और बच्चे के अलावा कोई और भी वहां था, जिस ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था.

कामना की बेटी उसी की बगल में सोई हुई थी. हत्यारे ने उस नन्ही सी जान को छुआ तक नहीं था. उस का जो भी मकसद रहा हो, उस का निशाना कामना और अशोक ही थे. एक की उस ने जान ले ली थी और दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था.

बहरहाल, पुलिस ने कानूनी काररवाई पूरी की. मृतका का भाई रमेश आ चुका था. पुलिस ने 3 साल की जाह्नवी को उसे सौंप दिया. कामना की लाश पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दी गई.

कागजी काररवाई पूरी करतेकरते सुबह के करीब साढ़े 4 बज गए थे. यह घटनाक्रम 29/30 अगस्त, 2019 की रात का था. 31 अगस्त को कामना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कामना को काफी नजदीक से गोली मारे जाने का उल्लेख था, लेकिन गोली उस के सिर में नहीं मिली थी. गोली दाईं आंख को चीरते हुए निकल गई थी, जबकि पुलिस को घटनास्थल से कोई गोली बरामद नहीं हुई थी.

अशोक का बयान जरूरी था

पुलिस अशोक के स्वास्थ्य की पलपल की जानकारी ले रही थी. उस के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा था. पुलिस को अशोक के आईसीयू से जनरल वार्ड में पहुंचने की प्रतीक्षा थी. पुलिस को आशंका थी कि हो सकता है हत्यारा उस पर दोबारा हमला करने की कोशिश करे. इसीलिए उस की सुरक्षा के लिए 24 घंटे 2 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए. पहली सितंबर, 2019 को अशोक रोहिल्ला को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया तो थानेदार दिलबर नेगी उस से पूछताछ करने इंदिरेश अस्पताल पहुंचे.

अब अशोक पूरी तरह खतरे से बाहर था. गोली उस के पेट को छूती हुई निकल गई थी. एसओ नेगी ने उस से घटना के बारे में पूछताछ की तो उस ने बताया कि 29 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे बुआ का बेटा रिंकू उर्फ अजय वर्मा उस से मिलने आया था. रिंकू अमन विहार, थाना रायपुर में रहता है. उस के साथ 2 और लोग थे.

रिंकू और उस के दोस्तों को ड्राइंगरूम में बैठा कर वह अंदर कमरे में चला गया. रिंकू के पानी मांगने पर वह किचन में पानी लेने चला गया. तभी रिंकू बैडरूम में गया और वहां 3 साल की बेटी के साथ सो रही कामना के सिर से रिवौल्वर सटा कर गोली मार दी.

गोली की आवाज सुन कर वह जैसे ही वहां पहुंचा तो रिंकू ने उस पर भी फायर झोंक दिया. गोली लगते ही वह जान बचा कर वहां से से भाग निकला और अस्पताल जा पहुंचा. उस के बाद क्या हुआ, उसे कुछ पता नहीं.

ये भी पढ़ें- मर कर भी न होंगे जुदा

रिंकू वर्मा का नाम सुनते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए. वह रायपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था. उस के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज थे. पुलिस के लिए वह वांछित अपराधी था. उसे पकड़ने के लिए उस पर बड़ा ईनाम रखा गया था.

रिंकू अपने पास मोबाइल नहीं रखता था, इसलिए पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही थी. दोहरे हत्याकांड ने एक बार फिर पुलिस की नाक में दम कर दिया.

अशोक रोहिल्ला के बयान के आधार पर पुलिस ने कामना रोहिल्ला की हत्या और अशोक की हत्या के प्रयास की धारा के साथ रिंकू उर्फ अजय वर्मा को नामजद कर रिपोर्ट रोजनामचे में दर्ज कर ली. रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई. अशोक के बयान को ले कर पुलिस फिर उलझ गई थी.

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

इस तारीख को रिलीज होने जा रही है अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’, पढ़ें खबर

रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अभिनय से सजी फिल्म “सूर्यवंशी” प्रदर्शन के लिए तैयार हैं. यह फिल्म अप्रैल माह में सिनेमाघरों में पहुंचने वाली थी. लेकिन अचानक कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते 15 मार्च से पूरे देश के सिनेमाघर बंद हो गए थे, जिसके चलते इस फिल्म का प्रदर्शन टल गया.

 

View this post on Instagram

 

Sometimes it’s best to sit it out 😷 #ThisTooShallPass

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के प्रीमियर में ये सितारे लगाने जा रहे हैं अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद, देखें वीडियो

कुछ फिल्म निर्माताओं ने अपनी अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचकर अपनी जेब गर्म कर ली. वैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब तक जितनी भी फिल्में आई हैं ,वह कुछ खास प्रभाव नहीं दिखा सकी. बीच-बीच में कई बार खबरें आईं कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म “सूर्यवंशी” भी ओटीटी प्लेटफार्म पर आने वाली है मगर हर बार इसके निर्माताओं ने इस बात का खंडन किया.

पिछले कुछ समय से चर्चाएं थीं कि फिल्म “सूर्यवंशी” दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में  आएगी और उस वक्त रिलायंस इंटरमेंट के शुभाशीष सरकार ने भी इस बात की संभावनाएं जताई थीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के प्रीमियर में हॉटनेस का तड़का लगाएंगी ये टीवी एक्ट्रेस, देखें Promo

अब पूरे देश में अनलॉक 5 लागू हो गया है और केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से कुछ शर्तों के साथ सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है. मगर अंतिम फैसला राज्य सरकारों को करना है. उत्तराखंड सरकार ने तो 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है और हाल की कैपेसिटी 50% ही दर्शक होंगे. सैनिटाइजर वगैराह भी उपयोग किया जाएगा. मगर महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु सहित कई राज्यों ने 31 अक्टूबर तक सिनेमाघर ना खोलने का ऐलान कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

Veer Sooryavanshi ditched the helicopter for a bike to beat the Mumbai traffic for the #SooryavanshiTrailer launch today😜

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

इसके बाद रिलायंस एंटरटेनमेंट के शुभाशीष सरकार ने ऐलान किया है कि वह अपनी फिल्म “सूर्यवंशी”को दिवाली के मौके पर प्रदर्शित नहीं  करेंगे और अब वह अपनी फिल्म को दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज करेंगे. शुभाशीष कहते हैं – “महाराष्ट्र सहित कई राज्य 31 अक्टूबर तक सिनेमाघर नहीं खोल रहे हैं. शायद 1 नवंबर से  सिनेमाघर खुल जाएं. पर तुरंत दर्शक सिनेमाघर आएंगे, इसकी गारंटी नहीं ली जा सकती .इसलिए हमने निर्णय लिया है कि हम अपनी फिल्म “सूर्यवंशी ” को दिवाली के मौके पर रिलीज नहीं करेंगे .हम देखेंगे कि दर्शक किस तरह से सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार हो रहा है. फिलहाल हम “सूर्यवंशी ” को दिसंबर में क्रिसमस के अवसर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में अपने नए रूल्स बनाने आ रही हैं सीजन 7 की विनर गौहर खान, देखें Promo

Bigg Boss 14 के प्रीमियर में ये सितारे लगाने जा रहे हैं अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद, देखें वीडियो

बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के प्रीमियर को अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं और बिग बॉस (Bigg Boss) फैंस को ये चुनिंदा घंटे बिताने काफी भारी लग रहे हैं. बिग बॉस (Bigg Boss) फैंस के दिलों में इस समय खूब सारी एक्साइटमेंट है कि इस बार उन्हें कौन कौन से सितारे देखने को मिलने वाले हैं. किसी भी बिग बॉस सीजन के लिए उस सीजन का प्रीमियर काफी मायने रखता है.

आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) का प्रीमियर आपकी आज की शाम में चार चांद लगा सकता है. हर बार की तरह इस बार भी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली हैं जो कि फैंस को बेहद पसंद आने वाली हैं. खबरों की माने तो इन परफॉर्मेंस में नए कंटेस्टेंट के साथ साथ एक्स कंटेस्टेंट भी दिखाई देंगे जो कि दर्शकों को एंटरटेंन करने का एक भी मौका नहीं छोडेंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के प्रीमियर में हॉटनेस का तड़का लगाएंगी ये टीवी एक्ट्रेस, देखें Promo

आज हम आपका बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ परफॉर्मेंस के बारे में जो आपको आज की शाम में बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के प्रीमियर में देखने को मिलने वाली है.

हिना खान

टेलीविजन की हॉट और टेलेंटिड एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान (Hina Khan) बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हैं और वे हर सीजन में अपनी झलक जरूर दिखाती हैं. प्रोमो देख कर इस बात का अंदाजा तो आब लगा ही सकते हैं कि हिना खान (Hina Khan) भी बिग बॉस 14 के प्रीमियर में अपने धमाकेदार अंदाज में नजर आने वाली हैं.

गौहर खान

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में अपने नए रूल्स बनाने आ रही हैं सीजन 7 की विनर गौहर खान, देखें Promo

हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया था जिसमें बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट गौहर खान (Gauhar Khan) फैंस से ये कहती दिखाई दी थीं कि,- “पिछली बार रूल्स निभाए, इस बार रूल्स बनाउंगी.” गौहर खान के इस अंदाज ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है तो अब देखने वाली बात ये होगी कि गौहर खान (Gauhar Khan) कौन कौन से रूल्स बनाने जा रही हैं.

निक्की तम्बोली

एक्ट्रेस निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और अब वे बिग बॉस 14 के घर में एंट्री लेने जा रही हैं. आपको बता दें एक्ट्रेस निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं और अपनी हॉट परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने को तैय्यार भी हैं.

ये भी पढ़ें- सुशांत के बाद एक और स्ट्रग्लिंग एक्टर ने की सुसाइड, परिवार वालों ने जताया मर्डर का शक

एजाज खान

टेलीविजन के पौपुलर एक्टर एजाज खान (Eijaz Khan) भी बिग बॉस 14 के घर में अपनी दमदार एंट्री लेने को तैय्यार हैं. एजाज खान फिल्म ‘कमांडो’ के गाने ‘तेरा बाप आया’ पर परफोर्म करने जा रहे हैं जिससे कि ऐसा लग रहा है कि एजाज खान (Eijaz Khan) घर के अंदर भी सबकी बोल्ती बंद करने वाले हैं.

राधे मां

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस की वजह से बिगड़ी हिमांशी खुराना की हालत, हॉस्पिटल में हुईं एडमिट

बिग बॉस 14 के प्रीमियर में राधे मां (Radhe Maa) को भी बुलाया गया है जिससे कि वे भगवान से कंटेस्टेंट्स के लिए दुआ मांगती हुईं नजर आने वाली हैं कि घर में शांती बनी रहे और साथ ही सबको अपना आशीर्वाद भी देंगी.

Bigg Boss 14 के प्रीमियर में हॉटनेस का तड़का लगाएंगी ये टीवी एक्ट्रेस, देखें Promo

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज यानी कि 3 अक्टूबर 2020 को टेलिवीजन इंडस्ट्री का सबसे पौपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 14 (Bigg Boss 14) ऑन एयर होने जा रहा है. बिग बॉस के फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था. फैंस बिग बॉस (Bigg Boss) प्रीमियर के लिए काफी एक्साइटिड हैं और वे जानने चाहते हैं कि इस बार कौन कौन से सितारे नजर आने वाले हैं.

 

View this post on Instagram

 

🧙🏻‍♀️क्या ?!

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में अपने नए रूल्स बनाने आ रही हैं सीजन 7 की विनर गौहर खान, देखें Promo

जब से बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की अनाउंस्मेंट हुई है तब से एक नाम लगातार सामने आ रहा है और वो नाम है एक्ट्रेस पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) का. आपको बता दें कि एक्ट्रेस पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) बिग बॉस सीजन 13 में आए कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की एक्स गर्लफ्रेंड हैं. काफी समय से बिग बॉस के मेकर्स सीजन 14 के प्रोमो लगातार रिलीज कर रहे हैं जिससे कि फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ रही है.

हाल ही में बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के मेकर्स ने एक्ट्रेस पवित्र पुनिया (Pavitra Punia) का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें वे बेहद ही हॉट अंदाज में अपनी परफोर्मेंस देती दिखाई दे रही हैं. इस प्रोमो में पवित्र पुनिया अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पौपुलर सौंग ‘टिप टिप बरसा पानी’ (Tip Tip Barsa Paani) पर डांस कर रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस अपने बोल्ड अंदाज से स्टेज पर बिजलियां गिराती दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- सुशांत के बाद एक और स्ट्रग्लिंग एक्टर ने की सुसाइड, परिवार वालों ने जताया मर्डर का शक

 

View this post on Instagram

 

🧶🦩

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की एक्स गर्लफ्रेंड बिग बॉस सीजन 14 में अपने बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल जीत पाएंगी.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस की वजह से बिगड़ी हिमांशी खुराना की हालत, हॉस्पिटल में हुईं एडमिट

गुनहगार पति: भाग 3

दूसरा भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- गुनहगार पति: भाग 2

लेकिन दिल तो दिल है, वह कब किस पर आ जाए, कोई नहीं जानता. जब अजितेश से रहा नहीं गया तो एक दिन उस ने भावना से दिल की बात कह दी, ‘‘भावना, मैं तुम से बहुत प्यार करता हूं. तुम्हारा प्यार पाने को मैं बेचैन हूं. तुम मेरे दिल में रचबस गई हो.’’

अजितेश की बात सुन कर भावना बोली, ‘‘अजितेश, तुम शादीशुदा हो. फिर मेरा प्यार क्यों पाना चाहते हो. रही बात प्यार की, वह मैं तुम्हें पहले से ही करती हूं.’’

‘‘दिव्या और मेरे प्यार के बीच दरार पड़ गई है. मैं उस से नफरत करने लगा हूं. दिव्या खूबसूरत जरूर है पर 3 साल बाद भी वह मां नहीं बन सकी.’’ वह बोला.

भावना आर्या अजितेश को पहले से ही प्यार करती थी. अत: जब उसे वजह पता चली तो उस ने उस का प्यार स्वीकार कर लिया. इस के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा. दोनों साथसाथ घूमने जाने लगे और लंच व डिनर साथ लेने लगे. जवानी के जोश में दोनों ने मर्यादा की दीवार भी गिरा दी. इतना ही नहीं, उन्होंने एक साथ रहने का भी फैसला कर लिया.

अजितेश और भावना के बीच नाजायज रिश्ता बना तो अजितेश घर में देरसवेर आने लगा. कभी वह पत्नी का बनाया हुआ खाना खाता तो कभी बिना खाए ही सो जाता. दिव्या कुछ कहती तो वह उस पर बरस पड़ता. दिव्या कहीं बाहर चल कर मूड फ्रैश करने को कहती तो मना कर देता.

अब उस ने दिव्या की फरमाइश पूरी करनी भी बंद कर दी थीं. दिव्या की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर अजितेश को हो क्या गया है.

एक दिन अखिल घर आया तो दिव्या ने उसे अजितेश के दुर्व्यवहार के संबंध में बताया और लेट घर आने के बारे में पूछा.

अखिल ने पहले तो बात टालने का प्रयास किया, लेकिन जब दिव्या ने कसम दिलाई तो अखिल ने सच्चाई बता दी, ‘‘दीदी, भैया आजकल न्यूज चैनल में मेकअप आर्टिस्ट भावना आर्या के प्यार में उलझे हैं. वह उसी के साथ आजकल मौजमस्ती करते हैं.’’

अखिल की बात सुन कर दिव्या अवाक रह गई. उसे अपना भविष्य अंधकारमय लगने लगा. क्योंकि कोई भी औरत भूख, गरीबी तो सह सकती है, लेकिन पति का बंटवारा सहन नहीं कर सकती. तो भला दिव्या यह सब कैसे सहन कर लेती.

इसलिए उस ने अजितेश और भावना के अवैध संबंधों का विरोध करना शुरू कर दिया. इस विरोध के कारण घर में कलह होने लगी. लेकिन दिव्या के विरोध के बावजूद अजितेश ने भावना का साथ नहीं छोड़ा.

दिव्या पढ़ीलिखी और संस्कारवान थी, इसलिए उस ने अजितेश को प्यार से समझाया और पिता की इज्जत का वास्ता दिया. साथ ही भावना को भी उस ने आड़े हाथों लिया. उस ने उसे खूब खरीखोटी सुनाई. दिव्या की खरीखोटी से भावना तिलमिला उठी. उस ने अजितेश से दिव्या की शिकायत की.

अक्तूबर के पहले सप्ताह में दिव्या नोएडा से अपनी ससुराल इटावा आ गई. दरअसल दिव्या की सास अपने बड़े बेटे के पास नासिक चली गई थी, अत: ससुर प्रमोद कुमार मिश्रा ने उसे घर की देखभाल के लिए बुलवा लिया था. घर में प्रमोद मिश्रा की बूढ़ी मां थीं, जिन की देखभाल के लिए दिव्या का वहां रहना जरूरी था.

दिव्या ससुराल जरूर आ गई थी, लेकिन वह अजितेश से मोबाइल पर संपर्क बनाए रखती थी. बातचीत के दौरान वह पति को भावना से दूर रहने की नसीहत देती रहती थी. अजितेश दिव्या को आश्वासन दे देता कि उस ने भावना से दूरी बना ली है. जबकि हकीकत इस के उलट थी. दोनों मस्ती में चूर थे.

ये भी पढ़ें- गुनहगार पति: भाग 1

7 अक्तूबर, 2019 की दोपहर दिव्या ने पति को फोन किया तो फोन भावना ने रिसीव किया. दिव्या समझ गई कि भावना और अजितेश एक साथ रूम में हैं, अत: उस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. दिव्या ने फोन पर ही भावना को खूब फटकारा और यहां तक कह दिया कि उस के शरीर में ज्यादा गरमी है तो कोठे पर क्यों नहीं बैठ जाती.

तीखी नोकझोंक के बाद दिव्या ने  फोन बंद कर दिया. चंद मिनट बाद ही दिव्या के पास अजितेश का फोन आ गया. उस ने दिव्या को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे भावना से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए थी.

दिव्या के व्यंग बाणों से भावना का दिल छलनी हो गया था. उस ने उसी दिन निश्चय कर लिया कि अब या तो दिव्या अजितेश के साथ रहेगी या फिर वह.

उस ने इस बारे में अजितेश से बात की, ‘‘देखो अजितेश, एक म्यान में दो तलवारें कभी नहीं रह सकतीं. दिव्या और मैं भी एक साथ नहीं रह सकते. इसलिए अब तुम्हें हम दोनों में से किसी एक को चुनना होगा. 2 दिन बाद तुम मुझे अपने निर्णय से अवगत करा देना.’’

अजितेश भावना के प्यार में आकंठ डूबा था. उस ने पत्नी के बजाए प्रेमिका को चुना. 2 दिन बाद भावना मिली तो उस ने उसे अपने निर्णय से अवगत करा दिया. इस के बाद अजितेश और भावना ने सिर से सिर जोड़ कर दिव्या की हत्या का षडयंत्र रचा.

इस षडयंत्र में अजितेश ने रुपयों का लालच दे कर दोस्त अखिल कुमार को भी शामिल कर लिया. दरअसल दिव्या अखिल को अपना मुंहबोला भाई मानती थी और उस पर विश्वास भी करती थी. इस नाते अखिल दिव्या तक आसानी से पहुंच सकता था.

योजना के तहत अजितेश ने एक नया सिम और मोबाइल खरीद कर अखिल कुमार को दे दिया. साथ ही इस नए मोबाइल पर ही बात करने को कहा. हत्या की पूरी योजना समझाने के बाद 14 अक्तूबर, 2019 की सुबह अजितेश ने अखिल को दिव्या की हत्या करने के लिए बस द्वारा इटावा भेज दिया.

लालच में अखिल हो गया हत्या करने को तैयार

लगभग 7 घंटे का सफर तय करने के बाद दोपहर 12 बजे अखिल कुमार इटावा पहुंच गया. इस बीच अजितेश अपनी पत्नी दिव्या और पिता प्रमोद से मोबाइल पर बात करता रहा ताकि दोनों की लोकेशन मिलती रहे. इस लोकेशन से अजितेश अखिल को भी अवगत कराता रहा.

लगभग एक बजे अखिल कुमार कटरा बलसिंह स्थित दिव्या के मकान पर पहुंचा और डोरबेल बजा दी. दिव्या ने तीसरी मंजिल से नीचे झांक कर देखा तो गेट पर उस का मुंहबोला भाई अखिल खड़ा था.

वह उसे देखते ही खुश हो गई और नीचे उतर आई. गेट खोल कर वह अखिल को अपने कमरे में ले आई. उस समय दिव्या के ससुर प्रमोद कुमार घर पर नहीं थे. वह स्कूल के कार्यक्रम में गए थे और बूढ़ी ददिया सास सो रही थीं.

दिव्या ने 2 कप चाय बनाई और अखिल के साथ चाय पीने लगी. इस बीच उस ने अपनी शादी का एलबम अखिल को दिखाया तथा अखिल से कहा कि वह अपने भाई को समझाए कि वह भावना के प्यार के जाल में न फंसे. लेकिन अखिल तो कुछ और ही सोच रहा था. उस की निगाह कमरे में रखे चीनी मिट्टी के फूलदान पर पड़ी. मौका पाते ही उस ने फूलदान उठाया और दिव्या के सिर पर दे मारा.

फूलदान के प्रहार से दिव्या का सिर फट गया. फिर दिव्या को समझते देर नहीं लगी कि अखिल को उस की हत्या के लिए भेजा गया है. इसलिए बचाव के लिए वह अखिल से भिड़ गई लेकिन अधिक खून बहने से वह बेहोश हो कर गिर पड़ी. इस बीच अखिल ने अजितेश को मैसेज भेजा कि दिव्या की सांसें चल रही हैं.

इस पर अजितेश ने मैसेज का जवाब दिया कि सांसें थाम दो. तब अखिल ने दिव्या का सिर जमीन पर पटकपटक कर सांसें थाम दीं. दिव्या की हत्या करने के बाद वह आराम से गेट खोल कर घर से निकल गया. बस स्टाप पहुंच कर वह नोएडा के लिए रवाना हो गया.

ये भी पढ़ें- 2 लोगों ने की 18 सालों मे 36 हत्याएं!

इधर 2 बजे प्रमोद कुमार मिश्रा घर आए. उन्होंने खाना देने के लिए दिव्या को आवाज दी तथा फोन भी लगाया. लेकिन कोई रिस्पौंस नहीं मिला. तब उन्हें लगा कि शायद बहू सो गई है. तब वह भी आराम करने के लिए बिस्तर पर लेट गए.

एक घंटे बाद वह जागे तो मेनगेट खुला था. वह समझ गए कि घर के अंदर कोई आयागया है. पता करने के लिए वह कमरे में पहुंचे तो बहू दिव्या खून से लथपथ पड़ी थी.

हत्यारोपी अजितेश मिश्रा, अखिल कुमार तथा भावना आर्या से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें 18 अक्तूबर, 2019 को इटावा कोर्ट में रिमांड मजिस्ट्रैट श्री जे.पी. शर्मा की अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को जिला कारागार भेज दिया गया. कथा संकलन तक उन की जमानत स्वीकृत नहीं हुई थी.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

गुनहगार पति: भाग 2

पहला भाग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- गुनहगार पति: भाग 1

अब तक पुलिस टीम को दिव्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक दिव्या की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी. उस का गला भी कसा गया था. बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई थी, फिर भी स्लाइड बना ली गई थी.

पुलिस टीम को मृतका के पति पर शक था. अत: पुलिस टीम ने अजितेश और दिव्या के मोबाइल फोन की काल डिटेल्स निकलवा कर गहनता से छानबीन की तो पता चला अजितेश 4 मोबाइल नंबरों पर ज्यादा बातें करता था, जिस में एक नंबर उस की पत्नी दिव्या का था, दूसरा उस के पिता प्रमोद मिश्रा का था. तीसरे और चौथे नंबर संदिग्ध थे.

इन संदिग्ध नंबरों के विषय में पूछने पर अजितेश ने बताया कि ये नंबर एफएम टीवी न्यूज चैनल में उस के साथ काम करने वाली भावना आर्या तथा दोस्त अखिल कुमार के हैं. इस में भावना आर्या के फोन पर अजितेश की लगभग हर रोज बातें होती थीं.

टीवी चैनल की मेकअप आर्टिस्ट से था चक्कर

कहीं भावना व अजितेश के बीच नाजायज संबंधों का मकड़जाल तो नहीं? इस की जानकारी करने पुलिस टीम 16 अक्तूबर, 2019 को एफएम टीवी न्यूज चैनल के सेक्टर-63 नोएडा स्थित औफिस पहुंची और कई लोगों से पूछताछ की. पता चला कि भावना आर्या और अजितेश के बीच कुछ ज्यादा ही गहरे प्रेम संबंध हैं.

इन संबंधों के कारण पतिपत्नी के बीच तनाव बढ़ गया था. अखिल दोनों के प्यार की धुरी बना हुआ था. यह जानकारी भी मिली कि अजितेश की पत्नी दिव्या अखिल को अपना मुंहबोला भाई मानती थी और उसे राखी बांधती थी.

यह पता चलते ही पुलिस टीम ने भावना आर्या और अखिल कुमार को उन के कार्यालय से हिरासत में ले लिया और उन्हें ले कर इटावा आ गई. पुलिस ने सिविल लाइंस कोतवाली में अजितेश को भी बुलवा लिया. अजितेश का सामना भावना आर्या और अखिल से हुआ तो उस का चेहरा फीका पड़ गया.

पुलिस टीम ने सब से पहले अखिल से पूछताछ की. अखिल पहले तो पुलिस टीम को बरगलाता रहा और कहता रहा कि दिव्या उस की मुंहबोली बहन थी. भला एक भाई अपनी बहन की हत्या कैसे कर सकता है.

लेकिन जब पुलिस टीम ने उस पर सख्ती की तो वह टूट गया. उस ने दिव्या की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. उस ने बताया कि हत्या का षडयंत्र अजितेश और उस की प्रेमिका भावना आर्या ने रचा था. पैसों का लालच दे कर उसे दिव्या की हत्या के लिए इटावा भेजा गया था. अखिल ने स्वीकार कर लिया कि दिव्या की हत्या उस ने ही की थी.

ये भी पढ़ें- 2 लोगों ने की 18 सालों मे 36 हत्याएं!

अखिल के बाद अजितेश और भावना ने भी जुर्म कबूल कर लिया. भावना ने बताया कि वह अजितेश से प्यार करती थी. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अजितेश की पत्नी दिव्या उस के प्यार में बाधक थी, इसलिए षडयंत्र रच कर उस को मरवा दिया.

अजितेश ने बताया कि उस की शादी को 3 वर्ष बीत चुके थे, लेकिन दिव्या संतान सुख नहीं दे पाई, जिस से वह उस से दूर भागने लगा. इसी बीच साथ काम करने वाली भावना से उस की दोस्ती हुई. दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों शादी करने को राजी हो गए. लेकिन इस में पत्नी दिव्या दीवार बन गई थी, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया गया.

न्यूज एंकर और उस की प्रेमिका ने स्वीकारा जुर्म

पुलिस टीम ने दिव्या हत्याकांड का परदाफाश करने तथा कातिलों को पकड़ने की जानकारी एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा को दे दी. मिश्राजी ने आननफानन में प्रैसवार्ता आयोजित कर अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष पेश कर घटना का खुलासा कर दिया. प्रैसवार्ता में एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपए पुरस्कार देने की भी घोषणा की.

चूंकि कातिलों ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया था, अत: पुलिस ने भादंवि की धारा 302, 120बी के तहत अजितेश मिश्रा, भावना आर्या तथा अखिल कुमार सिंह को नामजद कर के उन्हें विधिसम्मत बंदी बना लिया. पुलिस जांच से पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई.

उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत एक मोहल्ला कटरा बलसिंह पड़ता है. शहर के बीचोंबीच स्थित इस मोहल्ले में प्रमोद कुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते थे.

उन के परिवार में पत्नी सुधा के अलावा 3 बेटे थे, जिस में अजितेश सब से छोटा था. प्रमोद कुमार मिश्रा कर्वा खेड़ा जनता माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे, किंतु अब रिटायर हो चुके थे. मोहल्ले में उन की अच्छी प्रतिष्ठा थी. उन का अपना 3 मंजिला मकान था. उन की आर्थिक स्थिति भी मजबूत थी.

प्रमोद कुमार मिश्रा स्वयं उच्चशिक्षा प्राप्त थे, अत: उन्होंने तीनों बेटों को उच्चशिक्षा दिलाई थी. उन के 2 बेटे पढ़लिख कर नासिक में नौकरी करने लगे थे. उन्होंने दोनों बेटों की शादी भी अच्छे घरानों में की थी. होली दीवाली जैसे बड़े त्यौहारों पर बेटेबहू इटावा आते थे और घर में खुशियां मनाते थे.

अजितेश अपने अन्य भाइयों की अपेक्षा ज्यादा स्मार्ट तथा तेजतर्रार था. अजितेश पढ़लिख कर एफएम टीवी न्यूज चैनल नोएडा में काम करने लगा था. वह वहां न्यूज एंकर था. अजितेश कमाने लगा तो प्रमोद मिश्रा ने उस की शादी इटावा की ही फ्रैंड्स कालोनी निवासी राजीव तिवारी की बेटी दिव्या से सन 2015 में कर दी. दिव्या एमए की पढ़ाई कर रही थी. दिव्या बेहद खूबसूरत थी.

खूबसूरत पत्नी पा कर जहां अजितेश खुश था, वहीं उस के मातापिता भी फूले नहीं समा रहे थे. दिव्या ने ससुराल आते ही घर संभाल लिया था. वह पति का तो खयाल रखती ही थी, सासससुर की सेवा में भी कोई कोरकसर नहीं छोड़ती थी. वह अपनी ददिया सास का भी पूरा खयाल रखती थी.

ये भी पढ़ें- अश्लील हरकतें करने वाला बाबा!

दिव्या कुछ महीने ससुराल में रही, उस के बाद नोएडा चली गई और पति अजितेश के साथ रहने लगी. दिव्या और अजितेश का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतने लगा. अजितेश को जब समय मिलता, वह दिव्या को सैरसपाटे के लिए भी ले जाता था.

दिव्या अखिल को मानती थी भाई

दिव्या के नोएडा स्थित घर पर अखिल कुमार सिंह का आनाजाना लगा रहता था. अखिल कुमार दिव्या के पति अजितेश के साथ चैनल में काम करता था. दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी.

अखिल दिव्या को बहन मानता था. दिव्या ने भी उसे मुंहबोला भाई बना लिया था. अखिल मूलरूप से अमर नगर, फरीदाबाद का रहने वाला था और अजनारा हाउस, ग्रेटर नोएडा में रहता था. दिव्या अखिल को अपना विश्वासपात्र मानती थी.

सुखमय जीवन व्यतीत करते 3 साल कब बीत गए, इस का अजितेश और दिव्या को पता ही नहीं चला. लेकिन इन 3 सालों में दिव्या मां नहीं बन सकी थी. जहां दिव्या के मन में गोद सूनी होने का दर्द था तो वहीं अजितेश के मन में भी मलाल था कि वह अभी तक बाप नहीं बन सका.

ऐसा नहीं था कि दिव्या ने अपना इलाज न कराया हो पर वह संतान सुख प्राप्त नहीं कर सकी थी. दिव्या जब भी ससुराल जाती तो सास उसे टोकती, ‘‘बहू, तू खुशखबरी कब देगी. खुशखबरी सुनने के लिए मेरे कान तरस रहे हैं.’’

दिव्या लजातेसकुचाते हुए सास को जवाब दे देती. धीरेधीरे अजितेश के मन में यह बात घर कर गई कि शायद दिव्या अब कभी मां नहीं बन पाएगी. इस टीस ने दोनों के प्यार में दरार पैदा कर दी. अब अजितेश दिव्या से दूर भागने लगा. मन ही मन वह उस से नफरत करने लगा.

अजितेश और भावना इस तरह आए नजदीक

उन्हीं दिनों अजितेश की नजर खूबसूरत भावना आर्या पर पड़ी. भावना आर्या के पिता ललित नारायण आर्या नई दिल्ली स्थित नैशनल स्टेडियम में नौकरी करते थे. भावना आर्या उन की लाडली बेटी थी. वह पढ़ीलिखी और तेजतर्रार थी. भावना भी एमएम टीवी न्यूज चैनल में मेकअप आर्टिस्ट थी. अजितेश और भावना एकदूसरे को अच्छी तरह से जानते थे. अकसर दोनों के बीच बातें होती रहती थीं.

इन्हीं बातों के चलते अजितेश भावना को चाहने लगा. वैसे तो वह कई सालों से उसे देखता आ रहा था, लेकिन उस के मन में भावना के प्रति प्यार तब जागा, जब संतान न होने पर पत्नी से उस की दूरियां बढ़ीं.

टीवी चैनल में मेकअप आर्टिस्ट होने की वजह से भावना का रहनसहन और व्यवहार उसी तरह का हो गया था. वह बनसंवर कर घर से आती थी तो देर रात को ही घर लौटती.

ये भी पढ़ें- कमेलश तिवारी हत्याकांड: किस ने बुना हत्या का जाल

भावना की खूबसूरती अजितेश को अपनी ओर आकर्षित करने लगी थी. दिल के हाथों मजबूर अजितेश भावना का सामीप्य पाने को बेचैन रहने लगा था. इस के लिए वह भावना से नजदीकियां बढ़ाने लगा था, लेकिन वह उस से दिल की बात कह नहीं पा रहा था.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

8 नवंबर की शाम : जिंदगी के माने बदल गए

आज 8 नवंबर, 2017 है. मुग्धा औफिस नहीं गई. मन नहीं हुआ. बस, यों ही. अपने फ्लैट की बालकनी से बाहर देखते हुए एक जनसैलाब सा दिखता है मुग्धा को. पर उस के मन में तो एक स्थायी सा अकेलापन बस गया है जिसे मुंबई की दिनभर की चहलपहल, रोशनीभरी रातें भी खत्म नहीं कर पातीं. कहने के लिए तो मुंबई रोमांच, ग्लैमर, फैशन, हमेशा शान वाली जगह समझी जाती है पर मुग्धा को यहां बहुत अकेलापन महसूस होता है. जनवरी में मुग्धा लखनऊ से यहां मुंबई नई नौकरी पर आई थी. यह वन बैडरूम फ्लैट उसे औफिस की तरफ से ही मिला है. आने के समय वह इस नई दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए, जीवन फिर से जीने के लिए जितनी उत्साहित थी, अब उतनी ही स्वयं को अकेला महसूस करने लगी है. बिल्ंिडग में किसी को किसी से लेनादेना है नहीं. अपने फ्लोर पर बाकी 3 फ्लैट्स के निवासी उसे लिफ्ट में ही आतेजाते दिखते हैं. किसी ने कभी पूछा ही नहीं कि नई हो? अकेली हो? कोई जरूरत तो नहीं? मुग्धा ने फिर स्वयं को अलमारी पर बने शीशे में देखा.

वह 40 साल की है, पर लगती नहीं है, वह यह जानती है. वह सुंदर, स्मार्ट, उच्च पद पर आसीन है. पिछली 8 नवंबर का सच सामने आने पर, सबकुछ भूलने के लिए उस ने यह जौब जौइन किया है. मुग्धा को लगा, उसे आज औफिस चले ही जाना चाहिए था. क्या करेगी पूरा दिन घर पर रह कर, औफिस में काम में सब भूली रहती, अच्छा होता. वह फिर बालकनी में रखी चेयर पर आ कर बैठ गई. राधा बाई सुबह आती थी, खाना भी बना कर रख जाती थी. आज उस का मन नहीं हुआ है कुछ खाने का, सब ज्यों का त्यों रखा है. थकीथकी सी आंखों को बंद कर के उसे राहत तो मिली पर बंद आंखों में बीते 15 साल किसी फिल्म की तरह घूम गए.

ये भी पढ़ें- नीला पत्थर : आखिर क्या था काकी का फैसला

सरकारी अधिकारी संजय से विवाह कर, बेटे शाश्वत की मां बन वह अपने सुखी, वैवाहिक जीवन का पूर्णरूप से आनंद उठा रही थी. वह खुद भी लखनऊ में अच्छे जौब पर थी. सबकुछ अच्छा चल रहा था. पर पिछले साल की नोटबंदी की घोषणा ने उस के घरौंदे को तहसनहस कर दिया था. नोटबंदी की घोषणा होते ही उस के सामने कितने कड़वे सच के परदे उठते चले गए थे. उसे याद है, 8 नवंबर, 2016 की शाम वह संजय और शाश्वत के साथ डिनर कर रही थी. टीवी चल रहा था. नोटबंदी की खबर से संजय के चेहरे का रंग उड़ गया था. शाश्वत देहरादून में बोर्डिंग में रहता था. 2 दिनों पहले ही वह घर आया था. खबर चौंकाने वाली थी.

आर्थिकरूप से घर की स्थिति खासी मजबूत थी, पर संजय की बेचैनी मुग्धा को बहुत खटकी थी. संजय ने जल्दी से कार की चाबी उठाई थी, कहा था, ‘कुछ काम है, अभी आ रहा हूं.’ ‘तुम्हें क्या हुआ, इतने परेशान क्यों हो?’

‘बस, कुछ काम है.’

मुग्धा को सारी सचाई बाद में पता चली थी. संजय के सलोनी नाम की युवती से अवैध संबंध थे. सलोनी के रहने, बाकी खर्चों का प्रबंध संजय ही करता था. संजय के पास काफी कालाधन था जो उस ने सलोनी के फ्लैट में ही छिपाया हुआ था. उस ने ईमानदार, सिद्धांतप्रिय मुग्धा को कभी अपने इस कालेधन की जानकारी नहीं दी थी. वह जानता था कि मुग्धा यह बरदाश्त नहीं करेगी.

उस दिन संजय सीधे सलोनी के पास पहुंचा था. सलोनी को उस पैसे को खर्च करने के लिए मना किया था. सलोनी सिर्फ दौलत, ऐशोआराम के लिए संजय से चिपकी हुई थी. संजय का पैसा वह अपने घर भी भेजती रहती थी. संजय कालेधन को ठिकाने लगाने में व्यस्त हो गया. सलोनी को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी थी. उस ने संजय से छिपा कर 2-3 एजेंट्स से बात भी कर ली थी जो कमीशन ले कर रुपए जमा करवाने और बदलवाने के लिए तैयार हो गए थे. उन में से एक सीबीआई का एजेंट था. सलोनी की मूर्खता से संजय और सलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

दोनों का प्रेमसंबंध मुगधा के सामने आ चुका था. इस पूरी घटना से मुग्धा शारीरिक और मानसिक रूप से इतनी आहत हुई थी कि वह सब से रिश्ता तोड़ कर यहां मुंबई में नई नौकरी ढूंढ़ कर शिफ्ट हो गई थी. उस के मातापिता थे नहीं, भाईभाभी और सासससुर ने जब पतिपत्नी संबंधों और पत्नीधर्म पर उपदेश दिए तो उसे बड़ी कोफ्त हुई थी. एक तो भ्रष्ट पति, उस पर धोखेबाज, बेवफा भी, नहीं सहन कर पा रही थी वह. शाश्वत समझदार था, सब समझ गया था. मुग्धा बेटे के संपर्क में रहती थी. संजय से तलाक लेने के लिए उस ने अपने वकील से पेपर्स तैयार करवाने के लिए कह दिया था.

ये भी पढ़ें- ई-ग्रुप : रजनी को पति की बांहों में होना था

वह आज की औरत थी, पति के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने पर भी उस का दिल टूटा था. वह बेईमान, धोखेबाज पति के साथ जीवन नहीं बिता सकती थी. आज नोटबंदी की शाम को एक साल हो गया है. नोटबंदी की शाम उस के जीवन में बड़ा तूफान ले कर आई थी. पर अब वह दुखी नहीं होगी. बहुत रो चुकी, बहुत तड़प चुकी. अब वह परिवार बिखरने का दुख ही नहीं मनाती रहेगी. नई जगह है, नया जीवन, नए दोस्त बनाएगी. दोस्त? औफिस में तो या बहुत यंग सहयोगी हैं या बहुत सीनियर. मेरी उम्र के जो लोग हैं वे अपने काम के बाद घर भागने के लिए उत्साहित रहते हैं. मुंबई में अधिकांश लोगों को औफिस से घर आनेजाने में 2-3 घंटे तो लगते ही हैं. उस के साथ कौन और क्यों, कब समय बिताए. पुराने दोस्तों से फोन पर बात करती है तो जब जिक्र संजय और सलोनी पर पहुंच जाए तब वह फोन रख देती है. नए दोस्त बनाने हैं, जीवन फिर से जीना है. वह पुरानी यादों से चिपके रह कर अपना जीवन खराब करने वालों में से नहीं है.

आज फिर 8 नवंबर की शाम है लेकिन वर्ष है 2017. संजय से मिले धोखे को एक साल हुआ है. आज से ही कोई दोस्त क्यों न ढूंढ़ा जाए. वह अपने फोन पर कभी कुछ, कभी कुछ करती रही. अचानक उंगलियां ठिठक गईं. मन में एक शरारती सा खयाल आया तो होंठों पर एक मुसकान उभर आई. वह टिंडर ऐप डाउनलोड करने लगी, एक डेटिंग ऐप. यह सही रहेगा, उस ने स्वयं में नवयौवना सा उत्साह महसूस किया. यह ऐप 2012 में लौंच हुई थी. उसे याद आया उस ने संजय के मुंह से भी सुना था, संजय ने मजाक किया था, ‘बढि़या ऐप शुरू हुई है. अकेले लोगों के लिए अच्छी है. आजकल कोई किसी भी बात के लिए परेशान नहीं हो सकता. टैक्नोलौजी के पास हर बात का इलाज है.’

मुग्धा ने तब इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था. वह अपने परिवार, काम में खुश थी. डेटिंग ऐप के बारे में जानने की उसे कहां जरूरत थी. अब तो अकेलापन दूर करना है, यही सही. अब वह देख रही थी, पहला स्वाइपिंग ऐप जहां उसे दूसरे यूजर्स के फोटो में चुनाव के लिए स्वाइपिंग मोशन यूज करना है. अच्छे लग रहे मैच के लिए राइट स्वाइप, आगे बढ़ने के लिए लैफ्ट. मुग्धा के चेहरे पर एक अरसे बार मुसकराहट थी. वह एक के बाद एक फोटो देखती गई. एक फोटो पर उंगली ठहर गई, चेहरे पर कुछ था जो उस की नजरें ठहर गईं. उसी की उम्र का अभय, यह मेरा दोस्त बनेगा? बात कर के देखती हूं, नुकसान तो कुछ है नहीं. मुग्धा ने ही संपर्क किया. बात आगे बढ़ी. दोनों ने एकदूसरे में रुचि दिखाई. फोन नंबर का आदानप्रदान भी हो गया.

अभय का फोन भी आ गया. उस ने अपना पूरा परिचय बहुत ही शालीनता से मुग्धा को दोबारा दिया, बताया कि वह भी तलाकशुदा है, परेल में उस का औफिस है, अकेला रहता है. अभय के सुझाव पर दोनों ने मिलने की जगह तय कर ली. बौंबे कैंटीन जाने का यह मुग्धा का पहला मौका था. शनिवार की शाम वह अच्छी तरह से तैयार हुई. ढीला सा व्हाइट टौप पर छोटा प्रिंट, ब्लैक जींस में वह काफी स्मार्ट लग रही थी. बौंबे कैंटीन के बाहर ही हाथ में फूल लिए अभय खड़ा था. दोनों ने बहुत ही शालीनता से, मुसकराते हुए एकदूसरे को ‘हाय’ कहा.

मुग्धा की आकर्षक मुसकराहट अभय के दिल में अपनी खास जगह बनाती चली गई. अब तक वे दोनों फोन पर काफी बातें कर चुके थे, बौंबे कैंटीन के इंटीरियर पर नजर डालते हुए मुग्धा ने कहा, ‘‘काफी अलग सी जगह है न.’’ ‘‘मैं यहां अकसर आता हूं, मेरे औफिस से पास ही है,’’ अभय ने कहा. उसी समय एक वेटर मैन्यू कार्ड दे गया तो मुग्धा बोली, ‘‘फिर तो आज आप ही और्डर कीजिए क्योंकि यहां के खाने में आप को अंदाजा भी होगा.’’

‘‘ठीक है, फिर आज मेरी पसंद का खाना खाना.’’ मुग्धा को अंदाजा हो गया था, वहां के वेटर्स अभय को अच्छी तरह पहचानते थे. अभय का सहज, सरल व्यक्तित्व मुग्धा को प्रभावित कर गया था. अभय उसे बहुत अच्छा लगा था. खाना सचमुच जायकेदार था. मुग्धा ने दिल से अभय की पसंद के खाने की तारीफ की. दोनों फिर इस टिंडर ऐप की बात पर हंसने लगे थे.

अभय ने कहा, ‘‘जानती हो, मुग्धा, पहले मैं ऐसी ऐप्स को मूर्खतापूर्ण चीजें समझता था. उस दिन मैं पहली बार ही यह ऐप देख रहा था और पहली बार ही तुम से बात हो गई,’’ फिर उस के स्वर में अचानक उदासी का पुट आ गया, ‘‘जीवन में अकेलापन तो बहुत अखरता है. देखने में तो मुंबई में खूब चहलपहल है, कोई कोना खाली नहीं, भीड़ ही भीड़, पर मन इस भीड़ में भी कितना तनहा रहता है.’’ ‘‘हां, सही कह रहे हो,’’ मुग्धा ने भी गंभीरतापूर्वक कहा.

उस के बाद दोनों अपने जीवन के अनुभव एकदूसरे से बांटते चले गए. अभय की पत्नी नीला विदेश में पलीबढ़ी थी. विदेश में ही एक फंक्शन में दोनों मिले थे. पर नीला भारतीय माहौल में स्वयं को जरा भी ढाल नहीं पाई. अभय अपने मातापिता की इकलौती संतान था. वह उन्हें छोड़ कर विदेश में नहीं बसना चाहता था. अभय और नीला की बेटी थी, रिनी. नीला उसे भी अपने साथ ले गई थी. अभय के मातापिता का अब देहांत हो चुका था. वह अब अकेला था.

ये भी पढ़ें- इसी को कहते हैं जीना : कैसा था नेहा का तरीका

मुग्धा की कहानी सुन कर अभय ने माहौल को हलका करते हुए कहा, ‘‘मतलब, पिछले साल नोटबंदी ने सिर्फ आर्थिकरूप से ही नहीं, भावनात्मक, पारिवारिक रूप से भी लोगों के जीवन को प्रभावित किया था. वैसे अच्छा ही हुआ न, नोटबंदी का तमाशा न होता तो तुम्हें संजय की बेवफाई का पता भी न चलता.’’ ‘‘हां, यह तो है,’’ मुग्धा मुसकरा दी.

‘‘पहले मुझे भी नोटबंदी के नाटक पर बहुत गुस्सा आया था पर अब तुम से मिलने के बाद सारा गुस्सा खत्म हो गया है. एक बड़ा फायदा तो यह हुआ कि हम आज यों मिले. वरना तुम लखनऊ में ही रह रही होतीं, मैं यहां अकेला घूम रहा होता.’’ मुग्धा हंस पड़ी, ‘‘एक नोटबंदी कारण हो गया और दूसरी यह डेटिंग ऐप. कभी सोचा भी नहीं था कि किसी से कभी ऐसे मिलूंगी और दिल खुशी से भर उठेगा. कई महीनों की उदासी जैसे आज दूर हुई है.’’ बिल मुग्धा ने देने की जिद की, जिसे अभय ने बिलकुल नहीं माना. मुग्धा ने कहा, ‘‘ठीक है, अगली बार नहीं मानूंगी.’’

‘‘देखते हैं,’’ अभय मुसकरा दिया, फिर पूछा, ‘‘कोई मूवी देखें?’’ ‘‘हां, ठीक है.’’ मुग्धा का तनमन आज बहुत दिनों बाद खिलाखिला सा था. दोनों का दिल इस ताजीताजी खुशबू से भरी दोस्ती को सहर्ष स्वीकार कर चुका था. अभय ने अपनी कार स्टार्ट कर गाना लगा दिया था, ‘‘अजनबी तुम जानेपहचाने से लगते हो, यह बड़ी अजीब सी बात है, फिर भी जाने क्यों, अजनबी…’’ मुग्धा ने सीट बैल्ट बांध, सिर सीट पर टिका लिया था.

मुग्धा गाने के बोल में खोई सोच रही थी, इतने दिनों की मानसिक यंत्रणा, अकेलेपन के बाद वह जो आज आगे बढ़ रही थी, उसे लेशमात्र भी संकोच नहीं है. अभय के साथ जीवन का सफर कहां तक होगा, यह तो अभी नहीं पता, वक्त ही बताएगा. पर आशा है कि अच्छा ही होगा. और अगर नहीं भी होगा, तो कोई बात नहीं. वह किसी बात का शोक नहीं मनाएगी. उसे खुश रहना है. वह आज के बारे में सोचना चाहती है, बस. और आज नए बने सौम्य, सहज दोस्त का साथ मन को सुकून पहुंचा रहा था. वह खुश थी. अभय को अपनी तरफ देखते पाया तो दोनों ने एकसाथ कहा, ‘‘यह गाना अच्छा है न.’’ दोनों हंस पड़े थे.

जब भी मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स करने की बात करता हूं तो वे टाल जाती है, मैं क्या करूं?

सवाल-

मैं 23 साल का हूं और 23 साल की ही लड़की से पिछले 7 सालों से प्यार कर रहा हूं. मैं उस की सारी ख्वाहिशें पूरी करता हूं और उस पर खुल कर पैसे भी खर्च करता हूं. सेक्स के बारे में बात करने पर वह टाल जाती है. उस का बदन छूता हूं, तो बुरा मानती है. कहीं वह मुझे बेवकूफ तो नहीं बना रही है?

ये भी पढ़ें- मेरी भाभी चाहती हैं कि मैं उनका मां बनने में साथ दूं, मैं क्या करूं?

जवाब-

पहले आप खुद को टटोलें कि आप का मकसद सिर्फ उस के साथ सोना ही है या आप उस से शादी भी करना चाहते हैं. अगर आप का इरादा शादी करने का है, तो शादी की बात करें, और शादी कर के खूब सेक्स करें. लड़की अगर किसी भी बात के लिए तैयार नहीं, तो इस का मतलब है कि उसे इस ऊंच नीच की समझ है. वह अच्छी बीवी साबित होगी.

ये भी पढ़ें- मैं अपनी बड़ी बहन की दोस्त को पसंद करता हूं, मुझे क्या करना चाहिए?

गुनहगार पति: भाग 1

उस दिन अक्तूबर 2019 की 14 तारीख थी. इटावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिलमणि त्रिपाठी अपने कार्यालय में बैठे थे. शाम करीब 4 बजे एक उम्रदराज व्यक्ति उन के पास आया. उस के चेहरे से भय व दुख साफ झलक रहा था. त्रिपाठी ने उसे सामने पड़ी कुरसी पर बैठने का इशारा किया फिर पूछा, ‘‘आप कुछ परेशान दिख रहे हैं. बताइए, क्या बात है?’’

‘‘सर, मेरा नाम प्रमोद कुमार मिश्रा है और मैं शहर के कटरा बलसिंह मोहल्ले में रहता हूं. मेरी बहू दिव्या मिश्रा की किसी ने हत्या कर दी है.’’ उस ने बताया.

शहर के बीचोंबीच स्थित मोहल्ले में दिनदहाड़े महिला की हत्या की बात सुन कर कोतवाल अनिलमणि त्रिपाठी चौंक पड़े. उन्होंने महिला की हत्या की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, फिर आवश्यक पुलिस के साथ कटरा बलसिंह मोहल्ला स्थित प्रमोद कुमार मिश्रा के मकान पर पहुंच गए.

उस समय घर के बाहर भीड़ जुटी थी. प्रमोद कुमार मिश्रा कोतवाल को तीसरी मंजिल पर स्थित उस कमरे में ले गए, जहां उन की बहू दिव्या की लाश पड़ी थी. लाश खून से लथपथ थी.

उस के सिर के पिछले भाग में चोट का गहरा निशान था. लाश के पास ही चीनी मिट्टी का बना फूलदान टूटा पड़ा था. संभवत: उसी गुलदस्ते से प्रहार कर उस की हत्या की गई थी. कमरे का सामान अस्तव्यस्त था. देखने से प्रतीत होता था कि दिव्या ने हत्यारे से संघर्ष किया था.

कोतवाल अनिलमणि त्रिपाठी अभी घटनास्थल का निरीक्षण कर ही रहे थे कि सूचना पा कर एएसपी (सिटी) डा. रामयश सिंह, एएसपी (ग्रामीण) रामबदन सिंह तथा सीओ चंद्रपाल सिंह वहां आ गए. पुलिस अधिकारियों ने फोरैंसिक तथा डौग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुला लिया.

ये भी पढ़ें- 2 लोगों ने की 18 सालों मे 36 हत्याएं!

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. इसी दौरान अधिकारियों ने मृतका की देह में कुछ हरकत महसूस की. जीवित होने की संभावना पर दिव्या को आननफानन में जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया.

फोरैंसिक टीम ने जहां घटनास्थल की गहन जांच कर फिंगरप्रिंट लिए, वहीं खोजी कुत्ता घटनास्थल पर पड़े खून को सूंघ कर कमरे में चक्कर लगाता रहा फिर मकान के नीचे उतरा और लडैती भवन तक गया. उस के बाद वापस आ गया. खोजी कुत्ता मददगार साबित नहीं हुआ.

पुलिस अधिकारियों को पूछताछ से पता चला कि दिव्या मिश्रा, टीवी एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी थी. घटना के समय अजितेश मिश्रा नोएडा में था. पिता प्रमोद मिश्रा ने फोन कर के उसे दिव्या की मौत की सूचना दे दी.

प्रमोद ने दिव्या के मायके वालों को भी उस की मौत की खबर दे दी थी. खबर पा कर दिव्या का भाई, पिता, नानी आदि जिला अस्पताल पहुंच गए. सब दिव्या की मौत पर आंसू बहा रहे थे.

जिला अस्पताल में सिटी मजिस्ट्रैट सत्येंद्र नाथ पांडेय की उपस्थिति में दिव्या के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. रात 10 बजे शव का पोस्टमार्टम डा. पल्लवी दीक्षित, डा. उदय प्रताप तथा डा. ऋषि यादव ने किया. लेकिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को नहीं सौंपा गया. क्योंकि पुलिस को अभी कुछ और जांच करनी थी. हालांकि शव लेने मृतका का पति अजितेश आ गया था.

दरअसल, उस दिन एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा विभाग की लखनऊ में आयोजित की गई क्राइम मीटिंग में गए थे. वापस आने पर उन्हें हत्याकांड की जानकारी हुई तो वह रात 10 बजे घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पुन: फोरैंसिक टीम को बुलाया और जांच कराई.

मिश्रा रात 2 बजे तक घटनास्थल पर रहे और एकएक बिंदु की बारीकी से जांच की. जांच प्रभावित न हो इसलिए दिव्या का शव परिजनों को नहीं सौंपा गया था. उन के द्वारा जांच कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

शव का दाह संस्कार करने के बाद प्रमोद कुमार मिश्रा सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ बहू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई. एसएसपी ने इस हाईप्रोफाइल केस की जांच के लिए सीओ (सिटी) चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई. विशेष टीम में कोतवाल अनिलमणि त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव के अलावा तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया.

पुलिस टीम ने सब से पहले घटनास्थल का एक बार फिर से निरीक्षण किया, फिर घर के मुखिया प्रमोद कुमार मिश्रा से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि वह कर्वा खेड़ा जनता माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे, जहां से एक साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे. घर में पत्नी के अलावा बहू दिव्या मिश्रा तथा बूढ़ी मां रहती थी. पत्नी कुछ दिन पहले बड़े बेटे के पास चली गई थी.

स्कूल से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रमोद कुमार सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहने लगे थे. वह सुबह 11 बजे नाश्ता कर के घर से निकलते, फिर डेढ़दो बजे तक घर वापस आते थे. शाम को फिर 5 बजे घर से निकलते और रात 8 बजे घर वापस आ जाते थे. उन के कमरे का दरवाजा बाहर की ओर खुलता था. उसी से वह आतेजाते थे. मकान के मुख्य दरवाजे से उन का ज्यादा वास्ता नहीं रहता था.

ये भी पढ़ें- अश्लील हरकतें करने वाला बाबा!

14 अक्तूबर, 2019 को वह 11 बजे नाश्ता कर के घर से कर्वा खेड़ा स्कूल जाने को निकले. स्कूल स्टाफ ने उन्हें किसी जरूरी काम के लिए बुलाया था. स्कूल का काम निपटा कर वह अपराह्न लगभग 2 बजे घर आए. उन्होंने खाना देने हेतु बहू दिव्या को आवाज लगाई, लेकिन बहू ने कोई जवाब नहीं दिया. फिर उन्होंने उस से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उस ने मोबाइल रिसीव नहीं किया. इस से उन्हें लगा कि शायद बहू सो गई है. वह भी आराम करने लगे.

लगभग 3 बजे उन की आंखें खुलीं तो निगाह मेनगेट पर चली गई, जो खुला हुआ था. वह समझ गए कि घर में किसी का आनाजाना हुआ है. घर में कौन आयागया, यह पता लगाने के लिए वह तीसरी मंजिल पर पहुंचे. बहू दिव्या का कमरा खुला था. उन्होंने आवाज लगाई. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. तब उन्होंने कमरे में प्रवेश किया.

कमरे के अंदर का दृश्य बड़ा ही वीभत्स था. बहू दिव्या फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी. फूलदान टूटा हुआ था. चिल्लाते हुए वह बाहर आए और पड़ोसियों को जानकारी दी. उस के बाद वह थाने पहुंचे.

प्रमोद मिश्रा की बात सुनने के बाद सीओ चंद्रपाल सिंह ने पूछा, ‘‘आप को किसी पर शक है? या फिर आप के घर किसी विशेष व्यक्ति का आनाजाना था?’’

‘‘सर, दिव्या किसी अनजान व्यक्ति के लिए गेट नहीं खोलती थी. मेरी गैरमौजूदगी में अगर कोई आता भी था तो वह यह कह कर वापस कर देती थी कि पापा घर पर नहीं हैं.’’

‘‘हत्या कहीं लूट के इरादे से तो नहीं की गई?’’ सीओ चंद्रपाल सिंह ने उन से पूछा.

‘‘नहीं सर, घर में लूट नहीं हुई. घर का कीमती सामान, आभूषण तथा नकदी सब सुरक्षित है. मैं ने सब चैक कर लिया है.’’ प्रमोद मिश्रा ने बताया.

पति आया शक के दायरे में घर में घटना के समय प्रमोद मिश्रा की वृद्ध मां मौजूद थीं. वह चलनेफिरने और बोलनेचालने में भी लाचार थीं. उन्हें दिखाई भी कम देता था. ऐसी स्थिति में पुलिस ने उन से पूछताछ करना उचित नहीं समझा.

पुलिस टीम ने प्रमोद मिश्रा के पड़ोसियों से भी पूछताछ की. लेकिन हत्या के संबंध में वह कोई जानकारी नहीं दे सके. टीम ने मृतका दिव्या के भाई सचिन कुमार तथा अन्य परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वह भी कोई खास जानकारी नहीं दे पाए.

ये भी पढ़ें- कमेलश तिवारी हत्याकांड: किस ने बुना हत्या का जाल

दिव्या का पति अजितेश मिश्रा पुलिस टीम को जांच में सहयोग नहीं कर रहा था. टीम के सदस्य जब भी उस से पूछताछ करने की कोशिश करते, वह बेहोश हो जाने का नाटक करता. उस के इस नाटक से पुलिस टीम को शक हुआ. वैसे भी पुलिस टीम को किसी करीबी पर ही शक था.

अत: पुलिस टीम ने कुछ सख्त रुख अपनाया. तब वह बोला, ‘‘सर, दिव्या को मैं बेहद प्यार करता था. वह भी मुझे बहुत चाहती थी. वह मेरे साथ नोएडा में ही रहती थी. कुछ दिनों पहले मेरी मां जब बड़े भाई के पास नासिक चली गईं, तब मैं ने ही दिव्या को अपनी दादी और पापा की देखभाल के लिए नोएडा से घर भेज दिया था. पता नहीं मैं ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उन्होंने मेरी पत्नी को मुझ से छीन लिया. पत्नी के जाने के बाद मेरा तो जीवन ही बरबाद हो गया.’’

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

कहानी सौजन्य-मनोहर कहानियां

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें