Bigg Boss 13 फेम हिमांशी खुराना हुईं कोरोना वायरस से ठीक, शेयर की फोटो

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी मानी मॉडल और सिंगर हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) कुछ दिनों पहने किसान रैली में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं जिसके बाद से उनकी तबियत खराब होने लगी और जब उन्होनें अपना कोरोना टेस्ट करवाया तो उनका कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया.

 

View this post on Instagram

 

🙏🙏

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on

ये भी पढ़ें- Mirzapur 2 : इस बार भी गाली गलौज के साथ अतिरंजित हिंसा का होगा तांडव, देखें ट्रेलर

इस बात की जानकारी उन्होनें खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को दी थी. आपको बता दें हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) अपना इलाज लुधियाना के एक हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रही थीं और बीते दिन उन्होनें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है और इस बात की जानकारी दी है कि उन्होनें कोरोना वायरस (Corona Virus) को मात दे दी है.

 

View this post on Instagram

 

Thanku everyone I’m fit n fine now 🙏🙏 Nightsuit @twinchicss

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के घर में खिले प्यार के फूल, कंटेस्टेंट राहुत वैद्य ने पवित्रा पुनिया से कही ये बात

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) अपने इस पोस्ट में नाइट सूट पहने दिखाई दे रही हैं और साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “Thanku everyone I’m fit n fine now”. आपको बता दें, एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं जहां उनके असीम रियाज (Asim Riaz) के साथ रिश्ते को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

 

View this post on Instagram

 

Outfit @aliwarofficial

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on

ये भी पढ़ें- BB 14 में सिद्धार्थ शुक्ला करेंगे सभी हसीनाओं के साथ रोमांस, भड़क उठे शहनाज गिल के फैंस

Mirzapur 2 : इस बार भी गाली गलौज के साथ अतिरंजित हिंसा का होगा तांडव, देखें ट्रेलर

जिन दिनों सिनेमाघर खुले हुए थे और दर्शक मनोरंजन के लिए अपनी पसंद की फिल्म देखने सिनेमाघर जा सकते थे, उन दिनों भी 16 नवंबर 2018 को ओटीटी प्लेटफार्म ‘अमेजन’ पर अपराध व रोमांच प्रधान नो एपीसोड की वेब सीरीज ‘‘मिर्जापुर’’ प्रसारित हुई थी. मनोरंजक कहानी, उत्कृष्ट पटकथा के साथ साथ पात्रों के शक्तिशाली संवादों के चलते ‘‘मिर्जापुर’’ को दर्शकों ने काफी सराहा था. दिलचस्प बात यह है कि सीजन एक की समाप्ति ऐसे उत्कृष्ट मोड़ पर हुई थी कि तभी दर्शकों को आशा बंध गयी थी कि इसका दूसरा सीजन आएगा. तब से लोग यह जानने को बेकरार थे कि अब ‘मिर्जापुर 2’’ में क्या होगा?

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के घर में खिले प्यार के फूल, कंटेस्टेंट राहुत वैद्य ने पवित्रा पुनिया से कही ये बात

बहरहाल, कुछ दिन पहले अमेजन प्राइम वीडियो ने घोषणा की थी कि ‘‘मिर्जापुर -सीजन दो’’ का प्रसारण/स्ट्रीमिंग 23 अक्टूबर से होगा. इस बार ‘‘मिर्जापुर सीजन दो’’ के दस एपीसोड होंगे.

 

View this post on Instagram

 

this whole scene 😭😩

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin) on

बहरहाल, छह अक्टूबर को ‘अमेजन’ ने ‘‘मिर्जापुर सीजन दो’’ का ट्रेलर जारी कर काफी कुछ स्पष्ट कर दिया है कि इसमें क्या नया हो सकता है. ‘‘मिर्जापुर -सीजन दो’’ के लगभग तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत अपराध जगत के बादशाह कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) द्वारा मिर्जापुर के लोगों के लिए नियमों को परिभाषित करते हुए होती है. वह कहते हैं- ‘‘जो आया है, वह जाएगा भी, बस मर्जी होगी… गद्दी पर हम बैठेम चाहे मुन्ना, नियम वही रहेंगें.’’ मगर कालीन भईया के बेटे मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) इसमें और अधिक जोड़ते हुए कहते हैं- ‘‘गद्दी पर बैठने वाला कभी भी नियम बदल सकता है.’’ इस बीच अली फजल (गुड्डू पंडित) अपने भाई (विक्रांत मैसी) और उसकी पत्नी स्वीटी (श्रिया पिलगांवकर) की मौत का बदला लेने के लिए वापस आ गया है.

ये भी पढ़ें- BB 14 में सिद्धार्थ शुक्ला करेंगे सभी हसीनाओं के साथ रोमांस, भड़क उठे शहनाज गिल के फैंस

जी हां! पहले सीजन में गोलू सभी तरह की हिंसा के खिलाफ था, पर अब दूसरे सीजन में स्वीटी और बबलू की मौत का बदला लेने के लिए हथियार भी उठाए हैं और गुड्डू की मदद करते हैं, जो अब मिर्जापुर की गद्दी हासिल करने में शारीरिक रूप से असक्षम है. उनके साथ स्वीटी की बहन गोलू (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) है. इस बार नैतिक सहायता प्रदान करने के लिए गुड्डू की बहन डिम्पी (हर्षिता गौर) भी उनके साथ है. बदला लेने के अलावा दोनों मिर्जापुर पर भी शासन करने के लिए दृढ़ हैं.

ट्रेलर देखकर यह बात समझ में आती है कि ‘‘मिर्जापुर सीजन 2’’ में गोलू के साथ-साथ गुड्डू अधिक क्रूर और गंदे नजर आएंगे. अब गोलू पिता-पुत्र यानी कि कालीन भईया व मुन्ना की हत्या के लिए तैयार है. दूसरी ओर मुन्ना जो खुद को अपेन पिता के ‘मिर्जापुर’ साम्राज्य का उत्तराधिकारी मानता है, कुछ नए नियमों को लागू करते समय कुछ पुराने नियमों को बदलने के लिए तैयार है. कालीन भईया के घर में भी बवाल होगा. इस सीजन में कालीन भैया की अतुल्य कामुक पत्नी बीना त्रिपाठी (रसिका दुगल), अपने ससुर (कुलभूषण खरबंदा) को भी बहला- फुसलाकर उनके खेल को उकसाएगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के घर में जैस्मीन-रूबिना के बीच हुई जमकर लड़ाई, देखें Video

इसके अलावा सीजन दो उत्तर प्रदेश तक सीमित न रहकर उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार भी पहुंच गया है, जहां दद्दा त्यागी (लिलिपुट) और विजय (विजय वर्मा) जैसे बिहार के खतरनाक खिलाड़ी भी हैं.

मिर्जापुर के सिंहासन पर बैठने की दौड़ में कालीन भईया, मुन्ना, रति शंकर शुक्ला के बेटे शरद शुक्ला, बेटी डिंपी, दद्दा त्यागी (लिलिपुट) और उनके पोते (विजय वर्मा) शामिल हैं. सवाल है कि अब कालीन भईया से मिर्जापुर की गद्दी कौन छीनेगा, यह तो वक्त ही बताएगा?

ये भी पढ़ें- Mirzapur 2 के ट्रेलर रिलीज से पहले ही एक्साइटेड हुए फैंस, मीम्स बना कर दिखाई खुशी

इस तरह देखा जाए, तो दूसरा सीजन बहुत अधिक तीव्र है. इस बार एक्शन दृश्यों में भरमार के साथ राजनीति व अपराधिक तत्वों की साठंगांठ भी अपने चरम पर नज आएगा. मौत के साथ हिंसक घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी नजर आएगी.

ट्रेलर लिंक – 

जिलाधीश – पुलिस अधीक्षक के नाम फर्जी “फेसबुक आइडी” सावधान!

छत्तीसगढ़ में आजकल आईएएस और आईपीएस अफसरों की फर्जी “फेसबुक” आईडी बनाकर ठगी की जा रही है और इस जाल में आसपास के परिचित फंसकर लूट जा रहे हैं. ठग कितने शातिर होते हैं और दूर की सोचते हैं यह आज आपको यह रिपोर्ट पढ़कर जानकारी मिलेगी की जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक जैसे वरिष्ठ एवं प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों के नाम पर किस तरह फर्जी फेसबुक आईडी बन जाती है और उनके चिर परिचित समर्थकों को ठग किस तरह ठग रहे हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस जाल में फंसने वाले लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा. वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी ठगों को पकड़वा पाने में अभी तक असफल ही सिद्ध हुए हैं. छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर कोरबा, रायगढ़ व अन्य नगरों के शीर्ष अधिकारी यह बात जगजाहिर कर चुके हैं कि उनके फोटो व आईडी का फर्जी इस्तेमाल किया जा रहा है सावधान..!

रायगढ़ जिलाधीश भीम सिंह ने हाल ही में स्वयं फेसबुक में अपने चिर परिचित सभी को आगाह किया कि उनके नाम से एक फर्जी आईडी अस्तित्व में है! और लोगों को फोन करके 20 20 हजार रुपए मांगे गए हैं उन्होंने लिखा कि सभी सावधान रहें और ठगों के जाल में न फंसे.

ये भी पढ़ें- लूट : अमानत में खयानत

मामले में रायगढ़ के नायब तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत की है. पुलिस ने “अज्ञात  ठग” के खिलाफ 419 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कलेक्टर भीम सिंह ने भी फेसबुक में पोस्ट कर फर्जी आईडी से पैसे मांगने की जानकारी देते हुए सावधान रहने को कहा मगर जानकार बताते हैं कि कब ऊपर हाथ डालना अथवा उन्हें पकड़ पाना पुलिस के लिए बेहद टेढ़ी खीर है.

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इसमें यूपी, बिहार  गैंग के सक्रिय होने की आशंका है. सारा माजरा अंतर प्रांतीय ठगों का है.

पुलिस अधीक्षक बन गया शिकार!

कोरबा जिला में पदस्थ पुलिस अधीक्षक  आईपीएस अभिषेक मीणा की फेसबुक आईडी से हूबहू फर्जी आईडी बनाकर उनकी फ्रेंड लिस्ट में जुड़े लोगों से जरूरत बताकर रुपए की मांग की जाने लगी. ठगों की हिमाकत देखिए!इसके लिए 10-20 हजार रुपए एकाउंट में ट्रांजेक्शन करवाया जा रहा  था. फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को जब पुलिस अधीक्षक मीणा द्वारा इस तरह फेसबुक के जरिए पैसे मांगने का पोस्ट देखकर  कई लोगों ने इसकी सत्यता जानने के लिए संपर्क किया. तब  मीणा को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने फेसबुक पर फर्जी आईडी की स्क्रीन शॉट के साथ इस संबंध में अपनी ओर से सार्वजनिक सूचना दी.उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा -” किसी ने प्रोफाइल पिक लगातार मेरे नाम पर फेक आईडी बनाई है धोखाधड़ी से सावधान रहना हम कार्रवाई करेंगे.”

दरअसल, छत्तीसगढ़ में ठगों की हिमाकत इस हद तक पहुंच गई है कि गणमान्य लोगों को छोड़कर सीधे आईएएस-आईपीएस की फर्जी आईडी से धोखाधड़ी की जा रही है. फेसबुक की प्रोफाइल से पिक्चर व नाम का इस्तेमाल करके फर्जी आईडी बनाने और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले  सामने आ रहे हैं. शुरुआत में ठगों ने आमजन व व्यापारी वर्ग के फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी करते थे लेकिन अब आईएएस-आईपीएस की फर्जी आईडी बना रहे हैं.प्रदेश में इससे पहले कई आईएएस-आईपीएस के फेसबुक पर फर्जी आईडी बनने का मामला सामने आ चुका है.  कोरबा जिले में इससे पहले पाली जनपद सीईओ की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने का मामला भी सामने आ चुका है.

ये भी पढ़ें- लुटेरी दुल्हनों से सावधान

हमारे संवाददाता ने जब अभिषेक मीणा से बात की तो उन्होंने कहा जांच कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा  पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया उन्हें काफी लोगों ने मैसेज करके बताया कि आपके नाम से फेसबुक आईडी पर पैसा मांगा जा रहा है, सच है या फेक यह पूछा. तब मुझे इसका पता चला. उन्होंने कहा इसकी जांच की जाएगी. आरोपियों को पकड़ा जाएगा. इस तरह के ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना होगा.

कमिश्नर भी बने, ठगों के शिकार!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग विगत समय जब जिलाधीश बिलासपुर हुआ करते थे उनके नाम पर भी ठगों ने एक फर्जी आईडी बना ली थी. जानकार सूत्रों के अनुसार कलेक्टर रहे डॉ. संजय अलंग का फर्जी  फेसबुक अकाउंट फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से हजारों रूपए उगाही करने का मामला सामने आया. जालसाज ने कलेक्टर के नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट  बना बिलासपुर के दो युवकों को पहले तो अपना दोस्त बना लिया.

फिर उनसे रकम वसूल करने का प्रयास करने लगे. अज्ञात आरोपी ने अपना बैंक अकाउंट नंबर भी लोगों को दिया .शिकायत पहुंचने पर संजय अलग  ने साइबर सेल के माध्यम से आईडी ब्लॉक करने व जांच प्रारंभ करवाई. मगर बताया जा रहा है कि अभी तक ठग पुलिस के कानून के जद से बाहर है.

इस संदर्भ में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दरअसल ठगों का मनोविज्ञान यह है कि बड़े नेता और आईएएस आईपीएस अधिकारियों के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर इसलिए ठगी की जाती है की बहुत सारे लोग इन नामों और पदों को देखकर पैसे  दे देते हैं. जबकि होना यह चाहिए कि उन्हें यह समझ होनी चाहिए इतने बड़े अधिकारी भला दस बीस हजार, रूपए किसी से क्यों मांगेंगे? लोग बड़े अधिकारियों से संपर्क बनाने मित्रता साधने के नाम पर फेसबुक की मित्रता आसानी से स्वीकार कर लेते हैं फर्जी आईडी  बनाने वाले  लोगों से रकम की भी मांग कर ठगी का जाल फैलाया गया. है शहर के दो युवकों से आरोपी ठग ने यह कहते हुए 20-20 हजार रुपए की मांग की है कि उन्हें यह पैसा दूसरे दिन वापस कर दिया जाएगा. मगर उनकी सतर्कता काम आई और वे बच गए आपसे भी यही आग्रह है कि किसी भी तरह के पैसे की मांग पर आप 10 बार सोचे.

ये भी पढ़ें- 2 करोड़ की प्रीत

लूट : अमानत में खयानत

रूपए पैसे ऐसी आकर्षक चीज है जिस के खातिर इंसान की नियत डोल जाती है. जाने कितने किस्से और हकीकत हमारी आंखों के आगे गुजरते जाते हैं. मगर हम उन्हें उन्हें भूल बिसार कर अपने दैनंदिन कार्यों में लग जाते हैं… अक्सर धोखा खा जाते हैं.क्योंकि  रूपए की सार संभाल के संदर्भ में यही कहा जा सकता है कि इस मामले में कभी भी किसी  दूसरे पर पूरी तरह विश्वास नहीं किया जा सकता. थोड़ी भी चूक हुई या फिर नियत बद हुई की रूपया गायब!

आइए.. आज आपको ऐसे ही कुछ घटनाओं से रूबरू कराएं. जिन्हें पढ़ समझ कर आप शायद जीवन में आगे कभी धोखा ना खाएं.

ये भी पढ़ें- लुटेरी दुल्हनों से सावधान

पहली घटना-

राजधानी रायपुर में एक बड़े शोरूम के विश्वस्त कर्मचारी सदैव बैंक जाकर पैसे जमा करता था. एक दिन  मिलीभगत कर लूट की घटना अंजाम दी गई और पुलिस विवेचना में अंतत: शख्स को जेल जाना पड़ा.

दूसरी घटना-

न्यायधानी बिलासपुर में एक वकील का कंप्यूटर ऑपरेटर जो कि पैसों की भी देख रेख, लेनदेन किया करता था. एक दिन लूट की बात कह कर लाखों रुपए के  लूट  जाने की कहानी गढ़ी और अंततः जेल गया.

तीसरी घटना-

कोरबा जिला के कटघोरा में जनपद पंचायत के एक बाबू ने  अधिकारी का लाखों रुपया ठगने के बहाने लूट की घटना की रिपोर्ट लिखाई. विवेचना के पश्चात अंततः वही दोषी सिद्ध हुआ और जेल गया.

15 घंटे में हो गया खुलासा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में प्राइवेट कोल कंपनी में हुई लूट को पुलिस ने 15 घंटे में खुलासा कर  पुलिस ने बताया यह एक मनगढ़ंत घटना थी. 4 अक्टूबर को देर रात पुलिस ने कंपनी के ही असिस्टेंट कैशियर को गिरफ्तार कर उसके घर से 10.5 लाख रुपए बरामद कर लिए. पुलिस इस मामले में अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है. वस्तुत: असिस्टेंट कैशियर ने ही लूट की झूठी साजिश रची थी.

सैनिक कोल कंपनी द्वारा कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए सदेव के भांति रुपए रखे थे जिस पर नियत खराब हो गई थी.

ये भी पढ़ें- 2 करोड़ की प्रीत

दरअसल,  कोरबा के दीपका के एसईसीएल गेवरा परियोजना क्षेत्र स्थित सैनिक माइनिंग कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर में कर्मचारियों को वेतन बांटने के लिए रुपए रखे थे. 3 अक्टूबर 2020 शनिवार रात नकाबपोश बदमाश ऑफिस में चोरी करने घुसे. गार्ड ने देख लिया तो उसे और ड्राइवर को मारपीट कर बंधक बनाया.इसके बाद कथित रूप से 31 लाख रुपए की लूटकर फरार हो गए.

पुलिस को पहले से ही कर्मचारियों पर संदेह हो गया था.

ऐसे में रुपयों की जानकारी रखने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की गई. इसमें असिस्टेंट कैशियर जे एल प्रसाद भी शामिल था. संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो वैश्य समाज उसने मनगढ़ंत लूट की सच्चाई कबूल कर ली.आरोपी कैशियर ने बताया कि उसने पहले ही 10.5 लाख रुपए गायब कर लिए थे.

loot

परिचितों से लूट कराने  के लिए   उन्हें रकम 31 लाख बताई थी.

पूछताछ में आरोपी असिस्टेंट कैशियर ने बताया कि उसने अपने परिचितों को लूट की साजिश में शामिल किया. इसके लिए कंपनी में रखी रकम 31 लाख रुपए ही बताई. आरोपी जेएल प्रसाद कंपनी में बीस सालों से काम कर रहा था.

कुछ सच भी, कुछ मिथ्या भी!

लूट की ऐसी मनगढ़ंत घटनाओं में यह भी देखा गया है कि लोग बीस पच्चीस वर्षों से सेवा अनवरत रूप से देते आ रहे थे. मगर परिस्थितियां कुछ ऐसी बनी कि उन्होंने अमानत में खयानत कर डाली और अपने वर्षों की साख की पूंजी को दांव पर लगा दिया. वहीं यह भी देखा गया है कि अक्सर कुछ परिस्थितियां ऐसी बन जाती है जिनमें कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार कर्मचारियों को झूठे मामलों में फंसाया भी जाता है. मगर अंततः कोर्ट कचहरी और पुलिस विवेचना में सच्चाई सामने आ जाती है.

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश : लोकतंत्र से गैंगरेप

उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी.के. शुक्ला बताते हैं कि ऐसे मामलों में अक्सर आरोपी पुलिस विवेचना के समय ही पकड़ लिया जाता है. क्योंकि वह कोई पेशेवर  अपराधी नहीं होता, पैसों की लालच में अथवा आवश्यकता के कारण वह यह भूल करता है.और अपनी साख तो गंवाता ही है जेल जाकर अपना जीवन भी बर्बाद कर लेता है.

पुलिस अधिकारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि दरअसल, ऐसे मामलों में देखा गया है कि कर्मचारी के सामने जब रूपए पैसे की किल्लत आती है तो वह जहां काम करता है उस संस्थान के रूपयों पर उसकी नियत खराब हो जाती है.

Bigg Boss 14 के घर में खिले प्यार के फूल, कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने पवित्रा पुनिया से कही ये बात

इन दिनों बिग बॉस के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उसकी वजह है बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की शुरूआत. जहां एक तरफ कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसा महामारी की वजह से सभी की जिंदगी में एंटरटेनमेंट की कमी हो गई थी तो वहीं अब बिग बॉस के सीजन 14 ने एक बार फिर से फैंस के दिलों को खुश कर दिया है. जब से बिग बॉस 14 की शुरूआत हुई है तभी से हर रोज बिग बॉस घर के अंदर नए नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- BB 14 में सिद्धार्थ शुक्ला करेंगे सभी हसीनाओं के साथ रोमांस, भड़क उठे शहनाज गिल के फैंस

जहां एक तरफ तूफानी सीनियर्स द्वारा दिए जा रहे मजेदार टास्क दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शुरूआती दिनों में ही घर में बदलते रिश्तो को देख फैंस को काफी मजा आ रहा है. बात करें आने वाली एपिसोड की तो बिग बॉस 14 के आने वाले एपिसोड में एक ऐसा रिश्ता बनने जा रहा है जो कि फैंस का काफी पसंद आएगा.

जी हां, खबरों की माने तो कंटेस्टेंट राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) को अपनी रोमांटिक बातों से प्रोपोज करते दिखाई देने वाले हैं. पिछले एपिसोड में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) एक साथ गार्डन एरिया में बैठे थे जहां राहुत उनके पास्ट रिलेशनशिप की बात कर रहे थे और इसी के चलते राहुल ने पवित्रा से पूछ ही लिया कि क्यो वे अब किसी और को मौका देंगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के घर में जैस्मीन-रूबिना के बीच हुई जमकर लड़ाई, देखें Video

इसी के जवाब में पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने कहा था कि वे यकीनन एक अच्छे इंसान को जरुर मौका देना चाहेंगी. आपको बता दें कि बिग बॉस 14 के पहले दिन ही सीनियर्स ने राहुत वैद्य (Rahul Vaidya) को एक टास्क दिया था जिसमें उन्होनें किसी भी एक फीमेल कंटेस्टेंट से किस लेनी थी और उस दौरान भी राहुल पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) से किस लेने में कामयाब हो गए थे.

ये भी पढ़ें- Mirzapur 2 के ट्रेलर रिलीज से पहले ही एक्साइटेड हुए फैंस, मीम्स बना कर दिखाई खुशी

BB 14 में सिद्धार्थ शुक्ला करेंगे सभी हसीनाओं के साथ रोमांस, भड़क उठे शहनाज गिल के फैंस

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) की शुरूआत बीते शनिवार से हो चुकी है ऐसे में बिग बॉस के फैंस बेहद खुद हैं. कोरोनो वायरस (Corona Virus) जैसी महामारी के चलते तो जैसे सभी की जिंदगी में एंटरटेनमेंट की कमी सी हो गई थी लेकिन बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के आते ही ऐसा लग रहा है कि अब से रोज दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के घर में जैस्मीन-रूबिना के बीच हुई जमकर लड़ाई, देखें Video

बात करें बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) के आने वाले एपिसोड की तो अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस 13 के विनर और इस सीजन में बतौर सीनियर की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) घर की सभी हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) के साथ रेन डांस कर रहे हैं और साथ ही वे एक दूसरे की बाहों में खोए हुए हैं.

 

View this post on Instagram

 

Tomorrow’s Episode Promo Aa haa aaha ha haa aa ha haa aaa haa…… Follow For more update @biggboss14official #EijazKhan #JasminBhasin #NishantSinghMalkani #abhinavshukla #NikkiTamboli #ShehzadDeol #rubinadilaik #RahulVaidya #pavitraPunia #SaraGurpal #shardulpandit #shardulpandit #JaanSanu #Salmankhan FOLLOW ME FOR BIGGBOSS14 DAILY UPDATES 👉Follow @biggboss.s14official 👉Like 👉Comment 👉Share ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ Exclusively on @biggboss.s14official Stay tuned for more updates #BiggBoss #BB14 #biggboss14 #devoleenabhattacharjee #sidharthshukla #dipikakakar #rashmidesai #tejasswiprakash #vikasgupta #shilpashinde #salmankhan #kkk10 #rodiesrevolution #rodies #splitsvilla #shehnaazgill #asimriaz @realsidharthshukla @shehnaazgill @asimriaz77.official . COURTESY : COLOUR TV ,VOOT ,VIACOM18 . **FAIR USE** Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use

A post shared by Biggboss14 (@biggboss.s14official) on

इसी के साथ ही कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia), जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) और रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) भी सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के बेहद करीब दिखाई दे रही हैं. आपको बता दें कि ये सब बिग बॉस का दिया हुआ एक टास्क है जिसमें सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स के पास एक मौका है जिससे कि वे इम्यूनिटी हासिल कर सकती है और इसके लिए उन्हें अपने सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का दिल जीतना होगा.

ये भी पढ़ें- Mirzapur 2 के ट्रेलर रिलीज से पहले ही एक्साइटेड हुए फैंस, मीम्स बना कर दिखाई खुशी

सभी हसीनाओं को सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के इतने करीब देखकर शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के फैंस बिग बॉस पर भड़कते नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के रिश्ता तो आपको याद ही होगा जिसने बिग बॉस 13 में दर्शकों का खूब दिल जीता था तो अब शहनाज गिल के फैंस को ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला से ये सब करवा कर गलत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के इन दो कंटेस्टेंट्स की हुई शहनाज गिल से तुलना, पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

चलिए दिखाते है आपको कुछ ऐसे पोस्ट जिसमें शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के फैंस बिग बॉस से नाराज दिखाई दे रहे हैं,-

ये भी पढ़ें- संजय दत्त की ऐसी हालत देख उड़े फैंस के होश, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

लुटेरी दुल्हनों से सावधान

प्रायश्चित : सुधीर के व्यवहार से हैरान थी सुधि

लुटेरी दुल्हनों से सावधान : भाग 2

सब से बड़ी चूक शिवनारायण शर्मा जैसे पकी उम्र के सयाने लोग यह करते हैं कि कौशल प्रसाद शर्मा जैसे बिचौलियों पर आंख बंद कर भरोसा कर लेते हैं, क्योंकि वह हर इलाके के 1-2 नामी लोगों को जानता-पहचानता है और ऐसे बात करता है मानो हजारों शादियां करा चुका हो.

दूसरी गलती लड़की वालों के बारे में पूरी और पुख्ता जानकारियां हासिल न करने की मानी जाएगी. चूंकि मकान है,

इसलिए वे लोग भी हमारे जैसे होंगे जैसी सोच की कीमत उस वक्त चुकानी पड़ती है, जब लड़की वाले अच्छाखासा मालमत्ता समेट कर रफूचक्कर हो चुके होते हैं.

यह बात सच है कि लड़की वालों से बतौर सुबूत उन के मकान की रजिस्ट्री तो नहीं मांगी जा सकती, लेकिन कभी चुपचाप आ कर पड़ोस में पूछताछ की होती तो यह तो पता चल ही जाता कि ये लोग नएनए आए हैं और जिस मकान को अपना बता रहे हैं, वह किराए का है तो शक बढ़ता है.

ये भी पढ़ें- शक्की पति की मजबूर पत्नी: भाग 2

एक और गलती लाखों रुपए के लेनदेन की ऐसे मामलों में अकसर होती है. लड़की वालों की लच्छेदार बातों में फंस कर लड़के वाले गहने और पैसे लड़की वालों को दे देते हैं, जो उन का असल मकसद भी होता है. इस के पूरे होने के बाद वे मिलेेंगे तो यह सोचना ही बेमानी है.

ये भी कम नहीं

हर समाज और जाति की एक बड़ी परेशानी इन दिनों मनपसंद लड़की का न मिल पाना है, क्योंकि रिश्तेदारियों में अब दूरियां बढ़ रही हैं और बिचौलियों ने शादीब्याह तय कराने को एक बड़ा धंधा बना लिया है, जो हर्ज की एकलौती बात इस लिहाज से है कि धंधे में कोई किसी की गारंटी नहीं लेता. हर किसी को अपने हिस्से की रकम और कमीशन से मतलब रहता है.

कौशल प्रसाद शर्मा जैसे लोग तो अकेले ही इस धंधे को करते हैं, इसलिए 2-4 को ठग पाते हैं, लेकिन इन दिनों शादी कराने वालों की बाढ़ सी आई हुई है. जब से मोबाइल फोन लोगों के हाथ में आया है, तब से ठगी का यह धंधा औनलाइन भी फलनेफूलने लगा है. शादी कराने वाली कई एजेंसियां, मैरिज ब्यूरो और मैट्रीमोनियल साइटें अरबों रुपए का कारोबार कर रही हैं, जबकि खुद इन के भरोसेमंद होने की कोई गारंटी नहीं होती.

13 नवंबर, 2019 को ही मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में साइबर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का परदाफाश किया था, जो कई राज्यों में कुंआरे नौजवानों को मनपसंद शादी का लालच दे कर उन्हें चूना लगा रहा था.

जबलपुर के ही संजय सिंह नाम के नौजवान की रिपोर्ट पर जब पुलिस ने इस गिरोह के सरगना बिहार के मनोहरलाल यादव को गिरफ्तार किया तो कई चाैंका देने वाली बातें सामने आईं.

मनोहरलाल यादव ने अपनी एक चेली के साथ मिल कर कई मैट्रीमोनियल वैबसाइट बना रखी थीं, जिन के नाम बड़े ही लुभावने होते थे. मसलन, जीवन जोड़ी, मैट्रीमोनी आल, बैस्ट मैट्रीमोनियल वगैरह. ये दोनों पहले कुंआरे लड़कों से बातचीत करते थे, फिर अच्छी लड़की दिलाने के नाम पर 5,000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराते थे.

असली खेल इस के बाद शुरू होता था, जब कुंआरों को कई खूबसूरत लड़कियों की तसवीरें और बायोडाटा दिखा कर उन्हें फांसा जाता था. इस गिरोह में कुछ लड़कियां भी शामिल थीं. फोटो पसंद आ जाने के बाद लड़कियों के फोन नंबर लड़कों को दे दिए जाते थे और वे इन लड़कियों से सीधे बात करने लगते थे.

बातचीत में ये लड़कियां अपने घरपरिवार की माली हालत और गरीबी का रोना रोती थीं. कई लड़के  झांसे में आ कर उन के बताए गए बैंक खाते में पैसा जमा करा देते थे, जिस से लड़की शादी करने के लिए तैयार हो जाए.

ऐसा ही संजय के साथ हुआ था. गिरोह की एक लड़की ने कोई 7 लाख रुपए उस से ऐंठ लिए और फिर जब उस का फोन बंद आने लगा तो संजय का माथा ठनका और उस ने पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी.

चूंकि ऐसी कई शिकायतें लगातार मिल रही थीं, इसलिए पुलिस ने फुरती से कार्यवाही की और मनोहरलाल यादव को धर दबोचा, तो उस ने जुर्म कबूल कर लिया. कई नौजवान तो ऐसे भी थे, जिन्होंने ठगे जाने के बाद भी मारे शर्म और जगहंसाई के डर से रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कराई थी.

ये भी पढ़ें- प्रवीण सोमानी के अपहरण के “वो 300 घंटे!”

इन से ऐसे बचें

क्या लुटेरी दुलहनों से बचा जा सकता है? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ना जरूरी है कि पहले ऐसी कुछ वारदात पर एक नजर डाली जाए, जिस से सम झ आए कि कैसेकैसे लोग इन के चंगुल में फंस कर पैसा और इज्जत गंवा बैठते हैं.

केस नंबर 1 : 18 दिसंबर, 2019 को हरिद्वार के रुड़की में हरियाणा के पानीपत के एक विधुर ने अपनी मौसी की बताई जरूरतमंद लड़की से शादी की थी. मंदिर में शादी के बाद पतिपत्नी हरिद्वार के एक होटल में ठहरे.

रात के तकरीबन 2 बजे पति के सो जाने के बाद दुलहन 5 लाख रुपए के गहने और 50 हजार रुपए नकद ले कर फरार हो गई.

सुबह उठने के बाद दूल्हे को इस बात का पता चला तो उस ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.

केस नंबर 2 : एक लुटेरी दुलहन 23 दिसंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार की गई. इस मामले में 30 साला दुलहन ममता उर्फ अंजलि उर्फ सीमा की शादी त्रिलोक सिंह यादव से हरियाणा के फरीदाबाद के गांव हथेली में 13 नवंबर, 2019 को हुई थी.

शादी के कुछ दिन बाद ही यह ठगिनी ससुराल वालों को नशीली चीज खिला कर लाखों के जेवरात और नकदी ले कर फरार हो गई थी.

पकड़े जाने के बाद सीमा ने बताया कि वह बिहार के खगडि़या की रहने वाली है और इसी तरह पहले भी शादियां कर लोगों को लूट चुकी है.

इस काम को एक पूरा गिरोह अंजाम देता था. सीमा के बयान की बिना पर उस औरत को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो हर शादी में उस की भाभी का रोल अदा करती थी.

केस नंबर 3 : एक और मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है. प्रवीण नाम के नौजवान की शादी आजमगढ़ की रहने वाली एक लड़की से हुई थी. दुलहन ससुराल आई और पहली ही रात सब को खाना खिलाया.

इस खाने में उस ने नशीली चीज मिला दी थी, जिस से घर के सारे लोग बेहोश हो गए और रात को वह नकदी और जेवर ले कर चंपत हो गई.

केस नंबर 4 : 10 अक्तूबर, 2019 को इंदौर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का परदाफाश किया था, जिस के निशाने पर जैन समाज के नौजवान रहते थे.

ये भी पढ़ें- प्यार पर प्रहार

इस गिरोह में 4 मर्द और 2 लड़कियां थीं. इन्होंने तकरीबन 2 दर्जन शादियां की थीं और हर बार ससुराल से नकदी व जेवरात ले कर फरार हो गए थे. बाद में यह पैसा गिरोह के सदस्य बांट लेते थे.

गिरोह का मुखिया अनिल वाटकीय नाम का शख्स था, जो जैन लड़कों को फंसाता था.

गौरतलब है कि जैन समाज में शादी लायक लड़कों को लड़कियां नहीं मिल रही हैं, इसलिए इस गिरोह ने 2 लड़कियों रितु राठौर और सपना को ट्रेनिंग दी थी. शादी के बाद तयशुदा प्लान के मुताबिक ये दोनों मौका मिलते ही ससुराल से माल ले कर फरार हो जाती थीं.

लुटेरी दुल्हनों से सावधान : भाग 1

5 दिसंबर, 2019 को मध्य प्रदेश के महाकौशल इलाके के गाडरवारा में गांव सिरसीरी से एक बरात गाजेबाजे के साथ भोपाल आई थी, जिस का दूल्हा रूपेश था और दुलहन का नाम था रागिनी.

रूपेश और रागिनी की शादी ब्राह्मण समाज के एक बिचौलिए कौशल प्रसाद शर्मा ने तय कराई थी, जो भोपाल के नजदीक रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले थे.

शादी की बातचीत तकरीबन 3 महीने पहले शुरू हुई थी और रूपेश रागिनी को भोपाल में उस के घर आ कर पसंद भी कर गया था. तब रागिनी के पिता नंदकिशोर शर्मा ने अपने होने वाले दामाद की खूब खातिरदारी की थी.

धीरेधीरे बात आगे बढ़ी तो शादी की तारीख भी 5 दिसंबर, 2019 तय हो गई.

नंदकिशोर शर्मा भोपाल के महामाई का बाग इलाके में रहते थे. रूपेश महामाई का बाग इलाके में 1-2 बार आया भी और जब शादी तय हो गई तो उस के पिता शिवनारायण शर्मा भी घर वालों समेत रीतिरिवाज पूरे करने आए.

इन मुलाकातों के दौरान बिचौलिया कौशल प्रसाद शर्मा मौजूद रहे और बातचीत आगे बढ़ाने में दोनों पक्षों की मदद करते रहे. नंदकिशोर शर्मा शादी पक्की करने सिरसीरी गए थे, तब उन्होंने रूपेश को सोने की एक अंगूठी और कपड़े दिए थे. बाकी रस्में भोपाल में पूरी होना तय हुआ था.

ये भी पढ़ें- जिस्मफरोशी के नए अड्डे : भाग 3

सगाई की रस्म में शिवनारायण शर्मा ने अपनी होने वाली बहू को तोहफे की शक्ल में 5 तोले सोने की चूडि़यां, आधा तोले सोने की अंगूठी, साड़ी और चांदी की पायलें दी थीं.

शादी नंदकिशोर शर्मा के घर के पास अवधपुरी सी सैक्टर से होना तय हुई थी. दोनों पक्षों ने जब खानेपीने का हिसाब लगाया, तो वह तकरीबन 4 लाख रुपए निकल रहा था.

11 नवंबर, 2019 को जब नंदकिशोर शर्मा शादी का कार्ड देने सिरसीरी गांव पहुंचे, तब यह तय हुआ कि इस प्रीतिभोज का खर्च दोनों पक्ष मिल कर उठाएंगे, इसलिए शिवनारायण शर्मा ने अपने हिस्से के 2 लाख रुपए नकद नंदकिशोर शर्मा को दे दिए. फिर यह सोचते हुए वे बेफिक्र हो गए कि अब बरात के आनेजाने के सिवा कोई खास खर्च नहीं करना है. लिहाजा, वे बेटे की शादी की तैयारियों में जुट गए.

शादी के कार्ड सभी जानपहचान वालों और नातेरिश्तेदारों में बांट दिए गए थे और जिन लोगों को भोपाल बरात में ले जाना था, उन्हें फोन पर निजी तौर पर तैयार रहने को कह दिया गया था.

8 लाख रुपए का चूना

रूपेश की तो खुशी का ठिकाना नहीं था. उस के दिलोदिमाग में रागिनी रचबस गई थी. 5 दिसंबर, 2019 को वह तरहतरह के सपने देखता हुआ बरातियों समेत भोपाल आया था. रास्तेभर बराती खूब मौजमस्ती करते रहे थे.

भोपाल आ कर रूपेश के पिता ने रास्ता पूछने के लिए रागिनी के घर फोन किया तो नंदकिशोर शर्मा का फोन स्विच औफ आ रहा था. उन्होंने लड़की वालों के और भी कुछ नंबर लगाए, तो वे सभी बंद मिले. और तो और कौशल प्रसाद शर्मा का भी फोन नंबर बंद मिला तो वे किसी अनहोनी से घबरा उठे.

बरातियों से भरी बस जैसेतैसे पता पूछतेपूछते शादी वाले घर 284, सैक्टर सी, अवधपुरी पहुंची तो वहां कौए उड़ रहे थे यानी सन्नाटा पसरा था. मंडप, शहनाई, बैंडबाजे का कहीं दूरदूर तक नामोनिशान नहीं था. खैर, घर पर बस रुकी तो बराती एकएक कर उतरने लगे, लेकिन सभी चौंके हुए थे कि आखिर माजरा क्या है. कहां तो रास्तेभर यह सोचते हुए आए थे कि भोपाल में जनवासे में पहुंच कर पहले नहाएंगेधोएंगे और फिर गरमागरम नाश्ता करेंगे, पर यहां तो दरवाजे पर ताला  झूल रहा था.

बरातियों को बातों में मशगूल छोड़ कर शिवनारायण शर्मा मकान के पास पहुंचे. पूछने पर मकान मालिक तारांचद जैन ने जो जवाब दिया, उसे सुन कर उन के पैरों तले जमीन खिसक गई.

ताराचंद जैन ने उन्हें बताया कि नंदकिशोर शर्मा तो तकरीबन एक महीना पहले ही मकान खाली कर गए हैं. कहां गए हैं, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि पता नहीं.

इतना सुनना था कि शिवनारायण शर्मा को गश सा आ गया. वे सम झ गए कि उन के साथ जिंदगी का सब से बड़ा धोखा हुआ है. जैसेतैसे उन्होंने खुद को संभाला और बरात वाली बस की तरफ नजर डाली तो उन्हें अपनी इज्जत के चिथड़े उड़ते नजर आए. उन्हें लगा कि सब जानपहचान वाले और नातेरिश्तेदार उन की हालत और बेवकूफी पर हंस रहे हैं और जो हमदर्दी दिखा रहे हैं, वह भी किसी मजाक से कम नहीं है.

बात को संभालने हुए उन्होंने बरातियों से यह बहाना बना दिया कि लड़की वालों के यहां गमी हो गई है, इसलिए शादी अभी नहीं, बल्कि बाद में कभी होगी. हालफिलहाल तो वे नईनई रिश्तेदारी निभाने गमी में शामिल होने जा रहे हैं, इसलिए बाकी लोग इसी बस से वापस चले जाएं.

ये भी पढ़ें- जिस्मफरोशी के नए अड्डे : भाग 2

बात थी ही ऐसी, इसलिए रंग में भंग पड़ता देख थकेहारे और गमजदा बराती वापस लौट गए. रह गया था वह हिसाबकिताब, जो बापबेटे मिल कर लगा रहे थे कि 2 लाख नकद और 2 लाख रुपए के ही जेवर तो लड़की वाले ले उड़े और 4-5 लाख रुपए अलग से खर्च हो गए.

शिवनारायण शर्मा ने  झूठी उम्मीद के साथ नंदकिशोर शर्मा और कौशल प्रसाद शर्मा को कई बार मोबाइल फोन लगाया, लेकिन वह नहीं उठा तो नहीं उठा.

कुछ और संभलने के बाद उन्होंने तय किया कि इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाना जरूरी है, सो वे सीधे अवधपुरी थाने जा पहुंचे और मौजूदा थाना इंचार्ज अजय नागर को अपने साथ हुए धोखे की रिपोर्ट लिखाई.

अब पछताए होत का

जो होना था वह हो चुका था, लेकिन ऐसे मामले धड़ल्ले से उजागर होने लगे हैं तो सोचा जाना लाजिम है कि गड़बड़ कहां होती है. लड़के और लड़की वालों ने एकदूसरे के घर देख लिए थे और बिचौलिए पर भरोसा करते हुए नेगदस्तूर वगैरह भी कर दिए थे. कहीं किसी शक की गुंजाइश थी ही नहीं, लेकिन लड़के वालों के नजरिए से देखें तो चूक तो उन से भी हुई थी.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें