मनोज तिवारी के घर गूंजी किलकारियां, घर आई नन्ही परी

भोजपुरी स्टार से राजनेता का सफर तय करने वाले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पापा बन गए हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. मनोज तिवारी एक बेटी के पापा बन गए हैं.

उन्होंने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस से शेयर की. मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए ये बताया कि वह एक बेटी के पापा बन गए हैं. उन्होंने न्यू बर्न बेबी को गोद में लिए हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की.

ये भी पढ़ें- बादशाह के साथ धूम मचाती नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

 

मनोज तिवारी ने यह प्यारी सी तस्वीर शेयर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे घर आई एक नन्ही परी. मुझे एक बेटी का पिता बनने का सौभाग्य मिला है. जय जगदंबे…’

उनके इस ट्वीट के बाद फैंस ने मनोज तिवारी को बधाइयां देना शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि मनोज तिवारी को एक बेटी पहले से है.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मनोज तिवारी काफी मशहूर हैं. उन्होंने कई भोजपुरी हिट गाने गाये हैं. उनके हिट गानों में ‘बगलवाली जान मारेली’, ‘रिंकिया के पापा’, ‘इंटरनेशनल लिट्टी चोखा’ जैसे गाने शामिल हैं. तो वहीं फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में गाया उनका गाना ‘जियो ओ बिहार के लाला’ भी काफी पौपुलर है. मनोज तिवारी, रियलिटी शो बिग बौस में भी हिस्सा रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri Top Songs 2020 – इस साल इन गानों ने खूब मचाया धमाल, देखें Video

क्या नए साल के मौके पर होगी रणबीर-आलिया की सगाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई की खबरे इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई है. और इनके फैंस को बेसब्री से इस बात का इंतजार है कि उन्होंने सगाई कर ली या नहीं. तो चलिए बताते हैं, आखिर क्या है रणबीर-आलिया  की सगाई का सच.

दरअसल हाल ही में रणबीर- आलिया, नीतू कपूर और कुछ फ्रेंड्स के साथ वेकेशन पर गए थे, जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जाने लगा कि औफिशियसली उन दोनों ने  रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया है. लेकिन आपको बता दें कि इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.

ये भी पढ़ें- वेब सीरीज Purushapur में बोल्ड सीन का है भरमार, पढ़ें रिव्यू

 

खबर ये भी आ रही थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सगाई कर ली है. लेकिन यह खबर गलत साबित हुआ. बता दें कि रणबीर और आलिया नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए फैमिली के साथ गए हैं.

बताया जा रहा है कि रणबीर- आलिया की सगाई की खबर पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रणबीर कपूर के चाचा रणधीर कपूर ने कहा है कि आलिया और रणबीर की सगाई अभी नहीं हो रही है. उन्होंने ये भी कहा कि ये सच नहीं है. अगर रणबीर और आलिया की आज सगाई होती तो हमारा परिवार भी वहां उनके साथ होता. आलिया, रणबीर और नीतू वहां छुट्ट‍ियां मनाने और नए साल का जश्न मनाने गए हैं. उनकी सगाई की खबर गलत है.

ये भी पढ़ें- Web Series Review – ‘द मिसिंग स्टोन’

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें काफी समय से चर्चे में है. कुछ टाइम पहले तो दोनों की फेक वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई थी. और अब खबर ये भी आने लगी थी कि 30 दिसंबर को उनकी सगाई होनी थी. लेकिन अब रणधीर कपूर ने उनकी सगाई की खबरों को बेबुनियाद बताया है.

Crime: “अश्लील वीडियो” वायरल की बिजली!

सोशल मीडिया के आगमन के साथ ही जहां इसका सदुपयोग किया जा रहा है, वहीं अश्लीलता के संदर्भ में दुरूप्रयोग भी जारी हो चुका है. परिणाम स्वरूप आज महिला और पुरुष दोनों को ही सतर्क और सचेत रहने की आवश्यकता है.
आए दिन देश परदेश में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिम में लोग नाबालिग लड़कियों, महिलाओं के अश्लील वीडियो बना रहे हैं और भय दोहन में सफल हो जाते हैं. अंततः जेल की हवा खा रहे हैं. ऐसे ही एक घटना क्रम में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में पुलिस ने स्थानीय कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है. बिलासपुर जिले के पेंड्रा गौरेला क्षेत्र की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि जिले के पेन्ड्रा-गौरेला में कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव कुमार विजय ने सोशल मीडिया वाट्सएप के एक समूह में आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शेयर किया था. कांग्रेस की महिला नेताओं की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एक उदाहरण हमें बताता है कि किस तरह राजनीतिक पार्टियों में भी अश्लील वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेलिंग की बीमारी पहुंच चुकी है.

और अश्लील वीडियो जारी कर दिया

छत्तीसगढ़ के बस्तर के गीदम के एक बैंक में खाता होने की वजह से लेनदेन के लिए महिला का अक्सर आना जाना होता है. बैंक के एक कर्मचारी लालूराम पोयाम से जान पहचान हुई. आरोपी द्वारा महिला को गीदम बुलाकर अपने अपने घर ले जाकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो खींचकर व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल कर दिया. वायरल फोटो परिजनों तक पहुंचने पर महिला ने परिजनों को आपबीती बताई एवं परिजनों के साथ थाना गीदम में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई.

crime

ये भी पढ़ें- भाई पर भारी पड़ी बहन की हवस

महिला की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. ऐसी घटनाएं बताती है कि सौजन्य संस्थाओं में भी कभी भी कुछ भी हो सकता है ऐसे में महिलाओं की समझदारी और जागरूकता ही उन्हें इस आज की गंभीर संक्रमण कारी घटनाओं से बचा सकती है.

गृहमंत्री भी चिंतित दिए हैं निर्देश

छत्तीसगढ़ में अश्लीलता वीडियो वायरल के बढ़ते अपराध को देखते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजधानी में एक बैठक ले गृहमंत्री ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर चिंता जताई है. इसी दरमियान जिला गरियाबंद के फिंगेश्वर में पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी पर पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने का भी आरोप है.पुलिस अधिकारी बताते हैं आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो काल के जरिए युवती का अश्लील वीडियो बनाया था. लालपुर निवासी सोमनाथ साहू ने नाबालिग लड़की को पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया. जब लड़की ने उससे ब्रेकअप करने की कोशिश की, तो आरोपी उसे बहला फुसलाकर बातें करने लगा. इसी बीच व्हाट्सएप वीडियो काल के जरिये उसकी अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर लिया. इतना ही नहीं आरोपी युवक नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा. और अंततः
नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया.

ये भी पढ़ें- नरमुंड ने खोला हत्या का राज- भाग 2

इस दौरान आरोपी ने नाबालिग से कई दफा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के बार-बार मना करने के बावजूद आरोपी सोमनाथ साहू ने उसके अश्लील वीडियो को दो नाबालिग लड़कों को भेज दिया, जिन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. परिणाम स्वरूप जहां युवती की बदनामी हुई वहीं युवक आज जेल की हवा खा रहा है. ऐसे में इस आलेख के माध्यम से हम यही सतर्कता बरतने की हिदायत देते हुए कहेंगे बचाओ सुरक्षा आज महिलाओं के अपने हाथ में है माता पिता परिजनों का भी दायित्व है कि बालिकाओं को समझा भेज दें और हकीकत से रूबरू कराते रहें.

मिनी की न्यू ईयर पार्टी

अगले कुछ दिनों में कुछ होने वाला था. मैं चारों पैरों पर खड़ा हो कर ताकने की कोशिश कर रहा था. घर की चौकीदारी तो मेरा ही काम है न. हर जने की आवाज पहचानता हूं. मिनी की सारी सहेलियों को जानता हूं. मालिकमालकिन का दुलारा हूं और मिनी तो कई बार कह देती है कि मैं तीसरा बेटा हूं उन का. उन की बातें चाहे समझ न आएं पर चेहरा तो पढ़ ही सकता हूं न.

‘‘मिनी, घर पर दोस्तों का जमघट न लगा लेना. अंजलि या रिया को बुलाना हो तो सोने के लिए बुला लेना और किसी को नहीं.’’

‘‘ओह मम्मी, मैं छोटी बच्ची थोड़े ही हूं. औफिस जाने लगी हूं. सचमुच इतनी हिदायतें देने की जरूरत है क्या?’’

शेखर ने फौरन मिनी को हमेशा की तरह पुचकारा, ‘‘माया, मिनी बड़ी हो गई है, यह जानती है कैसे रहना है. न्यू ईयर का समय है, बच्चे भी तो ऐंजौय करेंगे. जब हम दोनों बाहर जा रहे हैं तो यह भी घर में अकेली क्यों रहे… दोस्त आ भी जाएंगे तो बुरा क्या है?’’

ये भी पढ़ें- अगला मुरगा

‘‘मेरे सामने इस के फ्रैंड्स आते ही हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं पर मेरे पीछे से आने में मुझे चिंता रहती है, साफ बात है. राहुल भी दोस्तों के साथ गोवा चला गया वरना परेशानी की कोई बात ही न होती.’’

मिनी ने अब लाड़ से माया के गले में हाथ डाल दिया, ‘‘ओके मम्मी. आप आराम से जाओ… जमघट नहीं लगेगा. खुश?’’

माया ने भी मिनी का गाल चूम लिया. मैं वहीं खड़ा यह रोचक दृश्य देख रहा था. शेखर ने मेरे सिर पर हाथ फेरा तो मैं भी पूंछ हिलाता हुआ उन से लिपट गया.

शेखर और माया हर साल तो न्यू ईयर पर मुंबई में घर पर ही रहते थे पर इस बार माया को न्यू ईयर पर कुछ दोस्तों के साथ गोवा जाना था.

राहुल भी औफिस से छुट्टी ले कर गोवा जा चुका है. उसे वैसे भी कोई ज्यादा रोकताटोकता नहीं है. अब यह मिनी… शैतान लड़की… हर साल न्यू ईयर पार्टी अंजलि के घर होती है. वहीं सब बच्चे इकट्ठा होते हैं. मिनी की एक बात मुझे पसंद है. उसे बाहर से अच्छा अपने घर पर दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद है. उस में भी माया मना कर रही है. गलत बात है. बस, न्यू ईयर पर मिनी अंजलि के घर न चली जाए वरना मैं अकेला रह जाऊंगा. वैसे आज तक अकेला नहीं रहा.

शेखर और माया चले गए. मिनी ने मुझे गोद में बैठा लिया. लिपट गई मुझ से. कैसे जान लेती है न मेरे मन की बात. बोली, ‘‘डौंट वरी बडी, तू अकेला नहीं रहेगा. मैं कहीं नहीं जाऊंगी. घर पर पार्टी करेंगे.’’

मैं मन ही मन हंसा. बडी नाम रखा था मिनी ने मेरा. अपना नाम पसंद है मुझे. मिनी सोफे पर पसर गई. मैं भी वहीं फर्श पर लेट गया. उस ने फोन स्पीकर पर रखा और चहकी, ‘‘अंजलि, गुड न्यूज. न्यू ईयर पार्टी इस बार मेरे घर पर.’’

‘‘अरे वाह, अंकलआंटी गए?’’

‘‘हां. बोल, किसेकिसे बुलाना है?’’

‘‘वही अपना पूरा ग्रुप.’’

‘‘ठीक है, डिनर और्डर करेंगे, मूवी देखेंगे… सब शाम को आ जाओ. तुम ही सब से बात कर लो.’’

मेरे कान खड़े हुए मूवी. ओह, यह मिनी की बच्ची फिर ‘ओम शांति ओम’ लगाएगी. इतनी बड़ी फैन जो है शाहरूख की. इस का मूड अच्छा हो तो यही मूवी देखती है. चलो ठीक है. शेखर और माया के हर साल के टीवी के न्यू ईयर के प्रोग्राम से तो अच्छा ही कटेगा मेरा समय.

उन दोनों की टीवी की पसंद के प्रोग्राम से परेशान हो चुका हूं. जब से शेखर रिटायर हुए हैं पूरा दिन दोनों ‘सावधान इंडिया’ या ‘क्राइम पैट्रोल’ देखते हैं. उस के बाद दोनों बातें भी वैसी ही करने लगे हैं. देखा था न, अभी जाते हुए मिनी को कैसे समझा रहे थे कि जमाना खराब है, कोई किसी का नहीं, दोस्त ही दुश्मन होते हैं, किसी पर भी विश्वास नहीं करना वगैरावगैरा.

वह तो अच्छा है मिनी एक कान से सुन कर दूसरे से निकाल रही थी. यह क्राइम पैट्रोल का ज्ञान है, मिनी जानती है वरना तो पार्टी हो ही न पाती. इस के दोस्त तो बहुत अच्छे हैं. जब भी आते हैं कैसा यंग माहौल हो जाता है. वाह, आज की रात धमाल रहेगा… मजा आएगा. अभी सो लेना चाहिए.

जैसे ही आंख लगी, मिनी संजय के साथ मेन्यू डिस्कस करने लगी, शेखर और माया घर पर नहीं होते तो मिनी का फोन स्पीकर पर रहता है, इसलिए मैं सब आराम से सुनता हूं. राहुल भी स्पीकर पर रखता है. उस की भी सब बातें मुझे पता हैं. गोवा दोस्तों के साथ नहीं गया है गर्लफ्रैंड प्रीति के साथ गया है और यह सिर्फ मैं जानता हूं. बडी सब जानता है.

मिनी जोरशोर से पार्टी की तैयारी में लग गई है. न… न… कामवाम में नहीं, बस सोफे पर लेट कर फोन करने में. मिनी का बस चले तो पार्टी भी सोफे पर लेट कर निबटा लें. लेट कर फोन पर वीडियो, शो देखना या कोई किताब पढ़ना उस का शौक है पर बहुत मस्ती है उस में… मूड अच्छा हो तो मुझे बैठने ही नहीं देगी… इतना खेलेगी… क्या खेलती है? बताऊं? बुद्धू बनाती है मुझे.

ये भी पढ़ें- दरगाह का खादिम

इसी सोफे पर लेटीलेटी बारबार बौल फेंकती रहती है और

‘बडी जाओ, बौल लाओ… शाबाश’ कहती रहती है. कभी इधर फेंकेंगी, कभी उधर… कभी डाइनिंग टेबल के नीचे तो कभी सोफे के नीचे… पागल बनाती है पर मजा भी आता है. मुंबई के इन फ्लैट्स में यही खेल सकते हैं.

मिनी खाने का और्डर दे रही है. मेरे कान खड़े हो गए. यहां घर में सब वैजिटेरियन हैं, राहुल कभीकभी मेरे लिए कुछ नौनवैज पैक करवा लाता है. किसी को पता नहीं है कि वह बाहर नौनवैज खाने लगा है. बस, मुझे पता है. मुझे स्मैल आ जाती है कि जनाब बाहर नौनवैज उड़ा कर आए हैं. हां, तो जिस दिन राहुल मेरे लिए नौनवैज पैक करवा कर लाता है, अपनी पार्टी हो जाती है. वैसे माया के हाथ की सादी दाल और रोटी में भी स्वाद है पर रोजरोज… चेंज मुझे भी चाहिए.

मिनी फाइनल कर रही है… पिज्जा, चिकन बिरयानी, वेज बिरयानी, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम… मुझे खास इंट्रैस्ट नहीं आया. खैर, चिकन बिरयानी चलेगी. दालरोटी से तो बैटर ही रहेगी.

मिनी मेरे ऊपर गिरती हुए लिपट गई. हो गई इस की मस्ती शुरू. ‘‘बडी, पार्टी है. मजा आएगा… तेरे लिए चिकन बिरयानी, ठीक है?’’

मैं ने पूंछ हिला दी. हंसा, मिनी का हाथ चाट लिया.

‘‘चल, अब लंच करते हैं, फिर सोएंगे, शाम को फिर फ्रैश रहेंगे.’’

मिनी हम दोनों का खाना ले आई. दाल में भिगो कर रोटी के टुकड़े मेरे बरतन में मुझे दिए, खुद भी अपनी प्लेट ले कर बैठ गई. मिनी कुछ चीजों में सीधी है… जो भी माया बनाती है, चुपचाप खा लेती है. राहुल को खिला कर देखो दाल और रोटी, देखते ही कहता है कि क्या मैं बीमार हूं मां? उस समय मुझे जोर से हंसी आती है.

खाना खा कर हम दोनों सोने चले गए. बहुत सालों बाद दिन में 2 घंटे जम कर सोया, यह नींद रोज मेरे नसीब में कहां. ‘सावधान इंडिया’ और ‘क्राइम पैट्रोल’ की आवाजें सुनी हैं कभी? हर कोने में छिप कर लेट कर देख लिया… सो नहीं पाता.

शाम को मिनी मुझे बाहर घुमाने ले गई. सोसायटी की आंटियां मिनी से पूछ रही हैं कि और मिनी,

न्यू ईयर पार्टी कहां है? और शैतान मिनी कितना भोला मुंह बना कर कह रही है, ‘‘पार्टी नहीं है आंटी, घर पर ही हूं.’’

ये माया की सहेलियां हैं न… ये आंटियां नहीं, रिपोर्टर होती हैं. मिनी नहाधो कर तैयार हो रही है. दोस्तों के फोन आते रहे. सब खुश हैं… पार्टी के लिए एक घर खाली मिल गया है. 8 बजे सब आ गए. संजय, अंजलि, रोमा, टोनी, मयंक, रिया, नेहा, आरती… सब अच्छे लगते हैं मुझे.

टोनी ने पहला काम जमीन पर ही बैठ कर मुझ से खेलने का किया, ‘‘हैलो बडी, मिस यू यार.’’

यही कहता है वह हमेशा. मैं ने भी कहा, ‘‘मिस यू टू, तुम सब जल्दी आया करो… पर बोल नहीं पाता तो मेरी बात तो मुंह में ही रह जाती है न. सब मुझे ‘हैलो बडी’ कह कर प्यार कर रहे थे.’’

सैल्फी की शौकीन आरती ने सब से पहले मेरे साथ कई फोटो लिए, मैं ने भी

अच्छे पोज दिए, मुझे तो आदत हो गई है. राहुल व मिनी के सारे दोस्त मेरे साथ सैल्फी लेते हैं. तब मुझे स्टार जैसा फील होता है.

9 बजे तक खाने की डिलिवरी हो गई, रोमा ने कहा, ‘‘सुनो, खाना गरम है. पहले खा लें?’’

मिनी की चिंता सब से अलग होती है. बोली, ‘‘रातभर पार्टी करेंगे. दोबारा भूख लग आई तो?’’

संजय ने कहा, ‘‘न्यू ईयर का टाइम है, फिर मंगवा लेंगे.’’ खाने के पैकेट खुल गए. मेरे बरतन में सब से पहले मिनी ने चिकन बिरयानी परोसी. थैंक्यू मिनी, कहते हुए मैं टूट पड़ा. बहुत बढि़या सारी खत्म कर दी. सब बच्चे ड्राइंगरूम में खा

रहे थे.

मयंक ने पूछा, ‘‘बडी पिज्जा चाहिए?’’

मैं वहां से हट गया. बिरयानी के बाद पिज्जा कौन खाएगा. मुंह का स्वाद अच्छा था.

मिनी सब को समझा रही थी, ‘‘सुनो, सब लोग प्लीज 1-1 चीज कूड़ेदान में डालना…’’ सब अपनेअपने बरतन धोपोंछ कर रखना. मम्मी को बताना नहीं है कि हम ने पार्टी की है. उन के सामने पार्टी हो तो उन्हें ठीक लगता है. उन के पीछे से पार्टी हो तो उन्हें चिंता हो जाती है कि पता नहीं क्याक्या होता होगा.

ये भी पढ़ें- घुट-घुट कर क्यों जीना

रिया ने कहा, ‘‘डौंट वरी, हम सब संभाल लेंगे.’’ 10 बजे तक धीरेधीरे खाते हुए सब ने मजेदार गप्पें मारीं. कितनी अलग है इन की दुनिया. हलकीफुलकी मजेदार बातें… मूवीज की, नए गानों की… अपनेअपने औफिस की मजेदार बातें. मुझे यह साफ समझ आया कि संजय रिया का बौयफ्रैंड है, टोनी आरती का. बस, बाकी सब में अच्छी मजबूत दोस्ती है. सब ने मिल कर 1-1 चीज समेट दी.

मिनी ने कहा, ‘‘सुबह 8 बजे तक सब चले जाना वरना 9 बजे लता आंटी काम के लिए आएंगी… वे मम्मी को सब बता देंगी.’’

‘‘हांहां, डौंट वरी. आज पार्टी के लिए घर मिल गया, इतना बहुत है. न्यू ईयर पर होटलों की वेटिंग बहुत लंबी रहती है. अब आराम से खाना तो खाया… अब टाइमपास करेंगे.’’

मिनी बोली, ‘‘चलो, मूवी देखें कोई.’’

मेरे कान खड़े हो गए. कोई मूवी क्या? यह पक्का ‘ओम शांति ओम’ लगाएगी, इस का अच्छा मूड हो और यह यह मूवी न देखे… डायलौग रट गए हैं मुझे. सब अपनीअपनी पसंद बताने लगे, मैं आराम से बैठ गया, जानता हूं किसी की नहीं चलेगी. मिनी शाहरूख के अलावा किसी की मूवी नहीं देखेगी. 20 मिनट बाद तय हुआ कि ‘ओम शांति ओम’ देखी जाएगी.

देखा? वही हुआ जो मुझे सुबह से पता था. शैतान मिनी. हमेशा कैसे भोली सूरत बना कर अपनी बात मनवा लेती है… प्यारी है, दोस्त

प्यार करते हैं उसे. मूवी का नाम सुनते ही मैं मालिक और मालकिन के बैड के नीचे घुस

कर यह सोच कर लेट गया. शायद वहां आवाज कम आए.

टोनी आवाज देने लगा, ‘‘बडी आओ, मूवी देखें… कहां हो यार?’’

मैं ने कहा, ‘‘रहने दो भाई, तुम ही देख लो, तुम ने शायद एक बार ही देखी होगी… मुझे बख्शो. मैं मिनी के साथ ही रहता हूं.’’

मयंक भी आवाज दे रहा है, ‘‘कम,

बडी कम.’’

‘‘ओह, जाना पड़ेगा. कोई बुलाता है तो जाना ही पड़ता है. मैं ड्राइंगरूम में बच्चों के पास जा कर खड़ा हो गया. मयंक ने मुझे अपने से लिपटा लिया, ‘‘आओ, बडी, मूवी देखेंगे.’’

मैं ने कहा, ‘‘मुझे एक भी सीन नहीं देखना इस मूवी का. मुझे पूरी मूवी रट गई है, अब तो मिनी के अच्छे मूड से डर लगने लगा है. मुझे माफ करो.’’

अजी कहां, मिनी ने मेरे पास फर्श पर ही अपना तकिया रख लिया. लेट गई. बोली, ‘‘आ जा बडी, तेरे बिना मूवी देखने में मुझे मजा नहीं आता.’’

अब तो कहीं छिप कर बैठ नहीं सकता न. मूवी शुरू हो गई. मैं आंखें बंद किए लेटा तो था पर कानों में डायलौग तो पड़ने ही थे. अगर शाहरूख खान की मूवी के डायलौग का इम्तिहान हो तो मैं ही फर्स्ट आऊंगा और मिनी को श्रेय दूंगा. 12 बजने में 2 मिनट पर टीवी बंद कर दिया गया. फिर हैप्पी न्यू ईयर के शोर से ड्राइंगरूम गूंज उठा. सब एक दूसरे के गले मिल रहे थे. मुझे भी सब ने हैप्पी न्यू ईयर कहा. बच्चों में मैनर्स हैं.

रोमा चिल्लाते हुए बोली, ‘‘अब थोड़ा डांस हो जाए.’’

मुझे पता है रोमा को डांस का शौक है. एक दिन बता रही थी कि उस ने डांस क्लास जौइन की है. मैं तो बहुत किनारे जा कर बैठ गया. डांस तो देखना था. मुझे इन बच्चों का डांस देखने में मजा आता है. ड्राइंगरूम का फर्नीचर एक तरफ कर जगह बना ली गई. मुझे पता था मिनी कौन सा म्यूजिक लगाएगी, यही तो सुनती है आजकल. बादशाह के गाने…

वैसे उसे और कर्णप्रिय मधुर गाने भी पसंद हैं पर फिर वही बात, उस का मूड अच्छा हो तो आप शाहरूख की मूवीज और बादशाह के गानों से बच ही नहीं सकते. बच्चे बढि़या डांस कर रहे हैं. यह टोनी… थोड़ा मोटा है पर डांस अच्छा कर लेता है. सब रोमा के स्टैप कौपी कर रहे हैं. वह सीखती है न, सब को नएनए स्टैप बता रही है हमारी मिनी. उसे किसी के डांस से मतलब नहीं. उस का अपना ही डांस होता है. कोई उसे तो कौपी कर ही नहीं सकता. कुछ भी करती है, अच्छा करती है.

अब डांस शुरू हो गया तो जल्दी नहीं रुकेगा. बीचबीच में कोल्ड ड्रिंक पी जाती, फिर शुरू हो जाते. 3 बजे तक डांस किया सब ने. बहुत मजा आया. वैसे तो मिनी माया के बताए

घर के 2 काम करने में थक जाती है, पर इस समय देखो, अच्छा है… बच्चे मेरे सामने हैं. अच्छी पार्टी है. नहीं तो हर बार न्यू ईयर पर टीवी के बोरिंग प्रोग्राम.

डांस के बाद जिसे जो जगह समझ आई, वहीं सो गया. मिनी के बैड पर 3

लड़कियां… बाकी नीचे चादर बिछा कर सो गईं. शेखर व माया के बैडरूम में लड़के सो गए. सब इंतजाम देख मैं भी ड्राइंगरूम में फर्श पर बिछे अपने बैड पर सो गया. टोनी सोफे पर ही लेटा था, उस के खर्राटों से मेरी नींद खुलती रही. सब को पता था टोनी खर्राटे लेता है, इसलिए उसे सोफे पर सुलाया गया था, पर मैं तो फंस गया न.

मिनी के 7 बजे के अलार्म से भगदड़ सी मची. मिनटों में पूरा घर जैसे था वैसे व्यवस्थित कर दिया गया. एक बार फिर एकदूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए सब अपनेअपने घर चले गए. मिनी मुझे बाहर घुमा लाई. फिर लताबाई आ गई. मिनी ने लताबाई को भी न्यू ईयर विश किया. लता बाई ने पूछा, ‘‘मिनी, घर पर ही थी? कहीं गई नहीं? फ्रैंड्स लोग आए क्या?’’

ये भी पढ़ें- पहला-पहला प्यार भाग-2

‘‘नहीं, आंटी.’’

‘‘पार्टी नहीं की?’’

‘‘नहीं आंटी,’’ मिनी ने मुझे आंख मारते हुए ताली दी तो मैं ने भी आंख मारते हुए अपना पंजा उठा दिया.

‘‘ओह बडी, आई लव यू,’’ मिनी मुझ से लिपट गई, ‘‘लव यू टू, मिनी.’’

मिनी ने मेरे कान में पूछा, ‘‘बडी, मजा आया न पार्टी में?’’

‘‘हां, बहुत,’’ मैं ने जोरजोर से अपनी पूंछ हिला दी. युवा कहकहों से गूंजते घर में, हंसतेखेलते, डांस देखते मेरे नए साल की शुरुआत काफी अच्छी थी.

रालोपा ने भी कहा राजग को अलविदा

कृषि कानून के मसले पर शिरोमणि अकाली दल के बाद अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया है. पार्टी के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने हाल ही में इस की आधिकारिक घोषणा की थी.

घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा, “केंद्र सरकार कृषि बिलों को वापस न लेने पर अड़ी हुई है. ये तीनों बिल किसानों के खिलाफ हैं, इसीलिए मैंने राजग छोड़ दी है, पर कांग्रेस के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं करूंगा.”

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन जातीयता का शिकार

इस से पहले 19 दिसंबर, 2020 को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में 3 संसदीय समितियों से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा था.

इस के बाद हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में 2 लाख किसानों को ले कर राजस्थान से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था. दिल्लीजयपुर हाईवे 48 पर धरने पर बैठे किसानों ने राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल को अपना मंच साझा करने से रोक दिया था, जिस पर हनुमान बेनीवाल ने राजग से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया.

किसानों के मुद्दे पर ही राजग के सहयोगी अकाली दल ने भी भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया था. तब मोदी सरकार में कृषि मंत्री रहीं शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन में ‘पिज्जा’ की तलाश

हरियाणा में भाजपा सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाए हुए है. इस सिलसिले में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद सिंह तोमर और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी कर चुके हैं.

बादशाह के साथ धूम मचाती नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरत अदाकारी से सबों के दिलों में बसने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं. अक्षरा ने ये जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी है. उन्होंने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ – सुपर एक्साइटेड’. उन्होंने इन तस्वीरों को बादशाह को टैग भी किया है.

बादशाह अब तक बौलीवुड की कई चर्चित अदाकाराओं के साथ एक से एक चार्ट बस्टर गाने दे चुके हैं. यह पहली बार होगा जब वे भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे. इस सिलसिले में अक्षरा चंडीगढ़ बादशाह से मिलने गयीं थीं, जिसके बाद से दोनों के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार हैं. अक्षरा का पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है.

2020 – इस साल इन गानों ने खूब मचाया धमाल, देखें Video

सभी जानते हैं कि अक्षरा सिंह खुद भी एक अच्छी सिंगर और परफ़ौर्मर हैं. यूं कहें कि बीते कुछ सालों में अक्षरा सिंह ने अपने दम पर खुद को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी स्थापित कर लिया है. यही वजह है कि जब भी कोई उनका गाना रिलीज होता है तो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. साल 2020 में उनका गाना ‘इधर आने का नहीं’ को 185 मिलियन और ‘डोंट टच माय हैंड’ को 65 मिलियन व्यूज मिले हैं. इसके अलावे उनके दर्जनों ऐसे गाने आये, जिसने मिलियन के आंकड़े को टच किया.

अब वे जब बौलीवुड के मशहूर सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आयेंगी तो देखने वाली बात ये होगी कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती हैं. इसका इंतजार बादशाह के साथ – साथ अक्षरा सिंह के फैंस को भी रहेगा.

जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं. अक्षरा ने ये जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी है. उन्होंने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ – सुपर एक्साइटेड’. उन्होंने इन तस्वीरों को बादशाह को टैग भी किया है.

बादशाह अब तक बौलीवुड की कई चर्चित अदाकाराओं के साथ एक से एक चार्ट बस्टर गाने दे चुके हैं. यह पहली बार होगा जब वे भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे. इस सिलसिले में अक्षरा चंडीगढ़ बादशाह से मिलने गयीं थीं, जिसके बाद से दोनों के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार हैं. अक्षरा का पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का दुल्हन अवतार

सभी जानते हैं कि अक्षरा सिंह खुद भी एक अच्छी सिंगर और परफ़ॉर्मर हैं. यूँ कहें कि बीते कुछ सालों में अक्षरा सिंह ने अपने दम पर खुद को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी स्थापित कर लिया है. यही वजह है कि जब भी कोई उनका गाना रिलीज होता है तो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. साल 2020 में उनका गाना ‘इधर आने का नहीं’ को 185 मिलियन और ‘डोंट टच माय हैंड’ को 65 मिलियन व्यूज मिले हैं. इसके अलावे उनके दर्जनों ऐसे गाने आये, जिसने मिलियन के आंकड़े को टच किया.

अब वे जब बौलीवुड के मशहूर सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आयेंगी तो देखने वाली बात ये होगी कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती हैं. इसका इंतजार बादशाह के साथ – साथ अक्षरा सिंह के फैंस को भी रहेगा.

वेब सीरीज Purushapur में बोल्ड सीन का है भरमार, पढ़ें रिव्यू

रेटिंग: आधा स्टार

निर्माता :श्रेष्ठा भावना ,सचिन मोहिते वह आकांक्षा शुक्ला

निर्देशक : शचिंद्र वत्स

कलाकार : अनु कपूर, शिल्पा शिंदे ,मिलिंद सोमन ,साहिल  सेठिया, पालोमी दास, अनंत जोशी, शाहिर शेख, फ्लोरा सैनी ,लाल आदित्य, अस्मिता बक्शी ,कशिश राय वह अन्य

अवधि :7 एपिसोड ,(1 एपिसोड 28 मिनट बाकी लगभग 19 मिनट) कुल अवधि 2 घंटा 22 मिनट

ओटीटी प्लेटफार्म: आल्ट बालाजी और जी5

पुरुष प्रधान काल्पनिक राज्य पौरुषपुर की सेक्स व समलैंगिक संबंधों से सराबोर वेब सीरीज  पौरुषपुर लेकर शचिन्द वत्स आए हैं. यह लिंग असमानता के खिलाफ जंग ,पुरुष सत्ता, राज्य ,धोखे और बदले की फेंटेसी वेब सीरीज है.यह स्त्री के सम्मान, बोरिस के अपमान और मोहब्बत की लड़ाई है.

कहानी:

यह कहानी है दुष्ट कामुकता में डूबे रहने वाले राजा भद्र प्रताप (अन्नू कपूर) की, जिनकी पहली पत्नी मीरा वती (शिल्पा शिंदे) है. मगर राजा भद्र प्रताप कई शादियां कर चुके हैं. और हर रानी राजा के साथ सुहागरात मनाने के बाद राजमहल से गायब हो जाती है .पर हर बार राजा भद्र प्रताप के लिए नई रानी  को लेकर मीरावती ही लाती है. मीरा वती सत्ता की भूखी है  और गुप्त राजनीतिक षड्यंत्र रचती रहती है .राजा भद्र प्रताप औरतों को महज बिस्तर का खिलौना व पैर की जूती समझते हैं .राजकुमार रणविजय को राज महल की एक दासी कला (पालोमी दास) से प्यार है .राजकुमार रणविजय (आदित्य लाल )हर दिन अपने कमरे में कला को नि: वस्त्र बैठाकर तस्वीर बनाता है .इसकी भनक मीरावती को लग जाती है .तब मीरा वती, कला को रानी बनाने का आश्वासन देकर उसे महाराजा भद्र प्रताप की रानी बना देती है .और रणविजय के कान भर देती है. मगर भद्र प्रताप और कला की सुहागरात के दूसरे दिन रणविजय ,कला से कह देता है कि धोखे की शादी को नहीं मानता और वही उसका प्यार है. दोनों पानी के अंदर एकजुट होते हैं. राजा कला को मौत की सजा सुनाते हैं. पर फांसी के फंदे से एक नकाबपोश( शाहिर शेख )उसे बचाकर किन्नर बोरीस( मिलिंद सोमन) के नगर घर में पहुंचा देता है .बोरिस हिजड़ा है, पर उसका नगर घर वेश्यालय है. जहां वह सभी को मार्शल आर्ट व युद्ध की कौशल की भी शिक्षा देता है . वहीं दूसरा नकाबपोश उर्फ वीर सिंह ,रणविजय को तहखाने में पहुंचा देता है .जहां भद्र प्रताप की दूसरी रानी नयनतारा (फ्लोरा सैनी ) है.भानु (शाहिर शेख), राजकुमार आदित्य का जुनून है, मीरा वती का प्यार है और बारिश की मोहब्बत है .यानी कि भानु के इन सभी के साथ सेक्स  संबंध है. उधर मीरावती का अपनी दासी संग समलैंगिक संबंध है.वीर सिंह ,नयनतारा का मंगेतर है ,जिसे भद्र प्रताप ने जबरन उठाकर अपनी रानी बना लिया था. राजा भद्र प्रताप के राज्य में औरतों को सिर उठाने की इजाजत नहीं. इन सबके बीच बोरिस व राजा भद्र प्रताप की दुश्मनी है .राजा भद्र प्रताप को खत्म करने के लिए महारानी मीरावती ,बोरिस से मदद मांगती है. पर राजा भद्र प्रताप को बोरिस के हाथों मरवाने के बाद बोरिस की भी हत्या करवा देती है.

ये भी पढ़ें- Web Series Review – ‘द मिसिंग स्टोन’

web-series

लेखन :

पितृसत्तात्मक सोच का विरोध और नारी उत्थान के नाम पर बनी पीरियड ड्रामा वेब सीरीज महज ब्लू फिल्म /सौफ्टपोर्न के अलावा कुछ नहीं है. हर एपिसोड में कम से कम 10 मिनट के सेक्स, संभोग, समलैंगिक सेक्स संबंध वाले दृश्य है .पटकथा का स्तर घटिया है. कहां कहानी के नाम पर शून्य है. संवाद भी सेक्स से सराबोर व साधारण है. लेखक ने शिल्पा शिंदे के किरदार महारानी मीरावती को नारी उत्थान का प्रतीक बताया है, मगर राजा भद्र प्रताप  की हवस व  प्रताड़ना के लिए नई-नई रानियां लड़कियां चुनकर वही लाती हैं, इसे उनका नारी उत्थान का कदम कहां जाएं? राजा की हवस का शिकार करवाने के बाद रानी को गायब कर बोरिस के वेश्या घर में पहुंचाना भी क्या नारी उत्थान है ? पर लेखक कि सोच यही है. लेखक निर्देशक का सारा ध्यान स्त्री देह कामोत्तेजक दृश्य और समलैंगिक स्त्री पुरुष के रति प्रसंग दिखाने पर पूरा ध्यान है ,परिणामता कहानी बिखरती रहती है .लेखकों ने सेक्स से भरपूर अश्लील दृश्यों के बनिस्बत कहानी पर ध्यान दिया होता, तो यह वेब सीरीज ठीक-ठाक बन जाती. संवाद के नाम पर अति सस्ती लाइनें हैं .किसी भी किरदार की कहानी उभर कर नहीं आती. यहां तक कि राज महल के षड्यंत्र भी ढंग से उजागर नहीं होते.

कला निर्देशक नितिन देसाई ने बेहतरीन काम किया है, जिससे वेब सीरीज की भव्यता है. घटिया ग्राफिक हैं.

निर्देशन

निर्देशन सही नहीं है. पर एडिटिंग जबरदस्त है .हर दृश्य को भव्यता के साथ फिल्माया गया है. वैसे भी कई फिल्मों व सीरियल के एडिटर शचींद्र वत्स ने पहली बार निर्देशन में कदम रखा है .यह वेब सीरीज देखकर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या शचिंद्र वत्स अपनी पहचान सौफ्ट पोर्न वेब सीरीज फिल्म निर्देशक के रूप में स्थापित करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Web Series Review : सैंडविच फार एवर

milind-soman

परिवार या बच्चों के साथ इसे नहीं देखा जा सकता.

शायद एकता कपूर और शोभा कपूर इस तरह की अश्लील वेब सीरीज  के साथ अपना नाम जोड़ने में शर्म महसूस करने लगी हैं. इसीलिए आल्ट बालाजी ने भले ही वेब सीरीज पौरुषपुर का निर्माण किया है, पर निर्माता के रूप में आल्ट बालाजी या शोभा कपूर या एकता कपूर का नाम नहीं दिया है. वैसे पौरुष पुरुष ने तो उल्लू एप को भी पीछे छोड़ दिया है.

अभिनय

जहां तक अभिनय का सवाल है 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके दुष्ट, हवशी, कामुक राजा भद्र प्रताप के किरदार में अनु कपूर फिट नहीं बैठते. .औरतों को प्रताड़ित करने कि जिन दश्य को अनु कपूर ने निभाया है, कम से कम उन से ऐसी उम्मीद ना थी. अनु कपूर जैसे सम्मानित कलाकार ने इस अश्लील और सेक्स से सराबोर सीरीज में अभिनय क्या सोचकर किया है? यह समझ से परे है. इस सीरीज के  लगभग हर अश्लील दृश्य में उन्हें देखकर अविश्वसनीय लगता है. शिल्पा शिंदे रानी कम दासी ज्यादा नजर आती हैं. किन्नर बोरस के किरदार में मिलिंद सोमन का अभिनय जबरदस्त है. नाक में नथनी और माथे पर बिंदी लगाए  बोरस के रूप में मिलिंद सोमन लोगों का ध्यान बरबस आकर्षित करता है. नयनतारा के किरदार में फ्लोरा सैनी के हिस्से करने को कुछ रहा ही नहीं .अफसोस की बात है कि अन्नू कपूर शिल्पा शिंदे मिलिंद सोमन शाहिर शेख जैसे उत्कृष्ट व दिग्गज कलाकारों ने उस सॉफ्ट पॉर्न वेब सीरीज में अभिनय करने के लिए तैयार हुए.

Bhojpuri Top Songs 2020 – इस साल इन गानों ने खूब मचाया धमाल, देखें Video

आज आपको 2020 यानि इस साल के टौप भोजपुरी गानों के बारे में बताते हैं. जो गाने इस साल काफी मशहूर हुए और इन गानों को फैंस ने खूब पसंद किया. तो चलिए बताते हैं, Bhojpuri Top Song 2020  के बारे में.

  1. ‘छलकता हमरो जवानिया’- यह गाना फिल्म ‘भोजपुरीया राजा’  है.  इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया हैं. दर्शकों ने इस गाने को खूब पसंद किया. आपको इस गाने के वीडियो दिखाते हैं-

2. ‘रात दिया बुताके’- आम्रपाली दुबे का गाना ‘रात दिया बुताके’ तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को पहले ही 200 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. इस गाने का निर्देशन छोटे बाबा द्वारा किया गया है और रामदेव द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है.

ये भी पढ़ें- अलविदा 2020 – ये हैं 7 भोजपुरी एक्ट्रेस, जो इस साल चर्चे में रही

3. ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू‘- खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह का भोजपुरी गाना ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू’ का वीडियो इस साल सुपरहीट साबित हुआ. बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह भोजपुरी गाना इस साल का टौप हिट सॉन्ग है.

  1. ‘पियवा से पहिले’- भोजपुरी सिंगिंग स्टार रितेश पांडे का ‘पियवा से पहिले’ टौप गाना है जिसे 20 करोड़ से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा है. इस एल्बम का नाम ही है -पियवा से पहलि हमार रहलु. इसे खेसारीलाल यादव पर फिल्माया गया है.  इस गाने का संगीत आशीष वर्मा ने दिया है.

  1. ‘सरसों के सगिया’- खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘सरसों के सगिया’ का इस साल यूट्यूब पर छा गया है. गाने को भोजपुरी फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना’ से लिया गया है. इस गाने के वीडियो को दर्शकों ने खूब प्यार दिया.

  1. ‘सज सवर के’  – खेसारी लाल यादव का गाना सज सवर के यूट्यूब पर जमकर वायारल हो रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं. यूट्यूब पर इस गाने को 12 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है.

Bigg Boss 14- विकास गुप्ता ने शेयर किया अपना पर्सनल सीक्रेट, ब्वायफ्रेंड करता है शोषण

बिग बौस 14 (Bigg Boss 14) में चैलेंजर्स की एंट्री होने से  फैंस को लगातार एंटरटेनमेंट का तड़का मिल रहा है. जी हां शो का हर एपिसोड काफी इंटरेस्टिंग दिखाया जा रहा है. तो आइए जानते हैं, शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया  कि बिग बौस ने सभी घरवालों को सजा दी. दरअसल अली गोनी (Aly Goni)  और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) घर के नियमों को तोड़ा था. इसलिए बिग बौस ने इसकी सजा उन दोनों के साथ साथ पूरे घरवालों को दी है. और घर के सभी सदस्य नौमिनेट हो गए.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss फेम Kashmera Shah ने सोशल मीडिया पर शेयर की बोल्ड फोटो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

तो उधर शो में ये दिखाया गया कि राखी सावंत ने अपनी पागलपंती से घरवालों को हंसा कर लोटपोट कर दिया. तो वहीं विकास गुप्ता ने अपना एक पर्सनल सीक्रेट घरवालों से शेयर किया.

विकास गुप्ता ने निक्की और रुबीना से कहा कि वह पिछले चार साल से तनाव में जी रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह शो के एक्स कंटेस्टेंट के साथ रिलेशनशिप में थे जिसने उनका काफी शोषण किया है. मैंने कभी उसका नाम नहीं लिया है और अब भी नहीं नहीं लूंगा. वह और मैं डेढ़ साल से साथ थे इस शो में आने से पहले भी साथ थे.

विकास ने शो में अपने रिलेशनसीप को लेकर खुलासा किया. विकास ये सब बताते हुए फूट फूट कर रोने लगे. जिसके बाद बाकी घरवालों ने उन्हें समझाया.

विकास गुप्ता ने आगे कहा कि अब वह यह शो नहीं करना चाहते हैं. अब बस मेरा हो गया है. विकास ने यह भी बताया कि जब उनकी सेक्सुअलटी को लेकर खुलासा हुआ तो उनके परिवार ने भी उनसे किनारा कर लिया.

ये भी पढ़ें- Web Series Review – ‘द मिसिंग स्टोन’

तो इधर राखी सावंत, राहुल महाजन से मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि आलू, दिल के लिए अच्छे होते है. और वह राहुल और अली से बताती हैं उन्होंने कनाडा से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी.

इसके बाद राहुल राखी से एमबीबीएस की फुल फौर्म पूछते हैं. लेकिन राखी बहाना बनाकर बाहर आ जाती हैं और अभिनव शुक्ला से एमबीबीएस की फुल फौर्म पूछती हैं लेकिन वह भी नहीं बता पाते हैं.

आप कौन हैं सलाह देने वाले

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें