वह मणिकांत को छोटे भाई की तरह स्नेह करने लगी थी. मणिकांत के मुंह से भी अब उस के लिए मैडम की जगह दीदी संबोधन निकलने लगा था जिसे सुन कर मधु का मन बड़ी बहन के बड़प्पन से फूल उठता. सुमित भी खुश था क्योंकि अब उस के देर से लौटने पर भी मधु खुशी मन से उस का स्वागत करती थी. वरना पहले तो वह शिकायतों का अंबार लगा देती थी. लेकिन आश्चर्य की बात थी कि इतने लंबे समय में भी सुमित और मणिकांत का अभी तक आमनासामना नहीं हुआ था. कारण, एक तो वह छुट्टी वाले दिन नहीं आता था. दूसरे, वह कभी देर रात तक नहीं रुकता था.
सुमित को मणिकांत से मिलवाने के लिए मधु ने एक रविवार मणिकांत को लंच के समय आने को कहा. नियत समय पर मणिकांत तो पहुंच गया लेकिन आफिस से जरूरी फोन आ जाने के कारण सुमित उस के आने से पहले ही निकल गए. देर तक इंतजार कर आखिर मणिकांत बिना मिले ही चला गया जिस का मधु को भी बहुत अफसोस रहा.
इस घटना के कुछ दिन बाद मधु एक दिन कालिज पहुंची तो उसे लगा कि आज कालिज की फिजा कुछ बदली- बदली सी है. विद्यार्थी से ले कर साथी अध्यापक तक उसे विचित्र नजरों से घूर रहे थे. किसी अनहोनी की आशंका से पीडि़त मधु स्टाफरूम में जा कर बैठी ही थी कि एक चपरासी ने आ कर सूचित किया कि मैडम, प्रिंसिपल साहब आप को बुला रहे हैं. अनमनी सी वह चुपचाप उस के पीछेपीछे चल दी.
‘‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आप जैसी जिम्मेदार और गंभीर व्यक्तित्व वाली प्रवक्ता ने इतना घटिया कदम क्यों उठाया?’’ बिना किसी भूमिका के प्रिंसिपल ने अपनी बात कह दी.
ये भी पढ़ें- Short Story- मंथर हत्या
‘‘जी?’’ मधु बौखला उठी, ‘‘आप कहना क्या चाहते हैं?’’
‘‘कालिज के एक अदने से चपरासी मणिकांत के संग नाजायज संबंध रखते हुए आप को शरम नहीं आई? विद्यार्थियों के सम्मुख यह कैसा आदर्श प्रस्तुत कर रही हैं आप?’’
‘‘आप होश में तो हैं? इतना गंदा आरोप लगाने से पहले आप ने कुछ सोचा तो होता,’’ क्रोध के आवेश में मधु थरथर कांप रही थी.
‘‘पूरी तहकीकात करने के बाद ही मैं आप से रूबरू हुआ हूं. आप के साथी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने कई बार आप दोनों को अकेले बातचीत करते भी देखा है.’’
‘‘क्या किसी से बात करना गुनाह है?’’
‘‘आप के पड़ोसियों ने भी पूछताछ में बताया है कि वह अकसर आप के यहां आता है और आप के पति की गैरमौजूदगी में काफी वक्त वहां गुजारता है.’’
‘‘हां, तो इस से आप जो आरोप लगा रहे हैं वह तो सिद्ध नहीं होता. मणि मेरे छोटे भाई की तरह है और हम दोनों बहनभाई की तरह ही एकदूसरे का खयाल रखते हैं,’’ मधु गुस्से में बोली, ‘‘आप मणिकांत को बुलवाइए. अभी दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.’’
‘‘वह आज कालिज नहीं आया है. घर पर भी नहीं मिला. शायद भेद खुल जाने के भय से शहर छोड़ कर भाग गया है.’’
‘‘जब कोई भेद है ही नहीं तो खुलेगा क्या? हमारा रिश्ता शीशे की तरह पाकसाफ है. मेरे पति को भी मुझ पर पूरा विश्वास है. आज तक हमारे संबंधों को ले कर उन्होंने कभी कोई शक नहीं किया.’’
प्रिंसिपल मधु को ऐसे देखने लगे मानो सामने कोई पागल खड़ा हो.
‘‘क्या आप नहीं जानतीं कि आप पर चरित्रहीन होने का आरोप आप के पति ने ही लगाया है?’’
‘‘क्या?’’ मधु के लिए यह दूसरा बड़ा आघात था.
‘‘वह आप से तलाक चाहते हैं,’’ प्रिंसिपल साहब बोले, ‘‘इसी बारे में साक्ष्य जुटाने सुमितजी कल कालिज आए थे. आप तब तक घर जा चुकी थीं. उन्होंने मणिकांत से आप के अवैध संबंधों के बारे में पूछताछ की. आप की चरित्रहीनता विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव डाले, इस से पहले मैं चाहूंगा कि आप त्यागपत्र दे दें.’’
मधु किंकर्तव्यविमूढ़ बैठी रही. उसे गहरा मानसिक आघात लगा था.
‘‘मैं आप की मनोदशा समझ रहा हूं पर मजबूर हूं. अब आप जा सकती हैं.’’
लड़खड़ाते कदमों से मधु कैसे कालिज से निकली और कैसे घर पहुंची उसे खुद होश न था. उस की दुनिया उजड़ चुकी थी. अपने केबिन में बैठ कर कंपनी की उन्नति के लिए स्ट्रेटजी रचने वाला उस का पति उस के खिलाफ इतनी बड़ी स्ट्रेटजी रचता रहा और उसे भनक तक नहीं लगी. लेकिन सुमित ने यह सब किया क्यों? क्या मणिकांत उसी का आदमी था? सोचसोच कर मधु का भेजा घूम रहा था.
लाइब्रेरी और आफिस आदि में फोन से पूछताछ करने पर मधु को पता चला कि किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी के सुमित साहब ने उसे कालिज लाइब्रेरी में लगवाया था. मधु का अगला दिन भी आंसू बहाने और तहकीकात करने में बीत गया. न मणिकांत मिला और न सुमित ही घर लौटे. सुमित के मोबाइल पर घंटी जाती रहती और फिर फोन कट जाता.
मधु की भूखप्यास गायब हो चुकी थी. आंखों से नींद उड़ चुकी थी. वह छत की ओर टकटकी लगाए लेटी थी. तभी दरवाजे पर ठकठक हुई.
ये भी पढ़ें- New Year Special: नई जिंदगी- पार्ट 2
‘जरूर सुमित होंगे,’ सोच कर मधु ने लपक कर दरवाजा खोला. लेकिन सामने मणिकांत को देख वह एकबारगी स्तब्ध रह गई. फिर उस का कालर पकड़ कर 2-3 थप्पड़ जमा दिए.
बौलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ नए साल का जश्न खूब धूमधाम से मनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर नए साल की सेलिब्रेशन का फोटोज फैंस के साथ शेयर किया है.
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरे शेयर कर जानकारी दी. इन तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेहद रोमांटिक तस्वीर भी शामिल है.
ये भी पढ़ें- क्या नए साल के मौके पर होगी रणबीर-आलिया की सगाई
View this post on Instagram
दोनों ने नए साल के खास मौके पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था. जहां विराट कोहली ने अपने दोस्तों को डिनर पर बुलाया था. इस पार्टी में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्तानकोविक (Natasa Stankovic) भी नजर आए थे. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने घर पर ही डिनर पार्टी रखी थी.
View this post on Instagram
इस पार्टी में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नतासा स्तानकोविक के साथ पहुंचे थे. नतासा ने भी इस पार्टी की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 : Salman Khan के बर्थडे पर मेहमान बनकर सरप्राइज देंगी ये हसीनाएं
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है. अनुष्का शर्मा ये खुशखबरी फरवरी में सुना सकती हैं.
बिग बौस 14 (Bigg Boss 14) में फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट का डोज देखने को मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) और सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के बीच तीखी बहस हुई. जिसमें सोनाली फोगाट ने रुबीना दिलाइक की मां पर कमेंट किया. तो ऐसे में सोशल मीडिया पर सोनाली फोगाट जमकर ट्रोल हो रही हैं.
शो के बीते एपिसोड में ये दिखाया गया कि रात में घर की लाइट्स औफ हो जाने के बाद सोनाली फोगाट अपनी दोस्त अर्शी खान (Arshi Khan) के साथ बात कर रही थी. इसी दौरान सोनाली फोगाट ने अर्शी से घरवालों की चुगलियां भी की.
ये भी पढ़ें- गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने कहा, अभी की डिमांड एक्शन और रियलिटी है!
View this post on Instagram
और उन दोनों की आवाज से घर के बाकी सदस्यों को सोने में परेशानी हो रही थी. इसी दौरान रुबीना दिलाइक ने गुस्से में सोनाली फोगाट को चुप रहने को कहा. ये बात सुनकर सोनाली फोगाट भड़क गई.
सोनाली फोगाट और रुबीना दिलाइक के बीच झगड़ा होने लगा. इसी दौरान सोनाली फोगाट ने गुस्से में कह दिया कि वो किसी रियासत की महारानी नहीं हैं जो उनकी हर बात को सुना जाएगा. सोनाली फोगाट यहीं नहीं रुकी, उन्होंने तो ये भी कहा कि वो चुप नहीं होने वाली चाहे यहां पर रुबीना दिलाइक की मां भी क्यों न आ जाए.
ये भी पढ़ें- क्या नए साल के मौके पर होगी रणबीर-आलिया की सगाई
सोनाली फोगाट के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. बता दें कि घर में वाइल्ड कार्ड के तौर पर सोनाली फोगाट ने एंट्री की है. वह शो में कहीं भी नजर नहीं आ रही थी. पर बीते एपिसोड में वह रुबीना दिलाइक से पंगा लेती नजर आई.
लेखिका- कादंबरी मेहरा
मैं अनीता जोशी, माताजी की नर्स हूं.
माताजी जब बड़े भैया के यहां से वापस आई थीं, एकदम चुस्त- दुरुस्त थीं. खूब हंसहंस कर बाबूजी को बता रही थीं कि क्या खाया, क्या पिया, किस ने पकाया.
बड़े भैया जब भी कनाडा से भारत आते मां को अपने फ्लैट पर ले जाते और अमृतसर से अपनी छोटी बहन मंजू को भी बुला लेते. कई सालों से यह सिलसिला चल रहा है. महीना भर के लिए मेरी भी मौज हो जाती. मैं भी उधर ही रहती. माताजी पिछले 4 सालों से मेरे ऊपर पूरी तरह निर्भर थीं. 90 साल की उम्र ठहरी, शरीर के सभी जरूरी काम बिस्तर पर ही निबटाने पड़ते थे.
वैसे देखा जाए तो सुरेश और उन की पत्नी संतोष को सेवा करनी चाहिए. मांबाप के घर में जो रह रहे हैं. कभी काम नहीं जमाया. एक तरह से बाबूजी का ही सब हथिया कर बैठ गए हैं. संतोष बीबीजी भी एकदम रूखी हैं. पता नहीं कैसे संस्कार पाए हैं. औरत होते हुए भी इन का दिल कभी अपनी सास के प्रति नहीं पसीजता. बस, अपने पति और बच्चों से मतलब या पति की गांठ से.
इधर कई महीनों से माताजी रात को आवाज लगाती थीं तो सुरेश का परिवार सुनीअनसुनी कर देता था. एक दिन बाबूजी ने सुरेश के बच्चों को फटकारा तो वह कहने लगे कि ऊपर तक आवाज सुनाई नहीं देती. आवाज लगाना फुजूल हुआ तो माताजी ने कटोरी पर चम्मच बजा कर घंटी बना ली. इस पर संतोष बीबीजी ने यह कह कर कटोरी की जगह प्लास्टिक की डब्बी रखवा दी कि कटोरी बजाबजा कर बुढि़या ने सिर में दर्द कर दिया.
मैं ड्यूटी पर आई तो माताजी ने कहा कि अनीता, तू ने मुझे रात को खाना क्यों नहीं दिया. मैं बोली कि खाना तो मैं बना कर जाती हूं और आशीष आप को दोनों समय खाना खिलाता है. मैं ने ऊपर जा कर छोटी बहू संतोष से पूछा तो वह बोलीं, ‘‘अरे, इस बुढि़या का तो दिमाग चल गया है. खाऊखाऊ हमेशा लगाए रखती है. खाना दिया था यह भूल गई.’’
अगले दिन बाबूजी से पूछा तो वह कहने लगे कि डाक्टर ने खाने के लिए मना किया है. रात का खाना खिलाने से इन का पेट खराब हो जाएगा. ताकत की दवाइयां दे गया है. आशीष खिला देता है.
मैं ने माताजी से पूछा, ‘‘डाक्टर आप को देखने आया था लेकिन आप ने तो नहीं बताया.’’
माताजी हैरान हो कर बोलीं, ‘‘कौन सा डाक्टर? अरे, मैं तो डा. चावला को दिखाती थी पर उन को मरे हुए तो 2 साल हो गए. दूसरे किसी डाक्टर को ये इसलिए नहीं दिखाते कि मुझ पर इन को पैसा खर्च करना पड़ेगा.’’
मैं ने फिर पूछा, ‘‘ताकत की गोलियां कहां हैं मांजी, दूध के संग उन्हें मेरे सामने ही ले लो.’’
वह बोलीं, ‘‘कौन सी गोलियां? मरने को बैठी हूं… झूठ क्यों बोलूंगी? 3 दिन से रात का खाना बंद कर दिया है मेरा. जा, पूछ, क्यों किया ऐसा.’’
मैं ने तरस खा कर जल्दी से एक अंडा आधा उबाला और डबल रोटी का एक स्लाइस ले कर अपने घर जाने से पहले उन्हें खिला दिया.
अगले दिन मेरी आफत आ गई. सुरेश बाबू ने मुझे डांटा और कहा कि जो वह कहेंगे वही मुझे करना पड़ेगा. रात को उन्हें पाखाना कौन कराएगा.
मैं ने दबी जबान से दलील दी कि भूख तो जिंदा इनसान को लगती ही है, तो चिल्ला पड़े, ‘‘तू मुझे सिखाएगी?’’
मैं भी मकानजायदाद वाली हूं. घर से कमजोर नहीं हूं. मेरा बड़ा बेटा डाक्टरी पढ़ रहा है. छोटा दर्जी की दुकान करता है. उसी की कमाई से फीस भरती हूं. दोनों मुझे यहां कभी न आने देते. मगर माताजी मेरे बिना रोने लगती हैं. मैं हूं भी कदकाठी से तगड़ी. माताजी 80 किलो की तो जरूर होंगी. उन्हें उठानाबैठाना आसान काम तो नहीं और मैं कर भी लेती हूं.
एक बार कनाडा से माताजी जिमर फ्रेम ले आई थीं जो वजन में हलका और मजबूत था. माताजी उसे पकड़ कर चल लेती थीं. अंदरबाहर भी हो आती थीं. पर तभी छोटी बहू के पिताजी को लकवा मार गया. अत: उन्होंने जिमर फ्रेम अपने पिताजी को भिजवा दिया.
बड़े भैया जब अगली बार आए तो अपनी मां को एक पहिएदार कुरसी दिला गए. मैं उसी पर बैठा कर उन को नहलानेधुलाने बाथरूम में ले जाती थी. मगर 2 साल पहले जब आशीष ने कंप्यूटर खरीदा तो संतोष बीबीजी ने उस की पुरानी मेज माताजी के कमरे में रखवा दी जिस से व्हील चेयर के लिए रास्ता ही नहीं बचा.
बड़े भैया कनाडा से आते तो अपनी मां के लिए जरूरत का सब सामान ले आते. भाभीजी सफाईपसंद हैं, एकदम कंचन सा सास को रखतीं. भाभीजी अपने हाथ से माताजी की पसंद का खाना बना कर खिलातीं. बाबूजी बड़े भैया के घर नहीं जाते थे. सुरेश ने कुछ ऐसा काम कर रखा था कि बाप बेटे से जुदा हो गया. बाबूजी के मन में अपने बड़े बेटे के प्रति कैसा भाव था यह तब देखने को मिला जब भैया माताजी से मिलने आए तो बाबूजी परदे के पीछे चले गए. इस के बाद ही बड़े भैया ने अलग मकान लिया और मां को बुलवा कर उन की सारी इच्छाओं को पूरा करते थे. तब मेरी भी खूब मौज रहती. वह मुझे 24 घंटे माताजी के पास रखते और उतने दिनों के पैसों के साथ इनाम भी देते.
फिर जब उन के कनाडा जाने का समय आता तो वह माताजी को वापस यहां छोड़ जाते और वह फिर उसी गंदी कोठरी में कैद हो जातीं. भाभीजी की लाई हुई सब चीजें एकएक कर गायब हो जातीं. मैं ने एक बार इस बात की बाबूजी से शिकायत की तो उलटा मुझ पर ही दोष लगा दिया गया. मैं ने जवाब दे दिया कि कल से नहीं आऊंगी, दूसरा इंतजाम कर लो. मगर माताजी ने मेरे नाम की जो रट लगाई कि उन का चेहरा देख कर मुझे अपना फैसला बदलना पड़ा.
खाना तो रोज बनता है इस घर में. बाबूजी को खातिर से खिलाते हैं मगर मांजी के लिए 2 रोटी नहीं हैं. यह वही मां है जिस ने किसी को कभी भूखा नहीं सोने दिया. देवर, ननद, सासससुर, बच्चे सब संग ही तो रहते थे. आज उसी का सब से लाड़ला बेटा उसे 2 रोटी और 1 कटोरी सब्जी न दे? क्या कोई दुश्मनी थी?
माताजी की सहेली भी मैं ही थी. एक दिन उन से पूछा तो कहने लगीं कि बाबूजी की ये खातिरवातिर कुछ नहीं करते. सब नीयत के खोटे हैं. बाबूजी के बैंक खाते में करोड़ों रुपए हैं इसलिए उन्हें मस्का लगाते हैं. मैं ठहरी औरत जात. 2-4 गहने थे उन्हें बेटी के नेगजोग में दे बैठी. इन पर बोझ नहीं डाला कभी. अब मैं खाली हाथ खर्चे ही तो करवा रही हूं. रोज दवाइयां, डाक्टर. ऊपर से मुझे दोष लगाते हैं कि तू मेरे गहने परायों को दे आई.
आज सुरेश अपनी बीवी को 5 हजार रुपया महीना जेबखर्च देता है. मेरा आदमी इसे देख कर भी नहीं सीखता. पहले तो ऐसा रिवाज नहीं था. औरतों को कौन जेबखर्च देता था.
माताजी की बाबूजी से नहीं बनती. कैसे बने? शराबी का अपना दिमाग तो होता नहीं. सुरेश के हाथ कठपुतली बन कर रह गए हैं. 10वीं में बेटा फेल हुआ तो उसे अपने साथ दुकानदारी में लगा लिया और पीना भी सिखा दिया. अब उसी नालायक से यारी निभा रहे हैं. माताजी कहती थीं कि देखना अनीता, जिस दिन मेरी आंखें बंद हो जाएंगी यह बाप की रोटीपानी भी बंद कर देगा. बाप को बोतल पकड़ा कर निचोड़ रहा है, ताकि जल्दी मरे.
माताजी कोसतीं कि इतनी बड़ी कोठी कौडि़यों के मोल बेच दी और इस दड़बे जैसे घर में आ बैठा, जहां न हवा है न रोशनी. मेरे कमरे में तो सूरज के ढलने या उगने का पता ही नहीं चलता. ऊपर से संतोष ने सारे घर का कबाड़ यहीं फेंक रखा है.
माताजी रोज अपनी कोठी को याद करती थीं. सुबह चिडि़यों को दाना डालती थीं. सूरज को निकलते देखतीं, पौधों को सींचतीं. ग्वाला गाय ले कर आता तो दूध सामने बैठ कर कढ़वातीं. लोकाट और आम के पेड़ थे, लाल फूलों वाली बेल थीं.
बड़े भैया के बच्चे सामने चबूतरे पर खेलते थे. बड़े भैया अच्छा कमाते थे. सारे घर का खर्च उठाते थे. सारा परिवार एक छत के नीचे रहता था और यह सुरेश की बहू डोली से उतरने के 4 दिन बाद से ही गुर्राने लगी. अपने घर की कहानी सुनातेसुनाते माताजी रो पड़तीं.
इस बार बड़े भैया जब आए तब जाने क्यों बाबूजी खुद ही उन से बोलने लगे. भाभीजी ने पांव छुए तो फल उठा कर उन के आंचल में डाले. पास बैठ कर घंटों अच्छे दिनों की यादें सुनाने लगे. जब वह लोग माताजी को अपने फ्लैट पर ले गए तो मैं ने देखा कि उस रोज बाबूजी पार्क की बेंच पर अकेले बैठे रो रहे थे.
मैं रुक गई और पूछा, ‘‘क्या बात हो गई?’’ तो कहने लगे कि अनीता, आज तो मैं लुट गया. मेरा एक डिविडेंड आना था. सुरेश फार्म पर साइन करवाने कागज लाया था. मगर मैं ने कुछ अधिक ही पी रखी थी. उस ने बीच में सादे स्टांप पेपर पर साइन करवा लिए. नशा उतरने के बाद अपनी गलती पर पछता रहा हूं. अरे, यह सुरेश किसी का सगा नहीं है. पहले बड़े भाई के संग काम करता था तो उसे बरबाद किया. वह तो बेचारा मेहनत करने परदेस चला गया. मुझ से कहता था, भाई ने रकम दबा ली है और भाग निकला है. मैं भी उसे ही अब तक खुदगर्ज समझता रहा मगर बेईमान यह निकला.
मैं ने कहा, ‘‘अभी भी क्या बिगड़ा है. सबकुछ तो आप के पास है. बड़े को उस का हक दो और आप भी कनाडा देखो.’’
वह हताश हो कर बोले, ‘‘अनीता, कल तक सब था, आज लुट गया हूं. क्या मुंह दिखाऊंगा उसे. मुझे लगता है कि मैं ने इस बार बड़े से बात कर ली तो छोटे ने जलन में मुझे बरबाद कर दिया.’’
मन में आया कह दूं कि आप को तो रुपए की बोरी समझ कर संभाल रखा है. मांजी पर कुछ नहीं है इसलिए उन्हें बड़े भाई के पास बेरोकटोक जाने देता है. मगर मैं क्यों इतनी बड़ी बात जबान पर लाती.
होली की छुट्टियों में मैं गांव गई थी. जाते समय जमादारिन से कह गई थी कि माताजी को देख लेगी. 4 दिन बाद गांव से लौटी तो देखा माताजी बेहोश पड़ी थीं. बड़े भैया 1 माह की दवाइयां, खाने का दिन, समय आदि लिख कर दे गए थे. उसी डा. चावला को टैक्सी भेज कर बुलवाया था जिसे इन लोगों ने मरा बता दिया था. माताजी देख कर हैरान रह गई थीं. डाक्टर साहब ने हंस कर कहा था, ‘‘उठिए, मांजी, स्वर्ग से आप को देखने के लिए आया हूं.’’
बाबूजी ने मुझे बताया कि जब से तू गांव गई सुरेश ने एक भी दवाई नहीं दी. कहने लगा कि आशीष और विशेष की परीक्षाएं हैं, उस के पास दवा देने का दिन भर समय नहीं और मुझे तो ठीक से कुछ दिखता नहीं.
माताजी ब्लड प्रेशर की दवा पिछले 55 साल से खाती आ रही हैं. मुझे बाबूजी से मालूम हुआ कि दवा बंद कर देने से उन का दिल घबराया और सिर में दर्द होने लगा तो सुरेश ने आधी गोली नींद की दे दी थी. उस के बाद ही इन की हालत खराब हुई है.
मैं ने माताजी की यह हालत देखी तो झटपट बड़े भैया को फोन लगाया. सुनते ही वह दौड़े आए. बड़ी भाभी ने हिलाडुला कर किसी तरह उठाया और पानी पिलाया. माताजी ने आंखें खोलीं. थोड़ा मुसकराईं और आशीर्वाद दिया, ‘‘सुखी रहो…सदा सुहागिन बनी रहो.’’
बस, यही उन के आखिरी बोल थे. अगले 7 दिन वह जिंदा तो रहीं पर न खाना मांगा न उठ कर बैठ पाईं. डाक्टर ने कहा, सांस लेने में तकलीफ है. चम्मच से पानी बराबर देते रहिए.
मैं बैठी रही पर उन्होंने आंखें नहीं खोलीं. ज्यादा हालत बिगड़ी तो डाक्टर ने कहा कि इन्हें अस्पताल में भरती करवाना पड़ेगा.
सुरेश झट से बोला, ‘‘देख लो, बाबूजी. क्या फायदा ले जाने का, पैसे ही बरबाद होंगे.’’
तभी बड़ी भाभी ने अंगरेजी में बाबूजी को डांटा कि आप इन के पति हैं. यह घड़ी सोचने की नहीं बल्कि अपनी बीवी को उस के आखिरी समय में अच्छे से अच्छे इलाज मुहैया कराने की है, अभी इसी वक्त उठिए, आप को कोई कुछ करने से नहीं रोकेगा.
2 दिन बाद माताजी चल बसीं. उन का शव घर लाया गया. महल्ले की औरतें घर आईं तो संतोष बीबीजी ऊपर से उतरीं और दुपट्टा आंखों पर रख कर रोने का दिखावा करने लगीं.
अंदर मांजी को नहलानेधुलाने का काम मैं ने और बड़ी भाभी ने किया. बड़े भैया ने ही उन के दाहसंस्कार पर सारा खर्च किया.
कल माताजी का चौथा था. कालोनी की नागरिक सभा की ओर से सारा इंतजाम मुफ्त में किया गया. पंडाल लगा, दरी बिछाई गई. रस्म के मुताबिक सुरेश को सिर्फ चायबिस्कुट खिलाने थे.
सुबह 11 बजे मैं घर पहुंची तो देखा, बाबूजी उसी पलंग पर लेटे हुए थे जिस पर माताजी लेटा करती थीं. मैं ने उन्हें उठाया, कहा कि पलंग की चादरें भी नहीं बदलवाईं अभी किसी ने.
यह सुनते ही सुरेश चिल्लाए, ‘‘तेरा अब यहां कोई काम नहीं, निकल जा. होली की छुट्टी लेनी जरूरी थी. मार डाला न मेरी मां को. अब 4 दिन की नागा काट कर हिसाब कर ले और दफा हो.’’
‘‘माताजी को किस ने मारा, यह इस परिवार के लोगों को अच्छी तरह पता है. मुझे नहीं चाहिए तुम्हारा हिसाब.’’
मैं चिल्ला पड़ी थी. मेरा रोना निकल गया पर मैं रुकी नहीं. लंबेलंबे डग भर कर लौट पड़ी.
बाबूजी मेरे पीछेपीछे आए. मेरे कंधे पर हाथ रखा. उन की आंखों में आंसू थे, भर्राए गले से बोले, ‘‘अब मेरी बारी है, अनीता.’’
लेखक-अरुणा त्रिपाठी
कल्पना ड्यूटी से आने के बाद औंधेमुंह बिस्तर पर लेट गई. छोटी बहन खाना खाने के लिए 2 बार बुलाने आई पर हर बार उसे डांट कर भगा दिया. सुमित्रा खुद आईं और बेटी की पीठ पर हाथ फेरते हुए बडे़ प्यार से पूछा, ‘‘क्या बात है बेटी, खाना ठंडा हो रहा है?’’
कल्पना उठ कर बैठ गई. उस के रोंआसे चेहरे को देख कर सुमित्रा भांप गई कि जरूर कुछ गड़बड़ है. उन्होंने पुचकारते हुए कहा, ‘‘बहादुर बच्चे दुखी नहीं होते. जरूर कुछ आफिस में किसी से कहासुनी हो गई होगी, क्यों?’’
‘‘वह चपरासी, दो टके का आदमी मुझ से कहता है कि मेरी औकात क्या है…’’ कल्पना रो पड़ी.
‘‘वजह?’’ सुमित्रा ने धीरे से पूछा.
‘‘यह सब इस कारण क्योंकि वह मुझ से ज्यादा तनख्वाह पाता है. एक सिपाही की कुछ हैसियत नहीं होती, मां.’’
‘‘ज्यादा तनख्वाह पाता है तो उस की उम्र भी तुम से दोगुनी होगी. इस में इतनी हीनभावना पालने की क्या जरूरत…’’
मां के कहे को अनसुना करते हुए कल्पना बीच में बोली, ‘‘सारे दिन हाथ में डंडा घुमाओ या फिर सलाम ठोंको. इस के अलावा सिपाही का कोई काम नहीं. किसी ताकतवर अपराधी को पकड़ लो तो उलटे आफत. किसी की शिकायत अधिकारी से करने जाओ तो वह ऐसे देखता है मानो वह बहुत बड़ा एहसान कर रहा हो और फिर इस की भी कीमत मांगता है. तुम से क्या बताऊं, मां, इन अधिकारियों के कारण ही तो मैं…’’
आवेश में कहतेकहते कल्पना की जबान एकदम से रुक गई फिर चिंतित स्वर में बोली, ‘‘जीनेखाने की कीमत चुकानी पड़ती है. तुम जाओ मां, मैं आज कुछ भी नहीं खाऊंगी. मुझे भूख नहीं है.’’
ये भी पढ़ें- आप कौन हैं सलाह देने वाले- भाग 2
कहते हैं न कि चोर जब तक पकड़ा नहीं जाता चोर नहीं कहलाता. लोग गलत काम करने से उतना नहीं डरते जितना समाज में होने वाली बदनामी से डरते हैं. समाज के सामने यदि सबकुछ ढकाछिपा है तो सब ठीक. अपनी नजर में अपनी इज्जत की कोई परवा नहीं करता. सुमित्रा अपनी बेटी के दफ्तर व वहां के काम के ढंग से वाकिफ थीं इसलिए उन्होंने निष्कर्ष यही निकाला कि बेटी सयानी है, उस की जितनी जल्दी हो सके शादी कर देनी चाहिए.
सुमित्रा को अब किसी सहारे की जरूरत नहीं थी क्योंकि उन की अपनी दुकान अच्छी चलने लगी थी. बेटी अपने घर चली जाए तो वह एक जिम्मेदारी से छुटकारा पा सकें, यही सोच कर उन्होंने कुछ लोगों से कल्पना के विवाह की चर्चा की. चूंकि घर की आर्थिक स्थिति ठीक होने के बाद वे भी अब सुखदुख के साथी बने खडे़ थे जो तंगी के समय उस के घर की ओर देखते भी नहीं थे. अब खतरा नहीं था कि सुमित्रा अपना दुखड़ा सुना कर उन से अपने लिए कुछ उम्मीद कर सकती हैं. अब कुछ देने की स्थिति में भी वह थीं.
ये भी पढ़ें- वंश बेल
सुमित्रा के बडे़ भाई एक रिश्ता ले कर आए थे. अच्छे खातापीता परिवार था. जमीनजायदाद काफी थी. लड़के के पिता कसबे के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में थे और उन की राजनीतिक पहुंच थी. कल्पना की सुंदरता से प्रभावित हो कर वह यह शादी 1 रुपए में करना चाहते थे. दहेज न ले कर वह चाहते थे लाखों लोगों की वाहवाही व प्रचार, क्योंकि उन की नजर अगले विधानसभा चुनाव पर टिकी थी और सुमित्रा जैसी विधवा दर्जी की सिपाही बेटी के साथ अपने बेरोजगार बेटे का विवाह कर वह न केवल एक विधवा बेसहारा को धन्य कर देना चाहते थे बल्कि उस पूरे इलाके में वाहवाही पाना चाहते थे.
कल्पना का विवाह हो गया. सुमित्रा ने राहत की सांस ली. बेटी के पांव पूज वह अपने को धन्य मान रही थीं. बेटी को विदा करते समय सभी बड़ीबूढ़ी व खुद सुमित्रा उसे समझा रही थीं कि अब वही तुम्हारा घर है. सुख मिले या दुख सब चुपचाप सहना. मां के घर से बेटी की डोली उठती है और पति के घर से अर्थी.
कल्पना की सुहागरात थी. फूलों से महकते कमरे में एक विशेष मादकता बिखरी थी. वह डरीसहमी सेज पर बैठी थी. तमाम कुशंकाओं से उस का जी घबरा रहा था. एक तरफ खुशी तो दूसरी तरफ भय से शरीर में विचित्र संवेदना हो रही थी. नईनवेली दुलहन जैसी उत्तेजना के स्थान पर आशंकित उस का मन उस सेज से उठ कर भाग जाने को कर रहा था. वह अजीब पसोपेश में पड़ी थी कि उस के पति प्रमेश ने कमरे में प्रवेश किया. वह बिस्तर पर सिकुड़ कर बैठ गई और उस का दिल जोर से धड़कने लगा. चेहरे पर रक्तप्रवाह बढ़ जाने से वह रक्तिम हो उठा था. इतने खूबसूरत तराशे चेहरे पर पसीने की बूंदें फफोलों की तरह जान पड़ रही थीं.
प्रमेश ने जैसे ही घूंघट उठाया और दोनों की नजरें मिलीं वह सकते में आ गया. उस का हाथ पीछे हट गया. उस ने कल्पना को परे ढकेलते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है हम पहले भी कहीं मिल चुके हैं.’’
‘‘मुझे याद नहीं,’’ कल्पना ने धीमे स्वर में कहा.
क्रोध के मारे प्रमेश की मांसपेशियां तन गईं. उस के माथे पर बल पड़ गए और होंठ व नथुने फड़कने लगे. शरीर कांपने से वह उत्तेजित हो कर बोला, ‘‘तुम झूठ बोल रही हो, तुम्हें सब अच्छी तरह से याद है.’’
ये भी पढ़ें- एक मां की अंतर्व्यथा
कल्पना को जिस बात का भय था वही हुआ. प्रमेश के हावभाव को देखते हुए वह अब अपने को संयत कर चुकी थी. आने वाले आंधी, तूफान व बाढ़ से सामना करने की शक्ति उस में आ गई थी. वह इस सच को जान गई थी कि अब उसे सच के धरातल पर सबकुछ सहना, झेलना व पाना था.
लेखक- अरुणा त्रिपाठी
कल्पना किंकर्तव्यविमूढ़ हो थोड़ी देर खड़ी सोचती रही कि संभव है प्रमेश उसे माफ कर दे. एक नई ईमानदार जिंदगी जीने का संकल्प ले एकदूसरे के दोषों को भुला दे तो दूसरे की निगाह में गिरने से भी बच जाएंगे और उसे तो नवजीवन ही मिल जाएगा. वह सारा जीवन प्रमेश की दासी बन कर काट देगी. इसी मनमंथन में डूबी थी कि बाहर नातेरिश्तेदारों की हलचल सुनाई पड़ने लगी.
ये भी पढ़ें- नई चादर…
कल्पना के मामा रस्मोरिवाज के अनुसार उसे विदा करा ले गए. घर पहुंच कर कल्पना के मामा सुमित्रा से बोले, ‘‘दीदी, कल्पना ने तो सब का मन मोह लिया है. सब ने बडे़ प्रेम से इसे विदा किया. मेरे स्वागत- सत्कार में भी कोई कमी नहीं रखी. पैसे का घमंड उन्हें छू नहीं सका है. क्यों कल्पना बेटी, मैं गलत तो नहीं कह रहा?’’
कल्पना मानो नींद से जागी हो. वह अपने ही खयालों में डूबी थी. बनावटी हंसी हंस कर बोली, ‘‘हां मामाजी, आप सही कह रहे हैं.’’
इतना सुनना था कि सुमित्रा ने तो पूरे महल्ले में उस की ससुराल के बखान में खूब गीत गाए. जो कोई बेटी से मिलने आता उसी से आगे बढ़ कर वह बतातीं :
‘‘देखो, इतना बड़ा घर, जमीन- जायदाद पर घमंड छू नहीं गया है इस के ससुराल वालों को. मेरी बेटी को रानी की तरह सम्मान देते हैं. मुझ बेवा का उन्हें आशीर्वाद लगे कि वे दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें. चौधरीजी जबजब चुनाव लड़ें तबतब जीतें.’’
महल्ले में कभी कोई हंस कर कह देता, ‘‘कल्पना जैसी सुंदर लड़की पूरे महल्ले में नहीं है. इस का रूपरंग इसे इतने बडे़ घर में ले गया. इस मामले में चौधरीजी की तारीफ तो करनी ही पडे़गी क्योंकि दहेज के आगे लड़की के रूपगुण की कद्र आज के जमाने में कौन करता है. यह तो उन का बड़प्पन है.’’
छोटे भाईबहनों की जिद पर उस दिन कल्पना उन्हें घुमाने ले गई थी. एक दुकान पर आइसक्रीम खरीद रही थी कि पीछे से किसी ने उस की आंखों को हथेली से
ढांप कर उस से
पूछा, ‘‘पहचानो तो जानें?’’
यह सुरीली आवाज ज्यों ही कल्पना के कानों में पड़ी वह हंसते हुए बोली, ‘‘अच्छा, हाथ हटाओ. मैं ने तुम्हें पहचान लिया. तुम मधु हो.’’
मधु ने हाथ हटा लिया और खिल- खिला पड़ी.
‘‘आओ कल्पना, आइसक्रीम ले कर सामने वाले पार्क में बैठते हैं,’’ मधु ने कहा तो वे सब पार्क की ओर बढ़ गए.
कोमल हरी घास पर बैठते दोनों ने थोड़ी राहत की सांस ली. बच्चे पार्क में लगे झूले की तरफ बढ़ गए. मधु और कल्पना अकेले रह गईं.
मधु ने कल्पना के कंधों पर हाथ रख कर पूछा, ‘‘तुम खुश तो हो न?’’
‘‘हां,’’ कल्पना ने उपेक्षा से कहा.
‘‘इस संक्षिप्त उत्तर से मुझे यही लगता है कि तुम कुछ छिपा रही हो.’’
‘‘छिपाऊंगी भला क्यों,’’ हंसते हुए कल्पना बोली, ‘‘हो सकता है कि देखने वालों को खुश न लगती हूं क्योंकि नए लोगों के बीच में अपने को एडजस्ट करने में समय तो लगेगा ही. कहां हम साधारण लोग और कहां वे पैसे वाले.’’
मधु ने एक लंबी सांस खींची और कहा, ‘‘देखो कल्पना, समाज में आज भी औरत और पुरुष के लिए अलगअलग मापदंड हैं. जो चीज आदमी के लिए गर्व की बात हो सकती है वही औरत के लिए अवांछनीय…’’
ये भी पढ़ें- वचन हुआ पूरा
क्षण भर को कल्पना कांप गई. वह जान गई कि मधु क्या कहना चाहती है. उस ने प्रत्यक्ष यही दर्शाया कि उसे अपने वैवाहिक संबंधों की चर्चा में कोई दिलचस्पी नहीं है. प्रमेश उस का पति है और वह उस की निंदा नहीं सुनना चाह रही थी. किंतु मधु उस की परेशानी समझ कर भी उसे सबकुछ बताने के लिए बेचैन थी इसीलिए कल्पना का हाथ मजबूती से पकड़ कर मधु बोली, ‘‘मैं तेरी सहेली हूं. तेरे दिल का हाल मुझ से छिपा नहीं है. प्रमेश नशे में धुत मुझे कल जिस होटल के कमरे में मिला था बस, तेरे ऊपर गालियों की बौछार कर रहा था. कह रहा था कि सुंदरता के जाल में बिना सोचेसमझे फंस गया. सोसाइटी में उस के परिवार की एक इमेज है, इस कारण परिवार वाले चुप हैं. पापा के मंत्री बनते ही कल्पना नाम का कांटा मैं अपने जीवन से निकाल फेंकूंगा और एक आजाद पंछी की तरह आकाश में उड़ता रहूंगा.’’
‘‘यह सुन कर मैं ने अनजान बनते हुए पूछा, ‘कल्पना कौन है?’ तो प्रमेश बोला, ‘तुम्हारी तरह एक कालगर्ल.’’’
क्षणभर को कल्पना का चेहरा स्याह हो गया. ढकीछिपी बात सामने वाले पर उजागर हो जाए तो व्यक्ति अपने को कटे पत्ते सा महसूस करने लगता है. यही हाल कल्पना का था. घर लौटी तो उस के चेहरे की बदली रंगत को देख सुमित्रा ने पूछा, ‘‘क्या बात है…घूमने गई थी खुश होने के लिए या उदास होने को? तबीयत तो ठीक है न?’’
‘‘हां मां,’’ एक लंबी सांस खींच कुछ सोचते हुए बोली, ‘‘मां, मैं ने नौकरी छोड़ कर ठीक नहीं किया.’’
सुमित्रा कल्पना के सिर पर प्यार से हाथ फेरते हुए बोलीं, ‘‘बेटी, तुम इतने बडे़ घर में ब्याही गई हो, तुम्हें अब क्या जरूरत है नौकरी की. मेरी दुकान भी अच्छीखासी चलती है. खाने व जीने भर को खूब मिल जाता है.’’
‘‘मां, मरे को गंगा किनारे फूंक कर लोग कथा सुनते हैं. तुम ने भी मुझे विदा कर यही किया होगा,’’ झुंझला कर कल्पना जाने क्या सोच यह कह गई.
‘‘यह क्या अंटसंट बक रही है? सभी बेटी विदा कर जो करते हैं वह मैं ने भी किया है तो इस में गलत क्या है?’’
कल्पना प्रथा व रीतिरिवाज पर बहुत कुछ बोलना चाह रही थी क्योंकि उस के भीतर एक झुंझलाहट थी जिसे वह किसी से बांट नहीं सकती थी पर बेटी को चुप देख कर मां बोलीं, ‘‘तुम्हारे ओवरटाइम को ले कर मैं आज बता रही हूं कि बहुत सशंकित थी पर आज लगता है कि मेरी शंका गलत थी और मेरी बेटी अपनी जगह सही थी.’’
यह सुन कर कल्पना भीतर तक हिल गई. उस का चेहरा सफेद पड़ गया. अगले ही क्षण अपने को संभालते हुए उस ने बात बदल दी. यह सोच कर कि कहीं मां अपनी शंका उजागर कर उस के मुंह पर कीचड़ के काले धब्बे न देख लें.
3 माह गुजर गए. कल्पना को विदा कराने कोई नहीं आया. महल्ले की छींटाकशी व कानाफूसी जब सुमित्रा के कानों तक पहुंची तो उन्होंने खुद कल्पना के ससुराल फोन किया. फोन चौधरीजी ने खुद उठाया.
वह बोलीं, ‘‘भाई साहब प्रणाम. 3 महीने हो गए कल्पना को मायके आए. बेटी मां के घर पर बोझ नहीं होती पर विवाह के बाद वह अपने घर ही शोभा देती है.’’
ये भी पढ़ें- स्टेशन की वह रात
चौधरीजी ने बड़ी विनम्रता से कहा, ‘‘बहनजी, प्रमेश तो साल भर के लिए ट्रेनिंग पर गया है. सोचा, बहू का मन अकेले क्या लगेगा?’’
‘‘पर लोग तो तरहतरह की बातें कर रहे हैं.’’
‘‘जनताजनार्दन की बात है तो कुछ सोचना पडे़गा.’’
‘‘आप कहें चौधरीजी तो कल्पना के मामा खुद ही छोड़ जाएं,’’ शीघ्रता से सुमित्रा बोलीं.
चौधरीजी ने ‘ठीक है’ कह कर फोन काट दिया.
कल्पना ससुराल वापस आ गई. वातावरण काफी बदला हुआ था. रिश्तेदार जा चुके थे. घर की औरतें उसे अछूत समझ कर न बात करतीं न ढंग से उस की बात का उत्तर देतीं. खाना बनाने से ले कर बरतन साफ करने तक का सारा काम कल्पना को अकेले करना पड़ता था. दिन भर की थकी जब वह अपने कमरे में जाती तो मरणासन्न हो जाती पर उसे काम करने में एक संतोष, एक आशा की किरण दिखाई दे रही थी. हो न हो उस की सेवा सभी के दिलों को जीत ले और वह उसे माफ कर दें.
विधानसभा के चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी थी. चौधरीजी के घर गहमागहमी शुरू हो गई थी. तमाम नेता बैठक में विचारविमर्श कर रहे थे कि आज की राजनीति में सबकुछ अनिश्चित है. मतदाता विस्मय से बदलते परिदृश्यों को देख रहा है. थोडे़थोडे़ समय में होने वाले चुनावों में उस का विश्वास नहीं रहा. अब की बार कोई नया मुद्दा होना चाहिए जो लोगों के दिलों में उतर जाएं. फिर कुछ नेता चौधरीजी की ओर मुखातिब हो कर बोले, ‘‘क्या रखा जाए मुद्दा, चौधरीजी.’’
‘‘हमारा नारा होगा, ‘समर्थ, गरीब कन्याओं को वधू बनाएं, नई रोशनी घर में लाएं.’’’ चौधरीजी सीना तान कर बोले, ‘‘इस का असर जादू की तरह होगा. दुर्बल समुदाय का वोट हमारी पार्टी की झोली में गिरेगा क्योंकि यह सत्य पर आधारित है. आप लोगों को तो पता ही है मैं ने अपने बेटे की शादी….’’
चौधरी की बात पूरी होने से पहले एकसाथ कई आवाजें हवा में गूंजीं.
‘‘जीहां, जीहां. आप के बेटे ने तो बिना ननुकर किए आप की पसंद को अपनी पसंद बना लिया…नहीं तो आजकल के लड़के बिना देखे, बात किए राजी कहां होते हैं.’’
चौधरीजी इस पर टीकाटिप्पणी करने के बजाय आगे बोले, ‘‘अन्य सभी राजनीतिक दलों के बारे में यह जान लिया गया है कि वे जो कहते हैं वह करते नहीं हैं. हर राजनीतिक पार्टी झूठ और वचन भंग के दलदल में धंसती पाई गई है. हमारे संकल्पों में एक तरह की फौलादी ताकत दिखाई पड़ती है. भारतीय स्वयं कमजोर हैं पर सचाई की कद्र करते हैं.’’
चुनाव का दिन भी आ गया. चौधरीजी का नारा हट कर था. घिसेपिटे नारे जाति, धर्म, भ्रष्टाचार से बिलकुल अलग. लोग भी घिसेपिटे नारे पुराने रेकार्डों की तरह सुन कर थक गए थे. एक नया नारा ‘उद्धार’ अपने नए आकर्षण के साथ लोगों के दिलों में उतर गया. नौजवानों में एक नई लहर दौड़ गई और वोट चौधरीजी के पक्ष में खूब गिरे.
राजनीति में एक परंपरा सी बन गई है. आकर्षक नारा दे कर जीतो और उस के बाद उस नारे का खून कर दो. चौधरीजी के विचार इस से इतर न थे. परंपरा का निर्वाह करना वह बखूबी जानते थे. राजनीति का चस्का ही ऐसा होता है कि कुरसी के लिए लोग अपनी बीवीबच्चों तक को दांव पर लगा देते हैं. स्वार्थ और लोभ राजनीति को कठोर व बेशर्म बना देते हैं.
इधर चौधरीजी चुनाव जीते उधर योजना के अनुसार कल्पना को खत्म करने के लिए कई हथकंडे अपनाए गए. पर हर बार वह साफ बच गई. उसे खरोंच तक न लगी. चौधरीजी का परिवार तो यही सोचता कि पता नहीं कौन सा रहस्यमयी चमत्कार हो जाता है जो वह बच जाती है पर हकीकत तो यह थी कि पुलिस में सालों नौकरी कर कल्पना यह तो जान ही गई थी कि उस के खिलाफ घर में षड्यंत्र रचा गया है अत: वह अपना हर कदम फूंकफूंक कर रखती थी.
ये भी पढ़ें- जिंदगी…
एक बार उस को छत पर सूख रहे कपड़ोें को लाने भेजा गया और पीछे सीढि़यों पर मोबिल आयल डाल दिया गया पर वह कपड़ों का गट्ठर सुरक्षित ले कर उतर आई. यहां भी कल्पना की सूझबूझ काम आई. इसी प्रकार टांड़ पर आगे 10 लिटर का भारी कूकर रख बाहर से एग्जास्ट फैन के छेद से डंडे द्वारा कुकर को जोर से ठेला गया ताकि सीधे नीचे खड़ी कल्पना के सिर पर गिरे जो उस समय रोटी बना रही थी पर जैसे ही डंडे को कुकर की तरफ बढ़ते उस ने देखा अपने हाथ की लोई गिरा कर उसे उठाने के लिए वह आगे सरक गई. इतने में कुकर ठीक उसी जगह गिरा जहां वह खड़ी थी.
कल्पना ने इस घटना पर सब के सामने यही जाहिर किया कि कुकर गिरने के पीछे बिल्ली की करतूत है, क्योंकि एक दिन रात में उस ने ज्यों रसोई की बत्ती जलाई थी कि ऊपर से यही कुकर गिरा था. ऊपर नजर डाली तो मोटी बिल्ली थी जो उसी छेद से भाग गई थी. इस के बाद खुद मेज पर चढ़ कर कल्पना ने उस कुकर को आगे से हटा कर पीछे दीवार के सहारे लगा दिया था.
दरअसल, घर के लोग कल्पना को कुछ इस तरह जान से मारना चाह रहे थे कि उन की बदनामी न हो. ऐसा लगे कि वह कोई हादसा था और उस हादसे के बाद चौधरीजी मन ही मन सोच रहे थे कि वह कल्पना की प्रतिमा गांव के चौराहे पर लगवा देंगे और उस प्रतिमा का अनावरण उस की मां से करा देंगे. वोट तो जो उन के पक्ष में पड़ने थे वह पड़ ही गए हैं. अब दुर्घटना की खबर मिलते ही एक कुशल एक्टर की भूमिका थोड़ी देर जनता के सामने करनी है और इसी का रिहर्सल मन ही मन वह करने लगे.
अपने खयालों में खोए चौधरीजी यह भूल गए कि वह रफ्तार से सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं. सामने से आता एक ट्रक चौधरीजी की गाड़ी पर अनियंत्रित हो कर टक्कर मार गया.
आग की तरह उन की दुर्घटना की खबर चारों ओर फैल गई. चौधरीजी काफी घायल हो गए थे. उन का दाहिना टखना इतनी बुरी तरह कुचल गया था कि उसे काटना डाक्टरों की मजबूरी बन गई थी. बड़ी मुश्किल से उन्हें होश आया था. होश आने पर उन्होंने देखा कि उन के हाथों पर प्लास्टर चढ़ा है और घर पर उन्हें कम से कम 6 माह तक विश्राम करना था.
शुरुआत में तो बेटे, पत्नी और परिवार के दूसरे लोगों ने उन की देखभाल की पर धीरेधीरे सभी अपने रोजमर्रा के कामों में मशगूल हो गए क्योंकि घर पर बैठना किसी को रास नहीं आ रहा था.
चौधरी की मजबूरी थी बिस्तर पर पडे़ रहना. घर पर नर्स, नौकर व कल्पना ही बचते थे. चौधरीजी का मलमूत्र बाहर फेंकने में नर्स नखरे दिखाती थी. जमादार कभी आता कभी नहीं आता. ऐसे में कल्पना चुपचाप पौट बाहर ले कर जाती और फिर साफ कर वापस उन की चारपाई के नीचे रख देती.
चौधरीजी की पत्नी सजसंवर कर पर्स लटका जब घर से निकलतीं तो ऐसा लगता मानो उन के न जाने से बाहर का कामकाज सब ठप हो जाएगा.
कहते हैं कि विपरीत परिस्थिति में लोगों के ज्ञानचक्षु काम करने लगते हैं. उस की तार्किक शक्ति बढ़ जाती है. सभी बातें दर्पण की तरह उसे साफ दिखाई पड़ने लगती हैं. वह अपने को भी जानने लगता है और आसपास के वातावरण की सचाई को भी पहचानने लगता है. इनसान मीठी चुपड़ी बातों से अनुकूल समय में धोखा खा सकता है पर विषम दशा में मन सिर्फ सच को देखता है. कोई धोखा कोई बातें अपना जादू चलाने में सफल नहीं होतीं.
ये भी पढ़ें- कच्चे पंखों की फड़फड़ाहट
चौधरीजी को पत्नी, बेटे सब स्वार्थी जान पड़ रहे थे. सब मतलब के यार जिन्हें सिर्फ उन से मिलने वाले लाभ से सरोकार था. बस, कोई अपना समय उन के पास बैठ कर बरबाद नहीं करना चाहता था. सभी का सुबह घर से निकलने के पहले मानो हाजिरी देना जरूरी हो, उन के कमरे में आते और कभी नर्स को कभी कल्पना को निर्देश दे कर चले जाते ताकि सुनने वाले को ऐसा लगे कि उन्हें कितनी चिंता है.
चौधरीजी इस झूठे दिखावे से भीतर से दुखी तो होते थे पर इसे भी वह अपने कर्मों का दंड मानने लगे थे. अब वह पहले वाले चौधरी नहीं थे. मौत के मुंह से क्या निकले उन की पूरी काया ही पलट गई थी. बाहर भोलीभाली जनता को ठगने वाला यदि अपने ही लोगों से ठगा जाए तो क्या बुराई है. जो फसल बोई है उसे काटना तो पडे़गा ही न. यह सोच सबकुछ जानसमझ कर भी वह परिवार वालों के सामने अनजान बने रहते.
इस भीड़ में कल्पना द्वारा की गई सच्ची सेवा व उन के प्रति उस की निष्ठा अपनी अलग पहचान बना गई. जो देखभाल चौधरीजी की घर पर कल्पना ने की उस से वह द्रवित हुए बिना न रह सके. एक दिन सब के जाने के बाद बिस्तर पर पडे़ चौधरीजी ने अपने दोनों हाथ जोड़ कल्पना से कहा, ‘‘बेटी, मुझे माफ कर दो.’’
उन के बोलने में प्रायश्चित की पीड़ा थी. वह समझ रहे थे कि इस लड़की पर क्याक्या अत्याचार नहीं किए गए पर उस ने उफ् तक न किया. क्या यह जानती न होगी कि घर भर के लोग उस के साथ क्या खेल रच रहे हैं.
कल्पना जान कर भी अनजान बनते हुए बोली, ‘‘आप मेरे पिता समान हैं. मुझ से माफी मांग कर शर्मिंदा न कीजिए.’’
चौधरीजी मन ही मन अपने को धिक्कारने लगे. क्या उन का निखट्टू बेटा दूध का धुला है. आवारा आज भी ऐयाशी करता है. उस के पास उन की बनाई जायदाद के अलावा अपना क्या है? आज घर से निकाल दिया जाए तो दानेदाने को तरसे. उस की क्या मजबूरी है जो ऐयाशी करता है.
ये भी पढ़ें- कम्मो
सारे दिन आवारा घूमने के अलावा उस को आता भी क्या है. इस त्यागमयी सुंदर पत्नी को छोड़ने की कल्पना भी कैसे कर सकता है. यह तो उस निठल्ले को भी धीरेधीरे राह पर ले आएगी. ऐसी कार्यकुशल पत्नी पा कर तो उसे धन्य हो जाना चाहिए. किसी मजबूरी में उठा गलत कदम यदि अपनी सही राह पकड़ ले तो दूसरों का पथप्रदर्शक बन सकता है. वह कल्पना के साथ अब अपने जीते जी अन्याय न होने देंगे. सोचतेसोचते चौधरी की आंख लग गई. उन का चेहरा तनावमुक्त था.
लेखक-अरुणा त्रिपाठी
प्रमेश उस के चेहरे को गौर से देखते हुए आगे बोला, ‘‘तुम कालगर्ल हो. स्त्री के नाम पर कलंक. इतना बड़ा धोखा मेरे परिवार के साथ करने की तुम्हारे घर वालों की हिम्मत कैसे हुई? मैं अभी जा कर सब को तुम्हारी असलियत बताता हूं.’’
यह कह कर प्रमेश ने जैसे ही उठने का उपक्रम किया, कल्पना दोनों हाथ बंद दरवाजे पर रख कर सामने खड़ी हो गई और बोली, ‘‘पहले आप मेरी मजबूरी भी सुन लीजिए फिर आप को जो भी फैसला लेना है, लीजिए. मेरा जीवन तो तबाह हो गया जिस की आशंका से मैं कुछ पल पहले तक बहुत विचलित थी. कम से कम अब उस दशा से मुझे मुक्ति मिल गई है. मेरे गले में मेरा अतीत फांस की तरह गड़ रहा था. अफसोस है कि ऐसा कुछ मैं ने शादी की स्वीकृति देने से पहले यदि महसूस किया होता तो आज यह दिन मुझे न देखना पड़ता.
‘‘हर युवा लड़की के दिल में अरमान होते हैं कि उस का एक घर, पति व परिवार हो और यह भावना ही मेरे जीवन की ठोस धरती पर ज्यादा प्रबल हो गई थी, नहीं तो मुझे क्या अधिकार था किसी को धोखा देने का.’’
कल्पना एक पल को रुकी. उस ने प्रमेश को देखा जिस के चेहरे पर पहले जैसी उत्तेजना नहीं थी. वह आगे बोली, ‘‘यह सच है कि मैं कालगर्ल का धंधा करती थी लेकिन यह भी सच है कि मैं कालगर्ल स्वेच्छा से नहीं बनी बल्कि मेरे हालात ने मुझे कालगर्ल बनाया. जब मुझे सिपाही की नौकरी मिली तो मैं बहुत खुश थी. एक दिन मेरे अधिकारी ने मुझे बुलाया और पूछा कि तुम्हारा जाति प्रमाणपत्र कहां है. यदि तुम ने फौरन जाति प्रमाणपत्र नहीं जमा किया तो तुम्हारी नौकरी चली जाएगी. नौकरी जाने का भय मुझ पर इस कदर हावी था कि मैं घबराहट में समझ न सकी कि क्या करूं.
‘‘मेरा जन्म बिहार में हुआ था. वहां आनेजाने में लगभग एक सप्ताह लग जाता. फिर जाते ही प्रमाणपत्र तो नहीं मिल जाता. मेरी आंखों के सामने मेरे छोटे भाईबहन व मां के उम्मीद से भरे चेहरे घूम गए, जिन्हें मेरा ही सहारा था. वैसे भी हम लोग पिता की मृत्यु के बाद घोर गरीबी में दिन गुजार रहे थे. मेरी नौकरी से घर में सूखी रोटी का इंतजाम होता था.
‘‘मैं अपने अधिकारी से बहुत गिड़गिड़ाई कि कम से कम 10 दिन की छुट्टी व कुछ पैसा एडवांस दे दें तो मैं जाति प्रमाणपत्र ला दूंगी किंतु वह टस से मस नहीं हुए. उलटे उन्होंने कहा कि तुम्हारी नई नौकरी है, अभी छुट्टी भी नहीं मिल सकती और न ही एडवांस पैसा.
‘‘यह सुन कर मेरे हाथपैर फूल गए. मैं उन के पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाई और शायद यही मेरी सब से बड़ी भूल थी. यदि हड़बड़ाहट के बजाय मैं ने थोड़ा धैर्य से काम लिया होता तो मैं उन के झांसे में आने से शायद बच जाती.
ये भी पढ़ें- छिपकली
‘‘मैं कुछ भी सोच पाने की स्थिति में न थी और इस का अधिकारी ने पूरापूरा फायदा उठाया और मुझे भरोसा दिया कि यदि मैं उन के आदेशों का पालन करती रही तो मुझे न तो बिहार जाना पडे़गा और न ही एडवांस रुपयों की जरूरत पडे़गी. उन्होंने उस शाम मुझे अपने बताए स्थान पर बुलाया और एक पेय पिलाया जिस से मुझे हलकाहलका नशा छा गया. उस के बाद उन्होंने मेरे शरीर के साथ मनमानी की और मेरे पर्स में कुछ रुपए डाल दिए. इस के बाद तो मैं उन के हाथ की कठपुतली बन गई.
‘‘मैं ने तो अपनी मजबूरी बता दी और आज भी स्वीकारती हूं कि यदि मैं ने धैर्य से काम लिया होता तो इस विनाश से बच जाती पर आप की क्या मजबूरी थी? आप बाहर जा कर अपने रिश्तेदारों के बीच अपनी सफाई में क्या कहेंगे? आप एक कालगर्ल के साथ क्या कर रहे थे, इस का उत्तर आप दे पाएंगे?’’
दरवाजे से अपना हाथ हटाते हुए कल्पना बोली, ‘‘बाहर जाने से पहले मेरा कुसूर बता दीजिए फिर जो सजा आप मुझे देंगे वह मंजूर होगी.’’
प्रमेश अपने सिर को दोनों हाथों में पकडे़ चुपचाप आंखें फाडे़ छत की ओर देख रहा था. कल्पना भी दरवाजा छोड़ कर दीवार से टिक कर जमीन पर बैठ गई. मनमंथन दोनों में चल रहा था. कल्पना आशंकित थी कि समाज में औरत और आदमी के लिए आज भी अलगअलग मापदंड हैं. प्रमेश पुरुष है, घरपरिवार वाले उस का ही साथ देंगे. उस में दोष क्यों देखेंगे? सारी लांछनाकलंक तो उस के हिस्से में आएगा. अब तो मां के यहां भी ठिकाना न रहेगा.
अपने कलंकित जीवन से छुटकारा पाने के लिए उसे यह हक तो कतई न था कि दूसरों को अंधेरे में रखती. यह तो इत्तफाक था कि प्रमेश दूध का धुला नहीं है. आज यदि किसी चरित्रवान युवक के साथ ब्याह दी जाती तो क्या अपने अंत:-करण से कभी सुखशांति पाती. जरूर उस के मन का चोर उसे जबतब घेरता. हमेशा यह भय बना रहता कि कहीं कोई उसे पहचान न ले. इतनी दूर तक सोच कर ही उसे विवाह करना था. क्या पता जीवन के सफर में कोई ऐसा हमराही मिल ही जाता जो सबकुछ जान कर भी उस का हाथ थामने को तैयार हो जाता.
दोनों की आंखों में प्रथम मिलन की खुमारी दूरदूर तक नजर नहीं आ रही थी. फटी आंखों से दोनों सोच में डूबे सुबह होने का इंतजार कर रहे थे. चिडि़यों की चहचहाहट से सुबह होने का आभास होते ही प्रमेश उठा, अपने केशों को हाथ के पोरों से संवार और कमरे से निकलने के पहले कल्पना से बोला, ‘‘देखो, जो हुआ सो हुआ. तुम किसी प्रकार का नाटक नहीं करोगी, समझीं. हमारा परिवार इज्जतदार लोगों का है.’’
अभिनय की दुनिया में एक और स्टारपुत्री का सफलता के साथ पदार्पण हो गया. नामचीन कलाकार गोविंदा की क्रेजी बेटी व नई अदाकारा टीना आहूजा का मानना है कि ऐक्शन, हौरर व अन्य के दौर आजा सकते हैं लेकिन मनोरंजन सदाबहार है, इसे हमेशा पसंद किया जाता रहेगा.
पंजाबी फिल्म ‘सैकंडहैंड हसबैंड’ से अभिनय कैरियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री टीना आहूजा मुंबई से हैं. वे नामचीन कलाकार गोविंदा की बेटी हैं. टीना ने फैशन डिजाइनिंग में स्नातक किया है और अभिनय की बारीकियों को सीखने के लिए फिल्म इंस्टिट्यूट औफ लंदन से कोर्स किया है. उन के अभिनय से सजी एक शौर्ट फिल्म ‘ड्राइविंग मी क्रेजी’ जी5 पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में उन के अभिनय को सराहा जा रहा है. टीना अपनी इस कामयाबी से बहुत खुश हैं. उन से बातचीत करना मजेदार रहा. यहां पेश हैं उन से हुई बातचीत के अंश :
‘ड्राइविंग मी क्रेजी’ की सफलता से आप कैसा महसूस कर रही हैं?
फिल्म ‘ड्राइविंग मी क्रेजी’ में मेरी भूमिका एक यंग गर्ल की है, जो संपन्न परिवार से है और एक ऐप में खुद को एनरोल कर समय बिताती है. ऐप के जरिए वह किसी से मिलती है, फिर क्याक्या होता है, इस बारे में कहानी कही गई है. मु झे बहुत अच्छा लगा कि मेरा काम दर्शकों को पसंद आ रहा है. किसी फिल्म के लिए जब आप मेहनत करते हैं और वह फिल्म अच्छी बनती है, तो महसूस होता है कि मेहनत साकार हो गई है.
ये भी पढ़ें- क्या नए साल के मौके पर होगी रणबीर-आलिया की सगाई
यह फिल्म औनलाइन डेटिंग पर बनी है, आप इसे पार्टनर की खोज के लिए कितना अच्छा मानती हैं और क्या आप ने कभी औनलाइन डेटिंग की है?
मैंने डेटिंग के लिए कभी ऐप का प्रयोग नहीं किया है. मैंने देखा है कि ऐसी बहुत सी ऐप्स हैं जिन में यूथ प्यार की खोज में खुद को एनरोल करते हैं और शादी तक पहुंच जाते हैं. कुछ यूथ का अनुभव अच्छा रहता है, तो कुछ का खराब. मु झे लगता है कि आप कितने लकी हैं, उस पर यह आधारित है, जिस से आप को एक अच्छा जीवनसाथी मिल जाए.
क्या अपनी भूमिका से आप खुद को रिलेट कर पाती हैं?
कुछ चीजों से मैं खुद को रिलेट कर सकती हूं, कुछ से नहीं, क्योंकि मैं ने डेटिंग ऐप कभी यूज नहीं किया है और न ही इस ऐप को यूज करने का मु झ में कौन्फिडैंस है. किसी भी अनजान व्यक्ति से मिल कर बातचीत करना मु झ से नहीं हो सकता.
अपने पिता गोविंदा की कौन सी सीख आप अपने जीवन में उतारती हैं और वे कैसे पिता हैं?
वे एक स्वीट और सपोर्टिव पिता हैं. उन्होंने हमेशा सिखाया है कि जो भी काम करो, मेहनत, ईमानदारी, लगन और दिल से करो. इस से काम करने में भी मजा आता है. मुझे उन की यह बात बहुत अच्छी लगी और इसे मैं ने अपने जीवन की सीख माना है.
किसी भी फिल्म को करने से पहले क्या आप पिता से चर्चा करती हैं?
चर्चा मैं अवश्य करती हूं. वे मेरी राय जानने की कोशिश करते हैं. अगर मुझे अच्छा लगता है, तो ही मैं उसे करती हूं, क्योंकि ऐसा करने पर फिल्म सफल हो या न हो, कुछ फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह आप की चौइस है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss फेम Kashmera Shah ने सोशल मीडिया पर शेयर की बोल्ड फोटो
क्या कभी गोविंदा के अभिनय हुनर से आप की तुलना की गई?
ऐसा सामना मु झे कभी नहीं करना पड़ा, क्योंकि दर्शकों ने मेरे काम की तुलना पिता के काम से कभी नहीं की. सब ने मेरे काम की तारीफें की हैं. इस के अलावा, मैं अपने पिता के साथ उन का काम करती हूं. अगर कोई कुछ कहे, तो मु झे कोई फर्क नहीं पड़ता.
क्या बचपन से आप ने अभिनय के बारे में सोचा है?
मुझे पहले फैशन इंडस्ट्री में जाना था, लेकिन पिता को फैशन का क्षेत्र पसंद नहीं था. उन्हें मेरा डिजाइनर बनना पसंद नहीं था. उसे छोड़ कर मैं अभिनय की तरफ मुड़ी और इस का प्रशिक्षण लेने लंदन गई.
आप एक अभिनेत्री के अलावा फैशन की जानकारी भी रखती हैं. ऐसे में फिल्मों में आप जो कपड़े पहनती हैं, क्या उनकी डिजाइनिंग आप ही करती हैं?
फिल्म में पहनने वाले मेरे कपड़ों की डिजाइनिंग मैं नहीं करती, पर पिता के फिल्मों और स्पैशल अपीयरैंसेस की स्टाइलिंग मैं करती हूं. एक विज्ञापन में भी मैं ने स्टाइलिंग की है, जिसे लोगों ने काफी सराहा है.
आप का ड्रीम क्या है?
मेरा ड्रीम खुद को आगे अच्छी ऐक्टिंग के लिए तैयार करना है.
पिता की कौनकौन सी फिल्में आप को बहुत अधिक पसंद हैं?
मुझे पिता की सभी फिल्में पसंद हैं. उन्होंने हर तरह की फिल्में कीं और सफल रहे. उन की फिल्में ‘स्वर्ग’, ‘दूल्हे राजा,’ ‘भागमभाग,’ ‘किलबिल’ आदि सभी अच्छी लगती हैं. मैं अपने पिता की सब से बड़ी फैन हूं. मेरे पिता एक बढि़या डांसर भी रहे हैं. मैंने भी डांस सीखा है, पर अभी किसी को पता नहीं है. मैं किसी फिल्म या म्यूजिक वीडियो के द्वारा अपने इस हुनर को दर्शकों तक लाना चाहती हूं. मेरे घरवाले कहते हैं कि मैं अपने पिता की तरह डांस करती हूं.
फिल्मों की कहानियों में आजकल मनोरंजन से अधिक रिऐलिटी है, इस बारे में आप की सोच क्या है?
मेरे हिसाब से हर चीज का एक वक्त होता है और हर चीज की एक मांग होती है. अभी की डिमांड ऐक्शन और रिऐलिटी है, लेकिन मनोरंजन हर युग में सब को पसंद आता है. वह खत्म नहीं होना चाहिए, क्योंकि आज लोगों में तनाव और डिप्रैशन बहुत है. मनोरंजन ही उन्हें अच्छा महसूस करवाता है. कलाकार को समय के हिसाब से चलना जरूरी है, लेकिन सब में खुशियां बांटने की कोशिश हमेशा करनी चाहिए. मु झे मनोरंजक फिल्में, खासकर, रोमांटिक और रोमांटिक कौमेडी फिल्में ज्यादा पसंद हैं.
अभिनय के अलावा क्या करती हैं?
मैं ऐक्टिंग के अलावा पिता के साथ काम करती हूं. उन का व्यवसाय भी संभालती हूं. इस के अलावा, मेरा खुद का फूड का एक ब्रैंड हैल्दी क्रश है, जिस के लिए भी काम करती हूं. अगर मौका मिला तो मैं फिल्म प्रोड्यूस करना पसंद करूंगी. मु झे फैशन और स्टाइल भी बहुत पसंद हैं.
क्या किसी डिजाइनर को आप फौलो करती हैं?
मुझे कई डिजाइनर्स के काम पसंद हैं. मुझे डिजाइनर सब्यसाची, अकी नरूला, मनीष अरोड़ा, ऋतु कुमार, अनीता डोंगरे आदि सभी के स्टाइलसैंस बहुत अच्छे लगते हैं.
Yeh Rishta Kya Kehlata hai : क्या नायरा की मौत हो जाएगी ?
पिता की किस फिल्म का आप रीमेक देखना चाहती हैं?
मैं पिता की किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं देखना चाहती, क्योंकि जो ओरिजिनल फिल्म है, उसे ही दर्शकों ने पसंद किया है. उससे छेड़खानी मुझे अच्छी नहीं लगती.