कपिल शर्मा से लड़ाई को लेकर सुनील ग्रोवर ने कही ये हैरान करने वाली बात

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के बीच हुई लड़ाई अब भी सुर्खियों में छायी है. जी हां, खबर ये आ रही है कि जब सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा को लेकर सवाल पूछा गया तो  सुनील के चेहरे पर एक अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा था.

खबरों के अनुसार जब सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा को लेकर नाराजगी से रिलेटेड एक सवाल पूछा गया. तो इसी  सवाल पर उन्होंने कहा,  मैं कपिल से नाराज नहीं हो सकता.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

Bigg Boss 14: रुबीना ने राहुल को सुनाई खरी-खोटी, कहा ‘अबे साले तू असली मर्द है तो अपनी बात कर ना’

जब उनसे यह पूछा गया कि आप कपिल से नाराज क्यों नहीं हो सकते तो उन्होंने इसकी वजह ये बताया कि कपिल बेहद मज़ाकिया हैं और उनसे नाराज रहा ही नहीं जा सकता है.

रिपोर्टस के अनुसार सुनील से कपिल की पसंदीदा चीजों के बारे में भी पूछा गया. सुनील ने कहा,  मुझे कपिल की हाजिरजवाबी बेहद पसंद है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: एजाज खान होंगे घर से बेघर, देखें नया Promo

बता दें कि 2017 में जब कपिल की टीम ऑस्ट्रेलिया से एक शो करके वापस इंडिया लौट रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. ऐसे में इंडिया आते ही सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था. खबर ये भी आई थी कि सलमान खान ने दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश भी की थी लेकिन बात नहीं बनी.

पति जब पत्नी को लगाता है ‘आग’!

तू नारी का जीवन दुख कष्टों से भर जाता है. और यह दर्द वही अभागी औरत जानती है, जिसने उसे भोगा है.

दरअसल, ऐसे घटनाक्रम और मनोविज्ञान के पीछे आमतौर पर दूसरी औरत की भूमिका होती है. जैसे ही पति पत्नी और “वह” की कहानी शुरू होती है पत्नी पर अत्याचार शुरू हो जाता है. आइए! आज इस लेख में ऐसे ही कुछ सच्ची घटनाओं को बताते हुए इस समस्या का समाधान क्या हो पर भी चर्चा करते हैं.

पहली घटना-

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला में एक शख्स ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया पत्नी ने जब कानून का सहारा लिया तो यह सच सामने आ गया कि पति एक दूसरी औरत की प्रेम जाल में फंसा हुआ था.

दूसरी घटना-

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक व्यक्ति ने विवाह के लगभग 15 वर्ष बाद एक दूसरी महिला से विवाह कर लिया और पहली पत्नी की हत्या कर जेल की हवा खा रहा है.

ये भी पढ़ें- Crime Story: कुख्यात डौन मुख्तार अंसारी पर सरकार की टेढ़ी नजर

तीसरी घटना-

जिला रायगढ़ में एक युवक ने प्रेम जाल में फंस विवाह के कुछ समय पश्चात ही अपनी पत्नी को जहर देकर मार डाला. पुलिस विवेचना में तथ्य सामने आ गया युवक को जेल की हवा खानी पड़ी.
ऐसे ही अनेक घटनाएं आए दिन समाज में घटित हो रही हैं जिसका सीधा सीधा संबंध किसी दूसरी औरत से होता है. आदमी प्रेम जाल में अंधा होकर अपराध का सहारा लेता है और फिर आगे आजीवन जेल की हवा खाता है.

अवैध संबंधों का दुष्परिणाम

दरअसल, जब कभी अपराध घटित होते हैं तो उसके पीछे अवैध संबंध आमतौर पर होता है. ऐसे ही घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया. पत्नी को जलाने की वजह दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध निकला, आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को कई बार तलाक के लिए दबाव बनाया, और नहीं मानने पर प्रेमिका के साथ मिलकर आग में झोंक दिया. शहर से लगे ग्राम सांड़बार निवासी 19 वर्षीय हिमांशु गुप्ता ने अपने पिता संतोष गुप्ता व एक महिला के खिलाफ कोतवाली में अपराध दर्ज कराया. घटनाक्रम यह है कि पिता का दूसरी महिला से प्रेम संबंध था, इसके बाद से हिमांशु अपनी मां उमा गुप्ता के साथ पिता से अलग सांड़बार में दूसरे मकान में रहने लगा, पर आए दिन आरोपी संतोष गुप्ता अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर उससे तलाक मांगता था ताकि वह अपनी प्रेमिका के साथ दूसरी शादी कर सकें. इसी घटनाक्रम में प्रेम में अंधा होकर उसने अपनी पत्नी को एक दिन आग के हवाले कर दिया और इस अपराध के भंवर में फंसकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली.

प्रेमिका के साथ मिलकर

प्रेम के जाल में फंस, ढलती उम्र में संतोष गुप्ता ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी के शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगाई. इस मौके पर बीच-बचाव करते पुत्र को भी मार कर भगा दिया. महिला ने किसी तरह स्वयं आग बुझाई और घटना की जानकारी मायके वालों को दी. जली हुई‌ महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर मामले में बेटे ने अपने पिता के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर कराई. पुलिस ने आरोपी पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

ग्राम सांड़बार निवासी 19 वर्षीय हिमांशु गुप्ता ने अपने पिता संतोष गुप्ता व एक महिला के खिलाफ कोतवाली में अपराध दर्ज कराया और पिता पर आरोप लगाया है कि पिता का दूसरी महिला से प्रेम संबंध है. हिमांशु अपनी मां उमा गुप्ता के साथ पिता से अलग सांड़बार में दूसरे मकान में चला रहता था .पिता अवैध संबंधों के चक्कर में फस आए दिन उसकी मां को दूसरी शादी करने के लिए सहमति लिखित में देने के लिए दबाव बना रहा था. संतोष गुप्ता अपनी प्रेमिका सरिता के साथ ग्राम सुन्दरपुर में रहता है. घटना दिवस 16 जनवरी को हिमांशु अपनी मां उमा के साथ सुन्दरपुर स्थित काली मंदिर में पूजा करने गया था.
वहीं पर पास में में संतोष अपनी प्रेमिका के साथ खाना बना रहा था.मां-बेटे को देखकर वह सांड़बार स्थित घर को खाली करने व शादी करने के लिए लिखित देने को लेकर विवाद करने लगा.इस दौरान संतोष अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. बीच-बचाव करने पहुंचे हिमांशु को भी उसने पीट कर भगा दिया.
हिमांशु डर कर वहां से भाग गया. मौका पाकर संतोष ने अपनी प्रेमिका के साथ मिल मिट्टी तेल पत्नी के शरीर पर छिड़क दिया और आग लगा दी.

Crime: नाबालिग के हाथ, खून के रंग

महिला जलने लगी तो पास में ड्रम में रखे पानी को डाल कर स्वयं आग बुझाई और घटना की जानकारी मायके वालों को दी. महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हिमांशु की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने संतोष व सरिता के खिलाफ कोतवाली में अपराध दर्ज कराई .
अवैध संबंधों के कारण पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और अपराध का मूल कारण, पुलिस अधिकारी इंद्र भूषण सिंह के मुताबिक दरअसल प्रेम के जाल में फंस कर आदमी अपनी पत्नी के साथ अत्याचार करता है, उसकी हत्या करने का प्रयास अथवा हत्या करता है तो वह यह भूल जाता है कि कानून के लंबे हाथ उसके गिरेबान तक अवश्य पहुंच जाएंगे. आमतौर पर लोग प्रेम के वशीभूत अंधे होकर अपराध पर बैठते हैं और ऐसे मामले सामान्य लोगों से लेकर संभ्रांत और पढ़े लिखे लोगों के परिवारों में भी पाए गए हैं. मैंने चुनिंदा मामलों की जांच पड़ताल की है, उसमें पुरुष को दोषी पाया गया है. निष्कर्ष रूप में मैं यही कहूंगा कि विवाह के बाद दूसरी औरत के चक्कर में कदापि नहीं फंसना चाहिए.

“अपराधी नौकर” से कैसे  हो बचाव!

आमतौर पर माना जाता है कि मालिक और नौकर का संबंध चिरकालिक है. दोनों ही एक दूसरे के पूरक है. ऐसे में अगर नौकर विश्वासघात करने लगे, आस्तीन का सांप बन जाए तो फिर मालिक का तो भगवान ही मालिक है.

ऐसी अनेक घटनाएं हमारे आसपास घटित होती है. जब नौकर विश्वासघात पर उतर आता है.और अपने ही मालिक को डस लेता है. आखिर नौकर की ऐसी करतूतों से कैसे बचा जा सकता है.

आज के इस अपराध पूर्ण माहौल में, यह एक बड़ी चिंता का विषय है. क्योंकि कब कौन, कहां क्या निर्णय लेता है और अपराध कर बैठता है यह कोई भी नहीं जान सकता. आइए! आज इस लेख में नौकर मालिक के संबंधों और अपराध को रेखांकित करते हुए कुछ घटनाओं के माध्यम से हम आपको जिंदगी के सच को दिखाने का प्रयास करते हैं. विधि और समाज के महत्वपूर्ण लोगों के विचार भी इस आलेख में शामिल किए गए हैं.

Crime Story: प्यार के भंवर में (भाग-2)

घर का भेदी- नौकर

छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ में अपने घर में लगातार चोरियां होती देख परेशान मालिक ने घर में मोबाइल को वीडियो रिकार्डिंग मोड पर रखकर छोड़ दिया. जब मोबाइल को दोबारा चेक किया तो पता चला कि आरोपी और कोई नहीं, घर का ही एक विश्वासपात्र नौकर  है. मालिक ने नौकर के विरुद्ध थाने में अपराध दर्ज करायी.  शशांक अग्रवाल (21 साल) पिता डा. राजेन्द्र फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं.

शशांक बताते हैं इनकी क्लिनिक गांधी गंज में है. क्लिनिक और घर की देखभाल के लिए डाक्टर ने दिलेश्वर पटेल निवासी चिनारा चैनपुर कोरबा को तीन साल से रखा है. 15 अप्रैल को शशांक अग्रवाल और इनके माता-पिता घर बंद कर शाम 5.30 बजे क्लिनिक गए थे. घर में इलेक्ट्रीशियन काम कर रहा था, दिलेश्वर भी घर पर था. कुछ महिनों से लगातार अलमारी से रुपए और जेवरात चोरी हो रहे थे. डॉ. राजेन्द्र ने चोरी का पता लगाने के लिए उनकी पत्नी के मोबाइल को वीडियो रिकार्डिंग मोड में डालकर बेडरूम में छिपा दिया था. रात करीब 9.30 बजे डॉक्टर अग्रवाल जब घर पहुंचे तो उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया.मोबाइल की वीडियो रिकार्डिंग में दिलेश्वर घर की अलमारी खोलकर 90 हजार रुपए ले जाता दिखा.इस पर उनके द्वारा कोतरा रोड में पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई गई. रिपोर्ट पर कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी नौकर को जेल की हवा खाने भेज दिया है.

मास्टरमाइंड नौकर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मोबाइल दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने मालिक के विश्वास का फायदा उठाकर अकाउन्ट से अपने खाते में 6 लाख रुपए ट्रांसर्फर कर लिया. घटना की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है. रायपुर के अशोकनगर , गुढिय़ारी निवासी साधुराम जीवनानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई  कि प्रार्थी का एक मोबाइल दुकान है. दुकान में काम करने वाले अखिलेश्वर पाण्डेय विश्वास के कारण ग्राहकों को मोबाइल फायनेंस ब्रिकी होम क्रेडिट कंपनी द्वारा किया जाता है.खिलेश्वर पाण्डेय दुकान का एकाउन्ट एवं मोबाइल खरीदी बिक्री का काम करता है, जिसके  कारण आरोपी को खाता संबंधित आईडी पासवर्ड दिया था. 7 जनवरी को प्रार्थी के मोबाइल पर 10 हजार रुपए निकालने के संबंध में मैसेज आया जिसके बाद बैंक जाकर खाते की जांच कराने पर अखिलेश्वर पाण्डे ने कई बार में 6 लाख 2 हजार 920 रुपए पीडि़त के एचडीएफसी बैंक खाते से अपने खाते में ट्रांसर्फर किया है. इसके बाद 7 जनवरी से दुकान में काम करना बंद कर दिया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत की  के तहत अपराध कायम कर कर लिया.

ये भी पढ़ें- Crime Story: प्यार में मिट गई सिमरन

जब नौकर ही हत्यारा निकला

किस्से कहानियों और फिल्मों में हम अक्सर नौकर को वफादार के रूप में पाते हैं मगर ऐसी भी बहुत सी कहानियां हैं जब नौकर पीठ पर घाव कर देता है.

ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला पेंड्रा में घटित हुई.यहां पुलिस ने कंप्यूटर दुकान संचालक की हत्या का खुलासा करते हुए मामले में मृतक की पत्नी और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया पुलिस की पूछताछ में मृतक की आरोपी पत्नी ने इकबालिया बयान में बताया पति से परेशान थी और  तंग आकर ड्राइवर के साथ मिलकर हत्या  की है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार और वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग किये गए डंडे को भी बरामद कर लिया है.

यह सनसनीखेज मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है,  पुलिस को सूचना मिली कि चुक्तिपानी और ज्वालेश्वर मार्ग पर सड़क किनारे खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. पुलिस मौके पर पहुचकर जांच शुरू की तब पुलिस को पता चला कि शव पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के कुदरी गांव में रहने वाले रजनीश डेनियल का है, जो कंप्यूटर दुकान संचालित करता था. पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि रजनीश डेनियल  घर से अचानक गायब हो गया था, जिस पर उसकी पत्नी माग्रेट डेनियल ने  पेण्ड्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

खाई में मिले शव की शिनाख्ती के लिए पुलिस ने मार्गेट डेनियल को बुलाया शव की पहचान उसकी पत्नी ने की और शव जो पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक की हत्या किसी वजनी चीज से सर में चोट मारने और गला दबाने से हुई है.

पुलिस ने मामले में अलग-अलग बयान लिया यहां तक की मनोवैज्ञानिक तरीके से भी पूछताछ की गई. पुलिस को मामले में संदेह मृतक की पत्नी पर हुआ, जिस पर कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली. मृतक की पत्नी ने बतलाया कि वो अपने पति से काफी परेशान थी. रजनीश उसे शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान करता था, यहां तक की खाने-पीने को भी नहीं दिया करता था. प्रताड़ना से तंग आकर मार्ग्रेट डेनियल ड्राइवर भूरेलाल को पैसे और जमीन का लालच देकर रजनीश डेनियल को मारने का प्लान बनाया.

छत्तीसगढ़ के आदिवासी जिला जशपुर में एक व्यापारी को उसके यहां काम करने वाले नौकर में ऐसा दंश दिया जिसे वह शायद कभी नहीं भूल सकता और पुलिस भी उस नौकर को अभी तक ढूंढ नहीं पाई है. रामलाल नामक एक कपड़ा व्यवसायी के गोदाम का पचास हजार का कीमती कपड़ा नौकर ने बेच दिया और पता चलने पर नौकर धीरज फरार है.

ऐसे ही एक घटना क्रम में जिला बेमेतरा के कोतवाली थाना अंतर्गत एक जनरल स्टोर के नौकर ने अपने मालिक  घनश्याम तिवारी को लाखों रुपए का चूना लगा दिया मालिक ने नौकर रमाकांत को रुपए जमा करने बैंक भेजा मगर नौकर पैसे लेकर से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें- राजनीति की विषबेल: भाग 3

आखिर क्या है उपाय

जैसा कि हम जानते हैं नौकर और मालिक, मालिक और नौकर का संबंध चोली दामन का संबंध है. ऐसे में जब ऐसी बहुतेरी घटनाएं समाज में घटित हो रही हैं. जब नौकर अपराधी हो जाता है तब एहतियात, सतर्कता लाजमी हो जाती है.

हाईकोर्ट के अधिवक्ता एसएस मसीह के मुताबिक आज समय आंख बंद करके किसी पर विश्वास करने का  नहीं है. ऐसे में जब आपके यहां कार्यरत सर्वेंट अर्थात नौकर चाहे कितना ही पुराना क्यों ना हो आप सहजता और सरलता बनाते हुए अपनी आंखें खुली रखें. कभी भी अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक के दस्तावेज नौकर को न बताएं और एक मर्यादा के तहत माहौल बनाकर काम लें.

वहीं संगीत मनोविज्ञान के शिक्षक घनश्याम तिवारी के मुताबिक नौकर और मालिक एक दूसरे के पर्याय हैं नौकर के बिना काम नहीं चल सकता मगर मालिक को चाहिए कि एहतियात बरतते हुए अपने महत्वपूर्ण सूचनाओं को अभी भी नौकर से शेयर न करें.

सामाजिक कार्यकर्ता रमाकांत श्रीवास के मुताबिक नौकर पर पूर्ण रूप से आंख बंद करके विश्वास करना घातक हो सकता है. आज के समय में जब गुप्त कैमरे लग चुके हैं, ऐसे में बहुत तरह से राहत भी मिल जाती है मगर  एहतियात अपरिहार्य है.

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने पति Vikrant Singh Rajput संग सेलिब्रेट की मैरिज एनिवर्सरी, देखें Photos

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) ने शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट की. इस खास मौके पर उन्होंने पति  विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो शेयर की है.

एक्ट्रेस ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह का जश्न मनाया. इसी मौके पर उन्होंने फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं. फैस उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

 

एक्ट्रेस ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ अपने इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज दिखाई दे रहा है तो वहीं विक्रांत भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ हुआ वायरल, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

 

तो वहीं विक्रांत ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मोनालिसा को विश किया है. उन्होंने पत्नी मोनालिसा के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन मे लिखा है,  ‘अच्छा सुनो,,,, शादी की सालगिरह मुबारक हो.

टीवी का चर्चित शो बिग बॉस सीजन 10 में मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने नेशनल टीवी पर शादी की थी. ये कपल भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार्स में से एक हैं. और दर्शक दोनों की फिल्मों को खूब पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी थोड़े दिन के लिए सोशल मीडिया से ले रही हैं ब्रेक

Bigg Boss 14: रुबीना ने राहुल को सुनाई खरी-खोटी, कही ये बड़ी बात

‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss14) में हर कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर ताना मारने से नहीं चूकते हैं. और इनके बीच तकरार के साथ दोस्ती भी नजर आती है. पर घर में दो ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं, जिनकी लड़ाई कभी खत्म नहीं होने वाली.

जी हां, हम बात कर रहे है, राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) की.. बिग बौस 14 का नया प्रोमो जारी किया गया है. जिसमें राहुल वैद्य और रुबीना दिलाइक एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: एजाज खान होंगे घर से बेघर, देखें नया Promo

बिग बौस 14 के अपकमिंग एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि राहुल और रुबीना के बीच जमकर लड़ाई होगी. शो के नये प्रोमो के अनुसार कि राहुल वैद्य, रुबीना दिलाइक से लड़ते हुए उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कमेंट करेंगे. और इसी बात पर रुबीना दिलाइक काफी गुस्सा करने वाली हैं.

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि राहुल वैद्य अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla)  को ताना मारते हुए कह रहे है, ‘जो अपनी बीबी का ना हो सका..उससे क्या उम्मीद करें.

ये सुनते ही रुबीना दिलाइक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा. और गुस्से में वह राहुल को कहती हैं कि   ‘अबे साले तू असली मर्द है तो अपनी बात कर ना,  इतना ही नहीं, रुबीना आगे भी कहती है कि गेम जीतने के लिए किसी के पर्सनल लाइफ को मत घसीट…अगर तुझमें इतना ही दम है तो अपनी पार्टनर दिशा परमार को इस शो में क्यों नहीं लेकर आया?

ये भी पढ़ें- ‘नागिन’ फेम Mouny Roy जल्द ही करेंगी शादी, इस Video से हुआ खुलासा

तो वहीं अभिनव शुक्ला भी गुस्से में आकर राहुल वैद्य से धक्का मुक्की भी करते हुए दिखाई देंगे. ऐसे में अली गोनी उन दोनों के बीच आकर समझाने की कोशिश करेंगे.

यंगिस्तान में तेजी से पनपता लव-सेक्स और धोखे का सिलसिला!

युवा पीढ़ी का नया जोश कब जग जाएगा यह कोई नहीं जानता, प्यार मुहब्बत के दौरान अगर इसी तरह का नयापन कों युवाओ उतेजित करे तों प्यार में थोडा सा इमोशन का तड़का लगा कर आप से शुरू होने वाला प्यार का अंत तू पर होता है.  सरल भाषा में कहे तो लव, सेक्स और धोखा का सिलसिला यंगिस्तान में खूब पनप रहा है. यह समस्या केवल युवाओ में ही नहीं पनप रही है, बल्कि  नवविवाहित जोड़ियां भी इस दलदल में धसते जा रहे हैं.

रिया शर्मा बहुत खुश थी अपनी जिन्दगी से, वह एक इंटीरियर डिजाईनर है और उनकी शादी कों 3 साल हो गये है. नेहा के पति (राकेश) एक विजनेस मैन है.  इन दोनों का जीवन मस्ती से कट रही थी कि अचानक एक दिन इनके घर में भूचाल आ गया . हुआ यूं  कि एक रात राकेश घर आते ही रिया से बोला  ‘मै  तुम्हारी दोस्त (शिल्पा) से प्यार करता हूं और ये सब पिछले एक साल से चल  रहा है.  ‘ राकेश की आंखे लाल हो रही थी और  उसके सामने खाड़ी रिया कुछ बोलने का हिम्मत नहीं कर पा रही थी, उसने आगे बोला  ‘मुझे इसके लिए कोई शर्मिंदगी नही है.’ यह सुनकर रिया की आंखे भर आई और उस वक्त तो वह कुछ नहीं बोली , लेकिन हर पल इस रिश्ते में दूरी बनती चली गयी. इस पुरे वाकये पर रिया बताती है कि यह सब सुनने के बाद उसका मन  उदास हो गया और अजीब सा दर्द महसूस होने लगा. छह महीनों तक हम साथ रहे लेकिन फिर तलाक के रास्ते को मैंने सही मानते हुए राकेश से दूर जाने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें- क्या पुरुषों को भी होता है मोनोपौज?

रिया की तरह कई महिलाओ कों यही समस्या है कि शादी के बाद उनके पति प्यार के इस रिश्ते मे धोखा देते है . कई महिलाओ का मानना  है कि  शादी के बाद अगर एक बार भी आपसी खिंचातानी होती है, तो इसका फायदा उनके पति उठाते हैं और शादीशुदा होने के बाद भी गर्लफ्रेंड बनाने से नहीं चुकते है. संबंधो के बीच दूरियां और लव, सेक्स, धोखा के इस खेल कों समझना थोडा मुश्किल जरुर है, लेकिन नामुमकिन नहीं.

डौक्टर प्रीति रावत एक विशेषज्ञ (विवाह सलाहकार ) है,  इन मामलों के बारे में वह कहती है कि यह इन्सान के व्यवहार पर निर्भर करता है कि शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ उचित संबंध बरकरार रखे. इससे किसी को पाबन्दी नहीं है कि वह एक ही शादी करे, अगर पहली पत्नी विवाह के लिए हामी भर्ती है तों आपकी जोड़ी में एक नया चेहरा जुड़ जाएगा .

विवाह की नीव सच्चाई और वादों पर रखी जाती है . अगर इस बींच थोड़े से भी शक की आशंका पनपती है तों समझो आपका रिश्ता अस्थिर हो रहा है . मुंबई में रहनेवाली मधुगुप्ता (समाजसेविका) का मानना है कि अगर कोई आपने साथी के साथ धोखा करता है तों सबसे पहले यह जानना जरुरी है कि किस जरुरतो के लिए उसने आपने साथी कों धोखा दिया.

ये भी पढ़ें- क्या आपको भी होती हैं, सांस फूलने की परेशानी

विशेषज्ञों  ओर डौक्टरों का मानना  है कि आपसी रिश्ते में दूरियां और धोखे का खेल बिना किसी कारण के नहीं होता भावुकता, नास्तिकता और कुछ खास बाते जिन पर विचार  कर इन्हें दूर किया जा सकता है . अगर आप सभी कारणों को जानने और पूरी तरह समझने के बाद संयम से अपने साथी से बात करते है , तो एक हद तक आपके बीच बनी दूरियां समाप्त होती है.

बहुत से मामलों में कोशिश ही नहीं किया जाता है कि युवा अपने बहके पार्टनर को समझा-बुझा कर पहले की तरह बना सके. लेकिन जो लोग इस तरह के मामलों में कोशिश करते  है,  उन्हें इसमें जरुर सफल मिलाती है .

Bigg Boss 14: एजाज खान होंगे घर से बेघर, देखें नया Promo

टीवी का विवादित शो ‘बिग बौस 14’ (Bigg Boss 14) में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. शो का लेटेस्ट प्रेमो शेयर किया गया है, जिसे आप देखकर हैरान हो जाएंगे.

नये प्रोमो के अनुसार बिग बौस एजाज खान से कह रहे हैं कि उन्हें इस शो से किसी वजह के चलते घर से बाहर किया जा रहा है, इस अनाउंसमेंट को सुनकर तो घर का हर सदस्य हैरान हो जाता है.

ये भी पढ़ें- ‘नागिन’ फेम Mouny Roy जल्द ही करेंगी शादी, इस Video से हुआ खुलासा

खबरों के अनुसार शो में यह दिखाया जाएगा कि जब बिग बौस रुबीना दिलाइक से पूछेंगे कि पिछले हफ्ते के सारे टास्क किस शख्स की वजह से रद्द हुए हैं? इस सवाल के जवाब में रुबीना दिलाइक एजाज खान का नाम लेंगी. इसके तुरंत बाद ही बिग बौस एजाज खान के इविक्शन को लेकर अनाउंसमेंट करते नजर आ रहे हैं.

बिग बौस 14 में एजाज खान जैसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट का गेम के इस पड़ाव पर घर से बाहर होना काफी बड़ी बात है. खबरों के अनुसार कुछ कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए ही एजाज खान को इस शो को छोड़कर जाना होगा. दरअसल इस शो में  आने से पहले एजाज खान ने एक फिल्म साइन की थी, जिसकी शूटिंग इसी महीने से शुरू होनी है. इसी कारण एजाज खान को ये शो बीच में ही छोड़ना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: रुबीना को गाली देने पर भड़के सलमान, लगाए सोनाली की क्लास

‘नागिन’ फेम Mouny Roy जल्द ही करेंगी शादी, इस Video से हुआ खुलासा

फेमस टीवी स्टार मौनी रॉय (Mouny Roy) अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में छायी हुई है. हालांकि एक्ट्रेस ने कई बार कहा है कि अभी वह सिंगल है और फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहती है.

लेकिन खबरों की माने तो वह जल्द ही शादी करने वाली हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी करने वाली है.

ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दाहिया संग सेलिब्रेट की सगाई की एनिवर्सरी, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

 

बता दें कि वह सूरज नांबियार दुबई के हैं. इनके रिलेशनशीप के चर्चे साल 2020 से हो रही है, जब मौनी रॉय ने बाली, इंडोनेशिया में सूरज नांबियार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था. दरअसल मौनी ने सूरज नांबियार के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी. पर बाद में डिलीट कर दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy_my_gold)

रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी रॉय, सूरज नांबियार के परिवार के बेहद करीब हैं. खबरों के मुताबिक ये दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

बता दें कि मौनी रॉय कई सुपरहीट टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. फैंस को भी इनके लाइफ से जुड़े अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है. वो नागिन और देवों के देव महादेव जैसे शोज में नजर आईं थी. अब एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: रुबीना को गाली देने पर भड़के सलमान, लगाए सोनाली की क्लास

तानों के डर से मांबाप अपने बच्चों को घर से निकाल देते हैं: नाज जोशी

कुछ लोग अपने अधूरेपन को ले कर जिंदगीभर खुद को कोसते रहते हैं, जबकि कुछ उस अधूरेपन से बाहर निकल कर एक नई दुनिया और नई सोच बना लेने के साथसाथ अपने प्रति लोगों के नजरिए को भी बदलने की ताकत रखते हैं. पर ऐसा करने के लिए उन्हें तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन वे इस से घबराते नहीं हैं, बल्कि समाज, परिवार और धर्म के आगे एक मिसाल खड़ी कर देते हैं.

ऐसी ही कई चुनौतियों से गुजर कर 3 बार मिस वर्ल्ड डाइवर्सिटी विजेता बनी नाज जोशी भारत की पहली ट्रांससैक्सुअल इंटरनैशनल ब्यूटी क्वीन, ट्रांस राइट्स ऐक्टिविस्ट, मोटीवेशनल स्पीकर और एक ड्रैस डिजाइनर हैं.

naz

दिल्ली की रहने वाली नाज जोशी ‘क्वीन यूनिवर्स 2021 सीजन 3′ के लिए बैंकौक जाने वाली हैं, जिस में दुनियाभर की सभी उम्र और बौडी शेप की महिलाएं भाग लेंगी. इस प्रतियोगिता में खूबसूरती को ज्यादा अहमियत न देने के साथसाथ प्रतियोगी के अपने परिवार और समाज के प्रति योगदान को भी अहमियत दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- साथी जब नशे में धुत्त हो तो ड्राइव का जोखिम भूलकर भी ना ले

हंसमुख और बेबाक नाज जोशी से उन की जिंदगी के बारे में लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप को ब्यूटी क्वीन बनने की प्रेरणा कहां से मिली?

जब मैं ने सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय को ताज पहनते देखा, तो मुझे भी ताज पहनने का शौक हुआ. मजे की बात यह है कि मैं ने कभी ट्रांसजैंडर के साथ कौंपीटिशन नहीं किया है, बल्कि मैं ने नौर्मल लड़कियों के साथ प्रतियोगिता की है और आज तक 7 इंटरनैशनल क्राउन जीत चुकी हूं.

इस से मुझे बहुत प्रेरणा मिली, कौंफिडैंस मिला और सामाजिक काम करने की इच्छा पैदा हुई. मैं ट्रांसजैंडर समाज की सेहत, उन की समस्याओं के हल और पढ़ाईलिखाई को ले कर काम करना चाहती हूं. अभी मेरा मकसद नई लड़कियों को ऐक्टिंग के क्षेत्र में सही राह दिखाना भी है, क्योंकि ऐक्टिंग की दुनिया में कास्टिंग काउच बहुत ज्यादा है और लड़कियां उन की शिकार बनती हैं.

ऐसी कई घटनाएं देखने को मिलती हैं, जहां लोग खुद को कास्टिंग डायरैक्टर कहते हैं, लेकिन लड़कियों के उन से मिलने पर वे उन के खाने या ड्रिंक में कुछ मिला देते हैं और उन का शोषण करते हैं. इस के अलावा मैं किसी लड़की के ब्यूटी कांटैस्ट जीतने के बाद उसे इंडस्ट्री में जाने की पूरी गाइडैंस देती हूं.

naaz

आप ट्रांसजैंडर कैसे बनीं? इस मुकाम तक पहुंचने के लिए आप के सामने किस तरह की चुनौतियां आई थीं?

मैं एक मुसलिम मां और पंजाबी पिता के घर में जन्मी हूं. जब मैं 7 साल की थी तो मेरे परिवार ने मुझे मुंबई किसी दूर के रिश्तेदार के यहां भेज दिया था, ताकि उन्हें किसी तरह के ताने न सुनने पड़े.

मैं ने मुंबई में बहुत जिस्मानी जुल्म सहा है. जहां मैं काम करती थी, वहां भी लोगों ने बहुत सताया, इसलिए मैं आज लड़कियों को प्रोटैक्शन देती हूं.

अपना सैक्स बदलने के लिए मुझे सर्जरी से गुजरना पड़ा. मेरे हिसाब से अगर हमारे देश की लड़कियां मजबूत नहीं होंगी, तो ट्रांसजैंडर का मजबूत होना मुमकिन नहीं. दरअसल, ट्रांसजैंडर पहले इनसान हैं और बाद में उन का जैंडर आता है.

मैं ट्रांसजैंडर के हकों के लिए समयसमय पर वर्कशौप करती हूं, जिन में उन की सेहत से जुड़ी जानकारियां, सेफ सैक्स वगैरह होता है, जिस से उन की जिंदगी खतरे में न पड़े.

इस के अलावा मैं दुनिया की पहली ऐसी महिला हूं, जो लड़कियों के लिए इंटरनैशनल शो करने बैंकौक जा रही हूं, जिस में सभी वर्ग और उम्र की महिलाएं भाग ले सकेंगी.

ये भी पढ़ें- ठगी का नया हथियार बना, टीवी शो ‘कौन बनेगा

trans

आप ट्रांसजैंडर समाज के साथ लोगों के गलत बरताव की क्या वजह मानती हैं और इस के लिए किसे जिम्मेदार ठहराती हैं?

इस की जिम्मेदारी मांबाप की है, क्योंकि वे ऐसे बच्चे को ताने के डर से स्वीकार नहीं करते हैं और घर में छिपा कर या कहीं बाहर भेज देते हैं. अगर ऐसे बच्चों को स्कूल में ताने सुनने पड़ते हैं, तो उस का समाधान मांबाप स्कूल में जा कर बातचीत द्वारा निकाल सकते हैं. उत्तरपूर्वी भारत की एक ट्रांसजैंडर लड़की अब डाक्टर बन चुकी है. उसे इसलिए ज्यादा समस्या नहीं आई, क्योंकि वहां पर और थाईलैंड जैसी जगहों पर लड़के भी लड़कियों जैसे ही दिखते हैं, इसलिए सब से घुलनामिलना आसान होता है.

इस के अलावा आज 100 से भी ज्यादा ट्रांसजैंडर लड़कियां अपने पैरों पर खड़ी हैं, जिन में कलाकार, समाजसेवी और मोटिवेशनल स्पीकर शामिल हैं.

दरअसल, मातापिता अगर ट्रांसजैंडर बच्चे के साथ ‘पिलर’ बन कर खड़े होते हैं, तो वे भी बहुतकुछ कर सकते हैं. किन्नर 2 तरह के होते हैं, कुछ जन्म से तो कुछ बाद में अपना सैक्स चेंज कराते हैं. यह कोई बीमारी नहीं होती. मांबाप के स्वीकारने से सड़कों पर किन्नरों का भीख मांगना, अनजान लोगों से सड़क पर सैक्स करना कम होगा. मातापिता केवल बच्चे को अपना लें, बस यही काफी होगा.

transg

आप के इस सफर में मांबाप का रोल कैसा रहा है?

मेरे परिवार में मां से ज्यादा पिता और बहन का सहयोग रहा है. भाई और मां भी केयरिंग हैं. जब मुझे कोरोना हुआ था, तो उन्होंने मेरा बहुत ध्यान रखा था.

सैक्स चेंज की भावना आप के मन में कैसे आई और इस के बाद क्याक्या एहतियात बरतने की जरूरत होती है?

बचपन में 3 साल की उम्र से ही ऐसी भावना रही है, क्योंकि स्कूल में मुझे डौल बनाया गया था और मुझे आसपास की लड़कियों के साथ उठनाबैठना अच्छा लगता था. इस के अलावा बचपन में मुझे किसी ने गाना गाने को कहा और मैं ने ‘लैला ओ लैला…’ गाया.

दरअसल, मुझे ग्लैमर और ऐक्टिंग छोटी उम्र से पसंद था, जिस में जीनत अमान, परवीन बौबी, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित वगैरह हीरोइनों को फिल्मों में देखना अच्छा लगता था. जब बड़ी हुई तो लगा कि मैं भी इन की तरह परदे पर चूड़ियां पहन कर डांस करूं. घर पर भी मैं ऐसा ही गाना चला कर डांस किया करती थी.

बड़ी होने पर फिल्म हीरोइन साधना के मशहूर ‘साधना कट’ बाल रखे, जिस पर मांबाप ने एतराज किया और लड़कों की तरह चलनेफिरने की हिदायत दी. मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, क्योंकि मैं अंदर से लड़की थी.

फिर पिता ने मुंबई भेजा. वहां मैं ने काम के साथ पढ़ाई की और दिल्ली आ गई. इस के बाद सैक्स चेंज कराया और सब ठीक हो गया.

सैक्स चेंज के दौरान 2 साल तक हार्मोन लेना पड़ा, क्योंकि हार्मोन पूरे शरीर को बदल देता है. इस का असर किडनी, लिवर वगैरह पर पड़ता है. हर महीने शरीर और हार्मोन का टैस्ट कराना पड़ता है. कई बार सैक्स चेंज के दौरान मौत भी हो जाती है, इसलिए डाक्टर की सलाह के मुताबिक ही सैक्स चेंज के लिए जाएं और उन के हिसाब से दवाएं लें.

naj

आप कितनी फैशनेबल हैं? आप की आगे की क्या योजनाएं हैं?

मैं एक ड्रैस डिजाइनर हूं और अपनी ड्रैस खुद डिजाइन करती हूं. मैं सलवारकमीज पहनती हूं और शो के हिसाब से गाउन या शौर्ट ड्रैस पहनती हूं.

मुझे बहुत दुख होता है, जब मैं सुनती हूं कि किसी लड़की का उस की ड्रैस की वजह से रेप हुआ है. कोई भी ड्रैस एक पहनावा है और उसे कोई भी लड़की अपने हिसाब से पहन सकती है. गलत सोच वाले मर्दों और लड़कों को बचपन से लड़कियों की इज्जत करना सीखने की जरूरत है.

औस्ट्रेलिया कभी नहीं भूलेगा भारतीय टीम का ‘चैंपियन

मैं ने अपनी प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट्स का भी एक कोर्स रखने के बारे में सोचा है, ताकि वे अपना बचाव खुद कर सकें. आगे मैं एक एनजीओ खोल कर उस में भी मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग और लड़कियों को ग्रूमिंग कर आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा रखती हूं.

आप लोगों को क्या मैसेज देना चाहती हैं?

मेरा सभी परिवारों, समाज और महिलाओं से कहना चाहती हूं कि ट्रांसजैंडर को अपनाएं, उन्हें पढ़ाएं. वे भी सब के साथ मिल कर अच्छा काम कर सकती हैं. अभी ‘मेक इन इंडिया’ के स्लोगन से भी ज्यादा ‘एमपावर इंडिया’ का स्लोगन होना चाहिए, क्योंकि महिलाओं के पढ़ने और आत्मनिर्भर होने से पूरा देश आगे बढ़ेगा.

अंत: क्या मंगल पांडे का अंत सिर्फ मौत रहा?

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें