आज का इंसान: भाग 1

‘‘किसी के भी चरित्र के बारे में सहीसही अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल काम है. चेहरे पर एक और चेहरा लगाए आजकल हर इंसान बहुरूपिया नजर आता है. अंदर कुछ बाहर कुछ. इंसान को पहचान पाना आसान नहीं है.’’

विजय के इन शब्दों पर मैं हैरान रह गया था. विजय को इंसान की पहचान नहीं हो पा रही यही वाक्य मैं समझ नहीं पाया था. विजय तो कहता था कि चाल देख कर मैं इंसान का चरित्र पहचान सकता हूं. सिर्फ 10 मिनट किसी से बात करूं तो सामने वाले का आरपार सब समझ लूं. नजर देख कर किसी की नियत भांप जाने वाला इंसान यह कैसे कहने लगा कि उस से इंसान की पहचान नहीं हो पा रही.

मुझे तो यह सुन कर अच्छा नहीं लगा था कि हमारा पारखी हार मान कर बैठने वाला है वरना कहीं नई जगह जाते. नया रिश्ता बनता या नए संबंध बनाने होते तो हम विजय को साथ ले जाते थे. इंसान की बड़ी परख जो है विजय को और वास्तव में इंसान वैसा ही निकलता भी था जैसा विजय बताता था.

ये भी पढ़ें- पानी : रमन ने कैसे दिया जवाब

‘‘आज का इंसान बहुत बड़ा अभिनेता होता जा रहा है, हर पल अभिनय करना ही जिस का चरित्र हो उस का वास्तविक रूप नजर आएगा भी कैसे. अपने सहज रूप में कोई है कहां. एक ही व्यक्ति तुम से मिलेगा तो राम लगेगा, मुझ से मिलेगा तो श्याम बन कर मिलेगा. मतलब होगा तो तुम्हारे पैरों के नीचे बिछ जाएगा, मतलब निकल जाएगा तो तुम्हारे पास से यों निकल जाएगा जैसे जानता ही नहीं. एक ही इंसान के चरित्र के इतने ज्यादा पहलू तो कैसे पहचाने कोई, और कैसे अपने दायित्व का निर्वाह करे कोई?’’

‘‘क्या हुआ? किसी ने कुछ चालाकी की है क्या तुम्हारे साथ?’’

‘‘मुझ से चालाकी कर के कोई मेरा क्या बिगाड़ लेगा. भविष्य के लिए उस ने अपना ही रास्ता बंद कर लिया है. सवाल चालाकी का नहीं बल्कि यह है कि दूसरी बार जरूरत पड़ेगी तो मेरे पास किस मुंह से आएगा जबकि मेरे जैसा इंसान अपनी जेब से पैसे खर्च कर के भी सामने वाले की मदद करने को तैयार रहता है. बदले में मैं किसी से क्या चाहता हूं…कोई प्यार से बात कर ले या नजर आने पर हाथ भर हिला दे बस. क्या मुसकरा भर देना भी बहुत महंगा होता है जो किसी का हाथ ही तंग पड़ जाए?’’

‘‘किस की बात कर रहे हो तुम?’’

‘‘सुनयना की. मेरे साथ आफिस में है. 4-5 महीने पहले ही दिल्ली से ट्रांसफर हो कर आई थी. उस का घर भी मेरे घर के पास ही है. नयानया घर बसा है यही सोच कर हम पतिपत्नी देखभाल करते रहे. उस का पति भी जब मिलता बड़े प्यार से मिलता. एक सुबह आया और कहने लगा कि उस की मां बीमार है इसलिए उसे कुछ दिन छुट्टी ले कर घर जाना पड़ेगा, पीछे से सुनयना अकेली होगी, हम जरा खयाल रखें. हम ने कहा कोई बात नहीं. अकेली जान है हम ही खिलापिला दिया करेंगे.

‘‘मेरी श्रीमती ने तो उसे बच्ची ही मान लिया. 10-15 दिन बीते तो पता चला सुनयना का पांव भारी है. श्रीमती लेडी डाक्टर के पास भी ले गईं. हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई. नाश्ते का सामान भी हमारे ही घर से जाने लगा. अकेली लड़की कहीं भूखी ही न सो जाए… रात को रोटी भी हम ही खिलाते. महीना भर बीत गया, उस का पति वापस नहीं आया.

‘‘ ‘अब इस के पति को आ जाना चाहिए. उधर मां बीमार है इधर पत्नी भी अस्वस्थ रहने लगी है. इन्हें चाहिए पूरा परिवार एकसाथ रहे. ऐसी कौन सी कंपनी है जो 2-2 महीने की छुट्टी देती है…क्या इस के पति को नौकरी नहीं करनी है जो अपनी मां के पास ही जा कर बैठ गया है.’

ये भी पढ़ें- मां: आखिर मां तो मां ही होती है

‘‘मेरी पत्नी ने जरा सा संशय जताया. पत्नी के मां बनने की खबर पर भी जो इंसान उसे देखने तक नहीं आया वह कैसा इंसान है? इस परदेस में उस ने इसे हमारे सहारे अकेले छोड़ रखा है यही सोच कर मैं भी कभीकभी पूछ लिया करता, ‘सुनयना, गिरीश का फोन तो आता रहता है न. भई, एक बार आ कर तुम से मिल तो जाता. उसे जरा भी तुम्हारी चिंता नहीं है… और उस की नौकरी का क्या हुआ?’

‘‘2 महीने बीततेबीतते लेडी डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड कर बच्चे की जांच करने को कहा. श्रीमती 3-4 घंटे उस के साथ बंधी रहीं. पता चला बच्चा ठीक से बढ़ नहीं रहा. 10 दिन बाद दोबारा देखेंगे तब तक उस का बोरियाबिस्तर सब हमारे घर आ गया. सुनयना का रोनाधोना चालू हुआ जिस पर उस के पति पर हमें और भी क्रोध आता. क्या उसे अपनी पत्नी की चिंता ही नहीं. मैं सुनयना से उस के पति का फोन नंबर मांगता तो वह कहती, उस की घरेलू समस्या है, हमें बीच में नहीं पड़ना चाहिए. वास्तव में सुनयना के सासससुर यहां आ कर उन के साथ रहना ही नहीं चाहते जिस वजह से बेटा पत्नी को छोड़ उन की सेवा में व्यस्त है.

मैंने शो के लिए बुनियादी फिटनेस प्रशिक्षण लिया: सोनाली सेहगल

सोनाली सेहगल फिलहाल विक्रम भट्ट के आगामी वेब शो, ‘अनामिका’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें सनी लियोन भी हैं. सोनाली श्रृंखला में एक प्रशिक्षित हत्यारे की भूमिका निभाती हैं. यह शो अभिनेत्री के लिए खास है क्योंकि यह पहला प्रोजेक्ट है जहां वह एक्शन सीक्वेंस करती हुई नजर आएंगी.

भूमिका के लिए अपनी तैयारी और नई तकनीकों के बारे में बात करते हुए, सोनाली कहती है, “मैं एक प्रशिक्षित हत्यारे रिया की भूमिका निभा रही हू. वह बेहद तेज और बुद्धिमान है. शो में बहुत सारे रनिंग, फाइट और शूटिंग सीक्वेंस हैं. इसलिए मैंने बंदूक चलाने का प्रशिक्षण लिया जहां मैंने सीखा कि बंदूक कैसे पकड़नी है और इसका उपयोग कैसे करना है. मैंने शो के लिए बुनियादी फिटनेस प्रशिक्षण लिया. इसके अलावा, संयोग से मैं शो से पहले दक्षिण की यात्रा कर रही थी और एक मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना चाहती थी इसलिए मैंने कलारीपयट्टू सीखा. यह निश्चित रूप से शूटिंग के दौरान काम आया क्योंकि किसी भी मार्शल आर्ट फॉर्म में आपको सही मुद्रा और सही बॉडी लैंग्वेज मिलती है.”

ये भी पढ़ें- बिना शादी के साथ रहेंगे Eijaz Khan और Pavitra Punia?

एक्शन सीन के बारे में अधिक बात करते हुए, वह कहती हैं, फाइट सीन के लिए, हमारे पास सेट पर प्रशिक्षक थे और किसी भी सीन से पहले, सभी के साथ रिहर्सल होती थी. सनी और मैंने इसे बार-बार दोहराया. प्रशिक्षण पूर्ण पेशेवर मार्गदर्शक और पर्यवेक्षण के तहत हुआ. चूंकि मैं अपने ट्रेनर सौरव राठौर के साथ MMA और कैलिसथनिक्स भी करती हूं, जिसमें ढेर सारे जंप, बॉडी रोल और बॉडी ट्रेनिंग शामिल है, जो कि मेरे हिस्से की शूटिंग के दौरान काम आया. ”

ये भी पढ़ें- गोपी बहू ने ट्रोलर्स को ऐसे सिखाया सबक, कहा ‘मैं ऐसे जलने वाले लोगों को बरनॉल देना चाहती हूं’

अभिनेत्री को अपने साइज जीरो होने का विश्वास नहीं होता, वह फिट रहना पसंद करती है. लॉकडाउन के दौरान भी, मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं काम करूं और फिट रहूं. लेकिन मैं ऐसी कोई व्यक्ति नहीं हूं, जो एक बॉडी टाइप होने के बारे में बहुत सख्त है. क्योंकि मेरे लिए, सभी आकार सुंदर हैं. मैंने अपना वजन बढ़ा लिया क्योंकि मैं सब कुछ खाती हुं, लेकिन मैं कसरत भी करती हूं. इस भूमिका के लिए मुझे पतला दिखना था क्योंकि एक हत्यारे के रूप में आप भारी नहीं हो सकते. मुझे दुबला और फुर्तीला होना पड़ा, सोनाली कहती है.

बिना शादी के साथ रहेंगे Eijaz Khan और Pavitra Punia?

बिग बॉस 14 के चर्चित कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया घर में अपने लवलाइफ के कारण सुर्खियों में छाए रहे. शो से बाहर आने के बाद भी दोनों का प्यार बरकरारा रहा. और खबर ये भी आ रही थी कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं.

तो अब खबर ये आ रही है कि कपल शादी से पहले ही एक साथ रहने की तैयारी में हैं. जी हां, मिली जानकारी के अनुसार,  पवित्रा पुनिया और एजाज खान शादी से पहले ही साथ रहने की प्लानिंग में है. इसकी वजह ये है कि ये दोनों एक-दूसरे को शादी से पहले पूरा वक्त देना चाहते हैं और एक-दूसरे को अच्छे से समझना चाहते है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: अनुपमा की जिंदगी में होगी इस नए शख्स की एंट्री! क्या करेगा वनराज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

 

खबरों के अनुसार,  दोनों एक-दूसरे को वक्त देना चाहते हैं और अच्छे से समझना चाहते हैं. इसलिए साथ रहने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि एजाज खान और पवित्रा पुनिया एक साथ अगले महीने तक शिफ्ट हो सकते हैं, दोनों अपना घर एक साथ शेयर करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

बता दें कि बिग बौस 14 में जब पवित्रा पुनिया और एजाज खान ने एंट्री की थी तो ये एक दूसरे को खास पसंद नहीं करते थे. के घर में इन दोनों के बीच काफी लड़ाईयां भी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली Nach Baliye 10 में पति संग लगाएंगी ठुमके? पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

 

एजाज खान ने पहले दिन ही कह दिया था कि वो घर में प्यार का एंगल बनाने के लिए नहीं आए हैं. तो दूसरी तरफ  पवित्रा पुनिया ने कहा था कि अगर उन्हें कोई अच्छा इंसान मिलता है तो वो अफेयर की सोच सकती हैं. एजाज खान ने नेशनल टीवी पर ‘नागिन’ एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था.

Anupamaa: अनुपमा की जिंदगी में होगी इस नए शख्स की एंट्री! क्या करेगा वनराज

स्टार प्लस का फेमस सीरियल अनुपमा (Anupama) में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्‍ट देखने को मिल रहा है. कहानी एक नया मोड़ ले रही है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि शाह हाउस में समर की हरकतों से हर कोई दुखी है.

तो वहीं वनराज भी अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया और घरवालों के सामने अपने हक की बात करते हुए दिखाई दिया. वनराज अपने संघर्षो के बारे में घरवालों से  बताता है, जिससे घर के सदस्य काफी इमोशनल हो जाते हैं.

 

वनराज कहता है कि उसने इस घर को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और आज उसके बच्चे कह रह है कि यह घर मेरा नहीं है. वह आगे ये भी कहता है कि मैंने जीवन में एक गलती की, शादीशुदा होते हुए भी मैंने काव्या से प्यार किया. और मुझे इसके लिए हमेशा सजा मिलती रहेगी?

ये भी पढ़ें- Pooja Gaur के नए शो ‘प्रतिज्ञा 2’ के लिए एक्स बॉयफ्रेंड राज अरोड़ा ने दी बधाई, शेयर किया पोस्ट

 

ये सारी बातें कहते हुए वनराज भी इमोशनल हो जाता है. आखिरी में उसने सबको फैसला सुना देता है कि उसने बहुत मेहनत से ये घर बनाया है, वो इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएगा और काव्‍या भी उसके साथ इसी घर में रहेगी.

तो उधर काव्या ये बात सुनकर काफी खुश होती है. और वह वनराज को अनुपमा के खिलाफ भड़काती है. वो कहती है कि ये घर अनुपमा के नाम से है और अगर कोई अनुपमा की लाइफ में आता है तो बापूजी उसकी शादी कर देंगे और तुम्हें घर से निकाल देंगे. वनराज इन बातों को सुनकर अनुपमा से अपने घर लेने का फैसला करता है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupamaa (@anupamaa_show1)

 

खबर ये भी आ रही है कि सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में अब अनुपमा की जिंदगी में एक नए शख्‍स की एंट्री होने वाली है. और ये शख्स अनुपमा का प्रेमी है.

ये भी पढ़ें- मां बनने के बाद बदला अनुष्का शर्मा का लुक, देखें Viral Photo

ऐसे में जब उस शख्स को अनुपमा की सच्चाई पता चलती है, तो वह अनुपमा को स्वीकार करने और उसके करियर में उसकी मदद करने का फैसला करता है. अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्‍प होगा कि क्या अनुपमा अपनी प्रेमी को स्वीकार करेगी?

Crime Story: अपनों की दुश्मनी

Crime Story: अपनों की दुश्मनी- भाग 1

सौजन्य- सत्यकथा

नीरज को पड़ोस में रहने वाले गहरे दोस्त विजय की बहन कोमल से प्यार हो गया तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. इस से कोमल के भाई विजय के दिल में इंतकाम की ऐसी आग भड़की कि…

उस दिन तारीख थी पहली जनवरी, 2021. नए साल का पहला दिन होने की वजह से लोग अपनेअपने अंदाज में सेलीब्रेशन में जुटे थे. पानीपत की बधावा राम कालोनी की रहने वाली कोमल वर्मा भी नए साल के सेलीब्रेशन की तैयारी में जुटी थी.

कोमल के सासससुर और जेठजेठानी उस का हाथ बंटा रहे थे. काम करतेकरते कोमल की नजर बारबार मुख्यद्वार की ओर चली जाती थी. वह पति नीरज के आने की बाट जोह रही थीं.

कोमल मन ही मन सोच रही थी, ‘अपनीअपनी ड्यूटी से जेठजी और ससुर घर आ गए, ये (नीरज) ही घर नहीं लौटे. आज तो जल्दी घर आने के लिए कह गए थे. कितने लापरवाह हो गए हैं, न ही काल कर के बताया कहां हैं.’

कोमल ने कई बार नीरज का फोन नंबर डायल किया, लेकिन फोन हर बार स्विच्ड औफ मिला. उस समय रात के करीब साढ़े 9 बज रहे थे. नीरज घर लौटने में कभी इतनी देर नहीं करता था. कोमल परेशान थी.

परेशान कोमल कमरे से निकली और ससुर के कमरे में जा कर उन्हें पूरी बात बताई तो वह भी परेशान हो गए. उन्होंने भी अपने फोन से नीरज के मोबाइल पर काल की तो उस का फोन बंद था.

पिता विकासचंद ने बड़े बेटे जगदीश को उस का पता लगाने के लिए भेजा. जगदीश बाइक ले कर अकेला ही भाई को ढूंढने निकल गया. उस समय रात के करीब 10 बज रहे थे.

वह घर से 500 मीटर दूर गया होगा, तभी भावना चौक मोड़ पर सड़क के बीच खून में डूबे एक युवक को देख जगदीश रुक गया. वह युवक उस का छोटा भाई नीरज था और उस की मौत हो चुकी थी.

पल भर के लिए जगदीश के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया. बाइक से नीचे उतर कर वह भाई की लाश से लिपट गया और जोरजोर से चीखनेचिल्लाने लगा. जब थोड़ी देर बाद वह सामान्य हुआ तो फोन कर के पूरी बात पापा को बता दी. जगदीश के मुंह से नीरज की मौत की बात सुन कर पिता के हाथ से मोबाइल गिरतेगिरते बचा.

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन ने खोली एडल्ट फिल्मों की राह: भाग 1

बदहवास विकासचंद के मुंह से एक ही शब्द निकला,  ‘हाय! मेरे साथ इतना बड़ा अनर्थ क्यों हो गया?’ वह सिर पर हाथ रख फफकफफक कर रोने लगे.

अचानक विकासचंद को रोता देख घर वाले घबरा गए. आखिर ऐसा क्या हुआ जो वह दहाड़ मार कर रोने लगे. कोमल ने फोन उठा कर देखा तो पता चला काल उस के जेठ जगदीश ने की थी. कोमल ने जेठ को फोन मिला कर पूछा कि आप ने पापाजी से ऐसा क्या कह दिया तो उस ने कोमल को सब बता दिया.

जेठ की बात सुन कर कोमल जैसे काठ हो गई. उस के हाथ से फोन छूट कर फर्श पर जा गिरा. वह बदहवास हो कर गिर पड़ी और बेहोश हो गई. थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तो दहाड़ मारमार कर रोने लगी.

जवान बेटे की मौत की खबर सुन कर विकासचंद इतना साहस नहीं जुटा पाए कि बेटे की लाश तक जा सकें. घर में कोहराम मच गया था. अचानक रोनेचिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी जुट गए.

जब उन्होंने नीरज की हत्या की बात सुनी तो वे भी दंग रह गए. पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां जगदीश भाई की लाश के पास बैठा रो रहा था.

पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोलरूम को दे दी. घटना बधावा राम कालोनी के पास घटी थी. यह इलाका सिटी थाने में आता था. इसलिए कंट्रोलरूम ने घटना की सूचना वायरलैस के जरिए सिटी थाने को दे दी.

सूचना मिलते ही थानाप्रभारी योगेश कटारिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. रात होने के बावजूद वहां काफी लोग जुट गए थे. थानाप्रभारी कटारिया ने लाश का निरीक्षण किया. हत्यारों ने नीरज के सीने और पेट में ताबड़तोड़ चाकू घोंप कर बड़ी बेरहमी से उस का कत्ल किया था.

जब थानाप्रभारी ने जगदीश से नीरज की किसी से दुश्मनी की बात पूछी तो वह चीखता हुआ बोला, ‘‘मेरे भाई को उन के सालों ने ही मार डाला. हमें जिस बात का डर था आखिरकार वहीं हुआ. भाई की सुरक्षा के लिए थाने में कई बार एप्लीकेशन भी दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अगर काररवाई हुई होती तो आज मेरा भाई जिंदा होता.’’ कह कर जगदीश रोने लगा.

बहरहाल, थानाप्रभारी योगेश कटारिया ने जगदीश की पूरी बात सुनी. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त काररवाई का आश्वासन दिया और इस की सूचना डीएसपी वीरेंद्र सैनी, एसपी और एसएसपी को दे दी.

ये भी पढ़ें- Crime Story: रिश्तों से बड़ी मोहब्बत

सूचना मिलने के बाद आला अफसर मौके पर पहुंच गए. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाप्रभारी कटारिया ने फटाफट लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दी.

उस के बाद नीरज के भाई जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के साले विजय उर्फ छोटा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर के आगे की काररवाई शुरू कर दी. पुलिस को सारी काररवाई करतेकरते रात के 2 बज गए थे.

नए साल के पहले दिन ने ही विकासचंद वर्मा की खुशियों में ग्रहण लगा दिया था. कुछ क्षण पहले तक जहां घर वालों की खिलखिलाहट से घर गुलजार था, वहां पल भर में मातम छा गया था.

नीरज की मौत के गम में सब का बुरा हाल था. कोमल की आंखें रोरो कर सूज गई थीं. दोनों ने डेढ़ साल पहले ही लव मैरिज की थी. जिस दिन कोमल के साथ नीरज की शादी हुई थी, उसी दिन उस के भाई विजय ने नीरज को शहर छोड़ देने की धमकी दी थी. ऐसा न करने पर उस बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी.

खैर, मुकदमा दर्ज कर के पुलिस नीरज के कातिलों की सुरागरसी में जुट गई. घटनास्थल से थोड़ी दूर एक गली में एक घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. फुटेज में मुंह ढंके 2 युवक तेजी से घटनास्थल से गली की ओर भागते दिख रहे थे.

उस फुटेज में भाग रहे युवकों की जब पुलिस ने जगदीश से शिनाख्त कराई तो वह पहचान गया. उन दोनों युवकों में से एक विजय उर्फ छोटा था, जबकि दूसरा उस का ममेरा भाई पवन था. दोनों ही विजय नगर के रहने वाले थे.

3 जनवरी, 2021 की सुबहसुबह सीआईए-2 सतीश कुमार वत्स के नेतृत्व में सिटी थाने की पुलिस ने विजय नगर में पवन और विजय के घर पर दबिश दे कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने ले आई.

थाने ला कर पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की तो विजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पूछताछ में उस ने पुलिस को बताया, ‘‘वह और नीरज पड़ोसी थे. दोनों ही पचरंगा बाजार में हैंडलूम पर काम करते थे. नीरज ने विश्वासघात कर मेरी बहन कोमल से प्रेम विवाह कर लिया था.

‘‘कहता था उस का जीजा लगता है. यह बात कांटे की तरह मेरे सीने में चुभती थी. मैं ने उसे शहर छोड़ने के लिए कहा था लेकिन दोनों ने शहर नहीं छोड़ा. इस से समाज और दोस्तों में हमारी बदनामी हो रही थी, इसलिए मैं ने यह कदम उठाया और उसे मार डाला. मुझे इस का कोई मलाल नहीं है.’’

विस्तार से पूछने के बाद इस हत्याकांड की पूरी कहानी इस तरह सामने आई—

23 वर्षीय नीरज वर्मा मूलरूप से पानीपत के सिटी थाने के बधावा राम नगर मोहल्ले में परिवार के साथ रहता था. नीरज विकासचंद का दूसरे नंबर का बेटा था. नीरज से बड़ा जगदीश और उस से छोटी एक बेटी थी.  दोनों बेटे अपनी काबिलियत के बल पर अपने पैरों पर खड़े थे. विकासचंद को अपने दोनों बेटों पर बहुत नाज था. उन की एक आवाज पर दोनों बेटे तैयार खड़े रहते थे.

ये भी पढ़ें- Crime- सीसीटीवी: ‘अपराध’ कोई देख रहा है!

शिवाकांत विकासचंद के पड़ोसी थे. दोनों पड़ोसियों में गहरी छनती थी. दोनों परिवारों का एकदूसरे के घरों में आनाजाना था. दोनों ही परिवार एकदूसरे के सुखदुख में एकदूसरे की मदद करते थे. लगता ही नहीं था कि 2 अलगअलग परिवार हैं.

अगले भाग में पढ़ें- कोमल घर से अचानक गायब हो गई

Crime Story: अपनों की दुश्मनी- भाग 2

सौजन्य- सत्यकथा

शिवाकांत एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे. उन के परिवार में कुल 5 सदस्य थे. पतिपत्नी और 3 बच्चे. 2 बेटे और एक बेटी. बेटों में सब से बड़ा विजय था. फिर बेटी कोमल, उस से छोटा एक और बेटा.

शिवाकांत का बड़ा बेटा विजय और विकासचंद का मझला बेटा नीरज दोनों हमउम्र थे. एकदूसरे के घर आतेजाते दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी. उठनाबैठना, खेलनाकूदना और पढ़नालिखना सब साथसाथ होता था. दोनों परिवार एकदूसरे के बच्चों पर, उन की दोस्ती पर फख्र करते थे.

आहिस्ताआहिस्ता कोमल बचपन को पीछे छोड़ जवानी की दहलीज पर आ खड़ी हुई थी. कोमल के दमकते चेहरे और महकते बदन की खुशबू से नीरज पिघल गया था.

रेशमी जुल्फों वाली खूबसूरत कोमल की मोहिनी सूरत उस के दिल में घर कर गई थी. कोमल भी छिपछिप कर नीरज को प्रेमिल नजरों से देखती थी.

कोमल नीरज को दिल की गहराई से प्यार करने लगी थी. प्यार की आग दोनों दिलों में सुलग रही थी. बस, थोड़ी सी हवा मिलने की जरूरत थी ताकि दोनों अपने प्यार का इजहार कर सकें.

एक दिन मौका देख कर दोनों ने अपने दिलों का हाल एकदूसरे के सामने बयान कर दिया. उस दिन के बाद से दोनों की दुनिया ही बदल गई. आलम यह हो गया था कि एकदूसरे को देखे बिना पल भर जीने की कल्पना नहीं कर सकते थे. किसी न किसी बहाने दोनों मिल ही लेते थे.

नीरज और कोमल दोनों की मोहब्बत जवां हो रही थी. प्रेम के रथ पर सवार दोनों भविष्य की कल्पनाओं में रमे हुए थे. एक दिन दोपहर का वक्त था. नीरज कोमल के भाई विजय से मिलने उस के घर आया.

इत्तफाक से उस समय घर पर न तो विजय था और न ही उस के पापा. घर पर कोमल की मां और कोमल थी. नीरज को देख कर कोमल का चेहरा खिल उठा तो नीरज के होंठों पर भी मुसकान उतर आई.

नीरज ने कोमल से विजय के बारे में पूछा तो उस ने जवाब दिया ‘नहीं हैं’. यह सुन कर नीरज को बड़ी तसल्ली हुई कि आज वह कोमल से दिल खोल कर प्यारभरी बातें करेगा. कोमल की मां ने बेटी और नीरज को बात करते देखा तो वहां से उठ कर घर के कामों में जुट गई.

ये भी पढ़ें- Crime Story- रंगीन सपनों का जहर  

वह जानती थी कि दोनों भले ही जवान हो गए हैं लेकिन उन के बीच के रिश्ते एकदम पाकसाफ हैं. उन्हें क्या पता था कि उन की बेटी उन की पीठ पीछे नीरज संग इश्क लड़ा रही है.

कोमल ने कमरे का दरवाजा भिड़ा दिया. कमरे में उन दोनों के अलावा कोई नहीं था. कोमल की गोरी कलाइयों को नीरज अपने हाथों में लिए उस की आंखों में आंखें डाले उसे एकटक देख रहा था. तभी कोमल बोली, ‘‘ऐसे क्या देख रहे हो?’’

‘‘एकदम चुप रहो, कुछ मत कहो, इन झील सी आंखों में आज उतर जाने दो मुझे.’’ नीरज ने जवाब दिया.

‘‘ऐसे ही देखना है तो मुझ से शादी क्यों नहीं कर लेते?’’ वह बोली.

‘‘वह भी कर लूंगा. थोड़ा और सब्र करो.’’ नीरज ने कहा.

‘‘सब्र ही तो नहीं होता मुझ से अब. तुम्हारी दूरियां मुझ से बरदाश्त नहीं होतीं. रात को बिस्तर पर जाती हूं तो तुम्हारी यादें मुझे सोने नहीं देतीं, नश्तर बन कर दिल में चुभती हैं.’’

‘‘कुछ ऐसा ही मेरा भी हाल है लेकिन मैं चाहता हूं तुम्हें तुम्हारे घर से विदा करा कर ले जाऊं.’’

‘‘तब तो तुम्हारे सपने धरे के धरे रह जाएंगे.’’

‘‘क्यों?’’

‘‘तुम तो जानते हो हमारे घर वाले इस रिश्ते के लिए कभी भी राजी नहीं होंगे.’’ कोमल बोली.

‘‘क्यों राजी नहीं होंगे? आखिर क्या कमी है मुझ में?’’ नीरज की बात सुन कर कोमल उदास हो गई.

‘‘ऐसे भी नादान नहीं हो तुम. क्या तुम नहीं जानते कि हमारे घर वाले जातपात को ले कर कितने संजीदा हैं. हम दोनों की जाति अलग हैं. पापा और भैया इस रिश्ते के लिए कभी तैयार नहीं होंगे.’’

‘‘मैं तुम से वादा करता हूं कोमल कि मैं तुम्हें अपना जीवनसाथी बना कर रहूंगा. हमें एक होने से कोई नहीं रोक सकता. यह मेरा तुम से वादा है.’’

इस के बाद दोनों घंटों प्यारभरी बातें करते रहे. फिर नीरज कोमल से साथसाथ जीनेमरने की कसमें खा कर अपने घर वापस लौट आया, कोमल भी अपनी मां के पास दूसरे कमरे में चली आई. उस समय वह बहुत खुश थी.

ये भी पढ़ें- Crime Story: लालच में पार की सारी हदें- भाग 4

धीरेधीरे नीरज और कोमल के प्यार के चर्चे पूरी कालोनी में फैल गए. यह बात कोमल के भाई विजय तक पहुंची तो वह नीरज पर भड़क उठा.

उसे नीरज से ऐसी उम्मीद कतई नहीं थी कि वह दोस्ती की आड़ में विश्वासघात करेगा. उस दिन से विजय ने नीरज पर नजरें गड़ा दीं कि वह कब उस के घर आता है, कब बहन से मिलता है. वह उसे रंगेहाथ पकड़ना चाहता था.

विजय के रवैए से नीरज को लगा कि विजय उस के प्यार के बारे में जान चुका है. यह बात नीरज ने कोमल को बताई और उसे सावधान भी कर दिया. उस दिन के बाद से कोमल और नीरज दोनों सब की नजरों से बच कर मिलने लगे.

विजय के साथसाथ उस के मांबाप को भी दोनों पर शक हो गया था. शिवाकांत ने सोचा कि इस से पहले कि कोई ऊंचनीच हो जाए, उन्हें ठोस कदम उठाना होगा.

चूंकि विजय और नीरज दोनों के परिवार पड़ोसी थे और उन में संबंध भी गहरे थे. लेकिन नीरज के कारण उन के रिश्तों में खटास आ गई थी. नीरज के पिता विकासचंद बेटे की करतूत से शर्मसार थे. नीरज और कोमल के प्यार के रिश्ते ने दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी की दीवार खड़ी कर दी थी.

विजय के पिता शिवाकांत सुलझे हुए सिद्धांतवादी इंसान थे. समझदारी का परिचय देते हुए उन्होंने वहां से हटना ही मुनासिब समझा. उन्होंने वहां का मकान छोड़ दिया और परिवार सहित विजय नगर में आ कर रहने लगे. विजय भी यही चाहता था कि नीरज की परछाईं कोमल पर न पड़े.

पिता के फैसले से विजय बहुत खुश था. खुश इसलिए कि अब वह नीरज से खुल कर इंतकाम ले सकता था. क्योंकि नीरज की वजह से उस के परिवार की मोहल्ले में बदनामी हुई थी. बात घटना से 3 महीने पहले की है. कोमल घर से अचानक गायब हो गई. विजय को पूरा शक था कि कोमल को नीरज ही भगा ले गया है.

ये भी पढ़ें- Crime Story: लालच में पार की सारी हदें- भाग 3

अगले भाग में पढ़ें- नीरज ने कोमल से कोर्टमैरिज कर ली

Crime Story: अपनों की दुश्मनी- भाग 3

सौजन्य- सत्यकथा

विजय नीरज की तलाश में जुटा तो नीरज अपने घर पर ही मिल गया लेकिन कोमल वहां नहीं मिली. इस पर उस ने नीरज से पूछा कि उस की बहन को कहां छिपा कर रखा है, बता दे नहीं तो इस का अंजाम बहुत बुरा होगा. नीरज ने उस से साफ शब्दों में कह दिया कि न तो वह कोमल के बारे में जानता है और न ही उसे कहीं छिपाया है. उस से जो बन पड़े, कर ले. वह गीदड़भभकियों से डरने वाला नहीं है. उस के बाद विजय वहां से वापस घर लौट आया.

नीरज ने विजय से झूठ बोला था. जबकि उस ने कोमल को अपने घर में ही छिपा कर रखा था. उस के घर वालों को पता था कि कोमल और नीरज एकदूसरे से प्रेम करते हैं. उन्होंने नीरज को समझाया भी था कि वह जिद छोड़ दे. लेकिन नीरज ने मांबाप की बातों को दरकिनार करते हुए कह दिया कि वह कोमल से प्यार करता है और शादी भी उसी से करेगा. आखिरकार मांबाप को बेटे के सामने झुकना पड़ा.

घर वाले जानते थे कि कोमल को ज्यादा दिनों तक छिपा कर नहीं रख सकते. एक न एक दिन भेद खुल ही जाएगा. तब मामला बिगड़ सकता है.

कोमल की सुरक्षा को देखते हुए विकासचंद ने उसे हिसार में अपने एक परिचित के घर भेज दिया. इधर विजय कोमल को ढूंढता रहा, लेकिन कोमल का कहीं पता नहीं चला. इसी तरह डेढ़ महीना बीत गया.

समाज में बदमानी के डर से उस ने जानबूझ कर कोमल के गायब होने का मुकदमा दर्ज नहीं कराया था. वह जानता था कि अगर मामला पुलिस में चला गया तो इज्जत की धज्जियां उड़ जाएंगी. इसलिए उस के घर वाले अपने हिसाब से उस की तलाश करते रहे.

आखिरकार नीरज ने कोमल से कोर्टमैरिज कर ली. डेढ़ महीने बाद नवंबर, 2020 के आखिरी हफ्ते में विजय को कहीं से भनक लगी कि कोमल नीरज के साथ उस के घर में ही रह रही है. दोनों ने चंद दिनों पहले कोर्टमैरिज भी कर ली है.

ये भी पढ़ें- Crime Story: केशरबाई की खूनी प्रेम कहानी- भाग 1

खबर सौ फीसदी सच थी. नीरज और कोमल कोर्टमैरिज कर चुके थे और पतिपत्नी के रूप में रह रहे थे. विजय को यह बात बरदाश्त नहीं हुई. उस ने नीरज और कोमल दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बना ली.

अपनी योजना में विजय उर्फ छोटा ने अपने ममेरे भाई पवन को भी शामिल कर लिया. पवन अपने परिवार के साथ जावा कालोनी में रहता था.

पवन अपराधी प्रवृत्ति का था. उस के खिलाफ पानीपत के कई थानों में गंभीर अपराध के मुकदमे दर्ज थे. पुलिस के लिए वह वांछित था.

बेटी के घर छोड़ कर जाने से मांबाप दुखी थे. उन्होंने उसे उस के हाल पर छोड़ दिया. उन का तर्क था कि जब बेटी ने ही उन की पगड़ी की लाज नहीं रखी तो वह उस के लिए चिंता क्यों करें. लेकिन विजय अपनी जिद पर

अड़ा था कि कोमल और नीरज ने जो भी किया है वह माफ करने लायक नहीं है. पहले वह नीरज को रास्ते से हटाएगा फिर कोमल को उस के किए की सजा देगा.

योजना बनाने के बाद विजय ने अपना काम छोड़ दिया और नीरज की निगरानी में जुट गया कि वह घर से कब निकलता है, कहांकहां जाता है, रात में नौकरी से घर कब लौटता है. डेढ़

महीने तक विजय और पवन ने नीरज की रेकी की. जब वे पूरी तरह आश्वस्त हो गए तो नए साल के पहले दिन नीरज की हत्या की योजना बनाई ताकि विकासचंद के घर की खुशियां मातम में बदल जाएं. पहली जनवरी, 2021 की रात विजय और पवन बधावा राम कालोनी की उस गली में घात लगा कर बैठ गए, जिस से नीरज अपनी बाइक से आताजाता था.

नीरज जैसे ही कालोनी के मोड़ पर पहुंचा विजय और पवन उस की बाइक के सामने आ खड़े हुए. अचानक दोनों ने धक्का दिया तो नीरज बाइक सहित नीचे गिर गया.

दोनों उस पर टूट पड़े और चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर उस की हत्या कर दी. फिर भावना चौक गली के रास्ते भाग निकले. ज्यादा खून बहने से कुछ ही पलों में नीरज की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Crime Story: सोनू का खूनी खेल

विजय और पवन दोनों भाग कर राजाखेड़ी गांव की तरफ एक खेत में जा कर छिप गए. फिर दोनों ने शराब पी और नीरज की मौत का जश्न मनाया. नीरज की वजह से उन की बदनामी हो रही थी.

बदनामी का एक विकेट गिर गया था. अब कोमल को मौत के घाट उतारने की बारी थी, जिस के चलते परिवार ने खून के आंसू रोए थे.

इस से पहले कि दोनों अपने इस खतरनाक मकसद में कामयाब हो पाते, थानाप्रभारी योगेश कटियार ने 3 जनवरी, 2021 को सेक्टर-24 के एमजेआर स्कूल के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करा दिया. विजय को नीरज की मौत का कोई अफसोस नहीं था. अफसोस इस बात का था कि कोमल जिंदा बच गई थी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

‘दामाद जी किराए पर है’ के ट्रेलर को मिले पांच मिलियन से भी ज्यादा Views, देखें Video

भोजपुरी सिनेमा जगत के चर्चित अभिनेता यश कुमार की शीघ्र प्रदर्तशि होने वाली फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ के ट्रेलर के बाजार में आते ही पांच लाख मिलियन व्यूज मिल गए. यह अपने आप में एक बड़ा रिकार्ड है. भोजपुरी की यह पहली होगी,जिसका ट्रेलर रिलीज के महज 24 दिनों में पांच मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुकी है.

अब तक इस ट्रेलर को 5,555,060 व्यूज मिल चुके हैं.दर्शक यश की इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी की स्टार अभिनेत्री कैसे बनी नीलू शंकर सिंह

damad ji

कांट्रेक्ट मैरिज पर आधारित फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ में यश कुमार, शिविका दीवान और श्रृद्धा यादव की अहम भूमिकाएं हैं. इसमें यश कुमार का किरदार गांव के सीधे सादे परिवार के लड़के का है, जिसकी शादी उस लड़की से कर दी जाती है, जिसका लाइफ स्टाइल शहर में बिगड़ैल वाली होती है. इस किरदार में शिविका दीवान नजर आ रही हैं, जो शादी के लिए कांट्रेक्ट मैरेज के शर्त पर तैयार होती
हैं.  दोनों की शादी तो हो जाती है, लेकिन यश कुमार के साथ शिविका का व्यवहार बेहद खराब रहता है.

damad g

फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे यश उनके दिल में जगह बनाने में कामयाब होते हैं.मगर तब तक यश दूसरी शादी का फैसला कर लेते हैं. मगर क्लाइमेक्स में ऐसा कुछ होता है, जिसकी कल्पना नही की जा सकती. अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन एंड पंकज सिने इंटरटेंमेंट के बेनर तले बनी फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ के निर्देशक अजय श्रीवास्तव है.

फिल्म के निर्माता शरद श्रीवास्तव और अजय श्रीवास्तव,संगीतकार छोटे बाबा, कोरियोग्राफर रामदेवन, कैमरामैन मनोज सिंह,गायक आलोक कुमार, छोटे बाबा,प्रियंका सिंह, नीलकमल, पमिला सिंह,गीतकार अशोक कुमार दीप, राजेश मिश्रा व सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं.जबकि फिल्म में यश कुमार, शिविका दीवान, श्रद्धा यादव के साथ ऋतु पांडेय, शरद श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- कंगना रानौत के पदचिन्हों पर चल रही है ये भोजपुरी एक्ट्रेस

Pooja Gaur के नए शो ‘प्रतिज्ञा 2’ के लिए एक्स बॉयफ्रेंड राज अरोड़ा ने दी बधाई, शेयर किया पोस्ट

टीवी का मशहूर सीरियल ‘प्रतिज्ञा 2’ 15 मार्च को ऑनएयर हो चुका है. और इस सीरियल को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. ‘प्रतिज्ञा 2’ की लिड एक्ट्रेस पूजा गौर घर- घर में प्रतिज्ञा नाम से मशहूर है.

तो अब पूजा गौर के एक्स बॉयफ्रेंड राज सिंह अरोड़ा उनके शो प्रतिज्ञा 2 के लिए बधाई दी है. राज ने इसके लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जी हां, राज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पूजा के लिए एक वीडियो शेयर किया इस वीडियो में राज ने यूपी की भाषा में कहा कि, ऑल द बेस्ट पूजा गोर और बाकी टीम. फैन्स को भी राज का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja A Gor 🧿 (@poojagor)

 

तो वहीं पूजा गौर ने राज के इस वीडियो को रिपोस्ट भी किया और उन्हें थैंक्यू बोला है. बता दें कि राज और पूजा ने 2020 दिसंबर में अलग हुए. यह खबर सोशल मीडिया से मिली.

ये भी पढ़ें- गौहर खान ने तोड़ी कोरोना गाइडलाइंस, दर्ज हुआ FIR

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja A Gor 🧿 (@poojagor)

 

दरअसल पूजा गौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की.जिसमें उन्होंने लिखा कि, साल 2020 में बहुत सारे बदलावों हुए है.कुछ अच्छे और कुछ बुरे. पिछले कुछ महीनों में राज के साथ मेरे रिश्ते को लेकर कई अटकलें लगाई गई हैं. मुश्किल फैसलों में वक्त लगता है. और मैं इसके लिए बात करने से पहले कुछ वक्त लेना चाहती थी. राज और मैंने अलग होने का फैसला किया है.

मां बनने के बाद बदला अनुष्का शर्मा का लुक, देखें Viral Photo

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें