Imlie: क्या मालिनी करेगी दूसरी शादी, सेट से लीक हुई तस्वीर

स्टार प्लस का सीरियल इमली में इन दिनों नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है. तो आइए बताते है सीरियल के नए अपडेट्स के बारे में.

शो के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि आदित्य, मालिनी को इमली का सच बताना चाहता है पर चाहकर भी आदित्य ऐसा नहीं कर पा रहा है.

 

तो इस बात से आदित्य हर वक्त  गुस्से में रहता है. आदित्य के इस बदले अंदाज से मालिनी तंग आ चुकी है. और ऐसे में उसने घर छोड़ने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: खुली ओमी काका की पोल, सई से माफी मांगेगा विराट

खबर यह आ रही है कि आदित्य से अलग होने के बाद मालिनी दूसरी शादी कर लेगी. दरउसल ‘इमली’ की सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है.

और इन तस्वीरों में मालिनी यानी मयूरी देशमुख लाल जोड़े में पोज देती नजर आ रही हैं. हाल ही में मयूरी देशमुख ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं.

मयूरी देशमुख तस्वीर में रेड गोल्डन लहंगे में पोज दे रही हैं.  तस्वीर में मयूरी देशमुख अपनी ऑनस्क्रीन सास के साथ पोज दे रही हैं. कहा जा रहा है कि सीरियल में मालिनी दूसरी शादी करने वाली है.

ये भी पढ़ें- कॉलेज में हुई Imlie की रैगिंग तो मालिनी ने इस बात के लिए लगाई डांट

श्याम देहाती को यादकर फूट-फूटकर रोये खेसारी लाल यादव, पढ़ें खबर

भोजपुरी इंडस्ट्री  के मशहूर गीतकार श्याम देहाती (Shyam Dehati) का कोरोना से निधन हो गया. जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है.

सुपपस्टार खेसारी लाल यादव के श्याम देहाती खास दोस्त थे. इस खबर से खेसारी यादव एकदम टूट गए हैं. दरअसल एक्टर सोशल मीडिया पर लाइव सेशन के दौरान श्याम देहाती को यादकर फूट-फूटकर रो पड़े.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे को अपने असली साथी का है इंतजार, होनी चाहिए ये क्वालिटी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 

उन्होंने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने कहा कि इतने पैसे होने के बाद भी वे श्याम को नहीं बचा सके. खेसारी लाल यादव ने कहा वो मेरे घर से नहीं था वो लेकिन मेरे घर से भी बढ़कर थे वो. श्याम आई लव यू… मेरे भाई तुम्हारे साथ मुझे बहुत अच्छा था. तुम्हें खोने का गम बहुद दर्द दे रहा है.

ये भी पढ़ें- पवन सिंह ने तोड़ा अक्षरा सिंह का दिल, जानें क्या है पूरा मामला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 

खेसारी लाल यादव ने श्याम देहाती के फैमिली के लिए कहा कि मैं श्याम के परिवार को कुछ नहीं होने दूंगा. खेसारी ने कहा, ‘श्याम का एक बेटा और मेरी भाभी, श्याम की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं.

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे को अपने असली साथी का है इंतजार, होनी चाहिए ये क्वालिटी  

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 

उन्होंने कहा कि मैं कोशिश करूंगा कि इन दोनों को कुछ नहीं होने दूं. चाहे उसके लिए मुझे खुद को क्यों ना बेचना पड़े.

पूर्व उपमुख्यमंत्री के यहां, वंशजों के खून की होली!

लगभग 50 वर्ष तक अविभाजित छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले बड़े आदिवासी नेता, उपमुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के वंशजों के खून की होली खेली गई है.  बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार को खत्म करवा दिया और चंद घंटों में ही आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया.

प्यारेलाल कंवर मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल के मंत्रिमंडल में स्थान प्राप्त करने के पश्चात राजनीति के शिखर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए थे. कांग्रेस की राजनीति के एक महत्वपूर्ण हस्ती के रूप में उन्होंने दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री समय काल में लंबी पारी खेलने के बाद मढ़ोताल जमीन के बहुचर्चित प्रकरण में विवादित हो कर पद से इस्तीफा दिया था. इस  प्रकरण के लिए प्यारे लाल कंवर का नाम राजनीति के इतिहास में दर्ज हो चुका है.

उप मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के पुत्र, बहू और पोती की जघन्य हत्या के मामले मे  गिरफ्तार आरोपी मृतक के निकट खून के रिश्तेदार ही निकले हैं. हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.हत्या में मृतक का बड़ा भाई हरभजन, उसकी पत्नी, साला परमेश्वर, परमेश्वर का दोस्त राम प्रसाद, परमेश्वर का बड़ा भाई, उसकी नाबालिग बेटी गिरफ्तार की गईं हैं.

ये भी पढ़ें- Crime Story: राज की चाहत में

crime

 

नृशंस हत्या से  सनसनी

21 अप्रैल की सुबह सुबह यह समाचार आग की तरह छत्तीसगढ़ में फैल गया कि  उप मुख्यमंत्री रहे प्यारेलाल कंवर किए छोटे पुत्र हरीश कंवर और उसके परिवार की निर्मम हत्या हो गई है. प्यारेलाल की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे वर्तमान में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सुबह 7 बजे मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरोपी बच ना पाए. प्रथम दृष्टया ही मामला परिवारिक संपत्ति विवाद का जान पड़ रहा था. पुलिस ने जब विवेचना की तो देखते ही देखते प्याज के छिलके की तरह सारा मामला उजागर हो गया.

दरअसल, छत्तीसगढ़ के कोरबा  से 15 किलोमीटर फासले पर ग्राम भैसमा में बुधवार सुबह करीब 4 बजे हरीश कंवर, हरीश की पत्नी सुमित्रा कंवर और उनकी चार साल की बेटी आशी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई.पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करते हुए देर शाम बताया कि हत्या करने वाला और कोई नहीं हरीश का बड़ा भाई हरभजन कंवर ही है.

आरोपी भाई ने बताया छोटे भाई हरीश ने एक साल से संपत्ति पर कब्जा कर रखा था, इस वजह से उनके बीच विवाद चल रहा था. हरभजन की पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर साजिश को आगे बढ़ाने में सहायता की. पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मीणा ने हमारे संवाददाता को बताया – हरीश कंवर के बड़े भाई हरभजन, उसके साले परमेश्वर तथा उसके दोस्त रामप्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरी कहानी सामने आ गई. प हरभजन की पत्नी धनकंवर और उसके भाई परमेश्वर ने साजिश रची थी. हत्या के लिए 21 अप्रैल का दिन तय हुआ था. जैसे ही परमेश्वर हरीश के घर के पास पहुंचा तो उसने हरभजन की नाबालिग बेटी को एस एम एस करके इसकी सूचना दी.सूचना मिलते ही हरभजन भी घर से निकला और उसके निकलते ही बेटी ने मामा को मैसेज किया.

पुलिस  के अनुसार रामप्रसाद के शरीर पर चोट के निशान पाये गए हैं. सीसीटीवी फुटेज में भी यह दोनों दिखे थे जब पुलिस इनके पास पहुंची तो ये शराब के नशे में  थे. जब इन्होंने तीनों की जान ली तो हरभजन और हरीश की मां वहीं मौजूद थी. उसने अपनी आंखों से सारा कांड देखा, इसके बाद तीनों आरोपी भाग गए.घटना को अंजाम देने के बाद परमेश्वर ने अपने कपड़े जला दिये और पुलिस को चकमा देने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया.  सुबह 4 बजे के आसपास मकान में तीनों आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए घुसे, हरीश, उनकी पत्नी और बेटी नींद में थे. हमलावरों ने चाकू और हंसिए से  तीनों पर कई वार किए, हरीश के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर कटने के निशान हैं. पुलिस ने आरोपियों के इकबालिया बयान लेने के पश्चात मामले को न्यायालय में सुपुर्द कर दिया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें- Crime Story: फंस ही गई कातिल बीवी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: खुली ओमी काका की पोल, सई से माफी मांगेगा विराट

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. तो आइए जानते हैं सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि सई की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. सई  विराट को इस बात का यकीन दिलाने में नाकामयाब रही है कि पुलकित एक अच्छा इंसान है.

 

तो सई चौहान हाउस छोड़कर जा चुकी है. विराट अंदर ही अंदर इस बात से बहुत दुखी है कि सई उसे छोड़कर जा चुकी है. विराट को लग रहा है कि पाखी की तरह सई ने भी उसे धोखा दे दिया.

तो वहीं विराट सच की तह तक जाने में जुट गया है. विराट ने पता लगा लिया है कि ओंकार ने पुलकित के डाक्यूमेंट्स के साथ छेड़छाड़ की है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: चौहान हाउस में होगी पुलकित की एंट्री तो क्या करेगी भवानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mishti😊 (@_sparkling.star4)

 

विराट ये यब जानकर शॉक्ड हो जाता है और सबसे पहले ये बात परिवार के सभी लोगों को बताता है. ओंकार की पोल खुलने की वजह से सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है.

तो उधर सई आपने घर जाती है. घर में सई को अपने पिता की बहुत याद आएगी. रात को सोते समय सई, विराट के ख्यालों में खो जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ghkkpm (@gum_ha_kisike_pyar_me)

अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि सच जानने के बाद विराट, सई से माफी मांगोगा तो क्या सई उसे माफ करती है या नहीं.

पाखंड की गिरफ्त में पुलिस

उत्तर प्रदेश के मेरठ के नौचंदी पुलिस थाने के एसएचओ ने पौराणिक न्याय करने के लिए एक नई जुगत निकाली है. वे हर शिकायतकर्ता को खुद अशुद्ध मानते हैं और उसे गंगाजल से धोते हैं. गनीमत है कि गंगाजल का असर इतना ज्यादा माना जाता है कि कुछ बूंदों से ही पाप धुल सकते हैं, इसलिए उन की छिड़की बूंदों पर शिकायतकर्ता सिर झुका लेता है. जो समाचार छपा है उस में कहीं लिखा नहीं है कि गंगाजल के प्रतापकी वजह से वहां नौचंदी में अपराध कम हो गए हैं या अपराधी खुद ब खुद जेल में आ कर बंद हो गए हैं. वहां यह भी नहीं लिखा कि उस थाने में रिश्वतखोरी बंद हो गई है. पर यह पक्का है कि हरिद्वार की हर की पौड़ी पर जजमानों और पंडों को झगड़ते देखा जा सकता है और पंडों के बीच जजमान पकड़ने के लिए छीनाझपटी देखी जा सकती है तो इस थाने में गंगाजल के छींटों से कोई फर्क नहीं पड़ता होगा.

यह अफसोस की बात है कि कूढ़मगज पूजापाठी लोग राज के हर पायदान पर आ बैठे और आज जम कर पाखंड का बाजार जम रहा है. इस के सब से बड़े शिकार गरीब हैं जो समझ नहीं पा रहे कि क्या सच है और क्या बेईमानी. उन्हें बातों के सहारे हजारों साल गुलाम रखा गया है, पर पिछले 100-150 सालों में जो नई लहर आई थी, बराबरी की सोच की, वह बड़ी सफाई से तरहतरह के बांध बना कर कंट्रोल में की जा रही है.

ये भी पढ़ें- नजदीकी रिश्तों में प्यार को परवान न चढ़ने दें

गरीबों को कांवड़ ढोने पर लगा दिया गया है. गरीबों के लिए उन के अपनी गली के किनारे पेड़ के नीचे बने पत्थर के देवता का मंदिर बना दिया गया है जहां वे ऊंचे सवर्णों की तरह पूजापाठ कर अपना कल्याण चाह सकते हैं.  उन की जो भी थोड़ीबहुत कमाई बढ़ी थी, उसे गंगाजल बहा कर ले जाने  लगा है.

इन गरीबों को बहका कर सत्ता पर तो कब्जा किया गया ही है, इन गरीबों को जाति, गोत्र, धर्म, गुरु के हिस्सों में बांट दिया गया है और हरेक को दूसरे का दुश्मन बना डाला गया है. रामायण के राम और रावण न कोई देशीविदेशी थे, न हिंदू और विधर्मी. फिर भी राम को ले कर सारे देश में होहल्ला किया जा सकता है और लाखोंकरोड़ों को बहकाया ही नहीं बहलाया भी जा सकता है. महाभारत के कृष्ण ने गीता का पाठ उस अर्जुन को दिया था जो अपने दादा, चचेरे भाइयों, गुरुओं, मामा, दोस्तों के साथ लड़ने को मना कर रहा था. कृष्ण ने बड़ी तरकीब से अर्जुन को मारपीट के लिए मना लिया और 17 दिन बाद सब खात्मा करा दिया, दुर्योधन को भी, अर्जुन का भी.

ये भी पढ़ें- समुद्र का खारा होना, धरती के लिए अभिशाप नहीं वरदान है!

गंगाजल छिड़कना इसी तरह के लाखों कामों में से एक है. यह रावण की हत्या या गीता के पाठ की तरह है जो शिकायतकर्ता को कहता है कि तुम्हारी गति तो पहले से ही तय है. पुलिस स्टेशन में तो सिर्फ हवनपूजन सा बेकार का काम होगा, न अपराधी पकड़ा जाएगा, न हक दिलवाया जाएगा. रामायण, महाभारत, पौराणिक कहानियों की तरह असली पौबारह तो उस नौचंदी के थाने में भी वशिष्ठों, विश्वामित्रों और दुर्वासाओं की होगी. भक्त तो पापी है, पापी रहेगा.

पंचायत चुनाव से गांवों तक पहुंच रहा कोरोना संकट

जिस समय कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में तांडव मचा हुआ है, उसी समय उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव हो रहे हैं. पंचायत चुनाव के प्रचार में न तो लोग मास्क पहन रहे हैं, न ही दो गज की दूरी किसी का पालन नहीं हो रहा है. ऐसे में चुनाव प्रचार के साथसाथ कोरोना का प्रसार भी गांवों में हो रहा है.

जिन जिलों में पंचायत के चुनाव हो चुके हैं, वहां पर कोरोना के मामले ज्यादा निकल रहे हैं. कई जिलों से मतदान में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के कोरोना पौजिटिव होने के मामले भी सामने आए हैं. कर्मचारी संगठन भी इस के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं.

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव 4 चरणों में हो रहे हैं. 15 अप्रैल और 19 अप्रैल के 2 चरणों के मतदान हो चुके हैं. 26 अप्रैल और 29 अप्रैल वाले 2 चरणों में मतदान होेने वाला है. एक गांव में कम से कम 1500 वोटर हैं. ग्राम प्रधान, पंच, ब्लौक सीमित सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के 4 पदों पर मतदान हो रहा है. ऐसे में 4 तरह के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. वे सभी बड़ी संख्या में लोगों के साथ प्रचार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- लोक जनशक्ति पार्टी: बिहार में लगातार गिरती साख

कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत भी अप्रैल के दूसरे हफ्ते से ही शुरू  हुई. जैसेजैसे चुनाव आगे बढ़ रहे हैं, उसी तरह से कोरोना संक्रमण भी आगे बढ़ रहा है.

प्रचार और मतदान ड्यूटी से कोरोना का खतरा

गांवगांव कोरोना का संकट 2 तरह से फैल रहा है. एक तो चुनावी प्रचार से दूसरा मतदान करने आने वाले वोटर और मतदान में ड्यूटी करने आने वाले कर्मचारी इस संक्रमण को बढ़ा रहे हैं.

सुलतानपुर जिले में लंभुआ के कोटिया निवासी सुरेश चंद्र त्रिपाठी दुबेपुर ब्लौक के उच्च प्राथमिक विद्यालय उतुरी में सहायक अध्यापक नियुक्त थे. उन्हें चुनाव अधिकारी बना कर चांदा के कोथराखुर्द भेजा गया. उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था. इस के बाद भी उन की कोरोना की जांच नहीं हुई.

सुरेश चंद्र त्रिपाठी अपनी जांच कराने और चुनावी ड्यूटी से छुट्टी देने के लिए बारबार कहते रहे, पर विभाग के लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. न तो उन की जांच हुई, न ही उन की ड्यूटी कटी.

19 अप्रैल को पंचायत चुनाव के दूसरे फेस में चुनावी ड्यूटी के दौरान सुरेश चंद्र त्रिपाठी की तबीयत खराब हुई. इस के बाद उन्हें जिला अस्पताल सुलतानपुर भेजा गया, जहां उन की मौत हो गई. मौत के बाद जांच पर पता चला कि वह कोरोना पौजिटिव भी थे.

ऐसे में सोचा जा सकता है कि कोरोना का संक्रमण किस तरह से फैल रहा है. सुरेश चंद्र त्रिपाठी के संपर्क में गांव के तमाम लोग आए होंगे. न तो उन की जांच मुमकिन है और न ही उन का पता लगाया जा सकता है. इस तरह से पंचायत चुनाव में गांवगांव कोरोना फैलने का डर बना हुआ है.

इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लौइज फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी मिश्रा और महामंत्री प्रेमचंद्र ने प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग को चिट्ठी भेजी है. इस में लिखा है कि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए देशभर में हो रहे चुनावों को स्थगित कर दिया जाए, क्योंकि चुनाव ड्यूटी में लगे हजारों कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं. चिट्ठी में कहा गया है कि चुनाव में कोविड प्रोटोकौल का पालन करा पाना मुमकिन नहीं है.

नक्सल बनाम भूपेश बघेल: “छाया युद्ध” जारी आहे

80 फीसदी तक हो रहा मतदान

पंचायत चुनावों में 80 फीसदी तक मतदान हो रहा है, जिस से यह समझा जा सकता है कि कितनी ज्यादा भीड़ वोट डालने के लिए लाइनों में लगती है. किसी भी लाइन में 2 गज की दूरी का कोई पालन नहीं होता है. पुलिस के डर से वोट डालते समय भले ही लोग मास्क का इस्तेमाल कर लें, पर चुनाव प्रचार में मास्क का इस्तेमाल तकरीबन न के बराबर होता है.

वोट डालने के लिए मतदाताओं को मुंबई, सूरत, पंजाब और दिल्ली से गांव बुलाया गया. ये लोग प्राइवेट गाड़ी कर के गांव में वोट डालने आए और वहां से वापस अपनी जगह चले गए. ऐसे बाहरी लोग कोरोना संक्रमण फैलने की सब से बड़ी वजह हैं. जिन जिलों में पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है, वहां कोरोना के मरीज सब से ज्यादा मिलने लगे हैं. इस से साफ है कि पंचायत चुनाव कोरोना संक्रमण को बढ़ाने वाला साबित हो रहा है.

ये भी पढ़ें- आंदोलन कारोबारी की रीढ़ है किसान

Serial Story: निकम्मा बाप- भाग 3

लेखक- हेमंत कुमार

जसदेव ने शहर पहुंच कर कुछ मिठाइयां साथ ले लीं. सोचा कि बच्चों और शांता से काफी दिन बाद मिल रहा है, खाली हाथ कैसे जाए और अब तो

वे नन्हा मेहमान भी राह देख रहा होगा उस की.

जसदेव ने अपने दोनों हाथों में मिठाइयों का थैला पकड़े शांता का दरवाजा खटखटाया. कमरे के बाहर नया पेंट और सजावट देख कर उसे लगा कि शांता अब अच्छे पैसे कमाने लगी है शायद.

हलका सा दरवाजा खुला और एक अनजान औरत दरवाजे से मुंह बाहर निकाल कर जसदेव से सवाल करने लगी, ‘‘आप कौन…?’’

‘‘जी, मुझे शांता से मिलना था. वह यहां रहती है न?’’ जसदेव ने पूछा.

‘‘शांता, नहीं तो भाई साहब, यहां तो कोई शांता नहीं रहती. हम तो काफी दिनों से यहां रह रहे हैं,’’ उस औरत ने हैरानी से कहा.

‘‘बहनजी, आप यहां कब आई हैं?’’ जसदेव ने उस औरत से पूछताछ करते हुए पूछा.

‘‘तकरीबन 2 साल पहले.’’

जसदेव वहां से उलटे पैर निकल गया. उस के मन में कई बुरे विचार भी आए, पर अपनेआप को तसल्ली देते हुए खुद से ही कहता रहा कि शायद शांता गांव वापस चली गई होगी. जसदेव शांता की खबर लेने शहर में रह रहे अपने दोस्तों के पास पहुंचा.

पहली नजर में तो जसदेव के बचपन का दोस्त फगुआ भी उसे पहचान नहीं पाया था, पर आवाज और कदकाठी से उसे पहचानने में ज्यादा देर नहीं लगी.

जसदेव ने समय बरबाद करना नहीं चाहा और सीधा मुद्दे पर आ कर फगुआ से शांता के बारे में पूछा, ‘‘मेरी शांता कहां है? मुझे सचसच बता.’’

फगुआ ने उस से नजरें चुराते हुए चुप रहना ही ठीक समझा. पर जसदेव के दवाब डालने पर फगुआ ने उसे अपने साथ आने को कहा. फगुआ अंदर से चप्पल पहन कर आया और जसदेव उस के पीछेपीछे चलने लगा.

कुछ दूरी तक चलने के बाद फगुआ ने जसदेव को देख कर एक घर की  तरफ इशारा किया, फिर फगुआ वापस चलता बना.

ये भी पढ़ें- शरणार्थी : मीना ने कैसे लगाया अविनाश को चूना

फगुआ ने जिस घर की ओर इशारा किया था, वह वही कोठा था, जहां जसदेव पहले रोज जाया करता था. पर जसदेव को समझ में नहीं आया कि फगुआ उसे यहां ले कर क्यों आया है.

अगले ही पल उस ने जो देखा, उसे देख कर जसदेव के पैरों तले जमीन खिसक गई. कोठे की सीढि़यों से उतरता एक अधेड़ उम्र का आदमी रवीना की बांहों में हाथ डाले उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठ कर कहीं ले जाने की तैयारी में था. जसदेव भाग कर गया और रवीना को रोका. वह नौजवान मोटरसाइकिल चालू कर उस का इंतजार करने लगा.

रवीना ने पहले तो अपने बापू को इस भेष में पहचाना ही नहीं, पर फिर समझाने पर वह पहचान ही गई.

उस ने अपने बापू से बात करना भी ठीक नहीं समझा. रवीना के दिल में  बापू के प्रति जो गुस्सा और भड़ास थी, उस का ज्वालामुखी रवीना के मुंह से फूट ही गया.

रवीना ने कहा, ‘‘यह सबकुछ आप की ही वजह से हुआ है. उस दिन आप तो भाग गए थे, पर उन लोगों ने मां को नोच खाया, किसी ने छाती पर झपट्टा मारा, किसी ने कपड़े फाड़े और एकएक कर मेरे सामने ही मां के साथ…’’ रवीना की आंखों से आंसू आ गए.

‘‘मां कहां है बेटी?’’ जसदेव ने चिंता भरी आवाज में पूछा.

‘‘मां तो उस दिन ही मर गईं और उन के पेट में पल रहा आप का बच्चा भी…’’ रवीना ने कहा, ‘‘मां ने मुझे भागने को कहा, पर उस से पहले ही आप के महेश बाबू ने मुझे इस कोठे पर बेच दिया.’’

रवीना इतना ही कह पाई थी कि मोटरसाइकिल वाला ग्राहक रवीना को आवाज देने लगा और जल्दी आने को कहने लगा.

रवीना उस की मोटरसाइकिल पर उस से लिपट कर निकल गई और एक बार भी जसदेव को मुड़ कर नहीं देखा.

ये भी पढ़ें- शादी का कार्ड: जब उस ने थमाया मुझे कार्ड

जसदेव का पूरा परिवार ही खत्म हो चुका था और यह सब महेश बाबू की योजना के मुताबिक हुआ था, इसे समझने में भी जसदेव को ज्यादा समय नहीं लगा. बीच रोड से अपनी कीमती कार में महेश बाबू को जब उस लड़की के साथ जाते हुए देखा, जिस ने उसे फंसाया था, तब जा कर जसदेव को सारा माजरा समझ में आया कि यह महेश बाबू और इस लड़की की मिलीभगत थी, पर अब बहुत देर हो चुकी थी और कुछ  भी वापस पहले जैसा नहीं किया जा सकता था.

Serial Story: निकम्मा बाप- भाग 2

लेखक- हेमंत कुमार

शांता को इस से पहले कि कुछ समझ में आता, इस बार कई सारे आदमी शांता के दरवाजे को उखाड़ने की कोशिश में लग गए. उन की बातों से यह तो साफ था कि वह जसदेव को अपने साथ उठा ले जाने आए थे या फिर मारने.

दरवाजे की सांकल टूट गई, पर उस के आगे रखे ढेर सारे भारीभरकम सामान ने अभी तक दरवाजे को थामा हुआ था और शायद जसदेव की सांसों को भी.

जसदेव को कुछ समझ में नहीं आया कि शांता से क्या बताए, ऊपर से इतना शोर सुन कर उसे अपना हर एक पल अपना आखिरी पल दिखाई पड़ने लगा.

‘‘अरे, बता न क्या कर के आया है आज? इतने लोग तेरे पीछे क्यों पड़े हैं?’’ अब शांता की आवाज में गुस्सा और चिंता दोनों दिखाई पड़ रही थी, जिस के चलते जसदेव ने अपना मुंह खोला, ‘‘मैं ने कुछ नहीं… मैं ने कुछ नहीं किया शांता, मुझे क्या पता था कि वह…’’ जसदेव फिर चुप हो गया.

अब शांता जसदेव का गरीबान पकड़ कर झकझोरने लगी, ‘‘कौन है वह?’’

शांता पति से बात करने का अब अदब भी भूल चुकी थी.

‘‘आज जब मैं महेश बाबू के यहां जुआ खेलने बैठा था कि एक लड़की मुझे जबरदस्ती शराब पिलाने लगी. मैं नशे में धुत्त था कि इतने में उस लड़की ने मुझे इशारे से अपने पास बुलाया.

‘‘मैं कुछ समझ न पाया और बहाना बना कर जुए के अड्डे से उठ गया और सीधा उस लड़की के पास चला गया.

ये भी पढ़ें- सच उगल दिया : क्या था शीला का सच

‘‘वह मेरा हाथ पकड़ कर अपने कमरे में ले गई और नंगधड़ंग हो कर मुझ से सारे पाप करवा डाले, जिस का अंदाजा तुम लगा सकती हो.’’

‘‘फिर…?’’ शांता ने काफी गुस्से  में पूछा.

‘‘उसी वक्त न जाने कहां से महेश बाबू उस कमरे में आ गए और गेट खटखटाना शुरू कर दिया.

‘‘जल्दी दरवाजा न खुलने की वजह से उन्होंने लातें मारमार कर दरवाजा तोड़ दिया.

‘‘दरवाजा खुलते ही वह लड़की उन से जा लिपटी और मेरे खिलाफ इलजाम लगाने लगी. मैं किसी तरह से अपनी जान बचा कर यहां आ पाया, पर शायद अब नहीं बचूंगा.’’

शांता को अब जसदेव की जान की फिक्र थी. उस ने जसदेव को दिलासा देते हुए कहा, ‘‘तुम पीछे के रास्ते से भाग जाओ और अब यहां दिखना भी मत.’’

‘‘तेरा, रवीना और तेरे पेट में पल रहे इस मासूम बच्चे का क्या…? मैं नहीं मिला, तो वे तुम लोगों को मार डालेंगे,’’ जसदेव को अब अपने बीवीबच्चों की भी फिक्र थी.

शांता ने फिर जसदेव पर गरजते हुए कहा, ‘‘तुम पागल मत बनो. वे मुझ औरत को कितना मारेंगे और मारेंगे भी तो जान से थोड़े ही न मार देंगे. अगर तुम यहां रहोगे, तो हम सब को ले डूबोगे.’’

जसदेव पीछे के दरवाजे से चोरीछिपे भाग निकला. जसदेव भाग कर कहां गया, इस का ठिकाना तो किसी को नहीं पता.

ये भी पढ़ें- लालच: कहानी जोगवा और सुखिया की

तकरीबन 2 साल बीत चुके थे. जसदेव को अब अपने बीवीबच्चों की फिक्र सताने लगी थी. उस ने सोचा कि काफी समय हो गया है और अब तक तो मामला शांत भी हो गया होगा और जो रहीसही गलतफहमी होगी, वह महेश बाबू के साथ बैठ कर सुलझा लेगा.

जसदेव ने 2 साल से अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई थी और बाल भी काफी लंबे हो चुके थे. जसदेव ने इसे अपना नया भेष सोच कर ऐसे ही अपनी

शांता और रवीना के पास जाने की योजना बनाई.

लोक जनशक्ति पार्टी: बिहार में लगातार गिरती साख

जब से लोक जनशक्ति पार्टी के सर्वेसर्वा रामविलास पासवान नहीं रहे हैं, तब से यह पार्टी अपना वजूद बचाने की लड़ाई लड़ रही है. बेटे चिराग पासवान ने कमान तो संभाल ली, पर वे अपना दबदबा कायम नहीं रख पाए हैं. पहले उन के एकलौते विधायक ने पार्टी छोड़ी, फिर देखादेखी एकलौते एमएलसी ने भी लोजपा से हाथ जोड़ लिए.

नतीजतन, अब बिहार में लोजपा का न विधायक रहा है, न ही एमएलसी. इस के पहले लोजपा के 208 नेताओं ने जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया. इस से चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.

बिहार विधानसभा व विधानपरिषद का दरवाजा लोजपा के लिए बंद हो चुका है. अब बिहार की राजनीति में 2 ही गठबंधन पूरी तरह से आमनेसामने हैं. तीसरी पार्टी की कोई हैसियत नहीं रही. एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन तो दूसरी तरफ महागठबंधन.

बिहार की सत्ता के केंद्र में नीतीश कुमार हैं, जो पिछले कई साल से मुख्यमंत्री की कुरसी पर कब्जा जमाए हुए हैं. वे राष्ट्रीय जनता दल के साथ भी और भारतीय जनता पार्टी के साथ भी मुख्यमंत्री बने, इसलिए बिहार की जनता उन्हें अब ‘कुरसी कुमार’ के नाम से भी जानने लगी है.

ये भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी वर्सेज राहुल गांधी:  “खरगोश और कछुए” की नई कहानी

जिस लोक जनशक्ति पार्टी को रामविलास पासवान ने खूनपसीने से सींचा था, आज वह धराशायी हो रही है. रामविलास पासवान की मौत के बाद पार्टी की कमान उन के बेटे चिराग पासवान के हाथ में है. पर चिराग पासवान और नीतीश कुमार की एकदूसरे से पटरी नहीं बैठती है. वे दोनों एकदूसरे को पसंद नहीं करते हैं.

बिहार विधानसभा के चुनाव में जद (यू) को चिराग पासवान की वजह से 25-30 सीटों का नुकसान हुआ था. नतीजतन, नीतीश कुमार चिराग पासवान से खफा हैं. वे हर हाल में लोजपा को मटियामेट करना चाहते हैं.

यही वजह है कि उन्होंने लोजपा विधायक राजकुमार सिंह को अपने साथ कर लिया. एकमात्र एमएलसी नूतन सिंह भी वर्तमान राजनीतिक हालात देखते हुए भाजपा में शामिल हो गईं. नूतन सिंह के पति नीरज सिंह भाजपा कोटे से नीतीश सरकार की कैबिनेट में मंत्री बनाए गए हैं.

लोजपा दलित जातियों की राजनीति करने का दावा करती है, पर उस के पार्टी नेताओं में दलितों की नुमाइंदगी कम रहती है. दलितों के नाम पर रामविलास पासवान के परिवार के सदस्य ही सांसद और पार्टी में प्रमुख पदों पर विराजमान हैं. यह रामविलास पासवान के जमाने से ही चला आ रहा है. चिराग पासवान भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बिहार पर पड़ेगा पश्चिम बंगाल चुनाव का असर

रामविलास पासवान राजनीति में मौसम वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते थे. वे हवा के रुख को पहचान कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते थे, लेकिन चिराग पासवान में वह काबिलीयत नहीं है. चिराग पासवान बिहार में वोटकटवा बन कर रह गए हैं.

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी डूबती सियासी नैया को दलितसवर्ण गठजोड़ के साथ बचाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने बिहार प्रदेश लोजपा का कार्यकारी अध्यक्ष राजू तिवारी को बनाया है. चुनाव के बाद राज्य और जिलास्तरीय संगठन के पदाधिकारियों को चिराग पासवान ने भंग कर दिया था.

अब नए सिरे से दलितसवर्ण और पिछड़ी जातियों को संगठन से जोड़ कर पार्टी को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इस का नतीजा क्या होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा.

ये भी पढ़ें- नक्सल बनाम भूपेश बघेल: “छाया युद्ध” जारी आहे

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें