⚲

सपना चौधरी के लेटेस्ट पोस्ट ने इंस्टाग्राम पर मचाया तहलका, हिना खान ने किया ऐसा कमेंट

अपने डांस मूव्स के जरिये करोड़ों दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के करोंड़ों फौलोअर्स हैं. वह जितना यूट्यूब पर देखी जाती हैं उससे कई ज्यादा सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या है. सोशल मीडिया पर उनकी इस कदर फैन फौलेविंग होने का एक कारण ये भी है कि वे ना सिर्फ अपने डांस मूव्स से बल्कि अपनी हॉट और सेक्सी फोटोज से फैंस के दिलों पर राज करना जानती हैं.

ये भी पढ़ें- जाने क्यों हुआ सलमान खान का शो Bigg Boss 14 एक महीना पोस्टपोन, पढ़ें खबर

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब जब स्टेज पर कदम रखती हैं तो फैंस तो जैसे पागल से हो जाते हैं और उनके हर एक ठुमके पर अपनी जान छिड़कने लगते हैं. बात करें अगर सोशल मीडिया की तो उनकी फैन फौलोविंग इस कदर है कि उनके फैंस उनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं और जैसे ही सपना अपनी कोई लेटेस्ट फोटो या वीडियो शेयर करती हैं तो फैंस तुरंत उसे वायरल करने में कोई कसर नहीं छोड़ते.

आपको बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के एक लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस फोटो में सपना चौधरी बेहद हॉट दिख रही हैं. अपने इस पोस्ट में सपना चौधरी ने पैरेट ग्रीन (Parrot Green) कलर का लोअर (Lower) और ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप (Off Shoulder Crop Top) पहना हुआ है. इस पोस्ट के कैप्शन में सपना ने ऐसी बात लिखी है कि जिसे देख ऐसा कहा जा सकता है कि वे जरूर अपने किसी दुश्मन या हेटर्स को कुछ सुनाना चाह रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में एंट्री ले सकती हैं सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड, देखें Photos

जी हां सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, “कुछ लोग धूल उड़ा नही सकते, और हमें उड़ाने की बात करते है”. इस पोस्ट की एक और खासियत ये भी है कि इस पोस्ट पर टेलिवीजन की बेहद पौपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने सपना के लुक्स की तारीफ करते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा है, “हॉटनेस”.

ये भी पढ़ें- हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन ने फैंस को दिए फिट रहने के टिप्स, शेयर किया ये Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस लेटेस्ट पोस्ट को अब तर 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और फैंस उनके इस अंदाज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. आपको बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और हिना खान (Hina Khan) एक साथ टेलिवीजन के सुपरहिट रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 (Bigg Boss 11) में दर्शकों को एंटरटेन करते दिखाई दिए थे.

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर शौर्ट्स पहन शेयर की ऐसी हॉट फोटो, देख कर फैंस के उड़े होश

अपने डांस मूव्स के जरिये करोड़ों दिलों पर राज करनें वाली हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के करोंड़ों फौलोअर्स हैं. वह जितना यूट्यूब पर देखीं जाती हैं उससे कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर उनको फौलो करने वालों की संख्या है. इसका एक बड़ा कारण उनके सोशल मीडिया पेज पर शेयर किये जाने वाले हॉट और सेक्सी फोटोज और वीडियो भी हैं. वह ना सिर्फ हरियाणवी बल्कि भोजपुरी और पंजाबी गानों पर भी डांस करती नजर आती रहती हैं.

ये भी पढ़ें- Body Shaming का शिकार हैं बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना, बीते दिन घटी ऐसी अजीब घटना

इसी कड़ी में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) नें अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शौर्ट्स और क्रॉप टॉप पहने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह कहर ढाती नजर आ रहीं हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इंस्टाग्राम पर शेयर किये अपने इस लेटेस्ट फोटो में स्काई ब्लू कलर की शौर्ट्स और पैरेट ग्रीन कलर के क्रॉप टॉप पहने नजर आ रहीं हैं.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि, “तरक्की और खुशी का आपस में कोई सम्बंध नहीं है साहेब…. खुद को खुश रखना कामयाब होने से कहीं मुश्किल है आज के दिन…”

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Ranveer: दीपिका-रणवीर के कॉमन लुक्स देख उड़ जाएंगे होश

उनको इस इंस्पायर करनें वाले कैप्शन पर फैंस की काफी प्रतिक्रियाएं भी मिल रहीं हैं. जब से कोरोना संकट उभर कर सामने आया है तब से सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और वह एक्सर अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) नें अपनें इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जो कि उनके आने वाले गाने ‘जलेबी’ (Jalebi) का है जो 9 जुलाई को रिलीज हो रहा है. एक ऑर्केस्ट्रा टीम से अपने करियर की शुरुआत करनें वाली सपना चौधरी आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं. सपना के स्टेज प्रोग्राम में लोगों की भीड़ देख कर उनकी दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है. सपना चौधरी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ (Bigg Boss 11) का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में हनी सिंह ने दिखाया ऐसा बॉडी ट्रांस्फोर्मेशन, Photos देख सभी हुए हैरान

सपना चौधरी जिस तरह इन्स्टाग्राम पर पसंद की जाती हैं उसी तरह फेसबुक पर भी उनको पसंद करने वालों की तादाद लाखों में हैं. इन्स्टाग्राम पर जहां उनको फौलो करने वालों की संख्या करीब ढ़ाई  मिलियन है तो वहीं दूसरी तरफ उनके फेसबुक पेज पर  करीब 3 मिलियन लाइक्स हैं. लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान यूट्यूब पर अपलोड उनके कई स्टेज परफार्मेंस और वीडियो सौंग्स की व्यूवर संख्या में भी काफी इजाफा देखनें को मिला और कई चर्चित गाने इंटरनेट पर फिर से ट्रेंड करनें लगे थे.

रिलीज होते ही छा गया सपना चौधरी का ये नया गाना, देखें Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का हाल ही में एक धमाल मचाने वाला वीडियो सौंग ‘गजबन छोरी’ (Gajban Chhori) यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. वह इस वीडियो सौंग में अपने हौट लुक्स से अपने फैन्स के ऊपर बिजलियां गिरा रहीं हैं. सपना चौधरी हरियाणा के सबसे पौपुलर सिंगर और डांसर में शुमार हैं और उनके चाहनें वालों की संख्या करोड़ों में है.

ये भी पढ़ें- इस Lockdown में आखिर क्या कर रहीं हैं FIR की चंद्रमुखी चौटाला, देखें Video

सपना चौधरी के हरियाणवी गानों को सभी भाषाओं के लोग पंसद करते हैं. हिंदी और भोजपुरी बेल्ट में सपना चौधरी (Sapna Choudhary)  के वीडियो सौंग सबसे ज्यादा देखे और सुने जाते हैं. सपना चौधरी अपने इस नए वीडियो सौंग में वेस्टर्न लुक में नजर आ रहीं हैं जिसमें उन्होंने जबरदस्त डांस किया है. माना जा रहा है लौकडाउन पीरियड के लिहाज से सपना के इस नए गाने को सुन कर लोग अपनी बोरियत कुछ हद तक कम करनें में कामयाब होंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=qsSQLbm9jns

सपना चौधरी के इस नए वीडियो सौंग गजबन छोरी को पी एंड एम मूवीज (P&M Movies) के म्यूजिक लेबल पर लांच किया गया है. जिसको गाया है एमडी देसी रौक (MD Desirock) और सपना चौधरी नें. इस वीडियो सौंग के निर्माता पवन चावला (Pawan Chawla) हैं और संगीत लक्ष्य (Lakshya) ने दिया है. मिक्स एंड मास्टर का काम डी चंदू (D Chandu) नें किया है. इस वीडियो सौंग के सहायक निर्देशक परविंदर सुरलिया (Parvinder Surliya) है. नए वीडियो सौंग के छायांकन की जिम्मेदारी अमित बिश्नोई (Amit Bishnoi) नें निभाई है.

ये भी पढ़ें- Lockdown में लगातार अपनी हौट फोटोज शेयर कर रही हैं Sunny Leone

‘गज बड़ पानी नै चाली’ तोड़ चुका है रिकार्ड

इस गाने के पहले सपना चौधरी के वीडियों सौंग ‘गज बड़ पानी नै चाली’ (Gajban Pani Ne Chali) को खूब पंसद किया गया था. इस गाने को शादी – विवाह के मौके पर भी खूब बजाया गया. इस वीडियो सौंग को यूट्यूब पर 19 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. सपना चौधरी ने इस हरियाणवी वीडियो सौंग पर स्‍टेज पर जबरदस्‍त डांस किया है. इसमें उन्‍होंने बेहतरीन स्‍टेप करके खूब ठुमके लगाए हैं.

ये भी पढ़ें- Bold अंदाज में कहर ढा रही हैं ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, देखें Photos

सपना चौधरी बिग बौस (Bigg Boss) में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं. बिग बौस के घर में रहनें के दौरान वह खूब पौपुलर हुई थीं. सपना चौधरी के गाने टिक टौक पर भी बहुत ट्रेंड करते हैं जिसपर काफी सारे वीडियो बन चुके हैं.

#coronavirus: कोरोना से लड़ने वाले लोगों को सपना ने ऐसे किया सैल्यूट, भर आई आंखे

जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते पूरे विश्व के हालात खराब हैं. ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सभी भारत वासियों से ये अपील की थी कि 22 मार्च यानि की रविवार के दिन कोई भी व्यक्ति अपने घर से नहीं निकलेगा और जो कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ने में दिन रात लगे हुए हैं जैसे कि डौक्टर्स, मीडिया कर्मी, पुलिस आदि, उनके लिए शाम 5 बजे सभी अपने घरों की बालकनी या फिर छतों से तालियां या फिर थालियां बजा कर धन्यवाद करेंगे.

ये भी पढ़ें- #Coronavirus: झुंड में लोगों नें बजाई तालियां और थालियां तो इन एक्टर्स को आया गुस्सा

ईमोश्नल होती दिखाई दीं सपना चौधरी…

इस मौके पर हरियाणा कि डांसिंग क्वीन और दर्शकों की फेवरेट सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपनी एक वीडियो फैंस के साथ शेयर की जिसमें वे रोती हुईं और ईमोश्नल होती दिखाई दीं. इस वीडियो को उन्होनें अपने औफिशिल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है कि, “बूरे समय में भी कुछ अच्छाई होती है, गर्व है हमें एकता और अखंडता पर #emotionalmoments #indian #proudtobeindian #besafe #strongertogether #gocarona”.

ये भी पढ़ें- पारस ने चुनी पार्टनर लेकिन शहनाज को पसंद नहीं आया दुल्हा, कहीं सिद्धार्थ तो नहीं वजह

जनता कर्फयू के बाद भारत लौकडाउन…

इसी वीडियो में सपना चौधरी तालियां बजाते हुए रोती हुईं नजर आईं जिससे पता चलता है कि उन्हें अपने देश से कितना प्यार है. हालांकि वे एक ऐसा दृश्य था कि हर हिंदुस्तानी कि आंखें जरूर नम हुई होंगी. आज जो लड़ाई भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहा है वे वाकई काबिल-ए-तारीफ है. रविवार के जनता कर्फयू के बाद सरकार ने भारत लौकडाउन का भी ऐलान कर दिया जिससे कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से नहीं निकल सकता और इस समय किसी के भी संपर्क में आना खतरे से खाली नही है.

ये भी पढ़ें- कार्तिक को मिला अपनी बेटी ‘कायरा’ से जुड़ा ये सबूत, जल्द आ सकता है ये ट्विस्ट

इस शख्स से की थी सपना ने सगाई…

कुछ समय पहले सपना चौधरी को लेकर ऐसी खबरे आ रही थीं कि उन्होनें सगाई कर ली है. खबरो की माने तो सपना ने हरियाणा के मशहूर सिंगर और एक्टर वीर साहू (Veer Sahu) के साथ सगाई रचाई थी. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस खबर को लेकर औफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. वीर साहू को कई लोग हरियाणा के बब्बू मान के नाम से भी जानते हैं.

ये भी पढ़ें- रैंप पर कहर ढाती नजर आईं Diana Penty, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

जल्द दुल्हन बनने वाली हैं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, जानें कौन है दुल्हा?

हरियाणा की छोरी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने नए-नए गानों को लेकर दुनिया भर में तहलका मचा रही हैं. साथ ही उनकी ये सफलता आसमान छू रही है. इस सफलता के साथ ही सपना की एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुन कर उनके फैंस के होश उड़ने वाले हैं और साथ ही दिल भी टूटने वाला है. जी हां, आपको बता दें कि हरियाणा की सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी ने शादी करने का फैसला ले लिया है.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी का नया हौट फोटशूट आया सामने, अपकमिंग गाने का पोस्टर भी किया शेयर

सपना ने की इस एक्टर से सगाई…

 

View this post on Instagram

 

अपणां ताहीं समझाणा के दूसरा आग्गै थूक बलोऊं क्यूं बेगान्या आग्गै गाणा के आपणा तै लहकोऊं क्यूं बेहूदे(negative) गल्लै खस कै खामखा बेहूदा होऊं क्यूं अहसानमंद मेरे भाईयां का जिन्नै हरदम साथ निभाया है मेरे भाई खडे पाये गैल्लां जित भी #sahu आकेला पाया है भर्मित होण की जरूरत नहीं ना शिश झूखण दूं ना झूकाया है भतेरे बंब पडे डायरी में इबै तै पटाका सा ए बजाया है

A post shared by Veer Sahu (@veersahuofficial) on

खबरों की माने तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने सगाई भी कर ली है जिसका पता उन्होंने किसी को लगने नहीं दिया. अब आप सबके मन में ये सवाल तो उठ ही रहा होगी कि आखिर सपना किसको अपना दिल दे बैठी है जिससे उन्होनें चुप-चाप सगाई भी कर ली तो आपको बता दें कि सपना काफी समय से अपने को-स्टार और हरियाणवी एक्टर और सिंगर वीर साहू (Veer Sahu) के डेट कर रही थीं जिससे कि अब सामने आ रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta में आएगा नया ट्विस्ट, क्या जिंदा है कार्तिक-नायरा की बेटी ‘कायरा’?

जल्द दे सकती हैं शादी का सरप्राइज…

हरियाणवी एक्टर और सिंगर वीर साहू को हरियाणा का बब्बू मान (Babbu Maan) भी कहा जाता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और वीर साहू (Veer Sahu) एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे और साथ ही दोनो सगाई के बंधन में भी बंध गए. हालांकि इन दोनो की शादी की खबरें सामने नहीं आई हैं पर उम्मीद की जा सकती है कि सपना बहुत ही जल्द अपने फैंस को अपनी शादी का सरप्राइज भी दे सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Disha Patani की यह Photo हुई Viral, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

एक इवेंट के दौरान हुई थी मुलाकात…

आपको बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू की मुलाकात साल 2015-16 के एक इवेंट में हुई थी जिसका खुलासा खुद सपना ने अपने एक इंटरव्यू में किया था. ऐसे और भी कई इंटरव्यूज हुए हैं जिसमें सपना और वीर दोनो ने एक दूसरे की जमकर तारीफें की हैं और अब ऐसा सामने आ रहा है कि बात अब काफी आगे बढ़ चुकी है और दोनो एक दूसरे को दिल से अपना मान चुके हैं.

ये भी पढ़ें- एक साथ रोमांस करते दिखे असीम रियाज और हिमांशी खुराना, नए गाने का पोस्टर आउट

अब फैंस को हरियाणवी सिखाएगी सपना चौधरी, वायरल हुआ वीडियो

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी लाखो दिलों की जान बन चुकी हैं. सपना चौधरी ने अब तक कई स्टेज शो किए है और हर स्टेज शो में वे अपने डांस से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. सपना का हर वीडियो इंटरनेट पर बड़ी ही तेज़ी से वायरल होता है फिर चाहे वे उनका डांस वीडियो हो या फिर उनके द्वारा कही गई कोई बात हो.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: टीवी की ‘नागिन’ के सामने पोल डांस करने पर मजबूर हुए सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा

सपना की हरियाणवी डिक्शनेरी…

इन दिनों सपना चौधरी अपने हरियाणवी भाषा को ले कर फैंस को काफी ग्यान देती दिखाई दे रही हैं. दरअसल, कुछ समय पहले सपना ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वे अपने फैंस को कुच हरियाणवी शब्द सिखा रही थीं और इस वीडियो को उन्होनें “हरियाणवी डिक्शनेरी। Week 1” का नाम दिया था. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होनें लिखा कि, “राम राम इंडिया हरियाणवी लोगों की आवाज़ को, हमारा ऐंडी ढंग को, अब दुनिया दुनिया में गूँजवाँना है। प्रस्तुत है हरियाणवी डिक्शनेरी। पेहला शब्द: धब्बन”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss: 13 दिवाली के मौके पर इस कंटेस्टेंट पर भड़क उठे ‘भाईजान’, जानें क्यों

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की वीडियो…

इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि उनका अपनी हरियाणवी भाषा से काफी लगाव है और वे चाहती हैं कि पूरे भारत में लोग हरियाणवी भाषा का सम्मान करें. इसी के चलते सपना नें अपनी दूसरी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होनें लिखा कि, “हरियाणवी डिक्शनेरी। Week 2 राम राम इंडिया। एक शब्द, कयी प्रयोग! आप कैसे बावली बूच का इस्तेमाल करते हो बताओ.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: ‘हिन्दुस्तानी भाऊ’ के साथ-साथ घर में लगेगा भोजपुरी तड़का, पढ़ें खबर

हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते…

इन वीडियोज से सपना चौधरी के फैंस को नए नए शब्द सीखने का मौका तो जरूर मिलेगा, जैसे कि सपना ने अपने पहले वीडियो में शब्द ‘धब्बन’ का मतलब सिखाया. उन्होनें बताया कि, धब्बन का मतलब दोस्त होता है. इसी बीच उनके साथ मौजूद एक शख्स नें कहा कि इसकी परिभाषा भी बताओ, जिसपर सपना चौधरी ने जवाब दिया कि यह उदाहरण भी समझ जाएंगे,  हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते. सपना चौधरी की डिक्शनेरी वीडियो उनके फैंस उनकी हर वीडियो की तरह काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Housefull 4: इस दीवाली ना करें समय और पैसों की बर्बादी, पढ़ें रिव्यू

सपना चौधरी ने साड़ी में शेयर की अपनी ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी आज कल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. सपना अपनी ग्लैमरस और हौट फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर गदर मचा रही हैं. सिंपल और सूट सलवार में दिखने वालीं सपना अब काफी ग्लैमरस हो गई हैं. अब हाल ही में सपना ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं.

साड़ी में भी दिखा हौट अवतार…

इन तस्वीरों में सपना ने भले ही साड़ी पहनी हुई है, लेकिन इसमें भी वो बेहद हौट लग रही हैं. सपना ने ब्राउन कलर की साड़ी पहनी हुई है. सपना ने इसके साथ ही अपने बैक की फोटो शेयर की है जिसमें वो अपना बैक टैटू फ्लौंट करती नजर आ रही हैं. सपना की ये फोटो शेयर होते ही तेजी से वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें- बौलीवुड एक्ट्रेसेस को मात देने के लिए तैयार हैं बिग बौस की ये कंटेस्टेंट, कराया ऐसा फोटोशूट

ट्रांसपेरेंट टौप पहनें शेयर की थी फोटो…

इससे पहले सपना ने ट्रांसपेरेंट टौप पहने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं. सपना इन फोटोज में काफी हौट लग रही थीं. वैसे सपना के इस ग्लैमरस अवतार को फैन्स से मिक्स रिस्पौंन्स मिल रहे हैं. कुछ को सपना का ये हौट अवतार पसंद आ रहा है तो कुछ का कहना है कि वो सिर्फ सूट सलवार में अच्छी लगती हैं.

बौडी पर देनें लगी हैं ज्यादा ध्यान…

सपना अब अपनी बौडी का काफी ध्यान रख रही हैं. वो खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाती हैं. वो वर्कआउट करते हुए अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ब्लैक बिकिनी में दिखाया

स्टेज परफौर्मेंस देना नहीं भूलतीं…

सपना भले ही आज कितनी बड़ी स्टार हो गई हैं, लेकिन वो अभी भी स्टेज परफौर्मेंस देती रहती हैं. हाल ही में सपना ने जबरदस्त स्टेज परफौर्मेंस दी जिसके वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं. वीडियो में सपना ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है. सपना जितना जबरदस्त डांस कर रही हैं उतने ही शानदार उनके एक्स्प्रेशन हैं. सपना का डांस देखने खूब भीड़ आई थी.

वैसे सपना की पौपुलैरिटी बिग बौस शो में आने के बाद से मिली है. सपना भले ही ये शो नहीं जीत पाईं लेकिन इस शो के बाद से उनकी पौपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी.

ये भी पढ़ें- ‘साहो’ की इस एक्ट्रेस ने की सगाई की अनाउंसमेंट, KISS

पहले से और ज्यादा हौट हो गई हैं सपना चौधरी, देखें लेटेस्ट Photos

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी लाखो दिलों की जान बन चुकी हैं. सपना चौधरी  ने अब तक कई स्टेज शो किए है और हर स्टेज शो में वे अपने डांस से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. हर बार वे अपने डांस को लेकर चर्चा में आ जाति हैं लेकिन इस बार वे अपने डांस की वजह से नहीं बल्कि अपने हौट एंड ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से चर्चा में आ गई हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया ग्लैमरस लुक…

सपना चौधरी के करोड़ों फैंस उनके हर डांस वीडियो को वायरल करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देते लेकिन इस बार सपनी के फैंस ने उनके हौट अवतार को प्यार दिया है. हाल ही में सपना ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे काफी हौट अंदाज में दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- विवादों के बीच श्वेता तिवारी की बेटी ने शेयर की बोल्ड फोटोज

सपना का ब्लैक ट्रांसपेरेंट लुक…

सपना चौधरी ने अपने 3 ग्लैसरस लुक्स शेयर किए हैं जिनमें से एक में तो सपना ने ब्लैक ट्रांसपेरेंट टौप और साथ ही शोर्टस पहने हुए हैं. इस ट्रांसपेरेंट टौप वाली लुक में सपना सचमुच कहर बरसा रही हैं. सपना इस लुक में काफी हौट लग रही हैं और उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

सपना का साड़ी लुक…

सपना चौधरी ने अपने दूसरे लुक में ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है. ग्रीन कलर की साड़ी के साथ सपना ने सिल्वर के ऊपर गोल्डन प्रिंटेड ब्लाउज़ पहना हुआ है. सपना अपने इस साड़ी लुक में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- दिशा पटानी को मिला एकता कपूर का सहारा

व्हाइट ड्रैस अवतार…

सपना अपने तीसरे लुक में व्हाइट ट्रांस्पेरेंट ड्रैस में नजर आ रही हैं. इस लुक में सपना अपनी अदाओं से सबको दीवाना कर रही हैं. इस हौट अंदाज और ग्लैमरस लुक की तारीफ सपना के फैंस जमकर कर रहे हैं. फैंस उनकी इन फोटोज को काफी प्यार दे रहे हैं और जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं.

बता दें, सपना चौधरी ने अपने डांस और अपने ग्लैमरस अवतार से सबको दीवाना बना रखा है और यही कारण है कि उनके फैंस उनकी फोटोज और डांस का काफी इंतजार करते हैं और फोटोज और वीडियो आते ही उन्हे काफी वायरल कर देते हैं. सपना की फैन फौलोविंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 2 मिलियन से भी ज्यादा फैंस हैं.

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों वायरल हो रहा है सपना चौधरी का ये डांस,

आखिर क्यों वायरल हो रहा है सपना चौधरी का ये डांस, देखें वीडियो

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी लाखो दिलों की जान बन चुकी हैं. सपना चौधरी  ने अब तक कई स्टेज शो किए है और हर स्टेज शो में वे अपने डांस से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. वैसे तो सपना के नए वीडियो के साथ-साथ पुराने वीडियो भी वायरल होते रहते हैं और इसी के चलते हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. उनके फैंस बस इसी उम्मीद में बैठे रहते हैं कि कब सपना का कोई वीडियो आए और वे उस वीडियो को जमकर प्यार दें लेकिन जब सपना के नए वीडियो आने में थोड़ी देरी हो जाती है तो उनके फैंस उनके पुराने वीडियो ही देखना शुरू कर देते हैं और उन्हे वायरल करने में लग जाते हैं.

सपना चौधरी का एक वीडियो दुबारा सामने आ रहा है जिसमें वे साड़ी पहन पर खूब वाहवाही लूट रही हैं. इस वीडियो में सपना गाने ‘तेरी लत लग जागी’ पर जमकर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो से साफ पता चलता है कि सपना अच्छे से जानती हैं कि किस तरह उन्हें अपने फैंस को खुश करना है. सपना ने इस वीडिसो में प्रिंटेड साड़ी के साथ लाल कलर का ब्लाउज पहना हुआ है.

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव की ‘‘भाग खेसारी भाग’’ का फर्स्ट लुक लौंच

करीब 2 मिनट 49 सैकेंड के इस वीडियो में सपना ने अपने फैंस के दिलों में जैसे तुफान ही ला दिया है. इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि इस वीडियो में सपना चौधरी ने साड़ी पहनी हुई है. ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि सपना साड़ी पहन कर डांस करें क्योंकि वे ज्यादातर सूट में ही डांस करना पसंद करती हैं. लेकिन देखा जाए तो सपना साड़ी में भी कहर बरसा रही हैं और काफी सुंदर लग रही हैं.

बता दें, हाल ही में सपना ने एक पंजाबी सिंगर आर. नेत के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया था जिसका नाम था “लूटेरा”. इस वीडियो ने तो जैसे यू-ट्यूब पर तबाही ही मचा दी थी. इस गाने के व्यूज़ कुछ ही देर में मिलियंस पार कर गए थे.

ये भी पढ़ें- वर्कआउट के दौरान इस एक्ट्रेस ने पार की हौटनेस

वीडियो लिंक-

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें