Writer- पूनम पाठक
‘‘आरती, प्लीज मेरी बात सुनो. मुझ से बहुत बड़ी गलती हो गई. प्लीज, मुझे माफ कर दो,’’ रंजन बहुत देर तक दरवाजा पीटता रहा, मगर आरती ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही दरवाजा खोला. थकहार कर रंजन हाल में आ कर दीवान पर अपना सिर पकड़ कर बैठ गया.
कानपुर, उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कसबे झींझक से नौकरी की तलाश में आए रंजन को बरलाई शुगर मिल में सिक्योरिटी इंचार्ज की पोस्ट उस की अच्छी बौडी की वजह से मिल गई थी. वहीं फैक्टरी के एरिया में उसे 2 कमरों का क्वार्टर भी मिला था.
अच्छे से सर्विस में जमने के बाद रंजन अपनी पत्नी आरती को भी यहीं ले आया था. शादी हुए तकरीबन 2 साल हो चुके थे, पर अभी तक उन के कोई औलाद नहीं थी.
शुगर फैक्टरी में अक्तूबर से फरवरीमार्च महीने तक का समय सीजन कहलाता है यानी इस समय फैक्टरी में चीनी बनने का प्रोसैस चालू रहता है. यह समय सभी मुलाजिमों के लिए बहुत अहम रहता है. यहां तक कि सभी अफसरों के लिए भी.
उस दिन रंजन की छुट्टी थी. पास ही देवास से उस के कुछ दोस्त फैक्टरी देखने आए हुए थे. चलती फैक्टरी में चीनी बनाने का प्रोसैस देखना बहुत दिलचस्प होता है. सभी बड़े ध्यान से गन्ने को क्रेन द्वारा उठा कर क्रेन कैरियर में डाला जाना देख रहे थे.
जिस ट्रक से गन्ना उठाया जा रहा था, खाली होने के बाद वह वापस मुड़ने लगा कि अचानक ही रंजन की नजर एक नन्हीं सी बच्ची पर पड़ी, जो अपनी ही धुन में हाथ में एक छोटा सा गन्ना लिए उस ट्रक के ठीक पीछे खेल रही थी.
रंजन बिना एक भी पल गंवाए चिल्लाता हुआ उस ओर फुरती से दौड़ पड़ा. ट्रक उस बच्ची से हाथ भर की दूरी पर ही था कि रंजन ने बच्ची को खींच कर अपनी गोद में उठा लिया.
लोगों के शोरगुल से सारा माजरा समझ कर ट्रक वाले ने तुरंत ब्रेक लगाया. आननफानन वहां भीड़ जमा हो गई. ट्रक वाले ने उतर कर हाथ जोड़ते हुए सभी से माफी मांगी और रंजन का शुक्रिया अदा किया.
इस घटना से घबराई बच्ची रंजन से कस कर लिपट गई, तभी पीछे से किसी ने रंजन की बांह पकड़ कर उसे खींचा और एक झन्नाटेदार थप्पड़ उस के गाल पर जड़ दिया, ‘‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी बेटी को हाथ लगाने की?’’
ये भी पढ़ें- खूबसूरती की मल्लिका अनारा बेगम: एक हिंदू राजा ने मुस्लिम स्त्री से ऐसे निभाया प्यार
बच्ची अब रंजन को छोड़ कर ‘मांमां’ कहते हुए उस औरत के गले
जा लगी.
‘‘अरे मैडम, आप बिना सोचेसमझे जिस इनसान को मार रही हैं, उसी ने आप की बेटी को ट्रक की चपेट में आने से बचाया है. कैसी मां हैं आप? खुद बच्ची का खयाल नहीं रखतीं और दूसरों पर तोहमत लगाती हैं?’’ रंजन के दोस्त ने थोड़ा तैश में आ कर कहा.
पूरी बात समझने के बाद वह औरत नेहा बहुत ही शर्मिंदा हुई. उस ने तत्काल रंजन से माफी मांगी और उसे ‘थैंक्यू’ कहा.
रात को बिस्तर पर लेटे हुए रंजन को उस बच्ची की याद हो आई. फिर उसे उस की मां का वह थप्पड़ भी याद आया. कितनी घबराई हुई थी उस बच्ची की मां.
2-3 दिन बाद रंजन केबिन में बैठा था कि सामने से उसे वही औरत आती दिखी. वह उसी की तरफ बढ़ी चली आ रही थी.
‘‘मैं सच में उस दिन के लिए बहुत शर्मिंदा हूं. कई बार सोचा कि तुम से मिल कर माफी मांग लूं, पर हिम्मत नहीं हो रही थी. अगर उस दिन तुम मेरी परी को न बचाते, तो मेरी पूरी दुनिया ही उजड़ जाती. समझ नहीं आ रहा कि कैसे तुम्हारा शुक्रिया अदा करूं रंजन,’’ कह कर नेहा ने अपने दोनों हाथ जोड़ दिए.
‘‘प्लीज, ऐसी बातें न करें. मैं ने उस दिन जो किया, वह मेरा फर्ज था. क्या आप यहीं फैक्टरी में रहती हैं?’’ बात बदलने के मकसद से रंजन ने पूछा.
‘‘हां, शाम को पार्क में मिलो न, वहीं बात करते हैं. परी भी तुम्हें देख कर खुश हो जाएगी. अभी मेरे औफिस का समय हो रहा है,’’ कहते हुए नेहा तेजी से जनरल औफिस की तरफ चल दी.
शाम को रंजन पार्क में पहुंचा, तभी परी चिल्लाई, ‘‘मम्मी, मुझे बचाने वाले अंकल…’’
नेहा ने मुड़ कर पीछे देखा, तो रंजन को अपनी ओर अपलक ताकते देख वह हौले से मुसकरा उठी. रंजन थोड़ा अचकचा गया, जैसे उस की चोरी पकड़ी गई हो.
‘‘अरे तुम… आओ न, वहां क्यों खड़े हो?’’ नेहा हंसते हुए बोली.
‘‘जी,’’ कहते हुए रंजन ने परी को गोद में उठा लिया.
रंजन और नेहा देर तक बतियाते रहे. नेहा ने अपने बारे में रंजन को बताया कि तकरीबन सालभर पहले उस के पति एक सड़क हादसे में चल बसे है. बहुत टूट गई थी वह, लेकिन परी का मुंह देख कर उस ने जिंदगी जीने की ठान ली. मिल की नीतियों के तहत पति की नौकरी उसे मिल गई थी. तब से वह यहीं है.
नेहा के खुले बरताव ने रंजन पर बहुत असर डाला. आरती घर पर थी नहीं, रंजन के कोई ज्यादा यारदोस्त भी नहीं थे. उस के पास अभी समय ही समय था. इधर जिंदगी के अकेलेपन से ऊबी हुई नेहा भी रंजन में काफी दिलचस्पी दिखा रही थी. नतीजतन, वे काफी समय साथ बिताने लगे. परी भी रंजन से काफी घुलमिल चुकी थी.
ये भी पढ़ें- एहसानमंद: क्यों बन गया विवेक गुनहगार
‘‘कल परी का बर्थडे है और तुम्हें घर आना है,’’ एक शाम नेहा ने रंजन
से कहा.
‘‘अरे वाह, बिलकुल आऊंगा, वैसे और कौनकौन आ रहा है?’’ रंजन ने हंस कर पूछा.
‘‘तुम, मैं और हमारी परी बस,’’ परी के गालों पर एक प्यारी सी चुम्मी लेते हुए नेहा ने कहा.
रंजन को कुछ अजीब सा लग रहा था. दरअसल, उसे इस तरह अकेले नेहा के घर जाने में सकुचाहट महसूस हो रही थी, लेकिन नेहा और परी से हो चुके जुड़ाव के चलते आखिरकार उस ने उन के घर जाने का फैसला कर लिया.
दूसरे दिन शाम साढ़े 6 बजे रंजन नेहा के घर जा पहुंचा. परी ने दरवाजा खोला, तो उस ने उसे बर्थडे विश करते हुए एक खूबसूरत गिफ्ट उस के हाथों में रख दिया.
‘‘अंकल, आप क्या लाए हो मेरे लिए?’’ पूछते हुए परी गिफ्ट को खोलने में लग गई.
‘‘खुद ही खोल कर देख लो,’’ हंस कर कहते हुए रंजन ने बैठक में चारों तरफ नजर दौड़ाई. कमरे में सामने की दीवार पर एक फोटो में नेहा के साथ उस के पति व परी को देख कर रंजन हैरानी से भर गया.
‘‘क्या देख रहे हो रंजन, ये परी के पापा हैं,’’ नेहा की आवाज सुन रंजन पीछे मुड़ा. उस की नजरें एकटक नेहा पर जा टिकीं. शानदार इवनिंग गाउन में नेहा बला की खूबसूरत नजर आ रही थी.
तीनों ने मिल कर केक काटा. फिर खाना खा कर ढेर सारी मस्ती और डांस किया. 8 बजने को थे. परी थक कर सो चुकी थी. नेहा के कहने पर रंजन ने उसे बैडरूम में ले जा कर सुला दिया.
‘‘काफी देर हो चुकी है. अब मुझे चलना चाहिए,’’ रंजन ने नेहा से चलने की इजाजत लेनी चाही.
‘‘मुझे छोड़ कर जा सकोगे तुम?’’ नेहा की मदभरी आवाज ने उस के बढ़ते कदमों को जैसे रोक दिया. उस ने आगे बढ़ कर रंजन का हाथ थाम उसे खींच कर सोफे पर बिठा दिया.
‘‘नेहाजी, यह सही नहीं है,’’ रंजन के हिलते होंठों की आवाज गले में ही घुट कर रह गई. नेहा ने उस के मुंह पर उंगली रखी और उस पर झुकती चली गई.
नेहा का संगमरमरी बदन और उस से आती खुशबू ने रंजन को दीवाना कर दिया. नेहा की सांसें और ऊपरनीचे होते उभार रंजन को मदहोश करने के लिए काफी थे. वह पहले झिझकता, पर बाद में नेहा की इस रसीली दावत को नकार न सका और उस के बदन से खेलने लगा.
पर, घर आ कर रंजन को बहुत पछतावा होने लगा. वह एक शादीशुदा खुशहाल इनसान था, लेकिन वक्ती नजाकत में उसे भी होश नहीं रह गया था. नेहा की खूबसूरती ने उस से वह करवा लिया था, जिसे सोच कर भी उसे शर्म आ रही थी. वह नेहा से दूर रहने लगा.
ये भी पढ़ें- मैं जरा रो लूं: मधु को क्यों आ गया रोना
ऐसे ही एक दिन शाम को औफिस से आने के बाद रंजन चाय पीते हुए टैलीविजन देख रहा था कि डोरबैल बजी. दरवाजा खोलते ही रंजन चौंक पड़ा. दरवाजे पर नेहा परी को लिए खड़ी थी.
‘‘अंकल देखो, मम्मी ने मुझे कितनी अच्छी घड़ी दिलाई है. यह अंधेरे में भी टाइम बताती है.’’
‘‘अरे वाह, यह तो सच्ची में बहुत सुंदर है,’’ रंजन ने उसे प्यार से दुलारते हुए कहा.
‘‘आप थोड़ी देर टीवी देखो, मम्मी को अंकल से कुछ जरूरी बात करनी है,’’ नेहा ने परी से कहा.
‘‘ओके मम्मी,’’ परी रिमोट ले कर चैनल बदलने लगी.
‘‘इधर आओ,’’ नेहा ने रंजन का हाथ पकड़ कर उसे उसी के बैडरूम में खींच लिया.
‘‘यह क्या कर रही हैं आप?’’ रंजन ने अपना हाथ छुड़ाते हुए कहा.
‘‘मेरा फोन क्यों नहीं उठा रहे थे तुम?’’ नेहा ने गुस्से से पूछा.
‘‘देखिए, उस दिन जो भी हुआ, सही नहीं था.’’
‘‘तुम कहना चाहते हो, जो भी हुआ उस में तुम्हारी मरजी नहीं थी?’’
‘‘अगर आप मुझे न उकसाती, तो यह न होता.’’
‘‘अच्छा तो मेरी आंखों में देख कर कहो कि तुम मुझे नहीं चाहते?’’
‘‘देखिए, मैं आप को पसंद करता हूं, परी को भी बहुत प्यार करता हूं, पर…’’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा वाले उत्तर प्रदेश की पर्यटन सम्भावनाओं के विकास पर पिछली सरकारों ने अपेक्षित ध्यान नहीं दिया. 2017 के पहले की यूपी में पर्यटन तो दूर कानून-व्यवस्था की बदहाली के चलते लोग औद्योगिक निवेश तक करना नहीं चाहते थे. लेकिन आज आज प्रदेश पर्यटन विकास की ढेर सारी संभावनाओं को समेटे हुए आगे बढ़ रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद देश के पर्यटन के पोटेंशियल को अगर किसी ने समझा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. उनकी दूरदर्शी व सकारात्मक सोच के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास के मानचित्र पर आज एक नई कहानी कह रहा है.
मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन विकास से जुड़ीं ₹642 करोड़ की 488 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे थे. कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट की भी उपस्थिति रही.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2013 के प्रयागराज महाकुंभ में दुर्व्यवस्था, गंदगी, और भगदड़ की स्थिति रही. वहीं 2019 का प्रयागराज कुंभ “दिव्य और भव्य रहा. आज अयोध्या का दीपोत्सव, मथुरा का कृष्णोत्सव और रंगोत्सव और काशी की देव दीपावली पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है. हमने शुक तीर्थ, नैमिष धाम, गोरखपुर, कौशाम्बी, संकिसा, लालापुर सहित हर क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया है.
यही नहीं, मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में किसी न किसी पर्यटन स्थल के व्यवस्थित विकास को आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है. आज प्रदेश में 700 से अधिक पर्यटन स्थलों का सफलतापूर्वक विकास किया गया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वह स्थल जो हमारी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक पहचान और आस्था से जुड़े हैं, सबका सम्मान करते हुए हर स्थल के विकास का काम हो रहा है. रिलिजियस टूरिज्म के साथ-साथ इको टूरिज्म को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. इन प्रयासों से युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोज़गार के अवसर भी सृजित हुए हैं. 191.04 करोड़ की 154 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर चौरीचौरा शताब्दी वर्ष, लखनऊ रेजीडेंसी में हुए ड्रोन और लाइट एंड साउंड शो, महाकवि निराला की भूमि के पर्यटन विकास, काकोरी और शाहजहांपुर में अमर शहीदों की यादें संजोने जैसी कोशिशों का भी जिक्र किया.
मंदिर हमारी आत्मा, यह नहीं तो हम निष्प्राण: रेड्डी
लोकार्पण-शिलान्यास के इस कार्यक्रम में वर्चुअली सहभाग करते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी ने योगी सरकार द्वारा पर्यटन व संस्कृति संवर्धन के लिए किए गए प्रयासों को अभूतपूर्व बताया.
उन्होंने कहा कि योगी सरकार सांस्कृतिक विरासतों का उत्थान कर रही है. यह नए भारत की नई तस्वीर है. ब्रज क्षेत्र में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मंदिर हमारी आत्मा हैं. अगर इसे निकाल दिया जाए तो कुछ भी नहीं बचेगा. केंद्रीय मंत्री ने पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से सड़क, वायु, जल, मार्ग व रोपवे कनेक्टिविटी की तारीफ की और काशी में माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा की पुनर्स्थापना, रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट, कृष्ण सर्किट का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रामराज्य है. विशेष अवसर पर पर्यटन विभाग के वार्षिक कैलेंडर व उपलब्धियों पराधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया.
भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत (Gunjan Pant) ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करती आई हैं. दर्शकों एक्ट्रेस के फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में गुंजन पंत ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर कई राज खोले हैं. आइए बताते हैं क्या कहा है एक्ट्रेस ने.
बताया जा रहा है कि गुंजन पंत ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मिल रही सैलरी के बारे में बात की है. उन्होंने कहा है कि एक्टर्स के मुकाबले एक्ट्रेसेस को कम सैलरी दी जाती है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि फिल्म को सक्सेस बनाने में एक्ट्रेस का भी उतना ही हाथ होता है, जितना एक्टर का. बराबर मेहनत करने के बाद भी एक्टर के मुकाबले एक्ट्रेसेस को कम फीस दी जाती है.
ये भी पढ़ें- Rani Chatterjee इस टीवी सीरियल में लगाई ठुमके, पढ़ें खबर
View this post on Instagram
रिपोर्ट के अनुसार, गुंजन पंत (Gunjan Pant) ने कहा कि बुरा लगता है और हमारा मनोबल गिराता है जब एक एक्ट्रेस एक एक्टर के रूप में अपनी भूमिका के लिए कड़ी मेहनत करती है लेकिन उन्हें कम पैसे मिलते हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि दोनों कलाकार एक साथ शूटिंग करते हैं और प्रमोशन तक साथ जाते हैं. ऐसे में दोनों को एक बराबर फीस मिलनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस Anjana Singh ने शेयर किया अपकमिंग फिल्म का पोस्टर, इस एक्टर संग आएंगी नजर
View this post on Instagram
आपको बता दें कि गुंजन पंत ने 2014 में भोजपुरी फिल्म ‘करनी के फल आज ना ता कल’ से इंडस्ट्री में कदम रखा. वर्क फ्रंट की बात करें तो गुंजन पंत जल्द ही ‘दूल्हा ऑन सेल’, ‘चल जी लें’, ‘चांद जैसन दुल्हन हमार’ और ‘अजनबी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी.
View this post on Instagram
टीवी सीरियल इमली (Imlie) की कहानी दिलचस्प मोड़ ले रही है. शो का ट्रैक फैंस को इन दिनों काफी पसंद आ रहा है. शो से जुड़ी एक खबर सुर्खियों में छायी हुई है. बताया जा रहा है कि गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) ने ‘इमली’ को अलविदा कह दिया है. जी हां, शो से आदित्य की छुट हो चुकी है.
रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में गश्मीर महाजनी ने अपना पेपर वर्क खत्म किया है. तो इससे साफ पता चलता है कि गश्मीर महाजनी अब शो में नजर नहीं आएंगे. अब मेकर्स ने भी नए आदित्य की तलाश शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- टीवी के फेमस कपल Sanjeeda Shaikh और Aamir Ali का हुआ तलाक, पढ़ें खबर
View this post on Instagram
इसी बीच शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार इमली के मेकर्स ने आदित्य के किरदार के लिए टीवी एक्टर राघव तिवारी अप्रोच किया है. इस एक्टर ने सीरियल हमारी वाली गुड न्यूज में काम किया है.
View this post on Instagram
एक रिपोर्ट के अनुसार, राघव तिवारी (Raghav Tiwari) का नाम आदित्य के रोल के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है. लेकिन अब तक भी मेकर्स ने राघव तिवारी के नाम पर मुहर नहीं लगाई है. खबरों के अनुसार, एक्टर से बातचीत जारी है.
ये भी पढ़ें- TMKOC के जेठालाल को फैंस ने किया ट्रोल, पढ़ें खबर
View this post on Instagram
बता दें कि गश्मीर महाजनी ओटीटी प्रोजेक्ट की वजह से इस शो को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे. इसलिए उन्हें शो को छोड़ना पड़ा. दरअसल एक्टर ने शो के मेकर्स से इस बारे में बात की थी कि वह एक महीने में केवल 10 दिन ही इमली की शूटिंग कर सकते हैं. लेकिन ये बात नहीं बन पाई. इसलिए एक्टर ने शो छोड़ने का फैसला किया है.
View this post on Instagram
सौजन्य- मनोहर कहानियां
विज्ञान और तकनीक के जमाने में बांझ औरत की कोख से बच्चे का पैदा होना कोई अजूबा नहीं रहा. लेकिन 70 साल की औरत द्वारा बच्चे को जन्म देना विज्ञान जगत के लिए भी किसी अचंभे से कम नहीं होगा. ऐसी अचरज भरी एक घटना गुजरात की है, जहां झुर्रियों से भरी चेहरे वाली औरत ने मां बन कर दुनिया की सब से अधिक उम्र में बच्चा जन्म देने वाली औरत का दरजा भी हासिल कर लिया.
जीवुबेन ने पड़ोस में रहने वाली मीराबेन को कराहते हुए आवाज लगाई. उन की आवाज सुनते ही
मीराबेन भागती हुई उन के पास आ कर बोली, ‘‘हां दादी, कोई बात है… कुछ चाहिए क्या?’’
‘‘अरे हां, बहुत दर्द हो रहा बेटा, दर्द वाली दवाई दे दो, वहां ताखे पर रखी होगी,’’ बिछावन पर लेटी जीवुबेन बोली.
‘‘लेकिन दादी, आप को दर्द की ज्यादा दवा लेने से डाक्टर ने मना किया है. थोड़ा बरदाश्त कर लिया करो… देखो तो तुम्हारा बेटा भी मेरी बात सुन रहा है… कैसा मुसकरा रहा है…’’ मीरा समझाती हुई बोली.
‘‘अभी तक मैं तुम्हारी ही तो बात मानती आई हूं और आगे भी मान… ना… ओह! आह!!’’ जीवुबेन बोलतेबोलते कराह उठी.
‘‘ये दर्द उस दर्द के सामने कुछ भी नहीं है दादी, जो तुम 40 से अधिक सालों से बरदाश्त किए हुए थीं,’’ मीरा बोली.
‘‘तुम तो मेरी भी अम्मादादी बन रही हो. वैसे कह सही रही हो… बेऔलाद होने का दर्द कहीं अधिक बड़ा और तकलीफ देने वाला था. मगर क्या करूं, बरदाश्त नहीं हो रहा है…’’ कहती हुई जीवु करवट बदलने की कोशिश करने लगीं.
मीरा ने उन्हें सहारा दे कर उन का मुंह बगल में लेटे बच्चे की ओर कर दिया.
‘‘लो, अब बेटे को देखती रहो. सारा दर्द छूमंतर हो जाएगा.’’ कहती हुई मीरा भी सिरहाने बैठ बगल में लेटे नवजात शिशु को पुचकारने लगी.
2 दिन पहले ही जीवुबेन का सीजेरियन औपरेशन हुआ था. घर में 45 साल बाद किलकारी गूंजी थी. उन का औपरेशन परिवार के सभी सदस्यों से ले कर डाक्टर तक के लिए खास था, कारण उन की उम्र 70 साल की थी.
इस औपरेशन की सफलता से सभी खुश थे. जच्चाबच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ थे. केवल औपरेशन के जख्म हरे होने के कारण जीवुबेन को थोड़ी तकलीफ थी. सब के लिए किसी अचंभे से कम नहीं था उन का औपेरशन.
डाक्टर ने बताया था कि अधिक उम्र में औपरेशन होने से उन का जख्म भरने में समय लग सकता है. डाक्टर ने दूसरी एंटीबायोटिक दवाओं के साथसाथ दर्द की दवा भी दी थी, लेकिन दर्द की दवा ज्यादा खाने से मना करते हुए हिदायत भी दी थी. कहा था कि असनीय या तेज दर्द हो तभी वह दवा खाएं, वरना उस का असर सीधे किडनी पर पड़ेगा.
थोड़ी देर बैठने के बाद मीरा वहां से जाने को उठी, तभी जीवु के पति मालधारी आ गए. मीरा सिर पर दुपट्टा संभालती हुई बोली, ‘‘नमस्ते दादाजी.’’
‘‘कैसी है रे तू?’’ मालधारी मीरा से बोले.
‘‘अच्छी हूं, दादाजी. आप अब तो खुश हैं न?’’ मीरा बोली.
‘‘तू खुश रहने की बात बोल रही है, मैं तो इतना खुश हूं कि तुझे बता नहीं सकता… और बेटा तूने जो औलाद की मुराद पूरी करवाई है वह कभी नहीं भूलने वाला उपकार है.’’ बोलतेबोलते मालधारी भावुक हो गए.
‘‘उपकार किस बात का दादाजी, सब ऊपर वाले की मरजी से हुआ है.’’ मीरा बोली.
‘‘कुछ भी कह लो, लेकिन मेरे घर आई औलाद की खुशी बेटा तेरी ही बदौलत मिली है. जो मैं 75 साल की उम्र में बाप बन गया हूं… और देखो जीवु मुझ से कुछ ही साल तो छोटी है…‘‘ मालधारी ने कहा.
‘‘बस दादाजी, बस. मेरी तारीफ और मत करो…’’ मीरा बोली.
‘‘अरे, मैं तेरी तारीफ नहीं कर रहा हूं बल्कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि तू ठहरी निपट अनपढ़ औरत, फिर भी इतनी गहरी बात की जानकारी तुझे मिली कैसे? मैं तो वही सोचसोच कर अचरज में हूं.’’ मालधारी काफी दिनों तक मन में दबी जिज्ञासा को और नहीं रोक पाए.
‘‘अच्छा तो यह बात है. चलो, मैं आज बता ही देती हूं दादादी… मैं जब 2 साल पहले सूरत में काम करने गई थी, तब मुझे एक नर्सिंगहोम में काम मिला था. वहां केवल बच्चा जन्म देने वाली औरतों को ही रखा जाता था. मुझे उन की देखभाल करने की नौकरी मिली थी. वहां और भी कई नर्सें और दाई काम करती थीं. भरती औरतों को समय पर दवाइयां खिलानी होती थी, खानेपीने की देखभाल करनी थी और उन्हें घुमानेफिराने के लिए ले जाना होता था…’’
‘‘तुम भी तो वहां गए थे.’’ बीच में जीवु बोली.
‘‘लगता है, अब दर्द कम हो गया है,’’ मीरा मुसकराती हुई बोली.
‘‘हां, तुम्हारी कहानी सुन कर दर्द चला गया,’’ जीवु गहरी सांस लेती हुई बोली.
‘‘…लेकिन तुम्हें टेस्टट्यूब के बारे में किस ने बताया?’’ मालधारी ने पूछा.
‘‘अरे तुम क्या समझोगे, मैं बताती हूं न सब कि कितने तरह की जांच हुई मेरी. वैसे तुम को भी तो डाक्टर ने बताया ही होगा. तुम्हारी भी तो डाक्टर ने जांच की थी,’’ जीवु बोली.
‘‘मेरी जांच का तो कुछ पता ही नहीं चला. डाक्टर ने सिर्फ बोला कि देखता हूं… अभी कुछ कह नहीं सकता.’’ मालधारी बोले.
‘‘मैं जब मीरा के पास 2 साल पहले गई थी, तब मीरा मुझे एक दिन जहां काम करती थी अपने साथ ले गई थी. वहीं भरती औरतों से मालूम हुआ कि उस के पेट में पलने वाला बच्चा उन का है, जो खुद मांबाप नहीं बन सकते थे. उसे पालने के बदले में पैसे मिले हैं.’’ जीवु बोली.
‘‘उस से क्या हुआ?’’ मालधारी ने पूछा.
‘‘हुआ यह कि जब एक दफा उन को देखने डाक्टर आए तब उन से मीरा ने पूछ लिया कि डाक्टर साहब मेरी दादी ‘मां’ नहीं बन सकती? डाक्टर साहब मुझे देख कर मुसकराए.’’ जीवु बोली.
‘‘..और दादाजी?’’ डाक्टर साहब के मुसकराने का अर्थ मैं समझ गई थी. अगले रोज ही उन के चैंबर में दादी को ले कर चली गई थी. दादी से उन्होंने बहुत देर तक बात की. अब रहने भी दो न दादाजी, वह सब पुरानी बातें हो गईं.’’ मीरा बोली.
‘‘अरे नहीं मीरा, कैसे रहने दूं उन बातों को, जिस से मेरी इस उम्र में औलाद की मुराद पूरी हुई. इस उम्र में कोई बाप बनता है भला! …और इस उम्र में कोई आज तक किसी औरत ने बच्चे को जन्म दिया है क्या? मैं तो अब उस बारे में सब को बताना चाहता हूं… क्या कहते हैं उसे आईवीएफ. उस इलाज के बारे में उन्हें समझाना चाहता हूं, जो बच्चा जन्म के लिए औरत को ही दोषी ठहराते हैं.’’
दरअसल, गुजरात के कच्छ इलाके में रापर तालुका स्थित एक छोटे से गांव मोरा की रहने वाली जीवुबेन रबारी ने सितंबर, 2021 में शादी के 45 साल बाद आईवीएफ तकनीक की बदौलत एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था.
उस के पति मालधारी को पिता बनने का सौभाग्य तब मिला, जब वह 75 साल के हो गए. इस कारण दोनों मीडिया में चर्चा का विषय बन गए.
बच्चे के जन्म के बाद परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई. बच्चा सीजेरियन से हुआ था. उन को यह उपलब्धि आईवीएफ तकनीक के विशेषज्ञ डा. नरेश भानुशाली की देखरेख से मिली, जो सभी के लिए अचंभे से भरी हुई थी. जिस ने भी सुना, सभी जीवुबेन और मालधारी से मिलने को बेचैन हो गए.
जीवुबेन ने जब इस बारे में डा. नरेश भानुशाली से संपर्क किया था, तब उन्होंने अधिक उम्र में मां बनने की मुश्किलों को ले कर सचेत किया था. डा. भानुशाली ने एक तरह से दंपति को शुरू में तो साफतौर पर पर कहा था कि उम्र अधिक होने के कारण बच्चे को जन्म देना मुश्किल होगा, लेकिन वृद्ध दंपति ने डाक्टर पर विश्वास जताते हुए अपनी मजबूत इच्छाशक्ति का हवाला दिया था. यही वजह रही कि प्रजनन का असंभव और कठिन काम संभव बन गया. यह घटना चिकित्सा जगत के लिए भी किसी चमत्कार से
कम नहीं थी. ऐसा कर जीवुबेन और मालधारी ने दुनिया भर में एक मिसाल पेश कर दी.
इसे ले कर ही मीडिया ने जीवुबेन द्वारा दुनिया में सब से अधिक उम्र में मां बनने का दावा किया.
जीवुबेन विवाह के कई सालों तक गर्भवती नहीं हो पाई थीं. उन के द्वारा की गई तमाम कोशिशें बेकार गई थीं. कई डाक्टरी इलाज भी चले थे और पतिपत्नी देवीदेवताओं के पूजापाठ से ले कर धार्मिक स्थलों की कठिन से कठिन यात्राएं तक कर चुके थे. फिर भी असफलता ही हाथ लगी थी.
नतीजा यह था कि उन्हें संतान नहीं होने का दंश सताता रहता था. उन्हें जरा सी भी उम्मीद की किरण दिखती थी, वे उस ओर दौड़ पड़ते थे. उस के उपायों और प्रयासों को आजमाने में कोई भी लापरवाही नहीं बरतते थे. एक बार उन्होंने बच्चा गोद लेने की भी सोची थी, जो उन्हें सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर अच्छा नहीं लगा.
इसी तरह से समय गुजरता गया. एक दिन उन की एक रिश्तेदार मीराबेन के माध्यम से आईवीएफ तकनीक के जरिए से नई उम्मीद जागी थी. इस बारे में उन्हें पहली बार जानकारी मिली थी.
जीवुबेन और मालधारी ने टेस्टट्यूब बच्चा और किराए की कोख के बारे में सुन तो रखा था, लेकिन उस बारे में बहुत अधिक नहीं जानते थे. मीरा की बदौलत वे डा. नरेश भानुशाली के संपर्क में आए. वह आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण करवाने और बच्चा प्रसव के स्त्रीरोग विशेषज्ञ थे.
जीवु ने जब डा. भानुशाली को अपनी इच्छा जताई, तब वह भी सोच में पड़ गए. पहली बार में ही उन्होंने कहा कि उन की उम्र काफी अधिक हो गई है. ऐसा कहते हुए उन्होंने एक तरह से सीधेसीधे मना ही कर दिया था. समझाया था कि ज्यादा से ज्यादा 50-55 साल की माहिलाएं मेनोपाज के कारण आईवीएफ अर्थात इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक की मदद से गर्भधारण कर सकती हैं, लेकिन उन की उम्र 70 साल के करीब हो चुकी है. इस उम्र में इस की संभावना नहीं के बराबर रहती है.
डाक्टर द्वारा इनकार करने के बावजूद दंपति ने एक बार जांच करने का जोर दिया. दंपति के कहने पर डाक्टर ने चुनौतीपूर्ण काम के लिए तैयारी शुरू की. मालधारी जांच में स्वस्थ पाए गए. उन के स्पर्म की भी जांच हुई.
महत्त्वपूर्ण जांच जीवुबेन की होनी थी, कारण बच्चा उन्हें जन्म देना था, या फिर उन्हें किसी किराए की कोख का इंतजाम करना था. दंपति चाहते थे कि बच्चे का जन्म भी जीवुबेन की कोख से ही हो, ताकि उन के पीछे बच्चे को किसी तरह की सामाजिक या पारिवारिक उपेक्षा का दंश नहीं झेलना पड़े.
डाक्टर ने जीवुबेन की डाक्टरी जांच शुरू की. उन्होंने पाया कि शरीर के भीतरी अंग सही तरह से काम कर रहे हैं. उन में कोई कमी नहीं है सिर्फ उम्र के अनुसार उन की कोख काफी सिकुड़ चुकी है.
पहले उसे दुरुस्त करने के लिए दवाई खिलाई गईं. उसी के साथ मासिक चक्र को नियमित करने के लिए भी दवाइयां दी गईं. कुछ समय में ही उन का सिकुड़ा हुआ गर्भाशय चौड़ा हो गया. उस के बाद उन के अंडों को निषेचित कर प्रजनन की जगह बना दी गई, फिर उस में उन के पति के अलग से निकाल कर रखे गए स्पर्म को डाला गया.
इस तरह से पूरी हुई गर्भधारण की प्रक्रिया के नतीजे अच्छे आने पर डाक्टर आश्वस्त हो गए.
गर्भावस्था के 8 महीने बाद डाक्टरों से जीवुबेन का सी-सेक्शन किया, जिस से उन को पहली संतान की प्राप्ति हुई.
इस सफलता पर डा. भानुशाली ने हर्ष जताते हुए बताया कि इस में जितना योगदान उन का है, उतना ही जीवुबेन का भी है, उन की हिम्मत और नीयत काम कर गई और एकदो नहीं, पूरे 45 साल के इंतजार के बाद 70 साल की उम्र में उन की सूनी गोद भर गई.
बाझ औरत भी बन सकती है आईवीएफ तकनीक से मां
संतानहीनों के लिए वरदान साबित हुआ आईवीएफ तकनीक का चिकित्सा जगत में पूरा वैज्ञानिक नाम इन विट्रो फर्टिलाइजेशन कहा जाता है. इस तकनीक की मदद से पुरुष के शुक्राणु यानी स्पर्म और महिला के अंडाणु को लैब में मिला कर उसे ऐसी महिला के गर्भाशय में डाला जाता है, जो मां बनना चाहती है.
इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए गहन चिकित्सीय सलाह की जरूरत होती है तथा इस का फायदा 5 तरह की शिकायत वालों मिल सकता है. जैसे— किसी महिला की फैलोपियन ट्यूब में ब्लौकेज हो जाना. पुरुष बांझपन यानी स्पर्म की संख्या में कमी का आना. किसी जेनेटिक बीमारी से ग्रसित होना. इनफर्टिलिटी का सही कारण का पता नहीं चलना या फिर महिला को हारमोंस विकार की समस्या से पीसीओएस की समस्या की शिकायत रहना.
इस तकनीक की सफलता भी 5 चरणों में पूरी होती है. जैसे पहले चरण में औरत के कोख को दुरुस्त किया जाता है. यह काम दवाइयों के अलावा माइनर औपरेशन से कर लिया जाता है.
दूसरे चरण में अंडे की पर्याप्त मात्रा को गर्भाशय में डाला जाता है. उस के बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया में अंडे के साथ स्पर्म को लैब में अलग से मिला कर फर्टिलाइज करवाया जाता है. उस के बाद बच्चे की चाह रखने वाली महिला के गर्भ में डाल दिया जाता है.
कई बार इसे किसी दूसरी महिला के गर्भ में डाल कर गर्भधारण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है. कुछ समय बाद अंतिम चरण के अनुसार महिला के गर्भावस्था की जांच की होती है.
विज्ञान और तकनीक के जमाने में बांझ औरत की कोख से बच्चे का पैदा होना कोई अजूबा नहीं रहा. लेकिन 70 साल की औरत द्वारा बच्चे को जन्म देना विज्ञान जगत के लिए भी किसी अचंभे से कम नहीं होगा.
जीवुबेन ने पड़ोस में रहने वाली मीराबेन को कराहते हुए आवाज लगाई. उन की आवाज सुनते ही
मीराबेन भागती हुई उन के पास आ कर बोली, ‘‘हां दादी, कोई बात है… कुछ चाहिए क्या?’’
‘‘अरे हां, बहुत दर्द हो रहा बेटा, दर्द वाली दवाई दे दो, वहां ताखे पर रखी होगी,’’ बिछावन पर लेटी जीवुबेन बोली.
‘‘लेकिन दादी, आप को दर्द की ज्यादा दवा लेने से डाक्टर ने मना किया है. थोड़ा बरदाश्त कर लिया करो… देखो तो तुम्हारा बेटा भी मेरी बात सुन रहा है… कैसा मुसकरा रहा है…’’ मीरा समझाती हुई बोली.
‘‘अभी तक मैं तुम्हारी ही तो बात मानती आई हूं और आगे भी मान… ना… ओह! आह!!’’ जीवुबेन बोलतेबोलते कराह उठी.
‘‘ये दर्द उस दर्द के सामने कुछ भी नहीं है दादी, जो तुम 40 से अधिक सालों से बरदाश्त किए हुए थीं,’’ मीरा बोली.
‘‘तुम तो मेरी भी अम्मादादी बन रही हो. वैसे कह सही रही हो… बेऔलाद होने का दर्द कहीं अधिक बड़ा और तकलीफ देने वाला था. मगर क्या करूं, बरदाश्त नहीं हो रहा है…’’ कहती हुई जीवु करवट बदलने की कोशिश करने लगीं.
ये भी पढ़ें- सफलता के लिए तपना तो पड़ेगा
मीरा ने उन्हें सहारा दे कर उन का मुंह बगल में लेटे बच्चे की ओर कर दिया.
‘‘लो, अब बेटे को देखती रहो. सारा दर्द छूमंतर हो जाएगा.’’ कहती हुई मीरा भी सिरहाने बैठ बगल में लेटे नवजात शिशु को पुचकारने लगी.
2 दिन पहले ही जीवुबेन का सीजेरियन औपरेशन हुआ था. घर में 45 साल बाद किलकारी गूंजी थी. उन का औपरेशन परिवार के सभी सदस्यों से ले कर डाक्टर तक के लिए खास था, कारण उन की उम्र 70 साल की थी.
इस औपरेशन की सफलता से सभी खुश थे. जच्चाबच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ थे. केवल औपरेशन के जख्म हरे होने के कारण जीवुबेन को थोड़ी तकलीफ थी. सब के लिए किसी अचंभे से कम नहीं था उन का औपेरशन.
डाक्टर ने बताया था कि अधिक उम्र में औपरेशन होने से उन का जख्म भरने में समय लग सकता है. डाक्टर ने दूसरी एंटीबायोटिक दवाओं के साथसाथ दर्द की दवा भी दी थी, लेकिन दर्द की दवा ज्यादा खाने से मना करते हुए हिदायत भी दी थी. कहा था कि असनीय या तेज दर्द हो तभी वह दवा खाएं, वरना उस का असर सीधे किडनी पर पड़ेगा.
थोड़ी देर बैठने के बाद मीरा वहां से जाने को उठी, तभी जीवु के पति मालधारी आ गए. मीरा सिर पर दुपट्टा संभालती हुई बोली, ‘‘नमस्ते दादाजी.’’
‘‘कैसी है रे तू?’’ मालधारी मीरा से बोले.
‘‘अच्छी हूं, दादाजी. आप अब तो खुश हैं न?’’ मीरा बोली.
‘‘तू खुश रहने की बात बोल रही है, मैं तो इतना खुश हूं कि तुझे बता नहीं सकता… और बेटा तूने जो औलाद की मुराद पूरी करवाई है वह कभी नहीं भूलने वाला उपकार है.’’ बोलतेबोलते मालधारी भावुक हो गए.
‘‘उपकार किस बात का दादाजी, सब ऊपर वाले की मरजी से हुआ है.’’ मीरा बोली.
‘‘कुछ भी कह लो, लेकिन मेरे घर आई औलाद की खुशी बेटा तेरी ही बदौलत मिली है. जो मैं 75 साल की उम्र में बाप बन गया हूं… और देखो जीवु मुझ से कुछ ही साल तो छोटी है…‘‘ मालधारी ने कहा.
‘‘बस दादाजी, बस. मेरी तारीफ और मत करो…’’ मीरा बोली.
‘‘अरे, मैं तेरी तारीफ नहीं कर रहा हूं बल्कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि तू ठहरी निपट अनपढ़ औरत, फिर भी इतनी गहरी बात की जानकारी तुझे मिली कैसे? मैं तो वही सोचसोच कर अचरज में हूं.’’ मालधारी काफी दिनों तक मन में दबी जिज्ञासा को और नहीं रोक पाए.
ये भी पढ़ें- New Year 2022: नई आस का नया सवेरा
‘‘अच्छा तो यह बात है. चलो, मैं आज बता ही देती हूं दादादी… मैं जब 2 साल पहले सूरत में काम करने गई थी, तब मुझे एक नर्सिंगहोम में काम मिला था. वहां केवल बच्चा जन्म देने वाली औरतों को ही रखा जाता था. मुझे उन की देखभाल करने की नौकरी मिली थी. वहां और भी कई नर्सें और दाई काम करती थीं. भरती औरतों को समय पर दवाइयां खिलानी होती थी, खानेपीने की देखभाल करनी थी और उन्हें घुमानेफिराने के लिए ले जाना होता था…’’
‘‘तुम भी तो वहां गए थे.’’ बीच में जीवु बोली.
‘‘लगता है, अब दर्द कम हो गया है,’’ मीरा मुसकराती हुई बोली.
‘‘हां, तुम्हारी कहानी सुन कर दर्द चला गया,’’ जीवु गहरी सांस लेती हुई बोली.
‘‘…लेकिन तुम्हें टेस्टट्यूब के बारे में किस ने बताया?’’ मालधारी ने पूछा.
‘‘अरे तुम क्या समझोगे, मैं बताती हूं न सब कि कितने तरह की जांच हुई मेरी. वैसे तुम को भी तो डाक्टर ने बताया ही होगा. तुम्हारी भी तो डाक्टर ने जांच की थी,’’ जीवु बोली.
‘‘मेरी जांच का तो कुछ पता ही नहीं चला. डाक्टर ने सिर्फ बोला कि देखता हूं… अभी कुछ कह नहीं सकता.’’ मालधारी बोले.
‘‘मैं जब मीरा के पास 2 साल पहले गई थी, तब मीरा मुझे एक दिन जहां काम करती थी अपने साथ ले गई थी. वहीं भरती औरतों से मालूम हुआ कि उस के पेट में पलने वाला बच्चा उन का है, जो खुद मांबाप नहीं बन सकते थे. उसे पालने के बदले में पैसे मिले हैं.’’ जीवु बोली.
‘‘उस से क्या हुआ?’’ मालधारी ने पूछा.
‘‘हुआ यह कि जब एक दफा उन को देखने डाक्टर आए तब उन से मीरा ने पूछ लिया कि डाक्टर साहब मेरी दादी ‘मां’ नहीं बन सकती? डाक्टर साहब मुझे देख कर मुसकराए.’’ जीवु बोली.
‘‘..और दादाजी?’’ डाक्टर साहब के मुसकराने का अर्थ मैं समझ गई थी. अगले रोज ही उन के चैंबर में दादी को ले कर चली गई थी. दादी से उन्होंने बहुत देर तक बात की. अब रहने भी दो न दादाजी, वह सब पुरानी बातें हो गईं.’’ मीरा बोली.
‘‘अरे नहीं मीरा, कैसे रहने दूं उन बातों को, जिस से मेरी इस उम्र में औलाद की मुराद पूरी हुई. इस उम्र में कोई बाप बनता है भला! …और इस उम्र में कोई आज तक किसी औरत ने बच्चे को जन्म दिया है क्या? मैं तो अब उस बारे में सब को बताना चाहता हूं… क्या कहते हैं उसे आईवीएफ. उस इलाज के बारे में उन्हें समझाना चाहता हूं, जो बच्चा जन्म के लिए औरत को ही दोषी ठहराते हैं.’’
दरअसल, गुजरात के कच्छ इलाके में रापर तालुका स्थित एक छोटे से गांव मोरा की रहने वाली जीवुबेन रबारी ने सितंबर, 2021 में शादी के 45 साल बाद आईवीएफ तकनीक की बदौलत एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था.
उस के पति मालधारी को पिता बनने का सौभाग्य तब मिला, जब वह 75 साल के हो गए. इस कारण दोनों मीडिया में चर्चा का विषय बन गए.
बच्चे के जन्म के बाद परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई. बच्चा सीजेरियन से हुआ था. उन को यह उपलब्धि आईवीएफ तकनीक के विशेषज्ञ डा. नरेश भानुशाली की देखरेख से मिली, जो सभी के लिए अचंभे से भरी हुई थी. जिस ने भी सुना, सभी जीवुबेन और मालधारी से मिलने को बेचैन हो गए.
जीवुबेन ने जब इस बारे में डा. नरेश भानुशाली से संपर्क किया था, तब उन्होंने अधिक उम्र में मां बनने की मुश्किलों को ले कर सचेत किया था. डा. भानुशाली ने एक तरह से दंपति को शुरू में तो साफतौर पर पर कहा था कि उम्र अधिक होने के कारण बच्चे को जन्म देना मुश्किल होगा, लेकिन वृद्ध दंपति ने डाक्टर पर विश्वास जताते हुए अपनी मजबूत इच्छाशक्ति का हवाला दिया था. यही वजह रही कि प्रजनन का असंभव और कठिन काम संभव बन गया. यह घटना चिकित्सा जगत के लिए भी किसी चमत्कार से कम नहीं थी. ऐसा कर जीवुबेन और मालधारी ने दुनिया भर में एक मिसाल पेश कर दी. इसे ले कर ही मीडिया ने जीवुबेन द्वारा दुनिया में सब से अधिक उम्र में मां बनने कादावा किया.
ये भी पढ़ें- समस्या: बौयफ्रैंड के साथ कहां करें सैक्स
जीवुबेन विवाह के कई सालों तक गर्भवती नहीं हो पाई थीं. उन के द्वारा की गई तमाम कोशिशें बेकार गई थीं. कई डाक्टरी इलाज भी चले थे और पतिपत्नी देवीदेवताओं के पूजापाठ से ले कर धार्मिक स्थलों की कठिन से कठिन यात्राएं तक कर चुके थे. फिर भी असफलता ही हाथ लगी थी.
नतीजा यह था कि उन्हें संतान नहीं होने का दंश सताता रहता था. उन्हें जरा सी भी उम्मीद की किरण दिखती थी, वे उस ओर दौड़ पड़ते थे. उस के उपायों और प्रयासों को आजमाने में कोई भी लापरवाही नहीं बरतते थे. एक बार उन्होंने बच्चा गोद लेने की भी सोची थी, जो उन्हें सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर अच्छा नहीं लगा.
इसी तरह से समय गुजरता गया. एक दिन उन की एक रिश्तेदार मीराबेन के माध्यम से आईवीएफ तकनीक के जरिए से नई उम्मीद जागी थी. इस बारे में उन्हें पहली बार जानकारी मिली थी.
जीवुबेन और मालधारी ने टेस्टट्यूब बच्चा और किराए की कोख के बारे में सुन तो रखा था, लेकिन उस बारे में बहुत अधिक नहीं जानते थे. मीरा की बदौलत वे डा. नरेश भानुशाली के संपर्क में आए. वह आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण करवाने और बच्चा प्रसव के स्त्रीरोग विशेषज्ञ थे.
जीवु ने जब डा. भानुशाली को अपनी इच्छा जताई, तब वह भी सोच में पड़ गए. पहली बार में ही उन्होंने कहा कि उन की उम्र काफी अधिक हो गई है. ऐसा कहते हुए उन्होंने एक तरह से सीधेसीधे मना ही कर दिया था. समझाया था कि ज्यादा से ज्यादा 50-55 साल की माहिलाएं मेनोपाज के कारण आईवीएफ अर्थात इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक की मदद से गर्भधारण कर सकती हैं, लेकिन उन की उम्र 70 साल के करीब हो चुकी है. इस उम्र में इस की संभावना नहीं के बराबर रहती है.
डाक्टर द्वारा इनकार करने के बावजूद दंपति ने एक बार जांच करने का जोर दिया. दंपति के कहने पर डाक्टर ने चुनौतीपूर्ण काम के लिए तैयारी शुरू की. मालधारी जांच में स्वस्थ पाए गए. उन के स्पर्म की भी जांच हुई.
महत्त्वपूर्ण जांच जीवुबेन की होनी थी, कारण बच्चा उन्हें जन्म देना था, या फिर उन्हें किसी किराए की कोख का इंतजाम करना था. दंपति चाहते थे कि बच्चे का जन्म भी जीवुबेन की कोख से ही हो, ताकि उन के पीछे बच्चे को किसी तरह की सामाजिक या पारिवारिक उपेक्षा का दंश नहीं झेलना पड़े.
डाक्टर ने जीवुबेन की डाक्टरी जांच शुरू की. उन्होंने पाया कि शरीर के भीतरी अंग सही तरह से काम कर रहे हैं. उन में कोई कमी नहीं है सिर्फ उम्र के अनुसार उन की कोख काफी सिकुड़ चुकी है.
पहले उसे दुरुस्त करने के लिए दवाई खिलाई गईं. उसी के साथ मासिक चक्र को नियमित करने के लिए भी दवाइयां दी गईं. कुछ समय में ही उन का सिकुड़ा हुआ गर्भाशय चौड़ा हो गया. उस के बाद उन के अंडों को निषेचित कर प्रजनन की जगह बना दी गई, फिर उस में उन के पति के अलग से निकाल कर रखे गए स्पर्म को डाला गया.
इस तरह से पूरी हुई गर्भधारण की प्रक्रिया के नतीजे अच्छे आने पर डाक्टर आश्वस्त हो गए.
गर्भावस्था के 8 महीने बाद डाक्टरों से जीवुबेन का सी-सेक्शन किया, जिस से उन को पहली संतान की प्राप्ति हुई.
इस सफलता पर डा. भानुशाली ने हर्ष जताते हुए बताया कि इस में जितना योगदान उन का है, उतना ही जीवुबेन का भी है, उन की हिम्मत और नीयत काम कर गई और एकदो नहीं, पूरे 45 साल के इंतजार के बाद 70 साल की उम्र में उन की सूनी गोद भर गई.
बांझ औरत भी बन सकती है आईवीएफ तकनीक से मां
संतानहीनों के लिए वरदान साबित हुआ आईवीएफ तकनीक का चिकित्सा जगत में पूरा वैज्ञानिक नाम इन विट्रो फर्टिलाइजेशन कहा जाता है. इस तकनीक की मदद से पुरुष के शुक्राणु यानी स्पर्म और महिला के अंडाणु को लैब में मिला कर उसे ऐसी महिला के गर्भाशय में डाला जाता है, जो मां बनना चाहती है.
इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए गहन चिकित्सीय सलाह की जरूरत होती है तथा इस का फायदा 5 तरह की शिकायत वालों मिल सकता है. जैसे— किसी महिला की फैलोपियन ट्यूब में ब्लौकेज हो जाना. पुरुष बांझपन यानी स्पर्म की संख्या में कमी का आना. किसी जेनेटिक बीमारी से ग्रसित होना. इनफर्टिलिटी का सही कारण का पता नहीं चलना या फिर महिला को हारमोंस विकार की समस्या से पीसीओएस की समस्या की शिकायत रहना.
इस तकनीक की सफलता भी 5 चरणों में पूरी होती है. जैसे पहले चरण में औरत के कोख को दुरुस्त किया जाता है. यह काम दवाइयों के अलावा माइनर औपरेशन से कर लिया जाता है.
दूसरे चरण में अंडे की पर्याप्त मात्रा को गर्भाशय में डाला जाता है. उस के बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया में अंडे के साथ स्पर्म को लैब में अलग से मिला कर फर्टिलाइज करवाया जाता है. उस के बाद बच्चे की चाह रखने वाली महिला के गर्भ में डाल दिया जाता है.
कई बार इसे किसी दूसरी महिला के गर्भ में डाल कर गर्भधारण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है. कुछ समय बाद अंतिम चरण के अनुसार महिला के गर्भावस्था की जांच की होती है.
मैं सुबह की सैर पर था. अचानक मोबाइल की घंटी बजी. इस समय कौन हो सकता है, मैं ने खुद से ही प्रश्न किया. देखा, यह तो अमृतसर से कौल आई है.
‘‘हैलो.’’
‘‘हैलो फूफाजी, प्रणाम, मैं सुरेश बोल रहा हूं?’’
‘‘जीते रहो बेटा. आज कैसे याद किया?’’
‘‘पिछली बार आप आए थे न. आप ने सेना में जाने की प्रेरणा दी थी. कहा था, जिंदगी बन जाएगी. सेना को अपना कैरियर बना लो. तो फूफाजी, मैं ने अपना मन बना लिया है.’’
‘‘वैरी गुड’’
‘‘यूपीएससी ने सेना के लिए इन्वैंट्री कंट्रोल अफसरों की वेकैंसी निकाली है. कौमर्स ग्रैजुएट मांगे हैं, 50 प्रतिशत अंकों वाले भी आवेदन कर सकते हैं.’’
‘‘यह तो बहुत अच्छी बात है.’’
‘‘फूफाजी, पापा तो मान गए हैं पर मम्मी नहीं मानतीं.’’
‘‘क्यों?’’
‘‘कहती हैं, फौज से डर लगता है. मैं ने उन को समझाया भी कि सिविल में पहले तो कम नंबर वाले अप्लाई ही नहीं कर सकते. अगर किसी के ज्यादा नंबर हैं भी और वह अप्लाई करता भी है तो बड़ीबड़ी डिगरी वाले भी सिलैक्ट नहीं हो पाते. आरक्षण वाले आड़े आते हैं. कम पढ़ेलिखे और अयोग्य होने पर भी सारी सरकारी नौकरियां आरक्षण वाले पा जाते हैं. जो देश की असली क्रीम है, वे विदेशी कंपनियां मोटे पैसों का लालच दे कर कैंपस से ही उठा लेती हैं. बाकियों को आरक्षण मार जाता है.’’
ये भी पढ़ें- अबोध: आखिर क्या कसूर था मासूम गौरा का
‘‘तुम अपनी मम्मी से मेरी बात करवाओ.’’
थोड़ी देर बाद शकुन लाइन पर आई, ‘‘पैरी पैनाजी.’’
‘‘जीती रहो,’’ वह हमेशा फोन पर मुझे पैरी पैना ही कहती है.
‘‘क्या है शकुन, जाने दो न इसे फौज में.’’
‘‘मुझे डर लगता है.’’
‘‘किस बात से?’’
‘‘लड़ाई में मारे जाने का.’’
‘‘क्या सिविल में लोग नहीं मरते? कीड़ेमकोड़ों की तरह मर जाते हैं. लड़ाई में तो शहीद होते हैं, तिरंगे में लिपट कर आते हैं. उन को मर जाना कह कर अपमानित मत करो, शकुन. फौज में तो मैं भी था. मैं तो अभी तक जिंदा हूं. 35 वर्ष सेना में नौकरी कर के आया हूं. जिस को मरना होता है, वह मरता है. अभी परसों की बात है, हिमाचल में एक स्कूल बस खाई में गिर गई. 35 बच्चों की मौत हो गई. क्या वे फौज में थे? वे तो स्कूल से घर जा रहे थे. मौत कहीं भी किसी को भी आ सकती है. दूसरे, तुम पढ़ीलिखी हो. तुम्हें पता है, पिछली लड़ाई कब हुई थी?’’
‘‘जी, कारगिल की लड़ाई.’’
‘‘वह 1999 में हुई थी. आज 2018 है. तब से अभी तक कोई लड़ाई नहीं हुई है.’’
‘‘जी, पर जम्मूकश्मीर में हर रोज जो जवान शहीद हो रहे हैं, उन का क्या?’’
ये भी पढ़ें- एहसानमंद: क्यों बन गया विवेक गुनहगार
‘‘बौर्डर पर तो छिटपुट घटनाएं होती ही रहती हैं. इस डर से कोईर् फौज में ही नहीं जाएगा. यह सोच गलत है. अगर सेना और सुरक्षाबल न हों तो रातोंरात चीन और पाकिस्तान हमारे देश को खा जाएंगे. हम सब जो आराम से चैन की नींद सोते हैं या सो रहे हैं वह सेना और सुरक्षाबलों की वजह से है, वे दिनरात अपनी ड्यूटी पर डटे रहते हैं.’’
मैं थोड़ी देर के लिए रुका. ‘‘दूसरे, सुरेश इन्वैंट्री कंट्रोल अफसर के रूप में जाएगा. इन्वैंट्री का मतलब है, स्टोर यानी ऐसे अधिकारी जो स्टोर को कंट्रोल करेंगे. वह सेना की किसी सप्लाई कोर में जाएगा. ये विभाग सेना के मजबूत अंग होते हैं, जो लड़ने वाले जवानों के लिए हर तरह का सामान उपलब्ध करवाते हैं. लड़ाई में भी ये पीछे रह कर काम करते हैं. और फिर तुम जानती हो, जन्म के साथ ही हमारी मृत्यु तक का रास्ता तय हो जाता है. जीवन उसी के अनुसार चलता है.
‘‘तो कोई डर नहीं है?
‘‘मौत से सब को डर लगता है, लेकिन इस डर से कोईर् फौज में न जाए यह एकदम गलत है. दूसरे, सुरेश के इतने नंबर नहीं हैं कि वह हर जगह अप्लाई कर सके. कंपीटिशन इतना है कि अगर किसी को एमबीए मिल रहे हैं तो एमए पास को कोई नहीं पूछेगा. एकएक नंबर के चलते नौकरियां नहीं मिलती हैं. बीकौम 54 प्रतिशत नंबर वाले को तो बिलकुल नहीं. सुरेश अच्छी जगहों के लिए अप्लाई कर ही नहीं सकता. तुम्हें अब तक इस का अनुभव हो गया होगा शकुन, इसलिए उसे जाने दो.’’
सवाल
मेरे पिता की अचानक 5 साल पहले मृत्यु हो गई थी. हम एक भाई और 2 बहनें हैं. हम तीनों ही शादीशुदा हैं. पिताजी की मृत्यु के बाद मां घर में अकेली रहती हैं. भाई वह घर अपने नाम कराना चाहता है जबकि मां घर के 4 हिस्से करना चाहती हैं, एक अपने और बाकी हम 3 भाईबहनों के नाम. इस के लिए क्या किया जाए?
ये भी पढ़ें- मैं सेक्स एंजॉय नहीं कर पाती, क्या करूं?
जवाब
आप एक वकील द्वारा घर के सम?ाते (बंटवारे) के लिए एक एग्रीमैंट तैयार करवाएं और बंटवारे के हिस्से का प्रतिशत बता कर उसे सबरजिस्ट्रार से पंजीकृत करवाएं. किसी भी ?ागड़े की सूरत में आप को एक बंटवारा केस दर्ज कराना होगा और इस में अधिक समय लगेगा. ये दोनों प्रक्रियाएं आप की मां के जीवित रहने के दौरान ही की जा सकती हैं. अगर आप के पिता वसीयत को छोड़ कर गए थे तो आप की माताजी अब उस वसीयत की मालकिन हैं और जिंदा रहते इस संपत्ति का बंटवारा कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें- मेरी अरेंज मैरिज हुई है मैं अपनी वाइफ से इमोशनली अटैच होना चाहता हूं, क्या करूं?